बेटी की शादी में नाचे तारक मेहता:शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वरा की निजी समारोह में शादी; यूजर्स ने पूछा- जेठालाल कहां हैं

टीवी सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में तारक मेहता का किरदार निभा चुके शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वरा की शादी हो गई है। यह शादी मुंबई के बांद्रा स्थित ताज लैंड्स एंड होटल में निजी तरीके से हुई। शादी के वीडियो और तस्वीरें सामने आने के बाद यह जानकारी मिली है। इन वीडियो में शैलेश लोढ़ा अपनी बेटी की शादी के फंक्शन में गाते और डांस करते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स इन वीडियो को देखने के बाद शैलेश से जेठालाल के बारे में पूछ रहे हैं। बेटी की शादी में शैलेश लोढ़ा ने किया डांस स्वरा की शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इसमें शैलेश लोढ़ा लाइव बैंड के साथ गाना गाते और मनोरंजन करते दिख रहे हैं। एक दूसरे वीडियो में वे परिवार के सदस्यों के साथ डांस करते नजर आए। शादी के इस फंक्शन में कव्वाली गायक कैफी और हमजा शबरी ने परफॉर्म किया था। उन्होंने ही सोशल मीडिया पर इस शादी के वीडियो शेयर किए हैं। शादी पूरी तरह से प्राइवेट रखी गई थी, जिसमें सिर्फ करीबी लोग शामिल हुए। पेशे से लेखिका हैं स्वरा लोढ़ा शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वरा लाइमलाइट और एक्टिंग की दुनिया से दूर रहती हैं। वे पेशे से एक लेखिका हैं। स्वरा ने अपनी मां डॉ. स्वाति लोढ़ा के साथ मिलकर एक किताब भी लिखी है। शैलेश की पत्नी डॉ. स्वाति लोढ़ा भी मैनेजमेंट गुरु और लेखिका हैं। यूजर्स ने पूछा- जेठालाल शादी में नहीं आए क्या सोशल मीडिया पर शादी के वीडियो सामने आने के बाद फैंस शैलेश लोढ़ा की तारीफ कर रहे हैं। वहीं कई यूजर्स ने कमेंट बॉक्स में ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के मुख्य किरदार जेठालाल (दिलीप जोशी) के बारे में पूछना शुरू कर दिया। शो में जेठालाल और तारक मेहता की दोस्ती को काफी पसंद किया जाता था। इसलिए लोग कमेंट्स में पूछ रहे हैं कि क्या जेठालाल इस शादी में शामिल नहीं हुए। 14 साल बाद इस वजह से छोड़ा था शो शैलेश लोढ़ा ने साल 2022 में ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ शो छोड़ दिया था। वे 14 साल तक इस शो से जुड़े रहे। एक इंटरव्यू में शैलेश ने शो छोड़ने की वजह का खुलासा किया था। उन्होंने बताया था कि प्रोड्यूसर असित मोदी ने उनसे गलत तरीके से बात की थी। जब शैलेश सब टीवी के एक स्टैंड अप शो ‘गुड नाइट इंडिया’ का हिस्सा बने, तो असित मोदी ने उन्हें फोन किया और असभ्य भाषा का इस्तेमाल किया। यह बात उनसे बर्दाश्त नहीं हुई और उन्होंने शो छोड़ दिया। बाद में शो में उनकी जगह सचिन श्रॉफ को लिया गया।

लैमोंट जैकब्स ने 100मी रेस 9.67 सेकेंड में पूरी की:बोल्ट के बाद दूसरे सबसे तेज धावक, तेज हवा के कारण रिकॉर्ड मान्य नहीं

इटली के स्प्रिंटर लैमोंट मार्सेल जैकब्स ने 100 मीटर की रेस 9.67 सेकेंड में पूरी की। 31 साल के जैकब्स ऑस्ट्रियन ओपन में बुधवार को अपने करियर की बेस्ट टाइमिंग हासिल की। हालांकि, उनकी टाइमिंग रिकॉर्ड बुक में दर्ज नहीं हो सकी, क्योंकि आयसेंस्टॉट में रेस के दौरान हवा का बहाव तय सीमा (+4.1 मीटर प्रति सेकेंड की टेलविंड) से अधिक था। इसके बावजूद जैकब्स किसी भी परिस्थिति में उसेन बोल्ट के बाद दुनिया के सबसे तेज धावक बन गए। बोल्ट के नाम 9.58 सेकेंड का वर्ल्ड रिकॉर्ड और 9.63 सेकेंड का विंड-असिस्टेड समय दर्ज है। बोल्ट ने 2009 की वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। जैकब्स ने शुरुआत धीमी की, फिर सबको पीछे छोड़ दिया जैकब्स की शुरुआत उतनी तेज नहीं रही। शुरुआती मीटरों में ब्रिटेन के रोमेल ग्लेव और साउथ अफ्रीका के 400 मीटर वर्ल्ड रिकॉर्डधारी वेड वैन नीकेर्क उनसे आगे थे। लेकिन, गति पकड़ने के बाद जैकब्स ने वापसी की और लगभग एक मीटर के अंतर से जीत दर्ज की। ग्लेव और वैन नीकेर्क रहे दूसरे-तीसरे स्थान पर ब्रिटेन के रोमेल ग्लेव 9.76 सेकेंड के साथ दूसरे और वेड वैन नीकेर्क 9.83 सेकेंड के साथ तीसरे स्थान पर रहे। जापान के योशिहिदे किर्यू 9.99 सेकेंड के साथ चौथे, जर्मनी के ओवेन अंसाह 10.00 सेकेंड के साथ पांचवें और मेजबान ऑस्ट्रिया के मार्कस फुच्स 10.09 सेकेंड के साथ छठे स्थान पर रहे। 100 मीटर रेस के 4 बड़े रिकॉर्ड्स टोक्यो ओलिंपिक के 100 मीटर चैंपियन हैं जैकब्स 1896 में मॉडर्न ओलिंपिक की शुरुआत हुई थी। 1928 तक 100 मीटर के चैंपियन श्वेत एथलीट रहे। 1932 में एडी टोलन पहले अश्वेत ओलिंपिक 100 मीटर चैंपियन बने। 1984 से 2024 तक ओलिंपिक में अश्वेत एथलीट ही 100 मीटर चैंपियन रहे। 2020 टोक्यो ओलिंपिक के गोल्ड मेडलिस्ट लेमॉन्ट मार्सेल जैकब्स के पिता अफ्रीकी मूल के थे, जबकि मां इटैलियन थीं। इसलिए उन्हें भी ब्लैक एथलीट में गिना गया। ————————————————————–
दुनिया में छाया नॉर्वे टीम का ‘वाइकिंग रो’सेलिब्रेशन:छह महीने पहले पब में हुई थी शुरुआत; वाइकिंग का अर्थ घर से बाहर जाकर जीतना

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में नॉर्वे के फुटबॉल फैंस का ‘वाइकिंग रो’ (Viking Row) सेलिब्रेशन पूरी दुनिया में छा गया है। न्यूयॉर्क के ऐतिहासिक टाइम्स स्क्वायर से लेकर बोस्टन की सड़कों और वर्ल्ड कप के स्टेडियमों तक, हर जगह नॉर्वे के फैंस एक साथ बैठकर नाव चलाने (रोइंग) की एक्टिंग करते और जश्न मनाते नजर आ रहे हैं। यह अनोखा नजारा इस वर्ल्ड कप की सबसे खास पहचान बन गया है, बिल्कुल वैसे ही जैसे 2016 के यूरो कप में आइसलैंड का ‘थंडर क्लैप’ मशहूर हुआ था। इस जश्न का तरीका देखने और सुनने में बेहद रोमांचक है। इसकी शुरुआत में सबसे पहले नॉर्वे का एक पारंपरिक हॉर्न बजाया जाता है, जिसके बाद सभी फैंस जमीन पर एक लाइन में बैठ जाते हैं, मानो वे किसी पुरानी ‘वाइकिंग लॉन्गबोट’ (समुद्री नाव) में बैठे हों। फिर एक लीडर ड्रम बजाना शुरू करता है। शुरुआत में बीट बहुत धीमी होती है, जो धीरे-धीरे तेज होती जाती है। ड्रम की बीट के साथ हजारों फैंस एक साथ अपने हाथों से नाव चलाने का एक्शन करते हैं और पूरी ताकत से ‘रो!’ चिल्लाते हैं। मैदान में जब हजारों लोग एक साथ यह करते हैं, तो स्टेडियम का माहौल रोंगटे खड़े कर देने वाला हो जाता है। आमतौर पर फुटबॉल के ऐसे चेंट्स अपने आप बन जाते हैं, लेकिन ‘वाइकिंग रो’ की कहानी अलग है। इसकी शुरुआत छह महीने पहले नॉर्वे की राजधानी ओस्लो के एक पब में हुई थी। ओले फ्रोयस्टैड नाम के एक प्राइमरी स्कूल टीचर ने अपनी टीम का हौसला बढ़ाने के लिए गानों और नारों की एक खास लिस्ट तैयार की थी। फ्रोयस्टैड ने सपोर्टर्स ग्रुप के लीडर टॉर्स्टेन हैमरान को यह आइडिया बताया और नॉर्वे के ऐतिहासिक योद्धाओं (वाइकिंग्स) के नाव चलाने के तरीके को फुटबॉल से जोड़ दिया। शुरुआत में अभ्यास मैचों के दौरान फैंस इसे ठीक से नहीं कर पा रहे थे, इसलिए फ्रोयस्टैड ने सोशल मीडिया पर ट्यूटोरियल वीडियो डाले ताकि लोग सही तरीके से अपनी कमर झुकाकर इसे कर सकें। नॉर्वे के स्ट्राइकर अर्लिंग हालेंड और कप्तान मार्टिन ओडेगार्ड भी इसके दीवाने हो चुके हैं। इतिहासकार तेर्जे लेइरेन बताते हैं कि ‘वाइकिंग’ शब्द का मतलब घर से दूर जाकर जीत हासिल करना है और नॉर्वे की टीम वर्ल्ड कप में यही कर रही है।
चांदी ₹3,863 चढ़कर ₹2.25 लाख किलो हुई:सोना ₹1,748 बढ़कर ₹1.43 लाख का हुआ; एक महीने में सोना 13 हजार, चांदी 34 हजार सस्ती

सोने-चांदी की कीमतों में आज यानी 2 जुलाई को बढ़त है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना आज 1,748 रुपए बढ़कर 1.43 लाख रुपए पहुंच गया है। वहीं, 1 किलो चांदी 3,863 रुपए चढ़कर 2.25 लाख रुपए पर पहुंच गई है। इससे पहले बीते महीने यानी जून में सोना-चांदी में गिरावट रही थी। बीते महीने सोना 13 हजार और चांदी 34 हजार रुपए सस्ती हुई थी। नोट:- सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत किलो में | सोर्स:- IBJA सोना इस साल ₹10 हजार महंगा हो चुका इस साल सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सोना 2026 में अब तक 10 हजार रुपए महंगा हो चुका है। वहीं, चांदी हजार रुपए सस्ती हुई है। 31 दिसंबर 2025 को 10g सोना 1.33 लाख रुपए पर था, जो अब 1.43 लाख रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी 31 दिसंबर 2025 को 2.30 लाख रुपए किलो थी, जो अब 2.29 लाख रुपए पर है। इस दौरान 29 जनवरी को सोने ने 1.76 लाख रुपए और चांदी ने 3.86 लाख रुपए का ऑलटाइम हाई भी बनाया था। इस साल अब तक सोने-चांदी की चाल नोट:- सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत किलो में | सोर्स:- IBJA ज्वेलर्स से सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान असली चांदी की पहचान करने के 4 तरीके
फिल्ममेकर की बेटी के रिसेप्शन में पहुंचे पवन कल्याण:फोटोग्राफर्स को टोका, मंच पर भीड़ लगने से परेशान दिखे गेस्ट, सिक्योरिटी को करना पड़ा जद्दोजहद

एक्टर और आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम पवन कल्याण बुधवार को साउथ फिल्ममेकर मेहर रमेश की बेटी के रिसेप्शन में पहुंचे थे। पवन को देखते ही फैंस की भीड़ लग गई, जिस समय उनकी सिक्योरिटी टीम को भी एक्टर की सुरक्षा के लिए जद्दोजहद करते देखा गया। जैसे ही पवन मंच पर आए, भारी भीड़ जमा होने से रिसेप्शन में पहुंचे गेस्ट के साथ ही धक्का-मुक्की हो गई, जिससे कुछ मेहमान परेशान दिखे। पवन के अलावा साउथ इंडस्ट्री के कई और लोग भी इस शादी में पहुंचे हैं। पवन कल्याण पत्नी पूर्व रशियन मॉडल पत्नी अन्ना लेझनेवा के साथ रिसेप्शन में पहुंचे। उनकी एंट्री के साथ ही वहां मौजूद सभी कैमरामैन उनकी तस्वीरें क्लिक करने आगे बढ़े। इस दौरान पवन कल्याण ने इशारा करते हुए तस्वीरें न लेने के लिए टोका। इसके बाद वो मंच पर पहुंचे, जहां भारी भीड़ जमा हो गई। मंच पर पवन और उनकी पत्नी ने फिल्ममेकर की बेटी को तोहफे दिए। पवन कल्याण को मंच से उतरता देख कई लोग तस्वीर क्लिक करवाने और करने के लिए उतावले हो गए, जिस समय मंच पर मौजूद मेहमान ही धक्का-मुक्की का शिकार हो गए। ये सेलेब्स भी हुए रिसेप्शन में शामिल-
स्पोर्ट्स अपडेट- न्यूजीलैंड के बेन सीयर्स विंडीज दौरे से बाहर:टखने में चोट है, स्वदेश लौटेंगे; स्पेन के लामिन यमाल पूरी तरह फिट

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज बेन सीयर्स टखने की चोट के कारण वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। टीम मैनेजमेंट ने एहतियात के तौर पर उन्हें इलाज के लिए न्यूजीलैंड वापस भेजने का फैसला किया है। उनकी जगह ऑकलैंड एसेस के तेज गेंदबाज बेन लिस्टर को 16 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है। न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड के अनुसार बेन सीयर्स को मई में आयरलैंड के खिलाफ 4 दिवसीय टेस्ट के बाद से टखने में लगातार दर्द था। इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले गए तीसरे टेस्ट के आखिरी दिन यह परेशानी फिर बढ़ गई। इसके बाद मेडिकल टीम ने उन्हें आराम और आगे के इलाज के लिए स्वदेश भेजने का फैसला किया। बेन लिस्टर अगले कुछ दिनों में गुयाना में टीम के साथ जुड़ेंगे। उन्होंने 2023 में कराची में पाकिस्तान के खिलाफ न्यूजीलैंड के लिए वनडे डेब्यू किया था। 5 मैचों की वनडे सीरीज 12 जुलाई (न्यूजीलैंड समयानुसार) से गुयाना में शुरू होगी। स्पोर्ट्स की यह खबरें भी पढ़िए… स्पेन के कोच बोले- लामिन यामाल पूरे मैच के लिए फिट स्पेन के हेड कोच लुइस डे ला फुएंते ने कहा है कि 18 साल के स्टार विंगर लामिन यामाल अब पूरी तरह फिट हैं। वे जरूरत पड़ने पर ऑस्ट्रिया के खिलाफ राउंड ऑफ 32 मुकाबले में पूरे 90 मिनट खेल सकते हैं। उनकी रिकवरी लगभग पूरी हो चुकी है। AP के अनुसार फुएंते ने इंगलवुड के सोफी स्टेडियम में कहा- ‘लामिन जितना समय हम उनसे खेलने को कहेंगे, उतना खेल सकते हैं। हमने उनकी रिकवरी को लेकर सावधानी बरती है। अब वह बहुत अच्छा महसूस कर रहे हैं और सबसे बड़ी बात यह है कि वह खुद भी खेलने के लिए बेहद उत्साहित हैं।’ बार्सिलोना के विंगर यामाल ने ग्रुप स्टेज के तीन मैचों में सिर्फ 141 मिनट खेलते हुए एक गोल किया था। अप्रैल में हैमस्ट्रिंग चोट के बाद स्पेन ने उनकी फिटनेस को ध्यान में रखते हुए उनके खेलने का समय सीमित रखा था।

जोकोविच विंबलडन के तीसरे दौर में पहुंचे:सितसिपास को 98 मिनट में सीधे सेटों में हराया; डिफेंडिंग चैंपियन सिनर की भी अगले राउंड में एंट्री

लंदन के सेंटर कोर्ट पर खेले गए विंबलडन के एक मुकाबले में 39 साल के नोवाक जोकोविच ने ग्रीस के स्टेफानोस सितसिपास को सीधे सेटों में हराकर तीसरे दौर में जगह बना ली है। जोकोविच ने यह मुकाबला महज 98 मिनट में 6-3, 6-4, 6-2 से अपने नाम किया। वहीं दूसरी तरफ, डिफेंडिंग चैंपियन जैनिक सिनर ने भी मुश्किल मुकाबले में नूनो बोर्गेस को हराकर टूर्नामेंट में अपनी लगातार नौवीं जीत दर्ज की। मैच के बाद जोकोविच बोले- उम्र सिर्फ एक नंबर है जीत के बाद जोकोविच ने फैंस से बात करते हुए कहा, ‘मुझे ‘विंटेज’ शब्द पसंद है, यह सुनना अच्छा लगता है क्योंकि यह पुराने बेहतरीन दिनों की याद दिलाता है। जब आप कोर्ट पर इस तरह का खेल दिखाते हैं, तो आपको बहुत खुशी और संतुष्टि मिलती है।’ उन्होंने आगे कहा,’मैं बहुत अच्छा महसूस कर रहा हूं। जब मैं विंबलडन के सेंटर कोर्ट पर खेलता हूं, तो इन पलों को हल्के में नहीं लेता। यह मेरे बचपन के सपनों का टूर्नामेंट था। 30 साल से ज्यादा की उम्र में भी इस कोर्ट पर कदम रखना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। मुझे लगता है कि उम्र सिर्फ एक नंबर है और यह बात बिल्कुल सच है।’ बॉल किड के साथ प्रैंक और रोरी मैक्लरॉय को चैलेंज मैच के दौरान जोकोविच काफी रिलैक्स मूड में दिखे। तीसरे सेट से पहले ब्रेक के दौरान उन्होंने अपनी टी-शर्ट से धागा काट रही एक बॉल किड के साथ मजाक किया, जैसे कि उसने उन्हें चोट पहुंचा दी हो। इसके बाद मैच जीतकर उन्होंने रॉयल बॉक्स में बैठे गोल्फर रोरी मैक्लरॉय को मजाकिया अंदाज में टेनिस मैच खेलने का चैलेंज भी दे दिया। जोकोविच ने कहा कि जो भी यह मैच जीतेगा, उसे वह ‘मास्टर्स ग्रीन ब्लेजर’ मिलेगा जिसे पहनकर मैक्लरॉय मैच देखने आए थे। डिफेंडिंग चैंपियन सिनर को बोर्गेस ने दी टक्कर टूर्नामेंट के डिफेंडिंग चैंपियन और वर्ल्ड नंबर-1 जैनिक सिनर को पुर्तगाल के नूनो बोर्गेस के खिलाफ कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। करीब 2 घंटे 32 मिनट तक चले इस मुकाबले को सिनर ने 7-6 (7-4), 7-6 (7-2), 6-4 से जीता। वर्ल्ड रैंकिंग में 48वें नंबर पर काबिज बोर्गेस ने कई मौकों पर सिनर से बेहतर खेल दिखाया और दूसरे सेट में एक समय वे सेट पॉइंट तक पहुंच गए थे, लेकिन सिनर ने दबाव के क्षणों में अपना अनुभव दिखाया और वापसी की। अब अगले दौर में इनसे होगा मुकाबला टूर्नामेंट के अगले यानी तीसरे दौर में नोवाक जोकोविच का मुकाबला फ्रांस के 25वें सीड आर्थर रिंडरनेच से होगा। वहीं, जैनिक सिनर अगले दौर में अमेरिका के जेनसन ब्रूक्सबी से भिड़ेंगे जो वर्ल्ड रैंकिंग में 81वें नंबर पर हैं। सिनर के लिए यह जीत इसलिए अहम है क्योंकि फ्रेंच ओपन के दूसरे दौर में मिली हार के बाद उन्होंने ग्रास कोर्ट पर अभ्यास के लिए किसी टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लिया था, जिससे उनकी मैच फिटनेस को लेकर सवाल उठ रहे थे।