सुनंदा शर्मा बस में बोली-दाल-मखनी, मिस्सी रोटी:पैर में चोट लगने पर कहा-किसकी नजर लग गई; ऐसा स्वागत मत करो भाग जाएं

पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा के कुछ फनी वीडियो सामने आए हैं। सुनंदा शर्मा कभी बस तो कभी ऑटो में बैठी दिख रही हैं। वहीं वीडियो में वो मजाजिकया अंदाज में बातें कर रही हैं। फैंस को सुनंदा शर्मा का यह अंदाज खूब पसंद आ रहा है। हाल ही में सुनंदा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ ऐसी स्टोरीज और पोस्ट शेयर कीं, जिन्हें देख उनके फैंस अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। एयरपोर्ट शटल बस से लेकर घर तक,सुनंदा का बिंदास अंदाज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सुनंदा शर्मा एक वीडियो में अपने टीम मैंबर्स के साथ बस में दिख रही हैं। मास्क लगाए सुनंदा ने अचानक बस में जोर-जोर से बोलना शुरू कर दिया जिससे बस में बैठे उसके टीम मैंबर्स व पैसेंजर्स एक पल के लिए हैरान रह गए। सुनंदा ने मजाकिया लहजे में पूछा “ रोटी आई सी ओदे नाल दाल मखनी” इसके बाद सुनंदा शर्मा ने बस में मौजूद लोगों को मिस्सी रोटी के नाम पर इतना छेड़ा कि लोग थोड़े सकपका गए और कुछ हंसने लगे। सुनंदा खुद अपनी हंसी पर काबू नहीं रख पा रही थीं और वीडियो में कह रही हैं कि “जाजां (जहाज) दे सफर कर कमले (पागल) हो गए”। ऑटो की आगे की सीट पर बैठी सुनंदा शर्मा अपने शो के लिए एक शहर में गई तो वहां की सड़कों पर ऑटो में बैठकर निकली। ऑटो की आगे की सीट यानि ड्राइवर के बगल वाली सीट पर बैठी फोटो शेयर की। फोटो की कैप्शन में उन्होंने लिखा कि रोज नया शहर, नया सफर। आप जानते हैं कि यह कौन सा शहर है। उसके बाद उनके फैंस लिखते हैं कि आप शहजानपुर में आई और हमें मिलने का मौका नहीं मिला। लोगों को सिविक सेंस नहीं हैं, ई-हा… सुनंदा शर्मा ने एक और फनी वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। उसमें वो अपने एक टीम मैंबर के साथ रेस्टोरेंट में दिखी। सुनंदा पहले सिरियस अंदाज में कही हैं कि लोगों को सिविक सेंस नहीं है कि बाहर आके क्या बात करनी है, क्या नहीं? उसके बाद वो चुप हो जाती है और फिर अचानक ई-हा… कहकर जोर से हंसने लगती हैं। फैंस उनके इस अंदाज पर भी खूब कमेंट कर रहे हैं। आतिशबाज़ी देख बोलीं डराओ तो मत दिन के अंत में सुनंदा का स्वागत ज़ोरदार आतिशबाज़ी के साथ हुआ। रात के अंधेरे में आसमान में चमकते पटाखों को देख उन्होंने तंज कसते हुए कहा ये देखिए कुछ इस तरह से हमारा स्वागत हो रहा है। पर भाई ऐसा स्वागत भी मत करो कि हम डर ही जाएं और यहाँ से भाग जाएं पैर में चोट लगी, बोली-किसी की नजर लग गई मस्ती भरे वीडियो के बाद सुनंदा ने अपनी एक और तकलीफ फैंस के साथ साझा की लेकिन वहां भी उनका देसी पन झलक उठा। उन्होंने अपने पैर पर पड़ा एक नीला निशान दिखाते हुए पंजाबी में कहा एह पता नहीं केहड़े औंतरे ने नज़र लाई है पैर नूँ (पता नहीं किस बदकिस्मत की नज़र मेरे पैर को लग गई है) फैंस उनके इस ठेठ पंजाबी अंदाज़ को काफी पसंद कर रहे हैं जिसमें वह अपनी चोट का दोष बुरी नजर को दे रही हैं।
जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में बारिश:हिमाचल के 3 शहरों में माइनस में पारा, MP में आज से 5-6°C बढ़ेगा तापमान

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आज अरुणाचल प्रदेश और असम समेत 9 राज्यों में आंधी के साथ हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है। हालांकि, देश के ज्यादातर हिस्सों में आज से मौसम सामान्य रहने का अनुमान है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में गुरुवार को बारिश हुई। हिमाचल के कुमसैरी, कल्पा और केलांग में तापमान माइनस में पहुंच गया। वहीं उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी समेत 7 जिलों में बारिश हुई। मध्य प्रदेश में आज से गर्मी बढ़ेगी। मौसम विभाग के अनुसार, तापमान में 5 से 6 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि, कुछ जिलों में बारिश, आंधी और गरज-चमक की संभावना बनी हुई है। दिल्ली-NCR में आसमान साफ रहेगा। दिन का तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 16 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। दिन में 20 से 30 किमी/घंटा की रफ्तार से उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलेंगी, जिससे हल्की ठंडक महसूस होगी। राजस्थान में अगले 4-5 दिन मौसम साफ रहेगा। दिन में तेज धूप के कारण गर्मी बढ़ सकती है। पिछले 20 दिनों से बदले मौसम के कारण अप्रैल में भी ठंडक का एहसास बना हुआ है। इधर, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कर्नाटक और गोवा में गर्मी के साथ उमस बनी रहीगा। मौसम की तीन तस्वीरें… 11 अप्रैल: जम्मू-कश्मीर में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी के साथ 30-40 किमी/घंटा की हवा चल सकती है। असम, मेघालय में बारिश हो सकती है। नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में गरज-चमक की संभावना। 12 अप्रैल: पश्चिम बंगाल और सिक्किम में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट। अरुणाचल प्रदेश में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। दक्षिण कर्नाटक में भी गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है।

JDU नेता ने लड़कियों के टॉयलेट-बाथरूम में CCTV लगवाए:पीड़ित बोले- फार्म हाउस में बैठकर देखता, खुद न्यूड घूमता; वीडियो बनाकर सेव करता

‘वह बहुत गंदा इंसान है साहब। लड़कियों को बिना कपड़े में देखने का शौकीन है। छोटी-छोटी लड़कियों को बिना कपड़े में देखकर उसको मजा आता था। नहाते और वॉशरूम जाते हर जगह लड़कियों पर ही उसकी नजर होती थी। लड़कियों को बिना कपड़े में लाइव देखने के लिए जगह-जगह कैमरे लगाए थे। फार्म हाउस में जहां सिर्फ लड़कियों की एंट्री थी, वहां खुद बिना कपड़ों के रहता था। लड़कियां जहां- जहां बिना कपड़ों के होती थीं, वहां-वहां उसका कैमरा पहले से इंस्टाल रहता। एजेंट से डिमांड कर नॉर्थ ईस्ट की लड़कियां मंगवाता था, ताकि कोई विरोध नहीं कर पाए। पति-पत्नी एकसाथ होते थे, वह भी कैमरे में देखता था।’ ये बयान है सहरसा में JDU नेता ओवैस करनी के फार्म हाउस से रेस्क्यू की गई लड़की के भाई का। भास्कर की इन्वेस्टिगेशन टीम ओवैस के फार्म हाउस पहुंची। जैसा पीड़ित परिवारों ने बताया सब वैसा ही मिला। लड़कियां जहां नहाती थीं वहां 5 CCTV कैमरे लगे थे। पूरे फार्म हाउस और मजदूरों के रहने की जगह पर 16 CCTV कैमरे लगाए गए थे। हमें ओवैस के फार्म हाउस में बिना कपड़ों के घूमते वीडियो भी मिला। ओवैस के यहां से पुलिस ने 29 मार्च को 7 नाबालिग लड़कियों का रेस्क्यू किया था। लड़कियों ने यौन शोषण के आरोप लगाए हैं, साथ ही कई बड़े खुलासे किए। भास्कर इन्वेस्टिगेशन में पढ़िए और देखिए JDU नेता का बिना कपड़ों में लड़कियों को देखने का डर्टी शौक… भास्कर की इन्वेस्टिगेशन टीम पटना से 250 किलोमीटर दूर सहरसा के नया टोला में स्थित JDU नेता ओवैस करनी के फार्म हाउस पहुंची। इस फार्म हाउस को उसने अपनी अय्याशी का अड्डा बना रखा था। पीड़ित के भाई ने बताया, “फार्म हाउस के लग्जरी रूम में पुरुषों की एंट्री नहीं होती थी। हम लोग वहां तक जाने की हिम्मत नहीं कर पाते थे। साफ सफाई के लिए भी महिलाएं ही जाती थीं। वहां वो हर समय बिना कपड़ों के रहता था। महिलाएं और लड़कियां हमेशा उसके टारगेट पर रहती थीं। लड़कियाें के नहाते, टॉयलेट जाते और केड़ा चेंज करने से लेकर हर मूवमेंट को वह CCT कैमरे से लाइव देखता था। जहां लड़कियां, महिलाएं रहती थीं, वहां तक का उसने CCTV लगाए थे। जिसे वो अपने फार्म हाउस में बने आलीशान रूम में बैठकर देखता था।’ लड़कियों के टॉयलेट में भी कैमरे लगे थे 14 साल की पीड़ित के भाई के साथ, पीड़ित सभी लड़कियों का परिवार काफी डरा हुआ है। हिम्मत देने के बाद पीड़ित के भाई ने JDU नेता ओवैस करनी के बारे में हमसे बात की। उसने बताया, हमेशा कोई न कोई मासूम उसके टारगेट पर रहती थी। जब जिसको चाहता घर से बुलवा लिया, नहीं गई तो जबरन उठवा लिया। रिपोर्टर – लड़कियों को हमेशा बिना कपड़ाें के क्यों देखता था? राजेश – सब जगह CCTV कैमरे लगाए थे, लड़कियों को देखता था। रिपोर्टर – कहां-कहां कैमरे लगाए गए थे? राजेश – देखिए, वहां CCTV कैमरा लगा है, हर गतिविधि पर नजर रखी जाती थी। रिपोर्टर – वह काम के लिए आप लोगों पर नजर रख रहा होगा? राजेश – नहीं, लड़कियां, महिलाएं जब टॉयलेट जाती थीं तो वहां भी उसके कैमरे में दिखती थीं। रिपोर्टर – ऐसा कौन करता है, यह सच है क्या? राजेश – कैमरा दिखाते हुए बोला – देखिए यहां से नहाते हुए देखता था, यहां से कपड़े बदलते हुए देखता था। रिपोर्टर – आप लोग विरोध नहीं करते थे कभी? राजेश – नहीं कर सकते थे, वह खतरनाक आदमी है, हम लोग उसके चंगुल में फंसे हुए हैं। रिपोर्टर – आप लोग कहां से आए हैं, पहले पता नहीं था क्या? राजेश – हम लोग असम से आए हैं, यहां का कुछ पता नहीं था। रिपोर्टर – यहां क्या-क्या होता था आप लोगों को पता नहीं चला? राजेश – हम लोग अपने काम में रहते थे, इधर पूरा खेल चलता था। रिपोर्टर – क्या आपको पता था कि लड़कियों को परेशान किया जाता था? राजेश – हां, लड़कियों को खिलौना बनाकर रखा जाता था, हमें अंदर जाने नहीं दिया जाता था। रिपोर्टर – लड़कियां पहले ये बातें बताई थीं कि उन्हें बिना कपड़ों के देखा जाता है? राजेश – नहीं, वे डर से कुछ नहीं बताती थीं, बाद में धीरे-धीरे बातें सामने आईं। भास्कर की इन्वेस्टिगेशन टीम की पड़ताल के दौरान एक 14 साल की पीड़िता के पिता सोना (बदला हुआ नाम) से मुलाकात हुई। वह भी असम का रहने वाला है, इसलिए JDU नेता से काफी डरा हुआ है। बेटी के साथ अश्लील हरकत होने के बाद भी वो कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हो रहा था। काफी कोशिश के बाद उसने कहा कि लड़कियों को बिना कपड़ों के देखना नेता का बड़ा शाैक था। इसके लिए उसके आदमी भी उसका काफी साथ देते थे। सोना ने बताया, “हम लोग पूरी तरह से मजबूर हैं। असम से आए हैं, यहां हमारा कोई नहीं है। कोई ना तो हमारी बात सुनता है और ना ही मदद के लिए आगे आता है। लड़कियों को हमेशा CCTV कैमरा से देखा जाता था। मैंने तो अब तक ऐसा कोई इंसान नहीं देखा जो लड़कियों को इस तरह देखने का शौकीन हो। लड़कियां जहां भी जिस काम में होती थीं, CCTV कैमरे में दिख जाती थीं। वह खुद बिना कपड़ों के अपने कमरे में बैठकर लड़कियों को हर तरह से देखता रहता था। रात में उन लड़कियों को रूम में बुलवाता था जो दिन में उसे पसंद आती थीं।” विरोध करने पर जान से मारने की धमकी मिलती 14 साल की पीड़ित के पिता सोना ने कहा, “यहां परिवार का बहुत शोषण होता है। लड़कियों को जिस तरह से कैमरे में देखा जा रहा है, यह गलत है। ऐसा कहीं नहीं होता है। हम लोग गलती से ठेकेदार के चक्कर में यहां फंस गए हैं। अब दोबारा कभी भी बिहार में काम करने के लिए नहीं आएंगे। मालिक हमारी लड़कियों को बिना कपड़ों के देखता और उनके साथ गलत हरकता करता है, विरोध करने पर जान से मारकर फेंक देने तक की धमकी देता है।” रिपोर्टर – आप लोगों को कुछ भी पता नहीं चलता था? सोना – नहीं, बहुत शातिर है, कैमरे से लड़कियों को देखता है। रिपोर्टर
हिमाचल में सात दिन में सामान्य से 200% अधिक वर्षा:मनाली के तापमान में 8.2 डिग्री की आई गिरावट, आज से मौसम रहेगा साफ

हिमाचल प्रदेश में बीते एक सप्ताह के दौरान सामान्य से 200 फीसदी अधिक बारिश हुई है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार- 2 से 9 अप्रैल के बीच 17.6 मिलीमीटर सामान्य बारिश होती है, लेकिन इस बार 52.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। इस अवधि में बिलासपुर में सामान्य से 1289 फीसदी अधिक वर्षा रिकॉर्ड की गई। सोलन में सामान्य से 763 फीसदी, कांगड़ा में 708 फीसदी, ऊना में 573 फीसदी, मंडी में 499 फीसदी और शिमला में सामान्य से 493 फीसदी अधिक बारिश हुई है। असामान्य बारिश, ओलावृष्टि और बर्फबारी के कारण कई जगह सेब के बगीचों को भारी नुकसान हुआ है। राहत की बात यह है कि आज वेस्टर्न डिस्टरबेंस कमजोर पड़ेगा। IMD के अनुसार, राज्य के मैदानी व मध्यम ऊंचाई वाले इलाकों में आज धूप खिलेगी। अधिक ऊंचे इलाकों में हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं। कल और परसों अधिक ऊंचे व मध्यम ऊंचाई वाले इलाकों में मौसम खराब रहेगा, जबकि मैदानी इलाकों में मौसम पूरी तरह साफ रहने का पूर्वानुमान है। 13 अप्रैल से पूरी तरह साफ होगा मौसम वहीं, 13 अप्रैल से मौसम पूरी तरह साफ हो जाएगा और 15 अप्रैल तक पूरे प्रदेश में धूप खिलने का पूर्वानुमान है। इस दौरान तापमान में चार से पांच डिग्री का उछाल आएगा। वर्तमान में प्रदेश के सभी शहरों का न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से कम चल रहा है। बीते एक सप्ताह के दौरान हुई बारिश, बर्फबारी और ओलावृष्टि के कारण राज्य का औसत अधिकतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस नीचे लुढ़क गया है। धर्मशाला के अधिकतम तापमान में सबसे ज्यादा 9.1 डिग्री की गिरावट आने के बाद पारा 16.0 डिग्री सेल्सियस रह गया है। मनाली का पारा सामान्य से 8.2 डिग्री नीचे गिरा मनाली का अधिकतम तापमान 8.2 डिग्री की गिरावट के बाद 11.2 डिग्री, नाहन का 8.0 डिग्री की गिरावट के बाद 21.7 डिग्री, सोलन का 7.6 डिग्री कम होने के बाद 20.0 डिग्री, कांगड़ा में 7.7 डिग्री की गिरावट के बाद 24.4 डिग्री और शिमला का अधिकतम तापमान सामान्य से 5.1 डिग्री कम होने के बाद 14.8 डिग्री सेल्सियस रह गया है। शिमला में अप्रैल में ठंड ने 23 साल का रिकॉर्ड तोड़ा इसी तरह, न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 5 डिग्री तक नीचे गिर चुका है। शिमला में अप्रैल में ठंड ने बीते 23 साल का रिकॉर्ड तोड़ा है। अगले चार-पांच दिनों के दौरान तापमान सामान्य से थोड़ा ज्यादा होगा।
इंदौर के गेंदेश्वर महादेव मंदिर में शिव महापुराण:कलश यात्रा में किन्नर समाज की भागीदारी से दिखी सामाजिक समावेश की मिसाल

शहर में धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण को सशक्त करने विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 2 में धर्म रक्षा समिति एवं ब्राह्मण सेवा संगठन द्वारा शिव महापुराण कथा एवं रुद्राक्ष अभिषेक का शुभारंभ आज किया गया। शिव महापुराण की कथा आज से 19 अप्रैल तक आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम के संयोजक अटल शर्मा ने बताया कि आयोजन के तत्वावधान में आज भव्य कलश यात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुई। यात्रा का शुभारंभ विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर भाग लिया। कलश यात्रा परदेशीपुरा स्थित गेन्देश्वर महादेव से होते हुए रेडीमेड कॉम्प्लेक्स के समीप कथा स्थलपर पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान भजन-कीर्तन, धार्मिक नारों और ढोल-नगाड़ों की गूंज से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। कलश यात्रा में स्वर ढोल समूह द्वारा 40 से अधिक बालिकाओं ने ढोलक व नगाड़ों की थाप से वातावरण मन्त्रमुग्ध कर दिया।यात्रा में झांकियों का कारवां भी आकर्षण का केंद्र रहा एवं बड़ी संख्या में संत समाज जन बग्गियों पर सवार होकर कलश यात्रा में सम्मिलित हुए। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। कलश यात्रा निकाली गई इस कलश यात्रा के दौरान एक विशेष दृश्य देखने को मिला, जब बड़ी संख्या में किन्नर समाजजन भी इस पवित्र आयोजन में सम्मिलित हुए। उनकी सक्रिय भागीदारी ने पूरे माहौल को और अधिक उत्साहपूर्ण और समावेशी बना दिया। किन्नर समाज के सदस्यों ने भी पूरे श्रद्धा भाव से भाग लिया और आयोजन की गरिमा को बढ़ाया। धर्मप्रेमी जनता आयोजकों की इस पहल की सराहना करते हुए इसे सामाजिक एकता और समानता की दिशा में एक सकारात्मक कदम बताया। आयोजकों ने भी किन्नर समाज के योगदान की प्रशंसा करते हुए कहा कि धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सभी को समान अवसर मिलना चाहिए। बड़ी संख्या में गणमान्य जन हुए यात्रा में सम्मिलित इस अवसर पर क्षेत्र के विधायक रमेश मेंदोला, धर्म जागरण क्षेत्र टोली सदस्य रेवाराम, धर्म जागरण मालवा प्रांत प्रमुख विक्रम रघुवंशी, राम प्रसाद पांडे, किशोर चौकसे, एमआईसी मेंबर राजेंद्र राठौर, नवीन गोधा, राजकपूर सुनहरे, पार्षद विनीता धर्मेंद्र मौर्य सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। आयोजन समिति के अंजली अटल शर्मा मधु पिल्लई एवं राम ठाकुर ने सभी श्रद्धालुओं, सहयोगियों एवं प्रशासन का सफल आयोजन हेतु आभार व्यक्त किया।

इंदौर में महिला आरक्षक ने किया सुसाइड का प्रयास:फर्स्ट बटालियन के फ्लैट में फंदे पर लटकी मिली; हालत गंभीर, पुलिस जांच में जुटी

इंदौर के फर्स्ट बटालियन में रहने वाली एक महिला आरक्षक ने गुरुवार को आत्महत्या की कोशिश की। महिला अपने फ्लैट में फंदे पर लटकी मिली। रात में परिजन ने उसे देखा तो नीचे उतारकर निजी अस्पताल ले गए। फिलहाल महिला पुलिसकर्मी बयान देने की स्थिति में नहीं है। सदर बाजार पुलिस के मुताबिक, महिला का नाम रूचि, पति पंकज है। वह अपने पति के साथ फर्स्ट बटालियन में रहती है। सदर बाजार पुलिस को रात करीब 11 बजे गोकुलदास अस्पताल से सूचना मिली। हालांकि रूचि अभी बयान देने की स्थिति में नहीं है। उनके पति पंकज भी क्राइम ब्रांच में पदस्थ हैं। रूचि ने यह कदम क्यों उठाया, इसका कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पंकज के भी इस मामले में अभी बयान नहीं हो सके हैं।
राहुल नामदेव धोते बने मंडला के नए कलेक्टर:IAS सोमेश मिश्रा का नर्मदापुरम ट्रांसफर; MP में 26 अधिकारियों के तबादले

मध्यप्रदेश शासन ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 18 जिलों के कलेक्टरों और 3 संभागीय आयुक्तों की तबादला सूची जारी की है। इस आदेश के तहत मंडला कलेक्टर सोमेश मिश्रा का स्थानांतरण नर्मदापुरम जिले में किया गया है। उनके स्थान पर वर्ष 2017 बैच के आईएएस अधिकारी राहुल नामदेव धोते मंडला के नए कलेक्टर नियुक्त किए गए हैं। उप सचिव से जिला कलेक्टर बने राहुल नामदेव धोते राहुल नामदेव धोते वर्तमान में नर्मदा घाटी विकास विभाग में उप सचिव के पद पर कार्यरत थे। उनके पास दिसंबर 2024 से जल संसाधन विभाग के उप सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी था। वे इससे पहले सीधी में जिला पंचायत सीईओ और रतलाम के जावरा में एसडीएम के रूप में सेवाएं दे चुके हैं। सोमेश मिश्रा का नर्मदापुरम ट्रांसफर सोमेश मिश्रा 11 अगस्त 2024 से मंडला कलेक्टर के पद पर कार्यरत थे। उनके कार्यकाल के दौरान जिले में शिक्षा, स्वास्थ्य और धार्मिक क्षेत्रों में कई नवाचार किए गए। उन्होंने प्रशासनिक पारदर्शिता के लिए कलेक्टर चैंबर में पर्ची सिस्टम को समाप्त कर सीधे जनसुनवाई की व्यवस्था लागू की थी। नए कलेक्टर के सामने जनसमस्याओं के निराकरण की चुनौती मंडला के नए कलेक्टर राहुल नामदेव धोते के समक्ष जिले की विकास परियोजनाओं को गति देने की मुख्य जिम्मेदारी होगी। शासन ने उनसे राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण और आम जनता की बुनियादी समस्याओं के प्रभावी समाधान की अपेक्षा की है। यह फेरबदल प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से किया गया है।
सीधी में आर्केस्ट्रा के पास हादसा, पिता घायल:रीवा रेफर, तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से बाल-बाल बची बेटी

सीधी जिले के खड्डी चौकी अंतर्गत ग्राम धनहा में गुरुवार रात करीब 10 बजे एक सड़क हादसा हो गया। दुर्गा मंदिर के पास चल रहे आर्केस्ट्रा कार्यक्रम के समीप एक तेज रफ्तार बाइक ने पैदल जा रहे पिता-पुत्री को टक्कर मार दी। इस घटना में पिता गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उनकी मासूम बेटी की जान बाल-बाल बच गई। घर लौटते समय बेकाबू बाइक ने मारी टक्कर जानकारी के अनुसार, राहुल केवट अपनी बेटी के साथ आर्केस्ट्रा स्थल के पास से गुजरते हुए अपने घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान ऋषि कोल नामक युवक ने, जो नशे की हालत में था, अपनी बाइक से उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि राहुल केवट के पैर में दो जगह फ्रैक्चर हो गए और वे लहूलुहान होकर मौके पर ही गिर पड़े। आर्केस्ट्रा का कार्यक्रम रुका, मची अफरा-तफरी हादसे के तुरंत बाद वहां चल रहा नाच-गाना रुक गया और बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। ग्रामीणों की मदद से घायल राहुल को तत्काल रामपुर नैकिन अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रीवा रेफर कर दिया है। बाइक चालक ऋषि कोल को भी मामूली चोटें आई हैं। पुलिस की कार्रवाई और जांच खड्डी चौकी प्रभारी नीरज साकेत ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक के संबंध में जानकारी जुटाई है। अधिकारियों ने बताया कि पीड़ित पक्ष की ओर से शिकायत मिलने के बाद आरोपी बाइक चालक के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों में आक्रोश ग्रामीणों ने कार्यक्रम स्थलों के पास तेज रफ्तार और नशे में वाहन चलाने वालों पर नाराजगी व्यक्त की है। लोगों का कहना है कि भीड़भाड़ वाले आयोजनों के पास वाहनों की गति नियंत्रित होनी चाहिए ताकि ऐसे हादसों को रोका जा सके। फिलहाल, राहुल केवट की हालत नाजुक बनी हुई है।