सिनर ने तोड़ा जोकोविच का रिकॉर्ड:मास्टर्स 1000 टूर्नामेंट्स में लगातार 26 सेट जीतने वाले पहले खिलाड़ी बनें, मियामी ओपन में मुटे को हराया

इटली के टेनिस खिलाड़ी जैनिक सिनर ने एटीपी मास्टर्स 1000 स्तर पर लगातार सबसे अधिक सेट जीतने के मामले में नोवाक जोकोविच का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। सिनर ने मियामी ओपन के तीसरे राउंड में कोरेंटिन मूटे को 6-1, 6-4 से हराया। यह मुकाबला 1 घंटा 11 मिनट तक चला। इस जीत के साथ सिनर के लगातार जीते गए सेटों की संख्या 26 हो गई है, जबकि जोकोविच के नाम 24 सेट का रिकॉर्ड था। जोकोविच ने यह उपलब्धि 2016 में इंडियन वेल्स और मियामी के बीच हासिल की थी। नवंबर से जारी है अजेय रहने का सिलसिला सिनर का यह शानदार सफर पिछले साल नवंबर में पेरिस मास्टर्स से शुरू हुआ था। वहां उन्होंने बिना कोई सेट गंवाए खिताब अपने नाम किया था। इसके बाद उन्होंने इसी महीने इंडियन वेल्स ओपन का खिताब भी जीता। म्यूटेट के खिलाफ जीत के साथ ही सिनर ने एटीपी मास्टर्स 1000 लेवल पर लगातार 13 मैच जीतने का रिकॉर्ड भी बना लिया है। मैच के बाद सिनर ने एटीपी की आधिकारिक वेबसाइट से कहा,’मैं बहुत खुश हूं। यह खेल अप्रत्याशित है, इसलिए हम जितना हो सके उतना ध्यान केंद्रित करने की कोशिश करते हैं। अब देखते हैं कि अगले दौर में क्या होता है।’ उन्होंने आगे कहा कि वे हर मैच के लिए तकनीकी रूप से पूरी तरह तैयार रहने की कोशिश करते हैं। अगले दौर में एलेक्स मिचेलसन से होगा मुकाबला चौथे दौर में जैनिक सिनर का सामना अमेरिका के एलेक्स मिचेलसन से होगा। मिचेलसन ने अपने तीसरे दौर के मुकाबले में अलेजांद्रो ताबिलो को 3-6, 6-3, 6-4 से हराकर आगे कदम बढ़ाया है। सिनर जिस फॉर्म में चल रहे हैं, उन्हें टूर्नामेंट का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। मियामी ओपन में कार्लोस अल्कराज के बाहर होने के बाद सिनर के पास अपनी रैंकिंग और मजबूत करने का अच्छा मौका है। —————————————- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… IPL गाइडलाइन- मैच के दिन प्रैक्टिस पर रोक:फिटनेस टेस्ट नहीं, जर्सी नंबर बदलने पर बताना होगा; ड्रेसिंग रूम में सिर्फ स्टाफ को एंट्री IPL 2026 के लिए BCCI ने नई गाइडलाइन जारी की है। इसके तहत मैच के दिन कोई भी टीम प्रैक्टिस नहीं कर सकेगी। साथ ही खिलाड़ियों के लिए मैच-डे पर फिटनेस टेस्ट नहीं होगा। वहीं जर्सी नंबर बदलने से 24 घंटे पहले जानकारी देनी होगी और ड्रेसिंग रूम में सिर्फ स्टाफ को ही एंट्री मिलेगी। पूरी खबर
सिवनी में दो बाइकों की टक्कर, अधेड़ घायल:सर्रा टोला ग्राम के पास हादसा, जिला अस्पताल रेफर

सिवनी जिले के पलारी पुलिस चौकी क्षेत्र में सर्रा टोला ग्राम के पास 23 मार्च की देर रात दो बाइक्स की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। यह दुर्घटना उस समय हुई जब एक बाइक सवार पलारी से केवलारी की ओर जा रहा था और दूसरा धुटेरा से पलारी की ओर आ रहा था। सर्रा टोला ग्राम के समीप दोनों बाइकें आपस में टकरा गईं। टक्कर से 48 वर्षीय अजय यादव जो किसानी करते हैं, जिनको सिर, हाथ, पैर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस ने घायल को प्राथमिक उपचार देकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना स्थल पर वाहनों और लोगों का आवागमन काफी अधिक रहता है। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि सड़क पर फिसलन, गड्ढे या असंतुलन के कारण यह घटना हुई होगी। गनीमत रही कि घटना के समय आसपास अन्य वाहन या अधिक संख्या में लोग मौजूद नहीं थे, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। जिला चिकित्सालय स्थित पुलिस चौकी प्रभारी विनेश बघेल ने बताया कि उन्हें सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार के घायल होने की सूचना मिली थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घायल के संबंध में विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।
धुरंधर 2 का वर्ल्डवाइड कलेक्शन ₹800 करोड़ के पार:पांचवें दिन भारत में ₹65 करोड़ कमाए, छावा-पीके के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ा

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर: द रिवेंज यानी धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने रिलीज के पांचवें दिन यानी सोमवार को भारत में 65 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया। ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने दुनियाभर में 800 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है और फिल्म छावा और पीके के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन 519.12 करोड़ रुपए और ग्रॉस कलेक्शन 619.76 करोड़ रुपए हो गया है। ओवरसीज मार्केट में फिल्म ने 210 करोड़ रुपए की कमाई की, जिससे इसका कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 829.76 करोड़ रुपए हो गया है। 5 दिनों की कमाई के मामले में यह फिल्म दूसरे स्थान पर है। इससे आगे ‘पुष्पा 2’ है, जिसने 881.26 करोड़ रुपए की कमाई की थी। भारत में 5 दिनों का नेट कलेक्शन पहला हफ्ता पेड प्रीव्यू शो: ₹43.00 करोड़ (गुरुवार): ₹102.55 करोड़ (शुक्रवार): ₹80.72 करोड़ (शनिवार): ₹113.00 करोड़ (रविवार): ₹114.85 करोड़ दूसरा हफ्ता (सोमवार): ₹65.00 करोड़ कुल (5 दिन): ₹519.12 करोड़ पांचवें दिन फिल्म के हिंदी वर्जन ने 60 करोड़ रुपए की सबसे ज्यादा कमाई की। वहीं, तेलुगु में 3.50 करोड़ रुपए, तमिल में 1.20 करोड़ रुपए, कन्नड़ और मलयालम में 0.15-0.15 करोड़ रुपए का कलेक्शन हुआ। छावा और पीके को पीछे छोड़ा धुरंधर 2 अब बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रुपए के आंकड़े की ओर तेजी से बढ़ रही है। इस दौरान इसने कई बड़ी भारतीय फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। सोमवार को 800 करोड़ रुपए पार करके, फिल्म ने छावा (807 करोड़ रुपए) और पीके (769 करोड़ रुपए) को भी पीछे छोड़ दिया। फिल्म स्त्री 2 (880 करोड़ रुपए) और कंटारा चैप्टर वन (870 करोड़ रुपए) के लाइफटाइम कलेक्शन से थोड़ी ही पीछे है। उम्मीद है कि मंगलवार तक यह इन फिल्मों के कलेक्शन को पीछे छोड़कर 900 करोड़ रुपए पार कर लेगी। धुरंधर को शानदार रिस्पॉन्स मिला था धुरंधर के पहले पार्ट ने भारत के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार प्रदर्शन किया था। फिल्म ने दुनियाभर में करीब 1,307 करोड़ रुपए की कमाई की। भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 1,005.85 करोड़ रुपए रहा, जबकि नेट कलेक्शन लगभग 840 करोड़ रुपए हुआ। वहीं, 894.49 करोड़ रुपए की कमाई के साथ ही यह हिंदी भाषा में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई। विदेशी बाजारों में भी फिल्म धुरंधर को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। ओवरसीज में इसने करीब 299.5 करोड़ रुपए का कारोबार किया। खासतौर पर अमेरिका और कनाडा में फिल्म ने 193.06 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर ‘बाहुबली 2’ का रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ दिया। दिलचस्प बात यह है कि बड़ी सफलता फिल्म को तब मिली, जब इसे खाड़ी देशों में रिलीज की अनुमति नहीं मिली थी। इसके अलावा ‘धुरंधर’ भारतीय सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली ‘A’ रेटेड फिल्म भी बन गई। ……..……..……..…….. धुरंधर 2 से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… धुरंधर 2 रिव्यू; रणवीर की फिर दमदार परफॉर्मेंस: नोटबंदी और राजनीतिक कड़ियों से जुड़ी कहानी, जानिए कैसी है फिल्म रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ यानी धुरंधर 2 पहले पार्ट की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद बड़े स्केल पर लौटी है। इस बार फिल्म सिर्फ गैंगवार या बदले की कहानी नहीं रहती, बल्कि नोटबंदी से लेकर देश की कई बड़ी घटनाओं को जोड़ते हुए एक बड़ा नैरेटिव पेश करती है। पूरी खबर यहां पढ़ें…
शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाने में करता है मदद, फाइबर, विटामिन से होता है भरपूर, गर्मियों में पाया जाता है ये फल

Last Updated:March 24, 2026, 07:53 IST शहतूत में मौजूद फाइबर पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है. यह कब्ज की समस्या में राहत देता है और आंतों को स्वस्थ रखने में मदद करता है. साथ ही इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट और पोटैशियम ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में सहायक हो सकते हैं.नियमित सेवन से हृदय रोगों के खतरे को कम करने में मदद मिल सकती है. शहतूत स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है. काले, लाल या बैंगनी रंग का यह छोटा सा फल पोषक तत्वों से भरपूर होता है. आयुर्वेद और पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों में शहतूत को कई रोगों में लाभकारी माना गया है. नियमित और संतुलित मात्रा में इसका सेवन शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचा सकता है. दरअसल रायबरेली जिले के आयुष चिकित्सा विशेषज्ञ स्मिता श्रीवास्तव लोकल 18 से बात करते हुए बताती हैं कि शहतूत में विटामिन C, विटामिन K, आयरन, पोटैशियम और फाइबर का अच्छा स्रोत है.इसमें एंटीऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाने में मदद करते हैं. स्मिता श्रीवास्तव के मुताबिक शहतूत में आयरन की मात्रा अच्छी होती है, जो हीमोग्लोबिन बढ़ाने में मदद करती है.एनीमिया से पीड़ित लोगों के लिए यह फल लाभकारी माना जाता है. Add News18 as Preferred Source on Google शहतूत में मौजूद फाइबर पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है. यह कब्ज की समस्या में राहत देता है और आंतों को स्वस्थ रखने में मदद करता है. साथ ही इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट और पोटैशियम ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में सहायक हो सकते हैं.नियमित सेवन से हृदय रोगों के खतरे को कम करने में मदद मिल सकती है. विटामिन C से भरपूर शहतूत त्वचा को चमकदार बनाने और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करता है. यह शरीर को मौसमी संक्रमण से बचाने में भी सहायक माना जाता है. शहतूत के पत्तों और फल में ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो ब्लड शुगर को संतुलित रखने में मदद कर सकते हैं.हालांकि, मधुमेह के मरीजों को इसका सेवन डॉक्टर की सलाह से करना चाहिए. First Published : March 24, 2026, 07:53 IST
वर्ल्ड अपडेट्स:अमेरिका के टेक्सास में तेल रिफाइनरी में भीषण आग, हीटर में विस्फोट से हादसा

अमेरिका के टेक्सास राज्य के पोर्ट आर्थर शहर में स्थित वैलेरो ऑयल रिफाइनरी में सोमवार रात बड़ा धमाका हुआ, जिसके बाद वहां भीषण आग लग गई और आसमान में काला धुआं फैल गया। रिपोर्ट के मुताबिक, आसपास के लोगों ने तेज धमाके की आवाज सुनी, जिससे उनके घर हिल गए। इसके बाद इमरजेंसी टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। यह रिफाइनरी रोजाना करीब 4.35 लाख बैरल कच्चे तेल को प्रोसेस कर पेट्रोल, डीजल और जेट फ्यूल बनाती है। अधिकारियों के अनुसार, यह विस्फोट एक हीटर में खराबी के कारण हुआ। घटना के बाद शहर के पश्चिमी हिस्से में ‘शेल्टर-इन-प्लेस’ आदेश जारी किया गया है। लोगों को घरों के अंदर रहने, दरवाजे-खिड़कियां बंद रखने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने को कहा गया है। हालांकि, अब तक किसी के घायल होने की खबर नहीं है।
2लाख के लालच में साजिश में शामिल हुए थे रामकृष्ण-शुभम:पत्नी की हत्या कर हादसे में बदलने रची थी साजिश, आग में पत्नी को जलते देखता रहा आरोपी पति

कार में जलकर हुई डॉ. की पत्नी की मौत मामले में पुलिस ने आरोपी डॉ. पति और उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में वारदात की परतें एक के बाद एक खुलना शुरू हो गई हैं। पुलिस की पूछताछ में सामने आया है। आरोपी डॉ. नीलेश कुर्मी और सहआरोपी रामकृष्ण और शुभम कुर्मी के बीच पुरानी जान-पहचान थी। रामकृष्ण और शुभम गढ़ाकोटा में पैथोलॉजी लैब का संचालन करते है। वह डॉक्टर की क्लीनिक से मरीजों के जांच सैंपल लाने और जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराने का काम करते थे। जिससे उनके बीच घनिष्ठ संबंध थे। साथ ही जिस मकान में आरोपी डॉक्टर नीलेश रहता है। उसी मकान में दोनों सहआरोपी भी किराए से रहते है। इसी बात का फायदा उठाकर आरोपी डॉक्टर ने पत्नी को ठिकाने लगाने की साजिश में दोनों को शामिल किया। आरोपी डॉक्टर ने रामकृष्ण और शुभम को वारदात में शामिल करने के लिए प्रत्येक को 2-2 लाख रुपए देने का लालच दिया था। पैसों के लालच में आकर दोनों सहआरोपियों ने शुरुआत से ही वारदात को छिपाने की कोशिश की थी। सहआरोपी छिपाते रहे वारदात, सख्ती से टूटे आरोपी डॉ. पति के साथ कार में मौजूद सहआरोपी रामकृष्ण और शुभम ने भी वारदात को छिपाया। गढ़ाकोटा में सीमा को जब कार में बैठाया गया तब उसमें कोई भी मूवमेंट नहीं था। अचेत अवस्था में थी। लेकिन कार में जब डॉक्टर पति ने पेट्रोल डालकर आग लगाई, तब दोनों मौके पर मौजूद थे। लेकिन उन्होंने सीमा को बचाने की कोशिश नहीं की। इसके अलावा दोनों ने पुलिस को घटनाक्रम की सूचना भी नहीं दी। संदेह पर पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की तो शुरुआती पूछताछ में सहआरोपियों ने वारदात को छिपाया। जब सख्ती की गई तो हत्याकांड की कहानी उगल दी। इसलिए पुलिस ने मामले में दोनों को आरोपी बनाया है। हत्या कर हादसा में बदलना चाहता था आरोपी वारदात में आरोपी डॉ. पति नीलेश ने घर में हुए विवाद में मारपीट कर पत्नी सीमा का गला दबाया था। जिससे वह अचेत हो गई थी। जिसके बाद उसने पुलिस से बचने के लिए हत्या को हादसा बनाने की साजिश रची। कार में पत्नी सीमा को बैठाकर अपने दो साथियों के साथ सागर की ओर निकल गया था। पत्नी कार में जलती रही, आरोपी पति देखता रहा वारदात के दौरान आरोपी पति ने पेट्रोल डालकर कार में आग लगा दी। कार के अंदर मौजूद पत्नी सीमा आग के बीच जलती रही। आरोपी पति अपने दो साथियों के साथ सड़क किनारे खड़ा होकर पत्नी को जलते हुए देखता रहा। इस दौरान उसने अपने ससुराल वालों को फोन लगाकर कार में आग लगने की घटना की सूचना भी दी थी। झाड़ियों से जब्त की पेट्रोल की कुप्पी वारदात की जांच करते हुए पुलिस ने पेट्रोल की कुप्पी जब्त की है। उक्त प्लास्टिक की कुप्पी में आरोपी डॉक्टर पेट्रोल लेकर आया था। जिस पेट्रोल को कार पर छिड़ककर आग लगा दी थी। कुप्पी वारदातस्थल के पास झाड़ियों में छिपा दी थी। इसके साथ ही वारदात में उपयोग की गई माचिस भी पुलिस ने बरामद कर ली है। इसके अलावा एफएसएल और मेडिकल साक्ष्य जुटाए हैं। हत्या का खुलासा, मगर सीमा की मौत अब भी रहस्य वारदात में पुलिस ने जांच करते हुए आरोपी पति द्वारा पत्नी को कार में जलाने की वारदात का तो खुलासा कर दिया। लेकिन सीमा की मौत का कारण अब भी रहस्य बना हुआ है। सीमा को कार में जिंदा जलाया गया या फिर मौत होने के बाद शव जलाया गया, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। क्योंकि पुलिस को अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिल पाई है। मौत के कारण का खुलासा पीएम रिपोर्ट में ही होगा। आरोपी डॉ. पति और दो अन्य गिरफ्तार एडिशनल एसपी लोकेश सिंहा ने बताया कि कार में महिला को जलाने के मामले में आरोपी डॉ. पति नीलेश पिता भागवत कुर्मी निवासी ग्राम सिमरिया गढ़ाकोटा, रामकृष्ण पिता हरगोविंद कुर्मी उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम कुमेरिया भटोली और शुभम पिता गोपाल कुर्मी उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम सिंगपुर कला हाल निवास बजरंग वार्ड गढ़ाकोटा को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने संगठित रूप से हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। मामले आगे की जांच की जा रही है। वारदात से जुड़े साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पीएम रिपोर्ट अभी प्राप्त नहीं हुई है। यह था पूरा मामला 21 मार्च की सुबह करीब 4 बजे सानौधा थाना क्षेत्र के सागर-गढ़ाकोटा रोड पर चनाटोरिया के पास कार में आग लग गई। आगजनी में कार में सवार एक महिला की जलने से मौत हो गई। जबकि उसका पति और अन्य युवक सुरक्षित बाहर निकल आए। घटनाक्रम में उन्हें खरोंच भी नहीं आई। घटना के समय कार में मृतका सीमा कुर्मी, उनके पति डॉ. नीलेश कुर्मी, रामकृष्ण और शुभम सवार थे। वारदात सामने आते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शुरुआती जांच में कार में आग की घटना संदेहास्पद लगी। संदेह पर पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई तो कई सुराग हाथ लगे। जिसमें मामला कार में जानबूझकर आग लगाने का प्रतीत हुआ। जिसको लेकर पुलिस की जांच आगे बढ़ी और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
केजरीवाल बोले- मोदी बतौर पीएम 2026 पूरा नहीं कर पाएंगे:मोदी और शाह का साम्राज्य खत्म होने वाला है, पॉपुलैरिटी पाताललोक में पहुंची

दिल्ली के पूर्व सीएम और AAP के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री के तौर पर 2026 पूरा नहीं कर पाएंगे। मेरा दिल और राजनीतिक समझ कहती है कि मोदी और अमित शाह जाने वाले है। केजरीवाल ने कहा कि मोदी जी की पॉपुलैरिटी आज पाताल लोक पहुंच चुकी है। उनका साम्राज्य जाने वाला है। केजरीवाल ने यह बात शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय रावत की किताब लॉन्च के दौरान दिल्ली में कही। इस दौरान कई विपक्षी नेता मौजूद थे। ‘सोशल मीडिया पर कंट्रोल खत्म, आलोचना बढ़ी’ केजरीवाल ने कहा कि पहले सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना दबा दी जाती थी, लेकिन अब स्थिति बदल गई है। जनता के बीच वे इतने अलोकप्रिय हो चुके हैं कि हजारों-लाखों ट्रोल्स बैठाने के बावजूद सोशल मीडिया पर नेरैटिव कंट्रोल नहीं कर पा रहे है। उन्होंने आगे कहा कि मोदी जी एक पोस्ट डालते हैं, आप उसके नीचे कमेंट्स पढ़ लो। एक समय ऐसा होता था जब इनकी पूरी मशीनरी मिलकर एक भी नेगेटिव कमेंट आता था तो उसको डिलीट या म्यूट कर देते थे। लेकिन अब तो मोदी जी एक ट्वीट करते हैं तो नीचे (कमेंट बॉक्स) में सिर्फ गालियां मिलती हैं और इसके अलावा कुछ नहीं होता। केजरीवाल ने कहा कि एक समय था जब मोदी जी के खिलाफ कोई मीम बना देता था तो उसको जेल हो जाती थी। लेकिन अब इतने मीम बन रहे हैं कि किस-किस को जेल में डालेंगे। सोशल मीडिया का पूरा माहौल और इको-सिस्टम ही बदल चुका है और वही आपको बताता है कि मोदी जी की पॉपुलैरिटी आज पाताल लोक पहुंच चुकी है।” केजरीवाल ने कहा- बेईमानी से चुनाव जीत रहे है बीजेपी के चुनाव जीतने पर केजरीवाल ने कहा कि चुनाव बेईमानी से जीत रहे हैं। उसका सबसे बड़ा जीता जागता उदाहरण मैं हूं। मैं नई दिल्ली विधानसभा से चुनाव लड़ा। मेरे जेल जाने से पहले मेरी विधानसभा में जब मैं पिछली बार लड़ा था तो 1 लाख 48 हजार वोट थे। जब मैं जेल से लौटकर आया तो 1 लाख 6 हजार वोट बचे थे। 42 हजार वोट इन्होंने पीछे से कटवा दिए। यानी कि मेरी विधानसभा के लगभग 30 फीसदी वोट कटवा दिए और 3 हजार वोट से जीत गए। पिछली बार मैं 30 हजार वोट से जीता था। ये इसी तरह से जीत रहे हैं, वोट जोड़ते हैं, डिलीट करवाते हैं और फर्जी वोट डलवाते हैं। जब देश को इन दोनों (पीएम मोदी और अमित शाह) से मुक्ति मिलेगी तो एक संतुष्टि यह होगी कि इस लड़ाई में हमने भी योगदान दिया और हम भी जेल गए थे। मिडिल ईस्ट संकट को लेकर केंद्र पर सवाल इससे पहले केजरीवाल ने X पर पोस्ट कर मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध से पैदा हालात को लेकर भी केंद्र सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि शेयर बाजार में गिरावट है, एलपीजी की कमी से कई कारोबार प्रभावित हुए हैं और लोग गर्मी में सिलेंडर के लिए कतारों में खड़े हैं। साथ ही प्रवासी मजदूरों के सामने रोजगार का संकट खड़ा हो गया है और रुपया भी निचले स्तर पर है। जब दुनिया को पहले से अंदेशा था, तो सरकार ने पहले से तैयारी क्यों नहीं की और हर संकट का बोझ आम लोगों पर ही क्यों पड़ता है। ED और चुनाव आयोग को लेकर दूसरे विपक्षी नेताओं का बयान… इस कार्यक्रम में मौजूद अन्य विपक्षी नेताओं ने भी केंद्र सरकार और एजेंसियों पर सवाल उठाए। किताब के लेखक संजय राउत ने अपने जेल के अनुभव साझा करते हुए कहा कि उन्होंने वहां बहुत कुछ सीखा। उन्होंने कहा, “हम इंतजार करेंगे, जो जिम्मेदार हैं, उन्हें भी एक दिन जेल जाना होगा।”
इंदौर में शहीदों की स्मृति में निकली मशाल यात्रा:कई मंचों से पुष्प वर्षा कर दी गई श्रद्धांजलि; देशभक्ति के नारों की गूंज

शहीद दिवस के अवसर पर शहर का पश्चिम क्षेत्र देशभक्ति के जज्बे से सराबोर नजर आया। क्रांतिकारी भगतसिंह, सुखदेव थापर और शिवराम राजगुरु की स्मृति में निकली पारंपरिक मशाल यात्रा इस वर्ष भी भव्यता और उत्साह के साथ आयोजित की गई। मशाल यात्रा की अगुवाई मेयर पुष्यमित्र भार्गव ने की, जिसमें हजारों नागरिक शामिल हुए। फूटी कोठी (संत सेवालाल ब्रिज) से प्रारंभ हुई यात्रा महाराणा प्रताप चौक तक पहुंची। हाथों में जलती मशालें, भगवा ध्वज और “भारत माता की जय” के नारों के बीच शहर की सड़कों पर देशभक्ति का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। यात्रा मार्ग पर कई मंच लगे थे, जहां 50 से अधिक संस्थाओं और कई समाजों ने पुष्पवर्षा कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। विभिन्न सामाजिक, धार्मिक और व्यापारिक संगठनों ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई। महिला, पुरुष, बच्चे, युवा और बुजुर्ग हर आयु वर्ग की भागीदारी ने आयोजन को जनआंदोलन का स्वरूप दे दिया। पूरा मार्ग देशभक्ति गीतों और नारों से गूंजता रहा। आयोजकों ने कहा कि शहीदों के बलिदान को याद रखना और नई पीढ़ी को उनके आदर्शों से जोड़ना ही इस मशाल यात्रा का उद्देश्य है। कार्यक्रम के समापन पर शहीदों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया गया।
लालच में आकर बैंक खाते किराए पर दिए, 2 गिरफ्तार:साइबर क्राइम की टीम ने मध्यप्रदेश के बड़वानी व देवास से पकड़े म्यूल अकाउंट होल्डर

ग्वालियर में गत्ता फैक्ट्री मालिक को क्रिप्टों करेंसी का लालच देकर 1.41 करोड़ रुपए की ऑनलाइन ठगी करने वाले मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा है। साइबर क्राइम की टीम ने मध्य प्रदेश के सेंधवा बड़वानी व देवास के पास से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके अकाउंट में ठगी के 14 लाख रुपए ट्रांसफर किए गए थे। पूछताछ में पता लगा है कि इनके अकाउंट “म्यूल खाते’ हैं। मतलब यह इनके नाम पर है, लेकिन इन्होंने ठगों को यह किराए पर दिए हुए हैं। दिसंबर 2025 में कारोबारी के साथ ऑनलाइन फ्रॉड हुआ था। तभी से पुलिस लगातार पड़ताल कर उन लोगों की तलाश कर रही है, जिनके अकाउंट में यह पैसा गया था। एसएसपी धर्मवीर सिंह ने बताया कि पिंटो पार्क में फैक्ट्री संचालित करने वाले दुर्गाशंकर नागर पुत्र जयनारायण नागर निवासी मुरार एन्क्लेव रेजीडेंसी, गोला का मंदिर को ई-मेल के जरिए क्रिप्टो करेंसी में इन्वेस्टमेंट का झांसा दिया गया। गोल्ड डीजीएम कॉइन फिक्स डॉट कॉम कंपनी में रुपए इन्वेस्टमेंट करने की बात कही गई। दुर्गाशंकर नागर इनके झांसे में आ गए और रुपए इन्वेस्टमेंट करने लगे। एसएसपी धर्मवीर सिंह ने बताया कि जब दुर्गाशंकर नागर को कुछ शक हुआ तो अपने इन्वेस्टमेंट किए गए रुपए वापस मांगे तो आरोपियों ने ऑनलाइन तरीके से दिखाया कि आपके रुपए निरंतर बढ़ रहे हैं। इस तरह से आरोपियों ने दुर्गाशंकर नागर से दो महीने में 1 करोड़ 41 लाख 17 हजार रुपए तमाम बैंक खातों में ट्रांसफर करा लिए। कारोबारी इसके बाद जब भी पैसे वापस मांगते तो ठग कुछ न कुछ बहाना बना देते और रुपए देने से मना करने लगे। इसके बाद दुर्गाशंकर नागर क्राइम बांच थाने पहुंचे और मामला कायम कराया। मोबाइल लोकेशन ट्रेस करने पर मिली सफलता एसएसपी धर्मवीर सिंह ने इस मामले को साइबर विंग को सौंपा और सीएसपी मनीष यादव को निर्देश दिए कि जल्द से जल्द आरोपी गिरफ्त में होने चाहिए। सीएसपी मनीष यादव ने बताया कि मामला जब हाथ में आया तो सबसे पहले बारीकी से अध्ययन किया कि कहां-कहां किन बैंक खातों में रुपए ट्रांसफर हुए हैं। उसके बाद जब कुछ डिटेल मिली तो तुरंत बैंक खाते जिनके नाम पर थे उनके मोबाइल की लोकेशन ट्रेस की जाने लगी। कुछ दिन पहले आरोपी जुब्रान खान तथा अकरम खान के बारे में पता चला कि यह दोनों सेंधवा बड़वानी तथा देवास के आस-पास हैं। तत्काल टीम इनकी धरपकड़ के लिए रवाना की गई। दोनों को रात में हाइवे से दबोच लिया है। दोनों खातों में गए थे ठगी के 14 लाख रुपए पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपी जुब्रान खान पुत्र आलम शेख निवासी देवास के खाते में 9 लाख 30 हजार रुपए तथा अकरम खान पुत्र इस्लाम खान के खाते में 5 लाख रुपए पहुंचे थे। ये दोनों पहली लेयर के आरोपी हैं जिन्होंने कुछ रुपए के लिए अपने खाते किराए पर अपराधियों को दिए थे। सीएसपी मनीष यादव ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ जारी है और जल्द ही गिरोह के अन्य सदस्यों को गिरफ्तार किया जाएगा।
ग्वालियर में संदिग्ध हालात में महिला को लगी गोली:घर की सफाई करते समय कंधे में लगी गोली, सीटी स्कैन में पता लगा

ग्वालियर में एक महिला को घर में सफाई करते समय कंधे पर गोली लगी है। घटना 15 मार्च सुबह 9 बजे खेरियामोदी की है। महिला को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। वहां सीटी स्केन रिपोर्ट में कंधे में बुलेट लगी होने की बात सामने आई है। अस्पताल से पुलिस को सूचना दी गई थी। महिला के परिजन ने 22 मार्च को बिजौली थाना आकर मामले की शिकायत की है। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। घर में सफाई करते समय महिला को गोली लगने की घटना की परिस्थितियां संदिग्ध नजर आ रही हैं। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बिजौली थाना स्थित खेरियामोदी निवासी 51 वर्षीय रामायणी पत्नी बल्लू पाल 15 मार्च की सुबह अपने घर की सफाई कर रही थीं। सफाई करने के दौरान उन्हें बाएं कंधे में जलन व तेज दर्द होने लगा और खून भी बह रहा था। जिसके बाद महिला वहीं गिर पड़ी। परिजन को बात बताई तो परिजन ने समझा कि सफाई करने के दौरान किसी सामान से चोट लग गई होगी। जब खून बहना बंद नहीं हुआ और दर्द बढ़ने लगा तो परिजन रामायणी देवी को निजी नर्सिंग होम लेकर पहुंचे। नर्सिंग होम में कुछ दिन तक इलाज चलता रहा, लेकिन दर्द में कुछ फायदा नहीं हुआ। इसके बाद रामायणी देवी की एक्स-रे व सीटी स्केन कराई गई। सीटी स्केन जांच में पता चला कि गोली लगी है। हाथ में लगी गोली, पेट में पहुंची रामायणी देवी के गोली बाएं हाथ के ऊपरी हिस्से में लगी थी, धीरे-धीरे खिसककर उनके पेट में पहुंच गई। रविवार रात को उनका ऑपरेशन हुआ है। हालांकि यह जानकारी नहीं मिल सकी है कि बाएं हाथ में लगी गोली पेट तक कैसे पहुंच गई और वह अभी निकली है कि नहीं। गोली कहां से आकर लगी और किसने चलाई है यह पता नहीं चल सका है। मामला संदिग्ध है, जांच जारी इस मामले में बिजौली थाना में पदस्थ एसआई राहुल सिंह का कहना है कि महिला को गोली उसके घर में सफाई करते समय लगी। घटना के 7 दिन बाद पुलिस को इसकी सूचना मिली, तो प्राथमिकी दर्ज की गई है। परिजन को पता नहीं लगा कि गोली लगी है, वह तो सिटी स्कैन की जांच के बाद पता चला। कई बातें ऐसी हैं जो उलझा रही हैं। मामले की विस्तार से जांच की जा रही है।







