टिप्स और ट्रिक्स: घर में इकट्ठा होते हैं पुराने और किस्मत के मोजे, तो क्रांतिकारी के जश्न, इन जरूरी चीजों का करें इस्तेमाल

19 फरवरी 2026 को 17:20 IST पर अपडेट किया गया टिप्स और ट्रिक्स: घर में अगर पुराने मोजे इकट्ठे हो गए हैं, तो उन्हें फेंके नहीं, उनकी सारी चीजें बनाई जा सकती हैं। आइए आप पुराने मोजे से जुड़े हैं कि कौन-कौन सी 5 जरूरी चीजें बन सकती हैं। (टैग्सटूट्रांसलेट)पुराने मोजे का पुन: उपयोग(टी)घर की सफाई के तरीके(टी)बागवानी युक्तियाँ(टी)पर्यावरण के अनुकूल जीवन शैली(टी)पुन: उपयोग के विचार(टी)घरेलू हैक(टी)बजट बचत युक्तियाँ(टी)घर के DIY विचार
अलवर में युवक ने लगाई फांसी

Last Updated:February 19, 2026, 15:11 IST Alwar News: अलवर के स्कीम नंबर 4 में ई-रिक्शा चालक शिवा ने प्रेमिका से विवाद के बाद उसकी ही चुन्नी से फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया. विवाद के दौरान शिवा ने युवती का मंगलसूत्र तोड़ दिया और कहा कि वह किसी और की नहीं हो सकती. पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया है और मामले की जांच जारी है. ख़बरें फटाफट अलवर में प्रेमिका के सामने ही प्रेमी ने लगाया फंदा अलवर. राजस्थान के अलवर शहर स्थित स्कीम नंबर 4 क्षेत्र में आज एक रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है. यहाँ एक युवक ने प्रेम प्रसंग के चलते बीच सड़क पर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. मृतक की पहचान फूटीखेल निवासी शिवा के रूप में हुई है, जो पेशे से ई-रिक्शा चालक था. शिवा ने अपनी प्रेमिका की चुन्नी का इस्तेमाल कर बीच सड़क पर खड़े ई-रिक्शा के फ्रेम से फंदा लगाया और आत्महत्या कर ली. इस घटना के बाद मौके पर मौजूद युवती बदहवास हो गई और प्रेमी के शव को अपनी गोद में लेकर फूट-फूटकर रोती रही. सड़क पर हुए इस हाई-वोल्टेज ड्रामे और मौत के मंजर को देख राहगीरों के भी होश उड़ गए. जानकारी के अनुसार, शिवा अपनी प्रेमिका के साथ ई-रिक्शा में सवार होकर मोहल्ले के पास पहुंचा था. बताया जा रहा है कि वहां से शराब लेने के बाद दोनों के बीच किसी बात को लेकर तीखी कहासुनी शुरू हो गई. विवाद इतना बढ़ा कि शिवा ने आपा खो दिया और युवती के गले में पहना हुआ मंगलसूत्र तोड़ दिया. चश्मदीदों और पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार, शिवा ने चिल्लाकर कहा कि “जब तुम मेरी नहीं हो सकती, तो किसी और की भी नहीं हो सकती”. इसी सनक और आवेश में आकर उसने अचानक प्रेमिका की चुन्नी ली और ई-रिक्शा पर ही फंदा बनाकर झूल गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हालघटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. सूचना पाकर युवक के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे, जहाँ का नजारा देख उनकी चीखें निकल गईं. पुलिस की मौजूदगी में शव को ई-रिक्शा से नीचे उतारा गया और तुरंत जिला अस्पताल भिजवाया गया. अस्पताल के चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद शिवा को मृत घोषित कर दिया. फिलहाल मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है. घटना के बाद से ही युवती सदमे में है और पुलिस उससे पूछताछ करने का प्रयास कर रही है. क्षेत्र में फैली दहशतस्कीम नंबर 4 जैसे व्यस्त रिहायशी इलाके में इस तरह की घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत और चर्चा का माहौल है. पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि आखिर विवाद की असली जड़ क्या थी और क्या युवक ने यह कदम शराब के नशे में उठाया या वह पहले से मानसिक तनाव में था. पुलिस ने ई-रिक्शा को जब्त कर लिया है और मौके से साक्ष्य जुटाए हैं. मृतक के परिजनों के बयानों के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है. About the Author vicky Rathore Vicky Rathore is a multimedia journalist and digital content specialist with 8 years of experience in digital media, social media management, video production, editing, content writing, and graphic, A MAJMC gra…और पढ़ें Location : Alwar,Alwar,Rajasthan First Published : February 19, 2026, 15:10 IST
रीमेक की बेड़ियों से आजाद हुई 'दृश्यम 3':अजय और जयदीप के बीच होगी साइकोलॉजिकल वॉर, गोवा में फिल्माया जाएगा हाई-वोल्टेज फेस-ऑफ

इंडियन सिनेमा में सस्पेंस और थ्रिलर की परिभाषा बदलने वाली फ्रेंचाइज दृश्यम अपने तीसरे और सबसे घातक चैप्टर की ओर बढ़ चुकी है। विजय सलगांवकर की शातिर चालाकी और कानून के फौलादी शिकंजे के बीच अब ऐसी बिसात बिछने वाली है , जहां से किसी एक का बचना नामुमकिन है। इस फिल्म की आधी शूटिंग पूरी हो चुकी है और अब पूरी यूनिट अपने सबसे निर्णायक पड़ाव गोवा के लिए उड़ान भरने को तैयार है। आगामी 25 फरवरी को अजय देवगन अपनी टीम के साथ गोवा पहुंचेंगे, जहां कहानी कि किस्मत तय करने वाले सीन्स फिल्माए जाएंगे। गोवा शेड्यूल में 1 मार्च से होगा ‘माइंड गेम्स’ का आगाज मेकर्स ने इस शेड्यूल के लिए बेहद गोपनीय और फुल रणनीति तैयार की है। 25 फरवरी को गोवा पहुंचने के बाद टीम 26 से 28 फरवरी तक शुरूआती शूट और टेक्निकल सेटअप पूरा करेगी। लेकिन असली शूट 1 मार्च से शुरू होगा, जब अजय और जयदीप अहलावत के बीच हाई-वोल्टेज फेस-ऑफ फिल्माया जाएगा। यह शेड्यूल संक्षिप्त लेकिन बेहद इंटेंस है, जिसे 2 मार्च तक समेटकर टीम मुंबई लौट आएगी। इस जल्दबाजी के पीछे का मकसद होली से पहले फिल्म के सबसे जटिल इमोशनल और थ्रिलर हिस्सों को लॉक करना है। इसके बाद मई में मात्र 2-3 दिनों के पेंचवर्क के साथ फिल्म की प्रिंसिपल फोटोग्राफी पूरी हो जाएगी। जयदीप अहलावत का किरदार पुलिस की वर्दी में नहीं दिखेगा इस बार सबसे बड़ा मास्टरस्ट्रोक कास्टिंग में दिखता है। अक्षय खन्ना के बाहर होने के बाद पाताल लोक फेम जयदीप क्राइम एसपी की भूमिका में नजर आएंगे। वह वर्दी या पारंपरिक पुलिसिया रौब में नहीं बल्कि सिविल ड्रेस में सलगांवकर के घर पहुंचेगे। जयदीप और अजय के बीच संवादों का तीखा दंगल दिखेगा। जयदीप उन दफन राजों का जिक्र करेंगे, जिन्हें विजय सलगांवकर ने छिपाया था। तीसरा पार्ट पूरी तरह मौलिक और नॉर्थ के लिहाज से है निर्देशक अभिषेक पाठक ने इस बार साहस दिखाते हुए फिल्म को रीमेक की बेड़ियों से आजाद कर दिया है। दृश्मय 3 अब मोहनलाल के मलयालम वर्जन को फॉलो नहीं करेगी। इसे पूरी तरह नॉर्थ इंडियन कल्चर और अपनी मौलिक स्क्रिप्ट के आधार पर ढाला गया है। मेकर्स का मानना है कि दृश्यम अब एक ग्लोबल ब्रांड है और सलगांवकर का अंत अब उसकी अपनी शर्तों पर होगा। फिल्म का क्लाइमैक्स दर्शकों को शॉक्ड करेगा।
बेंगलुरु नेलमंगला में शोभा की हत्या, लूट के आरोपी शिवकुमार गिरफ्तार

Last Updated:February 19, 2026, 13:23 IST Bengaluru Crime News: बेंगलुरु में 70 साल महिला की घर के अंदर बेरहमी से हत्या कर दी गई. घटना के दौरान उसका लकवाग्रस्त पति पास में ही असहाय पड़ा रहा. आरोपी ने 65 लाख रुपए के सोने के गहनों के लिए वारदात को अंजाम दिया. CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है. घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. ख़बरें फटाफट आरोपी ने लकवाग्रस्त पति के सामने ही महिला की हत्या कर 65 लाख रुपए के गहने लूट लिए. (फोटो News18 कन्नड़) Bengaluru Crime News: देश के IT हब कहे जाने वाले बेंगलुरु से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. एक बुजुर्ग महिला अपने ही घर में तड़पती रही. उसका गला उसके पति के सामने ही रेत दिया गया. महिला के गले खून बहता रहा लेकिन उसके ठीक बगल में लेटा उसका लकवाग्रस्त पति कुछ भी नहीं कर सका. रात की खामोशी में घर के अंदर जो हुआ उसने पूरे इलाके को सन्न कर दिया. सुबह जब डॉक्टर इलाज के लिए पहुंचे तो सामने का मंजर देख उनके भी होश उड़ गए. NDTV की रिपोर्ट के अनुसार बताया जा रहा है कि लूट की नीयत से घर में घुसे आरोपी ने 70 वर्षीय महिला को बेरहमी से मार डाला. आरोपी ने पहले हत्या की और फिर आराम से घर में नकदी और सोना तलाशता रहा. जब पैसे नहीं मिले तो महिला के शरीर से ही लाखों रुपए के गहने उतार लिए. यह सब उस पति के सामने हुआ जो पिछले 15 साल से बिस्तर पर है और खुद हिल भी नहीं सकता. लालच ने कैसे इंसान को दरिंदा बना दिया, यह घटना उसी की भयावह मिसाल बन गई है. बेंगलुरु के नेलमंगला इलाके के हीरापुर स्थित कोटे बीड़ी में रहने वाली शोभा अपने पति रंगनाथ के साथ अकेली रहती थीं. दोनों की कोई संतान नहीं थी. रंगनाथ पिछले 15 सालों से लकवाग्रस्त हैं और पूरी तरह बिस्तर पर निर्भर हैं. घटना वाले दिन दोनों रोज की तरह वॉक से लौटे थे. देर रात आरोपी शिवकुमार घर में घुसा और करीब 1:03 बजे महिला पर हमला कर दिया. पुलिस के अनुसार उसने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी. हत्या के बाद आरोपी ने पूरे घर में पैसे तलाशे. जब नकदी नहीं मिली तो उसने महिला के शरीर से सोने की चेन, कंगन और अन्य गहने उतार लिए. पुलिस के मुताबिक करीब 450 ग्राम सोना चोरी हुआ, जिसकी कीमत लगभग 65 लाख रुपये है. वारदात के बाद आरोपी बाइक से फरार हो गया. आसपास लगे CCTV कैमरों में उसकी गतिविधियां कैद हो गईं. CCTV फुटेज से जांच को अहम सुराग मिला. CCTV और चालाकी से खुला पूरा खेल जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी शिवकुमार एक थोक दुकान चलाता है. हत्या के बाद वह दोबारा घटनास्थल पर लौट आया और भीड़ में आम लोगों की तरह खड़ा होकर पुलिस जांच देखता रहा ताकि शक न हो. बाद में वह अपनी एक्टिवा से घर चला गया. लेकिन पुलिस ने कैमरों के जरिए वाहन नंबर ट्रेस कर लिया. इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया और हत्या में इस्तेमाल चाकू, बाइक और मोबाइल फोन बरामद कर लिए गए. हत्या का मकसद क्या था? पुलिस जांच के अनुसार यह पूरी तरह लूट के इरादे से की गई हत्या थी. आरोपी को पता था कि महिला सोने के गहने पहनती है. उसने घर में नकदी मिलने की उम्मीद की थी, लेकिन जब पैसा नहीं मिला तो उसने गहने लूटने के लिए महिला की हत्या कर दी. यह सुनियोजित अपराध माना जा रहा है. पति घटना के दौरान कुछ क्यों नहीं कर सके? मृतका के पति रंगनाथ पिछले 15 साल से लकवाग्रस्त हैं और बिस्तर पर ही रहते हैं. पुलिस का मानना है कि वह शारीरिक रूप से पूरी तरह असहाय थे और हमले के दौरान न तो विरोध कर सके और न ही मदद के लिए आवाज उठा सके. यही इस घटना का सबसे दर्दनाक पहलू है. आरोपी तक पुलिस कैसे पहुंची? CCTV फुटेज जांच में सबसे बड़ा सबूत बना. कैमरों में आरोपी बाइक से भागते हुए दिखा. बाद में उसने भीड़ में शामिल होकर शक से बचने की कोशिश की, लेकिन वाहन नंबर ट्रेस होने के बाद पुलिस सीधे उसके घर पहुंच गई और उसे गिरफ्तार कर लिया. About the Author Sumit Kumar सुमित कुमार News18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वे पिछले 3 साल से यहां सेंट्रल डेस्क टीम से जुड़े हुए हैं. उनके पास जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री है. News18 हिंदी में काम करने से पहले, उन्ह…और पढ़ें First Published : February 19, 2026, 13:21 IST
निवेश का साधन बनी 'टाइमपीस':रखना-छिपाना आसान होने से दुनिया में हर घंटे चोरी हो रही लग्जरी घड़ी, ऑस्ट्रेलिया के कैनबरा में घर से 54 करोड़ की घड़ी चोरी

लग्जरी घड़ियां अब सिर्फ रईसी दिखाने और समय जानने का साधन नहीं रहीं, बल्कि तेजी से उम्दा निवेश बनती जा रही हैं। यही वजह है कि ये अपराधियों के निशाने पर हैं। अंतरराष्ट्रीय वॉच ट्रैकिंग प्लेटफॉर्म ‘द वॉच रजिस्टर’ की रिपोर्ट के मुताबिक, 2025 में दुनियाभर में 10 हजार से ज्यादा महंगी घड़ियां चोरी या गुम होने के मामले दर्ज हुए। यानी औसतन हर घंटे एक लग्जरी घड़ी गायब हो रही है। आंकड़े दिलचस्प हैं। वैश्विक लग्जरी वॉच मार्केट का आकार 4.5 लाख करोड़ रुपए तक पहुंच चुका है। पिछले एक दशक में 1.13 लाख से ज्यादा चोरी या लूट की घड़ियां डेटाबेस में दर्ज हई। इनकी अनुमानित कीमत 20,800 करोड़ रुपए आंकी गई है। एक चोरी हुई घड़ी की औसत कीमत 14 लाख रुपए होती है। 2025 में करीब 1,400 गुम घड़ियां ट्रेस करके रिकवर की गई, जो बड़ी सफलता मानी जा रही है। हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि असली चोरी के मामले इससे कहीं ज्यादा हो सकते हैं. क्योंकि केवल आधे मालिक ही पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हैं। कई लोग अपनी घड़ी का सीरियल नंबर तक रिकॉर्ड में नहीं रखते, जिससे रिकवरी मुश्किल हो जाती है। रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रिटेन में महंगी घड़ियां चोरी के आधे से ज्यादा मामले लंदन में दर्ज हुए। जनवरी 2022 से जुलाई 2025 के बीच यहां 5.180 लग्जरी घड़ियां चोरी हई। चलती-फिरती संपत्ति द वॉच रजिस्टर के विशेषज्ञों का कहना है कि छोटी और ऊंची कीमत के कारण लग्जरी घड़ियां ‘चलती-फिरती संपत्ति’ हैं। कुछ पुरानी घड़ियां खरीदने के लिए लोग लाखों डॉलर खर्च देने को तैयार रहते हैं। चोरी गईं घड़ियां 51% रोलेक्स की 2025 में गुम या चोरी हुई घड़ियों में सबसे ज्यादा 51% रोलेक्स थीं। पुरानी घड़ियों के बाजार में भी 44% टाइमपीस इसी ब्रांड की होती हैं। रिचर्ड मिल की घड़ियां सबसे महंगी रिचर्ड मिल की घड़ियां काफी महंगी होती हैं। 2024 में चोरी हुई टॉप-10 घड़ियां इसी ब्रांड की थीं। ऐसी एक घड़ी की औसत कीमत 3.23 करोड़ रुपए है। 2025 में ऑस्ट्रेलिया के कैनबरा में एक घर से 54 करोड़ रुपए की लिमिटेड एडिशन घड़ी चोरी की घटना ने बाजार को चौंका दिया था। आखिर क्यों लग्जरी घड़ियां अपराधियों के निशाने पर हैं? लग्जरी घड़ियों की कीमत तेजी से बढ़ने और निवेश एसेट के रूप में उनकी स्वीकार्यता ने चोरी के मामले बढ़ाए हैं। इन्हें बेचना और छिपाना आसान होता है। सेकंडरी मार्केट और ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म ने भी रीसेल आसान बना दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक 17% मालिक अपनी घड़ी का सीरियल नंबर रिकॉर्ड नहीं रखते और 8% को याद नहीं कि उन्होंने नंबर सुरक्षित रखा या नहीं। इससे चोरी के बाद ट्रैकिंग मुश्किल हो जाती है।
ऑस्ट्रेलिया में सिख युवक को इंडियन डॉग कहा:ऑस्ट्रेलियाई युवकों ने जिम के बाहर घेरा, 'वापस जाओ' के नारे लगाए; नाक की हड्डी तोड़ी

ऑस्ट्रेलिया के जिलोंग शहर में एक सिख युवक पर नस्लीय हमला किया गया है। 22 साल के हरमनप्रीत सिंह पर जिम के बाहर पहले नस्लीय टिप्पणी की गई और उसके बाद उस पर हमला किया गया। हमलावर ने हरमनप्रीत सिंह की नाक पर हमला किया जिससे उसकी नाक की हड्डी टूट गई। ऑस्ट्रेलियाई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हरमनप्रीत सिंह ऑस्ट्रेलिया में विक्टोरिया स्टेट जिलोंग शहर में रहते हैं। वह स्थानीय अस्पताल में मेडिकल अटेंडेंट के तौर पर कार्यरत हैं। घटना 18 फरवरी देर रात की है जब वह कोरियो इलाके के जिम में वर्कआउट कर रहे थे। आरोप है कि जिम के अंदर कुछ युवकों ने उन्हें नस्लीय टिप्पणियां कीं और उन्हें वापस जाने को कहा। हरमनप्रीत सिंह के अनुसार जब वो जिम से बाहर निकले तो तीन युवकों ने उसका पीछा किया और फिर उसे घेरकर हमला कर दिया। एक हमलावर ने उनकी नाक पर अपने सिर से हमला किया। जिससे उनकी नाक की हड्डी टूट गई और वह लहूलुहान होकर गिर पड़े। हमलावर उसके बाद एक ग्रे रंग की कार में फरार हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से हरमनप्रीत को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी नाक में फ्रैक्चर की पुष्टि की। डॉक्टरों को कहना है कि उन्हें सर्जरी की आवश्यकता पड़ सकती है। घटना के बाद से वह मानसिक रूप से भी आहत हैं और जिम लौटने में असुरक्षा महसूस कर रहे हैं। हरमनप्रीत सिंह ने बताई हमले की कहानी .. हरमनप्रीत सिंह ने विक्टोरिया पुलिस को दी शिकायत हमले के बाद विक्टोरिया पुलिस मौके पर पहुंची। हरमनप्रीत सिंह ने पुलिस को इस मामले की शिकायत दे दी है। शिकायत के बाद पुलिस नम मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं और हमलावरों की पहचान के प्रयास जारी हैं। अधिकारियों ने कहा है कि यदि हमला नस्लीय हिंसा का है और आरोपियों के खिलाफ जल्दी ही मामला दर्ज कर दिया जाएगा।
पोहा वेजिटेबल चीला रेसिपी: नाश्ते में पोहे से निकाला गया वेजिटेबल चीला, सेहत को भी नहीं होगा नुकसान; नोट करें आसान रेसिपी

नाश्ते के लिए स्वास्थ्यवर्धक चिल्ला रेसिपी: सुबह का नाश्ता अगर प्लास्टिक और टेस्टी हो, तो दिन की शुरुआत और भी बेहतर हो जाती है। अगर आप रोज-रोज़ वह पराठा, ब्रेड या ऑमलेट की खीर बोर हो गए हैं, तो आज ट्राई करें पोहा वे इनेबल चीला। यह रेसिपी स्वादिष्ट के साथ-साथ विलायती, रेशमी और जल्दी बनने वाली है। बता दें कि इसमें तेल बहुत कम लगता है, जिससे सेहत को भी कोई नुकसान नहीं होता है। तो जानें स्वस्थ रहने के लिए विधि विधि – पिरामिड पोहा वेजिटेबल चीला बनाने की सबसे आसान विधि- पोहा वेजिटेबल चीला क्यों है पिरामिड? पोहे में कार्बोहाइड्रेट के साथ-साथ आयरन और चारे की अच्छी मात्रा होती है। वहीं सब्ज़ियां मिलाने से विटामिन और वैक्स भी जुड़ते हैं। यह चीला पेट पर असर डालता है और लंबे समय तक ऊर्जा देता है। वंचितों और बच्चों दोनों के लिए यह एक महान पद है। पोहा वेजिटेबल चीला बनाने की सामग्री पोहा वेजिटेबल चीला बनाने की आसान विधि हॉटग्राम पोहा वेजिटेबल चीला को हरी चटनी, टमाटर सॉस या दही के साथ मिलाएं। यह बच्चों के टिफिन और ऑफिस जाने वालों के लिए भी बिल्कुल सटीक प्रभाव डालता है। अन्य उपकरण युक्तियाँ इसमें और उपकरण बनाने के लिए आप पालक, चुकंदर या पत्तागोभी भी मिला सकते हैं। इसे कम तेल में सेंकें, ताकि यह और बड़े पैमाने पर काम कर सके। (टैग्सटूट्रांसलेट)पोहा वेजिटेबल चीला रेसिपी(टी)चीला रेसिपी(टी)वेजिटेबल चीला रेसिपी(टी)पोहा वेजिटेबल चीला(टी)वेजिटेबल चीला(टी)चीला रेसिपी(टी)स्वस्थ नाश्ता(टी)चीला रेसिपी
पालक चीला रेसिपी: शाम के नाश्ते में झटपट पालक का चीला, सेहत और स्वाद से भरपूर; नोट करें रेसिपी

पालक चीला रेसिपी: अक्सर हम ऐसे खाने की तलाश में रहते हैं, जो खाने में स्वादिष्ट और सेहतमंद होते हैं। अगर आप भी शाम की छोटी-मोटी भूख के लिए कुछ डॉक्यूमेंट्री विकल्प ढूंढ रहे हैं, तो ‘पालक का चीला’ बेस्ट चॉइस है। पालक आयरन, विटामिन और स्ट्रॉबेरी का खजाना है, और जब इसे बेसन के साथ वृद्ध चीला बनाया जाता है, तो यह एक संपूर्ण ‘पावर मील’ बन जाता है। आओ इस लेख में आपको पालक चीला बनाने की रेसिपी के बारे में सैद्धांतिक जानकारी मिलेगी। पालक चीला बनाने के लिए आवश्यक सामग्री क्या है? पालक चीला खाने के फायदे क्या हैं? (टैग अनुवाद करने के लिए)पालक चीला रेसिपी(टी)पालक चीला(टी)स्वस्थ भारतीय नाश्ता(टी)बेसन चीला रेसिपी(टी)पालक नाश्ता रेसिपी(टी)उच्च प्रोटीन शाकाहारी नाश्ता(टी)आयरन युक्त भोजन(टी)त्वरित भारतीय नाश्ता रेसिपी(टी)ग्लूटेन मुक्त भारतीय नाश्ता(टी)स्वस्थ वजन घटाने वाला नाश्ता
विजय देवरकोंडा का घर लाइट्स से जगमगाया:रश्मिका मंदाना के साथ शादी की चर्चा, जल्द उदयपुर में बंध सकते हैं शादी के बंधन में

साउथ एक्टर विजय देवरकोंडा और एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। दावा किया जा रहा है कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं। इसी बीच एक वीडियो सामने आया है, जिसमें विजय देवरकोंडा का घर फूलों और लाइट्स से सजा नजर आ रहा है। हालांकि, इस मामले में अब तक दोनों स्टार्स की तरफ से कोई ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है। दरअसल, यह वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें देखा जा सकता है कि विजय देवरकोंडा के घर को लाइट्स से सजाया जा रहा था। इस वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट्स करना शुरू कर दिया। एक फैन ने लिखा, मैं खुशी से चिल्ला रही हूं।, दूसरे ने कमेंट किया, वाह, आखिरकार शादी वाली वाइब्स आ ही गईं।, तीसरे ने लिखा, क्यूटीज, बधाई हो। इसके अलावा कई और यूजर्स ने कमेंट किया और लिखा अब इंतजार नहीं हो रहा है। शादी का कार्ड हुआ था लीक हाल ही में सोशल मीडिया पर एक कार्ड वायरल हुआ, जिस पर विजय देवरकोंडा का नाम लिखा था। इसके बाद लोगों ने कहना शुरू कर दिया कि यह दोनों की शादी का कार्ड है। कार्ड में लिखा था कि परिवार के आशीर्वाद से रश्मिका और विजय 26.02.26 को एक छोटे और निजी समारोह में शादी करेंगे। वे अपनी नई जिंदगी की शुरुआत अपनों के साथ करना चाहते हैं और उनका आशीर्वाद उनके लिए बहुत मायने रखता है। शादी के आयोजन की तैयारियां और माहौल इंडिया टुडे के मुताबिक, शादी की रस्मों की तैयारियां पहले से ही शुरू हो चुकी हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो और चर्चाओं ने पुष्टि की है कि दोनों सितारे इस आयोजन को बेहद प्राइवेट रखना चाहते हैं। यहां तक कि शादी में नो-फोन पॉलिसी की भी बात सामने आ रही है, ताकि निजी क्षणों को मीडिया और पब्लिक के कैमरों से बचाया जा सके। बेहद खास बात यह है कि शादी उदयपुर के किसी ऐतिहासिक महल या दरबार शैली के स्थल में होने की अटकलें हैं, जिससे यह आयोजन और भी भव्य होने की उम्मीद जताई जा रही है। विवाह के बाद रिसेप्शन और सेलिब्रेशन शादी के बाद 3 से 4 मार्च के आसपास एक रिसेप्शन पार्टी भी आयोजित होने की खबर है, जिसमें फिल्म और सोशल सर्किल के कई नामी चेहरे शामिल हो सकते हैं। यह रिसेप्शन हैदराबाद या बंजारा हिल्स के किसी प्रीमियम स्थल पर होने की चर्चाएं सुनी जा रही हैं। हालांकि इसकी पुष्टि भी अभी तक आधिकारिक तौर पर नहीं आई है, लेकिन मीडिया सर्कल में यह जानकारी तेजी से फैल रही है।
राजपाल यादव जेल में स्मोकिंग रूम चाहते:शाहजहांपुर में बोले- तिहाड़ मेरे लिए चिंतन शिविर जैसा था; VIDEO में चेक बाउंस स्टोरी

बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव चेक बाउंस मामले में 30 दिनों की अंतरिम जमानत पर हैं। तिहाड़ जेल से रिहाई के बाद बुधवार को शाहजहांपुर में अपने पैतृक गांव कुंडरा पहुंचे। राजपाल यादव ने कहा, मेरे लिए जेल एक चिंतन शिविर जैसा रहा है। जिस तरह देश की हर व्यवस्था अपग्रेड हो रही है, वैसे ही जेलों को भी आधुनिक बनाना चाहिए। उन्होंने कहा, जेलों में स्मोकिंग जोन बनाया जाना चाहिए। ताकि दूसरों को कोई बीमारी न हो। कोई प्रभावित न हो। VIDEO में देखिए चेक बाउंस होने से जेल और रिहाई तक का सफर…







