बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर वीकेंड पर मसूरी में घूमते दिखे:लोगों के साथ फोटो खिंचवाई; बेटी का समर कैंप में एडमिशन कराने आए

मसूरी में वीकेंड पर बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर नजर आए। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों और प्रशंसकों के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। शाहिद कपूर अपनी बेटी का दाखिला कराने के लिए वुडस्टॉक स्कूल पहुंचे थे। वुडस्टॉक स्कूल में इस साल का दूसरा समर प्रोग्राम चल रहा है। इसमें देश-विदेश के 151 बच्चे हिस्सा ले रहे हैं। करीब 12 दिन तक चलने वाले कार्यक्रम में बच्चों के लिए शैक्षणिक, रचनात्मक, खेल और सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। स्कूल परिसर पहुंचने पर शाहिद कपूर ने मुख्य विद्यालय भवन का भ्रमण किया। उन्होंने कैफेटेरिया, छात्रावास समेत अन्य व्यवस्थाओं को भी देखा। इस दौरान उन्होंने मसूरी और स्कूल परिसर की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लिया।
खामेनेई के जनाजे में 3 बेटे शामिल, मुजतबा दूर रहे:लोगों ने ‘किल ट्रम्प’ के नारे लगाए; आज तेहरान में अंतिम यात्रा

ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में रविवार को उनके तीन बेटे मसूद, मेयसम और मुस्तफा शामिल हुए। हालांकि खामेनेई के बेटे और उत्तराधिकारी मुजतबा खामेनेई समारोह से दूर रहे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इजराइल से जान का खतरा होने के कारण उन्होंने सार्वजनिक रूप से अंतिम संस्कार में हिस्सा नहीं लिया। ईरान इंटरनेशनल की रिपोर्ट के मुताबिक, अंतिम संस्कार के दौरान लोगों ने ‘किल ट्रम्प’ और ‘किल बीबी’ (इजराइल के प्रधानमंत्री) के नारे लगाए। साथ ही, पूर्व सुप्रीम लीडर का बदला लेने की मांग की। आज सोमवार को तेहरान की सड़कों से खामेनेई की भव्य अंतिम यात्रा निकाली जाएगी। इसमें लाखों लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। खामेनेई के ताबूत को शहर के प्रमुख मार्गों से ले जाया जाएगा। धार्मिक नेता, सरकारी अधिकारी और सेना के शीर्ष अधिकारी मौजूद रहेंगे। खामेनेई के अंतिम संस्कार से जुड़ी 4 तस्वीरें… पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स खामेनेई के अंतिम संस्कार से जुड़े अपडे्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
जालंधर की लेडी अफसर ने जेल में बनाए प्रेम संबंध:कनाडा में पंजाबी कैदी से मिलती, उसके पैसे से कॉस्मेटिक सर्जरी, फॉरेन ट्रिप कीं

कनाडा की जेल में तैनात जालंधर मूल की एक महिला अधिकारी पर पंजाबी कैदी से रिश्ते को लेकर गंभीर आरोप लगे हैं। जांच के मुताबिक उसने अपनी ड्यूटी उसी ब्लॉक में लगवाई, जहां कैदी बंद था। वह ज्यादातर समय उसकी सेल के आसपास बिताती थी और जेल के आधिकारिक फोन सिस्टम के अलावा कथित तौर पर अवैध मोबाइल के जरिए भी उसके संपर्क में रहती थी। बदले में कैदी उस पर महंगे गिफ्ट लुटाता रहा। जांच दस्तावेजों के मुताबिक उसने महिला अधिकारी की कॉस्मेटिक सर्जरी और विदेश यात्राओं का खर्च भी उठाया। पूरा मामला तब सामने आया, जब एक वरिष्ठ जेल अधिकारी के घर पर जानलेवा हमले की साजिश की जांच शुरू हुई। जांच एजेंसियों का आरोप है कि जालंधर मूल की महिला अधिकारी ने ही उस अधिकारी की कार की नंबर प्लेट की फोटो कैदी तक पहुंचाई थी। इसके बाद कथित तौर पर उसी जानकारी के आधार पर अधिकारी की पहचान कर पूरी साजिश रची गई। यह मामला बाद में कनाडा पुलिस की प्रोजेक्ट साउथ जांच का अहम हिस्सा बना। 3 जुलाई को ऑन्टारियो सुपीरियर कोर्ट की अनुमति के बाद 563 पन्नों वाले ITO (इन्फॉर्मेशन टू ऑब्टेन) के कुछ हिस्से सार्वजनिक किए गए, जिनसे पूरे घटनाक्रम का खुलासा हुआ। मामला फिलहाल अदालत में विचाराधीन है। महिला अधिकारी पेड लीव पर हैं, जबकि कैदी अब भी जेल में बंद है। जांच एजेंसियों ने उसका नाम अमेरिका के वांटेड ड्रग तस्कर रॉयन वेडिंग के कथित ड्रग नेटवर्क से भी जोड़ा है। दोसांझ गांव की निशवंत, कैदी ड्राइवर के तौर पर कनाडा गया कनाडा पुलिस के मुताबिक निशवंत कौर दोसांझ का परिवार पंजाब के जालंधर जिले के दोसांझ कलां गांव से जुड़ा बताया जाता है। वह ब्रिटिश कोलंबिया के ऐबट्सफोर्ड में रहती हैं और टोरंटो साउथ डिटेंशन सेंटर में कॉर्पोरल थीं। 32 वर्षीय गुरप्रीत सिंह पंजाब से ट्रक ड्राइवर के रूप में कनाडा गया था। बाद में जांच एजेंसियों ने उसका नाम अमेरिका के वांछित ड्रग तस्कर रायन वेडिंग के कथित ड्रग तस्करी नेटवर्क से जोड़ा। अक्टूबर 2024 से वह टोरंटो जेल में बंद है और अमेरिका प्रत्यर्पण की प्रक्रिया का सामना कर रहा है। दोनों के बीच पहले से प्यार, जेल में देख फिर रिश्ते सक्रिय हुए ITO के मुताबिक गुरप्रीत के अक्टूबर 2024 में टोरंटो साउथ डिटेंशन सेंटर पहुंचने से पहले से ही दोनों के बीच लंबे समय से निजी संबंध थे। गुरप्रीत के जेल पहुंचने के बाद निशवंत को पता चला तो उनके बीच का यह रिश्ता फिर से सक्रिय हो गया। जांच एजेंसियों का आरोप है कि निशवंत ने अपनी ड्यूटी उसी टावर और ब्लॉक में लगवा ली, जहां गुरप्रीत बंद था। अक्टूबर 2024 से 2025 तक दोनों के बीच लगातार निजी मुलाकातें होती रहीं। सेल के बाहर ज्यादा समय, यहीं से बढ़ा शक पुलिस के अनुसार निशवंत अक्सर गुरप्रीत की सेल के आसपास जरूरत से ज्यादा समय बिताती थीं। जेल सुपरवाइजरों ने यह भी नोटिस किया कि वह गुरप्रीत से मिलने के बाद उसके पूर्व सेलमेट से भी मिलती थीं। जांचकर्ताओं का कहना है कि इसी असामान्य गतिविधि के बाद दोनों पर निगरानी बढ़ाई गई। जेल के फोन के अलावा कथित अवैध मोबाइल से भी संपर्क ITO के मुताबिक दोनों जेल के आधिकारिक फोन सिस्टम के अलावा गुरप्रीत के पास मौजूद कथित अवैध मोबाइल फोन के जरिए भी लगातार संपर्क में थे। जांच के दौरान गुरप्रीत की कई बातचीत इंटरसेप्ट कर मॉनिटर की गई। जांच दस्तावेजों में दावा किया गया है कि निशवंत ने एक सहकर्मी को बताया था कि गुरप्रीत ने उन्हें महंगे गिफ्ट दिए, कॉस्मेटिक सर्जरी के लिए पैसे दिए और विदेश यात्राओं का खर्च भी उठाया। जांच अधिकारी डिटेक्टिव कांस्टेबल एंटोनियो डी ओनोफ्रियो ने लिखा कि गुरप्रीत का निशवंत पर इतना प्रभाव था कि यह एक जेल अधिकारी और कैदी के रिश्ते के लिहाज से बेहद असामान्य था। नंबर प्लेट से हत्या की साजिश तक में शामिल यॉर्क रीजनल पुलिस के मुताबिक जून 2025 में एक वरिष्ठ करेक्शनल अधिकारी की हत्या की साजिश रची गई। अधिकारी के घर पर मुंह ढके हमलावर ने हमला करने की कोशिश भी की। ITO में आरोप है कि गुरप्रीत ने जेल के बाहर मौजूद सहयोगियों के जरिए पूरी योजना बनाई, जबकि निशवंत ने कथित तौर पर ‘इंटरनल फैसिलिटेटर’ की भूमिका निभाई। पुलिस का दावा है कि उन्होंने वरिष्ठ अधिकारी की कार की नंबर प्लेट की फोटो लेकर गुरप्रीत तक पहुंचाई। बाद में इसी जानकारी के आधार पर वाहन का रिकॉर्ड निकाला गया और अधिकारी के घर की पहचान की गई। जांच एजेंसियों का कहना है कि इसी घटना के बाद प्रोजेक्ट साउथ जांच का दायरा बढ़ा। निशवंत की नाराजगी का बदला लिया इस मामले में सार्वजनिक किए गए अदालत दस्तावेजों में यह स्पष्ट नहीं किया गया कि गुरप्रीत सिंह की वरिष्ठ जेल अधिकारी से क्या रंजिश थी। हालांकि पुलिस का दावा है कि निशवंत दोसांझ की उस अधिकारी से नाराजगी थी और उसी के बाद कथित साजिश रची गई। जांच में और भी कई नाम 563 पन्नों के ITO में निशवंत और गुरप्रीत के अलावा कई पुलिस अधिकारियों और सिविलियन के नाम भी जांच के दायरे में होने का उल्लेख है। एजेंसियां इनके बीच कथित संपर्क और सहयोग की भी जांच कर रही हैं। जांच रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि टोरंटो साउथ डिटेंशन सेंटर में पहले भी कंट्राबैंड और भ्रष्टाचार के मामले सामने आ चुके हैं। इसी वजह से जेल पहले से जांच एजेंसियों की निगरानी में थी। दोनों पक्षों का क्या कहना है:-
क्रिस्टियानो रोनाल्डो की पुर्तगाल के सामने स्पेन:FIFA वर्ल्ड कप में तीसरी बार भिड़ेंगे; मेजबान अमेरिका का बेल्जियम से मुकाबला

FIFA वर्ल्ड कप 2026 के ‘राउंड ऑफ 16’ में क्रिस्टियानों रोनाल्डो की पुर्तगाल का सामना स्पेन से होगा। 2018 के वर्ल्ड कप में आखिरी बार दोनों की भिड़ंत हुई थी। तब मैच 3-3 से ड्रॉ रहा था। इस मैच में रोनाल्डो ने हैट्रिक गोल मारे थे। पुर्तगाल के स्ट्राइकर रोनाल्डो शानदार फॉर्म में हैं। वे इस टूर्नामेंट में 3 गोल कर चुके हैं। यह मैच डलास स्टेडियम में आज रात 12:30 बजे से खेला जाएगा। दूसरा मुकाबला मेजबान अमेरिका और बेल्जियम के बीच होगा। मैच सुबह 5:30 बजे से सिएटल स्टेडियम में होगा। मैच 93- पुर्तगाल और स्पेन के बीच वर्ल्ड कप में तीसरी भिड़ंत पुर्तगाल और स्पेन के बीच 41 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं। इनमें स्पेन ने 18 और पुर्तगाल ने 7 मैच जीते हैं। 16 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं। FIFA वर्ल्ड कप में दोनों टीमें तीसरी बार आमने-सामने होंगी। इससे पहले 2018 के वर्ल्ड कप में मुकाबला 3-3 से ड्रा रहा था। वहीं 2010 वर्ल्ड कप में स्पेन ने 1-0 से जीत दर्ज की थी। दोनों टीमें अब तक एक भी मैच नहीं हारीं पुर्तगाल और स्पेन दोनों ही टीमें इस टूर्नामेंट में अब तक अजेय रही है। पुर्तगाल को 4 मैचों में 2 जीत मिली। 2 मुकाबले ड्रॉ रहे। ग्रुप स्टेज में टीम ने उज्बेकिस्तान को 5-0 से हराया। वहीं कोलंबिया से 0-0 और कांगो डीआर से 1-1 से ड्रॉ खेला। राउंड ऑफ 32 में टीम ने क्रोएशिया को 2-1 से हराया। दूसरी ओर स्पेन के खिलाफ कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी है। टीम ने ग्रुप स्टेज में सऊदी अरब को 4-0, उरुग्वे को 1-0 से हराया। काबो वर्डे से मुकाबला 0-0 से ड्रॉ रहा। स्पेन ने राउंड ऑफ 32 में ऑस्ट्रिया को 3-0 से हराया। पुर्तगाल को स्टार खिलाड़ी और कप्तान रोनाल्डो से गोल की उम्मीद होगी। वहीं स्पेन की टीम अपने युवा स्टार विंगर लामीन यमाल और अभेद डिफेंस पर निर्भर होगी। दोनों टीमों की पॉसिबल स्टार्टिंग-11: पुर्तगाल: डियोगो कोस्टा, जोआओ कानसेलो, रूबेन डियास, एंटोनियो सिल्वा, नूनो मेंडेस, जोआओ पाल्हिन्हा, वितिन्हा, ब्रूनो फर्नांडीस, बर्नार्डो सिल्वा, राफा लेआओ, क्रिस्टियानो रोनाल्डो। स्पेन: डेविड राया, डैनी कार्वहाल, रॉबिन ले नॉर्मैंड, अयामेरिक लापोर्टे, मार्क कुकुरेला, रोड्रि, फैबियन रुइज, पेड्रि, लामीन यमाल, अल्वैरो मोराटा, निको विलियम्स। मैच 94- अमेरिका के खिलाफ बेल्जियम का पलड़ा भारी अमेरिका और बेल्जियम के बीच 7 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं। इनमें बेल्जियम ने 6 मैच जीते हैं। अमेरिका को सिर्फ 1 मैच में जीत मिली है। FIFA वर्ल्ड कप में दोनों टीमों के बीच यह तीसरी भिड़ंत होगी। इससे पहले 1930 के वर्ल्ड कप में अमेरिका जीता था। 2014 वर्ल्ड कप में राउंड ऑफ 16 के मुकाबले में बेल्जियम ने 2-1 से जीत दर्ज की थी। अमेरिका एक मैच हारी, बेल्जियम अजेय अमेरिका ने 4 मैचों में 3 में जीत दर्ज की हैं। एक में उसे हार मिली। राउंड ऑफ 32 में अमेरिका ने बोस्निया एंड हर्जेगोविना को 2-0 से हराया था। इससे पहले ग्रुप स्टेज में टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 2-0 और पराग्वे को 4-1 से शिकस्त दी थी। तुर्की के खिलाफ उसे 3-2 से एकमात्र हार मिली थी। बेल्जियम बिना कोई मैच हारे राउंड ऑफ 16 में पहुंची है। टीम ने 2 मैच जीते, जबकि 2 ड्रॉ रहे। राउंड ऑफ 32 के रोमांचक मुकाबले में बेल्जियम ने सेनेगल को 3-2 से हराया था। इससे पहले ग्रुप स्टेज में टीम ने न्यूजीलैंड को 5-1 से हराया। टीम ने ईरान से 0-0 और मिस्र से 1-1 से ड्रॉ खेला। अमेरिकी को अपने घरेलू मैदान और फैंस के सामने स्टार विंगर क्रिश्चियन पुलिसिक से गोल की उम्मीद होगी। वहीं बेल्जियम स्टार मिडफील्डर केविन डी ब्रुइन और स्ट्राइकर रोमेलु लुकाकू की जोड़ी के दम पर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने उतरेगी। दोनों टीमों की पॉसिबल स्टार्टिंग-11: अमेरिका: टर्नर, स्काली, रिचर्ड्स, रीम, रॉबिन्सन, मैकेनी, एडम्स, मूसाह, वेआ, राइट, पोलिस। बेल्जियम: कास्टील्स, फाएश, वर्तोंघेन, थीएट, कास्टाग्ने, ओनाना, मोंगाला, डोकू, डी ब्रुइन, ट्रोसार्ड, लुकाकू।
यात्रा बैग में अवश्य होना चाहिए: यात्रा पर जा रहे हैं? अपने स्टोर बैग में जरूर रखें ये 6 चीजें; कई बेकार से पुराने काम

माउंटेन ट्रिप ट्रैवल बैग अनिवार्य: माउंट की यात्रा का नाम बताया ही मन खुश हो जाता है। शहर की गर्मी और शोर-शराबे से दूर पहाड़ों पर जाना हर को पसंद होता है। लेकिन, पहाड़ों के मौसम में जितनी जल्दी बदलाव हो रहा है, उतनी ही जल्दी वहां की कमी की भी जरूरत महसूस हो सकती है। अगर आप भी जल्द ही किसी हिल स्टेशन या ट्रैकिंग पर जाने का प्लान बनवा रहे हैं तो सिर्फ कपड़े भरना ही काफी नहीं है। आपका स्मार्ट स्मार्ट फोन चाहिए। तो जानें वो 6 चीजें जो आपके ट्रेवल बैग में जरूर होनी चाहिए, जो मुश्किल समय में आपके बहुत काम की हैं। मल्टी-परपज जैकेट पहाड़ों पर धूप कब रियोलैण्ड में छिपला जाए और कब तेज हवाएं चलती रहें, इसका कोई भरोसा नहीं है। भारी भरकम नामित या जैकेट बैग में बहुत जगह घेरते हैं। इसकी जगह एक अच्छी क्वालिटी का भव्य विंडचाटर या मल्टी-परपज जैकेट स्थान है। यह आपको अचानक होने वाली बारिश वाली से भी बचाएगी और नावों से भी मिलेगी। आप इसे आसानी से बनाकर अपने छोटे-छोटे सलमानों में भी रख सकते हैं। पावर बैंक पहाड़ों के खूबसूरत नजारों की फोटो खींचते-खींचते फोन की बैटरी कब खत्म हो गई, पता ही नहीं। शीत तापमान में प्रौद्योगिकी की बैटरी सामान्य से अधिक तेजी से समाप्त होती है। पहाड़ों पर हर जगह विचित्र बिंदु ढूँढना भी मुश्किल होता है। एक 10000mAh या 20000mAh का पावर बैंक आपको इलेक्ट्रानिक फोन ऑन रखेगा, एमएपीएस देखने और डिवाइस से जुड़े रहने में मदद करेगा। प्रथम एड किट फिल्म पर चित्र बनाते समय छोटी-मोटी चोट लगाना या फिल्मांकन पर उल्टी आना बहुत आम बात है। यूरोपियन यूनियन में मेडिकल स्टोर आसानी से नहीं मिलेंगे। अपनी किट में बैंड-एड, पेनकिलर, बुखार और दूरबीन की दवा, उल्टी रोकथाम की दवा, एक एंटीसेप्टिक क्रीम और पेट दर्द की दवा जरूर रखें। यह किट आपके साथ-साथ आपके को-ट्रैवलर्स की जान भी बचा सकती है। पानी की बोतल या थर्मस पहाड़ों पर खुद को सीलबंद रखना बहुत जरूरी है, लेकिन वहां बार-बार ठंडा पानी पीने से नुकसान हो सकता है। बाहर से प्लास्टिक की पानी की बोतलें खरीदने से सिर्फ पर्यावरण को नुकसान होता है, बल्कि प्लास्टिक से बने पानी की बोतलें भी होती हैं। एक अच्छा थर्मस स्टोर से आप अपने होटल या ढाबे में गर्म पानी भर सकते हैं। ठंड के मौसम में थोड़ा-थोड़ा गर्म पानी रहने से शरीर का तापमान भी सही रहता है और ऊर्जा भी बनी रहती है। मजबूत और आरामदायक कमरे पर्वतारोहण की यात्रा का असली मजा तब होता है जब आप वहां पैदल चलते हैं और वहां की सुंदरता का पता लगाते हैं। पहाड़ों के रास्ते आबाद-खाबड़ और फुलान शामिल हो सकते हैं। मित्रवत स्नीकर्स या हिल्स यहां बिल्कुल काम नहीं आते। एक अच्छी पकड़ वाले ट्रैकिंग शूज या स्पोर्ट्स शूज यात्रियों को मोच से बचाएंगे और आप बिना थके लंबी दूरी तय कर जाएंगे। फैब्रिकस्केयर और हाईजीन की वस्तुएं माउंट की अविश्वसनीय और रूखी हवा आपकी त्वचा को बहुत जल्दी नुकसान पहुंचा सकती है। विचारधारा पर सूरज की किरणें सबसे ज्यादा तेजी से चल रही हैं, जिससे टैनिंग और सनबर्न का खतरा बढ़ रहा है। एक छोटी सी क्लिप में सनस्क्रीन, अच्छा एक लिप बाम, वेट वाइप्स, और मॉइश्चराइजर जरूर रखें। वेट वाइप्स तब बहुत काम आते हैं जब ठंडे पानी से मुंह धोने की बदबू न हो रही हो। खण्डों पर जाकर अपना सामान पतले हो सकते हैं और कोशिश करें कि वहां कोई भी प्लास्टिक का कूड़ा न छोड़ें। अपने बैग में 6 नी को शामिल करें और बेफ़िक्र बैग में अपने पहाड़ों की यात्रा का मज़ा लें। यह अवश्य पढ़ें: बजट फ्रेंडली कपल ट्रिप: कम बजट में यादगार बनाना चाहते हैं हनीमून? भारत के इन स्थानों को जानें; कपल्स के लिए बिल्कुल सही जगह है (टैग्सटूट्रांसलेट)ट्रेवल बैग आइटम्स(टी)ट्रैवल बैग में यह होना चाहिए(टी)हिल स्टेशन यात्रा के लिए आवश्यक चीजें(टी)पर्वत यात्रा(टी)माउंटेन ट्रिप ट्रैवल बैग(टी)माउंटेन ट्रिप ट्रैवल बैग अनिवार्यताएं
अर्जुन कपूर की बहन का प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू:अंशुला कपूर की मेहंदी में पहुंचे सोनम, जाह्नवी और वरुण समेत कई स्टार्स

फिल्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर की बेटी और एक्टर अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर कल यानी 6 जुलाई को शादी कर रही हैं। वे अपने लॉन्ग टर्म बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर के साथ शादी करेंगी। शादी से पहले उनके घर पर प्री-वेडिंग रस्में शुरू हो गई हैं। माता की चौकी के बाद अंशुला की मेहंदी सेरेमनी रखी गई, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। अपनी मेहंदी के लिए अंशुला ने पारंपरिक पीले या हरे रंग के बजाय टिल ब्लू कलर का डिजाइनर लहंगा चुना। इस फंक्शन में पूरा कपूर परिवार शामिल हुआ। देखें मेहंदी रस्म की तस्वीरें.… फंक्शन में शामिल हुआ पूरा कपूर परिवार अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर की मेहंदी सेरेमनी के दौरान पूरा कपूर परिवार एक साथ नजर आया। इस पारिवारिक मिलन में दूल्हा-दुल्हन के करीबी दोस्त और रिश्तेदार शामिल हुए। फंक्शन में अंशुला के पिता बोनी कपूर और भाई अर्जुन कपूर मेहमानों का स्वागत करते दिखे। उनके अलावा सोनम कपूर, खुशी कपूर, महीप कपूर और बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन भी इस जश्न का हिस्सा बने। कार्यक्रम में काफी संगीत और डांस भी हुआ। मेहंदी के लिए चुना खास गुजराती पटोला लहंगा अंशुला कपूर ने अपनी मेहंदी सेरेमनी के लिए फैशन डिजाइनर अर्पिता मेहता का डिजाइन किया हुआ टिल ब्लू कलर का कस्टमाइज्ड लहंगा पहना। इस लहंगे का डिजाइन गुजरात के पारंपरिक पटोला प्रिंट से प्रेरित है। स्कर्ट पर बारीक पटोला मोटिफ्स के साथ मिरर वर्क किया गया है। लहंगे के बॉर्डर पर एंटीक गोल्ड एम्ब्रॉयडरी है। इसके साथ उन्होंने मैचिंग दुपट्टा लिया, जिस पर ज्योमेट्रिक पैटर्न, मिरर वर्क और टैसल्स लगे हुए हैं। ब्लाउज पर व्हाइट पोल्का-डॉट डिटेलिंग और गले पर हैवी कढ़ाई की गई है। पारंपरिक पोल्की छोड़कर पहनी फिरोजी ज्वेलरी अपने ब्राइडल लुक को अलग बनाने के लिए अंशुला ने पारंपरिक पोल्की ज्वेलरी को छोड़कर ‘आम्रपाली ज्वेल्स’ की फिरोजी (टर्कोइज) ज्वेलरी चुनी। उन्होंने मोतियों वाले हैवी फिरोजी नेकलेस के साथ मैचिंग ड्रॉप ईयररिंग्स और अंगूठियां पहनीं। उनका मेकअप बिल्कुल नेचुरल और फ्रेश रखा गया था, जिसमें न्यूड पिंक लिपस्टिक शामिल थी। बालों को सॉफ्ट वेव्स लुक देकर आधा खुला छोड़ा गया था, जिसमें पीछे की तरफ गहरे गुलाबी रंग का फ्लोरल गजरा लगाया गया था। यह गजरा उनके नीले लहंगे के साथ अलग ही दिख रहा था। माता की चौकी से हुई थी फंक्शन की शुरुआत मेहंदी सेरेमनी से पहले अंशुला के घर पर पारंपरिक माता की चौकी का आयोजन किया गया था। इस फंक्शन में अंशुला ने पंजाबी कारीगरी को दिखाते हुए चमकीले फुल्कारी दुपट्टे के साथ बेज-गोल्ड कलर का हैवी लहंगा पहना था। इसके साथ उन्होंने क्लासिक कुंदन ज्वेलरी कैरी की थी, जिसमें गले का हार, झुमके और मांग टीका शामिल थे। माता की चौकी के लिए उन्होंने बालों का जूड़ा बनाया था और सैटिन फिनिश मेकअप चुना था।
अर्जुन कपूर की बहन का प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू:अंशुला कपूर की मेहंदी में पहुंचे सोनम, जाह्नवी और वरुण समेत कई स्टार्स

फिल्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर की बेटी और एक्टर अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर कल यानी 6 जुलाई को शादी कर रही हैं। वे अपने लॉन्ग टर्म बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर के साथ शादी करेंगी। शादी से पहले उनके घर पर प्री-वेडिंग रस्में शुरू हो गई हैं। माता की चौकी के बाद अंशुला की मेहंदी सेरेमनी रखी गई, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। अपनी मेहंदी के लिए अंशुला ने पारंपरिक पीले या हरे रंग के बजाय टिल ब्लू कलर का डिजाइनर लहंगा चुना। इस फंक्शन में पूरा कपूर परिवार शामिल हुआ। देखें मेहंदी रस्म की तस्वीरें.… फंक्शन में शामिल हुआ पूरा कपूर परिवार अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर की मेहंदी सेरेमनी के दौरान पूरा कपूर परिवार एक साथ नजर आया। इस पारिवारिक मिलन में दूल्हा-दुल्हन के करीबी दोस्त और रिश्तेदार शामिल हुए। फंक्शन में अंशुला के पिता बोनी कपूर और भाई अर्जुन कपूर मेहमानों का स्वागत करते दिखे। उनके अलावा सोनम कपूर, खुशी कपूर, महीप कपूर और बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन भी इस जश्न का हिस्सा बने। कार्यक्रम में काफी संगीत और डांस भी हुआ। मेहंदी के लिए चुना खास गुजराती पटोला लहंगा अंशुला कपूर ने अपनी मेहंदी सेरेमनी के लिए फैशन डिजाइनर अर्पिता मेहता का डिजाइन किया हुआ टिल ब्लू कलर का कस्टमाइज्ड लहंगा पहना। इस लहंगे का डिजाइन गुजरात के पारंपरिक पटोला प्रिंट से प्रेरित है। स्कर्ट पर बारीक पटोला मोटिफ्स के साथ मिरर वर्क किया गया है। लहंगे के बॉर्डर पर एंटीक गोल्ड एम्ब्रॉयडरी है। इसके साथ उन्होंने मैचिंग दुपट्टा लिया, जिस पर ज्योमेट्रिक पैटर्न, मिरर वर्क और टैसल्स लगे हुए हैं। ब्लाउज पर व्हाइट पोल्का-डॉट डिटेलिंग और गले पर हैवी कढ़ाई की गई है। पारंपरिक पोल्की छोड़कर पहनी फिरोजी ज्वेलरी अपने ब्राइडल लुक को अलग बनाने के लिए अंशुला ने पारंपरिक पोल्की ज्वेलरी को छोड़कर ‘आम्रपाली ज्वेल्स’ की फिरोजी (टर्कोइज) ज्वेलरी चुनी। उन्होंने मोतियों वाले हैवी फिरोजी नेकलेस के साथ मैचिंग ड्रॉप ईयररिंग्स और अंगूठियां पहनीं। उनका मेकअप बिल्कुल नेचुरल और फ्रेश रखा गया था, जिसमें न्यूड पिंक लिपस्टिक शामिल थी। बालों को सॉफ्ट वेव्स लुक देकर आधा खुला छोड़ा गया था, जिसमें पीछे की तरफ गहरे गुलाबी रंग का फ्लोरल गजरा लगाया गया था। यह गजरा उनके नीले लहंगे के साथ अलग ही दिख रहा था। माता की चौकी से हुई थी फंक्शन की शुरुआत मेहंदी सेरेमनी से पहले अंशुला के घर पर पारंपरिक माता की चौकी का आयोजन किया गया था। इस फंक्शन में अंशुला ने पंजाबी कारीगरी को दिखाते हुए चमकीले फुल्कारी दुपट्टे के साथ बेज-गोल्ड कलर का हैवी लहंगा पहना था। इसके साथ उन्होंने क्लासिक कुंदन ज्वेलरी कैरी की थी, जिसमें गले का हार, झुमके और मांग टीका शामिल थे। माता की चौकी के लिए उन्होंने बालों का जूड़ा बनाया था और सैटिन फिनिश मेकअप चुना था।
PoK में पाकिस्तानी फोर्स ने लोगों पर गोलियां चलाईं:पाकिस्तान सरकार के खिलाफ 40 हजार प्रदर्शनकारी जुटे थे; कई लोग घायल

पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (PoJK) में रविवार को जम्मू कश्मीर जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी (JAAC) के शांतिपूर्ण प्रदर्शन रैली पर पाकिस्तानी फोर्स ने गोलियां चला दीं। ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, JAAC ने दावा किया कि अब्बासपुर के सरदार गुलाम हुसैन खान स्पोर्ट्स स्टेडियम में करीब 40 हजार लोग जुटे थे। संगठन का आरोप है कि डुडियाल के AMB इलाके में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने बिना उकसावे के गोलीबारी की, जिसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए। हालांकि, घायलों की आधिकारिक संख्या या पाकिस्तान प्रशासन की ओर से इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। JAAC का कहना है कि यह प्रदर्शन इस्लामाबाद सरकार के खिलाफ है। साथ ही, यह आंदोलन JAAC के नेताओं और कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी, प्रशासनिक विफलताओं और बुनियादी अधिकारों की मांग को लेकर चल रहा है। संगठन ने गिरफ्तार नेताओं और कार्यकर्ताओं की तुरंत रिहाई की मांग की है। कई इलाकों से पहुंचे लोग, विदेश में भी प्रदर्शन रिपोर्ट के अनुसार, डेरा इस्माइल खान में चल रहे धरना स्थल पर भी कई अलग-अलग इलाकों से लोगों के काफिले लगातार पहुंचते रहे। प्रदर्शन में महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की भी बड़ी भागीदारी बताई गई। JAAC ने कहा कि रावलाकोट और चक की महिलाएं भी सड़कों पर उतरकर आंदोलन का नेतृत्व कर रही हैं। संगठन का दावा है कि प्रदर्शनकारी प्रशासन के दबाव के बावजूद पीछे नहीं हटे। वहीं, JAAC की अपील पर न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में रहने वाले कश्मीरी समुदाय ने भी प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने JAAC के कोर कमेटी सदस्य शौकत नवाज मीर की गिरफ्तारी का विरोध किया और उनकी रिहाई की मांग की। JAAC का कहना है कि शौकत नवाज मीर की गिरफ्तारी के बाद पूरे PoJK में तनाव बढ़ गया है। संगठन ने सोशल मीडिया पर ‘रीलिज शौकत मीर’ अभियान चलाया, जिसके तहत लोगों से आंदोलन में शामिल होने की अपील की। प्रदर्शन के दौरान ‘लॉन्ग लिव कश्मीर’ और ‘लॉन्ग लिव द पीपल’ जैसे नारे लगाए गए। खबर लागातर अपडेट हो रही है…
भारत-A ने श्रीलंका-A को 10 विकेट से हराया:बरार ने दूसरे टेस्ट में 10 विकेट लिए, सुदर्शन के 168 रन; 1-0 से सीरीज जीती

भारत-A ने श्रीलंका-A को दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट में 10 विकेट से हराकर दो मैचों की सीरीज 1-0 से अपने नाम कर ली। रविवार को गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में मुकाबले के चौथे और आखिरी दिन तेज गेंदबाज गुरनूर बरार ने दूसरी पारी में 6 विकेट लेकर मैच में कुल 10 विकेट पूरे किए। पहली पारी में 168 रन बनाने वाले साई सुदर्शन ने दूसरी पारी में भी नाबाद 25 रन बनाए। सीरीज का पहला मुकाबला ड्रॉ रहा था। इससे पहले भारत-A ने अफगानिस्तान-A और श्रीलंका-A वाली वनडे ट्राई सीरीज भी जीती थी। टॉप परफॉर्मर गुरनूर बरार की फोटोज… भारत ने 177 रन की बढ़त लेकर पारी घोषित की भारत-A ने चौथे दिन 541/8 से आगे खेलना शुरू किया। सिर्फ 9 गेंद खेलने के बाद यश ठाकुर के आउट होते ही टीम ने 543/9 पर पारी घोषित कर दी। सारांश जैन 70 रन बनाकर नाबाद लौटे, जबकि चोटिल ऋतुराज गायकवाड़ बल्लेबाजी के लिए नहीं आए। पहली पारी के आधार पर भारत-A को 177 रन की बढ़त मिली। श्रीलंका-A ने पहली पारी में 366 रन बनाए थे। गुरनूर ने नई गेंद से विकेट लिए श्रीलंका-A की शुरुआत बेहद खराब रही। बरार ने शुरुआती तीन ओवर में सोहन डी लिवेरा और नुवानिडु फर्नांडो को आउट किया। वहीं आकिब नबी ने पवन्था वीरसिंघे का विकेट लिया। मेजबान टीम सिर्फ 9 रन पर 3 विकेट गंवा चुकी थी। अशेन बंडारा की फिफ्टी शुरुआती झटकों के बाद अशेन बंडारा ने तेज बल्लेबाजी की। उन्होंने गुरनूर के एक ओवर में लगातार तीन चौके लगाए और सिर्फ 47 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। कप्तान सहान अराच्चिगे ने भी कुछ अच्छे शॉट खेले, लेकिन यश ठाकुर ने उन्हें आउट कर दिया। लंच तक श्रीलंका-A का स्कोर 115/4 था। दूसरे सेशन में गुरनूर ने खत्म किया मैच लंच के बाद गुरनूर बरार ने फिर विकेट लिए। उन्होंने अंजला बंडारा और अशेन बंडारा (87) को आउट कर दिया। केशारा नुवांथा (26) और दिलुम सुदीरा (21) ने कुछ संघर्ष किया, लेकिन लगातार अंतराल पर विकेट गिरते रहे। सारांश जैन ने भी 2 विकेट लिए। आखिर में गुरनूर ने सुदीरा और दुलाज समुधिता को आउट कर दूसरी पारी 68 रन पर 6 विकेट लिए। पहली पारी में उन्होंने 4 विकेट लिए थे। बरार ने मैच में 145 रन देकर 10 विकेट लिए। श्रीलंका-A दूसरी पारी में 209 रन ही बना सकी। 33 रन का टारगेट 6.2 ओवर में हासिल भारत-A को जीत के लिए सिर्फ 33 रन चाहिए थे। साई सुदर्शन ने 22 गेंदों में नाबाद 25 रन बनाए और चौका लगाकर टीम को जीत दिलाई। अमन मोखाडे 11 रन बनाकर नाबाद लौटे। भारत-A ने 6.2 ओवर में बिना विकेट खोए लक्ष्य हासिल कर 10 विकेट से मुकाबला और 1-0 से सीरीज अपने नाम कर ली।
वर्ल्ड अपडेट्स:लिथुआनिया में परमाणु हथियारों पर लगी संवैधानिक रोक हटाने की तैयारी, संसद में प्रस्ताव पेश

रूस के साथ बढ़ते तनाव के बीच लिथुआनिया ने अपने संविधान से परमाणु हथियारों की तैनाती पर लगी रोक हटाने की दिशा में कदम बढ़ाया है। 141 सदस्यीय संसद (सीमास) के 51 सांसदों ने संविधान संशोधन का प्रस्ताव पेश किया है। इस पहल को राष्ट्रपति गितानास नौसेदा का समर्थन प्राप्त है। प्रस्ताव में संविधान के अनुच्छेद-137 को हटाने की बात कही गई है। यह अनुच्छेद देश में सामूहिक विनाश के हथियारों और विदेशी सैन्य अड्डों की मौजूदगी पर रोक लगाता है। सरकार का तर्क है कि बदलते सुरक्षा माहौल में यह प्रावधान अब अप्रासंगिक हो गया है। लिथुआनिया और अन्य बाल्टिक देश लंबे समय से रूस से संभावित खतरे का हवाला देते रहे हैं। हालांकि रूस इन आरोपों को खारिज करता है और कहता है कि नाटो देशों पर हमला करने की उसकी कोई योजना नहीं है। मॉस्को का आरोप है कि पश्चिमी देश रूस के खतरे का इस्तेमाल पूर्वी यूरोप में सैन्य विस्तार को उचित ठहराने के लिए कर रहे हैं। इस बीच, पूर्वी यूरोप में नाटो की सैन्य गतिविधियां बढ़ रही हैं। कुछ रिपोर्टों में अमेरिका द्वारा पूर्वी यूरोप के अतिरिक्त नाटो देशों में परमाणु हथियार तैनात करने की संभावना जताई गई है। रूस ने चेतावनी दी है कि यदि नाटो का परमाणु ढांचा उसकी सीमाओं के और करीब लाया गया तो वह इसे प्रत्यक्ष सैन्य खतरा मानते हुए जवाब देगा।









