Sunday, 12 Apr 2026 | 08:49 PM

Trending :

EXCLUSIVE

Punjab Kings vs SRH | Abhishek Sharma Fans Gather, Shreyas Iyer Contention in Punjab

Punjab Kings vs SRH | Abhishek Sharma Fans Gather, Shreyas Iyer Contention in Punjab

न्यू चंडीगढ़ के स्टेडियम में प्रैक्टिस करते श्रेयस अय्यर। मोहाली के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (न्यू चंडीगढ़) में आज शाम 3:30 बजे पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच IPL में हमेशा रोमांचक मुकाबले देखने को मिले हैं। अब तक खेले गए 24 मैचों मे . इस मुकाबले को लेकर जहां एक तरफ श्रेयस अय्यर (सरपंच साहब) के फैंस काफी एक्टिव हैं, वहीं अभिषेक शर्मा का क्रेज भी दिख रहा है। पंजाब किंग्स पिछले दो मैच जीती है और एक ड्रा हुआ है। उसने अपना शुरुआती मुकाबला गुजरात टाइटंस के साथ अपने होम ग्राउंड पर खेला था, जहां जीत हासिल की थी। न्यू चंडीगढ़ में कैसी होती है पिच शुरुआती ओवर: पेसर्स को मदद बाद में: बैटिंग आसान टॉस: चेज करना थोड़ा फायदेमंद पंजाब किंग्स Vs सनराइजर्स हैदराबाद पंजाब किंग्स अब तक एक भी मैच नहीं हारी पंजाब किंग्स का IPL 2026 में अब तक प्रदर्शन काफी मजबूत रहा है। टीम ने शुरुआती मुकाबलों में शानदार खेल दिखाते हुए पहले 3 मैचों में 2 जीत हासिल की और 1 मैच बेनतीजा रहा। इसके साथ ही वो पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है। बल्लेबाजी यूनिट ने लगातार बड़े स्कोर चेज किए हैं, जबकि गेंदबाजी भी संतुलित नजर आई है, जिससे टीम को शुरुआती बढ़त मिली। सनराइजर्स हैदराबाद सनराइजर्स हैदराबाद का IPL 2026 में अब तक प्रदर्शन मिला-जुला रहा। टीम ने कुछ मैचों में आक्रामक बल्लेबाजी के दम पर मजबूत शुरुआत की, लेकिन अहम मौकों पर गलतियां और डेथ ओवर्स में कमजोर प्रदर्शन के कारण मैच गंवाए हैं। टीम के बल्लेबाज जैसे हेनरिक क्लासेन और युवा खिलाड़ियों ने रन बनाए, लेकिन कंसिस्टेंसी की कमी साफ दिखी। इसके चलते टीम 3 में से 2 मैच हार चुकी है और एक पर जीत हासिल की। श्रेयस अय्यर की फाइल फोटो। पंजाब किंग्स को होम ग्राउंड का मिलेगा फायदा पंजाब किंग्स की टीम पिछले कई दिनों से अपने होम ग्राउंड पर प्रैक्टिस कर रही है, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद की टीम बुधवार को चंडीगढ़ पहुंची है और वो ज्यादा प्रैक्टिस नहीं कर पाई है। इस कारण पंजाब किंग्स को होम ग्राउंड पर की जा रही लंबी प्रैक्टिस का फायदा मिलेगा। वहीं, श्रेयस अय्यर और कूपर कोनोली की बैटिंग पर सभी की निगाहे होंगी। कोनोली पंजाब किंग्स के टॉप स्कोरर कूपर कोनोली फिलहाल पंजाब किंग्स के टॉप स्कोरर हैं। उन्होंने 3 मैचों में 108 रन बनाए हैं, जिसमें एक अर्धशतक शामिल है। अपने IPL डेब्यू मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कोनोली ने 44 गेंदों में नाबाद 72 रन की पारी खेली थी। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था। अभिषेक शर्मा की आक्रामक बैटिंग देखने के लिए युवाओं में क्रेज है। (फोटो क्रेडिट- पीटीआई) मुल्लांपुर में अभिषेक शर्मा की बैटिंग देखने का युवाओं में क्रेज अभिषेक शर्मा ने न्यू चंडीगढ़ (मुल्लांपुर) के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में एक ही मैच खेला है। रिकॉर्ड अच्छा ना भी हो लेकिन, ऐसे ग्राउंड पर वो हमेशा आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते आए हैं। उन्हें बैटिंग करता देखने के लिए युवाओं में काफी क्रेज है।

अभिषेक शर्मा पर मैच फीस का 25% जुर्माना:KKR के खिलाफ मैच में IPL कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन, एक डिमेरिट पॉइंट भी मिला

अभिषेक शर्मा पर मैच फीस का 25% जुर्माना:KKR के खिलाफ मैच में IPL कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन, एक डिमेरिट पॉइंट भी मिला

सनराइजर्स हैदराबाद के ओपनर अभिषेक शर्मा पर IPL मैच के दौरान आचार संहिता के उल्लंघन के लिए जुर्माना लगाया गया है। कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ गुरुवार को ईडन गार्डन्स में खेले गए मुकाबले में उन्होंने IPL कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन किया, जिसके चलते उन पर मैच फीस का 25% जुर्माना लगाया गया। इसके साथ ही उनके खाते में एक डिमेरिट पॉइंट भी जोड़ दिया गया है। अभिषेक ने अपनी गलती स्वीकार कर ली है। IPL द्वारा जारी बयान के अनुसार, उन्होंने लेवल-1 के अपराध के तहत मैच रेफरी द्वारा दी गई सजा को मंजूर कर लिया है। आर्टिकल 2.3 के उल्लंघन के दोषी पाए गए अभिषेक अभिषेक शर्मा को IPL की आचार संहिता के आर्टिकल 2.3 के उल्लंघन का दोषी पाया गया है। यह आर्टिकल आमतौर पर मैच के दौरान ‘अनुचित व्यवहार’ या खेल भावना के विपरीत कमेंट्स या इशारों से संबंधित होता है। कैच आउट होने पर नाराजगी जताई मैच रेफरी ने अभी तक उस घटना का खुलासा नहीं किया है, जिसके कारण यह कार्रवाई की गई। हालांकि, माना जा रहा है कि अभिषेक शर्मा ने कैच आउट होने पर थर्ड अंपायर के फैसले पर नाराजगी जताई थी। दरअसल, 8.4 ओवर में अभिषेक शर्मा आउट हो गए। ब्लेसिंग मुजरबानी ने 112 किमी/घंटा की धीमी शॉर्ट ऑफ लेंथ गेंद फेंकी, जिस पर अभिषेक ने पुल शॉट खेला। गेंद डीप स्क्वेयर लेग की ओर गई, जहां बाउंड्री पर मौजूद वरुण चक्रवर्ती तेजी से अपने दाईं ओर भागे, नीचे झुककर शानदार डाइव लगाई और कैच पकड़ लिया। हालांकि, रिप्ले से कैच पूरी तरह स्पष्ट नहीं लग रहा था, लेकिन तीसरे अंपायर ने अलग-अलग एंगल से जांच करने के बाद अभिषेक को आउट करार दिया। फैसले से असंतुष्ट अभिषेक नाराज होकर मैदान से बाहर जाते नजर आए। अभिषेक अपना अर्धशतक पूरा नहीं कर सके और 21 गेंदों पर 48 रन बनाकर आउट हुए। मैच रेफरी का फैसला ही अंतिम IPL के नियमों के अनुसार, लेवल-1 के उल्लंघन के मामलों में मैच रेफरी का फैसला ही अंतिम और बाध्यकारी होता है। इसमें खिलाड़ी के पास अपील करने का विकल्प नहीं होता। अभिषेक ने अपनी गलती मान ली है, इसलिए अब इस मामले में आगे कोई औपचारिक सुनवाई नहीं होगी। सस्पेंशन का भी खतरा अभिषेक शर्मा के खाते में एक डिमेरिट पॉइंट जुड़ने का मतलब है कि उन्हें अब अगले मैचों में सावधान रहना होगा। IPL के नियमों के मुताबिक, यदि कोई खिलाड़ी एक निश्चित समय सीमा के भीतर 4 या उससे अधिक डिमेरिट पॉइंट जमा कर लेता है, तो उस पर एक या अधिक मैचों का प्रतिबंध लगाया जा सकता है। हैदराबाद ने KKR को 65 रन से हराया गुरुवार को हुए इस मुकाबले में अभिषेक की टीम सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 65 रन से हराया। ईडन गार्डन्स स्टेडियम में KKR ने बॉलिंग चुनी। हैदराबाद ने 8 विकेट खोकर 226 रन बनाए। कोलकाता 16 ओवर में 161 रन बनाकर सिमट गई।

अभिषेक शर्मा पर मैच फीस का 25% जुर्माना:KKR के खिलाफ मैच में IPL कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन, एक डिमेरिट पॉइंट भी मिला

अभिषेक शर्मा पर मैच फीस का 25% जुर्माना:KKR के खिलाफ मैच में IPL कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन, एक डिमेरिट पॉइंट भी मिला

सनराइजर्स हैदराबाद के ओपनर अभिषेक शर्मा पर IPL मैच के दौरान आचार संहिता के उल्लंघन के लिए जुर्माना लगाया गया है। कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ गुरुवार को ईडन गार्डन्स में खेले गए मुकाबले में उन्होंने IPL कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन किया, जिसके चलते उन पर मैच फीस का 25% जुर्माना लगाया गया। इसके साथ ही उनके खाते में एक डिमेरिट पॉइंट भी जोड़ दिया गया है। अभिषेक ने अपनी गलती स्वीकार कर ली है। IPL द्वारा जारी बयान के अनुसार, उन्होंने लेवल-1 के अपराध के तहत मैच रेफरी द्वारा दी गई सजा को मंजूर कर लिया है। आर्टिकल 2.3 के उल्लंघन के दोषी पाए गए अभिषेक अभिषेक शर्मा को IPL की आचार संहिता के आर्टिकल 2.3 के उल्लंघन का दोषी पाया गया है। यह आर्टिकल आमतौर पर मैच के दौरान ‘अनुचित व्यवहार’ या खेल भावना के विपरीत कमेंट्स या इशारों से संबंधित होता है। कैच आउट होने पर नाराजगी जताई मैच रेफरी ने अभी तक उस घटना का खुलासा नहीं किया है, जिसके कारण यह कार्रवाई की गई। हालांकि, माना जा रहा है कि अभिषेक शर्मा ने कैच आउट होने पर थर्ड अंपायर के फैसले पर नाराजगी जताई थी। दरअसल, 8.4 ओवर में अभिषेक शर्मा आउट हो गए। ब्लेसिंग मुजरबानी ने 112 किमी/घंटा की धीमी शॉर्ट ऑफ लेंथ गेंद फेंकी, जिस पर अभिषेक ने पुल शॉट खेला। गेंद डीप स्क्वेयर लेग की ओर गई, जहां बाउंड्री पर मौजूद वरुण चक्रवर्ती तेजी से अपने दाईं ओर भागे, नीचे झुककर शानदार डाइव लगाई और कैच पकड़ लिया। हालांकि, रिप्ले से कैच पूरी तरह स्पष्ट नहीं लग रहा था, लेकिन तीसरे अंपायर ने अलग-अलग एंगल से जांच करने के बाद अभिषेक को आउट करार दिया। फैसले से असंतुष्ट अभिषेक नाराज होकर मैदान से बाहर जाते नजर आए। अभिषेक अपना अर्धशतक पूरा नहीं कर सके और 21 गेंदों पर 48 रन बनाकर आउट हुए। मैच रेफरी का फैसला ही अंतिम IPL के नियमों के अनुसार, लेवल-1 के उल्लंघन के मामलों में मैच रेफरी का फैसला ही अंतिम और बाध्यकारी होता है। इसमें खिलाड़ी के पास अपील करने का विकल्प नहीं होता। अभिषेक ने अपनी गलती मान ली है, इसलिए अब इस मामले में आगे कोई औपचारिक सुनवाई नहीं होगी। सस्पेंशन का भी खतरा अभिषेक शर्मा के खाते में एक डिमेरिट पॉइंट जुड़ने का मतलब है कि उन्हें अब अगले मैचों में सावधान रहना होगा। IPL के नियमों के मुताबिक, यदि कोई खिलाड़ी एक निश्चित समय सीमा के भीतर 4 या उससे अधिक डिमेरिट पॉइंट जमा कर लेता है, तो उस पर एक या अधिक मैचों का प्रतिबंध लगाया जा सकता है। हैदराबाद ने KKR को 65 रन से हराया गुरुवार को हुए इस मुकाबले में अभिषेक की टीम सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 65 रन से हराया। ईडन गार्डन्स स्टेडियम में KKR ने बॉलिंग चुनी। हैदराबाद ने 8 विकेट खोकर 226 रन बनाए। कोलकाता 16 ओवर में 161 रन बनाकर सिमट गई।

ग्रीन-रघुवंशी के रनआउट से कोलकाता हारा:अभिषेक के हैदराबाद के लिए 100 सिक्स पूरे, रहाणे का 200वां IPL मैच; KKR-SRH मैच के मोमेंट्स-रिकार्ड्स

ग्रीन-रघुवंशी के रनआउट से कोलकाता हारा:अभिषेक के हैदराबाद के लिए 100 सिक्स पूरे, रहाणे का 200वां IPL मैच; KKR-SRH मैच के मोमेंट्स-रिकार्ड्स

IPL के 19वें सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 65 रन से हरा दिया। ईडन गार्डन्स में कोलकाता की हार की बड़ी वजह दो अहम रनआउट रहे। पहले कैमरन ग्रीन और फिर अंगकृष रघुवंशी रनआउट हुए। हैदराबाद के लिए अभिषेक शर्मा ने 100 IPL सिक्स पूरे किए। SRH Vs KKR मैच के मोमेंट्स और रिकॉर्ड्स… 1. रहाणे 200वां IPL मैच खेलने उतरे कोलकाता के कप्तान अजिंक्य रहाणे अपना 200वां IPL मैच खेलने उतरे। वे ऐसा करने वाले 11वें प्लेयर बने। उनसे पहले एमएस धोनी, रोहित शर्मा, विराट कोहली और शिखर धवन जैसे भारतीय दिग्गज भी मैचों की डबल सेंचुरी पूरी कर चुके हैं। 2. अभिषेक के हैदराबाद के लिए 100 सिक्स पूरे सनराइजर्स हैदराबाद के लिए डेविड वॉर्नर ने सबसे ज्यादा 143 सिक्स लगाए हैं। अभिषेक शर्मा 101 सिक्स के साथ दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। इसके अलावा हेनरिक क्लासन के नाम 89, केन विलियमसन के 64 और ट्रेविस हेड के 50 सिक्स दर्ज हैं। 3. रिंकू कोलकाता के लिए सबसे ज्यादा फील्ड कैच लेने वाले प्लेयर कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए रिंकू सिंह 41 कैच के साथ सबसे ज्यादा फील्ड कैच लेने वाले खिलाड़ी बन गए। उनके बाद आंद्रे रसेल 40 कैच के साथ दूसरे, सुनील नरेन 36 कैच के साथ तीसरे और मनोज तिवारी 30 कैच के साथ चौथे स्थान पर हैं। 4. एलन ने पहले ओवर में 24 रन बनाए फिन एलन ने पहले ओवर में 24 रन बनाए। वे IPL की किसी पारी के पहले ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पृथ्वी शॉ के साथ दूसरे स्थान पर हैं। पहले ओवर में सबसे ज्यादा रन 26 हैं, जो यशस्वी जायसवाल ने बनाए थे। यहां से मैच के टॉप-7 मोमेंट्स… 1. शिवांग कुमार का डेब्यू हैदराबाद ने मध्य प्रदेश से घरेलू क्रिकेट खेलने वाले लेफ्ट आर्म चाइनामैन स्पिनर शिवांग कुमार को डेब्यू कैप सौंपी। 2. हेड का कैच रहाणे से छूटा चौथे ओवर में कोलकाता के कप्तान अजिंक्य रहाणे से ट्रैविस हेड का कैच छूट गया। ओवर की पांचवीं बॉल सुनील नरेन ने गुड लेंथ पर ऑफ स्पिन फेंकी। हेड आगे निकलकर बड़ा शॉट खेलने गए, लेकिन गेंद हवा में खड़ी हो गई। रहाणे पीछे की ओर दौड़कर गेंद के नीचे आए, लेकिन कैच नहीं पकड़ सके। 3. वरुण के डाइविंग कैच से अभिषेक आउट 8.4 ओवर में अभिषेक शर्मा आउट हो गए। ब्लेसिंग मुजरबानी ने 112 किमी/घंटा की धीमी शॉर्ट ऑफ लेंथ गेंद फेंकी। अभिषेक शर्मा ने पुल शॉट खेला। बॉल डीप स्क्वेयर लेग की ओर गई। बाउंड्री पर मौजूद वरुण चक्रवर्ती तेजी से अपने दाई ओर भागे। नीचे झुककर शानदार डाइव लगाई और कैच लपक लिया। अभिषेक अपना अर्धशतक पूरा नहीं कर सके और 21 गेंदों पर 48 रन बनाकर आउट हुए। 4. वैभव अरोड़ा को 2 गेंद पर 2 विकेट 19वें ओवर में वैभव अरोड़ा ने 2 विकेट झटक लिए। उन्होंने पहली गेंद पर नीतीश रेड्डी को वरुण चक्रवर्ती के हाथों कैच कराया। रेड्डी ने 39 रन बनाए। अगली ही गेंद पर वैभव ने सलिल अरोड़ा को भी बोल्ड कर दिया। 5. क्लासन ने रिवर्स शॉट पर सिक्स लगाया 17.2 ओवर में हेनरिक क्लासन ने रिवर्स स्कूप पर सिक्स लगा दिया। कार्तिक त्यागी ने फुल लेंथ की गेंद डाली। क्लासन ने थर्ड मैन के ऊपर से सिक्स लगा दिया। 6. वरुण ने नीतीश का कैच छोड़ा 18वें ओवर की आखिरी बॉल पर वरुण चक्रवर्ती ने कैच छोड़ दिया। कार्तिक त्यागी की फुल टॉस पर नीतीश ने शॉट खेला और गेंद वरुण की ओर गई, जो बाउंड्री पर खड़े थे। उन्होंने आगे दौड़कर डाइव लगाई लेकिन कैच नहीं लपक सके। 7. ग्रीन-रघुवंशी रनआउट आउट हुए 11वें ओवर में कोलकाता ने चौथा विकेट गंवा दिया। ओवर की आखिरी गेंद पर अंगकृष रघुवंशी रन आउट हो गए। रिंकू सिंह ने कट शॉट खेलकर सिंगल के लिए दौड़ लगाई, लेकिन फिर बीच में रुक गए। तब तक रघुवंशी आधी पिच पार कर चुके थे और वापस लौट नहीं सके। ईशान मलिंगा के थ्रो पर शिवांग कुमार ने रन आउट पूरा किया। रघुवंशी 52 रन बनाकर आउट हुए। इससे पहले 6वें ओवर में कैमरन ग्रीन रन आउट हुए थे। अंगकृष रघुवंशी ने गेंद को सीधा खेला, जिसे गेंदबाज ने हल्का सा रोका। इसके बाद रन लेने में कन्फ्यूजन हुआ और ग्रीन आधी पिच पर फंस गए। गेंदबाज ने वापस आकर स्टंप्स पर हिट किया। थर्ड अंपायर ने जांच के बाद ग्रीन को आउट दिया।

ग्रीन-रघुवंशी के रनआउट से कोलकाता हारा:अभिषेक के हैदराबाद के लिए 100 सिक्स पूरे, रहाणे का 200वां IPL मैच; KKR-SRH मैच के मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स

ग्रीन-रघुवंशी के रनआउट से कोलकाता हारा:अभिषेक के हैदराबाद के लिए 100 सिक्स पूरे, रहाणे का 200वां IPL मैच; KKR-SRH मैच के मोमेंट्स-रिकार्ड्स

IPL में गुरुवार को सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 65 रन से हरा दिया। ईडन गार्डन्स में कोलकाता की हार की बड़ी वजह दो अहम रनआउट रहे। पहले कैमरन ग्रीन और फिर अंगकृष रघुवंशी रनआउट हुए। हैदराबाद के लिए अभिषेक शर्मा ने 100 IPL सिक्स पूरे किए। SRH Vs KKR मैच के मोमेंट्स और रिकॉर्ड्स… 1. रहाणे 200वां IPL मैच खेलने उतरे कोलकाता के कप्तान अजिंक्य रहाणे अपना 200वां IPL मैच खेलने उतरे। वे ऐसा करने वाले 11वें प्लेयर बने। उनसे पहले एमएस धोनी, रोहित शर्मा, विराट कोहली और शिखर धवन जैसे भारतीय दिग्गज भी मैचों की डबल सेंचुरी पूरी कर चुके हैं। 2. अभिषेक के हैदराबाद के लिए 100 सिक्स पूरे सनराइजर्स हैदराबाद के लिए डेविड वॉर्नर ने सबसे ज्यादा 143 सिक्स लगाए हैं। अभिषेक शर्मा 101 सिक्स के साथ दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। इसके अलावा हेनरिक क्लासन के नाम 89, केन विलियमसन के 64 और ट्रेविस हेड के 50 सिक्स दर्ज हैं। 3. रिंकू कोलकाता के लिए सबसे ज्यादा फील्ड कैच लेने वाले प्लेयर कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए रिंकू सिंह 41 कैच के साथ सबसे ज्यादा फील्ड कैच लेने वाले खिलाड़ी बन गए। उनके बाद आंद्रे रसेल 40 कैच के साथ दूसरे, सुनील नरेन 36 कैच के साथ तीसरे और मनोज तिवारी 30 कैच के साथ चौथे स्थान पर हैं। 4. एलन ने पहले ओवर में 24 रन बनाए फिन एलन ने पहले ओवर में 24 रन बनाए। वे IPL की किसी पारी के पहले ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पृथ्वी शॉ के साथ दूसरे स्थान पर हैं। पहले ओवर में सबसे ज्यादा रन 26 हैं, जो यशस्वी जायसवाल ने बनाए थे। यहां से मैच के टॉप-7 मोमेंट्स… 1. शिवांग कुमार का डेब्यू हैदराबाद ने मध्य प्रदेश से घरेलू क्रिकेट खेलने वाले लेफ्ट आर्म चाइनामैन स्पिनर शिवांग कुमार को डेब्यू कैप सौंपी। 2. हेड का कैच रहाणे से छूटा चौथे ओवर में कोलकाता के कप्तान अजिंक्य रहाणे से ट्रैविस हेड का कैच छूट गया। ओवर की पांचवीं बॉल सुनील नरेन ने गुड लेंथ पर ऑफ स्पिन फेंकी। हेड आगे निकलकर बड़ा शॉट खेलने गए, लेकिन गेंद हवा में खड़ी हो गई। रहाणे पीछे की ओर दौड़कर गेंद के नीचे आए, लेकिन कैच नहीं पकड़ सके। 3. वरुण के डाइविंग कैच से अभिषेक आउट 8.4 ओवर में अभिषेक शर्मा आउट हो गए। ब्लेसिंग मुजरबानी ने 112 किमी/घंटा की धीमी शॉर्ट ऑफ लेंथ गेंद फेंकी। अभिषेक शर्मा ने पुल शॉट खेला। बॉल डीप स्क्वेयर लेग की ओर गई। बाउंड्री पर मौजूद वरुण चक्रवर्ती तेजी से अपने दाई ओर भागे। नीचे झुककर शानदार डाइव लगाई और कैच लपक लिया। अभिषेक अपना अर्धशतक पूरा नहीं कर सके और 21 गेंदों पर 48 रन बनाकर आउट हुए। 4. वैभव अरोड़ा को 2 गेंद पर 2 विकेट 19वें ओवर में वैभव अरोड़ा ने 2 विकेट झटक लिए। उन्होंने पहली गेंद पर नीतीश रेड्डी को वरुण चक्रवर्ती के हाथों कैच कराया। रेड्डी ने 39 रन बनाए। अगली ही गेंद पर वैभव ने सलिल अरोड़ा को भी बोल्ड कर दिया। 5. क्लासन ने रिवर्स शॉट पर सिक्स लगाया 17.2 ओवर में हेनरिक क्लासन ने रिवर्स स्कूप पर सिक्स लगा दिया। कार्तिक त्यागी ने फुल लेंथ की गेंद डाली। क्लासन ने थर्ड मैन के ऊपर से सिक्स लगा दिया। 6. वरुण ने नीतीश का कैच छोड़ा 18वें ओवर की आखिरी बॉल पर वरुण चक्रवर्ती ने कैच छोड़ दिया। कार्तिक त्यागी की फुल टॉस पर नीतीश ने शॉट खेला और गेंद वरुण की ओर गई, जो बाउंड्री पर खड़े थे। उन्होंने आगे दौड़कर डाइव लगाई लेकिन कैच नहीं लपक सके। 7. ग्रीन-रघुवंशी रनआउट आउट हुए 11वें ओवर में कोलकाता ने चौथा विकेट गंवा दिया। ओवर की आखिरी गेंद पर अंगकृष रघुवंशी रन आउट हो गए। रिंकू सिंह ने कट शॉट खेलकर सिंगल के लिए दौड़ लगाई, लेकिन फिर बीच में रुक गए। तब तक रघुवंशी आधी पिच पार कर चुके थे और वापस लौट नहीं सके। ईशान मलिंगा के थ्रो पर शिवांग कुमार ने रन आउट पूरा किया। रघुवंशी 52 रन बनाकर आउट हुए। इससे पहले 6वें ओवर में कैमरन ग्रीन रन आउट हुए थे। अंगकृष रघुवंशी ने गेंद को सीधा खेला, जिसे गेंदबाज ने हल्का सा रोका। इसके बाद रन लेने में कन्फ्यूजन हुआ और ग्रीन आधी पिच पर फंस गए। गेंदबाज ने वापस आकर स्टंप्स पर हिट किया। थर्ड अंपायर ने जांच के बाद ग्रीन को आउट दिया। —————————– स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… IPL में आज CSK vs PBKS:चेपॉक में पिछले तीनों मैच पंजाब ने जीते, आज भी धोनी के बिना उतरेगी चेन्नई IPL के इस सीजन का 7वां मैच चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा। चेपॉक स्टेडियम में मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। जिसका टॉस 7 बजे होगा। पंजाब ने अपना पहला मैच गुजरात के खिलाफ जीता। वहीं चेन्नई को राजस्थान के खिलाफ हार मिली। CSK आज भी पूर्व कप्तान एमएस धोनी और डेवाल्ड ब्रेविस के बिना उतरेगी। दोनों इंजरी के कारण बाहर हैं। पूरी खबर

क्रिकेटर अभिषेक शर्मा ने अमृतसर में टेका मत्था:टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल के बाद आए, मां के साथ धार्मिक स्थलों के किए दर्शन

क्रिकेटर अभिषेक शर्मा ने अमृतसर में टेका मत्था:टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल के बाद आए, मां के साथ धार्मिक स्थलों के किए दर्शन

भारतीय क्रिकेटर अभिषेक शर्मा टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में शानदार प्रदर्शन के बाद वीरवार को अपने गृह जिले अमृतसर पहुंचे। उन्होंने अपनी मां के साथ विभिन्न धार्मिक स्थलों पर मत्था टेका और आशीर्वाद लिया। अभिषेक शर्मा ने सबसे पहले श्री दरबार साहिब (गोल्डन टेंपल) और शहीद साहिब गुरुद्वारे में मत्था टेका। उन्होंने देश और समाज की खुशहाली के लिए अरदास की और अपनी सफलता के लिए वाहेगुरु का धन्यवाद किया। श्री बड़ा हनुमान मंदिर में भी लिया आशीर्वाद इसके बाद, उन्होंने श्री बड़ा हनुमान मंदिर में भी दर्शन किए और आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उनकी मां भी उनके साथ थीं। जानकारी के अनुसार, अभिषेक शर्मा बीती देर शाम अमृतसर पहुंचे थे। वे एयरपोर्ट से सीधे धार्मिक स्थलों के दर्शन के लिए रवाना हो गए और बिना किसी औपचारिकता के सादगी से अपना कार्यक्रम पूरा किया। आईपीएल की शुरुआत से पहले आए गुरुनगरी, प्रशंसकों में दिखा काफी उत्साह यह उल्लेखनीय है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की शुरुआत कुछ ही दिनों में होने वाली है। अभिषेक शर्मा ने आगामी मुकाबलों से पहले ईश्वर का आशीर्वाद लेकर अपने नए सफर की शुरुआत की है। दर्शन करने के बाद अभिषेक शर्मा उसी रात अमृतसर से रवाना हो गए। उनके इस संक्षिप्त दौरे को लेकर प्रशंसकों में काफी उत्साह देखा गया। श्री माता वैष्णो देवी के भी कर चुके हैं दर्शन गौरतलब है कि इससे कुछ दिन पहले भारतीय क्रिकेटर अभिषेक शर्मा ने टी20 वर्ल्ड कप में ऐतिहासिक जीत के बाद जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले के कटरा में त्रिकुटा पहाड़ियों में स्थित श्री माता वैष्णो देवी गुफा मंदिर के दर्शन कर पूजा पूजा-अर्चना की थी। इस दौरान वह सफेद कुर्ता-पायजामा पहने हुए थे। वह दिर के गर्भगृह में पूजा-अर्चना करने के लिए भवन पहुंचे थे। युवा बल्लेबाज ने मंदिर पहुंचकर माता रानी का आशीर्वाद लिया और देश की खुशहाली एवं टीम की आगे की सफलता के लिए प्रार्थना की।

ईशान किशन SRH के शुरुआती मैचों में कप्तानी करेंगे:अभिषेक उपकप्तान होंगे; टीम मैनेजमेंट ने कहा– चोटिल कमिंस के फिट होने तक जिम्मेदारी

ईशान किशन SRH के शुरुआती मैचों में कप्तानी करेंगे:अभिषेक उपकप्तान होंगे; टीम मैनेजमेंट ने कहा– चोटिल कमिंस के फिट होने तक जिम्मेदारी

सनराइजर्स हैदराबाद ने ईशान किशन को IPL 2026 के शुरुआती मुकाबलों के लिए कप्तान बनाया है। वे टीम के रेग्युलर कप्तान पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में टीम की कमान संभालेंगे। टीम को 28 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के घर में IPL सीजन का पहला मैच खेलना है। सनराइजर्स की फ्रेंचाइजी ने बुधवार को सोशल प्लेटफार्म X पोस्ट के लिए फैंस को यह जानकारी दी। फ्रेंचाइजी ने लिखा- ‘पैट कमिंस चोट से उबरने के दौरान कुछ मैच मिस करेंगे। उनके पूरी तरह फिट होने तक ईशान किशन टीम के कप्तान और अभिषेक शर्मा उप-कप्तान होंगे।’ SRH की पोस्ट देखिए… पैट कमिंस चोट के कारण शुरुआती मैच नहीं खेलेंगे हैदराबाद के नियमित कप्तान पैट कमिंस बैक इंजरी से उबर रहे हैं। वे चोट के कारण शुरुआती मैचों में उपलब्ध नहीं रहेंगे। कमिंस को यह चोट 2025-26 एशेज सीरीज से पहले लगी थी। शुरुआत में माना जा रहा था कि वे पूरी सीरीज मिस करेंगे,लेकिन उन्होंने एक टेस्ट खेला और फिर दोबारा टीम से बाहर हो गए। ईशान की कप्तानी में झारखंड सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जीता था ईशान किशन ने अपनी कप्तानी में झारखंड को पहली बार सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का खिताब दिलाया है। कप्तानी के साथ-साथ ईशान बल्ले से भी बेहतर प्रदर्शन किया। उन्होंने उस टूर्नामेंट में 197.33 की स्ट्राइक रेट से सबसे ज्यादा 517 रन बनाए थे। इसी अनुभव के दम पर वे कप्तानी की रेस में अभिषेक शर्मा से आगे हैं। हालांकि, पिछले IPL सीजन में ईशान का प्रदर्शन उतार-चढ़ाव भरा रहा था। उन्होंने टीम के लिए पहले मैच में शतक लगाया था और सीजन के आखिर में नाबाद 94 रन की पारी भी खेली थी,लेकिन बीच में वे लगातार रन नहीं बना पाए थे। वर्ल्ड कप और न्यूजीलैंड सीरीज में मचाया धमाल पिछले IPL सीजन में ईशान थोड़े इनकंसिस्टेंट थे, लेकिन पिछले एक महीने में उन्होंने अपनी फॉर्म से सभी आलोचकों को जवाब दिया है। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार खेल के बाद उनकी टीम इंडिया के टी-20 स्क्वॉड में वापसी हुई। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज और 2026 टी-20 वर्ल्ड कप में कुल 532 रन बनाए। वर्ल्ड कप जीतने में भी ईशान ने अहम भूमिका निभाई,जहां उनका स्ट्राइक रेट 207 का रहा। गेंदबाजी यूनिट को संभालना होगी बड़ी चुनौती पैट कमिंस के बिना हैदराबाद की बॉलिंग यूनिट थोड़ी कमजोर नजर आ रही है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि ईशान के लिए सबसे बड़ी चुनौती गेंदबाजों का सही इस्तेमाल करना होगी। हालांकि टीम के पास कुछ अच्छे विकल्प हैं, लेकिन कमिंस जैसा लीडर मैदान पर न होना टीम के लिए एक कमी साबित हो सकता है। ————————————— SRH से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… गावस्कर बोले- पाकिस्तानी खिलाड़ी खरीदना भारतीयों की जान से खिलवाड़; सनराइजर्स ने ब्रिटिश लीग में अबरार को खरीदा इंग्लैंड की लीग द हंड्रेड में सनराइजर्स लीड्स के पाकिस्तानी स्पिनर अबरार अहमद को खरीदने पर विवाद खड़ा हो गया है। पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। गावस्कर ने कहा कि भारतीय मालिकों का पाकिस्तानी खिलाड़ियों को खरीदना भारतीयों की जान से खिलवाड़ जैसा है। ऐसे फैसलों से बचना चाहिए। इन पैसों से भारत के खिलाफ लड़ने के लिए हथियार खरीदे जाते हैं। पढ़ें पूरी खबर

गाजियाबाद में छुट्‌टी नहीं देने पर बैंक मैनेजर की हत्या:ऑफिस के अंदर गार्ड ने सीने में गोली मारी, राइफल लेकर भागा

गाजियाबाद में छुट्‌टी नहीं देने पर बैंक मैनेजर की हत्या:ऑफिस के अंदर गार्ड ने सीने में गोली मारी, राइफल लेकर भागा

गाजियाबाद में पंजाब एंड सिंध बैंक के मैनेजर अभिषेक शर्मा (34 साल) की गार्ड ने गोली मारकर हत्या कर दी। वह बिहार के रहने वाले थे। गार्ड रवींद्र कई दिनों से मैनेजर अभिषेक से छुट्‌टी मांग रहा था। सोमवार दोपहर करीब 1:45 बजे वह मैनेजर के पास पहुंचा। जहां छुट्‌टी को लेकर अभिषेक शर्मा से उसका विवाद हो गया। इसी बीच रवींद्र ने बंदूक से उनकी छाती पर गोली मार दी। अभिषेक लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गए। बैंक में अचानक फायरिंग से लोग दहशत में आ गए। इसी बीच आरोपी गार्ड अपने एक अन्य साथी के साथ मौके से भाग निकला। बैंक स्टाफ ने मैनेजर को बाइक से दिल्ली के गुरु तेग बहादुर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई। घटना से जुड़ा बैंक के गेट का एक CCTV सामने आया है, जिसमें गार्ड अपने साथी के साथ दिख रहा था। उसके भागने के कुछ मिनट बाद बैंक मैनेजर को लोग उठाकर ले जाते दिखे। वारदात लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र के बलराम नगर इलाके की है। मामले में ACP ज्ञान प्रकाश राय ने बताया, आरोपी गार्ड बागपत का रहने वाला है। काफी समय से छुट्टी को लेकर मैनेजर अभिषेक शर्मा से विवाद था। इसके चलते उसने यह घटना अंजाम दी। आरोपी की तलाश के लिए टीमें लगा दी हैं और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वारदात से जुड़ी 3 फोटो देखिए… गाजियाबाद में पत्नी के साथ रहते थे अभिषेक बैंक मैनेजर अभिषेक शर्मा बिहार में पटना के लखीपुर के रहने वाले थे। अगस्त, 2025 से वह गाजियाबाद में पत्नी के साथ किराए पर रह रहे थे। इस समय पत्नी बिहार में है। घटना की जानकारी दी गई है। परिवार गाजियाबाद आ रहा है। बैंक मैनेजर ने फोन पर फटकार लगाई थी बैंक कर्मियों के अनुसार, रविवार को बैंक में छुट्‌टी थी, लेकिन गार्ड सोमवार सुबह भी ड्यूटी पर नहीं आया। इस पर मैनेजर अभिषेक शर्मा ने उसे फोन किया। ड्यूटी पर न आने का कारण पूछते हुए फटकार लगाई थी। गार्ड ने जवाब दिया कि कुछ इमरजेंसी आ गई है। इसलिए आज नहीं आ सकता हूं। अभिषेक ने कहा कि तुरंत बैंक आओ। रवींद्र गुस्से में दोपहर डेढ़ बजे अपने एक साथी के साथ बाइक से बैंक पहुंचा। उसने साथी को बैंक के बाहर खड़ा कर दिया। फिर अंदर जाकर उसने बैंक में जमा अपनी लाइसेंसी बंदूक ली। इसके बाद वह सीधे बैंक मैनेजर के पास पहुंचकर झगड़ने लगा। घटना के समय बैंक में मैनेजर समेत पांच कर्मचारी काम कर रहे थे। जब तक अन्य कर्मचारी कुछ समझ पाते, तब तक गार्ड ने मैनेजर के सीने में गोली मार दी। आर्मी से रिटायर्ड है आरोपी गार्ड पुलिस के अनुसार, गार्ड रवींद्र हुड्डा (45 साल) 2018 में आर्मी से रिटायर्ड हुआ था। वह बागपत के मंसूरपुर थाना क्षेत्र में चांदीनगर का रहने वाला है। रवींद्र की तीन महीने पहले पंजाब एंड सिंध बैंक में एक एजेंसी के जरिए नौकरी लगी थी। रवींद्र के परिवार में तीन बच्चे हैं। इनमें दो लड़की और एक लड़का है। आरोपी रविंद्र शराब का आदी है और आए दिन नशे में लोगों से झगड़ा करता है। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया- हाफ पैंट और टीशर्ट में आया था गार्ड प्रत्यक्षदर्शी आरएन पांडेय ने बताया, मैं भी बैंक आया था। अंदर जा ही रहा था, तभी गोली चलने की आवाज सुनाई दी तो रुक गया। तभी एक व्यक्ति, जो हाफ पैंट और पीली रंग की टीशर्ट में था, वह बाहर आया। उसके एक हाथ में बंदूक थी। उसके साथ एक और व्यक्ति भी था, जो कुर्ता-पैंट और सिर पर पगड़ी पहने था। दोनों बड़े आराम से बैंक से बाहर निकले। मेन रोड पर एक बाइक खड़ी थी। दोनों उसी बाइक से भाग निकले। बैंक के कर्मी मैनेजर को उठाकर बाहर लेकर आए थे। फॉरेसिंक टीम मौके पर पहुंची DCP सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया- फॉरेसिंक टीम मौके पर पहुंच गई है। घटनास्थल का मौका मुआयना किया जा रहा है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। गाजियाबाद ग्रामीण जोन के पुलिस उपायुक्त सुरेन्द्र नाथ तिवारी ने बताया- पंजाब एंड सिंध बैंक में तैनात गार्ड की बंदूक बैंक में ही जमा थी। गार्ड ने वहीं से बंदूक वापस लेकर बैंक मैनेजर अभिषेक को गोली मार दी। दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। ……………. ये खबर भी पढ़िए… स्टंटबाजी में 12वीं के छात्र की मौत, VIDEO: लखनऊ में बुलेट-स्कूटी की भीषण टक्कर, छात्र उछलकर डिवाइडर पर गिरा लखनऊ में बाइक रेसिंग में 12वीं के छात्र की जान चली गई। जनेश्वर मिश्र पार्क के पास बुलेट और कावासाकी बाइक सवार रेस लगा रहे थे। तभी सामने स्कूटी आ गई। स्कूटी से टकराने के बाद बुलेट डिवाइडर से जा भिड़ी। बुलेट सवार 12वीं का छात्र उछलकर डिवाइडर से टकराकर। उसका सिर फट गया। हादसे के बाद वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। कावासाकी सवार लड़के ने लोगों की मदद से बुलेट सवार दोस्त को अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पढ़ें पूरी खबर…

अभिषेक शर्मा टी-20 वर्ल्डकप जीत के बाद वैष्णों देवी पहुंचे:फोटोज शेयर कीं, फाइनल में खेली थी 52 रन का पारी

अभिषेक शर्मा टी-20 वर्ल्डकप जीत के बाद वैष्णों देवी पहुंचे:फोटोज शेयर कीं, फाइनल में खेली थी 52 रन का पारी

भारतीय क्रिकेट टीम के युवा ओपनर अभिषेक शर्मा टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद माता के दरबार में हाजिरी लगाने पहुंचे। उन्होंने जम्मू-कश्मीर में स्थित वैष्णो देवी मंदिर में जाकर माता रानी के दर्शन किए। अभिषेक शर्मा हाल ही में भारतीय टीम के साथ टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे। टी-20 इंटरनेशनल रैंकिंग में नंबर-1 बल्लेबाज अभिषेक ने अपनी यात्रा की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा कीं और कैप्शन लिखा जय माता दी। फोटोज में वे सफेद कुर्ता-पायजामा पहने, माथे पर तिलक लगाए और हाथ जोड़कर दर्शन करते नजर आए। फाइनल में 52 रन की पारी खेली अभिषेक ने टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में अहम भूमिका निभाई थी। फाइनल से पहले के मैचों में उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था और लगातार 3 बार शून्यू पर आउट हुए। हालांकि खिताबी मुकाबले में उन्होंने शानदार वापसी की। अहमदाबाद में खेले गए फाइनल में उन्होंने महज 21 गेंदों में 52 रन की पारी खेली। कोच-कप्तान ने मुझ पर भरोसा किया भारत की जीत के बाद अभिषेक ने कहा, कोच और कप्तान ने मुझ पर भरोसा किया। मैं खुद भी खुद पर शक कर रहा था क्योंकि यह टूर्नामेंट मेरे लिए आसान नहीं था। मैंने इससे पहले कभी ऐसा अनुभव नहीं किया था। अपना पहला वर्ल्ड कप खेल रहा था। अभिषेक नंबर-1 टी-20 बैटर टॉप-10 टी-20 बैटर्स की लिस्ट में 4 भारतीय शामिल हैं। इनमें अभिषेक नंबर-1, ईशान नंबर-2, तिलक वर्मा नंबर-7 और सूर्यकुमार यादव नंबर-9 पर हैं। तिलक वर्मा को एक और सूर्या को दो स्थान का नुकसान हुआ। भारत तीसरी बार चैंपियन बना 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी-20 वर्ल्ड कप का फाइनल मैच खेला गया था। इसमें भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन के अंतर से हराया और अपना टाइटल डिफेंड किया था। टीम इंडिया ने तीसरी बार यह टूर्नामेंट जीता था। ——————————- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… दूसरा वनडे- पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 128 रन से हराया पाकिस्तान ने वनडे सीरीज के दूसरे मैच में बांग्लादेश को 128 रन से हराया दिया है। इस जीत से टीम ने 3 मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी हासिल कर ली है। तीसरा और निर्णायक मुकाबला 15 मार्च को मीरपुर में खेला जाएगा। पढ़ें पूरी खबर…

टी–20 वर्ल्डकप के बाद ICC की पहली रैंकिंग:अभिषेक नंबर–1, ईशान किशन नंबर–2 बैटर; हाईएस्ट विकेट टेकर वरुण पहले स्थान से फिसले

टी–20 वर्ल्डकप के बाद ICC की पहली रैंकिंग:अभिषेक नंबर–1, ईशान किशन नंबर–2 बैटर; हाईएस्ट विकेट टेकर वरुण पहले स्थान से फिसले

टी-20 वर्ल्ड कप के बाद ICC ने बुधवार को अपनी ताजा रैंकिंग जारी कर दी है। इसमें सबसे ज्यादा बदलाव टी-20 रैंकिंग में हुए हैं। भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा और ईशान किशन टी20 के बैटर्स की रैंकिंग में टॉप-2 पोजिशन पर हैं। अभिषेक शर्मा 875 रेटिंग अंक के साथ नंबर-1 पर बने हुए हैं। उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ तेज अर्धशतक लगाया था। ईशान किशन 871 अंक के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने टूर्नामेंट में 317 रन बनाए। ईशान ने दो स्थान की छलांग लगाई। 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी-20 वर्ल्ड कप का फाइनल मैच खेला गया था। इसमें भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन के अंतर से हराया और अपना टाइटल डिफेंड किया था। टीम इंडिया ने तीसरी बार यह टूर्नामेंट जीता था। टॉप-10 बैटर्स में 4 भारतीय शामिल टॉप-10 टी-20 बैटर्स की लिस्ट में 4 भारतीय शामिल हैं। इनमें अभिषेक नंबर-1, ईशान नंबर-2, तिलक वर्मा नंबर-7 और सूर्यकुमार यादव नंबर-9 पर हैं। तिलक वर्मा को एक और सूर्या को दो स्थान का नुकसान हुआ है। न्यूजीलैंड के टिम साइफर्ट चार स्थान ऊपर चढ़कर छठे नंबर पर पहुंच गए हैं, जबकि इंग्लैंड के जैकब बेथेल 17 स्थान ऊपर आकर 16वें नंबर पर पहुंच गए हैं। वरुण नंबर-2 पर आए, राशिद बॉलर्स में टॉप पर आए गेंदबाजी रैंकिंग में अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान 753 अंक के साथ नंबर-1 बन गए हैं। भारत के वरुण चक्रवर्ती 740 अंक के साथ दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं। जसप्रीत बुमराह एक स्थान ऊपर चढ़कर छठे नंबर पर पहुंच गए हैं। वे टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में 4 विकेट लेकर प्लेयर ऑफ द मैच बने। अक्षर पटेल 17वें, हार्दिक पंड्या 46वें और साउथ अफ्रीका के कगिसो रबाडा 50वें स्थान पर पहुंच गए हैं। इंग्लैंड के आदिल राशिद चौथे स्थान पर हैं। ऑलराउंडर्स में पंड्या दूसरे नंबर पर ऑलराउंडर रैंकिंग में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा पहले और भारत के हार्दिक पांड्या दूसरे स्थान पर हैं। दोनों खिलाड़ियों ने इस सप्ताह करियर की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग हासिल की है। वहीं भारत के शिवम दुबे दो स्थान गिरकर 11वें स्थान पर आ गए हैं। ———————————————————- क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… बासित अली बोले-काश अभिषेक जैसे 2-3 खिलाड़ी पाकिस्तान में होते पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली ने भारतीय युवा ओपनर अभिषेक शर्मा पर की गई टिप्पणी को लेकर मोहम्मद आमिर की आलोचना की। उन्होंने कहा कि आमिर को ऐसे बयान देने से बचना चाहिए। आमिर ने टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान खराब फॉर्म के बाद अभिषेक को स्लॉगर कहा था। पढ़ें पूरी खबर