Wednesday, 24 Jun 2026 | 11:24 AM

Trending :

पद्म भूषण मिलने के बाद भावुक हुईं सिंगर अल्का याग्निक:कहा- मुश्किल दौर से गुजर रही हूं; 2 साल पहले अचानक सुनाई देना बंद हुआ, सिंगिंग छोड़ी पद्म भूषण मिलने के बाद भावुक हुईं सिंगर अल्का याग्निक:कहा- मुश्किल दौर से गुजर रही हूं; 2 साल पहले अचानक सुनाई देना बंद हुआ, सिंगिंग छोड़ी ‘ट्विन फ्लावर’ लड़ाई: ममता, रीताब्रत गुटों ने तृणमूल के नाम, पार्टी चिह्न को लेकर चुनाव आयोग का रुख किया | भारत समाचार वर्ल्ड अपडेट्स:पाकिस्तान में बलोच एक्टिविस्ट महरंग बलोच को उम्रकैद, हत्या और आतंकवाद मामले में दोषी करार वर्ल्ड अपडेट्स:पाकिस्तान में बलोच एक्टिविस्ट महरंग बलोच को उम्रकैद, हत्या और आतंकवाद मामले में दोषी करार Tonk Jay Mundra Plays for Ireland Cricket vs India
EXCLUSIVE

निशांत सिंधु बोले- गुजरात टाइटंस का माहौल परिवार जैसा:गिल से काफी सीखता हूं, धोनी से दबाव के समय शांत रहना सीखा

गुजरात टाइटंस के ऑलराउंडर निशांत सिंधु ने कहा कि टीम का माहौल बिल्कुल परिवार जैसा है, जहां हर खिलाड़ी एक-दूसरे का समर्थन करता है। उन्होंने बताया कि युवा कप्तान शुभमन गिल से वह मैच की तैयारी और अनुशासन को लेकर काफी कुछ सीखते हैं। वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी से उन्होंने दबाव के समय शांत रहकर फैसले लेना सीखा। निशांत ने अपनी क्रिकेट यात्रा, अंडर-19 वर्ल्ड कप जीत और परिवार के समर्थन को लेकर भी खुलकर बात की। सवाल: गुजरात टाइटंस जैसी टीम का हिस्सा बनने पर कैसा लगा, जिसने डेब्यू सीजन में ही खिताब जीता था? निशांत: ऐसी टीम का हिस्सा बनकर बहुत अच्छा लगा। यहां का माहौल परिवार जैसा है। मैंने पहले भी इस टीम के बारे में काफी अच्छी बातें सुनी थीं। सवाल: आप एक ऑलराउंडर हैं। वॉशिंगटन सुंदर से कितना सीखने को मिलता है? निशांत: उनसे काफी कुछ सीखने को मिलता है। वह भी ऑलराउंडर हैं और मैं भी। हम मैच और बल्लेबाजी को लेकर काफी चर्चा करते हैं। सवाल: 2022 में आपने भारत को अंडर-19 वर्ल्ड कप जिताया। उस जीत का अनुभव कैसा रहा? निशांत: हमने 2019 से ही साथ खेलना शुरू कर दिया था। चैलेंजर ट्रॉफी और एशिया कप भी साथ जीते थे। हमारी टीम की बॉन्डिंग काफी अच्छी थी। इसलिए वर्ल्ड कप में हमें एक-दूसरे को समझने में आसानी हुई। हमने पहले कई टीमों के खिलाफ खेला था, इसलिए उनके बारे में अच्छी जानकारी थी। सवाल: शुभमन गिल काफी युवा कप्तान हैं। उनकी लीडरशिप से क्या सीखते हैं? निशांत: इतनी कम उम्र में उन्होंने खुद को काफी मैच्योर किया है। वह भारतीय टीम की कप्तानी भी कर चुके हैं। मैं उनके रूटीन और मैच से पहले की तैयारी को ध्यान से देखता हूं और उनसे काफी सीखता हूं। सवाल: आपके पिता शिक्षक और बॉक्सर रहे हैं। आपकी शुरुआती क्रिकेट यात्रा में उनका कितना योगदान रहा? निशांत: बचपन से ही उन्होंने हमारा बहुत सपोर्ट किया। उन्होंने कभी पढ़ाई के लिए दबाव नहीं डाला। मेरे पिता खुद बॉक्सिंग करते थे और चाहते थे कि मैं खेलों में आगे बढ़ूं। बचपन से ही उन्होंने मुझे क्रिकेट खेलने के लिए प्रेरित किया। सवाल: आपने एमएस धोनी से सबसे बड़ी क्या सीख ली? दबाव को कैसे संभालते हैं? निशांत: मैंने उनसे मेहनत और अनुशासन सीखा। दबाव के समय शांत रहना और अपने खेल पर फोकस करना सबसे जरूरी होता है।

IPL- संजू के 5 हजार रन, तीसरे सबसे तेज बैटर:चेन्नई की दूसरी सबसे धीमी फिफ्टी, रबाडा इस सीजन पावरप्ले के बेस्ट बॉलर; मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स

गुजरात टाइटंस ने IPL 2026 के 37वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से हरा दिया। संजू सैमसन ने IPL में 5 हजार रन पूरे किए। वे ऐसा करने वाले तीसरे सबसे तेज प्लेयर बने। रविवार को चेन्नई ने IPL में अपनी दूसरी सबसे धीमी फिफ्टी बनाई। गुजरात के कगिसो रबाडा इस सीजन पावरप्ले के बेस्ट बॉलर बन गए। मैच में दौरान अकील हुसैन और ऋतुराज गायकवाड को चोट लगी। CSK Vs GT मैच के टॉप रिकॉर्ड्स और मोमेंट्स… 1. संजू ने 3555 बॉल पर 5 हजार रन पूरे किए संजू सैमसन ने IPL में अपने 5000 रन पूरे कर लिए। CSK के खिलाफ उन्होंने 3555 गेंदों में यह उपलब्धि हासिल की, जो तीसरा सबसे तेज 5 हजार रन हैं। इस लिस्ट में एबी डिविलियर्स नंबर 1 पर हैं, जिन्होंने सिर्फ 3288 गेंद खेली थी। डेविड वॉर्नर 3554 गेंद के साथ दूसरे नंबर पर हैं। 2. रबाडा ने इस सीजन पावरप्ले में 9 विकेट लिए कगिसो रबाडा ने चेन्नई के खिलाफ 4 ओवर में 25 रन देकर 3 विकेट लिए। इसमें दो विकेट पावरप्ले में आए। रबाडा इस सीजन पावरप्ले में 9 विकेट ले चुके हैं, जो सबसे ज्यादा है। उनेक बाद जोफ्रा आर्चर हैं, जिनके नाम 8 विकेट हैं। 3. चेन्नई ने 12वें ओवर में 50 रन पूरे किए गुजरात के खिलाफ चेन्नई ने 50 रन बनाने में 12 ओवर लगा दिए। यह IPL इतिहास में टीम की दूसरी सबसे धीमी फिफ्टी है। सबसे धीमी टीम फिफ्टी RCB के खिलाफ 2011 में आई थी। टीम ने तब 12.1 ओवर में 50 रन पूरे किए थे। 4. ऋतुराज ने 49 गेंद पर फिफ्टी लगाई ऋतुराज गायकवाड ने 49 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। यह CSK के लिए संयुक्त रुप से चौथी सबसे धीमी फिफ्टी है। टीम के लिए सबसे धीमी फिफ्टी पार्थिव पटेल ने 2010 में पंजाब किंग्स के खिलाफ बनाई थी। उन्होंने इसके लिए 53 बॉल खेली थी। यहां से टॉप-6 मोमेंट्स… 1. दुबे को 3 जीवनदान मिले शिवम दुबे के 3 कैच छूटे। पहला कैच 11वें ओवर की पहली गेंद पर विकेटकीपर जोस बटलर छोड़ा। तब शिवम 6 रन पर खेल रहे थे। इसके बाद 15वें ओवर में राशिद खान की गेंद पर साई सुदर्शन से एक मुश्किल कैच छूटा। अगले ओवर की पहली ही गेंद पर सिराज के हाथों से आसान कैच छिटक गया। 2. राशिद ने ओवर में 21 रन दिए, फिर बॉलिंग नहीं मिली राशिद खान को CSK के खिलाफ 14 ओवर तक गेंदबाजी नहीं मिली। 15वें ओवर में वे पहली बार गेंदबाजी के लिए उतरे। इस ओवर में शिवम दुबे और ऋतुराज गायकवाड ने मिलकर 21 रन जड़ दिए। यह इस मैच में राशिद का आखिरी ओवर साबित हुआ। ऐसा पहली बार हुआ जब राशिद किसी IPL मैच में एक ही ओवर फेंक पाए। 3. राशिद-सुथार के बीच कन्फ्यूजन से कैच छूटा चेन्नई की पारी के 18वें ओवर में एक हैरान करने वाला पल दिखा। रबाडा ने ओवर की दूसरी गेंद शॉर्ट फेंकी, जिसपर कार्तिक शर्मा ने पुल शॉट खेला। गेंद डीप स्क्वेयर लेग पर गई। मानव सुथार और राशिद खान दोनों कैच के लिए दौड़े, लेकिन किसी ने भी कॉल नहीं किया। गेंद उनके सामने गिरकर बाउंड्री के पार चली गई। 4. अरशद लगातार दो बार रन-अप पर गिरे पहली पारी के 19वें ओवर में अरशद खान गेंदबाजी के दौरान परेशानी में नजर आए। तीसरी गेंद फेंकने के दौरान अरशद लगातार दो बार रन-अप पर गिर गए। इसके बाद फिजियो ने आकर उन्हें चेक किया और खेल दोबारा शुरू हुआ। 5. अरशद की गेंद ऋतुराज के बांह पर लगी चेन्नई की पारी के दौरान अरशद की गेंद ऋतुराज की बांह पर जा लगी। 13वें ओवर की पहली गेंद अरशद ने शॉर्ट डाली। ऋतुराज ने क्रीज से आगे निकलकर शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद सीधे उनके हाथ पर जा लगी। इसके बाद गायकवाड दर्द में नजर आए और फिजियो को मैदान पर आना पड़ा। 6. कैच लेने के दौरान अकील को लगी चोट गुजरात की पारी के दौरान फील्डर अकील हुसैन कैच पकड़ने के दौरान चोटिल हो गए। 6वें ओवर की दूसरी गेंद अंशुल कंबोज ने शॉर्ट ऑफ गुड लेंथ डाली। अकील ने दौड़कर कैच पकड़ने की कोशिश की, लेकिन गेंद उनके हाथ से छिटक गई। इस दौरान वे दाएं गाल के बल जमीन से टकराए। वे दर्द में नजर आए, जिसके बाद फिजियो ने आकर उन्हें चेक किया। ———————- IPL से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… गुजरात की IPL 2026 में चौथी जीत, चेन्नई को 8 विकेट से हराया गुजरात टाइटंस ने IPL 2026 के 37वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से हराकर सीजन की चौथी जीत दर्ज की। गुजरात 8 मैच में 4 जीत और 4 हार के साथ पॉइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर पहुंच गई। वहीं चेन्नई 3 जीत और 5 हार के साथ छठे स्थान पर हैं। पढ़ें पूरी खबर…

गायकवाड ने मुंबई के खिलाफ जीत मुकेश को समर्पित की:मां के निधन के बावजूद मैदान पर उतरे थे गेंदबाज; टीम ने भी काली पट्टी बांधी

वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की 103 रनों की शानदार जीत एक भावुक मोड़ पर खत्म हुई। जीत के बाद कप्तान ऋतुराज गायकवाड ने इस प्रदर्शन को अपने साथी खिलाड़ी मुकेश चौधरी को समर्पित किया। मुकेश हाल ही में अपनी मां को खोने के बावजूद टीम के लिए खेलने मैदान पर उतरे थे। टीम ने बांधी काली पट्टी, मुकेश ने झटके विकेट मुकेश चौधरी के प्रति सम्मान और एकजुटता दिखाने के लिए चेन्नई के सभी खिलाड़ियों ने हाथ पर काली पट्टी बांधी थी। पारिवारिक दुख के बीच मुकेश ने न केवल वापसी की, बल्कि मैदान पर शानदार जज्बा भी दिखाया। उन्होंने अपने स्पैल (1/31) के दौरान मुंबई के ओपनर क्विंटन डी कॉक को जल्दी आउट कर मैच की दिशा तय कर दी। कप्तान बोले- मुकेश की हिम्मत को सलाम मैच के बाद गायकवाड काफी भावुक नजर आए। उन्होंने कहा, मुकेश जानते थे कि टीम को उनकी जरूरत है, इसलिए वे फ्रेंचाइजी और टीम के लिए वापस आए। संजू सैमसन का शतक टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई ने संजू सैमसन की नाबाद 101 रनों की पारी की बदौलत 207/6 का स्कोर खड़ा किया। गायकवाड ने संजू की तारीफ करते हुए कहा, संजू ने शानदार पारी खेली, वे बेहतरीन फॉर्म में हैं। टॉस के वक्त मैं थोड़ा दुविधा में था, लेकिन मेरा मन कह रहा था कि पहले बैटिंग करनी चाहिए क्योंकि पिच सूखी होने के साथ थोड़ी हरी भी थी। हमें लगा था कि 200 का स्कोर अच्छा रहेगा। स्पिनर्स के सामने ढेर हुई मुंबई 208 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम महज 104 रन पर सिमट गई। चेन्नई की ओर से अकील हुसैन और नूर अहमद ने शानदार गेंदबाजी की। गायकवाड ने गेंदबाजों पर संतोष जताते हुए कहा कि हमारी बॉलिंग में पिछले मैचों के मुकाबले सुधार हो रहा है और अब टीम सही लय में आ रही है।

चेन्नई की IPL में सबसे बड़ी जीत:संजू ने रोहित की बराबरी की, CSK ने मुंबई को सबसे ज्यादा 19 बार हराया; मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स

चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL 2026 के 33वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 103 रन से हराकर अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की। गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम में संजू सैमसन ने पहली पारी की आखिरी गेंद पर चौका जड़कर इस सीजन दूसरा शतक लगाया। उन्होंने टी-20 में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाजों में रोहित शर्मा की बराबरी कर ली। मुकाबले के दौरान जेमी ओवरटन और तिलक वर्मा के बीच तीखी बहस भी देखने को मिली। MI Vs CSK मैच के टॉप रिकॉर्ड्स और मोमेंट्स… 1. CSK ने सबसे बड़ी जीत दर्ज की चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रन से हरा दिया। यह टूर्नामेंट के इतिहास में टीम की सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले 2014 के सीजन में अबू धाबी में दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ मिली 93 रन विक्ट्री उसकी सबसे बड़ी जीत थी। 2. मुंबई को सबसे बड़ी हार मिली मुंबई को IPL इतिहास में सबसे बड़ी हार मिली। इससे पहले 2013 में उसे जयपुर में राजस्थान के खिलाफ 87 रन की हार झेलनी पड़ी थी। वहीं 2016 में सनराइजर्स हैदराबाद ने 85 रन से हराया था। 3. चेन्नई ने मुंबई को सबसे ज्यादा बार हराया चेन्नई ने मु्ंबई को IPL में 19वीं बार हराया। इसके साथ ही CSK मुंबई को सबसे ज्यादा मैच हराने वाली टीम बन गई है। उसने MI के खिलाफ कुल 40 में से 19 मुकाबले जीते हैं। इसके बाद पंजाब किंग्स है, जिन्होंने 35 मैचों में से 18 जीत हासिल की हैं। दिल्ली कैपिटल्स 38 मैचों में 17 जीत के साथ तीसरे नंबर पर है। 4. संजू ने 8वां टी-20 शतक लगाया संजू सैमसन ने टी-20 क्रिकेट में 8वां शतक लगाया। सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय खिलाड़ियों में विराट कोहली और अभिषेक शर्मा सबसे आगे हैं। दोनों के नाम 9-9 शतक दर्ज हैं। इसके बाद रोहित शर्मा का नाम आता है, जिन्होंने टी-20 में अब तक 8 शतक लगाए हैं। 5. IPL में संजू ने 5वां शतक लगाया संजू IPL में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में 5वें नंबर पर आ गए हैं। उन्होंने मुंबई के खिलाफ नाबाद 101 रन की पारी खेली। टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा शतक विराट कोहली के नाम पर है। उन्होंने IPL में अब तक 8 शतक लगाए हैं। दूसरे नंबर पर जोस बटलर हैं, जिनके 7 शतक हैं। 6. CSK के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने की बराबरी की चेन्नई सुपर किंग्स के लिए पहला सीजन खेल रहे संजू सैमसन ने दो शतक लगा दिए हैं। चेन्नई के लिए अब तक चार खिलाड़ी 2 शतक लगा चुके हैं। संजू से पहले शेन वॉटसन, मुरली विजय, ऋतुराज गायकवाड भी दो-दो शतक लगा चुके हैं। यहां से टॉप-9 मोमेंट्स… 1. प्लेयर्स काली पट्टी बांधकर मैदान पर उतरे दोनों टीम के प्लेयर्स काली पट्टी बांधकर मैदान पर उतरे। चेन्नई के तेज गेंदबाज मुकेश चौधरी की मां का मंगलवार को निधन हो गया था। इसके बाद दोनों टीम ने काली पट्टी बांधकर शोक जताया। 2. बुमराह की नो बॉल पर चौका मैच के पहले ओवर में जसप्रीत बुमराह ने 5वीं गेंद नो-बॉल डाली। फुल लेंथ की गेंद पर संजू सैमसन ने शानदार कवर ड्राइव खेलते हुए चौका जड़ दिया। अगली गेंद फ्री-हिट थी, लेकिन बुमराह ने सटीक यॉर्कर डाली और कोई रन नहीं बना। 3. सैंटनर ने क्रुणाल की तरह बाउंसर डाली चेन्नई की पारी के 6वें ओवर में मिचेल सैंटनर ने क्रुणाल पंड्या की तरह बाउंसर गेंद डाली। ओवर की चौथी गेंद पर सैंटनर ने सरफराज खान को क्लीन बोल्ड कर पवेलियन भेजा। इसके बाद शिवम दुबे बैटिंग के लिए उतरे। सैंटनर ने उनको पहली गेंद ही 109.1 किमी प्रति घंटे की स्पीड से ऑफ स्टंप के बाहर शॉर्ट गेंद डाली। शिवम चौंके, लेकिन आखिरकार पुल शॉट खेलकर गेंद को डीप मिड-विकेट की ओर भेजा और सिंगल ले लिया। इस गेंद के बाद डगआउट में बैठे रोहित शर्मा ने भी ताली बजाकर सैंटनर की सराहना की। 4. सैंटनर ने शानदार लो कैच पकड़ा चेन्नई की पारी के 17वें ओवर में मिचेल सैंटनर ने कार्तिक शर्मा का शानदार लो कैच पकड़ा। जसप्रीत बुमराह ने ओवर की 5वीं गेंद फुल टॉस डाली, कार्तिक शर्मा ने उसे डीप स्क्वायर लेग की तरफ खेला, जहां मौजूद सैंटनर ने आगे की ओर डाइव लगाते बेहतरीन लो कैच पकड़ लिया। हालांकि कैच लेते समय सैंटनर को कंधे में हल्की चोट भी लगी, जिसके बाद वह ग्राउंड से बाहर चले गए। कार्तिक 19 गेंद पर 18 रन बनाकर आउट हुए। 5. सैमसन ने चौका लगाकर शतक लगाया संजू सैमसन ने पारी की आखिरी गेंद पर चौका लगाकर इस सीजन का दूसरा शतक लगाया। कृष भगत की आखिरी गेंद पर संजू ने पुल शॉट खेलते हुए डीप स्क्वायर लेग पर चौका लगाया। वह उस समय 97 रन पर खेल रहे थे। शतक पूरा करने के बाद उन्होंने हेलमेट उतारकर बल्ला हवा में लहराया। 6. अकील हुसैन ने विकेट मेडेन ओवर डाला मुंबई की पारी के तीसरे ओवर में अकील हुसैन गेंदबाजी के लिए आए। उन्होंने नमन धीर को पहली दो गेंद डॉट डाली। अकील ने तीसरी गेंद 90 किमी/घंटा के रफ्तार डाली। नमन धीर ने उसे लॉन्ग-ऑन के ऊपर खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले को चकमा देते हुए मिडिल स्टंप पर जा लगी। इसके बाद बैटिंग करने आए तिलक वर्मा आखिरी तीन गेंद पर कोई रन नहीं बना सके और अकील का ओवर मेडेन गया। 7. हुसैन का अजब-गजब सेलिब्रेशन दूसरी इनिंग के पहले ओवर में विकेट लेने के बाद स्पिनर अकील हुसैन ने अजब-गजब सेलिब्रेशन किया। ओवर की आखिरी गेंद अकील ने फ्लाइटेड डिलीवरी डाली, जिस पर बल्लेबाज दानिश मलेवर आगे बढ़कर डिफेंस करने गए। गेंद हल्का सा बाहर की ओर घूमी और बल्ले के बाहरी किनारा लेकर विकेटकीपर संजू सैमसन के दस्तानों में चली गई। इस विकेट के बाद अकील ने अपना एक हाथ चेहरे पर रखकर मास्क जैसा सेलिब्रेशन किया। पारी के तीसरे ओवर में नमन धीर को आउट करने के बाद भी उन्होंने ठीक इसी अंदाज में जश्न मनाया। 8. तिलक और ओवरटन के बीच बहस मुंबई इंडियंस की पारी के 10वें ओवर के बाद तिलक वर्मा और जेमी ओवरटन आपस में भिड़ गए। दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जिसके

मुंबई-चेन्नई मुकाबले में दिख सकते हैं धोनी:वानखेड़े में विकेटकीपिंग और बैटिंग की प्रैक्टिस; MI में विल जैक्स की एंट्री

IPL 2026 में गुरुवार रात वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस (MI) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच मैच में एमएस धोनी और विल जैक्स एक्शन में नजर आ सकते हैं। धोनी मंगलवार रात वानखेड़े में अभ्यास करते दिखे, वहीं विल जैक्स मुंबई के कैंप से जुड़ चुके हैं। चेन्नई फिलहाल पॉइंट्स टेबल में 8वें स्थान पर है और उसे जीत की सख्त जरूरत है। धोनी ने आधा घंटा विकेटकीपिंग की: मांसपेशियों के खिंचाव के बाद पहली बार दिखे लय में सीजन से पहले एमएस धोनी पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव से जूझ रहे थे। मंगलवार को वानखेड़े में उन्होंने आधे घंटे विकेटकीपिंग और 30 मिनट बल्लेबाजी की। इस दौरान 44 साल के धोनी बिना परेशानी बड़े शॉट्स लगाते नजर आए। अगर वे कल खेलते हैं, तो चेन्नई की बैटिंग को मजबूती मिलेगी। टीम ने 6 में से 2 मैच जीते हैं। विल जैक्स की मुंबई इंडियंस में एंट्री: वर्ल्ड कप में जीते थे 4 प्लेयर ऑफ द मैच इंग्लैंड के खिलाड़ी विल जैक्स भारत पहुंच गए हैं। वे निजी कारणों से शुरुआती 6 मैचों से बाहर थे। टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में 4 बार ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ रहे जैक्स ने सोमवार और मंगलवार को मुंबई के नेट सेशन में अभ्यास किया। उन्होंने करीब एक घंटे बल्लेबाजी की और ऑफ स्पिन गेंदबाजी भी की। उनके आने से मुंबई का मिडिल ऑर्डर और स्पिन विभाग मजबूत होंगे। वे मिचेल सैंटनर या अल्लाह गजनफर की जगह प्लेइंग-XI में शामिल हो सकते हैं। CSK के कैंप में आए पेसर स्पेंसर जॉनसन: खलील अहमद की जगह ले सकते हैं चेन्नई के लिए राहत की खबर है। ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज स्पेंसर जॉनसन टीम से जुड़ गए हैं। उन्हें चोटिल नाथन एलिस के रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल किया गया है। जॉनसन ने मंगलवार को वानखेड़े में टीम के साथ ट्रेनिंग की। संभावना है कि वे खलील अहमद की जगह खेलेंगे, जो पिछले हफ्ते चोट से बाहर हो गए थे। यह सीजन चेन्नई के लिए चोटों के लिहाज से खराब रहा है। पिछले मैच में आयुष म्हात्रे भी हैमस्ट्रिंग इंजरी से पूरे सीजन से बाहर हो गए। मुंबई की फॉर्म लौटी: गुजरात को 99 रन से हराकर आ रही है टीम मुंबई इंडियंस ने पिछले मैच में गुजरात टाइटंस को 99 रन से हराया है। इस जीत से टीम का मनोबल ऊंचा है। विल जैक्स के आने से फिनिशिंग डिपार्टमेंट मजबूत होगा। दूसरी तरफ, चेन्नई को प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रखने के लिए यह मैच जीतना होगा। धोनी की मौजूदगी टीम का स्कोर बढ़ाने के साथ कप्तानी में भी मदद करेगी। ———————————- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… IPL- अभिषेक के शतक से हैदराबाद की लगातार तीसरी जीत: दिल्ली को 47 रन से हराया; ईशान मलिंगा ने 4 विकेट झटके अभिषेक की शतकीय पारी के दम पर सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने IPL सीजन में लगातार तीसरी जीत हासिल की। मंगलवार को टीम ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) को 47 रन से हराया। पूरी खबर

CSKs Ayush Mahatre Out of IPL 2026 Due to Hamstring Injury

स्पोर्ट्स डेस्क24 मिनट पहले कॉपी लिंक आयुष हैदराबाद के खिलाफ बैटिंग के समय चोटिल हुए थे। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बल्लेबाज आयुष म्हात्रे IPL 2026 से बाहर हो गए हैं। टीम ने पुष्टि की कि 18 साल के बल्लेबाज को हैमस्ट्रिंग इंजरी हुई है और उन्हें 6 से 12 हफ्तों तक रिहैब करना होगा। SRH के खिलाफ चोटिल हुए 18 अप्रैल को हैदराबाद में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ बैटिंग के दौरान उन्हें चोट लगी थी। उस मुकाबले में दूसरे रन की कोशिश में वह अचानक अपनी बाईं हैमस्ट्रिंग पकड़कर रुक गए थे। मैच के दौरान उन्हें दो बार मैदान पर इलाज दिया गया, लेकिन आउट होने के बाद रामकृष्ण घोष और फिजियो टॉमी सिमसेक की मदद से उन्हें मैदान से बाहर ले जाया गया। बाद में सोमवार को उनकी स्कैनिंग कराई गई, जिसमें चोट की गंभीरता सामने आई। SRH के खिलाफ आउट होने के बाद आयुष को कंधे के सहारे बाहर ले जाया गया था। म्हात्रे दो अर्धशतक लगा चुके थे चेन्नई के लिए अब तक इस सीजन आयुष म्हात्रे सबसे सफल बल्लेबाज रहे। उन्होंने दो अर्धशतक लगाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 177.87 का रहा है। म्हात्रे का बाहर होना CSK के लिए बड़ा नुकसान माना जा रहा है। टीम पहले ही टूर्नामेंट में लय हासिल करने के लिए संघर्ष कर रही है। CSK ने शुरुआती तीन मैच हारे, फिर लगातार दो जीत दर्ज की, लेकिन हाल ही में हैदराबाद में फिर हार झेलनी पड़ी। आयुष ने इस IPL सीजन 201 रन बना चुके हैं। खलील भी बाहर हुए आयुष से पहले तेज गेंदबाज खलील अहमद भी टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। इसके अलावा नाथन एलिस चोट के कारण टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही बाहर हो चुके थे। दूसरी तरफ, डेवाल्ड ब्रेविस शुरुआती मैचों में नहीं खेले थे, जबकि एमएस धोनी अब तक एक भी मैच में उपलब्ध नहीं रहे हैं। अब उनकी फिटनेस के आधार पर उन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल किए जाने की संभावना जताई जा रही है। CSK का अगला मुकाबला 23 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। खलील इस IPL सीजन खेले 5 मैचों में 2 ही विकेट ले पाए थे। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

अगले हफ्ते धोनी IPL में वापसी कर सकते हैं:वानखेड़े या चेपॉक में खेल सकते हैं;अभी काफ इंजरी से रिकवरी कर रहे हैं

चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अगले हफ्ते IPL में वापसी कर सकते हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया ने टीम सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि उनकी चोट में तेजी से सुधार हो रहा है और वह आने वाले बड़े मुकाबलों के लिए उपलब्ध हो सकते हैं। धोनी को IPL शुरू होने से करीब एक हफ्ते पहले प्रैक्टिस सेशन के दौरान पिंडली में खिंचाव आ गया था। इसी वजह से वह टूर्नामेंट के शुरुआती तीन हफ्तों में नहीं खेल पाए। अब उनकी वापसी को लेकर कयास तेज हो गए हैं। संभावना है कि धोनी 23 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में मैदान पर उतर सकते हैं। अगर ऐसा नहीं होता, तो वह 26 अप्रैल को गुजरात टाइटन्स के खिलाफ चेपॉक स्टेडियम में खेलते नजर आ सकते हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में नहीं खेलेंगे चेन्नई सुपर किंग्स का अगला मुकाबला शनिवार को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से होना है। हालांकि, इस मैच में धोनी प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं होंगे। टीम मैनेजमेंट उनकी फिटनेस को लेकर कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहता। CSK के सूत्रों ने कहा,’धोनी अभी रिहैब प्रक्रिया से गुजर रहे हैं। हम उनकी फिटनेस के साथ कोई जोखिम नहीं लेना चाहते, इसलिए उन्हें पूरी तरह फिट होने का समय दिया जा रहा है।’ प्रैक्टिस सेशन में की लंबी बल्लेबाजी, रेंज हिटिंग पर फोकस भले ही धोनी मैच नहीं खेल रहे हैं, लेकिन वे नेट प्रैक्टिस में लगातार पसीना बहा रहे हैं। धोनी ने हाल ही में नेट्स पर लंबी बल्लेबाजी की है। इस दौरान उन्होंने अपनी ‘रेंज हिटिंग’पर खास काम किया। नेट सेशन के दौरान धोनी पुराने अंदाज में लंबे छक्के लगाते दिखे, जिससे संकेत मिल रहे हैं कि वे अपनी लय हासिल कर चुके हैं। इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर हो सकता है इस्तेमाल धोनी की वापसी के बाद CSK उन्हें किस भूमिका में रखेगी, यह देखना दिलचस्प होगा। वर्तमान में संजू सैमसन विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं और संभावना है कि वे ही इसे जारी रखेंगे। ऐसे में टीम धोनी को ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ के तौर पर इस्तेमाल कर सकती है। इससे धोनी पर विकेटकीपिंग और दौड़ने का अतिरिक्त दबाव नहीं पड़ेगा और टीम उनकी पावर-हिटिंग का फायदा उठा सकेगी। चेन्नई ने 5 में से 2 मैच जीते हैं चेन्नई सुपर किंग्स ने अब तक 5 मैचों में से 2 में जीत दर्ज की है और वह अंक तालिका में फिलहाल 8वें स्थान पर है। धोनी की वापसी न केवल टीम के मध्यक्रम को मजबूती देगी, बल्कि उनकी रणनीतिक सूझबूझ से CSK को प्लेऑफ की दौड़ में वापस आने में मदद मिलेगी।