Jadejas Six & Celebs; Dubes Fifty

गुवाहाटी8 मिनट पहले कॉपी लिंक राजस्थान रॉयल्स ने जीत के साथ IPL 2026 की शुरुआत की। टीम ने चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से हरा दिया। गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में चेन्नई 19.4 ओवर में 127 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। राजस्थान ने 12.1 ओवर में 2 ही विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। इस मुकाबले में कई दिलचस्प मोमेंट्स देखने को मिले। वैभव का पहली ही गेंद पर कैच छूट गया। उन्होंने सिक्स लगाकर अपनी फिफ्टी पूरी की। रवींद्र जडेजा ने शिवम दुबे को आउट करके गन सेलिब्रेशन किया। RR Vs CSK चौथे मैच के टॉप मोमेंट्स… 1. दो प्लेयर्स ने डेब्यू किया तीसरे मैच में राजस्थान से एक और चेन्नई से एक प्लेयर्स ने डेब्यू किया। राजस्थान से तेज गेंदबाज बृजेश शर्मा मैदान पर उतरे। चेन्नई से विकेटकीपर बैटर कार्तिक शर्मा ने अपना पहला मैच खेला। कार्तिक को बृजेश शर्मा ने ही पवेलियन भेजा। वे 18 रन ही बना सके। बृजेश ने 3 ओवर में 17 रन देकर एक विकेट लिया। बृजेश शर्मा ने कार्तिक शर्मा को पवेलियन भेजा। 2. सैमसन चेन्नई के लिए पहले मैच में 6 रन बनाकर बोल्ड दूसरे ओवर की आखिरी बॉल पर संजू सैमसन बोल्ड हो गए। नांद्रे बर्गर ने उन्हे इनस्विंगर बॉल पर आउट किया। CSK के लिए पहले मैच में सैमसन 6 रन ही बना सके। संजू सैमसन 6 रन बनाकर बोल्ड हो गए। 3. रॉयल्स को रिव्यू में विकेट चौथे ओवर में राजस्थान रॉयल्स को रिव्यू पर विकेट मिला। पहली बॉल नांद्रे बर्गर ने शॉर्ट पिच फेंकी। आयुष म्हात्रे पुल शॉट खेलने गए, लेकिन कॉट बिहाइंड हो गए। राजस्थान के प्लेयर्स की अपील पर अंपायर ने नॉट आउट दिया। विकेटकीपर ध्रुव जुरेल के कहने पर कप्तान रियान पराग ने रिव्यू लिया। रीप्ले में दिखा की म्हात्रे के बैट से लगाकर बॉल कीपर के पास गई। अंपायर को फैसला बदलना पड़ा और म्हात्रे शून्य के स्कोर पर आउट हो गए। आयुष म्हात्रे शून्य के स्कोर पर आउट होने के बाद पवेलियन की ओर जाते हुए। 4. सरफराज को बैट टेस्ट कराने के बाद बदलना पड़ा आयुष म्हात्रे के आउट होने के बाद सरफराज खान इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर मैदान पर उतरे। क्रीज पर आने से पहले अंपायर ने सरफराज के बैट की जांच की, लेकिन उनका बैट टेस्ट में पास नहीं हुआ। इसके बाद उन्हें बैट बदलना पड़ा। सरफराज खान का बैट गेज टेस्ट में फेल हो गया। इसके बाद उनको बैट बदलना पड़ा। 5. जडेजा का गन सेलिब्रेशन राजस्थान के लिए 17 साल बाद खेलने उतरे रवींद्र जडेजा ने अपने पहले ही ओवर में 2 विकेट ले लिए। 8वें ओवर की दूसरी बॉल जडेजा ने गुड लेंथ पर फेंकी। सरफराज खान स्वीप शॉट खेलने गए, लेकिन गेंद उनके पैड पर लग गई। सरफराज 17 रन बनाकर आउट हुए। शिवम दुबे बैटिंग करने उतरे, उन्होंने पहली ही गेंद पर छक्का लगा दिया। जडेजा ने आखिरी गेंद पर हिसाब बराबर किया और दुबे को लॉन्ग ऑफ पर कैच करा दिया। इसके बाद जडेजा ने हाथ से बंदूक का इशारा बनाते हुए गोली दाग दी। दुबे 6 रन ही बना सके। रवींद्र जडेजा ने शिवम दुबे को आउट करने के बाद कुछ इस तरह इशारा किया। 6. वैभव का पहली बॉल पर कैच छूटा चेन्नई के लिए पहला ओवर मैट हेनरी फेंकने आए। वैभव सूर्यवंशी अपनी पहली बॉल पर बड़ा शॉट खेलने गए, लेकिन गेंद हवा में खड़ी हो गई। कार्तिक शर्मा गेंद के नीचे आए, लेकिन कैच नहीं पकड़ सके। अगली गेंद पर सूर्यवंशी ने छक्का भी लगा दिया। कार्तिक शर्मा ने पीछे की तरफ भागते हुए वैभव का कैच लेने की कोशिश की, लेकिन बॉल उनके हाथ में लगकर मैदान पर गिर गई। 7. कार्तिक ने वैभव की शू लेस बांधी डेब्यू कर रहे कार्तिक शर्मा ने वैभव सूर्यवंशी के जूतों की बद्दी बांधी। वैभव राजस्थान के लिए ओपनिंग करने आए। कार्तिक शर्मा ने वैभव की शू लेस बांधी। 8. वैभव की सिक्स से फिफ्टी वैभव सूर्यवंशी ने पावरप्ले के आखिरी ओवर में फिफ्टी पूरी कर ली। उन्होंने नूर अहमद के खिलाफ लगातार 2 छक्के लगाए और महज 15 गेंद पर हाफ सेंचुरी पूरी कर ली। वैभव 52 रन बनाकर कैच आउट हुए। उन्होंने 15 बॉल पर फिफ्टी लगाई। 9. पराग का रिवर्स स्वीप पर सिक्स 10.6 ओवर में नूर अहमद की गेंद पर रियान पराग ने रिवर्स खेलते हुए सिक्स लगा दिया। पराग ने नूर की फुल लेंथ गेंद को नीचे से स्वाइप करते हुए शॉट लगाया। रियान पराग 13 रन बनाकर नाबाद रहे। ——————————– स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… वैभव की राजस्थान के लिए दूसरी सबसे तेज फिफ्टी:ओवरटन ने धोनी का रिकॉर्ड तोड़ा, रॉयल्स की सबसे बड़ी जीत; रिकॉर्ड्स 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने राजस्थान रॉयल्स के लिए दूसरी सबसे तेज फिफ्टी लगाकर टीम को जीत दिलाई। गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में राजस्थान ने चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से हराया। पूरी खबर IPL में आज पंजाब vs गुजरात:न्यू चंडीगढ़ में दूसरी बार होगा सामना; GT 2022 की चैंपियन, PBKS को पहले खिताब का इंतजार IPL का चौथा मुकाबला आज पंजाब किंग्स (PBKS) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच खेला जाएगा। मैच न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। जबकि टॉस शाम 7 बजे होगा। पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Rajasthan Royals Big Win Over CSK; Dhoni Record Broken; Vaibhavs Fastest Fifty

गुवाहाटी19 घंटे पहले कॉपी लिंक वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल ने 38 बॉल पर 75 रन की साझेदारी करके राजस्थान रॉयल्स को सबसे बड़ी जीत दिला दी। 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने राजस्थान रॉयल्स के लिए दूसरी सबसे तेज फिफ्टी का रिकॉर्ड बनाया। वैभव की इस पारी की बदौलत राजस्थान ने मंगलवार को गुवाहाटी में चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से हराया। सोमवार को चेन्नई 19.4 ओवर में 127 रन पर ऑलआउट हो गई। इसके जवाब में राजस्थान ने 12.1 ओवर में 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। यह राजस्थान रॉयल्स की सबसे बड़ी जीत रही। RR Vs CSK चौथे मैच के टॉप रिकॉर्ड्स… 1. गेंद बाकी रहने के लिहाज से राजस्थान की सबसे बड़ी जीत राजस्थान ने 47 गेंद रहते अपने IPL इतिहास का सबसे बड़ा रनचेज किया। इससे पहले 2014 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 42 गेंद बाकी रहते जीत हासिल की थी। मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ सबसे ज्यादा 21 मैच जीते हैं। इसके बाद पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स 16-16 जीत के साथ दूसरे नंबर पर हैं। 2020 के बाद से राजस्थान ने चेन्नई के खिलाफ पिछले 11 मुकाबलों में से 9 में जीत हासिल की है। 2. वैभव की राजस्थान के लिए दूसरी सबसे तेज फिफ्टी वैभव सूर्यवंशी ने 15 गेंदों में अर्धशतक जड़ा। यह राजस्थान के लिए दूसरी सबसे तेज फिफ्टी है। टॉप पर यशस्वी जायसवाल हैं, जिन्होंने 2023 में कोलकाता के खिलाफ सिर्फ 13 गेंदों में अर्धशतक लगाया था। 3. ओवरटन ने धोनी का रिकॉर्ड तोड़ा जैमी ओवरटन ने 43 रन की पारी खेलकर CSK के लिए नंबर-8 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए सबसे बड़ा स्कोर बना दिया। इससे पहले यह रिकॉर्ड एम एस धोनी के नाम था, जिन्होंने 2024 में विशाखापट्टनम में दिल्ली के खिलाफ नाबाद 37 रन बनाए थे। जैमी ओवरटन ने 43 रन की पारी खेली। 4. कम्बोज-ओवरटन की रिकॉर्ड साझेदारी अंशुल कम्बोज और जैमी ओवर्टन ने 10वें विकेट के लिए 33 रन जोड़े। यह CSK की ओर से आखिरी विकेट की सबसे बड़ी साझेदारी है। इससे पहले यह रिकॉर्ड 26 रन का था, जो एम एस धोनी और मोहित शर्मा के नाम 2013 में दर्ज हुआ था। ओवरऑल IPL में 10वें विकेट के लिए यह तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी रही। पहले पायदान पर शिखर धवन और मोहित राठी हैं। दोनों ने मिलकर पंजाब के लिए खेलते हुए हैदराबाद के खिलाफ नाबाद 55 रन जोड़े थे। 5. पांच साल बाद संजू पहले मैच में फिफ्टी से चूके संजू सैमसन 2020 के बाद पहली बार किसी सीजन के पहले मैच में 50+ स्कोर नहीं बना सके। 2021 में उन्होंने शतक लगाया था। 2022, 2023, 2024, 2025 में संजू ने 50 से ज्यादा रन बनाए थे। 6. पहली बार धोनी-रैना के बिना उतरी चेन्नई चेन्नई सुपर किंग्स के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ, जब टीम मैदान पर उतरी और प्लेइंग इलेवन में न तो एम एस धोनी थे और न ही सुरेश रैना। अब तक चेन्नई के 277 मैचों (253 IPL + 24 चैंपियंस लीग (CLT20)) में हमेशा इन दोनों में से कम से कम एक खिलाड़ी टीम का हिस्सा रहा था। रैना 2022 में रिटायर हो चुके हैं, जबकि धोनी चोट के कारण इस सीजन के शुरुआती मुकाबले नहीं खेल रहे हैं। ——————————– स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… वैभव का पहली बॉल पर कैच छूटा:सिक्स लगाकर फिफ्टी पूरी की, जडेजा ने दुबे को आउट करके गन सेलिब्रेशन किया; मोमेंट्स राजस्थान रॉयल्स ने जीत के साथ IPL 2026 की शुरुआत की। टीम ने चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से हरा दिया। गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में चेन्नई 19.4 ओवर में 127 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। राजस्थान ने 12.1 ओवर में 2 ही विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। पूरी खबर IPL में आज पंजाब vs गुजरात:न्यू चंडीगढ़ में दूसरी बार होगा सामना; GT 2022 की चैंपियन, PBKS को पहले खिताब का इंतजार IPL का चौथा मुकाबला आज पंजाब किंग्स (PBKS) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच खेला जाएगा। मैच न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। जबकि टॉस शाम 7 बजे होगा। पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Vaibhav Suryas Debut Century & 2-3k Runs Statement in IPL 2026

IPL 2026 में आज तीसरा मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा। यह मैच गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में 7:30 बजे से शुरू होगा। . आज मैच में सभी की निगाहें वैभव सूर्यवंशी पर रहेगी, जिन्होंने पिछले सीजन में अपने पहले ही मैच में रिकार्ड बनाए थे। वैभव ने बेहद कम उम्र में IPL डेब्यू कर क्रिकेट जगत को चौंका दिया था। उनका निडर अंदाज और बड़े शॉट्स खेलने की काबिलियत उन्हें बाकी खिलाड़ियों से अलग बनाती है। IPL में सबसे कम उम्र में शतक जड़कर रचा इतिहास वे पिछले सीजन में सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले खिलाड़ी बने थे। उन्होंने अपने डेब्यू मैच में ही केवल 35 गेंदों में तूफानी शतक जड़ा था। इसी के साथ वो क्रिस गेल के बाद दूसरे सबसे तेज शतक लगाने वाले खिलाड़ी भी बने थे। यह किसी भी भारतीय द्वारा आईपीएल में सबसे तेज शतक था। वैभव सूर्यवंशी ने अपने आईपीएल करियर की पहली ही गेंद पर छक्का जड़ा था। 1.10 करोड़ में खरीदे गए, टीम ने किया रिटेन पिछले सीजन के आईपीएल ऑक्शन में राजस्थान रॉयल्स ने वैभव सूर्यवंशी को 1.10 करोड़ रुपये में खरीदा था। उस समय उनकी उम्र महज 13 साल 8 महीने थी, जिससे वे ऑक्शन में बिकने वाले दुनिया के सबसे युवा खिलाड़ी बने थे। इस साल टीम ने उन्हें रिटेन किया है। ‘2-3 हजार रन बना दूंगा’ वाले जवाब से छाए अब एक बार फिर से राजस्थान को वैभव से काफी उम्मीदें हैं। बीसीसीआई ने नमन अवॉर्ड्स में वैभव ने अपने गोल के बारे में भी बताते हुए कहा कि यही कोशिश है कि अपनी टीम के लिए ट्रॉफी जीतूं। अगर मैं टीम के लिए ट्रॉफी जीतूंगा तो मेरी फ्रेंचाइजी को फायदा होगा और मेरा भी परफॉर्मेंस निखरेगा। बीते दिनों जब IPL को लेकर एक रिपोर्टर ने वैभव से पूछा था कि आईपीएल 2026 में आपका लक्ष्य क्या है, कितना रन बनाना चाहते हैं और क्या औरेंज कैप जीतना चाहते हैं? इसके जवाब में वैभव ने कहा, “ऐसे सवाल पूछेंगे तो मैं दो-तीन हजार रन बोल दूंगा।” वैभव का यह जवाब सुनकर वहां मौजूद लोग हंसने लगे। वैभव बोले- टीम के लिए ट्रॉफी जीतना चाहता हूं वैभव ने आगे कहा, “मैंने रनों का कोई खास टारगेट नहीं रखा है। मैं खेल की प्रॉसिस का पालन कर रहा हूं और टीम के लिए ट्रॉफी जीतना चाहता हूं। हम पर्सनल गोल पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। हमारा टारगेट बस इस सीजन में बेहतर प्रदर्शन करना है।”
Vaibhav Suryas Debut Century & 2-3k Runs Statement in IPL 2026

पटना43 मिनट पहले कॉपी लिंक IPL 2026 में आज तीसरा मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा। यह मैच गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में 7:30 बजे से शुरू होगा। आज मैच में सभी की निगाहें वैभव सूर्यवंशी पर रहेगी, जिन्होंने पिछले सीजन में अपने पहले ही मैच में रिकार्ड बनाए थे। वैभव ने बेहद कम उम्र में IPL डेब्यू कर क्रिकेट जगत को चौंका दिया था। उनका निडर अंदाज और बड़े शॉट्स खेलने की काबिलियत उन्हें बाकी खिलाड़ियों से अलग बनाती है। IPL में सबसे कम उम्र में शतक जड़कर रचा इतिहास वे पिछले सीजन में सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले खिलाड़ी बने थे। उन्होंने अपने डेब्यू मैच में ही केवल 35 गेंदों में तूफानी शतक जड़ा था। इसी के साथ वो क्रिस गेल के बाद दूसरे सबसे तेज शतक लगाने वाले खिलाड़ी भी बने थे। यह किसी भी भारतीय द्वारा आईपीएल में सबसे तेज शतक था। वैभव सूर्यवंशी ने अपने आईपीएल करियर की पहली ही गेंद पर छक्का जड़ा था। 1.10 करोड़ में खरीदे गए, टीम ने किया रिटेन पिछले सीजन के आईपीएल ऑक्शन में राजस्थान रॉयल्स ने वैभव सूर्यवंशी को 1.10 करोड़ रुपये में खरीदा था। उस समय उनकी उम्र महज 13 साल 8 महीने थी, जिससे वे ऑक्शन में बिकने वाले दुनिया के सबसे युवा खिलाड़ी बने थे। इस साल टीम ने उन्हें रिटेन किया है। ‘2-3 हजार रन बना दूंगा’ वाले जवाब से छाए अब एक बार फिर से राजस्थान को वैभव से काफी उम्मीदें हैं। बीसीसीआई ने नमन अवॉर्ड्स में वैभव ने अपने गोल के बारे में भी बताते हुए कहा कि यही कोशिश है कि अपनी टीम के लिए ट्रॉफी जीतूं। अगर मैं टीम के लिए ट्रॉफी जीतूंगा तो मेरी फ्रेंचाइजी को फायदा होगा और मेरा भी परफॉर्मेंस निखरेगा। बीते दिनों जब IPL को लेकर एक रिपोर्टर ने वैभव से पूछा था कि आईपीएल 2026 में आपका लक्ष्य क्या है, कितना रन बनाना चाहते हैं और क्या औरेंज कैप जीतना चाहते हैं? इसके जवाब में वैभव ने कहा, “ऐसे सवाल पूछेंगे तो मैं दो-तीन हजार रन बोल दूंगा।” वैभव का यह जवाब सुनकर वहां मौजूद लोग हंसने लगे। वैभव बोले- टीम के लिए ट्रॉफी जीतना चाहता हूं वैभव ने आगे कहा, “मैंने रनों का कोई खास टारगेट नहीं रखा है। मैं खेल की प्रॉसिस का पालन कर रहा हूं और टीम के लिए ट्रॉफी जीतना चाहता हूं। हम पर्सनल गोल पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। हमारा टारगेट बस इस सीजन में बेहतर प्रदर्शन करना है।” दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
CSK Star Brevis Out For IPL Matches; Dhoni Also Out For 2 Weeks

स्पोर्ट्स डेस्क12 मिनट पहले कॉपी लिंक डेवाल्ड ब्रेविस IPL 2025 में पहली बार CSK से खेले थे। IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के डेवाल्ड ब्रेविस शुरुआती 2-3 मैच से बाहर हो गए हैं। न्यूज रिपोर्ट के मुताबिक ब्रेविस साइड स्ट्रेन से जूझ रहे हैं। एक दिन पहले एमएस धोनी भी दो हफ्तों के लिए टीम से बाहर हो गए थे। ब्रेविस की जगह सरफराज खेल सकते हैं ब्रेविस की जगह मैथ्यू शॉर्ट या सरफराज खान को मौका मिल सकता है। चेन्नई सुपर किंग्स अपना पहला मैच 30 मार्च को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलेगी। इसके बाद टीम पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से भिड़ेगी। डेवाल्ड ब्रेविस ने IPL के 16 मैचों में 455 रन बनाए हैं। नाथन एलिस टीम से बाहर चेन्नई के तेज गेंदबाज नाथन एलिस भी हैमस्ट्रिंग इंजरी के चलते पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह स्पेंसर जॉनसन को टीम में शामिल किया गया है। धोनी 3 मैचों से बाहर हो सकते हैं अगर धोनी पूरे 2 हफ्ते यानि 14 दिन तक बाहर रहते हैं तो वो कम से कम 3 मैच नहीं खेल पाएंगे। पूर्व कप्तान इस समय मांसपेशियों में खिंचाव के कारण रिहैब से गुजर रहे हैं। CSK की ओर से एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि उन्हें काफ स्ट्रेन, यानी पिंडली में खिंचाव है। धोनी फिलहाल 44 साल के हैं। वे IPL 2026 के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं। पिछले सीजन ऋतुराज गायकवाड के चोटिल होने के बाद उन्हें बीच में ही चेन्नई की कप्तानी करनी पड़ी। उन्होंने टीम को 4 में से 3 मैचों में जीत दिलाई थी। IPL में सबसे ज्यादा मैच खेलने वालों में महेंद्र सिंह धोनी पहले पायदान पर हैं। वे अब तक 278 मैच खेल चुके हैं। ———————————- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… IPL में दूसरा मैच आज MI vs KKR:मुंबई को 5 साल से खिताब का इंतजार, कोलकाता के खिलाफ रिकॉर्ड शानदार IPL के इस सीजन का दूसरा मुकाबला आज मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा। मैच मुंबई के घरेलू मैदान वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस 7 बजे होगा। पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
CSK Star Brevis Out For IPL Matches; Dhoni Also Out For 2 Weeks

स्पोर्ट्स डेस्क2 घंटे पहले कॉपी लिंक डेवाल्ड ब्रेविस IPL 2025 में पहली बार CSK से खेले थे। IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के डेवाल्ड ब्रेविस शुरुआती 2-3 मैच से बाहर हो गए हैं। न्यूज रिपोर्ट के मुताबिक ब्रेविस साइड स्ट्रेन से जूझ रहे हैं। एक दिन पहले एमएस धोनी भी दो हफ्तों के लिए टीम से बाहर हो गए थे। ब्रेविस की जगह सरफराज खेल सकते हैं ब्रेविस की जगह मैथ्यू शॉर्ट या सरफराज खान को मौका मिल सकता है। चेन्नई सुपर किंग्स अपना पहला मैच 30 मार्च को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलेगी। इसके बाद टीम पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से भिड़ेगी। डेवाल्ड ब्रेविस ने IPL के 16 मैचों में 455 रन बनाए हैं। नाथन एलिस टीम से बाहर चेन्नई के तेज गेंदबाज नाथन एलिस भी हैमस्ट्रिंग इंजरी के चलते पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह स्पेंसर जॉनसन को टीम में शामिल किया गया है। धोनी 3 मैचों से बाहर हो सकते हैं अगर धोनी पूरे 2 हफ्ते यानि 14 दिन तक बाहर रहते हैं तो वो कम से कम 3 मैच नहीं खेल पाएंगे। पूर्व कप्तान इस समय मांसपेशियों में खिंचाव के कारण रिहैब से गुजर रहे हैं। CSK की ओर से एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि उन्हें काफ स्ट्रेन, यानी पिंडली में खिंचाव है। धोनी फिलहाल 44 साल के हैं। वे IPL 2026 के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं। पिछले सीजन ऋतुराज गायकवाड के चोटिल होने के बाद उन्हें बीच में ही चेन्नई की कप्तानी करनी पड़ी। उन्होंने टीम को 4 में से 3 मैचों में जीत दिलाई थी। IPL में सबसे ज्यादा मैच खेलने वालों में महेंद्र सिंह धोनी पहले पायदान पर हैं। वे अब तक 278 मैच खेल चुके हैं। ———————————- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… IPL में दूसरा मैच आज MI vs KKR:मुंबई को 5 साल से खिताब का इंतजार, कोलकाता के खिलाफ रिकॉर्ड शानदार IPL के इस सीजन का दूसरा मुकाबला आज मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा। मैच मुंबई के घरेलू मैदान वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस 7 बजे होगा। पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
MS Dhoni IPL 2026 Injury Update; CSK Matches

स्पोर्ट्स डेस्क14 घंटे पहले कॉपी लिंक एमएस धोनी IPL 2026 के शुरुआती दो हफ्ते बाहर रह सकते हैं। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पूर्व कप्तान इस समय मांसपेशियों में खिंचाव के कारण रिहैब से गुजर रहे हैं। CSK की ओर से एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि उन्हें काफ स्ट्रेन, यानी पिंडली में खिंचाव है। 3 मैचों से हो सकते हैं बाहर अगर धोनी पूरे 2 हफ्ते यानि 14 दिन तक बाहर रहते हैं तो वो कम से कम 3 मैच नहीं खेल पाएंगे। CSK का पहला मैच 30 मार्च को गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ है। इसके बाद उसका अगला मैच 3 अप्रैल को चेन्नई में पंजाब किंग्स के खिलाफ है। टीम अपना तीसरा मैच 5 अप्रैल को डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ उसके ही घर में खेलेगी, जिसका हर किसी को बेसब्री से इंतजार है। धोनी इन तीनों ही मैच से बाहर रह सकते हैं। उनकी वापसी 11 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में हो सकती है। 44 साल के धोनी IPL 2026 के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी धोनी फिलहाल 44 साल के हैं। वे IPL 2026 के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं। पिछले सीजन ऋतुराज गायकवाड के चोटिल होने के बाद उन्हें बीच में ही चेन्नई की कप्तानी करनी पड़ी। उन्होंने टीम को 4 में से 3 मैचों में जीत दिलाई थी। IPL में सबसे ज्यादा मैच धोनी के नाम IPL में सबसे ज्यादा मैच खेलने वालों में महेंद्र सिंह धोनी पहले पायदान पर हैं। वे अब तक 278 मैच खेल चुके हैं। चेन्नई सुपर किंग्स को पांच बार खिताब जिताया है। 38.30 की औसत से 5439 रन बनाए हैं। इस दौरान धोनी ने 24 अर्धशतक भी लगाए हैं। उन्होंने विकेटकीपिंग में 47 स्टंपिंग और 154 कैच भी लपके हैं। IPL में 100 मैच जीतने वाले इकलौते कप्तान धोनी IPL में 100 मैच जीतने वाले एकमात्र कप्तान हैं। उन्होंने IPL में सबसे ज्यादा 235 मैचों में कप्तानी की है। धोनी अपनी कप्तानी में टीम को 136 मैचों में जीत दिला चुके हैं, जबकि 97 में टीम को हार मिली। धोनी ने अपनी कप्तानी में CSK को 2023 में आखिरी बार चैंपियन बनाया था। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर रोहित शर्मा हैं। उन्होंने 158 मैचों में कप्तानी की है और 87 मैच जीते हैं। 2023 में IPL फाइनल के बाद हुई थी घुटने की सर्जरी धोनी ने IPL 2023 के फाइनल के बाद 1 जून को मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में घुटने की सर्जरी कराई थी। धोनी का ऑपरेशन डॉक्टर दिनशॉ पारदीवाला ने किया था। धोनी की रिटायरमेंट को लेकर 2023 से अटकलें धोनी इंटरनेशनल क्रिकेट से साल 2020 में संन्यास ले चुके हैं। उनके IPL रिटायरमेंट की अटकलें 2023 से ही लगाई जा रही हैं। ऐसा माना जा रहा था कि साल 2026 धोनी का आखिरी साल होगा। ————————- IPL से जुड़ी यह खबर भी पढ़े… IPL की शुरुआत आज से:बेंगलुरु में पहला मैच RCB vs SRH IPL के 19वें सीजन का आगाज आज से होगा। पहला मैच डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला जाएगा। मैच बेंगलुरु के होम ग्राउंड एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे शुरू होगा। जबकि टॉस 7:00 बजे होगा। बेंगलुरु ने पिछले सीजन पंजाब किंग्स को हराकर अपना पहला खिताब जीता था। वहीं, हैदराबाद प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई नहीं कर सकी थी। टीम छठे नंबर पर रही। पूरी खबर… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
CSK रीयूनियन में धोनी-ब्रावो का चैंपियन गाने पर डांस:सुरेश रैना को गले लगाया; चेपॉक स्टेडियम में संजू-दुबे को सम्मानित किया गया

IPL 2026 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने अपने फैंस के लिए ‘ROAR 2026’ इवेंट को यादगार बना दिया। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) में आयोजित इस फैन इवेंट में टीम के कई पुराने खिलाड़ी शामिल हुए। CSK के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने ड्वेन ब्रावो के मशहूर ‘चैंपियन’ गाने पर डांस किया और इसके बाद उन्होंने अपने करीबी साथी सुरेश रैना को गले लगाया। वहीं, युवा खिलाड़ियों संजू सैमसन और शिवम दुबे का सम्मान भी किया गया, जो इस इवेंट की सबसे खास झलकियों में शामिल रहा। CSK रियूनियन की 3 फोटो देखिए… धोनी-ब्रावो का ‘चैंपियन’ मोमेंट वायरल CSK के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने ड्वेन ब्रावो के मशहूर ‘चैंपियन’ गाने पर डांस किया। ब्रावो ने स्टेज पर यह गाना गाया और उसी दौरान धोनी को भी बुलाया। दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाया और फिर साथ में डांस किया। पुराने सितारों का री-यूनियन, ‘ओल्डीजी स्क्वॉड’ की झलक ROAR 2026 से पहले CSK के कई दिग्गज खिलाड़ी एक बार फिर साथ नजर आए। पूर्व खिलाड़ी एस बद्रीनाथ द्वारा शेयर की गई फोटो में सुरेश रैना, मैथ्यू हेडन, मुथैया मुरलीधरन, पार्थिव पटेल, हरभजन सिंह, अंबाती रायुडू, मुरली विजय और लक्ष्मीपति बालाजी जैसे बड़े नाम शामिल थे। इन सभी ने CSK की पांचों IPL ट्रॉफियों के साथ तस्वीर खिंचवाई, जिसे ओल्डीजी स्क्वॉड कैप्शन दिया गया। धोनी की एंट्री पर गूंजा चेपॉक, फैंस हुए भावुक 44 साल के धोनी इस इवेंट के केंद्र में रहे। उनकी एंट्री पर पूरा चेपॉक स्टेडियम खड़ा हो गया और जोरदार स्वागत किया गया। धोनी ने मैदान पर विकेटकीपिंग भी की, फैंस के साथ बातचीत की और अंत में टीम के साथ ‘लैप ऑफ ऑनर’ लिया। इस दौरान वह दर्शकों की ओर टेनिस बॉल मारते हुए भी नजर आए। युवा सितारों का सम्मान इवेंट में धोनी ने नए और उभरते खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया, जिनमें संजू सैमसन, शिवम दुबे और अंडर-19 वर्ल्ड कप विजेता आयुष म्हात्रे शामिल रहे। ब्रावो अब KKR में, लेकिन CSK से रिश्ता कायम ड्वेन ब्रावो, जिन्होंने CSK के लिए 116 मैचों में 140 विकेट और 1004 रन बनाए हैं, अब कोलकाता नाइट राइडर्स के मेंटर हैं। क्या यह धोनी का आखिरी IPL? धोनी इस सीजन में भी CSK के लिए खेलेंगे, लेकिन अटकलें जारी हैं कि IPL 2026 उनका आखिरी सीजन हो सकता है। हालांकि, उन्होंने अब तक अपने रिटायरमेंट को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। CSK का IPL 2026 शेड्यूल CSK अपने IPL 2026 अभियान की शुरुआत 30 मार्च को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ करेगी। इसके बाद टीम 3 अप्रैल को पंजाब किंग्स, 5 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और 11 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स से भिड़ेगी। ————————— क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें कोहली ने लंदन के लिए चार्टर्ड-फ्लाइट वाली खबर को नकारा IPL 2026 से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बल्लेबाज विराट कोहली ने लंदन आने-जाने के लिए चार्टर्ड फ्लाइट मांगने की खबरों को खारिज कर दिया है। उन्होंने इन रिपोर्ट्स को अफवाह बताते हुए इंस्टाग्राम पर हंसने वाले इमोजी के साथ प्रतिक्रिया दी। पढ़ें पूरी खबर…
CSK रीयूनियन में धोनी-ब्रावो का चैंपियन गाने पर डांस:सुरेश रैना को गले लगाया; चेपॉक स्टेडियम में संजू-दुबे को सम्मानित किया गया

IPL 2026 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने अपने फैंस के लिए ‘ROAR 2026’ इवेंट को यादगार बना दिया। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) में आयोजित इस फैन इवेंट में टीम के कई पुराने खिलाड़ी शामिल हुए। CSK के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने ड्वेन ब्रावो के मशहूर ‘चैंपियन’ गाने पर डांस किया और इसके बाद उन्होंने अपने करीबी साथी सुरेश रैना को गले लगाया। वहीं, युवा खिलाड़ियों संजू सैमसन और शिवम दुबे का सम्मान भी किया गया, जो इस इवेंट की सबसे खास झलकियों में शामिल रहा। CSK रियूनियन की 3 फोटो देखिए… धोनी-ब्रावो का ‘चैंपियन’ मोमेंट वायरल CSK के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने ड्वेन ब्रावो के मशहूर ‘चैंपियन’ गाने पर डांस किया। ब्रावो ने स्टेज पर यह गाना गाया और उसी दौरान धोनी को भी बुलाया। दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाया और फिर साथ में डांस किया। पुराने सितारों का री-यूनियन, ‘ओल्डीजी स्क्वॉड’ की झलक ROAR 2026 से पहले CSK के कई दिग्गज खिलाड़ी एक बार फिर साथ नजर आए। पूर्व खिलाड़ी एस बद्रीनाथ द्वारा शेयर की गई फोटो में सुरेश रैना, मैथ्यू हेडन, मुथैया मुरलीधरन, पार्थिव पटेल, हरभजन सिंह, अंबाती रायुडू, मुरली विजय और लक्ष्मीपति बालाजी जैसे बड़े नाम शामिल थे। इन सभी ने CSK की पांचों IPL ट्रॉफियों के साथ तस्वीर खिंचवाई, जिसे ओल्डीजी स्क्वॉड कैप्शन दिया गया। धोनी की एंट्री पर गूंजा चेपॉक, फैंस हुए भावुक 44 साल के धोनी इस इवेंट के केंद्र में रहे। उनकी एंट्री पर पूरा चेपॉक स्टेडियम खड़ा हो गया और जोरदार स्वागत किया गया। धोनी ने मैदान पर विकेटकीपिंग भी की, फैंस के साथ बातचीत की और अंत में टीम के साथ ‘लैप ऑफ ऑनर’ लिया। इस दौरान वह दर्शकों की ओर टेनिस बॉल मारते हुए भी नजर आए। युवा सितारों का सम्मान इवेंट में धोनी ने नए और उभरते खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया, जिनमें संजू सैमसन, शिवम दुबे और अंडर-19 वर्ल्ड कप विजेता आयुष म्हात्रे शामिल रहे। ब्रावो अब KKR में, लेकिन CSK से रिश्ता कायम ड्वेन ब्रावो, जिन्होंने CSK के लिए 116 मैचों में 140 विकेट और 1004 रन बनाए हैं, अब कोलकाता नाइट राइडर्स के मेंटर हैं। क्या यह धोनी का आखिरी IPL? धोनी इस सीजन में भी CSK के लिए खेलेंगे, लेकिन अटकलें जारी हैं कि IPL 2026 उनका आखिरी सीजन हो सकता है। हालांकि, उन्होंने अब तक अपने रिटायरमेंट को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। CSK का IPL 2026 शेड्यूल CSK अपने IPL 2026 अभियान की शुरुआत 30 मार्च को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ करेगी। इसके बाद टीम 3 अप्रैल को पंजाब किंग्स, 5 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और 11 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स से भिड़ेगी। ————————— क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें कोहली ने लंदन के लिए चार्टर्ड-फ्लाइट वाली खबर को नकारा IPL 2026 से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बल्लेबाज विराट कोहली ने लंदन आने-जाने के लिए चार्टर्ड फ्लाइट मांगने की खबरों को खारिज कर दिया है। उन्होंने इन रिपोर्ट्स को अफवाह बताते हुए इंस्टाग्राम पर हंसने वाले इमोजी के साथ प्रतिक्रिया दी। पढ़ें पूरी खबर…
CSK Nath Ellis IPL 2026 Out Injury; No Replacement Yet

स्पोर्ट्स डेस्क50 मिनट पहले कॉपी लिंक 5 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज नाथन एलिस हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण IPL 2026 से बाहर हो गए हैं। फ्रेंचाइजी के एक अधिकारी ने बताया कि 31 साल के एलिस IPL से बाहर हो चुके हैं, हालांकि उनके रिप्लेसमेंट को लेकर अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है। इधर, राजस्थान रॉयल्स के सैम करन भी ग्रोइन इंजरी के कारण पूरे सीजन से बाहर हो सकते हैं। 27 साल के करन इस सीजन में पहली बार राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलने वाले थे। लेकिन, इंजरी के कारण उनका खेलना मुश्किल लग रहा है। RR ने करन के रिप्लेसमेंट का ऐलान नहीं किया है। ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली CSK और रियान पराग की कप्तानी वाली राजस्थान की टीमें अपने-अपने अभियान की शुरुआत 30 मार्च को गुवाहाटी में एक-दूसरे के खिलाफ करेंगी। IPL 2026 की शुरुआत 28 मार्च को RCB और SRH मैच के साथ होगी। एलिस को चेन्नई ने 2 करोड़ रुपए में खरीदा एलिस को CSK ने 2025 के मेगा ऑक्शन में 2 करोड़ रुपए में खरीदा था। इससे पहले वे चार सीजन तक पंजाब किंग्स के लिए खेल चुके हैं। उन्होंने IPL में अब तक 17 मैचों में 19 विकेट लिए हैं। सैम करन को RR ने CSK से ट्रेड किया सैम करन को राजस्थान रॉयल्स ने पिछले साल नवंबर में चेन्नई सुपर किंग्स से ट्रेड के जरिए अपने साथ जोड़ा था। इस ट्रेड में करन के साथ भारत के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा भी RR में शामिल हुए थे। इसके बदले राजस्थान ने विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन को CSK को भेजा था। लॉकी फर्ग्यूसन लीग के शुरुआती मैच मिस करेंगे न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन भारतीय लीग के शुरुआती मुकाबले मिस करेंगे। वे हाल ही में पिता बने हैं और परिवार के साथ समय बिताने को प्राथमिकता दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे घर पर रहकर पत्नी की मदद करना चाहते हैं और अपने बेटे के साथ ज्यादा समय बिताना चाहते हैं। फर्ग्यूसन ने ऑकलैंड में साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे T20 मैच से पहले कहा कि वह कुछ हफ्तों का ब्रेक लेंगे। फिर IPL के दूसरे फेज में पंजाब किंग्स से जुड़ सकते हैं। उनकी गैरमौजूदगी में पंजाब किंग्स ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज बेन ड्वारशुइस को मौका दे सकती है। टीम के पास अर्शदीप सिंह, मार्को यानसन, जेवियर बार्टलेट, यश ठाकुर, विशाख विजयकुमार और मार्कस स्टोइनिस जैसे विकल्प भी मौजूद हैं। —————————————————- IPL से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… आयरलैंड के जॉन मूनी DC के फील्डिंग कोच बने, 3 वनडे वर्ल्ड कप खेल चुके IPL टीम दिल्ली कैपिटल्स ने आयरलैंड के पूर्व ऑलराउंडर जॉन मूनी को टीम का नया फील्डिंग कोच बनाया है। रिपोर्ट के मुताबिक, मूनी जल्द ही भारत आकर टीम के साथ जुड़ेंगे और आगामी सीजन की तैयारियों में हिस्सा लेंगे। मूनी ने एंटोन रूक्स और ज्ञानेश्वर राव की जगह ली है। पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…








