वैभव सूर्यवंशी ने 'A' सेलिब्रेशन के पीछे की बताई वजह:कहा- ये पर्सनल है, किसी को बताना नहीं चाहता था; राजस्थान रॉयल्स ने शेयर किया VIDEO

बिहार के वैभव सूर्यवंशी इस समय IPL में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से हर किसी का दिल जीत रहे हैं। राजस्थान रॉयल्स (RR) के लिए खेलते हुए उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ धमाकेदार पारी खेली। उन्होंने महज 38 गेंदों पर 93 रन की तूफानी पारी खेली। इससे पहले 22 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। फिफ्टी पूरी करने के बाद वैभव ने हाथों से ‘A’ बनाकर सेलिब्रेशन किया, जिसे देखकर फैंस और कमेंटेटर्स हैरान रह गए। मैच के बाद वैभव ने खुद इस ‘A’ सेलिब्रेशन का मतलब बताया। उन्होंने कहा कि यह उनके परिवार और करीबी लोगों से जुड़ा एक खास इमोशनल इशारा है। वैभव के मुताबिक, यह ‘A’ सेलिब्रेशन उनकी मां को समर्पित है। पहले कहा- A सेलिब्रेशन का कुछ खास मतलब नहीं है मैच के बाद सेरेमनी के दौरान मुरली कार्तिक ने वैभव सूर्यवंशी से उनके A सेलिब्रेशन का मतलब पूछा- तो वैभव ने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने हंसते हुए कहा उन्हें खुद भी नहीं पता कि इसका क्या मतलब है। जब बड़ी स्क्रीन पर उनका सेलिब्रेशन दिखाया गया, तो वैभव ने कहा, “मैंने बस ऐसे ही कर दिया। पिछले मैच में भी मैंने जो सेलिब्रेशन किया था, उसका भी कोई खास मतलब नहीं था। मैं हर मैच में कुछ नया करने की कोशिश करता हूं।” मां के लिए किया था सेलिब्रेशन हालांकि, इसके बाद राजस्थान रॉयलस के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किए गए एक वीडियो में वैभव ने अपने सेलिब्रेशन का असली मतलब बताया। टीम मैनेजर के सवाल पर उन्होंने कहा, “ये चीजें पर्सनल होती हैं और मैं इसे आगे भी करना चाहता था, इसलिए किसी को बताना नहीं चाहता था।” इसके बाद वैभव ने खुलासा किया कि उन्होंने यह ‘A’ सेलिब्रेशन अपनी मां के लिए किया था, क्योंकि उनकी मां का नाम ‘A’ अक्षर से शुरू होता है। IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी की अबतक के परफॉर्मेंस जानिए.. 1. वैभव सूर्यवंशी ने इस सीजन पावरप्ले में 426 रन बनाए वैभव IPL के एक सीजन के पावरप्ले में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए। उन्होंने इस सीजन पावरप्ले में 426 रन बनाए हैं। इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी डेविड वॉर्नर नंबर-1 पर हैं। वॉर्नर ने 2016 में पावरप्ले में 467 रन बनाए थे। 2. सूर्यवंशी एक सीजन में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज वैभव एक IPL सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए। उन्होंने इस सीजन अब तक 53 सिक्स लगाए हैं। वैभव ने आंद्रे रसल (52 सिक्स) को पीछे छोड़ा। इस सूची में पहले नंबर पर क्रिस गेल हैं, जिन्होंने 2012 में बेंगलुरु के लिए 59 छक्के लगाए थे। 3. सूर्यवंशी ने तीसरी बार इनिंग में 10+ सिक्स लगाए वैभव IPL की एक पारी में सबसे ज्यादा 10 या इससे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों में दूसरे नंबर पर पहुंच गए। उन्होंने लखनऊ के खिलाफ 10 या इससे ज्यादा सिक्स लगाए। वैभव ने तीसरी बार एक पारी में 10 से ज्यादा छक्के लगाए। इस लिस्ट में क्रिस गेल नंबर एक पर है, जिन्होंने 4 बार यह कारनामा किया है। इसके अलावा फिन सूर्यवंशी दूसरे ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने IPL के एक ही सीजन में दो बार 10 या उससे ज्यादा सिक्स लगाए हैं। 4. सूर्यवंशी सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट से रन बनाने वाले बल्लेबाज वैभव IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट से बैटिंग करने वाले बल्लेबाज बने। उन्होंने इस सीजन 236.3 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। यह IPL के एक सीजन में कम से कम 500 रन बनाने वाले बल्लेबाजों में सबसे ज्यादा है। इससे पहले आंद्रे रसेल के नाम यह रिकॉर्ड था, जिन्होंने 2019 में 204.8 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए थे। 5. वैभव सूर्यवंशी ने टी-20 में सबसे तेज 100 छक्के जड़े राजस्थान रॉयल्स के लिए ओपनिंग करते हुए वैभव ने अब तक 11 मैचों में 440 रन बना लिए हैं। वैभव सूर्यवंशी ने गुजरात के खिलाफ मुकाबले में टी-20 में सबसे तेज 100 छक्के पूरा करने का रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने पहले ही ओवर में यह उपलब्धि हासिल की। वैभव ने 514 गेंदों में 100 छक्के पूरे कर वेस्टइंडीज के किरोन पोलार्ड का रिकॉर्ड तोड़ा। पोलार्ड ने 843 गेंदें खेली थीं।
पाकिस्तान को हराकर WTC रैंकिंग में भारत से आगे बांग्लादेश:टीम इंडिया छठे स्थान पर खिसकी; ऑस्ट्रेलिया 87.5% पॉइंट्स के साथ टॉप पर

ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) की ताजा रैंकिंग में बांग्लादेश ने भारत को पीछे छोड़कर पांचवां स्थान हासिल कर लिया है। पाकिस्तान पर लगातार दूसरी जीत के बाद बांग्लादेश 58.33 प्रतिशत अंक के साथ छठे से पांचवें स्थान पर पहुंच गया है। वहीं, भारत 48.15 प्रतिशत अंक के साथ छठे नंबर पर खिसक गया है। WTC के पहले दो सीजन के फाइनल में पहुंचने वाली भारतीय टीम के लिए यह रैंकिंग चेतावनी मानी जा रही है। एशियाई टीमों में शुभमन गिल की कप्तानी वाली भारतीय टीम अब सिर्फ पाकिस्तान से ऊपर है। भारत ने इस साल अब तक एक भी टेस्ट मैच नहीं खेला है, जिसका असर ICC की ताजा अंक तालिका में दिख रहा है। भारत ने अपना आखिरी टेस्ट मैच नवंबर 2025 में गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला था। 22 से 25 नवंबर तक खेले गए इस मैच में साउथ अफ्रीका ने भारत को 408 रनों से हराया था। बांग्लादेश ने पाकिस्तान को हराकर सीरीज जीती बांग्लादेश ने अपने घर में दो टेस्ट मैचों की सीरीज में पाकिस्तान को 2-0 से हराया। मीरपुर में खेले गए पहले टेस्ट में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 104 रनों से हराया था। इसके बाद बुधवार को सिलहट में खत्म हुए दूसरे टेस्ट में भी बांग्लादेश ने 78 रन से जीत दर्ज की। दूसरे टेस्ट में 437 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम दूसरी पारी में 358 रनों पर सिमट गई। इस हार के बाद पाकिस्तान 2025-2027 WTC साइकिल में एक जीत और तीन हार के साथ आठवें स्थान पर बना हुआ है। टीम का पॉइंट्स पर्सेंटेज भी काफी खराब हो गया है। ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड टॉप-2 पर कायम ताजा रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया 8 टेस्ट में 7 जीत और 87.50 पर्सेंटेज पॉइंट्स के साथ टॉप पर बना हुआ है। न्यूजीलैंड 3 टेस्ट में दो जीत और एक ड्रा के साथ 77.78 पर्सेंटेज पॉइंट्स लेकर दूसरे स्थान पर है। साउथ अफ्रीका तीसरे और श्रीलंका चौथे नंबर पर मौजूद हैं। भारतीय टीम की रैंकिंग गिरने की वजह खराब प्रदर्शन भारतीय टीम की रैंकिंग गिरने की बड़ी वजह खराब प्रदर्शन रहा है। टीम इंडिया को घर में साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 0-2 से हार मिली थी। वहीं, इंग्लैंड दौरे पर शुभमन गिल की कप्तानी में टीम पांच मैचों की सीरीज 2-2 से ड्रा करा सकी थी, जहां उसे दो मैचों में हार मिली थी। इन हारों से भारत का जीत प्रतिशत काफी नीचे आ गया। 6 जून को अफगानिस्तान से मुकाबला, WTC का हिस्सा नहीं भारतीय टीम को आने वाले दिनों में कई टेस्ट मैच खेलने हैं। भारत 6 जून से अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच खेलेगा। हालांकि, यह मुकाबला मौजूदा WTC साइकिल का हिस्सा नहीं है, इसलिए इसके नतीजों का रैंकिंग पर असर नहीं पड़ेगा। WTC साइकिल के तहत भारत को इस साल के अंत में श्रीलंका और न्यूजीलैंड दौरे पर दो-दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। इसके बाद 2027 में भारतीय टीम घर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलेगी। फाइनल की रेस में बने रहने के लिए भारत को श्रीलंका और न्यूजीलैंड दौरों पर बेहतर प्रदर्शन करना होगा।
पाकिस्तान को हराकर WTC में भारत से आगे बांग्लादेश:टीम इंडिया छठे स्थान पर खिसकी; ऑस्ट्रेलिया 87.5% पॉइंट्स के साथ टॉप पर

ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) की पॉइंट टेबल में बांग्लादेश ने भारत को पीछे छोड़कर पांचवां स्थान हासिल कर लिया है। पाकिस्तान पर लगातार दूसरी जीत के बाद बांग्लादेश 58.33 प्रतिशत अंक के साथ छठे से पांचवें स्थान पर पहुंच गया है। वहीं, भारत 48.15 प्रतिशत अंक के साथ छठे नंबर पर खिसक गया है। WTC के पहले दो सीजन के फाइनल में पहुंचने वाली भारतीय टीम के लिए यह रैंकिंग चेतावनी मानी जा रही है। एशियाई टीमों में शुभमन गिल की कप्तानी वाली भारतीय टीम अब सिर्फ पाकिस्तान से ऊपर है। भारत ने इस साल अब तक एक भी टेस्ट मैच नहीं खेला है, जिसका असर ICC की ताजा अंक तालिका में दिख रहा है। भारत ने अपना आखिरी टेस्ट मैच नवंबर 2025 में गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला था। 22 से 25 नवंबर तक खेले गए इस मैच में साउथ अफ्रीका ने भारत को 408 रनों से हराया था। बांग्लादेश ने पाकिस्तान को हराकर सीरीज जीती बांग्लादेश ने अपने घर में दो टेस्ट मैचों की सीरीज में पाकिस्तान को 2-0 से हराया। मीरपुर में खेले गए पहले टेस्ट में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 104 रनों से हराया था। इसके बाद बुधवार को सिलहट में खत्म हुए दूसरे टेस्ट में भी बांग्लादेश ने 78 रन से जीत दर्ज की। दूसरे टेस्ट में 437 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम दूसरी पारी में 358 रनों पर सिमट गई। इस हार के बाद पाकिस्तान 2025-2027 WTC साइकिल में एक जीत और तीन हार के साथ आठवें स्थान पर बना हुआ है। टीम का पॉइंट्स पर्सेंटेज भी काफी खराब हो गया है। ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड टॉप-2 पर कायम ताजा रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया 8 टेस्ट में 7 जीत और 87.50 पर्सेंटेज पॉइंट्स के साथ टॉप पर बना हुआ है। न्यूजीलैंड 3 टेस्ट में दो जीत और एक ड्रा के साथ 77.78 पर्सेंटेज पॉइंट्स लेकर दूसरे स्थान पर है। साउथ अफ्रीका तीसरे और श्रीलंका चौथे नंबर पर मौजूद हैं। भारतीय टीम की रैंकिंग गिरने की वजह खराब प्रदर्शन भारतीय टीम की रैंकिंग गिरने की बड़ी वजह खराब प्रदर्शन रहा है। टीम इंडिया को घर में साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 0-2 से हार मिली थी। वहीं, इंग्लैंड दौरे पर शुभमन गिल की कप्तानी में टीम पांच मैचों की सीरीज 2-2 से ड्रा करा सकी थी, जहां उसे दो मैचों में हार मिली थी। इन हारों से भारत का जीत प्रतिशत काफी नीचे आ गया। 6 जून को अफगानिस्तान से मुकाबला, WTC का हिस्सा नहीं भारतीय टीम को आने वाले दिनों में कई टेस्ट मैच खेलने हैं। भारत 6 जून से अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच खेलेगा। हालांकि, यह मुकाबला मौजूदा WTC साइकिल का हिस्सा नहीं है, इसलिए इसके नतीजों का रैंकिंग पर असर नहीं पड़ेगा। WTC साइकिल के तहत भारत को इस साल के अंत में श्रीलंका और न्यूजीलैंड दौरे पर दो-दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। इसके बाद 2027 में भारतीय टीम घर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलेगी। फाइनल की रेस में बने रहने के लिए भारत को श्रीलंका और न्यूजीलैंड दौरों पर बेहतर प्रदर्शन करना होगा।
Bangladesh Sweeps Pakistan 2-0 | Sylhet Test: Taijul Islam 6 Wickets

Hindi News Sports Bangladesh Sweeps Pakistan 2 0 | Sylhet Test: Taijul Islam 6 Wickets सिलहट7 मिनट पहले कॉपी लिंक तैजुल इस्लाम को पहली पारी में 3 और दूसरी पारी में 6 विकेट मिले। पाकिस्तान को बांग्लादेश दौरे में 2-0 की हार झेलनी पड़ी। बांग्लादेश ने बुधवार को सिलहट टेस्ट में उसे 78 रन से हराया। पाकिस्तानी टीम बांग्लादेश के खिलाफ लगातार दूसरी सीरीज में क्लीन स्वीप हुई। इससे पहले 2024 में बांग्लादेश ने PAK को उसके घर में क्लीन स्वीप किया था। सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 437 रन का टारगेट चेज कर रही पाकिस्तानी टीम 5वें दिन दूसरी पारी में 358 रन पर ऑलआउट हो गई। उसने 316/7 से खेलना शुरू किया और पहले घंटे में 42 रन के भीतर आखिरी 3 विकेट गंवा दिए। मैच के पहले दिन पाकिस्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। बांग्लादेश ने पहली पारी में 278 रन बनाए थे, जबकि पाकिस्तान 232 रन ही बना सका था। इससे बांग्लादेश को 46 रन की बढ़त मिली। दूसरी पारी में बांग्लादेश ने 390 रन बनाकर 437 रन का टारगेट दिया। मुशफिकुर ने 137 रन की शतकीय पारी खेली। महमूदुल हसन जॉय (52 रन) और लिटन दास (69 रन) ने हाफ सेंचुरी लगाई। रिजवान शतक बनाने से चूके एक दिन पहले फिफ्टी बनाकर नाबाद लौटे मोहम्मद रिजवान 94 रन बनाकर आउट हुए। जबकि साजिद खान ने 28 रन बनाए। इन दोनों के आउट होने के बाद टीम ऑलआउट होने में टाइम नहीं लगा। एक समय पाकिस्तान 162 रन पर 5 विकेट गंवाकर मुश्किल में थी। यहां से रिजवान ने सलमान आगा के साथ छठे विकेट के लिए 134 रन की साझेदारी करके टीम को चौथे दिन ऑलआउट होने से बचाया, लेकिन हार नहीं टाल सके। तैजुल ने 6 विकेट लिए लेफ्ट आर्म स्पिनर तैजुल इस्लाम ने 6 विकेट झटके। उन्होंने बाबर आजम, शान मसूद, सलमान आगा, हसन अली, साजिद खान और खुर्रम शहजाद को पवेलियन भेजा। पेसर नाहिद राणा ने 2 विकेट झटके। शोरिफुल इस्लाम और मेहदी हसन मिराज को एक-एक विकेट मिला। कप्तान शान मसूद को 2 जीवनदान, फिफ्टी भी लगाई पहले सेशन में पाकिस्तान के कप्तान शान मसूद को 2 जीवनदान मिले। वे लंच तक 41 रन बनाकर नाबाद लौटे। इसका फायदा उठाकर उन्होंने फिफ्टी पूरी की। दूसरे स्लिप पर कैच होने से बचे13वें ओवर की 5वीं बॉल पर शान मसूद कैच होने से बच गए। नाहिद राणा की गेंद को वे मिड ऑन पर खेलना चाहते थे, लेकिन गेंद स्लिप कॉर्डन की ओर गई, लेकिन तंजीत कैच नहीं पकड़ सके। लिटन दास स्टंपिंग चूके22वें ओवर की दूसरी गेंद में मेहदी हसन मिराज ने ऑफ ब्रेक बॉल पर शान मसूद पूरी तरह चूक गए। यहां पर विकेटकीपर लिटन दास उन्हें स्टंपिंग करने से चूक गए। ———————————- पाकिस्तान के बांग्लादेश दौरे की यह खबर भी पढ़िए… बांग्लादेश ने पहली बार घर में पाकिस्तान को टेस्ट में हराया बांग्लादेश ने पहली बार घर में पाकिस्तान को हरा दिया है। टीम ने मीरपुर टेस्ट में 104 रन से जीत हासिल की। बांग्लादेश ने अपने घर में पाकिस्तान को पहली बार टेस्ट क्रिकेट में हराया है। पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
Bangladesh Sweeps Pakistan 2-0 | Sylhet Test: Taijul Islam 6 Wickets

Hindi News Sports Bangladesh Sweeps Pakistan 2 0 | Sylhet Test: Taijul Islam 6 Wickets सिलहट25 मिनट पहले कॉपी लिंक तैजुल इस्लाम को पहली पारी में 3 और दूसरी पारी में 6 विकेट मिले। पाकिस्तान को बांग्लादेश दौरे में 2-0 की हार झेलनी पड़ी। बांग्लादेश ने बुधवार को सिलहट टेस्ट में उसे 78 रन से हराया। पाकिस्तानी टीम बांग्लादेश के खिलाफ लगातार दूसरी सीरीज में क्लीन स्वीप हुई। इससे पहले 2024 में बांग्लादेश ने PAK को उसके घर में क्लीन स्वीप किया था। सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 437 रन का टारगेट चेज कर रही पाकिस्तानी टीम 5वें दिन दूसरी पारी में 358 रन पर ऑलआउट हो गई। उसने 316/7 से खेलना शुरू किया और पहले घंटे में 42 रन के भीतर आखिरी 3 विकेट गंवा दिए। मैच के पहले दिन पाकिस्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। बांग्लादेश ने पहली पारी में 278 रन बनाए थे, जबकि पाकिस्तान 232 रन ही बना सका था। इससे बांग्लादेश को 46 रन की बढ़त मिली। दूसरी पारी में बांग्लादेश ने 390 रन बनाकर 437 रन का टारगेट दिया। मुशफिकुर ने 137 रन की शतकीय पारी खेली। महमूदुल हसन जॉय (52 रन) और लिटन दास (69 रन) ने हाफ सेंचुरी लगाई। रिजवान शतक बनाने से चूके एक दिन पहले फिफ्टी बनाकर नाबाद लौटे मोहम्मद रिजवान 94 रन बनाकर आउट हुए। जबकि साजिद खान ने 28 रन बनाए। इन दोनों के आउट होने के बाद टीम ऑलआउट होने में टाइम नहीं लगा। एक समय पाकिस्तान 162 रन पर 5 विकेट गंवाकर मुश्किल में थी। यहां से रिजवान ने सलमान आगा के साथ छठे विकेट के लिए 134 रन की साझेदारी करके टीम को चौथे दिन ऑलआउट होने से बचाया, लेकिन हार नहीं टाल सके। तैजुल ने 6 विकेट लिए लेफ्ट आर्म स्पिनर तैजुल इस्लाम ने 6 विकेट झटके। उन्होंने बाबर आजम, शान मसूद, सलमान आगा, हसन अली, साजिद खान और खुर्रम शहजाद को पवेलियन भेजा। पेसर नाहिद राणा ने 2 विकेट झटके। शोरिफुल इस्लाम और मेहदी हसन मिराज को एक-एक विकेट मिला। कप्तान शान मसूद को 2 जीवनदान, फिफ्टी भी लगाई पहले सेशन में पाकिस्तान के कप्तान शान मसूद को 2 जीवनदान मिले। वे लंच तक 41 रन बनाकर नाबाद लौटे। इसका फायदा उठाकर उन्होंने फिफ्टी पूरी की। दूसरे स्लिप पर कैच होने से बचे13वें ओवर की 5वीं बॉल पर शान मसूद कैच होने से बच गए। नाहिद राणा की गेंद को वे मिड ऑन पर खेलना चाहते थे, लेकिन गेंद स्लिप कॉर्डन की ओर गई, लेकिन तंजीत कैच नहीं पकड़ सके। लिटन दास स्टंपिंग चूके22वें ओवर की दूसरी गेंद में मेहदी हसन मिराज ने ऑफ ब्रेक बॉल पर शान मसूद पूरी तरह चूक गए। यहां पर विकेटकीपर लिटन दास उन्हें स्टंपिंग करने से चूक गए। ———————————- पाकिस्तान के बांग्लादेश दौरे की यह खबर भी पढ़िए… बांग्लादेश ने पहली बार घर में पाकिस्तान को टेस्ट में हराया बांग्लादेश ने पहली बार घर में पाकिस्तान को हरा दिया है। टीम ने मीरपुर टेस्ट में 104 रन से जीत हासिल की। बांग्लादेश ने अपने घर में पाकिस्तान को पहली बार टेस्ट क्रिकेट में हराया है। पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
सूर्यवंशी ने रसेल का रिकॉर्ड तोड़ा:एक IPL सीजन में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले दूसरे बैटर, पावरप्ले में 426 रन बनाए; रिकॉर्ड्स

राजस्थान रॉयल्स ने IPL 2026 के 64वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हरा दिया। जयपुर में खेले गए मैच में वैभव सूर्यवंशी ने रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। मंगलवार को सूर्यवंशी एक सीजन में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले दूसरे बैटर बन गए। उन्होंने आंद्रे रसेल का रिकॉर्ड तोड़ा। वैभव ने बतौर भारतीय एक सीजन के पावरप्ले में सबसे ज्यादा रन बना डाले। उनके नाम अब 426 रन हो गए हैं। राजस्थान-लखनऊ मैच के टॉप-11 रिकॉर्ड्स 1. वैभव सूर्यवंशी ने इस सीजन पावरप्ले में 426 रन बनाए वैभव IPL के एक सीजन के पावरप्ले में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए। उन्होंने इस सीजन पावरप्ले में 426 रन बनाए हैं। इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी डेविड वॉर्नर नबर-1 पर हैं। वॉर्नर ने 2016 में पावरप्ले में 467 रन बनाए थे। 2. सूर्यवंशी एक सीजन में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज वैभव एक IPL सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए। उन्होंने इस सीजन अब तक 53 सिक्स लगाए हैं। वैभव ने आंद्रे रसल (52 सिक्स) को पीछे छोड़ा। इस सूची में पहले नंबर पर क्रिस गेल हैं, जिन्होंने 2012 में बेंगलुरु के लिए 59 छक्के लगाए थे। 3. सूर्यवंशी ने तीसरी बार इनिंग में 10+ सिक्स लगाए वैभव IPL की एक पारी में सबसे ज्यादा 10+ छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों में दूसरे नंबर पर पहुंच गए। उन्होंने लखनऊ के खिलाफ 10 सिक्स लगाए। वैभव ने तीसरी बार एक पारी में 10 से ज्यादा छक्के लगाए। इस लिस्ट में क्रिस गेल नंबर एक पर है, जिन्होंने 4 बार यह कारनामा किया है। इसके अलावा फिन एलन के बाद सूर्यवंशी दूसरे ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने IPL के एक ही सीजन में दो बार 10 या उससे ज्यादा सिक्स लगाए हैं। 4. सूर्यवंशी सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट से रन बनाने वाले बल्लेबाज वैभव IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट से बैटिंग करने वाले बल्लेबाज बने। उन्होंने इस सीजन 236.3 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। यह IPL के एक सीजन में कम से कम 500 रन बनाने वाले बल्लेबाजों में सबसे ज्यादा है। इससे पहले आंद्रे रसेल के नाम यह रिकॉर्ड था, जिन्होंने 2019 में 204.8 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए थे। 5. राजस्थान ने एक IPL सीजन के पावरप्ले में सबसे ज्यादा सिक्स लगाए राजस्थान एक सीजन में पावरप्ले में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली टीम बन गई। टीम ने लखनऊ के खिलाफ पहले 6 ओवर में 3 सिक्स लगाकर इस सीजन कुल 60 सिक्स पूरे कर लिए। इसस पहले यह रिकॉर्ड सनराइजर्स हैदराबाद के नाम था, जिसने 2024 में 59 छक्के लगाए थे। 6. लखनऊ ने अपने सबसे तेज 50 रन पूरे किए लखनऊ ने IPL में अपने सबसे तेज 50 रन पूरे कर लिए। टीम ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 3.3 ओवर में फिफ्टी लगा दी। इससे पहले लखनऊ ने 2023 और 2026 दोनों ही बार चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ चेपॉक मैदान पर 3.4 ओवर में अर्धशतक लगाया था। 7. लखनऊ ने पावरप्ले में अपना चौथा सबसे बड़ा स्कोर बनाया लखनऊ ने IPL में अपना चौथा सबसे बड़ा स्कोर बनाया है। टीम ने सवाई मानसिंह स्टेडियम में पहले 6 ओवर में बिना विकेट खोए 83 रन बनाए। लखनऊ ने इसी सीजन चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ एक विकेट खोकर 91 रन बनाए थे, जो उनका सबसे बड़ा पावरप्ले स्कोर है। 8. राजस्थान ने एक सीजन में 8वीं बार 200+ रन दिए राजस्थान के गेंदबाजों ने लखनऊ के खिलाफ 20 ओवर में 220 रन दे दिए। यह इस सीजन 8वीं बार है, जब राजस्थान के खिलाफ किसी टीम ने 200 से ज्यादा रन बनाए। इस लिस्ट में पंजाब किंग्स नंबर एक पर है, जिसने इसी सीजन 9 बार 200 से अधिक रन दे दिए। 9. मार्श IPL में 90-100 के बीच रनआउट होने वाले 5वें बल्लेबाज मिचेल मार्श IPL के 5वें ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं, जो 90s में रनआउट हुए हैं। राजस्थान के खिलाफ उन्हें 96 के स्कोर पर यशस्वी जायसवाल ने डायरेक्ट थ्रो पर रनआउट किया। IPL में मनविंदर बिस्ला पहले ऐसे खिलाड़ी थे, जो 90 से 99 के स्कोर के बीच रनआउट हुए थे। वे 2013 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 92 के स्कोर पर रनआउट हुए थे। 10. मार्श इस सीजन दूसरी बार 90 से 100 के बीच आउट हुए मिचेल मार्श इस IPL सीजन में दूसरी बार 90s के स्कोर पर आउट हुए। वह सबसे ज्यादा बार इसका शिकार होने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं। इस मामले में ग्लेन मैक्सवेल नंबर एक पर हैं। 2014 में मैक्सवेल सबसे ज्यादा 3 बार 90 से 100 के बीच आउट हुए थे। 11. मिचेल मार्श ने इस सीजन 36 सिक्स लगाए मिचेल मार्श एक IPL सीजन में लखनऊ के लिए सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। मिचेल मार्श ने राजस्थान के खिलाफ अपनी पारी में 5 छक्के लगाए। वह इस सीजन 36 छक्के लगा चुके हैं। इस लिस्ट में निकोलस पूरन नंबर एक पर हैं, जिन्होंने 2025 में 40 छक्के लगाए थे।
IPL का समीकरण- राजस्थान टॉप-4 में पहुंची:मुंबई से जीत टीम को प्लेऑफ में पहुंचा देगी; कोलकाता के लिए करो या मरो का मुकाबला

IPL 2026 के लीग स्टेज में सिर्फ 6 मैच बाकी हैं। मंगलवार को राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर पॉइंट्स टेबल के टॉप-4 में जगह बना ली। टीम के 13 मैचों में अब 14 पॉइंट्स हो गए हैं। राजस्थान का आखिरी लीग मुकाबला 24 मई को मुंबई इंडियंस से है। उस मैच में जीत टीम को प्लेऑफ का टिकट दिला सकती है। दूसरी ओर, लखनऊ को सीजन की 9वीं हार मिली। टीम पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी थी। लखनऊ 13 मैचों में 8 पॉइंट्स के साथ आखिरी स्थान पर है। पॉइंट्स टेबल की मौजूदा स्थिति… सभी टीमों का समीकरण राजस्थान की टॉप-4 में एंट्री लखनऊ पर जीत के बाद राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स को पीछे छोड़ दिया। टीम के अब 14 पॉइंट्स हो गए हैं। राजस्थान को अपना आखिरी मैच मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलना है। जीत मिलने पर टीम 16 पॉइंट्स तक पहुंच जाएगी और प्लेऑफ में जगह पक्की कर लेगी। कोलकाता के लिए आज जीत जरूरी कोलकाता नाइट राइडर्स 11 पॉइंट्स के साथ आठवें स्थान पर है। टीम का मुकाबला आज मुंबई इंडियंस से है। प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए कोलकाता को यह मैच हर हाल में जीतना होगा। हार के साथ टीम की उम्मीदें लगभग खत्म हो जाएंगी। पंजाब पांचवें स्थान पर खिसकी पंजाब किंग्स अब 13 पॉइंट्स के साथ पांचवें स्थान पर खिसक गई है। टीम लगातार 6 मुकाबले हार चुकी है। पंजाब को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए लखनऊ के खिलाफ आखिरी मैच हर हाल में जीतना होगा। साथ ही राजस्थान और मुंबई के मैच में राजस्थान के हारने की दुआ भी करनी होगी। बेंगलुरु टॉप पर कायम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 18 पॉइंट्स और +1.065 नेट रनरेट के साथ पहले स्थान पर बनी हुई है। टीम पहले ही प्लेऑफ में पहुंच चुकी है और उसका क्वालिफायर-1 खेलना लगभग तय माना जा रहा है। RCB का आखिरी लीग मैच सनराइजर्स हैदराबाद से है। गुजरात और हैदराबाद में टॉप-2 की जंग सोमवार को सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर अपने साथ गुजरात टाइटंस की भी प्लेऑफ में जगह पक्की करा दी। दोनों टीमों के 16-16 पॉइंट्स हैं और वे दूसरे और तीसरे स्थान पर मौजूद हैं। गुजरात का आखिरी लीग मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स से होगा, जबकि हैदराबाद को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना करना है। दोनों टीमों की नजर अब टॉप-2 में जगह बनाकर क्वालिफायर-1 खेलने पर होगी। चेन्नई और दिल्ली की राह मुश्किल चेन्नई सुपर किंग्स 12 पॉइंट्स के साथ छठे स्थान पर है। टीम का आखिरी मुकाबला गुजरात से है। CSK को प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रखने के लिए यह मैच बड़े अंतर से जीतना होगा। दिल्ली कैपिटल्स भी 12 पॉइंट्स के साथ सातवें स्थान पर है। टीम का नेट रनरेट (-0.871) काफी खराब है। दिल्ली को कोलकाता के खिलाफ जीत के साथ दूसरी टीमों के नतीजों का भी इंतजार करना पड़ेगा। मुंबई और लखनऊ पहले ही बाहर मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी हैं। मुंबई के 8 पॉइंट्स हैं, जबकि लखनऊ भी 8 अंक के साथ आखिरी स्थान पर है। टूर्नामेंट के टॉप प्लेयर्स… सूर्यवंशी ऑरेंज कैप होल्डर बने राजस्थान रॉयल्स के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उनके 13 मैचों में 579 रन हो गए हैं और उन्होंने हेनरिक क्लासन को पीछे छोड़कर ऑरेंज कैप अपने नाम कर ली। सूर्यवंशी इस सीजन 236.32 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने अब तक 1 शतक, 3 अर्धशतक और 53 छक्के लगाए हैं, जो इस सीजन सबसे ज्यादा हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स के मिचेल मार्श 563 रन के साथ दूसरे, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद के हेनरिक क्लासन 555 रन के साथ तीसरे स्थान पर हैं। भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप बरकरार बेंगलुरु के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार 24 विकेट के साथ पर्पल कैप होल्डर बने हुए हैं। गुजरात के कगिसो रबाडा 21 विकेट के साथ दूसरे स्थान पर हैं। चेन्नई के अंशुल कम्बोज 20 विकेट के साथ तीसरे नंबर पर बने हुए हैं।
IPL 2026 KKR vs MI Today

कोलकाता44 मिनट पहले कॉपी लिंक IPL 2026 का 65वां मैच आज कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। मुकाबला ईडन गार्डन्स में शाम 7.30 बजे से शुरू होगा। प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए कोलकाता को हर हाल में जीतना होगा। टीम 12 मैच में 11 पॉइंट्स के साथ आठवें स्थान पर हैं। वहीं टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी मुंबई 12 मैच में 8 पॉइंट्स के साथ नौवें स्थान पर हैं। दोनों टीमें 37वीं बार आमने-सामने होंगी दोनों टीमों के बीच अब तक 36 मैच हुए हैं। कोलकाता ने 11 और मुंबई ने 25 मैच जीते हैं। इस सीजन के पहले मुकाबले में मुंबई ने जीत दर्ज की थी। कोलकाता को दूसरी टीमों के पर निर्भर रहना पड़ेगा कोलकाता बुधवार का मैच जीत भी जाती है, तो भी उसकी किस्मत पंजाब किंग्स के हाथों में रहेगी। बेंगलुरु, गुजरात और हैदराबाद प्लेऑफ में जगह पक्की कर चुके हैं। अब एक जगह बची है, जिसके लिए 5 टीमें रेस में हैं। पंजाब किंग्स के 13 अंक हैं। राजस्थान रॉयल्स, चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के 12-12 अंक हैं। कोलकाता के 11 अंक हैं। एलन शानदार फॉर्म में फिन एलन ने ओपनिंग में शानदार वापसी की है। उन्होंने पिछले कुछ मैचों में एक शतक और 35 गेंदों में 93 रन बनाए हैं। अंगकृष रघुवंशी और उप-कप्तान रिंकू सिंह मिडिल ऑर्डर को मजबूती दे रहे हैं। रघुवंशी टीम के टॉप रन स्कोरर हैं। कार्तिक त्यागी ने सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं। कप्तान हार्दिक की वापसी हो सकती है मुंबई प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है, लेकिन वह कोलकाता का गणित बिगाड़ने उतरेगी। चोट के कारण पिछले तीन मैच मिस करने वाले कप्तान हार्दिक पंड्या वापसी के लिए तैयार हैं। उन्होंने सोमवार को नेट्स पर अभ्यास किया। हार्दिक के लिए यह सीजन खराब रहा है। उन्होंने 8 पारियों में 20.85 की औसत से 146 रन बनाए हैं, जबकि गेंदबाजी में 11.90 की इकोनॉमी से 4 विकेट लिए हैं। रायन रिकेल्टन टीम के टॉप रन स्कोरर हैं। अल्लाह गजनफर टीम के टॉप विकेट टेकर हैं। डी कॉक और राज बावा IPL 2026 से बाहर मुंबई के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक और ऑलराउंडर राज अंगद बावा चोट के कारण IPL 2026 से बाहर हो गए हैं। प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी मुंबई के अब दो लीग मैच बाकी हैं। डी कॉक को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच से पहले बाएं हाथ की कलाई में इंजरी हुई थी। उन्होंने इस सीजन 3 पारियों में 132 रन बनाए, जिसमें पंजाब किंग्स के खिलाफ नाबाद 112 रन की पारी शामिल रही। वहीं 23 साल के ऑलराउंडर राज अंगद बावा को पंजाब किंग्स के खिलाफ पिछले मैच में दाएं अंगूठे में चोट लगी थी। बावा ने इस सीजन मुंबई के लिए 3 मुकाबले खेले। पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार ईडन गार्डन्स की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है। पिच सपाट होने से गेंद बल्ले पर अच्छे बाउंस के साथ आती है। तेज आउटफील्ड और छोटी बाउंड्री के कारण यहां हाई स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिलते हैं। शुरुआत में तेज गेंदबाजों को स्विंग मिलती है। मैच आगे बढ़ने पर स्पिनर्स असर डाल सकते हैं। हालांकि, बल्लेबाज सेट होने के बाद बड़े शॉट्स खेल सकते हैं। ईडन गार्डन्स में अब तक 105 मैच खेले गए हैं। पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम 44 बार जीती है, जबकि बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 59 मैच जीते हैं। वेदर रिपोर्ट 20 मई को कोलकाता में दिन का अधिकतम तापमान 37 डिग्री और रात का न्यूनतम तापमान 29 डिग्री के आसपास रह सकता है। शाम में हल्की बारिश की 25% संभावना है, लेकिन मैच के दौरान आसमान साफ रहने की उम्मीद है। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12 कोलकाता- अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, कार्तिक त्यागी, सौरभ दुबे, वरुण चक्रवर्ती, मथीश पथिराना। मुंबई- हार्दिक पंड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, रायन रिकेल्टन (विकेटकीपर), नमन धीर, तिलक वर्मा, शेरफन रदरफोर्ड, विल जैक्स, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, शार्दूल ठाकुर, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…