Friday, 31 Jul 2026 | 01:48 PM

Trending :

EXCLUSIVE

सलमान के पुराने ट्वीट पर राजस्थान रॉयल्स का मजेदार जवाब:‘जिंटा की टीम जीती क्या?’ पर डोनोवन फरेरा ने कहा – सॉरी भाई, आज नहीं

सलमान के पुराने ट्वीट पर राजस्थान रॉयल्स का मजेदार जवाब:‘जिंटा की टीम जीती क्या?’ पर डोनोवन फरेरा ने कहा - सॉरी भाई, आज नहीं

IPL 2026 का 40वां मैच जीतने के बाद राजस्थान रॉयल्स ने सलमान खान के पुराने ट्वीट का मजेदार जवाब दिया। दरअसल, मंगलवार को महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हरा दिया। जीत के बाद राजस्थान ने सोशल मीडिया पर क्रिकेटर डोनोवन फरेरा का एक वीडियो पोस्ट किया। इसके साथ ही सलमान का साल 2014 का पुराना ट्वीट पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने पूछा था, ‘क्या जिंटा की टीम जीती?’ यह ट्वीट प्रीति जिंटा की टीम के संदर्भ में था। इसका जवाब देते हुए डोनोवन फरेरा ने कहा, ‘सॉरी भाई, आज नहीं।’ पंजाब ने पहले बल्लेबाजी कर 222 रन बनाए थे मैच में टॉस हारकर पंजाब ने पहले बल्लेबाजी की और 20 ओवर में 4 विकेट पर 222 रन बनाए। मार्कस स्टोयनिस ने नाबाद 62 रन की पारी खेली। प्रभसिमरन सिंह ने 59 रन बनाए और कप्तान श्रेयस अय्यर ने 30 रन का योगदान दिया। 223 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान ने पावरप्ले में तेज शुरुआत करते हुए 84 रन बना लिए। वैभव सूर्यवंशी ने 16 गेंदों पर 43 रन बनाए। यशस्वी जायसवाल ने 27 गेंदों पर 51 रन की फिफ्टी लगाई। डोनोवन फरेरा ने 52 रन की पारी खेली। शुभम दुबे ने 31 रन बनाए और दोनों ने 5वें विकेट के लिए 32 बॉल पर 77 रन जोड़े। आखिरी 6 ओवर में 72 रन बने 14वें ओवर की आखिरी बॉल पर युजवेंद्र चहल ने राजस्थान के कप्तान रियान पराग को आउट किया। यहां से टीम को जीत के लिए 72 रन चाहिए थे। ऐसे में फरेरा ने 6 चौके और 3 सिक्स से 26 बॉल पर 52 रन बनाए और सिक्स लगाकर मैच जिता दिया। जायसवाल की फिफ्टी, वैभव ने 43 रन बनाए राजस्थान से वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल की ओपनिंग जोड़ी ने फिफ्टी रन की पार्टनरशिप की। वैभव ने 16 बॉल पर 3 चौके और 5 छक्कों के सहारे 43 रन बनाए। जबकि जायसवाल 27 बॉल पर 51 रन बनाकर आउट हुए। पंजाब से 2 बैटर्स की फिफ्टी पंजाब से मार्कस स्टोयनिस ने 62 और ओपनर प्रभसिमरन सिंह ने 59 रन की अर्धशतकीय पारियां खेलीं। राजस्थान की ओर से यशराज पुंजा ने 4 ओवर में 41 रन देकर 2 विकेट झटके। जोफ्रा आर्चर और नांद्रे बर्गर को एक-एक विकेट मिला। पंजाब पॉइंट्स टेबल के टॉप पर कायम पहली हार के बावजूद पंजाब की टीम पॉइंट्स टेबल के टॉप पर कायम है। जबकि, राजस्थान 10 अंक के साथ चौथे स्थान पर आ गई है।

IPL के 19वें सीजन में भारतीय बल्लेबाजों का रिकॉर्ड योगदान:भारतीय बैटर्स विदेशियों पर भारी, कुल रन के 69% इनके नाम, स्ट्राइक रेट में अव्वल

IPL के 19वें सीजन में भारतीय बल्लेबाजों का रिकॉर्ड योगदान:भारतीय बैटर्स विदेशियों पर भारी, कुल रन के 69% इनके नाम, स्ट्राइक रेट में अव्वल

IPL 2026 में पूरी तरह भारतीय बल्लेबाजों का दबदबा दिख रहा है। सीजन के शुरुआती 38 मैचों में कुल 13 हजार 100 रन बने हैं। इनमें से भारतीय बल्लेबाजों ने 9066 रन ठोके हैं, जो कि कुल रनों का 69.21% है। यह किसी एक सीजन के शुरुआती 38 मैचों के बाद भारतीय बल्लेबाजों के योगदान का सबसे बड़ा आंकड़ा है। पिछले साल इस स्टेज तक 12,858 रन बने थे, जिसमें भारतीय बैटर्स ने 66.25% का योगदान दिया था। IPL के शुरुआती वर्षों में यह आंकड़ा 50% के आसपास रहता था और 2009 में तो यह 47.51% तक गिर गया था। लेकिन इस साल भारतीय बल्लेबाजों ने रनों का जो अंबार लगाया है, उसने विदेशी बल्लेबाजों की चमक फीकी कर दी है। विदेशी बल्लेबाजों ने इस सीजन 30.79% रन (4034) बनाए हैं, जो भारतीय बैटर्स का आधा भी नहीं है। विस्फोटक बैटिंग: टॉप-11 स्ट्राइक रेट में सभी भारतीय बल्लेबाज विदेशी दिग्गजों का फ्लॉप शो… अनकैप्ड का बेस्ट सीजन : सर्वाधिक योगदान-सर्वाधिक अवॉर्ड्स भारतीय अनकैप्ड खिलाड़ियों ने 2757 रन बनाए हैं, जो किसी भी सीजन के पहले 38 मैचों के हिसाब से सबसे ज्यादा है। इनका स्ट्राइक रेट 160.48 भी किसी सीजन में सर्वश्रेष्ठ रहा है। स्ट्राइक रेट के मामले में टॉप-11 में से चार अनकैप्ड भारतीय हैं। प्रियांश ने 249.01 के स्ट्राइक रेट से गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाई हैं, जबकि वैभव 234.86 के स्ट्राइक रेट के साथ दूसरे नंबर पर हैं। प्रभसिमरन और आयुष म्हात्रे ने दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है। इस सीजन में अनकैप्ड भारतीयों ने 6 बार ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का खिताब जीता है, जो एक नया रिकॉर्ड है। ———————————– स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… राजस्थान के कप्तान रियान पराग ई-सिगरेट पीते दिखे:ड्रेसिंग रूम का वीडियो वायरल; देश में बैन, BCCI कार्रवाई कर सकता है IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स (RR) के कप्तान रियान पराग विवाद में फंस गए हैं। मंगलवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले गए मैच के दौरान वह ड्रेसिंग रूम में ई-सिगरेट पीते कैमरे में कैद हुए।पूरी खबर

राजस्थान के कप्तान रियान पराग ई-सिगरेट पीते दिखे:मैच के दौरान ड्रेसिंग रूम का वीडियो वायरल; ई-सिगरेट बैन, BCCI कार्रवाई कर सकता है

राजस्थान के कप्तान रियान पराग ई-सिगरेट पीते दिखे:मैच के दौरान ड्रेसिंग रूम का वीडियो वायरल; ई-सिगरेट बैन, BCCI कार्रवाई कर सकता है

PL 2026 में राजस्थान रॉयल्स (RR) के कप्तान रियान पराग विवाद में फंस गए हैं। पंजाब किंग्स के खिलाफ मंगलवार के मैच में वह ड्रेसिंग रूम में ‘ई सिगरेट पीते कैमरे में कैद हुए। लाइव ब्रॉडकास्ट की यह क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वीडियो राजस्थान की बल्लेबाजी के 16वें ओवर का है। इसमें पराग ध्रुव जुरेल और यशस्वी जायसवाल की मौजूदगी में कथित तौर पर ई-सिगरेट पीते दिख रहे हैं। What is this Riyan Parag !!!!Vaping on screen. Young fans watch everything our players do. Talent is unquestionable, but responsibility off the field matters just as much.#Cricket #RoleModel#RajasthanRoyals#HallaBol#RoyalsFamily#RR#IPL#PinkArmy#Royals pic.twitter.com/wWrMR4qJv3— Dinesh Marothi (@dkmarothi) April 28, 2026 भारत में 2019 से ई-सिगरेट पूरी तरह बैन है, उल्लंघन पर जेल और जुर्माने का प्रावधान है रियान पराग का यह कृत्य गंभीर माना जा रहा है। भारत सरकार ने ‘ई-सिगरेट निषेध अधिनियम (PECA) 2019’ के तहत वेप्स और ई-सिगरेट के उत्पादन, बिक्री, आयात और विज्ञापन पर प्रतिबंध लगा रखा है। उल्लंघन पर जुर्माने के साथ जेल की सजा का प्रावधान है। ऐसे में एलीट एथलीट और टीम कप्तान द्वारा सार्वजनिक मंच पर इसका इस्तेमाल कानून और खेल की मर्यादा का उल्लंघन माना जा रहा है। BCCI सचिव से जवाब मांगा गया, सख्त कार्रवाई की उम्मीद इस मामले पर BCCI के सचिव देवजीत सैकिया से प्रतिक्रिया मांगी गई है। माना जा रहा है कि बोर्ड इसे गंभीरता से लेगा। एथलीट के लिए वेपिंग स्वास्थ्य के लिहाज से खतरनाक है। यह सुरक्षा मानकों का उल्लंघन भी है, क्योंकि इसके तत्वों की स्पष्ट जानकारी नहीं होती। देश में यह प्रतिबंधित है और एलीट एथलीटों के लिए इसके सुरक्षा मानक तय नहीं हैं। BCCI इस मामले में कप्तान और फ्रेंचाइजी से जवाब तलब कर सकता है। राजस्थान रॉयल्स के साथ इस सीजन का दूसरा विवाद राजस्थान रॉयल्स इस आईपीएल सीजन में दूसरी बार प्रोटोकॉल उल्लंघन को लेकर चर्चा में है। इससे पहले टीम के मैनेजर रोमी भिंडर डगआउट में मोबाइल इस्तेमाल करते पकड़े गए थे, जो पीएमओए (PMOA) प्रोटोकॉल का उल्लंघन था। उस मामले में बीसीसीआई ने जांच के बाद मैनेजर पर जुर्माना लगाया था और चेतावनी दी थी। अब कप्तान का वीडियो सामने आने के बाद टीम की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। खिलाड़ियों की फिटनेस और युवाओं पर असर की चिंता रियान पराग युवा पीढ़ी के रोल मॉडल माने जाते हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक, वेपिंग स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। इससे खिलाड़ियों की फेफड़ों की क्षमता (Lung Capacity) पर बुरा असर पड़ता है। भारत में वेपिंग गैर-कानूनी है, इसलिए बीसीसीआई और आईपीएल गवर्निंग काउंसिल इस पर ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति अपना सकती है। जांच में दोष सिद्ध होने पर पराग पर मैच बैन या जुर्माना लगाया जा सकता है।

राजस्थान के कप्तान रियान पराग ई-सिगरेट पीते दिखे:ड्रेसिंग रूम का वीडियो वायरल; देश् में -सिगरेट बैन, BCCI कार्रवाई कर सकता है

राजस्थान के कप्तान रियान पराग ई-सिगरेट पीते दिखे:मैच के दौरान ड्रेसिंग रूम का वीडियो वायरल; ई-सिगरेट बैन, BCCI कार्रवाई कर सकता है

PL 2026 में राजस्थान रॉयल्स (RR) के कप्तान रियान पराग विवाद में फंस गए हैं। पंजाब किंग्स के खिलाफ मंगलवार के मैच में वह ड्रेसिंग रूम में ‘ई सिगरेट पीते कैमरे में कैद हुए। लाइव ब्रॉडकास्ट की यह क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वीडियो राजस्थान की बल्लेबाजी के 16वें ओवर का है। इसमें पराग ध्रुव जुरेल और यशस्वी जायसवाल की मौजूदगी में कथित तौर पर ई-सिगरेट पीते दिख रहे हैं। भारत में 2019 से ई-सिगरेट पूरी तरह बैन है, उल्लंघन पर जेल और जुर्माने का प्रावधान है रियान पराग का यह कृत्य गंभीर माना जा रहा है। भारत सरकार ने ‘ई-सिगरेट निषेध अधिनियम (PECA) 2019’ के तहत वेप्स और ई-सिगरेट के उत्पादन, बिक्री, आयात और विज्ञापन पर प्रतिबंध लगा रखा है। उल्लंघन पर जुर्माने के साथ जेल की सजा का प्रावधान है। ऐसे में एलीट एथलीट और टीम कप्तान द्वारा सार्वजनिक मंच पर इसका इस्तेमाल कानून और खेल की मर्यादा का उल्लंघन माना जा रहा है। BCCI सचिव से जवाब मांगा गया, सख्त कार्रवाई की उम्मीद इस मामले पर BCCI के सचिव देवजीत सैकिया से प्रतिक्रिया मांगी गई है। माना जा रहा है कि बोर्ड इसे गंभीरता से लेगा। एथलीट के लिए वेपिंग (ई सिगरेट) स्वास्थ्य के लिहाज से खतरनाक है। यह सुरक्षा मानकों का उल्लंघन भी है, क्योंकि इसके तत्वों की स्पष्ट जानकारी नहीं होती। देश में यह प्रतिबंधित है और एलीट एथलीटों के लिए इसके सुरक्षा मानक तय नहीं हैं। BCCI इस मामले में कप्तान और फ्रेंचाइजी से जवाब तलब कर सकता है। राजस्थान रॉयल्स के साथ इस सीजन का दूसरा विवाद राजस्थान रॉयल्स इस आईपीएल सीजन में दूसरी बार प्रोटोकॉल उल्लंघन को लेकर चर्चा में है। इससे पहले टीम के मैनेजर रोमी भिंडर डगआउट में मोबाइल इस्तेमाल करते पकड़े गए थे, जो पीएमओए (PMOA) प्रोटोकॉल का उल्लंघन था। उस मामले में बीसीसीआई ने जांच के बाद मैनेजर पर जुर्माना लगाया था और चेतावनी दी थी। अब कप्तान का वीडियो सामने आने के बाद टीम की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। खिलाड़ियों की फिटनेस और युवाओं पर असर की चिंता रियान पराग युवा पीढ़ी के रोल मॉडल माने जाते हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक, वेपिंग स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। इससे खिलाड़ियों की फेफड़ों की क्षमता (Lung Capacity) पर बुरा असर पड़ता है। भारत में वेपिंग गैर-कानूनी है, इसलिए बीसीसीआई और आईपीएल गवर्निंग काउंसिल इस पर ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति अपना सकती है। जांच में दोष सिद्ध होने पर पराग पर मैच बैन या जुर्माना लगाया जा सकता है। ———————————- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… पंजाब 200+ रन डिफेंड करते हुए सबसे ज्यादा बार हारा:राजस्थान का IPL में तीसरा सबसे बड़ा रनचेज; फरेरा का 105 मीटर लंबा सिक्स राजस्थान रॉयल्स ने IPL 2026 के 40वें मैच में पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हरा दिया। इस हार के साथ पंजाब IPL में 200+ रन डिफेंड करते हुए सबसे ज्यादा बार हारने वाली टीम बन गई। राजस्थान ने अपना तीसरा सबसे बड़ा रनचेज किया। डोनोवन फरेरा ने 105 मीटर लंबा सिक्स लगाया। पूरी खबर

Stoinis Fifty & Vaibhav Boundaries in First Playing XI Change

Stoinis Fifty & Vaibhav Boundaries in First Playing XI Change

न्यू चंडीगढ़1 घंटे पहले कॉपी लिंक राजस्थान रॉयल्स ने IPL 2026 के 40वें मैच में पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हरा दिया। इस हार के साथ पंजाब IPL में 200+ रन डिफेंड करते हुए सबसे ज्यादा बार हारने वाली टीम बन गई। राजस्थान ने अपना तीसरा सबसे बड़ा रनचेज किया। डोनोवन फरेरा ने 105 मीटर लंबा सिक्स लगाया। पंजाब-राजस्थान मैच के टॉप मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स… 1. चेज करते हुए राजस्थान रॉयल्स की सबसे बड़ी जीत राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 223 रन का टारगेट चेज किया। यह IPL में चेज करते हुए टीम की तीसरी सबसे बड़ी जीत है। राजस्थान ने 2020 में शारजाह में पंजाब के खिलाफ ही 224 रन का सबसे बड़ा टारगेट चेज किया था। दूसरे नंबर पर 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मिली जीत है। 2. 200+ रन डिफेंड करते हुए पंजाब सबसे ज्यादा हारा IPL में 200 या उससे ज्यादा रन डिफेंड करते हुए सबसे ज्यादा हार झेलने का रिकॉर्ड पंजाब किंग्स के नाम है, टीम को ऐसे मैचों में 8 बार हार मिली है। दूसरे स्थान पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु है, जिसने 7 बार 200+ स्कोर डिफेंड करते हुए मैच गंवाया है। 3. प्रभसिमरन पंजाब के लिए तीसरे सबसे ज्यादा अर्धशतक वाले बैटर प्रभसिमरन सिंह पंजाब के लिए सबसे ज्यादा फिफ्टी लगाने के मामले में तीसरे स्थान पर हैं। उनके नाम 12 अर्धशतक हैं। इस सूची में पहले स्थान पर केएल राहुल (25) और दूसरे स्थान पर शॉन मार्श (21) हैं। 4. आर्चर ने रबाडा की बराबरी की IPL 2026 में पावरप्ले के दौरान सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जोफ्रा आर्चर और कगिसो रबाडा संयुक्त रूप से पहले स्थान पर हैं। दोनों के नाम 9-9 विकेट हैं। दूसरे स्थान पर भुवनेश्वर कुमार (7 विकेट) हैं, जबकि तीसरे स्थान पर मोहम्मद शमी (6 विकेट) मौजूद हैं। 5. अर्शदीप ने पंजाब के लिए दूसरा सबसे महंगा स्पेल फेंका अर्शदीप सिंह पंजाब के लिए एक मैच में सबसे ज्यादा रन देने वाले दूसरे बॉल बन गए। उन्होंने 4 ओवर के स्पेल में 68 रन देकर एक विकेट लिया। पहले नंबर पर जेवियर बार्टलेट हैं, जिन्होंने इसी सीजन दिल्ली के खिलाफ 1/69 का स्पेल स्पेल फेंका था। 6. इस सीजन 9 बार 200+ रनचेज हुए IPL 2026 में 200+ रन के सफल चेज की संख्या 9 पहुंच चुकी है, जो 2025 के साथ संयुक्त रूप से पहले स्थान पर है। दूसरे स्थान पर 2023 सीजन (8 बार) और तीसरे स्थान पर 2024 सीजन (6 बार) है। 7. जायसवाल की 20वीं IPL फिफ्टी यशस्वी जायसवाल ने अपनी फिफ्टी के साथ राजस्थान रॉयल्स के लिए 50+ स्कोर की लिस्ट में तीसरा स्थान बरकरार रखा है। उनके नाम 20 फिफ्टी हो गई हैं। इस सूची में पहले स्थान पर जोस बटलर और संजू सैमसन हैं। दोनों के नाम 25-25 हाफ सेंचुरी हैं, जबकि दूसरे स्थान पर अजिंक्य रहाणे (19) हैं। 8. चेज करते हुए राजस्थान रॉयल्स की सबसे बड़ी जीत राजस्थान ने पंजाब के खिलाफ 223 रन का टारगेट चेज किया। राजस्थान ने 6वीं बार IPL में 200+ रन चेज किया। पहले नंबर पर पंजाब हैं, टीम ने 10 बार यह कारनामा किया है। यहां से टॉप-8 मोमेंट्स… 1. PBKS ने पहली बार प्लेइंग-12 में बदलाव किया राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पंजाब किंग्स ने अपनी टीम में 2 बदलाव किए। टीम ने शशांक सिंह और जेवियर बार्टलेट की जगह सूर्यांश शेडगे और लॉकी फर्ग्यूसन को खिलाया। यह इस सीजन पहली बार है, जब पंजाब किंग्स ने प्लेइंग XII में बदलाव किया है। इसके पहले सभी 7 मैचों में टीम एक ही कॉम्बिनेशन के साथ मैदान में उतरी थी। इस सीजन पहली बार पंजाब किंग्स ने 13वें प्लेयर को मौका दिया। 2. कैच छूटने की अगली बॉल पर आउट हुए प्रियांश पहली पारी के तीसरे ओवर में जोफ्रा आर्चर ने पंजाब किंग्स के बल्लेबाज प्रियांश आर्या को खूब परेशान किया। ओवर की तीसरी गेंद पर प्रियांश बाल-बाल बचे, जब यशस्वी जायसवाल ने स्लीप में उनका कैच छोड़ दिया। गेंद जायसवाल के हाथों से लगकर थर्ड मैन पर चार रन के लिए चली गई। हालांकि अगली ही बॉल पर आर्चर ने उन्हें नांद्रे बर्गर के हाथों कैच आउट करा दिया। प्रियांश जीवनदान मिलने के बाद बिना रन जोड़े फायदा नहीं उठा सके। 3. यश ने हाथ जोड़कर विकेट सेलिब्रेट किया 14वें ओवर में राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाज यश राज पुंज ने विकेट लेने के बाद अनोखे अंदाज में जश्न मनाया। उन्होंने ओवर की आखिरी गेंद पर लेग-ब्रेक डालकर पंजाब किंग्स के प्रभसिमरन सिंह को फंसाया। विकेट लेने के बाद उन्होंने अपनी आंखे बंद कर, हाथ जोड़कर भगवान को शुक्रिया कहा। यश राज पुंज ने मैच में 2 विकेट चटकाए। 4. स्टोयनिस ने बैक टू बैक सिक्स लगा फिफ्टी पूरी की पंजाब किंग्स की पारी के आखिरी ओवर में मार्कस स्टोइनिस ने लगातार दो सिक्स लगाकर 20 बॉल पर फिफ्टी पूरी की। राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाज बृजेश शर्मा ने चौथी गेंद हाई फुल टॉस डाली, जिसे स्टोइनिस ने डीप मिडविकेट की ओर स्टैंड में पहुंचा दिया। स्टोइनिस ने ओवर में तीन चौके और 2 छक्के मारे। मार्क स्टोइनिस ने 20 गेंद पर फिफ्टी लगाई। 5. वैभव ने पहले ओवर में ही लगातार 3 बाउंड्री लगाई राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी ने रन चेज की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में की। उन्होंने अर्शदीप सिंह के पहले ओवर में ही लगातार 3 बाउंड्री लगाई। वैभव ने चौथी गेंद को डीप स्क्वायर लेग पर छक्का जड़ा, पांचवी गेंद को डीप बैक्वर्ड स्क्वायर लेग पर चौके के लिए भेजा, फिर आखिरी गेंद पर कट शॉट खेलकर चार रन बटोरे। वैभव सूर्यवंशी ने अर्शदीप सिंह की गेंद पर बाउंड्री की हैट्रिक लगाई। 6. 17 गेंद बाद जायसवाल ने चौका लगाया वैभव के आउट होने के बाद राजस्थान रॉयल्स की पारी पर ब्रेक लगा। 7वें ओवर में 6 रन, जबकि 8वें ओवर में सिर्फ 5 रन बने। लगातार 17 गेंद तक कोई बाउंड्री नहीं लगी। आखिरकार 9वें ओवर की आखिरी गेंद पर यशस्वी जायसवाल ने हरप्रीत बरार की गेंद पर चौका जड़ा। जायसवाल ने बरार की गेंद पर चौका लगा बाउंड्री का सूखा खत्म किया। 7. डोनोवन फरेरा ने 105 मीटर का छक्का लगाया राजस्थान रॉयल्स की पारी के 19वें ओवर में डोनोवन फरेरा ने

Stoinis Fifty & Vaibhav Boundaries in First Playing XI Change

Stoinis Fifty & Vaibhav Boundaries in First Playing XI Change

न्यू चंडीगढ़23 मिनट पहले कॉपी लिंक राजस्थान रॉयल्स ने IPL 2026 के 40वें मैच में पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हरा दिया। इस हार के साथ पंजाब IPL में 200+ रन डिफेंड करते हुए सबसे ज्यादा बार हारने वाली टीम बन गई। राजस्थान ने अपना तीसरा सबसे बड़ा रनचेज किया। डोनोवन फरेरा ने 105 मीटर लंबा सिक्स लगाया। पंजाब-राजस्थान मैच के टॉप मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स… 1. चेज करते हुए राजस्थान रॉयल्स की सबसे बड़ी जीत राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 223 रन का टारगेट चेज किया। यह IPL में चेज करते हुए टीम की तीसरी सबसे बड़ी जीत है। राजस्थान ने 2020 में शारजाह में पंजाब के खिलाफ ही 224 रन का सबसे बड़ा टारगेट चेज किया था। दूसरे नंबर पर 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मिली जीत है। 2. 200+ रन डिफेंड करते हुए पंजाब सबसे ज्यादा हारा IPL में 200 या उससे ज्यादा रन डिफेंड करते हुए सबसे ज्यादा हार झेलने का रिकॉर्ड पंजाब किंग्स के नाम है, टीम को ऐसे मैचों में 8 बार हार मिली है। दूसरे स्थान पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु है, जिसने 7 बार 200+ स्कोर डिफेंड करते हुए मैच गंवाया है। 3. प्रभसिमरन पंजाब के लिए तीसरे सबसे ज्यादा अर्धशतक वाले बैटर प्रभसिमरन सिंह पंजाब के लिए सबसे ज्यादा फिफ्टी लगाने के मामले में तीसरे स्थान पर हैं। उनके नाम 12 अर्धशतक हैं। इस सूची में पहले स्थान पर केएल राहुल (25) और दूसरे स्थान पर शॉन मार्श (21) हैं। 4. आर्चर ने रबाडा की बराबरी की IPL 2026 में पावरप्ले के दौरान सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जोफ्रा आर्चर और कगिसो रबाडा संयुक्त रूप से पहले स्थान पर हैं। दोनों के नाम 9-9 विकेट हैं। दूसरे स्थान पर भुवनेश्वर कुमार (7 विकेट) हैं, जबकि तीसरे स्थान पर मोहम्मद शमी (6 विकेट) मौजूद हैं। 5. अर्शदीप ने पंजाब के लिए दूसरा सबसे महंगा स्पेल फेंका अर्शदीप सिंह पंजाब के लिए एक मैच में सबसे ज्यादा रन देने वाले दूसरे बॉल बन गए। उन्होंने 4 ओवर के स्पेल में 68 रन देकर एक विकेट लिया। पहले नंबर पर जेवियर बार्टलेट हैं, जिन्होंने इसी सीजन दिल्ली के खिलाफ 1/69 का स्पेल स्पेल फेंका था। 6. इस सीजन 9 बार 200+ रनचेज हुए IPL 2026 में 200+ रन के सफल चेज की संख्या 9 पहुंच चुकी है, जो 2025 के साथ संयुक्त रूप से पहले स्थान पर है। दूसरे स्थान पर 2023 सीजन (8 बार) और तीसरे स्थान पर 2024 सीजन (6 बार) है। 7. जायसवाल की 20वीं IPL फिफ्टी यशस्वी जायसवाल ने अपनी फिफ्टी के साथ राजस्थान रॉयल्स के लिए 50+ स्कोर की लिस्ट में तीसरा स्थान बरकरार रखा है। उनके नाम 20 फिफ्टी हो गई हैं। इस सूची में पहले स्थान पर जोस बटलर और संजू सैमसन हैं। दोनों के नाम 25-25 हाफ सेंचुरी हैं, जबकि दूसरे स्थान पर अजिंक्य रहाणे (19) हैं। 8. चेज करते हुए राजस्थान रॉयल्स की सबसे बड़ी जीत राजस्थान ने पंजाब के खिलाफ 223 रन का टारगेट चेज किया। राजस्थान ने 6वीं बार IPL में 200+ रन चेज किया। पहले नंबर पर पंजाब हैं, टीम ने 10 बार यह कारनामा किया है। यहां से टॉप-8 मोमेंट्स… 1. PBKS ने पहली बार प्लेइंग-12 में बदलाव किया राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पंजाब किंग्स ने अपनी टीम में 2 बदलाव किए। टीम ने शशांक सिंह और जेवियर बार्टलेट की जगह सूर्यांश शेडगे और लॉकी फर्ग्यूसन को खिलाया। यह इस सीजन पहली बार है, जब पंजाब किंग्स ने प्लेइंग XII में बदलाव किया है। इसके पहले सभी 7 मैचों में टीम एक ही कॉम्बिनेशन के साथ मैदान में उतरी थी। इस सीजन पहली बार पंजाब किंग्स ने 13वें प्लेयर को मौका दिया। 2. कैच छूटने की अगली बॉल पर आउट हुए प्रियांश पहली पारी के तीसरे ओवर में जोफ्रा आर्चर ने पंजाब किंग्स के बल्लेबाज प्रियांश आर्या को खूब परेशान किया। ओवर की तीसरी गेंद पर प्रियांश बाल-बाल बचे, जब यशस्वी जायसवाल ने स्लीप में उनका कैच छोड़ दिया। गेंद जायसवाल के हाथों से लगकर थर्ड मैन पर चार रन के लिए चली गई। हालांकि अगली ही बॉल पर आर्चर ने उन्हें नांद्रे बर्गर के हाथों कैच आउट करा दिया। प्रियांश जीवनदान मिलने के बाद बिना रन जोड़े फायदा नहीं उठा सके। 3. यश ने हाथ जोड़कर विकेट सेलिब्रेट किया 14वें ओवर में राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाज यश राज पुंज ने विकेट लेने के बाद अनोखे अंदाज में जश्न मनाया। उन्होंने ओवर की आखिरी गेंद पर लेग-ब्रेक डालकर पंजाब किंग्स के प्रभसिमरन सिंह को फंसाया। विकेट लेने के बाद उन्होंने अपनी आंखे बंद कर, हाथ जोड़कर भगवान को शुक्रिया कहा। यश राज पुंज ने मैच में 2 विकेट चटकाए। 4. स्टोयनिस ने बैक टू बैक सिक्स लगा फिफ्टी पूरी की पंजाब किंग्स की पारी के आखिरी ओवर में मार्कस स्टोइनिस ने लगातार दो सिक्स लगाकर 20 बॉल पर फिफ्टी पूरी की। राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाज बृजेश शर्मा ने चौथी गेंद हाई फुल टॉस डाली, जिसे स्टोइनिस ने डीप मिडविकेट की ओर स्टैंड में पहुंचा दिया। स्टोइनिस ने ओवर में तीन चौके और 2 छक्के मारे। मार्क स्टोइनिस ने 20 गेंद पर फिफ्टी लगाई। 5. वैभव ने पहले ओवर में ही लगातार 3 बाउंड्री लगाई राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी ने रन चेज की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में की। उन्होंने अर्शदीप सिंह के पहले ओवर में ही लगातार 3 बाउंड्री लगाई। वैभव ने चौथी गेंद को डीप स्क्वायर लेग पर छक्का जड़ा, पांचवी गेंद को डीप बैक्वर्ड स्क्वायर लेग पर चौके के लिए भेजा, फिर आखिरी गेंद पर कट शॉट खेलकर चार रन बटोरे। वैभव सूर्यवंशी ने अर्शदीप सिंह की गेंद पर बाउंड्री की हैट्रिक लगाई। 6. 17 गेंद बाद जायसवाल ने चौका लगाया वैभव के आउट होने के बाद राजस्थान रॉयल्स की पारी पर ब्रेक लगा। 7वें ओवर में 6 रन, जबकि 8वें ओवर में सिर्फ 5 रन बने। लगातार 17 गेंद तक कोई बाउंड्री नहीं लगी। आखिरकार 9वें ओवर की आखिरी गेंद पर यशस्वी जायसवाल ने हरप्रीत बरार की गेंद पर चौका जड़ा। जायसवाल ने बरार की गेंद पर चौका लगा बाउंड्री का सूखा खत्म किया। 7. डोनोवन फरेरा ने 105 मीटर का छक्का लगाया राजस्थान रॉयल्स की पारी के 19वें ओवर में डोनोवन फरेरा ने

Punjab Kings vs Rajasthan Royals IPL 2026

Punjab Kings vs Rajasthan Royals IPL 2026

पटना13 मिनट पहले कॉपी लिंक IPL 2026 के आज के मैच में पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स की टीमें आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला न्यू चंडीगढ़ स्थित महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आज शाम साढ़े 7 बजे से खेला जाएगा। पंजाब किंग्स ने अब तक खेले गए 7 मुकाबलों में से 6 में शानदार जीत दर्ज की है, जबकि एक मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया था। पंजाब की सफलता का सबसे बड़ा कारण उसका संतुलित दल रहा है, जिसमें बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों ने मिलकर टीम को जीत दिलाई है। दूसरी ओर राजस्थान रॉयल्स ने भी इस सत्र में शानदार खेल का प्रदर्शन किया है। टीम ने अबतक 8 मुकाबलों में से 5 में जीत दर्ज की है, जबकि 3 में हार का सामना करना पड़ा है। इस सीजन वैभव सूर्यवंशी अब तक सबसे ज्यादा 32 छक्के लगा चुके हैं। राजस्थान रॉयल्स ने 8 मुकाबलों में 5 जीत दर्ज की राजस्थान की टीम की सबसे बड़ी ताकत उसकी संतुलित संरचना है। इस टीम ने कई मुकाबलों में दबाव की स्थिति से वापसी करते हुए जीत हासिल की है, जो उसकी मानसिक मजबूती को दर्शाता है। यही कारण है कि राजस्थान किसी भी परिस्थिति में मैच का रुख पलटने की क्षमता रखती है। आमने-सामने के मुकाबलों में राजस्थान का दबदबा यदि दोनों टीमों के बीच अब तक खेले गए मुकाबलों के आंकड़ों पर नजर डालें, तो राजस्थान रॉयल्स का पलड़ा भारी नजर आता है। दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 30 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें राजस्थान ने 17 जीते हैं। वहीं पंजाब किंग्स को 12 मुकाबलों में सफलता मिली है, जबकि एक मुकाबला बराबरी पर समाप्त हुआ है। हालांकि, न्यू चंडीगढ़ के इस मैदान पर खेले गए दोनों मुकाबलों में पंजाब ने जीत हासिल की है, जिससे उसे घरेलू परिस्थितियों का लाभ मिल सकता है और आत्मविश्वास भी बढ़ा हुआ रहेगा। वैभव सूर्यवंशी का तूफानी प्रदर्शन राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस सत्र में सबसे बड़े आकर्षण बनकर उभरे हैं। उन्होंने अब तक खेले गए 8 मुकाबलों में 234.86 की बेहद आक्रामक प्रहार दर से कुल 357 रन वैभव सूर्यवंशी इस सत्र में अब तक 32 छक्के लगा चुके हैं, जो किसी भी बल्लेबाज द्वारा लगाए गए सबसे अधिक छक्के हैं। उनका आक्रामक अंदाज राजस्थान को तेज शुरुआत दिलाने में बेहद महत्वपूर्ण साबित हो रहा है। 36 गेंदों में शतक, इतिहास में दर्ज हुई पारी पिछले मुकाबले में हैदराबाद के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी ने जो प्रदर्शन किया, वह लंबे समय तक याद रखा जाएगा। उन्होंने मात्र 36 गेंदों में 103 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 12 छक्के और 5 चौके शामिल थे। इस शानदार शतक के साथ वे इस प्रतियोगिता के इतिहास में तीसरे सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। उनकी इस पारी ने न केवल मैच का रुख बदल दिया, बल्कि उन्हें देश-विदेश में नई पहचान भी दिलाई। पैट कमिंस भी हुए मुरीद ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज पैट कमिंस भी वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी से बेहद प्रभावित नजर आए। उन्होंने इस युवा खिलाड़ी की खुलकर प्रशंसा की और उन्हें अपना नया पसंदीदा खिलाड़ी बताया। इतनी कम उम्र में इस तरह की निडर और आक्रामक बल्लेबाजी करना अपने आप में बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। ‘आज सिर्फ छक्का मारेंगे’-मैदान पर कर दिखाया मैच के बाद सामने आए एक वीडियो में वैभव सूर्यवंशी ने बताया कि टॉस के बाद यशस्वी जायसवाल ने उनसे कहा था कि आज तेज गति से बल्लेबाजी करनी है। इस पर वैभव ने हंसते हुए जवाब दिया-“आज सिर्फ छक्का मारेंगे”, और उन्होंने मैदान पर ठीक वैसा ही प्रदर्शन कर दिखाया। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

लखनऊ की हार पर ऋषभ पंत के बयान से विवाद:शॉन पोलाक बोले- कप्तान मैनेजमेंट पर दोष मढ़ रहे हैं; 'टू मेनी माइंड्स' पर बहस

लखनऊ की हार पर ऋषभ पंत के बयान से विवाद:शॉन पोलाक बोले- कप्तान मैनेजमेंट पर दोष मढ़ रहे हैं; 'टू मेनी माइंड्स' पर बहस

KKR के खिलाफ सुपर ओवर में हार के बाद LSG कप्तान ऋषभ पंत के बयान से चर्चा शुरू हुई। पंत ने कहा था कि मैदान पर ज्यादा राय मिलने से फैसले लेना मुश्किल होता है। साउथ अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर शॉन पोलक ने कहा कि कप्तान ऐसा कहकर परोक्ष रूप से मैनेजमेंट पर उंगली उठा रहे हैं। मैनेजमेंट को दोषी दे रहे हैं शॉन पोलक ने एक क्रिकेट वेबसाइट से कहा कि कप्तान का ऐसा बयान सही संकेत नहीं है। पोलक के मुताबिक, ‘पंत मूल रूप से यह कह रहे हैं कि बहुत सारे लोग उन्हें जानकारी दे रहे हैं और वे एक तरह से अपने मैनेजमेंट ग्रुप को दोषी ठहरा रहे हैं।’ उन्होंने जोड़ा कि बाहर से समझना मुश्किल है कि ड्रेसिंग रूम में आखिरी फैसला किसका होता है या कौन पंत के साथ रणनीति तय करता है। दो फैसलों पर उठे सवाल, जिनसे मैच हाथ से निकला मैच में पंत के दो फैसलों की आलोचना हो रही है। आखिरी ओवर में मोहम्मद शमी ने छक्का लगाकर मैच टाई कराया, लेकिन उससे पहले दिग्विजय राठी को ओवर देना भारी पड़ा, जहां रिंकू सिंह ने चार छक्के जड़े थे। दूसरा सवाल सुपर ओवर में निकोलस पूरन को भेजने पर उठा। KKR के सुनील नरेन ने गेंदबाजी कर टीम को जीत दिलाई। इन्हीं के बीच पंत ने कहा था कि ज्यादा दिमाग होने से मैदान पर चीजें आसान नहीं रहतीं।’ पंत बोले- हर खिलाड़ी को जिम्मेदारी लेनी होगी, बाहर जवाब ढूंढना बंद करें हार के बाद प्रेजेंटेशन सेरेमनी में पंत ने टीम को एकजुट रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा,’हमें एक छोटे ब्रेक और रिफ्रेश होने की जरूरत है। दबाव हमेशा रहेगा, लेकिन हमें जवाब बाहर के बजाय अपने अंदर ढूंढने होंगे। चीजों को सरल रखना जरूरी है। हार के लिए किसी एक या दो खिलाड़ी को नहीं, बल्कि पूरी यूनिट को जिम्मेदारी लेनी होगी।’ उन्होंने माना कि टीम को दबाव में बेहतर प्रदर्शन के लिए मानसिक रूप से तैयार होना होगा। ब्रेक के बाद वापसी की उम्मीद, टीम को रीसेट करने की जरूरत लखनऊ टीम अब छोटे ब्रेक पर जा रही है। पोलक के अनुसार, इस दौरान टीम को तय करना होगा कि मैदान पर कप्तान की भूमिका और मैनेजमेंट का हस्तक्षेप कितना होगा। फिलहाल अंक तालिका में स्थिति चुनौतीपूर्ण है और अगले मैचों के लिए निर्णय प्रक्रिया सुधारनी होगी। —————————— स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… कोहली IPL में 9 हजार रन बनाने वाले पहले बैटर:दिल्ली का पावरप्ले में सबसे कम स्कोर; बेंगलुरु ने 81 बॉल रहते मैच जीता; मोमेंट्स-रिकॉर्डस रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने IPL 2026 के 39वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स को 9 विकेट से हरा दिया। सोमवार को अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में दिल्ली की बल्लेबाजी फ्लॉप रही। टीम ने पावरप्ले का सबसे कम स्कोर बनाया। दिल्ली की पारी 75 रन पर ढेर हो गई। जवाब ने बेंगलुरु ने 81 गेंद रहते टारगेट हासिल कर लिया। 23 रन बनाकर नाबाद रहने वाले विराट कोहली IPL इतिहास में 9 हजार रन पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज बन गए। पूरी खबर

लखनऊ की हार पर ऋषभ पंत के बयान से विवाद:शॉन पोलाक बोले- कप्तान मैनेजमेंट पर दोष मढ़ रहे हैं; 'टू मेनी माइंड्स' पर बहस

लखनऊ की हार पर ऋषभ पंत के बयान से विवाद:शॉन पोलाक बोले- कप्तान मैनेजमेंट पर दोष मढ़ रहे हैं; 'टू मेनी माइंड्स' पर बहस

KKR के खिलाफ सुपर ओवर में हार के बाद LSG कप्तान ऋषभ पंत के बयान से चर्चा शुरू हुई। पंत ने कहा था कि मैदान पर ज्यादा राय मिलने से फैसले लेना मुश्किल होता है। साउथ अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर शॉन पोलक ने कहा कि कप्तान ऐसा कहकर परोक्ष रूप से मैनेजमेंट पर उंगली उठा रहे हैं। मैनेजमेंट को दोषी दे रहे हैं शॉन पोलक ने एक क्रिकेट वेबसाइट से कहा कि कप्तान का ऐसा बयान सही संकेत नहीं है। पोलक के मुताबिक, ‘पंत मूल रूप से यह कह रहे हैं कि बहुत सारे लोग उन्हें जानकारी दे रहे हैं और वे एक तरह से अपने मैनेजमेंट ग्रुप को दोषी ठहरा रहे हैं।’ उन्होंने जोड़ा कि बाहर से समझना मुश्किल है कि ड्रेसिंग रूम में आखिरी फैसला किसका होता है या कौन पंत के साथ रणनीति तय करता है। दो फैसलों पर उठे सवाल, जिनसे मैच हाथ से निकला मैच में पंत के दो फैसलों की आलोचना हो रही है। आखिरी ओवर में मोहम्मद शमी ने छक्का लगाकर मैच टाई कराया, लेकिन उससे पहले दिग्विजय राठी को ओवर देना भारी पड़ा, जहां रिंकू सिंह ने चार छक्के जड़े थे। दूसरा सवाल सुपर ओवर में निकोलस पूरन को भेजने पर उठा। KKR के सुनील नरेन ने गेंदबाजी कर टीम को जीत दिलाई। इन्हीं के बीच पंत ने कहा था कि ज्यादा दिमाग होने से मैदान पर चीजें आसान नहीं रहतीं।’ पंत बोले- हर खिलाड़ी को जिम्मेदारी लेनी होगी, बाहर जवाब ढूंढना बंद करें हार के बाद प्रेजेंटेशन सेरेमनी में पंत ने टीम को एकजुट रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा,’हमें एक छोटे ब्रेक और रिफ्रेश होने की जरूरत है। दबाव हमेशा रहेगा, लेकिन हमें जवाब बाहर के बजाय अपने अंदर ढूंढने होंगे। चीजों को सरल रखना जरूरी है। हार के लिए किसी एक या दो खिलाड़ी को नहीं, बल्कि पूरी यूनिट को जिम्मेदारी लेनी होगी।’ उन्होंने माना कि टीम को दबाव में बेहतर प्रदर्शन के लिए मानसिक रूप से तैयार होना होगा। ब्रेक के बाद वापसी की उम्मीद, टीम को रीसेट करने की जरूरत लखनऊ टीम अब छोटे ब्रेक पर जा रही है। पोलक के अनुसार, इस दौरान टीम को तय करना होगा कि मैदान पर कप्तान की भूमिका और मैनेजमेंट का हस्तक्षेप कितना होगा। फिलहाल अंक तालिका में स्थिति चुनौतीपूर्ण है और अगले मैचों के लिए निर्णय प्रक्रिया सुधारनी होगी। —————————— स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… कोहली IPL में 9 हजार रन बनाने वाले पहले बैटर:दिल्ली का पावरप्ले में सबसे कम स्कोर; बेंगलुरु ने 81 बॉल रहते मैच जीता; मोमेंट्स-रिकॉर्डस रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने IPL 2026 के 39वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स को 9 विकेट से हरा दिया। सोमवार को अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में दिल्ली की बल्लेबाजी फ्लॉप रही। टीम ने पावरप्ले का सबसे कम स्कोर बनाया। दिल्ली की पारी 75 रन पर ढेर हो गई। जवाब ने बेंगलुरु ने 81 गेंद रहते टारगेट हासिल कर लिया। 23 रन बनाकर नाबाद रहने वाले विराट कोहली IPL इतिहास में 9 हजार रन पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज बन गए। पूरी खबर

PM Shehbaz Sharif Approves PSL Playoffs Entry; Advises Fuel Saving

PM Shehbaz Sharif Approves PSL Playoffs Entry; Advises Fuel Saving

Hindi News Sports PM Shehbaz Sharif Approves PSL Playoffs Entry; Advises Fuel Saving 5 मिनट पहले कॉपी लिंक “पिछले महीने PSL बिना दर्शकों के शुरू हुई, क्योंकि ईंधन महंगा होने के कारण लोगों को घर पर रहने की सलाह दी गई थी। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 के अंतिम चरणों के लिए स्टेडियम में दर्शकों को आने की अनुमति दे दी है। सोमवार के फैसले के तहत अब फैंस PSL के तीन प्ले-ऑफ मैचों और फाइनल का लुत्फ उठा सकेंगे। पहले सरकार ने केवल 3 मई को लाहौर में होने वाले फाइनल के लिए अनुमति दी थी, लेकिन फ्रेंचाइजी मालिकों की मांग पर अब पूरे प्ले-ऑफ राउंड के लिए मंजूरी दी गई है। ईरान युद्ध के चलते मैच बंद दरवाजों के पीछे हो रहे थे इस साल पाकिस्तान का यह सबसे बड़ा स्पोर्ट्स टूर्नामेंट पिछले महीने ‘बंद दरवाजों’ के पीछे शुरू हुआ था। ईरान युद्ध के कारण ईंधन (Fuel) की कीमतें बढ़ रही थीं, इसलिए सरकार ने जनता से घरों में रहने और कम यात्रा की अपील की थी। इसी अभियान में PCB ने दर्शकों के स्टेडियम आने पर पाबंदी लगाई थी ताकि गाड़ियों का इस्तेमाल कम हो। गृह मंत्री और PCB चेयरमैन मोहसिन नकवी ने घोषणा की पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चेयरमैन मोहसिन नकवी, जो आंतरिक मामलों के मंत्री भी हैं, ने इस्लामाबाद में प्रधानमंत्री शरीफ से मुलाकात के बाद यह जानकारी दी। नकवी ने ‘X’ पर कहा कि प्रधानमंत्री चाहते हैं कि फैंस मैच देखने आएं, लेकिन राष्ट्रीय बचत अभियान के तहत सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें या ईंधन की खपत कम रखें। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चेयरमैन मोहसिन नकवी, जो आंतरिक मामलों के मंत्री भी हैं, ने इस्लामाबाद में प्रधानमंत्री शरीफ से मुलाकात के बाद यह जानकारी दी। नकवी ने ‘X’ पर कहा कि प्रधानमंत्री चाहते हैं कि फैंस मैच देखने आएं, लेकिन राष्ट्रीय बचत अभियान के तहत सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें या ईंधन की खपत कम रखें। खर्च कम करने के लिए 6 के बजाय 2 वेन्यू पर लीग हो रही है आर्थिक चुनौतियों के कारण PCB ने इस बार PSL के वेन्यू घटाए थे। पहले टूर्नामेंट 6 शहरों में होना था, जिसे घटाकर लाहौर और कराची तक सीमित किया गया। सरकार का तर्क था कि जब जनता से घर से काम करने और बिजली-ईंधन बचाने को कहा जा रहा है, तो रोज 30 हजार लोगों का स्टेडियम पहुंचना सही नहीं होगा। अब हालात की समीक्षा के बाद पाबंदियां हटा दी गई हैं। इस्लामाबाद यूनाइटेड ने पहला PSL जीत था। —————————— स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… कोहली IPL में 9 हजार रन बनाने वाले पहले बैटर:दिल्ली का पावरप्ले में सबसे कम स्कोर; बेंगलुरु ने 81 बॉल रहते मैच जीता; मोमेंट्स-रिकॉर्डस रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने IPL 2026 के 39वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स को 9 विकेट से हरा दिया। सोमवार को अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में दिल्ली की बल्लेबाजी फ्लॉप रही। टीम ने पावरप्ले का सबसे कम स्कोर बनाया। दिल्ली की पारी 75 रन पर ढेर हो गई। जवाब ने बेंगलुरु ने 81 गेंद रहते टारगेट हासिल कर लिया। 23 रन बनाकर नाबाद रहने वाले विराट कोहली IPL इतिहास में 9 हजार रन पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज बन गए। पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…