Friday, 31 Jul 2026 | 11:20 PM

Trending :

EXCLUSIVE

IPL में आज दिल्ली vs चेन्नई:धोनी के बिना खेल रही CSK तीनों मैच हारी, कप्तान अक्षर DC को 2 जीत दिला चुके

IPL में आज दिल्ली vs चेन्नई:धोनी के बिना खेल रही CSK तीनों मैच हारी, कप्तान अक्षर DC को 2 जीत दिला चुके

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन में आज 2 मैच खेले जाएंगे। दिन का दूसरा मैच चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच चेपॉक स्टेडियम में होगा। मुकाबला शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा, जिसका टॉस 7 बजे होगा। CSK की टीम आज भी पूर्व कप्तान एमएस धोनी के बिना मैदान में उतरेगी, टीम 3 मैच हार चुकी है। वहीं अक्षर पटेल की कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स 2 मैच जीत चुकी है, टीम को इकलौती हार पिछले मुकाबले में गुजरात के खिलाफ मिली। दिन का पहला मैच पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा। PBKS ने एक भी मुकाबला नहीं गंवाया है, वहीं SRH को 2 हार मिल चुकी है। चेपॉक में होम टीम आगे चेन्नई और दिल्ली के बीच 31 IPL मैच खेले गए। 19 में CSK और 12 में DC को जीत मिली। चेपॉक स्टेडियम में होम टीम चेन्नई का रिकॉर्ड बहुत अच्छा है। टीम ने दिल्ली को 10 में से 7 मैच हराए हैं, वहीं DC 3 मैच ही जीत सकी। इस सीजन चेन्नई एक मैच भी नहीं जीत सकी है। टीम RCB, PBKS और RR के खिलाफ हार चुकी है। वहीं दिल्ली ने इकलौता मैच GT के खिलाफ गंवाया, टीम ने LSG और MI को 1-1 मैच हराया है। CSK की बैटिंग बुरी तरह फ्लॉप चेन्नई की टीम आज भी धोनी के बगैर उतरेगी, लेकिन साउथ अफ्रीका के डेवाल्ड ब्रेविस वापसी कर सकते हैं। टीम की बैटिंग टूर्नामेंट में फ्लॉप रही, एक भी बैटर 3 मैचों में 100 रन नहीं बना सका। बॉलिंग भी काम नहीं आ पाई, RCB ने टीम के खिलाफ 20 ओवर में 250 रन बना दिए थे। टीम पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है। DC की टीम बैलेंस्ड दिल्ली की टीम इस सीजन बैलेंस नजर आई। टीम ने लखनऊ और मुंबई को शुरुआती 2 मैच 6-6 विकेट से हराए। हर बार समीर रिजवी इम्पैक्ट प्लेयर बनकर आए और टीम को जीत दिलाई। GT के खिलाफ तीसरे मुकाबले में रिजवी खाता भी नहीं खोल सके। टीम ने यह मुकाबला 1 रन के करीबी अंतर से गंवा दिया। 2 जीत के साथ दिल्ली चौथे नंबर पर है। चेपॉक की पिच बैटिंग के लिए फायदेमंद चेपॉक स्टेडियम की पिच पहले स्पिन फ्रेंडली हुआ करती थी, लेकिन पिछले कुछ सालों से यहां बल्लेबाजों को रन बनाने में आसानी होती आई है। ओस के कारण चेज करना आसान होता है, इसलिए टीमें टॉस जीतकर बॉलिंग चुनेगी। इस सीजन पहले मुकाबले में पंजाब ने यहां होम टीम के खिलाफ 210 रन का टारगेट चेज कर लिया था। बारिश नहीं होगी चेन्नई में आज बारिश की कोई संभावना नहीं है। दिन में 33 डिग्री सेल्सियस तक टेम्परेचर जा सकता है, लेकिन मैच के दौरान टेम्परेचर 28 से 31 डिग्री के बीच रहेगा। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12 CSK: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड, आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा/डेवाल्ड ब्रेविस, प्रशांत वीर/अकील हुसैन, जैमी ओवरटन, खलील अहमद, अंशुल कम्बोज, मैट हेनरी, नूर अहमद। DC: केएल राहुल (विकेटकीपर), पाथुम निसांका, नीतीश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), विपराज निगम, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, थंगारसु नटराजन, मुकेश कुमार। —————————————— स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… वैभव की सिक्स से फिफ्टी, 15 बॉल पर अर्धशतक:RCB ने 37वीं बार 200+ स्कोर बनाया, बिश्नोई की बॉल पर कोहली बोल्ड; मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स राजस्थान रॉयल्स ने IPL में लगातार चौथी जीत दर्ज की। टीम ने शुक्रवार को डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हरा दिया। गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रोचक मोमेंट्स देखने को मिले। पूरी खबर IPL में आज पहला मैच PBKS vs SRH:हैदराबाद ने पंजाब के खिलाफ पिछले 4 मैच जीते, किंग्स ने आखिरी जीत 2023 में दर्ज की IPL में आज दो मैच खेले जाएंगे। दिन का पहला मैच पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा। मुकाबला PBKS के घरेलू मैच न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम में शाम 3:30 बजे से खेला जाएगा। जबकि टॉस शाम 3:00 बजे होगा। पूरी खबर

Mukul Choudhary on Dhonis Helicopter Shot & KKR Sixes

Mukul Choudhary on Dhonis Helicopter Shot & KKR Sixes

स्पोर्ट्स डेस्क10 मिनट पहले कॉपी लिंक मुकुल चौधरी ने KKR के खिलाफ अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई। लखनऊ सुपर जायंट्स के बल्लेबाज मुकुल चौधरी ने कहा कि वे खुद को एमएस धोनी जैसा फिनिशर बनाना चाहते हैं। जियोहॉटस्टार से बातचीत में उन्होंने बताया कि धोनी का हेलिकॉप्टर शॉट उनका पसंदीदा है। 2011 वर्ल्ड कप में धोनी की कप्तानी और फिनिशिंग उन्हें प्रेरित करती है। मुकुल चौधरी ने कोलकाता के खिलाफ हेलिकॉप्टर शॉट लगाया। ‘पिता खुद क्रिकेटर बनना चाहते थे’ मुकुल के पिता खुद क्रिकेट खेलना चाहते थे, लेकिन हालात ऐसे नहीं थे कि वे पेशेवर खिलाड़ी बन पाते। इसलिए उन्होंने शादी से पहले तय कर लिया था कि उनका बेटा क्रिकेट खेलेगा। राजस्थान एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस की तैयारी छोड़ी मुकुल ने बताया कि बचपन में परिवार की हालत कमजोर थी और उन्हें क्रिकेट एकेडमी में दाखिला दिलाना आसान नहीं था। उस समय उनके पिता कॉलेज में पढ़ाते थे और राजस्थान एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस (RAS) की तैयारी कर रहे थे। ऐसे में मुकुल के पिता को फैसला लेना पड़ा- RAS की तैयारी जारी रखें या बेटे को क्रिकेट में आगे बढ़ाएं। उन्होंने तैयारी छोड़ दी, प्रॉपर्टी का काम शुरू किया और पैसे जुटाकर मुकुल को 12 साल की उम्र में सीकर की SBS क्रिकेट एकेडमी में दाखिला दिलाया। जन्मदिन के दिन क्रिकेट की शुरुआत की एकेडमी तक पहुंचना आसान नहीं था। 2015 में मुकुल जन्मदिन पर अपने पिता के साथ चूरू, झुंझुनूं और सीकर में एकेडमी तलाशने निकले थे। इसी दौरान उन्हें सीकर में नई SBS क्रिकेट एकेडमी मिली और वहीं से उनका सफर शुरू हुआ। इससे पहले टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में मुकुल के पिता ने बताया था कि बेटे के लिए उन्होंने घर बेच दिया और कर्ज लिया। मुकुल चौधरी ने 27 बॉल पर 54 रन की पारी खेली। अंडर-23 से चमके, सबसे ज्यादा रन बनाए मुकुल के परिवार में कोई क्रिकेट बैकग्राउंड नहीं था, इसलिए उन्हें शुरुआत में खेल की ज्यादा जानकारी नहीं थी। लेकिन मेहनत और पिता के समर्थन ने उन्हें आगे बढ़ाया। अंडर-23 लिस्ट-ए ट्रॉफी 2025-26 में मुकुल चौधरी सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे। उन्होंने 617 रन बनाए, जिसमें दो शतक और चार अर्धशतक शामिल थे। इसी प्रदर्शन के दम पर उन्हें IPL में लखनऊ सुपर जायंट्स ने 2.60 करोड़ रुपए में खरीदा। यह उनकी बेस प्राइस से 13 गुना ज्यादा था। धोनी को क्रेडिट दिया मुकुल ने अपने प्रदर्शन को पिता और अपने आदर्श एमएस धोनी को समर्पित किया। गुरुवार को लखनऊ ने IPL-2026 में मुकुल की फिफ्टी की बदौलत लगातार दूसरी जीत हासिल की। टीम ने कोलकाता को 3 विकेट से हराया। LSG को आखिरी 18 बॉल पर 43 रन चाहिए थे और 7 विकेट गिर चुके थे। ऐसे में मुकुल चौधरी ने 27 बॉल पर नाबाद 54 रन बनाकर टीम को हारा हुआ मैच जिता दिया। ———————————————————– मुकुल चौधरी से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… मुकुल ने हेलिकॉप्टर शॉट पर सिक्स लगाया; दिग्वेश के कैच पर विवाद लखनऊ सुपर जायंट्स ने IPL 2026 के 15वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स को 3 विकेट से हराया। ईडन गार्डन्स में कई रोमांचक पल देखने को मिले। मुकुल चौधरी ने हेलिकॉप्टर शॉट पर सिक्स लगाया। दिग्वेश राठी के बाउंड्री कैच पर विवाद हुआ। वहीं स्लोअर बाउंसर पर ऋषभ पंत और निकोलस पूरन आउट हुए। पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Mukesh Choudhary IPL 2026 Heroics

Mukesh Choudhary IPL 2026 Heroics

झुंझुनूं के मुकुल चौधरी ने इंडियन प्रीमियर लीग के अपने तीसरे ही मैच में 27 गेंद पर नाबाद 54 रन बनाकर लखनऊ सुपर जायंट्स को शानदार जीत दिलाई। उनकी यह पारी उस समय आई, जब मैच लखनऊ की पकड़ से दूर जा रहा था। कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ इस पारी के लि . 21 साल के मुकुल चौधरी ने कहा- गुरुवार को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में 182 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए हमारी टीम 16 ओवर में 128 रन पर 7 विकेट खो चुकी थी। मेरा प्लान साफ था कि डिफेंसिव नहीं खेलना है। मैं तय करके आया था कि आक्रामक पारी खेलनी है, तब ही टीम जीत पाएगी और दबाव भी खत्म होगा। आखिरी ओवरों में सात सिक्स लगाकर मैच अपनी टीम की झोली में डाल दिया। बकौल मुकुल, पिता का सपना था कि बेटा होगा तो उसे क्रिकेटर बनाएंगे। आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण क्रिकेट की प्रैक्टिस थोड़ी देर से शुरू हुई। 12 साल की उम्र में पहली बार गेंद और बल्ला पकड़ा था। दिसंबर 2025 में IPL के मिनी ऑक्शन में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने मुकुल को 2.60 करोड़ रुपए में खरीदा था। जबकि उनकी बेस प्राइस 30 लाख रुपए थी। पढ़िए मुकुल चौधरी से खास बातचीत… आक्रामक अप्रोच से जिता पाया मैच मुकुल ने कहा- जिस सिचुएशन में मैं क्रीज पर आया था, तब जानता था कि अगर रुककर खेला तो दबाव और बढ़ेगा, इसलिए शुरुआत से ही गेंदबाजों पर अटैक करने किया। मौके मिलते ही बड़े शॉट खेले। इसी रणनीति के तहत मैदान के चारों ओर छक्के जड़े। मुकुल ने आवेश खान के साथ साझेदारी को भी अहम बताया। दोनों ने मिलकर 8वें विकेट के लिए सिर्फ 24 गेंदों पर 54 रन जोड़े, जिससे दबाव पूरी तरह KKR पर चला गया। मुकुल के मुताबिक, यही आक्रामक अप्रोच और सही टाइम पर लिए गए फैसले मैच का असली टर्निंग पॉइंट बने। पापा की शादी भी नहीं हुई थी, तब से उनका सपना था बेटे को क्रिकेट खिलाएंगे मुकुल ने कहा- जब मेरे पापा की शादी भी नहीं हुई थी, तभी उन्होंने सोच लिया था कि जब मेरा बेटा होगा तो उसे क्रिकेट खिलाऊंगा। यह उनका सपना था। उस समय फैमिली कंडीशन इतनी अच्छी नहीं थी कि बचपन में ही मुझे क्रिकेट शुरू करा सकें, इसलिए मैंने 12-13 साल की उम्र में खेलना शुरू किया। वहां उस समय ज्यादा एकेडमी भी नहीं थीं। सीकर में एक एकेडमी खुली थी, SBS क्रिकेट एकेडमी। मैंने वहां 5-6 साल तक तैयारी की। इसके बाद मैं जयपुर आया, क्योंकि अगर आपको आगे अच्छे लेवल पर खेलना है तो आगे बढ़ना पड़ता है। पिछले चार साल से मैं जयपुर में प्रैक्टिस कर रहा हूं। पिछले साल मुझे लगा कि टी-20 क्रिकेट बहुत तेज हो गया है, इसलिए मुझे मैच खेलने चाहिए। इसके लिए मैं 3-4 महीने गुरुग्राम (हरियाणा) में रहा और दिल्ली में मैच खेले। इससे मुझे टी-20 के फास्ट गेम को समझने में काफी मदद मिली। यही मेरी जर्नी रही है। लो स्कोरिंग मैच की इनिंग से पापा का भरोसा जीता मुकुल ने बताया- मेरे पापा मुझे बताते हैं कि एक मैच था हमारा अंडर-19 का, यूपी के खिलाफ। वो लो स्कोरिंग मैच था, किसी ने खास परफॉर्म नहीं किया था, लेकिन मैंने वहां रन बनाए थे। उस इनिंग को वो आज भी याद करते हैं। वो कहते हैं कि उसी दिन उन्हें ट्रस्ट हो गया था कि मैं लाइफ में कुछ कर सकता हूं। बेस्ट बॉलर बनने का सपना था, अब अटैकिंग बैटर मुकुल का जन्म 6 अगस्त 2004 को झुंझुनूं में हुआ। उनके पिता का नाम दलिप कुमार चौधरी है, जो क्रिकेट के दीवाने हैं। पिता पहले निजी स्कूल में टीचर थे, बाद में रियल एस्टेट के बिजनेस में आए। मुकुल की एक छोटी बहन है। लगभग 10 साल पहले मुकुल ने सीकर में SBS क्रिकेट एकेडमी जॉइन की। यहां पूर्व इंटरनेशनल क्रिकेटर दिनेश मोंगिया कोच रह चुके हैं। तब मुकुल मीडियम फास्ट बॉल करते थे। उनका सपना दुनिया का बेस्ट बॉलर बनना था। मुकुल बताते हैं कि एक मैच में टीम को विकेटकीपर की जरूरत पड़ी तो उन्होंने ग्लव्स पहने और उस दिन से विकेटकीपिंग उनकी जिंदगी बन गई। बाद में वे जयपुर शिफ्ट हो गए और अरावली क्रिकेट एकेडमी में ट्रेनिंग करने लगे। यहां वे राजस्थान के साथी खिलाड़ियों कार्तिक शर्मा और अशोक शर्मा के साथ प्रैक्टिस करते थे। मां ने मुकुल का पूरा साथ दिया। जब मुकुल जयपुर शिफ्ट हुए तो मां बहन के साथ वहां चली गईं, ताकि मुकुल बिना किसी टेंशन के सिर्फ क्रिकेट पर फोकस कर सकें। धोनी हैं मुकुल के आइडल मुकुल का सफर आसान नहीं रहा। छोटे जिले में संसाधनों की कमी और आर्थिक चुनौतियां थीं। पिता ने हरसंभव कोशिश की, लेकिन शुरुआत मुश्किल थी। रणजी डेब्यू (2023 में छत्तीसगढ़ के खिलाफ) में सिर्फ 2 रन बनाए, जिसके बाद सिलेक्शन नहीं मिला। कुछ टी20 मैच भी यादगार नहीं रहे। मुकुल कहते हैं- ‘तब मैं काफी फ्रस्टेट हो गया था, लेकिन परिवार की मदद से टिका रहा। इसके बाद गुरुग्राम में शिफ्ट हो गया था।’ मुकुल क्लीन हिटिंग फिनिशर हैं। एमएस धोनी उनके आइडल हैं।

प्रभसिमरन सिंह बोले- 'इम्पैक्ट प्लेयर' नियम से युवाओं को फायदा:टीम इंडिया में एंट्री के लिए ज्यादा मेहनत करनी होगी

प्रभसिमरन सिंह बोले- 'इम्पैक्ट प्लेयर' नियम से युवाओं को फायदा:टीम इंडिया में एंट्री के लिए ज्यादा मेहनत करनी होगी

IPL में पंजाब किंग्स (PBKS) के ओपनिंग बैटर प्रभसिमरन सिंह ने ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ नियम का समर्थन किया है। जहां कई सीनियर प्लेयर्स इस नियम को खराब बता चुके हैं, वहीं 25 साल के प्रभसिमरन इसे युवाओं के लिए एक बड़े मौके के रूप में देखते हैं। उनका मानना है कि इस नियम की वजह से अब टीमें 250 से ज्यादा का स्कोर आसानी से बना रही हैं। 4 साल बाहर बैठा, अब मौके ज्यादा प्रभसिमरन ने कहा, “एक युवा खिलाड़ी के तौर पर मैं इसे मौका मानता हूं। मुझे IPL में आए 8 साल हो गए हैं, लेकिन शुरुआती 4 साल मुझे मौके नहीं मिले। मैं बाहर बैठकर सोचता था कि टीम में कैसे जगह बनाऊं। ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ की वजह से अब मौके बढ़ गए हैं। हालांकि कुछ लोग इसे पसंद नहीं करते, क्योंकि इससे जोखिम भरा क्रिकेट बढ़ गया है, लेकिन इससे बैटिंग में गहराई आती है।” श्रेयस अय्यर को बताया ‘बेस्ट कैप्टन’ पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ करते हुए प्रभसिमरन ने कहा कि अय्यर ने उन्हें ‘सीनियर प्लेयर’ जैसा सम्मान दिया है। वे खिलाड़ियों को फ्रीडम देते हैं। अगर आप फ्लॉप भी हों, तो वे पास आकर तनाव दूर करते हैं। कोच और कप्तान की ओर से साफ मैसेज है कि पावरप्ले में अटैकिंग खेलना है। अब 170-180 का जमाना गया, अब नजरें 250+ स्कोर पर रहती हैं। अभिषेक शर्मा से ‘हेल्दी कॉम्पिटिशन’ टीम इंडिया में जगह बनाने को लेकर उन्होंने कहा, “कॉम्पिटशन बहुत ज्यादा है। सिर्फ अच्छा करना काफी नहीं है, आपको कुछ ‘एक्स्ट्रा’ करना होगा। मेरे पंजाब के साथी अभिषेक शर्मा भारतीय टीम में खेल रहे हैं, यह मेरे लिए मोटिवेशन है। जब भी मेरा चयन नहीं होता, मैं समझ जाता हूं कि मेरी मेहनत अभी कम है और मुझे और बेहतर करना है।” विकेटकीपर के तौर पर निभा रहे हैं लीडरशिप प्रभसिमरन ने बताया कि वे खुद को टीम के लीडरशिप ग्रुप का हिस्सा मानते हैं। उन्होंने कहा, “विकेट के पीछे से मैच का सबसे अच्छा व्यू मिलता है। जब कप्तान बाउंड्री पर होता है और शोर ज्यादा होता है, तब मैं फील्डिंग एंगल और गेंदबाजों से बातचीत की जिम्मेदारी संभालता हूं। घरेलू क्रिकेट में कप्तानी करने का अनुभव यहां काम आ रहा है।” 1 शतक लगा चुके हैं प्रभसिमरन प्रभसिमरन ने 2019 में पंजाब के लिए IPL डेब्यू किया था। 2022 तक वे 6 मैच ही खेल सके। 2023 में पूरा सीजन खेला और एक शतक लगाकर 358 रन बना दिए। अगले सीजन 334 और पिछले सीजन 549 रन बनाए। तीनों सीजन स्ट्राइक रेट 150 से ज्यादा का रहा। इस सीजन 3 मैचों में 80 रन बना चुके हैं।

हरभजन सिंह ने वैभव सूर्यवंशी को किया सेल्यूट:बुमराह की पहली बॉल पर मारा था छक्का, कहा- मैंने बॉलर को नहीं गेंद को देखा

हरभजन सिंह ने वैभव सूर्यवंशी को किया सेल्यूट:बुमराह की पहली बॉल पर मारा था छक्का, कहा- मैंने बॉलर को नहीं गेंद को देखा

IPL में मुंबई के खिलाफ मैच में राजस्थान के वैभव सूर्यवंशी ने दुनिया के शीर्ष गेंदबाजों में शुमार जसप्रीत बुमराह की पहली गेंद पर छक्का जड़ा था। इसपर अब उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया दी है। वैभव ने कहा कि मैं बस यही कोशिश कर रहा था कि बॉलर को न देखकर बॉल को खेलने का ट्राई करूं। इतने बड़े बॉलर सामने थे तो मैं नर्वस जरूर था, लेकिन मैं खेलने का ट्राई कर रहा था। इसलिए मैंने बुमराह को न देखकर बॉल को देखा।मेरे लिए यह यादगार पल रहेगा कि बुमराह की पहली बॉल पर छक्का मारा था। मुझे यशस्वी जायसवाल ने बोला था कि मारते रहो। वहीं, उनके इस प्रदर्शन पर हरभजन सिंह ने उन्हें सेल्यूट किया। वैभव सूर्यवंशी ने जसप्रीत बुमराह, शार्दुल ठाकुर और ट्रेंट बोल्ट की पहली गेंद पर छक्का जड़ा था। हालांकि उन्हें ट्रेंट बोल्ट के खिलाफ मारे गए सिक्स ज्यादा पसंद आए। हार्दिक ने वैभव को सीने पर हाथ ठोककर शाबाशी दी वैभव की इस धमाकेदार पारी की खूब तारीफ हुई। मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने वैभव सूर्यवंशी से मिलकर उनकी सराहना करते नजर आए। हार्दिक ने वैभव को सीने पर हाथ ठोककर शाबाशी दी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। मैच के बाद उन्होंने कहा, 16 या 17 साल के लड़के को इस तरह निडर होकर खेलते देखना वाकई अद्भुत है। हमारे पास वैभव सूर्यवंशी के लिए कोई खास योजना नहीं थी। वह बिल्कुल ‘आउट ऑफ सिलेबस’ खिलाड़ी निकले और उन्होंने बेहद शानदार खेल दिखाया। तीन दिग्गज गेंदबाजों के पहले बॉल पर मारा था छक्का वैभव सूर्यवंशी ने जसप्रीत बुमराह के ओवर में 2 सिक्स लगाए थे। पहली ही गेंद पर उन्होंने लॉन्ग-ऑन के ऊपर से शानदार सिक्स लगाया था। इसके बाद शॉर्ट गेंद पर पुल शॉट खेलते हुए डीप स्क्वेयर लेग के पार सिक्स लगा दिया। इसके अलावा उन्होंने शार्दुल ठाकुर और ट्रेंट बोल्ट के पहले बॉल पर भी छक्का मारा था। वैभव सूर्यवंशी ने 14 बॉल पर 39 रन बनाया था। वैभव की पारी में 5 छक्के और 1 चौके शामिल हैं।

शुभमन गिल पर 12 लाख का जुर्माना:दिल्ली के खिलाफ स्लो ओवर रेट के कारण मिली सजा, GT ने DC को 1 रन से हराया

शुभमन गिल पर 12 लाख का जुर्माना:दिल्ली के खिलाफ स्लो ओवर रेट के कारण मिली सजा, GT ने DC को 1 रन से हराया

गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल पर IPL 2026 में स्लो ओवर-रेट के कारण 12 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। यह कार्रवाई दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले के बाद की गई। IPL की ओर से जारी मीडिया एडवाइजरी के अनुसार, गुजरात टाइटंस ने मैच के दौरान निर्धारित समय में अपने ओवर पूरे नहीं किए। यह इस सीजन में टीम की पहली गलती थी, इसलिए IPL के कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.22 के तहत गिल पर 12 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया। गुजरात ने दिल्ली को 1 रन से हराया इस मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने रोमांचक जीत दर्ज करते हुए दिल्ली कैपिटल्स को एक रन से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात ने 210 रन बनाए, जिसके जवाब में दिल्ली की टीम 209/8 रन ही बना सकी। गुजरात का अगला मैच लखनऊ से गुजरात टाइटंस की इस सीजन में यह पहली जीत रही। अब टीम का अगला मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स से लखनऊ में रविवार को होगा। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स की टीम शनिवार को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ चेन्नई में खेलेगी। IPL में स्लो ओवर-रेट का नियम क्या है? IPL में हर टीम को तय समय के अंदर अपने 20 ओवर पूरे करने होते हैं। अगर टीम ऐसा नहीं कर पाती, तो उसे स्लो ओवर-रेट माना जाता है और सजा दी जाती है। कैसे तय होता है स्लो ओवर-रेट? एक पारी को आमतौर पर करीब 90 मिनट में पूरा करना होता है। बीच में टाइम-आउट और अन्य ब्रेक को छोड़कर ओवर की गति मॉनिटर की जाती है और मैच रेफरी यह देखते हैं कि टीम निर्धारित समय से पीछे तो नहीं चल रही। बार-बार गलती करने पर सजा बढ़ती है ————————– स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… कुलदीप आखिरी बॉल पर रनआउट:गुजरात की IPL में सबसे छोटी जीत गुजरात टाइटंस ने बुधवार को IPL 2026 में दिल्ली कैपिटल्स को रोमांचक मुकाबले में 1 रन से हरा दिया। अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मैच में आखिरी गेंद पर कुलदीप यादव रनआउट हो गए। डेविड मिलर ने 106 मीटर लंबा सिक्स लगाया। पूरी खबर…

कुलदीप आखिरी बॉल पर रनआउट:गुजरात की IPL में सबसे छोटी जीत, मिलर का 106 मीटर लंबा सिक्स; मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स

कुलदीप आखिरी बॉल पर रनआउट:गुजरात की IPL में सबसे छोटी जीत, मिलर का 106 मीटर लंबा सिक्स; मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स

गुजरात टाइटंस ने बुधवार को IPL 2026 में दिल्ली कैपिटल्स को रोमांचक मुकाबले में 1 रन से हरा दिया। अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मैच में आखिरी गेंद पर कुलदीप यादव रनआउट हो गए। डेविड मिलर ने 106 मीटर लंबा सिक्स लगाया। पढ़िए GT Vs DC मैच के मोमेंट्स और रिकॉर्ड्स… 1. गुजरात की रन के हिसाब सबसे छोटी जीत गुजरात टाइटंस ने रन के हिसाब से सबसे छोटी जीत हासिल की। टीम की जीत एक रन की रही। टीम ने 2024 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 6 रन, 2023 में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 7 रन, 2022 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 8 रन और उसी साल दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 14 रन से जीत दर्ज की थी। 2. बटलर के टी-20 में 600 सिक्स पूरे बटलर के टी-20 में 600 सिक्स पूरे हुए। इस मैच में उन्होंने 5 सिक्स लगाए। सबसे ज्यादा सिक्स के मामले में क्रिस गेल (1056), कीरोन पोलार्ड (982), आंद्रे रसेल (784), निकोलस पूरन (712) उनसे आगे हैं। इसके अलावा बटलर ने एक ही पारी में 14वीं बार 5 या उससे ज्यादा सिक्स भी लगाए। यहां से टॉप-9 मोमेंट्स… 1. सुदर्शन-गिल ने चौके से अपना खाता खोला साई सुदर्शन और कप्तान शुभमन गिल ने चौके से अपना खाता खोला। पहले ओवर की पहली ही बॉल पर सुदर्शन ने पैड्स पर आई गेंद को मिडविकेट के पार खेलकर बाउंड्री हासिल की। इसके बाद सिंगल लेकर उन्होंने गिल को स्ट्राइक दी। गिल ने ओवर की तीसरी बॉल पर ऑफ साइड में शानदार शॉट लगाते हुए चौका जड़ दिया। 2. बटलर का 96 मीटर लंबा सिक्स जोस बटलर ने मुकेश कुमार के ओवर में 3 सिक्स लगाए। 5वें ओवर की पहली दो बॉल पर बटलर ने दो सिक्स लगा दिए। उन्होंने पहली गेंद पर स्कूप शॉट खेला, इसके बाद दूसरी गेंद पर सामने की दिशा में सिक्स लगा दिया। यह सिक्स 96 मीटर लंबा रहा। इसके बाद बटलर ने ओवर की पांचवीं गेंद पर भी सिक्स लगाया। बाद में बटलर 52 रन बनाकर कुलदीप यादव की गेंद पर बोल्ड हो गए। 3. कैच छूटने के बाद गिल ने चौके से फिफ्टी पूरी की 14वें ओवर की दूसरी गेंद पर शुभमन गिल को जीवनदान मिला। अक्षर पटेल की गेंद पर लॉन्ग ऑन पर डेविड मिलर से उनका कैच छूट गया। गिल ने आगे बढ़कर शॉट खेला, लेकिन टाइमिंग सही नहीं रही और गेंद हवा में चली गई। मिलर ने दौड़कर कैच पकड़ने की कोशिश की। लेकिन गेंद सिर्फ उंगलियां में ही लग सकी। इसके बाद गिल ने 14.5 ओवर में लुंगी एनगिडी की गेंद पर चौका लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया और 70 रन बनाकर आउट हुए। 4. वाशिंगटन की सिक्स के साथ डेब्यू IPL फिफ्टी वॉशिंगटन सुंदर ने सिक्स के साथ डेब्यू IPL फिफ्टी पूरी की। 18वें ओवर की पांचवीं गेंद पर टी नटराजन ने फुल टॉस डाली। सुंदर ने झुककर शॉट खेला और गेंद को डीप स्क्वायर लेग के पार सिक्स के लिए भेज दिया। 5. दिल्ली ने पहले ओवर में 3 चौके लगाए पहले ओवर में दिल्ली ने 3 चौके लगाए। पाथुम निसांका ने मोहम्मद सिराज के खिलाफ ओवर की दूसरी, तीसरी और आखिरी गेंद पर शानदार चौके जड़े। उन्होंने कवर और सीधा शॉट खेलकर गेंद को बाउंड्री तक पहुंचाया। 6. राहुल ने लगातार 4 बाउंड्री लगाकर फिफ्टी पूरी की राहुल ने लगातार 4 बाउंड्री लगाकर अपनी 41वीं IPL फिफ्टी पूरी की। 9वें ओवर में प्रसिद्ध कृष्णा के खिलाफ केएल राहुल ने पहले चौका जड़ा, फिर बैक-टू-बैक दो सिक्स लगाए और आखिर में एक और चौका लगाकर सिर्फ 29 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। इस ओवर से कुल 21 रन आए। 7. डेविड मिलर रिटायर हर्ट हुए डेविड मिलर रिटायर हर्ट हुए और बाद में बल्लेबाजी के लिए लौटे। 13वें ओवर की आखिरी गेंद पर मिलर कलाई में चोट लगने के कारण रिटायर हर्ट होकर मैदान से बाहर चले गए, उनकी जगह अक्षर पटेल बल्लेबाजी करने आए। इसके बाद 17वें ओवर की चौथी गेंद पर ट्रिस्टन स्टब्स 7 रन बनाकर साई सुदर्शन के डायरेक्ट थ्रो पर रनआउट हो गए। स्टब्स के आउट होने के बाद मिलर फिर से क्रीज पर बैटिंग के लिए लौटे। 8. मिलर ने 106 मीटर का सिक्स लगाया मिलर ने 106 मीटर लंबा सिक्स लगा दिया। 20वें ओवर की चौथी गेंद पर प्रसिद्ध कृष्णा ने फुल लेंथ गेंद डाली, जिस पर डेविड मिलर ने लॉन्ग-ऑफ के ऊपर से स्टेडियम के बाहर 106 मीटर दूर भेज दिया। 9. कुलदीप आखिरी बॉल पर रनआउट हुए मैच के आखिरी ओवर में दिल्ली को 13 रनों की जरूरत थी। विपराज निगम ने प्रसिद्ध कृष्णा की पहली बॉल पर चौका लगा दिया था। फिर वे दूसरी बॉल पर गिल को कैच थमा बैठे। ओवर की चौथी बॉल पर मिलर ने सिक्स लगाया। लेकिन, 5वीं बॉल पर सिंगल लेने से मना कर दिया और मैच टाई कराने का मौका गंवाया। आखिरी बॉल पर कुलदीप यादव रनआउट हो गए। ———————————————————- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… IPL में आज KKR vs LSG:नाइट राइडर्स को सीजन में पहली जीत तलाश, कोलकाता में बारिश के 90% चांस IPL में आज कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से होगा। मैच KKR के होम ग्राउंड ईडन गार्डन्स स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। मैच का टॉस शाम 7:00 बजे होगा। आज कोलकाता में बारिश की 90% आशंका है। यहां पिछला मैच भी बारिश के कारण रदद रहा थी। पूरी खबर

IPL 2026 New Rule | 16 Players On Field, Movement Restricted

IPL 2026 New Rule | 16 Players On Field, Movement Restricted

स्पोर्ट्स डेस्क1 घंटे पहले कॉपी लिंक IPL 2026 में अब टीमों को 16 से ज्यादा प्लेयर्स को मैदान में लाने की अनुमति नहीं होगी। IPL 2026 के दौरान BCCI ने नया नियम लागू किया है। इसके मुताबिक बेंच पर बैठे खिलाड़ी मैच के दौरान मैदान में नहीं घूम सकेंगे। टीम शीट में शामिल 16 खिलाड़ियों के अलावा किसी को मैदान में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। ड्रिंक्स, बैट या मैसेज देने के लिए सिर्फ वही खिलाड़ी मैदान में जा सकेंगे जो इन 16 में शामिल हैं। हाल ही में यह निर्देश टीम मैनेजमेंट को दिए गए हैं। वजह अभी स्पष्ट नहीं है। एक समय में सिर्फ पांच खिलाड़ी बाउंड्री लाइन के पास घूम सकते हैं। एक टीम में करीब 25 प्लेयर्स होते हैं आमतौर पर IPL टीमों में करीब 25 खिलाड़ी होते हैं। हर मैच के लिए सिर्फ 16 खिलाड़ियों को टीम शीट में नाम दिया जाता है। नए नियम के मुताबिक बाकी खिलाड़ी डगआउट में रहेंगे। उन्हें बाउंड्री लाइन और LED बोर्ड के बीच आने-जाने की अनुमति नहीं होगी। टीम सूत्रों के मुताबिक, हमें हाल ही में निर्देश मिले हैं कि सभी सब्स्टीट्यूट खिलाड़ी मैच के दौरान मैदान में नहीं घूम सकते। उन्हें ड्रिंक्स ले जाने की अनुमति नहीं है। दिल्ली कैपिटल्स ने IPL 2026 के लिए टीम में 25 खिलाड़ी शामिल किए हैं। सब्स्टीट्यूट प्लेयर जर्सी पहनने वालों की संख्या 5 से ज्यादा नहीं यह तय किया गया है कि बिब्स (सब्स्टीट्यूट प्लेयर जर्सी) पहनकर मैदान के किनारे घूमने वाले खिलाड़ियों की संख्या पांच से ज्यादा नहीं होगी। ये खिलाड़ी ड्रिंक्स ले जाने या बाउंड्री से गेंद लौटाने का काम करते हैं। यह नया नियम मैच प्लेइंग कंडीशंस (MPC) के क्लॉज 11.5.2 और 24.1.4 को सख्त करता है। क्लॉज 11.5.2 के अनुसार खिलाड़ियों को ड्रिंक्स देने की अनुमति सीमित समय और शर्तों के साथ होती है। क्लॉज 24.1.4 में कहा गया है कि जो खिलाड़ी मैच में नहीं खेल रहे हैं और सब्स्टीट्यूट फील्डर नहीं हैं, उन्हें मैदान के आसपास रहते समय टीम का ट्रेनिंग बिब पहनना जरूरी है। IPL में बिब्स (सब्स्टीट्यूट प्लेयर जर्सी) पहनकर 5 ही प्लेयर्स मैदान पर जा सकेंगे। 13 मैच खेले जा चुके अब तक IPL 2026 के 74 में से 13 मैच खेले जा चुके हैं। 14वां मैच आज दिल्ली में दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा है। यह जानकारी क्रिकबज की रिपोर्ट में सामने आई है। नया नियम क्यों लाया गया BCCI ने आधिकारिक वजह साफ नहीं की। टीम मैनेजमेंट और एक्सपर्ट्स इसे तीन कारणों से जोड़ रहे हैं- 1. मैच की स्पीड बढ़ाना: बार-बार ड्रिंक्स/मैसेज देने से खेल धीमा हो रहा था। 2. अनफेयर एडवांटेज रोकना: बाहर बैठे खिलाड़ी लगातार कोचिंग/रणनीति पहुंचा रहे थे। 3. सिक्योरिटी और कंट्रोल: बाउंड्री लाइन के पास भीड़ कम कर बेहतर मॉनिटरिंग। IPL में पहले भी हुए ऐसे बदलाव IPL में पहले भी ऐसे बदलाव हुए हैं। छोटे नियम बदलाव बड़े असर डाल चुके हैं। इसमें 2023 में लाया गया इम्पैक्ट प्लेयर रूल, कप्तानों पर स्लो ओवर पेनल्टी, नो-बॉल और वाइड पर DRS शामिल हैं। ——————— IPL से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… DC Vs GT मैच- गुजरात ने पहला विकेट गंवाया IPL 2026 का 14वां मैच में दिल्ली कैपिटल्स ओर गुजरात टाइटंस के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। दिल्ली ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है। पढ़ें पूरी खबर… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

वैभव ने बुमराह की पहली बॉल पर सिक्स लगाया:यशस्वी के IPL में 100 सिक्स पूरे, राजस्थान की दूसरी फास्टेस्ट टीम फिफ्टी; मोमेंट्स-रिकार्ड्स

वैभव ने बुमराह की पहली बॉल पर सिक्स लगाया:यशस्वी के IPL में 100 सिक्स पूरे, राजस्थान की दूसरी फास्टेस्ट टीम फिफ्टी; मोमेंट्स-रिकार्ड्स

राजस्थान रॉयल्स ने IPL 2026 के 13वें मैच में मुंबई इंडियंस को 27 रन से हरा दिया। मंगलवार देर रात गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में रोचक मोमेंट्स और रिकॉर्ड्स देखने को मिले। बारिश की वजह से मैच देरी से शुरू हुआ। वैभव सूर्यवंशी ने जसप्रीत बुमराह की पहली ही गेंद पर सिक्स लगा दिया। वहीं यशस्वी जायसवाल ने IPL में अपने 100 सिक्स पूरे किए। राजस्थान ने महज 2.4 ओवर में 50 रन बनाकर IPL इतिहास की दूसरी सबसे तेज टीम फिफ्टी लगाई। पढ़िए RR Vs MI मैच के टॉप मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स… 1. राजस्थान ने अपने रिकॉर्ड की बराबरी की राजस्थान रॉयल्स ने अपनी ही सबसे तेज टीम फिफ्टी रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। टीम ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 2.4 ओवर में 50 रन पूरे किए। इससे पहले भी राजस्थान ने 2023 में 2.4 ओवर में ही कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ फिफ्टी लगाई थी। सबसे तेज टीम फिफ्टी का रिकॉर्ड रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के नाम है, जिन्होंने 2011 में कोच्चि टस्कर्स केरल के खिलाफ 2.3 ओवर में 50 रन बनाए थे। 2. वैभव 19 या उससे कम उम्र में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बैटर वैभव सूर्यवंशी 19 साल या उससे कम उम्र में IPL में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने 10 पारियों में 35 सिक्स लगाए हैं। इस मामले में उन्होंने ऋषभ पंत (30) और ईशान किशन (30) को पीछे छोड़ा। 3. यशस्वी के IPL में 100 सिक्स पूरे यशस्वी जायसवाल ने IPL में अपने 100 सिक्स पूरे किए। वे राजस्थान रॉयल्स के लिए 100 या उससे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। इस मामले में संजू सैमसन (192) टॉप पर हैं, जबकि जोस बटलर (135) और शेन वॉटसन (109) उनसे आगे हैं। यहां से खास टॉप-5 मोमेंट्स… 1. बारिश की वजह से मैच 2 घंटे 40 मिनट देरी से शुरू हुआ गुवाहाटी में बारिश ने खेल बिगाड़ दिया। MI और RR का मुकाबला तय समय से 2 घंटे 40 मिनट देरी से शुरू हुआ। मौसम की वजह से ओवर घटाकर मैच 11-11 ओवर का किया गया। 2. यशस्वी ने पहले ओवर में 5 बाउंड्री लगाई यशस्वी जायसवाल ने पहले ओवर में 4 चौके और एक सिक्स लगा दिया। उन्होंने दीपक चाहर के खिलाफ 22 रन बटोरे। इस ओवर में जायसवाल ने पहली ही गेंद पर चौका लगा दिया। उन्होंने दूसरी गेंद पर सिक्स जड़ा और फिर तीसरी व चौथी गेंद पर लगातार बाउंड्री लगाईं। ओवर की आखिरी गेंद पर भी चौका लगा दिया। 3. वैभव ने बुमराह की पहली बॉल पर सिक्स लगाया वैभव सूर्यवंशी ने जसप्रीत बुमराह के ओवर में 2 सिक्स लगाए। पहली ही गेंद पर उन्होंने लॉन्ग-ऑन के ऊपर से शानदार सिक्स लगाया। इसके बाद शॉर्ट गेंद पर पुल शॉट खेलते हुए डीप स्क्वेयर लेग के पार सिक्स लगा दिया। 4. यशस्वी की चौके से 17वीं IPL फिफ्टी यशस्वी जायसवाल ने चौके के साथ अपनी 17वीं IPL फिफ्टी पूरी की। उन्होंने हार्दिक पंड्या की गेंद को कट शॉट खेलते हुए डीप पॉइंट बाउंड्री तक पहुंचाया। इस चौके के साथ जायसवाल ने लगातार दूसरी फिफ्टी भी लगाई। 5. रदरफोर्ड का सिक्स दर्शक को लगा शेरफेन रदरफोर्ड का एक सिक्स स्टैंड में बैठे दर्शक को जा लगा। 8वें ओवर में तुषार देशपांडे की फुल लेंथ गेंद पर उन्होंने शॉट खेला और गेंद डीप एक्स्ट्रा कवर के ऊपर से स्टैंड में गई। 92 मीटर लंबा यह सिक्स स्टैंड में बैठी एक बच्ची को जा लगा।

वैभव ने बुमराह की पहली बॉल पर सिक्स लगाया:यशस्वी के IPL में 100 सिक्स पूरे, राजस्थान की दूसरी फास्टेस्ट टीम फिफ्टी; मोमेंट्स-रिकार्ड्स

वैभव ने बुमराह की पहली बॉल पर सिक्स लगाया:यशस्वी के IPL में 100 सिक्स पूरे, राजस्थान की दूसरी फास्टेस्ट टीम फिफ्टी; मोमेंट्स-रिकार्ड्स

राजस्थान रॉयल्स ने मंगलवार को IPL 2026 के 13वें मैच में मुंबई इंडियंस को 27 रन से हरा दिया। बारिश के कारण यह मैच 11-11 ओवर का ही हुआ। गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में हुए मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने जसप्रीत बुमराह की पहली ही गेंद पर सिक्स लगा दिया। यशस्वी जायसवाल ने IPL में 100 सिक्स पूरे कर लिए। वैभव और यशस्वी की तूफानी बल्लेबाजी के दम पर राजस्थान ने महज 2.4 ओवर में 50 रन बनाकर IPL इतिहास की दूसरी सबसे तेज टीम फिफ्टी लगाई। पढ़िए RR Vs MI मैच के टॉप मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स… 1. राजस्थान ने अपने रिकॉर्ड की बराबरी की राजस्थान रॉयल्स ने अपनी ही सबसे तेज टीम फिफ्टी रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। टीम ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 2.4 ओवर में 50 रन पूरे किए। इससे पहले भी राजस्थान ने 2023 में 2.4 ओवर में ही कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ फिफ्टी लगाई थी। सबसे तेज टीम फिफ्टी का रिकॉर्ड रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के नाम है, जिन्होंने 2011 में कोच्चि टस्कर्स केरल के खिलाफ 2.3 ओवर में 50 रन बनाए थे। 2. वैभव 19 या उससे कम उम्र में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बैटर वैभव सूर्यवंशी 19 साल या उससे कम उम्र में IPL में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने 10 पारियों में 35 सिक्स लगाए हैं। इस मामले में उन्होंने ऋषभ पंत (30) और ईशान किशन (30) को पीछे छोड़ा। 3. यशस्वी के IPL में 100 सिक्स पूरे यशस्वी जायसवाल ने IPL में अपने 100 सिक्स पूरे किए। वे राजस्थान रॉयल्स के लिए 100 या उससे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। इस मामले में संजू सैमसन (192) टॉप पर हैं, जबकि जोस बटलर (135) और शेन वॉटसन (109) उनसे आगे हैं। यहां से खास टॉप-5 मोमेंट्स… 1. बारिश की वजह से मैच 2 घंटे 40 मिनट देरी से शुरू हुआ गुवाहाटी में बारिश ने खेल बिगाड़ दिया। MI और RR का मुकाबला तय समय से 2 घंटे 40 मिनट देरी से शुरू हुआ। मौसम की वजह से ओवर घटाकर मैच 11-11 ओवर का किया गया। 2. यशस्वी ने पहले ओवर में 5 बाउंड्री लगाई यशस्वी जायसवाल ने पहले ओवर में 4 चौके और एक सिक्स लगा दिया। उन्होंने दीपक चाहर के खिलाफ 22 रन बटोरे। इस ओवर में जायसवाल ने पहली ही गेंद पर चौका लगा दिया। उन्होंने दूसरी गेंद पर सिक्स जड़ा और फिर तीसरी व चौथी गेंद पर लगातार बाउंड्री लगाईं। ओवर की आखिरी गेंद पर भी चौका लगा दिया। 3. वैभव ने बुमराह की पहली बॉल पर सिक्स लगाया वैभव सूर्यवंशी ने जसप्रीत बुमराह के ओवर में 2 सिक्स लगाए। पहली ही गेंद पर उन्होंने लॉन्ग-ऑन के ऊपर से शानदार सिक्स लगाया। इसके बाद शॉर्ट गेंद पर पुल शॉट खेलते हुए डीप स्क्वेयर लेग के पार सिक्स लगा दिया। 4. यशस्वी की चौके से 17वीं IPL फिफ्टी यशस्वी जायसवाल ने चौके के साथ अपनी 17वीं IPL फिफ्टी पूरी की। उन्होंने हार्दिक पंड्या की गेंद को कट शॉट खेलते हुए डीप पॉइंट बाउंड्री तक पहुंचाया। इस चौके के साथ जायसवाल ने लगातार दूसरी फिफ्टी भी लगाई। 5. रदरफोर्ड का सिक्स दर्शक को लगा शेरफेन रदरफोर्ड का एक सिक्स स्टैंड में बैठे दर्शक को जा लगा। 8वें ओवर में तुषार देशपांडे की फुल लेंथ गेंद पर उन्होंने शॉट खेला और गेंद डीप एक्स्ट्रा कवर के ऊपर से स्टैंड में गई। 92 मीटर लंबा यह सिक्स स्टैंड में बैठी एक बच्ची को जा लगा। —————————————————- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… राजस्थान की IPL-19 में लगातार तीसरी जीत:मुंबई को 27 रन से हराया; जायसवाल ने नाबाद 77 रन बनाए, 3 बॉलर्स को 2-2 विकेट राजस्थान रॉयल्स (RR) ने IPL-2026 के 13वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस (MI) को 27 रन से हरा दिया। मंगलवार को मिली इस जीत से रॉयल्स की टीम 19वें सीजन की पॉइंट्स टेबल के टॉप पर आ गई है। टीम ने लगातार तीसरा मैच जीता है। वहीं, मुंबई लगातार दूसरा मैच हारी है। पूरी खबर IPL में आज DC vs GT:दिल्ली ने शुरुआती दोनों मैच जीते, गुजरात के कप्तान गिल की वापसी संभव IPL 2026 के 14वें मैच में आज दिल्ली कैपिटल्स का सामना गुजरात टाइटंस से होगा। मुकाबला अरुण जेटली स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। टॉस शाम 7:00 बजे होगा। DC और GT का इस सीजन पहला मैच होगा। पूरी खबर