Sunday, 12 Apr 2026 | 08:44 PM

Trending :

EXCLUSIVE

INS Aridham Nuclear Sub Commissioned Navy; April 6 Current Affairs

INS Aridham Nuclear Sub Commissioned Navy; April 6 Current Affairs

Hindi News Career INS Aridham Nuclear Sub Commissioned Navy; April 6 Current Affairs 29 मिनट पहले कॉपी लिंक जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… नेशनल (NATIONAL) 1. टाटा ग्रुप के ट्रस्टी वेणु श्रीनिवासन ने इस्तीफा दिया 4 अप्रैल को वेणु श्रीनिवासन ने टाटा ग्रुप के ‘हीराबाई चैरिटेबल ट्रस्ट’ के ट्रस्टी पद से इस्तीफा दे दिया। वेणु श्रीनिवासन टाटा ग्रुप के सात ट्रस्टों के वाइस चेयरमैन और TVS मोटर के चेयरमैन हैं। श्रीनिवासन ने इस्तीफे की वजह व्यक्तिगत बताई और कहा कि समय की कमी की वजह से उन्‍होंने ये फैसला लिया है। श्रीनिवासन ने 1975 में TVS जॉइन की थी। वे TVS के संस्थापक टी वी सुंदरम के पोते हैं। श्रीनिवासन को 2010 में भारत का चौथा सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री मिला। 2020 में श्रीनिवासन को भारत का तीसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म भूषण दिया गया। 2. ISRO ने मिशन मित्र शुरू किया 4 अप्रैल को ISRO यानी इंडियन स्पेस रिसर्च सेंटर ने लेह में ‘मिशन मित्र’ (मिशन फॉर इंटिग्रेटेड टेक्नोलॉजी रिसर्च एंड एप्लीकेशन) शुरू किया। ‘मिशन मित्र’ गगनयान जाने वाले यात्रियों की फिजिकल और मेंटल हेल्थ ट्रेनिंग के लिए है। मिशन मित्र 9 अप्रैल तक लेह में 3500 से 5000 मीटर की ऊंचाई पर चलेगा। मिशन मित्र में लेह में मंगल (मार्स) और चंद्रमा जैसा एनवायरमेंट तैयार किया गया है। ट्रेनिंग के लिए जमीन पर ही ह्यूमन स्पेसफ्लाइट सपोर्ट सिस्टम बनाया गया है। एस्‍ट्रोनॉट्स के लिए हाइपोक्सिया (ऑक्सीजन की कमी), कम टेम्परेचर और अकेले रहने जैसा एनवायरमेंट होगा। मिशन मित्र में पूरे एनवायरमेंट को अंतरिक्ष उड़ान के लिए एक प्राकृतिक माहौल जैसा बनाया जाएगा। मिशन मित्र भविष्य में गगनयान और लूनर एक्सप्लोरेशन जैसे मिशन के लिए उपयोग किया जाएगा। 3. INS अरिदमन नौसेना में कमीशन हुआ 3 अप्रैल को भारतीय नौसेना में तीसरी परमाणु सबमरीन INS अरिदमन कमीशन की गई। INS अरिदमन को कई महीनों के ट्रायल के बाद केरल स्थित नौसैनिक अड्डे पर नौसेना को सौंपा गया। INS अरिदमन भारत का तीसरा एंटी सबमरीन वारफेयर शैलो वाटर क्राफ्ट (ASW SWC) है। INS अरिदमन पानी में दुश्मन की पनडुब्बियों का पता लगाकर उसे निष्क्रिय कर सकता है। INS अरिदमन परमाणु हथियार ले जाने और लंबे समय तक समुद्र में तैनात रहने में सक्षम है। शिप बिल्डर्स सेंटर विशाखापट्टनम (SBC) ने INS अरिदमन का निर्माण किया है। INS अरिदमन न्यूक्लियर बैलिस्टिक मिसाइल सबमरीन कार्यक्रम SSBN का हिस्सा है। INS अरिदमन के शामिल होने से भारत की न्यूक्लियर ट्रायड क्षमता और मजबूत होगी। न्यूक्लियर ट्रायड का मतलब जमीन, समुद्र और हवा, तीनों माध्यमों से परमाणु हमला करने की क्षमता है। इससे पहले INS अरिहंत (2016) और INS अरिघात (2024) को नौसेना में शामिल किया जा चुका है। 2016 में INS अरिहंत के नौसेना में शामिल होने के बाद भारत उन देशों की लिस्ट में शामिल हो गया, जो जमीन, हवा और समुद्र तीनों तरफ से परमाणु हमला कर सकते हैं। इस लिस्ट में अमेरिका, रूस, ब्रिटेन, फ्रांस और चीन आते हैं। स्पोर्ट्स (SPORTS) 4. वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज में पायल ने गोल्ड जीता 4 अप्रैल को वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज में भारत की पायल नाग ने गोल्ड मेडल जीता। पायल ने वर्ल्ड नंबर-1 शीतल देवी को हराकर गोल्ड जीता। पायल ने करियर में पहली बार सीनियर कैटेगरी में इंटरनेशनल गोल्ड जीता। पायल ने एक साल में दूसरी बार शीतल को हराया है। 2015 में पायल ने 8 साल की उम्र में ओडिशा के बलांगीर के ईंट भट्टे में बिजली के तार की चपेट में आकर अपने दोनों हाथ और दोनों पैर खो दिए थे। पायल ने शुरुआत में मुंह से लिखना सीखा और फिर स्केचिंग शुरू की। आर्चरी से पहले पायल ने माउथ-पेंटिंग में राज्य स्तर पर गोल्ड जीता था। पायल ने एक अनोखी टेक्निक विकसित की और वे अपने प्रोस्थेटिक पैरों से धनुष थामती हैं। पायल के इस हुनर को देखकर वर्ल्ड नंबर-1 आर्चरी प्लेयर शीतल ने उन्हें ‘इंडियाज मिरेकल आर्चर’ नाम दिया। भारत ने वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज में 7 गोल्ड, 5 सिल्वर, 4 ब्रॉन्ज सहित कुल 16 मेडल जीते। वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज बैंकाक के आर्चरी सेंटर में हुई। वुमेन कंपाउंड डबल्स में पायल (दायें) ने शीतल (बाएं) के साथ भी गोल्ड मेडल जीता। निधन (DEATH) 5. फुटबॉलर गिल्बर्टसन संगमा का निधन 4 अप्रैल को फुटबॉलर गिल्बर्टसन संगमा का निधन हो गया। वे 71 साल के थे। संगमा ‘मैन विद द गोल्डन बूट’ के नाम से जाने जाते थे। उन्होंने 1970 और 80 के दशक के दौरान असम फुटबॉल को पहचान दिलाई। संगमा 1975 में इंडियन नेशनल फुटबॉल टीम में चुने गए और इंडोनेशिया और थाईलैंड में अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व किया। खेल में उनके योगदान के लिए 2022 में संगमा को असम सौरभ पुरस्कार से सम्मानित किया गया, जो राज्य का दूसरा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान है। संगमा ने 1974-75 सीजन में असम की संतोष ट्रॉफी अभियान में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आज का इतिहास 6 अप्रैल 1896 में एथेंस में पहले ओलिंपिक खेलों की शुरुआत हुई। 1917 में प्रथम विश्व युद्ध के दौरान अमेरिका ने जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की। 1919 में महात्मा गांधी ने रौलट एक्ट के खिलाफ पहली हड़ताल की। 1980 में भारतीय जनता पार्टी की स्थापना हुई। —————————– ये खबरें भी पढ़ें… फ्लाइट में 20% सीटें ही बिना एक्‍स्‍ट्रा चार्ज के मिलेंगी: NCERT को डीम्ड यूनिवर्सिटी का दर्जा मिला; 4 अप्रैल के करेंट अफेयर्स जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

NCERT Deemed University Status | April 4 Current Affairs

NCERT Deemed University Status | April 4 Current Affairs

1 घंटे पहले कॉपी लिंक जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… नेशनल (NATIONAL) 1. INS तारागिरी इंडियन नेवी में कमीशन हुआ 3 अप्रैल को INS तारागिरी विशाखापत्तनम में इंडियन नेवी में कमीशन हुआ। INS तारागिरी की कमीशनिंग के मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मौजूद रहे। तारागिरी, पूरी तरह से आत्मनिर्भर नौसैनिक युद्धपोत फ्रिगेट है। ये एक मध्यम आकार का, तेज गति वाला और बहुत ज्यादा फुर्तीवाला युद्धपोत है। INS तारागिरी का मुख्य काम समुद्र में गश्त करना, बड़े जहाजों की सुरक्षा करना, पनडुब्बियों को नष्ट करना और हवाई हमले से रक्षा करना है। INS तारागिरी एक हाईस्पीड, मल्टी डाइमेंशल मैरिटाइम कंबाइंड डीजल या गैस (CODOG) से ऑपरेट होने वाला युद्धपोत है। इस फ्रिगेट में हेलिकॉप्टर हैंगर भी हैं, जिसमें दो हेलिकॉप्टर आसानी से लैंड किए जा सकते हैं। तारागिरी प्रोजेक्ट-17A मेक इन इंडिया का हिस्सा है और ये नीलगिरि क्लास का चौथा जहाज है। INS तारागिरी को मझगांव डॉक शिपबिल्डिंग लिमिटेड (MDL) ने बनाया है। नीलगिरि क्लास के सात युद्धपोत हैं। पहला INS नीलगिरी जनवरी 2025 में नौसेना में शामिल किया गया था। साल 2026 की शुरुआत में एंटी-सबमरीन वॉरफेयर शैलो वॉटर क्राफ्ट ‘अंजदीप’ को भी नौसेना में शामिल किया गया था। 21 मार्च को रक्षा मंत्रालय ने स्वदेशी स्टील्थ फ्रिगेट INS ‘तारागिरी F41’ को नौसेना में शामिल किया था। प्रोजेक्ट 17 और 17A के सभी फ्रिगेट के नाम भारत की पर्वत शृंखलाओं पर रखे गए हैं। जैसे- शिवालिक, सह्याद्रि, सतपुड़ा, नीलगिरी, हिमगिरी, तारागिरी, उदयगिरी, दूनागिरी, महेंद्रगिरि और विंध्यगिरि। ‘तारागिरी’ उसी नाम के पुराने युद्धपोत का एडवांस्ड वर्जन है, जिसने 1980 से 2013 तक नौसेना में 33 सालों तक सेवा दी थी। 2. फ्लाइट में 60% सीटें बिना एक्स्ट्रा चार्ज के देने के नियम पर रोक 3 अप्रैल को केंद्र सरकार ने फ्लाइट में 60% सीटें बिना एक्स्ट्रा चार्ज के देने के आदेश पर अस्थाई रोक लगा दी। ये नियम 20 अप्रैल से सभी फ्लाइटस पर लागू होना था। अब इसे अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है। सिविल एविएशन मिनिस्ट्री ने 18 मार्च को घरेलू हवाई यात्रा को ज्यादा सुविधाजनक बनाने के लिए नए नियम जारी किए थे। नए आदेश के मुताबिक, एयरलाइंस को हर फ्लाइट में कम से कम 60% सीटें बिना किसी एक्स्ट्रा चार्ज के देनी थीं। मंत्रालय के मुताबिक, फेडरेशन ऑफ इंडियन एयरलाइंस ने इस फैसले से ऑपरेशन्स और किराए पर प्रभाव की समस्या के मुद्दे को उठाया है। मंत्रालय ने कहा कि जांच पूरी होने तक 60% सीटें मुफ्त देने का प्रावधान लागू नहीं किया जाएगा। मौजूदा नियमों में पैसेंजर्स के लिए 20% सीटें ही बिना एक्स्ट्रा चार्ज के बुक होती हैं, जबकि बाकी सीटों के लिए भुगतान करना पड़ता है। एविएशन मिनिस्ट्री ने नए नियम में स्पोर्ट्स इक्विपमेंट और म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट के ट्रांसपोर्ट को भी ट्रांसपेरेंट बनाने की भी बात कही थी। नए नियम में एयरलाइंस की पहुंच और अवेयरनेस बढ़ाने के लिए रीजनल भाषाओं में यात्रियों के लिए अनाउंसमेंट की भी बात कही थी। एयरलाइन वेबसाइट, मोबाइल एप, बुकिंग प्लेटफॉर्म और एयर काउंटर्स पर सभी जानकारी स्पष्ट लिखी होनी चाहिए। सिविल एविएशन मंत्री राम मोहन नायडू हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभी एयरलाइंस पंसद की सीटें चुनने पर 500 से 3000 रुपए तक एक्स्ट्रा चार्ज करती हैं। 3. भारतीय नौसेना के IOS SAGAR मिशन को हरी झंडी मिली 2 अप्रैल को भारतीय नौसेना ने मुंबई के नेवल डॉकयार्ड से IOS- SAGAR मिशन की शुरुआत की। IOS- SAGAR का पूरा नाम इंडियन ओशियन शिप – सिक्योरिटी एंड ग्रोथ फॉर ऑल इन द रीजन है। मिशन IOS- SAGAR पर ऑफशोर वेसल सुनयना को भेजा गया है। रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने मुंबई से IOS- SAGAR को हरी झंडी दिखाई। IOS- SAGAR भारतीय नौसेना का एक इनिशिएटिव है। इसके तहत हिंद महासागर रीजन (IOR) में समुद्री सुरक्षा, सहयोग और मानवीय समर्थन को मजबूत करने के लिए 16 देश साथ मिलकर काम करेंगे। इस मिशन का उद्देश्य वेस्ट एशिया (हॉर्मुज जलडमरूमध्य) में जारी तनाव और समुद्री चुनौतियों के बीच 16 मित्र देशों के साथ मिलकर सहयोग बढ़ाना, समुद्री निगरानी करना और ट्रेनिंग करना है। ये मिशन 50 दिनों का होगा और इस मिशन में IOS- SAGAR दक्षिण-पूर्वी हिंद महासागर क्षेत्र के कई देशों का दौरा करेगा। जहाज सुनयना श्रीलंका के कोलंबो, थाईलैंड के फुकेट, इंडोनेशिया के जकार्ता, सिंगापुर, बांग्लादेश के चटगांव, म्यांमार के यांगून और मालदीव के माले पर पहुंचेगा। ये IOS SAGAR का दूसरा संस्करण है। हर पड़ाव पर नौसैनिकों के लिए ट्रेनिंग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। INS सुनयना, सरयू कैटेगरी का ऑफशोर पेट्रोल वेसल (OPV) है, जिसे गोवा शिपयार्ड लिमिटेड ने बनाया है। IOS- SAGAR मिशन कोच्चि में खत्म होगा। इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 4. मिन आंग ह्लाइंग म्यांमार के राष्ट्रपति चुने गए 3 अप्रैल को म्यांमार के सेना प्रमुख मिन आंग ह्लाइंग को राष्ट्रपति चुना गया। संसद में हुए वोट में मिन आंग ह्लाइंग को जीत मिली, जहां ज्यादातर सांसद सेना समर्थक थे। 69 साल के ह्लाइंग 2011 से म्यांमार की सेना के प्रमुख रहे हैं। ह्लाइंग ने 2021 में आंग सान सूची की चुनी हुई सरकार को हटाकर सत्ता पर कब्जा किया था और उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। सेना ने 2020 के चुनावों में धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए आपातकाल की स्थिति घोषित कर दी थी। आपातकाल के समय देशभर में विरोध प्रदर्शन शुरू हुए, जो बाद में सशस्त्र संघर्ष में बदल गए। राष्ट्रपति बनने के लिए विन ऊ, ह्लाइंग की जगह सेना प्रमुख होंगे। ये चुनाव जनवरी 2026 में हुए थे। जिसमें सेना समर्थित यूनियन सॉलिडैरिटी एंड डेवलपमेंट पार्टी (USDP) को जीत मिली। मिसलीनियस MISCELLANEOUS 5. NCERT को डीम्ड यूनिवर्सिटी की मान्यता मिली 3 अप्रैल केंद्र सरकार ने नेशनल काउंसिल फॉर एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग यानी NCERT को डीम्ड यूनिवर्सिटी घोषित किया। एजुकेशन मिनिस्ट्री ने ये फैसला यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (UGC) की सिफारिश के आधार पर लिया है। केंद्र सरकार के नोटिफिकेशन के मुताबिक, NCERT को UGC एक्ट 1956 की धारा 3 के तहत एक स्पेशल कैटेगरी में मान्यता दी गई है। मंत्रालय ने बताया कि NCERT ने ‘डीम्ड निवर्सिटी’ का दर्जा पाने के लिए UGC की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन किया था। डीम्ड यूनिवर्सिटी बनने के बाद NCERT, नेशनल एजुकेशन पॉलिसी (NEP) 2020 के तहत

Olympics Transgender Women Ban | Womens Category March 28 Current Affairs

Olympics Transgender Women Ban | Womens Category March 28 Current Affairs

Hindi News Career Olympics Transgender Women Ban | Womens Category March 28 Current Affairs 4 घंटे पहले कॉपी लिंक जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… नेशनल (NATIONAL) 1. डॉलर पर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प के सिग्नेचर होंगे 26 मार्च को अमेरिकी ट्रेजरी ने बताया कि अमेरिका में पहली बार किसी मौजूदा राष्ट्रपति के सिग्नेचर डॉलर नोट पर होंगे। अमेरिकी करेंसी पर अब राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प के सिग्नेचर दिखाई देंगे। यह फैसला अमेरिकी ट्रेजरी ने लिया है और सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट ने इसकी जानकारी दी। ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट के सिग्नेचर के साथ ट्रम्प के सिग्नेचर नोट पर होंगे। डॉलर करेंसी 1861 में शुरू हुईं थी और अब तक किसी भी मौजूदा राष्ट्रपति के सिग्नेचर करेंसी पर नहीं आए हैं। अमेरिकी करेंसी पर ट्रेजरी सेक्रेटरी और अमेरिकी ट्रेजर (कोषाध्यक्ष) के साइन होते हैं। अब कोषाध्यक्ष के साइन हटाकर राष्ट्रपति ट्रम्प के साइन होंगे। लिन मलेरबा आखिरी कोषाध्यक्ष होंगे जिनका नाम करेंसी पर है। मार्च में ही फेडरल आर्ट्स कमीशन ने ट्रम्प की तस्वीर वाले 24 कैरेट गोल्ड मेमोरियल सिक्के के डिजाइन को भी मंजूरी दी है। जून 2026 तक 100 डॉलर के बिल पर राष्ट्रपति ट्रम्प के साइन होंगे। 2. ओलिंपिक में अब ट्रांसजेंडर्स की महिला इवेंट्स में एंट्री बैन 26 मार्च को इंटरनेशनल ओलिंपिक कमेटी (IOC) ने ट्रांसजेंडर्स की महिला कैटेगरी के इवेंट्स में एंट्री बैन कर दी है। अब 2028 में लॉस एंजिल्स ओलिंपिक से ट्रांस महिलाओं को महिला कैटेगरी के इवेंट्स में हिस्सा लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी। नई नीति के मुताबिक, अब सिर्फ बायोलॉजिकल फीमेल्स, यानी जन्म से महिला ही वुमन कैटेगरी में खेल सकेंगी। इसके लिए एक बार जीन टेस्ट (SRY जीन स्क्रीनिंग) कराना जरूरी होगा, जिससे लिंग की पुष्टि की जाएगी। जीन टेस्ट थूक, गाल के स्वैब या ब्लड सैंपल से किया जा सकता है। ऐसे एथलीट जो जन्म के समय महिला थे, लेकिन अब खुद को ट्रांसजेंडर पुरुष (Trans Men) मानते हैं, वे महिला कैटेगरी इवेंट्स में खेलना जारी रख सकते हैं। इस फैसले से पहले तक IOC ट्रांसजेंडर महिलाओं को टेस्टोस्टेरोन लेवल कम होने की शर्त पर खेलने की अनुमति देता था या फैसला स्पोर्ट्स यूनियन अपने विवेक से लेते थे। IOC ने कहा है कि नया नियम खेलों में फेयर कॉम्पिटिशन तय करने के लिए लागू होगा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने पिछले साल फरवरी में एक एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पास किया था। इसमें लॉस एंजिल्स ओलिंपिक में ट्रांसजेंडर महिलाओं को वीजा न देने की बात कही गई थी। 23 जून 1894 को पियरे डे कोबेर्टिन ने इंटरनेशनल ओलिंपिक की स्थापना की थी। इंटरनेशनल ओलिंपिक का हेडक्वार्टर लॉजेन, स्विट्जरलैंड में है। ये कमेटी ग्रीष्मकालीन, शीतकालीन और युवा ओलिंपिक खेलों की मेजबानी करती है। IOC के मुताबिक नया नियम सिर्फ प्रोफेशनल खेलों पर लागू होगा। 3. बालेन शाह ने नेपाल के पीएम पद की शपथ ली 27 मार्च को बालेन शाह ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। 35 साल के बालेन देश के सबसे कम उम्र के पीएम बने। बालेन ने शपथ लेने के बाद अपना पहला संदेश रैप गाने के जरिए जारी किया। इसमें उन्होंने भ्रष्टाचार, सिस्टम में बदलाव और युवाओं का जिक्र किया। अब तक नेपाल की कार्यवाहक पीएम सुशीला कार्की थीं। बालेन पहले काठमांडू के मेयर थे। पिछले साल दिसंबर में उन्होंने पद से इस्तीफा दिया था और राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी में शामिल हो गए थे। बालेन मधेस क्षेत्र से आने वाले पहले प्रधानमंत्री बने हैं। मधेश क्षेत्र नेपाल का वह इलाका है जो देश के दक्षिणी हिस्से में भारत की सीमा के साथ फैला हुआ है। मधेस को तराई क्षेत्र भी कहा जाता है। यहां रहने वाले लोगों को मधेशी कहा जाता है। RSP 2022 के राष्ट्रीय चुनाव में चौथी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। इस बार RSP को 275 में से 182 सीटें मिली। बालेन की पार्टी राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) ने 5 मार्च को चुनाव में जीत दर्ज की थी। 4. पेरियासामी कुमारन UK के नए हाई कमिश्नर अपॉइंट हुए 26 मार्च को विदेश मंत्रालय ने पेरियासामी कुमारन को यूनाइटेड किंगडम में भारत का हाई कमिश्नर (उच्चायुक्त) अपॉइंट किया। पेरियासामी अभी विदेश मंत्रालय में सेक्रेटरी के तौर पर कार्यरत हैं। पेरियासामी 1992 बैच के IFS हैं। वे विक्रम दोराईस्वामी की जगह लेंगे। पेरियासामी 1994-1997 तक काहिरा में इंडियन एम्बेसी में सेक्रेटरी रहे। 1997 से 2000 तक त्रिपोली और 2000 से 2003 तक ब्रुसेल्स में सेक्रेटरी रहे। पेरियासामी 2005 से 2007 तक बेंगलुरु में रीजनल पासपोर्ट ऑफिसर रहे। इसके साथ ही पेरियासामी ने 2007-2009 तक पाकिस्तान के इस्लामाबाद और 2009-2011 तक वाशिंगटन में काउंसलर के तौर पर भी काम किया। पेरियासामी 2014 से 2016 तक विदेश मंत्रालय में जॉइंट सेक्रेटरी (काउंसलर, पासपोर्ट और वीजा डिवीजन) रहे। 2016 से 2020 तक पेरियासामी कतर में भारत के राजदूत रहे और बाद में सिंगापुर में भारत के उच्चायुक्त अपॉइंट हुए। जुलाई 2023 में पेरियासामी ने विदेश मंत्रालय के एडिशनल सेक्रेटरी का कार्यभार संभाला था। 5. भारतीय नौसेना ने होर्मुज पर ऊर्जा सुरक्षा ऑपरेशन शुरू किया 26 मार्च को भारतीय नौसेना ने होर्मुज के रास्ते आने वाले एनर्जी शिपमेंट (LNG, LPG, कच्चा तेल) को एस्कॉर्ट करने के लिए ऊर्जा सुरक्षा ऑपरेशन शुरू किया। इस मिशन के तहत 5 से ज्यादा युद्धपोत तैनात कर, 22 से ज्यादा महत्वपूर्ण जहाजों को सुरक्षित एस्कॉर्ट और गाइड करके भारत लाया जा रहा है। ऑपरेशन के तहत ओमान और होर्मुज जलडमरूमध्य से अरब सागर तक सुचारू आवाजाही के लिए जहाजों को एस्कॉर्ट किया जा रहा है। ऊर्जा सुरक्षा ऑपरेशन के तहत अब तक तीन शिपमेंट पाइन गैस, जग बसंत, शिवालिक और नंदा देवी ने होर्मुज पार किया। होर्मुज दुनिया का एक बेहद मुश्किल चेक पोस्ट माना जाता है और इससे पूरे दुनिया में 20% ऑयल ट्रेड होता है। भारत बड़ी मात्रा में कच्चे तेल, LPG और LNG के लिए होर्मुज रूट पर निर्भर रहता है। रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय नौसेना जहाजी टैंकरों को पूरे रूट के दौरान महत्वपूर्ण निर्देश देती है और यह तय करती है कि जहाजों के लिए पूरा रास्ता सुरक्षित हो। डीजी शिपिंग के सूत्रों के मुताबिक, जब होर्मुज से भारत की ओर जाने वाले जहाजी टैंकर निकलते हैं, तब ओमान की खाड़ी में खड़े भारतीय नौसेना के युद्धपोत उन

Argentina Leaves WHO | Discrimination Accusations; March 20 Current Affairs

Argentina Leaves WHO | Discrimination Accusations; March 20 Current Affairs

Hindi News Career Argentina Leaves WHO | Discrimination Accusations; March 20 Current Affairs 45 मिनट पहले कॉपी लिंक जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… नेशनल (NATIONAL) 1. विक्रम दोराइस्वामी चीन में भारत के नए राजदूत बने 19 मार्च को विक्रम दोराइस्वामी को चीन में भारत का नया राजदूत नियुक्त किया गया। विक्रम 2022 से यूनाइटेड किंगडम में भारत के हाई कमिश्नर हैं। विक्रम इंडियन फॉरेन सर्विस (IFS) 1992 बैच के ऑफिसर हैं। विक्रम USA एम्बेसी में भी भारत के राजदूत रह चुके हैं। 2020-22 तक विक्रम बांग्लादेश में हाई कमिश्नर रहे और बांग्लादेश जल संधि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विक्रम की नियुक्ति पूर्वी लद्दाख में सीमा गतिरोध के बाद द्विपक्षीय संबंधों को सुधारने के प्रयासों के बीच की गई है। विक्रम दोराइस्वामी प्रदीप कुमार रावत की जगह लेंगे। 2014 से 2018 तक विक्रम साउथ कोरिया में भारत के राजदूत रहे। 2. HDFC फर्स्ट बैंक के पार्ट टाइम चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती ने इस्तीफा दिया 18 मार्च को HDFC फर्स्ट बैंक के पार्ट टाइम चेयरमैन और स्वतंत्र डायरेक्टर अतनु चक्रवर्ती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। अतनु ने नैतिक कारणों का हवाला देते हुए लिखा, ‘कुछ ऐसे अनैतिक काम हो रहे हैं, जो मेरे पर्सनल वैल्यू और एथिक्स के खिलाफ हैं, इसीलिए अब अलग होने का समय आ गया है।’ अतनु मई 2021 में HDFC बैंक के बोर्ड में शामिल हुए थे। अतनु गुजरात कैडर, 1985 बैच से रिटायर्ड IAS हैं। अतनु ने 2002 से लेकर साल 2007 तक वित्त मंत्रालय में अपनी सेवाएं दी। वे पहले डायरेक्टर और बाद में जॉइंट सेक्रेटरी भी रहे। अतनु के कार्यकाल में सबसे बड़ा HDFC लि. और HDFC बैंक का 40 बिलियन का मर्जर हुआ था। 2019-20 में अतनु मिनिस्ट्री ऑफ फाइनेंस सेक्रेटरी में इकोनॉमिक अफेयर के सेक्रेटरी रहे। अतनु के इस्तीफे के बाद केके मिस्त्री को 3 महीने के लिए इंटरिम पार्ट टाइम चेयरमैन अपॉइंट किया गया है। HDFC का पूरा नाम हाउसिंग डेवलपमेंट फाइनेंस कॉर्पोरेशन है। HDFC की स्थापना 1994 में हुई थी। इसका हेडक्वार्टर मुंबई, महाराष्ट्र में है। मई 2024 में अतनु के कार्यकाल को 2027 तक के लिए बढ़ाया गया था। 3. केंद्र सरकार ने 33,660 करोड़ के प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी 18 मार्च को केंद्र सरकार ने कैबिनेट बैठक में ‘BHAVYA’ यानी भारत औद्योगिक विकास योजना को मंजूरी दी। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी दी। ये प्रोजेक्ट्स 33,660 करोड़ रुपए के हैं। देश में नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए 2,585 करोड़ रुपए की स्मॉल हाइड्रो पावर डेवलपमेंट स्कीम को मंजूरी दी गई है। स्मॉल हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट्स से 1,500 मेगावाट क्षमता की छोटी जल विद्युत परियोजनाएं भी विकसित की जाएंगी। ये परियोजनाएं रन-ऑफ-द-रिवर मॉडल पर विकसित होंगी, जिससे बड़े बांध बनाने की जरूरत न पड़े और लोगों का विस्थापन रोका जा सके। अभी देशभर के 1,196 जगहों पर 5,100 मेगावाट क्षमता के प्रोजेक्ट संचालित हो रहे हैं। सरकार के मुताबिक, देश में 7,133 जगहों पर छोटे हाइड्रो प्रोजेक्ट्स शुरू किए जा सकते हैं, जिनकी कुल कैपेसिटी 21,000 मेगावाट है। कैबिनेट बैठक में उत्तर प्रदेश के बाराबंकी से बहराइच के बीच 4-लेन एक्सेस-कंट्रोल्ड नेशनल हाईवे-927 के निर्माण को भी मंजूरी दी गई है। नेशनल हाईवे-927 परियोजना पर करीब 6,969 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। BHAVYA का उद्देश्य भारत में औद्योगिक विकास और विनिर्माण को बढ़ावा देना है। इस प्रोजेक्ट में केंद्र-राज्य-प्राइवेट सेक्टर मिलकर काम करेंगे। इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 4. अर्जेंटीना ऑफिशियली WHO से हटा 17 मार्च को अर्जेंटीना ने ऑफिशियली वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) से अपना नाम वापस ले लिया। अर्जेंटीना के विदेश मंत्री पाब्लो क्विर्नो ने इसकी जानकारी दी। अर्जेंटीना ने 17 मार्च 2025 को यूनाइटेड नेशन के सेक्रेटरी जनरल एंटोनियो गुटारेस को लेटर भेजकर अपना नाम वापिस लेने की अपील की थी। अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर माइलि ने हेल्थ मिनिस्टर जेरार्डो वर्टहाइन को WHO से नाम वापस लेने को कहा था। स्वास्थ्य मंत्री वर्टहाइन ने कहा था कि WHO ने कोविड-19 के दौरान भेदभाव भरी नीतियां अपनाई थीं। अर्जेंटीना अब किसी भी इंटरनेशनल ऑर्गेनाइजेशन को अपने स्वास्थ्य मामलों में हस्तक्षेप नहीं करने देगा और WHO को कोई भी वित्तीय सहायता नहीं देगा। अर्जेंटीना 1948 से WHO का सदस्य है। उसी साल WHO की स्थापना हुई थी। WHO में 194 सदस्य देश शामिल हैं। WHO के नियमों को मानने वालों के लिए WHO की मेंबरशिप खुली हुई है। अर्जेंटीना PAHO (पैन अमेरिकन हेल्थ ऑर्गनाइजेशन) का हिस्सा है। 5. भारत ने ऑस्ट्रेलियन स्किल अथॉरिटी के साथ समझौता किया नेशनल काउंसिल फॉर वोकेशनल एजुकेशन एंड ट्रेनिंग (NCVET) ने ऑस्ट्रेलियन स्किल अथॉरिटी (ASQA) के साथ नई दिल्ली में एक द्विपक्षीय बैठक की। इस बैठक का उद्देश्य बिजनेस एजुकेशन, ट्रेनिंग एंड स्किल (VETS) सेक्टर्स में कोलैबोरेट करना और नॉलेज एक्सचेंज करना था। कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय के मुताबिक, VETS की बैठक में इकोसिस्टम के भीतर रेगुलेटरी फ्रेमवर्क और ऑपरेशन्स में आने वाले चैलेंजेस को लेकर एक फ्रेमवर्क तैयार किया गया। दोनों देश मिलकर स्टूडेंट्स और वर्कर्स को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ग्रीन जॉब्स एंड एनर्जी, एडवांस मैन्युफैक्चरिंग, डिजिटल टेक्नोलॉजी और जॉइंट वोकेशनल प्रोग्राम सिखाएंगे। इस बैठक में भारत और ऑस्ट्रेलिया ने स्ट्रक्चर और क्वालिटी एजुकेशन को लेकर बातचीत की। 6. सरकार ने राजमार्ग शुल्क नियम 2026 में संशोधन किया 18 मार्च को सरकार ने राष्ट्रीय राजमार्गों पर टोल नियमों को मजबूत करने के लिए राजमार्ग शुल्क नियम 2026 में संशोधन किया है। ये नियम टोल ऑपरेशन में ट्रांसपेरेंसी बढ़ाने और कानूनी तौर पर सुरक्षा देने के लिए होगा। नए संशोधन नियम के मुताबिक, अगर व्हीकल के फास्टैग रिकॉर्ड में टोल दर्ज है,लेकिन किसी वजह से टोल फी पे नहीं हुई है तो उसे ‘अनपेड यूजर फी’ माना जाएगा। नए संशोधन नियम में पे नहीं करने वाले चालकों को SMS/ईमेल के जरिए नोटिस भेजा जाएगा। यदि चालक 72 घंटे के भीतर नोटिस का जवाब नहीं देता है तो उसे दोगुना टोल देना होगा। नए संशोधन नियम में व्हीकल टोल नोटिस के बाद 15 दिन या उससे ज्यादा समय तक टोल नहीं चुकाने की स्थिति में व्हीकल पोर्टल पर गाड़ी की फिटनेस,NOC और परमिट जैसी सर्विस को रोका जा सकेगा। सभी टोल प्लाजा को कैशलेस बनाने और फास्टैग के यूज को बढ़ाने के लिए ये नियम

UP Eggs Get Laying & Expiry Dates; March 18 Current Affairs

UP Eggs Get Laying & Expiry Dates; March 18 Current Affairs

1 घंटे पहले कॉपी लिंक जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… नेशनल (NATIONAL) 1. डाक विभाग ने वन-डे मेल डिलीवर सर्विस शुरू की 17 मार्च को केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया और राज्य मंत्री चंद्र शेखर पेम्मासानी ने इंडिया पोस्ट की गारंटी वाली ‘नेक्स्ट डे डिलीवरी’ सर्विस शुरू की। ये कार्यक्रम नई दिल्ली के आकाशवाणी भवन में हुआ। नेक्स्ट डे डिलीवरी पहल का उद्देश्य पर्सनल कुरियर सर्विस के साथ डाक डिलीवरी को फास्ट बनाना है। पोस्टल डिपार्टमेंट ने नेक्स्ट डे डिलीवरी के अंतर्गत तीन प्रीमियम सर्विस शुरू की हैं-24 स्पीड पोस्ट – अर्जेंट कंसाइनमेंट के लिए अगले दिन (D+1) डिलीवरी की गारंटी।24 स्पीड पोस्ट पार्सल – अगले दिन (D+1) पार्सल डिलीवरी की गारंटी।48 स्पीड पोस्ट – इसमें ये तय करना कि दो दिनों में (D+2) डिलीवरी हो पाए। पहले फेज में ये सर्विस देश के छह मेट्रो शहरों में शुरू होगी-दिल्लीमुंबईचेन्नईकोलकाताबेंगलुरुहैदराबाद इसके बाद अगले फेज में ज्यादा शहरों तक विस्तार किया जाएगा। वन-डे मेल डिलीवरी OTP (वन टाइम पासवर्ड) पर आधारित होगी। वन-डे मेल में SMS अलर्ट के साथ ट्रैकिंग की सुविधा होगी। डिलीवरी में देरी की स्थिति में मनी-बैक गारंटी मिलेगी। वन-डे मेल में बिजनेस पिकअप के लिए सुविधा फ्री होगी। 2. पश्चिम बंगाल में मुख्य सचिव नंदिनी को पद से हटाया 16 मार्च को चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल की मुख्य सचिव नंदिनी चक्रवर्ती को पद से हटा दिया। नंदिनी पश्चिम बंगाल की पहली महिला चीफ सेक्रेटरी हैं। 1 जनवरी 2026 को वे इस पद पर अपॉइंट हुईं थीं। नंदिनी पश्चिम बंगाल कैडर 1994 बैच की IAS हैं। नंदिनी चक्रवर्ती की जगह 1993 बैच के IAS दुष्यंत नारियाला को राज्य का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। नंदिनी ने अपनी पढ़ाई जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी से की है। 1993 में एकेडमिक एक्सीलेंस के लिए नंदिनी को जवाहर लाल नेहरू मेमोरियल अवॉर्ड दिया गया था। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के दूसरे ही दिन चुनाव आयोग ने 6 अफसरों का तबादला कर दिया। डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (DGP) पीयूष पांडे की जगह सिद्धनाथ गुप्ता को DGP बनाया है। राज्य के गृह सचिव जगदीश प्रसाद मीणा की जगह 1997 बैच की IAS अफसर संघमित्रा घोष को गृह सचिव अपॉइंट किया गया है। ट्रांसफर आदेश में कहा गया है कि जिन अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है, उन्हें चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक किसी भी चुनाव से जुड़े पद पर अपॉइंट नहीं किया जाएगा। चुनाव आयोग ने 15 मार्च को बंगाल के अलावा तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया था। बंगाल की 294 सीटों पर 2 फेज में 23 और 29 अप्रैल को वोटिंग होगी। 4 मई को रिजल्ट आएगा। नंदिनी 2023 में होम एंड हिल्स अफेयर्स डिपार्टमेंट की एडिशनल चीफ सेक्रेटरी रहीं। 3. इंडियन वेल्स ओपन में जैनिक सिनर, आर्यना सबालेंका जीते 16 मार्च को अमेरिका के कैलिफोर्निया में खेले गए इंडियन वेल्स ओपन में इटली के जैनिक सिनर और बेलारूस की आर्यना सबालेंका ने खिताब जीता। मेन्स सिंगल्स के फाइनल में सिनर ने रूस के डैनियल मेदवेदेव को हराकर अपना पहला इंडियन वेल्स टाइटल जीता। विमेंस सिंगल्स में वर्ल्ड नंबर-1 आर्यना सबालेंका ने एलिना रायबाकिना को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। सिनर ने हार्ड कोर्ट पर होने वाले सभी बड़े खिताब अपने नाम कर लिए हैं। सिनर के खिताबों में छह ATP मास्टर्स 1000, निट्टो ATP फाइनल्स, ऑस्ट्रेलियन ओपन और यूएस ओपन शामिल हैं। इससे पहले तक ये रिकॉर्ड सिर्फ रोजर फेडरर और नोवाक जोकोविच के नाम थे। सिनर ने 2023 में टोरंटो में अपना पहला मास्टर्स 1000 खिताब जीता था और अगले तीन सालों के भीतर ही उन्होंने हार्ड कोर्ट के सभी बड़े खिताब अपने नाम कर लिए हैं। विमेंस सिंगल्स फाइनल में आर्यना सबालेंका ने एलिना रायबाकिना को हराया। यह सबालेंका का पहला इंडियन वेल्स खिताब है। इससे पहले वह दो बार इस टूर्नामेंट के फाइनल में हार चुकी थीं। सबालेंका ने 2025 के आखिर में वर्ल्ड नंबर 1 रैंकिंग हासिल की और 2026 में भी उस पर बरकरार हैं। साल 2023 और 2024 में सबालेंका ने ऑस्ट्रेलियन ओपन चैंपियनशिप जीती। सबालेंका ने 2024 में यूएस ओपन चैंपियनशिप जीती। सबालेंका ने कई ग्रैंड स्लैम डबल्स खिताब भी जीते हैं, इनमें 2019 US ओपन और 2021 ऑस्ट्रेलियन ओपन शामिल हैं। सबालेंका ने 2015 में प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की थी और वे 6 साल की उम्र से टेनिस खेल रही हैं। अमेरिका के कैलिफोर्निया में इंडियन वेल्स ओपन खेला गया। 4. भारत और नॉर्डिक देशों के बीच बैठक हुई 16 मार्च को भारत और नॉर्डिक देशों के राजदूतों ने भारत-यूरोपीय फ्री ट्रेड एग्रीमेंट और भारत- EFTA के लिए बातचीत की। नॉर्डिक देशों में नॉर्वे, स्वीडन, डेनमार्क, फिनलैंड और आइसलैंड शामिल हैं। इस चर्चा में व्यापार, निवेश, डिजिटल टेक्नोलॉजी, AI, रीन्‍यूएबल एनर्जी और क्लीन टेक्नोलॉजी पर बातचीत की गई। भारत और नॉर्डिक देशों ने भारत-EFTA व्यापार और आर्थिक साझेदारी समझौते पर बात की और इसके महत्व पर जोर दिया। भारत-EU FTA का उद्देश्य भारत और यूरोपीय संघ के बीच वस्तुओं और सेवाओं के लिए बाजार पहुंच में सुधार करना है। 5. अभिनेत्री नवनींद्र बहल का निधन 16 मार्च को अभिनेत्री नवनींद्र बहल का निधन हो गया। वे 76 साल की थीं। नवनींद्र क्वीन, ओए लकी, लकी ओए जैसी फिल्मों और कई टेलीविजन शो में अपने यादगार अभिनय के लिए जानी जाती थीं। नवनींद्र ने तीन साल की छोटी उम्र में एक्टिंग करना शुरू कर दिया था और अपने शुरुआती सालों में वे शौकिया थिएटर में शामिल हुईं थीं। ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी करने के बाद नवनींद्र ने शिक्षाशास्त्र की पढ़ाई की और पंजाब यूनिवर्सिटी पटियाला में ड्रामा डिपार्टमेंट में लेक्चरर बन गईं। एक लेक्चरर के तौर पर उन्होंने कई एक्टर्स को ट्रेनिंग दी और थिएटर, टेलीविजन और फिल्मों में काम किया। नवनींद्र ने UGC से चलने वाले ऑडियो-विजुअल रिसर्च सेंटर के डायरेक्टर के तौर पर भी काम किया। नवनींद्र को 1984 में ‘कुमारस्वामी’ शो के लिए आकाशवाणी बेस्ट राइटर अवॉर्ड मिला। 6. UP में अब हर अंडे पर लिखी जाएगी एक्सपायरी 17 मार्च को उत्तर प्रदेश सरकार ने हर अंडे पर एक्सपायरी डेट लिखने का आदेश दिया है। 1 अप्रैल से हर

President Murmu Agri-Food Global | National Current Affairs For Govt Job Students

President Murmu Agri-Food Global | National Current Affairs For Govt Job Students

Hindi News Career President Murmu Agri Food Global | National Current Affairs For Govt Job Students 2 घंटे पहले कॉपी लिंक जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… नेशनल (NATIONAL) 1. राष्ट्रपति मुर्मू ने एग्री फूड ग्लोबल कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन किया 12 मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नई दिल्ली में एग्री फूड सिस्टम ग्लोबल कॉन्फ्रेंस 2026 का उद्घाटन किया। इस ग्लोबल कॉन्फ्रेंस की थीम ‘प्रगति बढ़ाना, नई ऊंचाइयां छूना’ है। ये कॉन्फ्रेंस भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) कन्वेंशन सेंटर, नई दिल्ली में आयोजित हुई। इस मौके पर केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद रहे। ये कॉन्फ्रेंस तीन दिनों तक चलेगी। कॉन्फ्रेंस के समापन सत्र में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी शामिल होंगी। इस कॉन्फ्रेंस का उद्देश्य महिला किसानों को प्रोत्साहित करना और नए इनोवेशन की जानकारी साझा करना है। कॉन्फ्रेंस में भारत और दुनिया भर के वैज्ञानिकों, नीति निर्माताओं, उद्योग जगत के नेताओं, उद्यमियों, विकास पेशेवरों, महिला किसानों, स्टार्ट-अप और छात्रों सहित 700 से ज्यादा प्रतिनिधी भाग लेंगे। ICAR के डायरेक्टर जनरल डॉ. एम. एल. जाट हैं। कॉन्फ्रेंस के उद्देश्य -महिला किसानों के लिए अनुकूल कृषि नीतियों को बढ़ावा देना।कृषि में महिला आंत्रेप्रेन्‍योर्स को प्रोत्साहित करना।महिला किसानों के लिए वैश्विक सहयोग को मजबूत करना। इस कॉन्फ्रेंस में डिजिटली, क्लाइमेट फ्रेंडली खेती पर बातचीत की। 2. INS त्रिकंद मॉरीशस के 58वें राष्ट्रीय दिवस समारोह में शामिल होगा 13 मार्च को भारतीय नौसेना का जहाज INS त्रिकंद मॉरीशस के 58वें राष्ट्रीय दिवस समारोह में हिस्सा लेगा। 11 मार्च को INS त्रिकंद साउथ वेस्ट इंडियन ओशियन रीजन के पोर्ट लुईस पहुंचा। INS त्रिकंद का एक मार्चिंग कंटिजेंट, नेवल बैंड और एक हेलीकॉप्टर ‘चैंप डे मार्स नेशनल डे परेड’ में हिस्सा लेगा। नेशनल परेड डे के मौके पर कमांडिंग ऑफिसर कैप्टन सचिन कुलकर्णी मॉरीशस सरकार और मॉरीशस कोस्ट गार्ड के सीनियर ऑफिसर्स से भी मुलाकात करेंगे। इस यात्रा का उद्देश्य समुद्री सहयोग को मजबूत करना, ऑपरेशनल कैपिसिटी को बढ़ाना और भारत -मॉरीशस के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करना है। INS त्रिकंद (F51) भारतीय नौसेना में तलवार कैटेगरी का एक स्टील्थ गाइडेड-मिसाइल फ्रिगेट है। INS त्रिकंद हवा, सतह और पनडुब्बी रोधी युद्ध के लिए डिजाइन किया गया है। ये उन्नत युद्धपोतों में से एक है। INS त्रिकंद को 29 जून 2013 में इंडियन नेवी में शामिल किया गया था। INS त्रिकंद को कलिनिनग्राद रूस में इंडियन नेवी के नौसेना स्टाफ के उपाध्यक्ष वाइस एडमिरल आर. के. धवन ने नौसेना में शामिल किया था। INS त्रिकंद को भारत- रूस पार्ट्नर्शिप के तहत रूस ने बनाया है। इस कैटेगरी के अन्य जहाज, INS तेग और INS तरकश पिछले साल कमीशन किए गए थे, जो पश्चिमी बेड़े मे शामिल हैं। INS त्रिकंद में एक अत्याधुनिक लड़ाकू सूट है जो एक साथ कई खतरों से निपटने में सक्षम है। त्रिकंद नाम 3 सिरों वाले एक पौराणिक तीर से लिया गया है। INS त्रिकंद में रडार, चुंबकीय और ध्वनिक संकेतों को कम करने के फीचर भी शामिल हैं, इसलिए जहाजों के इस वर्ग को ‘स्टील्थ’ फ्रिगेट्स का उपनाम दिया है। INS त्रिकंद एक साथ कई सतह, उप-सतह और हवाई खतरों को बेअसर करता है। 3. केंद्र सरकार ने टेलीग्राम एप को पाइरेटेड सामग्री हटाने का नोटिस दिया 12 मार्च को सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने टेलीग्राम एप को एक नोटिस जारी किया है। नोटिस में मंत्रालय ने टेलीग्राम चैनल से सभी पाइरेटेड कंटेंट हटाने का आदेश दिया है। मंत्रालय ने इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एक्ट 2000 के तहत, टेलीग्राम को अपनी एप्लिकेशन से पायरेटेड कंटेन्ट हटाने का नोटिस दिया है। मंत्रालय ने प्लेटफॉर्म को ऐसे 3,142 टेलीग्राम चैनलों को हटाने का आदेश दिया है, जिनमें पाइरेटेड कंटेंट है। ये चैनल फिल्म, वेब सीरीज, ओटीटी टाइटल और ऑडियोबुक के अन-ऑथराइज्‍ड कंटेंट बेच या शेयर कर रहे थे। प्लेटफॉर्म को नोटिस मिलने के 3 घंटे के भीतर ही टेलीग्राम को पाइरेटेड कंटेंट हटाना होगा। ये कार्रवाई अमेजन प्राइम वीडियो और जियो सिनेमा जैसे OTT प्‍लेटफॉर्म्‍स से बड़े पैमाने पर पाइरेसी की शिकायतों के बाद की गई है। इससे पहले, 24 फरवरी को केंद्र सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने अश्लील और आपत्तिजनक कंटेंट दिखाने वाले 5 ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म (OTT) को ब्लॉक किया था। इन प्लेटफॉर्म में मूडएक्सवीआईपी, कोयल प्लेप्रो, डिजी मूवीप्लेक्स, फील और जुगनू शामिल थे। जुलाई 2025 में Ullu-ALTT समेत 25 OTT प्लेटफॉर्म बैन किए गए थे। ALTT ऐप अप्रैल 2017 में फिल्म और टीवी प्रोड्यूसर एकता कपूर ने लॉन्च किया था। ये कार्रवाई अमेजन प्राइम वीडियो और जियो सिनेमा जैसे OTT प्‍लेटफॉर्म्‍स से बड़े पैमाने पर पाइरेसी की शिकायतों के बाद की गई है। 4. BCCI शुभमन गिल को क्रिकेटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड देगा 12 मार्च को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने एनुअल अवॉर्ड प्रोग्राम का ऐलान किया। टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल को क्रिकेटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। पूर्व भारतीय खिलाड़ी और हेड कोच राहुल द्रविड़ को कर्नल सीके नायडू लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड दिया जाएगा। आयुष म्हात्रे को लाला अमरनाथ अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। म्हात्रे अंडर 19 वनडे वर्ल्ड कप टीम के कैप्टन हैं। भारतीय महिला टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज को भी लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा घरेलू क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मुंबई एसोसिएशन को बेस्ट क्रिकेट एसोसिएशन का पुरस्कार दिया जाएगा। BCCI अवार्ड सेरेमरी का आयोजन 15 मार्च को किया जाएगा। 5. यूएस स्पेस रॉकेट सेंटर की पूर्व CEO डेबोरा बार्नहार्ट का निधन 11 मार्च को यूएस स्पेस रॉकेट सेंटर की पूर्व CEO डेबोरा बार्नहार्ट का 73 साल की उम्र में निधन हो गया। बार्नहार्ट ने 2019 में पद छोड़ने से पहले 9 साल तक US SRC को लीड किया। बार्नहार्ट 1986 से 1990 तक स्पेस कैंप की डायरेक्टर रहीं। शुरुआती करियर में उन्होंने मीडिया, मार्केटिंग, कॉर्पोरेट फंडरेजर के तौर पर काम किया। डॉ. बार्नहार्ट 2010 में रॉकेट सेंटर की CEO और एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर रहीं। अपोलो 11 मून लैंडिंग के 50 साल होने के मौके पर बार्नहार्ट दिसंबर 2019 में रिटायर हुईं। डॉ. बार्नहार्ट एक रिटायर्ड अमेरिकी नेवी कैप्टन भी थीं। वे जहाजों पर ड्यूटी करने वाली पहली 10 महिलाओं में से एक थीं। डॉ. बार्नहार्ट

Gurucharan Lifetime Libertarian Award | March 7 Current Affairs

Gurucharan Lifetime Libertarian Award | March 7 Current Affairs

6 घंटे पहले कॉपी लिंक जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… नेशनल (NATIONAL) 1. 7 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों के राज्यपाल बदले 5 मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 7 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों में नए राज्यपाल नियुक्त किए। 2. पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी. वी. आनंद बोस ने इस्तीफा दिया 5 मार्च को पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी. वी. आनंद बोस ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बोस ने अपना इस्तीफा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सौंपा। बोस 18 नवंबर 2022 से पश्चिम बंगाल के राज्यपाल थे और इस पद पर लगभग साढ़े तीन साल तक रहे। बोस ने इस्तीफे का कारण साफ नहीं किया है लेकिन ये इस्तीफा पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से ठीक पहले आया है। तमिलनाडु के राज्यपाल रहे आर.एन. रवि, को पश्चिम बंगाल का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। बोस 1977 केरल कैडर के IAS थे। वे नेशनल म्यूजियम और नेशनल बुक ट्रस्ट के चेयरमैन भी रहे। 71 वर्षीय बोस केंद्र सरकार में मुख्य सचिव के पद से रिटायर हुए। सी. वी. बोस एक राइटर और कवि भी हैं, उन्होंने अंग्रेजी और मलयालम में कई किताबें लिखी हैं। सी. वी. बोस ने श्री पद्मनाभ स्वामी मंदिर के खजाने पर सुप्रीम कोर्ट की कमेटी को भी लीड किया था। 3. भारतीय वायु सेना का सुखोई Su‑30MKI फाइटर जेट क्रैश 5 मार्च को असम के कार्बी आंगलोंग इलाके में ट्रेनिंग के दौरान रडार से गायब हुआ भारतीय वायु सेना का सुखोई Su‑30MKI फाइटर जेट क्रैश हो गया। इस हादसे में दोनों पायलट स्क्वाड्रन लीडर अनुज और फ्लाइट लेफ्टिनेंट पूर्वेश दुरागकर की मौत हो गई। वायुसेना ने गुरुवार देर रात 1 बजे क्रैश की पुष्टि की थी। रिपोर्ट के मुताबिक, हादसा के दौरान सुखोई फाइटर जेट नियमित उड़ान पर था। इसी दौरान उसका ग्राउंड कंट्रोल से कॉन्टेक्ट टूटा था। रडार से संपर्क टूटने के बाद वायुसेना ने तुरंत अलर्ट जारी करते हुए घटना की जांच के लिए IAF टीम को असम रवाना किया। Su‑30MKI दो इंजन वाला मल्टीरोल फाइटर जेट है, जिसका इस्तेमाल वायु रक्षा, लंबी दूरी की स्ट्राइक और निगरानी जैसे महत्वपूर्ण मिशनों में किया जाता है। बीते 12 सालों में 8 सुखोई क्रैश हुए हैं। 4 जून 2024 में भारतीय वायुसेना का SU-30MKI जेट ट्रेनिंग के दौरान टेक्निकल गड़बड़ी के चलते क्रैश हुआ था। सुखोई Su‑30MKI भारतीय वायुसेना के सबसे उन्नत और ताकतवर लड़ाकू विमानों में से एक माने जाते हैं। सुखोई Su-30MKI दो इंजन वाला लड़ाकू विमान है जिसे भारतीय वायु सेना के लिए रूस के सुखोई डिजाइन ब्यूरो और भारत के हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड ने विकसित किया है। 4. पीएम 2 नए मेट्रो कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे 8 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नई दिल्ली में दो नए मेट्रो कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे और तीन और कॉरिडोर की आधारशिला भी रखेंगे। ये प्रोजेक्ट 18,300 करोड़ का है। इसमें रास्ते में आठ एलिवेटेड स्टेशन भी शामिल हैं। नई दिल्ली में पीएम पिंक लाइन के मजलिस पार्क से मौजपुर-बाबरपुर खंड और दिल्ली मेट्रो की मजेंटा लाइन के दीपाली चौक से मजलिस पार्क खंड का उद्घाटन करेंगे। इस खंड के पूरा होने पर पिंक लाइन ‘रिंग मेट्रो’ यानी भारत का पहला पूरी तरह से चलने वाला सर्कुलर मेट्रो स्टेशन होगा। इस प्रोजेक्ट में यमुना नदी पर नया पुल बनाना और मेट्रो ट्रैक और सड़क फ्लाईओवर दोनों को ले जाने वाले डबल डेकर वायाडक्ट का निर्माण भी शामिल है। इस आयोजन में पीएम मोदी दिल्ली मेट्रो फेज-V (ए) के तहत तीन नए कॉरिडोर की आधारशिला भी रखेंगे। इनमें रामकृष्ण आश्रम मार्ग से इंद्रप्रस्थ सेंट्रल विस्टा कॉरिडोर, एयरोसिटी से इंदिरा गांधी एयरपोर्ट टर्मिनल-1 तक गोल्डन लाइन विस्तार और तुगलकाबाद से कालिंदी कुंज तक का विस्तार शामिल है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन इसे ऑपरेट करता है। पहली मेट्रो लाइन साल 2002 में शुरू हुई थी। अवार्ड (AWARD) 4. इंडियन राइटर गुरुचरण दास को लाइफटाइम लिबर्टेरियन अवॉर्ड 5 मार्च को भारतीय लेखक, टिप्पणीकार और विचारक गुरुचरण दास को लाइफटाइम लिबर्टेरियन अवार्ड से सम्मानित किया गया। गुरुचरण दास ये अवॉर्ड पाने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। ये अवॉर्ड अमेरिका स्थित लिबर्टी इंटरनेशनल ऐसी हस्तियों को देता है, जिनके विचार और लीडरशिप ने दुनिया भर में स्वतंत्रता के विचार को आगे बढ़ाया हो। 82 वर्षीय दास को 40वें लिबर्टी इंटरनेशनल वर्ल्ड समिट में ये सम्मान दिया जाएगा, जो 7-9 अगस्त 2026 तक काठमांडू, नेपाल में होगा। इंडिया ग्रोज एट नाइट (2012) गुरुचरण की सबसे ज्यादा बिकने वाली किताब है। इसे फाइनेंशियल टाइम्स की 2013 की सर्वश्रेष्ठ किताबों की लिस्ट में भी शामिल किया गया था। लिबर्टी इंटरनेशनल 1969 में स्थापित किया गया था, ये 100 से ज्यादा देशों में शिक्षा और लीडरशिप को आगे बढ़ाने के लिए काम करता है। लाइफटाइम लिबर्टेरियन अवॉर्ड 2024 में शुरू किया गया था। गुरुचरण की मशहूर किताबों में इंडिया अनबाउंड (2000), द डिफकल्टी ऑफ बीइंग गुड (2009) और इंडिया ग्रोस एट नाइट (2012) शामिल हैं। निधन (DEATH) 5. नादस्वरम संगीतकार शेख महबूब सुभानी का निधन 4 मार्च को प्रसिद्ध भारतीय नादस्वरम संगीतकार शेख महबूब सुभानी का निधन हो गया। शेख महबूब सुभानी 71 साल के थे। वे कर्नाटक शास्त्रीय संगीत परंपरा से जुड़े थे। महबूब के पिता शेख मीरा साहिब और नाना शेख चिन्ना पीर साहिब भी प्रसिद्ध नादस्वरम संगीकार थे। शेख महबूब ने 7 साल की उम्र में नादस्वरम सीखना शुरू किया था। आर्थिक तंगी के चलते शेख ने एक तंबाकू कंपनी में क्लर्क के तौर पर भी काम किया। महबूब अपनी पत्नी कालीशाबी महबूब के साथ पूरे भारत और विदेशों में अपनी कला को प्रदर्शित किया है और वो एक प्रसिद्ध नादस्वरम जोड़ी बने। नादस्वरम पर कर्नाटक रागों और कृतियों को प्रस्तुत करने और त्यागराज आराधना सहित प्रमुख संगीत समारोहों में प्रदर्शन के लिए जाना जाता है। नादस्‍वरम एक भारतीय पवन वाद्य यंत्र है। सुभानी नादस्‍वरम आर्टिस्‍ट परिवार की 8वीं पीढ़ी के थे। 2020 में शेख महबूब और उनकी पत्‍नी कलीशबी महबूब को पद्मश्री से सम्‍मानित किया गया था। आज का इतिहास 7 मार्च 1876 में अलेक्जेंडर ग्राहम बेल को टेलीफोन का पेटेंट मिला। 2009 में नासा ने केपलर स्पेस टेलिस्‍कोप लॉन्च की। ———————– ये खबरें भी पढ़ें… ATM से कैश निकालने की

Canada India Uranium Deal | March Current Affairs Delhi Baby Girl Gift

Canada India Uranium Deal | March Current Affairs Delhi Baby Girl Gift

Hindi News Career Canada India Uranium Deal | March Current Affairs Delhi Baby Girl Gift 2 घंटे पहले कॉपी लिंक जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… नेशनल (NATIONAL) 1. पीएम मोदी और कनाडाई पीएम कार्नी ने मुलाकात की 2 मार्च को पीएम नरेंद्र मोदी और कनाडाई पीएम मार्क कार्नी के बीच नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में मुलाकात हुई। मोदी और पीएम कार्नी ने इस बैठक में यूरेनियम की दीर्घकालिक आपूर्ति के लिए डील की। ये MoU लगभग 2.6 बिलियन अमेरिकी डॉलर का है। ये डील 10 साल तक के लिए होगी। भारत और कनाडा ने 2015 में यूरेनियम से जुड़ी डील की थी। 2018 में इस डील को एक्सटेंड किया गया था और कनाडा ने भारत को 2020 तक 3000 मैट्रिक टन यूरेनियम की सप्लाई की है। पीएम कार्नी की ये पहली आधिकारिक भारत यात्रा है। 2024 में भारत, कनाडा का सातवां सबसे बड़ा माल और सर्विस बिजनेस का पार्टनर था, दोनों देशों का व्यापार 30.8 बिलियन डॉलर था। इससे पहले पीएम मोदी ने नवंबर 2025 में जोहान्सबर्ग में G20 शिखर सम्मेलन के मौके पर कार्नी से मुलाकात की थी। 2. दिल्ली में लखपति बिटिया योजना शुरू 2 मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में लखपति बिटिया योजना का शुभारंभ किया। लाड़ली योजना को दिल्ली लखपति बिटिया योजना में बदला गया है। दिल्ली लखपति बिटिया योजना का फायदा 1 लाख 20 हजार रुपए तक की आय वाले परिवारों को मिलेगा। स्कीम में 1.20 लाख सालाना आय वाले परिवारों को लड़की के जन्म पर 11 हजार रुपए जमा किए जाएंगे। इसके अलावा, क्लास 1, 6वीं, 9वीं, 10वीं और 12वीं में एडमिशन पर 5 हजार रुपए बैंक खाते में जमा किए जाएंगे। 10वीं पास करने और ग्रेजुएशन में एडमिशन लेने पर 5 हजार रुपये जमा किए जाएंगे। नई स्कीम के तहत ऐसी लड़कियां जिनका जन्म दिल्ली में ही हुआ है और जिनके परिवार पिछले 3 साल से दिल्ली में ही रह रहे हैं, उन्हें इस स्कीम का फायदा मिलेगा। दिल्ली लखपति बिटिया योजना 1 अप्रैल 2026 से लागू की जाएगी। इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 3. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जोउ जियायी से मुलाकात की 2 मार्च को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने नई दिल्ली में एशियन इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक (AIIB) की नई अध्यक्ष जोउ जियायी से मुलाकात की। इस बैठक के दौरान दोनों पक्षों ने भारत और AIIB साझेदारी को मजबूत करने पर चर्चा की। निर्मला सीतारमण ने नवीन वित्तपोषण और गैर-वित्तपोषण उपकरणों के माध्यम से AIIB सदस्य देशों, विशेष रूप से कम आय वाले देशों में निवेश बढ़ाने पर जोर दिया। AIIB के ऑपरेशन्स में उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में प्रोजेक्ट्स को जल्दी मंजूरी दिलाने और रीजनल ऑफिस शुरू करने पर भी जोर दिया गया। AIIB का मुख्य उद्देश्य एशिया और अन्य क्षेत्रों में इन्फ्रास्ट्रक्चर (बुनियादी ढांचा) विकास को वित्तीय सहायता देना है। इसमें सड़क रेल परियोजनाएं, पोर्ट और शहरी विकास से जुड़े प्रोजेक्ट्स में मदद देना। AIIB में 120 सदस्य हैं और चीन के बाद भारत AIIB का सबसे बड़ा शेयर होल्डर है। AIIB की शुरुआत 2013 में हुई थी। इसका हेडक्वाटर चीन के बीजिंग में है। स्पोर्ट्स (SPORTS) 4. एलिसा हीली का वन-डे क्रिकेट से संन्यास 1 मार्च को ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर एलिसा हीली ने अपना आखिरी वन-डे क्रिकेट मैच खेला। अपने आखिरी मुकाबले में इंडिया वुमेन के खिलाफ कैप्टन एलिसा हीली ने 98 गेंद पर 158 रन बनाए। एलिसा महिला क्रिकेट के इतिहास में सबसे अच्छी विकेटकीपर और बल्लेबाजों में से एक मानी जाती हैं। एलिसा ने 2010 में अपने करियर की शुरुआत की और सभी फॉर्मेट में क्रिकेट खेला। एलिसा 2023 में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के सभी फॉर्मेट (टेस्ट, वनडे, टी20) महिला टीम की कप्तान रहीं। हीली ने जनवरी 2025 में संन्यास का ऐलान किया था। इंडिया-ऑस्ट्रेलिया ODI सीरीज उनकी आखिरी सीरीज है। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय महिला टीम वनडे सीरीज 3-0 से हारी। हीली आखिरी ODI में शतक लगाने वाली दूसरी खिलाड़ी हैं। उनसे पहले साउथ अफ्रीका की जोहमारी लॉटेगबर्ग ने 2007 में शतक जड़ा था। 2018 में एलिसा वन-डे और 2019 में T20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर रहीं। मिसलीनियस (MISCELLANEOUS) 5. HPCL एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर राजेश मेहतानी रिटायर 1 मार्च को राजेश मेहतानी हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के पद से रिटायर हुए। मेहतानी लगभग 38 साल तक HPCL के सीनियर एग्जीक्यूटिव रहे। मेहतानी ने अपने कार्यकाल के दौरान ऑपरेशंस, रिटेल सेल्स, रिटेल इंजीनियरिंग और एविएशन समेत कई डिवीजन्‍स में सीनियर रोल्‍स निभाए। HPCL एक पब्लिक सेक्टर ऑयल एंड गैस कंपनी है, जो 1974 में बनी। इसका हेडक्वाटर मुंबई, महाराष्ट्र में है। यह तेल और प्राकृतिक गैस निगम (ONGC) की सहायक कंपनी है और पूरे भारत में पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स को रिफाइन करने, डिस्ट्रीब्यूट करने और उसकी मार्केटिंग करने का काम करती है। मेहतानी का रिटायरमेंट SEBI रेगुलेशन 2015 के शेड्यूल III सेक्शन A के तहत किया गया है। 6. कोल इंडिया लिमिटेड के डायरेक्टर कैप्टन घनश्याम रिटायर हुए 1 मार्च को महारत्न कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) में स्वतंत्र डायरेक्टर रहे कैप्टन घनश्याम सिंह राठौड़ पद से रिटायर हुए। कैप्टन राठौड़ को 1 मार्च 2023 को CIL बोर्ड में एक स्वतंत्र डायरेक्टर के तौर पर अपॉइंट हुए थे। कैप्टन राठौर ने दिल्ली के हिंदू कॉलेज से ग्रेजुएशन किया है। कैप्टन राठौड़ 42 बख्तरबंद रेजिमेंट में स्क्वाड्रन लीडर रह चुके हैं। CIL भारत का सबसे बड़ा कोयला उत्पादक और एक महारत्न सार्वजनिक क्षेत्र का उद्यम है। कोल इंडिया लिमिटेड की स्थापना 1975 में हुई थी, इसका मुख्यालय कोलकाता में है। आज का इतिहास 3 मार्च 1575 में अकबर ने तुकरोई की लड़ाई में बंगाली सेना को हराया। 1716 में इंदौर शहर की स्थापना हुई थी। 1923 में ‘टाइम’ पत्रिका का प्रकाशन शुरू हुआ था। 1953 में क्यूबा में फिदेल कास्त्रो के नेतृत्व में क्रांति शुरू हुई। 1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध की शुरुआत हुई थी। ———————– ये खबरें भी पढ़ें… जम्‍मू-कश्‍मीर 67 साल में पहली बार रणजी ट्रॉफी जीता:9 से 14 साल की लड़कियों के लिए फ्री HPV वैक्‍सीन कैंपेन शुरू; करेंट अफेयर्स 2 मार्च जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं…

Current Affairs 2 March Hpv vaccine campaign for girls jammu kashmir wins ranji trophy

Current Affairs 2 March Hpv vaccine campaign for girls jammu kashmir wins ranji trophy

Hindi News Career Current Affairs 2 March Hpv Vaccine Campaign For Girls Jammu Kashmir Wins Ranji Trophy 4 घंटे पहले कॉपी लिंक जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… नेशनल 1. पीएम मोदी ने तमिलनाडु और पुडुचेरी में 7100 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया 1 मार्च को पीएम नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु और पुडुचेरी में 7100 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया। तमिलनाडु में 8 नए रेलवे स्टेशन का उद्घाटन भी पीएम मोदी ने किया। पीएम ने मदुरै में 4,400 करोड़ रुपए से ज्यादा के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया। NH-332A के मरक्कनम-पुडुचेरी सेक्शन और NH-87 के परमकुडी-रामनाथपुरम सेक्शन की फोर-लेनिंग की आधारशिला भी पीएम मोदी ने रखी। पीएम मोदी ने कुंभकोणम, येरकॉड और वेल्लोर में तीन नए आकाशवाणी FM रिले ट्रांसमीटर का उद्घाटन किया। पीएम ने शनिवार को गुजरात के साणंद में माइक्रोन टेक्नोलॉजी की सेमीकंडक्टर असेंबली, टेस्टिंग, मार्किंग और पैकेजिंग (ATMP) फैसिलिटी का भी उद्घाटन किया था। थिरुपरनकुंद्रम मंदिर में पीएम को पुजारियों ने सम्मानित किया। इंटरनेशनल 2. ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत 28 फरवरी को अमेरिका-इजराइल के हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई है। अमेरिका-इजराइल ने शनिवार को खामेनेई के ऑफिस कॉम्प्लेक्स पर 30 मिसाइलों से हमला किया था। इस हमले में खामेनेई के बेटी-दामाद, बहू और पोती समेत कॉम्प्लेक्स में मौजूद 40 कमांडर्स भी मारे गए। हमले के समय खामेनेई कमांडर्स के साथ मीटिंग कर रहे थे। खामेनेई ईरान के रहबर-ए-इंकलाब यानी सुप्रीम लीडर थे, जो देश के प्रमुख कार्यक्रम जैसे विदेश नीति और परमाणु कार्यक्रम तय करते थे। ईरान की सरकारी मीडिया एजेंसी ‘तसनीम’ और ‘फार्स’ ने 1 मार्च को सभी की मौत की पुष्टि की। खामेनेई के मारे जाने पर ईरान में 40 दिन का राजकीय शोक और सात दिन की छुट्टी घोषित कर दी गई है। खामेनेई की मौत के अगले दिन अयातुल्ला अलीरेजा आराफी को अंतरिम सुप्रीम लीडर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 67 साल के आराफी अली खामेनेई के करीबी माने जाते हैं और लंबे समय से ईरान की धार्मिक-राजनीतिक व्यवस्था में अहम भूमिका निभाते रहे हैं। 1979 में खामेनेई एक मजबूत नेता के तौर पर उभरे। 1981 में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन पर बम से हमला हुआ, जिसमें उनका दाहिना हाथ हमेशा के लिए पैरालाइज हो गया था। खामेनेई 1981-1989 तक राष्ट्रपति भी रहे। 1981 में उनके कार्यकाल के दौरन ही ईराक के तानाशाह सद्दाम हुसैन ने ईरान पर हमला कर दिया था। इसके बाद दोनों देशों के बीच 8 साल तक जंग चली थी। खामेनेई ने 1960 के दशक में ईरान के शाह (राजा) के खिलाफ प्रदर्शन किए और इन प्रदर्शनों के दौरान उन्हें 6 बार अरेस्ट भी किया गया था। स्पोर्ट्स 3. जम्मू-कश्मीर ने 67 साल में पहली बार रणजी ट्रॉफी जीती 28 फरवरी को जम्मू-कश्मीर क्रिकेट टीम ने पहली बार रणजी ट्रॉफी जीती। जम्मू-कश्मीर टीम 1959 से इस टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही है और 67 साल के इतिहास में ये उसका पहला खिताब है। जम्मू-कश्मीर ने 8 बार की विजेता टीम कर्नाटक को हराकर जीत हासिल की। शुभम पुंदीर प्लेयर ऑफ द मैच रहे और आकिब नबी प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने। 41 साल के राइट हैंडड बैट्समैन पारस डोगरा इस टीम के कप्‍तान हैं। रणजी ट्रॉफी देश की सबसे चर्चित डोमेस्टिक फर्स्‍ट-क्‍लास क्रिकेट चैम्पियनशिप है, जो टेस्‍ट फॉर्मेट में खेली जाती है। इस जीत पर जम्मू एंड कश्मीर के CM उमर अब्दुल्ला ने टीम को 2 करोड़ की इनामी राशि देने का ऐलान किया है। 4. वानखेड़े स्टेडियम में रवि शास्त्री के नाम पर स्टैंड होगा 28 फरवरी को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारतीय क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी और पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री के नाम पर स्टैंड बनाने का ऐलान हुआ। ये फैसला मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) किया है कि ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में अब एक स्टैंड का नाम रवि शास्त्री के नाम पर होगा। अब शास्त्री सुनील गावस्कर और सचिन तेंदुलकर जैसे खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो जाएंगे। रवि शास्त्री 1983 वर्ल्ड कप विनिंग टीम का हिस्सा रहे थे। रवि शास्त्री 2017 से 2021 तक इंडियन क्रिकेट टीम के हेड कोच रहे। रवि घरेलू क्रिकेट में मुंबई की टीम के कप्तान भी रह चुके हैं। स्टेडियम में भारत के पूर्व क्रिकेटर दिलीप सरदेसाई, एकनाथ सोलकर और डायना एडल्जी के नाम पर 3 दरवाजों के नाम भी रखे जाएंगे। एडल्जी ने 1978 और 1993 के विमेंस वनडे वर्ल्ड कप में भारत की कप्तानी की थी। शास्त्री के नाम पर स्टैंड रखने की एक खास वजह वानखेड़े का ऐतिहासिक मैच भी है, जिसमें उन्होंने बड़ौदा के खिलाफ एक ही ओवर में 6 छक्के जड़े थे। एक ही ओवर में 6 छक्के जड़ने वाले रवि पहले बल्लेबाज थे। 1985 की वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ क्रिकेट में रवि को ‘चैंपियन ऑफ चैंपियंस’ चुना गया था। 5. पीएम मोदी ने HPV वैक्सीन कैंपेन शुरू किया 28 फरवरी को पीएम मोदी ने अजमेर से पूरे देश में ह्यूमन पैपिलोमावायरस (HPV) वैक्सीन कैंपेन की शुरुआत की। इस कैंपेन के जरिए 9 से 14 साल तक की लड़कियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए HPV वैक्सीन दी जाएगी। ये वैक्सीन पैरेंट्स की मर्जी से नजदीकी सेंटर में फ्री लगाई जाएगी। ये वैक्सीन आयुष्मान आरोग्य मंदिरों (प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र), सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, उप-जिला और जिला अस्पतालों और सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर लगाई जाएगी। भारत में आमतौर पर लड़कियों में HPV टाइप 16 और 18 सर्वाइकल कैंसर का कारण बनता है। ये वैक्सीन इसके साथ ही HPV टाइप 6 और 11 से बचाव के लिए भी काम करेगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2024 के बजट में सर्वाइकल कैंसर की वैक्सीन की घोषणा की थी। भारत में महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर दूसरा सबसे आम कैंसर बना है। इसके लगभग 80,000 नए मामले और 42,000 से अधिक मौतें सालाना दर्ज की जाती हैं। सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में गर्भाशय के निचले हिस्से (सर्विक्स) में होने वाला एक गंभीर कैंसर है। हालांकि, इसे सही समय पर पहचान कर रोका जा सकता है। आमतौर पर ये ह्यूमन पैपिलोमावायरस (HPV) के लंबे समय तक संक्रमण के कारण होता है। दुनिया भर में सर्वाइकल कैंसर के कुल मामलों में से लगभग 20%

Current Affairs 27 February India nepal mou ganga dolphin snow leopard conservation

Current Affairs 27 February India nepal mou ganga dolphin snow leopard conservation

Hindi News Career Current Affairs 27 February India Nepal Mou Ganga Dolphin Snow Leopard Conservation 18 मिनट पहले कॉपी लिंक जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… नेशनल (NATIONAL) 1. राष्ट्रपति मुर्मू पहली बार कॉम्बैट हेलिकॉप्टर में उड़ान भरेंगी 27 फरवरी को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू कॉम्बैट हेलिकॉप्टर (LCH) ‘प्रचंड’ में उड़ान भरेंगी। राजस्थान के पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज (जैसलमेर) में भारतीय वायुसेना का सबसे बड़ा युद्धाभ्यास ‘वायु शक्ति-2026’ शुरू होगा। राष्ट्रपति जैसलमेर की सीमावर्ती एयरस्पेस में पहली बार किसी लड़ाकू हेलिकॉप्टर को को-पायलट करेंगी। राष्ट्रपति पोखरण रेंज पहुंचेंगी, जहां रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मौजूदगी में ‘वायु शक्ति’ युद्धाभ्यास की शुरुआत होगी। ‘वायु शक्ति-2026’ में प्रचंड के अलावा राफेल, सुखोई-30 MKI और अपाचे जैसे विमान भी अपनी शक्ति प्रदर्शन करेंगे। मुर्मू 26 फरवरी को 2 दिवसीय दौरे पर जैसलमेर पहुंची हैं।राफेल: एक डबल इंजन वाला मल्टीरोल फाइटर एयर क्राफ्ट है। ये हवा से हवा, हवा से जमीनी हमले कर सकता है।सुखोई: सुखोई Su-30MKI दो इंजन वाला लड़ाकू विमान है जिसे भारतीय वायु सेना के लिए रूस के सुखोई डिजाइन ब्यूरो और भारत के हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड ने विकसित किया है। 2. समुद्री अभ्यास ‘मिलन 2026’ पूरा हुआ 25 फरवरी को भारतीय नौसेना का प्रमुख बहुपक्षीय समुद्री अभ्यास मिलन 2026 संपन्‍न हुआ। ‘मिलन 2026’ का आयोजन विशाखापत्तनम के तट पर विमानवाहक पोत INS विक्रांत पर आयोजित हुआ। फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग रियर एडमिरल आलोक आनंद ने समापन समारोह को लीड किया। मिलन अभ्यास में कुल 42 जहाजों और पनडुब्बियों और 29 एयर क्राफ्ट ने हिस्सा लिया। अभ्यास में मित्र देशों के 18 जहाज शामिल हुए थे, जो इस अभ्यास के अब तक के सबसे बड़े संस्करणों में से एक है। मिलन 2026 में हिस्सा लेने वाले देशों में यूएस, फ्रांस, रूस, ऑस्ट्रेलिया साथ ही बाद में शामिल हुए देश फिलीपींस, सऊदी अरब, साउथ कोरिया और साउथ अफ्रीका शामिल हैं। मिलन एक्सरसाइज का ये 13वां एडिशन था जो 21 फरवरी से शुरू हुआ था। नियुक्ति (APPOINTMENT) 3. निधि छिब्बर नीति आयोग की अंतरिम CEO बनीं 24 फरवरी को 1994 बैच की छत्तीसगढ़ कैडर की IAS निधि छिब्बर को नीति आयोग का अंतरिम CEO नियुक्त किया गया। निधि, निवर्तमान CEO बी.वी.आर. सुब्रमण्यम की जगह लेंगी, जिनका तीन साल का कार्यकाल 24 फरवरी को खत्म हुआ है। निधि रेगुलर CEO की नियुक्ति तक या अगले आदेश तक CEO के पद पर बनी रहेंगी। 2022 में निधि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की चेयरपर्सन रहीं। निधि 30 मई 2024 से नीति आयोग की डायरेक्टर जनरल ऑफ मॉनिटरिंग एंड इवैल्यूशन ऑफिसर (DEMO) के तौर पर कार्ययत हैं। अप्रैल 2025 में निधि को कुछ समय के लिए खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय में विशेष अधिकारी नियुक्त किया गया था, बाद में वे थिंक टैंक में वापस चली गईं तो पोस्टिंग रद्द कर दी गई। नीति आयोग (नेशनल इंस्टीट्यूशन फॉर ट्रांसफॉर्मिंग इंडिया) भारत सरकार का एक प्रमुख पॉलिसी थिंक टैंक है जिसने 2015 में योजना आयोग की जगह ली है। नीति आयोग का चेयरपर्सन पीएम होता है। इसके वाइस चेयरमेन पीएम अपॉइंट करते हैं और CEO केंद्र सरकार नियुक्त करती है। निधि छिब्बर को नीति आयोग में एडिशनल सेक्रेटरी के तौर पर भी नॉमिनेट किया गया था। इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 4. पीएम मोदी को इजराइली संसद का सर्वोच्च सम्मान मिला 24 फरवरी को पीएम नरेंद्र मोदी ने इजराइली संसद नेसेट को संबोधित किया। इस दौरान उन्हें संसद का सर्वोच्च सम्मान ‘स्पीकर ऑफ द नेसेट मेडल’ दिया गया। पीएम मोदी ने इजरायली संसद (नेसेट) के पूरे सेशन को संबोधित किया। ऐसा करने वाले वे पहले भारतीय पीएम बने। इस यात्रा के दौरान दोनों देशों के सिक्योरिटी सिस्टम को मजबूत करने के लिए जॉइंट डिफेंस सिस्टम के प्रोडक्शन पर बातचीत होगी। मोदी के इस दौरे पर भारत और इजराइल के हथियारों से जुड़ी डील पर बातचीत की संभावना है। इनमें ड्रोन और एंटी बैलिस्टिक मिसाइल सिस्टम शामिल हैं। इस यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच इनोवेशन, साइंस एंड टेक्नोलॉजी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंसी, साइबर सिक्योरिटी जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी। पीएम मोदी की ये दूसरी इजराइल यात्रा है। इससे पहले वे 2017 में इजराइल गए थे। पीएम मोदी 25 फरवरी से 2 दिन के इजराइल दौरे पर हैं। 5. भारत और नेपाल ने क्लाइमेट चेंज पर फोकस्ड MoU साइन किया 25 फरवरी को भारत और नेपाल ने फॉरेस्ट, वाइल्ड लाइफ, एनवायर्नमेंट, क्लाइमेट चेंज और जैव विविधता संरक्षण के क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ावा देने के लिए एक MoU साइन किया। नई दिल्ली में केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव और नेपाल सरकार के वन और पर्यावरण कैबिनेट मंत्री माधव प्रसाद चौलागैन की मौजूदगी में MoU पर साइन हुए। इस MoU के तहत हाथी, गंगा डॉल्फिन, गैंडा, हिम तेंदुए, बाघ और गिद्ध जैसी प्रजातियों को संरक्षित करने पर जोर दिया जाएगा। भारत और नेपाल की खुली सीमा के कारण दोनों देशों ने कई संयुक्त (ट्रांसबाउंड्री) वन्यजीव संरक्षण क्षेत्र विकसित किए हैं। ट्रांसबाउंड्री का उद्देश्य बाघ, गैंडा, हाथी जैसे वन्यजीवों की सुरक्षा करना है। ट्रांसबाउंड्री वाले रिजर्व -वाल्मीकि टाइगर रिजर्व भारत – चितवन नेशनल पार्क नेपालदुधवा नेशनल पार्क भारत- सुखलपंथा नेशनल पार्क नेपालकतर्नियाघाट वन्यजीव अभयारण्य भारत- बर्दिया नेशनल पार्क नेपाल, ये सभी ट्राई आर्क लैंडस्केप (TAL) का हिस्सा हैं। दोनों देश संयुक्त गश्त और संरक्षण प्रयासों से शिकार करने पर कंट्रोल भी करेंगे। आज का इतिहास 27 फरवरी : 2001 में गुजरात के गोधरा में साबरमती एक्‍सप्रेस ट्रेन के डिब्बे में आग लगा दी गई थी, जिसमें 59 हिन्दू कारसेवकों की मौत हुई थी। 2019 में भारत ने पाकिस्‍तान के बालाकोट पर एयर स्ट्राइक की थी। —————— ये खबरें भी पढ़ें… नीदरलैंड में पहले गे प्रधानमंत्री बने रॉब जेटन: अश्‍लील कंटेंट दिखाने वाले 5 OTT प्लेटफॉर्म्स बैन हुए; 26 फरवरी के करेंट अफेयर्स जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…