Kuldeep Yadav, Lucknow Super Giants, Rishabh Pant, Delhi Capitals, IPL 2026, Player Trade, LSG, DC

Hindi News Sports Cricket Kuldeep Yadav, Lucknow Super Giants, Rishabh Pant, Delhi Capitals, IPL 2026, Player Trade, LSG, DC स्पोर्ट्स डेस्क1 मिनट पहले कॉपी लिंक IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी ऋषभ पंत की दिल्ली कैपिटल्स (DC) में वापसी हो गई है, जबकि स्पिनर कुलदीप यादव अब लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के लिए खेलेंगे। दोनों टीमों के बीच यह ट्रेड हुआ है। इस IPL के बाद पंत ने लखनऊ की कप्तानी छोड़ दी थी। लखनऊ ने IPL 2025 के ऑक्शन में पंत को रिकॉर्ड 27 करोड़ रुपए में खरीदा था, जो IPL इतिहास की सबसे बड़ी बोली थी। अब ट्रेड के बाद वह 15 करोड़ रुपए की फीस पर दिल्ली से जुड़े हैं। वहीं, कुलदीप यादव 13.50 करोड़ रुपए की अपनी मौजूदा फीस पर लखनऊ में शामिल हुए। 9 सीजन बाद दिल्ली कैपिटल्स में पंत की वापसी लखनऊ ने 2025 मेगा ऑक्शन में ऋषभ पंत को 27 करोड़ रुपए में खरीदा था। यह IPL इतिहास की सबसे बड़ी बोली थी। पंत एक बार फिर उसी फ्रेंचाइजी का हिस्सा बन गए हैं, जहां उन्होंने साल 2016 से 2024 के बीच अपने करियर के 9 सीजन बिताए थे। दिल्ली कैपिटल्स के लिए पंत ने अब तक कुल 111 मैच खेले हैं। 5 सीजन बाद दिल्ली कैपिटल्स से अलग हुए कुलदीप यादव इस ट्रेड में कुलदीप दिल्ली कैपिटल्स का साथ छोड़कर लखनऊ सुपर जायंट्स में शामिल हो गए हैं। कुलदीप का दिल्ली कैपिटल्स के साथ 5 सीजन का एक बेहद सफल सफर रहा है, जो अब इस ट्रेड के साथ समाप्त हो गया है। कुलदीप साल 2022 में दिल्ली की फ्रेंचाइजी से जुड़े थे। तब से लेकर अब तक उन्होंने टीम के लिए 65 मैचों में 72 विकेट अपने नाम किए हैं। खबर लगातार अपडेट हो रही है… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
'₹370 बिरयानी' पर कॉमेडियन-वेब डेवलपर को नहीं मिली माफी:गुरुग्राम पुलिस महिला आयोग लेकर पहुंची, कहा- कॉमेडी के नाम पर अपमानजनक कंटेंट बर्दाश्त नहीं

गुरुग्राम में स्टैंड-अप कॉमेडी शो के दौरान महिलाओं पर की गई ‘₹370 की बिरयानी’ टिप्पणी के मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने कॉमेडियन प्रणीत मोरे और वेब डेवलपर हिमांशु जांगड़ा की माफी स्वीकार करने से इनकार कर दिया। सोमवार शाम ACP विष्णु प्रसाद दोनों आरोपियों को लेकर दिल्ली स्थित महिला आयोग के कार्यालय पहुंचे। सुनवाई के दौरान आयोग की अध्यक्ष विजया किशोर राहटकर ने कहा कि महिलाओं के प्रति अपमानजनक सामग्री को कॉमेडी के नाम पर बढ़ावा देना स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने मामले के तीनों आरोपियों- प्रणीत मोरे, हिमांशु जांगड़ा और मधुर विरली को अगली सुनवाई में व्यक्तिगत रूप से पेश होने के निर्देश दिए। वहीं, ACP विष्णु प्रसाद ने बताया, “हमें 22 जून को आयोग से आरोपियों को पेश करने के निर्देश मिले थे। हमने ईमेल के माध्यम से उन्हें समय पर सूचना दे दी थी। सभी को आयोग के समक्ष पेश कर दिया गया है। इस संबंध में डीएलएफ फेज-2 थाने में FIR दर्ज की जा चुकी है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है, इसलिए थोड़ा समय दीजिए।” 12 अप्रैल को शो में टिप्पणी की थी 12 अप्रैल को गुरुग्राम में स्टैंड-अप कॉमेडियन प्रणित मोरे का एक लाइव क्राउड-वर्क कॉमेडी शो आयोजित किया गया था। शो के दौरान दर्शकों से बातचीत करते हुए वेब डेवलपर हिमांशु जांगड़ा ने अपने एक डेटिंग अनुभव का जिक्र किया। हिमांशु ने कहा था कि उन्होंने एक महिला के साथ डेट पर करीब 360-370 रुपए की चिकन बिरयानी का खर्च किया था। इसके बाद उन्होंने महिला को लेकर आपत्तिजनक शब्द कहे। हिमांशु की इस टिप्पणी पर कॉमेडियन प्रणित मोरे हंस पड़े। उन्होंने इसे “पीक गुरुग्राम कंटेंट” बताया और मजाकिया जवाब देने पर हिमांशु को इनाम राशि भी दी। शो का यह वीडियो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। कंपनी ने हिमांशु जांगड़ा को नौकरी से निकाला वीडियो वायरल होने के बाद कई लोगों ने इस टिप्पणी को महिलाओं का अपमान करने वाला बताया और इसका विरोध शुरू हो गया। मामला बढ़ने पर राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी संज्ञान लिया। विवाद के बीच हिमांशु जांगड़ा की कंपनी स्टारविक डिजाइन ने उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें नौकरी से निकाल दिया। कंपनी के फाउंडर विवेक विश्वकर्मा ने वीडियो बयान जारी कर कहा कि वायरल वीडियो में कही गई बातें आपत्तिजनक हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि कंपनी ऐसे विचारों का समर्थन नहीं करती और न ही चाहती है कि इस तरह की सोच युवाओं को प्रभावित करे। वीडियो वायरल होने के बाद राष्ट्रीय महिला आयोग ने स्वत: संज्ञान लिया और हरियाणा पुलिस से रिपोर्ट मांगी। आयोग की शिकायत पर गुरुग्राम के DLF फेज-2 थाने में FIR दर्ज की गई। अब जानिए विवाद के बाद प्रणीत और हिमांशु ने क्या कहा…. प्रणीत ने कहा- लोग मुझसे नफरत कर रहे प्रणीत मोरे ने वीडियो जारी कर कहा- ₹370 की बिरयानी वाले वीडियो के बाद मुझे लोग काफी नफरत कर रहे थे। मैं इसका हकदार हूं। शो के दौरान एक व्यक्ति ने कई आपत्तिजनक बातें कही थीं। लोग हंस रहे थे, जिससे मैं भी माहौल में बह गया और सही फैसला नहीं ले पाया। मैं चाहता तो उसे तभी रोक सकता था या विरोध कर सकता था, लेकिन ऐसा न करके मैंने उसे एक प्लेटफॉर्म दिया, जिससे मामला और बढ़ गया। इससे जिन लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं, मैं उनसे माफी मांगता हूं। हिमांशु ने कहा- मेरी कहानी पूरी सच नहीं थी हिमांशु जांगड़ा ने वीडियो जारी कर कहा- मैंने उस दिन जिस लड़की का जिक्र किया था, मैंने उसे सच में डेट किया था, लेकिन शो में सुनाई गई कहानी पूरी तरह सच नहीं थी। मैंने कहानी के कुछ हिस्सों को मनोरंजन के उद्देश्य से बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया। कुछ शब्दों का इस्तेमाल गलत था और इसके लिए माफी मांगता हूं। मेरी ऐसी कोई सोच या मंशा नहीं थी। मैंने हमेशा अपनी महिला सहकर्मियों के साथ अच्छे प्रोफेशनल रिलेशन बनाए हैं।
Telegram Ban Update; NEET Re-Exam 2026 | Delhi HC

Hindi News National Telegram Ban Update; NEET Re Exam 2026 | Delhi HC Paper Leak Govt Action नई दिल्ली23 मिनट पहले कॉपी लिंक केंद्र सरकार ने 16 जून को टेलीग्राम पर बैन लगाया था। देश में टेलीग्राम पर NEET री-एग्जाम तक रोक रहेगी। दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को टेलीग्राम की केंद्र सरकार के बैन के खिलाफ लगाई याचिका को खारिज कर दिया। जस्टिस तेजस कारिया ने कहा, ‘ सरकार के पास आईटी एक्ट की धारा 69A के तहत बैन लगाने का अधिकार है।’ कोर्ट ने कहा, ‘इस मामले पर कोर्ट की रिव्यू कमेटी ने भी सरकार के फैसले की जांच की थी। सरकार ने पूरी समझदारी से काम लिया है, इसमें किसी तरह की जल्दबाजी या लापरवाही नहीं दिखती।’ केंद्र सरकार ने 16 जून को NEET री-एग्जाम से पहले टेलीग्राम पर 22 जून तक अस्थायी बैन लगा दिया था। इसके बाद टेलीग्राम ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका लगाई थी। गुरुवार को मामले की सुनवाई पूरी हुई और कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। कोर्ट ने पूछा था- 15 करोड़ यूजर्स के अधिकार को कैसे रोक सकते हैं कोर्ट में गुरुवार को सरकार ने दलील दी थी कि री-एग्जाम से पहले टेलीग्राम के दुरुपयोग की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। इस पर कोर्ट ने पूछा था कि कुछ परीक्षार्थियों की वजह से 15 करोड़ टेलीग्राम यूजर्स के अधिकारों पर रोक कैसे लगाई जा सकती है। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि टेलीग्राम में एक अकाउंट से 40 बॉट बन सकते हैं, जबकि वाट्सएप में हर यूजर पर एक बॉट होता है। टेलीग्राम साइबर क्राइम, पेपर लीक, चाइल्ड पोर्नोग्राफी, आतंकवाद बढ़ाने और वित्तीय धोखाधड़ी में इस्तेमाल हो रहा है। इसके बाद सरकार ने 5 दावे किए… टेलीग्राम में एक अकाउंट से 40 बॉट बनाए जा सकते हैं। व्हाट्सएप में हर यूजर की एक बॉट की सीमा है। यह प्लेटफॉर्म क्लाउड के जरिए संचालित होता है। अपराध करने वालों का पता नहीं लगाया जा सकता। यानी इसे ब्लॉक भी कर दें और कोई गड़बड़ करे, तो जांच एजेंसियां असली यूजर तक नहीं पहुंच सकतीं। किसी चैनल के एक लाख सदस्यों को कुछ ही सेकंड में दूसरे चैनल पर ट्रांसफर किया जा सकता है। इससे गंभीर खतरा है। टेलीग्राम में तारीख और समय एडिट कर सकते हैं। जिससे इसका दुरुपयोग किया जा सकता है। 2024 में ऐसा हुआ था। परीक्षा के बाद पेपर पब्लिश किया गया था, लेकिन उसमें तारीख को परीक्षा से एक दिन पहले की तारीख में बदल दिया गया था। टेलीग्राम का दावा- NEET से जुड़े 900 से ज्यादा लिंक हटाए टेलीग्राम का पक्ष एडवोकेट ध्रुव मेहता ने रखा। उन्होंने कोर्ट में कहा कि जो कुछ हुआ, हम सब जानते हैं। बहुत सारे छात्र प्रभावित हुए। दूसरा पहलू यह है कि क्या उस एक घटना को रोकने के लिए पूरे प्लेटफॉर्म को ब्लॉक किया जा सकता है? टेलीग्राम ने बताया कि 9 जून को अधिकारियों से विशिष्ट यूआरएल मिलने के एक घंटे के भीतर ही प्रतिबंधित सामग्री को हटा दिया। यह भी दावा किया कि उसने गैर-कानूनी NEET सामग्री से जुड़े 900 से ज्यादा लिंक हटाए हैं। नियमों के उल्लंघन की पहचान करने के लिए AI, मशीन लर्निंग टूल और मैन्युअल मॉडरेशन का इस्तेमाल किया है। चीन, फ्रांस, रूस जर्मनी में टेलीग्राम पर हो चुकी कार्रवाई सरकार ने कोर्ट को यह भी बताया कि पिछले कुछ सालों में नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर इस ऐप से जुड़ी धोखाधड़ी की शिकायतों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। अकेले 2025 में 2.75 लाख से ज्यादा शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें 3,086 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी शामिल है। सरकार ने चीन, ईरान, फ्रांस, रूस, जर्मनी और ब्राजील जैसे कई देशों में टेलीग्राम के खिलाफ की गई रेगुलेटरी और एनफोर्समेंट कार्रवाई का भी जिक्र किया। ये कार्रवाई स्थानीय कानूनों का पालन न करने, कंटेंट मॉडरेशन में कमी और कानून लागू करने से जुड़ी चिंताओं जैसे मुद्दों पर की गई थीं। पेपर लीक के कारण 3 मई को हुई परीक्षा रद्द हुई NEET-UG परीक्षा 3 मई 2026 को देश भर में आयोजित की गई थी। करीब 23 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा के बाद कई राज्यों से प्रश्नपत्र लीक होने और कुछ अभ्यर्थियों को पहले से पेपर मिलने के आरोप सामने आए। जांच में गड़बड़ियों के संकेत मिलने पर NTA ने 12 मई को परीक्षा रद्द कर दी। इसके बाद केंद्र सरकार और जांच एजेंसियों की समीक्षा के आधार पर दोबारा परीक्षा कराने का फैसला लिया गया। NEET से 1 लाख से ज्यादा मेडिकल कॉलेज में एडमिशन NEET यानी नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट भारत में मेडिकल और डेंटल कोर्सेज में एडमिशन के लिए होने वाली राष्ट्रीय प्रवेश परीक्षा है। इसकी शुरुआत 2013 में हुई थी। इस परीक्षा के माध्यम से देश के सभी सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों में MBBS, BDS, आयुष (BAMS, BHMS) और नर्सिंग जैसे कोर्सेज में एडमिशन मिलता है, जिसमें AIIMS और JIPMER जैसे प्रतिष्ठित संस्थान भी शामिल हैं। ——————————— ये खबर भी पढ़ें… 2 दिन में 4 NEET स्टूडेंट ने सुसाइड किया: गुजरात का छात्र छठी मंजिल से कूदा; तमिलनाडु की छात्रा ने लिखा- दोबारा एग्जाम से डर तमिलनाडु के कोयंबटूर में NEET की तैयारी कर रही 19 साल की छात्रा अनुकीर्तना ने बुधवार सुबह जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मौत से पहले छात्रा ने अपने चाचा और करीबी रिश्तेदारों को वॉट्सएप मैसेज भेजे थे। वहीं, अहमदाबाद के न्यू रानीप इलाके में बुधवार रात करीब 2:30 बजे 17 साल के छात्र ने आनंदम फ्लैट्स के ब्लॉक बी की छठी मंजिल से छलांग लगा दी। पुलिस जांच में पता चला कि छात्र NEET परीक्षा की तैयारी कर रहा था। पढ़ें पूरी खबर… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
IIT Delhi Tops India, No Indian in Top 200

Hindi News Career QS World University Ranking 2027: IIT Delhi Tops India, No Indian In Top 200 3 मिनट पहले कॉपी लिंक QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2027 जारी हो गई है। इस रैंकिंग द्वारा जारी टॉप 100 यूनिवर्सिटी की रैंकिंग में एक भी भारत का संस्थान शामिल नहीं हो सका है। वहीं टॉप 200 की लिस्ट में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) दिल्ली ने एक बार फिर भारत के सबसे अच्छे एजुकेशन और रिसर्च संस्थान के तौर पर अपनी जगह बनाई है। इस संस्थान ने अपनी स्थिति में सुधार करते हुए वैश्विक स्तर पर 118वां स्थान हासिल किया है। MIT पिछले 15 सालों से नंबर वन QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2027 में इस साल भी अमेरिका की MIT (मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी) ने दुनिया की नंबर-1 यूनिवर्सिटी के तौर पर जगह बनाई है। खास बात यह है कि MIT लगातार 15वें साल इस रैंकिंग में टॉप पर है। DU और JNU की रैंकिंग में सुधार दिल्ली यूनिवर्सिटी, जेएनयू और जामिया मिलिया ने भी अपना दबदबा बनाए रखा है। डीयू ने पिछले साल की 328वीं रैंक से ऊपर उठकर 322वीं रैंक हासिल की है। वहीं, जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) की रैंकिंग पिछले साल 558वें नंबर पर थी, लेकिन अब ग्लोबल लेवल पर 555वें नंबर पर पहुंच गई है। 52 भारतीय संस्थान रैंकिंग में शामिल QS की इस रैंकिंग में वर्ष 2017 में जहां सिर्फ 14 भारतीय संस्थान इस लिस्ट में शामिल थे। वहीं, अब यह संख्या बढ़कर 52 हो गई है। QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2027 में दुनिया के 106 देशों और क्षेत्रों की 1500 से ज्यादा यूनिवर्सिटी का मूल्यांकन किया गया है। इन 3 यूनिवर्सिटी की रैकिंग में सबसे ज्यादा सुधार सबसे ज्यादा सुधार करने वाले संस्थानों में वीआईटी, बिट्स पिलानी और जामिया मिल्लिया इस्लामिया शामिल हैं। वीआईटी ने 94 स्थानों की छलांग लगाकर 597वीं रैंक हासिल की है। वहीं, बिट्स पिलानी 93 स्थान ऊपर चढ़कर 575वें स्थान पर पहुंच गया है। जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने भी 75 से ज्यादा रैंक की बढ़त के साथ 686वीं रैंक हासिल की है। ये खबर भी पढ़ें AIIMS के किसी भी संस्थान में भर्ती का मौका:1484 पद भरे जाएंगे, 1 लाख 42 हजार तक सैलरी अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) ने कॉमन रिक्रूटमेंट एग्जामिनेशन (CRE-5) का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके अनुसार, देशभर के विभिन्न एम्स संस्थानों और केंद्र सरकार के मेडिकल संस्थानों में ग्रुप-B और ग्रुप-C के 1484 पदों पर भर्ती की जाएगी। पूरी खबर यहा पढ़ें : दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Delhi DSSSB Recruitment | 1979 Teaching Non-Teaching Posts Vacancy Alert

Hindi News Career Delhi DSSSB Recruitment | 1979 Teaching Non Teaching Posts Vacancy Alert 17 मिनट पहले कॉपी लिंक दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने टीचिंग और नॉन टीचिंग के 1979 पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : पद के अनुसार 12वीं पास, आईटीआई की डिग्री,बीएड, इंजीनियरिंग के साथ 1 साल का अनुभव, पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री। एज लिमिट : न्यूनतम : 18 साल अधिकतम : 37 साल रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र में छूट दी जाएगी। सैलरी : पद के अनुसार 29,200 – 1,42,400 रुपए प्रतिमाह सिलेक्शन प्रोसेस : कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट स्किल टेस्ट/ट्रेड टेस्ट/ड्राइविंग टेस्ट/फिजिकल एंड्योरेंस टेस्ट (पद के अनुसार) डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन फीस : अनारक्षित : 100 रुपए एससी, एसटी, महिला, दिव्यांग : नि:शुल्क ऐसे करें आवेदन : DSSSB की वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाएं। होम पेज पर Recruitment सेक्शन पर क्लिक करें। अप्लाय ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें। जरूरी डाक्यूमेंट्स, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें। अपनी कैटेगरी के अनुसार फीस का भुगतान करें। आवेदन फॉर्म फाइनल सब्मिट कर दें। इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें। ऑनलाइन आवेदन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक सरकारी नौकरी की ये खबरें भी पढ़ें AIIMS के किसी भी संस्थान में भर्ती का मौका:1484 पद भरे जाएंगे, 1 लाख 42 हजार तक सैलरी अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) ने कॉमन रिक्रूटमेंट एग्जामिनेशन (CRE-5) का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके अनुसार, देशभर के विभिन्न एम्स संस्थानों और केंद्र सरकार के मेडिकल संस्थानों में ग्रुप-B और ग्रुप-C के 1484 पदों पर भर्ती की जाएगी। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Sapna Chaudhary Delhi Show | Refuses To Sing With Masoom Sharma
हरियाणवी सिंगर-डांसर सपना चौधरी ने मासूम शर्मा के साथ गीत गाने से मना किया। हरियाणवी डांसर-सिंगर सपना चौधरी इन दिनों पति वीर साहू के साथ चल रही फैमिली डिस्प्यूट के चलते सुर्खियों में है। दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में भी सपना चौधरी की बातों में यहीं टीस देखने को मिली। मंच पर उन्होंने हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा के साथ गाना ग . हालांकि, उन्होंने ये बात मजाकिया अंदाज में कही, जिसे सुनकर मंच पर मौजूद कलाकार और दर्शक मुस्कुराने लगे। मगर, मासूम शर्मा सिर नीचे झुकाए खड़े दिखाई दिए। दिल्ली मंच की घटना को उनके पति से चल रहे विवाद से ही जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, यह पहली बार नहीं है, जब सपना ने पुरुषों को लेकर पब्लिक मंच से कुछ कहा है। इससे पहले एक पॉडकास्ट में वे पुरुषों और महिलाओं के रिश्तों को लेकर बेबाक राय रख चुकी हैं। बातचीत के दौरान उन्होंने कहा था कि आज के समय में बहुत कम ऐसे पुरुष हैं, जिनमें सच्चा प्यार, भावना, शिद्दत और समर्पण देखने को मिलता है। उन्होंने यह कहा था कि मर्द के पास केवल इगो है, जबकि महिलाओं में अपार क्षमता और सहनशीलता होती है। औरतों में इतनी गहराई है कि एक मर्द बाहर मुंह मार के आएगा और औरत से कहेगा कि मैं तुझे प्यार करता हूं तो औरतें फिर भी उसे कहेंगी, चल कोई बात नहीं आजा। उन्होंने यह भी कहा था कि मर्द ऐसा बिल्कुल नहीं कह सकता। मासूस शर्मा के साथ सपना चौधरी के 2 PHOTOS… इसी साल 24 अप्रैल को मासूम की फिल्म लाइसेंस रिलीज हुई थी, जिसके प्रमोशन में वे सपना चौधरी के साथ स्टेज पर ठुमके लगाते दिखे थे। यह तस्वीर दिल्ली कार्यक्रम की है, जिसमें सपना चौधरी के साथ सभी कलाकारों ने मिलकर “बोल तेरे मीठे-मीठे” गीत प्रस्तुत किया। सिंगर मासूम शर्मा उनके पीछे खड़े दिखाई दे रहे हैं। अब पढ़िए सपना चौधरी ने कार्यक्रम में क्या-क्या कहा… मंच पर पहुंचते ही बोलीं- दिमाग कहीं ओर जा रहा है सपना चौधरी ने मंच संभालते हुए कहा कि आज यहां स्टूडियो में पहुंची हूं तो सामने देख रही हूं, लेकिन दिमाग कहीं ओर जा रहा है और उधर देख रही हूं तो दिमाग कहीं ओर जा रहा है। इसके बाद उन्होंने सभी को राम-राम और नमस्ते कहा। पूछा कि सब ठीक हो ना, खुश हो ना। इसी दौरान उन्होंने मजाकिया अंदाज में लोगों से पूछा कि किसी को जलन हो रही है क्या? फिर दोबारा सवाल दोहराते हुए कहा कि हो रही है या नहीं? कलाकारों के सामने कहा- मैं गाना भी गाना जानती हूं कार्यक्रम में हरियाणा के कई प्रसिद्ध कलाकार मौजूद थे। मंच संचालन कर रहे हरियाणवी कलाकार जगबीर राठी ने सभी कलाकारों को एक साथ गीत गाने के लिए मंच पर बुलाया। इस दौरान सपना चौधरी ने कहा कि वह आज सभी कलाकारों का यह भ्रम भी दूर करना चाहती हैं कि वह सिर्फ डांस ही नहीं बल्कि गाना भी गाना जानती हैं। उन्होंने कहा कि “बोल तेरे मीठे-मीठे” गीत उन्हें बेहद पसंद है और वह इसे आज खुद गाएंगी। इस पर जगबीर राठी ने कहा कि गीत की शुरुआत वह करेंगे तो सपना चौधरी ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया कि खत्म मैं करूंगी। आजकल मेरी आदमियों से बन नहीं रही जब गीत के दौरान जगबीर राठी ने कहा कि मासूम शर्मा इसमें और ज्यादा सुर लगाएंगे और उन्हें सपना चौधरी के करीब आकर गाने के लिए कहा, तभी माहौल अचानक दिलचस्प हो गया। जैसे ही संगीत बजना शुरू हुआ, सपना चौधरी ने हंसते हुए कहा, “आजकल मेरी आदमियों के साथ बन नहीं रही है।” उनकी इस टिप्पणी के बाद मंच पर मौजूद कलाकार और दर्शक मुस्कुराने लगे। कलाकारों ने इसे एक साथ दो लोगों पर किया गया कटाक्ष माना। कुछ लोगों का मानना था कि सपना ने एक तरफ अपने पति वीर साहू की ओर इशारा किया तो दूसरी तरफ मजाकिया अंदाज में मासूम शर्मा को भी निशाने पर ले लिया। दिल्ली कार्यक्रम के दौरान मंच पर सपना चौधरी खिलखिलाती हुई भी नजर आईं। ‘मका डट जाओ’, कलाकारों पर भी किया तंज बाद में सपना चौधरी के साथ सभी कलाकारों ने मिलकर “बोल तेरे मीठे-मीठे” गीत प्रस्तुत किया। गीत के दौरान सपना चौधरी पूरी तरह संगीत में डूबी नजर आईं। जब गीत की पंक्तियां आईं… “रात ने नींद ना आवे, आवे सपने आवे, या दुनिया दुश्मन दिखे, मन्ने अपने ना भावे…रूह मेरी भटकी-भटकी, तेरे पे अटकी-अटकी…”। गीत समाप्त होने के बाद सपना चौधरी ने कहा, “मका डट जाओ, शांति से गा लो। आज सारा ही टैलेंट दिखाओगे क्या, सारे ही घुसे जा रहे हैं।” उनकी इस बात पर मंच और दर्शकों के बीच ठहाके गूंज उठे। पुराने गानों का जिक्र कर बोलीं- ये मेरे जीवन का हिस्सा हैं सपना चौधरी ने कहा कि वह देशभर में काफी शो करती हैं और कुछ गीत उनके जीवन का हिस्सा बन चुके हैं। उन्होंने कहा कि “आंखों का काजल”, “बोल तेरे मीठे-मीठे”, “चेतक”, “इंग्लिश मीडियम” और “तू चीज लाजवाब है” जैसे गीतों की मांग आज भी देश के अलग-अलग हिस्सों में होने वाले उनके कार्यक्रमों में आती है। सपना ने बताया कि इन गीतों को रिलीज हुए करीब 12 से 13 साल हो चुके हैं, लेकिन लोगों का प्यार आज भी वैसा ही बना हुआ है। कलाकारों को परिवार से भी ज्यादा समय देने की बात कही सपना चौधरी ने मंच से कहा कि हम अपने भाई-बहन और माता-पिता को भी उतना समय नहीं दे पाते, जितना कलाकार एक-दूसरे के साथ बिताते हैं। उन्होंने कहा कि मैं ऐसी ही हूं, मुझे आज याद करो, कल याद करो या बुढ़ापे में याद करो, मैं तब भी ऐसी ही रहूंगी। सपना चौधरी ने भावुक अंदाज में कहा कि गाने हिट हों या न हों, उन्हें उससे कोई फर्क नहीं पड़ता। वह लोगों के बीच जाकर यह कहना चाहती हैं कि उन्हें अपने चाहने वालों की जरूरत है और उनके लिए वही सबसे ज्यादा मायने रखते हैं। पॉडकास्ट में भी मर्दों को लेकर खुलकर रख चुकी हैं राय मंच से “आजकल मेरी मर्दों के साथ नहीं बन रही” कहने से पहले भी सपना चौधरी एक पॉडकास्ट में पुरुषों और महिलाओं के रिश्तों को लेकर बेबाक राय रख चुकी हैं।
Bangladesh PM’s Special Assistant Stopped at Delhi Airport, Returns Without Attending IORA Meeting

Hindi News International Bangladesh PM’s Special Assistant Stopped At Delhi Airport, Returns Without Attending IORA Meeting ढाका14 मिनट पहले कॉपी लिंक बांग्लादेश के प्रधानमंत्री के सलाहकार डॉ. जाहेद उर रहमान को दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रोक लिया गया। सूत्रों के मुताबिक, इमिग्रेशन अधिकारियों ने उन्हें करीब दो घंटे तक वेटिंग रूम में बैठाए रखा और कई मुद्दों पर पूछताछ की। इसके बाद उन्होंने अपना पासपोर्ट वापस मांगा और भारत में आने से इनकार कर दिया। बाद में वह कोलंबो के रास्ते सोमवार सुबह ढाका पहुंचे। वह इंडियन ओशन रिम एसोसिएशन (IORA) की वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली आए थे। उच्चायुक्त ने यात्रा की जानकारी पहले ही दी थी बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को ही नई दिल्ली स्थित बांग्लादेश उच्चायोग ने भारत के विदेश मंत्रालय को आधिकारिक रूप से सूचित कर दिया था कि डॉ. जाहेद IORA बैठक में बांग्लादेशी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे। बांग्लादेश के उच्चायुक्त एम. रियाज हमीदुल्लाह ने भी भारतीय अधिकारियों से इस यात्रा को लेकर बात की थी। इसी वजह से ढाका में कई वरिष्ठ अधिकारी इस पूरे घटनाक्रम को रहस्यमय बता रहे हैं। उनका कहना है कि पहले से आधिकारिक जानकारी देने के बावजूद एयरपोर्ट पर ऐसी स्थिति कैसे बनी, यह समझ से बाहर है। दावा- जाहेद का नाम सुरक्षा एजेंसियों की वॉचलिस्ट में था डॉ. जाहेद के करीबी लोगों का दावा है कि उनका नाम भारतीय सुरक्षा एजेंसियों की एक निगरानी सूची (वॉचलिस्ट) में था, जिसके कारण उनकी अतिरिक्त जांच की गई। उनका आरोप है कि भारत विरोधी सामग्री बनाने या प्रसारित करने के आरोपों की वजह से उनका नाम इस सूची में डाला गया था। हालांकि भारतीय अधिकारियों ने इन दावों की न पुष्टि की है और न ही खंडन किया है। जानकारी के मुताबिक डॉ. जाहेद राजनयिक पासपोर्ट पर नहीं बल्कि सामान्य बांग्लादेशी पासपोर्ट और सार्क वीजा पर यात्रा कर रहे थे। उनके पास इस यात्रा के लिए कोई सरकारी अनुरोध पत्र भी नहीं था। दिल्ली स्थित बांग्लादेश उच्चायोग के अधिकारियों ने इस मामले पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। हालांकि एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर कहा कि मिशन के सभी विभागों को इस घटना की जानकारी नहीं थी। अधिकारी बोले- जाहेद के साथ कोई अभद्र व्यवहार नहीं किया वहीं कई सूत्रों ने यह भी कहा कि भारतीय अधिकारियों ने डॉ. जाहेद के साथ कोई अभद्र व्यवहार नहीं किया। उनका मानना है कि यात्रा से जुड़ी समन्वय और संचार की कमी इस स्थिति की एक वजह हो सकती है। हालांकि अब तक कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण सामने नहीं आया है। ढाका में सरकारी सूत्रों का कहना है कि पूरे मामले की समीक्षा की जा रही है और तथ्य सामने आने के बाद आगे का फैसला किया जाएगा। फिलहाल नई दिल्ली की ओर से आधिकारिक सफाई का इंतजार है। ————————————— बांग्लादेश से जुड़ी ये खबर भी पढ़े बांग्लादेश में कट्टरपंथियों के दबाव में राम-प्रतिमा का प्रोजेक्ट रुका:फंडिंग की जांच व अधूरा निर्माण गिराने की मांग, 2025 में शुरू हुआ था प्रोजेक्ट बांग्लादेश के गैबांधा जिले में 82 फीट ऊंची राम प्रतिमा का प्रोजेक्ट कट्टरपंथी दबाव के बाद रोक दिया गया है। यह प्रतिमा श्री श्री राधा गोबिंद और काली मंदिर परिसर में बन रही थी। मंदिर समिति ने इसे सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए अस्थायी रोक बताया है, लेकिन इसकी असली वजह कट्टरपंथी संगठनों का दबाव बताया जा रहा है। पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Salman Khan Delhi HC | Film Release Promotion Ban

3 मिनट पहले कॉपी लिंक सलमान खान के केस पर आधारित फिल्म ‘काला हिरण’ का पोस्टर 29 मई को जारी किया गया था। दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को एक्टर सलमान खान की उस अर्जी पर नोटिस जारी किया है, जिसमें उन्होंने फिल्म काला हिरण की रिलीज और प्रमोशन पर रोक लगाने की मांग की थी। अदालत ने प्रोड्यूसर अमित जानी, जानी फायरफॉक्स फिल्म्स, डायरेक्टर भारत श्रीनेत, अक्षय पांडे और प्रोजेक्ट से जुड़े अन्य लोगों को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। जस्टिस नीना बंसल कृष्णा ने सलमान खान की उस अर्जी पर भी विचार किया, जो सिविल प्रक्रिया संहिता के आदेश 39 नियम 1 और 2 के तहत दायर की गई है। इसमें फिल्म की रिलीज पर अंतरिम रोक लगाने की मांग की गई है। कोर्ट को बताया गया कि फिल्म का ट्रेलर शुक्रवार को जारी कर दिया गया, जबकि पहले संकेत दिया गया था कि इसे 20 जून को रिलीज किया जाएगा। इसके बाद अदालत ने मामले की अगली सुनवाई 19 जून के लिए तय कर दी। फर्स्ट लुक में सलमान से प्रेरित किरदार अयान में एक्टर काशिफ इकबाल खान दिखाई दिए हैं। सलमान खान की अर्जी में कहा गया है कि फिल्म और उससे जुड़े प्रमोशनल कंटेंट 1998 के काला हिरण शिकार मामले से प्रेरित या उस पर आधारित प्रतीत होते हैं। याचिका के अनुसार, भले ही एक्टर का नाम सीधे तौर पर इस्तेमाल नहीं किया गया हो, लेकिन पोस्टर, प्रमोशनल कंटेंट और प्रोजेक्ट से जुड़े लोगों के पब्लिक बयानों से दर्शक उन्हें आसानी से पहचान सकते हैं। याचिका में 29 मई 2026 को जारी एक पोस्टर का भी उल्लेख किया गया है। दावा किया गया है कि उसमें दिखाया गया किरदार सलमान खान से मिलता-जुलता है और उसने एक्टर के पहचान चिन्ह माने जाने वाले नीले रंग के ब्रेसलेट जैसा ब्रेसलेट पहना हुआ है। फिल्म के मुख्य किरदार का हुलिया और चलने का स्टाइल सलमान खान से मेल खाता है। अर्जी में यह भी कहा गया है कि पोस्टर में किरदार को हथियार के साथ दिखाया गया है, जबकि आर्म्स एक्ट से जुड़े मामले में सलमान खान बरी हो चुके हैं। एक्टर का कहना है कि इससे गलत संदेश जा सकता है। सलमान खान ने यह भी तर्क दिया है कि फिल्म की कहानी उन मामलों से जुड़ी लगती है, जो अभी उच्च अदालतों में विचाराधीन हैं। याचिका के अनुसार, ऐसे विषयों पर आधारित कंटेंट का प्रमोशन लंबित न्यायिक कार्यवाही को प्रभावित कर सकता है और निष्पक्ष सुनवाई के अधिकार पर असर डाल सकता है। अर्जी में फिल्म के प्रोड्यूसर अमित जानी के कथित मीडिया इंटरव्यू, सोशल मीडिया पोस्ट और सार्वजनिक बयानों का भी हवाला दिया गया है। दावा किया गया है कि इनमें फिल्म को काला हिरण मामले और गैंगस्टर लॉरेंस से जोड़ा गया, जिससे प्रमोशन हासिल करने की कोशिश की गई। याचिका के अनुसार, 24 अप्रैल 2026 को प्रोजेक्ट से जुड़े लोगों को एक लीगल नोटिस भेजा गया था, जिसमें फिल्म के डेवलपमेंट और प्रमोशन को रोकने की मांग की गई थी। हालांकि, एक्टर का आरोप है कि नोटिस के बावजूद प्रमोशनल एक्टिविटीज जारी रहीं, जिससे उन्हें कोर्ट आना पड़ा। वीडियो में मुख्य किरदार अयान उसी तरह का ब्रेसलेट पहने दिखा, जो अक्सर सलमान खान के हाथों में दिखता है। सलमान खान ने अदालत से मांग की है कि विवाद के अंतिम निपटारे तक फिल्म से जुड़े किसी भी टीजर, ट्रेलर, पोस्टर या अन्य प्रमोशनल मटीरियल के पब्लिकेशन, ब्रॉडकास्ट और प्रदर्शन पर रोक लगाई जाए और फिल्म की रिलीज भी रोक दी जाए। बता दें कि काला हिरण मामले से प्रेरित फिल्म ‘काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी’ का फर्स्ट लुक कल जारी किया गया था। जिसमें सलमान खान का जिक्र अयान खान और लॉरेंस का जिक्र लॉयन के नाम से किया गया है। वीडियो में काला हिरण शिकार केस और कानूनी लड़ाई से जुड़े मामले को दिखाया गया है। फिल्म का निर्देशन भारत एस. श्रीनाथ ने किया है। जबकि अमित जानी इसके लेखक और निर्माता हैं। फिल्म में मुकेश तिवारी और गोविंद नामदेव भी हैं। सलमान की ओर से मिले लीगल नोटिस को फाड़ा इससे पहले फिल्म के प्रोड्यूसर अमित जानी ने सलमान खान की ओर से मिले लीगल नोटिस को फाड़ दिया था। जानी ने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए वीडियो में कहा था, हर कोई मुझसे पूछ रहा है, मीडिया, दोस्त, कि सलमान खान के नोटिस पर आपको क्या कहना है? इस नोटिस पर मैं क्या कहूं? पिछले 36 घंटों से उनकी डोंगरी, धारावी, जोगेश्वरी के मुस्लिम लड़कों की फैन फॉलोइंग, उनके टूलकिट ने मुझे जान से मारने, मुंबई आने और सिर कलम करने के हजारों मैसेज भेजे हैं और उनके टूलकिट के जरिए एक मैसेज, चाहे वह असली हो या नकली, मुझे नहीं पता, डी-कंपनी के नाम से भेजा गया है। डी-कंपनी छोड़ेगी नहीं। जानी ने आगे कहा कि तो मैं किसका जवाब दूं? क्या मैं सलमान खान की टूलकिट द्वारा हजारों गालियां दिलवाई गईं और धमकियां दिलवाई गईं, उनका जवाब दूं? क्या मैं इस नोटिस का जवाब दूं? वहीं, इससे पहले ऑफिशियल फेसबुक अकाउंट में पोस्ट किए वीडियो में अमित जानी ने कहा था कि हमारी पूरी फिल्म सलमान खान की बायोपिक नहीं है। हमारी पूरी फिल्म सलमान खान के नजरिए से नहीं है। अमित जानी इससे पहले फिल्म ‘उदयपुर फाइल्स’ (2025) बना चुके हैं। वहीं ABP न्यूज के साथ बातचीत में जानी ने कहा था कि ‘काला हिरण’ बिश्नोई समाज के संघर्ष, उनकी विरासत और वन्यजीवों के प्रति उनके समर्पण को दिखाती है। सलमान खान फिल्म का सिर्फ एक पार्ट हैं। 1998 में काला हिरण शिकार मामला सामने आया सलमान खान से जुड़ा काला हिरण शिकार मामला साल 1998 में सामने आया था, जब वो जोधपुर में फिल्म ‘हम साथ-साथ हैं’ की शूटिंग कर रहे थे। सलमान के खिलाफ कुल चार केस दर्ज किए गए थे। इनमें दो चिंकारा शिकार मामले, एक कांकाणी काला हिरण शिकार मामला और एक आर्म्स एक्ट का मामला शामिल था। काला हिरण शिकार मामले में बिश्नोई समुदाय की शिकायत पर सलमान के साथ सैफ अली खान, तब्बू, सोनाली बेंद्रे और नीलम के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया था। अप्रैल 2006 में चिंकारा शिकार मामलों में सलमान को सजा सुनाई गई। जनवरी
Salman Khan Delhi HC | Film Release Promotion Ban

5 मिनट पहले कॉपी लिंक सलमान खान के केस पर आधारित फिल्म ‘काला हिरण’ का पोस्टर 29 मई को जारी किया गया था। दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को एक्टर सलमान खान की उस अर्जी पर नोटिस जारी किया है, जिसमें उन्होंने फिल्म काला हिरण की रिलीज और प्रमोशन पर रोक लगाने की मांग की। कोर्ट ने प्रोड्यूसर अमित जानी, जानी फायरफॉक्स फिल्म्स, डायरेक्टर भारत श्रीनेत, अक्षय पांडे और प्रोजेक्ट से जुड़े अन्य लोगों को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। जस्टिस नीना बंसल कृष्णा ने सलमान खान की उस अर्जी पर भी विचार किया, जिसमें फिल्म की रिलीज पर अंतरिम रोक लगाने की मांग की गई। कोर्ट को बताया गया कि फिल्म का ट्रेलर शुक्रवार को जारी कर दिया गया, जबकि पहले संकेत दिया गया था कि इसे 20 जून को रिलीज किया जाएगा। इसके बाद कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई 19 जून के लिए तय कर दी। फर्स्ट लुक में सलमान से प्रेरित किरदार अयान में एक्टर काशिफ इकबाल खान दिखाई दिए हैं। नीले ब्रेसलेट को पहचान का चिन्ह बताया सलमान की अर्जी में कहा गया है कि फिल्म और उससे जुड़े प्रमोशनल कंटेंट 1998 के काला हिरण शिकार मामले से प्रेरित या उस पर आधारित प्रतीत होते हैं। याचिका के अनुसार, भले ही एक्टर का नाम सीधे तौर पर इस्तेमाल नहीं किया गया हो, लेकिन पोस्टर, प्रमोशनल कंटेंट और प्रोजेक्ट से जुड़े लोगों के पब्लिक बयानों से दर्शक उन्हें आसानी से पहचान सकते हैं। याचिका में 29 मई 2026 को जारी एक पोस्टर का भी उल्लेख किया गया। दावा किया गया कि उसमें दिखाया गया किरदार सलमान से मिलता-जुलता है और उसने एक्टर के पहचान चिन्ह माने जाने वाले नीले रंग के ब्रेसलेट जैसा ब्रेसलेट पहना हुआ है। वीडियो में मुख्य किरदार अयान उसी तरह का ब्रेसलेट पहने दिखा, जो अक्सर सलमान खान के हाथों में दिखता है। अमित जानी के बयानों का भी हवाला दिया अर्जी में यह भी कहा गया है कि पोस्टर में किरदार को हथियार के साथ दिखाया गया है, जबकि आर्म्स एक्ट से जुड़े मामले में सलमान बरी हो चुके हैं। एक्टर का कहना है कि इससे गलत संदेश जा सकता है। सलमान के वकील ने यह भी तर्क दिया कि फिल्म की कहानी उन मामलों से जुड़ी लगती है, जो अभी उच्च अदालतों में विचाराधीन हैं। याचिका के अनुसार, ऐसे विषयों पर आधारित कंटेंट का प्रमोशन लंबित न्यायिक कार्यवाही को प्रभावित कर सकता है और निष्पक्ष सुनवाई के अधिकार पर असर डाल सकता है। अर्जी में फिल्म के प्रोड्यूसर अमित जानी के कथित मीडिया इंटरव्यू, सोशल मीडिया पोस्ट और सार्वजनिक बयानों का भी हवाला दिया गया। कहा गया कि इनमें फिल्म को काला हिरण मामले और गैंगस्टर लॉरेंस से जोड़ा गया, जिससे प्रमोशन हासिल करने की कोशिश की गई। याचिका के अनुसार, 24 अप्रैल 2026 को प्रोजेक्ट से जुड़े लोगों को एक लीगल नोटिस भेजा गया था, जिसमें फिल्म के डेवलपमेंट और प्रमोशन को रोकने की मांग की गई थी। हालांकि, एक्टर का आरोप है कि नोटिस के बावजूद प्रमोशनल एक्टिविटीज जारी रहीं, जिससे उन्हें कोर्ट आना पड़ा। फिल्म के मुख्य किरदार का हुलिया और चलने का स्टाइल सलमान खान से मेल खाता है। सलमान ने फिल्म की रिलीज रोकने की मांग की सलमान ने कोर्ट से मांग की कि विवाद के अंतिम निपटारे तक फिल्म से जुड़े किसी भी टीजर, ट्रेलर, पोस्टर या अन्य प्रमोशनल मटीरियल के पब्लिकेशन, ब्रॉडकास्ट और प्रदर्शन पर रोक लगाई जाए और फिल्म की रिलीज भी रोक दी जाए। फिल्म काला हिरण का फर्स्ट लुक जारी बता दें कि काला हिरण मामले से प्रेरित फिल्म ‘काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी’ का फर्स्ट लुक कल जारी किया गया था। जिसमें सलमान खान का जिक्र अयान खान और लॉरेंस का जिक्र लॉयन के नाम से किया गया है। फिल्म का निर्देशन भारत एस. श्रीनाथ ने किया है। जबकि अमित जानी इसके लेखक और निर्माता हैं। फिल्म में मुकेश तिवारी और गोविंद नामदेव भी हैं। सलमान की ओर से मिले लीगल नोटिस को फाड़ा इससे पहले फिल्म के प्रोड्यूसर अमित जानी ने सलमान खान की ओर से मिले लीगल नोटिस को फाड़ दिया था। जानी ने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए वीडियो में कहा था, हर कोई मुझसे पूछ रहा है, मीडिया, दोस्त, कि सलमान खान के नोटिस पर आपको क्या कहना है? इस नोटिस पर मैं क्या कहूं? पिछले 36 घंटों से उनकी डोंगरी, धारावी, जोगेश्वरी के मुस्लिम लड़कों की फैन फॉलोइंग, उनके टूलकिट ने मुझे जान से मारने, मुंबई आने और सिर कलम करने के हजारों मैसेज भेजे हैं और उनके टूलकिट के जरिए एक मैसेज, चाहे वह असली हो या नकली, मुझे नहीं पता, डी-कंपनी के नाम से भेजा गया है। डी-कंपनी छोड़ेगी नहीं। जानी ने आगे कहा कि तो मैं किसका जवाब दूं? क्या मैं सलमान खान की टूलकिट द्वारा हजारों गालियां दिलवाई गईं और धमकियां दिलवाई गईं, उनका जवाब दूं? क्या मैं इस नोटिस का जवाब दूं? वहीं, इससे पहले ऑफिशियल फेसबुक अकाउंट में पोस्ट किए वीडियो में अमित जानी ने कहा था कि हमारी पूरी फिल्म सलमान खान की बायोपिक नहीं है। हमारी पूरी फिल्म सलमान खान के नजरिए से नहीं है। अमित जानी इससे पहले फिल्म ‘उदयपुर फाइल्स’ (2025) बना चुके हैं। वहीं ABP न्यूज के साथ बातचीत में जानी ने कहा था कि ‘काला हिरण’ बिश्नोई समाज के संघर्ष, उनकी विरासत और वन्यजीवों के प्रति उनके समर्पण को दिखाती है। सलमान खान फिल्म का सिर्फ एक पार्ट हैं। 1998 में काला हिरण शिकार मामला सामने आया सलमान खान से जुड़ा काला हिरण शिकार मामला साल 1998 में सामने आया था, जब वो जोधपुर में फिल्म ‘हम साथ-साथ हैं’ की शूटिंग कर रहे थे। सलमान के खिलाफ कुल चार केस दर्ज किए गए थे। इनमें दो चिंकारा शिकार मामले, एक कांकाणी काला हिरण शिकार मामला और एक आर्म्स एक्ट का मामला शामिल था। काला हिरण शिकार मामले में बिश्नोई समुदाय की शिकायत पर सलमान के साथ सैफ अली खान, तब्बू, सोनाली बेंद्रे और नीलम के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया था। अप्रैल 2006 में चिंकारा शिकार मामलों में सलमान को सजा सुनाई गई। जनवरी 2017 में उन्हें आर्म्स एक्ट मामले में बरी कर दिया गया। वहीं, 5 अप्रैल
E85 Flex Fuel Launch Delhi

नई दिल्ली4 मिनट पहले कॉपी लिंक कल की बड़ी खबर तेल के पैकेट से जुड़ी रही। डिपार्टमेंट ऑफ कंज्यूमर अफेयर्स ने शनिवार को लीगल मेट्रोलॉजी फ्रेमवर्क के तहत खाने वाले तेल के लिए स्टैंडर्ड पैक साइज अनिवार्य कर दिए हैं। सरकार के इस कदम का मुख्य उद्देश्य ग्राहकों को अलग-अलग ब्रांड्स के बीच कीमतों की तुलना करने और सही फैसला लेने में मदद करना है। वहीं, 85% एथेनॉल मिक्स वाला E85 फ्यूल दिल्ली में आधिकारिक तौर पर लॉन्च हो गया है। केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने इंडियन ऑयल (IOC) के पूसा रोड आउटलेट पर दिल्ली के पहले E85 फ्यूल डिस्पेंसिंग स्टेशन का उद्घाटन किया। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां… शेयर बाजार में आज बंद रहेगा। पेट्रोल-डीजल की कीमत में आज कोई बदलाव नहीं हुआ। अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें… 1. खाने का तेल अब 9 स्टैंडर्ड पैक-साइज में ही मिलेगा: कंपनियों को वॉल्यूम के साथ वजन लिखना भी जरूरी, 3 महीने में लागू होंगे नए नियम डिपार्टमेंट ऑफ कंज्यूमर अफेयर्स ने शनिवार को लीगल मेट्रोलॉजी फ्रेमवर्क के तहत खाने वाले तेल के लिए स्टैंडर्ड पैक साइज अनिवार्य कर दिए हैं। सरकार के इस कदम का मुख्य उद्देश्य ग्राहकों को अलग-अलग ब्रांड्स के बीच कीमतों की तुलना करने और सही फैसला लेने में मदद करना है। इसके लिए विभाग ने नेट क्वांटिटी और स्टैंडर्ड पैक साइज तय करने के लिए स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SoP) में बदलाव किया है। तेल कंपनियों और इंपोर्टर्स को इन नए नियमों को अपनाने के लिए 3 महीने का समय दिया गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. 85% इथेनॉल मिक्स वाला फ्लेक्स फ्यूल लॉन्च: दिल्ली में पहला पंप खुला; पेट्रोल से 20 रुपए सस्ता मिलेगा, कीमत ₹82.12 प्रति लीटर 85% एथेनॉल मिक्स वाला E85 फ्यूल दिल्ली में आधिकारिक तौर पर लॉन्च हो गया है। केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने इंडियन ऑयल (IOC) के पूसा रोड आउटलेट पर दिल्ली के पहले E85 फ्यूल डिस्पेंसिंग स्टेशन का उद्घाटन किया। खास बात ये है कि यह पेट्रोल से ₹20 प्रति लीटर सस्ता है। इससे न सिर्फ आम लोगों का गाड़ी चलाने का खर्च कम होगा, बल्कि कच्चे तेल के आयात पर देश की निर्भरता भी घटेगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. इस हफ्ते सोने-चांदी में गिरावट रही: चांदी की कीमत ₹6442 कम होकर ₹2.57 लाख किलो हुई, सोना ₹2225 सस्ता हुआ सोने-चांदी के दाम में इस हफ्ते गिरावट रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 2,225 रुपए गिरकर 1.54 लाख रुपए हो गया है। इससे पहले ये बीते हफ्ते यानी 30 मई को 1.56 लाख रुपए पर था। वहीं, चांदी 2.63 लाख रुपए किलो से गिरकर 2.57 लाख रुपए पर आ गई है। यानी इसकी कीमत 6,442 रुपए कम हुई। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. गौतम अडाणी एक महीने बाद फिर एशिया में सबसे अमीर: अमेरिकी कोर्ट से क्लीन चिट मिलने के बाद संपत्ति $10 बिलियन बढ़ी अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी एक महीने बाद फिर एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। फोर्ब्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अडाणी ग्रुप के शेयरों में आई जोरदार तेजी के बाद उनकी नेटवर्थ बढ़कर 90 अरब डॉलर यानी करीब 8.55 लाख करोड़ रुपए हो गई है। इस उछाल के साथ उन्होंने रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी और सॉफ्टबैंक के CEO मसायोशी सन को पीछे छोड़ दिया है। अडाणी अप्रैल तक एशिया के सबसे अमीर बिजनेसमैन थे, लेकिन उनके शेयरों में गिरावट आने के कारण वह मई में पिछड़कर तीसरे नंबर पर आ गए थे। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 5. गूगल ने गुरुग्राम में 6.17 लाख स्क्वायर-फीट ऑफिस स्पेस खरीदा: 5 साल में ₹671 करोड़ चुकाएगी कंपनी, देश में कॉमर्शियल प्रॉपर्टी की डिमांड बढ़ी गूगल इंडिया ने गुरुग्राम के ‘एट्रियम प्लेस’ में करीब 6.17 लाख स्क्वायर फीट ऑफिस स्पेस लीज पर लिया है। प्रॉपस्टैक के ट्रांजैक्शन डॉक्युमेंट्स के मुताबिक, गूगल इस जगह के लिए अगले 5 साल में कुल 671 करोड़ रुपए का किराया चुकाएगी। यह फ्रेश लीज डील ऐसे समय में हुई है जब देश के ग्रेड ए कॉमर्शियल इंफ्रास्ट्रक्चर की डिमांड में भारी तेजी देखी जा रही है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 6. केनरा बैंक पर RBI ने ₹41.8 लाख का जुर्माना लगाया: KYC डेटा अपलोड करने में देरी और चालू खातों को इनऑपरेटिव बताने पर हुई कार्रवाई भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने केनरा बैंक पर 41.8 लाख रुपए की पेनल्टी लगाई है। यह कार्रवाई नो योर कस्टमर (KYC) नियमों समेत कुछ जरूरी बैंकिंग गाइडलाइंस का पालन न करने पर हुई है। RBI की जांच में सामने आया है कि केनरा बैंक ने कई ग्राहकों के KYC रिकॉर्ड्स को तय समय सीमा के अंदर सेंट्रल केवाईसी रिकॉर्ड्स रजिस्ट्री (CKYCR) पर अपलोड नहीं किया था। नियमों के मुताबिक, सभी बैंकों को नए और मौजूदा ग्राहकों का KYC डेटा इस केंद्रीय रजिस्ट्री पर तय वक्त के अंदर अपडेट करना होता है, ताकि फ्रॉड को रोका जा सके। केनरा बैंक इस टाइमलाइन को फॉलो करने में नाकाम रहा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… कल बाजार बंद था तो शुक्रवार के शेयर बाजार और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔







