Kiara Advani Struggle Success Story; Fugly – M.S. Dhoni

17 मिनट पहलेलेखक: वीरेंद्र मिश्र कॉपी लिंक कियारा के करियर की खास बात यह रही कि उन्होंने सिर्फ ग्लैमरस किरदारों तक खुद को सीमित नहीं रखा। आज कियारा आडवाणी बॉलीवुड की सबसे सफल अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं। बड़े बैनर, करोड़ों की फिल्में और देशभर में करोड़ों प्रशंसक उनके नाम हैं। हालांकि, फिल्म इंडस्ट्री में सलमान खान से खास कनेक्शन होने के बावजूद उनके लिए सफलता की राह आसान नहीं रही। पहली ही फिल्म फ्लॉप हो गई, महीनों तक काम नहीं मिला, ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ जैसी सुपरहिट फिल्म के बाद भी उन्हें ऑडिशन देने पड़े और कई बार रिजेक्शन झेलना पड़ा। यही वजह है कि आज भी कई लोग ‘कबीर सिंह’ को उनकी पहली फिल्म समझते हैं। फैशन इंडस्ट्री में भी उन्हें गंभीरता से नहीं लिया गया। आज की सक्सेस स्टोरी में जानिए कियारा आडवाणी की निजी जिंदगी और करियर से जुड़ी कुछ खास बातें। पापा बिजनेसमैन थे, मां टीचर; लेकिन बचपन से सपना था- एक्ट्रेस बनना 31 जुलाई 1992 को मुंबई में जन्मीं कियारा आडवाणी का असली नाम आलिया आडवाणी है। उनके पिता जगदीप आडवाणी बिजनेसमैन हैं, जबकि मां जेनेवीव जाफरी टीचर रह चुकी हैं। जेनेवीव जाफरी अभिनेता सईद जाफरी के भाई हमीद जाफरी और उनकी पहली पत्नी वैलेरी की बेटी हैं। बाद में हमीद जाफरी ने अशोक कुमार की बेटी भारती गांगुली से शादी की थी। कियारा का परिवार फिल्मी दुनिया से सीधे तौर पर जुड़ा नहीं था, लेकिन बॉलीवुड से परिचय बचपन से था। कियारा ने बताया है कि वह बचपन में आईने के सामने फिल्मों के सीन दोहराती थीं और स्कूल के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेती थीं। तभी उन्होंने फिल्मों में काम करने का सपना देखा। उन्होंने कैथेड्रल एंड जॉन कॉनन स्कूल से पढ़ाई और जय हिंद कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। 10वीं बोर्ड परीक्षा में उनके 92% अंक आए थे। फिल्मों में आने से पहले बच्चों को पढ़ाती थीं फिल्मों में आने से पहले कियारा अपनी मां के प्री-स्कूल में छोटे बच्चों को पढ़ाती थीं। Film Companion को दिए इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि उन्हें बच्चों के साथ समय बिताना पसंद था। कुछ समय यह काम करने के बाद उन्होंने फिल्मों में आने के लिए ऑडिशन देना शुरू कर दिया। आलिया से कियारा बनने के पीछे की कहानी कियारा का असली नाम आलिया था। बॉलीवुड में कदम रखने की तैयारी के दौरान आलिया भट्ट पहले से स्थापित थीं, इसलिए सलमान खान ने उन्हें नाम बदलने की सलाह दी। कियारा ने ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ में बताया था कि फिल्म ‘अंजाना अंजानी’ में प्रियंका चोपड़ा के किरदार ‘कियारा’ से प्रेरित होकर उन्होंने नया नाम चुना। सलमान खान से खास कनेक्शन ने नहीं दिलाया काम अक्सर माना जाता है कि सलमान खान के परिवार से रिश्तों की वजह से कियारा को फिल्मों में आसानी से एंट्री मिली, लेकिन असलियत अलग है। दोनों परिवारों के पुराने संबंध हैं, जिसे सलमान और कियारा स्वीकार कर चुके हैं। कियारा ने राज शमानी के पॉडकास्ट में कहा था कि उन्हें कभी सिर्फ पहचान की वजह से काम नहीं मिला। हर फिल्म के लिए ऑडिशन देना पड़ा। दरअसल, कियारा की मां जेनेवीव जाफरी और सलमान खान बचपन के दोस्त रहे हैं। दोनों परिवारों के बीच लंबे समय से अच्छे संबंध हैं। कियारा की मौसी शाहीन जाफरी भी एक समय सलमान खान की करीबी दोस्त और कथित गर्लफ्रेंड रह चुकी हैं। यही वजह है कि सलमान, कियारा को बचपन से जानते हैं। पहली फिल्म आई और सपना टूटता हुआ नजर आया 2014 में कबीर सदानंद की फिल्म ‘फगली’ से कियारा ने बॉलीवुड में डेब्यू किया। फिल्म में मोहित मारवाह, विजय राज और जिमी शेरगिल भी थे। रिलीज से पहले फिल्म से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह बुरी तरह फ्लॉप रही। पहली फिल्म की असफलता का सबसे बड़ा असर कियारा के करियर पर पड़ा। जहां कई नए कलाकारों को पहली फिल्म के बाद ऑफर मिलने लगते हैं, वहीं कियारा का फोन बजना बंद हो गया। महीनों तक नहीं मिला कोई काम, खुद पर होने लगा था शक ‘फगली’ फ्लॉप होने के बाद कियारा का सबसे कठिन दौर शुरू हुआ। उन्होंने Film Companion को दिए इंटरव्यू में बताया कि कई महीनों तक उनके पास कोई नई फिल्म नहीं थी। वह रोज मैनेजर से पूछती थीं कि कोई कॉल आया या नहीं। हर दिन उम्मीद रहती थी कि शायद कोई डायरेक्टर या प्रोड्यूसर फोन करेगा, लेकिन जवाब ‘नहीं’ होता था। धीरे-धीरे उन्हें खुद पर शक होने लगा। क्या उन्होंने गलत करियर चुन लिया? क्या पहली फिल्म ही आखिरी फिल्म बन जाएगी? क्या अब कोई उन्हें मौका देगा? ये सवाल लगातार मन में चलते रहते थे। लेकिन उन्होंने ऑडिशन देना नहीं छोड़ा। एक ऑडिशन ने बदल दी जिंदगी करीब दो साल के संघर्ष के बाद कियारा को नीरज पांडे की फिल्म ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ के लिए ऑडिशन का मौका मिला। इसमें उन्हें साक्षी धोनी का किरदार निभाना था। कियारा कहती हैं कि इस रोल के लिए भी कई राउंड के ऑडिशन और लुक टेस्ट देने पड़े। आखिरी समय तक उन्हें भरोसा नहीं था कि फिल्म मिलेगी या नहीं। रोल मिलने पर उन्हें लगा कि अब उनकी जिंदगी बदल जाएगी। ‘एमएस धोनी’ ब्लॉकबस्टर हुई, लेकिन कियारा के लिए कुछ नहीं बदला 30 सितंबर 2016 को रिलीज हुई ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ उस साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में शामिल रही। फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत ने महेंद्र सिंह धोनी और कियारा आडवाणी ने साक्षी धोनी का किरदार निभाया। फिल्म की सफलता के बाद लोगों को लगा कि उनका संघर्ष खत्म हो गया, लेकिन ऐसा नहीं था। कियारा ने बताया कि फिल्म हिट होने के बावजूद उन्हें पहले की तरह ऑडिशन देने पड़ते थे और कई बार स्क्रीन टेस्ट के बाद भी रोल नहीं मिलता था। उन्होंने कहा था, “लोगों को सिर्फ आपकी रिलीज हुई फिल्में दिखती हैं, लेकिन उनके पीछे कितने ऑडिशन और कितने रिजेक्शन होते हैं, यह कोई नहीं देखता।” कई फिल्मों के लिए दिया ऑडिशन, लेकिन हर बार नहीं मिली मंजिल कियारा कहती हैं कि उस दौर में वह लगभग हर बड़े प्रोडक्शन हाउस के लिए ऑडिशन दे रही थीं। कई बार आखिरी राउंड, लुक टेस्ट और कॉस्ट्यूम ट्रायल तक पहुंचने के
MS Dhoni Daughter Jiva Admission Mussoorie Visit Photos

महेंद्र सिंह धोनी शनिवार को मसूरी में घूमते हुए दिखे। महेंद्र सिंह धोनी 3 करोड़ की लैंड रोवर डिफेंडर के साथ मसूरी में घूमते दिखे। जैसे ही फैंस को इसका पता चला तो वे भी स्टार क्रिकेटर से मिलने पहुंच गए। जानकारी के मुताबिक धोनी अपनी बेटी जीवा सिंह धोनी का समर कैंप के लिए एक बोर्डिंग स्कूल में एडमिशन कराने . धोनी शनिवार देर शाम लालटिब्बा क्षेत्र स्थित एक होटल पहुंचे। इस दौरान कुछ लोगों ने उनके साथ फोटो भी खिंचवाई। वहां मौजूद कुछ लोगों को पहले लगा कि रोहित शर्मा आए हुए हैं तो वे जोर-जोर से ‘रोहित शर्मा, रोहित शर्मा…’ चिल्लाने लगे। धोनी ने जब यह सुना तो वे हंस पड़े। इस दौरान समर कैंप जाते समय उन्होंने फैंस से हाथ भी मिलाया। इसके बाद वहां मौजूद एक बच्चे ने जब धोनी-धोनी कहा तो उन्होंने पीछे मुड़कर देखा और मुस्कुराने लगे। इससे पहले धोनी 11 मार्च 2025 को मसूरी घूमने आए थे। धोनी के मसूरी पहुंचने की तस्वीरें देखिए… धोनी देहरादून से लैंड रोवर डिफेंडर कार से मसूरी पहुंचे। धोनी ने गाड़ी से बेटी जीवा का सामान खुद निकाला। लोग धोनी की फोटो खींचते नजर आए। धोनी ने मौजूद लोगों से हाथ भी मिलाया । 3 साल पहले जब 20 साल बाद अपने पैतृक गांव पहुंचे धोनी धोनी 15 नवंबर 2023 को पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ अल्मोड़ा की जैंती तहसील स्थित अपने पैतृक गांव ल्वाली गए थे। धोनी साल 2003 में अपने जनेऊ संस्कार के समय आखिरी बार गांव आए थे। धोनी के गांव में पहुंचते ही ग्रामीण काफी खुश हुए। क्रिकेटर ने उनके साथ फोटो खिंचवाई। तब धोनी अपने दोस्तों के साथ गांव पहुंचे थे। उनकी एक झलक पाने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। धोनी के पैतृक गांव की तस्वीरें… ग्रामीणों के साथ मौजूद महेंद्र सिंह धोनी और उनकी पत्नी साक्षी। गांव के मंदिर में इष्टदेव की पूजा के दौरान धोनी और उनकी पत्नी साक्षी। धोनी ने अपने पुराने घर में पत्नी साक्षी के साथ फोटो भी खिंचवाई थी। ———————————— ये खबर भी पढ़ें… देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर ऋतिक रोशन की झलक:वादियों में सुकून के पल बिताकर वापस लौटे मुंबई, फैंस के साथ ली सेल्फी; निजी दौर पर पहुंचे थे बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन हाल ही में उत्तराखंड के निजी दौरे पर पहुंचे थे। अपने दौरे के बाद रविवार सुबह जब वह जौलीग्रांट एयरपोर्ट से रवाना हुए तो वहां मौजूद फैंस के साथ उन्होंने सेल्फी ली और उनका अभिवादन स्वीकार किया। एयरपोर्ट पर अभिनेता की एक झलक पाने के लिए कई लोग उत्साहित नजर आए। ऋतिक रोशन ने भी अपने प्रशंसकों को निराश नहीं किया और मुस्कुराते हुए उनके साथ तस्वीरें खिंचवाईं। (पढ़ें पूरी खबर)
Gaikwad 1000 Chepauk Runs | Klaasen 2000 IPL Runs; Dhoni CSK Photoshoot

चेन्नई8 मिनट पहले कॉपी लिंक सनराइजर्स हैदराबाद ने IPL 2026 के 63वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से हरा दिया। चेपॉक स्टेडियम में CSK ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 180 रन बनाए। जवाब में हैदराबाद ने हेनरिक क्लासन और अभिषेक शर्मा की पारियों की बदौलत टीम ने 19 पारियों में टारगेट हासिल कर लिया। सोमवार को इनिंग्स ब्रेक में एमएस धोनी ने टीम के साथ ग्रुप फोटोशूट कराकर फैंस को खास पल दिया। क्लासन ने सिर्फ 58 पारियों में 2 हजार IPL रन पूरे किए। वहीं ऋतुराज गायकवाड ने चेपॉक में अपने 1000 IPL रन बनाए। हैदराबाद-पंजाब मैच के टॉप रिकॉर्ड्स-मोमेंट्स 1. क्लासन 58 पारियों में 2 हजार IPL रन पूरे किए हैदराबाद के बल्लेबाज हेनरिक क्लासन ने IPL में अपने 2000 रन पूरे कर लिए। उन्होंने यह उपलब्धि सिर्फ 58 पारियों में हासिल की। इस लिस्ट में टॉप पर 47 पारी के साथ साई सुदर्शन हैं। क्लासन ने IPL में 2000 रन बनाने के लिए सिर्फ 1214 गेंदें खेलीं। वह सबसे कम गेंदों में यह आंकड़ा छूने वाले बल्लेबाजों की सूची में पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं। पहले नंबर पर 1120 बॉल के साथ आंद्रे रसल हैं। 2. चेन्नई ने 3 साल बाद चेपॉक में पहले बल्लेबाजी चुनी चेन्नई सुपर किंग्स ने चेपॉक में 3 साल बाद टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। इससे पहले CSK ने 14 मई 2023 को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ चेपॉक में पहले बैटिंग चुनी थी। 3. CSK ने पहले ओवर में अपना दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाया चेन्नई ने पारी के पहले ओवर में 17 रन बनाए। यह IPL में CSK का पहले ओवर में दूसरा सबसे बड़ा स्कोर रहा। इससे पहले टीम ने 2015 में कोलकाता के खिलाफ ईडन गार्डन्स में पहले ओवर में 19 रन बनाए थे। IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स की ओपनिंग जोड़ी का प्रदर्शन खास नहीं रहा है। टीम का ओपनिंग रनरेट 9.08 रहा, जो इस सीजन सबसे कम है। वहीं औसत 25.84 रहा, जो सिर्फ कोलकाता नाइट राइडर्स (24.33) से बेहतर है। 4. इस सीजन पावरप्ले में गायकवाड का स्ट्राइक रेट सबसे कम ऋतुराज गायकवाड का IPL 2026 में पावरप्ले के दौरान स्ट्राइक रेट 124.6 रहा है। कम से कम 100 गेंद खेलने वाले बल्लेबाजों में यह इस सीजन सबसे कम स्ट्राइक रेट है। 5. गायकवाड़ ने चेपॉक में पूरे किए 1000 IPL रन रुतुराज गायकवाड़ ने चेपॉक मैदान पर IPL में अपने 1000 रन पूरे कर लिए। वह इस मैदान पर यह उपलब्धि हासिल करने वाले चेन्नई के प्रमुख बल्लेबाजों में शामिल हो गए हैं। गायकवाड़ ने 20 गेंदों की पारी में 71.42 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। IPL 2026 में 20 या उससे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाजों में यह दूसरा सबसे कम स्ट्राइक रेट रहा। इससे पहले लखनऊ के अर्शिन कुलकर्णी ने RCB के खिलाफ 70.93 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की थी। 6. कमिंस कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा विकेट लेने वालों में दूसरे नंबर पर सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस IPL में कप्तान रहते हुए 42 विकेट ले चुके हैं। वह कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। 7. अभिषेक शर्मा ने पूरे किए 500+ रन अभिषेक शर्मा IPL में 500+ रन बनाने वाले सनराइजर्स हैदराबाद के छठे बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले डेविड वॉर्नर 6 बार, जबकि शिखर धवन, केन विलियमसन, ट्रेविस हेड और हेनरिक क्लासेन एक-एक बार यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। 8. कम्बोज ने इस सीजन 30 सिक्स दिए चेन्नई के तेज गेंदबाज अंशुल कम्बोज इस सीजन 30 सिक्स दे चुके हैं। कम्बोज ने इस मामले में कगिसो रबाडा, युजवेंद्र चहल और वनिंदु हसरंगा की बराबरी कर ली। IPL इतिहास में एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के खाने का रिकॉर्ड राशिद खान के नाम है, जिन्होंने 2025 में 33 सिक्स दिए थे। यहां से टॉप-5 मोमेंट्स… 1. संजू ने पहली गेंद पर सिक्स लगाकर खाता खोला चेन्नई के ओपनर संजू सैमसन ने पहली ही गेंद पर छक्का जड़ दिया। नीतीश ने मिडिल स्टंप पर लेंथ बॉल डाली, जिस पर संजू क्रीज में पीछे रहकर शानदार स्ट्रेट शॉट खेला। गेंद सीधे साइटस्क्रीन के ऊपर स्टैंड्स में जाकर गिरी। संजू ने सिक्स लगाकर खाता खोला। 2. उर्विल ने कमिंस के ओवर में लगातार दो सिक्स लगाए उर्विल पटेल ने पैट कमिंस के खिलाफ आते ही आक्रामक बल्लेबाजी की। उन्होंने तीसरे ओवर में लगातार दो छक्के लगाए। पहले शॉर्ट गेंद को डीप मिडविकेट स्टैंड्स में पहुंचाया, फिर पैड्स पर मिली फुल टॉस को डीप स्क्वेयर लेग के बाहर भेज दिया। उर्विल ने 8 बॉल पर 13 रन बनाए। 3. आखिरी ओवर में विकेट को लेकर कन्फ्यूजन चेन्नई की पारी के आखिरी ओवर में विकेट को लेकर भ्रम की स्थिति बन गई। शुरुआत में स्कोरकार्ड में प्रफुल हिंगे को प्रशांत वीर का कैच एंड बोल्ड विकेट नहीं दिया गया था, लेकिन बाद में स्कोर अपडेट हुआ और आखिरी गेंद पर प्रशांत को आउट करार दिया गया। प्रशांत वीर 11 रन बनाकर आउट हुए। 4. धोनी ने ग्रुप फोटोशूट कराया चेपॉक में CSK के आखिरी लीग मैच के दौरान एमएस धोनी इनिंग्स ब्रेक में मैदान पर आए और पूरी टीम के साथ ग्रुप फोटो खिंचवाई। इसके बाद वह ड्रेसिंग रूम लौट गए। फैंस के लिए यह पल बेहद खास रहा, क्योंकि धोनी के भविष्य और संभावित आखिरी IPL सीजन को लेकर लगातार चर्चाएं चल रही हैं। चेन्नई टीम के साथ एम एस धोनी। 5. संजू और क्लासन के बीच बहस हुई चेन्नई के विकेटकीपर संजू सैमसन ने विकेट के पीछे शानदार फुर्ती दिखाते हुए हेनरिक क्लासन को स्टंप आउट किया। 14.3 ओवर में नूर अहमद ने ओवर द विकेट आकर गुगली डाली। क्लासन लेग साइड हटकर इनसाइड-आउट शॉट खेलने गए, लेकिन गेंद बल्ले को बीट करती हुई निकल गई। क्लासन का पिछला पैर हवा में था और उसी समय संजू ने तेजी से बेल्स उड़ा दीं। रिप्ले में भी साफ दिखा कि क्लासन का पैर क्रीज के अंदर वापस नहीं आया था। संजू अपने स्टंपिंग को लेकर इतने आश्वस्त थे कि बेल्स उड़ाते ही उछलकर जश्न मनाने लगे। आउट होने के बाद क्लासन और संजू
Gaikwad 1000 Chepauk Runs | Klaasen 2000 IPL Runs; Dhoni CSK Photoshoot

चेन्नई5 मिनट पहले कॉपी लिंक सनराइजर्स हैदराबाद ने IPL 2026 के 63वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से हरा दिया। चेपॉक स्टेडियम में CSK ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 180 रन बनाए। जवाब में हैदराबाद ने हेनरिक क्लासन और अभिषेक शर्मा की पारियों की बदौलत टीम ने 19 पारियों में टारगेट हासिल कर लिया। सोमवार को इनिंग्स ब्रेक में एमएस धोनी ने टीम के साथ ग्रुप फोटोशूट कराकर फैंस को खास पल दिया। क्लासन ने सिर्फ 58 पारियों में 2 हजार IPL रन पूरे किए। वहीं ऋतुराज गायकवाड ने चेपॉक में अपने 1000 IPL रन बनाए। हैदराबाद-पंजाब मैच के टॉप रिकॉर्ड्स-मोमेंट्स 1. क्लासन 58 पारियों में 2 हजार IPL रन पूरे किए हैदराबाद के बल्लेबाज हेनरिक क्लासन ने IPL में अपने 2000 रन पूरे कर लिए। उन्होंने यह उपलब्धि सिर्फ 58 पारियों में हासिल की। इस लिस्ट में टॉप पर 47 पारी के साथ साई सुदर्शन हैं। क्लासन ने IPL में 2000 रन बनाने के लिए सिर्फ 1214 गेंदें खेलीं। वह सबसे कम गेंदों में यह आंकड़ा छूने वाले बल्लेबाजों की सूची में 5वें स्थान पर पहुंच गए हैं। पहले नंबर पर 1120 बॉल के साथ आंद्रे रसल हैं। 2. चेन्नई ने 3 साल बाद चेपॉक में पहले बल्लेबाजी चुनी चेन्नई सुपर किंग्स ने चेपॉक में 3 साल बाद टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। इससे पहले CSK ने 14 मई 2023 को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ चेपॉक में पहले बैटिंग चुनी थी। 3. CSK ने पहले ओवर में अपना दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाया चेन्नई ने पारी के पहले ओवर में 17 रन बनाए। यह IPL में CSK का पहले ओवर में दूसरा सबसे बड़ा स्कोर रहा। इससे पहले टीम ने 2015 में कोलकाता के खिलाफ ईडन गार्डन्स में पहले ओवर में 19 रन बनाए थे। IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स की ओपनिंग जोड़ी का प्रदर्शन खास नहीं रहा है। टीम का ओपनिंग रनरेट 9.08 रहा, जो इस सीजन सबसे कम है। वहीं औसत 25.84 रहा, जो सिर्फ कोलकाता नाइट राइडर्स (24.33) से बेहतर है। 4. इस सीजन पावरप्ले में गायकवाड का स्ट्राइक रेट सबसे कम ऋतुराज गायकवाड का IPL 2026 में पावरप्ले के दौरान स्ट्राइक रेट 124.6 रहा है। कम से कम 100 गेंद खेलने वाले बल्लेबाजों में यह इस सीजन सबसे कम स्ट्राइक रेट है। 5. गायकवाड ने चेपॉक में पूरे किए 1000 IPL रन रुतुराज गायकवाड ने चेपॉक मैदान पर IPL में अपने 1000 रन पूरे कर लिए। वह इस मैदान पर यह उपलब्धि हासिल करने वाले चेन्नई के प्रमुख बल्लेबाजों में शामिल हो गए हैं। गायकवाड ने 20 गेंदों की पारी में 71.42 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। IPL 2026 में 20 या उससे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाजों में यह दूसरा सबसे कम स्ट्राइक रेट रहा। इससे पहले लखनऊ के अर्शिन कुलकर्णी ने RCB के खिलाफ 70.93 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की थी। 6. कमिंस कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा विकेट लेने वालों में दूसरे नंबर पर सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस IPL में कप्तान रहते हुए 42 विकेट ले चुके हैं। वह कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। 7. अभिषेक शर्मा ने पूरे किए 500+ रन अभिषेक शर्मा IPL में 500+ रन बनाने वाले सनराइजर्स हैदराबाद के छठे बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले डेविड वॉर्नर 6 बार, जबकि शिखर धवन, केन विलियमसन, ट्रेविस हेड और हेनरिक क्लासेन एक-एक बार यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। 8. कम्बोज ने इस सीजन 30 सिक्स दिए चेन्नई के तेज गेंदबाज अंशुल कम्बोज इस सीजन 30 सिक्स दे चुके हैं। कम्बोज ने इस मामले में कगिसो रबाडा, युजवेंद्र चहल और वनिंदु हसरंगा की बराबरी कर ली। IPL इतिहास में एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के खाने का रिकॉर्ड राशिद खान के नाम है, जिन्होंने 2025 में 33 सिक्स दिए थे। यहां से टॉप-5 मोमेंट्स… 1. संजू ने पहली गेंद पर सिक्स लगाकर खाता खोला चेन्नई के ओपनर संजू सैमसन ने पहली ही गेंद पर छक्का जड़ दिया। नीतीश ने मिडिल स्टंप पर लेंथ बॉल डाली, जिस पर संजू क्रीज में पीछे रहकर शानदार स्ट्रेट शॉट खेला। गेंद सीधे साइटस्क्रीन के ऊपर स्टैंड्स में जाकर गिरी। संजू ने सिक्स लगाकर खाता खोला। 2. उर्विल ने कमिंस के ओवर में लगातार दो सिक्स लगाए उर्विल पटेल ने पैट कमिंस के खिलाफ आते ही आक्रामक बल्लेबाजी की। उन्होंने तीसरे ओवर में लगातार दो छक्के लगाए। पहले शॉर्ट गेंद को डीप मिडविकेट स्टैंड्स में पहुंचाया, फिर पैड्स पर मिली फुल टॉस को डीप स्क्वेयर लेग के बाहर भेज दिया। उर्विल ने 8 बॉल पर 13 रन बनाए। 3. आखिरी ओवर में विकेट को लेकर कन्फ्यूजन चेन्नई की पारी के आखिरी ओवर में विकेट को लेकर भ्रम की स्थिति बन गई। शुरुआत में स्कोरकार्ड में प्रफुल हिंगे को प्रशांत वीर का कैच एंड बोल्ड विकेट नहीं दिया गया था, लेकिन बाद में स्कोर अपडेट हुआ और आखिरी गेंद पर प्रशांत को आउट करार दिया गया। प्रशांत वीर 11 रन बनाकर आउट हुए। 4. धोनी ने ग्रुप फोटोशूट कराया चेपॉक में CSK के आखिरी लीग मैच के दौरान एमएस धोनी इनिंग्स ब्रेक में मैदान पर आए और पूरी टीम के साथ ग्रुप फोटो खिंचवाई। इसके बाद वे ड्रेसिंग रूम लौट गए। फैंस के लिए यह पल बेहद खास रहा, क्योंकि धोनी के भविष्य और संभावित आखिरी IPL सीजन को लेकर लगातार चर्चाएं चल रही हैं। चेन्नई टीम के साथ एम एस धोनी। 5. संजू और क्लासन के बीच बहस हुई चेन्नई के विकेटकीपर संजू सैमसन ने विकेट के पीछे शानदार फुर्ती दिखाते हुए हेनरिक क्लासन को स्टंप आउट किया। 14.3 ओवर में नूर अहमद ने ओवर द विकेट आकर गुगली डाली। क्लासन लेग साइड हटकर इनसाइड-आउट शॉट खेलने गए, लेकिन गेंद बल्ले को बीट करती हुई निकल गई। क्लासन का पिछला पैर हवा में था और उसी समय संजू ने तेजी से बेल्स उड़ा दीं। रिप्ले में भी साफ दिखा कि क्लासन का पैर क्रीज के अंदर वापस नहीं आया था। संजू अपने स्टंपिंग को लेकर इतने आश्वस्त थे कि बेल्स उड़ाते ही उछलकर जश्न मनाने लगे। आउट होने के बाद क्लासन और संजू
Dhoni: Cricket Captain is Boss, Not Football Manager

चेन्नई9 मिनट पहले कॉपी लिंक चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने ऋतुराज गायकवाड की कप्तानी पर बयान दिया। उन्होंने रविवार को ट्रेनिंग सेशन से पहले आयोजित कार्यक्रम में कहा- हमने उसे फ्री हैंड दिया है। मैंने ऋतु से साफ कहा है कि CSK को उसी तरह चलाओ, जैसे तुम चलाना चाहते हो। मैं भी लंबे समय से इस टीम को इसी तरह चलाता आया हूं। 44 साल के पूर्व भारतीय कप्तान धोनी ने क्रिकेट में कप्तान के अधिकारों पर भी बात की। उन्होंने कहा- मुझे हमेशा लगता है कि क्रिकेट ऐसा खेल है, जहां फैसले मैदान पर कप्तान को ही लेने होते हैं। हां, कोच और सपोर्ट स्टाफ होते हैं, लेकिन यह फुटबॉल जैसा नहीं है, जहां मैनेजर सब कुछ तय करता है।’ हालांकि, धोनी ने आज के IPL मैच में अपने खेलने पर अपडेट नहीं दिया, जिसमें चेन्नई का सामना हैदराबाद से होगा। यह टीम का घरेलू मैदान पर इस सीजन का आखिरी लीग मैच है। आयोजन के बाद धोनी ने एमए चिदंबरम स्टेडियम में प्रैक्टिस की। वे थोड़ी देर से पहुंचे, पैड पहने, वॉर्म-अप किया और सीधे नेट्स पर चले गए। प्रैक्टिस से पहले वॉर्मअप करते एमएस धोनी। धोनी ने प्रैक्टिस में बड़े-बड़े शॉर्ट मारे धोनी ने नेट्स में गगनचुंबी छक्के लगाए। धोनी की 4 बातें… कप्तानी में अपनी अलग पहचान बनाएं ऋतुराजधोनी ने कहा कि गायकवाड को किसी की नकल करने के बजाय अपना स्टाइल विकसित करना चाहिए। हां, वे मेरी कप्तानी के तरीके से कुछ चीजें सीखेंगे, लेकिन हर व्यक्ति अलग होता है। तुम्हें जो भी अपना स्टाइल सही लगे, उसे अपनाने की पूरी आजादी है। सलाह मानने की कोई मजबूरी नहींधोनी ने गायकवाड से कहा कि वे मदद के लिए हमेशा खड़े हैं। मैं हमेशा खुलकर बात करूंगा, लेकिन जरूरी नहीं कि मैं जो कहूं, तुम वही करो। मान लो मैं तुम्हें 10 सलाह दूं और तुम एक भी न मानो, तब भी ठीक है। जब आप लीडर होते हैं, तो जिम्मेदारी और फैसले आपके ही होने चाहिए।’ क्रिकेट फर्स्ट ही CSK का मूल मंत्र है5 बार चेन्नई को चैंपियन बनाने वाले धोनी ने फ्रेंचाइजी की सफलता का राज बताया। उन्होंने कहा कि सीएसके हमेशा ‘क्रिकेट फर्स्ट’ की सोच के साथ आगे बढ़ी है। टीम का पूरा ध्यान खेल पर रहता है, न कि उसके इर्द-गिर्द होने वाले ग्लैमर या दूसरी चीजों पर। फ्रेंचाइजी जानती है कि उसकी असली पहचान सिर्फ क्रिकेट है। फॉलोअर्स के पीछे नहीं, असल रहने में भरोसासोशल मीडिया और फैंस से जुड़ाव पर कैप्टन कूल ने कहा- ‘मैंने कभी फैंस बढ़ाने या ज्यादा फॉलोअर्स पाने की कोशिश नहीं की। मैं सिर्फ असली बने रहना चाहता था। जब आप ईमानदार रहते हैं, तो लोग खुद-ब-खुद आपको पसंद करने लगते हैं। मुश्किल समय में यही फैंस आपको मैदान पर 10-15 प्रतिशत अतिरिक्त ऊर्जा देते हैं।’ इस सीजन में कोई मैच नहीं खेल सके हैं धोनी धोनी चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा हैं। हालांकि, वे काफ स्ट्रेन (पिंडली की चोट) के कारण इस सीजन में अब तक एक भी मैच नहीं खेल पाए हैं। धोनी ने अपनी कप्तानी में चेन्नई को 5 बार IPL जिताया है। वे भारतीय लीग में 5 हजार से ज्यादा रन बना चुके हैं। ———————————————————— धोनी से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… धोनी NSG कमांडो ट्रेनिंग सेंटर पहुंचे, मशीनगन चलाई; पिस्टल से निशाना भी लगाया पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी IPL के बीच रविवार को चेन्नई में नेशनल सिक्योरिटी गार्ड्स (NSG) के रीजनल हब पहुंचे। यहां उन्होंने सब-मशीनगन (छोटी मशीनगन) चलाई। साथ ही पिस्टल से भी निशाना लगाया। पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Dhoni Visits NSG Hub Chennai

चेन्नई6 मिनट पहले कॉपी लिंक पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी IPL के बीच रविवार को चेन्नई में नेशनल सिक्योरिटी गार्ड्स (NSG) के रीजनल हब पहुंचे। यहां उन्होंने सब-मशीनगन (छोटी मशीनगन) चलाई। साथ ही पिस्टल से भी निशाना लगाया। 44 साल के धोनी ने यहां कमांडोज और उनके परिवारों के साथ समय बिताया। उनके साथ खाना खाया। उन्होंने कमांडोज से पूछा- ‘फिट लग रहा हूं न।’ इस पर जवानों ने सहमति देते हुए कहा- ‘पिछली बार जब आए थे, तब इससे भी फिट थे।’ तब धोनी ने कहा- ‘जैसे-जैसे टाइम बढ़ता है, मेहनत ज्यादा करनी पड़ती है।’ वे 2023 में NSG कैंप में शामिल हो चुके हैं। धोनी चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा हैं। हालांकि, वे काफ स्ट्रेन (पिंडली की चोट) के कारण इस सीजन में अब तक एक भी मैच नहीं खेल पाए हैं। आज चेन्नई सीजन में अपना आखिरी लीग मैच खेलने जा रही है। इसमें धोनी के खेलने की संभावना है। फोटो देखिए… धोनी के साथ सेल्फी लेते NSG कमांडोज। पिस्टल से निशाना लगाते पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी। सब मशीनगन चलाते एमएस धोनी। टेरिटोरियल आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल हैं धोनी एमएस धोनी टेरिटोरियल आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल हैं। वे पैराशूट रेजीमेंट की 106 पैरा टेरिटोरियल आर्मी बटालियन का हिस्सा हैं। उन्होंने कश्मीर में भारतीय सेना के साथ दो हफ्ते की ट्रेनिंग भी की। बाद में उनका बूट पॉलिश करते हुए फोटो भी सामने आया था। ट्रेनिंग के दौरान एमएस धोनी। धोनी और सैन्य बलों का पुराना नाता 2011: टेरिटोरियल आर्मी की पैराशूट रेजीमेंट में लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद रैंक से सम्मानित किया गया। 2015: आगरा में सैन्य एयरक्राफ्ट से 5 अनिवार्य जंप पूरी कर क्वालिफाइड पैराट्रूपर बने। 2018: जब राष्ट्रपति भवन में पद्म भूषण सम्मान मिला तो धोनी सेना की यूनिफॉर्म पहनकर मार्च करते हुए अवॉर्ड लेने पहुंचे। 2019: वर्ल्ड कप के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट से ब्रेक लेकर जम्मू-कश्मीर में 106 इन्फैंट्री बटालियन के साथ 2 हफ्ते बिताए, जहां उन्होंने गार्ड ड्यूटी और पेट्रोलिंग भी की। क्या हैदराबाद के खिलाफ खेलेंगे धोनी? चेन्नई को आज सनराइजर्स हैदराबाद के साथ चेपक स्टेडियम में खेलना है। उम्मीद लगाई जा रही है कि धोनी इसमें खेल सकते हैं। हालांकि, अभी तक धोनी और चेन्नई के मैनेजमेंट की तरफ से इस तरह के कोई संकेत नहीं आए हैं। फ्रेंचाइजी की ओर से कहा गया था कि वे फिर से चोटिल हो गए और इसकी वजह से खेलने में देरी हो रही है। ———————————– IPL से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… IPL में आज चेन्नई Vs हैदराबाद, चेन्नई के लिए करो या मरो मैच IPL 2026 के 63वें मुकाबले में आज चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की टीमें आमने-सामने होंगी। मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम (चेपॉक) स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Dhoni Fan Craze in Lucknow

लखनऊ में IPL का 59वां मुकाबला आज LSG और CSK के बीच खेला गया। इसे लखनऊ ने 7 विकेट से जीत लिया। मैच देखने के लिए इकाना स्टेडियम में ज्यादा फैंस चेन्नई सुपर किंग्स के आए। इनमें भी लगभग सभी धोनी के लिए क्रेजी दिखे। हर तरफ जर्सी नंबर-7 दिखी। . इस मुकाबले में धोनी चेन्नई की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे। इसके बावजूद फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए पहुंचे। लखनऊ से ही मैच देखने पहुंचे एक फैन ने कहा- जन्म से लखनवी हैं, लेकिन दिल से चेन्नई के। LSG के जीतने के बाद एक नन्हे फैन ने कहा- टीम जीत गई, मजा आ गया। पहले CSK वाले भाई लोग चिढ़ा रहे थे। मैच शुरू होने से पहले इकाना स्टेडियम के बाहर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। CSK फैंस की भीड़ इतनी ज्यादा रही कि सड़क पर जाम की स्थिति बनी, जिससे LSG टीम की बस भी कुछ देर के लिए जाम में फंस गई। धोनी के चंडीगढ़ और चेन्नई वाले सुपर फैन भी पहुंचे। LSG और CSK के दो नन्हे फैंस में जीत-हार को लेकर नोकझोंक हो गई। दोनों टीमें IPL में अब तक 7 बार आमने-सामने आ चुकी हैं। यह उनका आठवां मुकाबला था। मैच लाल मिट्टी की पिच पर खेला गया। मैच शुरू होने से पहले यूपी में हाल ही में आए आंधी-तूफान में जान गंवाने वालों (111 लोगों) को खिलाड़ियों ने श्रद्धांजलि दी। 7 तस्वीरें देखिए- फैंस की भीड़ की वजह से लखनऊ सुपर जायंट्स की बस कुछ देर के लिए जाम जैसे हालात के बीच रुकी रही। चेन्नई और लखनऊ नन्हे फैंस में दोनों टीमों के जीतने-हारने को लेकर मासूमियत भरी नोकझोंक हुई। CSK की बस निकलने के बाद फैंस बेकाबू हो गए। वे स्टेडियम की तरफ दौड़े। फैंस मैच देखने धोनी के पोस्टर बनवाकर पहुंचे हैं। कुछ फैंस टीम के दूसरे खिलाड़ियों का भी स्केच लिए हैं। मैच शुरू होने के कुछ देर बाद एक फैन की तबीयत बिगड़ गई। उसे व्हीलचेयर से ले जाकर एंबुलेस से हॉस्पिटल भेजा गया। चेन्नई के सुपर फैन रामबाबू भी लखनऊ मैच देखने आए हैं। वह चंडीगढ़ के रहने वाले हैं। धोनी के सुपर फैन सर्वनन हरि चेन्नई से आए हैं। इनकी जर्सी पर DHONI की जगह THALA लिखा है। मैच के दौरान फैंस के पल-पल के मूवमेंट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
Dhoni Rehab Chennai | Injury Update; Last Match Year Ago

चेन्नई38 मिनट पहले कॉपी लिंक चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस धोनी के खेलने का इंतजार कर रहे हैं। एमएस धोनी दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 6 मई को होने वाले मैच के लिए टीम के साथ नहीं गए हैं। काफ इंजरी से उबर रहे धोनी चेन्नई में ही रिहैबिलिटेशन जारी रखा। फ्रेंचाइजी ने अब तक धोनी के मैच खेलने को लेकर स्पष्ट बयान नहीं दिया है। क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, टीम के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि वे टूर्नामेंट के किसी स्टेज पर खेल सकते हैं। 2025 में धोनी अपना आखिरी मैच खेले चेन्नई सुपर किंग्स के इस सीजन लीग स्टेज में अब सिर्फ 5 मैच बाकी हैं। धोनी अब तक एक भी मैच नहीं खेल पाए हैं। वे IPL में अपना आखिरी मैच 25 मई 2025 को गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले थे। धोनी ने 2025 में खेले 14 मैचों में 135.17 की स्ट्राइक रेट से 196 रन बनाए थे। चेन्नई प्वाइंट्स टेबल में छठे स्थान पर मौजूूद चेन्नई सुपर किंग्स पॉइंट्स टेबल में छठे नंबर पर है। टीम ने 9 में से 4 मुकाबले जीते हैं और उसके 8 पॉइंट्स हैं। प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए उसे बाकी मैचों में कम से कम में 4 जीत दर्ज करनी होगी। दिल्ली के खिलाफ मैच के बाद टीम 10 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स, 15 मई को दिल्ली कैपिटल्स, 18 मई को सनराइजर्स हैदराबाद और 21 मई को गुजरात टाइटंस के खिलाफ आखिरी लीग मैच खेलेगी। स्पोर्ट्स की ये खबर भी पढ़ें… बेंगलुरु के बल्लेबाज फिल साल्ट इंग्लैंड लौटे:फील्डिंग के दौरान उंगली में चोट लगी थी; टीम को वापसी की उम्मीद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु के ओपनिंग बल्लेबाज फिल साल्ट फिंगर इंजरी की वजह से अपने देश इंग्लैंड लौट गए हैं। चोट की वजह से वे पिछले तीन मैच नहीं खेल पाए थे। अब वे स्कैन के लिए इंग्लैंड गए हैं। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
MS Dhoni Rohit Sharma; CSK Vs MI IPL 2026 LIVE Score Update

स्पोर्ट्स डेस्क52 मिनट पहले कॉपी लिंक IPL में आज एल-क्लासिको मुकाबले में मुंबई इंडियंस (MI) का सामना चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) से मुंबई में होगा। मैच MI के होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। जबकि टॉस शाम 7:00 बजे होगा। इस मुकाबले में CSK के पूर्व कप्तान एमएस धोनी की वापसी की संभावना है, जो इस सीजन अब तक खेले गए 6 मैचों में नहीं उतरे हैं। वहीं, रोहित शर्मा भी चोट से उबरकर इस मैच में वापसी कर सकते हैं, उन्होंने पिछले दो मुकाबले मिस किए थे। इस सीजन दोनों टीमों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। दोनों ने 6 में से सिर्फ 2 मैच जीते हैं, जबकि 4 में हार का सामना करना पड़ा है। बेहतर नेट रनरेट के कारण मुंबई इंडियंस 7वें स्थान पर है, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स 8वें नंबर पर काबिज है। CSK के खिलाफ MI 3 मैच से आगे IPL की दो सबसे सफल टीमों के बीच अब तक 41 मुकाबले हुए हैं, जिसमें MI को 22, जबकि CSK को 19 में जीत मिली है। वानखेड़े में हुए 13 मैचों में भी MI की टीम 8 और CSK ने 5 मैच जीते हैं। लेकिन 2023 से दोनों टीमों के बीच हुए पांच मुकाबलों में MI सिर्फ एक ही मैच जीत पाई है। तिलक वर्मा ने पिछले मैच में शतक लगाया तिलक वर्मा इस सीजन मुंबई इंडियंस के लिए शानदार फॉर्म में नजर आए हैं। उन्होंने 6 मैचों में 144 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक शामिल है। यह शतक पिछले मैच में मुंबई के खिलाफ आया था। उनका स्ट्राइक रेट 187.01 का है। गेंदबाजी में शार्दूल ठाकुर ने जिम्मेदारी संभाली है। उन्होंने 5 मैचों में 6 विकेट लिए हैं, जिसमें 3/39 उनका बेस्ट प्रदर्शन रहा। हालांकि उनकी इकोनॉमी 13.57 रही है, लेकिन विकेट लेने की क्षमता से उन्होंने टीम को अहम मौकों पर सफलता दिलाई है। संजू CSK के टॉप प्लेयर्स संजू सैमसन इस सीजन चेन्नई सुपर किंग्स के लिए शानदार लय में दिखे हैं। उन्होंने 6 मैचों में 192 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक शामिल है। 174.54 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए सैमसन ने टीम को तेज शुरुआत दी है। वहीं गेंदबाजी में अंशुल कंबोज ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है। उन्होंने 6 मैचों में 13 विकेट झटके हैं, जिसमें 3/22 उनका बेस्ट प्रदर्शन रहा। 9.73 की इकोनॉमी के साथ कंबोज ने लगातार विकेट निकालकर CSK की गेंदबाजी को मजबूती दी है। इस सीजन वानखेड़े में चौथा मैच वानखेड़े स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए काफी मददगार मानी जाती है, जहां अक्सर हाई-स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिलते हैं। हालांकि, नई गेंद से तेज गेंदबाजों को थोड़ी बहुत सहायता भी मिलती है। इस मैदान पर अब तक IPL के 126 मैच खेले जा चुके हैं, जिनमें से 58 मुकाबले पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं, जबकि 68 मैचों में चेज करने वाली टीम सफल रही है। इस सीजन यहां खेले गए 3 मैचों में से 2 में 200 से ज्यादा स्कोर बने हैं। वहीं, होम टीम मुंबई को एक मैच में जीत मिली है, जबकि उसे दो मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। मुंबई में आज गर्मी रहेगी मुंबई में गुरुवार को दिनभर तेज गर्मी के साथ तेज धूप रहेगी, जिससे मौसम और भी झुलसाने वाला महसूस होगा। दोपहर के समय हवा चलने से थोड़ी राहत मिल सकती है, लेकिन गर्मी का असर खतरनाक रहेगा।। बारिश की बिल्कुल भी उम्मीद नहीं है। तापमान 39 से 27 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12 मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, क्विंटन डी कॉक, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), तिलक वर्मा, शेरफन रदरफोर्ड, मिचेल सैंटनर, क्रिष भगत, जसप्रीत बुमराह, अल्लाह गजनफर और अश्विनी कुमार। चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड (कप्तान), सरफराज खान, शिवम दुबे, महेंद्र सिंह धोनी, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, मैथ्यू शॉर्ट, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, मुकेश चौधरी और गुरजपनीत सिंह। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
MS Dhoni Rohit Sharma; CSK Vs MI IPL 2026 LIVE Score Update

स्पोर्ट्स डेस्क1 घंटे पहले कॉपी लिंक IPL में आज एल-क्लासिको मुकाबले में मुंबई इंडियंस (MI) का सामना चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) से मुंबई में होगा। मैच MI के होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। जबकि टॉस शाम 7:00 बजे होगा। इस मुकाबले में CSK के पूर्व कप्तान एमएस धोनी की वापसी की संभावना है, जो इस सीजन अब तक खेले गए 6 मैचों में नहीं उतरे हैं। वहीं, रोहित शर्मा भी चोट से उबरकर इस मैच में वापसी कर सकते हैं, उन्होंने पिछले दो मुकाबले मिस किए थे। इस सीजन दोनों टीमों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। दोनों ने 6 में से सिर्फ 2 मैच जीते हैं, जबकि 4 में हार का सामना करना पड़ा है। बेहतर नेट रनरेट के कारण मुंबई इंडियंस 7वें स्थान पर है, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स 8वें नंबर पर काबिज है। CSK के खिलाफ MI 3 मैच से आगे IPL की दो सबसे सफल टीमों के बीच अब तक 41 मुकाबले हुए हैं, जिसमें MI को 22, जबकि CSK को 19 में जीत मिली है। वानखेड़े में हुए 13 मैचों में भी MI की टीम 8 और CSK ने 5 मैच जीते हैं। लेकिन 2023 से दोनों टीमों के बीच हुए पांच मुकाबलों में MI सिर्फ एक ही मैच जीत पाई है। तिलक वर्मा ने पिछले मैच में शतक लगाया तिलक वर्मा इस सीजन मुंबई इंडियंस के लिए शानदार फॉर्म में नजर आए हैं। उन्होंने 6 मैचों में 144 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक शामिल है। यह शतक पिछले मैच में मुंबई के खिलाफ आया था। उनका स्ट्राइक रेट 187.01 का है। गेंदबाजी में शार्दूल ठाकुर ने जिम्मेदारी संभाली है। उन्होंने 5 मैचों में 6 विकेट लिए हैं, जिसमें 3/39 उनका बेस्ट प्रदर्शन रहा। हालांकि उनकी इकोनॉमी 13.57 रही है, लेकिन विकेट लेने की क्षमता से उन्होंने टीम को अहम मौकों पर सफलता दिलाई है। संजू CSK के टॉप प्लेयर्स संजू सैमसन इस सीजन चेन्नई सुपर किंग्स के लिए शानदार लय में दिखे हैं। उन्होंने 6 मैचों में 192 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक शामिल है। 174.54 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए सैमसन ने टीम को तेज शुरुआत दी है। वहीं गेंदबाजी में अंशुल कंबोज ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है। उन्होंने 6 मैचों में 13 विकेट झटके हैं, जिसमें 3/22 उनका बेस्ट प्रदर्शन रहा। 9.73 की इकोनॉमी के साथ कंबोज ने लगातार विकेट निकालकर CSK की गेंदबाजी को मजबूती दी है। इस सीजन वानखेड़े में चौथा मैच वानखेड़े स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए काफी मददगार मानी जाती है, जहां अक्सर हाई-स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिलते हैं। हालांकि, नई गेंद से तेज गेंदबाजों को थोड़ी बहुत सहायता भी मिलती है। इस मैदान पर अब तक IPL के 126 मैच खेले जा चुके हैं, जिनमें से 58 मुकाबले पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं, जबकि 68 मैचों में चेज करने वाली टीम सफल रही है। इस सीजन यहां खेले गए 3 मैचों में से 2 में 200 से ज्यादा स्कोर बने हैं। वहीं, होम टीम मुंबई को एक मैच में जीत मिली है, जबकि उसे दो मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। मुंबई में आज गर्मी रहेगी मुंबई में गुरुवार को दिनभर तेज गर्मी के साथ तेज धूप रहेगी, जिससे मौसम और भी झुलसाने वाला महसूस होगा। दोपहर के समय हवा चलने से थोड़ी राहत मिल सकती है, लेकिन गर्मी का असर खतरनाक रहेगा।। बारिश की बिल्कुल भी उम्मीद नहीं है। तापमान 39 से 27 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12 मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, क्विंटन डी कॉक, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), तिलक वर्मा, शेरफन रदरफोर्ड, मिचेल सैंटनर, क्रिष भगत, जसप्रीत बुमराह, अल्लाह गजनफर और अश्विनी कुमार। चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड (कप्तान), सरफराज खान, शिवम दुबे, महेंद्र सिंह धोनी, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, मैथ्यू शॉर्ट, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, मुकेश चौधरी और गुरजपनीत सिंह। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…









