Sunday, 12 Apr 2026 | 08:52 PM

Trending :

EXCLUSIVE

Former Union Minister Abu Hasem Khan Passes Away

Former Union Minister Abu Hasem Khan Passes Away

Hindi News Career Former Union Minister Abu Hasem Khan Passes Away | Current Affairs Update 30 मिनट पहले कॉपी लिंक जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… नेशनल (National) 1. नारी शक्ति अधिनियम संशोधन 2023 ड्राफ्ट को मंजूरी 8 अप्रैल को पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट मीटिंग में नारी शक्ति अधिनियम संशोधन के ड्राफ्ट बिल को मंजूरी मिली। इसे नारी शक्ति वंदन अधिनियम संशोधन भी नाम दिया गया है। नारी शक्ति अधिनियम संशोधन के बाद लोकसभा, राज्यसभा और दिल्ली विधानसभा में एक तिहाई सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी। नारी शक्ति अधिनियम संशोधन के बाद लोकसभा की सीटें 543 से बढ़ाकर 816 की जाएंगी। महिला आरक्षण वर्टिकल आधार पर अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) की महिलाओं के लिए होगा। नारी शक्ति अधिनियम संशोधन पहली जनगणना के बाद जारी हुए आंकड़ों के आधार पर लागू किया जाएगा। संसद से मंजूरी मिलने के बाद ये कानून 31 मार्च 2029 से लागू हो सकता है और इसकी टाइम लिमिट 15 साल रखी गई है। 1996 में ससंद में पहली बार महिला आरक्षण विधेयक पेश किया गया था। 1998 से 2003 तक सरकार ने 4 बार विधेयक पेश किए लेकिन सरकार पास करवाने में असफल रही। 2009 में सरकर ने विरोध प्रदर्शनों के बीच विधेयक पेश किया था। 2010 में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने राज्यसभा में इसे पारित किया था महिला आरक्षण अधिनियम (128 संशोधन) पहली बार 2023 में लागू हुआ था। निधन (DEATH) 2. पूर्व केंद्रीय मंत्री अबू हासेम खान का निधन 8 अप्रैल को पश्चिम बंगाल के सीनियर कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अबू हासेम खान चौधरी का निधन हो गया। वे 88 साल के थे। अबू हासेम 1996 से 2006 तक कालियाचोक विधानसभा सीट से विधायक थे। हासेम 2009 में मालदा दक्षिण संसदीय क्षेत्र से सांसद रहे। 2011 से 2014 तक हासेम हेल्थ एंड फैमली वेल्फेयर मंत्री रहे। हासेम 2014 से 2019 तक दोबारा एमपी चुने गए। हासेम, बड़े भाई एबीए गनी खान चौधरी के मार्गदर्शन में राजनीति में आए। गनी खान चौधरी भी पूर्व केंद्रीय मंत्री रहे थे। अबू हासेम ‘दालू बाबू’ के नाम से मशहूर थे। इंटरनेशनल (International) 3. विदेश मंत्री एस जयशंकर मॉरीशस और UAE की यात्रा पर 10 अप्रैल को विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर मॉरीशस और UAE की यात्रा के पहले चरण में मॉरीशस पहुंचे। एस जयशंकर इस यात्रा में सबसे पहले 9वीं इंडियन ओशियन कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेंगे और प्रमुख भाषण देंगे। एस जयशंकर इसके साथ ही इंडियन ओशियन कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेने वाले देशों के प्रमुखों से भी मुलाकात करेंगे। इस कॉन्फ्रेंस में समुद्री सुरक्षा, ट्रेड और सप्लाई चेन और ब्लू इकोनॉमी पर चर्चा होगी। इसके बाद 11 अप्रैल को जयशंकर UAE पहुंचेंगे। UAE की यात्रा के दौरान एस जयशंकर सीनियर लीडर्स से मुलाकात करेंगे और स्ट्रैटेजिक पार्ट्नर्शिप पर बातचीत करेंगे। इंडियन ओशियन कॉन्फ्रेंस भारत के विदेश मंत्रालय और भारत-स्थित थिंक टैंक इंडिया फाउंडेशन संयुक्त रूप से आयोजित कर रहे हैं। हिन्द महासागर में कार्गो शिप और फेसिलिटी की सुरक्षा को लेकर साल 2016 में तत्कालीन विदेश मंत्री और बीजेपी की दिवंगत वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज ने इसकी स्थापना की थी। एस जयशंकर की ये यात्रा भारत की ‘नेवर फर्स्ट पॉलिसी’ का हिस्सा है। इसका विजन महासागर और ग्लोबल साउथ से जुड़ा है। एस जयशंकर यात्रा के दौरान मॉरीशस के विदेश मंत्री धनंजय रितिश रामफुल से मुलाकात करेंगे। 4. भारत-इजिप्ट जॉइन्ट स्पेशल फोर्सेज एक्सरसाइज साइक्लोन -IV शुरू 9 अप्रैल को भारतीय सेना की टुकड़ी भारत-इजिप्ट जॉइन्ट स्पेशल फोर्सेज एक्सरसाइज साइक्लोन -IV में हिस्सा लेने के के लिए इजिप्ट रवाना हुई। ये इसका चौथा एडिशन है। ये जॉइन्ट एक्सरसाइज 9 से 17 अप्रैल तक इजिप्ट के अंशास में की जाएगी। ये जॉइन्ट एक्सरसाइज दोनों देशों के बीच सैन्य सहयोग को मजबूत करने के लिए है। इस जॉइन्ट एक्सरसाइज में इंडियन फोर्स में स्पेशल फोर्सेज (पैरा स्पेशल फोर्स) यूनिट के 25 जवान शामिल हैं। इंडियन फोर्स के जवान इजिप्ट में स्पेशल फोर्स ऑपरेशनल सेटिंग की ट्रेनिंग लेंगे। इस जॉइन्ट एक्सरसाइज में दोनों देश काउंटर टेरेरिज्म के लिए अपने अनुभव और प्रैक्टिस शेयर करेंगे। इस जॉइन्ट एक्सरसाइज में डेजर्ट वारफेयर (रेगिस्तानी युद्ध) और अर्बन कॉमबेट में कॉर्डिनेशन बिल्ड किया जाएगा। भारत-इजिप्ट जॉइन्ट स्पेशल फोर्सेज एक्सरसाइज साइक्लोन का पिछला एडिशन भारत में हुआ था। मिसलीनियस (MISCELLANEOUS) 5. भारत ने COP33 की मेजबानी से नाम वापस लिया 8 अप्रैल को भारत ने यूनाइटेड नेशन फ्रेमवर्क कन्वेंशन (UNFCCC) 2028 के 33वें क्लाइमेट चेंज कन्वेन्शन (COP 33) की मेजबानी से अपना नाम वापस ले लिया है। 2023 में UAE में हुए क्लाइमेट चेंज कन्वेन्शन (COP-28) के मौके पर पीएम मोदी ने भारत के मेजबानी करने की पेशकश की थी। UNFCCC दुनिया का सबसे बड़ा क्लाइमेट फोरम है, इसमें 200 देश शामिल हैं। क्लाइमेट चेंज कन्वेन्शन (COP) को इसे होस्ट करने वाले देश ही हर साल बदलते रहते हैं। यूनाइटेड नेशन क्लाइमेट एग्रीमेंट मनाने वाले सदस्य इसका हिस्सा होते हैं। UNFCCC क्लाइमेट चेंज को लेकर उठाए गए कदमों को रिव्यू करता है। UNFCCC में क्लाइमेट से जुड़े फाइनेंशियल और टेक्निकल बदलावों यानी विचारों को साझा किया जाता है। UNFCCC में क्लाइमेट के लिए नए एग्रीमेंट बनाना और ग्रीन हाउस गैसों के उत्सर्जन (प्रभाव) को कम करना शामिल है। UNFCCC का पूरा नाम यूनाइटेड नेशन फ्रेमवर्क कन्वेंशन है। इसे 9 मई 1992 को न्यूयॉर्क में अपनाया गया था। ब्राजील के रियो डी जनेरियो में अर्थ समिट के दौरान इस पर ऑफिशियली साइन हुए थे। UNFCCC का हेड क्वार्टर जर्मनी के बून में है। आज का इतिहास 1875 में स्वामी दयानंद सरस्वती ने आर्यसमाज की स्थापना की। 1912 में टाइटैनिक ब्रिटेन के साउथेप्टन बंदरगाह से अपनी पहली और आखिरी यात्रा पर निकला। 1917 में महात्मा गांधी ने बिहार में 10 अप्रैल, 1917 को ‘चंपारण सत्याग्रह’ की शुरुआत की 1982 में भारत के बहुउद्देशीय उपग्रह इनसेट- 1A का सफल प्रक्षेपण हुआ। ——————— ये खबर भी पढ़ें.. बांग्‍लादेश की नई सरकार के विदेश मंत्री रहमान भारत आए:115 द्वीपों के देश सेशल्‍स को 250 मीट्रिक टन खाद्यान्न भेजा; 9 अप्रैल के करेंट अफेयर्स जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं…पूरी खबर पढ़ें.. दैनिक भास्कर को Google पर

Seychelles Receives 250 MT Food Aid; Bangladesh FM Rahman Visits India

Seychelles Receives 250 MT Food Aid; Bangladesh FM Rahman Visits India

Hindi News Career Seychelles Receives 250 MT Food Aid; Bangladesh FM Rahman Visits India | April 9 Current Affairs 42 मिनट पहले कॉपी लिंक जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… निधन (DEATH) 1. पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहसिना किदवई का निधन 8 अप्रैल को पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहसिना किदवई का निधन हो गया। मोहसिना 93 साल की थीं और मेरठ से 2 बार सांसद रहीं थीं। मोहसिना साल 1980 और 1984 के चुनाव में कांग्रेस पार्टी से सांसद चुनी गईं थीं। मोहसिना किदवई मेरठ की पहली और अब तक की अकेली महिला सांसद हैं। मोहसिना ने पूर्व पीएम इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के कार्यकाल में केंद्र सरकार में कई महत्वपूर्ण मंत्रालय संभाले। 1984 से 86 तक मोहसिना स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण शहरी विकास मंत्री रहीं। मोहसिना 1986 में पर्यटन मंत्री बनीं और 1989 में परिवहन और ग्रामीण विकास मंत्री रहीं। मोहसिना 2004 से 2010 और 2010 से 2016 तक राज्‍यसभा की सदस्‍य भी रहीं। मोहसिना किदवई मेरठ की पहली और अब तक की अकेली महिला सांसद हैं। 2. बांग्लादेश के विदेश मंत्री खलीलुर रहमान भारत दौरे पर 8 अप्रैल को भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने नई दिल्ली में बांग्लादेश के विदेश मंत्री खलीलुर रहमान के साथ मुलाकात की। बांग्लादेश के विदेश मंत्री खलीलुर रहमान 3 दिन की यात्रा पर भारत आए हैं। रहमान की इस यात्रा को ‘सद्भावना यात्रा’ नाम दिया गया है, हालांकि इसमें द्विपक्षीय मुद्दों पर भी बात होगी। यात्रा के दौरान रहमान ट्रेड और कनेक्टिविटी, बॉर्डर के पार इलैक्ट्रिसिटी ट्रेड और मेडिकल टूरिज्म पर भी बातचीत कर सकते हैं। दोनों नेताओं के बीच गंगा वाटर ट्रीटी पर भी बातचीत हो सकती है, जो जल्द ही एक्सपायर होने वाली है। रहमान ने अपनी इस यात्रा के दौरान 7 अप्रैल को नेशनल सिक्योरिटी एड्वाइजर अजीत डोभाल से भी मुलाकात की। ढाका में नए पीएम तारिक रहमान के सत्ता संभालने के बाद ये किसी विदेश मंत्री की पहली भारत यात्रा है। Pleased to host FM Khalilur Rahman of Bangladesh and his delegation this afternoon.We discussed strengthening our bilateral relationship in its various facets. Also exchanged views on regional and global developments.Agreed to remain in close touch.@BDMOFA 🇮🇳 🇧🇩 pic.twitter.com/qAf87w2cvr— Dr. S. Jaishankar (@DrSJaishankar) April 8, 2026 3. ISSF शूटिंग वर्ल्ड कप में भारत ने 2 गोल्ड जीते 7 अप्रैल को ISSF शूटिंग वर्ल्ड कप में भारतीय निशानेबाज पलक और मुकेश की जोड़ी ने 10मी एयर पिस्टल में गोल्ड जीता। भारत ने फाइनल मुकाबले में चीन की जोड़ी कियानसुन याओ और काई हू ने को हराया। पलक ने 2023 में 18 सालों में पहली बार एशियाई गेम्स में 10 मीटर एयर पिस्टल में गोल्ड जीता था। 2024 में पलक ने पेरिस ओलिंपिक टीम में भी क्वालीफाई किया था। वहीं, 2024 में मुकेश ने 25 मीटर पिस्टल में जूनियर वर्ल्ड चैंपियन का खिताब जीता था। मुकेश ने 2026 में एशियाई जूनियर चैंपियनशिप में 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड में गोल्‍ड जीता था। ISSF शूटिंग वर्ल्ड कप 4 से 13 अप्रैल तक स्पेन के ग्रेनाडा के लास गैबियास शूटिंग सेंटर में हो रहा है। ISSF शूटिंग वर्ल्ड कप में टूर्नामेंट का आयोजन इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट फेडरेशन (ISSF) करता है। 4. भारत ने सेशेल्स को 250 मीट्रिक टन खाद्यान्न भेजा 7 अप्रैल को भारत ने सेशेल्स को 250 मीट्रिक टन खाद्यान्न की खेप भेजी। ये खाद्यान्न विदेश मंत्रालय ने 175 मिलियन डॉलर के विशेष आर्थिक पैकेज के तहत भेजा है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रंधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म X पर इसकी जानकारी दी। सेशेल्स को फूड सिक्योरिटी सपोर्ट के तहत ये पहली खेप भेजी गई है और आने वाले समय में और भी अनाज भेजा जाएगा। भारत द्वारा घोषित 175 मिलियन डॉलर के स्पेशल इकोनॉमिक पैकेज में 125 मिलियन डॉलर की लाइन ऑफ क्रेडिट और 50 मिलियन डॉलर की सहायता शामिल है। ये मदद मैरीटाइम सिक्योरिटी, कैपिसिटी बिल्डिंग, इंफ्रा स्ट्रक्चर एंड डेवपलमेंट प्रोजेक्ट्स और डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए दी जाएगी। सेशेल्स आयात पर निर्भर रहने वाला एक छोटा सा द्वीप है। भारत-सेशेल्स के बीच डिप्लोमेटिक रिलेशन 1976 से हैं। विशेष आर्थिक पैकेज भारत की ‘नेबरहुड फर्स्ट’ नीति का हिस्सा है। 5. TRAI ने टेलिकॉम कंज्यूमर प्रोटेक्शन रेगुलेशन 2026 का ड्राफ्ट जारी किया 7 अप्रैल को भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण यानी TRAI ने टेलिकॉम कंज्यूमर प्रोटेक्शन (13वां संशोधन) रेगुलेशन, 2026 के लिए ड्राफ्ट जारी किया। TRAI ने इससे पहले 2024 में कंज्यूमर प्रोटेक्शन (12वां संशोधन) रेगुलेशन 2024 जारी किया था। इस ड्राफ्ट के मुताबिक, सभी टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर्स को वॉयस और एसएमएस के लिए कम से कम एक स्पेशल टैरिफ वाउचर देना होगा। ट्राई ने कहा, ‘कई ऐसे सुझाव आए हैं कि कंज्यूमर को कम ड्यूरेशन के वॉयस और एसएमएस के पैक की जरूरत है।’ कंज्यूमर प्रोटेक्शन रेगुलेशन में संशोधन का उद्देश्य खासतौर पर बुजुर्ग और कम डेटा यूज करने वाले यूजर्स को डेटा सर्विस के खर्च से बचाना है। कंज्यूमर प्रोटेक्शन रेगुलेशन में अब कम समय और लंबे समय, सभी तरह के पैक होंगे। ट्राई ने अपनी वेबसाइट पर ड्राफ्ट डाल दिया है। इस पर 28 अप्रैल तक सुझाव भेजे जा सकते हैं। 20 फरवरी 1997 को एक अधिनियम के तहत TRAI की स्थापना हुई। इसके अध्यक्ष अनिल कुमार लाहोटी हैं। 6. भारत फास्ट ब्रीडर रिएक्टर बनाने वाला दुनिया का दूसरा देश बना 7 अप्रैल को तमिलनाडु के कलपक्कम में भारतीय नाभिकीय विद्युत निगम लिमिटेड (BHAVINI) का 500 मेगावाट का प्रोटोटाइप फास्ट ब्रीडर रिएक्टर (PFBR) कमर्शियल प्रोडक्शन लिए तैयार हो गया है। रूस के बाद भारत दुनिया का दूसरा ऐसा देश बन गया है, जिसने फास्ट ब्रीडर रिएक्टर बनाया। परमाणु विशेषज्ञों के मुताबिक, इसकी सबसे बड़ी खूबी ये है कि ये जितना ईंधन (यूरेनियम) इस्तेमाल करता है, उससे कहीं ज्यादा प्रोड्यूस करता है, इसीलिए इसे ‘ब्रीडर’ कहा जाता है। ये पूरी तरह स्वदेशी इंजीनियरिंग से तैयार किया गया है। इसे बनाने में 200 से ज्यादा भारतीय MSME और निजी कंपनियों ने कलपुर्जे बनाए हैं। यह रिएक्टर भारत के ‘तीन चरणों वाले परमाणु कार्यक्रम’ के दूसरे चरण का हिस्सा है, जिससे भविष्य में थोरियम के इस्तेमाल का रास्ता खुलेगा। भारत में लगभग 9.63 लाख टन थोरियम का भंडार है। एक बार जब तीसरा चरण पूरा हो

UPSSSC 722 Recruitment Notification Out; Govt Jobs Apply From June 4

UPSSSC 722 Recruitment Notification Out; Govt Jobs Apply From June 4

Hindi News Career UPSSSC 722 Recruitment Notification Out; Govt Jobs Apply From June 4 27 मिनट पहले कॉपी लिंक आज की सरकारी नौकरी में जानकारी UPSSSC ने 722 भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके तहत 4 जून से आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। करेंसी नोट प्रेस की 3 यूनिट में 534 वैकेंसी निकली है। इस वैकेंसी के लिए आवेदन 20 अप्रैल से शुरू होंगे। साथ ही दयाल सिंह कॉलेज, डीयू में 33 भर्ती का नोटिफिकेशन जारी हुआ है। आवेदन 11 अप्रैल से शुरू होंगे। इन जॉब्स के बारे में पूरी जानकारी के साथ आवेदन की प्रक्रिया यहां देखिए… 1. UPSSSC ने 722 भर्ती का नोटिफिकेशन किया जारी, 4 जून से आवेदन शुरू उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने करेंसी नोट प्रेस की 3 यूनिट में 534 वैकेंसी निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती का विज्ञापन 6 अप्रैल को जारी किया गया है। फीस जमा करने और फॉर्म में करेक्शन की आखिरी तारीख 1 जुलाई तय की गई है। कैटेगरी वाइस वैकेंसी डिटेल्स : कैटेगरी का नाम पदों की संख्या सामान्य 292 ओबीसी 215 एससी 142 ईडब्ल्यूएस 61 एसटी 12 टोटल 722 एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश की 12वीं या सरकार द्वारा उसके समकक्ष अन्य परीक्षा पास की हो। वे ही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने पीईटी – 2025 एग्जाम पास की हो। उम्मीदवारों को नॉर्मलाइज्ड स्कोर के बेसिस पर मेन एग्जाम में भाग लेने के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। एज लिमिट : न्यूनतम : 18 साल अधिकतम : 40 साल आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र में नियमानुसार छूट दी जाएगी। शारीरिक योग्यता : पुरुषों की न्यूनतम ऊंचाई : 167.6 सेमी सामान्य वर्ग की महिलाओं की न्यूनतम ऊंचाई : 152 सेमी पुरुषों का सीना : न्यूनतम 80 सेमी (बिना फुलाए) और 85 सेंटीमीटर फुलाने पर हो। महिलाओं का वजन 45 किलो तक होना चाहिए। सिलेक्शन प्रोसेस : मेन्स रिटन एग्जाम फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन एग्जाम पैटर्न : ड्यूरेशन : 2 घंटा क्वेश्चन टाइप : एमसीक्यू निगेटिव मार्किंग : एक चौथाई अंक पार्ट्स सब्जेक्ट क्वेश्चन नंबर पार्ट – 1 हिस्ट्री ऑफ इंडिया एंड इंडियन नेशनल मूवमेंट जियोग्राफी ऑफ इंडिया एंड द वर्ल्ड इकोनॉमिक एंड सोशल डेवलपमेंट ऑफ इंडिया इंडियन पॉलिटी एंड इंडियन कॉन्स्टिट्यूशन जनरल साइंस एंड टेक्नोलॉजी एनवायरोमेंटल इकोलॉजी एंड डिजास्टर मैनेजमेंट करेंट इवेंट्स ऑफ नेशनल एंड इंटरनेशनल इम्पॉर्टेंस डाटा इंटरप्रिटेशन इम्पोर्टेंट लीगल प्रोविजन्स एंड पॉलिसिज रिलेटेड टू एक्ससाइज इन यूपी टोटल मार्क्स 65 पार्ट – 2 कंप्यूटर एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी – कॉन्सेप्ट्स, डेवलपमेंट एंड इन्नोवेशन्स 15 पार्ट – 3 जनरल इंफॉर्मेशन रिलेटेड टू द स्टेट ऑफ उत्तर प्रदेश 20 टोटल 100 फीस : सभी कैटेगरी के लिए : 25 रुपए ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं। होमपेज पर “Live Advertisement” सेक्शन में संबंधित विज्ञापन पर क्लिक करें। PET-2025 रजिस्ट्रेशन नंबर से लॉगिन करें। आवेदन फॉर्म में जरूरी जानकारी भरें। फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें। फीस का भुगतान करें। फॉर्म सब्मिट करके इसका प्रिंटआउट निकाल लें। ऑफिशियल वेबसाइट लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक 2. करेंसी नोट प्रेस की 3 यूनिट में 534 वैकेंसी, 20 अप्रैल से करें अप्लाई सिक्योरिटी प्रिंटिंग एंड मिंटिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड की यूनिट करेंसी नोट प्रेस, नासिक, बीएनपीडी (देवास) और एसपीपीएच (हैदराबाद) के लिए 534 पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट cnpnashik.spmcil.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। फीस जमा करने की आखिरी तारीख भी 20 अप्रैल से 19 मई तय की गई है। इस भर्ती का नोटिफिकेशन 11 से 17 अप्रैल 2026 के रोजगार समाचार में प्रकाशित किया गया है। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : पद के अनुसार, सोशल वर्क या संबंधित क्षेत्र में डिग्री, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में डिप्लोमा, प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा, कंप्यूटर इंजीनियरिंग, आईटी में डिप्लोमा, मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा, ग्रेजुएशन और संबंधित क्षेत्र में आईटीआई की डिग्री। एज लिमिट : सुपरवाइजर एंड असिस्टेंट : 18 – 30 साल क्लेरिकल पोस्ट : 18 – 28 साल जूनियर टेक्नीशियन : 18 – 25 साल रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र में छूट दी जाएगी। फीस : जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस : 600 रुपए एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी : 200 रुपए सिलेक्शन प्रोसेस : रिटन एग्जाम स्किल टेस्ट/ट्रेड टेस्ट डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन मेडिकल एग्जाम सैलरी : वेलफेयर ऑफिसर, सेफ्टी ऑफिसर : 29,740 – 1,3,000 रुपए प्रतिमाह सुपरवाइजर (सभी डिसिप्लिन) : 27,600 – 95,910 रुपए प्रतिमाह सेक्रेटेरियेट असिस्टेंट, आर्टिस्ट (ग्राफिक डिजाइन) : 23,910 – 85,570 रुपए प्रतिमाह जूनियर ऑफिस असिस्टेंट : 21,540 – 77,160 रुपए प्रतिमाह जूनियर टेक्नीशियन(सभी ट्रेड्स के लिए) : 18,780 – 67,390 रुपए प्रतिमाह जरूरी डॉक्यूमेंट्स : ग्रेजुएशन की मार्कशीट उम्मीदवार का आधार कार्ड जाति प्रमाण पत्र मूल निवास प्रमाण पत्र मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी पासपोर्ट साइज फोटो ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट cnpnashik.spmcil.com पर जाएं। “करियर” सेक्शन पर क्लिक करें। अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करें। मांगी गई डिटेल्स दर्ज करें। जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें। फीस जमा करके फॉर्म सब्मिट कर दें। इसका प्रिंट आउट लेकर रखें। ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑफिशियल वेबसाइट लिंक 3. दयाल सिंह कॉलेज, डीयू में 33 भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, दयाल सिंह कॉलेज (दिल्ली यूनिवर्सिटी) की तरफ से नॉन-टीचिंग पदों पर नई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस भर्ती के लिए आवेदन की शुरुआत 11 अप्रैल से होगी। इस भर्ती का नोटिफिकेशन 11 से 17 अप्रैल से रोजगार समाचार में प्रकाशित किया गया है। उम्मीदवारों को ऑफलाइन आवेदन करना होगा। वैकेंसी डिटेल्स : पद का नाम पदों की संख्या सीनियर असिस्टेंट 1 सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट 1 असिस्टेंट 1 जूनियर असिस्टेंट 3 लैबोरेटरी असिस्टेंट 1 लैबोरेटरी अटेंडेंट 17 लाइब्रेरी अटेंडेट 9 कुल पदों की संख्या 33 एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : सीनियर असिस्टेंट, असिस्टेंट : ग्रेजुएशन की डिग्री जूनियर असिस्टेंट : 12वीं पास, कंप्यूटर नॉलेज लैबोरेटरी और लाइब्रेरी अटेंडेंट : 10वीं पास एज लिमिट : न्यूनतम : 18 साल अधिकतम : 30 साल रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र में छूट दी जाएगी। सिलेक्शन प्रोसेस : रिटन एग्जाम स्किल टेस्ट डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन मेडिकल टेस्ट सैलरी : पे लेवल – 1 से पे लेवल – 6 के अनुसार ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट www.dsce.du.ac.in पर जाएं। फॉर्म डाउनलोड करें। मांगी गई डिटेल्स दर्ज करें। जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें। इसे भरकर इस पते पर भेजें :दयाल सिंह

Todays Sarkari Naukri 2026 | MP Police, Bihar, Delhi Govt Jobs & Vacancies

Todays Sarkari Naukri 2026 | MP Police, Bihar, Delhi Govt Jobs & Vacancies

Hindi News Career Todays Sarkari Naukri 2026 | MP Police, Bihar, Delhi Govt Jobs & Vacancies 11 मिनट पहले कॉपी लिंक आज की सरकारी नौकरी में जानकारी ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में 380 पदों पर भर्ती, एमपी पुलिस में कॉन्स्टेबल बैंड की 679 वैकेंसी और DDA में कंसल्टेंट की 17 ओपनिंग्स की। साथ ही NITCON दिल्ली में 100 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 8 अप्रैल की। इन जॉब्स के बारे में पूरी जानकारी के साथ आवेदन की प्रक्रिया यहां देखिए… 1. ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में 380 पदों पर भर्ती, बिना एग्जाम के सिलेक्शन ऑर्डिनेंस फैक्ट्री, खमरिया में डेंजर बिल्डिंग वर्कर्स के 380 पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवारों को ऑफलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा। वैकेंसी डिटेल्स : पद का नाम पदों की संख्या टेन्योर बेस्ड डेंजर बिल्डिंग वर्कर 350 टेन्योर बेस्ड ग्रेजुएट, डिप्लोमा प्रोजेक्ट इंजीनियर 30 टोटल 380 एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : डेंजर बिल्डिंग वर्कर : NCVT द्वारा जारी नेशनल अप्रेंटिस सर्टिफिकेट होना चाहिए। यह प्रमाण पत्र अटेंडेंट ऑपरेटर केमिकल ट्रेड में होना चाहिए। फीडर ट्रेड्स जैसे केमिकल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और अन्य संबंधित विषयों के उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। ग्रेजुएट, डिप्लोमा प्रोजेक्ट इंजीनियर : केमिकल इंजीनियरिंग में बीई, बीटेक की डिग्री या एम्युनिशन, एक्सप्लोसिव्स मेन्यूफैक्चरिंग या हैंडलिंग में अप्रेंटिसशिप के साथ केमेस्ट्री में बीएससी की डिग्री। एज लिमिट : न्यूनतम : 18 साल अधिकतम : 40 साल ओबीसी : 3 साल की छूट एससी, एसटी : 5 साल की छूट सैलरी : 19 हजार 900 रुपए प्रतिमाह अन्य अलाउंस का लाभ भी मिलेगा। सिलेक्शन प्रोसेस : मेरिट बेसिस पर ट्रेड टेस्ट/प्रैक्टिकल टेस्ट इंटरव्यू ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट munitionsindia.in से आवेदन फॉर्म का पीडीएफ निकालें। मांगे गए डिटेल्स दर्ज करें। जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें। फॉर्म पर अपने सिग्रेचर करें। लिफाफे पर “Application for Tenure Based DBW” जरूर लिखें। इसे ‘चीफ जनरल मैनेजर, ऑर्डिनेंस फैक्ट्री खमरिया’ जिला जबलपुर, – पिन, 482005 पर स्पीड पोस्ट या रजिस्टर्ड पोस्ट से भेजें। टेन्योर बेस्ड डेंजर बिल्डिंग वर्कर नोटिफिकेशन टेन्योर बेस्ड प्रोजेक्ट इंजीनियर भर्ती नोटिफिकेशन ऑफिशियल वेबसाइट लिंक 2. एमपी पुलिस में 679 भर्ती, 10वीं, 12वीं पास करें अप्लाई एमपी पुलिस ने कॉन्स्टेबल बैंड के पदों पर 679 भर्ती निकाली है। कार्यालय पुलिस महानिरीक्षक विसबल (मुख्यालय) पुलिस मुख्यालय भोपाल की तरफ से इस भर्ती का ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया गया है। ऑनलाइन आवेदन में करेक्शन की तारीख 5 अप्रैल से 24 अप्रैल 2026 तय की गई है। इस भर्ती के लिए सिर्फ पुरुष उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : 10वीं, 12वीं पास। अनुसूचित जनजाति के 8वीं पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। शारीरिक योग्यता : कैटेगरी वाइस हाइट और चेस्ट : कैटेगरी का नाम हाइट चेस्ट सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग, ईडब्ल्यूएस 168 81-86 सेमी मराठा, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति 165 79-84 सेमी गोरखा, गढवाली, कुमाउ 158 76-81 सेमी एज लिमिट : 19 अप्रैल 2026 को उम्मीदवारों ने न्यूनतम 18 वर्ष की उम्र पूरी कर ली हो। एमपी के पुरुष अनारक्षित, ईडब्ल्यूएस, अन्य प्रदेश के उम्मीदवारों की उम्र 33 वर्ष होना चाहिए। आरक्षित, श्रेणी एससी, एसटी और ओबीसी के लिए : अधिकतम 38 साल आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट दी जाएगी। विक्रम पुरस्कार से सम्मानित उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र में 5 साल की छूट दी जाएगी। सैलरी : 19500-62000 रुपए प्रतिमाह सिलेक्शन प्रोसेस : स्किल टेस्ट बैंड प्लेइंग टेस्ट इंटरव्यू फीस : सामान्य : 500 रुपए एससी,एसटी,ओबीसी,ईडब्ल्यूएस : (केवल एमपी के मूल निवासी) : 250 रुपए एमपी ऑनलाइन की पोर्टल फीस : 150 रुपए इन म्युजिकल इंस्ट्रूमेंट्स बजाने में एक्सपर्ट होना जरूरी : पिकलो कॉन्सर्ट फिल्यूट ओबो क्लारिनेट टेनर सेक्सोफोन फ्रेच हार्न ट्रम्पिट कॉरनेट ट्रम्बोन बसून इफोनियम बेस ट्यूबा बैग पाईप टेनर ड्रम बिगुलसाईड ड्रम बेस ड्रम की-बोर्ड/आर्गन/पियानो, गिटार, वायलिन/वायोला/स्ट्रिंगबेस/प्रकाशन/ड्रम/भारतीय शास्त्रीय वाद्ययंत्र में एक्सपर्ट आवेदन कर सकते हैं। ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट mponline.gov.in पर जाएं। “MP Police Constable Band Recruitment 2026” पर क्लिक करें। रजिस्ट्रेशन करके फॉर्म भरें। डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें। फीस जमा करके फॉर्म सब्मिट कर दें। ऑनलाइन आवेदन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक 3. DDA ने कंसल्टेंट के 17 पदों पर निकाली भर्ती, सैलरी 75 हजार से ज्यादा दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने 17 पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार डीडीए की ऑफिशियल वेबसाइट dda.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। कॉन्ट्रेक्चुअल बेस पर यह पद 01 साल के लिए भरा जाएगा। इसके बाद डीडीए चाहे तो कॉन्ट्रेक्ट को आगे भी बढ़ा सकता है। वैकेंसी डिटेल्स : पद का नाम पदों की संख्या कंसल्टेंट (लैंडस्केप आर्किटेक्ट) 14 कंसल्टेंट (आर्किटेक्ट) 3 कुल पदों की संख्या 17 एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : कंसल्टेंट (लैंडस्केप आर्किटेक्ट): लैंडस्केप आर्किटेक्ट में मास्टर्स की डिग्री या समकक्ष डिग्री। या बैचलर डिग्री आर्किटेक्ट में पूरी की हो। मास्टर्स की डिग्री के साथ ही लैंडस्केप प्रोजेक्ट पर काम करने का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस। आर्किटेक्चरल बेस्ड सॉफ्टवेयर जैसे ऑटो सीएडी,एडोब क्रिएटिव सूट, एमएस ऑफिस पर काम करना आना चाहिए। इस क्षेत्र में 5 से 10 साल तक एक्सपीरियंस होना चाहिए। कंसल्टेंट (आर्किटेक्ट): मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बैचलर की डिग्री। साथ में लैंडस्केप प्रोजेक्ट पर काम करने का एक्सपीरियंस। आर्किटेक्चरल बेस्ड सॉफ्टवेयर पर काम करने का नॉलेज। एज लिमिट : अधिकतम : 45 साल सिलेक्शन प्रोसेस : इंटरव्यू के बेसिस पर शॉर्टलिस्टिंग सैलरी : पद का नाम सैलरी कंसल्टेंट (लैंडस्केप आर्किटेक्ट) 52,500- 76,000 रुपए प्रतिमाह कंसल्टेंट (आर्किटेक्ट) 47,000-64,000 रुपए प्रतिमाह दोनों ही पदों के लिए 1500- 3000 रुपए प्रतिमाह कन्वेंस के लिए दिया जाएगा। ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट dda.gov.in पर जाएं। “ऑनलाइन आवेदन” लिंक पर क्लिक करें। रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरी करें। जरूरी डिटेल्स भरें और डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें। फीस जमा करके फॉर्म सब्मिट करें। इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें। ऑफिशियल वेबसाइट लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक 4. NITCON दिल्ली में 100 पदों पर भर्ती, लास्ट डेट 8 अप्रैल NITCON लिमिटेड, दिल्ली में 100 पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 8 अप्रैल तय की गई है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट www.applicationportal.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। वैकेंसी डिटेल्स : पद का नाम पदों की संख्या जूनियर इंजीनियर (सिविल) 80 जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल या मैकेनिकल) 20 कुल पदों की संख्या 100 एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : कम से कम 60% अंकों के साथ सिविल, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल में डिप्लोमा या बीई, बीटेक की डिग्री। डिप्लोमा होल्डर्स को 3 साल का एक्सपीरियंस होना चाहिए। वहीं

Gujarat Primary Teacher Jobs & Punjab Sindh Bank Vacancies: 14,585 Hired This Week

Gujarat Primary Teacher Jobs & Punjab Sindh Bank Vacancies: 14,585 Hired This Week

Hindi News Career Gujarat Primary Teacher Jobs & Punjab Sindh Bank Vacancies: 14,585 Hired This Week 5 मिनट पहले कॉपी लिंक इस हफ्ते देशभर के अलग-अलग विभागों में 14,585 पदों पर भर्तियां निकली हैं। अगर आप भी इन पदों के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, तो इन 5 नौकरियों की डिटेल्ड जानकारी 5 ग्राफिक्स के जरिए जानिए: पूरी खबर यहां पढ़ें पूरी खबर यहां पढ़ें पूरी खबर यहां पढ़ें पूरी खबर यहां पढ़ें पूरी खबर यहां पढ़ें . दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं… आज की सरकारी नौकरी: गुजरात में 11,000 पदों का नोटिफिकेशन जारी, जामनगर डीसीसी बैंक में 104 वैकेंसी, बिहार में 173 भर्ती की लास्ट डेट एक्सटेंड जॉब – एजुकेशन कॉपी लिंक शेयर आज की सरकारी नौकरी: अग्निवीर MR म्यूजिशियन का नोटिफिकेशन जारी; ICAI ने 108 पदों पर निकाली भर्ती, GSSSB में स्टाफ नर्स की 90 वैकेंसी जॉब – एजुकेशन कॉपी लिंक शेयर आज की सरकारी नौकरी: UPSSSC लोअर PCS का नोटिफिकेशन जारी; पंजाब एंड सिंध बैंक में 1000 वैकेंसी, पटना हाईकोर्ट में 53 ओपनिंग्स जॉब – एजुकेशन कॉपी लिंक शेयर

NCERT Deemed University Status | April 4 Current Affairs

NCERT Deemed University Status | April 4 Current Affairs

1 घंटे पहले कॉपी लिंक जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… नेशनल (NATIONAL) 1. INS तारागिरी इंडियन नेवी में कमीशन हुआ 3 अप्रैल को INS तारागिरी विशाखापत्तनम में इंडियन नेवी में कमीशन हुआ। INS तारागिरी की कमीशनिंग के मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मौजूद रहे। तारागिरी, पूरी तरह से आत्मनिर्भर नौसैनिक युद्धपोत फ्रिगेट है। ये एक मध्यम आकार का, तेज गति वाला और बहुत ज्यादा फुर्तीवाला युद्धपोत है। INS तारागिरी का मुख्य काम समुद्र में गश्त करना, बड़े जहाजों की सुरक्षा करना, पनडुब्बियों को नष्ट करना और हवाई हमले से रक्षा करना है। INS तारागिरी एक हाईस्पीड, मल्टी डाइमेंशल मैरिटाइम कंबाइंड डीजल या गैस (CODOG) से ऑपरेट होने वाला युद्धपोत है। इस फ्रिगेट में हेलिकॉप्टर हैंगर भी हैं, जिसमें दो हेलिकॉप्टर आसानी से लैंड किए जा सकते हैं। तारागिरी प्रोजेक्ट-17A मेक इन इंडिया का हिस्सा है और ये नीलगिरि क्लास का चौथा जहाज है। INS तारागिरी को मझगांव डॉक शिपबिल्डिंग लिमिटेड (MDL) ने बनाया है। नीलगिरि क्लास के सात युद्धपोत हैं। पहला INS नीलगिरी जनवरी 2025 में नौसेना में शामिल किया गया था। साल 2026 की शुरुआत में एंटी-सबमरीन वॉरफेयर शैलो वॉटर क्राफ्ट ‘अंजदीप’ को भी नौसेना में शामिल किया गया था। 21 मार्च को रक्षा मंत्रालय ने स्वदेशी स्टील्थ फ्रिगेट INS ‘तारागिरी F41’ को नौसेना में शामिल किया था। प्रोजेक्ट 17 और 17A के सभी फ्रिगेट के नाम भारत की पर्वत शृंखलाओं पर रखे गए हैं। जैसे- शिवालिक, सह्याद्रि, सतपुड़ा, नीलगिरी, हिमगिरी, तारागिरी, उदयगिरी, दूनागिरी, महेंद्रगिरि और विंध्यगिरि। ‘तारागिरी’ उसी नाम के पुराने युद्धपोत का एडवांस्ड वर्जन है, जिसने 1980 से 2013 तक नौसेना में 33 सालों तक सेवा दी थी। 2. फ्लाइट में 60% सीटें बिना एक्स्ट्रा चार्ज के देने के नियम पर रोक 3 अप्रैल को केंद्र सरकार ने फ्लाइट में 60% सीटें बिना एक्स्ट्रा चार्ज के देने के आदेश पर अस्थाई रोक लगा दी। ये नियम 20 अप्रैल से सभी फ्लाइटस पर लागू होना था। अब इसे अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है। सिविल एविएशन मिनिस्ट्री ने 18 मार्च को घरेलू हवाई यात्रा को ज्यादा सुविधाजनक बनाने के लिए नए नियम जारी किए थे। नए आदेश के मुताबिक, एयरलाइंस को हर फ्लाइट में कम से कम 60% सीटें बिना किसी एक्स्ट्रा चार्ज के देनी थीं। मंत्रालय के मुताबिक, फेडरेशन ऑफ इंडियन एयरलाइंस ने इस फैसले से ऑपरेशन्स और किराए पर प्रभाव की समस्या के मुद्दे को उठाया है। मंत्रालय ने कहा कि जांच पूरी होने तक 60% सीटें मुफ्त देने का प्रावधान लागू नहीं किया जाएगा। मौजूदा नियमों में पैसेंजर्स के लिए 20% सीटें ही बिना एक्स्ट्रा चार्ज के बुक होती हैं, जबकि बाकी सीटों के लिए भुगतान करना पड़ता है। एविएशन मिनिस्ट्री ने नए नियम में स्पोर्ट्स इक्विपमेंट और म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट के ट्रांसपोर्ट को भी ट्रांसपेरेंट बनाने की भी बात कही थी। नए नियम में एयरलाइंस की पहुंच और अवेयरनेस बढ़ाने के लिए रीजनल भाषाओं में यात्रियों के लिए अनाउंसमेंट की भी बात कही थी। एयरलाइन वेबसाइट, मोबाइल एप, बुकिंग प्लेटफॉर्म और एयर काउंटर्स पर सभी जानकारी स्पष्ट लिखी होनी चाहिए। सिविल एविएशन मंत्री राम मोहन नायडू हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभी एयरलाइंस पंसद की सीटें चुनने पर 500 से 3000 रुपए तक एक्स्ट्रा चार्ज करती हैं। 3. भारतीय नौसेना के IOS SAGAR मिशन को हरी झंडी मिली 2 अप्रैल को भारतीय नौसेना ने मुंबई के नेवल डॉकयार्ड से IOS- SAGAR मिशन की शुरुआत की। IOS- SAGAR का पूरा नाम इंडियन ओशियन शिप – सिक्योरिटी एंड ग्रोथ फॉर ऑल इन द रीजन है। मिशन IOS- SAGAR पर ऑफशोर वेसल सुनयना को भेजा गया है। रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने मुंबई से IOS- SAGAR को हरी झंडी दिखाई। IOS- SAGAR भारतीय नौसेना का एक इनिशिएटिव है। इसके तहत हिंद महासागर रीजन (IOR) में समुद्री सुरक्षा, सहयोग और मानवीय समर्थन को मजबूत करने के लिए 16 देश साथ मिलकर काम करेंगे। इस मिशन का उद्देश्य वेस्ट एशिया (हॉर्मुज जलडमरूमध्य) में जारी तनाव और समुद्री चुनौतियों के बीच 16 मित्र देशों के साथ मिलकर सहयोग बढ़ाना, समुद्री निगरानी करना और ट्रेनिंग करना है। ये मिशन 50 दिनों का होगा और इस मिशन में IOS- SAGAR दक्षिण-पूर्वी हिंद महासागर क्षेत्र के कई देशों का दौरा करेगा। जहाज सुनयना श्रीलंका के कोलंबो, थाईलैंड के फुकेट, इंडोनेशिया के जकार्ता, सिंगापुर, बांग्लादेश के चटगांव, म्यांमार के यांगून और मालदीव के माले पर पहुंचेगा। ये IOS SAGAR का दूसरा संस्करण है। हर पड़ाव पर नौसैनिकों के लिए ट्रेनिंग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। INS सुनयना, सरयू कैटेगरी का ऑफशोर पेट्रोल वेसल (OPV) है, जिसे गोवा शिपयार्ड लिमिटेड ने बनाया है। IOS- SAGAR मिशन कोच्चि में खत्म होगा। इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 4. मिन आंग ह्लाइंग म्यांमार के राष्ट्रपति चुने गए 3 अप्रैल को म्यांमार के सेना प्रमुख मिन आंग ह्लाइंग को राष्ट्रपति चुना गया। संसद में हुए वोट में मिन आंग ह्लाइंग को जीत मिली, जहां ज्यादातर सांसद सेना समर्थक थे। 69 साल के ह्लाइंग 2011 से म्यांमार की सेना के प्रमुख रहे हैं। ह्लाइंग ने 2021 में आंग सान सूची की चुनी हुई सरकार को हटाकर सत्ता पर कब्जा किया था और उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। सेना ने 2020 के चुनावों में धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए आपातकाल की स्थिति घोषित कर दी थी। आपातकाल के समय देशभर में विरोध प्रदर्शन शुरू हुए, जो बाद में सशस्त्र संघर्ष में बदल गए। राष्ट्रपति बनने के लिए विन ऊ, ह्लाइंग की जगह सेना प्रमुख होंगे। ये चुनाव जनवरी 2026 में हुए थे। जिसमें सेना समर्थित यूनियन सॉलिडैरिटी एंड डेवलपमेंट पार्टी (USDP) को जीत मिली। मिसलीनियस MISCELLANEOUS 5. NCERT को डीम्ड यूनिवर्सिटी की मान्यता मिली 3 अप्रैल केंद्र सरकार ने नेशनल काउंसिल फॉर एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग यानी NCERT को डीम्ड यूनिवर्सिटी घोषित किया। एजुकेशन मिनिस्ट्री ने ये फैसला यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (UGC) की सिफारिश के आधार पर लिया है। केंद्र सरकार के नोटिफिकेशन के मुताबिक, NCERT को UGC एक्ट 1956 की धारा 3 के तहत एक स्पेशल कैटेगरी में मान्यता दी गई है। मंत्रालय ने बताया कि NCERT ने ‘डीम्ड निवर्सिटी’ का दर्जा पाने के लिए UGC की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन किया था। डीम्ड यूनिवर्सिटी बनने के बाद NCERT, नेशनल एजुकेशन पॉलिसी (NEP) 2020 के तहत

CBSE Launches AI & Computational Thinking Course

CBSE Launches AI & Computational Thinking Course

Hindi News Career CBSE Launches AI & Computational Thinking Course | April 3 Current Affairs 4 मिनट पहले कॉपी लिंक जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… नेशनल (NATIONAL) 1. वम्सी राम मोहन बुर्रा PGCIL के नए सीएमडी नियुक्त 1 अप्रैल को वम्सी राम मोहन बुर्रा पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (PGCIL) के चेयरमैन एंड मैनेजिंग डायरेक्टर (CMD) नियुक्त हुए। पावर मिनिस्ट्री के ऑर्डर के बाद बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने वम्सी को इस पद के लिए अपॉइंट किया। वम्सी राम मोहन बुर्रा 31 जुलाई 2030 तक ये पदभार संभालेंगे। इससे पहले वम्सी पावरग्रिड प्रोजेक्ट्स डिपार्टमेंट के डायरेक्टर थे। वम्सी के पास पावर ट्रांसमिशन और टेलीकॉम सेक्टर्स में 33 सालों का एक्सपीरियंस है। वम्सी ने पावरग्रिड के साथ काम करते हुए प्रोजेक्ट एग्जीक्यूशन एंड प्रोक्योरमेंट, कॉमर्शियल एंड रेगुलेटरी फंक्शंस और ऐसेट मैनेजमेंट एंड टेलीकॉम ऑपरेशंस को लीड किया है। वम्सी पावरग्रिड के रेगुलेटरी सेल के फाउंडिंग मेंबर भी रहे हैं। वम्सी डॉ. रविंद्र कुमार त्यागी की जगह लेंगे। डॉ. रविंद्र 31 मार्च को अपने पद से रिटायर हुए थे। केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने वम्सी राम मोहन बुर्रा को पावरग्रिड के सीएमडी का चार्ज सौंपा। 2. राजा रवि वर्मा की पेंटिंग रिकॉर्ड 167 करोड़ रुपए में बिकी 1 अप्रैल को मुंबई के एक ऑक्शन में राजा रवि वर्मा की फेमस ‘यशोदा और कृष्णा’ पेंटिंग रिकॉर्ड 167 करोड़ रुपए में बिकी। पेंटिंग को साइरस सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के फाउंडर साइरस एस पूनावाला ने सैफ्रनआर्ट स्प्रिंग लाइव एंड ऑनलाइन ऑक्शन से खरीदा है। रवि वर्मा की ‘यशोदा और कृष्णा’ 1890 के दशक की ऑयल पेंटिंग है। ऑक्शन में ये अपने बेस प्राइस के दोगुने से ज्यादा में बिका। इसका बेस प्राइस 80 से 120 करोड़ था। ‘यशोदा और कृष्ण’ ऑयल पेंटिंग ऑक्शन में बिकी मॉर्डन इंडियन आर्ट की सबसे महंगी पेंटिंग हो गई है। इससे पहले तक सबसे महंगी पेंटिंग एम.एफ. हुसैन की अनटाइटल्ड (ग्राम यात्रा) बिकी थी, जिसे 118 करोड़ रुपए में किरण नादर ने खरीदी थी। किरण नादर इंडियन आर्ट कलेक्टर और किरण नादर आर्ट म्यूजियम की चेयरपर्सन हैं। रवि वर्मा 1848 में जन्मे फेमस इंडियन पेंटर थे। वे मार्डन इंडियन आर्ट के जनक माने जाते हैं। राजा रवि वर्मा ने इस ऑयल पेंटिंग को 1890 के दशक में बनाया था। इस दौर को उनके करियर का पीक माना जाता है। 3. CBSE स्टूडेंट्स के लिए कम्प्यूटेशनल थिंकिंग और AI बेस्ड कोर्स लॉन्च 1 अप्रैल को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कक्षा 3 से 8वीं तक के स्टूडेंट्स के लिए कम्प्यूटेशनल थिंकिंग और AI बेस्ड नया कोर्स लॉन्च किया। ये कोर्स सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) स्कूल्स में 2026-27 बैच से लागू होगा। इसके तहत शुरुआती कक्षाओं में स्टूडेंट्स की कम्प्यूटेशनल थिंकिंग और AI को लेकर बेहतर समझ विकसित करने पर जोर होगा। कम्प्यूटेशनल थिंकिंग एक प्रॉब्लम-सोल्विंग तकनीक है जो किसी भी प्रॉब्लम को व्यवस्थित तरीके से हल करने और सॉल्यूशन खोजने पर जोर देता है। इसका उद्देश्य स्टूडेंट्स में तार्किक सोच, प्रॉब्लम सोल्विंग और तकनीकी समझ को बढ़ाना है। इस कोर्स के अंतर्गत पढ़ाई में खेल, पहेलियां, प्रोजेक्ट और ग्रुप डिस्कशन जैसे तरीकों को शामिल किया गया है। ये कोर्स ‘AI फॉर एजुकेशन, AI इन एजुकेशन’ विजन के तहत बनाया गया है। इसके तहत टीचर स्टूडेंट्स को चार्ट-डायग्राम जैसे विजुअल टूल्स के जरिए उनकी समझ विकसित करने में मदद करेंगे। कोर्स में मूल्यांकन के लिए टीचर ऑब्जर्वेशन जर्नल, ग्रुप एक्टिविटिज और इंटरैक्टिव टास्क शामिल होंगे। नए कोर्स की पहल का उद्देश्य स्कूली शिक्षा को उभरते तकनीकी कौशल के साथ जोड़ना है। 4. लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ सेना के उप-प्रमुख नियुक्त 1 अप्रैल को लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ ने सेना के उप-प्रमुख यानी वाइस चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ (VCOAS) के रूप में पदभार संभाला। लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ पूर्व NDA छात्र हैं। दिसंबर 1986 में LtGn धीरज सेठ को बख्तरबंद कोर में कमीशन किया गया था। लगभग 4 दशक के अपने कार्यकाल में उन्होंने कई संघर्ष वाले इलाकों में सेवा दी है। LtGn धीरज सेठ ने जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद-विरोधी फोर्स की कमान भी संभाली। लेफ्टिनेंट जनरल के पद पर प्रमोशन के बाद उन्होंने सुदर्शन चक्र कोर की कमान संभाली। इसके बाद दिल्ली क्षेत्र के जनरल ऑफिसर कमांडिंग के रूप में काम किया। LtGn धीरज सेठ ने लेफ्टिनेंट जनरल पुष्पेंद्र पाल सिंह की जगह ली है। पुष्पेंद्र वेस्टर्न कमांड के जनरल ऑफिसर कमाडिंग इन चीफ (GOC-in-C) नियुक्त हुए। लेफ्टिनेंट जनरल संदीप जैन धीरज सेठ की जगह लेंगे। सदर्न कमांड के जनरल ऑफिसर कमाडिंग इन चीफ नियुक्त हुए। लेफ्टिनेंट जनरल वी.एम.बी. कृष्णन ईस्टर्न कमांड के जनरल ऑफिसर कमाडिंग इन चीफ नियुक्त हुए। कृष्णन लेफ्टिनेंट जनरल आर.सी. तीवारी की जगह लेंगे जो 31 मार्च को रिटायर हुए। लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान सदर्न कमांड के जनरल ऑफिसर कमाडिंग इन चीफ थे। 5. लोकसभा में जन विश्वास संशोधन बिल पास 1 अप्रैल को लोकसभा में जन विश्वास संशोधन बिल 2026 पारित हुआ। संशोधित बिल में छोटे अपराधों को अपराध की श्रेणी से हटाकर, उनके लिए फाइन जैसे तर्कसंगत प्रावधान किए गए हैं। ये बिल व्यापारियों को ईज ऑफ डूइंग बिजनेस और लिविंग का मौका देता है। इसके तहत 79 सेंट्रल एक्ट्स के 784 प्रावधानों में बदलाव किया जाएगा। इनमें से 717 प्रावधोन अपराध की श्रेणी से हटाए जाएंगे और 67 प्रावधान बदले जाएंगे। इसके अलावा और 1000 अपराधों पर विचार होगा, जिनमें से बेहद पुराने और गैर-जरूरी प्रावधानों को बदले जाएंगे। ये बिल अब राज्यसभा में पेश होगा। राज्यसभा से पास होने के बाद राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद ही कानून बनेगा। आज का इतिहास 3 अप्रैल 2026 1680 में मराठा साम्राज्‍य के संस्‍थापक छत्रपति शिवाजी महाराज की मृत्‍यु हो गई। 1973 में मोटोरोला इंजीनियर मार्टिन कूपर ने पहला मोबाइल फोन कॉल किया। —————————— ये खबरें भी पढ़ें… कवियित्री से कहानीकार बनीं ममता कालिया को साहित्‍य अकादमी मिला: लेखक का गुरूर तोड़ने को गद्य लिखा, 11 महीने बाद उसी से शादी की; जानें प्रोफाइल 31 मार्च को ममता कालिया को साहित्य अकादमी पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया गया। ये सम्मान 2021 में प्रकाशित उनके संस्मरण ‘जीते जी इलाहाबाद’ के लिए मिला है। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं

Gujarat PM Modi Inaugurates 2nd Semiconductor Unit

Gujarat PM Modi Inaugurates 2nd Semiconductor Unit

Hindi News Career Gujarat PM Modi Inaugurates 2nd Semiconductor Unit | April 1 Current Affairs 2 घंटे पहले कॉपी लिंक जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… नेशनल (NATIONAL) 1. पीएम मोदी ने सम्राट सम्प्रति म्यूजियम का उद्घाटन किया 31 मार्च को पीएम नरेंद्र मोदी ने गुजरात के गांधीनगर में सम्राट सम्प्रति म्यूजियम का उद्घाटन किया। सम्राट सम्प्रति म्यूजियम में जैन धर्म की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत प्रदर्शित की गई है। म्यूजियम में सात अलग-अलग विंग हैं, जहां दुर्लभ जैन चट्टानें, पत्थर और धातु की मूर्तियां, प्राचीन पांडुलिपियां, सिक्के, चांदी के रथ और मिनिएचर पेंटिंग हैं। म्यूजियम में दो हजार से ज्यादा दुर्लभ चीजें रखी गई हैं, जो जैन धर्म के विकास और उसके सांस्कृतिक प्रभाव को दर्शाती हैं। म्यूजियम के बाद पीएम ने साणंद में कीन्स सेमीकॉन के ‘आउटसोर्स्ड सेमीकंडक्टर असेंबली टेस्ट’ (OSAT) का भी उद्घाटन किया। इस OSAT प्लांट में ऑटोमोबाइल और इंडस्ट्रियल डिवाइस में इस्तेमाल होने वाले एडवांस्ड इंटेलिजेंट पावर मॉड्यूल (IPMs) बनाए जाएंगे। हर मॉड्यूल में 17 चिप्स होंगे और इन्हें कैलिफोर्निया की कंपनी अल्फा और ओमेगा सेमीकंडक्टर को सप्लाई किया जाएगा। OSAT IPMs बनाने वाली देश की दूसरी सेमीकंडक्टर यूनिट होगी। पहली यूनिट माइक्रोन टेक्नोलॉजी है। पीएम मोदी ने अहमदाबाद-धोलेरा एक्सप्रेसवे का भी उद्घाटन किया। 2. IT रेगुलेशन-2021 का नया ड्राफ्ट जारी 30 मार्च को केंद्र सरकार ने इनफॉर्मेशन एंड टेक्नोलॉजी यानी IT रेगुलेशन 2021 में बदलाव के लिए नया ड्राफ्ट जारी किया। इस ड्राफ्ट में IT मंत्रालय ने कहा है कि IT नियमों के खिलाफ की गई किसी भी पोस्ट या कंटेंट को इनफॉर्मेशन एंड ब्रॉडकास्टिंग (I&B) मिनिस्ट्री सीधे नोटिस जारी करेगी। नए ड्राफ्ट के लागू होने के बाद डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को सरकार की गाइडलाइंस और एडवाइजरी माननी जरूरी होगी। नए नियमों के मुताबिक, अगर किसी अन्य कानून के तहत डेटा सुरक्षित रखना जरूरी है तो प्लेटफॉर्म उसे डिलीट नहीं कर सकेंगे। सरकारी एडवाइजरी नहीं मानने वाली डिजिटल मीडिया कंपनियों पर IB मिनिस्ट्री सीधे तौर पर कार्रवाई कर सकेगी। सरकार किसी भी कंटेंट से जुड़े मामले को सीधे समीक्षा कमेटी के पास भेज सकती है। इसके लिए किसी की शिकायत का इंतजार करना जरूरी नहीं होगा। ड्राफ्ट को मंजूरी मिलने के बाद प्लेटफॉर्म यूजर्स किसी भी तरह के कंटेंट को पोस्ट करने के लिए खुद जिम्मेदार होंगे। अब तक डिजिटल मीडिया एथिक्स कोड सिर्फ न्यूज पब्लिशर्स पर लागू होता था। अब सोशल मीडिया पर न्यूज या करेंट अफेयर्स पोस्ट करने वाले यूजर भी इसके दायरे में आएंगे। सरकार ने 14 अप्रैल तक इस ड्राफ्ट पर सार्वजनिक सुझाव और आपत्तियां मांगी हैं। इंटरनेट फ्रीडम फाउंडेशन (IFF) ने इस प्रस्ताव की निंदा करते हुए इसे असंवैधानिक बताया है। नए संशोधनों के साथ ये ड्राफ्ट पहली बार फरवरी 2026 में तैयार किया गया था। 3. रक्षा मंत्रालय ने भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के साथ MoU साइन किया 31 मार्च को रक्षा मंत्रालय ने नई दिल्ली में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) के साथ 1,950 करोड़ रुपए का एक MoU साइन किया। इस MoU के तहत दो माउंटेन रडार सिस्टम, उनसे जुड़े उपकरण और जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किए जाएंगे। रडार को DRDO की इलेक्ट्रॉनिक्स एंड रडार डेवलपमेंट इस्टैब्लिशमेंट (ERDE) यूनिट डिजाइन करेगी। वहीं, रडार को बनाने की जिम्मेदारी BEL को दी गई है। ये रडार 30°C से 55°C तक के टेम्परेचर में भी काम कर सकेंगे। रडार दुश्मन के ड्रोन, स्टील्थ फाइटर जेट को कैच कर सकता है। ये चीन और पाकिस्तान की सीमा पर नजर रखने के काम आएंगे। DRDO ने सेना के लिए ‘स्वाति’, ‘रोहिणी’, ‘अश्लेषा’, ‘भरणी’ और ‘राजेंद्र’ जैसे उन्नत रडार विकसित किए हैं, जो दुश्मन के ड्रोन, विमान और तोपखाने का पता लगाने में सक्षम हैं। BEL मिलिट्री कम्युनिकेशन, रडार, नेवल सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर, टैंक इलेक्ट्रॉनिक्स और होमलैंड सिक्योरिटी जैसे कई क्षेत्रों में काम करती है। रडार कम ऊंचाई पर उड़ने वाले ड्रोन, हेलीकॉप्टर और यूएवी (UAV) का पता लगाने के लिए डिजाइन किए जाएंगे। 4. DGCA ने गति शक्ति विश्वविद्यालय के साथ एग्रीमेंट किया 31 मार्च को नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) और गति शक्ति विश्वविद्यालय (GSV) एविएशन के बीच इंजीनियरिंग और एविएशन मैनेजमेंट के लिए एक MoU साइन हुआ। DGCA के फैज अहमद किदवई और GSV के कुलपति प्रोफेसर मनोज चौधरी ने इस MoU पर साइन किए। इस MoU के तहत GSV के स्टूडेंट्स को एविएशन इंजीनियरिंग, एविएशन मैनेजमेंट, एयर क्राफ्ट मेंटेनेंस और एविएशन टेक्नोलॉजी से जुड़ी ट्रेनिंग दी जाएगी। एकेडमिक ईयर अगस्त 2026-27 के लिए एक करिकुलम लागू किया जाएगा और तीन साल का B.Sc कोर्स डिजाइन किया जाएगा। ये कोर्स युवाओं को एविएशन से जुड़ी ट्रेनिंग जैसे एविएशन इंजीनियरिंग और एविएशन मैनेजमेंट की ट्रेनिंग देगा। DGCA एविएशन रेगुलेटरी स्टैंडर्ड, लाइसेंसिंग और सेफ्टी स्टैंडर्ड की निगरानी करता है। गति शक्ति यूनिवर्सिटी (GSV) एक सेंट्रल यूनिवर्सिटी है, जो ट्रांसपोर्ट, लॉजिस्टिक और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर्स के लिए काम करती है। इस MoU से इंडस्ट्री-एकेडमिक कोलैबोरेशन और प्रैक्टिकल ट्रेनिंग को बढ़ाया जाएगा। मिसलीनियस (MISCELLANEOUS) 5. MS धोनी ने AI-ऑपरेटेड स्टोरीटेलिंग प्लेटफॉर्म कुकू में इंवेस्ट किया 31 मार्च को भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने AI-ऑपरेटेड स्टोरीटेलिंग प्लेटफॉर्म कुकू (Kuku) में निवेश किया। धोनी शॉर्ट-फॉर्म वीडियो और ड्रामा एप कुकू TV के ब्रांड एंबेसडर भी बन गए हैं। कुकू TV एप लाल चंद बिसु, विकास गोयल और विनोद कुमार मीना ने 2018 में स्थापित की थी। कुकू कई तरह की कहानियों का प्लेटफॉर्म है। इसमें शॉर्ट ड्रामा और ऑडियो पॉडकास्ट शामिल हैं। कंपनी ने हाल ही में अपनी पहली हिंदी फीचर फिल्म,’इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ जॉम्बीज’ (IIZ) रिलीज की है। इस प्लेटफॉर्म पर सात से ज्यादा भाषाओं और अलग-अलग तरह की 20,000 से ज्यादा कहानियां हैं, जिनमें से कई शो 100 मिलियन व्यूज का आंकड़ा पार कर चुके हैं। फरवरी में, कुकू ने AI-बेस्ड माइक्रोड्रामा की अपनी पहली सीरीज शुरू की थी। कुकू कंपनी के मुताबिक, अब तक 350 मिलियन से ज्यादा एप्स इंस्टॉल हो चुके हैं। धोनी ने कहा- कुकू TV प्लेटफॉर्म भारत के साथ-साथ ग्लोबल ऑडियंस के लिए भी एक अलग तरह का एंटरटेनमेंट देगा। Aap Mahi ko dekhte ho, aur Mahi Kuku TV ko.Kyunki yahan milta hai non-stop drama, #Bas2Min ke episodes mein.Ab pura India dekhega premium shorts aur drama – Kuku TV par. 🖤❤️Super excited to welcome MS Dhoni

इंदौर में 3 मस्टर वसूली सहायक की सेवा समाप्त:राजस्व वसूली के काम में लापरवाही पड़ी भारी; एक कर्मचारी को किया निलंबित

इंदौर में 3 मस्टर वसूली सहायक की सेवा समाप्त:राजस्व वसूली के काम में लापरवाही पड़ी भारी; एक कर्मचारी को किया निलंबित

राजस्व वसूली के काम में लगातार लापरवाही करने के साथ ही वर्क प्लेस से बिना अनुमति के अपसेंट रहने वाले तीन मस्टर वसूली सहायक की सेवा समाप्त कर दी है। साथ ही 1 वसूली सहायक को निलंबित किया गया है। दरअसल, जोन क्रमांक 9 वार्ड क्रमांक 26 के अंतर्गत राजस्व वसूली काम में लगे मस्टर वसूली सहायक दिनेश पिता बदामी लाल चौहान पिछले 20 दिनों से बिना पूर्व सूचना के वर्क प्लेस से अनुपस्थित रहने तथा मस्टर वसूली सहायक तरुण पिता बने सिंह तोमर राजस्व वसूली काम में लापरवाही करने पर दोनों मस्टर वसूली सहायक को काम और हाजिरी से मुक्त किया गया। इसी तरह जोन क्रमांक 1 के वार्ड 10 के अंतर्गत राजस्व वसूली काम में लगे मस्टर वसूली सहायक अभिषेक महिपाल सरवन पिछले 9 फरवरी से लगातार अपने वर्क प्लेस पर अपसेंट रहने पर मस्टर वसूली सहायक को काम एवं हाजिरी से मुक्त किया गया। वहीं, जलकर विभाग में काम करने वाले स्थाई बेलदार निलेश पिता राजाराम पाल जो कि जलकर वसूली काम में लगे थे, लेकिन वह जनवरी 2024 से लगातार वर्क प्लेस से अपसेंट रहा, विभाग द्वारा लगातार लेटर देने के बाद भी आखिरी सूचना पत्र का स्पष्टीकरण प्रस्तुत नहीं करने पर निगम कमिश्नर क्षितिज सिंघल के निर्देश पर स्थाई बेलदार निलेश पाल को निलंबित किया गया।

IDBI Bank Specialist Officer Recruitment

IDBI Bank Specialist Officer Recruitment

8 घंटे पहले कॉपी लिंक आज की सरकारी नौकरी में जानकारी IDBI बैंक में स्पेशलिस्ट ऑफिसर की भर्ती, स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया में 323 वैकेंसी की। साथ ही हेवी व्हीकल फैक्ट्री में 450 ओपनिंग्स की। इन जॉब्स के बारे में पूरी जानकारी के साथ आवेदन की प्रक्रिया यहां देखिए.… 1. IDBI बैंक में स्पेशलिस्ट ऑफिसर की भर्ती, एज लिमिट 45 साल आईडीबीआई बैंक ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 33 पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट idbibank.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। वैकेंसी डिटेल्स : पद का नाम पदों की संख्या ऑडिट – इंफॉर्मेशन सिस्टम (IS) – ग्रेड-सी 2 रिस्क मैनेजमेंट – इंफॉर्मेशन सिस्टम 4 आईटी और एमआईएस 19 सिक्योरिटी ऑफिसर ग्रेड-डी 8 कुल पदों की संख्या 33 एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : ऑडिट – इंफॉर्मेशन सिस्टम (IS) – ग्रेड-सी: आईटी, कंप्यूटर साइंस या इलेक्ट्रॉनिक्स में बी.टेक/बीई या ग्रेजुएशन सीआईएसए के साथ सर्टिफिकेट होना चाहिए। कम से कम 7 साल का अनुभव जिसमें 4 साल आईएस ऑडिट या साइबर सुरक्षा ऑडिट का अनुभव शामिल है। रिस्क मैनेजमेंट – इंफॉर्मेशन सिस्टम (Grade C & B) : कंप्यूटर साइंस, आईटी या इलेक्ट्रॉनिक्स में बीई/बीटेक, एमसीए या एमएससी की डिग्री। ग्रेड-सी के लिए 7 साल का अनुभव चाहिए, जिसमें 4 साल इंफॉर्मेशन सिस्टम का अनुभव हो। ग्रेड बी के लिए 4 साल का अनुभव जिसमें 2 साल इंफॉर्मेशन सिस्टम में काम किया हो। आईटी और एमआईएस (IT & MIS) – ग्रेड डी, सी और बी: कंप्यूटर साइंस, आईटी या इलेक्ट्रॉनिक्स में ग्रेजुएशन। पोस्ट ग्रेजुएशन वालों को प्राथमिकता दी जाएगी। ग्रेड डी के लिए 10 साल (7 साल संबंधित काम में), ग्रेड सी के लिए 7 साल (4 साल संबंधित काम में) और ग्रेड बी के लिए 4 साल (2 साल संबंधित काम में) अनुभव होना चाहिए। सिक्योरिटी ऑफिसर ग्रेड-डी: 12वीं पास या डिप्लोमा। उम्मीदवार भारतीय सेना, नौसेना या वायु सेना से रिटायर्ड JCO होना चाहिए। कम से कम 15 साल का वर्क एक्सपीरियंस। एज लिमिट : 25 – 45 साल रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र में छूट दी जाएगी। फीस : जनरल, ओबीसी,ईडब्ल्यूएस : 1050 रुपए एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी : 250 रुपए सिलेक्शन प्रोसेस : शॉर्टलिस्टिंग ग्रुप डिस्कशन पर्सनल इंटरव्यू डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन मेडिकल एग्जाम सैलरी : 1,24,000 – 1,97,000 रुपए प्रति माह जरूरी डॉक्यूमेंट्स : आवेदक का आधार कार्ड शिक्षा के प्रमाण पत्र (10th, 12th Marksheet) पासपोर्ट साइज फोटो रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर ईमेल आईडी स्थायी निवासी प्रमाण पत्र सिग्नेचर जाति प्रमाण पत्र ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट idbibank.in पर जाएं। होम पेज पर Recruitment सेक्शन पर क्लिक करें। अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करें। जरूरी डाक्यूमेंट्स, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें। अपनी कैटेगरी के अनुसार फीस का भुगतान करें। फॉर्म पूरा भरने के बाद इसे सब्मिट कर दें। इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें। ऑनलाइन आवेदन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक 2. स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया में 323 भर्ती, सैलरी 1 लाख से ज्यादा स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) में कोच के 323 पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार SAI की ऑफिशियल वेबसाइट sportsauthorityofindia.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। वैकेंसी डिटेल्स : पद का नाम पदों की संख्या जनरल 187 ओबीसी 73 एससी 32 एसटी 9 ईडब्ल्यूएस 22 कुल पदों की संख्या 323 एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : एसएआई एनएस-एनआईएस पटियाला या किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कोचिंग में डिप्लोमा। एज लिमिट : अधिकतम : 30 साल आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। फीस : जनरल : 2,500 रुपए अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, एक्स-सर्विसमैन, महिला : 2,000 रुपए सिलेक्शन प्रोसेस : कंप्यूटर-आधारित परीक्षा (सीबीटी) कोचिंग योग्यता परीक्षण (सीएटी) शॉर्टलिस्टिंग मेरिट लिस्ट सैलरी : 35,400 से 1,12,400 रुपए प्रतिमाह अन्य अलाउंस का लाभ भी मिलेगा। एग्जाम सेंटर दिल्ली लखनऊ चंडीगढ़ भोपाल गांधीनगर मुंबई कोलकाता भुवनेश्वर हैदराबाद बेंगलुरु तिरवनंतपुरम गुवाहाटी इम्फाल ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट sportsauthorityofindia.gov.in पर जाएं। होम पेज पर APPLY ONLINE JOBS लिंक पर क्लिक करें। नए पेज पर भर्ती से संबंधित लिंक के आगे Click here to Apply Online पर क्लिक करें। Register a new user लिंक पर क्लिक करके पहले रजिस्ट्रेशन करें। इसके बाद लॉगिन के माध्यम से फॉर्म भरें। फॉर्म सब्मिट करें। इसका प्रिंटआउट निकालकर रखें। ऑनलाइन आवेदन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक 3. हेवी व्हीकल फैक्ट्री में 450 भर्ती, बिना एग्जाम, इंटरव्यू के सिलेक्शन हेवी व्हीकल फैक्ट्री ने अप्रेंटिस पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार एनएटीएस पोर्टल nats.education.gov.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की लिस्ट 30 अप्रैल 2026 को जारी की जाएगी। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 6 मई 2026 से लेकर 8 मई 2026 तक होगा। इन तीनों ही पदों के लिए अप्रेंटिस की ट्रेनिंग 1 साल के लिए दी जाएगी। वैकेंसी डिटेल्स : पद का नाम पदों की संख्या ग्रेजुएट अप्रेंटिस इंजीनियरिंग या टेक्नोलॉजी 150 टेक्नीशियन डिप्लोमा अप्रेंटिस 50 नॉन इंजीनियरिंग ग्रेजुएट अप्रेंटिस 250 कुल पदों की संख्या 450 एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : ग्रेजुएट अप्रेंटिस : संबंधित क्षेत्र में इंजीनियरिंग या टेक्नोलॉजी में डिग्री। टेक्नीशियन अप्रेंटिस : संबंधित क्षेत्र में इंजीनियरिंग या टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा। नॉन इंजीनियरिंग ग्रेजुएट : आर्ट्स/ साइंस/कॉमर्स ह्यूमैनिटीज में ग्रेजुएशन की डिग्री। एज लिमिट : अप्रेंटिसशिप नियमों के अनुसार सिलेक्शन प्रोसेस : मेरिट बेसिस पर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन सैलरी : ग्रेजुएट अप्रेंटिस : 18 हजार रुपए प्रतिमाह टेक्नीशियन अप्रेंटिस : 16,200 रुपए प्रतिमाह नॉन इंजीनियरिंग ग्रेजुएट अप्रेंटिस : 18 हजार रुपए प्रतिमाह ऐसे करें आवेदन : एनएटीएस पोर्टल nats.education.gov.in पर जाएं। मांगी गई जानकारी भरें और जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें। फीस का भुगतान करें। फॉर्म सब्मिट करें। इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें। ऑनलाइन आवेदन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑफिशियल वेबसाइट लिंक 4. पंजाब में पुलिस कॉन्स्टेबल की 3298 भर्ती, लास्ट डेट 30 मार्च जिला पुलिस और सशस्त्र पुलिस कैडर में कॉन्स्टेबल के पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 30 मार्च तय की गई है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट punjabpolice.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए पुलिस द्वारा स्थापित कंट्रोल रूम से संपर्क करने के लिए 02261306246 नंबर जारी किया गया है। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : 12वीं पास एक्स सर्विसमैन : 10वीं पास 10वीं कक्षा पंजाबी कंपल्सरी या इलेक्टिव सब्जेक्ट के साथ पास होना चाहिए। या समकक्ष परीक्षा पंजाबी भाषा के साथ पास की हो। एज लिमिट : न्यूनतम : 18 साल अधिकतम : 28 साल