Sunday, 12 Apr 2026 | 08:52 PM

Trending :

EXCLUSIVE

वर्ल्‍ड हैप्‍पीनेस इंडेक्‍स रैंकिंग में पाकिस्‍तान से भी पीछे भारत:सरकार ने 300 बेटिंग वेबसाइट्स, एप ब्‍लॉक कीं; 21 मार्च के करेंट अफेयर्स

वर्ल्‍ड हैप्‍पीनेस इंडेक्‍स रैंकिंग में पाकिस्‍तान से भी पीछे भारत:सरकार ने 300 बेटिंग वेबसाइट्स, एप ब्‍लॉक कीं; 21 मार्च के करेंट अफेयर्स

जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… नेशनल (NATIONAL) 1. सरकार ने 300 ऑनलाइन बेटिंग वेबसाइट्स-एप्स ब्लॉक किए 20 मार्च को सरकार ने अवैध ऑनलाइन बेटिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 300 वेबसाइट्स-एप्स को ब्लॉक किया है। 2. ISRO ने इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ के साथ MoU साइन किया 19 मार्च को हेडक्वाटर इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ (HQ IDS) और स्पेस एप्लिकेशन सेंटर (SAC) ISRO ने एक MoU साइन किया। 3. लियोनेल मेसी 900 गोल क्लब में शामिल हुए 18 मार्च को अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी ऑफिशियल मैचों में 900 गोल करने वाले दुनिया के दूसरे फुटबॉलर बन गए। 4. भारत वर्ल्ड इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2028 की मेजबानी करेगा 20 मार्च को भारत को वर्ल्ड इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2028 की मेजबानी मिली। 5. हांगकांग फिल्ममार्ट 2026 में इंडियन पवेलियन शुरू हुआ 19 मार्च को भारत ने हांगकांग इंटरनेशनल फिल्म और टीवी मार्केट – फिल्ममार्ट 2026 में एक इंडियन पवेलियन की शुरुआत की। 5. ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल और मलावी की ऊर्जा मंत्री ने मुलाकात की 19 मार्च को नई दिल्ली में इलेक्ट्रिसिटी समिट 2026 हुई। इस समिट में केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टरऔर अफ्रीकी देश मलावी की ऊर्जा और खनन मंत्री डॉ. जीन मथांगा ने द्विपक्षीय बैठक की। 6. वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट 2026 जारी 18 मार्च को यूनाइटेड नेशन ने वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट 2026 जारी की। आज का इतिहास 21 मार्च ————————— ये खबरें भी पढ़ें… उसूलों का हवाला देकर HDFC बैंक चेयरमैन का इस्‍तीफा: अर्जेंटीना ने WHO छोड़ा, कोरोनाकाल में भेदभाव का आरोप लगाया; 20 मार्च के करेंट अफेयर्स जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… पूरी खबर पढ़ें…

US Approves Russian Oil Purchase

US Approves Russian Oil Purchase

Hindi News Career US Approves Russian Oil Purchase | ISRO AIIMS Biomedical Research 2 घंटे पहले कॉपी लिंक जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… नेशनल (NATIONAL) 1. पीएम मोदी 2 दिन के दौरे पर असम पहुंचे 13 मार्च को पीएम नरेंद्र मोदी 2 दिन के दौरे पर असम पहुंचे। पीएम ने कोकराझार, गुवाहाटी और सिलचर में 47,800 करोड़ रुपए से ज्यादा के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास किया। पीएम ने नॉर्थ ईस्ट के लिए 3 नई ट्रेनों की शुरुआत भी की। पीएम ने कोकराझार में 4,570 करोड़ रुपए से ज्यादा के प्रोजेक्ट्स शुरू किए। इसके साथ ही पीएम ने गुवाहाटी में करीब 19,680 करोड़ रुपए के भी कई प्रोजेक्ट्स शुरू किए। पीएम आज 14 मार्च को करीब 23,550 करोड़ रुपए के अलग-अलग प्रोजेक्ट्स देश को समर्पित करेंगे। 2. ISRO ने AIIMS के साथ MoU साइन किया भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने ऑल इंडिया मेडिकल साइंस (AIIMS) नई दिल्ली के साथ एक MoU साइन किया। इस MoU का उद्देश्य AIIMS के साथ मिलकर रिसर्च करना है, जिससे स्पेस में जाने वाले एस्ट्रोनॉट्स के स्वास्थ्य और सेफ्टी को और बेहतर बनाया जा सके। ISRO और AIIMS मिलकर इंडियन स्‍पेस स्‍टेशन और मून मिशन को ध्‍यान में रखकर क्रू के लिए मेडिकल रिसर्च करेंगे। स्‍पेस मिशन्‍स के दौरान, क्रू के सामने आने वाले मेडिकल चेलेंजेस को कम करने और स्पेस के एनवायरमेंट का सामना करने के लिए काम किया जाएगा। इस MoU का लक्ष्य मल्टी डिसिप्लिनरी मेडिसिन यानी अलग-अलग तरह की समस्याओं पर रिसर्च करना होगा। स्पेस में ह्यूमन बॉडी कैसे व्यवहार करती है, इस आधार पर बायोमेडिकल रिसर्च की जाएगी। भविष्य में आगे आने वाले मिशनों के लिए मेडिकल प्रोटोकॉल, टेक्नोलॉजी और एस्ट्रोनॉट हेल्थ केयर सिस्टम पर काम करना शामिल है। MoU के तहत, धरती पर लौटने पर दी जाने वाली मेडिकल फैसिलिटी से जुड़ी रिसर्च भी इसमें शामिल है। ISRO 1969 में स्थापित हुआ था, इसका हेडक्वाटर बेंगलुरू में हैं। ISRO के चेयरमैन वी नारायण हैं। इस MoU का लक्ष्य मल्टी डिसिप्लिनरी मेडिसिन यानी अलग-अलग तरह की समस्याओं पर रिसर्च करना होगा। निधन (DEATH) 3. AIFF के पूर्व जनरल सेक्रेटरी कुशल दास का निधन 13 मार्च को अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (AIFF) के पूर्व जनरल सेक्रेटरी कुशल दास का निधन हो गया। वे 66 साल के थे। कुशल दास ने 12 सालों तक AIFF जनरल सेक्रेटरी के तौर पर काम किया और 2022 में अपने पद से इस्तीफा दिया था। 2010 में फुटबॉल एडमिनिस्ट्रेशन में शामिल होने से पहले, दास अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर रहे। दास 2010 में फुटबॉल स्पोर्ट्स डेवलपमेंट लिमिटेड (FSDL) को AIFF के मार्केटिंग पार्टनर के तौर पर लाए, जिसके कारण इंडियन सुपर लीग (ISL) की शुरुआत हुई। 2017 में दास के कार्यकाल में पहली बार फीफा अंडर -17 वर्ल्ड कप की मेजबानी भारत ने की। दास के कार्यकाल में पहली बार इंडियन नेशनल टीम ने तीन AFC एशियाई कप टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई किया। 2019 में कुशल अंतर्राष्ट्रीय प्रबंधन समूह (IMG) में चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर भी रहे। इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 4. रूस से अस्थाई तौर पर तेल खरीदने की अमेरिका ने मंजूरी दी 12 मार्च को ट्रम्प प्रशासन ने दूसरे देशों को रूस से तेल खरीदने की अस्थाई मंजूरी दी। अमेरिका-इजराइल की ईरान से चल रही जंग की वजह से दुनियाभर में कच्चे तेल की कीमतें बढ़कर 100 डॉलर प्रति बैरल के पार चली गई हैं। अमेरिकी ट्रेजरी विभाग (वित्त मंत्रालय) ने गुरुवार को एक लाइसेंस जारी किया। इसके तहत उन रूसी कच्चे तेल और पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स की डिलीवरी और बिक्री की जा सकती है, जो 12 मार्च की रात 12:01 बजे से पहले जहाजों पर लोड हो चुके थे। इस समय रूस के कई ऑयल टैंकर समुद्र में फंसे हुए हैं। अमेरिकी ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट ने बताया कि इसका मकसद दुनियाभर में तेल की सप्लाई बढ़ाना है, ताकि बढ़ती कीमतों पर लगाम लग सके। एक समय भारत रूस से रोजाना 20 लाख बैरल तेल आयात करता था, लेकिन इस साल जनवरी में आयात घटकर प्रतिदिन 11.6 लाख बैरल रह गया है। अमेरिकी ट्रेजरी विभाग (वित्त मंत्रालय) ने गुरुवार को एक लाइसेंस जारी किया। मिसलीनियस (MISCELLANEOUS) 5. पर्सन विद डिसेबिलिटी डिपार्टमेंट ने MoU साइन किया 13 मार्च को डिपार्टमेंट ऑफ एम्पावरमेंट ऑफ पर्सन विद डिसेबिलिटी ने नई दिल्ली में सिविल सोसाइटी के साथ एक MoU साइन किया। इस MoU में श्रवण बाधित व्यक्तियों के लिए भारत का पहला लाइफ साइकिल सपोर्ट मॉडल बनाया जाएगा। लाइफ साइकिल सपोर्ट मॉडल के अंतर्गत गोपाल कृष्णन फाउंडेशन और भारतीय सांकेतिक भाषा अनुसंधान श्रवण बाधितों को ट्रेनिंग देंगे। इस MoU में श्रवण बाधितों को ट्रेनिंग के साथ-साथ स्किलस भी सिखाए जाएंगे जैसे-श्रवण बाधित क्षमता को पहचानना।एजुकेशन को सरल बनाना और साइन लैंग्वेज सिखाना।स्किल डेवलपमेंट सिखाना और एम्प्लॉयमेंट सपोर्ट देना।स्कॉलरशिप और डिजिटल लर्निंग रिसोर्स उपलब्ध करवाना।बधिर और कम सुनने वाले समुदाय के लिए जागरूकता बढ़ाना। इस MoU में श्रवण बाधितों को ट्रेनिंग के साथ-साथ स्किलस भी सिखाए जाएंगे। 6. माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस एग्जीक्यूटिव राजेश झा का इस्तीफा 12 मार्च को माइक्रोसॉफ्ट के ऑफिस एग्जीक्यूटिव राजेश झा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। राजेश झा ने 35 साल के लंबे करियर के बाद रिटायरमेंट का ऐलान किया है। झा माइक्रोसॉफ्ट क्लाउड सर्विस और माइक्रोसॉफ्ट 365 डेवलप करने के लिए जाने जाते हैं। राजेश झा 1 जुलाई, 2026 को अपना पद छोड़ देंगे। रिटायर होने के बाद झा सलाहकार के तौर पर माइक्रोसॉफ्ट कंपनी में बने रहेंगे। झा माइक्रोसॉफ्ट एक्सचेंज, शेयर पॉइंट और आउटलुक के वाइस प्रेसिडेंट रहे हैं। माइक्रोसॉफ्ट कंपनी 1975 में बनी है और इसके फाउंडर सत्य नडेला हैं। राजेश झा ने 1990 में माइक्रोसॉफ्ट जॉइन किया था। आज का इतिहास 14 मार्च 1879 में अल्बर्ट आइंस्टीन का जन्म हुआ। 1931 में भारत की पहली बोलती फिल्म ‘आलम आरा’ रिलीज हुई। अंतरराष्ट्रीय गणित दिवस (पाई दिवस) मनाया जाता है। ———————- ये खबरें भी पढ़ें… पाइरेटेड फिल्‍म, शोज वाले 3142 टेलिग्राम चैनल्‍स पर बैन: शुभमन गिल बनेंगे क्रिकेटर ऑफ द ईयर; 13 मार्च के करेंट अफेयर्स जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स

Nuclear Plant Operation First Woman Natchammai

Nuclear Plant Operation First Woman Natchammai

Hindi News Career Nuclear Plant Operation First Woman Natchammai | March 10 Current Affairs 2 घंटे पहले कॉपी लिंक जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… नेशनल (NATIONAL) 1. आर. एम. नाचम्मई NPCIL की पहली महिला चीफ सुपरिटेंडेंट बनीं 9 मार्च को न्यूक्लियर इंजीनियर आर. एम. नाचम्मई न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड यानी NPCIL की पहली महिला चीफ सुपरिटेंडेंट नियुक्त हुईं। नाचम्मई 15 मार्च से कर्नाटक के कैगा जनरेटिंग स्टेशन यूनिट 3 और 4 में पदभार संभालेंगी। नाचम्मई के पास परमाणु ऊर्जा संयंत्र संचालन में 35 सालों से ज्यादा का अनुभव है। नाचम्मई 1991 में NPCIL में शामिल हुईं और इंजीनियर ट्रेनी बैच में टॉप करने के लिए उन्हें विक्रम साराभाई अवर्ड मिला। नाचम्मई परमाणु रिएक्टर कॉम्प्लेक्स का ऑपरेशन, मेंटेनेस और इंजीनियरिंग सपोर्ट से जुड़े काम देखेंगी। मद्रास यूनिवर्सिटी से नाचम्मई ने इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग की पढ़ाई की और यूनिवर्सिटी में टॉपर भी रहीं। भारत के प्रमुख परमाणु केंद्रों में से एक, कर्नाटक के कैगा परमाणु ऊर्जा स्टेशन वर्तमान में 880 मेगावाट की कुल स्थापित क्षमता के साथ चार 220 मेगावाट दबाव वाले रिएक्टर संचालित करता है। भारत का 2047 तक 100 गीगावाट परमाणु ऊर्जा तक पहुंचने का लक्ष्य है। आर. एम नाचम्मई ने मद्रास परमाणु ऊर्जा स्टेशन और कैगा जनरेटिंग स्टेशन यूनिट 1 और 2 में कई महत्वपूर्ण पदों पर काम किया है। इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 2. मुजतबा खामेनेई ईरान के सुप्रीम लीडर चुने गए 9 मार्च को मुजतबा खामेनेई को ईरान का नया सुप्रीम लीडर चुना गया। 28 फरवरी को अमेरिका-इजराइल के हमले में सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद उनके बेटे मुजतबा के नाम का ऐलान किया गया है। मुजतबा खामेनेई को लंबे समय से इस पद के प्रमुख दावेदारों में माना जाता रहा था। हालांकि, उन्होंने कभी कोई निर्वाचित या औपचारिक सरकारी पद नहीं संभाला है। अमेरिका ने मुजतबा पर 2019 में इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) के साथ बेहद करीबी संबंध रखने का आरोप लगाया था, जिसे अमेरिका एक आतंकवादी संगठन मानता है। ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की 28 फरवरी को US-इजराइल के हमले में मौत हो गई थी। अयातुल्ला 1989 में रुहोल्लाह खुमैनी के निधन के बाद से ईरान के सर्वोच्च नेता के पद पर थे। ईरान में 1979 की इस्लामिक क्रांति के दौरान, जब शाह मोहम्मद रजा पहलवी को हटाया गया तो खामेनेई ने क्रांति में बड़ी भूमिका निभाई थी। इस्लामिक क्रांति के बाद खामेनेई को 1981 में राष्ट्रपति बनाया गया था। वह 8 साल तक इस पद पर रहे। 1989 में ईरान के सुप्रीम लीडर खुमैनी की मौत के बाद उन्हें उत्तराधिकारी बनाया गया था। मुजतबा खामेनेई ईरान के सुप्रीम अयातुल्ला होंगे जो धर्मगुरु की एक पदवी होती है। निधन (DEATH) 3. भारत- पाक युद्ध के हीरो के जी जॉर्ज का निधन 8 मार्च को भारत-पाकिस्तान युद्ध में वीरता चक्र पाने वाले लांस हवलदार के जी जॉर्ज का निधन हो गया। के जी जॉर्ज का जन्म फरवरी 1931 में हुआ था। उन्‍होंने भारतीय सेना के सिग्नल कॉर्प में काम किया था। 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में उनकी वीरता के लिए वीर चक्र और प्रशस्ति दी गई थी। 6 सितंबर से 10 सितंबर 1965 के दौरान पाकिस्तान की लगातार गोलाबारी के बीच लांस हवलदार (लाइनमैन फील्ड) केजी जॉर्ज ने वाघा सेक्टर में कम्युनिकेशन को बहाल रखा था। 9 सितंबर को अपनी जान के जोखिम के बावजूद, उन्होंने ब्रिगेड मुख्यालय से आगे की बटालियनों तक कम्युनिकेशन के लिए एक लाइन रिस्टोर की थी। परमवीर चक्र और महावीर चक्र के बाद वीर चक्र तीसरा सबसे बड़ा युद्धकालीन वीरता पुरस्कार है। भारतीय सेना का सिग्नल कोर सेना में सिक्योर कम्युनिकेशन बनाए रखने का काम करता है। इसे 1911 में स्थापित किया गया था। वे 95 वर्ष के थे और रिटायरमेंट के बाद से केरल के कोट्टायम में अपने घर पर रह रहे थे। मिसलीनियस (MISCELLANEOUS) 4. रेलवे ने महिला कर्मचारियों के लिए SHINE ऐप लॉन्च किया 8 मार्च को भारतीय रेलवे ने अपनी महिला कर्मचारियों के लिए SHINE ऐप लॉन्च किया। ये ऐप वर्कप्लेस हैरेसमेंट की शिकायत दर्ज करने के लिए है। इसे इंटरनल कंप्‍लेंट्स कमेटी 1997 के नियमों के तहत डिजाइन किया गया है। इसमें शिकायतकर्ता की जानकारी गोपनीय रहती है। शाइन ऐप के जरिए महिला कर्मचारी ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट सिस्टम (HRMS) के जरिए शिकायत दर्ज कर सकती हैं। किसी भी महिला के द्वारा की गई शिकायत सीधे इंटरनल कंपलनेट्स कमेटी तक पहुंचेगी। शाइन ऐप पर आउट साइडर्स यानी विजिटर्स, कॉन्ट्रेक्टचुअल एम्प्लोइज, स्टूडेंट्स और अन्य लोग भी शिकायत कर सकते हैं। 5. नई दिल्ली में भारत युवा कनेक्ट आयोजित 9 मार्च को मिनिस्‍ट्रीऑफ यूथ अफेयर्स एंड स्पोर्ट्स ने नई दिल्ली में विकसित भारत युवा कनेक्ट कार्यक्रम के दूसरे चरण का शुभारंभ किया। विकसित भारत युवा कनेक्ट कार्यक्रम 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य में युवाओं को जोड़ने की एक पहल है। इस प्रोग्राम में 35 से ज्यादा कॉलेजों के 10 हजार से ज्यादा छात्र भाग ले रहे हैं। इस प्रोग्राम में इंटरेक्टिव सेशन, संवाद और अन्य कार्यक्रम हुए। युवा कनेक्ट से अब तक 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 274 विश्वविद्यालय और कॉलेज जुड़ चुके हैं। विकसित भारत युवा कनेक्ट कार्यक्रम 31 अक्टूबर 2023 को पीएम मोदी ने लॉन्च किया था। आज का इतिहास 10 मार्च 1922 में महात्मा गांधी को राजद्रोह के मुकदमे में 6 साल की सजा सुनाई गई 1876 में अलेक्जेंडर ग्राहम बेल ने वॉटसन को अपना पहला टेलीफोन कॉल किया। ———————- ये खबरें भी पढ़ें… पाकिस्‍तान-चीन सीमा सुरक्षा के लिए आर्मी-ITBP-BSF ने समिट की: महिला आंत्रप्रेन्योर्स के लिए SBI की नई लोन सर्विस; 9 मार्च के करेंट अफेयर्स जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Current Affairs 2 March Hpv vaccine campaign for girls jammu kashmir wins ranji trophy

Current Affairs 2 March Hpv vaccine campaign for girls jammu kashmir wins ranji trophy

Hindi News Career Current Affairs 2 March Hpv Vaccine Campaign For Girls Jammu Kashmir Wins Ranji Trophy 4 घंटे पहले कॉपी लिंक जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… नेशनल 1. पीएम मोदी ने तमिलनाडु और पुडुचेरी में 7100 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया 1 मार्च को पीएम नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु और पुडुचेरी में 7100 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया। तमिलनाडु में 8 नए रेलवे स्टेशन का उद्घाटन भी पीएम मोदी ने किया। पीएम ने मदुरै में 4,400 करोड़ रुपए से ज्यादा के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया। NH-332A के मरक्कनम-पुडुचेरी सेक्शन और NH-87 के परमकुडी-रामनाथपुरम सेक्शन की फोर-लेनिंग की आधारशिला भी पीएम मोदी ने रखी। पीएम मोदी ने कुंभकोणम, येरकॉड और वेल्लोर में तीन नए आकाशवाणी FM रिले ट्रांसमीटर का उद्घाटन किया। पीएम ने शनिवार को गुजरात के साणंद में माइक्रोन टेक्नोलॉजी की सेमीकंडक्टर असेंबली, टेस्टिंग, मार्किंग और पैकेजिंग (ATMP) फैसिलिटी का भी उद्घाटन किया था। थिरुपरनकुंद्रम मंदिर में पीएम को पुजारियों ने सम्मानित किया। इंटरनेशनल 2. ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत 28 फरवरी को अमेरिका-इजराइल के हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई है। अमेरिका-इजराइल ने शनिवार को खामेनेई के ऑफिस कॉम्प्लेक्स पर 30 मिसाइलों से हमला किया था। इस हमले में खामेनेई के बेटी-दामाद, बहू और पोती समेत कॉम्प्लेक्स में मौजूद 40 कमांडर्स भी मारे गए। हमले के समय खामेनेई कमांडर्स के साथ मीटिंग कर रहे थे। खामेनेई ईरान के रहबर-ए-इंकलाब यानी सुप्रीम लीडर थे, जो देश के प्रमुख कार्यक्रम जैसे विदेश नीति और परमाणु कार्यक्रम तय करते थे। ईरान की सरकारी मीडिया एजेंसी ‘तसनीम’ और ‘फार्स’ ने 1 मार्च को सभी की मौत की पुष्टि की। खामेनेई के मारे जाने पर ईरान में 40 दिन का राजकीय शोक और सात दिन की छुट्टी घोषित कर दी गई है। खामेनेई की मौत के अगले दिन अयातुल्ला अलीरेजा आराफी को अंतरिम सुप्रीम लीडर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 67 साल के आराफी अली खामेनेई के करीबी माने जाते हैं और लंबे समय से ईरान की धार्मिक-राजनीतिक व्यवस्था में अहम भूमिका निभाते रहे हैं। 1979 में खामेनेई एक मजबूत नेता के तौर पर उभरे। 1981 में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन पर बम से हमला हुआ, जिसमें उनका दाहिना हाथ हमेशा के लिए पैरालाइज हो गया था। खामेनेई 1981-1989 तक राष्ट्रपति भी रहे। 1981 में उनके कार्यकाल के दौरन ही ईराक के तानाशाह सद्दाम हुसैन ने ईरान पर हमला कर दिया था। इसके बाद दोनों देशों के बीच 8 साल तक जंग चली थी। खामेनेई ने 1960 के दशक में ईरान के शाह (राजा) के खिलाफ प्रदर्शन किए और इन प्रदर्शनों के दौरान उन्हें 6 बार अरेस्ट भी किया गया था। स्पोर्ट्स 3. जम्मू-कश्मीर ने 67 साल में पहली बार रणजी ट्रॉफी जीती 28 फरवरी को जम्मू-कश्मीर क्रिकेट टीम ने पहली बार रणजी ट्रॉफी जीती। जम्मू-कश्मीर टीम 1959 से इस टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही है और 67 साल के इतिहास में ये उसका पहला खिताब है। जम्मू-कश्मीर ने 8 बार की विजेता टीम कर्नाटक को हराकर जीत हासिल की। शुभम पुंदीर प्लेयर ऑफ द मैच रहे और आकिब नबी प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने। 41 साल के राइट हैंडड बैट्समैन पारस डोगरा इस टीम के कप्‍तान हैं। रणजी ट्रॉफी देश की सबसे चर्चित डोमेस्टिक फर्स्‍ट-क्‍लास क्रिकेट चैम्पियनशिप है, जो टेस्‍ट फॉर्मेट में खेली जाती है। इस जीत पर जम्मू एंड कश्मीर के CM उमर अब्दुल्ला ने टीम को 2 करोड़ की इनामी राशि देने का ऐलान किया है। 4. वानखेड़े स्टेडियम में रवि शास्त्री के नाम पर स्टैंड होगा 28 फरवरी को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारतीय क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी और पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री के नाम पर स्टैंड बनाने का ऐलान हुआ। ये फैसला मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) किया है कि ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में अब एक स्टैंड का नाम रवि शास्त्री के नाम पर होगा। अब शास्त्री सुनील गावस्कर और सचिन तेंदुलकर जैसे खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो जाएंगे। रवि शास्त्री 1983 वर्ल्ड कप विनिंग टीम का हिस्सा रहे थे। रवि शास्त्री 2017 से 2021 तक इंडियन क्रिकेट टीम के हेड कोच रहे। रवि घरेलू क्रिकेट में मुंबई की टीम के कप्तान भी रह चुके हैं। स्टेडियम में भारत के पूर्व क्रिकेटर दिलीप सरदेसाई, एकनाथ सोलकर और डायना एडल्जी के नाम पर 3 दरवाजों के नाम भी रखे जाएंगे। एडल्जी ने 1978 और 1993 के विमेंस वनडे वर्ल्ड कप में भारत की कप्तानी की थी। शास्त्री के नाम पर स्टैंड रखने की एक खास वजह वानखेड़े का ऐतिहासिक मैच भी है, जिसमें उन्होंने बड़ौदा के खिलाफ एक ही ओवर में 6 छक्के जड़े थे। एक ही ओवर में 6 छक्के जड़ने वाले रवि पहले बल्लेबाज थे। 1985 की वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ क्रिकेट में रवि को ‘चैंपियन ऑफ चैंपियंस’ चुना गया था। 5. पीएम मोदी ने HPV वैक्सीन कैंपेन शुरू किया 28 फरवरी को पीएम मोदी ने अजमेर से पूरे देश में ह्यूमन पैपिलोमावायरस (HPV) वैक्सीन कैंपेन की शुरुआत की। इस कैंपेन के जरिए 9 से 14 साल तक की लड़कियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए HPV वैक्सीन दी जाएगी। ये वैक्सीन पैरेंट्स की मर्जी से नजदीकी सेंटर में फ्री लगाई जाएगी। ये वैक्सीन आयुष्मान आरोग्य मंदिरों (प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र), सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, उप-जिला और जिला अस्पतालों और सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर लगाई जाएगी। भारत में आमतौर पर लड़कियों में HPV टाइप 16 और 18 सर्वाइकल कैंसर का कारण बनता है। ये वैक्सीन इसके साथ ही HPV टाइप 6 और 11 से बचाव के लिए भी काम करेगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2024 के बजट में सर्वाइकल कैंसर की वैक्सीन की घोषणा की थी। भारत में महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर दूसरा सबसे आम कैंसर बना है। इसके लगभग 80,000 नए मामले और 42,000 से अधिक मौतें सालाना दर्ज की जाती हैं। सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में गर्भाशय के निचले हिस्से (सर्विक्स) में होने वाला एक गंभीर कैंसर है। हालांकि, इसे सही समय पर पहचान कर रोका जा सकता है। आमतौर पर ये ह्यूमन पैपिलोमावायरस (HPV) के लंबे समय तक संक्रमण के कारण होता है। दुनिया भर में सर्वाइकल कैंसर के कुल मामलों में से लगभग 20%

Current Affairs 27 February India nepal mou ganga dolphin snow leopard conservation

Current Affairs 27 February India nepal mou ganga dolphin snow leopard conservation

Hindi News Career Current Affairs 27 February India Nepal Mou Ganga Dolphin Snow Leopard Conservation 18 मिनट पहले कॉपी लिंक जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… नेशनल (NATIONAL) 1. राष्ट्रपति मुर्मू पहली बार कॉम्बैट हेलिकॉप्टर में उड़ान भरेंगी 27 फरवरी को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू कॉम्बैट हेलिकॉप्टर (LCH) ‘प्रचंड’ में उड़ान भरेंगी। राजस्थान के पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज (जैसलमेर) में भारतीय वायुसेना का सबसे बड़ा युद्धाभ्यास ‘वायु शक्ति-2026’ शुरू होगा। राष्ट्रपति जैसलमेर की सीमावर्ती एयरस्पेस में पहली बार किसी लड़ाकू हेलिकॉप्टर को को-पायलट करेंगी। राष्ट्रपति पोखरण रेंज पहुंचेंगी, जहां रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मौजूदगी में ‘वायु शक्ति’ युद्धाभ्यास की शुरुआत होगी। ‘वायु शक्ति-2026’ में प्रचंड के अलावा राफेल, सुखोई-30 MKI और अपाचे जैसे विमान भी अपनी शक्ति प्रदर्शन करेंगे। मुर्मू 26 फरवरी को 2 दिवसीय दौरे पर जैसलमेर पहुंची हैं।राफेल: एक डबल इंजन वाला मल्टीरोल फाइटर एयर क्राफ्ट है। ये हवा से हवा, हवा से जमीनी हमले कर सकता है।सुखोई: सुखोई Su-30MKI दो इंजन वाला लड़ाकू विमान है जिसे भारतीय वायु सेना के लिए रूस के सुखोई डिजाइन ब्यूरो और भारत के हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड ने विकसित किया है। 2. समुद्री अभ्यास ‘मिलन 2026’ पूरा हुआ 25 फरवरी को भारतीय नौसेना का प्रमुख बहुपक्षीय समुद्री अभ्यास मिलन 2026 संपन्‍न हुआ। ‘मिलन 2026’ का आयोजन विशाखापत्तनम के तट पर विमानवाहक पोत INS विक्रांत पर आयोजित हुआ। फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग रियर एडमिरल आलोक आनंद ने समापन समारोह को लीड किया। मिलन अभ्यास में कुल 42 जहाजों और पनडुब्बियों और 29 एयर क्राफ्ट ने हिस्सा लिया। अभ्यास में मित्र देशों के 18 जहाज शामिल हुए थे, जो इस अभ्यास के अब तक के सबसे बड़े संस्करणों में से एक है। मिलन 2026 में हिस्सा लेने वाले देशों में यूएस, फ्रांस, रूस, ऑस्ट्रेलिया साथ ही बाद में शामिल हुए देश फिलीपींस, सऊदी अरब, साउथ कोरिया और साउथ अफ्रीका शामिल हैं। मिलन एक्सरसाइज का ये 13वां एडिशन था जो 21 फरवरी से शुरू हुआ था। नियुक्ति (APPOINTMENT) 3. निधि छिब्बर नीति आयोग की अंतरिम CEO बनीं 24 फरवरी को 1994 बैच की छत्तीसगढ़ कैडर की IAS निधि छिब्बर को नीति आयोग का अंतरिम CEO नियुक्त किया गया। निधि, निवर्तमान CEO बी.वी.आर. सुब्रमण्यम की जगह लेंगी, जिनका तीन साल का कार्यकाल 24 फरवरी को खत्म हुआ है। निधि रेगुलर CEO की नियुक्ति तक या अगले आदेश तक CEO के पद पर बनी रहेंगी। 2022 में निधि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की चेयरपर्सन रहीं। निधि 30 मई 2024 से नीति आयोग की डायरेक्टर जनरल ऑफ मॉनिटरिंग एंड इवैल्यूशन ऑफिसर (DEMO) के तौर पर कार्ययत हैं। अप्रैल 2025 में निधि को कुछ समय के लिए खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय में विशेष अधिकारी नियुक्त किया गया था, बाद में वे थिंक टैंक में वापस चली गईं तो पोस्टिंग रद्द कर दी गई। नीति आयोग (नेशनल इंस्टीट्यूशन फॉर ट्रांसफॉर्मिंग इंडिया) भारत सरकार का एक प्रमुख पॉलिसी थिंक टैंक है जिसने 2015 में योजना आयोग की जगह ली है। नीति आयोग का चेयरपर्सन पीएम होता है। इसके वाइस चेयरमेन पीएम अपॉइंट करते हैं और CEO केंद्र सरकार नियुक्त करती है। निधि छिब्बर को नीति आयोग में एडिशनल सेक्रेटरी के तौर पर भी नॉमिनेट किया गया था। इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 4. पीएम मोदी को इजराइली संसद का सर्वोच्च सम्मान मिला 24 फरवरी को पीएम नरेंद्र मोदी ने इजराइली संसद नेसेट को संबोधित किया। इस दौरान उन्हें संसद का सर्वोच्च सम्मान ‘स्पीकर ऑफ द नेसेट मेडल’ दिया गया। पीएम मोदी ने इजरायली संसद (नेसेट) के पूरे सेशन को संबोधित किया। ऐसा करने वाले वे पहले भारतीय पीएम बने। इस यात्रा के दौरान दोनों देशों के सिक्योरिटी सिस्टम को मजबूत करने के लिए जॉइंट डिफेंस सिस्टम के प्रोडक्शन पर बातचीत होगी। मोदी के इस दौरे पर भारत और इजराइल के हथियारों से जुड़ी डील पर बातचीत की संभावना है। इनमें ड्रोन और एंटी बैलिस्टिक मिसाइल सिस्टम शामिल हैं। इस यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच इनोवेशन, साइंस एंड टेक्नोलॉजी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंसी, साइबर सिक्योरिटी जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी। पीएम मोदी की ये दूसरी इजराइल यात्रा है। इससे पहले वे 2017 में इजराइल गए थे। पीएम मोदी 25 फरवरी से 2 दिन के इजराइल दौरे पर हैं। 5. भारत और नेपाल ने क्लाइमेट चेंज पर फोकस्ड MoU साइन किया 25 फरवरी को भारत और नेपाल ने फॉरेस्ट, वाइल्ड लाइफ, एनवायर्नमेंट, क्लाइमेट चेंज और जैव विविधता संरक्षण के क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ावा देने के लिए एक MoU साइन किया। नई दिल्ली में केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव और नेपाल सरकार के वन और पर्यावरण कैबिनेट मंत्री माधव प्रसाद चौलागैन की मौजूदगी में MoU पर साइन हुए। इस MoU के तहत हाथी, गंगा डॉल्फिन, गैंडा, हिम तेंदुए, बाघ और गिद्ध जैसी प्रजातियों को संरक्षित करने पर जोर दिया जाएगा। भारत और नेपाल की खुली सीमा के कारण दोनों देशों ने कई संयुक्त (ट्रांसबाउंड्री) वन्यजीव संरक्षण क्षेत्र विकसित किए हैं। ट्रांसबाउंड्री का उद्देश्य बाघ, गैंडा, हाथी जैसे वन्यजीवों की सुरक्षा करना है। ट्रांसबाउंड्री वाले रिजर्व -वाल्मीकि टाइगर रिजर्व भारत – चितवन नेशनल पार्क नेपालदुधवा नेशनल पार्क भारत- सुखलपंथा नेशनल पार्क नेपालकतर्नियाघाट वन्यजीव अभयारण्य भारत- बर्दिया नेशनल पार्क नेपाल, ये सभी ट्राई आर्क लैंडस्केप (TAL) का हिस्सा हैं। दोनों देश संयुक्त गश्त और संरक्षण प्रयासों से शिकार करने पर कंट्रोल भी करेंगे। आज का इतिहास 27 फरवरी : 2001 में गुजरात के गोधरा में साबरमती एक्‍सप्रेस ट्रेन के डिब्बे में आग लगा दी गई थी, जिसमें 59 हिन्दू कारसेवकों की मौत हुई थी। 2019 में भारत ने पाकिस्‍तान के बालाकोट पर एयर स्ट्राइक की थी। —————— ये खबरें भी पढ़ें… नीदरलैंड में पहले गे प्रधानमंत्री बने रॉब जेटन: अश्‍लील कंटेंट दिखाने वाले 5 OTT प्लेटफॉर्म्स बैन हुए; 26 फरवरी के करेंट अफेयर्स जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Gorakhpur International Cricket Stadium Planned

जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… नेशनल (NATIONAL) 1. भारत इंडियन ओशियन नेवल सिंपोजियम का अध्‍यक्ष बना 20 फरवरी को हिंद महासागर नौसेना सिम्‍पोजियम यानी IONS के नौसेना प्रमुखों का 9वां सम्मेलन विशाखापत्तनम में हुआ। नौसेना के उप प्रमुख वाइस एडमिरल तरुण सोबती ने बताया कि भारत ने सम्मेलन के दौरान IONS की अध्यक्षता ग्रहण की है। IONS एक पहल है जिसका उद्देश्य हिंद महासागर क्षेत्र के तटीय राज्यों की नौसेनाओं के बीच समुद्री सहयोग बढ़ाना है। यह अंतर्राष्ट्रीय आयोजन इंटरनेशनल फ्लीट रिव्यू और मिलान 2026 के साथ हो रहा है। भारत 2026-2028 फोरम के लिए इस मंच को लीड करेगा। IONS की शुरुआत नई दिल्ली में 2008 में हुई थी। तब से यह दूसरी बार है जब भारत अध्यक्ष बनकर नेतृत्व कर रहा है। इस समय IONS में 25 सदस्य नौसेनाएं और 9 ऑब्जर्वर देश शामिल हैं।   2. ‘मेरी परंपरा-मेरी विरासत’ सब्‍जेक्‍ट पर एक दिवसीय कार्यक्रम आयोजित 19 फरवरी को नई दिल्ली के इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र में “मेरी परंपरा-मेरी विरासत” विषय पर एक दिवसीय सेशन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन पंचायती राज मंत्रालय ने इंदिरा गांधी नेशनल सेंटर फॉर द आर्ट्स, संस्कृति मंत्रालय और छत्तीसगढ़ सरकार के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जनजातीय विरासत के संरक्षण के लिए किया गया। यह कार्यक्रम दो विषयों पर केंद्रित था- छत्तीसगढ़ के अनुसूचित क्षेत्रों में जनजातीय सांस्कृतिक विरासत का डॉक्यूमेंटेशन और डिजिटल प्रिजर्वेशन और परियोजना के क्रियान्वयन के लिए बनाए गए फ्रेमवर्क को अंतिम रूप देना। सबसे पहले मेरी परंपरा- मेरी विरासत की पहल पंचायती राज मंत्रालय द्वारा की गई थी। यह अभियान झारखंड सरकार के पंचायती राज विभाग द्वारा 26 जनवरी 2025 को ‘हमारी परंपरा हमारी विरासत’ विषय के अंतर्गत शुरू किया था। छत्तीसगढ़ इस पहल को अपनाने वाला दूसरा राज्य है। छत्तीसगढ़ में 42 मान्यता प्राप्त अनुसूचित जनजातियां हैं, जिनके संरक्षण के लिए इस सत्र का आयोजन किया गया। निधन (Death) 3. अमेरिकन अभिनेता एरिक डेन का निधन 19 फरवरी को अमेरिकन अभिनेता एरिक डेन का निधन हो गया। एरिक मेडिकल ड्रामा ‘ग्रेज एनाटॉमी और यूफोरिया में अपने किरदार के लिए जाने जाते थे। डेन ने पिछले साल यह बताया था कि उन्हें एमियोट्रोफिक लेटरल स्क्लेरोसिस बीमारी है। एमियोट्रोफिक लेटरल स्क्लेरोसिस एक न्यूरोडीजेनेरेटिव बीमारी है जो दिमाग और रीढ़ की हड्डी में मांसपेशियों को नियंत्रित करने वाली मोटर न्यूरॉन्स को नष्ट कर देती है। डेन ने अमेरिकन एक्ट्रेस रेबेका गेहार्ट से 2004 में शादी की थी। डेन और गेहार्ट की दो बेटियां बिली और जॉर्जिया हैं। डेन की नेटवर्थ 7 मिलियन डॉलर थी। उन्होंने फिल्मों के अलावा टीवी शोज के जरिये भी अपनी खास पहचान बनाई थी। मिसलीनियस (MISCELLANEOUS) 4. NASA ने आर्टेमिस 2 लूनार लॉन्च की सफल रिहर्सल की 19 फरवरी को NASA ने आर्टेमिस 2 लूनर लॉन्च की सफल रिहर्सल की। आर्टेमिस 2 मिशन के लिए की जाने वाली इस प्रोसेस को wet dress rehearsal नाम दिया गया। इसे फ्लोरिडा के केप कनावेरल में किया गया। इस रिहर्सल में ईंधन भरने की प्रक्रिया, उलटी गिनती और प्रक्षेपण रद्द होने की स्थितियों की जांच की गई, लेकिन उड़ान नहीं भरी गई। इस प्रैक्टिस को रियल कंडिशन के तहत फुल रॉकेट टैंक्स और टेक्निकल चेकिंग के साथ पूरा किया गया। इससे पहले 2 फरवरी को NASA ने 50 साल बाद चंद्रमा पर मानवयुक्त मिशन आर्टेमिस-II के लिए दो दिवसीय प्रैक्टिस काउंटडाउन शुरू किया था। ये तकनीकी खराबी के कारण विफल हो गया था। रिहर्सल के आधार पर यह तय होगा कि अंतरिक्ष यात्री चांद की परिक्रमा के लिए कब रवाना होंगे। 5. गोरखपुर में बनेगा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम 20 फरवरी को गोरखपुर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण के लिए यूपी सरकार और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के बीच एक समझौते यानी MoU पर साइन हुए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में इस समझौते पर साइन किए गए। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण के लिए इंडियन ऑयल 60 करोड़ रुपए देगा। MoU के अनुसार, दिसंबर 2027 तक क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण पूरा किया जाएगा। इस स्टेडियम में 30,000 दर्शकों के बैठने की कैपेसिटी होगी। स्टेडियम के निर्माण की अनुमानित लागत 392.94 करोड़ रुपए है। स्टेडियम में आधुनिक पिच, अभ्यास सुविधाएं, फ्लडलाइट, ड्रेसिंग रूम, मीडिया सेंटर होंगे जिससे यहां बड़े अंतरराष्ट्रीय मैच आयोजित किए जा सकेंगे। आज का इतिहास 21 फरवरी : 1707 – औरंगजेब की मौत अहमदनगर में हुई। 1959 – प्रेस क्लब ऑफ़ इंडिया की नई दिल्ली में स्थापना। 1974 – युगोस्लाविया ने संविधान स्वीकार किया। ऐसी ही और खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें बिहार के आखिरी नक्‍सली सुरेश कोड़ा ने हथियार डाले:एपस्‍टीन से नाम जुड़ने के चलते AI समिट से हटे बिल गेट्स; 20 फरवरी करेंट अफेयर्स