Thursday, 24 Sep 2026 | 03:31 PM

Trending :

EXCLUSIVE

Harvey Weinstein Sentenced to 15 Years in New York Court

Harvey Weinstein Sentenced to 15 Years in New York Court

4 मिनट पहले कॉपी लिंक हॉलीवुड फिल्ममेकर रहे हार्वी वीनस्टीन को न्यूयॉर्क में 15 साल जेल की सजा सुनाई गई है। उन्हें पूर्व ‘प्रोजेक्ट रनवे’ प्रोडक्शन असिस्टेंट मिरियम हेली से जुड़े यौन अपराध में दोषी ठहराया गया था। न्यूयॉर्क की अदालत ने 23 सितंबर को यह सजा सुनाई। यह सजा 2025 में हुए दोबारा ट्रायल में वीनस्टीन की दोषसिद्धि के बाद सुनाई गई है। अभियोजन पक्ष ने 20 साल की सजा और रिहाई के बाद 5 साल निगरानी की मांग की थी। बचाव पक्ष ने वीनस्टीन की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का हवाला देते हुए 9 साल की सजा की मांग की थी। अदालत ने वीनस्टीन को 5 साल की पोस्ट-रिलीज सुपरविजन की सजा दी है और उन्हें सेक्स अपराधी के तौर पर रजिस्टर करने का आदेश दिया गया है। बता दें कि 2017 में हार्वी वीनस्टीन पर कई महिलाओं ने यौन उत्पीड़न और यौन शोषण के आरोप लगाए थे। इन खुलासों के बाद #MeToo आंदोलन को दुनियाभर में बड़ी गति मिली। हालांकि, #MeToo की शुरुआत 2006 में एक्टिविस्ट तराना बर्क ने की थी। 2017 में अभिनेत्री एलिसा मिलानो की सोशल मीडिया पोस्ट के बाद यह हैशटैग दुनियाभर में तेजी से वायरल हुआ। वीनस्टीन ने अदालत में कहा, “मैं एक परफेक्ट इंसान नहीं हूं। लेकिन मैं ऐसा इंसान हूं, जिसने गलतियां की हैं।” उन्होंने कहा कि 2017 के बाद हुई घटनाओं पर सोचने से उन्हें समझ आया कि उनके पुराने व्यवहार से दूसरों पर बुरा असर पड़ा। उन्होंने उन लोगों से माफी मांगी, जिन्हें उनके कामों से चोट पहुंची होगी। हालांकि, उन्होंने अपनी बेगुनाही दोहराई और कहा कि वह हिंसक व्यक्ति नहीं हैं। जज ने कहा- यौन शिकारी के रूप में याद किए जाएंगे जज कर्टिस फार्बर ने कहा कि वीनस्टीन की फिल्मों के लिए उन्हें याद किया जा सकता है, लेकिन उनकी पहचान उस काम के सामने छोटी पड़ जाती है, जो उन्होंने मिरियम हेली के साथ किया। जज ने कहा कि वीनस्टीन ने हेली के फिल्म इंडस्ट्री में काम करने के सपने का फायदा उठाया। मिरियम हेली ने सुनाई आपबीती 2025 के दोबारा ट्रायल में मिरियम हेली ने गवाही दी थी। उन्होंने बताया कि 2006 में वीनस्टीन ने मैनहटन स्थित अपने अपार्टमेंट में उन्हें ओरल सेक्स के लिए मजबूर किया था। हेली के मुताबिक, उन्होंने इसका विरोध किया था। सजा सुनाए जाने से पहले हेली ने अदालत में पीड़ित प्रभाव बयान दिया। उन्होंने कहा कि दोबारा गवाही देना उनके लिए बेहद मुश्किल था। फिनलैंड में जन्मी और स्वीडन में पली-बढ़ी हेली फिलहाल विज्ञापन के क्षेत्र में कार्यरत हैं। 2020 में हार्वी वीनस्टीन को न्यूयॉर्क में यौन अपराध और जेसिका मान से रेप के मामले में दोषी ठहराया गया था। उन्हें 23 साल जेल की सजा मिली थी। हालांकि, 2024 में न्यूयॉर्क की सर्वोच्च अदालत ने उनकी दोषसिद्धि रद्द कर दी और नए ट्रायल का आदेश दिया। कोर्ट ने माना था कि ट्रायल में ऐसे आरोपों से जुड़ी गवाही शामिल की गई थी, जो सीधे मामले से संबंधित नहीं थी। इसके बाद 2025 में दोबारा ट्रायल हुआ। इसमें वीनस्टीन को मिरियम हेली से जुड़े यौन अपराध में फिर दोषी ठहराया गया। वहीं, काजा सोकोला से जुड़े आरोप में वह बरी हो गए। जेसिका मान से जुड़े रेप के आरोप पर जूरी किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी। 2026 में जेसिका मान से जुड़े आरोप पर तीसरा ट्रायल हुआ, लेकिन जूरी फिर किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी। इसके बाद अभियोजन पक्ष ने यह आरोप हटा दिया। पूर्व अमेरिकी अभिनेत्री जेसिका मान हार्वी वीनस्टीन पर रेप और यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली प्रमुख महिलाओं में से एक हैं। वीनस्टीन को कैलिफोर्निया में भी 16 साल की सजा मिली है। वह 2013 में एक महिला के साथ रेप और यौन हमले के मामले में दोषी ठहराए गए थे। कैलिफोर्निया में उनकी सजा पर भी कानूनी प्रक्रिया जारी है। न्यूयॉर्क के जज ने कहा है कि न्यूयॉर्क की सजा कैलिफोर्निया की सजा के बाद लगातार चल सकती है, हालांकि कैलिफोर्निया में इसकी कानूनी स्थिति वहां की अदालत तय करेगी। वीनस्टीन 2020 से जेल में हैं और उनके स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं का भी जिक्र अदालत में हुआ है। बचाव पक्ष ने इन्हीं स्वास्थ्य कारणों के आधार पर कम सजा की मांग की थी। भारत में 2018 में #MeToo आंदोलन ने जोर पकड़ा साल 2018 में भारत में भी #MeToo आंदोलन के दौरान कई कलाकारों पर महिलाओं ने अलग-अलग तरह के आरोप लगाए। भारत में 2018 के #MeToo आंदोलन को अभिनेत्री तनुश्री दत्ता के आरोपों के बाद बड़ी गति मिली। उन्होंने अभिनेता नाना पाटेकर पर 2008 में फिल्म हॉर्न ओके प्लीज़ की शूटिंग के दौरान गलत व्यवहार का आरोप लगाया था। नाना पाटेकर ने आरोपों से इनकार किया था। बाद में तनुश्री की शिकायत पर पुलिस केस भी दर्ज हुआ था। नाना पाटेकर ने ‘तिरंगा’ (1993), ‘क्रांतिवीर’ (1994) और ‘वेलकम’ (2007) जैसी फिल्मों में काम किया है। साजिद खान पर #MeToo आरोप लगे थे अक्टूबर 2018 में मॉडल और अभिनेत्री सलोनी चोपड़ा, पत्रकार करिश्मा उपाध्याय और अभिनेत्री रैचल व्हाइट ने साजिद खान पर यौन दुर्व्यवहार, अनुचित व्यवहार और मानसिक उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। इसके बाद सिमरन सूरी और अहाना कुमरा समेत कुछ अन्य महिलाओं ने भी साजिद के व्यवहार को लेकर अपनी बातें सार्वजनिक कीं। आरोप सामने आने के बाद साजिद खान ने फिल्म हाउसफुल 4 के निर्देशन से दूरी बना ली। उन्होंने कहा था कि जब तक वह इन आरोपों को गलत साबित नहीं कर देते, तब तक वह निर्देशन से दूर रहेंगे। फिल्ममेकर साजिद खान ‘हे बेबी’, ‘हाउसफुल’ और ‘हाउसफुल 2’ जैसी फिल्मों के निर्देशक रहे हैं। इसके बाद निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने फरहाद सामजी को फिल्म का निर्देशक बनाया। फिल्म की बाकी शूटिंग और निर्देशन फरहाद सामजी ने पूरा किया। मामले में इंडियन फिल्म एंड टेलीविजन डायरेक्टर्स एसोसिएशन यानी आईएफटीडीए ने भी कार्रवाई की। संगठन ने साजिद खान की सदस्यता एक साल के लिए निलंबित कर दी थी। अनु मलिक पर कई महिलाओं ने आरोप लगाए थे 2018 में संगीतकार अनु मलिक पर कई महिलाओं ने अनुचित व्यवहार के आरोप लगाए थे। गायिका सोना महापात्रा ने उन पर अनुचित और कथित तौर पर शिकारी जैसा व्यवहार करने के आरोप लगाए। इसके बाद गायिका श्वेता पंडित ने भी