Hydrogen & 12 Vande Bharat Sleeper Trains Launch 2026

नई दिल्ली15 मिनट पहले कॉपी लिंक ट्रेन की कुल यात्री क्षमता 1128 होगी। ट्रेन में मॉडर्न टॉयलेट, मॉडर्न पैंट्री के साथ ही आरामदायक कुशनिंग की गई है। भारतीय रेलवे वित्त वर्ष 2026-27 में सफर को आरामदायक और हाई-टेक बनाने के लिए कई बड़े बदलाव करने जा रहा है। रेल मंत्रालय ने टिकट कैंसिलेशन और रिफंड के नियमों में बदलाव से लेकर देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को ट्रैक पर उतारने की तैयारी पूरी कर ली है। रिफंड की नई पॉलिसी 15 अप्रैल तक लागू होगी। इसके अलावा यात्रियों को इस साल 12 नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों की सौगात भी मिलेगी। रेलवे में इस वित्त वर्ष इसी तरह होने वाले 8 बड़े बदलावों के बारे में जानते हैं। 1. नए नियम: ट्रेन छूटने के 8 घंटे पहले रिफंड मिलेगा भारतीय रेलवे ने टिकट कैंसिल करने और रिफंड के नियम सख्त कर दिए हैं। अब अगर कोई यात्री ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले तक टिकट कैंसिल करता है, तभी उसे रिफंड मिलेगा। पहले यह समय 4 घंटे था, जिसे बढ़ाकर अब 8 घंटे कर दिया गया है। नए नियमों के अनुसार अगर आप अपनी यात्रा के निर्धारित समय से 8 घंटे से कम वक्त में टिकट कैंसिल करते हैं, तो आपको एक भी रुपए वापस नहीं मिलेंगे। हालांकि, 24 से 8 घंटे के बीच टिकट कैंसिल करने पर अभी भी 50% पैसा ही वापस मिलेगा। नए नियम 15 अप्रैल तक लागू होंगे। 2. काउंटर टिकट अब किसी भी स्टेशन से कैंसिल होगा यात्रियों के लिए एक बड़ी राहत की खबर यह है कि अब काउंटर टिकट कैंसिल कराने के लिए उसी स्टेशन या आखिरी स्टेशन पर जाने की जरूरत नहीं होगी। यात्री अब देश के किसी भी रेलवे स्टेशन के काउंटर पर जाकर अपना टिकट कैंसिल करा सकेंगे और रिफंड ले सकेंगे। 3. चार्ट बनने के बाद भी बदल सकेंगे बोर्डिंग स्टेशन यात्री जल्द ही ट्रेन के शुरुआती स्टेशन से छूटने के 30 मिनट पहले तक डिजिटल तरीके से अपना बोर्डिंग स्टेशन बदल सकेंगे। पहले यह सुविधा भी चार्ट बनने से पहले तक थी। नए नियम के तहत, अगर कोई यात्री अपने पुराने स्टेशन से ट्रेन नहीं पकड़ पाता है, तो वह अगला स्टेशन चुनकर कन्फर्म सीट पर सफर कर सकेगा। 4. ट्रेन में ट्रैवल क्लास अपग्रेड करना की सुविधा मिलेगी अब यात्री ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक अपनी ट्रैवल क्लास जैसे- स्लीपर से AC में अपग्रेड करवा सकेंगे। पहले यह बदलाव केवल चार्ट बनने से पहले तक ही मुमकिन था। इस नियम को भी इसी वित्त वर्ष में लागू किए जाने की उम्मीद है। 5. हाइड्रोजन ट्रेन: प्रदूषण मुक्त सफर का ट्रायल पूरा भारत अपनी पहली हाइड्रोजन ट्रेन लॉन्च करने के बेहद करीब है। रिसर्च डिजाइन एंड स्टैंडर्ड ऑर्गनाइजेशन (RDSO) ने इसका ट्रायल पूरा कर लिया है। यह दुनिया की सबसे लंबी (10 कोच) और सबसे शक्तिशाली (2400kW) हाइड्रोजन ट्रेन होगी। इसमें दो ड्राइविंग पावर कार और 8 पैसेंजर कोच होंगे। यह ट्रेन पूरी तरह से इको-फ्रेंडली होगी और धुएं के बजाय सिर्फ पानी की भाप छोड़ेगी। लगभग 80 करोड़ रुपए की लागत से बनेगी ट्रेन, जिसका सफल ट्रायल जींद से सोनीपत के बीच किया गया। 6. लंबी दूरी के लिए 12 नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेनें चलेंगी लंबी दूरी के सफर को प्रीमियम बनाने के लिए रेलवे इस साल 12 वंदे भारत स्लीपर ट्रेनें शुरू करने जा रहा है। हावड़ा-कामाख्या रूट पर दो ऐसी ट्रेनें पहले ही शुरू की जा चुकी हैं। किनेट रेलवे सॉल्यूशंस: भारत-रूस का यह जॉइंट वेंचर जून 2026 तक पहला प्रोटोटाइप पेश करेगा। इन्हें 120 स्लीपर ट्रेनें बनाने का कॉन्ट्रैक्ट मिला है। टीटागढ़ रेल सिस्टम्स: यह कंपनी BHEL के साथ मिलकर 80 स्लीपर ट्रेनें बना रही है, जिनमें से पहली 2027 की तीसरी तिमाही तक आने की उम्मीद है। ये ट्रेनें 1000 से 1500 किलोमीटर का सफर तय करेंगी। 16 कोचों में से 11 एसी-3 टियर कोच, चार एसी-2 टियर कोच और एक फर्स्ट एसी कोच हैं। एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स से लैस है ट्रेन वंदे भारत स्लीपर में एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स, बेहतर सस्पेंशन सिस्टम और वर्ल्ड-क्लास स्लीपर कोच हैं। रेल मंत्री ने बताया कि आमतौर पर गुवाहाटी-हावड़ा रूट पर हवाई किराया ₹6,000 से ₹8,000 के बीच होता है। कभी-कभी ₹10,000 तक भी पहुंच जाता है। वहीं, वंदे भारत स्लीपर में गुवाहाटी से हावड़ा तक थर्ड AC का किराया ₹2,300 रखा गया है। 7. स्टेशनों पर 75 नए होल्डिंग एरिया बनेंगे, भीड़ से मिलेगी राहत नई दिल्ली रेलवे स्टेशन (NDLS) की सफलता के बाद, रेल मंत्रालय अब देश के 75 और प्रमुख स्टेशनों पर स्थायी ‘यात्री सुविधा केंद्र’ (Holding Areas) बनाने जा रहा है। इनका निर्माण इसी साल पूरा करने का लक्ष्य है। इससे स्टेशन प्लेटफॉर्म पर भीड़ कम होगी और यात्रियों को ट्रेन का इंतजार करने के लिए एक व्यवस्थित जगह मिलेगी। 8. ब्रॉड गेज नेटवर्क 100% इलेक्ट्रिफिकेशन के करीब भारतीय रेलवे अपने ब्रॉड गेज नेटवर्क के फुली इलेक्ट्रिफाई बनाने के करीब है। वर्तमान में 99.2% नेटवर्क बिजली से लैस हो चुका है, जो 25 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को कवर करता है। वित्त वर्ष 2026-27 के अंत तक इसके 100% होने की उम्मीद है। ————– ये भी पढ़ें… भारतीय घरों में दुनिया के टॉप-10 बैंकों से ज्यादा सोना: इसकी कीमत ₹830 लाख करोड़; इतनी अमेरिका-चीन के अलावा किसी देश की GDP नहीं भारतीय घरों और मंदिरों में 50,000 टन सोना रखा है, जिसकी वैल्यू करीब 10 ट्रिलियन डॉलर यानी लगभग ₹830 लाख करोड़ है। भारतीय व्यापारियों के संगठन एसोचैम (द एसोसिएटेड चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ऑफ इंडिया) की रिपोर्ट के अनुसार, यह दुनिया के सबसे बड़े 10 सेंट्रल बैंकों के कुल भंडार से भी ज्यादा है। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
रतलाम-नागदा में रहेगा समर वेकेशन दो जोड़ी ट्रेन का स्टॉपेज:बांद्रा टर्मिनस-गोमती नगर और वलसाड से मऊ के बीच चलेगी

समर वेकेशन के दौरान ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे बांद्रा टर्मिनस-गोमती नगर एवं वलसाड से मऊ के बीच दो जोड़ी ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेनें चलाने जा रहा है। यह ट्रेनें विशेष किराये के साथ रतलाम रेल मंडल के स्टेशनों से होकर चलेगी। बांद्रा टर्मिनस-गोमती नगर स्पेशल ट्रेन संख्या 05034 बांद्रा टर्मिनस-गोमती नगर स्पेशल प्रत्येक मंगलवार को 23 बजे चलकर रतलाम मंडल के रतलाम (9.45/09.55 बुधवार) होते हुए गुरुवार को 7.45 बजे गोमती नगर पहुंचेगी। यह ट्रेन 7 अप्रैल से 12 मई तक चलेगी। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 05033 गोमती नगर-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल प्रत्येक सोमवार 14 बजे प्रस्थान कर रतलाम (9.00/09.10 बजे मंगलवार) होते हुए अगले दिन 20 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। यह ट्रेन तत्काल प्रभाव से 11 मई तक चलेगी। यहां रहेगा स्टॉपेज यह ट्रेन दोनों दिशाओं में बोरीवली, वापी, वलसाड, सूरत, वडोदरा, रतलाम, कोटा, गंगापुर सिटी, मथुरा, कासगंज, इज्जत नगर, पीलीभीत, मैलानी, सीतापुर, एवं डालिगंज पर ठहरेगी। वलसाड-मऊ स्पेशल ट्रेन संख्या 05018 वलसाड-मऊ स्पेशल, वलसाड से तत्काल प्रभाव से 10 मई 2026 तक प्रति रविवार को 15.10 बजे चलेगी। जो रतलाम (22.35/22.45) एवं नागदा (23.48/23.50) बजे होते हुए अगले दिन 22.45 बजे मऊ रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 05017 मऊ-वलसाड स्पेशल, मऊ से तत्काल प्रभाव से 9 मई 2026 तक प्रति शनिवार को 6 बजे चलेगी। नागदा (4.28/04.30 रविवार) एवं रतलाम (5.15/05.25) बजे होते हुए रविवार को 12.35 बजे वलसाड पहुंचेगी। इन स्टेशनों पर स्टॉपेज यह ट्रेन दोनों दिशाओं में सुरत, वडोदरा, रतलाम, नागदा, भवानी मंडी, रामगंज मंडी, कोटा, गंगापुर सिटी, बयाना, ईदगाह आगरा, टूंडला, कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज, ज्ञानपुर रोड, वाराणसी, और औड़िहार स्टेशनों पर रुकेगी।
नागपुर स्टेशन अपग्रेडेशन: कई ट्रेनों का मार्ग बदला:बैतूल-नरखेड़ होकर चलेंगी, नागपुर स्टेशन प्रभावित रहेगा

नागपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म क्रमांक-2 पर चल रहे अपग्रेडेशन कार्य के चलते कई महत्वपूर्ण ट्रेनों के मार्ग में अस्थायी बदलाव किया गया है। इस अवधि में ये ट्रेनें नागपुर स्टेशन से होकर नहीं गुजरेंगी, जिससे यहां से यात्रा करने वाले यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। इन स्टेशनों से होकर चलेगी ट्रेनें रेलवे के अनुसार, प्रभावित ट्रेनें अब बैतूल, नरखेड़, चांदूर बाजार, बडनेरा और सेवाग्राम के रास्ते अपने गंतव्य तक पहुंचेंगी। 07075 हैदराबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस हर शनिवार बैतूल आगमन: सुबह 9:08 बजे प्रस्थान: 9:10 बजे अवधि: 10 अप्रैल 2026 से 29 मई 2026 07076 गोरखपुर-हैदराबाद एक्सप्रेस हर सोमवार बैतूल आगमन: सुबह 3:13 बजे प्रस्थान: 3:15 बजे अवधि: 12 अप्रैल 2026 से 24 मई 2026 05073 बेंगलुरु-लालकुआं एक्सप्रेस हर बुधवार बैतूल आगमन: सुबह 9:30 बजे प्रस्थान: 9:32 बजे अवधि: 7 अप्रैल 2026 से 26 मई 2026 05074 लालकुआं-बेंगलुरु एक्सप्रेस हर रविवार बैतूल आगमन: सुबह 11:13 बजे प्रस्थान: 11:15 बजे अवधि: 11 अप्रैल 2026 से 23 मई 2026 यात्रियों से अपील रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले ट्रेनों के समय और रूट की नवीनतम जानकारी जरूर जांच लें, ताकि किसी प्रकार की परेशानी से बचा जा सके। पूर्व अधिकारी ने दी जानकारी यह जानकारी पूर्व मुख्य यातायात निरीक्षक अशोक कटारे द्वारा साझा की गई है।
Swiggy Platform Fee Hike & Railway Ticket Refund Rules Update

नई दिल्ली45 मिनट पहले कॉपी लिंक कल की बड़ी खबर रेलवे से जुड़ी रही। भारतीय रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम सख्त कर दिए हैं। अब अगर कोई यात्री ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले तक टिकट रद्द करता है, तभी उसे रिफंड मिलेगा। वहीं ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो के बाद अब स्विगी से भी खाना मंगाना महंगा हो गया है। कंपनी ने हर ऑर्डर पर प्लेटफॉर्म फीस में 17% की बढ़ोतरी की है। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां… शेयर बाजार में आज तेजी देखने को मिल सकती है। पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें… 1. रेलवे टिकट 8 घंटे पहले कैंसिल करने पर ही रिफंड: 4 घंटे का नियम खत्म; ट्रेन छूटने के 30 मिनट पहले बोर्डिंग स्टेशन बदल सकेंगे भारतीय रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम सख्त कर दिए हैं। अब अगर कोई यात्री ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले तक टिकट रद्द करता है, तभी उसे रिफंड मिलेगा। पहले यह समय 4 घंटे था, जिसे बढ़ाकर अब 8 घंटे कर दिया गया है। हालांकि, 24 से 8 घंटे के बीच टिकट कैंसिल करने पर अभी भी 50% पैसा ही वापस मिलेगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. जोमैटो के बाद स्विगी से भी खाना मंगवाना महंगा हुआ: प्लेटफॉर्म फीस 17% बढ़ाई, हर ऑर्डर पर ₹14 की जगह ₹17.58 देने होंगे ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो के बाद अब स्विगी से भी खाना मंगाना महंगा हो गया है। कंपनी ने आज 24 मार्च से हर ऑर्डर पर प्लेटफॉर्म फीस में 17% की बढ़ोतरी की है। यूजर्स को हर ऑर्डर पर 14 रुपए के बजाय अब 17.58 (GST सहित) यानी ₹3.58 ज्यादा प्लेटफॉर्म फीस देनी होगी। यह बढ़ोतरी डिलीवरी ऑपरेशंस की लागत बढ़ने के कारण की गई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. रसोई-गैस का विकल्प बनेगा एथेनॉल: सरकार बना रही खास एथेनॉल-चूल्हे; LPG की किल्लत दूर करने के लिए फैसला किया भारत में अब रसोई गैस (LPG) की निर्भरता कम करने के लिए एथेनॉल का इस्तेमाल करने की तैयारी चल रही है। सरकार एथेनॉल बेस्ड कुकिंग स्टोव (चूल्हे) बनाने पर काम रही है। मंगलवार को फूड एंड पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन सेक्रेटरी संजीव चोपड़ा ने दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में इसकी जानकारी दी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. गोल्डमैन सैक्स ने भारत का GDP ग्रोथ अनुमान घटाया: 2026 में 7% की जगह 5.9% रह सकती है; तेल सप्लाई रुकने से खतरा बढ़ा ग्लोबल इन्वेस्टमेंट बैंक गोल्डमैन सैक्स ने साल 2026 के लिए भारत की इकोनॉमिक ग्रोथ (GDP) का अनुमान घटा दिया है। बैंक की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, भारत की जीडीपी ग्रोथ अब 5.9% रहने की उम्मीद है। ईरान युद्ध से पहले इसके 7% रहने का अनुमान लगाया गया था। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 5. सोना ₹851 बढ़कर ₹1.40 लाख पर पहुंचा: चांदी में ₹5,285 की तेजी, दाम 2.25 लाख रुपए प्रति किलो पहुंचे सोने-चांदी की कीमतों में आज यानी 24 मार्च को तेजी रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 851 रुपए बढ़कर 1.40 लाख रुपए पहुंच गया। वहीं, चांदी में 5,285 रुपए की तेजी रही और ये 2.25 लाख रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… कल के शेयर बाजार और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
Swiggy Platform Fee Hike & Railway Ticket Refund Rules Update

नई दिल्ली2 घंटे पहले कॉपी लिंक कल की बड़ी खबर रेलवे से जुड़ी रही। भारतीय रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम सख्त कर दिए हैं। अब अगर कोई यात्री ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले तक टिकट रद्द करता है, तभी उसे रिफंड मिलेगा। वहीं ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो के बाद अब स्विगी से भी खाना मंगाना महंगा हो गया है। कंपनी ने हर ऑर्डर पर प्लेटफॉर्म फीस में 17% की बढ़ोतरी की है। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां… शेयर बाजार में आज तेजी देखने को मिल सकती है। पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें… 1. रेलवे टिकट 8 घंटे पहले कैंसिल करने पर ही रिफंड: 4 घंटे का नियम खत्म; ट्रेन छूटने के 30 मिनट पहले बोर्डिंग स्टेशन बदल सकेंगे भारतीय रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम सख्त कर दिए हैं। अब अगर कोई यात्री ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले तक टिकट रद्द करता है, तभी उसे रिफंड मिलेगा। पहले यह समय 4 घंटे था, जिसे बढ़ाकर अब 8 घंटे कर दिया गया है। हालांकि, 24 से 8 घंटे के बीच टिकट कैंसिल करने पर अभी भी 50% पैसा ही वापस मिलेगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. जोमैटो के बाद स्विगी से भी खाना मंगवाना महंगा हुआ: प्लेटफॉर्म फीस 17% बढ़ाई, हर ऑर्डर पर ₹14 की जगह ₹17.58 देने होंगे ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो के बाद अब स्विगी से भी खाना मंगाना महंगा हो गया है। कंपनी ने आज 24 मार्च से हर ऑर्डर पर प्लेटफॉर्म फीस में 17% की बढ़ोतरी की है। यूजर्स को हर ऑर्डर पर 14 रुपए के बजाय अब 17.58 (GST सहित) यानी ₹3.58 ज्यादा प्लेटफॉर्म फीस देनी होगी। यह बढ़ोतरी डिलीवरी ऑपरेशंस की लागत बढ़ने के कारण की गई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. रसोई-गैस का विकल्प बनेगा एथेनॉल: सरकार बना रही खास एथेनॉल-चूल्हे; LPG की किल्लत दूर करने के लिए फैसला किया भारत में अब रसोई गैस (LPG) की निर्भरता कम करने के लिए एथेनॉल का इस्तेमाल करने की तैयारी चल रही है। सरकार एथेनॉल बेस्ड कुकिंग स्टोव (चूल्हे) बनाने पर काम रही है। मंगलवार को फूड एंड पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन सेक्रेटरी संजीव चोपड़ा ने दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में इसकी जानकारी दी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. गोल्डमैन सैक्स ने भारत का GDP ग्रोथ अनुमान घटाया: 2026 में 7% की जगह 5.9% रह सकती है; तेल सप्लाई रुकने से खतरा बढ़ा ग्लोबल इन्वेस्टमेंट बैंक गोल्डमैन सैक्स ने साल 2026 के लिए भारत की इकोनॉमिक ग्रोथ (GDP) का अनुमान घटा दिया है। बैंक की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, भारत की जीडीपी ग्रोथ अब 5.9% रहने की उम्मीद है। ईरान युद्ध से पहले इसके 7% रहने का अनुमान लगाया गया था। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 5. सोना ₹851 बढ़कर ₹1.40 लाख पर पहुंचा: चांदी में ₹5,285 की तेजी, दाम 2.25 लाख रुपए प्रति किलो पहुंचे सोने-चांदी की कीमतों में आज यानी 24 मार्च को तेजी रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 851 रुपए बढ़कर 1.40 लाख रुपए पहुंच गया। वहीं, चांदी में 5,285 रुपए की तेजी रही और ये 2.25 लाख रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… कल के शेयर बाजार और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
Indian Railways Ticket Cancellation Refund Rules Change From April 1

नई दिल्ली16 मिनट पहले कॉपी लिंक अब आप ट्रेन छूटने के 30 मिनट पहले तक अपना बोर्डिंग स्टेशन बदल सकेंगे। इसके साथ ही कंफर्म टिकट कैंसिल कराने पर मिलने वाले रिफंड के स्लैब में भी बदलाव किया गया है। इसके तहत अब ट्रेन के डिपार्चर टाइम से 8 घंटे पहले टिकट कैंसिल कराने पर 50% रिफंड मिलेगा। इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। उन्होंने बताया कि रेलवे ने टिकटों की कालाबाजारी रोकने के लिए कैंसिलेशन और बोर्डिंग नियमों में बदलाव किए हैं। नए नियम 1 से 15 अप्रैल 2026 के बीच अलग-अलग फेज में लागू होंगे। रेल मंत्री ने बताया क्यों जरूरी था यह फैसला रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि टिकट दलालों के पैटर्न को देखते हुए यह बदलाव किया गया है। दलाल अक्सर एक्स्ट्रा टिकट बुक कर लेते थे और ग्राहक न मिलने पर ट्रेन छूटने से ठीक पहले उन्हें कैंसिल कर रिफंड ले लेते थे। रिफंड के नियमों को सख्त करने से दलालों द्वारा टिकटों की ‘कॉर्नरिंग’ (टिकट दबाकर रखना) कम होगी और आम यात्रियों को कंफर्म टिकट मिलने की संभावना बढ़ेगी। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ट्रेन टिकट कैंसिलेशन और बोर्डिंग से जुड़े रेलवे के नए नियमों की जानकारी दी। अब चार्ट बनने के बाद भी बदल सकेंगे स्टेशन रेल मंत्रालय ने बोर्डिंग स्टेशन बदलने की समय सीमा बढ़ा दी है। अब यात्री ट्रेन के शेड्यूल डिपार्चर टाइम से 30 मिनट पहले तक अपना बोर्डिंग पॉइंट बदल सकेंगे। अभी तक यह सुविधा सिर्फ चार्ट तैयार होने से पहले तक ही मिलती थी। यह नियम उन बड़े शहरों में बहुत मददगार साबित होगा जहां एक से ज्यादा रेलवे स्टेशन हैं, यात्री अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी नजदीकी स्टेशन से ट्रेन पकड़ सकेंगे। यात्री IRCTC की वेबसाइट, एप या रेलवे काउंटर के जरिए अपना बोर्डिंग स्टेशन बदल सकते हैं। हालांकि एक बार बोर्डिंग पॉइंट बदलने के बाद आप पुराने स्टेशन से ट्रेन नहीं पकड़ पाएंगे। 4 घंटे पहले तक मिलता था आधा रिफंड पुराने नियमों की तुलना में नए नियम यात्रियों के लिए थोड़े सख्त हुए हैं। अब रिफंड की राशि इस बात पर निर्भर करेगी कि आप ट्रेन छूटने से कितने समय पहले टिकट कैंसिल कर रहे हैं। पहले, ट्रेन छूटने से 48 घंटे पहले तक फ्लैट चार्ज कटता था। 48 से 12 घंटे के बीच 25% और 12 से 4 घंटे पहले तक टिकट कैंसिल करने पर 50% रिफंड मिल जाता था। अब 50% रिफंड के लिए कम से कम 8 घंटे पहले टिकट कैंसिल करना जरूरी होगा। वेटिंग और RAC टिकटों के लिए फिलहाल पुराने चार्ज (₹20 + GST) ही प्रभावी रहेंगे। ट्रेन 3 घंटे से ज्यादा लेट होने पर पूरा रिफंड मिलेगा रेलवे ने स्पष्ट किया है कि कुछ खास परिस्थितियों में रिफंड के पुराने नियम जारी रहेंगे। अगर ट्रेन पूरी तरह कैंसिल हो जाती है या अपने तय समय से 3 घंटे से ज्यादा लेट होती है, तो यात्री TDR फाइल करके पूरा रिफंड क्लेम कर सकते हैं। इसके अलावा, अगर चार्ट बनने के बाद भी टिकट पूरी तरह वेटिंग में रह जाता है, तो वह ऑटोमैटिक कैंसिल हो जाएगा और पूरा पैसा वापस मिलेगा। ———————– रेलवे से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… आज से बिना आधार सुबह 8-12 रेल टिकट बुकिंग नहीं: नियम रिजर्व बुकिंग खुलने के पहले दिन पर लागू; 12 जनवरी से सिर्फ रात में बुकिंग आज यानी, 29 दिसंबर से बिना आधार लिंक वाले IRCTC यूजर्स सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक टिकट बुक नहीं कर पाएंगे। ये नियम केवल रिजर्व रेल टिकट बुकिंग खुलने के पहले दिन पर लागू होगा। रिजर्व टिकट की बुकिंग ट्रेन डिपार्चर की तारीख के 60 दिन पहले खुलती है। रेलवे इस नियम को तीन फेज में लागू कर रहा है। पहला फेज आज से लागू हो चुका है। वहीं दूसरे फेज में 5 जनवरी से और तीसरा फेज 12 जनवरी से लागू होगा। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Railway, Pollution Control, BSNL Recruitment Last Date March 31

Hindi News Career Govt Jobs: Railway, Pollution Control, BSNL Recruitment Last Date March 31 6 घंटे पहले कॉपी लिंक आज की सरकारी नौकरी में जानकारी रेलवे में ग्रुप डी के 22,195 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की तारीख 9 मार्च तक बढ़ने की। पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड, यूपी में 40 पदों पर निकली भर्ती। साथ ही BSNL में 120 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की तारीख बढ़ने की। इन जॉब्स के बारे में पूरी जानकारी के साथ आवेदन की प्रक्रिया यहां देखिए.… 1. रेलवे में 22,195 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी रेलवे में ग्रुप D की 22 हजार से ज्यादा वैकेंसी निकली हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 9 मार्च तक के लिए एक्सटेंड की गई है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। वैकेंसी डिटेल्स : पद का नाम पदों की संख्या पॉइंट्समैन बी 5053 असिस्टेंट (ट्रैक मशीन) 597 असिस्टेंट (ब्रिज) 600 ट्रैक मेंटेनर ग्रेड IV 11032 असिस्टेंट पी -वे 300 असिस्टेंट (C&W) 1000 असिस्टेंट TRD 800 असिस्टेंट (S&T) 1509 असिस्टेंट लोको शेड (इलेक्ट्रिकल) 200 असिस्टेंट ऑपरेशन्स (इलेक्ट्रिकल) 604 असिस्टेंट TL & AC 500 कुल पदों की संख्या 22195 एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं पास होना चाहिए। एज लिमिट : न्यूनतम : 18 साल अधिकतम : 36 साल सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को उम्र में छूट दी जाएगी फीस : जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस : 500 रुपए एससी, एसटी, ईबीसी, महिला, ट्रांसजेंडर : 250 रुपए सैलरी : 18 हजार रुपए प्रतिमाह सिलेक्शन प्रोसेस : कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन मेडिकल एग्जाम एग्जाम पैटर्न : सब्जेक्ट मार्क्स जनरल साइंस 25 मैथमेटिक्स 25 जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग 30 जनरल अवेयरनेस एंड करेंट अफेयर्स 20 ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाएं। होमपेज पर अप्लाई ऑनलाइन के लिंक पर क्लिक करें। न्यू रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके मांगी गई डिटेल्स दर्ज करें। रजिस्ट्रेशन होने के बाद लॉग इन करें। फीस जमा करें। फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल कर रखें। ऑनलाइन आवेदन लिंक आवेदन की तारीख बढ़ने का नया नोटिफिकेशन 2. पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड, यूपी में 40 पदों पर निकली भर्ती उत्तर प्रदेश के पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (UPPCB) में 40 पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट uppcb.up.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। वैकेंसी डिटेल्स : पद का नाम पदों की संख्या असिस्टेंट एनवायरमेंटल इंजीनियर 26 असिस्टेंट साइंटिफिक ऑफिसर 14 कुल पदों की संख्या 40 एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : असिस्टेंट एनवायरमेंटल इंजीनियर : मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से केमिकल इंजीनियरिंग/केमिकल टेक्नोलॉजी/सिविल इंजीनियरिंग/एनवायरमेंटल इंजीनियरिंग की डिग्री या सरकार द्वारा किसी भी समकक्ष योग्यता में इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियर्स इंडिया (AMIE) में केमिकल इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग या पर्यावरण इंजीनियरिंग में एसोसिएट मेंबर होना चाहिए। असिस्टेंट साइंटिफिक ऑफिसर : मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से केमिस्ट्री/जूलॉजी/बॉटनी/बायोकेमिस्ट्री में डॉक्टरेट की डिग्री। साथ में एनवायरमेंट/पॉल्यूशन कंट्रोल/पब्लिक हेल्थ में 3 साल का अनुभव होना चाहिए। इसी फील्ड में मास्टर्स डिग्री के साथ 5 साल का अनुभव रखने वाले कैंडिडेट्स भी आवेदन कर सकते हैं। एज लिमिट : न्यूनतम : 21 साल अधिकतम : 40 साल आयु सीमा की गणना 1 जुलाई 2025 के आधार पर की जाएगी। रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट दी जाएगी। सिलेक्शन प्रोसेस : कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट इंटरव्यू फीस : अनारक्षित, ओबीसी : 2000 रुपए एससी, एसटी : 1000 रुपए पीडब्ल्यूबीडी : नि:शुल्क सैलरी : पे मैट्रिक्स लेवल – 10 के अनुसार एग्जाम पैटर्न : असिस्टेंट एनवायरोमेंटल इंजीनियर : विषय प्रश्नों की संख्या अंक एनवायरोमेंटल इंजीनियरिंग 70 280 जनरल एप्टीट्यूड 30 120 टोटल 100 400 असिस्टेंट साइंटिफिक ऑफिसर : विषय प्रश्नों की संख्या अंक एनवायरोमेंटल साइंस 70 280 जनरल एप्टीट्यूड 30 120 टोटल 100 400 ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट uppcb.up.gov.in पर जाएं। यदि आप नए यूजर हैं, तो वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) पूरा करें। लॉग इन करके मांगी गई डिटेल्स दर्ज करें। स्कैन की हुई फोटो, सिग्नेचर और डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें। फीस का भुगतान करके फॉर्म सब्मिट करें। इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें। ऑनलाइन आवेदन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक 3. BSNL में 120 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी भारत सरकार की टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने 120 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की तारीख बढ़ा दी है। नए नोटिफिकेशन के अनुसार उम्मीदवार 31 मार्च तक अप्लाई कर सकते हैं। इससे पहले इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 7 मार्च थी। पोस्ट वाइस वैकेंसी डिटेल्स : पद का नाम पदों की संख्या सीनियर एग्जीक्टिव ट्रेनी- टेलीकॉम स्ट्रीम 95 सीनियर एग्जीक्टिव ट्रेनी (DR) फाइनेंस स्ट्रीम 25 कैटेगरी वाइस वैकेंसी डिटेल्स : कैटेगरी का नाम पदों की संख्या सामान्य 51 एससी 18 एसटी 9 ओबीसी 31 ईडब्ल्यूएस 11 टोटल 120 एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : टेलीकॉम ऑपरेशंस : कम से कम 60% अंकों के साथ बी.ई/बीटेक की डिग्री सीनियर एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (फायनेंस स्ट्रीम) : चार्टेड अकाउंट (CA) या कॉस्ट एंड मैनेजमेंट अकाउंटेंसी (CMA) की डिग्री। फ्रेशर भी आवेदन कर सकते हैं। एज लिमिट : न्यूनतम : 21 साल अधिकतम : 30 साल सिलेक्शन प्रोसेस : रिटन एग्जाम के बेसिस पर सैलरी : 24,900-50,500 रुपए प्रति माह अन्य अलाउंस का लाभ भी मिलेगा। फीस : सामान्य : 1000 रुपए एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी : 500 रुपए जरूरी डॉक्यूमेंट्स : मार्कशीट एक्सपीरियंस सर्टिफिकेट कास्ट/ईडब्ल्यूएस/पीडब्ल्यूडी सर्टिफिकेट पासपोर्ट साइज फोटो NOC (अगर जॉब में हैं) ओरिजिनल और सेल्फ-अटेस्टेड कॉपी एग्जाम पैटर्न : सीनियर एग्जीक्यूटिव ट्रेनी : कुल प्रश्न : 200 सही उत्तर के लिए : 1 अंक निगेटिव मार्किंग : 0.25 अंक ड्यूरेशन : 3 घंटे सब्जेक्ट मार्क्स रिटन एप्टीट्यूड 40 कोर सब्जेक्ट 160 टोटल 200 ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट bsnl.co.in पर जाएं। होमपेज पर Apply Online सेक्शन में आपको संबंधित भर्ती में आवेदन करने का लिंक मिलेगा। सबसे पहले मांगी गई डिटेल्स भरकर रजिस्ट्रेशन आईडी क्रिएट करें। रजिस्ट्रेशन करके मांगी गई जानकारी दर्ज करें। फीस जमा करके फॉर्म सब्मिट करें। इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें। ऑफिशियल वेबसाइट लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक आवेदन की तारीख बढ़ने का नया नोटिफिकेशन 4. पंजाब में 197 पदों पर भर्ती, लास्ट डेट 6 मार्च पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (PSSSB) ने एक्साइज इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट sssb.punjab.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। कैटेगरी वाइस
IRFC Stake Sale: Govt Plans ₹5,430 Cr Raise

मुंबई1 घंटे पहले कॉपी लिंक सरकार रेलवे की फाइनेंस कंपनी IRFC में अपनी 4% तक हिस्सेदारी बेच रही है। यह बिक्री ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए की जा रही है। यह ऑफर नॉन-रिटेल निवेशकों के लिए आज से खुल गया है। वहीं, रिटेल निवेशक गुरुवार, 26 फरवरी को अपनी बोलियां लगा सकेंगे। इसके लिए फ्लोर प्राइस ₹104 प्रति शेयर तय किया गया है। मंगलवार, 24 फरवरी को IRFC का शेयर ₹109.40 पर बंद हुआ था। यानी सरकार निवेशकों को मौजूदा कीमत से डिस्काउंट पर शेयर ऑफर किया है। हालांकि आज ये शेयर करीब 4% नीचे 105 रुपए पर आ गया है। सरकार की हिस्सेदारी घटकर 82.36% रह जाएगी IRFC में सरकार की कुल हिस्सेदारी 86.36% है। OFS के जरिए सरकार 2% हिस्सेदारी बेचेगी, जिसमें 2% अतिरिक्त हिस्सेदारी बेचने का ‘ग्रीन शू ऑप्शन’ भी है। अगर यह पूरा 4% हिस्सा बिक जाता है, तो कंपनी में सरकारी हिस्सेदारी घटकर 82.36% रह जाएगी। OFS के जरिए ₹5,430 करोड़ जुटाना चाहती है सरकार डिपार्टमेंट ऑफ इन्वेस्टमेंट एंड पब्लिक एसेट मैनेजमेंट (DIPAM) के सचिव ने कहा कि ₹104 प्रति शेयर के हिसाब से 4% हिस्सेदारी (करीब 52.26 करोड़ शेयर) बेचने पर सरकार को लगभग ₹5,430 करोड़ मिलेंगे। बेस ऑफर साइज 26.13 करोड़ शेयरों का रखा गया है। आज से खुला OFS, रिटेल निवेशक कल बोली लगा सकेंगे DIPAM सचिव के मुताबिक, यह ऑफर नॉन-रिटेल निवेशकों के लिए बुधवार, 25 फरवरी को खुल गया है। वहीं, रिटेल निवेशक 26 फरवरी को अपनी बोलियां लगा सकेंगे। नॉलेज बॉक्स: क्या होता है ‘ग्रीन शू ऑप्शन’? जब किसी शेयर की बिक्री (IPO या OFS) में डिमांड उम्मीद से ज्यादा होती है, तो कंपनी या सरकार को तय कोटे से अधिक शेयर बेचने का अधिकार मिलता है। इसे ‘ग्रीन शू ऑप्शन’ या ‘ओवर-अलॉटमेंट ऑप्शन’ कहते हैं। IRFC के मामले में सरकार ने 2% अतिरिक्त शेयर बेचने का विकल्प सुरक्षित रखा है। IRFC के बारे में जानें IRFC को 12 दिसंबर, 1986 को शुरू किया गया था। यह भारतीय रेलवे की एक खास फाइनेंस शाखा है, जिसका काम देश और विदेश के कैपिटल मार्केट से फंड जुटाना है। IRFC भारत सरकार के रेल मंत्रालय के तहत आने वाली एक नवरत्न पब्लिक सेक्टर कंपनी है। यह भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के साथ एक महत्वपूर्ण नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी (NBFC) और इंफ्रास्ट्रक्चर फाइनेंस कंपनी (NBFC-IFC) के रूप में भी रजिस्टर्ड है। IRFC ने रेलवे और उससे जुड़ी संस्थाओं के विस्तार में बड़ी भूमिका निभाई है। रेलवे के सालाना बजट और योजनाओं के एक बड़े हिस्से के लिए फंड का इंतजाम यही कंपनी करती है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Railway Recruitment 11,127 Posts Notification; Govt Job Alert

11 मिनट पहले कॉपी लिंक आज की सरकारी नौकरी में जानकारी रेलवे में 11,127 पदों पर भर्ती का शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी होने की। बिहार में सिविल जज के 173 पदों पर निकली भर्ती की। साथ ही पंचायत एंव ग्रामीण विकास विभाग में 1508 पदों पर भर्ती की। इन जॉब्स के बारे में पूरी जानकारी के साथ आवेदन की प्रक्रिया यहां देखिए.… 1. रेलवे में 11,127 पदों पर भर्ती का शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने असिस्टेंट पायलट का शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी कर जोन वाइज वैकेंसी की जानकारी दी है। जिस जोन के लिए जितने असिस्टेंट लोको पायलट चाहिए, इसके मुताबिक ही नई भर्ती शुरू की जाएगी। जोन वाइज वैकेंसी डिटेल्स : जोन का नाम मंजूर वैकेंसी सेंट्रल रेलवे 1400 ईस्ट सेंट्रल रेलवे 700 ईस्ट कोस्ट रेलवे 1625 ईस्टर्स रेलवे 608 नॉर्थ सेंट्रल रेलवे 457 नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे 105 नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर रेलवे 1276 नॉर्थन रेलवे 740 नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे 600 साउथ सेंट्रल रेलवे 674 साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे 200 साउथ ईस्टर्न रेलवे 1531 साउथर्न रेलवे 250 साउथ वेस्टर्न रेलवे 200 वेस्ट सेंट्रल रेलवे 541 वेस्टर्न रेलवे 214 चितरंजन लोकोमोटिव वर्क्स (CLW) 06 कुल पदों की संख्या 11,127 2. बिहार में सिविल जज के 173 पदों पर निकली भर्ती बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) सिविल जज पीसीएस जे परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 25 फरवरी से शुरू होगी। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। फीस जमा करने की आखिरी तारीख भी 25 मार्च तय की गई है। कैटेगरी वाइस वैकेंसी डिटेल्स : कैटेगरी का नाम पदों की संख्या अनारक्षित 69 ईडब्ल्यूएस 17 ईबीसी 36 बीसी 21 एससी 28 एसटी 02 कुल 173 एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से लॉ में बैचलर डिग्री। 3 साल का वर्क एक्सपीरियंस होना चाहिए। एज लिमिट : न्यूनतम : 22 साल अधिकतम : 35 साल महिला : अधिकतम 40 साल ओबीसी : 3 साल की छूट एससी/एसटी/महिला/पीडब्ल्यूडी : 5 साल की छूट फीस : सामान्य/ओबीसी/अन्य राज्य/एससी/एसटी/पीएच/महिला : 100 रुपए सैलरी : जारी नहीं सिलेक्शन प्रोसेस : प्रीलिम्स एग्जाम मेन्स एग्जाम इंटरव्यू एग्जाम पैटर्न : प्रीलिम्स एग्जाम : पेपर की संख्या विषय प्रश्नों की संख्या अंक पेपर – 1 जनरल नॉलेज 100 100 पेपर – 1 लॉ 150 150 ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाएं। अगर आपने OTR प्रोसेस पूरा नहीं किया है, तो पहले इसे पूरा करें। होमपेज पर लॉग इन डैशबोर्ड कॉलम में New Registration (One Time Registration) के लिंक पर क्लिक करें। पहले अपनी ईमेल आईडी भरकर ओटीपी वेरिफाई करें। इसी तरह मोबाइल नंबर भी वेरिफाई करना होगा। अपना पासवर्ड क्रिएट करने के बाद कैंडिडेट्स का नाम और अन्य डिटेल्स भरें। रजिस्ट्रेशन करके लॉग इन करें। जरूरी डिटेल्स दर्ज करें। मांगे गए डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें। फीस जमा करके फॉर्म सब्मिट करें। इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें। ऑफिशियल वेबसाइट लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक 3. पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में 1508 पदों पर भर्ती असम के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने 1500 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली है। ये पद महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (MGNREGA), प्रधानमंत्री आवास योजना ग्राम (PMAY-G) और फाइनेंस कमीशन ग्रांट के लिए निकाले गए हैं। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट www.rural.assam.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती कॉन्ट्रेक्चुअल बेसिस पर की जाएगी। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : इंजीनियर: सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा के साथ कंप्यूटर एप्लिकेशन में डिप्लोमा। ग्राम रोजगार सहायक : मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 50% अंकों के साथ ग्रेजुएशन की डिग्री। DEC/UGC/AICTE द्वारा मान्यता प्राप्त डिस्टेंस एजुकेशन की डिग्री ही वैलिड होगी। कम से कम 6 महीने का कंप्यूटर एप्लिकेशन में डिप्लोमा होना चाहिए। ग्राम पंचायत कॉर्डिनेटर/कंप्यूटर असिस्टेंट : कम से कम 50% अंकों के साथ ग्रेजुएशन की डिग्री। DEC/UGC/AICTE द्वारा मान्यता प्राप्त डिस्टेंस एजुकेशन डिग्री भी मान्य होगी। कंप्यूटर एप्लिकेशन में डिप्लोमा। मोबाइल एप्लिकेशन में एक्सपर्ट। एज लिमिट : न्यूनतम : 18 साल अधिकतम : 24 साल सिलेक्शन प्रोसेस : रिटन एग्जाम वाइवा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन सैलरी : 15,000-18,000 रुपए प्रति माह एग्जाम पैटर्न : हर प्रश्न के लिए अंक : 1 निगेटिव मार्किंग : हर प्रश्न के लिए एक चौथाई विषय प्रश्नों की संख्या अंक अवधि कंप्यूटर नॉलेजअसम का सामाजिक विज्ञान एवं इतिहास व संस्कृतितर्ककौशल 75 75 200 जरूरी डॉक्यूमेंट्स : आधार कार्ड जाति प्रमाण पत्र रोजगार कार्यालय में रजिस्ट्रेशन पासपोर्ट साइज फोटो निवास प्रमाण पत्र शैक्षणिक योग्यता एनसीसी सर्टिफिकेट बर्थ सर्टिफिकेट कैरेक्टर सर्टिफिकेट ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट www.rural.assam.gov.in पर जाएं। होम पेज पर Recruitment सेक्शन पर क्लिक करें। अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करें। जरूरी डाक्यूमेंट्स, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें। अपनी कैटेगरी के अनुसार फीस का भुगतान करें। आवेदन फॉर्म फाइनल सब्मिट कर दें। इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें। ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑनलाइन आवेदन लिंक 4. NTPC में 515 पदों पर भर्ती, लास्ट डेट 25 फरवरी नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NTPC) में 515 पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट careers.ntpc.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से फुल टाइम बीई, बीटेक की डिग्री। डिग्री कोर्स में सामान्य/ईडब्ल्यूएस और ओबीसी कैंडिडेट्स ने 65% अंक प्राप्त किए हों। वहीं एससी, एसटी और पीडब्ल्यूबीसी कैंडिडेट्स के लिए 55% अंक तय किए गए हैं। GATE 2025 परीक्षा रिलेटेड पेपर कोड में दी हो। फाइनल ईयर के छात्र भी इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। एज लिमिट : अधिकतम : 27 साल एससी, एसटी : 5 साल की छूट ओबीसी : 3 साल की छूट पीडब्ल्यूडी : 10 साल की छूट दी जाएगी। सिलेक्शन प्रोसेस : GATE स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन मेडिकल टेस्ट सैलरी : 40,000-1,40,000 रुपए प्रतिमाह ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट careers.ntpc.co.in पर जाएं। अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करें। जरूरी डॉक्यमेंट्स दर्ज करें। रजिस्ट्रेशन करने के बाद लॉग इन करके फॉर्म भरें। फॉर्म सब्मिट करें। इसका प्रिंट आउट लेकर रखें। ऑनलाइन आवेदन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक सरकारी नौकरी की ये खबरें भी पढ़ें अपेक्स बैंक में 2076 पदों के लिए लास्ट डेट एक्सटेंड; यूपी आंगनवाड़ी में 481 वैकेंसी,महानदी कोलफील्ड्स में 667 भर्ती का नोटिफिकेशन जारी आज की सरकारी नौकरी में जानकारी एमपी एपेक्स बैंक में 2076 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की तारीख बढ़ने की। यूपी आंगनवाड़ी में
Dehradun Train Tickets Sold Out, Fares Double

होली पर ट्रेनों में भारी भीड़, कन्फर्म टिकट मुश्किल। होली से पहले ट्रेनें फुल हैं, फ्लाइट के किराए महंगे हो चुके हैं और बसों में सीटों को लेकर मारामारी मची है। देहरादून से देश के अलग-अलग हिस्सों के लिए चलने वाली कई ट्रेनों में नो रूम (इन ट्रेनों में वेटिंग टिकट भी जारी नहीं होगा, यानी सभी सीटें और वेटि . रेलवे के आरक्षण सिस्टम के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, होली से ठीक पहले की तारीखों में यात्रियों का दबाव चरम पर है। देहरादून से दिल्ली, प्रयागराज, अमृतसर, कोटा, गोरखपुर और गुजरात की ओर जाने वाली अधिकांश ट्रेनों में एसी और स्लीपर दोनों श्रेणियों में लंबी वेटिंग चल रही है। कई ट्रेनों में वेटिंग तीन अंकों तक पहुंच चुकी है और कुछ में ‘नो रूम’ का स्टेटस दिख रहा है। 3 मार्च के बाद कुछ ट्रेनों में आंशिक राहत जरूर दिखाई दे रही है, लेकिन 6 से 10 मार्च के बीच वापसी की तारीखों में फिर से आरएसी और वेटिंग तेजी से बढ़ रही है, जिससे साफ है कि त्योहार के बाद लौटने वाली भीड़ भी उतनी ही ज्यादा रहने वाली है। एसी और स्लीपर कोच में कन्फर्म टिकट नहीं मिल पा रहा। पहले जानिए ट्रेनों की स्थिति… हरादून-कोटा एसी एक्सप्रेस में भारी दबाव देहरादून से कोटा जाने वाली देहरादून-कोटा एसी एक्सप्रेस में होली से पहले जबरदस्त दबाव है। 28 फरवरी को थर्ड एसी (3A) में 26 और सेकंड एसी (2A) में 15 वेटिंग चल रही है। 1 मार्च को भी 3A में वेटिंग और 2A में आरएसी की स्थिति बनी हुई है। 2 मार्च को 3A में RAC 29 है, जबकि 2A में कुछ सीटें उपलब्ध हैं। हालांकि 3 मार्च को 3A में 98 और 2A में 18 सीटें खाली हैं, जिससे आंशिक राहत मिल रही है। लेकिन 6 से 8 मार्च के बीच फिर से 3A में आरएसी शुरू हो गई है, जो त्योहार के बाद लौटने वाली भीड़ का संकेत है। अमृतसर रूट पर भी सीटों की किल्लत देहरादून-अमृतसर एक्सप्रेस में भी स्थिति गंभीर बनी हुई है। 28 फरवरी को 3A में 27 और स्लीपर में RAC 31 की स्थिति है। 1 और 2 मार्च को भी दोनों श्रेणियों में लंबी वेटिंग बनी हुई है। 3 से 5 मार्च तक 3A में लगातार वेटिंग चल रही है। हालांकि 6 और 7 मार्च को स्लीपर में कुछ सीटें उपलब्ध हैं, लेकिन एसी कोच में दबाव बना हुआ है। इससे साफ है कि पंजाब की ओर जाने वाले यात्रियों की संख्या अधिक है। प्रयागराज (सूबेदारगंज) लिंक एक्सप्रेस लगभग फुल देहरादून से सूबेदारगंज (प्रयागराज) जाने वाली लिंक एक्सप्रेस में भी टिकट मिलना मुश्किल हो गया है। 28 फरवरी को 3A में 65 और 2A में 49 वेटिंग दर्ज की गई है। 1 और 2 मार्च को भी वेटिंग लंबी बनी हुई है। 3 मार्च को 3A में 19 और 2A में 11 वेटिंग है। स्लीपर क्लास में 28 फरवरी को वेटिंग 128 तक पहुंच गई है। 4 मार्च को 2A में कुछ सीटें उपलब्ध हैं, लेकिन 3A में आरएसी चल रहा है। वहीं 12 और 13 मार्च को भी आरएसी की स्थिति बनी हुई है, जिससे वापसी के दौरान भी भीड़ अधिक रहने का अनुमान है। वापसी की तारीखों में फिर से वेटिंग तेजी से बढ़ रही। काठगोदाम और दिल्ली रूट पर भी बढ़ा दबाव देहरादून-काठगोदाम एक्सप्रेस में 28 फरवरी को स्लीपर में 101 और फर्स्ट एसी में 4 वेटिंग है। 3 मार्च को स्लीपर में RAC 11 है, जबकि 6 मार्च को कुछ सीटें उपलब्ध हैं। देहरादून-नई दिल्ली जनशताब्दी एक्सप्रेस में अधिकांश तारीखों पर सीटें उपलब्ध हैं, लेकिन 5 मार्च को चेयर कार में 30 वेटिंग दर्ज की गई है। देहरादून-शताब्दी एक्सप्रेस में 28 फरवरी से 3 मार्च के बीच चेयर कार और एग्जीक्यूटिव क्लास में सीटें उपलब्ध हैं, जिससे यात्रियों को कुछ राहत मिल सकती है। वंदे भारत एक्सप्रेस में भी होली से पहले वेटिंग देहरादून से दिल्ली और आनंद विहार के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस में भी होली से पहले वेटिंग बढ़ गई है। 1 मार्च को चेयर कार में 98 तक वेटिंग दर्ज की गई है। 28 फरवरी को चेयर कार और एग्जीक्यूटिव क्लास दोनों में वेटिंग है। हालांकि 2 और 3 मार्च को कुछ सीटें उपलब्ध हैं, लेकिन 8 मार्च को फिर से वेटिंग शुरू हो गई है। गोरखपुर और गुजरात रूट की ट्रेनों में भी लंबी वेटिंग देहरादून-गोरखपुर राप्ती गंगा एक्सप्रेस में स्लीपर और एसी दोनों कोच में लंबी वेटिंग चल रही है। 26 फरवरी को स्लीपर में “नो रूम” की स्थिति है। मार्च के पहले सप्ताह में भी वेटिंग 70 से अधिक बनी हुई है। इसी तरह बंगाल जाने वाली कुंभ एक्सप्रेस और गुजरात के ओखा जाने वाली उत्तरांचल एक्सप्रेस में भी 2A, 3A और स्लीपर में लंबी वेटिंग दर्ज की गई है। कई तारीखों में इन ट्रेनों में भी नो रूम का स्टेटस दिख रहा है। रेलवे में भीड़ बढ़ने के साथ ही हवाई किराया बढ़ा। फ्लाइट के किराए में भी जबरदस्त बढ़ोतरी रेलवे में भीड़ बढ़ने के साथ ही हवाई किराए में भी जबरदस्त उछाल आया है। जौलीग्रांट एयरपोर्ट से दिल्ली जाने वाली इंडिगो फ्लाइट का सामान्य किराया करीब 3000 रुपए है, लेकिन 28 फरवरी और 1 मार्च को यह बढ़कर 4174 से 5749 रुपए तक पहुंच गया है। मुंबई के लिए सामान्य किराया 7961 रुपए है, जो 28 फरवरी को 9301 और 1 मार्च को 9660 रुपए तक पहुंच गया। अहमदाबाद के लिए 5536 रुपए का किराया 28 फरवरी को 10,501 रुपए दिखा रहा है। बेंगलुरु के लिए सामान्य 8413 रुपए का किराया 9463 रुपए तक पहुंच गया है। जयपुर के लिए 4423 रुपए का किराया बढ़कर 8938 रुपए तक हो गया। बसों में भी सीटों के लिए मारामारी, किराया दोगुना देहरादून से लखनऊ और कानपुर जाने वाली स्लीपर वॉल्वो बसों में 28 फरवरी से सीटों को लेकर मारामारी है। आम दिनों में 1500 रुपए के आसपास रहने वाला किराया होली के आसपास 2500 से 3000 रुपए तक पहुंच गया है। बस ऑपरेटरों का कहना है कि एडवांस बुकिंग पहले ही फुल हो चुकी है और अब स्पॉट बुकिंग पर किराया ज्यादा लिया जा रहा है। 3 मार्च को आंशिक राहत, वापसी में भी भीड़ रेलवे के









