Wednesday, 29 Jul 2026 | 12:34 AM

Trending :

यूक्रेन में जहाज पर हमलें में 13 भारतीय फंसे:भारत ने सुरक्षित वापसी की अपील की, 15 क्रू मेंबर सवार थे मस्क ने X मनी फीचर लॉन्च किया:US में यूजर्स एप में ही खोल सकेंगे बैंक अकाउंट, बिल पेमेंट और मनी ट्रांसफर भी कर सकेंगे मस्क ने X मनी फीचर लॉन्च किया:US में यूजर्स एप में ही खोल सकेंगे बैंक अकाउंट, बिल पेमेंट और मनी ट्रांसफर भी कर सकेंगे India Response Pakistan Cross Border Terrorism Student Protest Statement चीनी व्यापारियों के लिए स्टॉक सीमा 4,000 क्विंटल तय:केंद्र ने अधिकतम 30 दिन स्टॉक रखने का आदेश दिया; 1 अगस्त से 30 नवंबर तक लागू रहेंगे नियम चीनी व्यापारियों के लिए स्टॉक सीमा 4,000 क्विंटल तय:केंद्र ने अधिकतम 30 दिन स्टॉक रखने का आदेश दिया; 1 अगस्त से 30 नवंबर तक लागू रहेंगे नियम
EXCLUSIVE

KKRs Aakash Deep Out of IPL 2026 Due to Injury

KKRs Aakash Deep Out of IPL 2026 Due to Injury

स्पोर्ट्स डेस्क2 घंटे पहले कॉपी लिंक आकाश दीप ने अपना (IPL) डेब्यू 2022 में किया था। उस सीजन में वे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की ओर से खेले थे। कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को IPL 2026 से पहले एक और झटका लगा है। टीम के तेज गेंदबाज आकाश दीप पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। शनिवार को क्रिकेट वेबसाइट क्रिकबज को फ्रेंचाइजी के एक अधिकारी ने इसकी पुष्टि की। 29 साल के बंगाल के इस गेंदबाज को पिछले साल अबू धाबी में हुए मेगा ऑक्शन में 1 करोड़ रुपये के बेस प्राइस पर टीम ने खरीदा था। हालांकि, वह अब तक टीम कैंप से नहीं जुड़े हैं। COE में रिहैब कर रहे आकाश दीप बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) में रिहैब कर रहे हैं। उनकी चोट किस तरह की है, यह साफ नहीं हो सका है, लेकिन मैनेजमेंट और फ्रेंचाइजी के बीच इसको लेकर बातचीत हुई है। आकाश दीप ने IPL के 14 मैचों में 10 विकेट ले चुके हैं। हर्षित राणा भी बाहर हुए KKR के लिए यह चिंता बढ़ाने वाली खबर है, क्योंकि इससे पहले हर्षित राणा और मथीशा पथिराना को लेकर भी टीम को अनिश्चितता का सामना करना पड़ रहा है। पथिराना को अभी श्रीलंका क्रिकेट से क्लियरेंस मिलना बाकी है। टीम ने 18 मार्च से कोलकाता में कैंप शुरू किया है, लेकिन आकाश दीप इसमें शामिल नहीं हो पाए। हर्षित राणा ने IPL के 34 मैच में 40 विकेट ले चुके हैं। KKR को पथिराना के फिट होने की उम्मीद श्रीलंका के तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना भी चोट के कारण फिलहाल उपलब्ध नहीं हैं। हालांकि KKR उन्हें रिप्लेस नहीं करना चाहती क्योंकि फ्रेंचाइजी को उम्मीद है कि वे IPL के दौरान किसी समय टीम से जुड़ सकते हैं। KKR ने मेगा ऑक्शन में पथिराना को 18 करोड़ रुपए में खरीदा था। सोमवार को उनके मैनेजर ने KKR जर्सी में उनकी तस्वीर साझा की, जिससे उनके टूर्नामेंट में खेलने की उम्मीद बढ़ गई है। 16 फरवरी को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में श्रीलंका के तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना के बाएं पैर की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था। KKR ने रहमान की जगह मुजरबानी को चुना 13 मार्च को KKR ने जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी को अपने साथ जोड़ा था। फ्रेंचाइजी ने उन्हें बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान के रिप्लेसमेंट के रूप में साइन किया है। रहमान को BCCI के निर्देश के बाद फ्रेंचाइजी ने रिलीज कर दिया था। —————————————– IPL से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… चिन्नास्वामी में IPL मैच होस्ट करने की परमीशन मिली कर्नाटक सरकार ने एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में IPL 2026 के मैचों के आयोजन को मंजूरी दे दी है। यहां 28 मार्च को मेजबान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच ओपनिंग मैच खेला जाएगा। कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (KSCA) प्रवक्ता विनय मृत्युंजय ने बताया कि एक्सपर्ट कमेटी की सिफारिशों और तैयारियों की समीक्षा के बाद यह परमीशन मिली है। पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Hasaranga, Pathirana NOC Pending | IPL 2026 Players Fail Fitness Test

Hasaranga, Pathirana NOC Pending | IPL 2026 Players Fail Fitness Test

3 घंटे पहले कॉपी लिंक श्रीलंका क्रिकेट (SLC) ने स्पष्ट किया है कि IPL खेलने के लिए खिलाड़ियों को नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) तभी मिलेगा, जब वे फिटनेस टेस्ट पास करेंगे। श्रीलंका के आठ खिलाड़ी इस बार IPL की विभिन्न टीमों का हिस्सा हैं। इनमें दुश्मंथा चमीरा, पथुम निसांका और कामिंदु मेंडिस फिटनेस टेस्ट पास कर चुके हैं, जिसके बाद उन्हें IPL में खेलने की अनुमति मिल गई है। वहीं बोर्ड ने यह भी साफ किया है कि वानिंदु हसरंगा, मथीशा पथिराना, नुवान थुशारा और ईशान मलिंगा की IPL में भागीदारी उनके ‘फिजिकल परफॉर्मेंस टेस्ट’ के नतीजों पर निर्भर करेगी। फिलहाल ये सभी खिलाड़ी चोटों से उबर रहे हैं और रिहैबिलिटेशन की प्रक्रिया में हैं। IPL 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होगी, और कई श्रीलंकाई खिलाड़ी जल्द ही अपनी-अपनी टीमों से जुड़ सकते हैं। इंजरी से जूझ रहे हैं स्टार खिलाड़ी, पथिराना शुरुआती मैच मिस करेंगे बोर्ड के मुताबिक, हसरंगा, मलिंगा और पथिराना ने IPL के लिए NOC मांगी है, लेकिन अभी तक उनका फिटनेस टेस्ट नहीं हुआ है। ये तीनों खिलाड़ी टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान या उससे ठीक पहले चोटिल हो गए थे। चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना का IPL के शुरुआती मैचों से बाहर रहना लगभग तय है। उनके अप्रैल के मध्य तक फिट होने की उम्मीद है। 8 हफ्ते का कड़ा ट्रेनिंग प्रोग्राम, पास करना होगा 2 किलोमीटर का स्प्रिंट श्रीलंका बोर्ड ने सभी नेशनल कॉन्ट्रैक्टेड खिलाड़ियों के लिए 8 हफ्ते का स्पेशल फिजिकल ट्रेनिंग प्रोग्राम शुरू किया है। बोर्ड का कहना है कि यह पहल आने वाले इंटरनेशनल मैचों के लिए खिलाड़ियों के फिटनेस स्तर को सुधारने के लिए की गई है। इस टेस्ट में 2 किलोमीटर की स्प्रिंट (दौड़) सहित कई अन्य कड़े फिजिकल टेस्ट शामिल हैं। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि जो खिलाड़ी इन मानकों को पूरा करेंगे, उन्हें ही IPL और घरेलू टूर्नामेंट खेलने की अनुमति दी जाएगी। चयन समिति और खेल मंत्रालय का सख्त रुख फिटनेस पर इस नए फोकस के पीछे पूर्व क्रिकेटर प्रमोद विक्रमसिंघे की अगुवाई वाली नई चयन समिति और श्रीलंकाई सरकार का खेल मंत्रालय है। चूंकि श्रीलंका को मई के अंत तक कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेलना है, इसलिए बोर्ड ने इस समय को ट्रेनिंग ब्लॉक के रूप में इस्तेमाल करने का फैसला किया है। इसका मुख्य उद्देश्य खिलाड़ियों के फिटनेस स्टैंडर्ड को बढ़ाना है ताकि वे भविष्य के दौरों के लिए पूरी तरह तैयार रहें। ——————————– स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… टीम इंडिया जून में आयरलैंड दौरे पर जाएगी:दो मैचों की टी-20 सीरीज खेलेगी, 8 साल में चौथा दौरा होगा भारत की फूल स्ट्रेंथ टीम जून 2026 में आयरलैंड दौरे पर जाएगी, जहां दोनों टीमों के बीच दो मैचों की टी-20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जाएगी। BCCI ने इस दौरे का शेड्यूल शनिवार को घोषित कर दिया गया है। पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

IPL में पहली बार सभी 10 टीमों के कप्तान भारतीय:कमिंस बाहर तो ईशान ने कमान संभाली; 6 कैप्टन पहली ट्रॉफी जीतने की दौड़ में

IPL में पहली बार सभी 10 टीमों के कप्तान भारतीय:कमिंस बाहर तो ईशान ने कमान संभाली; 6 कैप्टन पहली ट्रॉफी जीतने की दौड़ में

IPL के 19 साल के इतिहास में पहली बार ऐसा होगा जब सभी 10 टीमों के कप्तान भारतीय होंगे। सनराइजर्स हैदराबाद के नियमित कप्तान पैट कमिंस के शुरुआती मैचों से बाहर होने के बाद फ्रेंचाइजी ने उनकी जगह ईशान किशन को कप्तानी सौंपी है। इसके साथ ही टूर्नामेंट के शुरुआती मुकाबलों में सभी टीमों की कमान भारतीय खिलाड़ियों के हाथ में होगी। पिछले सीजन में भी हैदराबाद के पैट कमिंस को छोड़कर बाकी सभी टीमों के कप्तान भारतीय ही थे। ईशान किशन पहले बार किसी IPL की कप्तानी करेंगे ईशान किशन पहली बार IPL में कप्तानी करते नजर आएंगे। मौजूदा 10 कप्तानों में 6 ऐसे हैं, जो अपनी पहली ट्रॉफी की तलाश में हैं। इनमें ऋतुराज गायकवाड़, रियान पराग, शुभमन गिल, अजिंक्य रहाणे, ईशान किशन और ऋषभ पंत शामिल हैं। वहीं, बाकी 4 कप्तान पहले ही खिताब जीत चुके हैं। श्रेयस अय्यर ने 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स को चैंपियन बनाया था, रजत पाटीदार ने 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को खिताब दिलाया, जबकि हार्दिक पांड्या ने 2022 में गुजरात टाइटंस को ट्रॉफी जिताई थी। श्रेयस अय्यर इकौलते कप्तान जो तीन फ्रेंचाइजियों को फाइनल तक पहुंचाया श्रेयस अय्यर IPL इतिहास के इकलौते कप्तान हैं, जिन्होंने तीन अलग-अलग फ्रेंचाइजियों को फाइनल तक पहुंचाया है। उन्होंने 2020 में दिल्ली कैपिटल्स को फाइनल तक पहुंचाया, जहां टीम को मुंबई इंडियंस से हार मिली थी। इसके बाद 2024 में उन्होंने KKR को चैंपियन बनाया और 2025 में पंजाब किंग्स को फाइनल तक पहुंचाया, जहां टीम RCB से हार गई। धोनी और रोहित सबसे सफल कप्तान IPL इतिहास में सबसे सफल कप्तानों की बात करें तो महेंद्र सिंह धोनी (CSK) और रोहित शर्मा (MI) शीर्ष पर हैं। दोनों ने अपनी-अपनी टीमों को 5-5 बार चैंपियन बनाया है। धोनी के नाम सबसे ज्यादा मैच (229) और जीत (134) दर्ज हैं, जबकि रोहित ने मुंबई इंडियंस को पांच खिताब दिलाए हैं। —————————————– स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… नाथन एलिस हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण IPL 2026 से बाहर: CSK ने रिप्लेसमेंट जारी नहीं किया, फ्रेंचाइजी ने 2 करोड़ रुपए में खरीदा था 5 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज नाथन एलिस हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण IPL 2026 से बाहर हो गए हैं। फ्रेंचाइजी के एक अधिकारी ने बताया कि 31 साल के एलिस IPL से बाहर हो चुके हैं, हालांकि उनके रिप्लेसमेंट को लेकर अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है। पूरी खबर

SRHs Jake Edwards Out of IPL 2026 Due to Foot Injury

SRHs Jake Edwards Out of IPL 2026 Due to Foot Injury

33 मिनट पहले कॉपी लिंक जैक एडवर्ड्स 2025 के ऑक्शन में खरीदे गए इकलौते अनकैप्ड (जिन्होंने इंटरनेशनल मैच न खेला हो) विदेशी खिलाड़ी थे। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 की शुरुआत से पहले सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को एक और बड़ा झटका लगा है। ऑस्ट्रेलिया के उभरते हुए सीम-बॉलिंग ऑलराउंडर जैक एडवर्ड्स पैर की चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। 25 साल के एडवर्ड्स को हैदराबाद ने पिछले ऑक्शन में 3 करोड़ रुपए में खरीदा था। इस सीजन में एडवर्ड्स अपना IPL डेब्यू करने वाले थे, लेकिन अब उन्हें इसके लिए अगले साल तक इंतजार करना होगा। वे 2025 के ऑक्शन में खरीदे गए इकलौते अनकैप्ड (जिन्होंने इंटरनेशनल मैच न खेला हो) विदेशी खिलाड़ी थे। हालांकि, ऑक्शन के बाद उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए अपना इंटरनेशनल डेब्यू कर लिया था। BBL में शानदार प्रदर्शन के बाद मिली थी जगह जैक एडवर्ड्स ने बिग बैश लीग (BBL) 2025-26 के सीजन में सिडनी सिक्सर्स के लिए जबरदस्त खेल दिखाया था। उन्होंने 13 मैचों में 19 विकेट झटके और 133 रन बनाए थे। इसी प्रदर्शन के दम पर उन्हें IPL ऑक्शन में मोटी रकम मिली थी। BBL फाइनल के चार दिन बाद ही उन्होंने पर्थ में पाकिस्तान के खिलाफ अपना टी-20 इंटरनेशनल डेब्यू किया था। हालांकि, वह मैच उनके लिए खास नहीं रहा और उन्होंने 2 ओवर में 25 रन दिए और बल्ले से सिर्फ 5 रन बना सके थे। कमिंस की गैरमौजूदगी में ईशान किशन संभालेंगे कमान एडवर्ड्स का बाहर होना हैदराबाद के लिए दोहरी मुसीबत जैसा है। टीम के नियमित कप्तान पैट कमिंस भी शुरुआती मैचों में उपलब्ध नहीं रहेंगे। कमिंस अपनी कमर की चोट से उबर रहे हैं। उनकी अनुपस्थिति में टीम मैनेजमेंट ने भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को कप्तानी सौंपी है। ईशान किशन इस सीजन में हैदराबाद की कमान संभालते नजर आएंगे। 28 मार्च को RCB से होगा पहला मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद अपने अभियान की शुरुआत 28 मार्च को करेगी। सीजन के पहले ही मैच में उनका सामना डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से होगा। यह मैच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। टीम अब जैक एडवर्ड्स के रिप्लेसमेंट की तलाश कर रही है, जिसकी घोषणा जल्द की जा सकती है। चोटिल ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाजों की लिस्ट लंबी हुई जैक एडवर्ड्स की चोट ने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड (CA) की भी चिंता बढ़ा दी है। IPL 2026 से पहले ऑस्ट्रेलिया के कई मुख्य तेज गेंदबाज इंजरी से जूझ रहे हैं। एडवर्ड्स से पहले पैट कमिंस, जोश हेजलवुड, मिचेल स्टार्क और नाथन एलिस भी चोट के कारण IPL के इस सीजन से या तो पूरी तरह बाहर हो चुके हैं या शुरुआती मैचों के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। पैट कमिंस भी इसी लिस्ट का हिस्सा हैं। —————————————– स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… नाथन एलिस हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण IPL 2026 से बाहर:CSK ने रिप्लेसमेंट जारी नहीं किया, फ्रेंचाइजी ने 2 करोड़ रुपए में खरीदा था 5 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज नाथन एलिस हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण IPL 2026 से बाहर हो गए हैं। फ्रेंचाइजी के एक अधिकारी ने बताया कि 31 साल के एलिस IPL से बाहर हो चुके हैं, हालांकि उनके रिप्लेसमेंट को लेकर अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है। पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

CSK Nath Ellis IPL 2026 Out Injury; No Replacement Yet

CSK Nath Ellis IPL 2026 Out Injury; No Replacement Yet

स्पोर्ट्स डेस्क50 मिनट पहले कॉपी लिंक 5 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज नाथन एलिस हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण IPL 2026 से बाहर हो गए हैं। फ्रेंचाइजी के एक अधिकारी ने बताया कि 31 साल के एलिस IPL से बाहर हो चुके हैं, हालांकि उनके रिप्लेसमेंट को लेकर अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है। इधर, राजस्थान रॉयल्स के सैम करन भी ग्रोइन इंजरी के कारण पूरे सीजन से बाहर हो सकते हैं। 27 साल के करन इस सीजन में पहली बार राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलने वाले थे। लेकिन, इंजरी के कारण उनका खेलना मुश्किल लग रहा है। RR ने करन के रिप्लेसमेंट का ऐलान नहीं किया है। ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली CSK और रियान पराग की कप्तानी वाली राजस्थान की टीमें अपने-अपने अभियान की शुरुआत 30 मार्च को गुवाहाटी में एक-दूसरे के खिलाफ करेंगी। IPL 2026 की शुरुआत 28 मार्च को RCB और SRH मैच के साथ होगी। एलिस को चेन्नई ने 2 करोड़ रुपए में खरीदा एलिस को CSK ने 2025 के मेगा ऑक्शन में 2 करोड़ रुपए में खरीदा था। इससे पहले वे चार सीजन तक पंजाब किंग्स के लिए खेल चुके हैं। उन्होंने IPL में अब तक 17 मैचों में 19 विकेट लिए हैं। सैम करन को RR ने CSK से ट्रेड किया सैम करन को राजस्थान रॉयल्स ने पिछले साल नवंबर में चेन्नई सुपर किंग्स से ट्रेड के जरिए अपने साथ जोड़ा था। इस ट्रेड में करन के साथ भारत के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा भी RR में शामिल हुए थे। इसके बदले राजस्थान ने विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन को CSK को भेजा था। लॉकी फर्ग्यूसन लीग के शुरुआती मैच मिस करेंगे न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन भारतीय लीग के शुरुआती मुकाबले मिस करेंगे। वे हाल ही में पिता बने हैं और परिवार के साथ समय बिताने को प्राथमिकता दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे घर पर रहकर पत्नी की मदद करना चाहते हैं और अपने बेटे के साथ ज्यादा समय बिताना चाहते हैं। फर्ग्यूसन ने ऑकलैंड में साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे T20 मैच से पहले कहा कि वह कुछ हफ्तों का ब्रेक लेंगे। फिर IPL के दूसरे फेज में पंजाब किंग्स से जुड़ सकते हैं। उनकी गैरमौजूदगी में पंजाब किंग्स ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज बेन ड्वारशुइस को मौका दे सकती है। टीम के पास अर्शदीप सिंह, मार्को यानसन, जेवियर बार्टलेट, यश ठाकुर, विशाख विजयकुमार और मार्कस स्टोइनिस जैसे विकल्प भी मौजूद हैं। —————————————————- IPL से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… आयरलैंड के जॉन मूनी DC के फील्डिंग कोच बने, 3 वनडे वर्ल्ड कप खेल चुके IPL टीम दिल्ली कैपिटल्स ने आयरलैंड के पूर्व ऑलराउंडर जॉन मूनी को टीम का नया फील्डिंग कोच बनाया है। रिपोर्ट के मुताबिक, मूनी जल्द ही भारत आकर टीम के साथ जुड़ेंगे और आगामी सीजन की तैयारियों में हिस्सा लेंगे। मूनी ने एंटोन रूक्स और ज्ञानेश्वर राव की जगह ली है। पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

RR के नए कप्तान बोले-संजू सैमसन का कोई रिप्लेसमेंट नहीं:IPL किसी एक खिलाड़ी के दम पर नहीं जीता जा सकता; वैभव करेंगे ओपनिंग

RR के नए कप्तान बोले-संजू सैमसन का कोई रिप्लेसमेंट नहीं:IPL किसी एक खिलाड़ी के दम पर नहीं जीता जा सकता; वैभव करेंगे ओपनिंग

राजस्थान रॉयल्स के नए कप्तान रियान पराग ने कहा- इंडियन प्रीमियर लीग जैसा बड़ा टूर्नामेंट किसी एक या 2 खिलाड़ियों के दम पर नहीं जीता जा सकता। टीम को जीत दिलाने के लिए हर खिलाड़ी का योगदान जरूरी है। पराग ने कहा- टीम में कुछ खिलाड़ियों को 700 रन तक बनाने होंगे, जबकि कुछ को 400-400 रन का योगदान देना पड़ेगा। वहीं, निचले क्रम के बल्लेबाजों को भी अच्छी औसत के साथ बल्लेबाजी करनी होगी और गेंदबाजों को विकेट लेने होंगे। टीम का एक गेंदबाज पर्पल कैप की रेस में बना रहे, तभी टीम बेहतर स्थिति में पहुंच सकती है। पराग ने कहा- जैसे रोहित शर्मा और विराट कोहली का रिप्लेसमेंट नहीं है, वैसे ही संजू सैमसन का भी कोई विकल्प नहीं हो सकता। सैमसन ने काफी मेहनत की है, उसी के दम पर आज इस मुकाम तक पहुंचे हैं। जयपुर में मीडिया से बातचीत में क्रिकेटर रियान पराग ने ये बातें कहीं। पुराने खिलाड़ियों को करता हूं मिस पराग ने कहा- पिछले सीजन में टीम आखिरी ओवर में तीन से चार मैच हार गई थी। इस बार टीम बेहतर प्लानिंग के साथ मैदान में उतरेगी ताकि ऐसी स्थिति दोबारा न बने। पराग ने आगे कहा- वह राजस्थान रॉयल्स के कई पूर्व खिलाड़ियों को मिस करते हैं। उन्होंने स्टीव स्मिथ, बेन स्टॉक, युजवेंद्र चहल, संजू सैमसन और जॉस बटलर का जिक्र करते हुए कहा- इन सभी खिलाड़ियों से काफी कुछ सीखा है। जब उनका खराब दौर चल रहा था तब संजू सैमसन और जॉस बटलर ने उन्हें काफी सपोर्ट किया था, जिसे वह कभी नहीं भूल सकते। जयपुर और गुवाहाटी दोनों खास पराग ने कहा- जयपुर और गुवाहाटी दोनों ही जगह राजस्थान रॉयल्स को अच्छा समर्थन मिलता है। हालांकि वह असम के रहने वाले हैं, इसलिए गुवाहाटी के लोग उन्हें ज्यादा जानते हैं और वहां उन्हें अधिक समर्थन मिलता है। दोनों मैदानों का माहौल अलग-अलग है, लेकिन बतौर खिलाड़ी उनके लिए दोनों ही मैदान बराबर हैं। जायसवाल के साथ वैभव करेंगे ओपनिंग पराग ने बताया- इस सीजन में यशस्वी जायसवाल के साथ युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी ओपनिंग करते नजर आ सकते हैं। उन्होंने कहा कि पिछले एक साल में वैभव ने जिस तरह का प्रदर्शन किया है, वह काबिल-ए-तारीफ है और उन्हें लगता है कि भारत को इतनी कम उम्र में एक बेहतरीन ओपनर मिलने जा रहा है। युवा खिलाड़ियों पर दबाव न डालें पराग ने कहा कि वह वैभव को यही सलाह देंगे कि मीडिया से दूरी बनाए रखें और सिर्फ क्रिकेट को एंजॉय करें। उन्होंने मीडिया से भी अपील की कि युवा खिलाड़ियों पर ज्यादा दबाव न बनाया जाए। उन्होंने कहा कि वैभव अभी 15-16 साल के युवा खिलाड़ी हैं और उन्हें सिर्फ अपने खेल पर ध्यान देना चाहिए। टीम मैनेजमेंट की उठापटक से खुद को रखा दूर टीम मैनेजमेंट और नीलामी को लेकर चल रही चर्चाओं पर पराग ने कहा- वह इन बातों से खुद को अलग रख चुके हैं। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ समय में उन्होंने काफी आलोचना और ताने सुने हैं, इसलिए अब वह इन चीजों पर ध्यान नहीं देते। जडेजा का अनुभव टीम के लिए अहम पराग ने टीम संयोजन को संतुलित बताते हुए कहा कि सीनियर खिलाड़ियों की भूमिका काफी महत्वपूर्ण होगी। उन्होंने रवींद्र जडेजा की तारीफ करते हुए कहा कि वह टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में से एक हैं और मुश्किल परिस्थितियों में उनका अनुभव टीम के लिए बेहद अहम साबित होगा। कप्तानी के फैसले पर संगकारा का समर्थन इस दौरान टीम के कोच कुमार संगाकारा ने भी रियान पराग को कप्तान बनाए जाने के फैसले का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि पहले संजू सैमसन टीम के मजबूत स्तंभ रहे हैं, लेकिन अब वह टीम का हिस्सा नहीं हैं। संगकारा ने बताया- कप्तान के चयन को लेकर फ्रेंचाइज़ी प्रबंधन के साथ लंबी चर्चा हुई और कई संभावित खिलाड़ियों की शॉर्टलिस्ट तैयार की गई। इंटरव्यू प्रक्रिया के बाद सर्वसम्मति से रियान पराग को कप्तान बनाने का फैसला किया गया। उन्होंने विश्वास जताया कि पराग में नेतृत्व की क्षमता है और वह दबाव में भी सही फैसले लेने में सक्षम हैं। — राजस्थान रॉयल्स से जुड़ी ये 2 खबर भी पढ़िए… 1. राजस्थान रॉयल्स ने लॉन्च की नीली जर्सी:मैदान में पिंक जर्सी में ही उतरेगी टीम; जडेजा बोले- मैं ’अल्ट्रा यंग’ खिलाड़ियों के साथ खेल रहा राजस्थान रॉयल्स ने सोमवार को नीले रंग की जर्सी लॉन्च की। आईपीएल 28 मार्च से शुरू हो रहा है। जयपुर में सोमवार को टीम की नई जर्सी रविंद्र जडेजा, वैभव सूर्यवंशी और यशराज पूंजा ने लॉन्च की। हालांकि राजस्थान रॉयल्स मैदान पर पिंक जर्सी में ही खेलने उतरेगी। (पढ़ें पूरी खबर) 2. IPL के पहले फेज में जयपुर में कोई मैच नहीं:राजस्थान रॉयल्स 3 मुकाबले गुवाहाटी में खेलेगी; रोहित-धोनी और कोहली को नहीं देख पाएंगे फैंस भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के पहले फेज का शेड्यूल जारी कर दिया है। इस शेड्यूल में 20 मुकाबलों की जानकारी साझा की गई है। पहले फेज में राजस्थान रॉयल्स की टीम के 3 मैच घोषित किए गए हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

ईशान किशन SRH के शुरुआती मैचों में कप्तानी करेंगे:अभिषेक उपकप्तान होंगे; टीम मैनेजमेंट ने कहा– चोटिल कमिंस के फिट होने तक जिम्मेदारी

ईशान किशन SRH के शुरुआती मैचों में कप्तानी करेंगे:अभिषेक उपकप्तान होंगे; टीम मैनेजमेंट ने कहा– चोटिल कमिंस के फिट होने तक जिम्मेदारी

सनराइजर्स हैदराबाद ने ईशान किशन को IPL 2026 के शुरुआती मुकाबलों के लिए कप्तान बनाया है। वे टीम के रेग्युलर कप्तान पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में टीम की कमान संभालेंगे। टीम को 28 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के घर में IPL सीजन का पहला मैच खेलना है। सनराइजर्स की फ्रेंचाइजी ने बुधवार को सोशल प्लेटफार्म X पोस्ट के लिए फैंस को यह जानकारी दी। फ्रेंचाइजी ने लिखा- ‘पैट कमिंस चोट से उबरने के दौरान कुछ मैच मिस करेंगे। उनके पूरी तरह फिट होने तक ईशान किशन टीम के कप्तान और अभिषेक शर्मा उप-कप्तान होंगे।’ SRH की पोस्ट देखिए… पैट कमिंस चोट के कारण शुरुआती मैच नहीं खेलेंगे हैदराबाद के नियमित कप्तान पैट कमिंस बैक इंजरी से उबर रहे हैं। वे चोट के कारण शुरुआती मैचों में उपलब्ध नहीं रहेंगे। कमिंस को यह चोट 2025-26 एशेज सीरीज से पहले लगी थी। शुरुआत में माना जा रहा था कि वे पूरी सीरीज मिस करेंगे,लेकिन उन्होंने एक टेस्ट खेला और फिर दोबारा टीम से बाहर हो गए। ईशान की कप्तानी में झारखंड सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जीता था ईशान किशन ने अपनी कप्तानी में झारखंड को पहली बार सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का खिताब दिलाया है। कप्तानी के साथ-साथ ईशान बल्ले से भी बेहतर प्रदर्शन किया। उन्होंने उस टूर्नामेंट में 197.33 की स्ट्राइक रेट से सबसे ज्यादा 517 रन बनाए थे। इसी अनुभव के दम पर वे कप्तानी की रेस में अभिषेक शर्मा से आगे हैं। हालांकि, पिछले IPL सीजन में ईशान का प्रदर्शन उतार-चढ़ाव भरा रहा था। उन्होंने टीम के लिए पहले मैच में शतक लगाया था और सीजन के आखिर में नाबाद 94 रन की पारी भी खेली थी,लेकिन बीच में वे लगातार रन नहीं बना पाए थे। वर्ल्ड कप और न्यूजीलैंड सीरीज में मचाया धमाल पिछले IPL सीजन में ईशान थोड़े इनकंसिस्टेंट थे, लेकिन पिछले एक महीने में उन्होंने अपनी फॉर्म से सभी आलोचकों को जवाब दिया है। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार खेल के बाद उनकी टीम इंडिया के टी-20 स्क्वॉड में वापसी हुई। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज और 2026 टी-20 वर्ल्ड कप में कुल 532 रन बनाए। वर्ल्ड कप जीतने में भी ईशान ने अहम भूमिका निभाई,जहां उनका स्ट्राइक रेट 207 का रहा। गेंदबाजी यूनिट को संभालना होगी बड़ी चुनौती पैट कमिंस के बिना हैदराबाद की बॉलिंग यूनिट थोड़ी कमजोर नजर आ रही है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि ईशान के लिए सबसे बड़ी चुनौती गेंदबाजों का सही इस्तेमाल करना होगी। हालांकि टीम के पास कुछ अच्छे विकल्प हैं, लेकिन कमिंस जैसा लीडर मैदान पर न होना टीम के लिए एक कमी साबित हो सकता है। ————————————— SRH से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… गावस्कर बोले- पाकिस्तानी खिलाड़ी खरीदना भारतीयों की जान से खिलवाड़; सनराइजर्स ने ब्रिटिश लीग में अबरार को खरीदा इंग्लैंड की लीग द हंड्रेड में सनराइजर्स लीड्स के पाकिस्तानी स्पिनर अबरार अहमद को खरीदने पर विवाद खड़ा हो गया है। पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। गावस्कर ने कहा कि भारतीय मालिकों का पाकिस्तानी खिलाड़ियों को खरीदना भारतीयों की जान से खिलवाड़ जैसा है। ऐसे फैसलों से बचना चाहिए। इन पैसों से भारत के खिलाफ लड़ने के लिए हथियार खरीदे जाते हैं। पढ़ें पूरी खबर

सबसे बड़ा IPL, इस बार 84 मुकाबले:बेंगलुरु में 28 मार्च को डिफेंडिंग चैम्पियन RCB और सनराइजर्स हैदराबाद के मैच से शुरुआत

सबसे बड़ा IPL, इस बार 84 मुकाबले:बेंगलुरु में 28 मार्च को डिफेंडिंग चैम्पियन RCB और सनराइजर्स हैदराबाद के मैच से शुरुआत

ठीक 10 दिन बाद, यानी 28 मार्च की शाम जब बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में टॉस के लिए सिक्का उछलेगा, तो भारत में सिर्फ एक टूर्नामेंट नहीं, बल्कि एक ‘त्योहार’ की शुरुआत होगी। IPL का 19वां सीजन अपने अब तक के सबसे भव्य और लंबे अवतार में हमारे सामने आ रहा है। यह सीजन पिछले 18 सालों के इतिहास से अलग है। इस बार 10 टीमों के बीच कुल 84 मुकाबले खेले जाएंगे, जो इसे अब तक का सबसे बड़ा सीजन बनाएंगे। पहले अधिकतम 74 मैच होते थे। 10 टीमों के बीच देशभर के 13 अलग-अलग वेन्यू पर 64 दिन चौके-छक्के का रोमांच नजर आएगा। नए सीजन के लिए सभी 10 टीमों ने तैयारियां तेज कर दी हैं और प्री-सीजन ट्रेनिंग कैंप के जरिए खिलाड़ी मैच मोड में आने की कोशिश कर रहे हैं। वर्ल्ड कप खत्म होने के ठीक 20 दिन बाद आईपीएल शुरू हो रहा है। ऐसे में बीसीसीआई और आईपीएल फ्रेंचाइजी मिलकर कई प्रमुख खिलाड़ियों के वर्कलोड पर नजर भी रख रही हैं। लखनऊ के पेसर्स ने अफ्रीका में ट्रेनिंग की; अबु धाबी में था पंजाब का कैंप चेन्नई के कप्तान ऋतुराज, धाेनी समेत कई खिलाड़ी 1 मार्च से नवेलूर स्थित हाई परफॉर्मेंस सेंटर में अभ्यास शुरू कर चुके हैं। वहीं, आरसीबी ने 10 फरवरी से कैंप शुरू किया, जिसमें जितेश, वेंकटेश और सुयश शर्मा जैसे खिलाड़ी शामिल रहे। गुजरात के 16 फरवरी से नाथद्वारा में आयोजित कैंप में कप्तान शुभमन और साई सुदर्शन शामिल थे। टीम जनवरी में भी कैंप कर चुकी है। पंजाब किंग्स ने 8-14 फरवरी तक अबु धाबी में कैंप किया। टीम का दूसरा कैंप भी शुरू हो चुका है। लखनऊ ने अपने तेज गेंदबाजों को डरबन भेजा था। अब मुख्य कैंप लखनऊ में शुरू हो चुका है। सनराइजर्स हैदराबाद, मुंबई, राजस्थान, केकेआर, दिल्ली का भी कैंप शुरू हो चुका है। ‘बिग-3’ का मिशन: अंतिम बार एक साथ खेलते नजर आ सकते हैं धोनी, रोहित, कोहली आईपीएल के 19 साल के सफर में तीन चेहरे ऐसे हैं, जिन्होंने इस लीग को ‘कल्ट’ बनाया। ये हैं एमएस धोनी, रोहित शर्मा और विराट कोहली। यह आखिरी सीजन हो सकता है, जब तीनों एक साथ खेलते नजर आएं। धोनी का ‘इम्पैक्ट’ रोल चेन्नई के ‘थाला’ ने एमए चिदंबरम स्टेडियम में कुछ हफ्ते पहले अभ्यास शुरू कर दिया है। चर्चा है कि 44 साल की उम्र में यह धोनी का विदाई सीजन हो सकता है। लेकिन, उनकी फिटनेस और लंबे छक्कों को देखकर लगता है कि वे अब भी किसी युवा खिलाड़ी को मात दे सकते हैं। फ्रेंचाइजी के सूत्रों के अनुसार, इस बार वे शायद ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ के तौर पर ज्यादा नजर आएं। रोहित की दमदार प्रैक्टिस मुंबई इंडियंस के रोहित शर्मा कैंप से जुड़ गए हैं और प्रैक्टिस के दौरान नेट्स पर उनका आक्रामक अंदाज नजर आ रहा है। उन्होंने खास पुल शॉट और बड़े शॉट की प्रैक्टिस की। सूत्रों के अनुसार, उन्होंने लीग से पहले 11 किलो वजन कम किया है। एक्सपर्ट्स में इस बात पर बहस है कि क्या उन्हें ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ के बजाय फुल-टाइम बैटर के तौर पर खेलना चाहिए। कोहली पर विजेता का दबाव RCB ने 2025 में अपना पहला खिताब जीतकर ‘किस्मत’ बदल ली है। अब वे अंडरडॉग नहीं है बल्कि हर टीम उन्हें हराना चाहती है। इसके अलावा विराट कोहली के सामने पहली बार खिताब को बचाने की चुनौती है। भारत आने से पहले ही नए सीजन के लिए उन्होंने ट्रेनिंग शुरू कर दी थी। कोहली भारत आ चुके हैं और जल्द ही वे कैंप से जुड़ सकते हैं। 3 टीमों के डबल वेन्यू: रॉयल्स गुवाहाटी, किंग्स धर्मशाला और चैलेंजर्स रायपुर में भी खेलेंगे इस बार आईपीएल 10 शहरों तक सीमित नहीं है। बोर्ड ने इस बार 13 शहरों को मेजबानी सौंपी है। नॉर्थ-ईस्ट में क्रिकेट का क्रेज भुनाने के लिए राजस्थान अपने कुछ मैच जयपुर के अलावा गुवाहाटी में खेलेगी। असम के रियान पराग की कप्तानी ने इस बार वहां के प्रशंसकों में नया जोश भर दिया है। वहीं, पंजाब किंग्स के मुकाबले न्यू चंडीगढ़ के अलावा धर्मशाला में भी होंगे। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर को ‘सेकेंड होम’ के रूप में चुना है। केकेआर के हर्षित हो सकते हैं बाहर; आरसीबी-हैदराबाद को भी झटका केकेआर के तेज गेंदबाज हर्षित राणा घुटने की सर्जरी के कारण पूरे या ज्यादातर सीजन से बाहर हो सकते हैं। हर्षित को यह चोट टी20 वर्ल्ड कप से पहले द. अफ्रीका के खिलाफ एक वॉर्म-अप मैच के दौरान लगी थी। इसके बाद फरवरी में उनकी सर्जरी हुई और वे रिहैब से गुजर रहे हैं। इसके अलावा, आरसीबी के जोश हेजलवुड और हैदराबाद के पैट कमिंस के भी शुरुआती मैचों में नहीं खेलने की संभावना है। ऑस्ट्रेलिया के दोनों पेसर चोट से उबर रहे हैं। कमिंस की गैरमौजूदगी में इशान किशन को कप्तानी मिल सकती है। चार साल पुराने फॉर्मेट की वापसी, फिर से डबल राउंड रॉबिन मुकाबले पिछले कुछ सालों में टीमें ग्रुप में बंटी हुई थीं, लेकिन इस बार टूर्नामेंट अपने ‘ओरिजिनल’ और सबसे निष्पक्ष फॉर्मेट यानी डबल राउंड रॉबिन की ओर लौट रहा है। इसका मतलब है कि हर टीम दूसरी टीम से दो बार (होम और अवे) भिड़ेगी। आईपीएल में चार साल बाद इस फॉर्मेट की वापसी हो रही है। यह इसलिए खास है क्योंकि पॉइंट टेबल में किसी भी टीम को ‘आसान ग्रुप’ का फायदा नहीं मिलेगा। प्ले-ऑफ में पहुंचने के लिए टीम को हर विरोधी के खिलाफ अपनी ताकत साबित करनी होगी। इस बार एआई ब्रॉडकास्टिंग: स्मार्ट पिच टेक्निक पर काम कर रहा बोर्ड ब्रॉडकास्टिंग में एआई का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल होगा। फैंस ‘हाइपर-पर्सनलाइज्ड’ कैमरा एंगल चुन सकेंगे। वे चाहें तो पूरे मैच के दौरान सिर्फ पसंदीदा खिलाड़ी पर फोकस कर सकते हैं। स्मार्ट बॉल्स व पिच का इस्तेमाल हो सकता है। कूकाबुरा ने स्मार्ट बॉल का परीक्षण पहले ही किया था, जिसमें इलेक्ट्रॉनिक चिप होती है। चर्चा है कि बीसीसीआई स्मार्ट पिच टेक्निक पर काम कर रहा है। इसमें पिच की सतह के नीचे सेंसर होते हैं जो नमी और बाउंस का डेटा ब्रॉडकास्टर को भेजते हैं। एमिरेट्स बोर्ड ने कुछ समय पहले इसका ट्रायल किया था।

Josh Hazlewood Out of IPL 2026 Opener Due to Injury

Josh Hazlewood Out of IPL 2026 Opener Due to Injury

नई दिल्ली43 मिनट पहले कॉपी लिंक IPL 2026 शुरू होने से पहले डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को बड़ा झटका लगा है। टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड शुरुआती 2 मैचों में नहीं खेल पाएंगे। वे चोट से उबर रहे हैं और अभी पूरी तरह फिट नहीं हैं। हेजलवुड हैमस्ट्रिंग और एचिलीस की समस्या से जूझ रहे हैं। इसी कारण वे एशेज सीरीज में भी नहीं खेल सके थे। हेजलवुड ने पिछले सीजन में 22 विकेट लेकर RCB को खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। हेजलवुड के अलावा, सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस भी शुरुआती मुकाबलों में उपलब्ध नहीं रहेंगे। वे पीठ की चोट से उबर रहे हैं और लंबे समय से रिहैब में हैं। बेंगलुरु और हैदराबाद के बीच 28 मार्च को IPL का ओपनिंग मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। 11 मार्च को BCCI ने लीग के शुरुआती 20 मैचों का शेड्यूल जारी दिया है। हैदराबाद को अस्थायी कप्तान चुनना पड़ सकता है कमिंस की गैरमौजूदगी में हैदराबाद को अस्थायी कप्तान चुनना पड़ सकता है। इसमें ईशान किशन की दावेदारी सबसे मजबूत है। किशन ने अपनी कप्तानी में झारखंड को पहली बार सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जिताई है। हेजलवुड-कमिंस चोट के कारण टी-20 वर्ल्डकप से बाहर रहे दोनों खिलाड़ी T20 वर्ल्ड कप में भी हिस्सा नहीं ले पाए थे। ऑस्ट्रेलिया टीम मैनेजमेंट उनकी फिटनेस को लेकर सतर्क है और उन्हें पूरी तरह फिट होने का समय दिया जा रहा है। हेजलवुड हैमस्ट्रिंग की समस्या से जूझ रहे हैं। जबकि पैट कमिंस को बैक इंजरी है। ऑस्ट्रेलियन प्लेयर्स का फोकस इंटरनेशनल क्रिकेट है ऑस्ट्रेलिया के चयनकर्ताओं ने भी साफ किया है कि खिलाड़ियों के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट प्राथमिकता है। आने वाले समय में टीम को साउथ अफ्रीका, भारत और इंग्लैंड के खिलाफ अहम सीरीज खेलनी हैं, साथ ही 2027 वनडे वर्ल्ड कप भी शामिल है। ———————————————— IPL से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… 22 मार्च को चेपॉक स्टेडियम में CSK का मेगा रीयूनियन होगा IPL 2026 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) 22 मार्च को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में एक खास रीयूनियन कार्यक्रम करने जा रही है। इस इवेंट में टीम के कई पूर्व खिलाड़ी शामिल होंगे, जिनमें कुछ ऐसे नाम भी हैं जो इस समय दूसरी फ्रेंचाइजी से जुड़े हुए हैं। पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

IPL से पहले CSK का मेगा रीयूनियन होगा:22 मार्च को चेपॉक स्टेडियम में इवेंट, रैना-हेडन समेत कई दिग्गज जुटेंगे

IPL से पहले CSK का मेगा रीयूनियन होगा:22 मार्च को चेपॉक स्टेडियम में इवेंट, रैना-हेडन समेत कई दिग्गज जुटेंगे

IPL 2026 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) 22 मार्च को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में एक खास रीयूनियन कार्यक्रम करने जा रही है। इस इवेंट में टीम के कई पूर्व खिलाड़ी शामिल होंगे, जिनमें कुछ ऐसे नाम भी हैं जो इस समय दूसरी फ्रेंचाइजी से जुड़े हुए हैं। मुरलीधरन, हेडन और रैना शामिल होंगे इस रीयूनियन में मुथैया मुरलीधरन, मैथ्यू हेडन और ड्वेन ब्रावो जैसे दिग्गजों के आने की पुष्टि हो चुकी है। वहीं सुरेश रैना भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। करीब 19-20 पूर्व खिलाड़ी, मौजूदा टीम और सपोर्ट स्टाफ के साथ इस कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे। इवेंट को लेकर शुरुआत में चर्चा थी कि कोई बड़ा ऐलान हो सकता है, लेकिन फ्रेंचाइजी ने साफ किया है कि यह सिर्फ सीजन से पहले का फैन एंगेजमेंट कार्यक्रम है। CSK के CEO काशी विश्वनाथन ने कहा कि इसे ज्यादा बड़ा मतलब निकालने की जरूरत नहीं है। एआर रहमान परफॉर्म करेंगे कार्यक्रम शाम 4 बजे से 9 बजे तक चलेगा और इसमें संगीतकार एआर रहमान की प्रस्तुति भी होगी। टीम ने अन्य फ्रेंचाइजी से भी संपर्क किया है ताकि उनके कोचिंग स्टाफ से जुड़े पूर्व खिलाड़ी इस दिन के लिए उपलब्ध हो सकें। अश्विन शामिल नहीं होंगे आर अश्विन इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाएंगे क्योंकि वह शहर से बाहर रहेंगे। वहीं संजू सैमसन और शिवम दुबे, जो हाल ही में टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे, इस समय चेन्नई में चल रहे कैंप से जुड़ जाएंगे। पहला मैच राजस्थान के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स अपना IPL 2026 अभियान 30 मार्च को गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शुरू करेगी। टीम का पहला होम मैच 3 अप्रैल को पंजाब किंग्स के खिलाफ होगा। चेन्नई ने 5 IPL खिताब जीते CSK ने IPL इतिहास में अब तक कुल 5 खिताब (2010, 2011, 2018, 2021, 2023) अपने नाम किए हैं। टीम पहले ही सीजन 2008 के फाइनल में पहुंची थी। 2010 और 2011 में लगातार दो खिताब जीतकर CSK ने अपना दबदबा कायम किया, जबकि 2018 में दो साल के निलंबन के बाद वापसी करते हुए चैंपियन बनना टीम की सबसे बड़ी उपलब्धियों में गिना जाता है। ————————— क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… न्यूजीलैंड ने दूसरे टी-20 में साउथ अफ्रीका को हराया; 6 खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सके न्यूजीलैंड ने दूसरे टी-20 मुकाबले में साउथ अफ्रीका को 68 रन से हराकर सीरीज में वापसी कर ली है। इस जीत के साथ ही 5 मैचों की सीरीज अब 1-1 से बराबरी पर आ गई है। पहले मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने कीवियों को 91 रन पर ऑलआउट कर जीत हासिल की थी। सीरीज का तीसरा मैच 20 मार्च को ऑकलैंड में खेला जाएगा। पढ़ें पूरी खबर