Wednesday, 29 Jul 2026 | 02:31 AM

Trending :

यूक्रेन में जहाज पर हमलें में 13 भारतीय फंसे:भारत ने सुरक्षित वापसी की अपील की, 15 क्रू मेंबर सवार थे मस्क ने X मनी फीचर लॉन्च किया:US में यूजर्स एप में ही खोल सकेंगे बैंक अकाउंट, बिल पेमेंट और मनी ट्रांसफर भी कर सकेंगे मस्क ने X मनी फीचर लॉन्च किया:US में यूजर्स एप में ही खोल सकेंगे बैंक अकाउंट, बिल पेमेंट और मनी ट्रांसफर भी कर सकेंगे India Response Pakistan Cross Border Terrorism Student Protest Statement चीनी व्यापारियों के लिए स्टॉक सीमा 4,000 क्विंटल तय:केंद्र ने अधिकतम 30 दिन स्टॉक रखने का आदेश दिया; 1 अगस्त से 30 नवंबर तक लागू रहेंगे नियम चीनी व्यापारियों के लिए स्टॉक सीमा 4,000 क्विंटल तय:केंद्र ने अधिकतम 30 दिन स्टॉक रखने का आदेश दिया; 1 अगस्त से 30 नवंबर तक लागू रहेंगे नियम
EXCLUSIVE

KKR Signs Blessing Muzarabani for IPL 2026

KKR Signs Blessing Muzarabani for IPL 2026

स्पोर्ट्स डेस्क32 मिनट पहले कॉपी लिंक कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने IPL-2026 से पहले जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी को अपनी टीम में शामिल किया है। फ्रेंचाइजी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। 29 साल के इस तेज गेंदबाज ने टी-20 वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे की ओर से 13 विकेट झटके थे। वे अपनी टीम के टॉप विकेट टेकर्स रहे हैं। जिम्बाब्वे की टीम सुपर-8 स्टेज तक पहुंची थी। एक्स्ट्रा बाउंस से परेशान करते हैं मुजबानी 6 फीट 8 इंच लंबे दाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज के आने से कोलकाता का पेसर बॉलिंग अटैक मजबूत होगा। उन्हें टी-20 में उनकी बाउंस और विकेट लेने के लिए जाना जाता है। मुजरबानी अपनी लंबाई और तेज गति के कारण एक्स्ट्रा बाउंस हासिल करते हैं, जिससे बल्लेबाजों के लिए उन्हें खेलना चुनौतीपूर्ण हो जाता है। मुजरबानी ने 89 मैच में 106 विकेट झटके जिम्बाब्वे के इस तेज गेंदबाज के पास टी20 इंटरनेशनल का अच्छा अनुभव है। उन्होंने 89 टी-20 इंटरनेशनल मैचों में 106 विकेट झटके हैं। उनका गेंदबाजी औसत करीब 21 का है। इस फॉर्मेट में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4 विकेट पर 17 रन है। अब तक कोई IPL मैच नहीं खेला ब्लेसिंग मुजरबानी पहली बार भारतीय लीग के किसी मैच में हिस्सा लेंगे। उन्होंने अब तक IPL का कोई भी मैच नहीं खेला है। उन्हें पिछले साल की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आखिरी के कुछ मैचों के लिए अपने साथ जोड़ा था, लेकिन उन्हें प्लेइंग-11 में हिस्सा नहीं मिला। मुजरबानी को लुंगी एनगिडी की जगह टीम में शामिल किया गया था। एनगिडी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के कारण आखिरी के मैचों के लिए उपलब्ध नहीं थे। —————————– क्रिकेट की यह खबर भी पढ़िए… भारतीय फ्रेंचाइजी सनराइजर्स लीड्स ने पाकिस्तानी क्रिकेटर खरीदा भारतीय मालिकाना हक वाली फ्रेंचाइजी सनराइजर्स लीड्स ने गुरुवार को पाकिस्तान के मिस्ट्री स्पिनर अबरार अहमद पर बोली लगाई। सनराइजर्स की CEO काव्या मारन ने खुद उन्हें 1.90 लाख पाउंड (करीब 2.34 करोड़ रुपए) में खरीदा। इसी के साथ अबरार 21 जुलाई से शुरू हो रही द हंड्रेड लीग में किसी भारतीय मालिकाना हक वाली फ्रेंचाइजी से जुड़ने वाले पहले पाकिस्तानी खिलाड़ी बन गए। पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

VIDEO: युवी से पावर हिटिंग सीख रहे पंत:IPL से पहले स्टांस बदला, पिछले सीजन में 269 रन ही बना सके थे

VIDEO: युवी से पावर हिटिंग सीख रहे पंत:IPL से पहले स्टांस बदला, पिछले सीजन में 269 रन ही बना सके थे

IPL के पिछले सीजन में खराब प्रदर्शन के बाद ऋषभ पंत अब युवराज सिंह से पावर हिटिंग की ट्रेनिंग कर रहे हैं। उन्होंने गुरुवार को अपने इंस्टाग्राम में एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें पंत मुंबई के क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया में युवराज की निगरानी में बड़े-बड़े शॉर्ट खेलने की प्रैक्टिस कर रहे हैं। इस वीडियो में युवराज सिंह उनकी तकनीक को ध्यान से देख रहे हैं। इतना ही नहीं, वे उन्हें बल्लेबाजी से जुड़े सुझाव भी देते नजर आ रहे हैं। पंत के लिए IPL का पिछला सीजन काफी खराब रहा था। वे एक शतकीय पारी के बावजूद महज 269 रन ही बना सके थे। पंत की ट्रेनिंग का वीडियो देखिए… GIF में पंत की प्रैक्टिस लेफ्टी बॉलर्स के खिलाफ स्टांस बदला इस ट्रेनिंग सेशन में पंत ने ओपन स्टांस लिया यानी कि वे बाएं हाथ के गेंदबाजों के खिलाफ थोड़े खुले पैरों के साथ बैटिंग करते दिखे। क्रिकेट एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस बदलाव से उन्हें ऑफ-साइड में बड़े शॉट खेलने और बेहतर एंगल कवर करने में मदद मिलेगी। पंत चोट से वापसी कर रहे हैं। वे 11 जनवरी को भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज से ठीक पहले चोटिल हो गए थे। ट्रेनिंग सेशन के दौरान थ्रोडाउनर की बॉल पंत की दाहिनी पसलियों पर लगी थी। वे इस सीरीज से बाहर हो गए थे। उन्होंने पिछला इंटरनेशनल मैच साउथ अफ्रीका के खिलाफ गुवाहाटी में 22 से 26 नवंबर 2025 को खेला था। उस टेस्ट मैच को साउथ अफ्रीका ने 408 रन से जीता था। युवाओं के मेंटर बन चुके हैं युवराज युवराज सिंह पिछले कुछ वर्षों में युवा खिलाड़ियों के लिए बेहतरीन मेंटर साबित हुए हैं। उन्होंने शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा और प्रभसिमरन सिंह जैसे खिलाड़ियों को ट्रेनिंग दी है। इन खिलाड़ियों ने युवराज के साथ अभ्यास के बाद टी-20 क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है। पंत से पहले खराब फॉर्म से गुजर रहे संजू सैमसन ने टी-20 वर्ल्ड कप से पहले दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर से मदद ली थी। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 96 रनों से फाइनल मैच जीतने के बाद कहा था कि सचिन ने उनकी फॉर्म वापसी में काफी मदद की थी। ———————————————— IPL से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… IPL के शुरुआती 20 मैच का शेड्यूल जारी; 28 मार्च को बेंगलुरु में RCB-SRH का ओपनिंग मैच IPL 2026 के शुरुआती 20 मैचों का शेड्यूल बुधवार को जारी कर दिया गया है। ओपनिंग मैच 28 मार्च को डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला जाएगा। पढ़ें पूरी खबर

IPL के शुरुआती 20 मैच का शेड्यूल जारी:28 मार्च को बेंगलुरु में RCB-SRH का ओपनिंग मैच, विक्ट्री परेड में यहीं भगदड़ मची थी

IPL के शुरुआती 20 मैच का शेड्यूल जारी:28 मार्च को बेंगलुरु में RCB-SRH का ओपनिंग मैच, विक्ट्री परेड में यहीं भगदड़ मची थी

BCCI ने IPL 2026 के शुरुआती 20 मैच का शेड्यूल जारी कर दिया है। बुधवार को जारी शेड्यूल के अनुसार इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत 28 मार्च को डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के मैच से होगी। देश के 5 राज्यों में चुनाव के कारण IPL के ओपनिंग मैच को दो दिन बढ़ाया गया है। पहले लीग की शुरुआत 26 मार्च को होनी थी, लेकिन अब लीग 28 मार्च को होगी। ओपनिंग मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। जहां पिछले साल RCB की विक्ट्री परेड के दौरान भगदड़ मच गई थी और 11 लोगों की मौत हो गई थी। 16 दिन में 4 डबल हेडर होंगे शेड्यूल के अनुसार पहले फेज में 16 दिन में 20 मैच खेले जाएंगे। इनमें 4 डबल हेडर शामिल हैं। 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस 29 मार्च को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अपने होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में अपना पहला मैच खेलेगी। RCB ने जीता था पिछले सीजन का खिताब बेंगलुरु की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) डिफेंडिंग चैंपियन है, इसलिए परंपरा के अनुसार टूर्नामेंट का ओपनिंग मैच, क्वालिफायर-2 और फाइनल मुकाबला उसी के होमग्राउंड एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में रखा गया है। RCB ने पिछले सीजन के फाइनल में पंजाब किंग्स को 6 रन से हराकर पहली बार IPL खिताब जीता था। विधानसभा चुनाव वाले राज्यों में 4 ऐसे प्रमुख स्टेडियम हैं। जहां IPL के मैच होने हैं। तमिलनाडु के चेन्नई स्थित एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) चेन्नई सुपर किंग्स का होम ग्राउंड है। पश्चिम बंगाल के कोलकाता में स्थित ईडन गार्डन्स कोलकाता नाइट राइडर्स का घरेलू मैदान है, जबकि असम के गुवाहाटी में बना बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम राजस्थान रॉयल्स का सेकेंड होम वेन्यू रहा है। ——————————————— IPL से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… पूरा सीजन खेलेंगे धोनी:CSK CEO बोले- उनकी भूमिका पर फैसला कोचिंग स्टाफ करेगा, ट्रेनिंग शुरू की भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी IPL 2026 में पूरा सीजन खेलेंगे। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के CEO काशी विश्वनाथन ने बुधवार को इसकी पुष्टि की। हालांकि उन्होंने कहा कि टीम में धोनी की भूमिका क्या होगी, इसका फैसला कोचिंग स्टाफ करेगा। पढ़ें पूरी खबर

IPL के शुरुआती 20 मैच का शेड्यूल जारी:28 मार्च को बेंगलुरु में RCB-SRH का ओपनिंग मैच, विक्ट्री परेड में यहीं भगदड़ मची थी

IPL के शुरुआती 20 मैच का शेड्यूल जारी:28 मार्च को बेंगलुरु में RCB-SRH का ओपनिंग मैच, विक्ट्री परेड में यहीं भगदड़ मची थी

IPL 2026 के शुरुआती 20 मैचों का शेड्यूल बुधवार को जारी कर दिया गया है। ओपनिंग मैच 28 मार्च को डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा। इसी मैदान में पिछले साल 4 जून को RCB के पहले टाइटल जीतने के बाद हुई विक्ट्री परेड के दौरान भगदड़ मच गई थी और इसमें 11 लोगों की मौत हो गई थी। हालांकि, एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु के मैच कर्नाटक सरकार की एक्सपर्ट कमेटी से मंज़ूरी के बाद ही होंगे। एक्सपर्ट कमेटी 13 मार्च 2026 को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम का निरीक्षण करेगी। 16 दिन में 4 डबल हेडर होंगे IPL 2026 के पहले फेज में 16 दिन में 20 मैच खेले जाएंगे। इनमें 4 डबल हेडर शामिल हैं। 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (MI) 29 मार्च को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ अपने होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में अपना पहला मैच खेलेगी। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) 30 मार्च को राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ गुवाहाटी में अपने अभियान की शुरुआत करेगी। ऋतुराज गायकवाड की कप्तानी वाली CSK में संजू सैमसन पहली बार खेलते दिखेंगे। वे टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे। दूसरे फेज का शेड्यूल चुनाव तारीखों के ऐलान के बाद जारी होगा IPL के दूसरे फेज का शेड्यूल 5 राज्यों में होने वाले चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद जारी किया जाएगा। 2008 में IPL शुरू होने के बाद जब भी देश में आम चुनाव (2009, 2014, 2019 और 2024) या किसी राज्य में विधानसभा चुनाव हुए हैं, तब टूर्नामेंट का शेड्यूल दो हिस्सों में जारी किया गया है। 2 दिन टली ओपनिंग देश के 5 राज्यों में चुनाव के कारण IPL के ओपनिंग मैच को 2 दिन बढ़ाया गया है। पहले लीग की शुरुआत 26 मार्च को होनी थी, लेकिन अब लीग 28 मार्च को होगी। विधानसभा चुनाव वाले राज्यों में 4 ऐसे प्रमुख स्टेडियम हैं। जहां IPL के मैच होने हैं। तमिलनाडु के चेन्नई स्थित एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) चेन्नई सुपर किंग्स का होम ग्राउंड है। पश्चिम बंगाल के कोलकाता में स्थित ईडन गार्डन्स कोलकाता नाइट राइडर्स का घरेलू मैदान है, जबकि असम के गुवाहाटी में बना बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम राजस्थान रॉयल्स का सेकेंड होम वेन्यू रहा है। RCB ने जीता था पिछले सीजन का खिताब बेंगलुरु की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) डिफेंडिंग चैंपियन है, इसलिए परंपरा के अनुसार टूर्नामेंट का ओपनिंग मैच, क्वालिफायर-2 और फाइनल मुकाबला उसी के होमग्राउंड एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में रखा गया है। RCB ने पिछले सीजन के फाइनल में पंजाब किंग्स को 6 रन से हराकर पहली बार IPL खिताब जीता था। विक्ट्री परेड में 11 लोगों की जान गई थी 4 जून 2025 को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में RCB की IPL जीत का जश्न मनाते समय भारी भीड़ के कारण मची भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई और 33 से अधिक लोग घायल हो गए। ——————————————— IPL से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… पूरा सीजन खेलेंगे धोनी:CSK CEO बोले- उनकी भूमिका पर फैसला कोचिंग स्टाफ करेगा, ट्रेनिंग शुरू की भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी IPL 2026 में पूरा सीजन खेलेंगे। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के CEO काशी विश्वनाथन ने बुधवार को इसकी पुष्टि की। हालांकि उन्होंने कहा कि टीम में धोनी की भूमिका क्या होगी, इसका फैसला कोचिंग स्टाफ करेगा। पढ़ें पूरी खबर

CSK CEO: Dhoni Full IPL 2026 Season

CSK CEO: Dhoni Full IPL 2026 Season

स्पोर्ट्स डेस्क38 मिनट पहले कॉपी लिंक धोनी IPL में सबसे ज्यादा 278 मैच खेलने वाले प्लेयर हैं। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी IPL 2026 में पूरा सीजन खेलेंगे। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के CEO काशी विश्वनाथन ने बुधवार को इसकी पुष्टि की। हालांकि उन्होंने कहा कि टीम में धोनी की भूमिका क्या होगी, इसका फैसला कोचिंग स्टाफ करेगा। मार्च की शुरुआत से कर रहे ट्रेनिंग 44 साल के धोनी मार्च की शुरुआत में ही चेन्नई पहुंच गए थे और टीम के साथ प्रैक्टिस कर रहे हैं। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ की अगुवाई में टीम ने नए सीजन की तैयारियां शुरू कर दी हैं। धोनी ने पिछले महीने रांची में हल्के नेट सेशन के साथ अपनी तैयारी शुरू की थी। भूमिका पर फैसला क्रिकेटिंग स्टाफ करेगा CSK CEO काशी विश्वनाथन ने कहा कि धोनी इस सीजन के सभी मैच खेलेंगे। हालांकि उन्हें बल्लेबाज, विकेटकीपर-बल्लेबाज या इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा या नहीं, इसका फैसला टीम का क्रिकेटिंग स्टाफ करेगा। संजू सैमसन के आने से उठी थीं अटकलें राजस्थान रॉयल्स से संजू सैमसन के CSK में आने के बाद यह चर्चा तेज हो गई थी कि धोनी इस बार कम मैच खेल सकते हैं या सीमित भूमिका निभा सकते हैं। हालांकि टीम प्रबंधन ने साफ कर दिया है कि धोनी पूरे सीजन के लिए उपलब्ध रहेंगे। पिछले सीजन में बीच में संभाली थी कप्तानी IPL 2025 में ऋतुराज गायकवाड़ के चोटिल होने के बाद धोनी ने टूर्नामेंट के बीच में टीम की कप्तानी संभाली थी। इसके बावजूद CSK पहली बार IPL इतिहास में अंक तालिका में आखिरी स्थान पर रही थी। चेन्नई में ही होंगे CSK के सभी मैच विश्वनाथन ने कहा कि टीम अपने सभी घरेलू मैच चेन्नई में ही खेलेगी। तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव होने के बावजूद उन्हें आयोजन को लेकर कोई बड़ी परेशानी नहीं दिख रही है। वर्ल्ड कप जीत से CSK को मिला आत्मविश्वास विश्वनाथन ने भारत के लगातार दूसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप जीतने पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि CSK के खिलाड़ी संजू सैमसन और शिवम दुबे ने टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया, जिससे टीम का आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। IPL में सबसे ज्यादा मैच धोनी के नाम IPL में सबसे ज्यादा मैच खेलने वालों में महेंद्र सिंह धोनी पहली पायदान पर हैं। वे अब तक 278 मैच खेल चुके हैं। चेन्नई सुपर किंग्स को पांच बार खिताब जिताया है। 38.30 की औसत से 5439 रन बनाए हैं। इस दौरान धोनी ने 24 अर्धशतक भी लगाए हैं। उन्होंने विकेटकीपिंग में 47 स्टंपिंग और 154 कैच भी लपके हैं। —————————— स्पोर्ट्स से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… ईरानी टीम फुटबॉल वर्ल्डकप खेलने अमेरिका जा सकेगी ईरान फुटबॉल टीम ने फरवरी में अमेरिका के एरिजोना में वर्ल्ड कप की तैयारियां करनी शुरू कर दी थी। टीम ने 7वीं बार फीफा वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई किया है। टीम अब तक 3 मैच ही जीत सकी है। पढ़ें पूरी खबर… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

मैथ्यू हेडन गुजरात टाइटंस के नए बैटिंग कोच बने:ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ओपनर 2026 सीजन के लिए टीम से जुड़े; मैथ्यू वेड के बाहर होने की संभावना

मैथ्यू हेडन गुजरात टाइटंस के नए बैटिंग कोच बने:ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ओपनर 2026 सीजन के लिए टीम से जुड़े; मैथ्यू वेड के बाहर होने की संभावना

IPL 2026 से पहले गुजरात टाइटंस ने अपनी कोचिंग टीम में बदलाव किया है। फ्रेंचाइजी ने मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ओपनर मैथ्यू हेडन को टीम का नया बैटिंग कोच नियुक्त किया। हेडन दो बार के वनडे वर्ल्ड कप विजेता हैं और अपने जमाने के सबसे आक्रामक बल्लेबाजों में गिने जाते रहे हैं। गुजरात टाइटंस ने सोशल मीडिया के जरिए इस फैसले की जानकारी दी। हेडन की नियुक्ति ऐसे समय पर हुई है जब टीम अपनी बैटिंग यूनिट को नए सिरे से तैयार करने की कोशिश कर रही है। विक्रम सोलंकी बोले- हेडन के आने से युवाओं को फायदा होगा फ्रेंचाइजी के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट विक्रम सोलंकी ने कहा कि हेडन का अनुभव टीम के लिए टर्निंग पॉइंट साबित होगा। हेडन की नियुक्ति पर बात करते हुए सोलंकी ने कहा,’मैथ्यू हेडन का हमारी टीम से जुड़ना एक अहम पड़ाव है। इंटरनेशनल क्रिकेट में उनका जो अनुभव रहा है और युवाओं को निखारने की जो उनकी काबिलियत है, उससे हमारी टीम को अपनी एक अलग पहचान बनाने में मदद मिलेगी। आने वाले सीजन के लिए वह हमारी बैटिंग लाइनअप को मजबूत करेंगे।’ हेडन बोले- हम गुजरात टाइटंस में बैटिंग का नया स्टैंडर्ड सेट करेंगे अपनी नई जिम्मेदारी पर मैथ्यू हेडन ने कहा,’अच्छी बल्लेबाजी वह होती है जो सामने वाली टीम पर दबाव बनाए, लेकिन महान बल्लेबाजी वह है जो पूरे खेल पर अपना कब्जा कर ले। गुजरात टाइटंस में हम बल्लेबाजी का यही स्टैंडर्ड सेट करना चाहते हैं।’ हेडन को उनकी आक्रामक बल्लेबाजी और पावरप्ले में डोमिनेट करने के लिए जाना जाता है, जो टी-20 फॉर्मेट की सबसे बड़ी जरूरत है। मैथ्यू वेड के कोचिंग स्टाफ से बाहर होने की चर्चा हेडन के आने के बाद कोचिंग स्टाफ में एक और बड़े बदलाव के संकेत मिले हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर मैथ्यू वेड इस साल गुजरात टाइटंस के कोचिंग स्टाफ का हिस्सा नहीं होंगे। हालांकि, फ्रेंचाइजी ने अभी तक वेड को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है, लेकिन हेडन की एंट्री के बाद वेड की विदाई लगभग तय मानी जा रही है। हेडन का करियर: 15 हजार से ज्यादा इंटरनेशनल रन मैथ्यू हेडन का इंटरनेशनल करियर बेहद शानदार रहा है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए तीनों फॉर्मेट मिलाकर 273 मैच खेले हैं, जिसमें उनके नाम 15,000 से ज्यादा रन दर्ज हैं। ICC के कई बड़े टूर्नामेंट्स जिताने में उनकी अहम भूमिका रही है। हेडन का IPL से भी पुराना नाता है। वह चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए 32 मैच खेल चुके हैं और लीग की शुरुआती चमक बढ़ाने वाले खिलाड़ियों में शामिल थे। ————————————– स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… टीम इंडिया को ₹131 करोड़ देगा BCCI:बोर्ड ने खिलाड़ियों, स्टाफ और सिलेक्टर्स को बधाई दी, तीसरी बार वर्ल्ड चैंपियन बना भारत भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने पर टीम इंडिया के लिए 131 करोड़ रुपए के इनाम का ऐलान किया है। भारत ने रविवार को फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर यह खिताब अपने नाम किया। पूरी खबर

IPL 2026 Schedule Change | T20 World Cup Impact; Election Impact

IPL 2026 Schedule Change | T20 World Cup Impact; Election Impact

स्पोर्ट्स डेस्क40 मिनट पहले कॉपी लिंक IPL 2025 का सीजन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीता था। IPL 2026 की शुरुआत 28 मार्च को होगी। इसकी घोषणा रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले भारत-न्यूजीलैंड टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल से पहले ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स ने की। पहले टूर्नामेंट 26 मार्च से शुरू होना था, लेकिन तमिलनाडु, केरल, असम, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी में होने वाले चुनावों के कारण शेड्यूल में बदलाव किया गया है। हालांकि IPL की ओर से अभी तक टूर्नामेंट का पूरा कार्यक्रम जारी नहीं किया गया है। चेपॉक, ईडन गार्डन्स में होते हैं मैच विधानसभा चुनाव वाले राज्यों में तीन ऐसे प्रमुख स्टेडियम हैं जो IPL वेन्यू के रूप में इस्तेमाल होते रहे हैं। तमिलनाडु के चेन्नई स्थित एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) चेन्नई सुपर किंग्स का होम ग्राउंड है। पश्चिम बंगाल के कोलकाता में स्थित ईडन गार्डन्स कोलकाता नाइट राइडर्स का घरेलू मैदान है, जबकि असम के गुवाहाटी में बना बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम राजस्थान रॉयल्स का सेकेंड होम वेन्यू रहा है। चुनाव के कारण दो चरणों में आ सकता है शेड्यूल 2008 में IPL शुरू होने के बाद जब भी देश में आम चुनाव (2009, 2014, 2019 और 2024) या किसी राज्य में विधानसभा चुनाव हुए हैं, टूर्नामेंट का शेड्यूल दो हिस्सों में जारी किया गया है। ऐसे में संभावना है कि इस बार भी BCCI ऐसा ही करेगा। बेंगलुरु में होगा ओपनिंग और फाइनल मैच कर्नाटक क्रिकेट एसोसिएशन (KCA) के सेक्रेटरी संतोष मेनन ने कन्फर्म किया कि बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में ही ओपनिंग और फाइनल मैच खेले जाएंगे। होम टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) इस बार अपने 5 होम मैच चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेलेगी। RCB के बाकी दो होम मैच छत्तीसगढ़ के रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होंगे। पिछले सीजन की चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने 2025 के फाइनल में अहमदाबाद में पंजाब किंग्स को 6 रन से हराया था। IPL में परंपरा रही है कि टूर्नामेंट का ओपनिंग मैच, क्वालिफायर-2 और फाइनल मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन टीम के होमग्राउंड पर रखा जाए। पिछले साल का ओपनिंग मैच 2024 की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स के होमग्राउंड पर हुआ था। इसी तरह इस बार के मैच चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जाएंगे। RCB के IPL विक्ट्री सेलिब्रेशन में 11 फैंस की मौत हो गई थी। ऑक्शन में 26 मार्च बताया गया था BCCI ने पिछले साल दिसंबर में अबू धाबी में हुई IPL नीलामी के दौरान फ्रेंचाइजियों को बताया था कि सीजन 26 मार्च से 31 मई तक चलेगा। उस समय 26 मार्च से शुरुआत तय मानी जा रही थी। हालांकि, अगर ओपनिंग डेट आगे बढ़ती है तो फाइनल की तारीख नहीं बदलेगी। क्योंकि 31 मई को रविवार है और अक्सर बड़े स्पोर्ट्स टूर्नामेंट में खिताबी मुकाबले रविवार को ही होते हैं। IPL 2026 का ऑक्शन अबू धाबी में हुआ था। ——————————– IPL 2026 से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… रियान पराग राजस्थान रॉयल्स के नए कप्तान होंगे IPL 2026 से पहले राजस्थान रॉयल्स (RR) की टीम ने ऑलराउंडर रियान पराग को टीम का अगला कप्तान नियुक्त किया है। यह फैसला संजू सैमसन के चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) में चले जाने के बाद लिया गया है। पढ़ें पूरी खबर… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

BCCI IPL Schedule Release Date; Bengaluru Opening & Final

BCCI IPL Schedule Release Date; Bengaluru Opening & Final

स्पोर्ट्स डेस्क13 घंटे पहले कॉपी लिंक IPL 2025 का फाइनल पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच हुआ था। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का शेड्यूल 2 पार्ट में रिलीज किया जाएगा। IPL गवर्निंग काउंसिल (GC) ने कन्फर्म किया कि पहले पार्ट का शेड्यूल 6 या 7 मार्च को अनाउंस होगा। सोमवार को GC ने ऑनलाइन मीटिंग की और 19वें सीजन के शेड्यूल को चुनाव के कारण 2 फेज में बांटने का फैसला किया। बेंगलुरु में होगा ओपनिंग और फाइनल मैच कर्नाटक क्रिकेट एसोसिएशन (KCA) के सेक्रेटरी संतोष मेनन ने कन्फर्म किया कि बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में ही ओपनिंग और फाइनल मैच खेले जाएंगे। होम टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) इस बार अपने 5 होम मैच चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेलेगी। IPL में परंपरा रही है कि टूर्नामेंट का ओपनिंग मैच, क्वालिफायर-2 और फाइनल मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन टीम के होमग्राउंड पर रखा जाए। पिछले साल का ओपनिंग मैच 2024 की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स के होमग्राउंड पर हुआ था। इसी तरह इस बार के मैच चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जाएंगे। ओपनिंग मैच में RCB से किस टीम से भिड़ेगी, यह अब तक तय नहीं हुआ। 28 मार्च से शुरू हो सकता है IPL पिछले साल दिसंबर में ऑक्शन के दौरान IPL कमेटी ने कहा था कि टूर्नामेंट 26 मार्च से खेला जाएगा। हालांकि, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और असम में इस दौरान विधानसभा चुनाव भी होने हैं। बंगाल में KKR, तमिलनाडु में CSK और असम में RR के होम मैच होते हैं। चुनाव के कारण उन मैचों में सुरक्षा के इंतजाम करने में परेशानी होगी। विधानसभा चुनावों को देखते हुए IPL कमेटी ने फैसला किया कि टूर्नामेंट 26 की बजाय 28 या 29 मार्च से शुरू होगा। शुरुआती फेज में CSK, KKR और RR के होम मैच कम से कम होंगे, ताकि सुरक्षा में दिक्कत न आए। तीनों टीमें इस दौरान ज्यादा से ज्यादा अवे मैच खेलते नजर आ सकती हैं। RR का फर्स्ट चॉइस होमग्राउंड जयपुर का सवाई मानसिंह स्टेडियम है, इसलिए टीम सेकेंड होमग्राउंड गुवाहाटी के अपने मैच अप्रैल या मई में खेल सकती है। RCB ने पहली बार रायपुर को अपना सेकेंड होमग्राउंड बनाया है। 31 मई को फाइनल शेड्यूल में बदलाव की गुंजाइश के बावजूद टूर्नामेंट का फाइनल 31 मई को ही होगा। स्पोर्ट्स जगत में अक्सर बड़े मैच और खिताबी मुकाबले रविवार को होते हैं। 31 मई को रविवार ही है, इसलिए फाइनल की तारीख नहीं बदलेगी। —————————— क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें ———————————————- IPL से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… RCB के 5 होम मैच बेंगलुरु, 2 रायपुर में होंगे IPL ट्रॉफी के साथ RCB के विराट कोहली। डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) एक बार फिर अपने घरेलू मैदान पर लौटेगी। टीम IPL 2026 में अपने सात होम मुकाबलों में से पांच मैच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेलेगी, जबकि बाकी दो मुकाबले रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में आयोजित होंगे। पढ़ें पूरी खबर… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

CSK IPL Practice Starts | Dhoni Chennai; Samson Joins Post World Cup 2026

CSK IPL Practice Starts | Dhoni Chennai; Samson Joins Post World Cup 2026

स्पोर्ट्स डेस्क3 घंटे पहले कॉपी लिंक एमएस धोनी चेन्नई एयरपोर्ट पर मास्क पहनकर नजर आए। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने IPL के 19वें सीजन की तैयारियां शुरू कर दी हैं। टीम का प्री-सीजन ट्रेनिंग कैंप आज से चेन्नई में शुरू हो गया है। CSK को अपनी कप्तानी में 5 टाइटल जिताने वाले एमएस धोनी 28 फरवरी को चेन्नई एयरपोर्ट पर नजर आए। वे पहले दिन से ही टूर्नामेंट की तैयारियां शुरू कर देंगे। CSK ने 1 मार्च को सुबह 7 बजे सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपनी नई जर्सी भी रिवील की। नए सीजन में टीम का हिस्सा बने संजू सैमसन टी-20 वर्ल्ड कप खत्म होने के बाद ट्रेनिंग कैंप जॉइन करेंगे। ऋतुराज गायकवाड ही इस सीजन भी टीम की कप्तानी करेंगे। CSK ने 2023 में आखिरी टाइटल जीता था। देखिए CSK की जर्सी रिवील की वीडियो… लंबे बालों में दिखे माही सोशल मीडिया पर धोनी के चेन्नई पहुंचने का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वे अपने सिग्नेचर लंबे बालों वाले ‘विंटेज लुक’ में नजर आए। रांची के देवड़ी माता मंदिर में दर्शन करने के बाद धोनी सीधे चेन्नई पहुंचे। 44 साल की उम्र में भी धोनी अपने फैंस और टीम के लिए IPL खेलने के लिए तैयार हैं। 15 भारतीय खिलाड़ी भी प्रैक्टिस कैंप में जुड़े CSK के CEO काशी विश्वनाथन के मुताबिक, “कैंप के शुरुआती फेज में लगभग 15 भारतीय खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इसमें टीम के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के साथ कई अनकैप्ड और घरेलू खिलाड़ी शामिल हैं। शिवम दुबे और संजू सैमसन अभी नेशनल ड्यूटी में बिजी हैं, इसलिए वे टूर्नामेंट के बाद कैंप जॉइन करेंगे। विदेशी खिलाड़ी और हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग के भी अगले सप्ताह तक पहुंचने की उम्मीद है।” CSK को छठे टाइटल की तलाश चेन्नई सुपर किंग्स ने आखिरी बार 2023 में गुजरात टाइटंस को फाइनल हराकर 5वीं IPL ट्रॉफी जीती थी। 2024 और 2025 में टीम प्लेऑफ तक भी नहीं पहुंच सकी। पिछले सीजन तो टीम 10वें नंबर पर रही। चेन्नई ने पिछले सीजन ही प्लेयर रिप्लेसमेंट के जरिए कई युवा प्लेयर्स को जोड़कर टीम को मजबूत बना लिया। ऑक्शन से पहले फिर रवींद्र जडेजा को रिलीज किया और संजू सैमसन को शामिल कर लिया। नीलामी में टीम ने फिर अनकैप्ड युवा प्लेयर्स पर दांव खेला। एमएस धोनी IPL के 278 मैचों में 5439 रन बना चुके हैं। क्या यह धोनी का आखिरी सीजन होगा? हर साल की तरह इस बार भी फैंस के मन में यही सवाल है कि क्या माही का यह आखिरी IPL होगा? हालांकि, धोनी ने अभी तक संन्यास को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। CSK ने भी धोनी को नए अनकैप्ड नियम से महज 4 करोड़ रुपए में रिटेन किया है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि धोनी शुरुआती मुकाबले खेलने के बाद संन्यास ले सकते हैं। LSG ने भी जर्सी बदली 19वें सीजन से पहले लखनऊ सुपरजायंट्स (LSG) ने अपनी जर्सी और लोगो बदल लिया। टीम ने 28 फरवरी को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जर्सी रिवील की। ऋषभ पंत ही इस बार भी LSG की कप्तानी करते नजर आएंगे। ————————————— क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें ——————————————— टी-20 वर्ल्ड कप से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… पाकिस्तान जीतकर भी टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर; श्रीलंका को 5 रन से हराया पाकिस्तान टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गया है। उसने शनिवार को अपने आखिरी सुपर-8 मैच में श्रीलंका को 5 रन से हराया, लेकिन टीम टॉप-4 में जगह नहीं बना सकी। इस नतीजे से न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में पहुंच गई है। पढ़ें पूरी खबर… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

T20 World Cup Rinku singh Rejoins Team India after father funeral for west indies match kolkata

T20 World Cup Rinku singh Rejoins Team India after father funeral for west indies match kolkata

Hindi News Sports T20 World Cup Rinku Singh Rejoins Team India After Father Funeral For West Indies Match Kolkata कोलकाता5 मिनट पहले कॉपी लिंक रिंकू के पिता खानचंद सिंह ग्रेटर नोएडा के हॉस्पिटल में वेंटीलेटर पर थे, उनका अंतिम संस्कार अलीगढ़ में किया गया। रिंकू सिंह रविवार को वेस्ट इंडीज के खिलाफ सुपर एट्स मैच से पहले शनिवार को कोलकाता में भारतीय T20 वर्ल्ड कप टीम में फिर से शामिल होंगे। BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने न्यूज एजेंसी PTI को बताया कि रिंकू शनिवार को टीम में शामिल हो रहे हैं। शुक्रवार को उनके पिता खानचंद सिंह का निधन हो गया था। वे 60 साल के थे। उन्हें फोर्थ स्टेज लिवर कैंसर था। रिंकू पिता के अंतिम संस्कार के लिए चेन्नई से सीधे अलीगढ़ पहुंच गए थे। लेकिन अब वे दोबारा टीम के साथ होंगे। दरअसल, ईडन गार्डन्स में वेस्ट इंडीज के खिलाफ मैच एक वर्चुअल नॉकआउट है, जिसमें जीतने वाली टीम ग्रुप 1 से साउथ अफ्रीका के साथ सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेगी। रिंकू ने अब तक टूर्नामेंट में पांच इनिंग्स में 24 रन बनाए हैं। यह रिंकू का पहला वर्ल्ड कप आउटिंग है, क्योंकि वह 2024 में टूर्नामेंट के पिछले एडिशन में ट्रैवलिंग रिजर्व थे और प्लेइंग XI में शामिल नहीं थे। पिता के आखिरी शब्द- तेरे जैसा बेटा हर बाप को मिले, तू मैच खेल, मैं हॉस्पिटल से दुआ करूंगा रिंकू सिंह 24 फरवरी को चेन्नई से फ्लाइट लेकर हॉस्पिटल पहुंच गए थे। उन्हें टी-20 विश्वकप का प्रैक्टिस सेशन छोड़ना पड़ा था। करीब 6 घंटे वह पिता के पास हॉस्पिटल में रहे। इसके बाद वह चेन्नई वापस जाने लगे। उन्होंने पिता को बताया कि 26 फरवरी को जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच है, मुझे देश के लिए खेलना होगा। तब पिता ने रिंकू सिंह के सिर पर हाथ फेरते हुए आशीर्वाद किया कि तुम एक दिन बुलंदियों को छूना। खुद को कभी अकेला मत समझना…। तेरे जैसा बेटा हर बाप को मिले। पढ़ें पूरी खबर… सचिन-विराट भी पिता के निधन के दूसरे दिन मैच खेलने पहुंच गए थे विराट कोहली : दिसंबर 2006 में रणजी ट्रॉफी मैच के दौरान उनके पिता का निधन हो गया था। विराट अंतिम संस्कार के बाद अगले दिन बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरे और 90 रन बनाए थे। यह घटना उनके करियर की सबसे चर्चित और प्रेरणादायक घटनाओं में गिनी जाती है। सचिन तेंदुलकर: 1999 वर्ल्ड कप के दौरान सचिन के पिता का निधन हो गया था। वे भारत लौटे, अंतिम संस्कार में शामिल हुए और फिर इंग्लैंड वापस जाकर केन्या के खिलाफ शतक बनाया था। उन्होंने 140 रन की नाबाद पारी खेली थी। यह शतक पिता को समर्पित किया था। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…