Saturday, 06 Jun 2026 | 10:44 AM

Trending :

EXCLUSIVE

21 किलो गांजा के साथ तीन तस्कर पकड़ाए:दो आरोपी ओडिशा और एक बालाघाट का; कई राज्यों में करते थे सप्लाई

21 किलो गांजा के साथ तीन तस्कर पकड़ाए:दो आरोपी ओडिशा और एक बालाघाट का; कई राज्यों में करते थे सप्लाई

बालाघाट की रामपायली पुलिस ने तीन गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से करीब 5 लाख रुपए कीमत का 21 किलो गांजा बरामद किया है। पकड़े गए आरोपियों ने कुबूल किया है कि वे ओडिशा के एक गिरोह से जुड़े हैं, जो मध्य प्रदेश और गुजरात समेत कई राज्यों में नशीले पदार्थों की सप्लाई करता है। यह कामयाबी रामपायली पुलिस को 5 अप्रैल को वाहन चेकिंग के दौरान मिली। दिनी-लिंगमारा रोड पर एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन संदिग्धों को जब रोका गया, तो तलाशी में उनके पास से भारी मात्रा में गांजा मिला। पुलिस ने तुरंत गांजा और मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपी पकड़े गए आरोपियों में दो ओडिशा के रहने वाले हैं और एक स्थानीय व्यक्ति है। मिकेन्द्र उर्फ मुकेश देव (28 वर्ष), निवासी ओडिशा। दिलीप सुना (32 वर्ष), निवासी ओडिशा। मुन्ना बर्वे (54 वर्ष), निवासी भटेरा, बालाघाट। पुलिस रिमांड पर आरोपी एसडीओपी अभिषेक चौधरी ने बताया कि यह कार्रवाई नशे के कारोबार पर एक बड़ा प्रहार है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। रविवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां से पुलिस ने पूछताछ के लिए उन्हें 13 अप्रैल तक रिमांड पर लिया है। नेटवर्क को खंगाल रही पुलिस पुलिस अब तस्करों से यह जानने की कोशिश कर रही है कि वे ओडिशा में किससे गांजा खरीदते थे और आगे किन-किन लोगों को बेचते थे। इस गिरोह के बाकी सदस्यों की भी तलाश की जा रही है ताकि नशे के इस पूरे नेटवर्क को जड़ से खत्म किया जा सके।

बाउंड्री विवाद में मारपीट, दंपति सहित 3 घायल:गंभीर हालत में पति-पत्नी रीवा रेफर; बहस के बाद मारपीट

बाउंड्री विवाद में मारपीट, दंपति सहित 3 घायल:गंभीर हालत में पति-पत्नी रीवा रेफर; बहस के बाद मारपीट

सतना के कोलगवां थाना क्षेत्र में बाउंड्री निर्माण को लेकर हुए विवाद में एक दंपती सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से पति-पत्नी को गंभीर हालत में रीवा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह घटना शनिवार देर शाम ट्रांसपोर्ट नगर में हुई। जेल रोड निवासी 56 वर्षीय राजकुमार गुप्ता अपनी घर के पीछे की जमीन पर बाउंड्री का निर्माण करवा रहे थे। इसी दौरान, लगभग 7 बजे जगदीश गुप्ता अपने परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे और काम रुकवाने का प्रयास किया। काम रुकवाने को लेकर राजकुमार गुप्ता और जगदीश गुप्ता के बीच बहस शुरू हो गई, जो धीरे-धीरे विवाद में बदल गई। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने राजकुमार गुप्ता के घर में घुसकर हमला कर दिया। इस मारपीट में राजकुमार गुप्ता, उनकी 52 वर्षीय पत्नी अनीता गुप्ता और उनके कर्मचारी दिलराज गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोगों ने बीच-बचाव किया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा। देर रात राजकुमार गुप्ता और अनीता गुप्ता की हालत गंभीर होने पर उन्हें रीवा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहीं, कर्मचारी दिलराज बैगा का उपचार जिला अस्पताल में जारी है। पुलिस ने इस संबंध में प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Mandsaur Police Arrest 2 Bookies For IPL Betting; Seize Rs 9,200 Cash

Mandsaur Police Arrest 2 Bookies For IPL Betting; Seize Rs 9,200 Cash

मंदसौर जिले की दलौदा पुलिस ने शनिवार को मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आईपीएल (दिल्ली बनाम मुंबई) मैच पर सट्टा लगाते दो सटोरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 9,200 रुपए नकद, 2 मोबाइल फोन और लगभग 1.50 लाख रुपए के सट्टे का ह . पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत हुई इस कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों पर प्रकरण दर्ज कर लिया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है। दिल्ली बनाम मुंबई मैच पर लगा रहे थे दांव एसपी विनोद कुमार मीणा के निर्देशन और दलौदा थाना प्रभारी शुभम व्यास के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर दलौदा थाना क्षेत्र में दबिश दी थी। मौके पर दो व्यक्ति आईपीएल के दिल्ली बनाम मुंबई मैच पर हार-जीत का सट्टा लगाते पाए गए, जिन्हें पुलिस टीम ने तुरंत गिरफ्तार कर लिया। 1.50 लाख का हिसाब और 9200 नकद जब्त पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान ईश्वर (पिता रामेश्वर) और मुकेश (पिता गोपाल परिहार) के रूप में की है। पुलिस ने इनके कब्जे से सट्टे में इस्तेमाल किए जा रहे दो मोबाइल फोन, 9,200 रुपए नकद और करीब डेढ़ लाख रुपए के सट्टे के लेन-देन का हिसाब-किताब बरामद किया है। मुख्यालय के निर्देश पर चल रहा अभियान यह कार्रवाई मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय (भोपाल) के निर्देश पर चलाए जा रहे प्रदेशव्यापी अभियान का हिस्सा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जुआ, सट्टा और आबकारी जैसे अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में जुआ-सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सिवनी में जेबकतरा गिरफ्तार:मंदिर से श्रद्धालु का उड़ाया था पर्स, 17 हजार लेकर हुआ था फरार

सिवनी में जेबकतरा गिरफ्तार:मंदिर से श्रद्धालु का उड़ाया था पर्स, 17 हजार लेकर हुआ था फरार

सिवनी जिले में सक्रिय जेबकतरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने शनिवार की रात एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी की नकदी और पर्स बरामद किया। कोतवाली थाना प्रभारी सतीश तिवारी ने बताया कि 2 अप्रैल 2026 को सिवनी निवासी अमित राजपूत (42) ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि हनुमान प्रकटोत्सव के दौरान बालस्वरूप हनुमान मंदिर में पूजा करते समय रात करीब 8 बजे किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी जेब से लगभग 17 हजार रुपए चुरा लिए थे। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना स्तर पर एक टीम गठित की गई। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास पूछताछ, संदिग्धों की गतिविधियों का विश्लेषण और तकनीकी साक्ष्यों का उपयोग किया। इसके आधार पर सिवनी के टिग्गा मोहल्ला निवासी इस्लाम खान (30) की पहचान संदिग्ध के रूप में हुई। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने चोरी की गई राशि में से कुछ पैसे खर्च कर दिए थे। उसके पास से 7,250 रुपये नकद और एक पर्स बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी इस्लाम खान के खिलाफ पहले भी कोतवाली थाने में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सतीश तिवारी के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक संजय यादव, मनोज पाल, मुकेश चौरिया और राजेंद्र राजपूत की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे भीड़भाड़ वाले आयोजनों में सतर्क रहें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि ऐसे अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।

वाहन चोर पकड़ा, 16 FIR हैं दर्ज:ग्वालियर-मुरैना-शिवपुरी में कर चुका है चोरियां, पहाड़ी के पीछे करता था बाइक डंप

वाहन चोर पकड़ा, 16 FIR हैं दर्ज:ग्वालियर-मुरैना-शिवपुरी में कर चुका है चोरियां, पहाड़ी के पीछे करता था बाइक डंप

ग्वालियर में शुक्रवार शाम पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया। आरोपी चोरी की बाइक बेचने आया था, लेकिन समय पर सूचना मिलने पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। उसके कब्जे से 5 चोरी की दोपहिया वाहन बरामद किए गए हैं। वह मास्टर की के जरिए किसी भी वाहन का लॉक खोल लेता था। आरोपी चोरी के वाहनों को तिघरा पहाड़ियों के पीछे झाड़ियों में छिपाकर रखता था। उसके खिलाफ ग्वालियर के विभिन्न थानों में 16 आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह ग्वालियर के अलावा शिवपुरी और मुरैना में भी वाहन चोरी कर चुका है। पुलिस को आशंका है कि उससे कई अन्य वारदातों का खुलासा हो सकता है। ग्वालियर एसएसपी धर्मवीर सिंह ने बताया कि वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं। इसी दौरान कोतवाली थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति बिना नंबर की काले रंग की अपाचे बाइक बेचने की फिराक में गुप्तेश्वर मंदिर के पास खड़ा है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और संदिग्ध को देखकर उसने भागने की कोशिश की, लेकिन घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया। शिवपुरी और मुरैना से भी वाहन चोरी किए पकड़े गए आरोपी की पहचान 25 वर्षीय दीपा उर्फ दीपू पिता प्रीतम सिंह यादव निवासी ग्राम कुलैथ खेरिया तिघरा के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने अपाचे बाइक चोरी करना स्वीकार किया। चेसिस नंबर मिलान में बाइक चोरी की पाई गई, जिसे बरामद कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने ग्वालियर के अलावा शिवपुरी और मुरैना से भी वाहन चोरी करना कबूल किया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने स्टेडियम रोड स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास झाड़ियों से अपाचे बाइक की नंबर प्लेटें और मास्टर चाबी बरामद की। साथ ही चार अन्य बाइक भी जब्त की गईं, जिनमें स्प्लेंडर प्लस और प्लेटिना शामिल हैं। नकबजनी और आर्म्स एक्ट सहित 16 मामले दर्ज आठ दिन पहले आरोपी ने माधवनगर से एक अपाचे बाइक चोरी की थी। फरियादी नीतेश सोलंकी ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि 25 मार्च को उसने अपनी बाइक सिंधी धर्मशाला के सामने पार्किंग में खड़ी की थी, जो रात में चोरी हो गई। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ ग्वालियर के विभिन्न थानों में चोरी, नकबजनी और आर्म्स एक्ट सहित 16 मामले दर्ज हैं।

भाई बताकर जमीन में हिस्सा मांगने पर की हत्या:कटनी में युवक की अधजली लाश मिली थी, आरोपी गिरफ्तार

भाई बताकर जमीन में हिस्सा मांगने पर की हत्या:कटनी में युवक की अधजली लाश मिली थी, आरोपी गिरफ्तार

कटनी पुलिस ने कुठला थाना क्षेत्र के कन्हवारा गांव में हुई हत्या की गुत्थी सुलझा ली है। शुक्रवार शाम को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। यह पूरी वारदात जमीन-जायदाद के पुराने पारिवारिक विवाद का नतीजा निकली। 1 अप्रैल को कन्हवारा के एक खेत में एक युवक की अधजली लाश मिली थी। मृतक की पहचान 24 साल के छब्बू कोल के रूप में हुई। पुलिस ने शक के आधार पर खेत मालिक के बेटे आकाश लोधी को हिरासत में लिया। पूछताछ में आकाश ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। संपत्ति में हिस्सेदारी को लेकर था पुराना झगड़ा आरोपी आकाश ने बताया कि उसके पिता और मृतक छब्बू की मां पिछले 20 सालों से साथ रह रहे थे। इसी वजह से छब्बू खुद को आकाश का भाई बताता था और खानदानी जमीन में आधे हिस्से की मांग करता था। इस बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर गाली-गलौज और मारपीट होती रहती थी। शराब के नशे में विवाद घटना वाले दिन छब्बू शराब के नशे में था और उसने फोन करके आकाश को खेत पर बुलाया। वहां फिर से जमीन को लेकर बहस शुरू हो गई और छब्बू ने आकाश पर डंडे से हमला कर दिया। गुस्से में आकर आकाश ने पास पड़ी ईंट से छब्बू के सिर पर कई वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सबूत मिटाने के लिए आकाश ने लाश को जलाने की कोशिश भी की थी। आरोपी को भेजा गया जेल कटनी सीएसपी नेहा पच्चीसिया ने बताया कि आरोपी आकाश लोधी को ने कड़ाई से पूछताछ करने पर गुनाह मान लिया, जिसके बाद उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

रीवा में घर में घुसकर नाबालिग से रेप की कोशिश:पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा, सामान लेने के बहाने पहुंचा था

रीवा में घर में घुसकर नाबालिग से रेप की कोशिश:पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा, सामान लेने के बहाने पहुंचा था

रीवा में एक नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। घटना उस समय की है जब 12 वर्षीय किशोरी अपने घर पर स्थित किराने की दुकान पर अकेली बैठी थी और उसके माता-पिता किसी काम से बाहर गए हुए थे। पुलिस के अनुसार, सकील खान नाम का आरोपी फूटी लेने के बहाने दुकान पर पहुंचा। थाना प्रभारी श्रृंगेश राजपूत ने बताया कि आरोपी ने किशोरी से फ्रूटी मांगी, लेकिन दुकान में फ्रूटी खत्म होने की बात कहने पर किशोरी उसे लेने घर के अंदर चली गई। इसी दौरान आरोपी भी पीछे से घर के भीतर पहुंच गया और मौका पाकर किशोरी को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की, लेकिन किशोरी ने साहस दिखाते हुए शोर मचाया। उसकी आवाज सुनकर आसपास के लोग सतर्क हो गए, जिससे आरोपी घबरा गया और मौके से भागने की कोशिश की। इस दौरान किशोरी किसी तरह खुद को छुड़ाकर सुरक्षित बाहर आ गई। घटना की जानकारी परिजनों द्वारा पुलिस को दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर तत्काल टीम गठित की गई और आरोपी की तलाश शुरू की गई। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही, पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण कराकर बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

फोन-पे ट्रांजैक्शन से पकड़ाया हाथ काटने आया आरोपी:एम्स में घायल की कलाई जोड़ने की कोशिश चल रही; पत्नी ने बचाई थी जान

फोन-पे ट्रांजैक्शन से पकड़ाया हाथ काटने आया आरोपी:एम्स में घायल की कलाई जोड़ने की कोशिश चल रही; पत्नी ने बचाई थी जान

बैतूल के चोपना क्षेत्र में 1 अप्रैल को हुए जानलेवा हमले की गुत्थी पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझा ली है। इस मामले में एक फोन-पे ट्रांजैक्शन ने आरोपी तक पहुंचने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। हमले में घायल युवक का हाथ कलाई से लगभग अलग हो गया था, जिसे भोपाल एम्स में जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। यह घटना 1 अप्रैल 2026 को दोपहर करीब 3 बजे ग्राम शिवसागर पुलिया के पास कच्चे रास्ते पर हुई। विप्लव विश्वास अपनी पत्नी सुशांति विश्वास के साथ जा रहे थे, तभी एक नकाबपोश हमलावर ने उन पर धारदार हथियार ‘दाव’ से हमला कर दिया। हमले में विप्लव का बायां हाथ कलाई से लगभग अलग हो गया और उनके चेहरे पर भी गंभीर चोटें आईं। पत्नी ने दिखाई बहादुरी पत्नी सुशांति विश्वास ने बहादुरी दिखाते हुए हमलावर का सामना किया और राहगीरों की मदद से पति को तुरंत घोड़ाडोंगरी अस्पताल पहुंचाया। यहीं से पुलिस को सूचना मिली और मामला दर्ज किया गया। शुरुआत में यह मामला ‘ब्लाइंड अटैक’ लग रहा था, लेकिन सुशांति विश्वास ने हमलावर के हुलिए, कद-काठी और कपड़ों के आधार पर एक अहम सुराग दिया। उन्होंने शक जताया कि हमलावर उनका पुराना परिचित प्रणव मिस्त्री हो सकता है। पुलिस ने इस जानकारी के आधार पर जांच तेज की और संदिग्ध प्रणव मिस्त्री (33), निवासी ग्राम सालीवाड़ा को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी ने बताया कि 2020-21 में पीड़ित परिवार द्वारा की गई शिकायत के कारण उसकी सामाजिक बदनामी हुई थी और उसकी शादी बार-बार टूट रही थी। इसी अपमान का बदला लेने के लिए उसने यह हमला किया। जांच में सबसे महत्वपूर्ण कड़ी एक डिजिटल ट्रांजैक्शन साबित हुई। आरोपी ने वारदात से पहले एक लोहार से ₹850 में ‘दाव’ खरीदा था और उसका भुगतान PhonePe के माध्यम से किया था। पुलिस ने इस लेनदेन को ट्रेस कर आरोपी के खिलाफ मजबूत वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल धारदार ‘दाव’, मोटरसाइकिल और घटना के समय पहने गए कपड़े बरामद कर लिए हैं।

जमीनी विवाद में दो पक्षों में मारपीट, एक की मौत:पांच लोग घायल, मामा-बुआ के परिवार आपस में भीड़े, एक दूसरे पर लाठी-डंडे पत्थर से हमला

जमीनी विवाद में दो पक्षों में मारपीट, एक की मौत:पांच लोग घायल, मामा-बुआ के परिवार आपस में भीड़े, एक दूसरे पर लाठी-डंडे पत्थर से हमला

हरदा जिले के सिराली थाना क्षेत्र के दीपगांव कला में बुधवार सुबह जमीनी विवाद में 65 वर्षीय व्यक्ति की हत्या कर दी गई। इस घटना में दोनों पक्षों के कुल छह लोग घायल हुए हैं। मृतक की पहचान दीपगांव निवासी अमरसिंह कलम (65) के रूप में हुई है। घायलों में अमरसिंह के भाई सूरत सिंह, रामभरोस, आनंद सिंह, हरिसिंह, सतीश राजपूत और दूसरे पक्ष से नारायण राजपूत शामिल हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए सिराली के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। इनमें से तीन गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। मामा-बुआ के परिवार आपस में भीड़े यह विवाद दो एकड़ जमीन पर कब्जे को लेकर मामा और बुआ के परिवारों के बीच हुआ बताया जा रहा है। एएसपी अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि ग्राम दीपगांव में दो पक्षों के बीच विवाद की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंचकर विवाद के कारणों की जांच कर रही है।

सतना में नाबालिग को आत्महत्या के लिए उकसाया:महिला समेत तीन आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट ने जेल भेजा

सतना में नाबालिग को आत्महत्या के लिए उकसाया:महिला समेत तीन आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट ने जेल भेजा

सतना में एक नाबालिग को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पुलिस ने एक महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कोलगवां थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की। थाना प्रभारी सुदीप सोनी ने बताया कि बीते 11 फरवरी को एक 17 वर्षीय नाबालिग ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उसके पिता की सूचना पर मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी पिंटू डोहर उर्फ पुरुषोत्तम (25 वर्ष) और लल्ली वर्मा (21 वर्ष) काफी समय से नाबालिग को परेशान कर रहे थे। वहीं, मोहल्ले में रहने वाली लक्षमिनिया चौधरी (43 वर्ष) उसके बारे में आपत्तिजनक बातें कहकर उसे बदनाम कर रही थी। पुलिस ने तीन पर केस दर्ज किया इन तथ्यों के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 107 और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया। सोमवार सुबह तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।