Vehicles Vandalized, 3 Cops Injured; Mamata Rejects Bulldozer Politics

Hindi News National Kolkata Violence: Vehicles Vandalized, 3 Cops Injured; Mamata Rejects Bulldozer Politics कोलकाता6 मिनट पहले कॉपी लिंक कोलकाता के पार्क सर्कस इलाके में रविवार को बुलडोजर एक्शन के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों और पुलिस के बीच झड़प हो गई। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव किया, जिसमें 3 पुलिसकर्मी घायल हो गए। कई गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई, जिनमें केंद्रीय बलों के वाहन भी शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, पार्क सर्कस सेवन प्वाइंट क्रॉसिंग के पास बड़ी संख्या में लोग एंटी-एन्क्रोचमेंट ड्राइव के विरोध में जुटे थे। उन्होंने सड़क जाम करने की कोशिश की। पुलिस जब भीड़ को हटाने पहुंची, तो पथराव शुरू हो गया। इसके बाद इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल और केंद्रीय बल तैनात किए गए। फ्लैग मार्च निकालकर आसपास के इलाकों में गश्त बढ़ाई गई। कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया कोलकाता पुलिस के अतिरिक्त आयुक्त आशेष बिस्वास ने कहा कि यह गैरकानूनी जमावड़ा था। पुलिस मानक प्रक्रिया के तहत भीड़ को हटाने की कोशिश कर रही थी, तभी हमला हुआ। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है और बाकी की पहचान की जा रही है। तिलजला की कार्रवाई के बाद बढ़ा तनाव यह विवाद तिलजला इलाके में हाल में हुई अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई के बाद बढ़ा है। यह अभियान उस फैक्ट्री आग हादसे के बाद शुरू हुआ था, जिसमें 2 लोगों की मौत हुई थी। हालांकि, कुछ स्थानीय लोगों ने धार्मिक प्रार्थनाओं के दौरान लाउडस्पीकर और सड़क पर नमाज को लेकर लगी पाबंदियों को भी नाराजगी की वजह बताया। पुलिस ने राजाबाजार और पार्क सर्कस की घटनाओं के बीच किसी सीधे संबंध की पुष्टि नहीं की है। ममता बोलीं- बंगाल बुलडोजर राजनीति में भरोसा नहीं करता TMC प्रमुख ममता बनर्जी ने X पर लिखा, “बंगाल बुलडोजर राजनीति में भरोसा नहीं करता। टैगोर और नेताजी की धरती पर आम नागरिकों के खिलाफ डर, बल और तोड़फोड़ के जरिए शासन नहीं चलाया जा सकता। घरों से लेकर फेरीवालों के ठेलों तक, गरीब राजनीतिक अहंकार की कीमत चुका रहे हैं। ————- दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Vehicles Vandalized, 3 Cops Injured; Mamata Rejects Bulldozer Politics

Hindi News National Kolkata Violence: Vehicles Vandalized, 3 Cops Injured; Mamata Rejects Bulldozer Politics कोलकाता32 मिनट पहले कॉपी लिंक कोलकाता में रविवार को पार्त सर्कस इलाके में अतिक्रमण हटाने के खिलाफ लोगों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस पर पथराव भी हुआ, जिसमें 3 पुलिसकर्मी घायल हो गई। सुरक्षा बलों के वाहनों में तोड़फोड़ भी की गई। पार्क सर्कस सेवन प्वाइंट क्रॉसिंग के पास बड़ी संख्या में लोग एंटी-एन्क्रोचमेंट ड्राइव के विरोध में जुटे थे। उन्होंने सड़क जाम करने की कोशिश की। पुलिस जब भीड़ को हटाने पहुंची, तो पथराव शुरू हो गया। कोलकाता पुलिस के एडिशनल कमिश्नर आशेष बिस्वास ने कहा- कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। बाकी की पहचान की जा रही है। दरअसल, कोलकाता के तिलजला इलाके में पिछले हफ्ते एक फैक्ट्री में आग लगने से 2 लोगों की मौत हुई थी। इसके बाद प्रशासन ने इलाके में अवैध निर्माण और अतिक्रमण हटाने के लिए बुलडोजर चलाया। पार्क सर्कस में जुटे लोग इसी कार्रवाई का विरोध कर रहे थे। घटना से जुड़ी 4 तस्वीरें… प्रदर्शन कर रहे युवकों को समझाने के लिए पुलिस मौके पर पहुंची थीं। विरोध कर रहे युवकों को पुलिस ने खदेड़ कर भगाया। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे युवक को गिरासत में लिया। घटना के बाद इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल और केंद्रीय बल तैनात किए गए है। ममता बोलीं- बंगाल बुलडोजर राजनीति में यकीन नहीं करता पूर्व सीएम और TMC प्रमुख बनर्जी ने X पर लिखा- बंगाल बुलडोजर राजनीति में यकीन नहीं करता। टैगोर और नेताजी की धरती पर आम नागरिकों के खिलाफ डर, बल और तोड़फोड़ के जरिए शासन नहीं चलाया जा सकता। उन्होंने कहा कि घरों से लेकर फेरीवालों के ठेलों तक, गरीब राजनीतिक अहंकार की कीमत चुका रहे हैं। आज जो हो रहा है, वह उन लोगों की जिंदगी पर हमला है। सरकार इंसानों से ज्यादा दिखावे की परवाह कर रही है। 2 दिन पहले आसनसोल में पुलिस चौकी पर पथराव हुआ था बंगाल के आसनसोल में लाउडस्पीकर की आवाज कम करने के निर्देश के बाद 15 मई की रात भीड़ ने पुलिस चौकी में तोड़फोड़ और पथराव किया था। पुलिस ने जवाब में लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े। पुलिस प्रशासन ने राज्य सरकार के निर्देश पर आसनसोल के कई हिस्सों में लाउडस्पीकर की आवाज कम रखने को कहा था। इसी सिलसिले में दिन में रेलपार इलाके में पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच बातचीत हुई थी। भीड़ ने चौकी पर पथराव किया था। पुलिस और आम लोगों के वाहनों में तोड़फोड़ की। घटना में कुछ पुलिसकर्मियों को चोट आई थी। ————- ये खबर भी पढ़ें… बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की हत्या:नॉर्थ 24 परगना में 4 गोलियां मारी; TMC कार्यकर्ताओं पर मर्डर का आरोप पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की बुधवार रात 10.30 बजे गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के वक्त रथ स्कॉर्पियो गाड़ी से अपने घर जा रहे थे। गाड़ी ड्राइवर चला रहा था। एक और व्यक्ति गाड़ी में मौजूद था। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Mamata Banerjees Appeal: Rebuild TMC, Will Paint Offices Herself

Hindi News National Mamata Banerjees Appeal: Rebuild TMC, Will Paint Offices Herself | Kolkata 24 मिनट पहले कॉपी लिंक ममता बनर्जी ने कोलकाता में अपने आवास पर कार्यकर्ताओं से बैठक की। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को कोलकाता में पार्टी कार्यकर्ताओं से TMC के संगठन को नए सिरे से खड़ा करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि हम पार्टी दफ्तरों को दोबारा खोलेंगे, उन्हें रंगेंगे और मजबूती से काम पर लौटेंगे। जरूरत पड़ी तो मैं खुद भी दफ्तरों को पेंट करने के लिए तैयार हूं। इसके बाद उन्होंने कहा कि जो लोग दूसरी पार्टियों में जाना चाहते हैं, वे पूरी तरह आजाद हैं और वे किसी को भी जबरदस्ती रोक कर रखने में यकीन नहीं रखतीं। बैठक के दौरान ममता के भतीजे और पार्टी महासचिव अभिषेक बनर्जी भी मौजूद थे। कोलकाता में हुई बैठक में अभिषेक बनर्जी भी मौजूद थे। ममता ने कहा- जनादेश लूटा गया ममता ने कहा कि चुनाव के नतीजों में भले ही TMC को 80 सीटें मिली हों, लेकिन यह जनादेश की लूट है। इससे उनका हौसला नहीं टूटेगा। बैठक के दौरान 21 मई को फालता सीट पर होने वाले उपचुनाव के उम्मीदवार भी मौजूद थे। दरअसल, फालता में 29 अप्रैल को वोटिंग हुई थी, लेकिन EVM छेड़खानी के आरोपों के बाद चुनाव आयोग ने वहां दोबारा वोटिंग कराने का फैसला किया। 4 मई को आए 293 सीटों के नतीजों में BJP को 207 सीटें मिली थीं। TMC 31 सीटों के नतीजों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कहा, ‘बंगाल में सीटों पर जीत का अंतर SIR में कटे वोटों से कम मामले में ममता बनर्जी और अन्य लोग नई याचिकाएं दाखिल कर सकते हैं।’ TMC ने दावा किया कि हालिया विधानसभा चुनाव में 31 सीटों पर जीत का अंतर, स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के दौरान हटाए गए वोटों की संख्या से कम था। दरअसल, जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमल्या बागची की बेंच बंगाल में SIR को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई कर रही थी। इसी दौरान TMC सांसद और वकील कल्याण बनर्जी ने बागची की उस टिप्पणी का हवाला दिया, जिसमें कहा गया था कि अगर जीत का अंतर हटाए गए वोटों से कम है, तो अदालत शिकायतों पर विचार कर सकती है। भाजपा ने 128 सीटें 30 हजार से कम मार्जिन पर जीतीं बंगाल में 30 हजार से कम मार्जिन पर जीत वाली 176 सीटों में भाजपा की 128 सीटें हैं। वहीं, 30 हजार से ज्यादा मार्जिन पर जीत वाली 117 सीटों में भाजपा की 79 सीटें हैं। तृणमूल की 44 सीटों पर जीत का मार्जिन 30 हजार से कम और 36 सीटों पर 30 हजार से अधिक रहा है। 2021 में भाजपा की 77 में से 72 सीटों पर जीत का मार्जिन 30 हजार से कम था। प्रतिशत में देखें तो भाजपा ने इस बार 62% सीटें 30 हजार से कम मार्जिन पर जीतीं, जबकि 2021 में ऐसी 93.5% थीं। साल 2021 में 121 सीटों पर तृणमूल की जीत का अंतर 30 हजार से कम था और 94 पर 30 हजार से ज्यादा। यानी बहुमत वाले दल के लिए ये आंकड़े ट्रेंड दर्शाते हैं। इस बार भाजपा की 25 सीटें ऐसी हैं, जहां हटाए या अयोग्य घोषित मतदाताओं की संख्या जीत के अंतर से अधिक है। ——————————————– ये खबर भी पढ़ें… ममता बोलीं- मैं आजाद पंछी, शेर की तरह लड़ूंगी: इस्तीफा नहीं दूंगी, हम जनादेश से नहीं, साजिश से हारे; कोलकाता में BJP कार्यकर्ता की हत्या पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा- मैं CM पद से इस्तीफा नहीं दूंगी। हम जनादेश से नहीं, साजिश से हारे हैं। इसलिए इस्तीफा देने राजभवन नहीं जाऊंगी।ममता ने आगे कहा- चुनाव आयोग असली विलेन है। उसने भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं। अब मेरे पास कोई कुर्सी नहीं है, मैं आजाद पंछी हूं। कहीं से भी चुनाव लड़ सकती हूं, सड़कों पर रहूंगी। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Mamata Banerjee TMC Vs BJP; West Bengal Post Poll Violence Case

Hindi News National Mamata Banerjee TMC Vs BJP; West Bengal Post Poll Violence Case | Calcutta HC कोलकताकुछ ही क्षण पहले कॉपी लिंक पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस चीफ ममता बनर्जी एक बार फिर काला कोट पहनकर कोर्ट में दलीलें देने पहुंची। ममता गुरुवार को कलकत्ता हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस सुजॉय पाल और जस्टिस पार्थसारथी सेन के सामने पेश हुईं। मामला हाल के राज्य विधानसभा चुनावों के नतीजों के बाद हुई चुनावी हिंसा से जुड़ी जनहित याचिका का था। सुनवाई के दौरान ममता ने कोर्ट को बताया कि राज्य में हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों के बाद बड़े पैमाने पर हिंसा हुई। इसमें बुलडोजर एक्शन भी शामिल है। पुलिस FIR दर्ज करने की परमिशन नहीं दे रही है। उन्होंने TMC कार्यकर्ताओं पर हमले, आगजनी और हत्याओं के आरोप लगाते हुए कोर्ट से सुरक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग की। इधर, सुनवाई के बाद जब ममता कोर्ट रूम से बाहर निकलीं, तो गलियारों में मौजूद वकीलों की भीड़ ने उन्हें घेर लिया। ये सभी ममता को देखकर बुआ चोर-भतीजे चोर के नारे लगाने लगे। हाईकोर्ट में एडवोकेट ममता की तस्वीर… कोर्ट रूम में वकीलों के बीच बैठीं ममता बनर्जी, वे अपनी सिग्नेचर व्हाइट साड़ी पर काला कोट पहने नजर आईं। याचिका में दावा- TMC कार्यकर्ता घर छोड़ने मजबूर याचिका उत्तरपारा विधानसभा क्षेत्र से हारे हुए उम्मीदवार शिर्षान्या बंद्योपाध्याय ने दायर की थी। 12 मई को दायर की गई जनहित याचिका में पार्टी कार्यकर्ताओं के खिलाफ हिंसा का आरोप लगाया गया है। साथ ही दावा किया गया है कि तृणमूल कांग्रेस से जुड़े होने के कारण कई लोगों को अपने घर छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा। सुप्रीम कोर्ट में भी दलीलें रख चुकी हैं ममता सुप्रीम कोर्ट ने फरवरी में पश्चिम बंगाल में स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) मामले पर सुनवाई की थी, जहां तब बंगाल की मुख्यमंत्री रहीं ममता बनर्जी ने भीं दलीलें रखीं थीं। कोर्ट रूम में ममता ने 13 मिनट तक अपनी बात रखी। बेंच के सामने हाथ जोड़कर खड़ी ममता ने कहा कि हमें कहीं न्याय नहीं मिल रहा है। सुप्रीम कोर्ट के इतिहास में यह पहला मौका था जब किसी राज्य के मौजूदा मुख्यमंत्री ने कोर्ट में पेश होकर अपनी दलीलें रखीं थीं। मुकदमों में आमतौर पर मुख्यमंत्रियों के वकील या सलाहकार ही पेश होते हैं। पढ़ें पूरी खबर… ममता के पास LLB की डिग्री, HC एडवोकेट बनकर करियर शुरू किया था ममता के इलेक्शन एफिडेविट के अनुसार, उन्होंने 1979 में कोलकाता यूनिवर्सिटी से MA करने के बाद, जोगेश चंद्र चौधरी कॉलेज (कोलकाता) में LLB कोर्स में एडमिशन लिया था। 1982 में उनका LLB पूरा हो गया था। ममता ने 1980 के दशक में कलकत्ता हाई कोर्ट में एक वकील के रूप में प्रैक्टिस की थी। उनका यह करियर लंबे समय तक नहीं चला, क्योंकि इसी दौरान वे पूरी तरह सक्रिय राजनीति में उतर गईं। ममता बनर्जी सीनियर या लंबे समय तक प्रैक्टिस करने वाली अधिवक्ता नहीं रहीं। लेकिन वे कानून ग्रेजुएट हैं और कोर्ट की कार्यप्रणाली और संवैधानिक प्रक्रियाओं की समझ रखती हैं। ———————————– ये खबर भी पढ़ें… बंगाल में गायें काटने पर रोक, सार्वजनिक बूचड़खाने भी बंद, सुवेंदु सरकार 75 साल पुराना कानून लाई पश्चिम बंगाल की BJP सरकार ने राज्य में गाएं काटने पर रोक लगा दी है। CM सुवेंदु ने 1950 के बंगाल कानून और 2018 के कलकत्ता हाईकोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए एक नोटिस जारी किया है। इस नोटिस में यह कहा गया है कि बिना ‘फिटनेस सर्टिफिकेट’ के किसी भी मवेशी-भैंस की हत्या पूरी तरह से प्रतिबंध है। पढ़ें पूरी खबर… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Mamata Banerjee Changes Profile to Chief Minister of West Bengal

कोलकाता2 मिनट पहले कॉपी लिंक पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आखिर शनिवार को सोशल मीडिया प्रोफाइल में बदलाव किया। ममता बनर्जी के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल फेसबुक पर शनिवार को बायो में दिख रहा है- फाउंडर चेयरपर्सन ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस, चीफ मिनिस्टर ऑफ वेस्ट बंगाल (15वीं,16वीं,17वीं विधानसभा)। शुक्रवार तक ममता के प्रोफाइल में दिख रहा था फाउंडर चेयरपर्सन ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस, ऑनरेबल चीफ मिनिस्टर,वेस्ट बंगाल। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में हार के बावजूद ममता ने मुख्यमंत्री पद छोड़ने के इनकार कर दिया।ममता ने इस्तीफा नहीं दिया। 7 मई को पश्चिम बंगाल की 17वीं विधानसभा का कार्यकाल खत्म हो गया है। इसके बाद राज्यपाल आरएन रवि ने विधानसभा भंग कर दी थी ममता का फेसबुक प्रोफाइल अब: ममता का फेसबुक प्रोफाइल पहले: टीएमसी 15 साल सत्ता में रही 2021 में 17वीं विधानसभा का चुनाव जीतकर ममता बनर्जी तीसरी बार मुख्यमंत्री बनीं थीं। वे 2011 से लगातार सत्ता में रहीं। हालांकि, अप्रैल 2026 में हुए विधानसभा चुनाव में उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा है। ममता बनर्जी को भी भवानीपुर सीट पर हार का सामना करना पड़ा। भाजपा को मिली है बड़ी जीत 2026 विधानसभा चुनाव में भाजपा ने बड़ी जीत हासिल की है। भाजपा ने कुल 293 विधानसभा सीटों में से 207 सीटें जीतीं। जबकि तृणमूल 80 सीटों तक ही सिमट गई। बंगाल में भाजपा ने 293 में से 206 सीटें जीतकर करीब 70% का स्ट्राइक रेट हासिल किया। वहीं, TMC 81 सीटों पर सिमट गई और उसका स्ट्राइक रेट करीब 27.6% रहा। ममता समेत 22 मंत्री हारे चुनाव में सीएम ममता समेत 35 मंत्रियों में से 22 चुनाव हार गए। ममता के पास होम मिनिस्ट्री समेत 7 महत्वपूर्ण मंत्रालयों की जिम्मेदारी थी। महिला और बाल कल्याण मंत्री शशि पांजा, उदयन गुहा, ब्रत्य बसु, चंद्रिमा भट्टाचार्य, सुजीत बसु, सिद्दीकुल्लाह चौधरी, रथिन घोष, बेचाराम मन्ना, बिरबाहा हंसदा, मोलय घटक को हार का सामना करना पड़ा है। 1972 के बाद पहली बार पश्चिम बंगाल में अब ऐसी पार्टी की सरकार होगी, जो केंद्र में भी सत्ता में है। 1972 में राज्य में कांग्रेस ने 216 सीटें जीतीं थीं और उस वक्त केंद्र में इंदिरा गांधी की सरकार थी। साउथ बंगाल पहले TMC का मजबूत गढ़ था, यहां BJP ने सबसे ज्यादा 33 सीटें जीतीं। नॉर्थ 24 परगना में BJP ने 18 सीटें जीत लीं। TMC को यहां 15 सीटें मिलीं। पूर्वी मेदिनीपुर में BJP ने 16 और हुगली में 15 सीटें जीतीं। नॉर्थ बंगाल की 54 सीटों में BJP ने 27 सीटें जीतीं। मालदा में BJP को 8 और TMC को 4 सीटें मिलीं। जंगलमहल में भाजपा ने पुरुलिया की 9, बांकुरा की 11, पश्चिम मेदिनीपुर की 12 सीटें जीतीं। टीएमसी ने सबसे अधिक सीटें दक्षिणी बंगाल में जीतीं। ——————————– ये खबर भी पढ़ें: सुवेंदु बंगाल में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री:दिलीप घोष समेत 5 मंत्री बने; PM मोदी का घुटनों के बल बैठकर जनता को प्रणाम सुवेंदु अधिकारी शनिवार को पश्चिम बंगाल में BJP के पहले मुख्यमंत्री बन गए हैं। सुवेंदु ने बांग्ला में ईश्वर के नाम की शपथ ली। शपथ के बाद सुवेंदु, पीएम के पास गए और उन्हें झुककर प्रणाम किया। बंगाल के गवर्नर आरएन रवि ने सुवेंदु के अलावा 5 और विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई। इनमें दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, अशोक कीर्तनिया, क्षुदीराम टूडू और निषिथ प्रमाणिक शामिल रहे। पढ़ें पूरी खबर… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
Mamata Banerjee Changes Profile to Chief Minister of West Bengal

कोलकाता23 मिनट पहले कॉपी लिंक पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आखिर शनिवार को सोशल मीडिया प्रोफाइल में बदलाव किया। ममता बनर्जी के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल फेसबुक पर शनिवार को बायो में दिख रहा है- फाउंडर चेयरपर्सन ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस, चीफ मिनिस्टर ऑफ वेस्ट बंगाल (15वीं,16वीं,17वीं विधानसभा)। शुक्रवार तक ममता के प्रोफाइल में दिख रहा था फाउंडर चेयरपर्सन ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस, ऑनरेबल चीफ मिनिस्टर,वेस्ट बंगाल। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में हार के बावजूद ममता ने मुख्यमंत्री पद छोड़ने के इनकार कर दिया।ममता ने इस्तीफा नहीं दिया। 7 मई को पश्चिम बंगाल की 17वीं विधानसभा का कार्यकाल खत्म हो गया है। इसके बाद राज्यपाल आरएन रवि ने विधानसभा भंग कर दी थी ममता का फेसबुक प्रोफाइल अब: ममता का फेसबुक प्रोफाइल पहले: टीएमसी 15 साल सत्ता में रही 2021 में 17वीं विधानसभा का चुनाव जीतकर ममता बनर्जी तीसरी बार मुख्यमंत्री बनीं थीं। वे 2011 से लगातार सत्ता में रहीं। हालांकि, अप्रैल 2026 में हुए विधानसभा चुनाव में उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा है। ममता बनर्जी को भी भवानीपुर सीट पर हार का सामना करना पड़ा। भाजपा को मिली है बड़ी जीत 2026 विधानसभा चुनाव में भाजपा ने बड़ी जीत हासिल की है। भाजपा ने कुल 293 विधानसभा सीटों में से 207 सीटें जीतीं। जबकि तृणमूल 80 सीटों तक ही सिमट गई। बंगाल में भाजपा ने 293 में से 206 सीटें जीतकर करीब 70% का स्ट्राइक रेट हासिल किया। वहीं, TMC 81 सीटों पर सिमट गई और उसका स्ट्राइक रेट करीब 27.6% रहा। ममता समेत 22 मंत्री हारे चुनाव में सीएम ममता समेत 35 मंत्रियों में से 22 चुनाव हार गए। ममता के पास होम मिनिस्ट्री समेत 7 महत्वपूर्ण मंत्रालयों की जिम्मेदारी थी। महिला और बाल कल्याण मंत्री शशि पांजा, उदयन गुहा, ब्रत्य बसु, चंद्रिमा भट्टाचार्य, सुजीत बसु, सिद्दीकुल्लाह चौधरी, रथिन घोष, बेचाराम मन्ना, बिरबाहा हंसदा, मोलय घटक को हार का सामना करना पड़ा है। 1972 के बाद पहली बार पश्चिम बंगाल में अब ऐसी पार्टी की सरकार होगी, जो केंद्र में भी सत्ता में है। 1972 में राज्य में कांग्रेस ने 216 सीटें जीतीं थीं और उस वक्त केंद्र में इंदिरा गांधी की सरकार थी। साउथ बंगाल पहले TMC का मजबूत गढ़ था, यहां BJP ने सबसे ज्यादा 33 सीटें जीतीं। नॉर्थ 24 परगना में BJP ने 18 सीटें जीत लीं। TMC को यहां 15 सीटें मिलीं। पूर्वी मेदिनीपुर में BJP ने 16 और हुगली में 15 सीटें जीतीं। नॉर्थ बंगाल की 54 सीटों में BJP ने 27 सीटें जीतीं। मालदा में BJP को 8 और TMC को 4 सीटें मिलीं। जंगलमहल में भाजपा ने पुरुलिया की 9, बांकुरा की 11, पश्चिम मेदिनीपुर की 12 सीटें जीतीं। टीएमसी ने सबसे अधिक सीटें दक्षिणी बंगाल में जीतीं। ——————————– ये खबर भी पढ़ें: सुवेंदु बंगाल में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री:दिलीप घोष समेत 5 मंत्री बने; PM मोदी का घुटनों के बल बैठकर जनता को प्रणाम सुवेंदु अधिकारी शनिवार को पश्चिम बंगाल में BJP के पहले मुख्यमंत्री बन गए हैं। सुवेंदु ने बांग्ला में ईश्वर के नाम की शपथ ली। शपथ के बाद सुवेंदु, पीएम के पास गए और उन्हें झुककर प्रणाम किया। बंगाल के गवर्नर आरएन रवि ने सुवेंदु के अलावा 5 और विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई। इनमें दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, अशोक कीर्तनिया, क्षुदीराम टूडू और निषिथ प्रमाणिक शामिल रहे। पढ़ें पूरी खबर… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
Kolkata BJP Worker Murder | Mamata Says No Resignation; Amit Shah Observer

Hindi News National Kolkata BJP Worker Murder | Mamata Says No Resignation; Amit Shah Observer गुवाहाटी/तिरुवनंतपुरम/पुडुचेरी/चेन्नई/कोलकाता24 मिनट पहले कॉपी लिंक ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा- मैं CM पद से इस्तीफा नहीं दूंगी। हम जनादेश से नहीं, साजिश से हारे हैं। इसलिए इस्तीफा देने राजभवन नहीं जाऊंगी। इधर, कोलकाता के न्यूटाउन इलाके में एक भाजपा कार्यकर्ता की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि तेज आवाज में म्यूजिक बजाने पर TMC के एक कार्यकर्ता और उसके साथियों ने पीट-पीटकर भाजपा कार्यकर्ता की जान ले ली। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के रिजल्ट सोमवार को आए। पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और केरलम में सरकारें बदल गईं। असम और पुडुचेरी में एनडीए ने वापसी की। वहीं, बंगाल में भाजपा ने 293 में से 207 सीटें जीत ली हैं। पार्टी 9 मई को राज्य में पहली बार सरकार बनाने जा रही है। नए मुख्यमंत्री के चुनाव के लिए भाजपा ने अमित शाह को पश्चिम बंगाल का ऑब्जर्वर बनाया है। वेणुगोपाल बोले- विजय ने सरकार बनाने के लिए कांग्रेस से समर्थन मांगा कांग्रेस के महासचिव (संगठन) के.सी. वेणुगोपाल ने कहा कि TVK प्रमुख विजय ने सरकार बनाने के लिए कांग्रेस से समर्थन मांगा है। वेणुगोपाल ने जोर देते हुए कहा कि कांग्रेस यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि राज्य में किसी भी रूप में भाजपा या उसके सहयोगी सत्ता में न आएं। —————————— ये खबर भी पढ़ें… बंगाल- 10 साल में भाजपा 3 से 207 पर पहुंची:तमिलनाडु में विजय की 2 साल पुरानी पार्टी जीती; केरलम में कांग्रेस, असम में भाजपा सरकार पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के रिजल्ट सोमवार को आए। पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और केरलम में सरकारें बदल गईं। असम और पुडुचेरी में एनडीए ने वापसी की। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
‘मुसलमानों ने ममता को चुना, गरीबों ने मुझे जिताया’, भवानीपुर में जीत के बाद बोले शुभेंदु अधिकारी

पश्चिम बंगाल की भवानीपुर सीट से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी चुनाव लड़ी हैं। बीजेपी के शुभेंदु अधिकारी ने 15,105 सीटों के अंतर से सीएम ममता को हराया। यह दूसरी बार है, जब उन्हें शुभेंदु अधिकारी के हाथों हार का सामना करना पड़ा। अविश्वास प्रस्ताव के साथ ही एक बार फिर यह सीट प्रदेश की राजनीति के केंद्र में आ गई है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इसी सीट से विधायक बनी हुई हैं। चुनाव परिणाम के बाद शुभेंदु ने कहा कि ममता बनर्जी का हराना जरूरी था। ‘मुसलमानों ने ममता को चुना, गरीबों ने मुझे जिताया’ बीजेपी के शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल की सीएम और टीएमसी उम्मीदवार ममता बनर्जी के खिलाफ भवानीपुर सीट पर भारी जीत हासिल करने के बाद अपनी जीत का चित्र दिखाया। उन्होंने कहा, ‘ममता बनर्जी को हराना बहुत जरूरी था। यह ममता बनर्जी की राजनीतिक नियुक्ति है। इस बार भी उन्हें 15,000 से ज्यादा की बढ़ोतरी का नुकसान हुआ। कैटरीना ने उन्हें दिल से वोट दिया। वार्ड क्रमांक 77 में वोट देने आये सभी दादी ने ममता को वोट दिया। आस्था, सिखों, जैनों और बौद्धों ने मुझे आशीर्वाद दिया और जिताया। यह ‘यूनिवर्सिटी की जीत है।’ सीपीएम सपोर्टर्स ने मुझे वोट दिया: शुभेंदु अधिकारी उन्होंने कहा, ‘सीपीएम के सभी मजबूत समर्थकों ने मुझे वोट दिया. भवानीपुर में सीपीएम को 13,000 वोट मिले और उन्हें कम से कम 10,000 मिले। मैं वहां के सीपीएम वोटर्स का भी शुक्रिया अदा करता हूं। सभी बंगाली आदिवासियों ने मुझे दिल से वोट दिया। उनके साथ, गुजरातियों, जैनों, मारवाड़ियों, पंथियों और सिख समुदाय ने भी मुझे दिल से वीडियो वोट दिया।’ शुभेंदु अधिकारी ने कहा, ‘केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुझे दो-तीन बार फोन किया. उन्होंने स्पष्ट रूप से भी भवानीपुर को लेकर कुछ चिंता व्यक्त की। मैंने उन्हें कुछ समय पहले बताया था. मैंने किसी और से बात नहीं की है. फ़ोन मुझे इस्तेमाल करने की इज़ाफ़ा नहीं था. मैं अभी उनका सुझाव देने जा रहा हूं। वह इंतज़ार कर रहे हैं. मुझे नंदीग्राम आश्रम भी लेना है।’ देहरादून के गढ़ में बीजेपी ने बनाया सेंध भवानीपुर सीट लंबे समय से मंदिर का गढ़ बनी हुई है। इस चुनाव में ममता बनर्जी की हार को देखें तो यह कुछ-कुछ 2021 विधानसभा चुनाव की तरह है। 2021 विधानसभा चुनाव में भी ममता बनर्जी को नंदीग्राम सीट से हार का सामना करना पड़ा था। यहां से ममता बनर्जी को शुभेंदु अधिकारी ने हराया था. ममता बनर्जी के लिए शुभेंदु के हाथ मिल गए, इस कारण भी बड़ी बात यह थी कि एक समय अधिकारी ममता बनर्जी के खास सहयोगी शामिल थे। फिर, नंदीग्राम आंदोलन हो या सिंगूर में आंदोलन के माध्यम से ममता बनर्जी का समर्थन किया गया, लेकिन समय गुजरा और ममता बनर्जी से शुभेंदु अधिकारी ने अलग रास्ता अपनाया और भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। लगातार दो चुनाव में ममता बनर्जी की हुई हार खास बात ये है कि किकांस्टीन के दो राजनेताओं में शहीद सुप्रीमो और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को शुभेंदु अधिकारी के हाथों हार का सामना करना पड़ा। 2021 में नंदीग्राम में मिली हार के बाद ममता बनर्जी ने भवानीपुर का रुख किया और यहां के अखाड़े में जीत हासिल कर सत्य की बागडोर संभाली। इस बार के चुनाव में एक बार फिर शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम के साथ ही भवानीपुर से अपनी उम्मीदवारी का ऐलान कर दिया. नतीजों से पहले ही बीजेपी नेता लगातार दावा कर रहे थे कि वे भवानीपुर से जीतेंगे और उनका दावा 4 मई की देर शाम को हकीकत में बदल गया। ये भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल चुनाव नतीजे 2026: बंगाल में बीजेपी को प्रचंड बहुमत, किन रेस पर टीएमसी की जीत, बीजेपी ने दी पटखनी (टैग अनुवाद करने के लिए)ममता बनर्जी(टी)सुवेंदु अधिकारी(टी)पश्चिम बंगाल चुनाव परिणाम 2026(टी)क्या ममता बनर्जी ने अपनी सीट जीती(टी)ममता बनर्जी किस निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ रही हैं(टी)ममता बनर्जी निर्वाचन क्षेत्र परिणाम(टी)भबानीपुर चुनाव परिणाम(टी)भबानीपुर सीट किसने जीती(टी)ममता बनर्जी बनाम सुवेंदु अधिकारी(टी)सुवेंदु(टी)ममता(टी)ममता बनर्जी समाचार(टी)ममता बनर्जी सीट(टी)ममता बनर्जी सीट(टी)भवानीपुर(टी)शुभेंदु अधिकारी(टी)पश्चिम बंगाल चुनाव परिणाम 2026
Election Results 2026 Cartoon Memes Photos; Mamata Banerjee Vijay | WB TN Assam Kerala Puducherry

Hindi News National Election Results 2026 Cartoon Memes Photos; Mamata Banerjee Vijay | WB TN Assam Kerala Puducherry BJP TMC TVK DMK Congress 5 मिनट पहले कॉपी लिंक 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव के रिजल्ट में भाजपा पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में जीतती दिख रही है। बंगाल के रुझानों में ममता बनर्जी की पार्टी TMC को 100 से कम सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं, तमिलनाडु में एक्टर विजय की पार्टी TVK ने कमाल कर दिया। केरल में कांग्रेस की सरकार आना तय है। भास्कर कार्टूनिस्ट्स चंद्रशेखर हाडा, मंसूर नकवी और संदीप पाल की नजर से देखिए चुनाव के नतीजे… 1. बंगाल में दीदीगीरी खत्म 2. तमिल में एक्टर विजय का कमाल 3. केरल में कांग्रेस की 10 साल बाद वापसी दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Modi, Mamata, Rahuls Memorable Moments

Hindi News National Bengal Election Campaign Moments: Modi, Mamata, Rahuls Memorable Moments 20 मिनट पहले कॉपी लिंक पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरलम और पुडुचेरी में कैंपेन के दौरान कई ऐसे नजारे दिखे, जो चुनाव से ज्यादा चर्चा में रहे। पीएम मोदी ने बंगाल में झालमुड़ी खाई, तो राहुल गांधी केरलम में साइकिल से घूमे। ममता ने सब्जी खरीदी तो मोदी ने नाव चलाने वाले को गले लगा लिया। 51 दिन के 8 बेस्ट मोमेंट्स… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔







