अक्षय कुमार से मिलने नंगे पैर पैदल निकला फैन:राजकोट से 700 किमी चलकर मुंबई पहुंचा, एक महीने इंतजार के बाद मुलाकात हुई

मुंबई में बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार से मिलने के लिए गुजरात के राजकोट निवासी अशोक कंजारिया ने 700 किलोमीटर पैदल यात्रा की। वह 17 फरवरी 2026 को तिरंगा लेकर बिना जूते पहने राजकोट से निकले और 18 दिन में मुंबई पहुंचे। हालांकि, मुंबई पहुंचने के बाद कई दिनों तक अक्षय से उनकी मुलाकात नहीं हो सकी। इसके बाद उन्होंने शहर में ही रुककर कोशिश जारी रखी। वह कई बार अक्षय कुमार के घर के बाहर पहुंचे, लेकिन उनसे मिलने में सफलता नहीं मिली। ‘देश गुजरात’ की रिपोर्ट के अनुसार, अशोक कंजारिया ने हार नहीं मानी और करीब एक महीने तक मुंबई में इंतजार किया। इस दौरान वह फुटपाथ और रेलवे स्टेशन पर रहे। इस दौरान उनके लगभग 14 हजार रुपये खर्च हुए। उनके परिवार में पत्नी और दो बेटे राजकोट में उनका इंतजार कर रहे थे। 6 मार्च को मुंबई पहुंचने के बाद उन्हें पूरे एक महीने तक इंतजार करना पड़ा। आखिर में 8 अप्रैल को उनकी मुलाकात संभव हो सकी। अक्षय कुमार ने अपनी सिक्योरिटी टीम को उन्हें बुलाने के निर्देश दिए थे। अशोक ने मौका न निकल जाए, यह सोचकर सुबह 7 बजे ही जुहू पहुंच गए। फिर सुबह 8:30 बजे उनकी अक्षय कुमार से मुलाकात हुई। इस दौरान एक्टर ने उन्हें आशीर्वाद दिया और साथ में फोटो भी खिंचवाई। मुलाकात के दौरान अक्षय ने अशोक को ‘खुश रह बेटा’ कहकर आशीर्वाद दिया और साथ में फोटो भी खिंचवाई। अशोक ने बाद में बताया कि अक्षय सर ने मुझे कई बार ‘बेटा’ कहकर बुलाया। भगवान ने उनकी इच्छा पूरी कर दी। अशोक का कहना है कि मेरा बड़ा सपना सच हो गया, साथ ही अक्षय ने अशोक को नंगे पैर चलने से मना किया और इसे गलत बताया।
IPL 2026 Update; PBKS Cooper Connolly On Mumbai Indians MI

स्पोर्ट्स डेस्क27 मिनट पहले कॉपी लिंक पंजाब किंग्स का सामना 16 अप्रैल को मुंबई इंडियंस से होगा। दोनों टीमों के बीच IPL में हमेशा रोमांचक मुकाबले देखने को मिले हैं। अब तक खेले गए 34 मैचों में दोनों ने 17-17 मुकाबले जीते हैं, जिससे उनकी टक्कर बराबरी की नजर आती है। MI के खिलाफ इस मुकाबले से पहले टीम के युवा खिलाड़ी कूपर कोनोली ने इसे रोमांचक बताया है। हालांकि, टीम का अगला मुकाबला शनिवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ है, जिस पर फिलहाल उनका पूरा फोकस है। कोनोली ने गुरुवार को जियोस्टार प्रेस रूम में कहा, मुंबई जैसी मजबूत टीम के खिलाफ खेलना हमेशा चुनौतीपूर्ण और रोमांचक होता है, क्योंकि उनके पास कई मैच विनर खिलाड़ी हैं। लेकिन फिलहाल मेरा फोकस सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ होने वाले मैच पर है। उन्होंने आगे बताया कि वह हर मैच से पहले विपक्षी टीम और गेंदबाजों की फुटेज देखते हैं और उसी के आधार पर अपनी रणनीति तैयार करते हैं। श्रेयस से सीखना पसंद है कोनोली ने कप्तान श्रेयस अय्यर की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा, मैंने कुछ महीने पहले ऑस्ट्रेलिया और भारत सीरीज के दौरान श्रेयस से थोड़ी बातचीत की थी। मुझे उन्हें खेलते देखना पसंद है। मुझे उनसे सीखना पसंद है। वह एक वर्ल्ड क्लास खिलाड़ी हैं, लेकिन मैं बस उनसे सीखने और बेहतर बनने की कोशिश करता रहूंगा और इस टीम के लिए अपना बेस्ट प्रदर्शन करने की कोशिश करूंगा। कोनोली पंजाब किंग्स के टॉप स्कोरर कूपर कोनोली फिलहाल पंजाब किंग्स के टॉप स्कोरर हैं। उन्होंने 3 मैचों में 108 रन बनाए हैं, जिसमें एक अर्धशतक शामिल है। अपने IPL डेब्यू मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कोनोली ने 44 गेंदों में नाबाद 72 रन की पारी खेली थी। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था। कल पंजाब का सामना हैदराबाद से पंजाब का अगला मैच 11 अप्रैल सनराइडर्स हैदराबाद के खिलाफ खेला जाएगा। मैच मुल्लांपुर (न्यू चंडीगढ़) में दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगा। टीम का पिछला मैच कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ बारिश के कारण रद्द रहा था। IPL 2026 का रोमांच अब और बढ़ने वाला है, क्योंकि 12 से 18 अप्रैल तक राइवलरी वीक शुरू होगी। इस सप्ताह में हाई-वोल्टेज मैचों का लाइव और एक्सक्लूसिव प्रसारण जियोहॉटस्टार और स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Mumbai Airport Fire | Runway Smoke Halts Flights

मुंबई52 मिनट पहले कॉपी लिंक मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 पर गुरुवार शाम आग लग गई। फायर ब्रिगेड और इमरजेंसी टीमें मौके पर पहुंचीं। उन्होंने कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया। इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। एयरपोर्ट प्रवक्ता के मुताबिक, आग शाम 6:10 बजे लगी। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। आग ग्राउंड फ्लोर पर स्थित पावर हाउस के सीलिंग लेवल तक ही रही। वहां मौजूद इलेक्ट्रिक ट्रे, वायरिंग, केबल, इंस्टॉलेशन और इलेक्ट्रिक पैनल जल गए। आग से जुड़ी 4 तस्वीरें… आग से टर्मिनल-1 का सीटिंग एरिया पूरा धुएं से भर गया। आग को कुछ ही देर में बुझा लिया गया, लेकिन तब तक पूरे एरिया में धुआं फैल गया। थोड़ी देर लिए लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग से थोड़ी दूरी पर ही एक फ्लाइट खड़ी थी। दूर तक धुआं उठता हुआ दिखा। गेट बंद किए, कुछ फ्लाइट रोकी गईं सुरक्षा के कारण कुछ देर के लिए एयरपोर्ट के सभी गेट बंद कर दिए गए, जिससे यात्रियों की लाइन लग गई। टर्मिनल-1 की कुछ फ्लाइट एहतियात के तौर पर रोकी गईं, जिससे फ्लाइट ऑपरेशन प्रभावित हुआ। अधिकारियों के अनुसार, आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। एयरपोर्ट पर आग से जुड़ीं पिछली घटनाएं… 28 ऑक्टूबर 2025: दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 पर बस में आग लगी, एअर इंडिया का विमान नजदीक खड़ा था दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 पर एअर इंडिया के विमान से कुछ मीटर दूर खड़ी एक बस में आग लग गई थी। यह बस एअर इंडिया SATS एयरपोर्ट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड की थी, जो कई एयरलाइंस के लिए ग्राउंड सर्विस देती है। आग लगने के समय बस में कोई यात्री मौजूद नहीं था। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। पूरी खबर पढ़ें… 11 सितंबर 2025- काठमांडू जा रही फ्लाइट की टेल में आग दिल्ली से काठमांडू जा रही स्पाइसजेट फ्लाइट SG041 की टेल (पिछले हिस्से) में आग लग गई थी। इसके बारे में एक दूसरे विमान के पायलट से पता चला। यह घटना तब हुई जब विमान रनवे पर उड़ान भरने के लिए खड़ा था। काठमांडू जा रही स्पाइसजेट फ्लाइट में 100 से ज्यादा यात्री सवार थे। टेल पाइप इंजन का पिछला हिस्सा होता है। यहां से गर्म हवा और धुआं बाहर निकलता है। पूरी खबर पढ़ें… —————– ये खबर भी पढ़ें… इंदौर में एयरपोर्ट परिसर के पास लगी आग:सूखी झाड़ियों के कारण दूर से दिखाई दे रही थीं लपटें, दमकलों ने काबू पाया इंदौर के देवी अहिल्या बाई होलकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा परिसर के पास 3 मार्च को सूखी झाड़ियों में अचानक आग लग गई थी। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में दूर-दूर तक धुआं और लपटें नजर आ रही थीं। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके के लिए रवाना हुई। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
भारत से पहली क्रॉस-बॉर्डर रोबोटिक सर्जरी:पश्चिम एशिया में जंग के बीच कोकिलाबेन अस्पताल ने मुंबई से मस्कट में महिला की किडनी का ऑपरेशन किया

मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल ने वर्ल्ड हेल्थ डे 2026 पर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। अस्पताल के डॉक्टर टी. बी. युवराजा ने मुंबई में बैठकर ओमान के मस्कट के मेडिकल सिटी अस्पताल में 55 साल की महिला का रोबोटिक किडनी ऑपरेशन किया। यह क्रॉस-बॉर्डर रिमोट रोबोटिक सर्जरी भारत से पहली बार मानी जा रही है। यह सर्जरी एडवांस्ड ‘मेडबॉट ट्युमाई’ रोबोटिक सिस्टम और रियल-टाइम कनेक्टिविटी के जरिए की गई। डॉक्टर ने दूर बैठकर पूरे ऑपरेशन को कंट्रोल किया और सफलतापूर्वक सर्जरी पूरी की। कोकिलाबेन अस्पताल में यूरो-ऑन्कोलॉजी और रोबोटिक सर्जरी के डायरेक्टर डॉ. टी. बी. युवराजा ने कहा कि यह हेल्थकेयर में बड़ा बदलाव है। उनके मुताबिक अब मरीजों को बेहतर इलाज के लिए दूसरे देश जाने की जरूरत नहीं होगी, बल्कि डॉक्टर ही तकनीक के जरिए मरीज तक पहुंच सकेंगे। उन्होंने बताया कि उनके पास 4200 से ज्यादा रोबोटिक सर्जरी का अनुभव है और यह उपलब्धि सिर्फ एक सफल ऑपरेशन नहीं, बल्कि भविष्य की हेल्थकेयर व्यवस्था का संकेत है। इससे दुनिया भर में इलाज की पहुंच आसान हो सकती है। अस्पताल के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर और CEO डॉ. संतोष शेट्टी ने कहा कि यह उपलब्धि अस्पताल की तकनीकी क्षमता और पहले किए गए रिमोट ऑपरेशन के अनुभव पर आधारित है। उन्होंने कहा कि इस बार भारत की क्लिनिकल क्षमता को मस्कट के कैंसर मरीज तक पहुंचाया गया। अस्पताल के मुताबिक, यह सर्जरी सभी जरूरी नियमों के तहत की गई। इसमें CDSCO की गाइडलाइंस का पालन किया गया, ताकि सुरक्षा, नैतिकता और क्लिनिकल स्टैंडर्ड बनाए रखें। यह जरूरी है क्योंकि रिमोट सर्जरी अब धीरे-धीरे बड़े स्तर पर लागू होने की दिशा में बढ़ रही है। अस्पताल ने कहा कि यह उपलब्धि दिखाती है कि भारत अब सिर्फ मेडिकल टूरिज्म का केंद्र नहीं, बल्कि दुनिया भर में रियल-टाइम मेडिकल एक्सपर्टीज देने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। इससे यह भी साबित हुआ कि अब सर्जरी देश की सीमाओं से बाहर निकल रही है। कोकिलाबेन अस्पताल में रोबोटिक सर्जरी के लिए एक बड़ा सेंटर है और यहां तीन एडवांस्ड रोबोटिक प्लेटफॉर्म मौजूद हैं। अस्पताल के पास भारत का पहला मेडबॉट ट्युमाई सिस्टम भी है, जिससे ऐसी सर्जरी संभव हो पाई। अस्पताल के अनुसार, यह पूरी प्रक्रिया मरीज-केंद्रित सोच पर आधारित है। बिना यात्रा किए जटिल सर्जरी होने से मरीज को सुविधा मिलती है और बेहतर नतीजे मिलने की संभावना भी बढ़ती है। अब मरीजों को इलाज के लिए विदेश जाने की जरूरत कम हो सकती है। इससे समय बचेगा, खर्च कम होगा और इलाज जल्दी मिल सकेगा। यह उपलब्धि कोकिलाबेन अस्पताल को ग्लोबल लेवल पर एक ऐसे सेंटर के रूप में स्थापित करती है, जहां से टेक्नोलॉजी के जरिए दुनिया भर में इलाज दिया जा सकता है। अस्पताल का कहना है कि आने वाले समय में ऐसी रिमोट सर्जरी हेल्थकेयर के भविष्य को बदल सकती है।
Rajasthan, Delhi, MP, UP, Maharashtra, Mumbai

Hindi News National Breaking News LIVE Updates: Rajasthan, Delhi, MP, UP, Maharashtra, Mumbai 6 घंटे पहले कॉपी लिंक महाराष्ट्र में बारामती विधानसभा उपचुनाव में NCP कैंडिडेट और डिप्टी CM सुनेत्रा पवार का निर्विरोध चुना जाना तय हो गया है। आज नाम वापसी की आखिरी तारीख पर कांग्रेस के आकाश मोरे ने नाम वापस ले लिया। यह सीट अजित पवार के निधन से खाली हुई है। इसके पहले महाराष्ट्र के प्रभारी एआईसीसी महासचिव चेन्निथला ने कहा था कि उन्होंने कांग्रेस की राज्य इकाई से चुनाव से अपना उम्मीदवार वापस लेने को कहा है। बारामती में 23 अप्रैल को उपचुनाव होना है। आज की अन्य बड़ी खबरें… 50 से ज़्यादा शिक्षाविदों ने राष्ट्रपति मुर्मू से NCERT की किताब पर लगे बैन के मामले में दखल देने की अपील की 50 से ज्यादा शिक्षाविदों और विद्वानों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को एक चिट्ठी लिखी है, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि NCERT की 8वीं क्लास की सोशल साइंस की किताब पर सुप्रीम कोर्ट का बैन न्यायिक दखलंदाजी (judicial overreach) है और उन्होंने राष्ट्रपति से इस मामले में दखल देने की अपील की है। इस चिट्ठी में, दस्तखत करने वालों ने कहा कि ‘Exploring Society: India and Beyond’ नाम की किताब पर लगा बैन—खास तौर पर उस चैप्टर पर, जिसमें न्यायपालिका के बारे में चर्चा की गई है – देश की शिक्षा व्यवस्था पर दूरगामी असर डाल सकता है। उन्होंने कहा कि इस फैसले से शिक्षाविदों, शिक्षकों और संबंधित लोगों की किताब के कंटेंट की निष्पक्ष रूप से जांच करने की क्षमता सीमित हो गई है और न्याय व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर सार्वजनिक बहस भी दब गई है। NIA ने बंगाल में मालदा हिंसा केस में 12 FIR दर्ज कीं; SIR रिव्यू करने गए अधिकारियों को बंधक बनाया था नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने बुधवार को उन न्यायिक अधिकारियों के घेराव की जांच के लिए 12 मामले दर्ज किए, जिन्हें पश्चिम बंगाल के मालदा में मतदाता सूचियों के विशेष गहन संशोधन (SIR) से जुड़े काम के लिए तैनात किया गया था। यह कदम सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद उठाया गया। देर रात जारी एक बयान में, NIA ने कहा कि उसने 6 अप्रैल के सुप्रीम कोर्ट के आदेश के पालन में, “पश्चिम बंगाल के मालदा में मतदाता सूचियों के SIR से जुड़े काम के लिए तैनात न्यायिक अधिकारियों की सुरक्षा और संबंधित कानून-व्यवस्था की घटनाओं” से जुड़े मामलों की जांच के लिए, “मालदा जिले के मोथाबाड़ी पुलिस स्टेशन की 7 और कालियाचक पुलिस स्टेशन की 5 FIR को फिर से दर्ज किया है”। भागवत बोले- RSS इतिहास की किताबों में अपना नाम नहीं चाहती, इसका काम स्वयंसेवकों की मेहनत पर आधारित, किसी की कृपा से नहीं राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत बुधवार को कहा कि RSS अपना नाम इतिहास में सुनहरे अक्षरों में लिखवाना नहीं चाहती, बल्कि पिछले 100 सालों के अपने काम का पूरा श्रेय समाज को देना चाहती है। उन्होंने कहा कि RSS का पूरा काम स्वयंसेवकों की मेहनत पर आधारित है, किसी की कृपा से नहीं। किसी की कृपा न होने के बावजूद संगठन के काम में कोई बाधा नहीं आई। भागवत नागपुर में ‘राष्ट्र स्वराधना’ नाम की किताब के विमोचन के अवसर पर बोल रहे थे। यह किताब RSS के घोष पथक (बैंड दल) के इतिहास पर आधारित है। उन्होंने कहा कि सभी स्वयंसेवकों ने संघ की विचारधारा के अनुसार राष्ट्र निर्माण के लिए अपनी पूरी ताकत लगाई है। पुणे में 75 साल के डॉक्टर से 12.31 करोड़ की ठगी, फर्जी शेयर ऐप, व्हाट्सएप ग्रुप से फंसाया पुणे में एक 75 साल के डॉक्टर ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 12.31 करोड़ रुपए की ठगी का शिकार हो गया। पुलिस के अनुसार, डॉक्टर को जनवरी में एक मैसेज मिला, जिसमें शेयरों की लिस्ट और एक लिंक था। इस लिंक के जरिए उन्हें एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया, जहां खुद को बड़ी फाइनेंशियल कंपनी के अधिकारी बताने वाले लोग सक्रिय थे। इसके बाद डॉक्टर को एक फर्जी ट्रेडिंग ऐप पर रजिस्टर कराया गया और निवेश के नाम पर अलग-अलग बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर कराए गए। 7 मार्च से 18 मार्च के बीच डॉक्टर ने कुल 8 बार में 12.31 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए। ऐप में उन्हें 54 करोड़ रुपए तक का नकली मुनाफा भी दिखाया गया। पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की पहचान व पैसे के ट्रेल का पता लगाया जा रहा है। भारत ने जलवायु सम्मेलन की मेजबानी के लिए अपनी दावेदारी वापस ली, मोदी ने दुबई में समिट होस्ट करने का प्रस्ताव दिया था भारत ने 2028 में होने वाले संयुक्त राष्ट्र के जलवायु सम्मेलन COP33 की मेजबानी के लिए अपनी दावेदारी वापस ले ली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2023 में दुबई में आयोजित COP28 सम्मेलन के दौरान भारत को COP33 का मेजबान बनाने का प्रस्ताव दिया था। हालांकि अब सूत्रों के मुताबिक, भारत ने इस सप्ताह आधिकारिक रूप से अपना प्रस्ताव वापस ले लिया है। इस फैसले के पीछे कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। पर्यावरण मंत्रालय और COP मुख्यालय दोनों की ओर से इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। पूर्व नीति आयोग CEO अमिताभ कांत ने इस फैसले को सही कदम बताते हुए कहा कि विकसित देश पेरिस समझौते के तहत किए गए वादों को पूरा नहीं कर पाए हैं और COP प्रक्रिया पर फॉसिल फ्यूल लॉबी का प्रभाव बढ़ गया है। केंद्र ने एयरपोर्ट पार्किंग व लैंडिंग चार्ज 25% घटाए केंद्र सरकार ने बड़े एयरपोर्ट पर लैंडिंग और पार्किंग चार्ज 25% घटा दिए हैं। नई व्यवस्था तत्काल लागू हो गई है और घरेलू उड़ानों के लिए अगले 3 महीनों तक मिलेगी। ईरान युद्ध और पाक रूट बंद होने से एयरलाइंस पर वित्तीय दबाव बढ़ा है। इंडिगो और एअर इंडिया की मांग पर रेगुलेटर एईआरए ने यह निर्णय लिया। इससे कंपनियों का परिचालन खर्च कम होगा। इस फैसले के बाद इंडिगो के शेयर 10% तक उछल गए। बिना डेटा वाला वॉयस और एसएमएस प्लान भी दें: ट्राई टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (ट्राई) ने प्रस्ताव दिया है कि टेलीकॉम कंपनियां हर वैलिडिटी अवधि में केवल वॉयस और एसएमएस वाले प्लान भी उपलब्ध कराएं। अभी अधिकतर
Rajasthan, Delhi, MP, UP, Maharashtra, Mumbai

Hindi News National Breaking News LIVE Updates: Rajasthan, Delhi, MP, UP, Maharashtra, Mumbai 18 मिनट पहले कॉपी लिंक ओडिशा के ढेंकनाल जिले में एक व्यक्ति पर अपनी ही 21 साल की दिव्यांग (स्पेशली एबल्ड) बेटी से रेप करने का आरोप लगा है। पीड़ित के प्रेग्नेंट होने और अस्पताल में बच्ची को जन्म देने के बाद यह मामला सामने आया। पुलिस के अनुसार, पीड़ित के शरीर में बदलाव के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने एक बच्ची को जन्म दिया। शिकायत में आरोप है कि आरोपी पिता ने उसकी कमजोरी का फायदा उठाते हुए लंबे समय तक उसका शोषण किया। पुलिस ने मामले में आरोपी रहाश सेठी (59) को गिरफ्तार कर लिया है और केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया है और लोगों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। आज की अन्य बड़ी खबरें… मुंबई के मलाड में दो गुटों के बीच झड़प, इलाके में भारी पुलिस बल तैनात मुंबई के मलाड ईस्ट इलाके में रविवार रात दो गुटों के बीच झड़प हो गई। यह घटना संतोष नगर मार्केट क्षेत्र में हुई, जो दिंडोशी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए हल्का बल प्रयोग किया। मुंबई पुलिस के अनुसार, स्थिति को नियंत्रण में किया गया और इलाके में एहतियात के तौर पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। फिलहाल झड़प के कारणों की जांच की जा रही है और अधिक जानकारी का इंतजार है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
Rajasthan, Delhi, MP, UP, Maharashtra, Mumbai

Hindi News National Breaking News LIVE Updates: Rajasthan, Delhi, MP, UP, Maharashtra, Mumbai 48 मिनट पहले कॉपी लिंक ओडिशा के ढेंकनाल जिले में एक व्यक्ति पर अपनी ही 21 साल की दिव्यांग (स्पेशली एबल्ड) बेटी से रेप करने का आरोप लगा है। पीड़ित के प्रेग्नेंट होने और अस्पताल में बच्ची को जन्म देने के बाद यह मामला सामने आया। पुलिस के अनुसार, पीड़ित के शरीर में बदलाव के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने एक बच्ची को जन्म दिया। शिकायत में आरोप है कि आरोपी पिता ने उसकी कमजोरी का फायदा उठाते हुए लंबे समय तक उसका शोषण किया। पुलिस ने मामले में आरोपी रहाश सेठी (59) को गिरफ्तार कर लिया है और केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया है और लोगों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। आज की अन्य बड़ी खबरें… मुंबई के मलाड में दो गुटों के बीच झड़प, इलाके में भारी पुलिस बल तैनात मुंबई के मलाड ईस्ट इलाके में रविवार रात दो गुटों के बीच झड़प हो गई। यह घटना संतोष नगर मार्केट क्षेत्र में हुई, जो दिंडोशी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए हल्का बल प्रयोग किया। मुंबई पुलिस के अनुसार, स्थिति को नियंत्रण में किया गया और इलाके में एहतियात के तौर पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। फिलहाल झड़प के कारणों की जांच की जा रही है और अधिक जानकारी का इंतजार है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
मुंबई से जैश के 2 आतंकी पकड़े गए:दिल्ली में आतंकी हमले की साजिश कर रहे थे, भारत विरोधी मिशन खिलाफत से जुड़े तार

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल और महाराष्ट्र ATS ने मुंबई से जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकियों गिरफ्तार किया है। दोनों पर दिल्ली में आतंकी हमले की साजिश रचने का आरोप है। महाराष्ट्र ATS ने रविवार को बताया कि दोनों आतंकी मोस्साब अहदम और मोहम्मद हमद कोल्लारा को शुक्रवार को अरेस्ट किया था। अब उन्हें दिल्ली पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। दोनों जैश के साथ इस्लामिक स्टेट से भी जुड़े थे। इसके अलावा भारत विरोधी संगठन मिशन खिलाफत और सोल्जर्स ऑफ प्रोफेट से भी जुड़े थे। खिलौने की कार से बम धमाके की साजिश रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी IED बम बनाना सीख रहे थे। वह दिल्ली में खिलौने की कार में बम छिपाकर हमला करने की प्लानिंग कर रहे थे। जांच एजेंसियां अब इस मामले के पैन-इंडिया नेटवर्क की भी जांच कर रही हैं। मुंबई में 4-5 नाबालिग भी एजेंसियों के रडार पर हैं, जो ऐसे प्रोपेगेंडा से प्रभावित हैं। जांच में पता चला है कि यह पूरा मॉड्यूल ओडिशा से संचालित हो रहा था और इसके हैंडलर भी सुरक्षा एजेंसियों के निशाने पर हैं। पुलिस की स्पेशल सेल को आरोपियों से आपत्तिजनक दस्तावेज, मोबाइल फोन और कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी मिले हैं। दोनों आरोपियों को ऑनलाइन हैंडलरों अबू हुफेजा के संपर्क में आए और उसने इनका ब्रेनवॉश किया। उसी ने इन्हें जैश-ए-मोहम्मद से जोड़ा। 30 मार्च को लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा शब्बीर अहमद लोन दिल्ली में अरेस्ट दिल्ली में सुरक्षा एजेंसियों ने 30 मार्च को लश्कर-ए-तैयबा (Let) से जुड़े आतंकी शब्बीर अहमद लोन को दिल्ली बॉर्डर से गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में सामने आया है कि वह बांग्लादेश से भारत विरोधी गतिविधियों को अंजाम दे रहा था। पुलिस के मुताबिक, शब्बीर दिल्ली, कोलकाता और तमिलनाडु में आतंकी गतिविधियों के लिए युवाओं की भर्ती करने की तैयारी में था। यह पूरा नेटवर्क पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के इशारे पर ऑपरेट हो रहा था। साल 2007 में भी दिल्ली पुलिस ने आतंकवाद के आरोपों में लोन को गिरफ्तार किया था। 2019 में जमानत मिलने के बाद वह बांग्लादेश भाग गया था। ————————— ये खबर भी पढ़ें… जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में एक आतंकी ढेर:कल रात से ऑपरेशन चल रहा था; एक और आतंकी के छिपे होने की सूचना जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में सेना ने बुधवार सुबह एक आतंकवादी को ढेर कर दिया। यह ऑपरेशन मंगलवार रात से जारी था। एक अधिकारी ने बताया कि खास इंटेलिजेंस इनपुट के आधार पर, पुलिस और सेना की एक जॉइंट टीम ने मंगलवार शाम को घेराबंदी और सर्च ऑपरेशन शुरू किया। पूरी खबर पढें…
Rajasthan, Delhi, MP, UP, Maharashtra, Mumbai

Hindi News National Breaking News LIVE Updates: Rajasthan, Delhi, MP, UP, Maharashtra, Mumbai 5 मिनट पहले कॉपी लिंक तमिलनाडु के कुन्नूर में एक मिनीबस 100 फीट गहरी खाई में गिर गई, जिससे 12 से ज्यादा लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि बस नामक्कल से आ रही थी। इसमें सवार सभी लोग पर्यटक थे। आज की अन्य बड़ी खबरें… दिल्ली के एक फ्लैट में दो भाइयों के शव मिले, शरीर पर चोट या गला घोंटने के कोई निशान नहीं दिल्ली के द्वारका इलाके में शनिवार देर रात एक बिल्डिंग के अंदर दो लोगों के शव मिले। मरने वालों की पहचान देवेंद्र कुमार और अमित के रुप में की गई है। वे दोनों भाई हैं। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, दोनों की उम्र 40-45 साल के बीच है। शुरुआती जांच में शवों पर चोट या गला घोंटने के कोई निशान नहीं मिले। मामले की जांच की जा रही है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
NMACC 3rd Anniversary Mumbai | Ambani Hosts Salman Khan, Ranveer Singh

11 मिनट पहले कॉपी लिंक मुंबई में नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (NMACC) की तीसरी एनिवर्सरी पर एक इवेंट आयोजित किया गया। यह इवेंट मुकेश अंबानी और नीता अंबानी ने होस्ट किया। सलमान खान, रणवीर सिंह, संजय दत्त, शहीद कपूर जैसे कई सेलेब्स इवेंट में शामिल हुए। इवेंट को लेकर नीता अंबानी ने कहा कि NMACC की शुरुआत के समय उन्होंने भारत की संस्कृति को दुनिया तक पहुंचाने और दुनिया की कला को भारत लाने का लक्ष्य रखा था, और संस्था उसी दिशा में काम कर रही है। देखें इवेंट की तस्वीरें- मुकेश और नीता अंबानी ने उद्धव ठाकरे और उनकी पत्नी रश्मि ठाकरे के साथ पोज दिया। ईशा अंबानी इवेंट में व्हाइट एथनिक आउटफिट में नजर आईं। सलमान खान ब्राउन सूट में नजर आए। उन्होंने लाइट ब्लू शर्ट के साथ सूट पेयर किया था। इवेंट में रणवीर सिंह ने ब्लैक इंडो-वेस्टर्न सूट पहना था। इस आउटफिट में हाई नेक डिजाइन और फ्रंट में मेटल बटन डिटेलिंग दिखी। NMACC की शुरुआत 2023 में हुई थी बता दें कि NMACC की शुरुआत नीता अंबानी ने भारतीय कला और संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की थी। यह सेंटर मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) में जियो वर्ल्ड सेंटर के अंदर स्थित है। इस सेंटर का उद्घाटन 31 मार्च 2023 को हुआ था। यह तीन दिन का बड़ा लॉन्च इवेंट था, जो 2 अप्रैल तक चला। इसमें रजनीकांत, शाहरुख खान, प्रियंका चोपड़ा के साथ टॉम हॉलैंड और जेंडाया जैसे इंटरनेशनल स्टार्स भी शामिल हुए थे। NMACC को 3 अप्रैल 2023 से आम जनता के लिए खोल दिया गया। यहां शुरुआत में ‘द ग्रेट इंडियन म्यूजिकल: सिविलाइजेशन टू नेशन’, ‘इंडिया इन फैशन’ और ‘संगम’ जैसे बड़े शो हुए हैं। यह सेंटर परफॉर्मिंग आर्ट्स, विजुअल आर्ट्स और ट्रेडिशनल क्राफ्ट्स के लिए अलग-अलग स्पेस उपलब्ध कराता है। यहां का ग्रैंड थिएटर बड़े शो और नाटकों के लिए जाना जाता है, जबकि आर्ट हाउस में भारतीय और इंटरनेशनल कलाकारों की प्रदर्शनियां लगती हैं। ‘स्वदेश’ सेक्शन में भारतीय हस्तशिल्प को प्रमोट किया जाता है। पिछले तीन सालों में यहां 3,500 से ज्यादा शो हुए हैं और 10,500 से अधिक कलाकार हिस्सा ले चुके हैं। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…









