Monday, 13 Apr 2026 | 12:09 AM

Trending :

10 रुपए के लिए किया बुकिंग क्लर्क को बर्खास्त:जबलपुर हाईकोर्ट ने कहा- विभागीय जांच निष्पक्ष होनी चाहिए; 25 साल बाद मिला न्याय Kidney Damage Sign: चुपचाप सड़ रही किडनी, शरीर के इन 4 हिस्सों में सूजन रेड फ्लैग, आप तो नहीं कर रहे इग्नोर सुबह उठते ही मुंह का स्वाद कड़वा? नजरअंदाज न करें, हो सकती है ये बड़ी बीमारी Amla sharbat recipe aur fayde: गर्मियों में आंवले का शरबत पीने के फायदे और बनाने का तरीका बुरहानपुर पहुंचे बोहरा धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन:हजारों अनुयायियों ने किया स्वागत; मंगलवार को दरगाह-ए-हकीमी में उर्स पर देंगे प्रवचन दो बाइक की टक्कर, तीन घायल:एक माइक्रो फाइनेंस कंपनी में काम करता, दो युवक सर्राठे मलाजखंड की ओर से बालाघाट आ रहे थे
EXCLUSIVE

लैक्मे फैशन वीक के तीसरे दिन दिशा पाटनी बनीं शोस्टॉपर:तमन्ना भाटिया और खुशी कपूर ने भी रैंप वॉक किया, देखें तस्वीरें

लैक्मे फैशन वीक के तीसरे दिन दिशा पाटनी बनीं शोस्टॉपर:तमन्ना भाटिया और खुशी कपूर ने भी रैंप वॉक किया, देखें तस्वीरें

मुंबई में शनिवार को लैक्मे फैशन वीक के तीसरे दिन दिशा पाटनी, तमन्ना भाटिया, शनाया कपूर और खुशी कपूर ने अलग-अलग डिजाइनरों के लिए ‘शोस्टॉपर’ के रूप में रैंप वॉक किया। दिशा पाटनी ने ब्लैक आउटफिट के साथ स्टेटमेंट दुपट्टा और ब्लाउज कैरी किया। उन्होंने बालों को बन में स्टाइल किया, जिसमें कुछ लटें खुली रखीं। ज्वेलरी में डायमंड नेकलेस के साथ एमराल्ड पेंडेंट पहना। वहीं, खुशी कपूर ने भी तीसरे दिन रैंप वॉक किया। उन्होंने फ्लोरल एम्बेलिश्ड क्रॉप टॉप के साथ मैचिंग लहंगा पहना और कलेक्शन के रंग, पैटर्न और डिटेलिंग की सराहना की। शो का समापन एक्ट्रेस मालविका मोहनन ने किया। उन्होंने ऑल-व्हाइट लुक में क्रॉप्ड जैकेट, व्हाइट शर्ट और असिमेट्रिक स्कर्ट पहनकर रैंप वॉक किया। देखें शो की तस्वीरें- लैक्मे फैशन वीक भारत का एक प्रमुख फैशन इवेंट है, जिसे लैक्मे और RISE वर्ल्डवाइड मिलकर आयोजित करते हैं। अब यह फैशन डिजाइन काउंसिल ऑफ इंडिया (FDCI) के साथ साझेदारी में होता है। यह मंच भारतीय डिजाइनरों को अपने नए कलेक्शन दिखाने और ग्लोबल पहचान बनाने का मौका देता है। यह इवेंट साल में दो बार होता है। मार्च में समर-रिसॉर्ट या फॉल-विंटर कलेक्शन और अक्टूबर में विंटर-फेस्टिव कलेक्शन पेश किए जाते हैं। इसका आयोजन मुख्य रूप से मुंबई में होता है। 2026 का मार्च एडिशन 19 से 22 मार्च तक जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया जा रहा है।

Lakme Fashion Week 2026 Mumbai Inauguration

Lakme Fashion Week 2026 Mumbai Inauguration

24 मिनट पहले कॉपी लिंक मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में ‘लैक्मे फैशन वीक 2026’ (LFW) की शुरुआत हो चुका है। 19 मार्च से शुरू हुए इस पांच दिन के फैशन इवेंट के पहले दिन कई बड़े डिजाइनर्स ने अपना लेटेस्ट कलेक्शन पेश किया। इवेंट में शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान, अनन्या पांडे, डेजी शाह, कुब्रा सेठ और राधिका मदन जैसे सेलेब्स शामिल हुए। वहीं एक्टर सिद्धार्थ और हार्दिक पांड्या की गर्लफ्रेंड मॉडल माहिका शर्मा भी फोकस में रहे। पहले दिन ‘द बॉयज क्लब’ से लेकर अनामिका खन्ना के ‘AK|OK’ लेबल तक, रैंप पर ट्रेडिशनल और मॉडर्न स्टाइल का शानदार फ्यूजन देखने को मिला। देखें इवेंट की तस्वीरें एक्ट्रेस डेजी शाह लेकमे फैशन वीक में शामिल हुईं। एक्ट्रेस कुब्रा सेठ व्हाइट आउट्फिट में नजर आईं। सिंगर पपोन अपनी पत्नी के साथ इवेंट में शामिल हुए। अनन्या पांडे ने फैशन वीक में रैंप वॉक की। इवेंट में राधिका मदान ने रैंप वॉक की। फैशन वीक में शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान भी शामिल हुईं। अनामिका खन्ना के आउटफिट में पहुंची माहिका शर्मा पहले दिन का समापन मशहूर डिजाइनर अनामिका खन्ना के शो के साथ हुआ। उन्होंने अपने लेबल ‘AK|OK’ के तहत वर्सटाइल और ग्लैमरस आउटफिट्स पेश किए। मॉडल माहिका शर्मा अनामिका खन्ना के खास आउटफिट में रैंप पर उतरीं। इस कलेक्शन में धोती पैंट, रफल्ड टॉप, को-ऑर्ड सेट्स और फ्लोर लेंथ गाउन्स पर फोकस किया गया। अनामिका का यह कलेक्शन ‘ईज ऑफ शेप’ यानी आरामदायक और स्टाइलिश कपड़ों के लिए डिजाइन किया गया था। सिद्धार्थ का ‘देसी’ लुक और मेन्सवियर का जलवा डिजाइनर विवेक करुणाकरण के लिए साउथ और बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ शोस्टॉपर बने। उन्होंने ब्राउन सिल्क कोट के साथ ड्रेप्ड धोती पैंट पहनी थी। उनके इस ‘अर्थी टोन’ (मिट्टी जैसे रंग) वाले लुक को दर्शकों ने काफी पसंद किया। सिद्धार्थ के अलावा ‘द बॉयज क्लब’ सेगमेंट में कंट्रीमेड, ध्रुव वैश और साहिल अनेजा जैसे डिजाइनर्स ने पुरुषों के लिए नए जमाने के फैशन ट्रेंड्स दिखाए। साड़ी और मॉडर्न डिजाइन का तालमेल डिजाइनर जोड़ी अब्राहम एंड ठाकुर ने फ्रेंच लाइफस्टाइल ब्रांड ‘L’Atelier 1664’ के साथ मिलकर ‘साड़ी-टोरियल’ कलेक्शन लॉन्च किया। इसमें भारतीय साड़ी को मॉडर्न फ्रेंच टच के साथ पेश किया गया। वहीं, ‘चोला’ ब्रांड ने ‘एकोस इन मोनोक्रोम’ प्रेजेंटेशन के जरिए सिर्फ ब्लैक और व्हाइट रंगों में बोल्ड और स्ट्रक्चर्ड डिजाइन दिखाए। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

रणवीर सिंह का अक्षय खन्ना के एंट्री सॉन्ग पर डांस:मुंबई में हुई धुरंधर 2 की सक्सेस पार्टी; फिल्म की स्टार कास्ट शामिल हुई

रणवीर सिंह का अक्षय खन्ना के एंट्री सॉन्ग पर डांस:मुंबई में हुई धुरंधर 2 की सक्सेस पार्टी; फिल्म की स्टार कास्ट शामिल हुई

रणवीर सिंह और संजय दत्त स्टारर ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ ने रिलीज के पहले दिन ही 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। इस कामयाबी के बाद डायरेक्टर आदित्य धर ने मुंबई में एक शानदार आफ्टर-पार्टी दी है। इसमें यामी गौतम, अर्जुन रामपाल और रणवीर सिंह सहित पूरी स्टारकास्ट शामिल हुई। सोशल मीडिया पर पार्टी के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें रणवीर सिंह रहमान डकैत के एंट्री सॉन्ग पर डांस करते नजर आ रहे हैं। आफ्टर पार्टी में रणवीर के डांस की तस्वीरें रणवीर ने रिक्रिएट किए अक्षय खन्ना के डांस स्टेप्स सक्सेस पार्टी के एक वीडियो में रणवीर सिंह वायरल गाने ‘FA9LA’ (शेर-ए-बलूच) पर थिरकते नजर आए। यह गाना मूल रूप से रैपर फ्लिपरैची का है, जो अक्षय खन्ना के हुक स्टेप्स की वजह से इंटरनेट पर सनसनी बन गया था। रणवीर ने उसी नोस्टाल्जिया को ताजा करते हुए हुक स्टेप्स को रिक्रिएट किया। इसके अलावा, उन्होंने ‘नैना लड़ावा’ और जैस्मीन सैंडलास के गाने ‘शरारत’ पर सारा अर्जुन, क्रिस्टल डिसूजा और आयशा खान के साथ भी परफॉर्म किया। सौम्या टंडन ने रणवीर को याद दिलाया पुराना सीन पार्टी में फिल्म में ‘उल्फत’ का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस सौम्या टंडन भी नजर आईं। उन्होंने सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह, यामी गौतम और आदित्य धर के साथ कई इनसाइड फोटोज शेयर कीं। एक मजेदार वीडियो में सौम्या, रणवीर को मजाक में थप्पड़ मारने की एक्टिंग करती दिखीं। उन्होंने बताया कि यह फिल्म के पहले पार्ट में उनके और रणवीर के बीच फिल्माए गए पहले सीन की यादें ताजा करने के लिए था। पहले दिन की कमाई 100 करोड़ के पार ट्रेड ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक, ‘धुरंधर 2’ ने ओपनिंग डे पर 21,728 शोज के जरिए 102.55 करोड़ रुपए की कमाई की है। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जो क्रेज था, वह आंकड़ों में साफ दिख रहा है। पॉजिटिव रिव्यूज और वर्ड ऑफ माउथ की वजह से आने वाले दिनों में फिल्म की कमाई और बढ़ने की उम्मीद है।

रणवीर सिंह का अक्षय खन्ना के एंट्री सॉन्ग पर डांस:मुंबई में हुई धुरंधर 2 की सक्सेस पार्टी; फिल्म की स्टार कास्ट शामिल हुई

रणवीर सिंह का अक्षय खन्ना के एंट्री सॉन्ग पर डांस:मुंबई में हुई धुरंधर 2 की सक्सेस पार्टी; फिल्म की स्टार कास्ट शामिल हुई

रणवीर सिंह और संजय दत्त स्टारर ‘धुरंधर 2’ ने रिलीज के पहले दिन ही 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। इस कामयाबी के बाद डायरेक्टर आदित्य धर ने मुंबई में एक शानदार आफ्टर-पार्टी दी है। इसमें यामी गौतम, अर्जुन रामपाल और रणवीर सिंह सहित पूरी स्टारकास्ट शामिल हुई। सोशल मीडिया पर पार्टी के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें रणवीर सिंह रहमान डकैत के एंट्री सॉन्ग पर डांस करते नजर आ रहे हैं। आफ्टर पार्टी में रणवीर के डांस की तस्वीरें रणवीर ने रिक्रिएट किए अक्षय खन्ना के डांस स्टेप्स सक्सेस पार्टी के एक वीडियो में रणवीर सिंह वायरल गाने ‘FA9LA’ (शेर-ए-बलूच) पर थिरकते नजर आए। यह गाना मूल रूप से रैपर फ्लिपरैची का है, जो अक्षय खन्ना के हुक स्टेप्स की वजह से इंटरनेट पर सनसनी बन गया था। रणवीर ने उसी नोस्टाल्जिया को ताजा करते हुए हुक स्टेप्स को रिक्रिएट किया। इसके अलावा, उन्होंने ‘नैना लड़ावा’ और जैस्मीन सैंडलास के गाने ‘शरारत’ पर सारा अर्जुन, क्रिस्टल डिसूजा और आयशा खान के साथ भी परफॉर्म किया। सौम्या टंडन ने रणवीर को याद दिलाया पुराना सीन पार्टी में फिल्म में ‘उल्फत’ का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस सौम्या टंडन भी नजर आईं। उन्होंने सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह, यामी गौतम और आदित्य धर के साथ कई इनसाइड फोटोज शेयर कीं। एक मजेदार वीडियो में सौम्या, रणवीर को मजाक में थप्पड़ मारने की एक्टिंग करती दिखीं। उन्होंने बताया कि यह फिल्म के पहले पार्ट में उनके और रणवीर के बीच फिल्माए गए पहले सीन की यादें ताजा करने के लिए था। पहले दिन की कमाई 100 करोड़ के पार ट्रेड ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक, ‘धुरंधर 2’ ने ओपनिंग डे पर 21,728 शोज के जरिए 102.55 करोड़ रुपए की कमाई की है। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जो क्रेज था, वह आंकड़ों में साफ दिख रहा है। पॉजिटिव रिव्यूज और वर्ड ऑफ माउथ की वजह से आने वाले दिनों में फिल्म की कमाई और बढ़ने की उम्मीद है।

Ali Fazal & Sonali Bendre Rakh First Look

Ali Fazal & Sonali Bendre Rakh First Look

15 मिनट पहले कॉपी लिंक मुंबई में आयोजित ‘प्राइम वीडियो 2026’ कार्यक्रम में सस्पेंस-थ्रिलर वेब सीरीज ‘राख’ का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। इस सीरीज में अली फजल और सोनाली बेंद्रे लीड रोल में नजर आएंगे। गुरुवार को हुए इस बड़े इवेंट में शो के मेकर्स और स्टारकास्ट ने शिरकत की। अली फजल इस सीरीज में पुलिस अफसर के रोल में नजर आने वाले हैं। पहली बार पुलिस की वर्दी में दिखेंगे अली फजल सीरीज के इवेंट के दौरान अली फजल ने अपना अनुभव साझा किया। अली ने बताया कि वे अपने करियर में पहली बार एक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं। अली ने कहा, “मैंने इससे पहले कभी पर्दे पर पुलिसवाले का रोल नहीं किया है। यह एक बहुत ही दिलचस्प टाइमलाइन है जिसका मैं हिस्सा बना हूं। यह मेरे लिए काफी फ्रेश और बिल्कुल नया अनुभव है।” सोनाली बोलीं- कहानी सुनते ही कर दी थी हां एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे भी इस प्रोजेक्ट को लेकर काफी एक्साइटेड दिखीं। उन्होंने शो की स्क्रिप्ट की जमकर तारीफ की। सोनाली ने कहा, “जब राइटर अनुषा और संदीप ने मुझे इसकी कहानी सुनाई, तो मैं पूरी तरह से इसमें खो गई थी। यह कहानी इतनी जबरदस्त थी कि अगर मुझे सिर्फ बैकग्राउंड में खड़े रहने का मौका भी मिलता, तो मैं इसके लिए हां कह देती।” सीरीज में गायब हुए बच्चों की कहानी सीरीज की कहानी एक शहर के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां से दो किशोर अचानक गायब हो जाते हैं। इस घटना से एक परिवार बिखर जाता है और पूरे शहर में डर का माहौल बन जाता है। शो के सिनोप्सिस के मुताबिक, एक निडर पुलिस अफसर सच का पता लगाने के लिए देशव्यापी तलाशी अभियान शुरू करता है। यह तलाश उसे हिंसा और मानवीय क्रूरता की एक ऐसी अंधेरी दुनिया में ले जाती है, जिसकी कल्पना किसी ने नहीं की थी। अनुषा और संदीप ने किया है डायरेक्शन इस सीरीज को अनुषा नंदकुमार और संदीप साकेत ने मिलकर लिखा और निर्देशित किया है। ‘राख’ में अली फजल और सोनाली बेंद्रे के अलावा आमिर बशीर, दिव्येंदु भट्टाचार्य और राकेश बेदी जैसे दिग्गज कलाकार भी नजर आएंगे। यह सीरीज साल 2026 में प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम की जाएगी। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

Ali Fazal & Sonali Bendre Rakh First Look

Ali Fazal & Sonali Bendre Rakh First Look

1 घंटे पहले कॉपी लिंक मुंबई में आयोजित ‘प्राइम वीडियो 2026’ कार्यक्रम में सस्पेंस-थ्रिलर वेब सीरीज ‘राख’ का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। इस सीरीज में अली फजल और सोनाली बेंद्रे लीड रोल में नजर आएंगे। गुरुवार को हुए इस बड़े इवेंट में शो के मेकर्स और स्टारकास्ट ने शिरकत की। अली फजल इस सीरीज में पुलिस अफसर के रोल में नजर आने वाले हैं। पहली बार पुलिस की वर्दी में दिखेंगे अली फजल सीरीज के इवेंट के दौरान अली फजल ने अपना अनुभव साझा किया। अली ने बताया कि वे अपने करियर में पहली बार एक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं। अली ने कहा, “मैंने इससे पहले कभी पर्दे पर पुलिसवाले का रोल नहीं किया है। यह एक बहुत ही दिलचस्प टाइमलाइन है जिसका मैं हिस्सा बना हूं। यह मेरे लिए काफी फ्रेश और बिल्कुल नया अनुभव है।” सोनाली बोलीं- कहानी सुनते ही कर दी थी हां एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे भी इस प्रोजेक्ट को लेकर काफी एक्साइटेड दिखीं। उन्होंने शो की स्क्रिप्ट की जमकर तारीफ की। सोनाली ने कहा, “जब राइटर अनुषा और संदीप ने मुझे इसकी कहानी सुनाई, तो मैं पूरी तरह से इसमें खो गई थी। यह कहानी इतनी जबरदस्त थी कि अगर मुझे सिर्फ बैकग्राउंड में खड़े रहने का मौका भी मिलता, तो मैं इसके लिए हां कह देती।” सीरीज में गायब हुए बच्चों की कहानी सीरीज की कहानी एक शहर के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां से दो किशोर अचानक गायब हो जाते हैं। इस घटना से एक परिवार बिखर जाता है और पूरे शहर में डर का माहौल बन जाता है। शो के सिनोप्सिस के मुताबिक, एक निडर पुलिस अफसर सच का पता लगाने के लिए देशव्यापी तलाशी अभियान शुरू करता है। यह तलाश उसे हिंसा और मानवीय क्रूरता की एक ऐसी अंधेरी दुनिया में ले जाती है, जिसकी कल्पना किसी ने नहीं की थी। अनुषा और संदीप ने किया है डायरेक्शन इस सीरीज को अनुषा नंदकुमार और संदीप साकेत ने मिलकर लिखा और निर्देशित किया है। ‘राख’ में अली फजल और सोनाली बेंद्रे के अलावा आमिर बशीर, दिव्येंदु भट्टाचार्य और राकेश बेदी जैसे दिग्गज कलाकार भी नजर आएंगे। यह सीरीज साल 2026 में प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम की जाएगी। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

Salim Khan Discharged From Lilavati Hospital

Salim Khan Discharged From Lilavati Hospital

25 मिनट पहले कॉपी लिंक बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के पिता और स्क्रिप्ट राइटर सलीम खान आज मुंबई के लीलावती अस्पताल से डिस्चार्ज होंगे। 90 साल के सलीम खान को ब्रेन हेमरेज के कारण 17 फरवरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। करीब एक महीने तक चले इलाज के बाद अब उनकी तबीयत में काफी सुधार है और डॉक्टर्स ने उन्हें घर जाने की अनुमति दे दी है। उन्हें आज शाम तक हॉस्पिटल से डिस्चार्ज किया जाएगा। सलमान खान लगातार अपने पिता का हाल जानने के लिए अस्पताल पहुंचते रहे हैं। एक महीने से लीलावती अस्पताल में थे भर्ती सलीम खान सीनियर कंसल्टेंट डॉ. जलील पारकर की देखरेख में थे। अस्पताल के सूत्रों के मुताबिक, बढ़ती उम्र की वजह से उन्हें कुछ कॉम्प्लिकेशंस हो रहे थे। जांच में मामूली ब्रेन हैमरेज की बात सामने आई थी, जिसके बाद न्यूरोसर्जन डॉ. नितिन डांगे ने उनकी एक छोटी सर्जरी (DSA प्रोसीजर) की थी। उनकी उम्र को देखते हुए रिकवरी में थोड़ा समय लगा, लेकिन अब वे पूरी तरह स्टेबल हैं। अपने पूरे परिवार के साथ राइटर सलीम खान। शुरुआती इलाज में वेंटिलेटर सपोर्ट पर रहे सलीम इलाज के शुरुआती दौर में सलीम खान को कुछ समय के लिए वेंटिलेटर पर भी रखा गया था। डॉ. जलील पारकर ने बताया था कि हैमरेज के बाद छोटा प्रोसीजर जरूरी था जो सफल रहा। हाल ही में एक इफ्तार पार्टी के दौरान अरबाज खान ने पैपराजजी से बात करते हुए बताया था कि पिता की सेहत अब काफी बेहतर है और वे सुधार कर रहे हैं। हाल जानने पहुंचे थे शाहरुख और आमिर खान सलीम खान के अस्पताल में रहने के दौरान पूरा खान परिवार उनके साथ खड़ा रहा। बेटे सलमान खान, अरबाज खान और सोहेल खान लगातार अस्पताल के पहुंचते रहे। शाहरुख खान और आमिर खान भी सलीम खान का हाल जानने अस्पताल पहुंचे थे। इसके अलावा, सलीम खान के पुराने साथी और दिग्गज लेखक जावेद अख्तर ने भी अस्पताल जाकर अपने दोस्त की सेहत की जानकारी ली थी। आमिर खान दो बार सलीम खान का हाल जानने लीलावती अस्पताल जा चुके हैं। एक्टिंग से शुरू हुआ था करियर सलीम खान ने 60 के दशक में बतौर अभिनेता अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने ‘तीसरी मंजिल’ जैसी फिल्मों में छोटे रोल किए, लेकिन बाद में उन्होंने राइटिंग को अपना पेशा बनाया। 60 के दशक के अंत में उनकी मुलाकात जावेद अख्तर से हुई और ‘सलीम-जावेद’ की आइकॉनिक जोड़ी बनी। इस जोड़ी ने ‘शोले’, ‘दीवार’, ‘जंजीर’, ‘डॉन’ और ‘मिस्टर इंडिया’ जैसी 24 फिल्में लिखीं, जिनमें से 20 फिल्में ब्लॉकबस्टर रहीं। 1982 में जावेद अख्तर से अलग होने के बाद भी उन्होंने ‘नाम’ और ‘प्यार किया तो डरना क्या’ जैसी सुपरहिट फिल्में दीं। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

कृतिका कामरा-गौरव कपूर ने घर पर रजिस्टर्ड मैरिज की:लाल चंदेरी साड़ी में दिखीं एक्ट्रेस; सहवाग-युवराज समेत कई स्टार्स पहुंचे

कृतिका कामरा-गौरव कपूर ने घर पर रजिस्टर्ड मैरिज की:लाल चंदेरी साड़ी में दिखीं एक्ट्रेस; सहवाग-युवराज समेत कई स्टार्स पहुंचे

एक्ट्रेस कृतिका कामरा और मशहूर होस्ट गौरव कपूर शादी के बंधन में बंध गए हैं। 11 मार्च की शाम मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर पर दोनों ने एक निजी समारोह में रजिस्टर्ड मैरिज की। कृतिका और गौरव ने किसी बड़े ताम-झाम और पारंपरिक शादी की बजाय घर पर ही शादी करने का फैसला किया। समारोह में केवल परिवार के सदस्य और कुछ करीबी दोस्त ही शामिल हुए। मां की गिफ्ट की हुई लाल चंदेरी साड़ी पहनी शादी के मौके पर कृतिका कामरा लाल रंग की चंदेरी साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आईं। खास बात यह है कि यह साड़ी उन्हें उनकी मां ने गिफ्ट की थी। इसे कृतिका के अपने ब्रांड ‘सिन्नाबार’ ने तैयार किया है, जो पारंपरिक चंदेरी कला को बचाने और महिला कारीगरों को बढ़ावा देने का काम करता है। वहीं, गौरव कपूर ने डिजाइनर राघवेंद्र राठौड़ का आइवरी और गोल्ड रंग का ट्रेडिशनल आउटफिट पहना, जो शाम के माहौल से मेल खा रहा था। क्रिकेट और बॉलीवुड शामिल हुए शादी के बाद घर की छत (टेरेस) पर एक आफ्टर-पार्टी रखी गई। इसमें क्रिकेट जगत से वीरेंद्र सहवाग, जहीर खान और युवराज सिंह पहुंचे। वहीं बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री से नेहा धूपिया, अंगद बेदी, सोहा अली खान, मलाइका अरोड़ा और पूजा गौर जैसे सितारे शामिल हुए। अपनों के बीच नया चैप्टर शुरू करना खुशी की बात अपनी शादी को लेकर गौरव और कृतिका ने कहा, ‘हम हमेशा से मानते रहे हैं कि जिंदगी के सबसे खास पल वही होते हैं, जो आप अपने प्रिय लोगों के साथ साझा करते हैं। हमें बहुत खुशी है कि हम अपनी जिंदगी का यह नया अध्याय मुंबई में अपने घर पर, अपने परिवार और सबसे करीबी दोस्तों के बीच शुरू कर पा रहे हैं।’

Shivam Dubes Secret Train Journey to Mumbai Post T20 World Cup Win

Shivam Dubes Secret Train Journey to Mumbai Post T20 World Cup Win

स्पोर्ट्स डेस्क24 मिनट पहले कॉपी लिंक शिवम दुबे ने टी-20 वर्ल्डकप में 169 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए थे। टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद भारतीय ऑलराउंडर शिवम दुबे ट्रेन से मुंबई पहुंचे। उन्होंने अहमदाबाद-मुंबई सायाजी एक्सप्रेस की एसी-3 टियर कोच में अपर बर्थ पर छिपकर सफर किया, ताकि कोई उन्हें पहचान न सके। सफर के दौरान जब टिकट चेकर ने नाम को लेकर सवाल किया तो उनकी पत्नी अंजुम ने तुरंत बात संभालते हुए उनकी पहचान भी छिपा ली। ट्रेन के अपर बर्थ पर छिपकर किया सफर अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फाइनल जीतने के बाद दुबे सोमवार सुबह करीब 5:10 बजे की ट्रेन से मुंबई रवाना हुए। उन्होंने पहचान छिपाने के लिए कैप, मास्क और फुल स्लीव टी-शर्ट पहनी। ट्रेन में बैठते ही वह एसी-3 टियर कोच की ऊपर वाली बर्थ पर जाकर लेट गए और रेलवे कंबल ओढ़ लिया ताकि कोई पहचान न सके। पत्नी ने TTE से छिपाई पहचान सफर के दौरान टिकट चेकर को दुबे के नाम पर शक हुआ। जब TTE ने पूछा कि शिवम दुबे कौन है, क्या वह क्रिकेटर है?, तब उनकी पत्नी अंजुम ने तुरंत जवाब दिया कि ऐसा कोई यहां नहीं है। इसके बाद टिकट चेकर आगे बढ़ गया और दुबे की पहचान छिपी रही। शिवम दुबे पत्नी अंजुम के साथ। बच्चों से मिलने की जल्दी में लिया फैसला दुबे ने बताया कि फाइनल के बाद मुंबई जाने वाली सभी फ्लाइट्स फुल थीं। सड़क मार्ग से जाना भी संभव था, लेकिन ट्रेन ज्यादा तेज विकल्प था। वह जल्द से जल्द अपने चार साल के बेटे अयान और दो साल की बेटी मेहविश से मिलना चाहते थे, जो मुंबई में घर पर थे। बोरीवली स्टेशन पर पुलिस ने मदद की करीब आठ घंटे के सफर के बाद जब ट्रेन मुंबई के बोरीवली स्टेशन पहुंचने वाली थी तो दुबे को भीड़ की चिंता होने लगी। उन्होंने पुलिस से मदद मांगी। पुलिस एस्कॉर्ट मिलने के बाद वह सुरक्षित तरीके से स्टेशन से बाहर निकल सके। टूर्नामेंट में निभाई फिनिशर की भूमिका टी-20 वर्ल्ड कप में दुबे ने फिनिशर की भूमिका निभाई। उन्होंने टूर्नामेंट में 235 रन बनाए, उनका औसत 39 और स्ट्राइक रेट 169 रहा। फाइनल में भी उन्होंने आखिरी ओवर में 3 चौके और 2 छक्के लगाकर भारत का स्कोर 250 के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। शिवम दुबे ने टी-20 वर्ल्ड कप में 235 रन बनाए। ————————– IPL से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… पूरा सीजन खेलेंगे धोनी:CSK CEO बोले- उनकी भूमिका पर फैसला कोचिंग स्टाफ करेगा, ट्रेनिंग शुरू की भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी IPL 2026 में पूरा सीजन खेलेंगे। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के CEO काशी विश्वनाथन ने बुधवार को इसकी पुष्टि की। हालांकि उन्होंने कहा कि टीम में धोनी की भूमिका क्या होगी, इसका फैसला कोचिंग स्टाफ करेगा। पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

हंसिका मोटवानी और सोहेल खतूरिया का तलाक:4 साल बाद खत्म हुआ रिश्ता, एक्ट्रेस ने नहीं मांगी कोई एलिमनी

हंसिका मोटवानी और सोहेल खतूरिया का तलाक:4 साल बाद खत्म हुआ रिश्ता, एक्ट्रेस ने नहीं मांगी कोई एलिमनी

एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी और बिजनेसमैन सोहेल खतूरिया ने आपसी सहमति से अपनी शादी खत्म कर ली है। मुंबई की फैमिली कोर्ट ने दोनों को म्यूचुअल डिवोर्स दे दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों पिछले साल यानी 2024 से अलग-अलग रह रहे थे और अब कानूनी तौर पर भी उनका रिश्ता खत्म हो गया है। सूत्रों के अनुसार, तलाक की प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से पूरी हुई और दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया। खास बात यह है कि हंसिका मोटवानी ने इस सेटलमेंट के दौरान एलिमनी की मांग नहीं की। उन्होंने बिना किसी आर्थिक दावे के ही तलाक के लिए सहमति दे दी। हंसिका और सोहेल की शादी दिसंबर 2022 में बेहद भव्य अंदाज में हुई थी। राजस्थान के जयपुर स्थित ऐतिहासिक किले में दोनों ने शाही अंदाज में सात फेरे लिए थे। इस शादी में परिवार और करीबी दोस्तों के अलावा फिल्म और बिजनेस जगत के कई लोग शामिल हुए थे। शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए थे। हालांकि शादी के कुछ समय बाद ही दोनों के रिश्ते में दूरियां आने की खबरें सामने आने लगी थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2024 में दोनों अलग रहने लगे थे। इसके बाद उन्होंने आपसी बातचीत के जरिए शादी को खत्म करने का फैसला किया और कोर्ट में म्यूचुअल डिवोर्स की अर्जी दी। फैमिली कोर्ट ने दोनों पक्षों की सहमति को देखते हुए तलाक की अर्जी मंजूर कर ली। बताया जा रहा है कि इस पूरी प्रक्रिया के दौरान दोनों ने एक-दूसरे के प्रति सम्मानजनक रवैया बनाए रखा और बिना किसी विवाद के मामले को सुलझा लिया। फिलहाल हंसिका मोटवानी अपने करियर पर फोकस कर रही हैं और कई फिल्म और वेब प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही हैं। वहीं सोहेल खतूरिया भी अपने बिजनेस में व्यस्त हैं। दोनों ने अलग होने का फैसला तो लिया है, लेकिन इसे पूरी तरह सौहार्दपूर्ण तरीके से अंजाम दिया है, जिससे यह साफ है कि वे अब अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ना चाहते हैं।