हंसिका मोटवानी और सोहेल खतूरिया का तलाक:4 साल बाद खत्म हुआ रिश्ता, एक्ट्रेस ने नहीं मांगी कोई एलिमनी

एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी और बिजनेसमैन सोहेल खतूरिया ने आपसी सहमति से अपनी शादी खत्म कर ली है। मुंबई की फैमिली कोर्ट ने दोनों को म्यूचुअल डिवोर्स दे दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों पिछले साल यानी 2024 से अलग-अलग रह रहे थे और अब कानूनी तौर पर भी उनका रिश्ता खत्म हो गया है। सूत्रों के अनुसार, तलाक की प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से पूरी हुई और दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया। खास बात यह है कि हंसिका मोटवानी ने इस सेटलमेंट के दौरान एलिमनी की मांग नहीं की। उन्होंने बिना किसी आर्थिक दावे के ही तलाक के लिए सहमति दे दी। हंसिका और सोहेल की शादी दिसंबर 2022 में बेहद भव्य अंदाज में हुई थी। राजस्थान के जयपुर स्थित ऐतिहासिक किले में दोनों ने शाही अंदाज में सात फेरे लिए थे। इस शादी में परिवार और करीबी दोस्तों के अलावा फिल्म और बिजनेस जगत के कई लोग शामिल हुए थे। शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए थे। हालांकि शादी के कुछ समय बाद ही दोनों के रिश्ते में दूरियां आने की खबरें सामने आने लगी थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2024 में दोनों अलग रहने लगे थे। इसके बाद उन्होंने आपसी बातचीत के जरिए शादी को खत्म करने का फैसला किया और कोर्ट में म्यूचुअल डिवोर्स की अर्जी दी। फैमिली कोर्ट ने दोनों पक्षों की सहमति को देखते हुए तलाक की अर्जी मंजूर कर ली। बताया जा रहा है कि इस पूरी प्रक्रिया के दौरान दोनों ने एक-दूसरे के प्रति सम्मानजनक रवैया बनाए रखा और बिना किसी विवाद के मामले को सुलझा लिया। फिलहाल हंसिका मोटवानी अपने करियर पर फोकस कर रही हैं और कई फिल्म और वेब प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही हैं। वहीं सोहेल खतूरिया भी अपने बिजनेस में व्यस्त हैं। दोनों ने अलग होने का फैसला तो लिया है, लेकिन इसे पूरी तरह सौहार्दपूर्ण तरीके से अंजाम दिया है, जिससे यह साफ है कि वे अब अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ना चाहते हैं।
Salim Khan Health Improving | Ventilator Discharge Soon

19 मिनट पहले कॉपी लिंक सलमान खान के पिता सलीम खान को अस्पताल से 3-4 दिन में छुट्टी मिल सकती है। 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती 88 साल के सलीम खान अब तेजी से रिकवर हो रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी सेहत में लगातार सुधार हो रहा है और अगर सब कुछ ठीक रहा, तो उन्हें इसी हफ्ते डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। इससे पहले हालत गंभीर होने के कारण सलीम को कुछ समय के लिए ICU और वेंटिलेटर पर रखा गया था। पिछले कुछ दिनों से शाहरुख-आमिर समेत खान परिवार के सभी सदस्य अस्पताल पहुंचकर उनका हालचाल ले रहे हैं। सलीम 21 दिन से लीलावती हॉस्पिटल में एडमिट हैं। सलमान खान लगातार अपने पिता का हाल जानने के लिए अस्पताल जा रहे हैं। सलीम खान लीलावती अस्पताल में भर्ती सलीम खान को 17 फरवरी को सुबह ब्रेन से जुड़ी दिक्कत के बाद लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें सुबह करीब 8:30 बजे इमरजेंसी में लाया गया। शुरुआती जांच के बाद डॉक्टरों की एक स्पेशल टीम बनाई गई, जिसने उनकी स्थिति का आकलन किया। 18 फरवरी को लीलावती अस्पताल के डॉक्टर जलील पारकर ने जानकारी दी थी कि सलीम खान की डिजिटल सब्स्ट्रैक्शन एंजियोग्राफी (DSA) की गई। डॉक्टरों के मुताबिक, यह ब्रेन सर्जरी नहीं है। DSA एक एडवांस्ड डायग्नोस्टिक टेस्ट है, जिससे दिमाग की नसों की स्थिति और संभावित ब्लॉकेज को साफ तरीके से देखा जाता है। आमिर खान दो बार सलीम खान का हाल जानने लीलावती अस्पताल जा चुके हैं। शाहरुख खान भी सलीम खान से मिलने लीलावती हॉस्पिटल पहुंचे थे। आमिर खान ने कहा- हम सभी दुआ कर रहे सलीम खान के अस्पताल में भर्ती होने की खबर मिलते ही बॉलीवुड के कई सितारे उनका हाल जानने पहुंचे।मैं सलीम साहब से मिलने गया था। हम सब दुआ कर रहे हैं कि वो जल्द से जल्द अच्छे हो जाएं। क्योंकि वो ICU में थे, मैं उनसे पर्सनली नहीं मिल पाया। मैं उनके परिवार के साथ बैठा था। मुझे अलवीरा जी हर रोज बता रही हैं कि उनकी हेल्थ इम्प्रूव हो रही है। हम सब प्रार्थना कर रहे हैं, दुआ कर रहे हैं कि वो एक बार फिर घर आ जाएं। 1960 के दशक में करियर शुरू हुआ था सलीम खान 88 साल के हैं। उनका जन्म 24 नवंबर 1935 को हुआ था। वे हिंदी सिनेमा के दिग्गज स्क्रिप्ट राइटरों में शुमार हैं। सलीम खान ने अपने करियर की शुरुआत एक्टिंग से की थी। 1960 के दशक में फिल्म बारात से करियर शुरू हुआ, लेकिन फिल्मों में उन्हें सीमित और छोटे किरदार ही मिले। लगभग दो दर्जन फिल्मों में काम करने के बाद उन्होंने महसूस किया कि एक्टिंग नहीं, बल्कि राइटिंग असली ताकत है। इसके बाद उन्होंने लेखन की ओर रुख किया और स्क्रिप्ट राइटर बन गए। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
महेश मांजरेकर के नाटक एनिमल का मुंबई में प्रीमियर:जैकलीन फर्नांडिज और अनुषा दांडेकर समेत कई सेलेब्स प्ले देखने पहुंचे

एक्टर महेश मांजरेकर के हिंदी नाटक एनिमल का प्रीमियर शनिवार रात मुंबई के टाटा थिएटर में हुआ। प्रीमियर में जैकलीन फर्नांडिज, सिद्धार्थ जाधव, अनुषा दांडेकर और सुमेध मुदगालकर जैसे सेलेब्स मौजूद थे। महेश मांजरेकर की बेटियां सई मांजरेकर, गौरी इंगवाले और बेटे सत्या मांजरेकर भी कार्यक्रम में शामिल हुए। क्रिकेटर दिलीप वेंगसरकार अपनी पत्नी मनाली के साथ पहुंचे। अश्विन गिडवानी द्वारा निर्मित नाटक एनिमल को महेश मांजरेकर ने लिखा, निर्देशित और प्रेजेंट किया। एनिमल का अगला मंचन 29 मार्च को सोफिया भाभा ऑडिटोरियम में किया जाएगा। प्रस्तुति के दौरान महेश मांजरेकर ने कुछ गाने भी गाए और डांस किया। करीब नौ साल की चर्चा और तैयारी के बाद एनिमल का मंचन हुआ। करीब दो घंटे के इस मंचन में महेश मांजरेकर ने अकेले एक्टिंग की। मंच पर जाने से पहले महेश मांजरेकर ने कहा कि हर थिएटर कलाकार के अंदर घबराहट होना जरूरी है और जरूरत से ज्यादा आत्मविश्वास चीजों को बिगाड़ सकता है। उन्होंने कहा कि यह नाटक लंबे समय से करना चाहते थे और इसे सफल बनाने की उम्मीद है। नाटक में दत्तू की कहानी नाटक का केंद्र दत्तू का किरदार है, जिसे महेश मांजरेकर निभा रहे हैं। दत्तू महाराष्ट्र के पंढरपुर के पास एक छोटे कस्बे से मुंबई आता है और शहर में अपनी पहचान बनाने की कोशिश करता है। समय के साथ वह ऐसे संघर्षों में उलझ जाता है जो उसके जीवन को प्रभावित करते हैं। महेश मांजरेकर ने नाटक को शहर की जिंदगी पर एक कार्टूनिस्ट की नजर से देखने वाली कहानी बताया। उन्होंने कहा कि कई लोग मुंबई को सपनों का शहर मानकर आते हैं, लेकिन सफलता पाने वालों के पीछे कई ऐसे लोग भी होते हैं जिनके सपने पूरे नहीं हो पाते। नाटक में दत्तू की यात्रा के माध्यम से राजनीतिक, आर्थिक, भू-राजनीतिक और सामाजिक-सांस्कृतिक परिस्थितियों पर भी टिप्पणी की गई है। कहानी में पॉप कल्चर और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े संदर्भ भी शामिल हैं।
actress khushi mukherji beingh slapped at dubai, posted a video while crying

21 घंटे पहले कॉपी लिंक अपने बोल्ड कपड़ों और बयानों से विवादों में रहने वालीं एक्ट्रेस खुशी मुखर्जी को हाल ही में दुबई में एक शख्स ने थप्पड़ मार दिया। ये घटना दुबई की एक सड़क में हुई, जिसके बाद एक्ट्रेस ने रोते हुए एक वीडियो जारी कर पूरी आपबीती सुनाई है। खुशी मुखर्जी ने शनिवार को ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो जारी करते हुए लिखा है, ;कुछ लोग बिना किसी वजह के पुरानी दुश्मनी निकाल रहे हैं। इस बार ऐसा लग रहा है जैसे मैं अकेली हूं और पूरी दुनिया मेरे खिलाफ है। पुलिस भी कोई मदद नहीं कर रही। थाना खाली रहता है, लेकिन महिला अधिकारी भी कार्रवाई करने से हिचक रही हैं। खैर, दुबई भी अलग नहीं है। लगता है पूरी दुनिया हमें शरिया कानून मानने के लिए दबा रही है।’ वीडियो में खुशी रोते हुए कह रही हैं, ‘ऐसा लग रहा है जैसे सड़क में चलना कोई जुर्म हो। बाइक पर जाते हुए उसने मुझे बहुत जोर से मारा। पुलिस स्टेशन में जाकर भी क्या होगा। रोड पर कैमरा तो लगे नहीं हैं। मैं जिंदगी से तंग आ चुकी हूं। कहीं पर भी जाती हूं, लोग मेरा पीछा करते हैं। क्रिमिनल जैसे दिखने वाले लोग।’ वीडियो में देखा जा सकता है कि खुशी को रोता देख, आसपास के लोग उनकी मदद की कोशिश कर रहे हैं और सवाल कर रहे हैं कि उन्हें क्या हो गया। लेकिन एक्ट्रेस हर किसी को नजरअंदाज कर रोती हुईं सड़क पर वॉक कर रही हैं। कैप्शन के अनुसार, ये घटना दुबई की है, हालांकि एक्ट्रेस द्वारा जारी किए गए वीडियो का बैकग्राउंड भारत का ही है। दीवाली में एक्ट्रेस ने सड़क में किया था हंगामा चंद महीने पहले ही दीवाली के मौके पर खुशी मुखर्जी ने मुंबई की सड़क पर जमकर हंगामा किया था। एक्ट्रेस का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वो पटाखे बेचने वाले एक शख्स की दुकान का सामान फेंककर बदसलूकी करती दिखी थीं। इस दौरान उन्होंने समझाने आए एक पुलिसवाले से भी बदतमीजी की थी। बता दें कि खुशी कपूर अपने बोल्ड कपड़ों के चलते भी विवादों में रह चुकी हैं। उनके खिलाफ अश्लीलता फैलाने के आरोप में कई बार पुलिस शिकायतें भी दर्ज हुई हैं। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
अनिल-अंबानी की रिलायंस पावर के ठिकानों पर ED का छापा:सुबह होने से पहले ही पहुंची 15 टीमें; बैंक कर्ज और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा है मामला

ED ने आज यानी 6 मार्च को उद्योगपति अनिल अंबानी और उनकी कंपनी रिलायंस पावर से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई मुंबई और हैदराबाद में 10 से 12 लोकेशन्स पर एक साथ की गई। मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों को लेकर ED की 15 टीमों ने ये छापेमारी की है। द हिंदू और इंडियन एक्सप्रेस में छपी रिपोर्ट के मुताबिक सुबह होने से पहले ही ED की टीम इन ठिकानों पर पहुंच गई थी। टीम ने संबंधित व्यक्तियों और कंपनियों के परिसरों की तलाशी ली। अंबानी से मनी लॉन्ड्रिग मामले में पूछताछ हुई थी इससे पहले 26 फरवरी को अनिल अंबानी रिलायंस कम्युनिकेशंस से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के दूसरे दौर के लिए दिल्ली में ED दफ्तर पहुंचे थे। आरोप है कि उनकी कंपनियों ने बैंकों से लिए लोन का डायवर्जन किया और विदेशी मुद्रा नियमों का उल्लंघन किया। अंबानी सुबह करीब 11 बजे जांच एजेंसी के दफ्तर पहुंचे थे। यहां उनसे विदेशी मुद्रा नियमों के उल्लंघन और फंड के डायवर्जन को लेकर करीब 9 घंटे सवाल-जवाब किए गए थे। ED के मुताबिक, रिलायंस कम्युनिकेशंस और उसकी ग्रुप कंपनियों ने देशी और विदेशी बैंकों से भारी कर्ज लिया था। वर्तमान में इन कंपनियों पर कुल बकाया ₹40,185 करोड़ है। ED ने अंबानी रा 17 मंजिला घर ‘अबोड’ कुर्क किया था मामला सरकारी बैंकों से उनकी कंपनियों को मिले लोन में कथित गड़बड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा है। CBI की 2019 की FIR के आधार पर ED इस मामले की जांच कर रही है। इससे पहले जांच एजेंसी ने मुंबई के उनके 17 मंजिला घर ‘अबोड’ को कुर्क किया था। अनिल अंबानी के नेतृत्व वाले ग्रुप का हिस्सा है रिलायंस पावर रिलायंस पावर बिजली उत्पादन और वितरण क्षेत्र में एक प्रमुख कंपनी है। ये अनिल अंबानी के नेतृत्व वाले रिलायंस ग्रुप का हिस्सा है। इसके पोर्टफोलियो में थर्मल (कोयला और गैस), रिन्यूएबल (सौर, पवन और हाइड्रो) और बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली (बीईएसएस) शामिल हैं।
बालाजी टेलीफिल्म्स विवाद पर राज शांडिल्य का बयान:कॉन्ट्रैक्ट कॉन्ट्रोवर्सी के बीच आरोपों को निराधार बताया, कहा- 'भागम भाग 2' तय योजना के मुताबिक आगे बढ़ेगी

फिल्ममेकर राज शांडिल्य और बालाजी टेलीफिल्म्स के बीच इन दिनों कॉन्ट्रैक्ट को लेकर विवाद चर्चा में है। इस बीच राज शांडिल्या ने एक बयान जारी कर अपने ऊपर लगाए जा रहे आरोपों को निराधार बताया है और कहा है कि उनकी आने वाली फिल्म ‘भागम भाग 2’ तय योजना के अनुसार आगे बढ़ रही है। राज शांडिल्य ने कहा कि उन्होंने अपने कॉन्ट्रैक्ट के तहत कानूनी अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए बालाजी टेलीफिल्म्स के साथ अपनी व्यवस्था समाप्त करने का नोटिस जारी किया था। उनके मुताबिक इस नोटिस को जारी हुए दो हफ्ते से ज्यादा समय हो चुका है। अगर कंपनी को इस फैसले को चुनौती देने का कोई ठोस आधार लगती, तो वह सिविल कोर्ट का रुख कर सकती थी, लेकिन अब तक ऐसी कोई कानूनी कार्रवाई शुरू नहीं की गई है। डायरेक्टर का कहना है कि अब उनके खिलाफ बढ़ा-चढ़ाकर और बेबुनियाद आपराधिक आरोप लगाए जा रहे हैं। उन्होंने इसे दबाव बनाने की कोशिश बताते हुए कहा कि उन्हें अपनी कानूनी स्थिति पर पूरा भरोसा है और किसी भी आरोप का जवाब वे कानूनी प्रक्रिया के तहत देंगे। दरअसल, यह विवाद कथित तौर पर उस कॉन्ट्रैक्ट से जुड़ा है जो राज शांडिल्या ने बालाजी टेलीफिल्म्स की प्रमुख एकता कपूर की कंपनी के साथ किया था। रिपोर्ट्स के अनुसार इस डील के तहत उन्हें तीन फिल्मों का निर्देशन करना था। आरोप है कि तीसरी फिल्म पूरी किए बिना ही उन्होंने अन्य प्रोजेक्ट्स पर काम शुरू कर दिया, जिसमें ‘भागम भाग’ 2’ भी शामिल है। दूसरी ओर, राज शांडिल्य का कहना है कि उन्होंने नियमों के तहत ही यह समझौता समाप्त किया है। उन्होंने यह भी साफ किया कि ‘भागम भाग’ 2’ की योजना में कोई बदलाव नहीं हुआ है और फिल्म का काम तय शेड्यूल के अनुसार आगे बढ़ेगा। निर्देशक ने फिल्म और क्रिएटिव इंडस्ट्री से जुड़े लोगों से भी अपील की कि वे इस मामले में अपनाए जा रहे दबाव के तरीकों पर ध्यान दें और भविष्य में पेशेवर साझेदारी तय करते समय अपनी राय खुद बनाएं। बता दें कि फिल्म भागम भाग’ साल 2006 में रिलीज हुई एक कॉमेडी फिल्म थी। इसका निर्देशन मशहूर फिल्ममेकर प्रियदर्शन ने किया था। फिल्म में अक्षय कुमार, गोविंदा और लारा दत्ता जैसे कलाकार नजर आए थे। यह फिल्म अपनी तेज-तर्रार कॉमेडी, गलतफहमियों और मजेदार भागदौड़ वाली कहानी के लिए काफी पसंद की गई थी। बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म सफल रही और बाद में इसे एक कल्ट कॉमेडी माना जाने लगा। अब इस फिल्म का सीक्वल भागम भाग’ 2 बनाया जा रहा है। इस बार फिल्म का निर्देशन राज शांडिल्य कर रहे हैं। फिल्म में एक बार फिर अक्षय कुमार और परेश रावल जैसे कलाकारों के होने की चर्चा है। मेकर्स इस सीक्वल को पहले पार्ट की तरह फुल कॉमेडी और एंटरटेनमेंट से भरपूर बनाने की योजना बना रहे हैं।
राजपाल यादव बोले- मेरे पास ₹1200 करोड़ का काम है:बावजूद इसके मामला जेल तक पहुंचा, शिकायतकर्ता ने प्रॉपर्टी पेपर्स और सिक्योरिटी रकम ठुकरा दी

बॉलीवुड के मशहूर कॉमिक एक्टर राजपाल यादव ने मुंबई में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक बड़ा दावा किया है। एक्टर ने कहा है कि उनके पास भविष्य में ₹1200 करोड़ के काम और 10 फिल्मों के प्रोजेक्ट हैं। बावजूद इसके, एक पुराने चेक बाउंस मामले ने उन्हें कानूनी मुश्किलों और जेल जैसी स्थिति में लाकर खड़ा कर दिया। उनका कहना है कि शिकायतकर्ता ने उनके द्वारा पेश किए गए प्रॉपर्टी पेपर्स और सिक्योरिटी रकम को अदालत में स्वीकार नहीं किया और सिर्फ यह चाहता था कि राजपाल जेल जाएं। राजपाल यादव ने साल 2010 में अपनी फिल्म ‘अता पता लापता’ को प्रोड्यूस करने के लिए एक कंपनी से लगभग ₹5 करोड़ लिए थे। इस रकम पर ब्याज लगाया गया, जिससे रिटर्निंग अमाउंट 10.40 करोड़ रुपये हो गया था। निर्देशक के रूप में ये उनका डेब्यू प्रोजेक्ट था, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही और राजपाल को भुगतान करना मुश्किल हो गया। इसके बाद वे कई पोस्ट डेटेड चेक देने लगे, जो बैंक में बाउंस हो गए। इस वजह से शिकायतकर्ता ने चेक बाउंस के तहत मामला दर्ज करवाया और मामला कोर्ट तक पहुंच गया। राजपाल यादव के वकील भास्कर उपाध्याय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि आरोप लगाने वाले ने पहले कहा कि वे सिक्योरिटी मनी और प्रॉपर्टी पेपर्स स्वीकार करेंगे और मामला सुलझ जाएगा। लेकिन जब दस्तावेज पेश किए गए, तो उन्होंने उन्हें लेने से इनकार कर दिया और सिर्फ राजपाल को जेल भेजने पर जोर दिया। भास्कर का आरोप है कि यह सब राजपाल की छवि को धूमिल करने की कोशिश थी, न कि पैसे वापस पाने का ईमानदार प्रयास। राजपाल यादव ने खुद मीडिया से बातचीत में कहा कि उन्होंने इंडस्ट्री में कभी-कभी किसी प्रोड्यूसर के कठिन समय में मुफ्त में भी काम किया है और उन्होंने अपने गांव का भी विकास किया है। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य नए और संघर्षशील कलाकारों को आगे लाना था, लेकिन दुर्भाग्यवश यह मामला उन्हें अब तक टैंगल कर चुका है। उनका दावा है कि आने वाले 7 सालों में उनके पास कुल ₹1200 करोड़ के ब्रांडिंग, फिल्म व अन्य प्रोजेक्ट हैं। इनमें कुछ प्रोजेक्ट ₹200 करोड़ से लेकर ₹2000 करोड़ तक के हैं, जिसमें फीस, साझेदारी और ब्रांडिंग डील शामिल हैं। यादव ने यह भी स्पष्ट किया कि उनका लक्ष्य सभी पैसे समय पर चुका देना है और उन्होंने उन लोगों का भी धन्यवाद किया जो इस मुश्किल वक्त में उनके साथ खड़े रहे।
Salim Khan Health Update; Salman Khan Aamir Khan

52 मिनट पहले कॉपी लिंक सलमान खान के पिता और दिग्गज स्क्रिप्ट राइटर सलीम खान की सेहत को लेकर आमिर खान ने कहा कि उनकी तबीयत में सुधार हो रहा है और वे जल्द घर लौट सकते हैं। बुधवार को मुंबई प्रेस क्लब के कार्यक्रम में शामिल हुए आमिर खान से जब मीडिया ने सलीम खान की सेहत को लेकर सवाल किया, तो उन्होंने कहा, “मैं सलीम साहब से मिलने गया था। हम सब दुआ कर रहे हैं कि वो जल्द से जल्द अच्छे हो जाएं। क्योंकि वो ICU में थे, मैं उनसे पर्सनली नहीं मिल पाया। मैं उनके परिवार के साथ बैठा था। मुझे अलवीरा जी हर रोज बता रही हैं कि उनकी हेल्थ इम्प्रूव हो रही है। हम सब प्रार्थना कर रहे हैं, दुआ कर रहे हैं कि वो एक बार फिर घर आ जाएं।” आमिर खान दूसरी बार अस्पताल पहुंचे वहीं, बुधवार देर शाम आमिर खान दूसरी बार लीलावती अस्पताल सलीम खान का हाल-चाल जानने पहुंचे। इससे पहले, आमिर अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ 19 फरवरी को भी अस्पताल आए थे। गौरतलब है कि सलमान खान लगातार अस्पताल आ रहे हैं। बुधवार को भी उन्हें अस्पताल के बाहर देखा गया। आमिर खान की कार बुधवार देर शाम अस्पताल में एंट्री करती हुई दिखाई दी। सलमान खान अस्पताल के बाहर स्पॉट हुए। सलीम खान खतरे से बाहर: डेजी शाह सलीम खान की सेहत को लेकर एक्ट्रेस डेजी शाह ने भी हाल ही में कहा था कि उनकी हालत में सुधार है। फिल्म जय हो में सलमान खान की को-स्टार डेजी शाह ने फिल्मीज्ञान से बातचीत में कहा, “मैं सलीम सर से मिल नहीं पाई, लेकिन सलमान सर और उनके परिवार के संपर्क में हूं। सलीम सर अब ठीक हैं। उनकी हालत स्थिर है। सर्जरी सफल रही। वह फिलहाल ऑब्जर्वेशन में हैं और खतरे से बाहर हैं।” डेजी शाह ने बॉलीवुड में लीड एक्ट्रेस के तौर पर सलमान स्टारर फिल्म जय हो (2014) से डेब्यू किया था और बाद में उनके साथ रेस 3 (2018) में भी नजर आईं। बता दें कि 18 फरवरी को लीलावती अस्पताल के डॉक्टर ने सलीम खान की हेल्थ अपडेट दी थी। हालांकि, उसके बाद परिवार की ओर से मेडिकल अपडेट सार्वजनिक न करने का निर्देश दिया गया। इसके बाद उनकी हेल्थ को लेकर कोई आधिकारिक अपडेट सामने नहीं आई। सलीम खान लीलावती अस्पताल में भर्ती सलीम खान को 17 फरवरी को सुबह ब्रेन से जुड़ी दिक्कत के बाद लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें सुबह करीब 8:30 बजे इमरजेंसी में लाया गया। शुरुआती जांच के बाद डॉक्टरों की एक स्पेशल टीम बनाई गई, जिसने उनकी स्थिति का आकलन किया। 18 फरवरी को लीलावती अस्पताल के डॉक्टर जलील पारकर ने जानकारी दी थी कि सलीम खान की डिजिटल सब्स्ट्रैक्शन एंजियोग्राफी (DSA) की गई। डॉक्टरों के मुताबिक, यह ब्रेन सर्जरी नहीं है। DSA एक एडवांस्ड डायग्नोस्टिक टेस्ट है, जिससे दिमाग की नसों की स्थिति और संभावित ब्लॉकेज को साफ तरीके से देखा जाता है। डॉ. जलील पार्कर मुंबई में एक जाने-माने पल्मोनोलॉजिस्ट यानी सांस की बीमारी के स्पेशलिस्ट हैं, जो लीलावती हॉस्पिटल और रिसर्च सेंटर से जुड़े हैं। वहीं, 20 फरवरी को जानकारी सामने आई कि सलीम खान का परिवार चाहता है कि उनकी हेल्थ से जुड़ी जानकारी प्राइवेट रखी जाए। वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार को अस्पताल के सार्वजनिक बयान से सलमान खान और उनका परिवार नाराज था। परिवार के करीबी सूत्र ने कहा कि सेहत निजी मामला है और मीडिया से बात परिवार पर छोड़नी चाहिए। 1960 के दशक में करियर शुरू हुआ था सलीम खान 90 साल के हैं। उनका जन्म 24 नवंबर 1935 को हुआ था। वे हिंदी सिनेमा के दिग्गज स्क्रिप्ट राइटरों में शुमार हैं। सलीम खान ने अपने करियर की शुरुआत एक्टिंग से की थी। 1960 के दशक में फिल्म बारात से करियर शुरू हुआ, लेकिन फिल्मों में उन्हें सीमित और छोटे किरदार ही मिले। लगभग दो दर्जन फिल्मों में काम करने के बाद उन्होंने महसूस किया कि एक्टिंग नहीं, बल्कि राइटिंग असली ताकत है। इसके बाद उन्होंने लेखन की ओर रुख किया और स्क्रिप्ट राइटर बन गए। अभिनय के शुरुआती दिनों में सलीम खान ‘प्रिंस सलीम’ नाम का उपयोग करते थे। ‘सलीम-जावेद’ की जोड़ी फेमस हुई सलीम खान और जावेद अख्तर की जोड़ी ‘सलीम–जावेद’ के नाम से मशहूर रही है। दोनों ने मिलकर हिंदी सिनेमा को कई सुपरहिट और यादगार फिल्में दीं, जैसे जंजीर, दीवार, शोले, डॉन और सीता और गीता। इन फिल्मों की दमदार कहानियां और डायलॉग लोगों के दिलों में बस गए। उनकी लिखी स्क्रिप्ट ने फिल्मों का अंदाज बदल दिया। उन्होंने मजबूत किरदार, संवाद और सामाजिक मुद्दों को कहानी का हिस्सा बनाया। सलीम-जावेद की सफलता से फिल्म इंडस्ट्री में लेखकों को नई पहचान और सम्मान मिला और उन्हें भी स्टार्स की तरह महत्व मिलने लगा। सलीम-जावेद भारतीय सिनेमा के पहले लेखक माने जाते हैं, जिन्हें ‘स्टार स्टेटस’ मिला। उन्होंने अमिताभ बच्चन की ‘एंग्री यंग मैन’ इमेज को स्थापित करने में अहम भूमिका निभाई। सलीम खान ने दो शादियां कीं पर्सनल लाइफ की बात करें तो सलीम खान ने दो शादियां कीं। उनकी पहली शादी 18 नवंबर 1964 को सलमा खान (पूर्व नाम सुशीला चरक) से हुई। इस शादी से उनके चार बच्चे सलमान खान, अरबाज खान, सोहेल खान और अलवीरा खान हुए। बाद में 1981 में सलीम खान ने एक्ट्रेस हेलन रिचर्डसन से शादी की। कुछ सालों बाद सलीम खान और हेलन ने अर्पिता को गोद लिया। फैमिली के साथ सलीम खान की पुरानी तस्वीर। उनके बड़े बेटे सलमान खान हिंदी सिनेमा के सबसे टॉप एक्टर्स में गिने जाते हैं, जबकि अरबाज और सोहेल भी फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। उनकी बेटी अलवीरा की शादी एक्टर-डायरेक्टर अतुल अग्निहोत्री से हुई, वहीं अर्पिता की शादी एक्टर आयुष शर्मा से हुई है। ………………………………………. सलीम खान से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…. दोस्ताना में अमिताभ से ज्यादा फीस सलीम ने मांगी:सलमान से कहा था हैलो ब्रदर नहीं चलेगी, ऋषि कपूर को दी थी बर्बाद करने की धमकी सलीम खान को नई जनरेशन सुपरस्टार सलमान खान के पिता के रूप में जानती है, लेकिन 70–80 के दशक में उनका ऐसा रुतबा था कि हर फिल्ममेकर उनसे ही अपनी फिल्में लिखवाना चाहता था, चाहे
Anil Ambani Mumbai Bungalow Seized

नई दिल्ली1 घंटे पहले कॉपी लिंक कल की बड़ी खबर सोने-चांदी से जुड़ी रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 233 रुपए गिरकर 1,59,008 रुपए आ गया है। वहीं, एक किलो चांदी की कीमत आज 2,505 रुपए बढ़कर 2,65,417 रुपए पर पहुंच गई है। इसके अलावा, प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन अनिल अंबानी के मुंबई स्थित बंगले ‘एबोड’ को अटैच यानी जब्त कर लिया है। PTI के अनुसार इसकी कीमत करीब 3,716 करोड़ रुपए आंकी गई है। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां… आज शेयर बाजार में तेजी देखने को मिल सकती है। पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें… 1. चांदी ₹2,505 बढ़कर ₹2.65 लाख किलो पर पहुंची: 10 ग्राम सोना ₹233 गिरकर ₹1.59 लाख पर आया, कैरेट के हिसाब से देखें कीमत सोने के दाम में आज यानी 25 फरवरी को गिरावट रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 233 रुपए गिरकर 1,59,008 रुपए आ गया है। इससे पहले यह 1,59,241 रुपए पर था। वहीं, एक किलो चांदी की कीमत आज 2,505 रुपए बढ़कर 2,65,417 रुपए पर पहुंच गई है। कल इसकी कीमत 2,62,912 रुपए किलो थी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. ED ने अनिल अंबानी का 17 मंजिला घर जब्त किया: कीमत ₹3716 करोड़; बिजनेसमैन की 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन अनिल अंबानी के मुंबई स्थित बंगले ‘एबोड’ को अटैच यानी जब्त कर लिया है। PTI के अनुसार इसकी कीमत करीब 3,716 करोड़ रुपए आंकी गई है। यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग निरोधक कानून (PMLA) के तहत की गई है। मामला उनकी ग्रुप कंपनी रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCOM) द्वारा किए गए कथित बैंक फ्रॉड से जुड़ा है। अनिल अंबानी पर 40 हजार करोड़ रुपए के बैंक फ्रॉड मामले में जांच चल रही है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. प्राइवेट जेट अब बिना ब्रोकर 30 सेकेंड में बुक करें: ‘रिवर्स ऑक्शन’ मॉडल से विमान मालिक खुद घटा रहे हैं दाम, छिपे खर्चों से छुटकारा प्राइवेट एविएशन यानी निजी विमानन का क्षेत्र अब डिजिटल क्रांति की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। जो काम पहले घंटों और दिनों की बातचीत के बाद होता था, वह अब स्मार्टफोन के एक क्लिक पर सिमट गया है। फ्लाईहाउस, जेटली और लेवो डॉट एयरो जैसे नए स्टार्टअप के साथ व्हील्स अप और एक्सओ जैसे पुराने खिलाड़ी ऐसे एप लेकर आए हैं, जो महज 30 सेकेंड में प्राइवेट जेट बुक करने का वादा करते हैं। एविएशन एक्सपर्ट के मुताबिक पारंपरिक रूप से प्राइवेट जेट बुक करना एक सिरदर्द भरा काम रहा है। इसमें किसी ब्रोकर को कॉल करना, बजट पर चर्चा करना और फिर ब्रोकर द्वारा एयरक्राफ्ट मालिकों से संपर्क करने की लंबी प्रक्रिया होती थी। इसमें कई बार सही विमान ढूंढने में कई दिन तक लग जाते थे और कीमतें भी पारदर्शी नहीं होती थीं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. मार्च में बैंक 18 दिन बंद रहेंगे: 5 रविवार और 2 शनिवार के अलावा अलग-अलग जगहों पर 11 दिन कामकाज नहीं होगा अगले महीने यानी मार्च में देश के अलग-अलग राज्यों में कुल 18 दिन बैंकों में कामकाज नहीं होगा। RBI की ओर से जारी कैलेंडर के अनुसार, अगले महीने 5 रविवार और दूसरे-चौथे शनिवार के अलावा 11 दिन अलग-अलग जगहों पर बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में अगर आपको अगले महीने बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम हो तो इन छुट्टियों को ध्यान में रखना होगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 5. थर्ड जनरेशन रेनो डस्टर 17 मार्च को लॉन्च होगी: SUV में हाइब्रिड के साथ तीन इंजन ऑप्शन, लेवल-2 ADAS के साथ 31 सेफ्टी फीचर्स रेनो इंडिया अपनी सबसे पॉपुलर SUV ‘डस्टर’ को भारतीय बाजार में 17 मार्च को लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने 27 जनवरी को इसे नए डिजाइन के साथ रिवील किया था। नई डस्टर न सिर्फ लुक में ज्यादा मस्कुलर हो गई है, बल्कि इसमें पहली बार स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन और 2 टर्बो इंजन का ऑप्शन भी दिया गया है। कंपनी ने इसे नए R-GMP प्लेटफॉर्म पर तैयार किया है। इसकी एक्स-शोरूम शुरुआती कीमत करीब ₹10 लाख हो सकती है। नई डस्टर की बुकिंग ₹21,000 के टोकन अमाउंट के साथ शुरू की गई है। टर्बो-पेट्रोल वैरिएंट की डिलीवरी अप्रैल से शुरू होगी, जबकि हाइब्रिड दिवाली के आसपास शोरूम पर मिलेगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… कल के शेयर मार्केट और सोना-चांदी का हाल जानिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जानिए… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
Anil Ambanis Mumbai Property Seized

मुंबई3 मिनट पहले कॉपी लिंक यह कार्रवाई RCOM और उससे जुड़ी कंपनियों के खिलाफ चल रही जांच का हिस्सा है। (फाइल फोटो) प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन अनिल अंबानी के मुंबई स्थित बंगले ‘एबोड’ को कुर्क कर लिया है। PTI के अनुसार इसकी कीमत करीब 3,716 करोड़ रुपए आंकी गई है। यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग निरोधक कानून (PMLA) के तहत की गई है। मामला उनकी ग्रुप कंपनी रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCOM) द्वारा किए गए कथित बैंक फ्रॉड से जुड़ा है। अनित अंबानी पर 40 हजार करोड़ रुपए के बैंक फ्रॉड मामले में जांच चल रही है। पाली हिल में स्थित है 17 मंजिला यह घर अनिल अंबानी का यह बंगला मुंबई के सबसे पॉश इलाके पाली हिल में स्थित है। 66 मीटर ऊंचे इस बंगले में कुल 17 फ्लोर हैं। यह देश के सबसे महंगे रिहायशी घरों में गिना जाता है। ED ने इस संपत्ति को कुर्क करने के लिए एक प्रोविजनल ऑर्डर जारी किया है। बैंक धोखाधड़ी के मामले में लंबे समय से चल रही जांच के बाद केंद्रीय एजेंसी ने यह बड़ा कदम उठाया है। RCOM से जुड़ा है पूरा मामला यह पूरी कार्रवाई रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCOM) और उससे जुड़ी कंपनियों के खिलाफ चल रही जांच का हिस्सा है। आरोप है कि बैंक से लिए गए लोन की राशि का गलत इस्तेमाल किया गया और उसे अन्य कार्यों में डायवर्ट किया गया। ED पिछले काफी समय से अनिल अंबानी और उनके ग्रुप की वित्तीय लेन-देन की जांच कर रही थी। इससे पहले भी अंबानी से इस मामले में पूछताछ की जा चुकी है। कंपनी पर कर्ज और दिवालिया होने की प्रक्रिया RCOM पिछले कई सालों से वित्तीय संकट से जूझ रही है। भारी कर्ज के बोझ तले दबी यह कंपनी फिलहाल इनसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत दिवालिया होने की प्रक्रिया से गुजर रही है। क्या होता है प्रोविजनल अटैचमेंट का मतलब? ED द्वारा प्रॉपर्टी अटैच किए जाने का मतलब है कि अब इस संपत्ति को बेचा या ट्रांसफर नहीं किया जा सकेगा। अगर अदालत में मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप साबित हो जाते हैं, तो भविष्य में बैंकों के बकाया पैसे की वसूली के लिए इस बंगले की नीलामी भी की जा सकती है। हालांकि, अनिल अंबानी इस आदेश के खिलाफ ट्रिब्यूनल या हाई कोर्ट में अपील कर सकते हैं। अब तक कई प्रॉपर्टीज अटैच इससे पहले भी अनिल अंबानी बैंक फ्रॉड मामले में अनिल अंबानी की कई प्रॉपर्टी अटैच हो चुकी हैं। अटैच की गई प्रॉपर्टीज दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, मुंबई, पुणे, ठाणे, हैदराबाद, चेन्नई, कांचीपुरम और ईस्ट गोदावरी जैसे शहरों में हैं। इनमें रेसिडेंशियल यूनिट्स, ऑफिस स्पेस और लैंड पार्सल शामिल हैं। खासकर अनिल अंबानी का पाली हिल रेसिडेंस सबसे हाई-प्रोफाइल है। अब तक करीब 15 हजार करोड़ की प्रॉपर्टी अटैच हो चुकी है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…









