Monday, 13 Apr 2026 | 12:11 AM

Trending :

10 रुपए के लिए किया बुकिंग क्लर्क को बर्खास्त:जबलपुर हाईकोर्ट ने कहा- विभागीय जांच निष्पक्ष होनी चाहिए; 25 साल बाद मिला न्याय Kidney Damage Sign: चुपचाप सड़ रही किडनी, शरीर के इन 4 हिस्सों में सूजन रेड फ्लैग, आप तो नहीं कर रहे इग्नोर सुबह उठते ही मुंह का स्वाद कड़वा? नजरअंदाज न करें, हो सकती है ये बड़ी बीमारी Amla sharbat recipe aur fayde: गर्मियों में आंवले का शरबत पीने के फायदे और बनाने का तरीका बुरहानपुर पहुंचे बोहरा धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन:हजारों अनुयायियों ने किया स्वागत; मंगलवार को दरगाह-ए-हकीमी में उर्स पर देंगे प्रवचन दो बाइक की टक्कर, तीन घायल:एक माइक्रो फाइनेंस कंपनी में काम करता, दो युवक सर्राठे मलाजखंड की ओर से बालाघाट आ रहे थे
EXCLUSIVE

Pakistan Punjab Buffalo Tax | Rs 30 Daily Gobar Tax Plan

Pakistan Punjab Buffalo Tax | Rs 30 Daily Gobar Tax Plan

2 मिनट पहले कॉपी लिंक पाकिस्तान के पंजाब राज्य में भैंस पालने पर अब ‘गोबर टैक्स’ लगाने की तैयारी हो रही है। पाकिस्तानी अखबार डेली टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक मरियम नवाज की सरकार हर भैंस पर रोजाना 30 पाकिस्तानी रुपए टैक्स देने का नियम बना सकती है। सरकार इस कदम को ग्रीन एनर्जी के रूप में पेश कर रही है। यह योजना ‘सुथरा पंजाब’ बायोगैस प्रोग्राम का हिस्सा बताई जा रही है। यह प्रोग्राम दिसंबर 2024 में पंजाब राज्य में शुरू किया गया था। इसका मकसद कचरे को साफ करना और उससे बायोगैस बनाकर ऊर्जा तैयार करना है। वहीं विपक्षी दलों ने इस फैसले की कड़ी आलोचना की है। उनका कहना है कि यह कदम दिखाता है कि सरकार आर्थिक दबाव में है और अब नए-नए तरीकों से पैसा जुटाने की कोशिश कर रही है। विपक्ष ने दावा किया कि ‘ग्रीन एनर्जी’ का नाम बस दिखावा है। असली कहानी कुछ और है। सरकार का फैसला पहले से महंगाई और महंगे चारे से जूझ रहे लोगों से जबरन पैसा निकालने का तरीका है। गोबर इकट्ठा कर पर्यावरण बचाने का दावा सरकार ने इस टैक्स को लागू करने के लिए राज्य की करीब 168 कैटल कॉलोनियों को चिन्हित किया है। इस नई योजना के तहत लाहौर और दूसरे बड़े शहरों में पशुपालकों से हर पशु के हिसाब से रोजाना शुल्क लिया जाएगा। सरकार का कहना है कि इस पैसे का इस्तेमाल गोबर इकट्ठा करने, कचरा मैनेजमेंट और बायोगैस प्लांट चलाने में किया जाएगा, ताकि पर्यावरण को भी फायदा हो। इतनी ज्यादा भैंसों का रोजाना कितना गोबर निकल रहा है, इसे ठीक-ठीक नापना लगभग नामुमकिन है। इसी वजह से सरकार ने प्रति पशु तय दर से टैक्स वसूली का मॉडल अपनाने का फैसला किया है। चाहे भैंस ज्यादा गोबर दे या कम मालिक को हर पशु के हिसाब से रोज एक तय फीस देनी होगी विपक्ष बोला- सरकार के पास असली कमाई का रास्ता खत्म विपक्ष का कहना है कि यह शासन का सही मॉडल नहीं है। यह इस बात का साफ इशारा है कि पाकिस्तान के सबसे बड़े राज्य के पास अब कमाई के असली रास्ते ही खत्म हो गए हैं। वहीं, किसानों और पशुपालकों की चिंता अलग है। उनका कहना है कि वे पहले से ही महंगे चारे, बढ़ती बिजली कीमतों और महंगाई से जूझ रहे हैं। ऐसे में यह नया टैक्स उनके खर्च को और बढ़ा देगा। एक पाकिस्तानी इंडस्ट्री एक्सपर्ट ने कहा, “एक तरफ भ्रष्ट नेता और अफसर लग्जरी गाड़ियां, विदेश यात्राएं और मोटी सैलरी का मजा ले रहे हैं। दूसरी तरफ किसान, जो पहले ही अपने पशुओं का पेट भरने के लिए जूझ रहा है, अब उससे कहा जा रहा है कि अपनी भैंस के गोबर के लिए भी सरकार को पैसा दो। इससे साफ है कि सिस्टम पूरी तरह गड़बड़ है।” सरकार बोली- किसान फीस देने के लिए तैयार अनुमान लगाया जा रहा है कि पूरे साल में यह टैक्स एक भैंस पर करीब 11 हजार रुपये तक पहुंच सकता है, जिसका सबसे ज्यादा असर छोटे और मध्यम पशुपालकों पर पड़ेगा। हालांकि, पाकिस्तान के स्थानीय सरकार मंत्री जीशान रफीक ने कहा कि डेयरी किसानों ने यह टैक्स देने के लिए सहमति दिखाई है। ———————————————– ये खबर भी पढ़े… पाकिस्तान को सस्ता तेल देने को तैयार रूस:बोला- वो खुद बात करे; PAK के पास सिर्फ 11 दिन का ऑयल रिजर्व पाकिस्तान में रूसी राजदूत अल्बर्ट खोरेव ने कहा है कि रूस पाकिस्तान को सस्ता तेल देने के लिए तैयार है। लेकिन अभी तक पाकिस्तान की तरफ से इस बारे में कोई आधिकारिक मांग नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि अगर पाकिस्तान खुद पहल करता है, तो रूस उसे कम कीमत पर तेल सप्लाई कर सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रूसी कच्चे तेल की कीमत करीब 70 से 76 डॉलर प्रति बैरल है, जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में यही कीमत 95 से 105 डॉलर प्रति बैरल के बीच है। पूरी खबर पढ़े.. दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

World News Updates; Trump Pakistan China

World News Updates; Trump Pakistan China

36 मिनट पहले कॉपी लिंक म्यांमार में सेना प्रमुख मिन आंग ह्लाइंग को राष्ट्रपति चुन लिया गया है। संसद में हुए वोट में उन्हें जीत मिली, जहां ज्यादातर सांसद सेना समर्थक थे। इससे 2021 में तख्तापलट के बाद देश पर उनकी पकड़ और मजबूत हो गई है। 69 साल के ह्लाइंग 2011 से म्यांमार की सेना के प्रमुख रहे हैं। उन्होंने 2021 में आंग सान सूची की चुनी हुई सरकार को हटाकर सत्ता पर कब्जा कर लिया था और उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद देशभर में विरोध प्रदर्शन शुरू हुए, जो बाद में सशस्त्र संघर्ष में बदल गए। हाल ही में दिसंबर और जनवरी में चुनाव कराए गए थे, जिसमें सेना समर्थित पार्टी को जीत मिली। विपक्ष और पश्चिमी देशों ने इन चुनावों को निष्पक्ष नहीं बताया और कहा कि यह सिर्फ सेना के शासन को बनाए रखने का तरीका है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि मिन आंग ह्लाइंग पहले से ही राष्ट्रपति बनना चाहते थे। यह उनका पुराना सपना था। राष्ट्रपति बनने के लिए उन्हें सेना की जिम्मेदारी किसी और को देनी थी, इसलिए उन्होंने अपने भरोसेमंद व्यक्ति ये विन ऊ को सेना का नया प्रमुख बना दिया। अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में आत्मघाती कार बम हमला, 5 नागरिकों की मौत, एक पुलिसकर्मी समेत 13 घायल पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा के बन्नू जिले में पुलिस स्टेशन पर आत्मघाती कार बम हमला हुआ। हमले में 5 लोगों की मौत हो गई। जबकि 13 लोग घायल हुए हैं, इनमें एक पुलिसकर्मी भी शामिल है। डॉन के मुताबिक विस्फोटकों से भरी कार पुलिस स्टेशन के पिछले हिस्से से टकराई, जिससे जोरदार धमाका हुआ। इसके बाद कुछ देर तक फायरिंग भी हुई। धमाके की आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनी गई। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि पुलिस स्टेशन का सेंट्री पोस्ट पूरी तरह नष्ट हो गया और इमारत का बड़ा हिस्सा मलबे में बदल गया। आसपास के कई घरों को भी भारी नुकसान पहुंचा और कुछ मकान ढह गए, जिससे कई लोग मलबे में दब गए। मृतकों में एक ही परिवार के चार सदस्य शामिल हैं। सभी घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है। पाकिस्तान के डिस्ट्रिक्ट इमरजेंसी ऑफिसर बख्तुल्लाह वजीर ने बताया कि ‘राहत और बचाव कार्य जारी है। हालांकि, लगातार बारिश के कारण ऑपरेशन में दिक्कतें आईं है। फायरिंग रुकने के बाद ही रेस्क्यू टीमों ने मलबा हटाना शुरू किया।’ सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेरकर क्लियरेंस ऑपरेशन शुरू कर दिया है। वहीं, हताहतों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

Seema Haider, son, Bharat, Sachin Meena, Noida, Pakistan

Seema Haider, son, Bharat, Sachin Meena, Noida, Pakistan

नोएडा2 घंटे पहले कॉपी लिंक पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर ने अपने बेटे का नाम ‘भारत’ रखा है। गुरुवार को नोएडा के रबूपुरा स्थित घर पर बेटे का नामकरण हुआ। नामकरण संस्कार के पहले सीमा ने जागरण कराया। इसके बाद कुंआ पूजन किया। डीजे की धुन पर नाचती-गाती मोहल्ले की महिलाएं पूजा के लिए निकलीं। घर पर भी संगीत समारोह का आयोजन किया गया। पूजा के बाद घर वापस आते वक्त सीमा ने मीडिया से बात की। सीमा हैदर ने कहा- मेरे बेटे का नामकरण था। घर में जागरण भी कराया। हिंदू धर्म में जब घर में बेटा होता है तो नामकरण किया जाता है। बहुत अच्छा महसूस कर रही हूं। बहुत खुशी का पल है। यह दूसरा कुआं पूजन है, इससे पहले जब मीरा हुई थी, तब कराया था। हिंदू धर्म बहुत खूबसूरत है। उन्हें हिंदू होने पर गर्व है। सीमा हैदर ने कहा- मैं क्रिकेट मैच में भारत को सपोर्ट करती हूं। भारत जब मैच जीतता है तो मुझे खुशी होती है। मैच के दौरान भगवान से प्रार्थना करती हूं कि भारत की ही जीत हो। भारत के लोग बहुत ही अच्छे हैं। वापस पाकिस्तान नहीं जाना चाहती। हर कास्ट के लोग रबूपुरा में रहते हैं। मुझे प्यार करते हैं, सम्मान देते हैं। मुझे अपनी बहू मानते हैं। दरअसल, गुरुवार को सीमा हैदर के छठवें बच्चे का नामकरण संस्कार हुआ। उन्होंने 18 फरवरी 2026 को नोएडा के एक अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया था। इससे पहले एक बेटी को भी जन्म दिया था। सीमा के पाकिस्तानी पूर्व पति से चार बच्चे है। जबकि भारतीय पति सचिन मीणा से 2 बच्चे हैं। सीमा, पाकिस्तान छोड़कर चार साल पहले अपने प्रेमी सचिन के पास आ गई थी। बच्चे के नामकरण संस्कार के दौरान घर में जश्न मनाती सीमा हैदर और उसके परिजन। पंडित जी ने नाम निकाला तो ‘भ’ अक्षर से आया सीमा हैदर ने कहा- पंडित जी ने जब नाम निकाला तो ‘भ’ अक्षर से आया। हम लोगों ने बहुत देर तक सोच विचार किया। उसका बाद नाम ‘भारत’ रखा। भारत से सुंदर नाम कोई हो ही नहीं सकता है। पाकिस्तान से भारत आकर मैं बहुत खुश हूं। यहां आकर बहुत अच्छा लगता है। मुझे कभी पाकिस्तान छोड़ने का पछतावा नहीं होता है। ये तस्वीर सीमा हैदर और पति सचिन मीणा की हैं। उनके 6 बच्चे हैं। जिसमें से 4 बच्चे पाकिस्तानी पति से हैं। यूट्यूब चैनल पर सीमा के 2 मिलियन फॉलोअर- सीमा अपने पति सचिन के साथ वीडियो बनाती हैं। उसके चैनल पर 2 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं। सीमा हैदर साल- 2023 से नोएडा के रबूपुरा में सचिन मीणा के साथ रह रही हैं। दोनों की कहानी पहले भी काफी चर्चा में रह चुकी है। यह दंपती सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहता है। इनके यूट्यूब चैनल को 2 मिलियन से अधिक लोग देखते हैं। बड़ी संख्या में लोग इन्हें फॉलो करते हैं। सीमा हैदर की यह तस्वीर कुआं पूजन के बाद की है। यह रस्म बच्चे के नामकरण से पहले की जाती है। पबजी गेम से प्यार, नेपाल के रास्ते भारत आई पाकिस्तान में सीमा हैदर और गुलाम हैदर का निकाह 2014 में हुआ था। 2019 में गुलाम हैदर, सीमा और चार बच्चों को कराची में छोड़कर दुबई चला गया। इस दौरान 2019 में ही पबजी खेलते-खेलते सीमा की नोएडा के रबूपुरा निवासी सचिन मीणा से ऑनलाइन मुलाकात हुई। 10 मार्च 2023 को नेपाल में सीमा और सचिन की आमने-सामने मुलाकात हुई। वहीं पर उन्होंने एक मंदिर में धर्म परिवर्तन कर शादी करने का दावा किया। नेपाल से सीमा पाकिस्तान चली गई। सचिन नोएडा आ गया। 13 मई को सीमा फिर से पाकिस्तान से दुबई होते हुए नेपाल आ गई। नेपाल से बस पकड़कर नोएडा के रबूपुरा पहुंचीं। 1 जुलाई को सचिन-सीमा बुलंदशहर में वकील से मिले और सीमा की भारतीय पहचान बनवाने के लिए आवेदन करने को कहा। वकील ने सीमा के पाकिस्तानी होने की जानकारी पुलिस को दी। यह तस्वीर सीमा हैदर की है। इसमें वह पीला लहंगा, लाल चुनरी पहने नजर आ रही हैं। हरियाणा से हिरासत में लिए गए थे सचिन-सीमा इसके बाद दोनों घर से फरार हो गए। 3 जुलाई को सीमा-सचिन को हरियाणा के बल्लभगढ़ से हिरासत में लिया गया। 4 जुलाई, 2023 को पुलिस ने सचिन के पिता नेत्रपाल को गिरफ्तार कर लिया। 8 जुलाई को तीनों को कोर्ट से जमानत मिली। 17 और 18 जुलाई को एटीएस ने सीमा-सचिन से पूछताछ की। 21 जुलाई 2023 को सीमा और सचिन की शादी के फोटो और वीडियो सामने आए। सीमा ने राष्ट्रपति को भेजी याचिका में ये फोटो लगाई थी। इसमें सीमा और सचिन एक-दूसरे को वरमाला पहनाते दिख रहे हैं। एक फोटो में सीमा सचिन के पैर छूते दिख रही हैं। नागरिकता के लिए राष्ट्रपति से लगाई थी गुहार 21 जुलाई 2023 को सीमा ने भारतीय नागरिकता के लिए राष्ट्रपति के यहां पर याचिका लगाई थी। 23 जुलाई को सचिन के फुफेरे भाई से बुलंदशहर में हुई पूछताछ के बाद अहमदगढ़ के दो युवकों को हिरासत में लिया गया था, जिन्हें बाद में गिरफ्तार किया गया। 30 जुलाई 2023 को सीमा ने एक वीडियो जारी किया। इसमें गुहार लगाई कि उसके पास खाने-पीने के पैसे तक नहीं हैं। इसके बाद 2 अगस्त को मेरठ के फिल्म डायरेक्टर अमित जानी ने सीमा-सचिन पर फिल्म ‘कराची टु नोएडा’ बनाने का ऐलान किया, जिसका प्रोमो शॉट शूट किया गया था। हालांकि, अभी तक फिल्म बन नहीं पाई है। सीमा हैदर पर एक फिल्म बन रही है, जिसका नाम ‘कराची टु नोएडा’ है। ये तस्वीर फिल्म के प्रोमो की है। ————————— अब भास्कर के सबसे बड़े सर्वे में हिस्सा लीजिए… यूपी में विधायकों के 4 साल पूरे हो चुके हैं। क्या आपके मौजूदा विधायक को 2027 के विधानसभा चुनाव में टिकट मिलना चाहिए? भास्कर सर्वे में हिस्सा लेकर बताइए… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Former Pakistan Army Chief Qamar Bajwa Passes Away

Former Pakistan Army Chief Qamar Bajwa Passes Away

इस्लामाबाद2 घंटे पहले कॉपी लिंक पाकिस्तान के पूर्व सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा का 65 साल की उम्र में शनिवार को निधन हो गया। फरवरी में घर के बाथरूम में फिसलने के बाद उन्हें सिर में गंभीर चोट लगी थी, जिसके बाद रावलपिंडी के मिलिट्री अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था और वे ICU में भर्ती थे। डॉक्टरों ने उनकी सर्जरी की थी। शुरुआत में डॉक्टरों ने सर्जरी को सफल बताया था, लेकिन उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी और लगातार निगरानी में रखा गया था। बाजवा 2016 से 2022 तक पाकिस्तान के सेना प्रमुख रहे और रिटायरमेंट के बाद भी देश की राजनीति और सुरक्षा मामलों में प्रभावशाली माने जाते थे। जनरल बाजवा की पत्नी आयशा अमजद के साथ फाइल फोटो। आयशा का फौजी परिवार से ताल्लुक है। इमरान खान के साथ विवादों की वजह से चर्चा में थे कमर जावेद बाजवा पूर्व पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान के साथ विवाद को लेकर काफी चर्चा में रहे थे। शुरुआत में दोनों के रिश्ते अच्छे थे, लेकिन बाद में हालात पूरी तरह बदल गए। जब 2018 में इमरान खान प्रधानमंत्री बने, तब कहा जाता था कि सरकार और सेना ‘एक पेज’ पर हैं। माना जाता है कि उस समय बाजवा के नेतृत्व में सेना का इमरान सरकार को समर्थन था और दोनों के बीच तालमेल ठीक था। लेकिन 2021 में ISI प्रमुख की नियुक्ति को लेकर दोनों के बीच मतभेद शुरू हो गए। सेना चाहती थी कि नदीम अंजुम को तुरंत ISI चीफ बनाया जाए, जबकि इमरान खान इस फैसले को टाल रहे थे। यहीं से दोनों के रिश्तों में दरार आनी शुरू हो गई। इसके बाद 2022 में इमरान खान की सरकार गिर गई। इमरान खान ने आरोप लगाया कि सेना ने उनका साथ छोड़ दिया और विपक्ष को समर्थन दिया। हालांकि सेना ने इन आरोपों से इनकार किया। सरकार जाने के बाद इमरान खान ने खुलकर बाजवा और सेना की आलोचना शुरू कर दी। उनके ‘न्यूट्रल तो जानवर होता है’ वाले बयान ने इस विवाद को और बढ़ा दिया। इमरान खान की कमर जावेद बाजवा के साथ फाइल फोटो। 6 साल में अरबपति हो गया था बाजवा का परिवार कमर जावेद बाजवा के रिटायरमेंट के बाद उनकी फैमिली की संपत्ति को लेकर भी बड़ा विवाद हुआ था। 2022 में पाकिस्तानी पत्रकार अहमद नूरानी की रिपोर्ट में कहा गया था उनके परिवार की संपत्ति महज 6 साल में तेजी से बढ़कर अरबों में पहुंच गई थी। रिपोर्ट के मुताबिक, बाजवा के रिश्तेदारों और करीबियों ने कराची और लाहौर जैसे बड़े शहरों में फार्म हाउस बनाए, बड़े बिजनेस शुरू किए और विदेशों में भी प्रॉपर्टी खरीदी। रिपोर्ट में कहा गया कि इन सभी संपत्तियों की कुल कीमत करीब 1200 करोड़ पाकिस्तानी रुपए से ज्यादा हो सकती है। यह प्रॉपर्टी मुख्य रूप से उनकी पत्नी आयशा अमजद, बहू महनूर साबिर और परिवार के अन्य करीबी लोगों के नाम पर बताई गई। रिपोर्ट के अनुसार, 2015 तक आयशा अमजद के नाम कोई प्रॉपर्टी नहीं थी, लेकिन 2016 में अचानक कई प्रॉपर्टी खरीदी गईं और उनकी संपत्ति तेजी से बढ़ गई। इसी तरह उनकी बहू महनूर साबिर की संपत्ति भी शादी के कुछ ही समय बाद जीरो से बढ़कर करीब एक अरब रुपए तक पहुंच गई। ————– यह खबर भी पढ़ें… अफगानिस्तान-पाकिस्तान में फिर झड़प, 3 की मौत:ईद पर 5 दिन का सीजफायर खत्म होने के बाद हिंसा शुरू, 3 पाकिस्तानी चौकियां तबाह अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर बुधवार को फिर लड़ाई शुरू हुई। अफगान तालिबान अधिकारियों के अनुसार, हमले में 2 नागरिक मारे गए और 8 घायल हुए, जबकि पाकिस्तान का भी एक नागरिक मारा गया। अफगानिस्तान और पाकिस्तान ने ईद पर 5 दिन का अस्थायी युद्धविराम घोषित किया था, जो 25 मार्च को खत्म होते ही झड़प फिर शुरू हो गई। पढ़ें पूरी खबर… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

India U20 Football Wins vs Pakistan; SAFF Semifinal Berth Secured

India U20 Football Wins vs Pakistan; SAFF Semifinal Berth Secured

Hindi News Sports India U20 Football Wins Vs Pakistan; SAFF Semifinal Berth Secured | Bishal Omang Goal 8 मिनट पहले कॉपी लिंक भारतीय अंडर-20 फुटबॉल टीम ने SAFF U20 चैंपियनशिप 2026 में गुरुवार को माले के नेशनल स्टेडियम में खेले गए ग्रुप-बी के मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 3-0 से हराया। भारतीय अंडर-20 फुटबॉल टीम ने SAFF U20 चैंपियनशिप 2026 में अपने अभियान की शानदार शुरुआत की है। गुरुवार को माले के नेशनल स्टेडियम में खेले गए ग्रुप-बी के मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 3-0 से हराया। इस जीत के साथ ही भारत ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है, वहीं लगातार दूसरी हार के बाद पाकिस्तान टूर्नामेंट से बाहर हो गया है। पाकिस्तानी अटैक के आगे दीवार बने गोलकीपर सूरज शुरुआती गोल खाने के बाद पाकिस्तान ने वापसी की कोशिश की और कई बार भारतीय डिफेंस को चुनौती दी। पाकिस्तान की टीम दो बार बराबरी करने के करीब पहुंची, लेकिन भारतीय गोलकीपर सूरज सिंह अहीबम ने शानदार सेव करके उन्हें रोक दिया। नजीबुल्लाह और खोबैब खान के खतरनाक हमलों को सूरज ने अपनी सतर्कता से नाकाम कर दिया। सूरज के इन बचावों ने मैच में भारत की पकड़ को कमजोर नहीं होने दिया। मैच के दौरान भारत और पाकिस्तान के फैन्स। ओमांग डोडम ने दागे दो गोल, पाकिस्तान की उम्मीदें खत्म दूसरे हाफ में भारतीय टीम ने अपनी रणनीति बदली और काउंटर-अटैक पर ध्यान दिया। 64वें मिनट में सैमसन ने डिफेंस से बॉल लेकर ऋषि सिंह की ओर बढ़ाई, जिन्होंने इसे ओमांग डोडम की तरफ पास किया। ओमांग ने पाकिस्तानी गोलकीपर जुलकरनैन से पहले बॉल तक पहुंचकर उसे हेडर के जरिए गोल पोस्ट में डाल दिया। स्कोर 2-0 होने के बाद भारत ने खेल की रफ्तार पर पूरी तरह नियंत्रण कर लिया। मैच के आखिरी मिनटों (88वें मिनट) में प्रशांत जाजो को पेनल्टी एरिया के अंदर गिरा दिया गया, जिस पर रेफरी विरेंध राय ने भारत को पेनल्टी दी। ओमांग डोडम ने पावरफुल स्ट्राइक के साथ इस पेनल्टी को गोल में बदला और अपना दूसरा गोल पूरा किया। इसी के साथ भारत ने 3-0 से मैच अपने नाम कर लिया। अब शनिवार को बांग्लादेश से होगा मुकाबला भारत की इस जीत ने ग्रुप-B का समीकरण साफ कर दिया है। पाकिस्तान अब रेस से बाहर है। अब ग्रुप में टॉप पर कौन रहेगा, इसका फैसला शनिवार को भारत और बांग्लादेश के बीच होने वाले मैच से होगा। भारत को ग्रुप टॉपर बनने के लिए बांग्लादेश के खिलाफ सिर्फ एक पॉइंट (ड्रॉ) की जरूरत है। ग्रुप में पहले स्थान पर रहने वाली टीम का सामना सेमीफाइनल में ग्रुप-A की रनर-अप टीम से होगा। ————————— स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… ट्रांसजेंडर महिलाएं अब महिलाओं के साथ ओलिंपिक नहीं खेल पाएंगी:IOC ने 2028 लॉस एंजिल्स खेलों से लगाया बैन; अब बायोलॉजिकल फीमेल्स ही ले सकेंगी हिस्सा इंटरनेशनल ओलिंपिक कमेटी (प्) ने बड़ा फैसला लेते हुए कहा है कि 2028 के लॉस एंजिल्स ओलंपिक से ट्रांसजेंडर महिलाएं को अब महिला कैटेगरी के इवेंट्स में हिस्सा लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी। पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

India U20 Football Wins vs Pakistan; SAFF Semifinal Berth Secured

India U20 Football Wins vs Pakistan; SAFF Semifinal Berth Secured

Hindi News Sports India U20 Football Wins Vs Pakistan; SAFF Semifinal Berth Secured | Bishal Omang Goal 44 मिनट पहले कॉपी लिंक भारतीय अंडर-20 फुटबॉल टीम ने SAFF U20 चैंपियनशिप 2026 में गुरुवार को माले के नेशनल स्टेडियम में खेले गए ग्रुप-बी के मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 3-0 से हराया। भारतीय अंडर-20 फुटबॉल टीम ने SAFF U20 चैंपियनशिप 2026 में अपने अभियान की शानदार शुरुआत की है। गुरुवार को माले के नेशनल स्टेडियम में खेले गए ग्रुप-बी के मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 3-0 से हराया। इस जीत के साथ ही भारत ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है, वहीं लगातार दूसरी हार के बाद पाकिस्तान टूर्नामेंट से बाहर हो गया है। पाकिस्तानी अटैक के आगे दीवार बने गोलकीपर सूरज शुरुआती गोल खाने के बाद पाकिस्तान ने वापसी की कोशिश की और कई बार भारतीय डिफेंस को चुनौती दी। पाकिस्तान की टीम दो बार बराबरी करने के करीब पहुंची, लेकिन भारतीय गोलकीपर सूरज सिंह अहीबम ने शानदार सेव करके उन्हें रोक दिया। नजीबुल्लाह और खोबैब खान के खतरनाक हमलों को सूरज ने अपनी सतर्कता से नाकाम कर दिया। सूरज के इन बचावों ने मैच में भारत की पकड़ को कमजोर नहीं होने दिया। मैच के दौरान भारत और पाकिस्तान के फैन्स। ओमांग डोडम ने दागे दो गोल, पाकिस्तान की उम्मीदें खत्म दूसरे हाफ में भारतीय टीम ने अपनी रणनीति बदली और काउंटर-अटैक पर ध्यान दिया। 64वें मिनट में सैमसन ने डिफेंस से बॉल लेकर ऋषि सिंह की ओर बढ़ाई, जिन्होंने इसे ओमांग डोडम की तरफ पास किया। ओमांग ने पाकिस्तानी गोलकीपर जुलकरनैन से पहले बॉल तक पहुंचकर उसे हेडर के जरिए गोल पोस्ट में डाल दिया। स्कोर 2-0 होने के बाद भारत ने खेल की रफ्तार पर पूरी तरह नियंत्रण कर लिया। मैच के आखिरी मिनटों (88वें मिनट) में प्रशांत जाजो को पेनल्टी एरिया के अंदर गिरा दिया गया, जिस पर रेफरी विरेंध राय ने भारत को पेनल्टी दी। ओमांग डोडम ने पावरफुल स्ट्राइक के साथ इस पेनल्टी को गोल में बदला और अपना दूसरा गोल पूरा किया। इसी के साथ भारत ने 3-0 से मैच अपने नाम कर लिया। अब शनिवार को बांग्लादेश से होगा मुकाबला भारत की इस जीत ने ग्रुप-B का समीकरण साफ कर दिया है। पाकिस्तान अब रेस से बाहर है। अब ग्रुप में टॉप पर कौन रहेगा, इसका फैसला शनिवार को भारत और बांग्लादेश के बीच होने वाले मैच से होगा। भारत को ग्रुप टॉपर बनने के लिए बांग्लादेश के खिलाफ सिर्फ एक पॉइंट (ड्रॉ) की जरूरत है। ग्रुप में पहले स्थान पर रहने वाली टीम का सामना सेमीफाइनल में ग्रुप-A की रनर-अप टीम से होगा। ————————— स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… ट्रांसजेंडर महिलाएं अब महिलाओं के साथ ओलिंपिक नहीं खेल पाएंगी:IOC ने 2028 लॉस एंजिल्स खेलों से लगाया बैन; अब बायोलॉजिकल फीमेल्स ही ले सकेंगी हिस्सा इंटरनेशनल ओलिंपिक कमेटी (प्) ने बड़ा फैसला लेते हुए कहा है कि 2028 के लॉस एंजिल्स ओलंपिक से ट्रांसजेंडर महिलाएं को अब महिला कैटेगरी के इवेंट्स में हिस्सा लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी। पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

‘सपा का ल्यारी राज’: लखनऊ में पोस्टरों में ‘धुरंधर’ और पाकिस्तान संदर्भ के साथ अखिलेश यादव पर निशाना | राजनीति समाचार

Smoke rises after an Israeli strike on a bridge in lebanon. (File Image: Reuters)

आखरी अपडेट:26 मार्च, 2026, 12:36 IST पोस्टरों में समाजवादी पार्टी सरकार की तुलना पाकिस्तान के ल्यारी से की गई, जो अक्सर अपराध और अशांति से जुड़ा क्षेत्र है। लखनऊ में सामने आए ‘ल्यारी राज’ के पोस्टर, सपा के 2012-17 शासन पर हमला उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के शासन की तुलना पाकिस्तान के “ल्यारी राज” से करते हुए लखनऊ भर में पोस्टर सामने आए हैं, जिसमें फिल्म में इसके चित्रण के संदर्भ में अखिलेश यादव पर निशाना साधा गया है। धुरंधर. यह घटनाक्रम परवेश वर्मा के एक अलग राजनीतिक तंज के कुछ दिनों बाद आया है, जिसमें उन्होंने अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए धुरंधर फिल्म के चरित्र, गैंगस्टर रहमान डकैत का संदर्भ दिया था। ल्यारी कराची, पाकिस्तान में सबसे पुराने और सबसे अधिक आबादी वाले आवासीय इलाकों में से एक है। ‘ल्यारी राज’ तुलना पोस्टरों में समाजवादी पार्टी सरकार की तुलना पाकिस्तान के ल्यारी से की गई, जो अक्सर अपराध और अशांति से जुड़ा क्षेत्र है। नारे में लिखा था, ‘सपा का ल्यारी राज- न हम भूले हैं, न भूलेंगे।’ वीवीआईपी गेस्ट हाउस और शहर के अन्य प्रमुख इलाकों के पास कई पोस्टर लगाए गए हैं, जिससे तुलना व्यापक रूप से दिखाई दे रही है। पोस्टरों में 2012 और 2017 के बीच अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली सपा सरकार के दौरान महिलाओं के खिलाफ कथित अपराधों और भू-माफियाओं के उदय पर प्रकाश डाला गया है। राजनीतिक प्रतिक्रिया अभियान पर प्रतिक्रिया देते हुए, देवेंद्र ने कहा, “जैसे ल्यारी में आतंक था, वैसे ही 2012 से 2017 तक उत्तर प्रदेश में ‘गुंडा राज’ था।” उन्होंने आगे कहा, “जब अतीक अहमद के कथित आतंकी संबंध सामने आए तो सपा नेता बौखला गए।” पहले प्रकाशित: 26 मार्च, 2026, 12:36 IST समाचार राजनीति ‘सपा का ल्यारी राज’: लखनऊ में पोस्टरों में ‘धुरंधर’ और पाकिस्तान संदर्भ के साथ अखिलेश यादव पर निशाना अस्वीकरण: टिप्पणियाँ उपयोगकर्ताओं के विचार दर्शाती हैं, News18 के नहीं। कृपया चर्चाएँ सम्मानजनक और रचनात्मक रखें। अपमानजनक, मानहानिकारक, या अवैध टिप्पणियाँ हटा दी जाएंगी। News18 अपने विवेक से किसी भी टिप्पणी को अक्षम कर सकता है. पोस्ट करके, आप हमारी उपयोग की शर्तों और गोपनीयता नीति से सहमत होते हैं। और पढ़ें (टैग्सटूट्रांसलेट)ल्यारी(टी)ल्यारी पाकिस्तान(टी)ल्यारी गैंगवार(टी)ल्यारी गैंगस्टर(टी)धुरंधर(टी)पाकिस्तान(टी)अखिलेश यादव(टी)समाजवादी पार्टी ल्यारी(टी)सपा का ल्यारी राज

Pakistan Afghanistan War Ceasefire Violence Update; PAK Army

Pakistan Afghanistan War Ceasefire Violence Update; PAK Army

काबुल/इस्लामाबाद3 घंटे पहले कॉपी लिंक पाकिस्तानी एयरफोर्स ने 17 मार्च की रात काबुल में एयरस्ट्राइक की थी। अफगानिस्तान और पाकिस्तान की सीमा पर बुधवार को फिर से लड़ाई शुरू हो गई। अफगान तालिबान अधिकारियों के मुताबिक, इस हमले में 2 आम नागरिकों की मौत हो गई और 8 घायल हो गए। वहीं पाकिस्तान का भी एक नागरिक मारा गया। अफगानिस्तान और पाकिस्तान ने मिलकर ईद को लेकर 5 दिनों का अस्थायी युद्धविराम घोषित किया था। 25 मार्च को सीजफायर खत्म होने के बाद दोनों देशों में फिर से झड़प शुरू हो गई। न्यूज एजेंसी AP के मुताबिक एक अफगान अधिकारी ने बताया कि युद्धविराम खत्म होते ही पाकिस्तानी सेना ने नरई और सरकानो इलाकों में दर्जनों तोप के गोले दागे। उन्होंने कहा कि जवाब में अफगान सीमा बलों ने भी गोलीबारी की और तीन पाकिस्तानी सैन्य चौकियों को तबाह कर दिया, इस हमले में 1 व्यक्ति मारा गया। अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच 17 मार्च को हिंसक झड़प हुई थी। इसके बाद पाकिस्तानी एयर फोर्स ने काबुल के कई इलाकों में मिसाइल हमले किए थे। पाकिस्तान के हमले में 400 लोगों की मौत हुई थी यह हिंसा उस समझौते के करीब एक हफ्ते बाद हुई है, जिसमें दोनों देशों ने लड़ाई रोकने पर सहमति जताई थी। यह समझौता सऊदी अरब, तुर्किये और कतर के कहने पर हुआ था। इससे पहले पाकिस्तान ने 17 मार्च की रात अफगानिस्तान में हवाई हमले किए थे। अफगान तालिबान सरकार का दावा है कि इन हमलों में काबुल के एक नशा मुक्ति अस्पताल को निशाना बनाया गया, जिसमें 400 से ज्यादा लोग मारे गए थे। हालांकि पाकिस्तान ने नागरिकों को निशाना बनाने से इनकार किया है और कहा है कि उसने एक गोला-बारूद के भंडार पर हमला किया था। मीडिया और संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में नशा मुक्ति केंद्र पर हमले की बात सामने आई, लेकिन पाकिस्तान की सेना ने किसी नागरिक के मारे जाने की बात स्वीकार नहीं की। इसके बजाय पाकिस्तान के सैन्य प्रवक्ता अहमद शरीफ चौधरी ने आरोप लगाया कि तालिबान नशे के आदी लोगों को आत्मघाती हमलों के लिए इस्तेमाल करता है। हालांकि उन्होंने अपने दावे के समर्थन में कोई सबूत नहीं दिया। अफगानिस्तान के कंधार प्रांत में पाकिस्तान के हमले के बाद तालिबान के सुरक्षाकर्मी एक तबाह कार के पास से गुजरते दिखे। TTP ने भी 3 दिनों का सीजफायर तोड़ा इधर, पाकिस्तान तालिबान यानी तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) ने भी कहा है कि उसने ईद के 3 दिन के अपने युद्धविराम के बाद पाकिस्तान के अंदर हमले फिर से शुरू कर दिए हैं। TTP, अफगान तालिबान से अलग है लेकिन उसके साथ जुड़ा हुआ है। 2021 में अफगान तालिबान के सत्ता में आने के बाद से TTP ने पाकिस्तान में अपने हमले बढ़ा दिए हैं। अमेरिका और संयुक्त राष्ट्र ने TTP को आतंकवादी संगठन घोषित कर रखा है। पाकिस्तान का आरोप है कि काबुल TTP के नेताओं और हजारों लड़ाकों को पनाह दे रहा है, जो सीमा पार से हमले करते हैं। हालांकि अफगानिस्तान इस आरोप को खारिज करता है। पाकिस्तान ने साफ कहा है कि जब तक अफगान तालिबान सरकार यह भरोसा नहीं देती कि उसकी जमीन का इस्तेमाल आतंकी हमलों के लिए नहीं होगा, तब तक वह TTP और उसके समर्थकों को अफगानिस्तान के अंदर निशाना बनाता रहेगा। PAK का भारत पर आतंक फैलाने का आरोप पाकिस्तान का कहना है कि यह आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई है। उसके मुताबिक देश में आतंकी हमले बढ़े हैं और 2025 पिछले एक दशक का सबसे हिंसक साल रहा। पाकिस्तान लंबे समय से आरोप लगाता रहा है कि तालिबान अपने यहां ऐसे समूहों को पनाह देता है, जो पाकिस्तान में हमले करते हैं, और भारत पर भी ऐसे संगठनों को समर्थन देने का आरोप लगाता है। भारत और तालिबान दोनों ही इन आरोपों से इनकार करते हैं और कहते हैं कि पाकिस्तान में होने वाले हमले उसका आंतरिक मामला हैं। इसके बावजूद पाकिस्तान में गुस्सा बढ़ता गया है। अक्सर किसी हमले के तुरंत बाद पाकिस्तान के मंत्री इसका ठीकरा अफगानिस्तान पर फोड़ देते हैं, जिस पर तालिबान कड़ा जवाब देता है। अब पाकिस्तान का कहना है कि बातचीत के लिए कुछ बचा नहीं है। वहीं तालिबान का आरोप है कि पाकिस्तान, अमेरिका जैसे देशों के साथ मिलकर अफगानिस्तान को अस्थिर करने की कोशिश कर रहा है। पाकिस्तान ने सीमा के पास सेना से जुड़े एक स्कूल को निशाना बनाकर किए गए आत्मघाती हमले के लिए अफगान नागरिकों को जिम्मेदार ठहराया, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। पाकिस्तान-अफगानिस्तान के बीच जंग जैसे हालात पाकिस्तान और अफगानिस्तान में संघर्ष की शुरुआत 22 फरवरी को हुई थी। पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के सीमावर्ती इलाकों में एयरस्ट्राइक की थी। पाकिस्तान के उप गृह मंत्री तलाल चौधरी ने दावा किया था कि सीमावर्ती इलाकों में TTP के ठिकानों पर कार्रवाई में कम से कम 70 लड़ाके मारे गए। बाद में पाकिस्तानी अखबार डॉन ने यह संख्या 80 तक पहुंचने का दावा किया था। इसके जवाब में अफगानिस्तान ने 27 फरवरी को पाकिस्तान पर हमला किया। अफगान रक्षा मंत्रालय ने कहा था कि पाकिस्तान को ‘सही समय पर कड़ा जवाब’ दिया जाएगा। मंत्रालय ने इन हमलों को देश की संप्रभुता का उल्लंघन बताया था। पाकिस्तान लंबे समय से अफगानिस्तान की तालिबान सरकार पर दबाव बनाता रहा है कि वह अपनी जमीन का इस्तेमाल किसी भी आतंकी संगठन को न करने दे। इस्लामाबाद का आरोप है कि TTP अफगानिस्तान से ऑपरेट हो रहा है, जबकि तालिबान सरकार इन आरोपों से लगातार इनकार करती रही है। पाकिस्तान और TTP में लड़ाई क्यों? 2001 में अमेरिका के अफगानिस्तान पर हमले के बाद पाकिस्तान ने अमेरिका का साथ दिया। इससे TTP नाराज हो गया, वह इसे इस्लाम के खिलाफ मानता था। TTP का मानना है कि पाकिस्तान सरकार सच्चा इस्लाम नहीं मानती है, इसलिए वो उसके खिलाफ हमला करता है। TTP का अफगान तालिबान के साथ गहरा जुड़ाव है। दोनों समूह एक-दूसरे को समर्थन देते हैं। 2021 में अफगान तालिबान के सत्ता में आने के बाद पाकिस्तान ने TTP को निशाना बनाकर अफगानिस्तान में हमले किए। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर फिल्म का ऐलान:विवेक अग्निहोत्री करेंगे डायरेक्शन, के.जे.एस. ढिल्लों की किताब पर आधारित प्रोजेक्ट होगा

‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर फिल्म का ऐलान:विवेक अग्निहोत्री करेंगे डायरेक्शन, के.जे.एस. ढिल्लों की किताब पर आधारित प्रोजेक्ट होगा

भूषण कुमार और विवेक अग्निहोत्री ने गुरुवार को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर फिल्म बनाने का ऐलान किया है। यह फिल्म पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में भारतीय सेना की कार्रवाई से प्रेरित होगी। फिल्म लेफ्टिनेंट जनरल के.जे.एस. ढिल्लों (रिटायर्ड) की किताब “ऑपरेशन सिंदूर: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ इंडियाज डीप स्ट्राइक्स इनसाइड पाकिस्तान” पर आधारित होगी। इसका डायरेक्शन विवेक अग्निहोत्री करेंगे। इस प्रोजेक्ट को भूषण कुमार की टी-सीरीज और अग्निहोत्री की आई एम बुद्धा प्रोडक्शंस मिलकर प्रोड्यूस करेंगे। मेकर्स के मुताबिक, फिल्म में भारत की ताकत, हिम्मत और सटीक कार्रवाई को दिखाया जाएगा। ऑपरेशन सिंदूर मई 2025 में हुआ था ऑपरेशन सिंदूर भारतीय सेना की 6-7 मई 2025 की रात पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर की गई जवाबी कार्रवाई थी। यह ऑपरेशन 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद किया गया था, जिसमें 26 लोगों की मौत हुई थी। ऑपरेशन सिंदूर का उद्देश्य हमले के जिम्मेदार आतंकी ठिकानों को नष्ट करना था। फिल्म को लेकर भूषण कुमार ने कहा कि यह कहानी खुद सामने आई है और इसे जिम्मेदारी के साथ दिखाना जरूरी है। उन्होंने इसे देश की एक अहम घटना को दर्ज करने की कोशिश बताया। वहीं, निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने कहा कि फिल्म के लिए भारतीय सेना के अलग-अलग विभागों के साथ मिलकर गहराई से रिसर्च किया गया, ताकि घटनाओं को सही तरीके से समझा जा सके। अग्निहोत्री ने यह भी कहा कि उनकी कोशिश इस कहानी को सही और असली रूप में दर्शकों तक पहुंचाने की है। उन्होंने इसे गंभीर और सटीक तरीके से पेश करने की बात कही। फिल्म से जुड़ी अन्य जानकारी जल्द जारी की जाएगी।

Iqair report most polluted country pakistan india on 6 delhi fourth

Iqair report most polluted country pakistan india on 6 delhi fourth

नई दिल्ली15 मिनट पहले कॉपी लिंक वर्ल्ड एयर क्वालिटी रिपोर्ट 2025 के मुताबिक भारत दुनिया का छठा सबसे प्रदूषित देश है। उत्तर प्रदेश का लोनी दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर बना है, जबकि दिल्ली चौथे स्थान पर है। यह रिपोर्ट स्विस कंपनी IQAir ने जारी की है। रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया के 10 सबसे प्रदूषित शहरों में 5 भारत के हैं। इनमें लोनी, बर्नीहाट, दिल्ली, गाजियाबाद और उला शामिल हैं। लोनी का औसत PM2.5 स्तर 112.5 µg/m³ दर्ज किया गया, जो WHO की गाइडलाइन (5 µg/m³) से 22 गुना ज्यादा है। रिपोर्ट में 143 देशों के 9,446 शहरों के डेटा का एनालिसिस किया गया है। इसके मुताबिक सबसे ज्यादा पॉल्यूटेड देशों में पाकिस्तान पहले नंबर पर है। इसके बाद बांग्लादेश, ताजिकिस्तान, चाड और कांगो हैं। भारत छठे स्थान पर है। 54 देशों में प्रदूषण बढ़ा रिपोर्ट के मुताबिक 54 देशों में PM2.5 बढ़ा है। जबकि 75 देशों में PM2.5 में कमी आई है। 2 देशों में कोई बदलाव नहीं हुआ है और 12 नए देश शामिल हुए हैं। दुनिया के सिर्फ 14% शहर ही WHO के मानकों पर खरे उतरे हैं। जंगल की आग बना बड़ा कारण 2025 में क्लाइमेट चेंज के चलते जंगल की आग ने वैश्विक प्रदूषण बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई। यूरोप और कनाडा से रिकॉर्ड बायोमास उत्सर्जन हुआ, जिससे 1,380 मेगाटन कार्बन उत्सर्जन हुआ। अमेरिका और यूरोप में भी असर अमेरिका में PM2.5 बढ़कर 7.3 µg/m³ हुआ। एल पासो सबसे प्रदूषित शहर रहा। जबकि सिएटल सबसे साफ शहर बना। यूरोप के भी 23 देशों में प्रदूषण बढ़ा, जबकि 18 में कमी आई। मॉनिटरिंग में कमी से बढ़ी चिंता मार्च 2025 में अमेरिकी ग्लोबल एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग प्रोग्राम बंद होने से कई देशों में डेटा की कमी हो गई। CREA के अनुसार 44 देशों में मॉनिटरिंग कमजोर हुई है। 6 देश बिना किसी मॉनिटरिंग के रह गए। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔