साउथ अफ्रीकी बॉलर एनगिडी के सिर में चोट:IPL मैच में कैच लेते वक्त गिरे, एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाया गया; 15 मिनट खेल रुका

दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच शनिवार को अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे IPL मुकाबले के दौरान एक गंभीर हादसा हो गया। दिल्ली के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी कैच लेने की कोशिश में पीछे की ओर गिर पड़े और उनका सिर जोर से जमीन से टकराया। चोट इतनी गंभीर थी कि खेल करीब 15 मिनट तक रुका रहा। उन्हें एंबुलेंस से राजेंद्र नगर में मौजूद मैक्स अस्पताल ले जाया गया। अभी उनकी जांच चल रही है। यह घटना पंजाब की पारी के तीसरे ओवर में हुई। अक्षर पटेल की फुल लेंथ गेंद पर बल्लेबाज प्रियांश आर्या ने हवा में शॉट खेला। गेंद मिड-ऑफ के ऊपर गई, जहां से एनगिडी तेजी से पीछे भागे। कैच जज करने में हल्की सी चूक हुई और उनका बैलेंस बिगड़ गया। वे पीछे की ओर गिरते हुए सीधे सिर के बल जमीन पर गिरे। टकराव काफी तेज था। गिरते ही उन्होंने सिर पकड़ लिया और मैदान पर ही लेटे रहे। एनगिडी की चोट, 5 PHOTOS पहले स्ट्रेचर, फिर डॉक्टर और एंबुलेंस घटना के तुरंत बाद मैदान पर पहले स्ट्रेचर लाया गया। इसके बाद मेडिकल टीम दौड़कर पहुंची। डॉक्टरों ने एनगिडी से बात की। शुरुआती कुछ क्षणों में वे रिस्पॉन्ड करते हुए नजर आए, जिससे थोड़ी राहत की स्थिति बनी। हालांकि, कुछ ही देर में स्थिति बदलती दिखी। एनगिडी की हालत को लेकर चिंता बढ़ने लगी। मेडिकल स्टाफ ने अतिरिक्त सावधानी बरतते हुए उन्हें स्थिर रखने की कोशिश की। करीब 15 मिनट तक खेल रुका पूरे घटनाक्रम के दौरान मैच करीब 15 मिनट तक रुका रहा। खिलाड़ी, अंपायर और सपोर्ट स्टाफ सभी स्थिति पर नजर बनाए हुए थे। स्थिति गंभीर लगने पर मैदान पर एंबुलेंस बुलाई गई। इसके बाद एनगिडी को स्ट्रेचर पर ले जाकर एंबुलेंस में शिफ्ट किया गया और तुरंत अस्पताल रवाना किया गया। एनगिडी जूझ रहे थे, डीजे गाने बजा रहा था हादसे के बीच एक और बात ने ध्यान खींचा। जब एनगिडी मैदान पर दर्द से जूझ रहे थे और मेडिकल टीम उनका इलाज कर रही थी, उसी दौरान स्टेडियम का डीजे लगातार गाने बजाता रहा। आमतौर पर ऐसी गंभीर स्थिति में माहौल शांत रखा जाता है, लेकिन यहां म्यूजिक चलता रहा। जेंटल जायंट के नाम से जाने जाते हैं एनगिडी लुंगी एनगिडी का पूरा नाम लुंगिसानी ट्रू-मैन एंगिडी है। उनका जन्म 29 मार्च 1996 को साउथ अफ्रीका के डरबन में हुआ था। वह अपनी लंबी कद-काठी और शांत स्वभाव के कारण ‘जेंटल जायंट’ के नाम से जाने जाते हैं। एनगिडी का बचपन एक साधारण परिवार में बीता। उनकी मां घरेलू कामगार थीं और पिता मेंटेनेंस वर्कर थे। शुरुआती दिनों में उन्होंने रग्बी में भी अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन बाद में उन्होंने पूरी तरह क्रिकेट पर ध्यान केंद्रित किया। उन्होंने हिल्टन कॉलेज से स्कॉलरशिप पर पढ़ाई की और आगे चलकर प्रिटोरिया यूनिवर्सिटी में इंडस्ट्रियल सोशियोलॉजी में बैचलर डिग्री की पढ़ाई भी की। भारत के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया एनगिडी दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं, जो 140 किमी/घंटा से ज्यादा की रफ्तार से गेंदबाजी करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी स्लोअर बॉल खास पहचान है, जो डेथ ओवर्स में बल्लेबाजों के लिए काफी मुश्किल पैदा करती है। उन्होंने 2018 में भारत के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया और पहली ही पारी में 6 विकेट लेकर अपनी पहचान बनाई। इसके बाद उनका अंतरराष्ट्रीय करियर तेजी से आगे बढ़ा। 2020 में उन्हें साउथ अफ्रीका का बेस्ट वनडे और टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया। वे 2025 में ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप जीतने वाली साउथ अफ्रीकी टीम का हिस्सा भी रहे। क्रिकेट में सिर की चोट को लेकर सख्त नियम क्रिकेट में सिर पर लगने वाली चोट को बेहद गंभीर माना जाता है। ऐसे मामलों में कंशन का खतरा रहता है, जो खिलाड़ी के लिए जोखिम भरा हो सकता है। ICC ने इसको लेकर स्पष्ट प्रोटोकॉल तय कर रखे हैं। किसी भी खिलाड़ी को सिर पर चोट लगने पर तुरंत मेडिकल जांच और जरूरत पड़ने पर मैदान से बाहर किया जाता है। एनगिडी की मौजूदा स्थिति फिलहाल एनगिडी की स्थिति को लेकर आधिकारिक अपडेट का इंतजार है। शुरुआती तौर पर उनका डॉक्टरों को रिस्पॉन्ड करना सकारात्मक संकेत था, लेकिन बाद में एंबुलेंस बुलाना स्थिति की गंभीरता की ओर इशारा करता है। दिल्ली कैपिटल्स के लिए यह घटना खेल से बड़ा झटका हो सकती है, क्योंकि एनगिडी टीम के प्रमुख तेज गेंदबाजों में शामिल हैं। दिल्ली ने बनाया सीजन का सबसे बड़ा स्कोर इससे पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 2 विकेट पर 264 रन बनाए। यह इस सीजन का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है। दिल्ली के बल्लेबाजों ने शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज अपनाया और पंजाब के गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा। लक्ष्य का पीछा कर रही पंजाब टीम की पारी की शुरुआत ही थी, जब यह हादसा हुआ।
PBKS IPL 2026 Best Score

स्पोर्ट्स डेस्क6 मिनट पहले कॉपी लिंक IPL के 29वें मैच में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को हरा दिया। मुल्लांपुर में PBKS ने 19वें सीजन का बेस्ट स्कोर बनाया। LSG ने ओपनिंग कॉम्बिनेशन बदला। वहीं ऐडन मार्करम ने एक ओवर में 32 रन खर्च कर दिए, उनके ओवर में प्रियांश आर्या और कूपर कोनोली ने 5 छक्के लगाए। PBKS vs LSG: मोमेंट्स और रिकॉर्ड्स… 1. पंत ने DRS नहीं लिया, विकेट का मौका गंवाया दूसरे ओवर में पंजाब के कूपर कोनोली LBW होने से बच गए। मोहसिन खान की फुल लेंथ गेंद पर कोनोली फ्लिक करना चाहते थे, लेकिन चूक गए और गेंद उनके पैड्स से टकरा गई। LBW की अपील हुई, लेकिन फील्ड अंपायर ने इसे नॉटआउट करार दिया। पंत ने काफी सोचने के बाद भी रिव्यू नहीं लिया। रिप्ले से पता चला कि बॉल लेग स्टंप पर लग रही थी, अगर वे रिव्यू ले लेते तो विकेट मिल जाता। कोनोली ने इसका फायदा उठाया और 87 रन की पारी खेल दी। कूपर कोनोली दूसरे ओवर में पवेलियन लौटने से बच गए। 2. मार्करम ने 32 रन का ओवर फेंका 13वें ओवर में कूपर कोनोली ने ऐडन मार्करम के खिलाफ लगातार 3 छक्के लगाए। उन्होंने पहली, दूसरी और तीसरी बॉल पर छक्के लगाए। इसी ओवर में प्रियांश आर्या ने आखिरी दो बॉल पर लगातार दो छक्के मारे। मार्करम के इस ओवर में 32 रन बने। मार्करम LSG के लिए एक ओवर में सबसे ज्यादा रन देने वाले बॉलर भी बन गए। उनसे पहले 2022 में रवि बिश्नोई ने RCB के खिलाफ 27 रन खर्च किए थे। यह प्लेऑफ का एलिमिनेटर मुकाबला था, जो कोलकाता में खेला गया था। ऐडन मार्करम ने 32 रन का ओवर फेंका। 3. प्रियांश-कोनोली ने बेस्ट पार्टनरशिप की प्रियांश आर्या और कूपर कोनोली ने दूसरे विकेट के लिए 182 रन की पार्टनरशिप की। यह इस सीजन की बेस्ट पार्टनरशिप रही। इससे पहले मुंबई इंडियंस के रोहित शर्मा और रायन रिकेल्टन ने 148 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप की थी। दोनों ने कोलकाता के खिलाफ यह रन बनाए थे। प्रियांश और कोनोली ने अपनी पार्टनरशिप में मिलकर 16 छक्के लगाए। PBKS से IPL इतिहास में तीसरी बार ही 150 प्लस रन की पार्टनरशिप हुई। इससे पहले केएल राहुल और मयंक अग्रवाल ने 183 रन जोड़े थे। वहीं 2011 में एडम गिलक्रिस्ट और शॉन मार्श 206 रन की साझेदारी कर चुके हैं। प्रियांश आर्या और कूपर कोनोली ने 182 रन की पार्टनरशिप की। 4. पंजाब ने सीजन का बेस्ट स्कोर पंजाब किंग्स ने पहले बैटिंग करते हुए 254 रन बनाए। यह 19वें IPL सीजन का बेस्ट स्कोर रहा। इससे पहले बेंगलुरु ने चेन्नई के खिलाफ 250 रन बनाए थे। RCB की टीम मुंबई इंडियंस के खिलाफ भी 240 रन बना चुकी है। PBKS और RCB इस समय पॉइंट्स टेबल की टॉप-2 टीमें हैं और दोनों ने ही पिछले सीजन का फाइनल खेला था। पंजाब किंग्स ने 254 रन बनाए। 5. लखनऊ ने ओपनिंग कॉम्बिनेशन बदला लखनऊ सुपरजायंट्स ने अपना ओपनिंग कॉम्बिनेशन बदल लिया। मिचेल मार्श के साथ ऐडन मार्करम की जगह आयुष बडोनी पारी की शुरुआत करने आए। टीम इससे पहले ऋषभ पंत से भी ओपन करा चुकी है। बडोनी 35 रन बनाकर आउट हुए, उन्होंने मार्श के साथ 61 रन की पार्टनरशिप की। मिचेल मार्श के साथ आयुष बडोनी ओपनिंग करने उतरे। 6. शशांक सिंह ने पूरन का कैच छोड़ा 14वें ओवर में निकोलस पूरन को जीवनदान मिल गया। ओवर की पांचवीं बॉल युजवेंद्र चहल ने गुड लेंथ पर गुगली फेंकी। पूरन ने बड़ा शॉट खेला, लेकिन गेंद लॉन्ग ऑन बाउंड्री की ओर हवा में खड़ी हो गई। शशांक गेंद के नीचे आए, लेकिन कैच नहीं पकड़ सके। जीवनदान के वक्त पूरन 9 रन के स्कोर पर थे, वे इसका फायदा नहीं उठा सके और अगले ही ओवर में मार्को यानसन का शिकार हो गए। शशांक ने 18वें ओवर में ऐडन मार्करम और 19वें ओवर में मुकुल चौधरी का कैच भी छोड़ा। निकोलस पूरन 9 रन बनाकर आउट हुए। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
PBKS IPL 2026 Best Score

स्पोर्ट्स डेस्क2 घंटे पहले कॉपी लिंक IPL के 29वें मैच में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को हरा दिया। मुल्लांपुर में PBKS ने 19वें सीजन का बेस्ट स्कोर बनाया। LSG ने ओपनिंग कॉम्बिनेशन बदला। वहीं ऐडन मार्करम ने एक ओवर में 32 रन खर्च कर दिए, उनके ओवर में प्रियांश आर्या और कूपर कोनोली ने 5 छक्के लगाए। PBKS vs LSG: मोमेंट्स और रिकॉर्ड्स… 1. पंत ने DRS नहीं लिया, विकेट का मौका गंवाया दूसरे ओवर में पंजाब के कूपर कोनोली LBW होने से बच गए। मोहसिन खान की फुल लेंथ गेंद पर कोनोली फ्लिक करना चाहते थे, लेकिन चूक गए और गेंद उनके पैड्स से टकरा गई। LBW की अपील हुई, लेकिन फील्ड अंपायर ने इसे नॉटआउट करार दिया। पंत ने काफी सोचने के बाद भी रिव्यू नहीं लिया। रिप्ले से पता चला कि बॉल लेग स्टंप पर लग रही थी, अगर वे रिव्यू ले लेते तो विकेट मिल जाता। कोनोली ने इसका फायदा उठाया और 87 रन की पारी खेल दी। कूपर कोनोली दूसरे ओवर में पवेलियन लौटने से बच गए। 2. मार्करम ने 32 रन का ओवर फेंका 13वें ओवर में कूपर कोनोली ने ऐडन मार्करम के खिलाफ लगातार 3 छक्के लगाए। उन्होंने पहली, दूसरी और तीसरी बॉल पर छक्के लगाए। इसी ओवर में प्रियांश आर्या ने आखिरी दो बॉल पर लगातार दो छक्के मारे। मार्करम के इस ओवर में 32 रन बने। मार्करम LSG के लिए एक ओवर में सबसे ज्यादा रन देने वाले बॉलर भी बन गए। उनसे पहले 2022 में रवि बिश्नोई ने RCB के खिलाफ 27 रन खर्च किए थे। यह प्लेऑफ का एलिमिनेटर मुकाबला था, जो कोलकाता में खेला गया था। ऐडन मार्करम ने 32 रन का ओवर फेंका। 3. प्रियांश-कोनोली ने बेस्ट पार्टनरशिप की प्रियांश आर्या और कूपर कोनोली ने दूसरे विकेट के लिए 182 रन की पार्टनरशिप की। यह इस सीजन की बेस्ट पार्टनरशिप रही। इससे पहले मुंबई इंडियंस के रोहित शर्मा और रायन रिकेल्टन ने 148 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप की थी। दोनों ने कोलकाता के खिलाफ यह रन बनाए थे। प्रियांश और कोनोली ने अपनी पार्टनरशिप में मिलकर 16 छक्के लगाए। PBKS से IPL इतिहास में तीसरी बार ही 150 प्लस रन की पार्टनरशिप हुई। इससे पहले केएल राहुल और मयंक अग्रवाल ने 183 रन जोड़े थे। वहीं 2011 में एडम गिलक्रिस्ट और शॉन मार्श 206 रन की साझेदारी कर चुके हैं। प्रियांश आर्या और कूपर कोनोली ने 182 रन की पार्टनरशिप की। 4. पंजाब ने सीजन का बेस्ट स्कोर पंजाब किंग्स ने पहले बैटिंग करते हुए 254 रन बनाए। यह 19वें IPL सीजन का बेस्ट स्कोर रहा। इससे पहले बेंगलुरु ने चेन्नई के खिलाफ 250 रन बनाए थे। RCB की टीम मुंबई इंडियंस के खिलाफ भी 240 रन बना चुकी है। PBKS और RCB इस समय पॉइंट्स टेबल की टॉप-2 टीमें हैं और दोनों ने ही पिछले सीजन का फाइनल खेला था। पंजाब किंग्स ने 254 रन बनाए। 5. लखनऊ ने ओपनिंग कॉम्बिनेशन बदला लखनऊ सुपरजायंट्स ने अपना ओपनिंग कॉम्बिनेशन बदल लिया। मिचेल मार्श के साथ ऐडन मार्करम की जगह आयुष बडोनी पारी की शुरुआत करने आए। टीम इससे पहले ऋषभ पंत से भी ओपन करा चुकी है। बडोनी 35 रन बनाकर आउट हुए, उन्होंने मार्श के साथ 61 रन की पार्टनरशिप की। मिचेल मार्श के साथ आयुष बडोनी ओपनिंग करने उतरे। 6. शशांक सिंह ने पूरन का कैच छोड़ा 14वें ओवर में निकोलस पूरन को जीवनदान मिल गया। ओवर की पांचवीं बॉल युजवेंद्र चहल ने गुड लेंथ पर गुगली फेंकी। पूरन ने बड़ा शॉट खेला, लेकिन गेंद लॉन्ग ऑन बाउंड्री की ओर हवा में खड़ी हो गई। शशांक गेंद के नीचे आए, लेकिन कैच नहीं पकड़ सके। जीवनदान के वक्त पूरन 9 रन के स्कोर पर थे, वे इसका फायदा नहीं उठा सके और अगले ही ओवर में मार्को यानसन का शिकार हो गए। शशांक ने 18वें ओवर में ऐडन मार्करम और 19वें ओवर में मुकुल चौधरी का कैच भी छोड़ा। निकोलस पूरन 9 रन बनाकर आउट हुए। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
न्यू चंडीगढ़ में PBKS vs LSG:स्टेडियम में फैंस पहुंचना शुरू, बोले- सरपंच साहब सरपंच 70-80 रन बनाएंगे

पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला न्यू चंडीगढ़ स्थित महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। इसके लिए फैंस स्टेडियम में पहुंचना शुरू हो गए हैं। इस दौरान फैंस ने कहा कि आज सरपंच साहब सरपंच श्रेयस अय्यर 70-80 रन बनाएंगे। पंजाब की नजरें इस घरेलू मैदान पर हैट्रिक लगाने की हैं, क्योंकि पिछले दोनों मुकाबले पंजाब ने जीते हैं। वहीं लखनऊ अपने पांच मैचों में से सिर्फ दो ही मैच जीत पाई है और पिछले दोनों मैच लगातार हार चुकी है। 15 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और 12 अप्रैल को गुजरात टाइटंस से हार का सामना कर चुकी है। पंजाब किंग्स अंक तालिका में 9 अंक के साथ सबसे ऊपर चल रही है। उसने अपने पांच मैचों में से चार मैच जीते हैं, जबकि एक मैच ड्रॉ हुआ है। वहीं लखनऊ की टीम आठवें नंबर पर है। उसने पांच में से सिर्फ दो मैच जीते हैं। पंजाब किंग्स का इस सीजन में पावर प्ले में बेहतर प्रदर्शन रहा है। पंजाब ने लखनऊ के मुकाबले पावर प्ले में ज्यादा रन बनाए हैं। पंजाब ने पावर प्ले के ओवरों में चार पारियों में 277 रन बनाए हैं, वहीं लखनऊ ने पांच पारियों में 252 रन बनाए हैं। मैच देखने के लिए पहुंच रहे फैंस के PHOTOS… मैच के पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…
डी कॉक ने धोनी को पीछे छोड़ा:मुंबई के सेकेंड इंडविजुअल स्कोरर भी बने, श्रेयस के बेहतरीन कैच से हार्दिक आउट; मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स

पंजाब किंग्स ने IPL 2026 के 24वें मैच में मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हरा दिया। वानखेड़े स्टेडियम में क्विंटन डी कॉक ने बतौर विकेटकीपर सबसे ज्यादा 50+ स्कोर के मामले में एमएस धोनी को पीछे छोड़ा। गुरुवार को डी कॉक नाबाद 112 रन बनाकर मुंबई के लिए दूसरे सबसे बड़े व्यक्तिगत स्कोरर भी बने। पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर के डाइविंग कैच से हार्दिक पंड्या पवेलियन लौटे। PBKS Vs MI मैच के रिकॉर्ड्स-मोमेंट्स… 1. डी कॉक ने 25वीं बार 50+ स्कोर बनाया क्विंटन डी कॉक ने IPL में बतौर विकेटकीपर अपना 25वां 50+ स्कोर पूरा किया। सबसे ज्यादा फिफ्टी+ स्कोर के मामले में वे दूसरे स्थान पर पहुंच गए। विकेटकीपर के तौर पर सबसे ज्यादा 50+ स्कोर केएल राहुल (31) के नाम हैं, जबकि उनके बाद एमएस धोनी (24), दिनेश कार्तिक (21) हैं। 2. डी कॉक मुंबई के सेकेंड हाईएस्ट इंडविजुअल स्कोरर क्विंटन डी कॉक ने इस मैच में नाबाद 112 रन बनाकर मुंबई इंडियंस के लिए IPL में दूसरा सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाया। इस लिस्ट में टॉप पर सनथ जयसूर्या (114)* हैं, जिन्होंने 2008 में यह पारी खेली थी। डी कॉक ने रोहित शर्मा को पीछे छोड़कर दूसरा स्थान हासिल किया। 3. डी कॉक का 9वां टी-20 शतक टी-20 क्रिकेट में डी कॉक ने नौवां शतक पूरा किया। सबसे ज्यादा शतक के मामले में टॉप पर क्रिस गेल (22) हैं। उनके बाद बाबर आजम (11) और डेविड वॉर्नर (10) हैं। यह IPL में पंजाब किंग्स के खिलाफ किसी मुंबई बल्लेबाज का दूसरा शतक है। इससे पहले लेंडल सिमंस ने 2014 में मोहाली में नाबाद 100 रन बनाए थे। डी कॉक उन विकेटकीपर बल्लेबाजों में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने IPL की तीन अलग-अलग टीमों के लिए शतक लगाए हैं। इस लिस्ट में केएल राहुल (PBKS, LSG, DC) और संजू सैमसन (DD, RR, CSK) के साथ क्विंटन डी कॉक (DD, LSG, MI) का नाम जुड़ गया है। 4. प्रभसिमरन ने 25 साल की उम्र में बनाया रिकॉर्ड प्रभसिमरन सिंह ने 25 साल की उम्र में पंजाब किंग्स के लिए सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने 10 बार 50 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं। इस मामले में उन्होंने डेविड मिलर (9) और शॉन मार्श (6) को पीछे छोड़ दिया। यहां से टॉप-8 मोमेंट्स… 1. अर्शदीप सिंह के 100 IPL विकेट तीसरे ओवर में अर्शदीप सिंह ने IPL में अपने 100 विकेट पूरे किए। पहली गेंद पर उन्होंने रायन रिकेल्टन को आउट किया। लेग साइड की गेंद पर रिकेल्टन का कैच शशांक सिंह ने पकड़ा। अगली गेंद पर सूर्यकुमार यादव भी आउट हो गए। सूर्या का कैच चहल ने लिया। इसी के साथ अर्शदीप IPL में 100 या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले प्रमुख लेफ्ट-आर्म पेसर्स की सूची में शामिल हो गए। इस लिस्ट में ट्रेंट बोल्ट (144), जयदेव उनादकट (114), आशीष नेहरा (106) और जहीर खान (102) शामिल हैं। अर्शदीप पंजाब किंग्स के लिए 100 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने। उनसे पहले टीम के लिए सबसे ज्यादा विकेट पीयूष चावला (84) के नाम थे। दिलचस्प बात यह रही कि पावरप्ले में IPL में 11 पारियों (21.1 ओवर) के बाद यह उनका पहला विकेट था। टी-20 क्रिकेट में भी यह पिछले 9 मैचों के बाद पावरप्ले में उनका पहला विकेट रहा। 2. नमन धीर का कैच चहल से छूटा चौथे ओवर की दूसरी गेंद पर नमन धीर को जीवनदान मिला। मार्को यानसन ने ऑफ स्टंप के बाहर लेंथ गेंद डाली, जिस पर धीर ने स्कूप शॉट खेलने की कोशिश की। गेंद बल्ले पर सही तरीके से नहीं लगी और शॉर्ट फाइन लेग की ओर हवा में चली गई। वहां युजवेंद्र चहल के पास आसान कैच का मौका था, लेकिन वे पकड़ नहीं सके और गेंद हाथों से छूट गई। चहल ने इशारा किया कि रोशनी की वजह से उन्हें गेंद नजर नहीं आई। 3. डी कॉक ने रिवर्स शॉट पर चौका लगाकर शतक पूरा किया 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर क्विंटन डी कॉक ने चौका लगाकर अपना शतक पूरा किया। जेवियर बार्टलेट ने ऑफ स्टंप के बाहर लो फुल टॉस डाली, जिस पर डी कॉक ने झुककर रिवर्स लैप शॉट खेला। उन्होंने गेंद की रफ्तार का इस्तेमाल करते हुए उसे शॉर्ट थर्ड मैन के आगे से बाउंड्री तक पहुंचाया। 4. हार्दिक पंड्या के IPL में 150 सिक्स पूरे 18वें ओवर की पहली गेंद पर हार्दिक पंड्या ने छक्का लगाकर IPL में अपने 150 सिक्स पूरे किए। मार्को यानसन की बैक ऑफ लेंथ गेंद पर हार्दिक ने सामने की ओर शॉट खेला और गेंद बाउंड्री के पार गई। 5. श्रेयस अय्यर के बेहतरीन कैच से हार्दिक आउट 18वें ओवर की तीसरी गेंद पर हार्दिक पंड्या आउट हो गए। यानसन ने धीमी गति से बाहर जाती गेंद डाली, जिस पर हार्दिक बड़ा शॉट खेलने गए, लेकिन गेंद बल्ले के ऊपरी हिस्से पर लगी और हवा में गई। लॉन्ग-ऑन से दौड़ते हुए श्रेयस अय्यर ने शानदार प्रयास किया। उन्होंने बाउंड्री के पास छलांग लगाकर कैच लिया, लेकिन संतुलन बिगड़ने पर गेंद को हवा में उछाला, जिसे पास खड़े जेवियर बार्टलेट ने पूरा किया। 6. यानसन की यॉर्कर से रदरफोर्ड का बैट टूटा 18वें ओवर की आखिरी दो बॉल में मार्को यानसन ने रदरफोर्ड को यॉर्कर डाली। गेंद अंदर आई और रदरफोर्ड उसे ठीक से खेल नहीं पाए। बल्ले का किनारा लगकर गेंद शॉर्ट थर्ड मैन की ओर गई और इस दौरान उनका बल्ला ऊपर से टूट गया। 7. बुमराह ने प्रभसिमरन का कैच छोड़ा चौथे ओवर में प्रभसिमरन सिंह को जीवनदान मिला। ओवर की पहली बॉल हार्दिक पंड्या ने ऑफ स्टंप के बाहर शॉर्ट पिच फेंकी। प्रभसिमरन ने कट शॉट खेला, बॉल जसप्रीत बुमराह की ओर गई, लेकिन वे कैच नहीं पकड़ सके। 8. श्रेयस की चौके से फिफ्टी 15वें ओवर में श्रेयस अय्यर ने भी फिफ्टी पूरी कर ली। उन्होंने 37 बॉल पर हाफ सेंचुरी पूरी की। अय्यर ने बुमराह की चौथी बॉल पर चौका लगाया और अर्धशतक पूरा किया।
डी कॉक ने धोनी को पीछे छोड़ा:मुंबई के सेकेंड इंडविजुअल स्कोरर भी बने, श्रेयस के बेहतरीन कैच से हार्दिक आउट; मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स

पंजाब किंग्स ने IPL 2026 के 24वें मैच में मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हरा दिया। वानखेड़े स्टेडियम में क्विंटन डी कॉक ने बतौर विकेटकीपर सबसे ज्यादा 50+ स्कोर के मामले में एमएस धोनी को पीछे छोड़ा। गुरुवार को डी कॉक नाबाद 112 रन बनाकर मुंबई के लिए दूसरे सबसे बड़े व्यक्तिगत स्कोरर बने। पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर के डाइविंग कैच से हार्दिक पंड्या पवेलियन लौटे। PBKS Vs MI मैच के रिकॉर्ड्स-मोमेंट्स… 1. डी कॉक ने 25वीं बार 50+ स्कोर बनाया क्विंटन डी कॉक ने IPL में बतौर विकेटकीपर अपना 25वां 50+ स्कोर पूरा किया। सबसे ज्यादा फिफ्टी+ स्कोर के मामले में वे दूसरे स्थान पर पहुंच गए। विकेटकीपर के तौर पर सबसे ज्यादा 50+ स्कोर केएल राहुल (31) के नाम हैं, जबकि उनके बाद एमएस धोनी (24), दिनेश कार्तिक (21) हैं। 2. डी कॉक मुंबई के सेकेंड हाईएस्ट इंडविजुअल स्कोरर क्विंटन डी कॉक ने इस मैच में नाबाद 112 रन बनाकर मुंबई इंडियंस के लिए IPL में दूसरा सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाया। इस लिस्ट में टॉप पर सनथ जयसूर्या (114)* हैं, जिन्होंने 2008 में यह पारी खेली थी। डी कॉक ने रोहित शर्मा को पीछे छोड़कर दूसरा स्थान हासिल किया। 3. डी कॉक का 9वां टी-20 शतक टी-20 क्रिकेट में डी कॉक ने नौवां शतक पूरा किया। सबसे ज्यादा शतक के मामले में टॉप पर क्रिस गेल (22) हैं। उनके बाद बाबर आजम (11) और डेविड वॉर्नर (10) हैं। यह IPL में पंजाब किंग्स के खिलाफ किसी मुंबई बल्लेबाज का दूसरा शतक है। इससे पहले लेंडल सिमंस ने 2014 में मोहाली में नाबाद 100 रन बनाए थे। डी कॉक उन विकेटकीपर बल्लेबाजों में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने IPL की तीन अलग-अलग टीमों के लिए शतक लगाए हैं। इस लिस्ट में केएल राहुल (PBKS, LSG, DC) और संजू सैमसन (DD, RR, CSK) के साथ क्विंटन डी कॉक (DD, LSG, MI) का नाम जुड़ गया है। 4. प्रभसिमरन ने 25 साल की उम्र में बनाया रिकॉर्ड प्रभसिमरन सिंह ने 25 साल की उम्र में पंजाब किंग्स के लिए सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने 10 बार 50 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं। इस मामले में उन्होंने डेविड मिलर (9) और शॉन मार्श (6) को पीछे छोड़ दिया। यहां से टॉप-8 मोमेंट्स… 1. अर्शदीप सिंह के 100 IPL विकेट तीसरे ओवर में अर्शदीप सिंह ने IPL में अपने 100 विकेट पूरे किए। पहली गेंद पर उन्होंने रायन रिकेल्टन को आउट किया। लेग साइड की गेंद पर रिकेल्टन का कैच शशांक सिंह ने पकड़ा। अगली गेंद पर सूर्यकुमार यादव भी आउट हो गए। सूर्या का कैच चहल ने लिया। इसी के साथ अर्शदीप IPL में 100 या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले प्रमुख लेफ्ट-आर्म पेसर्स की सूची में शामिल हो गए। इस लिस्ट में ट्रेंट बोल्ट (144), जयदेव उनादकट (114), आशीष नेहरा (106) और जहीर खान (102) शामिल हैं। अर्शदीप पंजाब किंग्स के लिए 100 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने। उनसे पहले टीम के लिए सबसे ज्यादा विकेट पीयूष चावला (84) के नाम थे। दिलचस्प बात यह रही कि पावरप्ले में IPL में 11 पारियों (21.1 ओवर) के बाद यह उनका पहला विकेट था। टी-20 क्रिकेट में भी यह पिछले 9 मैचों के बाद पावरप्ले में उनका पहला विकेट रहा। 2. नमन धीर का कैच चहल से छूटा चौथे ओवर की दूसरी गेंद पर नमन धीर को जीवनदान मिला। मार्को यानसन ने ऑफ स्टंप के बाहर लेंथ गेंद डाली, जिस पर धीर ने स्कूप शॉट खेलने की कोशिश की। गेंद बल्ले पर सही तरीके से नहीं लगी और शॉर्ट फाइन लेग की ओर हवा में चली गई। वहां युजवेंद्र चहल के पास आसान कैच का मौका था, लेकिन वे पकड़ नहीं सके और गेंद हाथों से छूट गई। चहल ने इशारा किया कि रोशनी की वजह से उन्हें गेंद नजर नहीं आई। 3. डी कॉक ने रिवर्स शॉट पर चौका लगाकर शतक पूरा किया 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर क्विंटन डी कॉक ने चौका लगाकर अपना शतक पूरा किया। जेवियर बार्टलेट ने ऑफ स्टंप के बाहर लो फुल टॉस डाली, जिस पर डी कॉक ने झुककर रिवर्स लैप शॉट खेला। उन्होंने गेंद की रफ्तार का इस्तेमाल करते हुए उसे शॉर्ट थर्ड मैन के आगे से बाउंड्री तक पहुंचाया। 4. हार्दिक पंड्या के IPL में 150 सिक्स पूरे 18वें ओवर की पहली गेंद पर हार्दिक पंड्या ने छक्का लगाकर IPL में अपने 150 सिक्स पूरे किए। मार्को यानसन की बैक ऑफ लेंथ गेंद पर हार्दिक ने सामने की ओर शॉट खेला और गेंद बाउंड्री के पार गई। 5. श्रेयस अय्यर के बेहतरीन कैच से हार्दिक आउट 18वें ओवर की तीसरी गेंद पर हार्दिक पंड्या आउट हो गए। यानसन ने धीमी गति से बाहर जाती गेंद डाली, जिस पर हार्दिक बड़ा शॉट खेलने गए, लेकिन गेंद बल्ले के ऊपरी हिस्से पर लगी और हवा में गई। लॉन्ग-ऑन से दौड़ते हुए श्रेयस अय्यर ने शानदार प्रयास किया। उन्होंने बाउंड्री के पास छलांग लगाकर कैच लिया, लेकिन संतुलन बिगड़ने पर गेंद को हवा में उछाला, जिसे पास खड़े जेवियर बार्टलेट ने पूरा किया। 6. यानसन की यॉर्कर से रदरफोर्ड का बैट टूटा 18वें ओवर की आखिरी दो बॉल में मार्को यानसन ने रदरफोर्ड को यॉर्कर डाली। गेंद अंदर आई और रदरफोर्ड उसे ठीक से खेल नहीं पाए। बल्ले का किनारा लगकर गेंद शॉर्ट थर्ड मैन की ओर गई और इस दौरान उनका बल्ला ऊपर से टूट गया। 7. बुमराह ने प्रभसिमरन का कैच छोड़ा चौथे ओवर में प्रभसिमरन सिंह को जीवनदान मिला। ओवर की पहली बॉल हार्दिक पंड्या ने ऑफ स्टंप के बाहर शॉर्ट पिच फेंकी। प्रभसिमरन ने कट शॉट खेला, बॉल जसप्रीत बुमराह की ओर गई, लेकिन वे कैच नहीं पकड़ सके। 8. श्रेयस की चौके से फिफ्टी 15वें ओवर में श्रेयस अय्यर ने भी फिफ्टी पूरी कर ली। उन्होंने 37 बॉल पर हाफ सेंचुरी पूरी की। अय्यर ने बुमराह की चौथी बॉल पर चौका लगाया और अर्धशतक पूरा किया।
Rohit Sharma Out? MI Star Misses PBKS Clash Amid Injury Scare

स्पोर्ट्स डेस्क28 मिनट पहले कॉपी लिंक रोहित शर्मा 137 रन बनाकर इस सीजन MI के टॉप स्कोरर हैं। IPL 2026 में खराब फॉर्म से जूझ रही मुंबई इंडियंस (MI) की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। टीम के स्टार ओपनर और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ गुरुवार को होने वाले अहम मुकाबला नहीं खेल पाएंगे। क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, रोहित की हैमस्ट्रिंग इंजरी उम्मीद से ज्यादा गंभीर हो सकती है, जिसके चलते मैनेजमेंट उन्हें आराम देने वाला है। पंजाब के खिलाफ मैच 16 अप्रैल को मुंबई में ही होना है। RCB के खिलाफ रिटायर्ड हर्ट हुए थे रोहित शर्मा को यह चोट रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ मैच के दौरान लगी थी। 241 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए रोहित शानदार लय में दिख रहे थे, लेकिन छठे ओवर में दौड़ते समय उनकी मांसपेशियों में खिंचाव आ गया। दर्द ज्यादा होने के कारण उन्हें 13 गेंदों पर 19 रन बनाकर ‘रिटायर्ड हर्ट’ होकर मैदान छोड़ना पड़ा। उनके जाने के बाद मुंबई की बैटिंग बिखर गई और टीम को सीजन में तीसरी हार झेलनी पड़ी। RCB के खिलाफ मैच के दौरान रोहित शर्मा रिटायर्ड हर्ट हो गए थे। प्रैक्टिस सेशन में नहीं दिखे हिटमैन रोहित की चोट कितनी गंभीर है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मंगलवार को वानखेड़े स्टेडियम में हुए टीम के नेट प्रैक्टिस सेशन में वे शामिल नहीं हुए। इतना ही नहीं, वे टीम के साथ स्टेडियम भी नहीं पहुंचे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सोमवार को उनके कुछ स्कैन कराए गए थे। हालांकि, स्कैन में किसी बड़े ‘टीयर’ (मांसपेशी फटने) की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन मैनेजमेंट टूर्नामेंट के बीच अपने सबसे अनुभवी खिलाड़ी को लेकर कोई रिस्क नहीं लेना चाहता। टीम में कौन लेगा जगह? अगर रोहित गुरुवार को पंजाब के खिलाफ मैदान पर नहीं उतरते हैं, तो उनकी जगह क्विंटन डी कॉक को प्लेइंग इलेवन में मौका मिल सकता है। ऐसी स्थिति में रायन रिकलटन के साथ डी कॉक पारी की शुरुआत कर सकते हैं। अगर डी कॉक और रिकेल्टन ने ओपनिंग की तो 4 विदेशी को प्लेयर्स को खिलाने में परेशानी आ सकती है। डी कॉक के अलावा टीम नमन धीर और सूर्यकुमार यादव से भी ओपनिंग करा सकती है। रोहित नहीं खेल सके तो उनकी जगह क्विंटन डी कॉक या सूर्यकुमार यादव ओपनिंग कर सकते हैं। MI के लिए जीत जरूरी मुंबई इंडियंस ने अब तक खेले 4 मैचों में से 3 में हार का सामना किया है। पॉइंट्स टेबल में पिछड़ रही टीम के लिए पंजाब के खिलाफ मुकाबला बेहद अहम है। ऐसे में रोहित जैसे दिग्गज खिलाड़ी का न होना टीम के मनोबल और बैटिंग ऑर्डर दोनों के लिए बड़ा नुकसान साबित हो सकता है। फिलहाल फैंस को ऑफिशियल मेडिकल अपडेट का इंतजार है, जो बुधवार शाम प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिया जा सकता है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
पंजाब किंग्स के शानदार प्रदर्शन की सलमान ने की तारीफ:प्रीति जिंटा को बधाई देते हुआ कहा- टीम बहुत अच्छा खेल रही है

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने सोमवार को एक्ट्रेस प्रीति जिंटा को उनकी टीम पंजाब किंग्स (PBKS) के IPL 2026 में अब तक के शानदार प्रदर्शन को लेकर बधाई दी। बता दें कि IPL 2026 में PBKS का प्रदर्शन अब तक काफी शानदार रहा है। टीम फिलहाल 4 मैचों में 3 जीत और 1 बेनतीजा (No Result) मैच के साथ 7 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सलमान खान ने लिखा, “शाबाश जिंटा! बधाई हो जिंटा, टीम बहुत अच्छा खेल रही है…।” फैंस ने पुराने ट्वीट की याद आई सलमान का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया। दरअसल, फैंस ने इस ट्वीट की तुलना साल 2014 में किए गए सलमान के पुराने पोस्ट से की, जिसमें उन्होंने पूछा था, “जिंटा की टीम जीती क्या?” सोशल मीडिया पर यूजर्स ने इसे “12 साल बाद आया सबसे अच्छा सीक्वल” बताते हुए फनी रिएक्शन दिए। कुछ यूजर्स ने “टाइगर जिंटा है” जैसे कमेंट भी किए। दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया सलमान खान और प्रीति जिंटा लंबे समय से दोस्त हैं और उन्होंने कई फिल्मों में साथ काम किया है, जिनमें चोरी चोरी चुपके चुपके, जान-ए-मन, और हर दिल जो प्यार करेगा शामिल हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान खान जल्द ही अपकमिंग फिल्म मातृभूमि में नजर आएंगे। वहीं इसके अलावा एक्टर जल्द ही दिल राजू के साथ अपकमिंग फिल्म की शूटिंग शुरू कर सकते हैं। इस फिल्म में नयनतारा भी नजर आएंगी और इसका डायरेक्शन वामशी पेडिपल्ली करेंगे। इस बीच, प्रीति जिंटा आने वाली फिल्म लाहौर 1947 में सनी देओल, शबाना आजमी, अली फजल और करण देओल के साथ नजर आएंगी। फिल्म का म्यूजिक ए. आर. रहमान ने बनाया है और गाने के बोल जावेद अख्तर ने लिखे हैं। वह “वाइब” नाम के एक प्रोजेक्ट में भी नजर आएंगी।
पंजाब किंग्स के शानदार प्रदर्शन की सलमान ने की तारीफ:प्रीति जिंटा को बधाई देते हुआ कहा- टीम बहुत अच्छा खेल रही है

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने सोमवार को एक्ट्रेस प्रीति जिंटा को उनकी टीम पंजाब किंग्स (PBKS) के IPL 2026 में अब तक के शानदार प्रदर्शन को लेकर बधाई दी। बता दें कि IPL 2026 में PBKS का प्रदर्शन अब तक काफी शानदार रहा है। टीम फिलहाल 4 मैचों में 3 जीत और 1 बेनतीजा (No Result) मैच के साथ 7 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सलमान खान ने लिखा, “शाबाश जिंटा! बधाई हो जिंटा, टीम बहुत अच्छा खेल रही है…।” फैंस ने पुराने ट्वीट की याद आई सलमान का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया। दरअसल, फैंस ने इस ट्वीट की तुलना साल 2014 में किए गए सलमान के पुराने पोस्ट से की, जिसमें उन्होंने पूछा था, “जिंटा की टीम जीती क्या?” सोशल मीडिया पर यूजर्स ने इसे “12 साल बाद आया सबसे अच्छा सीक्वल” बताते हुए फनी रिएक्शन दिए। कुछ यूजर्स ने “टाइगर जिंटा है” जैसे कमेंट भी किए। दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया सलमान खान और प्रीति जिंटा लंबे समय से दोस्त हैं और उन्होंने कई फिल्मों में साथ काम किया है, जिनमें चोरी चोरी चुपके चुपके, जान-ए-मन, और हर दिल जो प्यार करेगा शामिल हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान खान जल्द ही अपकमिंग फिल्म मातृभूमि में नजर आएंगे। वहीं इसके अलावा एक्टर जल्द ही दिल राजू के साथ अपकमिंग फिल्म की शूटिंग शुरू कर सकते हैं। इस फिल्म में नयनतारा भी नजर आएंगी और इसका डायरेक्शन वामशी पेडिपल्ली करेंगे। इस बीच, प्रीति जिंटा आने वाली फिल्म लाहौर 1947 में सनी देओल, शबाना आजमी, अली फजल और करण देओल के साथ नजर आएंगी। फिल्म का म्यूजिक ए. आर. रहमान ने बनाया है और गाने के बोल जावेद अख्तर ने लिखे हैं। वह “वाइब” नाम के एक प्रोजेक्ट में भी नजर आएंगी।
Arshdeep Singh Chandigarh Airport Spotted With Girlfriend

अर्शदीप सिंह मॉडल समरीन कौर के साथ चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर। इंडियन क्रिकेट टीम के गेंदबाज अर्शदीप सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक लड़की के साथ दिख रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि वह लड़की मॉडल, बॉलीवुड व पंजाबी फिल्मों की एक्ट्रेस समरीन कौर हैं। . अर्शदीप उनके साथ बात करते हुए चंडीगढ़ एयरपोर्ट के अंदर चले गए। इस घटना को एयरपोर्ट पर मौजूद कई फैंस ने चुपके से अपने कैमरों में कैद किया है। लोग इस वीडियो पर कई तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- लो, पकड़ा गया शेर। कई दिनों से ऐसी चर्चाएं भी चल रही हैं कि अर्शदीप और समरीन एक-दूसरे को डेट रहे हैं। उन्हें कई मौकों पर साथ देखा गया है। दोनों ने एक जैसे फोटो भी अपने-अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर शेयर किए हैं। हालांकि, अर्शदीप सिंह और समरीन कौर इस मामले में चुप्पी साधे हुए हैं। दोनों सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं, लेकिन उनमें से किसी ने भी अब तक न तो इन चर्चाओं की पुष्टि की है, और न ही इन्हें केवल अफवाह बताया है। अर्शदीप सिंह का वीडियो शेयर करने के साथ कैप्शन में लिखा गया- पकड़ा गया शेर…झूठ नहीं है कि दोनों एकसाथ बहुत अच्छे लग रहे हैं। चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर अर्शदीप सिंह और एक्ट्रेस एकांत में बात करते हुए दिखे। ताजा वीडियो में क्या दिख रहा सोशल मीडिया पर जो ताजा वीडियो शेयर किया जा रहा है, वह आज (12 अप्रैल) का ही बताया जा रहा है। इसे चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर चेकइन के लिए जाते समय शूट किया गया। इसमें दिख रहा है कि अर्शदीप अपना बैग लेकर 3 लोगों के साथ चंडीगढ़ एयरपोर्ट के अंदर जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि इन 3 लोगों में एक एक्ट्रेस समरीन कौर हैं। उन्होंने साथ में एयरपोर्ट के अंदर तक पैदल यात्रा की। इसके बाद कैमरा अर्शदीप और समरीन को एकांत में बात करते हुए कैच करता है। इसी दौरान पंजाब किंग्स की जर्सी पहने एक लड़की इन दोनों के पास पहुंचती है। वह समरीन से बात करती है और समरीन उसे गले लगकर विदा करती हैं। इस वीडियो पर कैप्शन लिखा गया है- अर्शदीप सिंह विद गर्लफ्रेंड समरीन कौर (गर्लफ्रेंड समरीन कौर के साथ अर्शदीप सिंह)। पंजाब किंग्स की जर्सी पहने लड़की को गले लगकर विदा करतीं एक्ट्रेस समरीन कौर। पंजाब किंग्स के मैच में दिखीं जानकारी के मुताबिक, शनिवार (11 अप्रैल) को जब मुल्लांपुर में पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मैच था, उस समय मॉडल समरीन कौर भी स्टेडियम में मौजूद थीं। उन्होंने वीआईपी बॉक्स में बैठकर मैच देखा। मैच देखते हुए के कुछ फोटो और वीडियो उन्होंने इंस्टाग्राम पर भी शेयर किए। शनिवार को हुए मैच के दौरान के ये फोटो समरीन कौर ने सोशल मीडिया स्टोरी पर लगाए। दोनों ने गुरुद्वारे के फोटो शेयर किए इससे पहले शनिवार दोपहर के समय एक्ट्रेस ने अपने इंस्टग्राम स्टेटस पर एक धार्मिक स्थल की फोटो शेयर की थी। उसके बाद ठीक वही फोटो अर्शदीप सिंह ने भी अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर शेयर की। स्नैपचैट पर भी फोटो शेयर किया पंजाब किंग्स की टीम आज मोहाली से मुंबई के लिए रवाना हो गई। टीम 16 मई को मुंबई के साथ मैच खेलेगी। चंडीगढ़ से मुंबई के बीच उड़ान के दौरान का भी एक फोटो अर्शदीप सिंह ने अपने स्नैपचैट एकाउंट पर शेयर किया है। इसमें दो लोग 2 बोतलें पकड़े दिख रहे हैं। एक हाथ लड़के का और दूसरा लड़की का है। हालांकि, इसमें अर्शदीप ने कोई कैप्शन नहीं लिखा। इसी के साथ अगला वीडियो उन्होंने मुंबई पहुंचने के बाद शेयर किया। इसमें उन्होंने कहा- कैसे हो मुंबई वालो? हम मुंबई पहुंच गए हैं। जल्द ही मिलते हैं मैदान पर, फिर एंजॉय करेंगे। स्नैपचैट पर अर्शदीप सिंह ने यह फोटो पोस्ट किया है, जिसमें दोनों ने बोतल पकड़ी हुई है। ॰॰॰॰॰ यह खबर भी पढ़ें… क्रिकेटर अर्शदीप ने लड़की का हाथ थामे फोटो डाली:फैंस ने वैसे ही टैटू वाली मॉडल ढूंढी; बोले- मिस्ट्री सॉल्व, ये PBKS के बॉलर की गर्लफ्रेंड इंडियन क्रिकेटर अर्शदीप सिंह की स्नेपचैट स्टोरी से गर्लफ्रेंड की चर्चा शुरू हो गई है। अर्शदीप ने स्नैपचैट पर एक लड़की का हाथ थामे फोटो शेयर की। इसमें कोई कैप्शन नहीं लिखा और न ही लड़की का चेहरा दिखाया। हालांकि अर्शदीप के फोटो शेयर करते ही फैंस ने लड़की के हाथ में टैटू को नोटिस कर लिया। पढ़ें पूरी खबर…







