Thursday, 30 Jul 2026 | 12:33 PM

Trending :

EXCLUSIVE

PM Modi Mehngai Man; Rahul Gandhi Vs Narendra Modi Norway Visit

Rahul Gandhi Attacks PM Modi Norway Visit; Calls Him Mehengai Man

Hindi News National PM Modi Mehngai Man; Rahul Gandhi Vs Narendra Modi Norway Visit | BJP Congress नई दिल्ली5 मिनट पहले कॉपी लिंक नॉवे में महिला पत्रकार के सवाल पर पीएम मोदी बिना जवाब दिए निकल गए थे। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर टिप्पणी की है। उन्होंने X पोस्ट में लिखा- जब दुनिया एक कॉम्प्रोमाइज पीएम को कुछ सवालों से घबराकर भागते हुए देखती है, तो भारत की छवि पर क्या असर पड़ता है। जब छिपाने के लिए कुछ नहीं है तो डरने की भी कोई बात नहीं है। दरअसल राहुल ने नॉर्वे की महिला जर्नलिस्ट हेल लिंग की X पोस्ट शेयर की है। इसमें लिंग नॉर्वे पहुंचे पीएम मोदी से सवाल करती हैं, ‘प्रधानमंत्री मोदी, आप दुनिया की सबसे स्वतंत्र प्रेस से कुछ सवाल क्यों नहीं लेते? लेकिन पीएम उनका जवाब दिए बिना ही चले जाते हैं। इधर, केंद्र सरकार ने मंगलवार को पेट्रोल-डीजल के दामों में एवरेज 90 पैसे की बढ़ोतरी की। इस पर कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर ‘महंगाई मैन’ कहा है। कांग्रेस ने X पोस्ट में लिखा- जनता पर ‘महंगाई मैन’ मोदी का हंटर फिर चला, पेट्रोल-डीजल 90 पैसे महंगा कर दिया गया। मोदी ने पिछले 4 दिन में 4 रुपए बढ़ा दिए हैं। खड़गे ने भी लिखा- सरकार ने फिर पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने पर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने X पोस्ट में लिखा- आम जनता की लूट और खास लोगों को छूट, आज का मॉडल यही बनता जा रहा है। खड़गे ने लिखा कि जब दुनिया में संकट है, तब सवाल यह है कि सरकार खुद क्या कर रही है? अगर तेल खरीदने की अनुमति मिल गई है, तो फिर जनता पर लगातार दामों का बोझ क्यों डाला जा रहा है। हर बार फैसलों का असर 140 करोड़ लोगों के जीवन पर पड़ता है, इसलिए जवाबदेही भी उतनी ही जरूरी है। उन्होंने कहा कि सिर्फ विदेशों में छवि बनाने से काम नहीं चलेगा। देश के भीतर भी जनता के सवालों का जवाब देना होगा। असल मुद्दों से ध्यान भटकाने के बजाय जरूरी है कि सरकार साफ-साफ बताए कि संकट से निपटने के लिए ठोस कदम क्या उठाए जा रहे हैं। तभी असली नेतृत्व दिखेगा, वरना यह सिर्फ प्रचार तक सीमित रह जाएगा। 10 मई: राहुल बोले- देश चलाना मोदी के बस की बात नहीं राहुल गांधी ने 10 मई को पश्चिम एशिया में चल रहे संकट से निपटने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी की हालिया ‘सात अपीलों’ पर पलटवार किया था। उन्होंने इसे नाकामी करार दिया। कहा कि अब देश चलाना प्रधानमंत्री के बस में नहीं रह गया है। X पर एक पोस्ट में राहुल ने लिखा, ‘कल मोदी जी ने जनता से त्याग मांगा। सोना मत खरीदो, विदेश मत जाओ, पेट्रोल कम इस्तेमाल करो, खाद और खाने के तेल का उपयोग घटाओ, मेट्रो से चलो, घर से काम करो। ये उपदेश नहीं हैं। ये विफलता हैं। पूरी खबर पढ़ें… ………………. यह खबर भी पढ़ें… पीएम मोदी इंडिया-नॉर्डिक समिट में शामिल होंगे: नॉर्वे में 4 देशों के प्रधानमंत्रियों से मिलेंगे; ग्रीन एनर्जी और स्पेस सेक्टर पर चर्चा होगी पीएम मोदी आज नॉर्वे की राजधानी ओस्लो में होने वाले तीसरे इंडिया-नॉर्डिक समिट में हिस्सा लेंगे। इस दौरान वह नॉर्डिक देशों के नेताओं के साथ कई अहम मुद्दों पर चर्चा करेंगे। यह समिट भारत और उत्तरी यूरोपीय देशों के बीच सहयोग बढ़ाने के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण है। पूरी खबर पढ़ें… पेट्रोल-डीजल के दाम 90 पैसे और बढ़े, 4 दिन पहले 3-3 रुपए बढ़ाए थे देश में पेट्रोल और डीजल आज 19 मई से औसतन 90 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है। इससे पहले 15 मई, शुक्रवार को ही पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 3-3 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी। यानी, पांच दिन के भीतर ईंधन के दामों में यह दूसरी बढ़ोतरी है। इस बढ़ोतरी की मुख्य वजह अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव है। ईरान और अमेरिका की जंग शुरू होने से पहले क्रूड ऑयल के दाम 70 डॉलर थे जो अब बढ़कर 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गए हैं। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Kerala cm VD Satheeshan oath udf congress rahul gandhi

Kerala cm VD Satheeshan oath udf congress rahul gandhi

तिरुवनंतपुरम9 मिनट पहले कॉपी लिंक वीडी सतीशन केरलम के 13वें CM होंगे। कांग्रेस नेता वीडी सतीशन (61) आज केरलम के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। वे लगातार 6 बार से पारावूर सीट से विधायक हैं। उनके साथ 21 मंत्रियों की पूरी कैबिनेट भी शपथ लेगी। समारोह तिरुवनंतपुरम के सेंट्रल स्टेडियम में सुबह 10 बजे से होगा। कार्यक्रम में राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और प्रियंका गांधी वाड्रा भी शामिल होंगे। विदेश में होने के कारण शशि थरूर नहीं आएंगे। UDF ने 140 में से 102 सीटें जीतीं राज्य में कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) की सरकार बनी है। विधानसभा चुनाव में UDF ने 140 में से 102 सीटें जीती हैं। UDF ने राज्य में लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (LDF) के 10 साल के शासन खत्म किया है। कांग्रेस ने सबसे ज्यादा 63 सीटें जीतीं। स्पीकर, डिप्टी स्पीकर पद कांग्रेस ने रखे कांग्रेस ने स्पीकर और डिप्टी स्पीकर पद भी अपने पास रखे हैं। तिरुवनचूर राधाकृष्णन को विधानसभा स्पीकर और शनिमोल उस्मान को डिप्टी स्पीकर बनाया गया है। चीफ व्हिप की नियुक्ति केरल कांग्रेस पार्टी से की जाएगी। UDF में 6 छोटी पार्टियां शामिल शपथ समारोह में कई राज्यों के सीएम भी आएंगे समारोह में कर्नाटक सीएम सिद्धारमैया, तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी, हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू समेत अन्य कांग्रेस नेता शामिल होंगे। तमिलनाडु के CM विजय भी शामिल हो सकते हैं। कांग्रेस के सीनियर लीडर शशि थरूर अमेरिका के बोस्टन में होने के कारण कार्यक्रम में मौजूद नहीं होंगे। उन्होंने 16 मई को वीडी सतीशन, सांसद केसी वेणुगोपाल और रमेश चेन्नीथला के घर जाकर उनसे मुलाकात की थी। वहीं, शपथ समारोह को लेकर सेंट्रल स्टेडियम में बड़ा मंच तैयार किया गया है। यहां हजारों कार्यकर्ताओं और मेहमानों के बैठने की व्यवस्था की गई है। बारिश की संभावना को देखते हुए अस्थायी शेड भी लगाए गए हैं। राहुल चाहते थे वेणगोपाल सीएम बने, पार्टी नेताओं की पसंद सतीशन थे 4 मई को केरलम का रिजल्ट आया। राज्य में UDF की सरकार बनी। कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने आई। इसके बाद सीएम फेस को लेकर खींचतान शुरू हुई। सीएम फेस के लिए तीन नाम वीडी सतीशन, केसी वेणुगोपाल और रमेश चेन्निथला थे। राहुल गांधी की पहली पसंद वेणुगोपाल थे। कुछ लोग चेन्निथला के पक्ष में भी थे, लेकिन केरलम के कांग्रेस कार्यकर्ता और UDF की सहयोगी पार्टियां सतीशन के नाम पर अड़ी थीं। वेणुगोपाल को सीएम न बनाने के लिए पोस्टर भी लगाए गए थे। कांग्रेस समर्थकों ने सतीशन के सीएम बनाने के समर्थन में वायनाड में पोस्टर लगाए गए थे। इनमें लिखा था- राहुल और प्रियंका वायनाड को भूल जाओ, यहां फिर नहीं जीतोगे। वायनाड अगला अमेठी होगा। समर्थकों ने हाईकमान को चेताया है कि केसी वेणुगोपाल को मुख्यमंत्री बनाया, तो ठीक नहीं होगा। रिपोर्ट के मुताबिक, कांग्रेस विधायकों की बैठक में 75-80% विधायकों ने केसी वेणुगोपाल को समर्थन दिया था। वीडी सतीशन को महज 6 विधायकों का समर्थन मिला था। हालांकि, बैठक के बाद तीन पूर्व प्रदेश अध्यक्षों ने सतीशन के नाम का समर्थन किया था। इसके अलावा UDF के सहयोगी दल IUML और केरलम कांग्रेस (जोसेफ) ने खुले तौर पर सतीशन को समर्थन किया। इसके बाद 14 मई को कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा- पार्टी ने तिरुवनंतपुरम में 7 मई को मीटिंग की थी। पार्टी अध्यक्ष खड़गे, राहुल गांधी से चर्चा के बाद तय किया गया कि केरलम CM वीडी सतीशन होंगे। ———————————— बंगाल, तमिलनाडु, असम और पुडुचेरी में CM की शपथ की खबरें भी पढ़ें… तमिलनाडु: TVK की सरकार, विजय राज्य के 9वें मुख्यमंत्री बने विजय शपथ लेते समय निर्धारित लाइनों के अलावा और बातें बोलने लगे। इस पर राज्यपाल अर्लेकर ने उन्हें टोक दिया। तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) चीफ और एक्टर से नेता बने सी जोसेफ विजय तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं। विजय की पार्टी TVK को 234 में से 108 सीटें मिली थीं। उन्हें कांग्रेस, लेफ्ट, IUML और VCK के 13 विधायकों का समर्थन प्राप्त है। पूरी खबर पढ़ें… पश्चिम बंगाल: भाजपा सरकार, सुवेंदु भाजपा के पहले मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी 9 मई को पश्चिम बंगाल में BJP के पहले मुख्यमंत्री बन गए। सुवेंदु ने बांग्ला में ईश्वर के नाम की शपथ ली। शपथ के बाद उन्होंने प्रधानमंत्री को झुककर प्रणाम किया। NDA और BJP शासित राज्यों के 20 मुख्यमंत्री भी कार्यक्रम में पहुंचे। पश्चिम बंगाल चुनावों में बीजेपी ने 294 में से 207 सीटें जीती हैं। पूरी खबर पढ़ें… असम: भाजपा सरकार, हिमंता दूसरी बार असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री बने हैं। 12 मई को असम के गवर्नर लक्ष्मण आचार्य ने गुवाहाटी के खानापारा वेटरनरी कॉलेज ग्राउंड में उन्हें पद और गोपनियता की शपथ दिलाई। हिमंता के अलावा 4 विधायकों भाजपा के रामेश्वर तेली, अजंता नेओम, AGP के अतुल बोरा, BPF के चरण बोरो ने मंत्री पद की शपथ ली। पूरी खबर पढ़ें… पुडुचेरी: एनडीए सरकार, एन. रंगासामी 5वीं बार CM बने एन. रंगासामी 5वीं बार पुडुचेरी के मुख्यमंत्री बने हैं। उप-राज्‍यपाल कैलाश नाथन ने लोक भवन में उन्हें पद और गोपनियता की शपथ दिलाई। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी मौजूद रहे। रंगासामी के अलावा भाजपा के ए नमस्सिवायम और AINRC नेता मल्लादी कृष्णा राव ने मंत्री पद की शपथ ली। 4 मई को आए पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के परिणामों में रंगासामी के नेतृत्व वाले NDA गठबंधन को 30 में से 16 सीटें मिली थी। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Rahul Gandhi PM Face 2029; Telangana CM A Revanth Reddy

Rahul Gandhi PM Face 2029; Telangana CM A Revanth Reddy

Hindi News National Rahul Gandhi PM Face 2029; Telangana CM A Revanth Reddy | INDIA Alliance तेलंगाना2 मिनट पहले कॉपी लिंक रेवंत रेड्डी ने कहा कि राहुल गांधी की व्यक्तिगत इच्छा प्रधानमंत्री बनने की नहीं है। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने शनिवार को राहुल गांधी को 2029 लोकसभा चुनाव के लिए प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाने की वकालत की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पहले राहुल गांधी के नाम की घोषणा करेगी और फिर I.N.D.I.A. ब्लॉक के सहयोगियों को समर्थन के लिए मनाया जाएगा। रेवंत रेड्डी ने एक न्यूज कॉन्क्लेव के दौरान राजनीति को लेकर लोगों की बदलती सोच पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि अब लोग स्विगी-स्टाइल राजनीति चाहते हैं, जिसमें तुरंत और सीधे परिणाम मिलें। रेवंत बोले- PM बनना राहुल की व्यक्तिगत इच्छा नहीं रेवंत ने आगे कहा- राहुल व्यक्तिगत रूप से प्रधानमंत्री बनने की महत्वाकांक्षा नहीं रखते हैं। हालांकि, हाल ही में विकाराबाद में हुई एक मीटिंग में मैंने उन्हें यह जिम्मेदारी स्वीकार करने के लिए राजी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने 10 साल तक TDP में काम किया और आज भी चंद्रबाबू नायडू उनके साथ सम्मानजनक व्यवहार करते हैं। उन्होंने बताया कि TDP छोड़ने से पहले उन्होंने विजयवाड़ा में खुद नायडू को इसकी जानकारी दी थी। I.N.D.I.A. गठबंधन में नेतृत्व को लेकर कई नाम रेड्डी के बयान ऐसे समय आया है जब विपक्षी गठबंधन में नेतृत्व को लेकर अलग-अलग संकेत मिल रहे हैं। इससे पहले तृणमूल कांग्रेस और DMK नेताओं ने ममता बनर्जी और एमके स्टालिन के नाम PM के तौर पर आगे बढ़ाने के संकेत दिए थे। हालांकि, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु विधानसभा चुनावों के बाद राजनीतिक समीकरण बदलने की भी चर्चा है। बंगाल में ममता बनर्जी 10 साल बाद सत्ता से बाहर हो गई। वहीं तमिलनाडु में स्टालिन भी अपनी सरकार नहीं बचा पाए। ——————————————– ये खबर भी पढ़ें… ममता बोलीं- जो TMC छोड़कर जाना चाहता है जाए:पार्टी को फिर खड़ा करने की अपील; कहा- जरूरत पड़ी तो खुद दफ्तर पेंट करूंगी पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को कोलकाता में पार्टी कार्यकर्ताओं से TMC के संगठन को नए सिरे से खड़ा करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि हम पार्टी दफ्तरों को दोबारा खोलेंगे, उन्हें रंगेंगे और मजबूती से काम पर लौटेंगे। जरूरत पड़ी तो मैं खुद भी दफ्तरों को पेंट करने के लिए तैयार हूं। पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Rahul Gandhi PM Face 2029; Telangana CM A Revanth Reddy

Rahul Gandhi PM Face 2029; Telangana CM A Revanth Reddy

Hindi News National Rahul Gandhi PM Face 2029; Telangana CM A Revanth Reddy | INDIA Alliance तेलंगाना3 घंटे पहले कॉपी लिंक रेवंत रेड्डी ने कहा कि राहुल गांधी की व्यक्तिगत इच्छा प्रधानमंत्री बनने की नहीं है। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने शनिवार को राहुल गांधी को 2029 लोकसभा चुनाव के लिए प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाने की वकालत की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पहले राहुल गांधी के नाम की घोषणा करेगी और फिर I.N.D.I.A. ब्लॉक के सहयोगियों को समर्थन के लिए मनाया जाएगा। रेवंत रेड्डी ने एक न्यूज कॉन्क्लेव के दौरान राजनीति को लेकर लोगों की बदलती सोच पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि अब लोग स्विगी-स्टाइल राजनीति चाहते हैं, जिसमें तुरंत और सीधे परिणाम मिलें। रेवंत बोले- PM बनना राहुल की व्यक्तिगत इच्छा नहीं रेवंत ने आगे कहा- राहुल व्यक्तिगत रूप से प्रधानमंत्री बनने की महत्वाकांक्षा नहीं रखते हैं। हालांकि, हाल ही में विकाराबाद में हुई एक मीटिंग में मैंने उन्हें यह जिम्मेदारी स्वीकार करने के लिए राजी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने 10 साल तक TDP में काम किया और आज भी चंद्रबाबू नायडू उनके साथ सम्मानजनक व्यवहार करते हैं। उन्होंने बताया कि TDP छोड़ने से पहले उन्होंने विजयवाड़ा में खुद नायडू को इसकी जानकारी दी थी। I.N.D.I.A. गठबंधन में नेतृत्व को लेकर कई नाम रेड्डी के बयान ऐसे समय आया है जब विपक्षी गठबंधन में नेतृत्व को लेकर अलग-अलग संकेत मिल रहे हैं। इससे पहले तृणमूल कांग्रेस और DMK नेताओं ने ममता बनर्जी और एमके स्टालिन के नाम PM के तौर पर आगे बढ़ाने के संकेत दिए थे। हालांकि, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु विधानसभा चुनावों के बाद राजनीतिक समीकरण बदलने की भी चर्चा है। बंगाल में ममता बनर्जी 10 साल बाद सत्ता से बाहर हो गई। वहीं तमिलनाडु में स्टालिन भी अपनी सरकार नहीं बचा पाए। ——————————————– ये खबर भी पढ़ें… ममता बोलीं- जो TMC छोड़कर जाना चाहता है जाए:पार्टी को फिर खड़ा करने की अपील; कहा- जरूरत पड़ी तो खुद दफ्तर पेंट करूंगी पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को कोलकाता में पार्टी कार्यकर्ताओं से TMC के संगठन को नए सिरे से खड़ा करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि हम पार्टी दफ्तरों को दोबारा खोलेंगे, उन्हें रंगेंगे और मजबूती से काम पर लौटेंगे। जरूरत पड़ी तो मैं खुद भी दफ्तरों को पेंट करने के लिए तैयार हूं। पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Petrol Diesel Price Hike Inflation Reaction; PM Modi Rahul Gandhi | Akhilesh Yadav

Petrol Diesel Price Hike Inflation Reaction; PM Modi Rahul Gandhi | Akhilesh Yadav

Hindi News National Petrol Diesel Price Hike Inflation Reaction; PM Modi Rahul Gandhi | Akhilesh Yadav BJP SP Congress नई दिल्ली2 मिनट पहले कॉपी लिंक पेट्रोल, डीजल में 3-3 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है। प्रमुख शहरों में CNG भी ₹2 प्रति किलो तक महंगी हो गई हैं। नए दाम आज 15 मई से लागू हो गए हैं। करीब 2 साल बाद दामों में ये बढ़ोतरी की गई है। विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार की कड़ी आलोचना की है। सरकार पर बढ़ती महंगाई और आर्थिक दबाव के बीच आम लोगों पर बोझ बढ़ाने का आरोप लगाया है। इस बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस ने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि ‘महंगाई मैन’ मोदी ने आज फिर जनता पर हंटर चलाया है। चुनाव खत्म हो गए हैं, मोदी की वसूली शुरू हो गई है। वहीं सपा के अखिलेश यादव ने एक कार्टून शेयर करते हुए लिखा कि हमने तो पहले ही कहा था कि साइकिल से बेहतर कुछ नहीं है। आगे बढ़ना है तो साइकिल ही विकल्प है। देखिए देश भर में पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Petrol Diesel Price Hike Inflation Reaction; PM Modi Rahul Gandhi | Akhilesh Yadav

Petrol Diesel Price Hike Inflation Reaction; PM Modi Rahul Gandhi | Akhilesh Yadav

Hindi News National Petrol Diesel Price Hike Inflation Reaction; PM Modi Rahul Gandhi | Akhilesh Yadav BJP SP Congress नई दिल्ली34 मिनट पहले कॉपी लिंक पेट्रोल, डीजल में 3-3 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है। प्रमुख शहरों में CNG भी ₹2 प्रति किलो तक महंगी हो गई हैं। नए दाम आज 15 मई से लागू हो गए हैं। करीब 2 साल बाद दामों में ये बढ़ोतरी की गई है। विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार की कड़ी आलोचना की है। सरकार पर बढ़ती महंगाई और आर्थिक दबाव के बीच आम लोगों पर बोझ बढ़ाने का आरोप लगाया है। इस बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस ने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि ‘महंगाई मैन’ मोदी ने आज फिर जनता पर हंटर चलाया है। चुनाव खत्म हो गए हैं, मोदी की वसूली शुरू हो गई है। वहीं सपा के अखिलेश यादव ने एक कार्टून शेयर करते हुए लिखा कि हमने तो पहले ही कहा था कि साइकिल से बेहतर कुछ नहीं है। आगे बढ़ना है तो साइकिल ही विकल्प है। देखिए देश भर में पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

BJP Vs Rahul Gandhi Foreign Trips Funding; Sambit Patra Congress

BJP Vs Rahul Gandhi Foreign Trips Funding; Sambit Patra Congress

Hindi News National BJP Vs Rahul Gandhi Foreign Trips Funding; Sambit Patra Congress | Political News नई दिल्ली37 मिनट पहले कॉपी लिंक राहुल 2025 में 17 दिसंबर से 20 दिसंबर तक जर्मनी गए थे। इस दौरान उन्होंने BMW मुख्यालय का दौरा किया था। भाजपा ने लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की विदेश यात्राओं पर सवाल उठाया। गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा प्रवक्ता और सांसद संबित पात्रा ने कहा- राहुल गांधी ने पिछले 22 साल में 54 विदेश यात्राएं की हैं। सितंबर 2025 में सीक्रेट यात्राएं भी की हैं। उन्होंने दावा किया कि हर विदेश दौरे में राहुल के साथ 3-4 लोग भी जाते थे। इन यात्राओं पर कुल खर्च करीब ₹60 करोड़ बैठता है। राहुल के हलफनामे के मुताबिक पिछले 10 साल में उनकी घोषित आय ₹11 करोड़ रही, तो इन यात्राओं का खर्च किसने उठाया, किसने फंडिंग की? राहुल फंडिंग का सोर्स बताएं। वियतनाम यात्रा पर भी सवाल उठाया इसी साल जनवरी में भाजपा ने दावा किया था कि राहुल वियतनाम दौरे पर गए हैं। आरोप लगाया था कि राहुल वियतनाम में भारत विरोधी लोगों के मेहमान बनकर देश के खिलाफ बोलेंगे। बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा था कि राहुल विदेश जाकर भारत के खिलाफ जहर उगलने का काम करते हैं। उन्होंने कांग्रेस से मांग की कि यह साफ किया जाए कि राहुल गांधी को विदेशों में कौन लोग और किन मकसदों से आमंत्रित करते हैं। त्रिवेदी ने सवाल उठाया था कि जब कांग्रेस शासित राज्यों में भी राहुल गांधी को औपचारिक तौर पर बुलावा नहीं मिलता, तो विदेशों में उन्हें कौन और क्यों आमंत्रित करता है। भाजपा के इन आरोपों पर कांग्रेस की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। राहुल की 2025 की विदेश यात्राएं… 17 दिसंबर से 20 दिसंबर- राहुल गांधी प्रोग्रेसिव अलायंस के आमंत्रण पर तीन दिन के दौरे पर 17 दिसंबर को जर्मनी पहुंचे थे। 25 जून से 6 जुलाई 2025: 2025 के मध्य में राहुल गांधी लंदन भी यात्रा पर रहे। सुरक्षा एजेंसियों के लेटर में यह विवरण आया है। 4 से 8 सितंबर 2025: इस दौरान उन्होंने मलेशिया का दौरा किया था। सितंबर 2025: राहुल दक्षिण अमेरिका के ब्राजील, कोलंबिया समेत चार देशों के दौरे पर रहे। इसमें छात्रों, व्यापारियों और नेताओं से बातचीत की थी। राहुल गांधी की यह तस्वीर सितंबर में सामने आई थी, जिसे लेकर दावा किया गया था कि वोटर अधिकार यात्रा के बाद वे सिंगापुर में छुटि्टयां मनाने गए थे। जून 2024 में नेता प्रतिपक्ष बनने के बाद राहुल के विदेश में 4 विवादित बयान 18 दिसंबर जर्मनी में कहा- BJP संविधान खत्म करने की साजिश रच रही राहुल गांधी ने 18 दिसंबर को जर्मनी में बीजेपी पर भारतीय संविधान को खत्म करने की साजिश रचने का आरोप लगाया था। राहुल ने कहा- बीजेपी संविधान की उस मूल भावना को खत्म करना चाहती है, जो सभी नागरिकों को समान अधिकार देती है। पूरी खबर पढ़ें… 2 अक्टूबरः कोलंबिया में कहा- RSS और भाजपा की विचारधारा में कायरता राहुल ने 2 अक्टूबर को कोलंबिया की EIA यूनिवर्सिटी में ‘द फ्यूचर इज टुडे’ कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने कहा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और भाजपा की विचारधारा के मूल में कायरता है।’ इसके लिए उन्होंने विदेश मंत्री एस जयशंकर के 2023 में चीन को लेकर दिए बयान का हवाला दिया। पूरी खबर पढ़ें… 21 अप्रैलः अमेरिका में कहा- महाराष्ट्र चुनाव में गड़बड़ी साफ दिख रही राहुल गांधी ने 21 अप्रैल को अमेरिका के बॉस्टन में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव पर सवाल उठाए। उन्होंने भारतीय प्रवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह पूरी तरह साफ है कि भारतीय चुनाव आयोग समझौता कर चुका है। इस सिस्टम में कुछ गड़बड़ी है। पूरी खबर पढ़ें… 9 सितंबर 2024ः अमेरिका में कहा- सब कुछ मेड इन चाइना राहुल गांधी विपक्ष के नेता के तौर पर पहली बार विदेश दौरे पर थे। उन्होंने 9 सितंबर को अमेरिका के यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सास के छात्रों से भारतीय राजनीति, इकोनॉमी और भारत जोड़ो यात्रा समेत कई मुद्दों पर चर्चा की। राहुल ने कहा, “भारत में सब मेड इन चाइना है। चीन ने प्रोडक्शन पर ध्यान दिया है इसलिए चीन में रोजगार की दिक्कतें नहीं हैं।” राहुल गांधी ने 9 सितंबर 2024 को यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सास में कहा कि खुद के आइडिया को खत्म कर लोगों के बारे में सोचना ही देवता होना होता है। नेता प्रतिपक्ष बनने से पहले की विदेशी यात्राएं जो विवादित रहीं… मई 2022- राहुल गांधी ब्रिटेन के दौरे पर थे। उन्होंने CBI और ED का हवाला देते हुए भारत सरकार की तुलना पाकिस्तान सरकार से की थी। BJP ने राहुल पर विदेश में जाकर भारत को बदनाम करने का आरोप लगाया दिसंबर 2020- राहुल गांधी नानी से मिलने इटली गए थे। 28 दिसंबर को हर साल कांग्रेस का स्थापना दिवस मनाया जाता है। इसमें वे शामिल नहीं हुए। इस पर विवाद हुआ। कुछ महीने बाद पंजाब, गोवा, उत्तराखंड, मणिपुर और यूपी में चुनाव हुए। इसमें कांग्रेस का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। इसके बाद कई कांग्रेस नेताओं ने इसे राहुल के विदेशी दौरे से जोड़ा। राहुल पर आरोप लगा कि इटली जाने के लिए उन्होंने पंजाब में रैली को कैंसिल करवा दिया। दिसंबर 2019- भारत में CAA के खिलाफ बड़ा आंदोलन चल रहा था। राहुल गांधी तब दक्षिण कोरिया चले गए थे। उनकी इस यात्रा को लेकर कई कांग्रेसी नेताओं ने भी सवाल उठाए थे। अक्टूबर 2019- हरियाणा और महाराष्ट्र में होने वाले चुनाव से सिर्फ 15 दिन पहले राहुल गांधी कंबोडिया चले गए। BJP ने कहा कि राहुल गांधी पर्सनल टूर पर बैंकॉक गए हैं। वहीं, कांग्रेस ने कहा कि वे मेडिटेशन के लिए कम्बोडिया गए हैं। ……………………… यह खबर भी पढ़ें… राहुल बोले- देश चलाना मोदी के बस की बात नहीं: सोना न खरीदें, विदेश न जाएं जैसी 7 अपीलें उपदेश नहीं; नाकामी के सबूत राहुल गांधी ने 11 मई को पश्चिम एशिया में चल रहे संकट से निपटने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी की हालिया ‘सात अपीलों’ पर पलटवार किया था। उन्होंने इसे नाकामी करार दिया। कहा कि अब देश चलाना प्रधानमंत्री के बस में नहीं रह गया है। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को

Rahul Gandhi Slams PM Modi Over Economic Failures

Rahul Gandhi Slams PM Modi Over Economic Failures

Hindi News National Rahul Gandhi Slams PM Modi Over Economic Failures | Taunts Renunciation Calls नई दिल्ली8 मिनट पहले कॉपी लिंक राहुल गांधी ने सोमवार को पश्चिम एशिया में चल रहे संकट से निपटने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी की हालिया ‘सात अपीलों’ पर पलटवार किया और उन्हें उपदेश कहने के बजाय नाकामियां करार दिया। X पर एक पोस्ट में राहुल ने लिखा- मोदी जी ने कल जनता से त्याग मांगे। ये उपदेश नहीं, ये नाकामी के सबूत हैं। 12 साल में देश को इस मुकाम पर ला दिया है कि जनता को बताना पड़ रहा है- क्या खरीदे क्या नहीं। कहां जाए, कहां नहीं। दरअसल, रविवार को सिकंदराबाद में एक जनसभा में पीएम मोदी ने आयात पर निर्भरता कम करने की जरूरत पर जोर दिया था, ताकि विदेशी मुद्रा की बचत हो सके और पर्यावरण की रक्षा हो सके। पीएम ने कहा था- भारत में तेल के कुएं नहीं, पेट्रोल कम यूज करें पीएम मोदी रविवार को तेलंगाना दौरे पर थे, जहां उन्होंने कहा था कि आज के समय में पेट्रोल, गैस और डीजल का इस्तेमाल कम करना होगा। पड़ोस में चल रहे युद्ध के असर से दुनियाभर में पेट्रोल-डीजल के दाम कई गुना बढ़ गए हैं। भारत पर इस वैश्विक संकट का असर ज्यादा है, हमारे पास तेल के बड़े कुएं नहीं हैं। आज हमें वर्क फ्रॉम होम जैसे उपायों की जरूरत है। जिन शहरों में मेट्रो है, वहां लोग मेट्रो का इस्तेमाल करें। PM मोदी ने जनता से ये अपीलें कीं एक साल तक सोना न खरीदने की अपील- सोने के आयात में बड़ी मात्रा में विदेशी मुद्रा खर्च होती है। देशहित में लोगों को एक साल तक सोना खरीदने और दान करने से बचना चाहिए। पेट्रोल-डीजल बचाएं, कारपूलिंग करें- अनावश्यक वाहन उपयोग कम करें, मेट्रो में सफर और कारपूलिंग करें। ज्यादा से ज्यादा लोगों को उसमें बिठाकर ले जाएं। खाद्य तेल की खपत कम करने पर जोर- हर परिवार अगर खाने के तेल का इस्तेमाल थोड़ा कम करे, तो इससे विदेशी मुद्रा की बचत होगी और लोगों की सेहत भी बेहतर रहेगी। रासायनिक खाद की जगह प्राकृतिक खेती अपनाएं- देश को रासायनिक उर्वरकों की खपत आधी करने का लक्ष्य रखना चाहिए और तेजी से प्राकृतिक खेती की ओर बढ़ना चाहिए। विदेश यात्राएं टालने की अपील- वैश्विक हालात और महंगे ईंधन के कारण भारत पर आर्थिक दबाव बढ़ रहा है। ऐसे में शादियों, छुट्टियों और अन्य कारणों से विदेश यात्रा कुछ समय के लिए टालना देशहित में होगा। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

Rahul Gandhi Slams PM Modi Over Economic Failures

Rahul Gandhi Slams PM Modi Over Economic Failures

Hindi News National Rahul Gandhi Slams PM Modi Over Economic Failures | Taunts Renunciation Calls नई दिल्ली2 मिनट पहले कॉपी लिंक राहुल गांधी ने सोमवार को पश्चिम एशिया में चल रहे संकट से निपटने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी की हालिया ‘सात अपीलों’ पर पलटवार किया। उन्होंने इसे नाकामियां करार दिया। कहा कि अब देश चलाना प्रधानमंत्री के बस में नहीं रह गया है। X पर एक पोस्ट में राहुल ने लिखा, ‘कल मोदी जी ने जनता से त्याग मांगा। सोना मत खरीदो, विदेश मत जाओ, पेट्रोल कम इस्तेमाल करो, खाद और खाने के तेल का उपयोग घटाओ, मेट्रो से चलो, घर से काम करो। ये उपदेश नहीं हैं। ये विफलता हैं।’ उन्होंने कहा कि 12 साल में देश को इस मुकाम पर ला दिया है कि जनता को बताना पड़ रहा है। क्या खरीदें क्या नहीं। कहां जाए, कहां नहीं।’ दरअसल, रविवार को सिकंदराबाद में एक जनसभा में पीएम मोदी ने आयात पर निर्भरता कम करने की जरूरत पर जोर दिया था, ताकि विदेशी मुद्रा की बचत हो सके और पर्यावरण की रक्षा हो सके। पीएम ने कहा था- भारत में तेल के कुएं नहीं, पेट्रोल कम यूज करें पीएम मोदी रविवार को कहा था, ‘आज के समय में पेट्रोल, गैस और डीजल का इस्तेमाल कम करना होगा। पड़ोस में चल रहे युद्ध के असर से दुनियाभर में पेट्रोल-डीजल के दाम कई गुना बढ़ गए हैं। भारत पर इस वैश्विक संकट का असर ज्यादा है, हमारे पास तेल के बड़े कुएं नहीं हैं।’ पेट्रोल, गैस और डीजल बचाने के लिए हमें वर्क फ्रॉम होम जैसे उपायों की जरूरत है। अनावश्यक वाहन उपयोग कम करें। मेट्रो में सफर और कारपूलिंग करें। ज्यादा से ज्यादा लोगों को उसमें बिठाकर ले जाएं। हर परिवार अगर खाने के तेल का इस्तेमाल थोड़ा कम करे, तो इससे विदेशी मुद्रा की बचत होगी और लोगों की सेहत भी बेहतर रहेगी। देश को रासायनिक उर्वरकों की खपत आधी करने का लक्ष्य रखना चाहिए और तेजी से प्राकृतिक खेती की ओर बढ़ना चाहिए। शादियों, छुट्टियों और अन्य कारणों से विदेश यात्रा कुछ समय के लिए टालना देशहित में होगा। सोने के आयात में बड़ी मात्रा में विदेशी मुद्रा खर्च होती है। देशहित में लोगों को एक साल तक सोना खरीदने और दान करने से बचना चाहिए। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

congress claims MeitY block rahul gandhi instagram Reel with Tamil nadu cm Vijay

congress claims MeitY block rahul gandhi instagram Reel with Tamil nadu cm Vijay

Hindi News National Congress Claims MeitY Block Rahul Gandhi Instagram Reel With Tamil Nadu Cm Vijay नई दिल्ली/चेन्नई5 मिनट पहले कॉपी लिंक तमिलनाडु CM विजय ने शपथ के बाद इंडोर स्टेडियम में राहुल गांधी के साथ वीडियो बनाया था। कांग्रेस ने दावा किया कि इंस्टाग्राम ने राहुल गांधी की उस रील और फोटो पोस्ट को ब्लॉक कर दिया है, जिसमें वे तमिलनाडु के CM विजय के साथ नजर आ रहे थे। कांग्रेस ने इसका कारण इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के नियमों को बताया। हालांकि सरकारी सूत्रों ने इस आरोप से इनकार किया है। सूचना मंत्रालय के सूत्रों ने स्पष्ट किया कि इससे उनका कोई लेना-देना नहीं है। यह प्लेटफॉर्म के आंतरिक सिस्टम की एक गलती के कारण हुआ, जिसने गलती से इस पोस्ट को ब्लॉक करने के लिए फ्लैग कर दिया था। हालांकि पोस्ट रीस्टोर कर दी गई है। गांधी रविवार को चेन्नई में थे, जहां उन्होंने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के तौर पर विजय के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लिया। बाद में उन्होंने सोशल मीडिया पर इस अभिनेता-राजनेता के साथ अपनी कई तस्वीरें भी शेयर की थीं। राहुल के साथ विजय की तस्वीरें… कांग्रेस का दावा- एक घंटे में 1.2 करोड़ व्यूज हो गए थे कांग्रेस नेता और गांधी के सहयोगी श्रीवत्स ने दावा किया कि वायरल रील को एक घंटे से भी कम समय में 1.2 करोड़ (12 मिलियन) बार देखा गया था, जबकि वायरल तस्वीरों वाली पोस्ट 4.6 करोड़ (46 मिलियन) लोगों तक पहुंच चुकी थी। मेटा ने इस बात का कोई कारण नहीं बताया है कि आखिर क्यों उनका अकाउंट एक्सेस नहीं हो पा रहा है। श्रीवत्स ने आरोप लगाया, “यह तकनीकी गड़बड़ी सूचना मंत्रालय के नियमों के कारण हुई है। राहुल गांधी के सोशल मीडिया अकाउंट्स को लंबे समय से रोका जा रहा है। X पर उनकी रीच, यूट्यूब पर उनके व्यूज और इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोअर्स को भी मैनेज किया जा रहा है। श्रीवत्स ने आगे कहा- इसी तरह भारत में विपक्ष के नेता की आवाज को दबाया जाता है। मंत्रालय की सफाई- हमारा इससे कोई लेना-देना नहीं कांग्रेस के दावों पर प्रतिक्रिया देते हुए, सूचना मंत्रलाय के सूत्रों ने कहा कि कुछ सोशल मीडिया हैंडल्स यह गलत दावा कर रहे हैं कि विपक्ष के नेता की कुछ पोस्ट्स को मंत्रालय ने ब्लॉक किया था। मंत्रालय के एक सूत्र ने कहा- “हम साफ कर देना चाहते हैं कि इस कार्रवाई से हमारा कोई लेना-देना नहीं है। यह प्लेटफॉर्म के इंटरनल सिस्टम की एक गलती के कारण हुआ था, जिसने गलती से उस पोस्ट को ब्लॉक करने के लिए फ्लैग कर दिया था। अब उस पोस्ट को रीस्टोर कर दिया गया है। —————- ये खबर भी पढ़ें… विजय की शपथ में राष्ट्रगान–वंदेमातरम पर विवाद: DMK बोली- पहले तमिल गीत बजाने की परंपरा, इसे तीसरे नंबर पर धकेला; लेफ्ट–VCK का भी विरोध तमिलनाडु में सीएम विजय के शपथ ग्रहण समारोह में ‘तमिल थाई वाजथु’ (तमिल राज्य गीत) से पहले ‘जन गण मन’ और ‘वंदे मातरम’ बजाने पर विवाद शुरू हो गया है। विजय के शपथ ग्रहण में सबसे पहले वंदे मातरम, फिर जन-गण-मन और इसके बाद तमिल राज्य गीत बजाया गया। DMK का कहना है कि राज्य के सम्मान के लिए तमिल राज्य गीत सबसे पहले बजाया जाना चाहिए था। हालांकि TVK ने सफाई देते हुए कहा कि गाने कब बजेंगे ये फैसला राज्यपाल का था। पढ़ें पूरी खबर… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…