Thursday, 11 Jun 2026 | 06:08 PM

Trending :

EXCLUSIVE

Rajat Patidars Captaincy | Dhoni-Rohit Style

Rajat Patidars Captaincy | Dhoni-Rohit Style

स्पोर्ट्स डेस्क46 मिनट पहले कॉपी लिंक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने टाटा IPL के फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटंस (GT) को हराकर लगातार दूसरा खिताब अपने नाम कर लिया है। इस खिताबी जीत के बाद जियोस्टार एक्सपर्ट सबा करीम ने RCB के कप्तान रजत पाटीदार की लीडरशिप की जमकर सराहना की। करीम ने पाटीदार की कप्तानी की तुलना दिग्गज कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा से की है। धोनी-रोहित से मिलती है पाटीदार की कप्तानी स्टार स्पोर्ट्स के शो ‘अमुल क्रिकेट लाइव’ पर बात करते हुए जियोस्टार एक्सपर्ट सबा करीम ने कहा कि RCB की लगातार दूसरी खिताबी जीत का सबसे बड़ा कारण टीम में हर खिलाड़ी के रोल को लेकर स्पष्टता होना है। इसका श्रेय कप्तान रजत पाटीदार को जाता है। लगातार दो खिताब जीतने वाले कप्तानों में एमएस धोनी और रोहित शर्मा का नाम आता है और रजत की कप्तानी में भी वैसी ही समानताएं दिखाई देती हैं। विराट जैसे दिग्गजों के बीच कमाया सम्मान सबा ने रजत पाटीदार के सफर पर बात करते हुए कहा कि वह टीम में रिप्लेसमेंट खिलाड़ी के तौर पर आए थे और फिर कप्तान बने। बिना किसी इंटरनेशनल एक्सपीरियंस के विराट कोहली जैसे वर्ल्ड क्लास खिलाड़ियों से सजे ड्रेसिंग रूम में सम्मान पाना आसान नहीं होता। रजत ने अपने लगातार अच्छे प्रदर्शन के दम पर यह सम्मान कमाया। उन्होंने टीम के मजबूत बॉलिंग यूनिट को तैयार करने में भी बड़ी भूमिका निभाई है। RCB रजत पाटीदार की कप्तानी में लगातार दूसरी बार चैंपियन बनी। क्रुणाल पंड्या ने जीता पांचवां IPL खिताब जियोहॉटस्टार के ‘गूगल सर्च AI मोड मैच सेंटर लाइव’ पर RCB के ऑलराउंडर क्रुणाल पंड्या ने अपने करियर की इस बड़ी उपलब्धि पर खुशी जताई। क्रुणाल ने कहा कि ट्रॉफियां जीतना ही क्रिकेट में उनकी सबसे बड़ी प्रेरणा रही है क्योंकि चैंपियनशिप ट्रॉफी उठाने जैसा कोई दूसरा अहसास नहीं है। उन्होंने बताया कि 11 साल के करियर में अपनी पांचवीं IPL ट्रॉफी जीतना बेहद संतोषजनक है और वह इस सफर के लिए आभारी हैं। भुवनेश्वर ने की युवा गेंदबाजों की तारीफ RCB के सीनियर तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने टीम के युवा गेंदबाजों की तारीफ की। भुवनेश्वर ने कहा कि जब आप खुद अच्छा प्रदर्शन कर रहे होते हैं, तो सीनियर खिलाड़ी के तौर पर जिम्मेदारी निभाना आसान हो जाता है। उन्होंने कहा कि रसिख जैसे युवाओं को गाइडेंस तो मिलता है, लेकिन इसका श्रेय खुद उनकी सीखने की इच्छा और कड़ी मेहनत को जाता है। टीम में जोश हेजलवुड और कोचिंग स्टाफ से भी युवाओं को काफी कुछ सीखने को मिला। पिछले सीजन यश दयाल और इस साल रासिख ने जिम्मेदारी उठाकर टीम को आगे बढ़ाया। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Rajat Patidars Captaincy | Dhoni-Rohit Style

Rajat Patidars Captaincy | Dhoni-Rohit Style

स्पोर्ट्स डेस्क20 मिनट पहले कॉपी लिंक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने टाटा IPL के फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटंस (GT) को हराकर लगातार दूसरा खिताब अपने नाम कर लिया है। इस खिताबी जीत के बाद जियोस्टार एक्सपर्ट सबा करीम ने RCB के कप्तान रजत पाटीदार की लीडरशिप की जमकर सराहना की। करीम ने पाटीदार की कप्तानी की तुलना दिग्गज कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा से की है। धोनी-रोहित से मिलती है पाटीदार की कप्तानी स्टार स्पोर्ट्स के शो ‘अमुल क्रिकेट लाइव’ पर बात करते हुए जियोस्टार एक्सपर्ट सबा करीम ने कहा कि RCB की लगातार दूसरी खिताबी जीत का सबसे बड़ा कारण टीम में हर खिलाड़ी के रोल को लेकर स्पष्टता होना है। इसका श्रेय कप्तान रजत पाटीदार को जाता है। लगातार दो खिताब जीतने वाले कप्तानों में एमएस धोनी और रोहित शर्मा का नाम आता है और रजत की कप्तानी में भी वैसी ही समानताएं दिखाई देती हैं। विराट जैसे दिग्गजों के बीच कमाया सम्मान सबा ने रजत पाटीदार के सफर पर बात करते हुए कहा कि वह टीम में रिप्लेसमेंट खिलाड़ी के तौर पर आए थे और फिर कप्तान बने। बिना किसी इंटरनेशनल एक्सपीरियंस के विराट कोहली जैसे वर्ल्ड क्लास खिलाड़ियों से सजे ड्रेसिंग रूम में सम्मान पाना आसान नहीं होता। रजत ने अपने लगातार अच्छे प्रदर्शन के दम पर यह सम्मान कमाया। उन्होंने टीम के मजबूत बॉलिंग यूनिट को तैयार करने में भी बड़ी भूमिका निभाई है। RCB रजत पाटीदार की कप्तानी में लगातार दूसरी बार चैंपियन बनी। क्रुणाल पंड्या ने जीता पांचवां IPL खिताब जियोहॉटस्टार के ‘गूगल सर्च AI मोड मैच सेंटर लाइव’ पर RCB के ऑलराउंडर क्रुणाल पंड्या ने अपने करियर की इस बड़ी उपलब्धि पर खुशी जताई। क्रुणाल ने कहा कि ट्रॉफियां जीतना ही क्रिकेट में उनकी सबसे बड़ी प्रेरणा रही है क्योंकि चैंपियनशिप ट्रॉफी उठाने जैसा कोई दूसरा अहसास नहीं है। उन्होंने बताया कि 11 साल के करियर में अपनी पांचवीं IPL ट्रॉफी जीतना बेहद संतोषजनक है और वह इस सफर के लिए आभारी हैं। भुवनेश्वर ने की युवा गेंदबाजों की तारीफ RCB के सीनियर तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने टीम के युवा गेंदबाजों की तारीफ की। भुवनेश्वर ने कहा कि जब आप खुद अच्छा प्रदर्शन कर रहे होते हैं, तो सीनियर खिलाड़ी के तौर पर जिम्मेदारी निभाना आसान हो जाता है। उन्होंने कहा कि रसिख जैसे युवाओं को गाइडेंस तो मिलता है, लेकिन इसका श्रेय खुद उनकी सीखने की इच्छा और कड़ी मेहनत को जाता है। टीम में जोश हेजलवुड और कोचिंग स्टाफ से भी युवाओं को काफी कुछ सीखने को मिला। पिछले सीजन यश दयाल और इस साल रासिख ने जिम्मेदारी उठाकर टीम को आगे बढ़ाया। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

IPL Final LIVE | Virat Kohli; RCB Vs GT IPL 2026 Final LIVE Score Update: Shubman Gill Rajat Patidar

IPL Final LIVE | Virat Kohli; RCB Vs GT IPL 2026 Final LIVE Score Update: Shubman Gill Rajat Patidar

Hindi News Sports Cricket IPL Final LIVE | Virat Kohli; RCB Vs GT IPL 2026 Final LIVE Score Update: Shubman Gill Rajat Patidar Modi Stadium अहमदाबाद9 मिनट पहले कॉपी लिंक IPL 2026 का फाइनल आज डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच अहमदाबाद में खेला जाएगा। मुकाबला शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दोनों टीमों के पास दूसरी बार टाइटल जीतने का मौका है। बेंगलुरु ने पिछले साल पहला खिताब जीता था, जबकि गुजरात 2022 में अपने पहले सीजन में चैंपियन बनी थी। फाइनल मैच की प्रीव्यू रिपोर्ट टॉप ट्रेंड पिछले 8 फाइनल क्वालिफायर-1 जीतने वाली टीम ने जीतेपिछले 8 फाइनल क्वालिफायर-1 जीतने वाली टीम ने ही जीते हैं। वहीं, 2016 के बाद के सभी फाइनल मैच क्वालिफायर-1 खेलने वाली टीमों के बीच ही खेले गए हैं। 2016 में हैदराबाद एलिमिनेटर जीतकर चैंपियन बनी। 200+ का स्कोर यानी जीत की गारंटीपिछले 18 साल में IPL फाइनल में 200+ का स्कोर चेज नहीं हुआ है, यानी कि 200+ का स्कोर यानी जीत की गारंटी है। 2008 से 2025 तक फाइनल में 4 दफा 200+ का स्कोर बना है। जो कभी चेज नहीं हुआ। पिछली भिड़ंत क्वालिफायर-1 में बेंगलुरु ने गुजरात को हराया बेंगलुरु और गुजरात में पिछला मुकाबला 26 मई को धर्मशाला के मैदान पर खेला गया था। उस मुकाबले में बेंगलुरु की टीम गुजरात पर हावी रही और मुकाबले को 92 रनों से जीता था। लीग राउंड में 2 बार दोनों टीमों का सामना हुआ है। 30 अप्रैल को गुजरात ने अपने घर में 4 विकेट की जीत हासिल की। 24 अप्रैल को बेंगलुरु ने अपने होमग्राउंड पर 5 विकेट की जीत दर्ज की। 26 मई को RCB-GT मैच के दौरान विराट कोहली विकेट सेलिब्रेट करते हुए। हेड-टु-हेड पिछले रिकॉर्ड में बेंगलुरु एक जीत से आगे प्रीवियस रिकॉर्ड में बेंगलुरु की टीम एक जीत से आगे है। दोनों के बीच अब तक 9 IPL मैच खेले गए हैं। इनमें से बेंगलुरु ने 5 जीते हैं, जबकि गुजरात ने 4 में जीत अपने नाम की है। प्लेयर्स टु वॉच गुजरात के टॉप-3 प्लेयर्स शुभमन गिल: क्वालिफायर-2 में राजस्थान के खिलाफ 104 रन की शतकीय पारी खेली। इस सीजन 6 हाफ सेंचुरी भी लगाई है। 15 मैचों में 722 रन बना चुके हैं। साई सुदर्शन: राजस्थान के खिलाफ 58 रन बनाए और गिल के साथ 77 गेंद पर 167 रन की शतकीय साझेदारी की। 16 मैच में 710 रन बना चुके हैं। कगिसो रबाडा: मौजूदा सीजन में सबसे ज्यादा 28 विकेट ले चुके हैं। राजस्थान के खिलाफ 2 विकेट झटके। इनमें वैभव सूर्यवंशी (96 रन) का विकेट शामिल था। बेंगलुरु के टॉप-3 प्लेयर्स विराट कोहली: पिछले मैच में गुजरात के खिलाफ 43 रन बनाए थे। इस सीजन 600 रन बना चुके हैं। अब तक खेले 15 मैचों में एक शतक और 4 अर्धशतक लगाए हैं। रजत पाटीदार: क्वालिफायर-1 में गुजरात के खिलाफ नाबाद 93 रन की पारी खेलकर टीम का स्कोर 250 पार पहुंचाया था। इस सीजन 14 मैचों में 196.76 के स्ट्राइक रेट से 486 रन बनाए थे। भुवनेश्वर कुमार: पर्पल कैप की रेस में दूसरे स्थान पर हैं। 15 मैचों में 26 विकेट हासिल कर चुके हैं। गुजरात के खिलाफ पिछले मैच में 2 विकेट लिए थे। इंजरी एंड फिटनेस राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ क्वालिफायर-2 के दौरान मोहम्मद सिराज के कंधे में परेशानी दिखी थी। उन्होंने अपना स्पेल पूरा किया, लेकिन फाइनल से पहले उनकी फिटनेस गुजरात के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। पिच एंड वेदर रिपोर्ट नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रोमांचक मुकाबले की उम्मीद हैं। यहां मौजूदा सीजन में 3 बार ही 200 का स्कोर पार हुआ है। ऐसे में गुजरात के गेंदबाज होम कंडीशंस पर बेंगलुरु की बैटर्स की परीक्षा लेंगे। इस मैदान पर दोनों टीमों का पिछला रिकॉर्ड बराबरी पर है। दोनों ने एक-एक मैच जीते हैं। दोनों टीमों की प्लेइंग-12 बेंगलुरु: विराट कोहली, वेंकटेश अय्यर, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार, जितेश शर्मा, टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम और रोमारियो शेफर्ड। गुजरात: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राशिद खान, कुलवंत खेजरोलिया, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज , प्रसिद्ध कृष्णा और राहुल तेवतिया। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

IPL 2026 Final: RCBs Rajat vs GTs Gill

IPL 2026 Final: RCBs Rajat vs GTs Gill

स्पोर्ट्स डेस्क28 मिनट पहले कॉपी लिंक IPL 2026 के फाइनल की दोनों टीमें तय हो चुकी हैं। 31 जून को अहमदाबाद में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खिताबी मुकाबला होगा। दोनों टीमों को दूसरे टाइटल का इंतजार है। बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने बेंगलुरु को लगतार दूसरी बार फाइनल में पहुंचाया। उन्होंने क्वालिफायर-1 में गुजरात के खिलाफ नाबाद 93 रन की पारी खेलकर बेंगलुरु को जीत दिलाई। गुजरात के कप्तान शुभमन गिल 2025 के प्लेऑफ में हार गए थे। लेकिन इस बार उन्होंने राजस्थान के खिलाफ शतक लगाया और अपनी टीम को फाइनल में पहुंचा दिया। फाइनल में पहुंचने वाले दोनों टीमों के कप्तानों की स्ट्रैटजी और एनालिसिस को 3 फैक्टर्स में समझिए… i. कब कप्तान बने, कप्तानी में क्या रिकॉर्ड रहा? ii. क्या स्ट्रैटजी अपनाई, पर्सनल परफॉर्मेंस कैसा रहा? iii. एक्सपर्ट्स की राय और ओवरऑल रिकॉर्ड क्या रहा? 1. रजत पाटीदार (RCB) i. दो सीजन में कप्तानी की और दोनों बार फाइनल में बेंगलुरु ओवरऑल पांचवीं बार फाइनल में पहुंची। टीम ने इस सीजन से पहले 2009, 2011, 2016 और 2025 में फाइनल खेला था। रजत पाटीदार दूसरे सीजन में टीम की कमान संभाल रहे हैं और दोनों बार टीम को फाइनल में पहुंचा दिया। लीग स्टेज में बेंगलुरु 10 टीमों में पहले स्थान पर रही। कप्तान पाटीदार ने इस सीजन में 5 फिफ्टी लगाई। टीम ने उनकी कप्तानी में गुजरात, दिल्ली और मुंबई को 2-2 बार हराया। वहीं क्वालिफायर-1 में प्लेऑफ का सबसे बड़ा स्कोर 254/5 भी बनाया। रजत पाटीदार के IPL फैक्ट्स 2021 से शुरुआत: पाटीदार को RCB ने IPL 2021 से पहले साइन किया था। हालांकि, उस सीजन उन्होंने केवल 4 मैच खेले और मात्र 71 रन बनाए, फिर उन्हें रिलीज कर दिया गया। 2022 में वापसी: 2022 में पाटीदार को लवनीत सिसोदिया के रिप्लेसमेंट खिलाड़ी के रूप में शामिल किया गया। इस सीजन वे टीम के तीसरे टॉप स्कोरर रहे। उन्होंने एलिमिनेटर में लखनऊ के खिलाफ 54 गेंद पर नाबाद 112 रन बनाकर टीम को जीत भी दिलाई। रजत पाटीदार इस सीजन 41 सिक्स लगा चुके हैं। 2023 में चोट के कारण बाहर: पाटीदार IPL 2023 में नहीं खेल पाए, क्योंकि उन्हें एड़ी में चोट थी। 2024 में स्पिनर्स के खिलाफ अटैकिंग बैटिंग: पाटीदार ने 2024 में स्पिनर्स के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी की। 2024 में उन्होंने 13 पारियों में 395 रन बनाए, जिनमें 5 अर्धशतक शामिल थे। उनका स्ट्राइक रेट 177.13 का रहा। 2025 में चैंपियन बनाया: 18वें सीजन में पाटीदार को RCB का कप्तान बनाया गया। उन्हें टीम ने 11 करोड़ में रिटेन किया था। इस सीजन बतौर कप्तान पाटीदार ने 12 में से 9 मैचों में टीम को जीत दिलाई और बेंगलुरु को पहली बार IPL ट्रॉफी दिला दी। ii. अपनी परफॉर्मेंस से टीम को लीड किया रजत पाटीदार इस सीजन 14 मैचों में 486 रन बना चुके हैं। उनका स्ट्राइक रेट 196.76 का रहा है। टूर्नामेंट में रजत पाटीदार की स्ट्रैटजी… अटैकिंग फील्ड सेटअप: रजत पाटीदार ने अटैकिंग और बैलेंस्ड कप्तानी की। उन्होंने पावरप्ले में कई बार अटैकिंग फील्डिंग सेटअप रखा। विकेट गिर जाने पर एक एक्स्ट्रा फील्डर सर्कल के अंदर रखा, ताकि दबाव बढ़े। स्मार्ट टीम सिलेक्शन, इम्पैक्ट प्लेयर का सही इस्तेमाल: पाटीदार ने टीम, पिच और मैच सिचुएशन देखकर टीम सिलेक्ट की और इम्पैक्ट प्लेयर का सही इस्तेमाल किया। खास बात यह भी रही कि टीम ने प्लेइंग-11 में ज्यादा बदलाव नहीं किए, ताकि खिलाड़ियों को अपना रोल साफ-साफ पता रहे। बॉलर्स का टैक्टिकल इस्तेमाल: बेंगलुरु के इस बार फाइनल में पहुंचने में सबसे बड़ा योगदान बॉलर्स का रहा। पाटीदार ने भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, जैकब डफी और रसिख डार जैसे बॉलर्स का सही इस्तेमाल किया। भुवनेश्वर इस सीजन के टॉप विकेट टेकर हैं। टीम स्पिरिट: टीम के सीनियर खिलाड़ी विराट कोहली के साथ मिलकर कप्तान पाटीदार ने खिलाड़ियों को खुलकर खेलने की आजादी दी। जिससे ड्रेसिंग रूम का माहौल पॉजिटिव रहा। iii. रजत दबाव में भी शांत रहते हैं रजत ने पहली ही बार में बेंगलुरु को IPL चैंपियन बना दिया था। उन्होंने भारत के घरेलू टी-20 टूर्नामेंट सैय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मध्यप्रदेश की कप्तानी की और 2024-25 के सीजन में टीम को फाइनल में पहुंचाया था। रजत ने IPL में 27 मैचों में कप्तानी की, 19 में टीम को जीत दिलाई। यानी 70% सक्सेस रेट रहा। रजत के बारे में पूर्व भारतीय बल्लेबाज मोहम्मद कैफ कहते हैं- रजत मैच की परिस्थितियों को बेहतरीन तरीके से समझते हैं। घरेलू क्रिकेट में कप्तानी का अनुभव रखने वाले खिलाड़ियों पर फ्रेंचाइजियों को भरोसा करना चाहिए, रजत इसका बेहतरीन उदाहरण हैं। वहीं RCB के मेंटर दिनेश कार्तिक ने कहा- रजत ने कप्तानी के दबाव को बहुत अच्छी तरह से संभाला है। एक कप्तान के रूप में उनकी विनम्रता और खेल के प्रति समझ बेहद प्रभावशाली है। पूर्व भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कहा- नॉकआउट और प्लेऑफ मुकाबलों में रजत का प्रदर्शन शानदार रहा है। उनकी कप्तानी और लगातार अच्छे बल्लेबाजी प्रदर्शन को देखते हुए भारतीय चयनकर्ताओं को उन पर विचार करना चाहिए। 2. शुभमन गिल (GT) i. गिल की कप्तानी में पहला फाइनल खेलेगी गुजरात टीम शुभमन गिल ने बतौर कप्तान पहली बार गुजरात को IPL फाइनल में पहुंचाया है। उनसे पहले टीम दो बार हार्दिक पंड्या की कप्तानी में 2022 और 2023 के फाइनल में पहुंची थी। टीम 5 साल के भीतर अपना तीसरा फाइनल खेलेगी। गिल की कप्तानी में गुजरात ने लीग स्टेज में 14 में से 9 मुकाबले जीते और पॉइंट्स टेबल में टॉप-2 में जगह बनाई। क्वालिफायर-1 में RCB से हार के बाद टीम ने क्वालिफायर-2 में राजस्थान रॉयल्स को हराकर फाइनल का टिकट हासिल किया। शुभमन गिल के IPL फैक्ट्स 2018 में कोलकाता से शुरुआत: गिल ने IPL करियर की शुरुआत 2018 में कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ की। वे 2018 से 2021 तक टीम का हिस्सा रहे। 2020 में वे 440 रन बनाकर कोलकाता के टॉप स्कोरर रहे, जबकि 2021 में 478 रन बनाकर टीम को फाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। हालांकि, 2021 सीजन के बाद KKR ने उन्हें रिटेन नहीं किया। 2022 में गुजरात के साथ चैंपियन बने: मेगा ऑक्शन के बाद गिल गुजरात टाइटंस (GT) से जुड़े। अपने पहले ही सीजन में उन्होंने 483 रन बनाए

IPL 2026 Final: RCBs Rajat vs GTs Gill

IPL 2026 Final: RCBs Rajat vs GTs Gill

स्पोर्ट्स डेस्क1 घंटे पहले कॉपी लिंक IPL 2026 के फाइनल की दोनों टीमें तय हो चुकी हैं। 31 जून को अहमदाबाद में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खिताबी मुकाबला होगा। दोनों टीमों को दूसरे टाइटल का इंतजार है। बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने बेंगलुरु को लगतार दूसरी बार फाइनल में पहुंचाया। उन्होंने क्वालिफायर-1 में गुजरात के खिलाफ नाबाद 93 रन की पारी खेलकर बेंगलुरु को जीत दिलाई। गुजरात के कप्तान शुभमन गिल 2025 के प्लेऑफ में हार गए थे। लेकिन इस बार उन्होंने राजस्थान के खिलाफ शतक लगाया और अपनी टीम को फाइनल में पहुंचा दिया। फाइनल में पहुंचने वाले दोनों टीमों के कप्तानों की स्ट्रैटजी और एनालिसिस को 3 फैक्टर्स में समझिए… i. कब कप्तान बने, कप्तानी में क्या रिकॉर्ड रहा? ii. क्या स्ट्रैटजी अपनाई, पर्सनल परफॉर्मेंस कैसा रहा? iii. एक्सपर्ट्स की राय और ओवरऑल रिकॉर्ड क्या रहा? 1. रजत पाटीदार (RCB) i. दो सीजन में कप्तानी की और दोनों बार फाइनल में बेंगलुरु ओवरऑल पांचवीं बार फाइनल में पहुंची। टीम ने इस सीजन से पहले 2009, 2011, 2016 और 2025 में फाइनल खेला था। रजत पाटीदार दूसरे सीजन में टीम की कमान संभाल रहे हैं और दोनों बार टीम को फाइनल में पहुंचा दिया। लीग स्टेज में बेंगलुरु 10 टीमों में पहले स्थान पर रही। कप्तान पाटीदार ने इस सीजन में 5 फिफ्टी लगाई। टीम ने उनकी कप्तानी में गुजरात, दिल्ली और मुंबई को 2-2 बार हराया। वहीं क्वालिफायर-1 में प्लेऑफ का सबसे बड़ा स्कोर 254/5 भी बनाया। रजत पाटीदार के IPL फैक्ट्स 2021 से शुरुआत: पाटीदार को RCB ने IPL 2021 से पहले साइन किया था। हालांकि, उस सीजन उन्होंने केवल 4 मैच खेले और मात्र 71 रन बनाए, फिर उन्हें रिलीज कर दिया गया। 2022 में वापसी: 2022 में पाटीदार को लवनीत सिसोदिया के रिप्लेसमेंट खिलाड़ी के रूप में शामिल किया गया। इस सीजन वे टीम के तीसरे टॉप स्कोरर रहे। उन्होंने एलिमिनेटर में लखनऊ के खिलाफ 54 गेंद पर नाबाद 112 रन बनाकर टीम को जीत भी दिलाई। रजत पाटीदार इस सीजन 41 सिक्स लगा चुके हैं। 2023 में चोट के कारण बाहर: पाटीदार IPL 2023 में नहीं खेल पाए, क्योंकि उन्हें एड़ी में चोट थी। 2024 में स्पिनर्स के खिलाफ अटैकिंग बैटिंग: पाटीदार ने 2024 में स्पिनर्स के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी की। 2024 में उन्होंने 13 पारियों में 395 रन बनाए, जिनमें 5 अर्धशतक शामिल थे। उनका स्ट्राइक रेट 177.13 का रहा। 2025 में चैंपियन बनाया: 18वें सीजन में पाटीदार को RCB का कप्तान बनाया गया। उन्हें टीम ने 11 करोड़ में रिटेन किया था। इस सीजन बतौर कप्तान पाटीदार ने 12 में से 9 मैचों में टीम को जीत दिलाई और बेंगलुरु को पहली बार IPL ट्रॉफी दिला दी। ii. अपनी परफॉर्मेंस से टीम को लीड किया रजत पाटीदार इस सीजन 14 मैचों में 486 रन बना चुके हैं। उनका स्ट्राइक रेट 196.76 का रहा है। टूर्नामेंट में रजत पाटीदार की स्ट्रैटजी… अटैकिंग फील्ड सेटअप: रजत पाटीदार ने अटैकिंग और बैलेंस्ड कप्तानी की। उन्होंने पावरप्ले में कई बार अटैकिंग फील्डिंग सेटअप रखा। विकेट गिर जाने पर एक एक्स्ट्रा फील्डर सर्कल के अंदर रखा, ताकि दबाव बढ़े। स्मार्ट टीम सिलेक्शन, इम्पैक्ट प्लेयर का सही इस्तेमाल: पाटीदार ने टीम, पिच और मैच सिचुएशन देखकर टीम सिलेक्ट की और इम्पैक्ट प्लेयर का सही इस्तेमाल किया। खास बात यह भी रही कि टीम ने प्लेइंग-11 में ज्यादा बदलाव नहीं किए, ताकि खिलाड़ियों को अपना रोल साफ-साफ पता रहे। बॉलर्स का टैक्टिकल इस्तेमाल: बेंगलुरु के इस बार फाइनल में पहुंचने में सबसे बड़ा योगदान बॉलर्स का रहा। पाटीदार ने भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, जैकब डफी और रसिख डार जैसे बॉलर्स का सही इस्तेमाल किया। भुवनेश्वर इस सीजन के टॉप विकेट टेकर हैं। टीम स्पिरिट: टीम के सीनियर खिलाड़ी विराट कोहली के साथ मिलकर कप्तान पाटीदार ने खिलाड़ियों को खुलकर खेलने की आजादी दी। जिससे ड्रेसिंग रूम का माहौल पॉजिटिव रहा। iii. रजत दबाव में भी शांत रहते हैं रजत ने पहली ही बार में बेंगलुरु को IPL चैंपियन बना दिया था। उन्होंने भारत के घरेलू टी-20 टूर्नामेंट सैय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मध्यप्रदेश की कप्तानी की और 2024-25 के सीजन में टीम को फाइनल में पहुंचाया था। रजत ने IPL में 27 मैचों में कप्तानी की, 19 में टीम को जीत दिलाई। यानी 70% सक्सेस रेट रहा। रजत के बारे में पूर्व भारतीय बल्लेबाज मोहम्मद कैफ कहते हैं- रजत मैच की परिस्थितियों को बेहतरीन तरीके से समझते हैं। घरेलू क्रिकेट में कप्तानी का अनुभव रखने वाले खिलाड़ियों पर फ्रेंचाइजियों को भरोसा करना चाहिए, रजत इसका बेहतरीन उदाहरण हैं। वहीं RCB के मेंटर दिनेश कार्तिक ने कहा- रजत ने कप्तानी के दबाव को बहुत अच्छी तरह से संभाला है। एक कप्तान के रूप में उनकी विनम्रता और खेल के प्रति समझ बेहद प्रभावशाली है। पूर्व भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कहा- नॉकआउट और प्लेऑफ मुकाबलों में रजत का प्रदर्शन शानदार रहा है। उनकी कप्तानी और लगातार अच्छे बल्लेबाजी प्रदर्शन को देखते हुए भारतीय चयनकर्ताओं को उन पर विचार करना चाहिए। 2. शुभमन गिल (GT) i. गिल की कप्तानी में पहला फाइनल खेलेगी गुजरात टीम शुभमन गिल ने बतौर कप्तान पहली बार गुजरात को IPL फाइनल में पहुंचाया है। उनसे पहले टीम दो बार हार्दिक पंड्या की कप्तानी में 2022 और 2023 के फाइनल में पहुंची थी। टीम 5 साल के भीतर अपना तीसरा फाइनल खेलेगी। गिल की कप्तानी में गुजरात ने लीग स्टेज में 14 में से 9 मुकाबले जीते और पॉइंट्स टेबल में टॉप-2 में जगह बनाई। क्वालिफायर-1 में RCB से हार के बाद टीम ने क्वालिफायर-2 में राजस्थान रॉयल्स को हराकर फाइनल का टिकट हासिल किया। शुभमन गिल के IPL फैक्ट्स 2018 में कोलकाता से शुरुआत: गिल ने IPL करियर की शुरुआत 2018 में कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ की। वे 2018 से 2021 तक टीम का हिस्सा रहे। 2020 में वे 440 रन बनाकर कोलकाता के टॉप स्कोरर रहे, जबकि 2021 में 478 रन बनाकर टीम को फाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। हालांकि, 2021 सीजन के बाद KKR ने उन्हें रिटेन नहीं किया। 2022 में गुजरात के साथ चैंपियन बने: मेगा ऑक्शन के बाद गिल गुजरात टाइटंस (GT) से जुड़े। अपने पहले ही सीजन में उन्होंने 483 रन बनाए

Rajat Patidar Powers Bengaluru to IPL 2026 Final; Hits 200 Sixes

Rajat Patidar Powers Bengaluru to IPL 2026 Final; Hits 200 Sixes

धर्मशाला25 मिनट पहले कॉपी लिंक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लगातार दूसरे सीजन IPL फाइनल में जगह बना ली। धर्मशाला में खेले गए क्वालिफायर-1 में टीम ने गुजरात टाइटंस को 92 रन से हराकर जीत दर्ज की। मुकाबले में कई बड़े रिकॉर्ड और यादगार मोमेंट्स देखने को मिले। कप्तान रजत पाटीदार ने इस जीत के साथ एमएस धोनी और रोहित शर्मा की बराबरी कर ली। वह लगातार दो IPL फाइनल में टीम को पहुंचाने वाले पांचवें कप्तान बने। पाटीदार ने बल्लेबाजी में भी कमाल किया और सबसे तेज 200 सिक्स लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए। उन्होंने इस मामले में अभिषेक शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ा। पाटीदार की नाबाद 93 रन की पारी की बदौलत बेंगलुरु ने IPL प्लेऑफ इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर भी खड़ा किया। बेंगलुरु-गुजरात मैच के टॉप रिकॉर्ड्स और मोमेंट्स… 1. बेंगलुरु सबसे ज्यादा बार IPL फाइनल में पहुंचने वाली तीसरी टीम बेंगलुरु ने IPL फाइनल में पांचवी बार जगह बनाई। टीम 2009, 2011, 2016, 2025 और 2026 में फाइनल में पहुंची। वह सबसे ज्यादा बार IPL फाइनल खेलने वाली तीसरी टीम है। चेन्नई रिकॉर्ड 10 फाइनल के साथ नंबर एक पर है। वहीं मुंबई 6 फाइनल के साथ दूसरे पायदान पर है। 2. बेंगलुरु ने IPL प्लेऑफ की दूसरी सबसे बड़ी जीत दर्ज की बेंगलुरु ने गुजरात के खिलाफ धर्मशाला में 92 रन से जीत दर्ज की। यह IPL प्लेऑफ में रनों के लिहाज से दूसरी सबसे बड़ी जीत है। राजस्थान पहले नंबर पर है, जिन्होंने 2008 में दिल्ली के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में 105 रन से जीत हासिल की थी। 3. पाटीदार लगातार दो IPL फाइनल खेलने वाले पांचवें कप्तान रजत पाटीदार की कप्तानी में बेंगलुरु ने फाइनल में जगह बनाई। बतौर कप्तान पाटीदार लगातार दो या उससे ज्यादा बार IPL फाइनल में पहुंचने वाले पांचवे कप्तान बन गए। धोनी ने चेन्नई की कप्तानी करते हुए 2010, 2011, 2012, 2013 में लगातार 4 साल तक फाइनल खेले थे। इसके बाद उन्होंने 2018 और 2019 में भी लगातार चेन्नई को फाइनल में पहुंचाया। वहीं रोहित शर्मा 2019 और 2020 में मुंबई को फाइनल में पहुंचाया था। 4. रजत सबसे तेज 200 टी-20 छक्के लगाने वाले भारतीय पाटीदार ने टी-20 क्रिकेट में सिर्फ 105 पारियों में 200 छक्के पूरे कर लिए। वे यह मुकाम सबसे तेजी से हासिल करने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए। उन्होंने अभिषेक शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ा। अभिषेक ने 125 पारियों में 200 सिक्स लगाए थे। 5. पाटीदार ने वॉर्नर की बराबरी की पाटीदार ने कप्तान के तौर पर नाबाद 93 रन की पारी खेलकर डेविड वॉर्नर के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। प्लेऑफ में बतौर कप्तान सबसे बड़ा स्कोर बनाने के मामले में अब दोनों संयुक्त रूप से टॉप पर हैं। 6. रजत ने प्लेऑफ की एक पारी में दूसरे सबसे ज्यादा सिक्स लगाए पाटीदार ने गुजरात के खिलाफ 9 छक्के जड़कर IPL प्लेऑफ इतिहास की दूसरी सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाली पारी खेली। इस लिस्ट में शुभमन गिल 10 सिक्स के साथ पहले स्थान पर हैं। 7. पाटीदार IPL प्लेऑफ में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले चौथे बल्लेबाज पाटीदार ने गुजरात के खिलाफ 93 रन की पारी में 9 छक्के लगाए। इसके साथ ही उनके IPL प्लेऑफ में 24 छक्के हो गए हैं। वे प्लेऑफ मैचों में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए। इस लिस्ट में सुरेश रैना 40 छक्कों के साथ पहले नंबर पर हैं। वहीं धोनी 28 छक्कों के साथ दूसरे नंबर पर हैं। 8. पाटीदार ने प्लेऑफ में बतौर कप्तान तीसरा सबसे तेज अर्धशतक लगाया पाटीदार ने सिर्फ 21 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। यह IPL प्लेऑफ में कप्तान के तौर पर तीसरी सबसे तेज फिफ्टी है। पहले नंबर पर एडम गिलक्रिस्ट हैं। उन्होंने 19 बॉल पर फिफ्टी लगाई थी। दूसरे नंबर पर धोनी हैं, 2012 में धोनी ने मुंबई के खिलाफ 20 बॉल पर अर्धशतक पूरा किया था। 9. बेंगलुरु ने चौथी बार 250+ स्कोर बनाए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने चौथी बार टी-20 में 250+ स्कोर बनाया। टीम इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। भारत और सनराइजर्स हैदराबाद उससे आगे हैं। 10. बेंगलुरु ने IPL प्लेऑफ का सबसे बड़ा स्कोर बनाया बेंगलुरु ने IPL प्लेऑफ का सबसे बड़ा स्कोर बनाया। उन्होंने गुजरात के खिलाफ 254/5 का स्कोर बनाया। उन्होंने गुजरात के ही तीन साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ा। गुजरात ने 2023 में मुंबई के खिलाफ अहमदाबाद के मैदान पर 233/3 का स्कोर बनाया था। 11. RCB प्लेऑफ के एक मैच में सबसे ज्यादा बाउंड्री लगाने वाली टीम बनी बेंगलुरु ने मैच में कुल 38 बाउंड्री लगाई। यह IPL प्लेऑफ में किसी टीम द्वारा एक मैच में सबसे ज्यादा बाउंड्री लगाने का रिकॉर्ड है। उन्होंने चेन्नई का रिकॉर्ड तोड़ी, जिन्होंने 2012 में दिल्ली के खिलाफ चेन्नई के मैदान पर 33 बाउंड्री लगाई थी। 12. RCB ने IPL का अपना तीसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाया बेंगलुरु ने गुजरात के खिलाफ मंगलवार को 5 विकेट खोकर 254 रन बनाए। ये IPL में बेंगलुरु का तीसरा सबसे बड़ा स्कोर है। टीम ने 2013 में पुणे वारियर्स इंडिया के खिलाफ लीग का अपना सबसे बड़ा स्कोर बनाया था। उन्होंने बेंगलुरु के मैदान पर 263/5 स्कोर किए थे। 13. बेंगलुरु ने प्लेऑफ का चौथा सबसे बड़ा पावरप्ले स्कोर बनाया बेंगलुरु ने गुजरात के खिलाफ पावरप्ले में 76/1 का स्कोर बनाया। यह IPL प्लेऑफ में पहले 6 ओवर में सबसे बड़ा स्कोर है। इस लिस्ट में चेन्नई सुपर किंग्स पहले नंबर पर है, जिन्होंने साल 2014 में पंजाब किंग्स के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में 100/2 का स्कोर बनाया था। 14. IPL प्लेऑफ का दूसरा सबसे मंहगा ओवर कुलवंत खेजरोलिया ने बेंगलुरु की पारी के 15वें ओवर में 28 रन दिए। ये IPL प्लेऑफ में दूसरा सबसे महंगा ओवर है। इस लिस्ट में पंजाब किंग्स के परविंदर अवाना पहले नंबर पर हैं। उन्होंने चेन्नई के खिलाफ 2014 के क्वालीफायर में पंजाब की ओर से खेलते हुए वानखेड़े स्टेडियम में 33 रन दिए थे। 15. रबाडा एक सीजन में पावरप्ले में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज कगिसो रबाडा ने इस सीजन 18वीं बार पावरप्ले में विकेट चटकाया। उन्होंने धर्मशाला में वेंकटेश अय्यर को आउट किया। इसी के साथ वे IPL के एक सीजन में पावरप्ले में सबसे ज्यादा विकेट लेने

Rajat Patidar Powers Bengaluru to IPL 2026 Final; Hits 200 Sixes

Rajat Patidar Powers Bengaluru to IPL 2026 Final; Hits 200 Sixes

धर्मशाला38 मिनट पहले कॉपी लिंक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लगातार दूसरे सीजन IPL फाइनल में जगह बना ली। धर्मशाला में खेले गए क्वालिफायर-1 में टीम ने गुजरात टाइटंस को 92 रन से हराकर जीत दर्ज की। मुकाबले में कई बड़े रिकॉर्ड और यादगार मोमेंट्स देखने को मिले। कप्तान रजत पाटीदार ने इस जीत के साथ एमएस धोनी और रोहित शर्मा की बराबरी कर ली। वह लगातार दो IPL फाइनल में टीम को पहुंचाने वाले पांचवें कप्तान बने। पाटीदार ने बल्लेबाजी में भी कमाल किया और सबसे तेज 200 सिक्स लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए। उन्होंने इस मामले में अभिषेक शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ा। पाटीदार की नाबाद 93 रन की पारी की बदौलत बेंगलुरु ने IPL प्लेऑफ इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर भी खड़ा किया। बेंगलुरु-गुजरात मैच के टॉप रिकॉर्ड्स और मोमेंट्स… 1. बेंगलुरु सबसे ज्यादा बार IPL फाइनल में पहुंचने वाली तीसरी टीम बेंगलुरु ने IPL फाइनल में पांचवी बार जगह बनाई। टीम 2009, 2011, 2016, 2025 और 2026 में फाइनल में पहुंची। वह सबसे ज्यादा बार IPL फाइनल खेलने वाली तीसरी टीम है। चेन्नई रिकॉर्ड 10 फाइनल के साथ नंबर एक पर है। वहीं मुंबई 6 फाइनल के साथ दूसरे पायदान पर है। 2. बेंगलुरु ने IPL प्लेऑफ की दूसरी सबसे बड़ी जीत दर्ज की बेंगलुरु ने गुजरात के खिलाफ धर्मशाला में 92 रन से जीत दर्ज की। यह IPL प्लेऑफ में रनों के लिहाज से दूसरी सबसे बड़ी जीत है। राजस्थान पहले नंबर पर है, जिन्होंने 2008 में दिल्ली के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में 105 रन से जीत हासिल की थी। 3. पाटीदार लगातार दो IPL फाइनल खेलने वाले पांचवें कप्तान रजत पाटीदार की कप्तानी में बेंगलुरु ने फाइनल में जगह बनाई। बतौर कप्तान पाटीदार लगातार दो या उससे ज्यादा बार IPL फाइनल में पहुंचने वाले पांचवे कप्तान बन गए। धोनी ने चेन्नई की कप्तानी करते हुए 2010, 2011, 2012, 2013 में लगातार 4 साल तक फाइनल खेले थे। इसके बाद उन्होंने 2018 और 2019 में भी लगातार चेन्नई को फाइनल में पहुंचाया। वहीं रोहित शर्मा 2019 और 2020 में मुंबई को फाइनल में पहुंचाया था। 4. रजत सबसे तेज 200 टी-20 छक्के लगाने वाले भारतीय पाटीदार ने टी-20 क्रिकेट में सिर्फ 105 पारियों में 200 छक्के पूरे कर लिए। वे यह मुकाम सबसे तेजी से हासिल करने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए। उन्होंने अभिषेक शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ा। अभिषेक ने 125 पारियों में 200 सिक्स लगाए थे। 5. पाटीदार ने वॉर्नर की बराबरी की पाटीदार ने कप्तान के तौर पर नाबाद 93 रन की पारी खेलकर डेविड वॉर्नर के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। प्लेऑफ में बतौर कप्तान सबसे बड़ा स्कोर बनाने के मामले में अब दोनों संयुक्त रूप से टॉप पर हैं। 6. रजत ने प्लेऑफ की एक पारी में दूसरे सबसे ज्यादा सिक्स लगाए पाटीदार ने गुजरात के खिलाफ 9 छक्के जड़कर IPL प्लेऑफ इतिहास की दूसरी सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाली पारी खेली। इस लिस्ट में शुभमन गिल 10 सिक्स के साथ पहले स्थान पर हैं। 7. पाटीदार IPL प्लेऑफ में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले चौथे बल्लेबाज पाटीदार ने गुजरात के खिलाफ 93 रन की पारी में 9 छक्के लगाए। इसके साथ ही उनके IPL प्लेऑफ में 24 छक्के हो गए हैं। वे प्लेऑफ मैचों में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए। इस लिस्ट में सुरेश रैना 40 छक्कों के साथ पहले नंबर पर हैं। वहीं धोनी 28 छक्कों के साथ दूसरे नंबर पर हैं। 8. पाटीदार ने प्लेऑफ में बतौर कप्तान तीसरा सबसे तेज अर्धशतक लगाया पाटीदार ने सिर्फ 21 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। यह IPL प्लेऑफ में कप्तान के तौर पर तीसरी सबसे तेज फिफ्टी है। पहले नंबर पर एडम गिलक्रिस्ट हैं। उन्होंने 19 बॉल पर फिफ्टी लगाई थी। दूसरे नंबर पर धोनी हैं, 2012 में धोनी ने मुंबई के खिलाफ 20 बॉल पर अर्धशतक पूरा किया था। 9. बेंगलुरु ने चौथी बार 250+ स्कोर बनाए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने चौथी बार टी-20 में 250+ स्कोर बनाया। टीम इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। भारत और सनराइजर्स हैदराबाद उससे आगे हैं। 10. बेंगलुरु ने IPL प्लेऑफ का सबसे बड़ा स्कोर बनाया बेंगलुरु ने IPL प्लेऑफ का सबसे बड़ा स्कोर बनाया। उन्होंने गुजरात के खिलाफ 254/5 का स्कोर बनाया। उन्होंने गुजरात के ही तीन साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ा। गुजरात ने 2023 में मुंबई के खिलाफ अहमदाबाद के मैदान पर 233/3 का स्कोर बनाया था। 11. RCB प्लेऑफ के एक मैच में सबसे ज्यादा बाउंड्री लगाने वाली टीम बनी बेंगलुरु ने मैच में कुल 38 बाउंड्री लगाई। यह IPL प्लेऑफ में किसी टीम द्वारा एक मैच में सबसे ज्यादा बाउंड्री लगाने का रिकॉर्ड है। उन्होंने चेन्नई का रिकॉर्ड तोड़ी, जिन्होंने 2012 में दिल्ली के खिलाफ चेन्नई के मैदान पर 33 बाउंड्री लगाई थी। 12. RCB ने IPL का अपना तीसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाया बेंगलुरु ने गुजरात के खिलाफ मंगलवार को 5 विकेट खोकर 254 रन बनाए। ये IPL में बेंगलुरु का तीसरा सबसे बड़ा स्कोर है। टीम ने 2013 में पुणे वारियर्स इंडिया के खिलाफ लीग का अपना सबसे बड़ा स्कोर बनाया था। उन्होंने बेंगलुरु के मैदान पर 263/5 स्कोर किए थे। 13. बेंगलुरु ने प्लेऑफ का चौथा सबसे बड़ा पावरप्ले स्कोर बनाया बेंगलुरु ने गुजरात के खिलाफ पावरप्ले में 76/1 का स्कोर बनाया। यह IPL प्लेऑफ में पहले 6 ओवर में सबसे बड़ा स्कोर है। इस लिस्ट में चेन्नई सुपर किंग्स पहले नंबर पर है, जिन्होंने साल 2014 में पंजाब किंग्स के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में 100/2 का स्कोर बनाया था। 14. IPL प्लेऑफ का दूसरा सबसे मंहगा ओवर कुलवंत खेजरोलिया ने बेंगलुरु की पारी के 15वें ओवर में 28 रन दिए। ये IPL प्लेऑफ में दूसरा सबसे महंगा ओवर है। इस लिस्ट में पंजाब किंग्स के परविंदर अवाना पहले नंबर पर हैं। उन्होंने चेन्नई के खिलाफ 2014 के क्वालीफायर में पंजाब की ओर से खेलते हुए वानखेड़े स्टेडियम में 33 रन दिए थे। 15. रबाडा एक सीजन में पावरप्ले में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज कगिसो रबाडा ने इस सीजन 18वीं बार पावरप्ले में विकेट चटकाया। उन्होंने धर्मशाला में वेंकटेश अय्यर को आउट किया। इसी के साथ वे IPL के एक सीजन में पावरप्ले में सबसे ज्यादा विकेट लेने

Attacking Mindset & Aggressive on Spinners for Direct IPL 2026 Final

Attacking Mindset & Aggressive on Spinners for Direct IPL 2026 Final

आईपीएल 2026 के पहले क्वालिफायर मुकाबले से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के कप्तान रजत पाटीदार ने अपनी टीम के इरादे साफ कर दिए हैं। पाटीदार ने कहा कि टीम का लक्ष्य सिर्फ फाइनल पहुंचना नहीं, बल्कि क्वालिफायर-1 जीतकर सीधे खिताबी मुकाबले का टिकट कटा . मीडिया से बातचीत में पाटीदार ने कहा, “अगर हम यह मैच जीत जाते हैं तो खिलाड़ियों को फाइनल से पहले अच्छा आराम मिल सकेगा। पूरी टीम इस लक्ष्य को लेकर काफी उत्साहित है और हम अटैकिंग माइंडसेट के साथ मैदान पर उतरेंगे।” दबाव को लेकर क्या कहा? जब उनसे पूछा गया कि क्या यह मुकाबला दो मजबूत बैटिंग लाइनों के बीच होगा, तो पाटीदार ने जवाब दिया, “यह एक बड़ा मंच है। क्वालिफायर-1 होने के कारण दबाव तो रहेगा, लेकिन जो टीम इस दबाव में शांत रहेगी और अपनी रणनीति को सही ढंग से लागू करेगी, वही जीतेगी।” उन्होंने कहा कि दोनों टीमें इस समय बहुत मजबूत हैं, इसलिए हमें आत्मविश्वास के साथ खेलना होगा। गेंदबाजों का बचाव और छोटे मैदान पर गेदबाजी चुनौती पूर्ण पाटीदार ने गेंदबाजों की आलोचना का बचाव करते हुए कहा कि आईपीएल में छोटे मैदान और अच्छे बल्लेबाजों के खिलाफ गेंदबाजी करना हमेशा चुनौतीपूर्ण रहा है। उन्होंने स्वीकार किया कि पिछले मैच में कुछ चीजें उनके मुताबिक नहीं गईं, लेकिन टीम की रणनीति पूरी तरह साफ है। कप्तान ने भुवनेश्वर कुमार और रसिक दार सलाम जैसे गेंदबाजों की सराहना की और कहा कि टीम शुरुआती ओवरों में विकेट चटकाने पर फोकस करेगी। फिल साल्ट की फिटनेस पर अपडेट इंग्लैंड से लौटे फिल साल्ट की फिटनेस को लेकर पाटीदार ने बताया कि वह डॉक्टरों की निगरानी में हैं और कुछ ड्रिल्स भी कर रहे हैं। प्लेइंग इलेवन का अंतिम फैसला पिच देखने के बाद लिया जाएगा।जब उनसे पूछा गया कि फाइनल बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में नहीं हो रहा है, तो पाटीदार ने मुस्कुराते हुए कहा, “यह मेरे हाथ में नहीं है। फाइनल जहां भी हो, हमारा काम सिर्फ मैच जीतना है।” स्पिनर्स के खिलाफ आक्रामक रुख पाटीदार ने इस सीजन नंबर 4 पर अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि मिडिल ओवर्स में स्पिनर्स के खिलाफ आक्रमण करना टीम की सोची-समझी रणनीति का हिस्सा है। उन्होंने युवा खिलाड़ी जबात नाथन की तारीफ करते हुए कहा कि धर्मशाला में उनकी 70 रनों की पारी शानदार थी। नाथन बैटिंग ऑर्डर में लचीले हैं और उनका पॉजिटिव एटीट्यूड टीम को मजबूती देता है। RCB अब क्वालिफायर-1 में जीत दर्ज कर फाइनल में पहुंचने की कोशिश करेगी।

KL Rahul; DC vs RCB IPL 2026 LIVE Score Update

KL Rahul; DC vs RCB IPL 2026 LIVE Score Update

स्पोर्ट्स डेस्ककुछ ही क्षण पहले कॉपी लिंक 9-दिल्ली कैपिटल्स (DC) के लिए IPL 2026 का सीजन मुश्किल होता जा रहा है। 264 रन बनाने के बावजूद पंजाब किंग्स से मिली हार से टीम उबर नहीं पाई है। सोमवार को दिल्ली का सामना डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से होगा। मैच अरुण जेटली स्टेडियम में शाम 7:30 बजे खेला जाएगा। यह दोनों के बीच सीजन का दूसरा मैच है। पहले मैच में दिल्ली ने चिन्नास्वामी स्टेडियम में 6 विकेट से जीत दर्ज की थी। पॉइंट्स टेबल में छठे स्थान पर मौजूद दिल्ली के लिए यह मैच अहम है। एक और हार प्लेऑफ की उम्मीदों को बड़ा झटका दे सकती है। बेंगलुरु का पलड़ा भारी IPL में अब तक दोनों टीमों के बीच 34 मैच खेले गए हैं। RCB ने 19 और दिल्ली ने 13 जीते हैं। एक मैच टाई रहा और एक बेनतीजा रहा। 2013 में बेंगलुरु में एक मैच का फैसला सुपर ओवर में हुआ था, जिसे RCB ने जीता था। पिछले सीजन में दोनों के बीच दो मैच हुए थे। एक दिल्ली ने बेंगलुरु में जीता, जबकि दूसरा RCB ने दिल्ली में जीता। दिल्ली की बल्लेबाजी मजबूत गेंदबाजी कमजोर दिल्ली इस सीजन बल्लेबाजी के भरोसे टिकी है। केएल राहुल की कप्तानी में टॉप ऑर्डर ने लगभग हर मैच में तेज शुरुआत दी है। नीतीश राणा और डेविड मिलर मिडिल ओवर्स में रन गति बनाए रख रहे हैं। समस्या गेंदबाजी में है। टीम बड़े स्कोर भी डिफेंड नहीं कर पाई है। डेथ ओवर्स में रन लुटाना सबसे बड़ी चिंता है, जिसका फायदा विपक्षी टीमें उठा रही हैं। दिल्ली इस सीजन बल्लेबाजी के भरोसे टिकी है। केएल राहुल की कप्तानी में टॉप ऑर्डर ने लगभग हर मैच में तेज शुरुआत दी है। नीतीश राणा और डेविड मिलर मिडिल ओवर्स में रन गति बनाए रख रहे हैं। समस्या गेंदबाजी में है। टीम बड़े स्कोर भी डिफेंड नहीं कर पाई है। डेथ ओवर्स में रन लुटाना सबसे बड़ी चिंता है, जिसका फायदा विपक्षी टीमें उठा रही हैं। संतुलित नजर आ रही बेंगलुरु, कोहली और पडिक्कल फॉर्म में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु प्वॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है और संतुलित नजर आ रही है। विराट कोहली टीम को मजबूती देते हैं। देवदत्त पडिक्कल की फॉर्म में वापसी से बल्लेबाजी की गहराई बढ़ी है। गुजरात टाइटंस के खिलाफ पिछले मैच में गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया था। सुयश शर्मा, भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड ने डेथ ओवर्स में कसी गेंदबाजी कर जीत पक्की की थी। विराट कोहली 328 रन के साथ टॉप रन स्कोरर हैं। भुवनेश्वर कुमार 11 विकेट लेकर टॉप विकेट टेकर हैं। पिच रिपोर्ट अरुण जेटली स्टेडियम की पिच IPL में बल्लेबाजी के लिए अनुकूल मानी जाती है। यहां की सपाट पिच और छोटी बाउंड्री (60-66 मीटर) के कारण हाई-स्कोरिंग मैच होते हैं। इस पिच पर IPL के 99 मैच खेले गए हैं। इनमें 48 बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती है, जबकि 50 बार चेज करने वाली टीम जीती है। एक मैच रद्द हुआ। मौसम दिल्ली में सोमवार, 27 अप्रैल को मौसम अत्यधिक गर्म और शुष्क रहने की संभावना है। आसमान साफ रहेगा। तापमान तक जा सकता है और तेज हवाएं चलेंगी। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12 दिल्ली कैपिटल्स: पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), समीर रिजवी, अक्षर पटेल (कप्तान), नीतीश राणा, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन और मुकेश कुमार। इम्पैक्ट प्लेयर्स- विप्रज निगम । रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB): रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम और सुयश शर्मा। इम्पैक्ट प्लेयर्स- जैकब बेथेल। —————————————————– स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… अंगकृष रघुवंशी का विवादित रन-आउट:शमी के सिक्स से मैच टाई हुआ; रिंकू के लगातार 4 सिक्स, लखनऊ घर पर आठवां मैच हारी; मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स कोलकाता नाइट राइडर्स ने IPL 2026 के 38वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स को सुपर ओवर में हराया। रविवार को अंगकृष रघवुंशी फील्डिंग में रुकावट डालने पर रनआउट दिए गए। रिंकू सिंह ने आखिरी ओवर में लगातार 4 सिक्स लगाए। उन्होंने 5 कैच भी लपके। मोहम्मद शमी ने आखिरी गेंद पर सिक्स लगाकर मैच टाई कराया। पूरी खबर कोलकाता ने जीता IPL 2026 का पहला सुपर ओवर:नरेन ने लखनऊ को एक रन ही बनाने दिया; रिंकू ने 83 रन बनाने के साथ 5 कैच लपके कोलकाता नाइट राइडर्स ने IPL 2026 के पहले सुपर ओवर मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर जीत दर्ज की। इकाना स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 155 रन बनाए। पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

IPL में आज बेंगलुरु के सामने गुजरात:पाटीदार इस सीजन 22 सिक्स लगा चुके; दोनों का हेड टु हेड बराबरी पर

IPL में आज बेंगलुरु के सामने गुजरात:पाटीदार इस सीजन 22 सिक्स लगा चुके; दोनों का हेड टु हेड बराबरी पर

IPL-2026 के 34वें मैच में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना गुजरात टाइटंस (GT) से होगा। मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा, जबकि टॉस 7:00 बजे होगा। RCB की कप्तानी रजत पाटीदार कर रहे हैं, वहीं GT की कमान शुभमन गिल के हाथों में है। पाटीदार इस सीजन सबसे ज्यादा सिक्स लगाने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं। उनके 22 सिक्स हैं। पहले नंबर पर 27 सिक्स के साथ हैदराबाद के अभिषेक शर्मा हैं। इस सीजन RCB 6 मैचों में 4 जीत और 2 हार के साथ पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर है। वहीं GT 6 मैचों में 3 जीत और 3 हार के साथ 6 पॉइंट्स जुटाए हैं और छठे स्थान पर है। दोनों ने 3-3 मैच जीते टूर्नामेंट में दोनों टीमों के बीच अब तक कांटे की टक्कर देखने को मिली है। IPL में RCB और GT के बीच 6 मुकाबले खेले गए हैं। दोनों टीमों ने 3-3 मैच जीते हैं। कोहली के सबसे ज्यादा रन RCB के लिए इस सीजन विराट कोहली शानदार फॉर्म में नजर आए हैं। उन्होंने 6 मैचों में 247 रन बनाए हैं, जिसमें 2 अर्धशतक शामिल हैं। 157.32 के स्ट्राइक रेट से कोहली टीम को तेज शुरुआत दे रहे हैं। गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार ने जिम्मेदारी संभाली है। उन्होंने 6 मैचों में 10 विकेट झटके हैं, जिसमें 3/28 उनका बेस्ट प्रदर्शन रहा है। 8.33 की इकोनॉमी के साथ वह पावरप्ले और डेथ ओवर्स में अहम भूमिका निभा रहे हैं। गिल-प्रसिद्ध GT के मैच विनर गुजरात के कप्तान शुभमन गिल इस सीजन शानदार लय में हैं। उन्होंने 5 मैचों में 265 रन बनाए हैं, जिसमें 3 अर्धशतक शामिल हैं। 151.42 के स्ट्राइक रेट से गिल शानदार शुरुआत दे रहे हैं। वहीं गेंदबाजी में प्रसिद्ध कृष्णा ने कमाल दिखाया है। उन्होंने 6 मैचों में 12 विकेट लिए हैं, जिसमें 4/28 उनका बेस्ट प्रदर्शन रहा है। हालांकि उनकी इकोनॉमी 9.91 रही है। चिन्नास्वामी की पिच हाई-स्कोरिंग और चेज फेवरेट एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है। फ्लैट ट्रैक, छोटी बाउंड्री और तेज आउटफील्ड के कारण बड़े शॉट खेलना आसान होता है। शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को नई गेंद से हल्की मूवमेंट मिलती है, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, पिच और बेहतर बैटिंग ट्रैक बन जाती है। दूसरी पारी में ओस भी अहम भूमिका निभाती है, जिससे स्पिनर्स को ग्रिप में दिक्कत होती है और चेज करना आसान हो जाता है, यही कारण है कि यहां टॉस जीतकर टीमें पहले गेंदबाजी चुनती हैं। आंकड़ों की बात करें तो इस मैदान पर 106 IPL मैच खेले गए हैं, जिनमें 41% मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने और 54% मैच पहले गेंदबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं। औसत पहली पारी का स्कोर 170 और दूसरी पारी का 152 रहा है। सबसे बड़ा स्कोर 287/3 (SRH vs RCB), सबसे बड़ा सफल रन चेज 213/9 और सबसे छोटा डिफेंडेड स्कोर 106/2 है। बारिश की कोई संभावना नहीं बेंगलुरु में RCB vs GT मुकाबले के दौरान मौसम गर्म रहेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है। रात बढ़ने के साथ ह्यूमिडिटी थोड़ी बढ़ सकती है, जिससे दूसरी पारी में ओस का असर देखने को मिल सकता है। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम चेज करना पसंद कर सकती है। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB): रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, फिल सॉल्ट, देवदत्त पडिक्कल, टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेपर्ड भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम और सुयश शर्मा। गुजरात टाइटंस (GT): शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, वॉशिंगटन सुंदर, राशिद खान, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, कगिसो रबाडा और अशोक शर्मा। ————————– स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… मुंबई की IPL में सबसे बड़ी हार:चेन्नई ने 103 रन से हराया; संजू सैमसन की इस सीजन दूसरी सेंचुरी; अकील हुसैन को 4 विकेट पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को IPL में सबसे बड़ी हार झेलनी पड़ी है। चेन्नई सुपर किंग्स ने गुरुवार को मुंबई के होमग्राउंड पर उसे 103 रन से हराया। इससे पहले मुंबई की सबसे बड़ी हार 87 रन की थी, जो उसे 2013 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मिली थी। पूरी खबर