MP High Court Nursing Recruitment Contradiction

मप्र हाई कोर्ट की इंदौर बेंच ने नर्सिंग ऑफिसर और सिस्टर ट्यूटर पदों की भर्ती से जुड़ी याचिका पर महत्वपूर्ण अंतरिम आदेश पारित किया है। कोर्ट ने प्रथम दृष्टया पाया कि भर्ती विज्ञापन में स्पष्ट विरोधाभास है, जिससे प्रक्रिया त्रुटिपूर्ण प्रतीत होती है। . जस्टिस जय कुमार पिल्लई ने निर्देश दिया कि याचिकाकर्ताओं को नर्सिंग ऑफिसर और सिस्टर ट्यूटर श्रेणी में आवेदन करने की अनुमति दी जाए और संबंधित विभाग उनके आवेदन स्वीकार करे। साथ ही कोर्ट ने स्पष्ट किया कि इन पदों पर होने वाला कोई भी चयन अंतिम निर्णय के अधीन रहेगा। कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि विज्ञापन के एक भाग में पुरुष और महिला दोनों अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं, जबकि अन्य भाग में आरक्षण संबंधी स्थिति स्पष्ट नहीं की गई है। इस विरोधाभास को देखते हुए कोर्ट ने अंतरिम राहत प्रदान की। कोर्ट ने यह भी निर्देश दिया कि यदि ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया में किसी प्रकार की तकनीकी बाधा होती है, तो याचिकाकर्ताओं के आवेदन ऑफलाइन माध्यम से भी स्वीकार किए जाएं। प्रकरण में प्रतिवादियों को नोटिस जारी करते हुए चार हफ्ते जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। नियत समय में जवाब प्रस्तुत नहीं होने की स्थिति में याचिका स्वतः निरस्त मानी जाएगी। याचिकाकर्ता की ओर से एडवोकेट जीतेन्द्र वर्मा ने पैरवी की। ये खबर भी पढ़ें… इंस्टाग्राम चैट प्राइवेट नहीं रहेगी… इंदौर हाईकोर्ट में लगी याचिका मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर बेंच में 8 मई से समाप्त हो रही इंस्टाग्राम की एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग सेवा को लेकर एक जनहित याचिका लगी है। याचिकाकर्ता का तर्क है कि इससे उपभोक्ता की निजता का हनन हो सकता है।पूरी खबर पढ़ें
MP Police Band Recruitment 2026

बुरहानपुर में पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर और पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार के मार्गदर्शन में शनिवार रात कमल चौक पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मध्य प्रदेश पुलिस आरक्षक (बैंड) भर्ती 2026 के लिए युवाओं को अधिक स . कार्यक्रम के दौरान प्रथम वाहिनी विशेष सशस्त्र बल के पुलिस बैंड दल ने राष्ट्रभक्ति पर आधारित मनमोहक धुनें प्रस्तुत कीं। इन प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। इस अवसर पर उपस्थित पुलिस अधिकारियों ने युवाओं को पुलिस बैंड भर्ती प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी प्रदान की। नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) गौरव पाटिल ने युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में आवेदन करने का आग्रह किया। भर्ती संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी भी साझा की गई। आरक्षक (बैंड) के कुल 679 पद हैं। आवेदन प्रक्रिया 5 अप्रैल से शुरू हो चुकी है जो 19 अप्रैल 2026 को समाप्त होगी। इच्छुक उम्मीदवार MP Online पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। कार्यक्रम में नगर पुलिस अधीक्षक गौरव पाटिल, रक्षित निरीक्षक सुनील दीक्षित, थाना प्रभारी कोतवाली सीताराम सोलंकी, यातायात थाना प्रभारी राजेश बारवाल सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी, आमजन और प्रथम पुलिस बैंड के सदस्य उपस्थित रहे। बुरहानपुर पुलिस ने सभी योग्य युवाओं से अपील की है कि वे निर्धारित समयावधि में आवेदन कर इस अवसर का लाभ उठाएं।
AIIMS Patna Recruitment: 75 Posts Open

24 मिनट पहले कॉपी लिंक आज की सरकारी नौकरी में जानकारी न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन में 330 पदों पर भर्ती की, UPSSSC ने 170 पदों पर निकाली भर्ती और AIIMS पटना में 75 ओपनिंग्स की। साथ ही गुजरात में स्टाफ नर्स की 90 वैकेंसी की। इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को 13 अप्रैल तक आवेदन का मौका दिया जाएगा। इन जॉब्स के बारे में पूरी जानकारी के साथ आवेदन की प्रक्रिया यहां देखिए… 1. न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन में 330 भर्ती, बिना एग्जाम के सिलेक्शन न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड में डिप्टी मैनेजर और हिन्दी ट्रांसलेटर के पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती के लिए आवेदन का आज आखिरी दिन है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट npcilcareers.co.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। सब्जेक्ट वाइस वैकेंसी डिटेल्स : पद का नाम पदों की संख्या मैकेनिकल 125 केमिकल 40 इलेक्ट्रिकल 65 इलेक्ट्रॉनिक्स 50 इंस्टूमेंटेशन 15 सिविल 35 कुल 330 एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : इंजीनियरिंग की डिग्री, वैलिड गेट स्कोर एज लिमिट : न्यूनतम : 18 साल अधिकतम : 26 साल अधिकतम उम्र में आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट मिलेगी। फीस : जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस : 500 रुपए एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी : नि:शुल्क सिलेक्शन प्रोसेस : गेट स्कोर के बेसिस पर शॉर्टलिस्टिंग पर्सनल इंटरव्यू डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन मेडिकल एग्जाम ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट npcilcareers.co.in पर जाएं। करियर बटन पर क्लिक करने के बाद Registration Form लिंक पर क्लिक करें। GATE 2023/2024/2025 डिटेल्स के साथ रजिस्ट्रेशन करें। जरूरी डिटेल्स दर्ज करके डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें। फॉर्म सब्मिट करें। इसका प्रिंट आउट निकाल कर रखें। ऑनलाइन आवेदन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक 2. UPSSSC ने 170 पदों पर निकाली भर्ती, फीस 25 रुपए उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 170 पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। वैकेंसी डिटेल्स : पद का नाम पदों की संख्या विधान भवन गार्ड 120 विधान भवन फायरमैन/फायर गार्ड 50 कुल पदों की संख्या 170 एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश की 12वीं या सरकार द्वारा उसके समकक्ष अन्य परीक्षा पास की हो। वे ही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने पीईटी – 2025 एग्जाम पास की हो। शारीरिक योग्यता : पुरुषों की न्यूनतम ऊंचाई : 167.6 सेमी सामान्य वर्ग की महिलाओं की न्यूनतम ऊंचाई : 160 सेमी अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए न्यूनतम ऊंचाई : 152 सेमी पुरुषों का सीना : न्यूनतम 84 सेमी (फुलाने पर) और रिजर्व कैटेगरी के लिए 82 सेंटीमीटर फुलाने पर हो। एज लिमिट : न्यूनतम : 18 साल अधिकतम : 40 साल आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र में नियमानुसार छूट दी जाएगी। सिलेक्शन प्रोसेस : पीईटी स्कोर के बेसिस पर शॉर्टलिस्टिंग रिटन एग्जाम फिजिकल टेस्ट डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन मेडिकल एग्जाम फीस : सभी कैटेगरी के लिए : 25 रुपए सैलरी: 21,700 – 69,100 रुपए प्रतिमाह ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं। होमपेज पर “Live Advertisement” सेक्शन में संबंधित विज्ञापन पर क्लिक करें। PET-2025 रजिस्ट्रेशन नंबर से लॉगिन करें। आवेदन फॉर्म में जरूरी जानकारी भरें। फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें। फीस का भुगतान करें। फॉर्म सब्मिट करके इसका प्रिंटआउट निकाल लें। ऑफिशियल वेबसाइट लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक 3. AIIMS पटना में 75 पदों पर भर्ती, एज लिमिट 45 साल ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस (AIIMS), पटना में सीनियर रेजिडेंट के पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट aiimspatna.edu.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। कैटेगरी वाइस वैकेंसी डिटेल्स : कैटेगरी का नाम पदों की संख्या सामान्य 23 ओबीसी 12 एससी 18 एसटी 11 ईडब्ल्यूएस 11 कुल पदों की संख्या 75 एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : संबंधित मेडिकल क्षेत्र में एमसीआई/एनएमसी/एनबीई द्वारा मान्यता प्राप्त पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री। इसमें एमडी, एमएस, डीएनबी, डीएम या एम.सीएच जैसी डिग्री शामिल है। क्लिनिकल हेमेटोलॉजी पोस्ट के लिए जनरल मेडिसिन में एमडी या पीडियाट्रिक्स में एमडी होल्डर्स भी आवेदन कर सकते हैं। एज लिमिट : अधिकतम 45 साल एससी/एसटी : 5 साल की छूट ओबीसी : 3 साल की छूट पीडब्ल्यूबीडी : 10 साल की छूट फीस : सामान्य, ओबीसी : 1,500 रुपए एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस : 1,200 रुपए पूर्व सैनिक, महिला, दिव्यांग : नि:शुल्क सैलरी : 67,700 रुपए प्रतिमाह सिलेक्शन प्रोसेस : वॉक-इन इंटरव्यू के बेसिस पर सिलेक्शन ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट aiimspatna.edu.in पर जाएं। नोटिफिकेशन की डिटेल्स चेक करें। सभी ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स की सेल्फ अटेस्टेड फोटोकॉपी कलेक्ट करें। फीस भरने के लिए एम्स, पटना के पते पर डिमांड ड्राफ्ट तैयार करें। हाल ही में लिया गया पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ साथ रखकर इंटरव्यू के वेन्यू पर पहुचें। इसका प्रिंट निकालकर निकाल कर रखें। इस भर्ती के लिए इंटरव्यू का आयोजन 16 अप्रैल से 18 अप्रैल 2026 तक किया जाएगा। इंटरव्यू का पता : कमेटी रूम, एडमिनिस्ट्रेटिव बिल्डिंग, एम्स पटना ऑनलाइन आवेदन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक 4. गुजरात में स्टाफ नर्स के 90 पदों पर भर्ती, लास्ट डेट 13 अप्रैल गुजरात अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड में 90 पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ojas.gujarat.gov.in या gsssb.gujarat.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। कैटेगरी वाइज वैकेंसी डिटेल्स : कैटेगरी का नाम पदों की संख्या सामान्य 47 ईडब्ल्यूएस 9 एसईबीसी 15 एसटी 19 एक्स सर्विसमैन (हॉरिजोंटल) 9 एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : गुजरात सरकार द्वारा स्थापित गुजरात आयुर्वेदिक नर्सिंग फैकल्टी से आयुर्वेदिक नर्सिंग में डिप्लोमा बेसिक कंप्यूटर नॉलेज गुजराती या हिंदी या दोनों भाषाओं का नॉलेज गुजराती बोर्ड ऑफ आयुर्वेदिक और यूनानी सिस्टम ऑफ मेडिसिन में रजिस्ट्रेशन एज लिमिट : न्यूनतम : 18 साल अधिकतम : 35 साल रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी। फीस : जनरल : 500 रुपए एससी, एसटी, महिला, पीडब्ल्यूडी, ईएसएम : 400 रुपए सैलरी : 29,200 – 92,300 रुपए प्रतिमाह सिलेक्शन प्रोसेस : रिटन एग्जाम मेरिट लिस्ट डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन जरूरी डॉक्यूमेंट्स : 10वीं सर्टिफिकेट (DOB प्रूफ) आयुर्वेदिक नर्सिंग डिप्लोमा मार्कशीट्स और सर्टिफिकेट आधार कार्ड जाति प्रमाण पत्र (SC/ST/SEBC/EWS) PwD सर्टिफिकेट (अगर लागू) कंप्यूटर नॉलेज सर्टिफिकेट गुजराती/हिंदी नॉलेज का सर्टिफिकेट (अगर जरूरी हो तो) पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर एग्जाम पैटर्न : पैरामीटर डिटेल्स एग्जाम टाइप MCQ बेस्ड रिटन एग्जाम एग्जाम मोड सीबीटी या OMR बेस्ड एग्जाम सेक्शन पार्ट – ए और पार्ट – बी कुल प्रश्न 210 प्रश्न (पार्ट – ए : 90, पार्ट बी : 120) टोटल टाइम 3 घंटे (180 मिनट)
Noida Aviation Services Recruitment 2442

18 मिनट पहले कॉपी लिंक आज की सरकारी नौकरी में जानकारी CRPF में 9175 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी होने की। इसके तहत 20 अप्रैल से आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। नोएडा इंटरनेशनल एविएशन सर्विसेज में 2442 भर्ती की। साथ ही नवोदय विद्यालय समिति में 208 वैकेंसी की। 1. CRPF में 9175 पदों का नोटिफिकेशन जारी, 20 अप्रैल से आवेदन शुरू केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने कॉन्स्टेबल (तकनीकी, ट्रेड्समैन और पायोनियर) के 9175 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत 20 अप्रैल से होगी। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट rect.crpf.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। वैकेंसी डिटेल्स : पद का नाम पदों की संख्या पुरुष 9,096 महिला 79 पदों की संख्या 9175 एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : 10वीं पास कॉन्स्टेबल (ड्राइवर) : 10वीं पास के साथ हैवी ट्रांसपोर्ट व्हीकल ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए। कुल तकनीकी ट्रेड्स में आईटीआई की डिग्री होना चाहिए। एज लिमिट : कॉन्स्टेबल (ड्राइवर) : 21 – 27 साल अन्य सभी : 18 – 23 साल सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम उम्र में छूट दी जाएगी। फीस : जनरल, ईडब्ल्यूएस, ओबीसी : 100 रुपए महिला, एक्स सर्विसमैन : नि:शुल्क सैलरी : 21,700 – 60,100 रुपए प्रतिमाह सिलेक्शन प्रोसेस : फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) ट्रेड स्किल टेस्ट डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन मेडिकल टेस्ट एग्जाम पैटर्न : सब्जेक्ट टोटल क्वेश्चन टोटल मार्क्स ड्यूरेशन जनरल इंटेलिजेंसी एंड रीजनिंग 25 25 जनरल नॉलेज एंड जनरल अवेयरनेस 25 25 एलिमेंट्री मैथमेटिक्स 25 25 इंग्लिश/हिंदी 25 25 टोटल 100 100 टोटल 2 घंटे क्वालिफाइंग मार्क्स : कैटेगरी का नाम टेक्निकल एंड ट्रेड्समैन पायोनियर विंग जनरल 30% 35% ईडब्ल्यूएस, ओबीसी 25% 33% एससी, एसटी, अन्य कैटेगरी 20% 33% फिजिकल एग्जाम सेंटर के नाम : असम बिहार छत्तीसगढ़ दिल्ली गुजरात हरियाणा जम्मू-कश्मीर झारखंड कर्नाटक केरल मध्यप्रदेश महाराष्ट्र मणिपुर ओडिशा पंजाब राजस्थान तमिलनाडु तेलंगाना त्रिपुरा उत्तराखंड उत्तर प्रदेश पश्चिम बंगाल ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट rect.crpf.gov.in पर जाएं। होम पेज पर Recruitment सेक्शन में क्लिक करें। ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें। मांगी गई सभी डिटेल्स दर्ज करें। जरूरी डाक्यूमेंट्स, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें। फीस का भुगतान करके फॉर्म सब्मिट कर दें। इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें। ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑफिशियल वेबसाइट लिंक 2. नोएडा इंटरनेशनल एविएशन में 2442 भर्ती, 10वीं, 12वीं पास को मौका नोएडा इंटरनेशनल एविएशन सर्विसेज (NIAS) ने एयरपोर्ट ग्राउंड स्टाफ, कार्गो एग्जीक्यूटिव और एयरपोर्ट लोडर के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से 2442 पदों को भरा जाएगा। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट niasjewar.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। एयरपोर्ट लोडर के पदों पर सिर्फ पुरुषों की भर्ती की जाएगी। वैकेंसी डिटेल्स : पद का नाम पदों की संख्या एयरपोर्ट ग्राउंड स्टाफ 1257 कार्गो एग्जीक्यूटिव 639 एयरपोर्ट लोडर 546 कुल पदों की संख्या 2442 एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : 10वीं, 12वीं पास एज लिमिट : न्यूनतम : 18 साल अधिकतम : 40 साल रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार उम्र में छूट दी जाएगी। सैलरी : एयरपोर्ट ग्राउंड स्टाफ : 25,000 – 35,000 रुपए प्रतिमाह कार्गो एग्जीक्यूटिव : 25,000 – 35,000 रुपए प्रतिमाह एयरपोर्ट लोडर : 15,000 – 25,000 रुपए प्रति माह सिलेक्शन प्रोसेस : रिटन एग्जाम इंटरव्यू फीस : ग्राउंड स्टाफ: 350 रुपए कार्गो एग्जीक्यूटिव: 300 रुपए लोडर: 250 रुपए एग्जाम सेंटर के नाम : बिहार उत्तर प्रदेश झारखंड ओडिशा पश्चिम बंगाल कर्नाटक केरल छत्तीसगढ़ मध्यप्रदेश असम मणिपुर दिल्ली राजस्थान उत्तराखंड चंडीगढ़ हिमाचल प्रदेश जम्मू – कश्मीर पंजाब आंध्र प्रदेश तमिलनाडु तेलंगाना महाराष्ट्र गुजरात एग्जाम पैटर्न : क्वालिफाइंग मार्क्स : 40% निगेटिव मार्किंग : नहीं सब्जेक्ट क्वेश्चन टाइम मार्क्स जनरल अवेयरनेस 25 25 एप्टीट्यूड एंड रीजनिंग 25 25 इंग्लिश नॉलेज 25 25 एविएशन नॉलेज 25 25 टोटल 100 टोटल 90 मिनट टोटल 100 ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट niasjewar.com पर जाएं। आवेदन फॉर्म में जरूरी जानकारी भरें। जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें। फीस का भुगतान करें। फॉर्म सब्मिट करके इसका प्रिंटआउट निकाल लें। ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑफिशियल वेबसाइट लिंक 3. NVS में 208 पदों पर निकली भर्ती, एज लिमिट 50 साल नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने पीजीटी, टीजीटी और स्पेशल एजुकेटर, स्टाफ नर्स के 208 पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर की जाएंगी। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : पीजीटी : संबंधित विषय में कम से कम 50% अंकों के साथ मास्टर डिग्री। NCTE के मान्यता प्राप्त संस्थान से बीएड की डिग्री (50% अंकों के साथ) या कम से कम 50% अंकों के साथ इंटीग्रेटेड पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स (जिसमें B.Ed. शामिल हो) या कम से कम 50% अंकों के साथ तीन/चार साल का इंटीग्रेटेड बीएड – एमएड किया हो। टीजीटी: संबंधित विषय में 50% अंकों के साथ चार साल की इंटीग्रेटेड डिग्री (बीएड के साथ) या ग्रेजुएशन + B.Ed. किया हो; या इसके समकक्ष योग्यता हो। CTET (पेपर-II) पास किया हो। TGT (स्पेशल एजुकेटर): 50% अंकों के साथ ग्रेजुएशन + B.Ed. (स्पेशल एजुकेशन) या इसके समकक्ष कोई योग्यता हो। CTET (प्राइमरी लेवल) पास लाइब्रेरियन: लाइब्रेरी साइंस / लाइब्रेरी और इंफॉर्मेशन साइंस में 50% अंकों के साथ बैचलर डिग्री स्टाफ नर्स (महिला) : बीएससी नर्सिंग / पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग की डिग्री, साथ ही कम से कम 50 बिस्तरों वाले अस्पताल में ढाई साल का एक्सीपिरियंस। एज लिमिट : अधिकतम 50 साल सिलेक्शन प्रोसेस : इंटरव्यू के बेसिस पर सैलरी : पद का नाम नॉर्मल स्टेशन के लिए हार्ड स्टेशन के लिए पीजीटी 35,750 रुपए प्रतिमाह 42,250 रुपए प्रतिमाह टीजीटी और लाइब्रेरियन 34,125 रुपए प्रतिमाह 40,625 रुपए प्रतिमाह स्टाफ नर्स (महिला) 34,125 रुपए प्रतिमाह 40,625 रुपए प्रतिमाह ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाएं। नवोदय विद्यालय समिति संविदा भर्ती 2026 का ऑफिशयल नोटिफिकेशन पढ़ें। रिक्रूटमेंट नोटिफिकेशन पर क्लिक करें। रजिस्ट्रेशन करके जरूरी डिटेल्स दर्ज करें। फॉर्म सब्मिट करें। इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें। ऑनलाइन आवेदन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक 4. रेलवे में अप्रेंटिस के 2,801 पदों पर भर्ती, लास्ट डेट 11 अप्रैल दक्षिण मध्य रेलवे के आरआरसी (RRC SCR) ने अप्रेंटिस पदों पर 2,801 भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 11 अप्रैल तय की गई है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। फीस जमा करने की आखिरी तारीख भी 11 अप्रैल है। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : कम
DRDO JRF & Engineer Recruitment

32 मिनट पहले कॉपी लिंक आज की सरकारी नौकरी में जानकारी इंडियन बैंक में 350 पदों पर भर्ती की, DRDO में जेआरएफ सहित इंजीनियर की 3 वैकेंसी और नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड में 577 ओपनिंग्स की। साथ ही सूरत नगर निगम में 1924 पदों पर भर्ती के लिए लास्ट डेट करीब। उम्मीदवारों को 11 अप्रैल तक आवेदन का मौका दिया जाएगा। 1. इंडियन बैंक में 350 पदों पर भर्ती, सैलरी 1 लाख से ज्यादा इंडियन बैंक में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 350 पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार ऑनलाइन मोड में ऑफिशियल वेबसाइट indianbank.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : आईटी : बीई, बीटेक (CS/IT/ECE), एमसीए या NIELIT ‘B’ लेवल फाइनेंस/क्रेडिट : एमबीए (फायनेंस), सीए, आईसीडब्ल्यूए या सीएफए CA : ICAI की मेंबरशिप जरूरी सिक्योरिटी : ग्रेजुएशन + सेना/पुलिस/अर्धसैनिक बल में कम से कम 5 साल का अनुभव सिविल इंजीनियर: बीई सिविल में 60% अंक आर्किटेक्ट: बी आर्क + CoA रजिस्ट्रेशन एज लिमिट : स्केल I (असिस्टेंट मैनेजर): 23 – 33 साल स्केल 2 (मैनेजर): न्यूनतम 23–25 वर्ष से अधिकतम 33–35 साल (पद के अनुसार) स्केल III (सीनियर मैनेजर): न्यूनतम 25–27 साल से अधिकतम 35–37 साल (पद के अनुसार) आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट दी जाएगी। फीस : एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी : 175 रुपए जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस : 1000 रुपए सिलेक्शन प्रोसेस : रिटन एग्जाम पर्सनल इंटरव्यू डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन सैलरी : स्केल-I : 48,480 – 85,920 रुपए प्रतिमाह स्केल-II : 64, 820 – 93, 960 रुपए प्रतिमाह स्केल-III : 85, 920 – 1,05,280 रुपए प्रतिमाह उम्मीदवारों के लिए जरूरी शर्तें : उम्मीदवारों को स्केल II और III पदों पर 1 साल का प्रोबेशन पीरियड पूरा करना होगा। साथ ही, नौकरी जॉइन करने के बाद कम से कम 2 साल तक जॉब करना जरूरी है। इसके लिए बैंक ने बॉन्ड की शर्त भी रखी है- स्केल I: 2 लाख रुपए स्केल II और III: 3 लाख रुपए अगर कोई उम्मीदवार 2 साल से पहले नौकरी छोड़ता है, तो उसे बॉन्ड की पूरी राशि के साथ नोटिस पीरियड की सैलरी और ट्रेनिंग खर्च भी वापस करना होगा। एग्जाम पैटर्न : सब्जेक्ट क्वेश्चन नंबर मैक्जिमम नंबर लैंग्वेज ड्यूरेशन इंग्लिश लैंग्वेज 20 20 इंग्लिश 20 मिनट प्रोफेशनल नॉलेज 60 120 हिंदी, इंग्लिश 60 मिनट रीजनिंग 20 20 हिंदी, इंग्लिश 20 मिनट एप्टीट्यूड 20 20 हिंदी, इंग्लिश 20 मिनट टोटल 120 180 2 घंटे ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट indianbank.in पर जाएं। मेन्यू पर “करियर” विकल्प चुनें। ऑनलाइन अप्लाई लिंक पर क्लिक करें। मांगे गए डिटेल्स दर्ज करें। रजिस्ट्रेशन करके लॉग इन करें। डॉक्यूमेंट्स अपलोड करके फीस जमा करें। फॉर्म सब्मिट करें। इसका प्रिंटआउट लेकर रखें। ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑफिशियल वेबसाइट लिंक 2. DRDO में जेआरएफ सहित इंजीनियर की भर्ती, स्टाइपेंड 37 हजार रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) की प्रमुख प्रयोगशाला वाहन अनुसंधान एवं विकास प्रतिष्ठान (VRDE) ने जूनियर रिसर्च फेलो (JRF) के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए 4 मई 2026 को मैकेनिकल और 6 मई को इलेक्ट्रिकल के लिए इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा। इंटरव्यू वाले दिन ही रिटन एग्जाम भी होगी। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक किया जाएगा, जिसके बाद 11:30 बजे से इंटरव्यू शुरू होगा। यह भर्ती दो साल के लिए की जाएगी। इसे उम्मीदवारों के प्रदर्शन के आधार पर आगे बढ़ाया जा सकता है। वैकेंसी डिटेल्स : पद का नाम पदों की संख्या मैकेनिकल इंजीनियर 2 इलेक्ट्रिकल इंजीनियर 1 कुल पदों की संख्या 3 एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में फर्स्ट डिवीजन के साथ बीई/बीटेक या एमई/एमटेक की डिग्री। वैलिड गेट स्कोर (2024, 2025 या 2026) एम ई/एम टेक के उम्मीदवार GATE स्कोर के बिना भी आवेदन कर सकते हैं। एज लिमिट : अधिकतम 28 साल इसकी गणना इंटरव्यू की तारीख के आधार पर की जाएगी। एससी, एसटी : 3 साल की छूट ओबीसी : 5 साल की छूट सिलेक्शन प्रोसेस : रिटन एग्जाम इंटरव्यू डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन स्टाइपेंड : 37,000 रुपए प्रतिमाह अन्य अलाउंस का लाभ भी मिलेगा। इंटरव्यू का पता : ‘वीआरडीई, वाहननगर पीओ, अहिल्यानगर 414006’, महाराष्ट्र ऐसे करें आवेदन : डीआरडीओ वीआरडीई की वेबसाइट www.drdo.gov.in पर जाएं। होमपेज से संबंधित भर्ती नोटिफिकेशन डाउनलोड करें। आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल लें। फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सावधानीपूर्वक भरें। जरूरी डॉक्यूमेंट्स अटैच करके इस ई मेल पर भेजें : kapilpuraswani.vrde@gov.in ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑनलाइन आवेदन लिंक 3. नॉर्दर्न कोलफील्ड्स में 577 वैकेंसी, 10वीं, 12वीं पास को मौका नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (NCL) ने असिस्टेंट फोरमैन (ट्रेनी) ग्रेड – सी के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके तहत फिटर, इलेक्ट्रीशियन, वेल्डर और अन्य संबंधित पदों पर भर्ती की जाएगी। उम्मीदवार एनसीएल की ऑफिशियल वेबसाइट nclcil.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। वैकेंसी डिटेल्स : पद का नाम पदों की संख्या डम्पर ऑपरेटर (अप्रेंटिस) 308 ग्रेडर ऑपरेटर (अप्रेंटिस) 34 डोजर ऑपरेटर (अप्रेंटिस) 52 क्रेन ऑपरेटर (अप्रेंटिस) 17 पे लोडर ऑपरेटर (अप्रेंटिस) 18 माइनिंग ऑपरेटर (अप्रेंटिस) 43 स्टाफ नर्स (अप्रेंटिस) 47 फॉर्मासिस्ट (अप्रेंटिस) 4 टेक्नीशियन (रोग संबंधी) 2 टेक्नीशियन (डेंटिस्ट्री) 2 फिजियोथेरेपिस्ट (अप्रेंटिस) 4 टेक्नीशियन (ऑप्टोमेट्री) 1 टेक्नीशियन (रेडियोग्राफर) 2 जूनियर टेक्नीशियन (ईसीजी) 2 सुपरवाइजर (नागरिक) 30 कुल पदों की संख्या 577 एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : ऑपरेटर (ट्रेनी): 10वीं/ SSC पास किया हो। हैवी मोटर व्हीकल (HMV) लाइसेंस होना चाहिए। स्टाफ नर्स ट्रेनी: 12वी के साथ संबंधित क्षेत्र में डिप्लोमा/ डिग्री। ओवरसियर : 10वीं पास करने के साथ 3 वर्षीय सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा। एज लिमिट : न्यूनतम : 18 साल अधिकतम : 30 साल एससी, एसटी : 3 साल की छूट ओबीसी : 5 साल की छूट सिलेक्शन प्रोसेस : कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन मेडिकल एग्जाम फीस : सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस : 1180 रुपए एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी, ईएसएम : नि:शुल्क ऐसे करें आवेदन : नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड की ऑफिशियल वेबसाइट www.nclcil.in पर जाएं। भर्ती सेक्शन पर क्लिक करें। अप्रेंटिस के लिए ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें। जरूरी डिटेल्स दर्ज करें। फॉर्म जमा करें। आगे की जरूरत के लिए प्रिंटआउट लेकर रखें। ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑफिशियल वेबसाइट लिंक 4. सूरत नगर निगम में 1924 पदों पर भर्ती, लास्ट डेट 11 अप्रैल सूरत नगर निगम में क्लर्क और ड्राइवर के 1924 पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट suratmunicipal.gov.in पर जाकर अप्लाई
UPSSSC 722 Recruitment Notification Out; Govt Jobs Apply From June 4

Hindi News Career UPSSSC 722 Recruitment Notification Out; Govt Jobs Apply From June 4 27 मिनट पहले कॉपी लिंक आज की सरकारी नौकरी में जानकारी UPSSSC ने 722 भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके तहत 4 जून से आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। करेंसी नोट प्रेस की 3 यूनिट में 534 वैकेंसी निकली है। इस वैकेंसी के लिए आवेदन 20 अप्रैल से शुरू होंगे। साथ ही दयाल सिंह कॉलेज, डीयू में 33 भर्ती का नोटिफिकेशन जारी हुआ है। आवेदन 11 अप्रैल से शुरू होंगे। इन जॉब्स के बारे में पूरी जानकारी के साथ आवेदन की प्रक्रिया यहां देखिए… 1. UPSSSC ने 722 भर्ती का नोटिफिकेशन किया जारी, 4 जून से आवेदन शुरू उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने करेंसी नोट प्रेस की 3 यूनिट में 534 वैकेंसी निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती का विज्ञापन 6 अप्रैल को जारी किया गया है। फीस जमा करने और फॉर्म में करेक्शन की आखिरी तारीख 1 जुलाई तय की गई है। कैटेगरी वाइस वैकेंसी डिटेल्स : कैटेगरी का नाम पदों की संख्या सामान्य 292 ओबीसी 215 एससी 142 ईडब्ल्यूएस 61 एसटी 12 टोटल 722 एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश की 12वीं या सरकार द्वारा उसके समकक्ष अन्य परीक्षा पास की हो। वे ही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने पीईटी – 2025 एग्जाम पास की हो। उम्मीदवारों को नॉर्मलाइज्ड स्कोर के बेसिस पर मेन एग्जाम में भाग लेने के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। एज लिमिट : न्यूनतम : 18 साल अधिकतम : 40 साल आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र में नियमानुसार छूट दी जाएगी। शारीरिक योग्यता : पुरुषों की न्यूनतम ऊंचाई : 167.6 सेमी सामान्य वर्ग की महिलाओं की न्यूनतम ऊंचाई : 152 सेमी पुरुषों का सीना : न्यूनतम 80 सेमी (बिना फुलाए) और 85 सेंटीमीटर फुलाने पर हो। महिलाओं का वजन 45 किलो तक होना चाहिए। सिलेक्शन प्रोसेस : मेन्स रिटन एग्जाम फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन एग्जाम पैटर्न : ड्यूरेशन : 2 घंटा क्वेश्चन टाइप : एमसीक्यू निगेटिव मार्किंग : एक चौथाई अंक पार्ट्स सब्जेक्ट क्वेश्चन नंबर पार्ट – 1 हिस्ट्री ऑफ इंडिया एंड इंडियन नेशनल मूवमेंट जियोग्राफी ऑफ इंडिया एंड द वर्ल्ड इकोनॉमिक एंड सोशल डेवलपमेंट ऑफ इंडिया इंडियन पॉलिटी एंड इंडियन कॉन्स्टिट्यूशन जनरल साइंस एंड टेक्नोलॉजी एनवायरोमेंटल इकोलॉजी एंड डिजास्टर मैनेजमेंट करेंट इवेंट्स ऑफ नेशनल एंड इंटरनेशनल इम्पॉर्टेंस डाटा इंटरप्रिटेशन इम्पोर्टेंट लीगल प्रोविजन्स एंड पॉलिसिज रिलेटेड टू एक्ससाइज इन यूपी टोटल मार्क्स 65 पार्ट – 2 कंप्यूटर एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी – कॉन्सेप्ट्स, डेवलपमेंट एंड इन्नोवेशन्स 15 पार्ट – 3 जनरल इंफॉर्मेशन रिलेटेड टू द स्टेट ऑफ उत्तर प्रदेश 20 टोटल 100 फीस : सभी कैटेगरी के लिए : 25 रुपए ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं। होमपेज पर “Live Advertisement” सेक्शन में संबंधित विज्ञापन पर क्लिक करें। PET-2025 रजिस्ट्रेशन नंबर से लॉगिन करें। आवेदन फॉर्म में जरूरी जानकारी भरें। फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें। फीस का भुगतान करें। फॉर्म सब्मिट करके इसका प्रिंटआउट निकाल लें। ऑफिशियल वेबसाइट लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक 2. करेंसी नोट प्रेस की 3 यूनिट में 534 वैकेंसी, 20 अप्रैल से करें अप्लाई सिक्योरिटी प्रिंटिंग एंड मिंटिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड की यूनिट करेंसी नोट प्रेस, नासिक, बीएनपीडी (देवास) और एसपीपीएच (हैदराबाद) के लिए 534 पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट cnpnashik.spmcil.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। फीस जमा करने की आखिरी तारीख भी 20 अप्रैल से 19 मई तय की गई है। इस भर्ती का नोटिफिकेशन 11 से 17 अप्रैल 2026 के रोजगार समाचार में प्रकाशित किया गया है। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : पद के अनुसार, सोशल वर्क या संबंधित क्षेत्र में डिग्री, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में डिप्लोमा, प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा, कंप्यूटर इंजीनियरिंग, आईटी में डिप्लोमा, मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा, ग्रेजुएशन और संबंधित क्षेत्र में आईटीआई की डिग्री। एज लिमिट : सुपरवाइजर एंड असिस्टेंट : 18 – 30 साल क्लेरिकल पोस्ट : 18 – 28 साल जूनियर टेक्नीशियन : 18 – 25 साल रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र में छूट दी जाएगी। फीस : जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस : 600 रुपए एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी : 200 रुपए सिलेक्शन प्रोसेस : रिटन एग्जाम स्किल टेस्ट/ट्रेड टेस्ट डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन मेडिकल एग्जाम सैलरी : वेलफेयर ऑफिसर, सेफ्टी ऑफिसर : 29,740 – 1,3,000 रुपए प्रतिमाह सुपरवाइजर (सभी डिसिप्लिन) : 27,600 – 95,910 रुपए प्रतिमाह सेक्रेटेरियेट असिस्टेंट, आर्टिस्ट (ग्राफिक डिजाइन) : 23,910 – 85,570 रुपए प्रतिमाह जूनियर ऑफिस असिस्टेंट : 21,540 – 77,160 रुपए प्रतिमाह जूनियर टेक्नीशियन(सभी ट्रेड्स के लिए) : 18,780 – 67,390 रुपए प्रतिमाह जरूरी डॉक्यूमेंट्स : ग्रेजुएशन की मार्कशीट उम्मीदवार का आधार कार्ड जाति प्रमाण पत्र मूल निवास प्रमाण पत्र मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी पासपोर्ट साइज फोटो ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट cnpnashik.spmcil.com पर जाएं। “करियर” सेक्शन पर क्लिक करें। अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करें। मांगी गई डिटेल्स दर्ज करें। जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें। फीस जमा करके फॉर्म सब्मिट कर दें। इसका प्रिंट आउट लेकर रखें। ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑफिशियल वेबसाइट लिंक 3. दयाल सिंह कॉलेज, डीयू में 33 भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, दयाल सिंह कॉलेज (दिल्ली यूनिवर्सिटी) की तरफ से नॉन-टीचिंग पदों पर नई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस भर्ती के लिए आवेदन की शुरुआत 11 अप्रैल से होगी। इस भर्ती का नोटिफिकेशन 11 से 17 अप्रैल से रोजगार समाचार में प्रकाशित किया गया है। उम्मीदवारों को ऑफलाइन आवेदन करना होगा। वैकेंसी डिटेल्स : पद का नाम पदों की संख्या सीनियर असिस्टेंट 1 सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट 1 असिस्टेंट 1 जूनियर असिस्टेंट 3 लैबोरेटरी असिस्टेंट 1 लैबोरेटरी अटेंडेंट 17 लाइब्रेरी अटेंडेट 9 कुल पदों की संख्या 33 एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : सीनियर असिस्टेंट, असिस्टेंट : ग्रेजुएशन की डिग्री जूनियर असिस्टेंट : 12वीं पास, कंप्यूटर नॉलेज लैबोरेटरी और लाइब्रेरी अटेंडेंट : 10वीं पास एज लिमिट : न्यूनतम : 18 साल अधिकतम : 30 साल रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र में छूट दी जाएगी। सिलेक्शन प्रोसेस : रिटन एग्जाम स्किल टेस्ट डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन मेडिकल टेस्ट सैलरी : पे लेवल – 1 से पे लेवल – 6 के अनुसार ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट www.dsce.du.ac.in पर जाएं। फॉर्म डाउनलोड करें। मांगी गई डिटेल्स दर्ज करें। जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें। इसे भरकर इस पते पर भेजें :दयाल सिंह
RPSC SI Recruitment 2025 Model Paper Released

राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से एसआई भर्ती परीक्षा-2025 के मॉडल पेपर देर रात आयोग की वेबसाइट जारी कर दिए गए है। आयोग की ओर से जल्द ही मॉडल आंसर-की भी जारी की जाएगी।
Rajasthan SI Exam Day 2 | RPSC Recruitment

रविवार को भी SI भर्ती परीक्षा हुई थी। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की SI भर्ती 2025 के एग्जाम का आज दूसरा दिन है। पहली पारी की परीक्षा सुबह 11 बजे से शुरू होगी। इसके लिए सुबह 9 से 10 बजे तक प्रवेश दिया जाएगा।
RPSC SI Recruitment Exam Starts April 5

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से एसआई भर्ती परीक्षा-2025 कल से शुरू होगी। दो पारियों में दो दिन ये एग्जाम होंगे। करीब 7.70 लाख अभ्यर्थियों के लिए प्रदेश के 41 शहरों में 1174 केंद्र बनाए जा चुके हैं। भर्ती 1015 पदों के लिए है। इसके लिए सभी तैयार . गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट ने एसआई भर्ती/प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा- 2021 की भर्ती में भाग ले चुके अभ्यर्थियों को अंतरिम राहत दी थी और उन्हें अस्थायी तौर पर 5 व 6 अप्रैल को होने वाली भर्ती परीक्षा में शामिल करने के निर्देश दिए। इसके बाद शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट की विशेष बैंच द्वारा एसआई भर्ती परीक्षा 2021 के सभी अभ्यर्थियों के स्थान पर मात्र कोर्ट के समक्ष इसके लिए प्रार्थना-पत्र दायर करने वाले अभ्यर्थी तक ही सम्मिलित करने के आदेश किए। बता दें कि एसआई भर्ती-2021 पेपर लीक व डमी कैंडिडेट्स को लेकर चर्चा में रही और बाद में इस भर्ती को रद्द कर दिया गया। हाफ बाजू शर्ट व चप्पल में मिलेगी एंट्री पुरुष अभ्यर्थी को आधी आस्तीन (हाफ स्लीव) की शर्ट/टी-शर्ट/कुर्ता, पेंट-पायजामा और हवाई चप्पल/स्लीपर में ही आना होगा। महिला अभ्यर्थी को सलवार सूट या साड़ी, आधी आस्तीन का कुर्ता/ब्लाउज और हवाई चप्पल पहनकर आना होगा। बालों में साधारण रबर बैंड की अनुमति है। लाख या कांच की पतली चूड़ियों के अलावा किसी भी प्रकार के आभूषण पर रोक। सिख अभ्यर्थी: कड़ा, कृपाण और पगड़ी जैसे धार्मिक प्रतीकों के साथ परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। ये बैन -जूते-मोजे, आभूषण, घड़ी, धूप का चश्मा, बेल्ट, हैंड बैग, हेयर पिन, गंडा/ताबीज, कैप/हैट, स्कार्फ, स्टॉल, शॉल और मफलर जैसी चीजें। एसओजी की आमजन से अपील किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी वाट्सएप नंबर 9530429258 पर तुरंत दें। नकल और पेपर लीक रोकने के लिए एसओजी द्वारा सूचना देने वाले को 1 लाख रुपए इनाम देने की घोषणा अभ्यर्थी के लिए हेल्पलाइन नंबर 0145-2635200, 0145- 2635212 प्रवेश पत्र ऐसे करें डाउनलोड आयोग सचिव रामनिवास मेहता के अनुसार- परीक्षा में हर प्रश्न पत्र के लिए OMR आंसरशीट के पांचवें विकल्प को भरने के लिए 10 मिनट का एक्स्ट्रा समय भी दिया जाएगा। एक घंटे पहले मिलेगी सेंटर पर एंट्री केंद्र पर किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा शुरू होने के 60 मिनट पहले तक ही एंट्री दी जाएगी। इसके बाद किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अभ्यर्थी समय से पहले परीक्षा केंद्रों पर उपस्थित हों। सुरक्षा जांच और पहचान कार्य समय पर पूरा हो सके। देरी से आने पर तलाशी में समय लगने के कारण परीक्षा से वंचित हो सकते हैं। आरपीएससी ने कहा- अभ्यर्थी किसी दलाल, मीडिएटर के बहकावे में न आएं। ये बातें ध्यान रखनी होंगी अभ्यर्थी मूल आधार कार्ड (रंगीन प्रिंट) साथ लेकर जाएं। अगर आधार कार्ड पर फोटो पुरानी या धुंधली है तो ये ले जाएं- वोटर आईडी, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस (सभी में रंगीन और साफ नया फोटो होना चाहिए)। एडमिट कार्ड पर भी लेटेस्ट कलर फोटो चिपकाना न भूलें। बिना साफ फोटो वाले पहचान पत्र के अंदर नहीं जाने देंगे। बहकावें में नहीं आएं, करें सूचना RPSC ने कहा- आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी किसी दलाल, मीडिएटर, समाजकंटक या अपराधी के बहकावे में न आएं। यदि कोई परीक्षा में पास कराने के नाम पर रिश्वत की मांग या अन्य प्रलोभन व झांसा देता है तो प्रमाण सहित इस संबंध में जांच एजेंसी और आयोग कंट्रोल रूम नंबर 0145-2635200, 2635212 एवं 2635255 पर सूचित करें। परीक्षा में अनुचित साधन अपनाए जाने एवं अनुचित कृत्यों में शामिल होने पर राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम के अध्युपाय) अधिनियम-2022 के तहत आजीवन कारावास, 10 करोड़ रुपए तक के जुर्माने से दंडित और चल-अचल संपत्ति कुर्क कर जब्त की जा सकती है। ……… पढें ये खबर भी… SI भर्ती परीक्षा- ओवरएज 713 अभ्यर्थी ही हो सकेंगे शामिल:सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश को किया संशोधित, कहा- याचिकाकर्ता तक ही सीमित रहेगा एसआई भर्ती-2025 की परीक्षा से दो दिन पहले सुप्रीम कोर्ट ने आरपीएससी को राहत दी है। शुक्रवार को जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा की स्पेशल वेकेशन बेंच ने पहले के आदेश में संशोधन करते हुए ओवरएज अभ्यर्थियों को दी गई राहत के दायरे सीमित कर दिया। पूरी खबर पढें SI भर्ती-2025 के एग्जाम से पहले सुप्रीम-कोर्ट का बड़ा आदेश:2021 की भर्ती के ओवरएज हो चुके अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल करने के लिए कहा SI भर्ती-2025 की परीक्षा से 3 दिन पहले सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा आदेश दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने आयु सीमा में छूट मांग रहे 2021 की भर्ती के अभ्यर्थियों को अंतरिम राहत दी है। जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा की बैंच ने SI भर्ती-2021 के सभी अभ्यर्थियों को 3 दिन बाद होने वाली परीक्षा में शामिल करने के आदेश दिए हैं। पूरी खबर पढें RPSC-एसआई भर्ती एग्जाम के ADMIT-CARD अपलोड:1174 सेंटर पर 5 व 6 अप्रैल को दो पारियों में होगी परीक्षा; 7.70 लाख कैंडिडेट्स रजिस्टर्ड राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से SI भर्ती एग्जाम 5 एवं 6 अप्रैल को होंगे। परीक्षा के प्रवेश पत्र वेबसाइट और SSO पोर्टल पर अपलोड कर दिए गए हैं। प्रदेश के 41 चयनित शहरों में स्थापित 1174 परीक्षा केंद्रों पर लगभग 7.70 लाख कैंडिडेट्स शामिल होंगे। ये भर्ती 1015 पदों के लिए है। परीक्षा के जिलों की जानकारी पहले से SSO पोर्टल पर उपलब्ध है। पूरी खबर पढें ‘SI भर्ती-2025’ एग्जाम इस बार दो दिन!:पेपरलीक से बचने के लिए बड़े बदलाव; जानिए-पिछले-इस एग्जाम में क्या अंतर? राजस्थान लोक सेवा आयोग की सब इंस्पेक्टर भर्ती-2025 का एग्जाम इस बार तीन दिन के बजाय दो दिन में ही होने की संभावना है। हर दिन दो पारियों में पेपर होंगे। इस परीक्षा में करीब पौने आठ लाख कैंडिडेट्स ने आवेदन किए हैं। (पूरी खबर पढे़ं)
IDBI Bank Specialist Officer Recruitment

8 घंटे पहले कॉपी लिंक आज की सरकारी नौकरी में जानकारी IDBI बैंक में स्पेशलिस्ट ऑफिसर की भर्ती, स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया में 323 वैकेंसी की। साथ ही हेवी व्हीकल फैक्ट्री में 450 ओपनिंग्स की। इन जॉब्स के बारे में पूरी जानकारी के साथ आवेदन की प्रक्रिया यहां देखिए.… 1. IDBI बैंक में स्पेशलिस्ट ऑफिसर की भर्ती, एज लिमिट 45 साल आईडीबीआई बैंक ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 33 पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट idbibank.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। वैकेंसी डिटेल्स : पद का नाम पदों की संख्या ऑडिट – इंफॉर्मेशन सिस्टम (IS) – ग्रेड-सी 2 रिस्क मैनेजमेंट – इंफॉर्मेशन सिस्टम 4 आईटी और एमआईएस 19 सिक्योरिटी ऑफिसर ग्रेड-डी 8 कुल पदों की संख्या 33 एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : ऑडिट – इंफॉर्मेशन सिस्टम (IS) – ग्रेड-सी: आईटी, कंप्यूटर साइंस या इलेक्ट्रॉनिक्स में बी.टेक/बीई या ग्रेजुएशन सीआईएसए के साथ सर्टिफिकेट होना चाहिए। कम से कम 7 साल का अनुभव जिसमें 4 साल आईएस ऑडिट या साइबर सुरक्षा ऑडिट का अनुभव शामिल है। रिस्क मैनेजमेंट – इंफॉर्मेशन सिस्टम (Grade C & B) : कंप्यूटर साइंस, आईटी या इलेक्ट्रॉनिक्स में बीई/बीटेक, एमसीए या एमएससी की डिग्री। ग्रेड-सी के लिए 7 साल का अनुभव चाहिए, जिसमें 4 साल इंफॉर्मेशन सिस्टम का अनुभव हो। ग्रेड बी के लिए 4 साल का अनुभव जिसमें 2 साल इंफॉर्मेशन सिस्टम में काम किया हो। आईटी और एमआईएस (IT & MIS) – ग्रेड डी, सी और बी: कंप्यूटर साइंस, आईटी या इलेक्ट्रॉनिक्स में ग्रेजुएशन। पोस्ट ग्रेजुएशन वालों को प्राथमिकता दी जाएगी। ग्रेड डी के लिए 10 साल (7 साल संबंधित काम में), ग्रेड सी के लिए 7 साल (4 साल संबंधित काम में) और ग्रेड बी के लिए 4 साल (2 साल संबंधित काम में) अनुभव होना चाहिए। सिक्योरिटी ऑफिसर ग्रेड-डी: 12वीं पास या डिप्लोमा। उम्मीदवार भारतीय सेना, नौसेना या वायु सेना से रिटायर्ड JCO होना चाहिए। कम से कम 15 साल का वर्क एक्सपीरियंस। एज लिमिट : 25 – 45 साल रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र में छूट दी जाएगी। फीस : जनरल, ओबीसी,ईडब्ल्यूएस : 1050 रुपए एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी : 250 रुपए सिलेक्शन प्रोसेस : शॉर्टलिस्टिंग ग्रुप डिस्कशन पर्सनल इंटरव्यू डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन मेडिकल एग्जाम सैलरी : 1,24,000 – 1,97,000 रुपए प्रति माह जरूरी डॉक्यूमेंट्स : आवेदक का आधार कार्ड शिक्षा के प्रमाण पत्र (10th, 12th Marksheet) पासपोर्ट साइज फोटो रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर ईमेल आईडी स्थायी निवासी प्रमाण पत्र सिग्नेचर जाति प्रमाण पत्र ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट idbibank.in पर जाएं। होम पेज पर Recruitment सेक्शन पर क्लिक करें। अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करें। जरूरी डाक्यूमेंट्स, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें। अपनी कैटेगरी के अनुसार फीस का भुगतान करें। फॉर्म पूरा भरने के बाद इसे सब्मिट कर दें। इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें। ऑनलाइन आवेदन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक 2. स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया में 323 भर्ती, सैलरी 1 लाख से ज्यादा स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) में कोच के 323 पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार SAI की ऑफिशियल वेबसाइट sportsauthorityofindia.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। वैकेंसी डिटेल्स : पद का नाम पदों की संख्या जनरल 187 ओबीसी 73 एससी 32 एसटी 9 ईडब्ल्यूएस 22 कुल पदों की संख्या 323 एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : एसएआई एनएस-एनआईएस पटियाला या किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कोचिंग में डिप्लोमा। एज लिमिट : अधिकतम : 30 साल आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। फीस : जनरल : 2,500 रुपए अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, एक्स-सर्विसमैन, महिला : 2,000 रुपए सिलेक्शन प्रोसेस : कंप्यूटर-आधारित परीक्षा (सीबीटी) कोचिंग योग्यता परीक्षण (सीएटी) शॉर्टलिस्टिंग मेरिट लिस्ट सैलरी : 35,400 से 1,12,400 रुपए प्रतिमाह अन्य अलाउंस का लाभ भी मिलेगा। एग्जाम सेंटर दिल्ली लखनऊ चंडीगढ़ भोपाल गांधीनगर मुंबई कोलकाता भुवनेश्वर हैदराबाद बेंगलुरु तिरवनंतपुरम गुवाहाटी इम्फाल ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट sportsauthorityofindia.gov.in पर जाएं। होम पेज पर APPLY ONLINE JOBS लिंक पर क्लिक करें। नए पेज पर भर्ती से संबंधित लिंक के आगे Click here to Apply Online पर क्लिक करें। Register a new user लिंक पर क्लिक करके पहले रजिस्ट्रेशन करें। इसके बाद लॉगिन के माध्यम से फॉर्म भरें। फॉर्म सब्मिट करें। इसका प्रिंटआउट निकालकर रखें। ऑनलाइन आवेदन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक 3. हेवी व्हीकल फैक्ट्री में 450 भर्ती, बिना एग्जाम, इंटरव्यू के सिलेक्शन हेवी व्हीकल फैक्ट्री ने अप्रेंटिस पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार एनएटीएस पोर्टल nats.education.gov.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की लिस्ट 30 अप्रैल 2026 को जारी की जाएगी। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 6 मई 2026 से लेकर 8 मई 2026 तक होगा। इन तीनों ही पदों के लिए अप्रेंटिस की ट्रेनिंग 1 साल के लिए दी जाएगी। वैकेंसी डिटेल्स : पद का नाम पदों की संख्या ग्रेजुएट अप्रेंटिस इंजीनियरिंग या टेक्नोलॉजी 150 टेक्नीशियन डिप्लोमा अप्रेंटिस 50 नॉन इंजीनियरिंग ग्रेजुएट अप्रेंटिस 250 कुल पदों की संख्या 450 एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : ग्रेजुएट अप्रेंटिस : संबंधित क्षेत्र में इंजीनियरिंग या टेक्नोलॉजी में डिग्री। टेक्नीशियन अप्रेंटिस : संबंधित क्षेत्र में इंजीनियरिंग या टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा। नॉन इंजीनियरिंग ग्रेजुएट : आर्ट्स/ साइंस/कॉमर्स ह्यूमैनिटीज में ग्रेजुएशन की डिग्री। एज लिमिट : अप्रेंटिसशिप नियमों के अनुसार सिलेक्शन प्रोसेस : मेरिट बेसिस पर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन सैलरी : ग्रेजुएट अप्रेंटिस : 18 हजार रुपए प्रतिमाह टेक्नीशियन अप्रेंटिस : 16,200 रुपए प्रतिमाह नॉन इंजीनियरिंग ग्रेजुएट अप्रेंटिस : 18 हजार रुपए प्रतिमाह ऐसे करें आवेदन : एनएटीएस पोर्टल nats.education.gov.in पर जाएं। मांगी गई जानकारी भरें और जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें। फीस का भुगतान करें। फॉर्म सब्मिट करें। इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें। ऑनलाइन आवेदन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑफिशियल वेबसाइट लिंक 4. पंजाब में पुलिस कॉन्स्टेबल की 3298 भर्ती, लास्ट डेट 30 मार्च जिला पुलिस और सशस्त्र पुलिस कैडर में कॉन्स्टेबल के पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 30 मार्च तय की गई है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट punjabpolice.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए पुलिस द्वारा स्थापित कंट्रोल रूम से संपर्क करने के लिए 02261306246 नंबर जारी किया गया है। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : 12वीं पास एक्स सर्विसमैन : 10वीं पास 10वीं कक्षा पंजाबी कंपल्सरी या इलेक्टिव सब्जेक्ट के साथ पास होना चाहिए। या समकक्ष परीक्षा पंजाबी भाषा के साथ पास की हो। एज लिमिट : न्यूनतम : 18 साल अधिकतम : 28 साल









