RRB NTPC Graduate Level Recruitment

Hindi News Career RRB NTPC Graduate Level Recruitment | Exam Pattern Changed & Typing Test Removed 8 मिनट पहले कॉपी लिंक आरआरबी की ओर से एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल पोस्ट के लिए 3548 पदों पर भर्ती निकली है। इस बार नोटिफिकेशन से स्टेशन मास्टर के पदों को अलग कर दिया गया है। रेलवे की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक अब स्टेशन मास्टर के लिए अलग से भर्ती निकाली जाएगी। इसके साथ ही इस पद के लिए आयोजित होने वाली एग्जाम में भी बदलाव किया गया है। इंडियन रेलवे RRB स्टेशन मास्टर भर्ती के लिए एक ही ऑनलाइन लिखित परीक्षा आयोजित होगी। पद संख्या की तुलना में 8 गुना उम्मीदवारों को कंप्यूटर बेस्ड एप्टीट्यूड टेस्ट (CBAT) के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद कंप्यूटर आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट (CBAT), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट का आयोजन किया जाएगा। यह फैसला रेलवे की स्टेशन मास्टर भर्ती को पहले से सरल बनाने के लिए लिया गया है। CBAT को जानिए : CBAT का पूरा नाम कंप्यूटर बेस्ड एप्टीट्यूड टेस्ट है। इसे उम्मीदवारों की उन क्षमताओं का आकलन करने के लिए आयोजित किया जाता है, जो स्टेशन मास्टर जैसे यात्रियों की सुरक्षा से जुड़े पदों पर काम करते हैं। इसमें ध्यान केंद्रित करने की क्षमता, तेजी से और सही निर्णय लेने की योग्यता, निर्देशों को समझने और उनका पालन करने की क्षमता और एक साथ कई जानकारियों पर ध्यान देने की योग्यता को परखा जाता है। NTPC ग्रेजुएट्स लेवल भर्ती 2026 से टाइपिंग टेस्ट खत्म NTPC ग्रेजुएट्स लेवल भर्ती 2026 के नोटिफिकेशन के अनुसार, जिन पदों पर भर्ती के लिए पहले कंप्यूटर आधारित टाइपिंग स्किल टेस्ट (CBTST) हुआ करता था, वह अब नहीं होगा। हालांकि कैंडिडेट्स को कंप्यूटर और टाइपिंग का नॉलेज होना चाहिए। वहीं NTPC ग्रेजुएट्स लेवल भर्ती 2026 एग्जाम पैटर्न के तहत 3 फेज में एग्जाम होगा। पहले फेज में कंप्यूटर आधारित स्क्रीन टेस्ट (CBT-1) होगा। दूसरे फेज में CBT-2 होगा। तीसरे फेज में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट होगा। नोटिफिकेशन जारी, आवेदन प्रक्रिया शुरू RRB ने NTPC ग्रेजुएट्स लेवल भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन एग्जाम में हुए टाइपिंग टेस्ट के बदलावों के साथ जारी किया है। इसके अनुसार, गुड्स ट्रेन मैनेजर और चीफ कमर्शियल कम टिकट सुपरवाइजर भर्ती के लिए टाइपिंग टेस्ट नहीं होगी। रेलवे भर्ती बोर्ड यानी RRB ने NTPC ग्रेजुएट लेवल भर्ती 2026 के शॉर्ट नोटिफिकेशन में पदों की संख्या 3477 थी। इसे डिटेल नोटिफिकेशन में बढ़ाकर 3548 किया गया है। RRB NTPC ग्रेजुएट लेवल 3548 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन लिंक ये खबर भी पढ़ें 135 साल पुरानी लाइब्रेरी क्यों तोड़ना चाहती है सरकार:प्रस्ताव- 2 कमरों में शिफ्ट कर लें 8.9 लाख किताबें सेंट्रल सेक्रेटेरिएट लाइब्रेरी देश की सबसे पुरानी और दूसरी सबसे बड़ी सरकारी लाइब्रेरी है। 1969 में शास्त्री भवन में स्थापित की गई ये लाइब्रेरी अब तक 5500 स्क्वायर मीटर में 4 मंजिल में संचालित की जा रही है। पूरी खबर यहां पढ़ें दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Railway & Punjab High Court Recruitment

Hindi News Career Railway & Punjab High Court Recruitment | Latest Govt Job Vacancies 2026 15 मिनट पहले कॉपी लिंक इस हफ्ते रेलवे और पंजाब हाईकोर्ट सहित पांच विभागों में 4842 पदों पर नौकरियां निकली हैं। अगर आप भी इन पदों के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, तो इन 5 नौकरियों की डिटेल्ड जानकारी 5 ग्राफिक्स के जरिए जानिए : ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक . दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं… हफ्ते की टॉप जॉब्स: झारखंड में टीचर के 7299 पदों पर भर्ती; केनरा बैंक में 3500 वैकेंसी, इस हफ्ते निकलीं 12 हजार से ज्यादा नौकरियां 1:43Play video Play video जॉब – एजुकेशन कॉपी लिंक शेयर केनरा बैंक में अप्रेंटिस के 3,500 पदों पर निकली भर्ती: ग्रेजुएट्स को मौका, बिना एग्जाम, इंटरव्यू के होगा सिलेक्शन 0:27Play video Play video जॉब – एजुकेशन कॉपी लिंक शेयर हफ्ते की टॉप जॉब्स: बिहार में 32,388 पदों पर भर्ती; एमपी में 7500 वैकेंसी, इस हफ्ते निकलीं 45,053 नौकरियां 1:29Play video Play video जॉब – एजुकेशन कॉपी लिंक शेयर
MPSC Recruitment Controversy | Pune Protest High Court Hearing

15 मिनट पहले कॉपी लिंक महाराष्ट्र लोकसेवा आयोग यानी MPSC के खिलाफ बीते एक महीने से लगातार कैंडिडेट्स प्रदर्शन कर रहे हैं। पुणे में प्रदर्शनकारियों ने MPSC मुर्दाबाद के नारे लगाए और विरोध जताते हुए MPSC आयोग की अर्थी भी निकाली। आज 7 अक्टूबर को बॉम्बे हाईकोर्ट ने इस पर सुनवाई की और 70 हजार खाली पदों और भर्ती प्रक्रिया पर महाराष्ट्र सरकार से तीन हफ्ते के भीतर जवाब मांगा। सरकार को तीन सप्ताह के भीतर भर्ती का रोडमैप पेश करना होगा। साथ ही मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आयोग की जांच कराने की बात कही। साथ ही कोर्ट ने कहा- ‘हम कैंडिडेट्स की समस्या को समझ रहे हैं लेकिन उन्हें आंदोलन के बजाय पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए।’ इन प्रदर्शनों की मुख्य मांग MPSC अध्यक्ष विवेक भीमनवार का इस्तीफा है। MNS नेता राज ठाकरे पहुंचे, राहुल गांधी भी हो सकते हैं शामिल इससे पहल महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) प्रमुख राज ठाकरे भी प्रोटेस्ट में पहुंचे थे और 30 सितंबर को सीएम देवेंद्र फडणवीस से भी कैंडिडेट्स ने मुलाकात की थी। NCP विधायक रोहित पवार के मुताबिक राहुल गांधी 7-8 अक्टूबर को कैंडिडेट्स से मिल सकते हैं। MPSC आयोग के खिलाफ पेपर लीक और परीक्षा व्यवस्था की पारदर्शिता को लेकर कैंडिडेट्स लंबे समय से प्रदर्शन हो रहे हैं। इन प्रदर्शनों की मुख्य मांग MPSC अध्यक्ष विवेक भीमनवार का इस्तीफा है। MPSC आयोग के खिलाफ 5 महीनों से अलग-अलग विरोध प्रदर्शन 30 जून को छत्रपति संभाजीनगर में MPSC की परीक्षाओं को CBT (कंप्युटर बेस्ड टेस्ट) कराने के फैसले के खिलाफ कैंडिडेट्स ने आंदोलन शुरू किया था। स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया ( SFI) ने ऑनलाइन मोड में परीक्षाएं करवाने के फैसले का नोटिफिकेशन फाड़कर विरोध किया और परीक्षाएं ऑफलाइन कराने की मांग की थी। इसके बाद 16 जुलाई को संभाजीनगर में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स ने ऑफलाइन एग्जाम कराने की मांग को लेकर दोबारा प्रदर्शन शुरू किया था। ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा इंटरव्यू के बाद रद्द हुई अगस्त में ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में पेपर लीक मामला सामने आया था। MPSC ने फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट में ड्रग इंस्पेक्टर, ग्रुप-B पोस्ट के लिए भर्ती प्रक्रिया पेपर लीक के बाद रद्द कर दी थी। ये परीक्षा 22 मार्च 2026 को हुई थी और जुलाई में इसका रिजल्ट जारी होने के बाद इंटरव्यू हुए थे। इसके बाद प्रशासन के खिलाफ कैंडिडेट्स का आक्रोश ओर बढ़ गया। 27 अगस्त को विधायक रोहित पवार ने पेपर लीक मामले को लेकर 1 सितंबर को MPSC कार्यालय के बाहर आंदोलन की चेतावनी दी थी। पेपर लीक, परीक्षा की पारदर्शिता को लेकर प्रदर्शन MPSC आयोग के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन जारी है, जहां पेपर लीक और परीक्षा व्यवस्था के पारदर्शिता को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। कांग्रेस की युवा इकाई के नेता भी आंदोलन में शामिल हैं। ये कैंडिडेट्स पिछले कुछ समय से परीक्षा प्रक्रिया, भर्ती में देरी और कथित अनियमितताओं को लेकर सवाल कर रहे हैं। कैंडिडेट्स का गुस्सा सिर्फ एक परीक्षा का नहीं, बल्कि पूरी भर्ती और परीक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता है। पुणे में MPSC कैंडिडेट्स का आंदोलन फिलहाल तीन अलग-अलग जगहों पर चल रहा है और इन जगहों पर छात्रों की मांगें भी अलग हैं। आयोग के अध्यक्ष विवेक भीमनवार के इस्तीफे की मांग परीक्षा रद्द होने के बाद कैंडिडेट्स ने आयोग के अध्यक्ष विवेक भीमनवार और सचिव महेंद्र उत्तमराव हरपालकर की जवाबदेही तथा इस्तीफे की मांग तेज हो गई। उम्मीदवारों का कहना है कि महाराष्ट्र की सरकारी भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं, परीक्षा प्रक्रिया में गड़बड़ी और पारदर्शिता की कमी है। छात्रों ने परीक्षा पैटर्न में गड़बड़ियों और कुछ पदों में कटौती को भी अपना मुद्दा बनाया। इन कैंडिडेट्स की मुख्य मांगों में MPSC अध्यक्ष विवेक भीमनवार का इस्तीफा और परीक्षा संबंधी अनियमितताओं की जांच शामिल थी। सितंबर के आखिर में आंदोलन बड़ा हो गया और कैंडिडेट्स ने 2 अक्टूबर को बड़े प्रोटेस्ट का ऐलान किया। इसके बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कैंडिडेट्स से बातचीत की और आंदोलन स्थगित किया गया। इसके साथ ही कैंडिडेट्स ने स्टेनोग्राफर पद को बहाल करने की भी मांग की है। पेपर लीक मामले में आरोपी रहे अधिकारी अभिजीत लेंडवे के कार्यकाल में हुई सभी परीक्षाओं का फॉरेंसिक ऑडिट कराने की मांग भी की है। कई बड़े नेताओं और चेहरों ने विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया शिवसेना (UBT) के विधायक आदित्य ठाकरे पुणे पहुंचे और प्रदर्शनकारी छात्रों से मिलकर उनके आंदोलन का समर्थन किया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छात्रों के आंदोलन और उनकी मांगों का समर्थन किया। सांसद सुप्रिया सुले राज्य सरकार के मंत्री धनंजय मुंडे ने भी छात्रों के एक समूह से मुलाकात कर उनकी मांगों पर चर्चा की। MPSC चेयरमैन- मैं गुनहगार, तो तुरंत पद छोड़ूंगा आरोपों का जवाब देते हुए, MPSC के चेयरमैन विवेक भीमन्वार ने कहा कि कमीशन और राज्य सरकार ने ऐसी घटनाओं को दोबारा होने से रोकने के लिए अलग-अलग हाई-लेवल कमेटियां बनाई हैं। पेपर लीक के मामले में पुलिस केस भी दर्ज किया गया है। एक बयान में भीमन्वार ने कहा, ‘मुझे इस बात का बहुत दुख है कि सच्चाई साफ होने के बावजूद, मेरी छवि खराब करने के मकसद से मुझ पर निजी और राजनीतिक कारणों से आरोप लगाए जा रहे हैं। पद संभालने के बाद से मैंने MPSC में कई सुधार किए हैं।’ साथ ही उन्होंने कहा कि हमने कुल 84 परीक्षाएं सफलतापूर्वक आयोजित की हैं। हालांकि, अगर मेरे खिलाफ एक भी सबूत मिलता है, तो मैं एक पल के लिए भी इस पद पर नहीं रहूंगा। मैंने पहले ही साफ कर दिया है कि ड्रग इंस्पेक्टर परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने की घटना मेरे पद संभालने से पहले की है। आयोग- ग्रुप C की परीक्षा में पद बढ़ाए जाएंगे सरकार की MPSC विवाद को लेकर सफाई है कि MPSC के मौजूदा और पूर्व अध्यक्षों तथा सदस्यों के कामकाज की तीन महीने के भीतर न्यायिक जांच कराई जाएगी। MPSC की परीक्षाएं ऑफलाइन ही कराए जाने या किसी भी तरह के बदलाव के प्रस्ताव पर कैंडिडेट्स से चर्चा जरूर की जाएगी। इसके साथ ही सरकार ने कैंडिडेट्स की मांग पर ग्रुप C की 3 जनवरी को होने वाली परीक्षा में पदों की संख्या बढ़ाने, तीन साल की भर्तियों की योजना बनाने और रिटायरमेंट से खाली होने वाले पदों
Rajasthan SI Recruitment 2025 | Interview Schedule RPSC Sub-Inspector

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की उपनिरीक्षक-प्लाटून कमांडर भर्ती-2025 के इंटरव्यू सोमवार से शुरू होंगे। आयोग में सीमित सदस्य संख्या के बीच भर्ती प्रक्रिया का पहला चरण 5 से 16 अक्टूबर तक चलेगा। भर्ती के तहत कुल 1076 पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं। . आयोग ने 4019 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए अस्थायी रूप से सफल घोषित किया है। इनमें टीएसपी क्षेत्र के 62 और नॉन-टीएसपी क्षेत्र के 3957 अभ्यर्थी शामिल हैं। इससे पहले रद्द की गई एसआई भर्ती-2021 के इंटरव्यू करीब चार महीने तक चले थे। 17 जुलाई 2025 को निकली थी भर्ती RPSC ने 17 जुलाई 2025 को एसआई भर्ती-2025 के लिए 1015 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया था। इसके लिए 10 अगस्त से 9 सितंबर 2025 तक आवेदन मांगे गए। भर्ती में कुल 7 लाख 70 हजार 49 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया। लिखित परीक्षा 5 और 6 अप्रैल 2026 को दो-दो पारियों में आयोजित हुई। परीक्षा के लिए प्रदेश के 26 जिलों के 41 शहरों में 1174 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा में करीब 60 फीसदी अभ्यर्थियों ने उपस्थिति दर्ज कराई। बाद में उपनिरीक्षक एपी नॉन-शेड्यूल एरिया के 61 पद बढ़ाए गए, जिससे कुल पदों की संख्या 1076 हो गई। 75 दिन में जारी किया था रिजल्ट एसआई भर्ती-2025 का परिणाम लिखित परीक्षा के 75 दिन बाद जारी कर दिया गया था। इसके मुकाबले एसआई भर्ती-2021 का परिणाम जारी होने में 103 दिन लगे थे। यह खबर भी पढ़ें….. SI भर्ती-2025 का 75 दिन में रिजल्ट जारी:* 1076 पदों के लिए अप्रैल में हुई थी परीक्षा, अब फिजिकल टेस्ट होगा; 1744 अभ्यर्थी अयोग्य घोषित
Jharkhand Teacher & Canara Bank Recruitment 2026

Hindi News Career Jharkhand Teacher & Canara Bank Recruitment 2026 | Latest Job Vacancies 2 मिनट पहले कॉपी लिंक इस हफ्ते झारखंड कर्मचारी चयन आयोग और केनरा बैंक सहित पांच विभागों में 12,577 पदों पर नौकरियां निकली हैं। अगर आप भी इन पदों के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, तो इन 5 नौकरियों की डिटेल्ड जानकारी 5 ग्राफिक्स के जरिए जानिए : ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक . दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं… केनरा बैंक में अप्रेंटिस के 3,500 पदों पर निकली भर्ती: ग्रेजुएट्स को मौका, बिना एग्जाम, इंटरव्यू के होगा सिलेक्शन 0:27Play video Play video जॉब – एजुकेशन कॉपी लिंक शेयर हफ्ते की टॉप जॉब्स: बिहार में 32,388 पदों पर भर्ती; एमपी में 7500 वैकेंसी, इस हफ्ते निकलीं 45,053 नौकरियां 1:29Play video Play video जॉब – एजुकेशन कॉपी लिंक शेयर स्टूडेंट्स के लिए LBSNAA में इंटर्नशिप का मौका: रहना और खाना फ्री; ड्यूरेशन 4 सप्ताह, बिना एग्जाम, इंटरव्यू के सिलेक्शन 0:42Play video Play video जॉब – एजुकेशन कॉपी लिंक शेयर
Canara Bank Apprentice Recruitment 2026

Hindi News Career Canara Bank Apprentice Recruitment 2026 | Apply Online For 3500 Posts 4 मिनट पहले कॉपी लिंक केनरा बैंक ने ग्रेजुएट अप्रेंटिस के 3,500 पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट canarabank.bank.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के जरिए देशभर के अलग-अलग राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के बैंक की शाखाओं में नियुक्ति की जाएगी। अप्रेंटिसशिप की ट्रेनिंग 1 साल के लिए होगी। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : ग्रेजुएशन की डिग्री। फीस : एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी : नि:शुल्क अन्य सभी : 500 रुपए एज लिमिट : न्यूनतम : 20 साल अधिकतम : 28 साल आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को निर्धारित नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। सिलेक्शन प्रोसेस : मेरिट बेसिस पर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन स्थानीय भाषा का ज्ञान स्टाइपेंड : 16,650 रुपए प्रतिमाह ऐसे करें आवेदन : NATS पर रजिस्ट्रेशन करें। केनरा बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट www.canarabank.bank.in पर जाएं। करियर या रिक्रूटमेंट सेक्शन पर क्लिक करें। Graduate Apprentices in Canara Bank under Apprentices लिंक पर क्लिक करें। अब अप्रेंटिस भर्ती के ऑनलाइन आवेदन लिंक को खोलें। मांगी गई जानकारी दर्ज करें। जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें। आवेदन फॉर्म सब्मिट करें। इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें। ऑफिशियल वेबसाइट लिंक अप्रेंटिसशिप पोर्टल लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ————————————————————————— ये खबर भी पढ़ें NTA ने निकाली सब्जेक्ट एक्सपर्ट्स की भर्ती:एज लिमिट 65 साल, NEET, JEE जैसे एग्जाम के पेपर बनाने का मौका, नि:शुल्क करें अप्लाई एनटीए ने सब्जेक्ट एक्सपर्ट्स की भर्ती निकाली है। ये एक्सपर्ट NTA द्वारा कराई जाने वाली परीक्षाओं के लिए पेपर तैयार करेंगे। साथ ही ट्रांसलेशन रिव्यू करने वालों की भी भर्ती निकाली गई है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट nta.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों का पैनल 3 साल तक वैलिड रहेगा, जिसकी हर साल समीक्षा की जाएगी। पूरी खबर यहां पढ़ें दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
RRB NTPC Recruitment 2026 | Apply Online for 1688 Vacancies

15 मिनट पहले कॉपी लिंक रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने NTPC में नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरीज (अंडर ग्रेजुएट) के 1688 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती का शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया गया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : 12वीं पास हिंदी, अंग्रेजी टाइपिंग का नॉलेज एज लिमिट : न्यूनतम : 18 साल अधिकतम : 33 साल उम्र की गणना 1 जनवरी 2027 को आधार मानकर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम उम्र में छूट दी जाएगी। सिलेक्शन प्रोसेस : सीबीटी – 1 सीबीटी – 2 स्किल टेस्ट डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन मेडिकल टेस्ट सैलरी : लेवल – 2 – लेवल – 3 के अनुसार फीस : यूआर, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस : 500 रुपए एससी, एसटी, एक्स सर्विसमैन, पीडब्ल्यूडी, महिला, ट्रांसजेंडर,ईबीसी : 250 रुपए एग्जाम पैटर्न : जारी नहीं जरूरी डॉक्यूमेंट्स : आधार कार्ड सिग्नेचर वोटर आईडी पासपोर्ट साइज फोटो रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर निवास प्रमाण पत्र 10वीं का प्रमाण पत्र जाति प्रमाण पत्र ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट www.rrbapply.gov.in पर जाएं। नई रजिस्ट्रेशन के विकल्प पर क्लिक करें। अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करें। मांगी गई सभी डिटेल्स दर्ज करके फॉर्म भरें। जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें। फीस भरकर फॉर्म सब्मिट करें। इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें। ऑफिशियल वेबसाइट लिंक ——————————————————————— ये खबर भी पढ़ें यूपी में ऑफिसर के 1251 पदों पर निकली भर्ती:फीस 25 रुपए, सैलरी 90 हजार से ज्यादा उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC), लखनऊ ने पशुधन प्रसार अधिकारी के पदों पर भर्ती निकाली है। यह भर्ती पशुपालन निदेशालय, उत्तर प्रदेश के तहत की जाएगी। इसमें 1,248 पद सामान्य भर्ती और 3 पद विशेष चयन के लिए हैं। पूरी खबर यहां पढ़े दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
BPSC Teacher Recruitment 2026 | New Notification Single Exam Update

Hindi News Career BPSC Teacher Recruitment 2026 | New Notification Single Exam Update 2 मिनट पहले कॉपी लिंक बिहार लोक सेवा आयोग ने टीचर के 32,388 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती का नया नोटिफिकेशन जारी हो गया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा की नई तारीख बाद में घोषित की जाएगी। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : कक्षा 1–5 : 12वीं में न्यूनतम 50% अंक 2 वर्षीय D.El.Ed या समकक्ष डिग्री या 4 वर्षीय B.El.Ed या स्पेशल एजुकेशन डिप्लोमा संबंधित CTET/BTET Paper-I क्लियर। कक्षा 6–8 : संबंधित विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री। B.Ed/D.El.Ed पद के अनुसार, संबंधित CTET/BTET/STET की डिग्री। कक्षा 9–10 : संबंधित विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री। B.Ed या समकक्ष योग्यता। STET Paper-I क्लियर। कक्षा 11–12 : संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री। B.Ed या समकक्ष योग्यता STET Paper-II क्लियर। एज लिमिट : 18 – 37 साल सैलरी : 25 हजार – 32 हजार रुपए प्रतिमाह सिलेक्शन प्रोसेस : रिटन एग्जाम के बेसिस पर सिर्फ बिहार वासियों को आरक्षण : इस भर्ती में आरक्षण सिर्फ बिहार के मूल निवासियों को मिलेगा। महिलाओं को प्राथमिक शिक्षक (1-5) के लिए : 50% आरक्षण मध्य, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक कक्षाओं के लिए : 35% आरक्षण आरक्षण का दावा करने के लिए जाति, आय और क्रीमीलेयर रहित (NCL) प्रमाण पत्र पिता के नाम और पते के साथ होना चाहिए। एग्जाम पैटर्न : कक्षा 1–5 टीचर : कुल प्रश्न: 150 कुल अंक: 150 भाषा: 30 प्रश्न/30 अंक सामान्य अध्ययन: 120 प्रश्न/120 अंक भाषा में न्यूनतम 30% अंक जरूरी बताए गए हैं। एक तिहाई अंकों की निगेटिव मार्किंग होगी। कक्षा 6–8, TGT और PGT : भाषा : 30 प्रश्न/30 अंक जनरल नॉलेज : 40 प्रश्न/40 अंक संबंधित विषय : 80 प्रश्न/80 अंक कुल : 150 प्रश्न/150 अंक एक तिहाई अंकों की निगेटिव मार्किंग होगी। दोनों एग्जाम में अगर उम्मीदवार किसी भी ऑप्शन को नहीं चुनना चाहता तो विकल्प E भरना होगा। इसे न भरने की स्थिति में भी निगेटिव मार्किंग होगी। जरूरी डॉक्यूमेंट्स : आधार कार्ड/पहचान पत्र/ड्राइविंग लाइसेंस (वैलिड आईडी प्रूफ) 10वीं की मार्कशीट सर्टिफिकेट 12वीं की मार्कशीट सर्टिफिकेट ग्रेजुएशन मार्कशीट और डिग्री पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री सर्टिफिकेट (11-12वीं) डीएलएड/बीएड अन्य टीचर ट्रेनिंग सर्टिफिकेट (पोस्ट वाइज) सीटेट (पेपर-I, पेपर-2) (कक्षा 1-5, कक्षा 6-8) /बिहार एसटीईटी (9 से 11वीं/11वीं से 12वीं)। बिहार एसटीईटी 2026 देंगें वो भी अप्लाई कर सकेंगे। जाति प्रमाण पत्र (एससी/एसटी/ईबीसी/बीसी) ईडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट (1 अप्रैल 2026 के बाद का वाला मान्य) मूल निवासी प्रमाण पत्र पीडब्ल्यूडी/दिव्यांग प्रमाण पत्र आय प्रमाण पत्र पासपोर्ट साइट फोटो सिग्नेचर ऐसे करें आवेदन : BPSC की ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाएं। होमपेज पर TRE 4.0 भर्ती से जुड़ा रजिस्ट्रेशन लिंक मिलेगा। यहां लॉगिन करके अपनी पर्सनल डिटेल्स दर्ज करें। रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद लॉगिन करके फॉर्म भरें। जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने के बाद फीस जमा करें। आवेदन सब्मिट करें। इसका कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करके रखें। ऑनलाइन आवेदन लिंक नया ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ——————————————————————- ये खबर भी पढ़ें यूपी में ऑफिसर के 1251 पदों पर निकली भर्ती:फीस 25 रुपए, सैलरी 90 हजार से ज्यादा उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC), लखनऊ ने पशुधन प्रसार अधिकारी के पदों पर भर्ती निकाली है। यह भर्ती पशुपालन निदेशालय, उत्तर प्रदेश के तहत की जाएगी। इसमें 1,248 पद सामान्य भर्ती और 3 पद विशेष चयन के लिए हैं। पूरी खबर यहां पढ़े दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
RRB NTPC Recruitment 2026 | Apply Online for 3477 Railway Vacancy

Hindi News Career RRB NTPC Recruitment 2026 | Apply Online For 3477 Railway Vacancy 14 मिनट पहले कॉपी लिंक रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने NTPC में 3477 पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : ग्रेजुएशन की डिग्री। एज लिमिट : न्यूनतम : 18 साल अधिकतम : 33 साल उम्र की गणना 1 जनवरी 2027 को आधार मानकर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम उम्र में छूट दी जाएगी। सैलरी 29,200 – 35,400 रुपए प्रतिमाह सिलेक्शन प्रोसेस : सीबीटी – 1 सीबीटी – 2 स्किल टेस्ट डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन मेडिकल टेस्ट फीस : यूआर, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस : 500 रुपए एससी, एसटी, एक्स सर्विसमैन, पीडब्ल्यूडी, महिला, ट्रांसजेंडर,ईबीसी : 250 रुपए एग्जाम में एक तिहाई अंकों की निगेटिव मार्किंग होगी। जरूरी डॉक्यूमेंट्स : आधार कार्ड सिग्नेचर वोटर आईडी पासपोर्ट साइज फोटो रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर निवास प्रमाण पत्र 10वीं का प्रमाण पत्र जाति प्रमाण पत्र ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट www.rrbapply.gov.in पर जाएं। नई रजिस्ट्रेशन के विकल्प पर क्लिक करें। अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करें। मांगी गई सभी डिटेल्स दर्ज करके फॉर्म भरें। जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें। फीस भरकर फॉर्म सब्मिट करें। इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें। ऑफिशियल वेबसाइट लिंक RRB NTPC में 3477 पदों पर भर्ती का शॉर्ट नोटिफिकेशन ये खबर भी पढ़ें यूपी में ऑफिसर के 1251 पदों पर निकली भर्ती:फीस 25 रुपए, सैलरी 90 हजार से ज्यादा उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC), लखनऊ ने पशुधन प्रसार अधिकारी के पदों पर भर्ती निकाली है। यह भर्ती पशुपालन निदेशालय, उत्तर प्रदेश के तहत की जाएगी। इसमें 1,248 पद सामान्य भर्ती और 3 पद विशेष चयन के लिए हैं। पूरी खबर यहां पढ़े दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
UP Teacher & SSC Recruitment 2026

Hindi News Career UP Teacher & SSC Recruitment 2026 | Latest Job Vacancy Apply Online 5 मिनट पहले कॉपी लिंक इस हफ्ते उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग और राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंस सहित पांच विभागों में 19,506 पदों पर नौकरियां निकली हैं। अगर आप भी इन पदों के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, तो इन 5 नौकरियों की डिटेल्ड जानकारी 5 ग्राफिक्स के जरिए जानिए : असिस्टेंट टीचर संबंद्ध प्राइमरी भर्ती नोटिफिकेशन लिंक पीजीटी भर्ती नोटिफिकेशन लिंक स्पेशल टीईटी भर्ती नोटिफिकेशन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक . दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं… दिल्ली यूनिवर्सिटी इलेक्शन की वोटिंग आज: पिछले 7 साल में 6 बार ABVP जीता; किसी ने डांस करके तो किसी ने अदाओं से बिखेरा जलवा 0:40Play video Play video जॉब – एजुकेशन कॉपी लिंक शेयर JEE मेन्स सेशन-1 22 जनवरी को होगा: सैनिक स्कूल एंट्रेस एग्जाम 31 को, NTA ने 2027 का एग्जाम कैलेंडर जारी किया 0:39Play video Play video जॉब – एजुकेशन कॉपी लिंक शेयर सिर्फ 1 बच्ची को पढ़ाने स्कूल आते हैं मास्टर मिथारी: 13 साल से रोज 5 किमी जंगल पार करके आ रहे; सोशल मीडिया पर मिलीं बधाई 1:00Play video Play video जॉब – एजुकेशन कॉपी लिंक शेयर







