ट्राई सीरीज में इंडिया-A का दूसरा मैच:अफगानिस्तान-A के खिलाफ उतरेंगे वैभव सूर्यवंशी; बारिश के 50% चांस

श्रीलंका में खेली जा रही ट्राई नेशन वनडे सीरीज में इंडिया-A आज अफगानिस्तान-A के खिलाफ मैदान पर उतरेगी। मुकाबला दांबुला के रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में सुबह 10 बजे से खेला जाएगा। भारत-A ने अपने पहले मैच में श्रीलंका-A को 8 रन से हराया था। उपकप्तान ऋतुराज गायकवाड ने शतक लगाया था। कप्तानी तिलक वर्मा कर रहे हैं। 15 साल के वैभव सूर्यवंशी श्रीलंका के खिलाफ 14 रन बनाकर आउट हो गए थे। दांबुला में बारिश की संभावना दांबुला में गुरुवार को बारिश की संभावना 50% है। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। नमी 76% और हवा की रफ्तार 27 किमी प्रति घंटा रह सकती है। बादल छाए रहने और नमी के कारण तेज गेंदबाजों को शुरुआती ओवरों में मदद मिलने की उम्मीद है। दोनों मुकाबलों में भारत-A का दबदबा भारत-A और अफगानिस्तान-A के बीच अब तक दो लिस्ट-A मुकाबले खेले गए हैं और दोनों में भारतीय टीम ने जीत दर्ज की है। भारत-A ने 2017 में खेले गए दोनों मैचों में अफगानिस्तान-A को हराया था। 1 अगस्त 2017 को हुए मुकाबले में भारत-A ने 113 रन से जीत हासिल की थी। वहीं 28 जुलाई 2017 को भारत-A ने अफगानिस्तान-A को 7 विकेट से हराया था। उस मैच में भारतीय टीम ने 116 गेंद रहते लक्ष्य हासिल कर लिया था। गायकवाड ने पहले मैच में जमाया था शतक श्रीलंका-A के खिलाफ पहले मुकाबले में भारत-A की जीत के हीरो ऋतुराज गायकवाड रहे थे। उन्होंने 114 गेंदों में 101 रन की शतकीय पारी खेली थी। कप्तान तिलक वर्मा ने भी अर्धशतक लगाया था। मीर-फरीदून पर रहेगी जिम्मेदारी अफगानिस्तान-A की कप्तानी इमरान मीर कर रहे हैं। उन्होंने 43 लिस्ट-A मैचों में 1338 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 32.63 रहा है और वे 4 शतक व 3 अर्धशतक भी लगा चुके हैं। बल्लेबाजी में हसन इसाखिल, बहीर शाह, नूर रहमान और मोहम्मद इशाक भी टीम की अहम कड़ी होंगे। गेंदबाजी में फरीदून दाऊदजई ने 16 लिस्ट-A मैचों में 23 विकेट लिए हैं। उनका बवसत प्रदर्शन 52 रन देकर 3 विकेट रहा है। उनके अलावा जहीर खान पक्तीन भी विपक्षी बल्लेबाजों के लिए चुनौती पेश कर सकते हैं। रंगिरी दांबुला स्टेडियम में 71 वनडे खेले गए दांबुला का रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम श्रीलंका के प्रमुख वनडे मैदानों में से एक है। यहां अब तक 71 वनडे मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिनमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 34 और टारगेट का पीछा करने वाली टीम ने 34 मैच जीते हैं। इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 213 रन है। वनडे में सबसे बड़ा स्कोर पाकिस्तान ने 2010 में बांग्लादेश के खिलाफ 385/7 बनाया था, जबकि सबसे सफल रन चेज 289/4 का रहा है। दोनों टीमों के पॉसिबल प्लेइंग-XI भारत-A: तिलक वर्मा (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्या, ऋतुराज गायकवाड, आयुष बदोनी, अनुकूल रॉय, अरशद खान, विपराज निगम, सूर्यांश शेडगे, अंशुल कंबोज। अफगानिस्तान-A: इमरान मीर (कप्तान), हसन इसाखिल, खालिद तनावल, एजाज अहमदजई, बहीर शाह, फैसल खान, फारमान सफी, शम्स उर रहमान, नूर रहमान और जहीर पक्तीन, फरीदून दाऊदजई।
India-A vs Afghanistan-A Cricket Match

श्रीलंका4 मिनट पहले कॉपी लिंक श्रीलंका में खेली जा रही ट्राई नेशन वनडे सीरीज में इंडिया-A आज अफगानिस्तान-A के खिलाफ मैदान पर उतरेगी। मुकाबला दांबुला के रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में सुबह 10 बजे से खेला जाएगा। भारत-A ने अपने पहले मैच में श्रीलंका-A को 8 रन से हराया था। उपकप्तान ऋतुराज गायकवाड ने शतक लगाया था। कप्तानी तिलक वर्मा कर रहे हैं। 15 साल के वैभव सूर्यवंशी श्रीलंका के खिलाफ 14 रन बनाकर आउट हो गए थे। दांबुला में बारिश की संभावना दांबुला में गुरुवार को बारिश की संभावना 50% है। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। नमी 76% और हवा की रफ्तार 27 किमी प्रति घंटा रह सकती है। बादल छाए रहने और नमी के कारण तेज गेंदबाजों को शुरुआती ओवरों में मदद मिलने की उम्मीद है। दोनों मुकाबलों में भारत-A का दबदबा भारत-A और अफगानिस्तान-A के बीच अब तक दो लिस्ट-A मुकाबले खेले गए हैं और दोनों में भारतीय टीम ने जीत दर्ज की है। भारत-A ने 2017 में खेले गए दोनों मैचों में अफगानिस्तान-A को हराया था। 1 अगस्त 2017 को हुए मुकाबले में भारत-A ने 113 रन से जीत हासिल की थी। वहीं 28 जुलाई 2017 को भारत-A ने अफगानिस्तान-A को 7 विकेट से हराया था। उस मैच में भारतीय टीम ने 116 गेंद रहते लक्ष्य हासिल कर लिया था। गायकवाड ने पहले मैच में जमाया था शतक श्रीलंका-A के खिलाफ पहले मुकाबले में भारत-A की जीत के हीरो ऋतुराज गायकवाड रहे थे। उन्होंने 114 गेंदों में 101 रन की शतकीय पारी खेली थी। कप्तान तिलक वर्मा ने भी अर्धशतक लगाया था। मीर-फरीदून पर रहेगी जिम्मेदारी अफगानिस्तान-A की कप्तानी इमरान मीर कर रहे हैं। उन्होंने 43 लिस्ट-A मैचों में 1338 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 32.63 रहा है और वे 4 शतक व 3 अर्धशतक भी लगा चुके हैं। बल्लेबाजी में हसन इसाखिल, बहीर शाह, नूर रहमान और मोहम्मद इशाक भी टीम की अहम कड़ी होंगे। गेंदबाजी में फरीदून दाऊदजई ने 16 लिस्ट-A मैचों में 23 विकेट लिए हैं। उनका बवसत प्रदर्शन 52 रन देकर 3 विकेट रहा है। उनके अलावा जहीर खान पक्तीन भी विपक्षी बल्लेबाजों के लिए चुनौती पेश कर सकते हैं। रंगिरी दांबुला स्टेडियम में 71 वनडे खेले गए दांबुला का रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम श्रीलंका के प्रमुख वनडे मैदानों में से एक है। यहां अब तक 71 वनडे मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिनमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 34 और टारगेट का पीछा करने वाली टीम ने 34 मैच जीते हैं। इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 213 रन है। वनडे में सबसे बड़ा स्कोर पाकिस्तान ने 2010 में बांग्लादेश के खिलाफ 385/7 बनाया था, जबकि सबसे सफल रन चेज 289/4 का रहा है। दोनों टीमों के पॉसिबल प्लेइंग-XI भारत-A: तिलक वर्मा (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्या, ऋतुराज गायकवाड, आयुष बदोनी, अनुकूल रॉय, अरशद खान, विपराज निगम, सूर्यांश शेडगे, अंशुल कंबोज। अफगानिस्तान-A: इमरान मीर (कप्तान), हसन इसाखिल, खालिद तनावल, एजाज अहमदजई, बहीर शाह, फैसल खान, फारमान सफी, शम्स उर रहमान, नूर रहमान और जहीर पक्तीन, फरीदून दाऊदजई। —————————– ट्राई सीरीज से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… पहले वनडे में इंडिया-ए ने श्रीलंका-ए को 8 रन से हराया इंडिया-ए ने ट्राई सीरीज के पहले वनडे में श्रीलंका-ए को 8 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंडिया-ए ने 50 ओवर में 6 विकेट पर 277 रन बनाए थे। जवाब में श्रीलंका-ए की टीम 48.5 ओवर में 269 रन पर ऑलआउट हो गई। पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Gaikwad 1000 Chepauk Runs | Klaasen 2000 IPL Runs; Dhoni CSK Photoshoot

चेन्नई8 मिनट पहले कॉपी लिंक सनराइजर्स हैदराबाद ने IPL 2026 के 63वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से हरा दिया। चेपॉक स्टेडियम में CSK ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 180 रन बनाए। जवाब में हैदराबाद ने हेनरिक क्लासन और अभिषेक शर्मा की पारियों की बदौलत टीम ने 19 पारियों में टारगेट हासिल कर लिया। सोमवार को इनिंग्स ब्रेक में एमएस धोनी ने टीम के साथ ग्रुप फोटोशूट कराकर फैंस को खास पल दिया। क्लासन ने सिर्फ 58 पारियों में 2 हजार IPL रन पूरे किए। वहीं ऋतुराज गायकवाड ने चेपॉक में अपने 1000 IPL रन बनाए। हैदराबाद-पंजाब मैच के टॉप रिकॉर्ड्स-मोमेंट्स 1. क्लासन 58 पारियों में 2 हजार IPL रन पूरे किए हैदराबाद के बल्लेबाज हेनरिक क्लासन ने IPL में अपने 2000 रन पूरे कर लिए। उन्होंने यह उपलब्धि सिर्फ 58 पारियों में हासिल की। इस लिस्ट में टॉप पर 47 पारी के साथ साई सुदर्शन हैं। क्लासन ने IPL में 2000 रन बनाने के लिए सिर्फ 1214 गेंदें खेलीं। वह सबसे कम गेंदों में यह आंकड़ा छूने वाले बल्लेबाजों की सूची में पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं। पहले नंबर पर 1120 बॉल के साथ आंद्रे रसल हैं। 2. चेन्नई ने 3 साल बाद चेपॉक में पहले बल्लेबाजी चुनी चेन्नई सुपर किंग्स ने चेपॉक में 3 साल बाद टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। इससे पहले CSK ने 14 मई 2023 को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ चेपॉक में पहले बैटिंग चुनी थी। 3. CSK ने पहले ओवर में अपना दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाया चेन्नई ने पारी के पहले ओवर में 17 रन बनाए। यह IPL में CSK का पहले ओवर में दूसरा सबसे बड़ा स्कोर रहा। इससे पहले टीम ने 2015 में कोलकाता के खिलाफ ईडन गार्डन्स में पहले ओवर में 19 रन बनाए थे। IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स की ओपनिंग जोड़ी का प्रदर्शन खास नहीं रहा है। टीम का ओपनिंग रनरेट 9.08 रहा, जो इस सीजन सबसे कम है। वहीं औसत 25.84 रहा, जो सिर्फ कोलकाता नाइट राइडर्स (24.33) से बेहतर है। 4. इस सीजन पावरप्ले में गायकवाड का स्ट्राइक रेट सबसे कम ऋतुराज गायकवाड का IPL 2026 में पावरप्ले के दौरान स्ट्राइक रेट 124.6 रहा है। कम से कम 100 गेंद खेलने वाले बल्लेबाजों में यह इस सीजन सबसे कम स्ट्राइक रेट है। 5. गायकवाड़ ने चेपॉक में पूरे किए 1000 IPL रन रुतुराज गायकवाड़ ने चेपॉक मैदान पर IPL में अपने 1000 रन पूरे कर लिए। वह इस मैदान पर यह उपलब्धि हासिल करने वाले चेन्नई के प्रमुख बल्लेबाजों में शामिल हो गए हैं। गायकवाड़ ने 20 गेंदों की पारी में 71.42 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। IPL 2026 में 20 या उससे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाजों में यह दूसरा सबसे कम स्ट्राइक रेट रहा। इससे पहले लखनऊ के अर्शिन कुलकर्णी ने RCB के खिलाफ 70.93 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की थी। 6. कमिंस कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा विकेट लेने वालों में दूसरे नंबर पर सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस IPL में कप्तान रहते हुए 42 विकेट ले चुके हैं। वह कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। 7. अभिषेक शर्मा ने पूरे किए 500+ रन अभिषेक शर्मा IPL में 500+ रन बनाने वाले सनराइजर्स हैदराबाद के छठे बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले डेविड वॉर्नर 6 बार, जबकि शिखर धवन, केन विलियमसन, ट्रेविस हेड और हेनरिक क्लासेन एक-एक बार यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। 8. कम्बोज ने इस सीजन 30 सिक्स दिए चेन्नई के तेज गेंदबाज अंशुल कम्बोज इस सीजन 30 सिक्स दे चुके हैं। कम्बोज ने इस मामले में कगिसो रबाडा, युजवेंद्र चहल और वनिंदु हसरंगा की बराबरी कर ली। IPL इतिहास में एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के खाने का रिकॉर्ड राशिद खान के नाम है, जिन्होंने 2025 में 33 सिक्स दिए थे। यहां से टॉप-5 मोमेंट्स… 1. संजू ने पहली गेंद पर सिक्स लगाकर खाता खोला चेन्नई के ओपनर संजू सैमसन ने पहली ही गेंद पर छक्का जड़ दिया। नीतीश ने मिडिल स्टंप पर लेंथ बॉल डाली, जिस पर संजू क्रीज में पीछे रहकर शानदार स्ट्रेट शॉट खेला। गेंद सीधे साइटस्क्रीन के ऊपर स्टैंड्स में जाकर गिरी। संजू ने सिक्स लगाकर खाता खोला। 2. उर्विल ने कमिंस के ओवर में लगातार दो सिक्स लगाए उर्विल पटेल ने पैट कमिंस के खिलाफ आते ही आक्रामक बल्लेबाजी की। उन्होंने तीसरे ओवर में लगातार दो छक्के लगाए। पहले शॉर्ट गेंद को डीप मिडविकेट स्टैंड्स में पहुंचाया, फिर पैड्स पर मिली फुल टॉस को डीप स्क्वेयर लेग के बाहर भेज दिया। उर्विल ने 8 बॉल पर 13 रन बनाए। 3. आखिरी ओवर में विकेट को लेकर कन्फ्यूजन चेन्नई की पारी के आखिरी ओवर में विकेट को लेकर भ्रम की स्थिति बन गई। शुरुआत में स्कोरकार्ड में प्रफुल हिंगे को प्रशांत वीर का कैच एंड बोल्ड विकेट नहीं दिया गया था, लेकिन बाद में स्कोर अपडेट हुआ और आखिरी गेंद पर प्रशांत को आउट करार दिया गया। प्रशांत वीर 11 रन बनाकर आउट हुए। 4. धोनी ने ग्रुप फोटोशूट कराया चेपॉक में CSK के आखिरी लीग मैच के दौरान एमएस धोनी इनिंग्स ब्रेक में मैदान पर आए और पूरी टीम के साथ ग्रुप फोटो खिंचवाई। इसके बाद वह ड्रेसिंग रूम लौट गए। फैंस के लिए यह पल बेहद खास रहा, क्योंकि धोनी के भविष्य और संभावित आखिरी IPL सीजन को लेकर लगातार चर्चाएं चल रही हैं। चेन्नई टीम के साथ एम एस धोनी। 5. संजू और क्लासन के बीच बहस हुई चेन्नई के विकेटकीपर संजू सैमसन ने विकेट के पीछे शानदार फुर्ती दिखाते हुए हेनरिक क्लासन को स्टंप आउट किया। 14.3 ओवर में नूर अहमद ने ओवर द विकेट आकर गुगली डाली। क्लासन लेग साइड हटकर इनसाइड-आउट शॉट खेलने गए, लेकिन गेंद बल्ले को बीट करती हुई निकल गई। क्लासन का पिछला पैर हवा में था और उसी समय संजू ने तेजी से बेल्स उड़ा दीं। रिप्ले में भी साफ दिखा कि क्लासन का पैर क्रीज के अंदर वापस नहीं आया था। संजू अपने स्टंपिंग को लेकर इतने आश्वस्त थे कि बेल्स उड़ाते ही उछलकर जश्न मनाने लगे। आउट होने के बाद क्लासन और संजू
Gaikwad 1000 Chepauk Runs | Klaasen 2000 IPL Runs; Dhoni CSK Photoshoot

चेन्नई5 मिनट पहले कॉपी लिंक सनराइजर्स हैदराबाद ने IPL 2026 के 63वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से हरा दिया। चेपॉक स्टेडियम में CSK ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 180 रन बनाए। जवाब में हैदराबाद ने हेनरिक क्लासन और अभिषेक शर्मा की पारियों की बदौलत टीम ने 19 पारियों में टारगेट हासिल कर लिया। सोमवार को इनिंग्स ब्रेक में एमएस धोनी ने टीम के साथ ग्रुप फोटोशूट कराकर फैंस को खास पल दिया। क्लासन ने सिर्फ 58 पारियों में 2 हजार IPL रन पूरे किए। वहीं ऋतुराज गायकवाड ने चेपॉक में अपने 1000 IPL रन बनाए। हैदराबाद-पंजाब मैच के टॉप रिकॉर्ड्स-मोमेंट्स 1. क्लासन 58 पारियों में 2 हजार IPL रन पूरे किए हैदराबाद के बल्लेबाज हेनरिक क्लासन ने IPL में अपने 2000 रन पूरे कर लिए। उन्होंने यह उपलब्धि सिर्फ 58 पारियों में हासिल की। इस लिस्ट में टॉप पर 47 पारी के साथ साई सुदर्शन हैं। क्लासन ने IPL में 2000 रन बनाने के लिए सिर्फ 1214 गेंदें खेलीं। वह सबसे कम गेंदों में यह आंकड़ा छूने वाले बल्लेबाजों की सूची में 5वें स्थान पर पहुंच गए हैं। पहले नंबर पर 1120 बॉल के साथ आंद्रे रसल हैं। 2. चेन्नई ने 3 साल बाद चेपॉक में पहले बल्लेबाजी चुनी चेन्नई सुपर किंग्स ने चेपॉक में 3 साल बाद टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। इससे पहले CSK ने 14 मई 2023 को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ चेपॉक में पहले बैटिंग चुनी थी। 3. CSK ने पहले ओवर में अपना दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाया चेन्नई ने पारी के पहले ओवर में 17 रन बनाए। यह IPL में CSK का पहले ओवर में दूसरा सबसे बड़ा स्कोर रहा। इससे पहले टीम ने 2015 में कोलकाता के खिलाफ ईडन गार्डन्स में पहले ओवर में 19 रन बनाए थे। IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स की ओपनिंग जोड़ी का प्रदर्शन खास नहीं रहा है। टीम का ओपनिंग रनरेट 9.08 रहा, जो इस सीजन सबसे कम है। वहीं औसत 25.84 रहा, जो सिर्फ कोलकाता नाइट राइडर्स (24.33) से बेहतर है। 4. इस सीजन पावरप्ले में गायकवाड का स्ट्राइक रेट सबसे कम ऋतुराज गायकवाड का IPL 2026 में पावरप्ले के दौरान स्ट्राइक रेट 124.6 रहा है। कम से कम 100 गेंद खेलने वाले बल्लेबाजों में यह इस सीजन सबसे कम स्ट्राइक रेट है। 5. गायकवाड ने चेपॉक में पूरे किए 1000 IPL रन रुतुराज गायकवाड ने चेपॉक मैदान पर IPL में अपने 1000 रन पूरे कर लिए। वह इस मैदान पर यह उपलब्धि हासिल करने वाले चेन्नई के प्रमुख बल्लेबाजों में शामिल हो गए हैं। गायकवाड ने 20 गेंदों की पारी में 71.42 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। IPL 2026 में 20 या उससे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाजों में यह दूसरा सबसे कम स्ट्राइक रेट रहा। इससे पहले लखनऊ के अर्शिन कुलकर्णी ने RCB के खिलाफ 70.93 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की थी। 6. कमिंस कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा विकेट लेने वालों में दूसरे नंबर पर सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस IPL में कप्तान रहते हुए 42 विकेट ले चुके हैं। वह कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। 7. अभिषेक शर्मा ने पूरे किए 500+ रन अभिषेक शर्मा IPL में 500+ रन बनाने वाले सनराइजर्स हैदराबाद के छठे बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले डेविड वॉर्नर 6 बार, जबकि शिखर धवन, केन विलियमसन, ट्रेविस हेड और हेनरिक क्लासेन एक-एक बार यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। 8. कम्बोज ने इस सीजन 30 सिक्स दिए चेन्नई के तेज गेंदबाज अंशुल कम्बोज इस सीजन 30 सिक्स दे चुके हैं। कम्बोज ने इस मामले में कगिसो रबाडा, युजवेंद्र चहल और वनिंदु हसरंगा की बराबरी कर ली। IPL इतिहास में एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के खाने का रिकॉर्ड राशिद खान के नाम है, जिन्होंने 2025 में 33 सिक्स दिए थे। यहां से टॉप-5 मोमेंट्स… 1. संजू ने पहली गेंद पर सिक्स लगाकर खाता खोला चेन्नई के ओपनर संजू सैमसन ने पहली ही गेंद पर छक्का जड़ दिया। नीतीश ने मिडिल स्टंप पर लेंथ बॉल डाली, जिस पर संजू क्रीज में पीछे रहकर शानदार स्ट्रेट शॉट खेला। गेंद सीधे साइटस्क्रीन के ऊपर स्टैंड्स में जाकर गिरी। संजू ने सिक्स लगाकर खाता खोला। 2. उर्विल ने कमिंस के ओवर में लगातार दो सिक्स लगाए उर्विल पटेल ने पैट कमिंस के खिलाफ आते ही आक्रामक बल्लेबाजी की। उन्होंने तीसरे ओवर में लगातार दो छक्के लगाए। पहले शॉर्ट गेंद को डीप मिडविकेट स्टैंड्स में पहुंचाया, फिर पैड्स पर मिली फुल टॉस को डीप स्क्वेयर लेग के बाहर भेज दिया। उर्विल ने 8 बॉल पर 13 रन बनाए। 3. आखिरी ओवर में विकेट को लेकर कन्फ्यूजन चेन्नई की पारी के आखिरी ओवर में विकेट को लेकर भ्रम की स्थिति बन गई। शुरुआत में स्कोरकार्ड में प्रफुल हिंगे को प्रशांत वीर का कैच एंड बोल्ड विकेट नहीं दिया गया था, लेकिन बाद में स्कोर अपडेट हुआ और आखिरी गेंद पर प्रशांत को आउट करार दिया गया। प्रशांत वीर 11 रन बनाकर आउट हुए। 4. धोनी ने ग्रुप फोटोशूट कराया चेपॉक में CSK के आखिरी लीग मैच के दौरान एमएस धोनी इनिंग्स ब्रेक में मैदान पर आए और पूरी टीम के साथ ग्रुप फोटो खिंचवाई। इसके बाद वे ड्रेसिंग रूम लौट गए। फैंस के लिए यह पल बेहद खास रहा, क्योंकि धोनी के भविष्य और संभावित आखिरी IPL सीजन को लेकर लगातार चर्चाएं चल रही हैं। चेन्नई टीम के साथ एम एस धोनी। 5. संजू और क्लासन के बीच बहस हुई चेन्नई के विकेटकीपर संजू सैमसन ने विकेट के पीछे शानदार फुर्ती दिखाते हुए हेनरिक क्लासन को स्टंप आउट किया। 14.3 ओवर में नूर अहमद ने ओवर द विकेट आकर गुगली डाली। क्लासन लेग साइड हटकर इनसाइड-आउट शॉट खेलने गए, लेकिन गेंद बल्ले को बीट करती हुई निकल गई। क्लासन का पिछला पैर हवा में था और उसी समय संजू ने तेजी से बेल्स उड़ा दीं। रिप्ले में भी साफ दिखा कि क्लासन का पैर क्रीज के अंदर वापस नहीं आया था। संजू अपने स्टंपिंग को लेकर इतने आश्वस्त थे कि बेल्स उड़ाते ही उछलकर जश्न मनाने लगे। आउट होने के बाद क्लासन और संजू
Dhoni: Cricket Captain is Boss, Not Football Manager

चेन्नई9 मिनट पहले कॉपी लिंक चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने ऋतुराज गायकवाड की कप्तानी पर बयान दिया। उन्होंने रविवार को ट्रेनिंग सेशन से पहले आयोजित कार्यक्रम में कहा- हमने उसे फ्री हैंड दिया है। मैंने ऋतु से साफ कहा है कि CSK को उसी तरह चलाओ, जैसे तुम चलाना चाहते हो। मैं भी लंबे समय से इस टीम को इसी तरह चलाता आया हूं। 44 साल के पूर्व भारतीय कप्तान धोनी ने क्रिकेट में कप्तान के अधिकारों पर भी बात की। उन्होंने कहा- मुझे हमेशा लगता है कि क्रिकेट ऐसा खेल है, जहां फैसले मैदान पर कप्तान को ही लेने होते हैं। हां, कोच और सपोर्ट स्टाफ होते हैं, लेकिन यह फुटबॉल जैसा नहीं है, जहां मैनेजर सब कुछ तय करता है।’ हालांकि, धोनी ने आज के IPL मैच में अपने खेलने पर अपडेट नहीं दिया, जिसमें चेन्नई का सामना हैदराबाद से होगा। यह टीम का घरेलू मैदान पर इस सीजन का आखिरी लीग मैच है। आयोजन के बाद धोनी ने एमए चिदंबरम स्टेडियम में प्रैक्टिस की। वे थोड़ी देर से पहुंचे, पैड पहने, वॉर्म-अप किया और सीधे नेट्स पर चले गए। प्रैक्टिस से पहले वॉर्मअप करते एमएस धोनी। धोनी ने प्रैक्टिस में बड़े-बड़े शॉर्ट मारे धोनी ने नेट्स में गगनचुंबी छक्के लगाए। धोनी की 4 बातें… कप्तानी में अपनी अलग पहचान बनाएं ऋतुराजधोनी ने कहा कि गायकवाड को किसी की नकल करने के बजाय अपना स्टाइल विकसित करना चाहिए। हां, वे मेरी कप्तानी के तरीके से कुछ चीजें सीखेंगे, लेकिन हर व्यक्ति अलग होता है। तुम्हें जो भी अपना स्टाइल सही लगे, उसे अपनाने की पूरी आजादी है। सलाह मानने की कोई मजबूरी नहींधोनी ने गायकवाड से कहा कि वे मदद के लिए हमेशा खड़े हैं। मैं हमेशा खुलकर बात करूंगा, लेकिन जरूरी नहीं कि मैं जो कहूं, तुम वही करो। मान लो मैं तुम्हें 10 सलाह दूं और तुम एक भी न मानो, तब भी ठीक है। जब आप लीडर होते हैं, तो जिम्मेदारी और फैसले आपके ही होने चाहिए।’ क्रिकेट फर्स्ट ही CSK का मूल मंत्र है5 बार चेन्नई को चैंपियन बनाने वाले धोनी ने फ्रेंचाइजी की सफलता का राज बताया। उन्होंने कहा कि सीएसके हमेशा ‘क्रिकेट फर्स्ट’ की सोच के साथ आगे बढ़ी है। टीम का पूरा ध्यान खेल पर रहता है, न कि उसके इर्द-गिर्द होने वाले ग्लैमर या दूसरी चीजों पर। फ्रेंचाइजी जानती है कि उसकी असली पहचान सिर्फ क्रिकेट है। फॉलोअर्स के पीछे नहीं, असल रहने में भरोसासोशल मीडिया और फैंस से जुड़ाव पर कैप्टन कूल ने कहा- ‘मैंने कभी फैंस बढ़ाने या ज्यादा फॉलोअर्स पाने की कोशिश नहीं की। मैं सिर्फ असली बने रहना चाहता था। जब आप ईमानदार रहते हैं, तो लोग खुद-ब-खुद आपको पसंद करने लगते हैं। मुश्किल समय में यही फैंस आपको मैदान पर 10-15 प्रतिशत अतिरिक्त ऊर्जा देते हैं।’ इस सीजन में कोई मैच नहीं खेल सके हैं धोनी धोनी चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा हैं। हालांकि, वे काफ स्ट्रेन (पिंडली की चोट) के कारण इस सीजन में अब तक एक भी मैच नहीं खेल पाए हैं। धोनी ने अपनी कप्तानी में चेन्नई को 5 बार IPL जिताया है। वे भारतीय लीग में 5 हजार से ज्यादा रन बना चुके हैं। ———————————————————— धोनी से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… धोनी NSG कमांडो ट्रेनिंग सेंटर पहुंचे, मशीनगन चलाई; पिस्टल से निशाना भी लगाया पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी IPL के बीच रविवार को चेन्नई में नेशनल सिक्योरिटी गार्ड्स (NSG) के रीजनल हब पहुंचे। यहां उन्होंने सब-मशीनगन (छोटी मशीनगन) चलाई। साथ ही पिस्टल से भी निशाना लगाया। पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
गायकवाड ने मुंबई के खिलाफ जीत मुकेश को समर्पित की:मां के निधन के बावजूद मैदान पर उतरे थे गेंदबाज; टीम ने भी काली पट्टी बांधी

वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की 103 रनों की शानदार जीत एक भावुक मोड़ पर खत्म हुई। जीत के बाद कप्तान ऋतुराज गायकवाड ने इस प्रदर्शन को अपने साथी खिलाड़ी मुकेश चौधरी को समर्पित किया। मुकेश हाल ही में अपनी मां को खोने के बावजूद टीम के लिए खेलने मैदान पर उतरे थे। टीम ने बांधी काली पट्टी, मुकेश ने झटके विकेट मुकेश चौधरी के प्रति सम्मान और एकजुटता दिखाने के लिए चेन्नई के सभी खिलाड़ियों ने हाथ पर काली पट्टी बांधी थी। पारिवारिक दुख के बीच मुकेश ने न केवल वापसी की, बल्कि मैदान पर शानदार जज्बा भी दिखाया। उन्होंने अपने स्पैल (1/31) के दौरान मुंबई के ओपनर क्विंटन डी कॉक को जल्दी आउट कर मैच की दिशा तय कर दी। कप्तान बोले- मुकेश की हिम्मत को सलाम मैच के बाद गायकवाड काफी भावुक नजर आए। उन्होंने कहा, मुकेश जानते थे कि टीम को उनकी जरूरत है, इसलिए वे फ्रेंचाइजी और टीम के लिए वापस आए। संजू सैमसन का शतक टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई ने संजू सैमसन की नाबाद 101 रनों की पारी की बदौलत 207/6 का स्कोर खड़ा किया। गायकवाड ने संजू की तारीफ करते हुए कहा, संजू ने शानदार पारी खेली, वे बेहतरीन फॉर्म में हैं। टॉस के वक्त मैं थोड़ा दुविधा में था, लेकिन मेरा मन कह रहा था कि पहले बैटिंग करनी चाहिए क्योंकि पिच सूखी होने के साथ थोड़ी हरी भी थी। हमें लगा था कि 200 का स्कोर अच्छा रहेगा। स्पिनर्स के सामने ढेर हुई मुंबई 208 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम महज 104 रन पर सिमट गई। चेन्नई की ओर से अकील हुसैन और नूर अहमद ने शानदार गेंदबाजी की। गायकवाड ने गेंदबाजों पर संतोष जताते हुए कहा कि हमारी बॉलिंग में पिछले मैचों के मुकाबले सुधार हो रहा है और अब टीम सही लय में आ रही है।
गायकवाड ने मुंबई के खिलाफ जीत मुकेश को समर्पित की:मां के निधन के बावजूद मैदान पर उतरे थे गेंदबाज; टीम ने भी काली पट्टी बांधी

वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की 103 रनों की शानदार जीत एक भावुक मोड़ पर खत्म हुई। जीत के बाद कप्तान ऋतुराज गायकवाड ने इस प्रदर्शन को अपने साथी खिलाड़ी मुकेश चौधरी को समर्पित किया। मुकेश हाल ही में अपनी मां को खोने के बावजूद टीम के लिए खेलने मैदान पर उतरे थे। टीम ने बांधी काली पट्टी, मुकेश ने झटके विकेट मुकेश चौधरी के प्रति सम्मान और एकजुटता दिखाने के लिए चेन्नई के सभी खिलाड़ियों ने हाथ पर काली पट्टी बांधी थी। पारिवारिक दुख के बीच मुकेश ने न केवल वापसी की, बल्कि मैदान पर शानदार जज्बा भी दिखाया। उन्होंने अपने स्पैल (1/31) के दौरान मुंबई के ओपनर क्विंटन डी कॉक को जल्दी आउट कर मैच की दिशा तय कर दी। कप्तान बोले- मुकेश की हिम्मत को सलाम मैच के बाद गायकवाड काफी भावुक नजर आए। उन्होंने कहा, मुकेश जानते थे कि टीम को उनकी जरूरत है, इसलिए वे फ्रेंचाइजी और टीम के लिए वापस आए। संजू सैमसन का शतक टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई ने संजू सैमसन की नाबाद 101 रनों की पारी की बदौलत 207/6 का स्कोर खड़ा किया। गायकवाड ने संजू की तारीफ करते हुए कहा, संजू ने शानदार पारी खेली, वे बेहतरीन फॉर्म में हैं। टॉस के वक्त मैं थोड़ा दुविधा में था, लेकिन मेरा मन कह रहा था कि पहले बैटिंग करनी चाहिए क्योंकि पिच सूखी होने के साथ थोड़ी हरी भी थी। हमें लगा था कि 200 का स्कोर अच्छा रहेगा। स्पिनर्स के सामने ढेर हुई मुंबई 208 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम महज 104 रन पर सिमट गई। चेन्नई की ओर से अकील हुसैन और नूर अहमद ने शानदार गेंदबाजी की। गायकवाड ने गेंदबाजों पर संतोष जताते हुए कहा कि हमारी बॉलिंग में पिछले मैचों के मुकाबले सुधार हो रहा है और अब टीम सही लय में आ रही है।
अभिषेक शर्मा ने 15 गेंद पर फिफ्टी लगाई:सैमसन ने छक्का लगाकर खाता खोला, ऋतुराज गायकवाड़ ने डाइविंग कैच पकड़ा; टॉप मोमेंट्स

IPL के 27वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को 11 रन से हरा दिया। राजीव गांधी स्टेडियम में अभिषेक शर्मा ने 15 गेंद पर ही फिफ्टी लगा दी। संजू सैमसन ने छक्का लगाकर पारी की शुरुआत की। वहीं ऋतुराज गायकवाड़ ने बेहतरीन डाइविंग कैच पकड़ा। SRH vs CSK मैच के टॉप मोमेंट्स… 1. अभिषेक ने छक्के से फिफ्टी पूरी की पांचवें ओवर की आखिरी गेंद पर अभिषेक शर्मा ने मैथ्यू शॉर्ट के खिलाफ छक्का लगाया। इसी के साथ उन्होंने 15 गेंद पर अपनी फिफ्टी पूरी कर ली। इस ओवर में अभिषेक ने शॉर्ट के खिलाफ लगातार 5 बाउंड्री लगाईं। इनमें 3 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। अभिषेक ने SRH के लिए सबसे तेज फिफ्टी का रिकॉर्ड भी बना लिया। इससे पहले उन्होंने और ट्रैविस हेड ने 16-16 गेंदों पर हाफ सेंचुरी लगाई थी। 2. ऋतुराज गायकवाड़ का डाइविंग कैच पावरप्ले के आखिरी ओवर में SRH ने 2 विकेट गंवा दिए। ओवर की पांचवीं बॉल मुकेश चौधरी ने फुल लेंथ फेंकी। ट्रैविस हेड ने शॉट खेला, लेकिन मिड ऑफ पर ऋतुराज गायकवाड़ ने बेहतरीन कैच पकड़ लिया। अगली ही गेंद पर ईशान किशन भी मिड ऑफ पर कैच हो गए। हैदराबाद ने पावरप्ले में 75 रन बनाए। 3. दुबे ने अभिषेक का कैच छोड़ा 7वें ओवर की पांचवीं गेंद को अभिषेक शर्मा ने डीप मिडविकेट की ओर पूरी ताकत से मारा। गेंद फुल लेंथ थी, अभिषेक ने फ्लिक किया, लेकिन टाइमिंग सही नहीं रही। मिड-विकेट बाउंड्री पर खड़े शिवम दुबे ने कैच लेने की कोशिश की, लेकिन कैच नहीं पकड़ सके। 4. संजू के DRS से आउट हुए अभिषेक 8वें ओवर की आखिरी बॉल पर हैदराबाद ने तीसरा विकेट गंवाया। अभिषेक शर्मा 22 बॉल पर 59 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें विकेटकीपर संजू सैमसन ने जैमी ओवर्टन की बॉल पर कैच किया। पहली अपील पर फील्ड अंपायर ने अभिषेक को नॉटआउट करार दिया। ऐसे में सैमसन के कहने पर कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने रिव्यू मांगा। रिव्यू से पता चला कि बॉल ने अभिषेक के बल्ले का बाहरी किनारा लिया था। 5. सैमसन ने छक्का लगाकर खाता खोला विकेटकीपर संजू सैमसन ने पहली गेंद पर छक्का लगाकर चेन्नई का खाता खोला। उन्होंने प्रफुल्ल हिंगे की शॉर्ट पिच गेंद को स्क्वेयर लेग की दिशा में बाउंड्री के बाहर भेज दिया। हालांकि, सैमसन पारी के दूसरे ही ओवर में 7 रन बनाकर कैच आउट हो गए, उन्हें नीतीश रेड्डी ने पवेलियन भजेा। 6. क्लासन ने म्हात्रे का कैच छोड़ा आयुष म्हात्रे को दूसरे ओवर में जीवनदान मिल गया। ओवर की पांचवीं बॉल नीतीश रेड्डी ने गुड लेंथ पर आउट स्विंगर फेंकी। आयुष म्हात्रे ने सामने की ओर शॉट खेला, लेकिन गेंद हवा में खड़ी हो गई। क्लासन पीछे की ओर दौड़ते हुए गेंद के नीचे पहुंचे, लेकिन कैच नहीं पकड़ पाए। म्हात्रे इस वक्त खाता भी नहीं खोल सके थे। 7. क्लासन के जंपिंग कैच से म्हात्रे आउट 5वें ओवर में हेनरिक क्लासन ने आयुष म्हात्रे का ही बेहतरीन डाइविंग कैच पकड़ा। ओवर की चौथी गेंद नीतीश रेड्डी ने फुलर लेंथ फेंकी। म्हात्रे ने इनसाइड आउट शॉट खेला, लेकिन क्लासन ने मिड ऑफ पर बेहतरीन जंप किया और कैच पकड़ लिया। म्हात्रे ने 13 गेंद पर 30 रन बनाए।
Virat Kohli MS Dhoni; RCB vs CSK IPL 2026 LIVE Score Update

Hindi News Sports Cricket Virat Kohli MS Dhoni; RCB Vs CSK IPL 2026 LIVE Score Update | Sanju Samson Ruturaj Gaikwad Devdutt Padikkal स्पोर्ट्स डेस्क13 मिनट पहले कॉपी लिंक IPL में आज लगातार दूसरे दिन डबल हेडर खेला जाएगा। दिन का दूसरा और सीजन का 11वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होगा। मैच बेंगलुरु के होम ग्राउंड एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। टॉस 7:00 बजे होगा। इस सीजन बेंगलुरु ने हैदराबाद को हराकर जीत से शुरुआत की थी। वहीं, चेन्नई की टीम दोनों मुकाबले हार चुकी है। पॉइंट्स टेबल में RCB तीसरे स्थान पर है, जबकि CSK 10वें नंबर पर है। दिन का पहला मैच सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच हैदराबाद में दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा। दूसरे मैच का प्रीव्यू… CSK ने RCB के खिलाफ 61% मुकाबले जीते बेंगलुरु और चेन्नई के बीच अब तक कुल 36 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें चेन्नई ने 22 मैच जीते हैं, जबकि बेंगलुरु को 13 मुकाबलों में जीत मिली है। दोनों टीमों के बीच एक मैच बेनतीजा भी रहा है। ऐसे में CSK ने RCB के खिलाफ 61% मैच जीते हैं। एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दोनों टीमों का 12 बार सामना हुआ है। इसमें बेंगलुरु ने 6 और चेन्नई को 5 मैचों में जीत मिली। एक मैच का रिजल्ट नहीं निकल सका। दोनों ही टीमों के बीच पिछले सीजन दो मुकाबले हुए थे। दोनों ही बेंगलुरु ने अपने नाम किए थे। चेन्नई सुपर किंग्स की बॉलिंग कमजोर चेन्नई के बल्लेबाजों ने पिछले मैच में शानदार प्रदर्शन किया। आयुष म्हात्रे ने पंजाब के खिलाफ अर्धशतक जमाते हुए 43 गेंदों में 6 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 73 रन बनाए। कप्तान ऋतुराज गायकवाड ने 28 रन का योगदान दिया, जबकि सरफराज खान ने सिर्फ 12 गेंदों में तेज 32 रन बनाए। शिवम दुबे ने नाबाद रहते हुए 27 गेंदों में 45 रन की पारी खेली। हालांकि, टीम के गेंदबाज उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके और 210 रन का बड़ा टारगेट भी डिफेंड नहीं कर पाए। कोहली की पहले मैच में फिफ्टी RCB के लिए विराट कोहली ने सीजन के पहले ही मुकाबले में फिफ्टी लगा दी थी। हैदराबाद के खिलाफ खेलते हुए कोहली ने 69 रन की पारी खेली। उनकी फिफ्टी की बदौलत टीम ने 201 का टारगेट 15.4 ओवर में चेज कर लिया था। बॉलिंग डिपार्टमेंट में जैकब डफी ने 3 विकेट लिए थे। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था। RCB ने 202 रन का टारगेट 16वें ओवर में चेज किया एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है। सीजन के पहले मैच में बेंगलुरु और हैदराबाद आमने-सामने थे, जहां हैदराबाद ने 202 रन का टारगेट दिया था। बेंगलुरु ने इस टारगेट को सिर्फ 16वें ओवर में 4 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया था। इस मैदान पर अब तक कुल 101 IPL मैच खेले जा चुके हैं। इनमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 43 और पहले गेंदबाजी करने वाली टीम ने 54 मैच जीते हैं, जबकि 4 मुकाबले बेनतीजा रहे हैं। इस ग्राउंड का सबसे बड़ा टीम स्कोर 287/3 है, जो सनराइजर्स हैदराबाद ने पिछले साल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ बनाया था। बेंगलुरु में 25% बारिश के आसार रविवार को होने वाले मैच में बारिश की संभावना है, मौसम विभाग के अनुसार बारिश के 25% आसार हैं। सुबह के समय धूप के साथ बादल छाए रहेंगे। आज बेंगलुरु का तापमान 21 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। वहीं, हवा की रफ्तार करीब 13 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली, फिल सॉल्ट, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जैकब डफी, सुयश शर्मा, देवदत्त पडिक्कल, जैकब बेथेल। चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड (कप्तान), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मैट हेनरी और खलील अहमद, जैमी ओवरटन। मैच कहां देख सकते हैं? IPL मैचों का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। वहीं, जियो हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर इसकी लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी। इसके अलावा, मैच के स्कोर और सभी अपडेट्स दैनिक भास्कर ऐप पर भी देखे जा सकते हैं। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Virat Kohli MS Dhoni; RCB vs CSK IPL 2026 LIVE Score Update

Hindi News Sports Cricket Virat Kohli MS Dhoni; RCB Vs CSK IPL 2026 LIVE Score Update | Sanju Samson Ruturaj Gaikwad Devdutt Padikkal स्पोर्ट्स डेस्क1 घंटे पहले कॉपी लिंक IPL में आज लगातार दूसरे दिन डबल हेडर खेला जाएगा। दिन का दूसरा और सीजन का 11वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होगा। मैच बेंगलुरु के होम ग्राउंड एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। टॉस 7:00 बजे होगा। इस सीजन बेंगलुरु ने हैदराबाद को हराकर जीत से शुरुआत की थी। वहीं, चेन्नई की टीम दोनों मुकाबले हार चुकी है। पॉइंट्स टेबल में RCB तीसरे स्थान पर है, जबकि CSK 10वें नंबर पर है। दिन का पहला मैच सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच हैदराबाद में दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा। दूसरे मैच का प्रीव्यू… CSK ने RCB के खिलाफ 61% मुकाबले जीते बेंगलुरु और चेन्नई के बीच अब तक कुल 36 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें चेन्नई ने 22 मैच जीते हैं, जबकि बेंगलुरु को 13 मुकाबलों में जीत मिली है। दोनों टीमों के बीच एक मैच बेनतीजा भी रहा है। ऐसे में CSK ने RCB के खिलाफ 61% मैच जीते हैं। एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दोनों टीमों का 12 बार सामना हुआ है। इसमें बेंगलुरु ने 6 और चेन्नई को 5 मैचों में जीत मिली। एक मैच का रिजल्ट नहीं निकल सका। दोनों ही टीमों के बीच पिछले सीजन दो मुकाबले हुए थे। दोनों ही बेंगलुरु ने अपने नाम किए थे। चेन्नई सुपर किंग्स की बॉलिंग कमजोर चेन्नई के बल्लेबाजों ने पिछले मैच में शानदार प्रदर्शन किया। आयुष म्हात्रे ने पंजाब के खिलाफ अर्धशतक जमाते हुए 43 गेंदों में 6 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 73 रन बनाए। कप्तान ऋतुराज गायकवाड ने 28 रन का योगदान दिया, जबकि सरफराज खान ने सिर्फ 12 गेंदों में तेज 32 रन बनाए। शिवम दुबे ने नाबाद रहते हुए 27 गेंदों में 45 रन की पारी खेली। हालांकि, टीम के गेंदबाज उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके और 210 रन का बड़ा टारगेट भी डिफेंड नहीं कर पाए। कोहली की पहले मैच में फिफ्टी RCB के लिए विराट कोहली ने सीजन के पहले ही मुकाबले में फिफ्टी लगा दी थी। हैदराबाद के खिलाफ खेलते हुए कोहली ने 69 रन की पारी खेली। उनकी फिफ्टी की बदौलत टीम ने 201 का टारगेट 15.4 ओवर में चेज कर लिया था। बॉलिंग डिपार्टमेंट में जैकब डफी ने 3 विकेट लिए थे। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था। RCB ने 202 रन का टारगेट 16वें ओवर में चेज किया एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है। सीजन के पहले मैच में बेंगलुरु और हैदराबाद आमने-सामने थे, जहां हैदराबाद ने 202 रन का टारगेट दिया था। बेंगलुरु ने इस टारगेट को सिर्फ 16वें ओवर में 4 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया था। इस मैदान पर अब तक कुल 101 IPL मैच खेले जा चुके हैं। इनमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 43 और पहले गेंदबाजी करने वाली टीम ने 54 मैच जीते हैं, जबकि 4 मुकाबले बेनतीजा रहे हैं। इस ग्राउंड का सबसे बड़ा टीम स्कोर 287/3 है, जो सनराइजर्स हैदराबाद ने पिछले साल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ बनाया था। बेंगलुरु में 25% बारिश के आसार रविवार को होने वाले मैच में बारिश की संभावना है, मौसम विभाग के अनुसार बारिश के 25% आसार हैं। सुबह के समय धूप के साथ बादल छाए रहेंगे। आज बेंगलुरु का तापमान 21 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। वहीं, हवा की रफ्तार करीब 13 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली, फिल सॉल्ट, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जैकब डफी, सुयश शर्मा, देवदत्त पडिक्कल, जैकब बेथेल। चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड (कप्तान), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मैट हेनरी और खलील अहमद, जैमी ओवरटन। मैच कहां देख सकते हैं? IPL मैचों का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। वहीं, जियो हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर इसकी लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी। इसके अलावा, मैच के स्कोर और सभी अपडेट्स दैनिक भास्कर ऐप पर भी देखे जा सकते हैं। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…









