Thursday, 30 Jul 2026 | 12:32 PM

Trending :

EXCLUSIVE

Kriti Sanon Success Story; Outsider Struggles – GMAT Score

Kriti Sanon Success Story; Outsider Struggles - GMAT Score

8 मिनट पहलेलेखक: वीरेंद्र मिश्र कॉपी लिंक कृति मानती हैं कि अगर उन्हें शुरुआत में इतनी असफलताएं और रिजेक्शन नहीं मिले होते, तो शायद वह इतनी मजबूत नहीं बन पातीं। पहले रैंप शो के बाद मैं ऑटो में बैठकर पूरे रास्ते रोती रही थी… पहले फोटोशूट के बाद भी घर जाकर रोई थी। हिट फिल्म के बाद भी 15 महीने काम नहीं मिला। कई बार ऐसा हुआ कि जिस फिल्म के लिए ऑडिशन दिया, आखिर में वह किसी स्टार किड को मिल गई। कई-कई महीने तक कोई ऑडिशन नहीं आता था। मैं मां को दिन में दस-दस बार फोन करके रोती थी। आज कृति सेनन बॉलीवुड की सफल अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं। उनके नाम नेशनल अवॉर्ड, कई सुपरहिट फिल्में और अपना प्रोडक्शन हाउस है। लेकिन इस मुकाम तक पहुंचने का रास्ता रिजेक्शन, अकेलेपन, तानों और आत्मविश्वास की लड़ाई से होकर गुजरा है। यह कहानी उस लड़की की है, जिसने कभी एक्टिंग का सपना नहीं देखा था, लेकिन रास्ता चुना तो पीछे मुड़कर नहीं देखा। आज की सक्सेस स्टोरी में कृति सेनन के करियर और निजी जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें। कृति सेनन ने हर मुश्किल का सामना किया, लेकिन सपने से समझौता नहीं किया। दिल्ली की इंजीनियरिंग स्टूडेंट, जिसने सपनों के दम पर बॉलीवुड तक का सफर तय किया कृति सेनन का जन्म 27 जुलाई 1990 को नई दिल्ली में हुआ। उनके पिता राहुल सेनन चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं, जबकि मां गीता सेनन दिल्ली विश्वविद्यालय में एसोसिएट प्रोफेसर रह चुकी हैं। उनकी छोटी बहन नूपुर सेनन भी अभिनय और सिंगिंग की दुनिया में सक्रिय हैं। कृति ने शुरुआती पढ़ाई दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस), आर.के. पुरम से की। इसके बाद जेपी इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, नोएडा से इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में बी.टेक की डिग्री हासिल की। ‘मैं पढ़ाई में अच्छी थी, फिल्मों में आने का कभी नहीं सोचा’ कृति सेनन ने बॉलीवुड बबल को दिए इंटरव्यू में बताया था कि बचपन में उनका पूरा ध्यान पढ़ाई पर रहता था। वह पढ़ाई में अच्छी थीं, लेकिन बेहद शर्मीली भी थीं। वह कहती हैं,”मुझे स्टेज पर जाने से भी डर लगता था। डांस करना पसंद था, लेकिन एक्टिंग, थिएटर या ड्रामा में मैंने कभी हिस्सा नहीं लिया। फिल्मों में आने का तो मैंने कभी सोचा ही नहीं था।” स्कूल के बाद इंजीनियरिंग की पढ़ाई शुरू हुई। जिंदगी तय रास्ते पर चल रही थी। किसी को अंदाजा नहीं था कि यही लड़की आगे चलकर बॉलीवुड की बड़ी स्टार बनेगी। बी.टेक के दौरान एक सलाह ने बदल दी जिंदगी इंजीनियरिंग के दौरान एक दिन किसी ने कृति से कहा, “तुम्हारी हाइट अच्छी है, मॉडलिंग क्यों नहीं ट्राय करती?” पहली प्रतिक्रिया थी- “नहीं… ये मेरे बस की बात नहीं।” लेकिन फिर उन्होंने सोचा कि कोशिश करने में नुकसान नहीं है। अगर कुछ नहीं हुआ, तो कम से कम कॉन्फिडेंस बढ़ जाएगा। यही फैसला उनकी जिंदगी का बड़ा टर्निंग पॉइंट बन गया। बहन ने खींचीं तस्वीरें… और किस्मत ने नया दरवाजा खोल दिया कृति के पास प्रोफेशनल पोर्टफोलियो नहीं था। उनकी छोटी बहन नूपुर ने घर पर ही कुछ तस्वीरें खींचीं। आज उन तस्वीरों को देखकर कृति खुद हंस पड़ती हैं। वह कहती हैं, “आज भी जब वो तस्वीरें देखती हूं तो हंसी आती है कि कितनी अजीब थीं।” उन्होंने वही तस्वीरें एक वेबसाइट पर चल रहे फ्रेश फेस कॉन्टेस्ट में भेज दीं। इनाम था- मशहूर फोटोग्राफर डब्बू रत्नानी से मुफ्त पोर्टफोलियो शूट। कृति को सिर्फ इतना पता था कि डब्बू रत्नानी से फोटोशूट महंगा होता है। फैशन और मॉडलिंग की दुनिया के बारे में उन्हें कुछ भी नहीं मालूम था। किस्मत ने साथ दिया…वह कॉन्टेस्ट जीत गईं। यहीं से मॉडलिंग का पहला कॉन्ट्रैक्ट मिला और फिल्मों तक जाने वाली राह खुली। पहला फोटोशूट… और घर जाकर फूट-फूटकर रोईं किसी नए इंसान के लिए कैमरे के सामने खड़ा होना आसान नहीं होता। कृति के लिए भी नहीं था। उन्हें नहीं पता था कि कैमरे की तरफ कैसे देखना है, हाथ कहां रखने हैं और एक्सप्रेशन कैसे देने हैं। शूट के दौरान फोटोग्राफर ने मुस्कुराते हुए सिर्फ इतना कहा,”ये तुम्हारा पहला फोटोशूट है ना?” बात सामान्य थी, लेकिन कृति को लगा कि शायद वह खराब काम कर रही हैं। शूट खत्म हुआ… वह सीधे घर पहुंचीं और रो पड़ीं। आज भी कृति मानती हैं कि अगर उन्हें लगता है कि उन्होंने 100 प्रतिशत नहीं दिया, तो यह बात उन्हें लंबे समय तक परेशान करती है। पहले रैंप शो में सबके सामने डांट पड़ी… ऑटो में बैठकर रोती रहीं अगर फोटोशूट मुश्किल था, तो पहला रैंप शो उससे भी कठिन साबित हुआ। नर्वसनेस के कारण रैंप पर कोरियोग्राफी में गलती हो गई। शो खत्म हुआ तो कोरियोग्राफर ने करीब 50 मॉडल्स के सामने उन्हें डांट दिया। कृति कुछ नहीं बोलीं। चुपचाप बाहर निकलीं…एक ऑटो में बैठीं…और पूरे रास्ते रोती रहीं। घर पहुंचकर भी काफी देर तक उनके आंसू नहीं रुके। मां ने उन्हें समझाते हुए कहा, “मुझे नहीं लगता कि यह दुनिया तुम्हारे लिए बनी है। यहां टिकना है तो बहुत मजबूत बनना पड़ेगा। लोगों की बातें सुनकर टूटोगी तो आगे नहीं बढ़ पाओगी।” शायद यही वह दिन था, जब कृति ने तय किया कि अब रोना बंद… सीखना शुरू। हार मानना कभी नहीं सीखा कृति मानती हैं कि उनके अंदर यह आदत हमेशा से रही है। अगर वह गिरती हैं, तो दोबारा उठकर कोशिश करती हैं। वह कहती हैं, “मैं आसानी से हार नहीं मानती। शायद यही वजह है कि हर बार गिरने के बाद मैंने खुद को एक और मौका दिया। धीरे-धीरे मेरा आत्मविश्वास बढ़ता गया।” यही जिद आगे चलकर उन्हें मॉडल से अभिनेत्री और फिर नेशनल अवॉर्ड विजेता कलाकार बनाने वाली थी। मुंबई में अकेली रहने लगीं, GMAT की तैयारी भी करती थीं… परिवार ने कहा- पहले सपना पूरा करो पहले रैंप शो की डांट और शुरुआती असफलताओं के बाद कृति सेनन ने हार नहीं मानी। मॉडलिंग आगे बढ़ रही थी, लेकिन फिल्मों का रास्ता अभी भी धुंधला था। इसी बीच उन्होंने मुंबई आने का फैसला किया। यह आसान नहीं था, क्योंकि वह कभी घर से दूर नहीं रही थीं। ‘मैं कभी हॉस्टल में नहीं रही थी’ कृति बताती हैं, “मैं हमेशा अपने परिवार के साथ रही थी। घर में हर सुविधा थी।

India vs England 1st T20 LIVE Score Update Shreyas Iyer Vaibhav Sooryavanshi Prince Yadav

India vs England 1st T20 LIVE Score Update Shreyas Iyer Vaibhav Sooryavanshi Prince Yadav

स्पोर्ट्स डेस्क22 मिनट पहले कॉपी लिंक भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला आज चेस्टर ली स्ट्रीट में खेला जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार रात 10 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 9:30 बजे होगा। मुकाबले पर बारिश का साया भी है। यहां करीब 80% बारिश की संभावना जताई गई है। आयरलैंड के खिलाफ 2-0 से सीरीज गंवाने के बाद श्रेयस अय्यर की अगुआई वाली भारतीय टीम जीत के साथ नए अभियान की शुरुआत करना चाहेगी। सीरीज से पहले सबसे ज्यादा चर्चा 15 साल के युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी के इंटरनेशनल डेब्यू को लेकर हो रही है। मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने उनके डेब्यू के सवाल पर कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया। उन्होंने कहा, अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। टीम संयोजन पूरी तरह निजी मामला है और हम अपनी रणनीति विरोधी टीम के सामने नहीं रख सकते। सूर्यवंशी बेहद प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं। जब भी उन्हें मौका मिलेगा, मुझे पूरा भरोसा है कि वे शानदार प्रदर्शन करेंगे। भारत ने 30 में से 18 मैच जीते भारत और इंग्लैंड के बीच अब तक 30 टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें भारतीय टीम ने 18 और इंग्लैंड ने 12 मैच जीते हैं। हालांकि, इंग्लैंड की सरजमीं पर मेजबान टीम का पलड़ा थोड़ा भारी रहा है। वहां खेले गए 9 मैचों में भारत को 4 जीत, जबकि इंग्लैंड को 5 जीत मिली हैं। भारत और इंग्लैंड के बीच अब तक 9 टी-20 सीरीज खेली गई हैं। इनमें भारतीय टीम ने 5 सीरीज जीती हैं, जबकि इंग्लैंड ने 3 सीरीज अपने नाम की हैं। एक सीरीज ड्रॉ रही। भारत ने पिछली पांच सीरीज लगातार जीती। ईशान इस साल टीम के टॉप स्कोरर भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन इस साल बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने 2026 में अब तक कुल 15 मुकाबले में 545 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 199.63 का है। अर्शदीप सिंह के लिए भी यह साल विकेटों के लिहाज से शानदार रहा है। अर्शदीप ने साल 2026 में अब तक 14 मैच खेले हैं और कुल 21 विकेट अपने नाम किए हैं। हालांकि उनका इकोनॉमी रेट 8.98 का रहा है। जैकब बेथेल एक शतक लगा चुके हैं मेजबान इंग्लैंड के युवा बल्लेबाज जैकब बेथेल ने इस साल अपनी बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित किया है। बेथेल ने 2026 में अब तक 11 मैच खेले हैं और 143.19 के स्ट्राइक रेट से 305 रन बनाए हैं। उनके नाम इस साल एक शतकीय पारी भी दर्ज है। इंग्लैंड के अनुभवी लेग स्पिनर आदिल रशीद ने साल 2026 में 11 मुकाबले खेले हैं और 18 विकेट चटकाए हैं। भारतीय टीम यहां पहली बार खेलेगी इंग्लैंड के चेस्टर ली स्ट्रीट के रिवरसाइड स्टेडियम की पिच संतुलित मानी जाती है। यहां गेंद अच्छी तरह बल्ले पर आती है, लेकिन तेज गेंदबाजों को भी मदद मिलती है। नई गेंद से स्विंग और सीम मूवमेंट देखने को मिल सकता है, जिसका फायदा गेंदबाज उठा सकते हैं। यहां अब तक 5 टी-20 मैच खेले गए हैं। पहले बैटिंग करने वाली टीम ने 3 और चेज करने वाली टीम ने 2 मैच जीते हैं। भारतीय टीम यहां पहली बार खेलेगी। पॉसिबल प्लेइंग इलेवन भारत: संजू सैमसन/वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, सुर्यांश शेडगे, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, प्रिंस यादव/वरुण चक्रवर्ती। इंग्लैंड: फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, विल जैक्स, सैम करन, लियम डॉसन, सोनी बेकर/ल्यूक वुड, साकिब महमूद, आदिल रशीद। कहां देखें मुकाबला? भारत में मैच का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क और सोनी लिव ऐप पर देखा जा सकता है। वहीं, मैच के लाइव अपडेट्स दैनिक भास्कर ऐप पर उपलब्ध रहेंगे। ——————————————— भारतीय क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… एशियन गेम्स के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम घोषित, वर्ल्डकप हारने वाली दो खिलाड़ी बाहर अगले महीने जापान में होने वाले एशियन गेम्स के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया गया है। सिलेक्टर्स ने हरमनप्रीत कौर को ही कप्तान और स्मृति मंधाना को उपकप्तान बनाया है। पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

India Beats Pakistan 4-3 in Hockey Pro League; Abhishek, Neelkanth Score

India Beats Pakistan 4-3 in Hockey Pro League; Abhishek, Neelkanth Score

Hindi News Sports India Beats Pakistan 4 3 In Hockey Pro League; Abhishek, Neelkanth Score लंदन5 मिनट पहले कॉपी लिंक गोल करने के बाद जश्न मानते हुए भारतीय प्लेयर्स। (क्रेडिट-हॉकी इंडिया) भारतीय हॉकी टीम ने FIH प्रो लीग में पाकिस्तान को 4-3 से हरा दिया। लंदन के ली वैली हॉकी एंड टेनिस सेंटर में भारत ने 1-0 से पिछड़ने के बाद वापसी की। अभिषेक, नीलकांत शर्मा, सुखजीत सिंह और राजिंदर सिंह ने भारत के लिए गोल किए। पाकिस्तान के लिए अहमद नदीम और कप्तान अबू महमूद और शकील मोईन ने गोल किया। पिछले 10 साल में भारतीय टीम पाकिस्तान से कोई मुकाबला नहीं हारी है। दोनों टीमों के बीच पिछले 18 मुकाबलों में भारत ने 16 जीते हैं। 2 मैच ड्रॉ रहे हैं। पाकिस्तान ने आखिरी बार भारत को दिसंबर 2016 में एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में हराया था। पाकिस्तान ने पहले क्वार्टर में बढ़त बनाई भारत ने मैच की शुरुआत अटैक से की, लेकिन गोल नहीं कर सका। इसके उलट पाकिस्तान ने अपने पहले ही पेनल्टी कॉर्नर पर गोल दाग दिया। अहमद नदीम ने 10वें मिनट में गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। भारत ने फाउल की अपील की, लेकिन अंपायर ने गोल बरकरार रखा। अभिषेक और नीलकांत ने मैच पलटा दूसरे क्वार्टर में भारत ने दबाव बढ़ाया। दिलप्रीत सिंह के शानदार क्रॉस पर अभिषेक ने गोल कर स्कोर 1-1 कर दिया। इसके तुरंत बाद भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला। हरमनप्रीत सिंह की ड्रैग फ्लिक को पाकिस्तान ने रोक लिया, लेकिन रिबाउंड पर नीलकांत शर्मा ने गेंद को नेट में पहुंचाकर भारत को 2-1 की बढ़त दिला दी। पहले हाफ में भारतीय टीम ने 19 बार पाकिस्तान के सर्किल में इंटर किया, जबकि पाकिस्तान केवल 2 ही कर सका। भारत को 9 पेनल्टी कॉर्नर मिले, हालांकि टीम सिर्फ एक को गोल में बदल सकी। भारत और पाकिस्तानी प्लेयर बॉल के लिए लड़ते हुए। सुखजीत ने बढ़ाई बढ़त तीसरे क्वार्टर में पाकिस्तान ने तेज शुरुआत की, लेकिन भारतीय गोलकीपर सूरज करकेरा ने बेहतरीन बचाव किए। इसके बाद भारत के सुखजीत सिंह ने बॉक्स के अंदर शानदार टर्न लेकर जोरदार शॉट से गोल दाग दिया। इस गोल के साथ भारत की बढ़त 3-1 हो गई। राजिंदर ने चौथा गोल किया आखिरी क्वार्टर में भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला। राजिंदर सिंह ने बेहतरीन ड्रैग फ्लिक लगाकर स्कोर 4-1 कर दिया। इसके बाद पाकिस्तान ने वापसी की कोशिश की। कप्तान अबू महमूद ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल किया और फिर अंतिम में एक और गोल दागकर अंतर 4-3 कर दिया, लेकिन तब तक भारत ने मुकाबला अपने नाम कर लिया। पाकिस्तान बिना कप्तान और कोच के उतरा पाकिस्तान के नियमित कप्तान अम्माद शकील बट वीजा समस्या के कारण टीम के साथ नहीं थे। उनकी जगह अबू महमूद ने कप्तानी संभाली। टीम के मुख्य कोच भी लंदन में मौजूद नहीं थे और मैनेजर ने टीम की जिम्मेदारी संभाली। ————————————— हॉकी से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… मनप्रीत सिंह बने भारत के सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले हॉकी खिलाड़ी भारतीय मिडफील्डर मनप्रीत सिंह ने हाल ही में 413वां अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेलकर दिलीप तिर्की का रिकॉर्ड तोड़ा। इस उपलब्धि पर हॉकी इंडिया ने उन्हें सम्मानित किया। पढ़ें पूरी खबर… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

India Beats Pakistan 4-3 in Hockey Pro League; Abhishek, Neelkanth Score

India Beats Pakistan 4-3 in Hockey Pro League; Abhishek, Neelkanth Score

Hindi News Sports India Beats Pakistan 4 3 In Hockey Pro League; Abhishek, Neelkanth Score लंदन1 घंटे पहले कॉपी लिंक गोल करने के बाद जश्न मानते हुए भारतीय प्लेयर्स। (क्रेडिट-हॉकी इंडिया) भारतीय हॉकी टीम ने FIH प्रो लीग में पाकिस्तान को 4-3 से हरा दिया। लंदन के ली वैली हॉकी एंड टेनिस सेंटर में भारत ने 1-0 से पिछड़ने के बाद वापसी की। टीम के लिए अभिषेक, नीलकांत शर्मा, सुखजीत सिंह और राजिंदर सिंह ने गोल किए। वहीं, पाकिस्तान की तरफ से अहमद नदीम और कप्तान अबू महमूद और शकील मोईन ने गोल किया। पिछले 10 साल में भारतीय टीम पाकिस्तान से कोई मुकाबला नहीं हारी है। दोनों टीमों के बीच पिछले 18 मुकाबलों में भारत ने 16 जीते हैं। 2 मैच ड्रॉ रहे हैं। पाकिस्तान ने आखिरी बार भारत को दिसंबर 2016 में एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में हराया था। पहले क्वार्टर में पाकिस्तान ने बढ़त बनाई भारत ने मैच की शुरुआत अटैक से की, लेकिन गोल नहीं कर सका। इसके उलट पाकिस्तान ने अपने पहले ही पेनल्टी कॉर्नर पर गोल दाग दिया। अहमद नदीम ने 10वें मिनट में गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। भारत ने फाउल की अपील की, लेकिन अंपायर ने गोल बरकरार रखा। दूसरे क्वार्टर में अभिषेक और नीलकांत ने मैच पलटा दूसरे क्वार्टर में भारत ने दबाव बढ़ाया। दिलप्रीत सिंह के शानदार क्रॉस पर अभिषेक ने गोल कर स्कोर 1-1 कर दिया। इसके तुरंत बाद भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला। हरमनप्रीत सिंह की ड्रैग फ्लिक को पाकिस्तान ने रोक लिया, लेकिन रिबाउंड पर नीलकांत शर्मा ने गेंद को नेट में पहुंचाकर भारत को 2-1 की बढ़त दिला दी। पहले हाफ में भारतीय टीम ने 19 बार पाकिस्तान के सर्किल में इंटर किया, जबकि पाकिस्तान केवल 2 ही कर सका। भारत को 9 पेनल्टी कॉर्नर मिले, हालांकि टीम सिर्फ एक को गोल में बदल सकी। भारत और पाकिस्तानी प्लेयर बॉल के लिए लड़ते हुए। (क्रेडिट-हॉकी इंडिया) तीसरे क्वार्टर में सुखजीत ने बढ़ाई बढ़त तीसरे क्वार्टर में पाकिस्तान ने तेज शुरुआत की, लेकिन भारतीय गोलकीपर सूरज करकेरा ने बेहतरीन बचाव किए। इसके बाद भारत के सुखजीत सिंह ने बॉक्स के अंदर शानदार टर्न लेकर जोरदार शॉट से गोल दाग दिया। इस गोल के साथ भारत की बढ़त 3-1 हो गई। राजिंदर ने चौथा गोल किया आखिरी क्वार्टर में भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला। राजिंदर सिंह ने बेहतरीन ड्रैग फ्लिक लगाकर स्कोर 4-1 कर दिया। इसके बाद पाकिस्तान ने वापसी की कोशिश की। कप्तान अबू महमूद ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल किया और फिर शकील मोईन ने एक और गोल दागकर स्कोर 4-3 कर दिया, लेकिन तब तक भारत ने मुकाबला अपने नाम कर लिया। पाकिस्तान बिना कप्तान और कोच के उतरा पाकिस्तान के नियमित कप्तान अम्माद शकील बट वीजा समस्या के कारण टीम के साथ नहीं थे। उनकी जगह अबू महमूद ने कप्तानी संभाली। टीम के मुख्य कोच भी लंदन में मौजूद नहीं थे और मैनेजर ने टीम की जिम्मेदारी संभाली। क्या है FIH प्रो लीग? FIH प्रो लीग अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ की सालाना लीग है। इसकी शुरुआत 2019 में हुई थी। इसमें पुरुष और महिला वर्ग की दुनिया की टॉप टीमें हिस्सा लेती हैं। टूर्नामेंट राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में खेला जाता है, यानी हर टीम सभी दूसरी टीमों के खिलाफ मुकाबले खेलती है। सीजन के अंत में सबसे ज्यादा पॉइंट्स हासिल करने वाली टीम चैंपियन बनती है। इस लीग की सबसे खास बात इसका होम और अवे फॉर्मेट है। उदाहरण के लिए, अगर भारत और इंग्लैंड के बीच मुकाबला है तो एक मैच भारत में और दूसरा इंग्लैंड में खेला जाएगा। इसी तरह टीमों को अलग-अलग देशों में जाकर मैच खेलने पड़ते हैं। 2025-26 सीजन के मुकाबले भारत के राउरकेला, इंग्लैंड के लंदन, बेल्जियम के एंटवर्प, नीदरलैंड्स के एम्सटर्डम, स्पेन के वैलेंसिया और ऑस्ट्रेलिया के होबार्ट जैसे शहरों में आयोजित किए गए हैं। मौजूदा सीजन की पॉइंट्स टेबल में बेल्जियम 12 मैचों में 34 अंकों के पहले स्थान पर है। इंग्लैंड (26 अंक) दूसरे और ऑस्ट्रेलिया (24 अंक) तीसरे स्थान पर हैं। भारत 12 मैचों में 10 अंक लेकर आठवें स्थान पर है, जबकि पाकिस्तान एक भी अंक नहीं जुटा सका और नौवें स्थान पर है। ————————————— हॉकी से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… मनप्रीत सिंह बने भारत के सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले हॉकी खिलाड़ी भारतीय मिडफील्डर मनप्रीत सिंह ने हाल ही में 413वां अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेलकर दिलीप तिर्की का रिकॉर्ड तोड़ा। इस उपलब्धि पर हॉकी इंडिया ने उन्हें सम्मानित किया। पढ़ें पूरी खबर… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Gill Player of Series, Rohit Sharma 95th 50+ Score & Records

Gill Player of Series, Rohit Sharma 95th 50+ Score & Records

चेन्नई11 मिनट पहले कॉपी लिंक भारत ने चेन्नई में खेले गए तीसरे वनडे में अफगानिस्तान को 9 विकेट से हराकर सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली। 203 रन का पीछा करते हुए टीम इंडिया ने 128 गेंद रहते मैच खत्म कर दिया। यह वनडे क्रिकेट में भारत का सबसे तेज 200 या उससे ज्यादा रन का रनचेज है। शनिवार को यादगार मोमेंट्स और रिकॉर्डस देखने को मिले। कप्तान शुभमन गिल को छठी बार प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया। रोहित शर्मा ने राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़ दिया। उन्होंने 95वीं बार वनडे में 50 या उससे ज्यादा का स्कोर बनाया। IND vs AFG मैच के टॉप रिकॉर्ड्स-मोमेंट्स… 1. भारत ने 128 गेंद रहते टारगेट हासिल किया भारत ने 200+ रन चेज करते हुए सबसे तेज जीत हासिल की। इससे पहले भारत ने 2017 में श्रीलंका के खिलाफ 217 रन का टारगेट 127 गेंद रहते हासिल किया था। ओवरऑल वनडे में यह चौथा सबसे बड़ा रनचेज है। पहले नंबर पर 2003 में वेस्टइंडीज का कनाडा के खिलाफ 177 गेंद बाकी रहते टारगेट चेज है। 2. गिल ने रोहित के रिकॉर्ड की बराबरी शुभमन गिल ने वनडे में 6वीं बार प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब जीता। उन्होंने भारत के लिए सबसे ज्यादा बार यह अवॉर्ड जीतने के मामले में रोहित की बराबरी की। दोनों 6 अवॉर्ड के साथ संयुक्त रुप से चौथे स्थान पर हैं। पहले स्थान पर पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर हैं। उन्होंने 15 बार यह कारनामा किया है। 3. यशस्वी ने छठवें वनडे में दूसरा शतक लगाया यशस्वी जायसवाल ने सबसे कम पारी में 2 वनडे शतक लगाने वाले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने सिर्फ 6 पारियों में ऐसा किया।यशस्वी ने शिखर धवन को पीछे छोड़ा। धवन ने 7 पारियों में यह कारनामा किया था। 4. रोहित का 95वीं बार वनडे में 50+ स्कोर रोहित सबसे ज्यादा 50+ स्कोर करने के वाले तीसरे भारतीय बन गए हैं। उन्होंने 95वीं बार वनडे में 50 या उससे ज्यादा का स्कोर किया। रोहित ने इस मामले में राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़ा। द्रविड़ ने 94 बार यह कारनामा किया था। सचिन तेंदुलकर 154 बार के साथ पहले स्थान पर हैं। 5. रोहित 71वीं बार शतकीय साझेदारी का हिस्सा रोहित ने जायसवाल के साथ मिलकर 170 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप की। यह वनडे में 71वां मौका है, जब रोहित शतकीय साझेदारी का हिस्सा रहे। वे सबसे ज्यादा बार शतकीय साझेदारी का हिस्सा बनने वाले दुनिया के तीसरे खिलाड़ी है। सचिन तेंदुलकर 99 के साथ पहले स्थान पर हैं। 6. भारत के पहले ओवर में 23 रन बने भारत ने चेन्नई में पहले ओवर में 23 रन बनाए। इसमें 5 रन पेनाल्टी के भी थे। यह वनडे क्रिकेट भारतीय पारी के पहले ओवर में सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले 2004 में बांग्लादेश के खिलाफ कोलंबो में पहले ओवर में 22 रन बने थे। 7. प्रसिद्ध ने टॉप-5 बल्लेबाजों को आउट किया प्रसिद्ध कृष्णा ने अफगानिस्तान के टॉप-5 बल्लेबाजों को आउट किया। वे वनडे में ऐसा करने वाले तीसरे भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। उनसे पहले मोहम्मद शमी ने 2023 में न्यूजीलैंड और 1994 में मनोज प्रभाकर ने श्रीलंका के टॉप-5 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा था। 8. शाहिदी ने डेब्यू के 4644 दिन बाद जड़ा पहला शतक हशमतुल्लाह शाहिदी ने 2013 में वनडे डेब्यू करने के बाद वनडे में पहला शतक लगाया है। वे वनडे में डेब्यू के बाद सबसे ज्यादा दिनों में मेडेन शतक पूरा करने के मामले में चौथे स्थान पर हैं। जिम्बाब्वे के रेगिस चकाब्वा 5040 दिनों के साथ पहले स्थान पर हैं। 9. अजमतुल्लाह उमरजई ने 36 पारियों में 50 छक्के पूरे किए अजमतुल्लाह उमरजई ने चेन्नई में 2 छक्के लगाए। इसके साथ ही उन्होंने वनडे में 50 छक्के भी पूरे किए। इसके लिए उन्होंने 36 पारियां खेलीं। वे वनडे में सबसे कम पारी में 50 सिक्स लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज हैं। न्यूजीलैंड के कोरी एंडरसन 32 पारी के साथ पहले स्थान पर हैं। 10. रोहित शर्मा ने प्रसिद्ध की गेंद पर 3 कैच पकड़े रोहित ने प्रसिद्ध की गेंद पर तीन बल्लेबाजों का स्लीप में कैच पकड़ा। वे वनडे क्रिकेट में एक ही मैच किसी एक गेंदबाज की बॉल पर 3 कैच पकड़ने वाले तीसरे भारतीय फील्डर बन गए हैं। उनसे पहले शिखर धवन 2018 और वीवीएस लक्ष्मण 2004 में यह कारनामा कर चुके हैं। 11. प्रसिद्ध का चेपॉक में बेस्ट बॉलिंग परफॉरमेंस प्रसिद्ध ने 23 रन देकर 5 विकेट चटकाए। यह वनडे में चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम पर बेस्ट गेंदबाजी प्रदर्शन है। उन्होंने वेस्टइंडीज के रवि रामपाल का 15 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। रामपाल ने 2011 में भारत के खिलाफ 51 रन देकर 5 विकेट लिए थे। यहां से टॉप-6 मोमेंट्स… 1. प्रसिद्ध ने अपनी पहली गेंद पर विकेट लिया प्रसिद्ध कृष्णा ने अपनी पहली गेंद पर ही रहमानुल्लाह गुरबाज को पवेलियन भेज दिया। अफगानिस्तान की पारी के दूसरे ओवर में प्रसिद्ध गेंदबाजी के लिए आए। उन्होंने पहली गेंद लेंथ डाली। गुरबाज ने अपनी जगह पर खड़े-खड़े शॉट खेला। गेंद ने बल्ले का बाहरी किनारा लिया और स्लिप में खड़े रोहित के हाथों में चली गई। प्रसिद्ध ने 8.2 ओवर में 23 रन देकर 5 विकेट लिए। 2. बरार की बाउंसर पर अफगानी कप्तान नीचे गिरे पहली पारी के 38वें ओवर में अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी नीचे गिर गए। गुरनूर बरार ने ओवर की आखिरी गेंद बाउंसर डाली। शाहिदी ने डक करने गए, लेकिन ऑफ बैलैंस होकर नीचे गिर गए। इसके बाद उन्होंने अपना आर्म गार्ड उतारा और अपने दाएं हाथ को स्ट्रेच करते दिखे। शतकीय पारी के दौरान उन्हें क्रैम्प्स की दिक्कत भी महसूस हुई। शाहीदी गेंद को डक करने की कोशिश में गिर पड़े। 3. भारत को पेनाल्टी के 5 रन मिले शाहीदी अपनी पारी के दौरान अपांयर की वार्निंग के बावजूद बार-बार पिच के डेंजर एरिया में गए। 40वें ओवर की आखिरी गेंद पर सिंगल लेते हुए हशमत फिर डेंज एरिया में गए। अंपायर ने उन्हें फटकार लगाई। साथ ही सिंगल कैंसिल कर अफगानिस्तान पर 5 रन की पेनाल्टी लगाई गई। भारतीय पारी की शुरुआत से पहले ही टीम के स्कोरबोर्ड पर 5 रन थे। भारत ने पेनाल्टी के 5 रन सहित पहले ओवर में 23 रन बनाए। 4. रोहित ने राशिद

Gill Player of Series, Rohit Sharma 95th 50+ Score & Records

Gill Player of Series, Rohit Sharma 95th 50+ Score & Records

चेन्नई3 घंटे पहले कॉपी लिंक भारत ने चेन्नई में खेले गए तीसरे वनडे में अफगानिस्तान को 9 विकेट से हराकर सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली। 203 रन का पीछा करते हुए टीम इंडिया ने 128 गेंद रहते मैच खत्म कर दिया। यह वनडे क्रिकेट में भारत का सबसे तेज 200 या उससे ज्यादा रन का रनचेज है। शनिवार को यादगार मोमेंट्स और रिकॉर्डस देखने को मिले। कप्तान शुभमन गिल को छठी बार प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया। रोहित शर्मा ने राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़ दिया। उन्होंने 95वीं बार वनडे में 50 या उससे ज्यादा का स्कोर बनाया। IND vs AFG मैच के टॉप रिकॉर्ड्स-मोमेंट्स… 1. भारत ने 128 गेंद रहते टारगेट हासिल किया भारत ने 200+ रन चेज करते हुए सबसे तेज जीत हासिल की। इससे पहले भारत ने 2017 में श्रीलंका के खिलाफ 217 रन का टारगेट 127 गेंद रहते हासिल किया था। ओवरऑल वनडे में यह चौथा सबसे बड़ा रनचेज है। पहले नंबर पर 2003 में वेस्टइंडीज का कनाडा के खिलाफ 177 गेंद बाकी रहते टारगेट चेज है। 2. गिल ने रोहित के रिकॉर्ड की बराबरी शुभमन गिल ने वनडे में 6वीं बार प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब जीता। उन्होंने भारत के लिए सबसे ज्यादा बार यह अवॉर्ड जीतने के मामले में रोहित की बराबरी की। दोनों 6 अवॉर्ड के साथ संयुक्त रुप से चौथे स्थान पर हैं। पहले स्थान पर पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर हैं। उन्होंने 15 बार यह कारनामा किया है। 3. यशस्वी ने छठवें वनडे में दूसरा शतक लगाया यशस्वी जायसवाल ने सबसे कम पारी में 2 वनडे शतक लगाने वाले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने सिर्फ 6 पारियों में ऐसा किया।यशस्वी ने शिखर धवन को पीछे छोड़ा। धवन ने 7 पारियों में यह कारनामा किया था। 4. रोहित का 95वीं बार वनडे में 50+ स्कोर रोहित सबसे ज्यादा 50+ स्कोर करने के वाले तीसरे भारतीय बन गए हैं। उन्होंने 95वीं बार वनडे में 50 या उससे ज्यादा का स्कोर किया। रोहित ने इस मामले में राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़ा। द्रविड़ ने 94 बार यह कारनामा किया था। सचिन तेंदुलकर 154 बार के साथ पहले स्थान पर हैं। 5. रोहित 71वीं बार शतकीय साझेदारी का हिस्सा रोहित ने जायसवाल के साथ मिलकर 170 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप की। यह वनडे में 71वां मौका है, जब रोहित शतकीय साझेदारी का हिस्सा रहे। वे सबसे ज्यादा बार शतकीय साझेदारी का हिस्सा बनने वाले दुनिया के तीसरे खिलाड़ी है। सचिन तेंदुलकर 99 के साथ पहले स्थान पर हैं। 6. भारत के पहले ओवर में 23 रन बने भारत ने चेन्नई में पहले ओवर में 23 रन बनाए। इसमें 5 रन पेनाल्टी के भी थे। यह वनडे क्रिकेट भारतीय पारी के पहले ओवर में सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले 2004 में बांग्लादेश के खिलाफ कोलंबो में पहले ओवर में 22 रन बने थे। 7. प्रसिद्ध ने टॉप-5 बल्लेबाजों को आउट किया प्रसिद्ध कृष्णा ने अफगानिस्तान के टॉप-5 बल्लेबाजों को आउट किया। वे वनडे में ऐसा करने वाले तीसरे भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। उनसे पहले मोहम्मद शमी ने 2023 में न्यूजीलैंड और 1994 में मनोज प्रभाकर ने श्रीलंका के टॉप-5 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा था। 8. शाहिदी ने डेब्यू के 4644 दिन बाद जड़ा पहला शतक हशमतुल्लाह शाहिदी ने 2013 में वनडे डेब्यू करने के बाद वनडे में पहला शतक लगाया है। वे वनडे में डेब्यू के बाद सबसे ज्यादा दिनों में मेडेन शतक पूरा करने के मामले में चौथे स्थान पर हैं। जिम्बाब्वे के रेगिस चकाब्वा 5040 दिनों के साथ पहले स्थान पर हैं। 9. अजमतुल्लाह उमरजई ने 36 पारियों में 50 छक्के पूरे किए अजमतुल्लाह उमरजई ने चेन्नई में 2 छक्के लगाए। इसके साथ ही उन्होंने वनडे में 50 छक्के भी पूरे किए। इसके लिए उन्होंने 36 पारियां खेलीं। वे वनडे में सबसे कम पारी में 50 सिक्स लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज हैं। न्यूजीलैंड के कोरी एंडरसन 32 पारी के साथ पहले स्थान पर हैं। 10. रोहित शर्मा ने प्रसिद्ध की गेंद पर 3 कैच पकड़े रोहित ने प्रसिद्ध की गेंद पर तीन बल्लेबाजों का स्लीप में कैच पकड़ा। वे वनडे क्रिकेट में एक ही मैच किसी एक गेंदबाज की बॉल पर 3 कैच पकड़ने वाले तीसरे भारतीय फील्डर बन गए हैं। उनसे पहले शिखर धवन 2018 और वीवीएस लक्ष्मण 2004 में यह कारनामा कर चुके हैं। 11. प्रसिद्ध का चेपॉक में बेस्ट बॉलिंग परफॉरमेंस प्रसिद्ध ने 23 रन देकर 5 विकेट चटकाए। यह वनडे में चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम पर बेस्ट गेंदबाजी प्रदर्शन है। उन्होंने वेस्टइंडीज के रवि रामपाल का 15 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। रामपाल ने 2011 में भारत के खिलाफ 51 रन देकर 5 विकेट लिए थे। यहां से टॉप-6 मोमेंट्स… 1. प्रसिद्ध ने अपनी पहली गेंद पर विकेट लिया प्रसिद्ध कृष्णा ने अपनी पहली गेंद पर ही रहमानुल्लाह गुरबाज को पवेलियन भेज दिया। अफगानिस्तान की पारी के दूसरे ओवर में प्रसिद्ध गेंदबाजी के लिए आए। उन्होंने पहली गेंद लेंथ डाली। गुरबाज ने अपनी जगह पर खड़े-खड़े शॉट खेला। गेंद ने बल्ले का बाहरी किनारा लिया और स्लिप में खड़े रोहित के हाथों में चली गई। प्रसिद्ध ने 8.2 ओवर में 23 रन देकर 5 विकेट लिए। 2. बरार की बाउंसर पर अफगानी कप्तान नीचे गिरे पहली पारी के 38वें ओवर में अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी नीचे गिर गए। गुरनूर बरार ने ओवर की आखिरी गेंद बाउंसर डाली। शाहिदी ने डक करने गए, लेकिन ऑफ बैलैंस होकर नीचे गिर गए। इसके बाद उन्होंने अपना आर्म गार्ड उतारा और अपने दाएं हाथ को स्ट्रेच करते दिखे। शतकीय पारी के दौरान उन्हें क्रैम्प्स की दिक्कत भी महसूस हुई। शाहीदी गेंद को डक करने की कोशिश में गिर पड़े। 3. भारत को पेनाल्टी के 5 रन मिले शाहीदी अपनी पारी के दौरान अपांयर की वार्निंग के बावजूद बार-बार पिच के डेंजर एरिया में गए। 40वें ओवर की आखिरी गेंद पर सिंगल लेते हुए हशमत फिर डेंज एरिया में गए। अंपायर ने उन्हें फटकार लगाई। साथ ही सिंगल कैंसिल कर अफगानिस्तान पर 5 रन की पेनाल्टी लगाई गई। भारतीय पारी की शुरुआत से पहले ही टीम के स्कोरबोर्ड पर 5 रन थे। भारत ने पेनाल्टी के 5 रन सहित पहले ओवर में 23 रन बनाए। 4. रोहित ने राशिद

Rohit Sharma; India Vs Afghanistan 3rd ODI LIVE Score Update

Rohit Sharma; India Vs Afghanistan 3rd ODI LIVE Score Update

Hindi News Sports Cricket Rohit Sharma; India Vs Afghanistan 3rd ODI LIVE Score Update | Shubman Gill KL Rahul Prince Yadav स्पोर्ट्स डेस्क3 मिनट पहले कॉपी लिंक भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की सीरीज का तीसरा वनडे आज चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला जाएगा। मुकाबला दोपहर 1:30 बजे शुरू होगा। भारत पहले ही सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना चुका है और अब उसकी नजर क्लीन स्वीप पर होगी। हालांकि, मौसम मैच में बाधा डाल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार चेन्नई में शनिवार को बारिश की 55% संभावना है। अफगानिस्तान को पहली जीत का इंतजार भारत और अफगानिस्तान के बीच अब तक 6 वनडे मुकाबले खेले गए हैं। इनमें भारत ने 5 मैच जीते हैं, जबकि एक मुकाबला टाई रहा है। अफगानिस्तान आज तक भारत के खिलाफ कोई वनडे मैच नहीं जीत सका है। दोनों टीमों के बीच एकमात्र टाई मैच 2018 में खेला गया था। मौजूदा सीरीज दोनों देशों के बीच पहली बाइलेटरल वनडे सीरीज है। बरार सीरीज के टॉप विकेट टेकर वापसी कर रहे ईशान किशन ने दूसरे वनडे में 79 गेंदों पर 125 रन की शानदार पारी खेली। कप्तान शुभमन गिल भी बेहतरीन फॉर्म में हैं। उन्होंने पहले मैच में नाबाद 84 रन बनाए, जबकि दूसरे वनडे में नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए 110 गेंदों में 154 रन जड़े। पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने दूसरे मैच में 48 रन की तेज पारी खेली। गेंदबाजी में इस सीरीज से इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले गुरनूर बरार सबसे सफल रहे हैं और अब तक सबसे ज्यादा विकेट ले चुके हैं। गुरबाज अफगानिस्तान के टॉप स्कोरर अफगानिस्तान के लिए इस सीरीज में सबसे ज्यादा रन रहमानुल्लाह गुरबाज ने बनाए हैं। उन्होंने दो मैचों में 143 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 170.23 का रहा है। गुरबाज ने सीरीज में एक शतक भी लगाया है। गेंदबाजी में नांगेलिया खरोटे ने शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने अपने एकमात्र मैच में 4 विकेट लिए है। हर्षित राणा स्क्वॉड में शामिल जांघ की चोट के कारण लखनऊ वनडे से बाहर रहने वाले सीम बॉलिंग ऑलराउंडर नीतीश रेड्डी ने शुक्रवार को चेपॉक के नेट्स में बिना किसी परेशानी के गेंदबाजी की और वे आज को वापसी कर सकते हैं। घुटने की सर्जरी से रिकवर होने के बाद हर्षित राणा को तीसरे वनडे के लिए टीम में शामिल किया गया है, लेकिन उन्हें जल्दबाजी में मैदान पर उतारने की संभावना कम है, उन्होंने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच इस साल फरवरी में खेला था। चेन्नई में 29वां वनडे खेला जाएगा चेन्नई की पिच आमतौर पर स्पिनरों के लिए मददगार मानी जाती है, हालांकि शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को भी कुछ मदद मिल सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक, मुकाबला चेपॉक की पिच नंबर 4 पर खेला जाएगा, जो कि लाल मिट्टी की है और यहां अच्छा बाउंस (उछाल) मिलने की उम्मीद है। मैच से दो दिन पहले चेन्नई में कुछ बारिश हुई थी, लेकिन मैच से एक दिन पहले मौसम साफ रहा। इस मैदान पर अब तक 28 वनडे खेले गए हैं, जिनमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 15 और चेज करने वाली टीम ने 12 मैच जीते हैं, जबकि एक मुकाबला बेनतीजा रहा। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11 भारत: रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर/केएल राहुल, वॉशिंगटन सुंदर, नीतीश रेड्डी, कुलदीप यादव/हर्ष दुबे, गुरनूर बरार, प्रिंस यादव, प्रसिद्ध कृष्णा/अर्शदीप सिंह। अफगानिस्तान: रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, हश्मतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), दरविश रसूली, राशिद खान, नांगेलिया खरोटे, मोहम्मद सलीम, अल्लाह गजनफर, बिलाल सामी। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Rohit Sharma; India Vs Afghanistan 3rd ODI LIVE Score Update

Rohit Sharma; India Vs Afghanistan 3rd ODI LIVE Score Update

Hindi News Sports Cricket Rohit Sharma; India Vs Afghanistan 3rd ODI LIVE Score Update | Shubman Gill KL Rahul Prince Yadav स्पोर्ट्स डेस्क2 घंटे पहले कॉपी लिंक भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की सीरीज का तीसरा वनडे आज चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला जाएगा। मुकाबला दोपहर 1:30 बजे शुरू होगा। भारत पहले ही सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना चुका है और अब उसकी नजर क्लीन स्वीप पर होगी। हालांकि, मौसम मैच में बाधा डाल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार चेन्नई में शनिवार को बारिश की 55% संभावना है। अफगानिस्तान को पहली जीत का इंतजार भारत और अफगानिस्तान के बीच अब तक 6 वनडे मुकाबले खेले गए हैं। इनमें भारत ने 5 मैच जीते हैं, जबकि एक मुकाबला टाई रहा है। अफगानिस्तान आज तक भारत के खिलाफ कोई वनडे मैच नहीं जीत सका है। दोनों टीमों के बीच एकमात्र टाई मैच 2018 में खेला गया था। मौजूदा सीरीज दोनों देशों के बीच पहली बाइलेटरल वनडे सीरीज है। बरार सीरीज के टॉप विकेट टेकर वापसी कर रहे ईशान किशन ने दूसरे वनडे में 79 गेंदों पर 125 रन की शानदार पारी खेली। कप्तान शुभमन गिल भी बेहतरीन फॉर्म में हैं। उन्होंने पहले मैच में नाबाद 84 रन बनाए, जबकि दूसरे वनडे में नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए 110 गेंदों में 154 रन जड़े। पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने दूसरे मैच में 48 रन की तेज पारी खेली। गेंदबाजी में इस सीरीज से इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले गुरनूर बरार सबसे सफल रहे हैं और अब तक सबसे ज्यादा विकेट ले चुके हैं। गुरबाज अफगानिस्तान के टॉप स्कोरर अफगानिस्तान के लिए इस सीरीज में सबसे ज्यादा रन रहमानुल्लाह गुरबाज ने बनाए हैं। उन्होंने दो मैचों में 143 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 170.23 का रहा है। गुरबाज ने सीरीज में एक शतक भी लगाया है। गेंदबाजी में नांगेलिया खरोटे ने शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने अपने एकमात्र मैच में 4 विकेट लिए है। हर्षित राणा स्क्वॉड में शामिल जांघ की चोट के कारण लखनऊ वनडे से बाहर रहने वाले सीम बॉलिंग ऑलराउंडर नीतीश रेड्डी ने शुक्रवार को चेपॉक के नेट्स में बिना किसी परेशानी के गेंदबाजी की और वे आज को वापसी कर सकते हैं। घुटने की सर्जरी से रिकवर होने के बाद हर्षित राणा को तीसरे वनडे के लिए टीम में शामिल किया गया है, लेकिन उन्हें जल्दबाजी में मैदान पर उतारने की संभावना कम है, उन्होंने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच इस साल फरवरी में खेला था। चेन्नई में 29वां वनडे खेला जाएगा चेन्नई की पिच आमतौर पर स्पिनरों के लिए मददगार मानी जाती है, हालांकि शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को भी कुछ मदद मिल सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक, मुकाबला चेपॉक की पिच नंबर 4 पर खेला जाएगा, जो कि लाल मिट्टी की है और यहां अच्छा बाउंस (उछाल) मिलने की उम्मीद है। मैच से दो दिन पहले चेन्नई में कुछ बारिश हुई थी, लेकिन मैच से एक दिन पहले मौसम साफ रहा। इस मैदान पर अब तक 28 वनडे खेले गए हैं, जिनमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 15 और चेज करने वाली टीम ने 12 मैच जीते हैं, जबकि एक मुकाबला बेनतीजा रहा। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11 भारत: रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर/केएल राहुल, वॉशिंगटन सुंदर, नीतीश रेड्डी, कुलदीप यादव/हर्ष दुबे, गुरनूर बरार, प्रिंस यादव, प्रसिद्ध कृष्णा/अर्शदीप सिंह। अफगानिस्तान: रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, हश्मतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), दरविश रसूली, राशिद खान, नांगेलिया खरोटे, मोहम्मद सलीम, अल्लाह गजनफर, बिलाल सामी। —————————————– टीम इंडिया से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… मैच से एक दिन पहले हर्षित राणा भारतीय टीम में तेज गेंदबाज हर्षित राणा को अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे के लिए टीम इंडिया में शामिल किया गया है। BCCI ने शुक्रवार को बताया कि राणा ने सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैबिटेशन पूरा कर लिया है। वे चेन्नई में भारतीय टीम से जुड़ गए हैं। पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

UAE, Singapore Top Choice; India Score 56.5

UAE, Singapore Top Choice; India Score 56.5

मुंबई15 मिनट पहले कॉपी लिंक हेनली प्राइवेट वेल्थ माइग्रेशन रिपोर्ट 2026 के मुताबिक, ब्रिटेन में भी पलायन बढ़ रहा। हेनली प्राइवेट वेल्थ माइग्रेशन रिपोर्ट 2026 के मुताबिक, इस साल रिकॉर्ड 1.65 लाख करोड़पति अपना देश छोड़कर दूसरे देशों का रुख करने (माइग्रेट) वाले हैं। पिछले साल करीब 1.42 लाख करोड़पतियों ने देश छोड़ा था। 2024 में यह आंकड़ा 1.34 लाख, जबकि 2013 में 51 हजार था। अमीर परिवार अब सिर्फ टैक्स छूट नहीं, बल्कि स्थिरता, सुरक्षा और बेहतर निवेश के लिए भी दूसरे देश जा रहे हैं। यूएई 85.3 स्कोर के साथ सबसे पसंदीदा ‘वेल्थ हब’ है। भारत का स्कोर 56.5 है। अमेरिका: सबसे ज्यादा अमीर परिवार देश छोड़ने को तैयार अमेरिका का वेल्थ मोबिलिटी स्कोर सिर्फ 62.3 है। यहां से सबसे ज्यादा लोग अन्य देशों की नागरिकता मांगते हैं। 2025 में ऐसे आवेदन दोगुने हुए और यह रफ्तार 2026 में भी बनी रही। सिर्फ 7% आवेदन विदेश में बसे अमेरिकियों से आए, बाकी देश में रह रहे अमीरों से। इनमें से आधे यूरोप के लिए और एक चौथाई से ज्यादा लैटिन अमेरिका-कैरिबियन के लिए हैं। ब्रिटेन: बढ़ रहा पलायन, ये 5वां सबसे बड़ा सोर्स मार्केट 2024-25 में ब्रिटेन के पते से आवेदन 15% बढ़े। 2026 में वहां से 53% आवेदन विदेशी नागरिकों के, यानी ब्रिटिश नागरिकों की हिस्सेदारी लगभग आधी रही। 2018 में यह हिस्सेदारी सिर्फ 8% थी। 2018 में ब्रिटेन 20वां सबसे बड़ा सोर्स मार्केट था। अब टॉप 5 में है। भारत: दूसरी नागरिकता एस्टेट प्लानिंग का हिस्सा भारत का वेल्थ मोबिलिटी स्कोर स्कोर 56.5 है। यह ढांचागत चुनौतियों वाली श्रेणी में आता है। इसकी सबसे बड़ी वजह पूंजी पर चुनिंदा लोगों का नियंत्रण और टैक्स को लेकर जटिल नियम हैं। अमीर भारतीय परिवारों के लिए दूसरा निवास या नागरिकता अब एस्टेट प्लानिंग और टैक्स स्ट्रक्चरिंग जैसे फैसलों का हिस्सा बन रही है। शिक्षा, बिजनेस विस्तार और सक्सेशन प्लानिंग इनमें शामिल हैं। यूएई: प्लेटफॉर्म की तरह इस्तेमाल कर रहे अमीर यूएई का स्कोर सबसे ऊंचा 85.3 है। ज्यादातर मांग प्रवासी कारोबारियों की है, जो यूएई को आधार बनाकर दूसरे विकल्प तलाश रहे। ये अमीर यूएई को एक प्लेटफॉर्म की तरह इस्तेमाल करना चाहते हैं। यूरोप: स्पेन, पुर्तगाल में सख्ती से ग्रीस को फायदा निवेश-नागरिकता आवेदनों में करीब आधे पुर्तगाल, इटली, नीदरलैंड्स, साइप्रस जैसे यूरोपीय देशों के लिए हैं। स्पेन का गोल्डन वीसा बंद होने, पुर्तगाल का रियल एस्टेट रूट हटने से ग्रीस को सीधा फायदा हो रहा है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

UAE, Singapore Top Choice; India Score 56.5

UAE, Singapore Top Choice; India Score 56.5

मुंबई1 घंटे पहले कॉपी लिंक हेनली प्राइवेट वेल्थ माइग्रेशन रिपोर्ट 2026 के मुताबिक, ब्रिटेन में भी पलायन बढ़ रहा। हेनली प्राइवेट वेल्थ माइग्रेशन रिपोर्ट 2026 के मुताबिक, इस साल रिकॉर्ड 1.65 लाख करोड़पति अपना देश छोड़कर दूसरे देशों का रुख करने (माइग्रेट) वाले हैं। पिछले साल करीब 1.42 लाख करोड़पतियों ने देश छोड़ा था। 2024 में यह आंकड़ा 1.34 लाख, जबकि 2013 में 51 हजार था। अमीर परिवार अब सिर्फ टैक्स छूट नहीं, बल्कि स्थिरता, सुरक्षा और बेहतर निवेश के लिए भी दूसरे देश जा रहे हैं। यूएई 85.3 स्कोर के साथ सबसे पसंदीदा ‘वेल्थ हब’ है। भारत का स्कोर 56.5 है। अमेरिका: सबसे ज्यादा अमीर परिवार देश छोड़ने को तैयार अमेरिका का वेल्थ मोबिलिटी स्कोर सिर्फ 62.3 है। यहां से सबसे ज्यादा लोग अन्य देशों की नागरिकता मांगते हैं। 2025 में ऐसे आवेदन दोगुने हुए और यह रफ्तार 2026 में भी बनी रही। सिर्फ 7% आवेदन विदेश में बसे अमेरिकियों से आए, बाकी देश में रह रहे अमीरों से। इनमें से आधे यूरोप के लिए और एक चौथाई से ज्यादा लैटिन अमेरिका-कैरिबियन के लिए हैं। ब्रिटेन: बढ़ रहा पलायन, ये 5वां सबसे बड़ा सोर्स मार्केट 2024-25 में ब्रिटेन के पते से आवेदन 15% बढ़े। 2026 में वहां से 53% आवेदन विदेशी नागरिकों के, यानी ब्रिटिश नागरिकों की हिस्सेदारी लगभग आधी रही। 2018 में यह हिस्सेदारी सिर्फ 8% थी। 2018 में ब्रिटेन 20वां सबसे बड़ा सोर्स मार्केट था। अब टॉप 5 में है। भारत: दूसरी नागरिकता एस्टेट प्लानिंग का हिस्सा भारत का वेल्थ मोबिलिटी स्कोर स्कोर 56.5 है। यह ढांचागत चुनौतियों वाली श्रेणी में आता है। इसकी सबसे बड़ी वजह पूंजी पर चुनिंदा लोगों का नियंत्रण और टैक्स को लेकर जटिल नियम हैं। अमीर भारतीय परिवारों के लिए दूसरा निवास या नागरिकता अब एस्टेट प्लानिंग और टैक्स स्ट्रक्चरिंग जैसे फैसलों का हिस्सा बन रही है। शिक्षा, बिजनेस विस्तार और सक्सेशन प्लानिंग इनमें शामिल हैं। यूएई: प्लेटफॉर्म की तरह इस्तेमाल कर रहे अमीर यूएई का स्कोर सबसे ऊंचा 85.3 है। ज्यादातर मांग प्रवासी कारोबारियों की है, जो यूएई को आधार बनाकर दूसरे विकल्प तलाश रहे। ये अमीर यूएई को एक प्लेटफॉर्म की तरह इस्तेमाल करना चाहते हैं। यूरोप: स्पेन, पुर्तगाल में सख्ती से ग्रीस को फायदा निवेश-नागरिकता आवेदनों में करीब आधे पुर्तगाल, इटली, नीदरलैंड्स, साइप्रस जैसे यूरोपीय देशों के लिए हैं। स्पेन का गोल्डन वीसा बंद होने, पुर्तगाल का रियल एस्टेट रूट हटने से ग्रीस को सीधा फायदा हो रहा है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…