Sunday, 12 Apr 2026 | 08:44 PM

Trending :

EXCLUSIVE

युंगाडा आर्मी चीफ ने तुर्किये से सबसे खूबसूरत महिला मांगी:कहा- शादी करूंगा, नहीं मिली तो डिप्लोमेटिक रिश्ते तोड़ेंगे, तुर्किश एयरलाइनंस पर भी रोक लगा देंगे

युंगाडा आर्मी चीफ ने तुर्किये से सबसे खूबसूरत महिला मांगी:कहा- शादी करूंगा, नहीं मिली तो डिप्लोमेटिक रिश्ते तोड़ेंगे, तुर्किश एयरलाइनंस पर भी रोक लगा देंगे

युगांडा के आर्मी चीफ मुहूजी काइनरुगाबा ने तुर्किये से 1 अरब डॉलर और ‘सबसे खूबसूरत महिला’ को अपनी पत्नी बनाने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं हुई तो तुर्किये के साथ कूटनीतिक संबंध खत्म कर दिए जाएंगे और तुर्किश एयरलाइन पर भी रोक लगाई जा सकती है। काइनरुगाबा ने X पर लिखा कि अगर तुर्किये ने हमारी समस्याओं का समाधान नहीं किया, तो 30 दिन के भीतर संबंध तोड़ दिए जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि या तो वे हमें भुगतान करें या हम उनका दूतावास बंद कर देंगे। उन्होंने युगांडावासियों को तुर्किये यात्रा से बचने की सलाह दी और साथ ही इजराइल के समर्थन में 1 लाख सैनिक भेजने की पेशकश भी की। हालांकि, इस पर तुर्किये या सोमालिया की तरफ से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है और यह भी स्पष्ट नहीं है कि यह बयान सरकारी नीति है या उनकी निजी राय। सोमालिया मिशन का हवाला देकर 1 अरब डॉलर मांगे कैनेरुगाबा ने पोस्ट में तुर्किये पर आरोप लगाया कि उसने सोमालिया में इंफ्रास्ट्रक्चर, पोर्ट और एयरपोर्ट प्रोजेक्ट्स से फायदा उठाया, जबकि युगांडा ने अल-शबाब जैसे आतंकी संगठनों से लड़ने का बोझ उठाया। इसी आधार पर उन्होंने 1 अरब डॉलर की मांग की। हाल ही में भी काइनरुगाबा ने सोशल मीडिया पर कई विवादित पोस्ट किए हैं। उन्होंने विपक्षी नेता बॉबी वाइन को लेकर सिर काटने जैसी धमकी दी, जिस पर काफी विवाद हुआ। हालांकि बाद में उन्होंने इसे मजाक बताया और माफी मांग ली। इसी बीच, काइनरुगाबा ने कुछ दिन पहले X से हटने के बाद फिर वापसी की है। उन्होंने ‘आई एम बैक’ लिखकर वापसी की घोषणा की और कहा कि वे दुनिया को हिला देंगे। उन्होंने 7 दिन पहले कहा था कि वे X छोड़ रहे हैं ताकि अपनी सैन्य जिम्मेदारियों पर ज्यादा ध्यान दे सकें। वापसी के बाद उन्होंने सुरक्षा एजेंसियों को आदेश दिया कि जो भी व्यक्ति सेना जैसी वर्दी में दिखे, उसे तुरंत गिरफ्तार किया जाए। उन्होंने एक अमेरिकी राजनयिक को भी गिरफ्तार करने की धमकी दी, अगर वह उन्हें सलाम नहीं करता। काइनरुगाबा, जो 50 साल के हैं, युगांडा की सेना में अहम भूमिका निभाते हैं और उन्हें अपने पिता का संभावित उत्तराधिकारी माना जाता है। हालांकि राष्ट्रपति मुसेवेनी ने इससे इनकार किया है। हालांकि कई राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि वे धीरे-धीरे खुद को राजनीति में स्थापित कर रहे हैं और भविष्य में राष्ट्रपति पद की दावेदारी कर सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक युगांडा में मुसेवेनी 1986 से सत्ता में हैं, ऐसे में अगर बेटे को उत्तराधिकारी माना जाए तो यह संदेश जाता है कि सत्ता एक ही परिवार में ट्रांसफर हो रही है। मेलोनी से शादी के बदले 100 गाय देने की पेशकश की थी यह पहला मौका नहीं है जब उन्होंने इस तरह की मांग की हो। 2022 में उन्होंने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से शादी के बदले 100 गाय देने की पेशकश की थी। उस समय उन्होंने कहा था कि अगर इटली ने प्रस्ताव ठुकराया, तो रोम पर कब्जा करना पड़ेगा। इस बयान के बाद उनके पिता और युगांडा के राष्ट्रपति योवेरी मुसेवेनी को माफी मांगनी पड़ी थी। 2022 में उन्होंने केन्या पर हमला करने की धमकी भी दी थी। उन्होंने कहा था कि नैरोबी पर कब्जा करने में दो हफ्ते भी नहीं लगेंगे। इसके बाद उन्हें अस्थायी रूप से पद से हटा दिया गया था और सरकार को माफी मांगनी करनी पड़ी थी। रूस-येक्रेन युद्ध में रूस का किया समर्थन इससे पहले उन्होंने रूस-यूक्रेन युद्ध में व्लादिमीर पुतिन का समर्थन किया था और केन्या के तुर्काना समुदाय को लेकर भी विवादित बयान दिए थे। फरवरी 2022 में उन्होंने ट्वीट कर कहा कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन सही हैं और दुनिया के कई अश्वेत लोग रूस के साथ हैं। इसके बाद मार्च 2023 में उन्होंने यह भी कहा कि अगर मॉस्को पर कोई खतरा आया, तो युगांडा अपनी सेना भेजेगा। वहीं अक्टूबर 2022 में उनके एक और बयान से केन्या के साथ रिश्ते बिगड़ गए। उन्होंने कहा कि उनकी सेना दो हफ्ते से भी कम समय में नैरोबी पर कब्जा कर सकती है। इस बयान के बाद उनके पिता और राष्ट्रपति योवेरी मुसेवेनी को केन्या से माफी मांगनी पड़ी। —————————–

Amit Shah: Prefer Opposition Over Supporting Babri Masjid Builders

Amit Shah: Prefer Opposition Over Supporting Babri Masjid Builders

Hindi News National Amit Shah: Prefer Opposition Over Supporting Babri Masjid Builders | Bengal Politics नई दिल्ली5 मिनट पहले कॉपी लिंक अमित शाह शुक्रवार को पश्विम बंगाल के कोलकाता पहुंचे थे। यहां उन्होंने भाजपा का संकल्प पत्र जारी किया। पश्चिम बंगाल में पूर्व टीएमसी नेता हुमायूं कबीर के भाजपा से डील वाले वायरल वीडियो पर शुक्रवार को अमित शाह ने जवाब दिया। शाह कोलकाता में भाजपा का संकल्प पत्र लॉन्च करने पहुंचे थे। प्रेस कांफ्रेंस में उनसे हुमायूं के दावे पर सवाल हुआ। शाह ने जवाब दिया- आप ममता जी की क्षमताओं से अनजान हो। वह ऐसे 2000 वीडियो बनवा सकती हैं। हुमायूं कबीर और भाजपा नॉर्थ पोल और साउथ पोल की तरह हैं। हम कभी साथ नहीं आ सकते। हम उन लोगों के साथ बैठने के बजाय अगले 20 साल तक विपक्ष में बैठना पसंद करेंगे जो बंगाल में बाबरी मस्जिद बनाते हैं। हुमायूं कबीर ने पश्चिम बंगाल चुनाव में आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) बनाई है। उनका 19 मिनट का वीडियो वायरल हुआ है। इसमें वे बीजेपी नेताओं के साथ ₹1000 करोड़ की डील पर चर्चा करते दिख रहे हैं। हालांकि, भास्कर इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता। वायरल वीडियो में PMO, असम सीएम का भी जिक्र 19 मिनट का ये वीडियो 19 दिसंबर 2025 का बताया जा रहा है। TMC नेता कुणाल घोष ने एक दिन पहले वीडियो का जिक्र कर कहा कि हुमायूं सुवेंदु अधिकारी, प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO), मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिसवा सरमा के करीबी हैं। घोष ने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) चुप क्यों है। उसे इस मामले की जांच करनी चाहिए। बीजेपी ने हुमायूं के जरिए मतुआ, हिंदुओं और मुसलमानों को बेवकूफ बनाने के लिए ‘B टीम’ और ‘C टीम’ बनाई है। वीडियो में सुवेंदु अधिकारी से बातचीत का दावा वीडियो में हुमायूं कबीर दावा करते हैं कि उनकी बातचीत बंगाल में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी से हुई है। उन्हें दिल्ली ले जाकर केंद्रीय नेतृत्व से मिलाने की बात कही गई थी। हुमायूं प्रधानमंत्री कार्यालय और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव से संपर्क का भी जिक्र करते हैं। वे असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिसवा सरमा के साथ बातचीत का संकेत भी देते हैं। वीडियो में हुमायूं कबीर बीजेपी के साथ 1000 करोड़ रुपए की डील का जिक्र करते दिखाई दे रहे हैं। साथ ही कुछ सीनियर नेताओं के साथ बातचीत के दावे भी सामने आए हैं। वायरल वीडियो में यह भी दावा किया गया है कि अगर वह इस रणनीति में सफल होते हैं तो उन्हें उपमुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। AIMIM ने कबीर की पार्टी से गठबंधन तोड़ा बंगाल चुनाव में हुमायूं की पार्टी विधानसभा की 294 सीटों में से 118 पर चुनाव लड़ रही है। असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम (AIMIM) ने हुमायूं कबीर की पार्टी आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) से गठबंधन तोड़ लिया है। दोनों पार्टियों ने 25 मार्च को पश्चिम बंगाल चुनाव साथ लड़ने की घोषणा की थी। अब AIMIM चुनाव में अकेले उतरेगी। AIMIM के X हैंडल पर लिखा गया- हुमायूं कबीर के हालिया खुलासों ने यह दिखा दिया है कि बंगाल के मुसलमान कितने असुरक्षित हैं। AIMIM ऐसे किसी भी बयान से खुद को नहीं जोड़ सकती, जिसमें मुसलमानों की निष्ठा या ईमानदारी पर सवाल उठाए जाएं। कबीर ने कहा- चुनाव के बाद कोर्ट जाऊंगा हुमायूं कबीर ने गुरुवार को दैनिक भास्कर को बताया, ‘ये आरोप पूरी तरह फेक हैं। ये वीडियो AI से बनाया गया है। जिन लोगों ने इन्हें जारी किया है मैं उनके खिलाफ कोर्ट जाऊंगा। अभी मैं चुनाव प्रचार में व्यस्त हूं। समय मिलते ही केस करूंगा। हुमायूं कबीर ने कहा कि मैं सीएम हिमंता बिस्व सरमा, मोहन यादव से कभी नहीं मिला, न ही बात हुई। बाबरी मस्जिद की नींव रख चर्चा में आए थे कबीर हुमायूं ने 6 दिसंबर 2025 को पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद की नींव रखी थी। इसमें 2 लाख से ज्यादा लोगों की भीड़ जुटी थी। बंगाल के अलग-अलग जिलों से आए लोगों में कोई अपने सिर, कोई ट्रैक्टर-ट्रॉली तो कोई रिक्शा या वैन से ईंट लेकर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचा था। ………………. हुमायूं कबीर से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… ’मुर्शिदाबाद में बाबरी बनना तय, हिम्मत है तो गिराओ’: कौन हैं मस्जिद का ऐलान करने वाले विधायक हुमायूं, TMC ने सस्पेंड किया ‘6 दिसंबर (2025) को 12 बजे ही बाबरी मस्जिद का शिलान्यास होगा। मुसलमानों का सेंटिमेंट टूटा है, कुछ तो करना पड़ेगा। 1992 में जिन्होंने बाबरी मस्जिद तोड़ी, उनमें हिम्मत है तो मुर्शिदाबाद में आकर गिरा दें।‘ मुर्शिदाबाद के भरतपुर से TMC विधायक हुमायूं कबीर पश्चिम बंगाल में बाबरी नाम से मस्जिद बनाने का दावा कर रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

हरभजन सिंह ने वैभव सूर्यवंशी को किया सेल्यूट:बुमराह की पहली बॉल पर मारा था छक्का, कहा- मैंने बॉलर को नहीं गेंद को देखा

हरभजन सिंह ने वैभव सूर्यवंशी को किया सेल्यूट:बुमराह की पहली बॉल पर मारा था छक्का, कहा- मैंने बॉलर को नहीं गेंद को देखा

IPL में मुंबई के खिलाफ मैच में राजस्थान के वैभव सूर्यवंशी ने दुनिया के शीर्ष गेंदबाजों में शुमार जसप्रीत बुमराह की पहली गेंद पर छक्का जड़ा था। इसपर अब उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया दी है। वैभव ने कहा कि मैं बस यही कोशिश कर रहा था कि बॉलर को न देखकर बॉल को खेलने का ट्राई करूं। इतने बड़े बॉलर सामने थे तो मैं नर्वस जरूर था, लेकिन मैं खेलने का ट्राई कर रहा था। इसलिए मैंने बुमराह को न देखकर बॉल को देखा।मेरे लिए यह यादगार पल रहेगा कि बुमराह की पहली बॉल पर छक्का मारा था। मुझे यशस्वी जायसवाल ने बोला था कि मारते रहो। वहीं, उनके इस प्रदर्शन पर हरभजन सिंह ने उन्हें सेल्यूट किया। वैभव सूर्यवंशी ने जसप्रीत बुमराह, शार्दुल ठाकुर और ट्रेंट बोल्ट की पहली गेंद पर छक्का जड़ा था। हालांकि उन्हें ट्रेंट बोल्ट के खिलाफ मारे गए सिक्स ज्यादा पसंद आए। हार्दिक ने वैभव को सीने पर हाथ ठोककर शाबाशी दी वैभव की इस धमाकेदार पारी की खूब तारीफ हुई। मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने वैभव सूर्यवंशी से मिलकर उनकी सराहना करते नजर आए। हार्दिक ने वैभव को सीने पर हाथ ठोककर शाबाशी दी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। मैच के बाद उन्होंने कहा, 16 या 17 साल के लड़के को इस तरह निडर होकर खेलते देखना वाकई अद्भुत है। हमारे पास वैभव सूर्यवंशी के लिए कोई खास योजना नहीं थी। वह बिल्कुल ‘आउट ऑफ सिलेबस’ खिलाड़ी निकले और उन्होंने बेहद शानदार खेल दिखाया। तीन दिग्गज गेंदबाजों के पहले बॉल पर मारा था छक्का वैभव सूर्यवंशी ने जसप्रीत बुमराह के ओवर में 2 सिक्स लगाए थे। पहली ही गेंद पर उन्होंने लॉन्ग-ऑन के ऊपर से शानदार सिक्स लगाया था। इसके बाद शॉर्ट गेंद पर पुल शॉट खेलते हुए डीप स्क्वेयर लेग के पार सिक्स लगा दिया। इसके अलावा उन्होंने शार्दुल ठाकुर और ट्रेंट बोल्ट के पहले बॉल पर भी छक्का मारा था। वैभव सूर्यवंशी ने 14 बॉल पर 39 रन बनाया था। वैभव की पारी में 5 छक्के और 1 चौके शामिल हैं।

समय रैना पर भड़के मुकेश खन्ना:बोले- शक्तिमान का अपमान किया, मुंह काला कर तुम्हें गधे पर घुमाना चाहिए

समय रैना पर भड़के मुकेश खन्ना:बोले- शक्तिमान का अपमान किया, मुंह काला कर तुम्हें गधे पर घुमाना चाहिए

एक्टर मुकेश खन्ना कॉमेडियन समय रैना पर भड़क गए और बुधवार को उन्होंने एक एडिटेड तस्वीर शेयर की, जिसमें समय रैना को गधे पर बैठे दिखाया गया। जिसमें लिखा था कि समय रैना तू सिर्फ गधे पर बैठने के लायक है!! वो भी मुंह काला करके। तस्वीर के साथ मुकेश खन्ना ने इंस्टाग्राम पर यह लिखा, ‘कुत्ते की दुम टेढ़ी रहती है। उसे लाख शीशियों में रखो। बाहर निकालो, फिर टेढ़ी की टेढ़ी!! समय रैना की भी एक दुम है। कितना भी मारो, सीधा करो, वो वापस टेढ़ी हो जाती है क्योंकि वो सीधा-सादा प्राणी नहीं है। वो रोस्टेड प्राणी है।’ उन्होंने आगे लिखा, ‘गंदगी की आग में जलाया हुआ, पकाया हुआ। पूरे देश ने लताड़ा, मारा, फिर आ गया बेशर्मों की तरह और मार खाने। अब एक ही चीज बाकी है। उसका मुंह काला कर गधे पर बिठा कर देश भर के शहरों में, गलियों में उसकी परेड करनी चाहिए। जहां बच्चे उसको अंडे, टमाटर मारें क्योंकि उसने उनके सुपरहीरो शक्तिमान का अपमान किया है!!! जानिए क्या है पूरा मामला? दरअसल हाल ही में समय रैना ने अपने वीडिया ‘स्टिल आईलव’ में 2025 के ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद को लेकर आलोचना करने वालों पर टिप्पणी की थी। जिस पर उन्होंने मुकेश खन्ना और उनके शो शक्तिमान को लेकर कहा था, ‘शक्तिमान आ गया था यार। शक्तिमान से कैसे लड़ेंगे यार? शक्तिमान कह रहा था क्या असर पड़ेगा इनके कंटेंट का बच्चों पर, बच्चों का क्या होगा ये कंटेंट देख के। मुझें नहीं पता, तुम में से कितने लोग शक्तिमान एरा में टीवी देखते थे। हर अगले महीने न्यूज आती थी, कोई बच्चा शक्तिमान देख के बिल्डिंग से कूद गया। तूने बच्चे मारे हैं भाई, तू क्या मोरल हाई ग्राउंड लेकर बैठा है?’

समय रैना पर भड़के मुकेश खन्ना:बोले- शक्तिमान का अपमान किया, मुंह काला कर तुम्हें गधे पर घुमाना चाहिए

समय रैना पर भड़के मुकेश खन्ना:बोले- शक्तिमान का अपमान किया, मुंह काला कर तुम्हें गधे पर घुमाना चाहिए

एक्टर मुकेश खन्ना कॉमेडियन समय रैना पर भड़क गए और बुधवार को उन्होंने एक एडिटेड तस्वीर शेयर की, जिसमें समय रैना को गधे पर बैठे दिखाया गया। जिसमें लिखा था कि समय रैना तू सिर्फ गधे पर बैठने के लायक है!! वो भी मुंह काला करके। तस्वीर के साथ मुकेश खन्ना ने इंस्टाग्राम पर यह लिखा, ‘कुत्ते की दुम टेढ़ी रहती है। उसे लाख शीशियों में रखो। बाहर निकालो, फिर टेढ़ी की टेढ़ी!! समय रैना की भी एक दुम है। कितना भी मारो, सीधा करो, वो वापस टेढ़ी हो जाती है क्योंकि वो सीधा-सादा प्राणी नहीं है। वो रोस्टेड प्राणी है।’ उन्होंने आगे लिखा, ‘गंदगी की आग में जलाया हुआ, पकाया हुआ। पूरे देश ने लताड़ा, मारा, फिर आ गया बेशर्मों की तरह और मार खाने। अब एक ही चीज बाकी है। उसका मुंह काला कर गधे पर बिठा कर देश भर के शहरों में, गलियों में उसकी परेड करनी चाहिए। जहां बच्चे उसको अंडे, टमाटर मारें क्योंकि उसने उनके सुपरहीरो शक्तिमान का अपमान किया है!!! जानिए क्या है पूरा मामला? दरअसल हाल ही में समय रैना ने अपने वीडिया ‘स्टिल आईलव’ में 2025 के ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद को लेकर आलोचना करने वालों पर टिप्पणी की थी। जिस पर उन्होंने मुकेश खन्ना और उनके शो शक्तिमान को लेकर कहा था, ‘शक्तिमान आ गया था यार। शक्तिमान से कैसे लड़ेंगे यार? शक्तिमान कह रहा था क्या असर पड़ेगा इनके कंटेंट का बच्चों पर, बच्चों का क्या होगा ये कंटेंट देख के। मुझें नहीं पता, तुम में से कितने लोग शक्तिमान एरा में टीवी देखते थे। हर अगले महीने न्यूज आती थी, कोई बच्चा शक्तिमान देख के बिल्डिंग से कूद गया। तूने बच्चे मारे हैं भाई, तू क्या मोरल हाई ग्राउंड लेकर बैठा है?’

Mallikarjun Kharge Apologizes Over Gujarati Statement

Mallikarjun Kharge Apologizes Over Gujarati Statement

Hindi News National Mallikarjun Kharge Apologizes Over Gujarati Statement | BJP Demands Reply 2 मिनट पहले कॉपी लिंक केरल के इडुक्की में रविवार को मल्लिकार्जुन खड़गे ने चुनावी सभा की थी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुधवार को गुजरातियों से जुड़े विवादित बयान पर खेद जताया। उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा कि मेरे बयान को जानबूझकर गलत तरीके से पेश किया गया। मैं शब्दों पर खेद व्यक्त करता हूं। न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, खड़गे ने रविवार को केरल के इडुक्की में कहा था कि राज्य के लोग ‘पढ़े-लिखे और समझदार’ हैं और उन्हें गुमराह नहीं किया जा सकता, जबकि गुजरात और कुछ अन्य जगहों के लोग ‘अनपढ़’ हैं। उधर, गुजराती समुदाय के लोगों ने खड़गे के बयान को लेकर आज दिल्ली में कांग्रेस कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। खड़गे के खिलाफ नारेबाजी की और मांफी मांगने की अपील की। दिल्ली में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बुधवार को गुजराती समुदाय के लोगों ने प्रदर्शन किया। BJP बोली- राहुल, सोनिया जवाब दें BJP के नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस नेतृत्व से इस पर जवाब मांगा। उन्होंने राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा से पूछा कि क्या वे खड़गे के बयान से सहमत हैं। प्रसाद ने कहा, “क्या वे इस बयान से सहमत हैं? अगर राहुल गांधी में समझ है तो उन्हें इस टिप्पणी से दूरी बनानी चाहिए, इसकी निंदा करनी चाहिए और माफी की मांग करनी चाहिए।’ गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कहा कि खड़गे को माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने साढ़े छह करोड़ गुजरातियों का अपमान ही नहीं किया है, बल्कि महात्मा गांधी और सरदार पटेल की पवित्र भूमि के गौरव को भी ठेस पहुंचाई है। खड़गे के इन बयानों पर विवाद हो चुका है… 8 जुलाई, 2025- खड़गे का ने कहा बीजेपी ने मुर्मू और कोविंद को राष्ट्रपति तो बनाया, पर क्या इसलिए कि वह हमारी जमीन, जंगल और पानी छीन सकें? उन्होंने यह सब आदिवासियों की जमीन हड़पने के लिए किया है। BJP बोली बयान बेहद अपमानजनक और आदिवासी-दलित विरोधी है। खड़गे बिना शर्त माफी मांगे। 6 मई, 2025- खड़गे ने कहा पीएम मोदी को हमले से तीन दिन पहले ही इंटेलिजेंस रिपोर्ट मिल गई थी, इसीलिए उन्होंने अपना कश्मीर दौरा रद्द कर दिया। लेकिन आम जनता को कोई चेतावनी क्यों नहीं दी गई? BJP बोली बयान पूरी तरह गैर-जिम्मेदाराना है और राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ खिलवाड़ है। खड़गे को माफी मांगनी चाहिए। 20 मई, 2025- खड़गे ने कहा ऑपरेशन सिंदूर कोई बड़ी बात नहीं। यह तो एक छुटपुट युद्ध है। BJP बोली ये भारतीय सेना के शौर्य और बलिदान का अपमान है। खड़गे को हमारे वीर जवानों से माफी मांगनी चाहिए। चुनाव के बीच बयान कांग्रेस के लिए मुसीबत बना पांच राज्यों के चुनाव के साथ जब गुजरात में स्थानीय निकाय के चुनाव होने हैं तब यह बयान कांग्रेस के लिए मुसीबत बनता हुआ दिख रहा है। दिल्ली में बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन तक ने विरोध दर्ज किया है। गौरतलब है कि गुजरात में 15 महानगरपालिकाओं, 84 नगरपालिकाओं, 34 जिला पंचायतों और 260 तालुका पंचायतों में 26 अप्रैल को मतदान होगा। 28 अप्रैल को चुनाव परिणाम आएगा। चुनाव की घोषणा के साथ ही आचार संहिता लागू हो गई है। राजनीतिक दलों का चुनाव प्रचार भी शुरू हो गया है। अब बीजेपी ने खरगे के बयान को चुनावी मुद्दा बना लिया है। —————————— ये खबर भी पढें… TMC का आरोप- चुनाव आयोग ने 5 मिनट में भगाया:SIR पर आपत्ति जताने गए थे पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर तृणमूल कांग्रेस (TMC) और चुनाव आयोग आमने-सामने आ गए हैं। सांसद डेरेक ओ’ब्रायन के नेतृत्व में TMC का प्रतिनिधि मंडल बुधवार सुबह दिल्ली में चुनाव आयोग से मिलने पहुंचा। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Heinrich Klaasen Statement; SRH IPL 2026 Performance

Heinrich Klaasen Statement; SRH IPL 2026 Performance

Hindi News Sports Cricket Heinrich Klaasen Statement; SRH IPL 2026 Performance | Sunrisers Hyderabad Strength Weakness Analysis स्पोर्ट्स डेस्ककुछ ही क्षण पहले कॉपी लिंक हेनरिक क्लासन इस सीजन शानदार फॉर्म में हैं और सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 3 मैचों में 145 रन बनाए हैं। सनराइजर्स हैदराबाद की IPL 2026 में शुरुआत अब तक मिली-जुली रही है। टीम ने शुरुआती 3 मैचों में से 2 हारे हैं, जबकि 1 मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ जीत हासिल की। टीम के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज हेनरिक क्लासन ने मंगलवार को जियोस्टार प्रेस रूम में टीम के प्रदर्शन पर बात की। 10 में से 6 की रेटिंग दैनिक भास्कर के सवाल पर क्लासन ने कहा कि अगर टीम के प्रदर्शन को रेटिंग दी जाए तो वह अभी 10 में से 6 देंगे। उनके मुताबिक टीम ने कई क्षेत्रों में अच्छा खेल दिखाया है, लेकिन अहम मौकों पर की गई गलतियां भारी पड़ रही हैं। हेनरिक क्लासन SRH के टॉप स्कोरर हैं। उन्होंने पिछले दोनों मैचों में अर्धशतक जड़कर टीम के लिए अहम योगदान दिया है। पावरप्ले में विकेट गिरना बड़ी समस्या क्लासन ने बताया कि रॉयल चैलेंडर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ पावरप्ले में जल्दी विकेट गंवाने से टीम मुकाबले से बाहर हो गई। उन्होंने कहा कि बल्लेबाजी यूनिट का बड़ा हिस्सा अच्छी लय में है और टीम में करीब 80% पॉजिटिव्स हैं, लेकिन शुरुआती झटके बड़ी चुनौती बन रहे हैं। फील्डिंग में सुधार की जरूरत फील्डिंग को लेकर भी क्लासन ने चिंता जताई। उन्होंने कहा कि शुरुआती दो मैचों में टीम की फील्डिंग स्तर के मुताबिक नहीं रही, हालांकि पिछले मैच में सुधार देखने को मिला। टीम अब बेहतर फील्डिंग स्टैंडर्ड सेट करने पर काम कर रही है ताकि दबाव बनाया जा सके और कैच छोड़े बिना मौके भुनाए जा सकें। ड्रेसिंग रूम का माहौल सकारात्मक क्लासन ने साफ किया कि टीम में किसी तरह की घबराहट नहीं है और ड्रेसिंग रूम का माहौल सकारात्मक बना हुआ है। उन्होंने कहा कि अब टीम का फोकस बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग तीनों डिपार्टमेंट्स में एकसाथ अच्छा प्रदर्शन कर मोमेंटम हासिल करने पर है। क्लासन SRH के टॉप स्कोरर SRH के लिए क्लासन इस सीजन शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। साउथ अफ्रीका के इस विकेटकीपर-बैटर ने शुरुआती 3 मैचों में 2 अर्धशतकों के साथ कुल 145 रन बनाए हैं और टीम के टॉप स्कोरर बने हुए हैं। क्लासन ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 52 रन और लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 62 रनों की अहम पारियां खेलीं। टीम का अगला मैच पंजाब किंग्स से SRH का अगला मुकाबला 11 अप्रैल को पंजाब किंग्स और 13 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स से होगा। टीम 18 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स से भिड़ेगी, इसके बाद 21 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच खेलेगी। वहीं, 29 अप्रैल को एक बार फिर मुंबई इंडियंस से टक्कर होगी। इसके अलावा टीम को पांच और मैच खेलने हैं। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

MP CM Mohan Yadav Compares NSG Commandos to Bajrangbali; Congress Leaders Statement baat khari hai

MP CM Mohan Yadav Compares NSG Commandos to Bajrangbali; Congress Leaders Statement baat khari hai

मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। ‘बात खरी है’ मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। . सीएम ने एनएसजी कमाडो की तुलना बजरंगबली से की भोपाल में एनएसजी (नेशनल सिक्योरिटी गार्ड) ने अपना शौर्य और पराक्रम दिखाया। कमांडोज ने आतंकवादियों से मुकाबला करने की डेमो प्रस्तुति दी। इस दौरान उनके एक्शन को देखकर कार्यक्रम में मौजूद सीएम डॉ. मोहन यादव भी दंग रह गए। सीएम ने एनएसजी कमांडोज की तुलना भगवान बजरंगबली से कर दी। इतना ही नहीं, उन्होंने ट्रेंड डॉग को ‘स्वान देवता’ कहकर संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कालभैरव के गणों ने भी कमाल कर दिया। सीएम ने कहा- हेलिकॉप्टर से कमांडोज ऐसे उतरे, जैसे हवा में उड़ते हुए बजरंगबली आ रहे हों। स्पाइडर मैन तो अब तक फिल्मों में ही देखा था, लेकिन यहां हमारे सामने कमांडोज ने उल्टा लटककर स्पाइडर मैन जैसा एहसास करा दिया। इतनी ऊंची बिल्डिंग से वे ऐसे उतर रहे थे, मानो टहलते हुए जा रहे हों। उन्होंने आगे कहा- हमारे ‘स्वान देवता’ ने भी गजब की ट्रेनिंग पाई है। कालभैरव के गण ने गजब कर दिया। उसने आतंकवादी पर हमला किया और उसकी बंदूक उठाकर ले गया। यह देखकर वाकई आनंद आ गया। सीएम ने जवानों की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने निहत्थे होकर भी कई लोगों को जिस तरह उठाकर पटका, वह काबिल-ए-तारीफ है। कुल मिलाकर, कार्यक्रम में मौजूद हर कोई एनएसजी कमांडोज का शौर्य देखकर दंग रह गया। सीएम डॉ. मोहन यादव ने एनएसजी कमांडोज के शौर्य और पराक्रम की जमकर तारीफ की। सुर्खियों में ‘साफा’, एक-दूसरे के सीएम बनने की कामना हाल ही में सीएम डॉ. मोहन यादव का साफा बांधने का टैलेंट सामने आया था, जब एक मंच पर उन्होंने महज 50 सेकेंड में खुद ही अपने सिर पर साफा बांध लिया था। अब ऐसा ही टैलेंट प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भी दिखाया है। उन्होंने 30–35 सेकेंड में अपने सिर पर खुद ही साफा बांध लिया। हालांकि बाद में उन्होंने यह साफा उसी कार्यकर्ता को पहना दिया, जो उनके स्वागत के लिए साफा लेकर आया था। अब लोग चटकारे लेकर कह रहे हैं कि मुकाबला तगड़ा है। हालांकि कांग्रेस नेता कुछ और ही मानकर चल रहे हैं। दरअसल, हाल ही में हरदा में पीसीसी चीफ जीतू पटवारी और हरियाणा से कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा साथ थे। वहां दोनों नेताओं ने बातों-बातों में एक-दूसरे को ‘मुखिया’ का साफा पहना दिया, यानी एक-दूसरे के मुख्यमंत्री बनने की कामना कर दी। हुआ यूं कि मंच पर दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने जीतू पटवारी की जमकर तारीफ की। उन्होंने हरियाणा को लेकर कहा कि आने वाले समय में ऐसा आशीर्वाद मिले कि वहां कांग्रेस की सरकार बने। इस पर जीतू पटवारी ने बीच में बात काटते हुए कहा- और दीपू भैया मुख्यमंत्री बनें। जीतू पटवारी के ऐसा कहने पर दीपेंद्र सिंह हुड्डा भी चुप नहीं रहे। उन्होंने तुरंत कहा- जीतू भैया भी मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री बनें। इस संवाद का वीडियो सामने आने के बाद लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग कह रहे हैं कि लगता है कांग्रेस का फोकस सरकार बनाने से ज्यादा इस बात पर है कि सीएम कौन बनेगा। वैसे भी अभी दोनों राज्यों में चुनाव काफी दूर हैं। हरियाणा से कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्‌डा ने कहा- जीतू पटवारी एमपी के सीएम बनें। ज्योतिरादित्य सिंधिया के जाते ही खाने पर टूट पड़े लोग शिवपुरी में एक कार्यक्रम से केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की जैसे ही रवानगी हुई, वहां मौजूद लोग खाने पर टूट पड़े। खाने की प्लेट लेने और उसमें खाना भरने की होड़ मच गई। इस दौरान धक्का-मुक्की भी देखने को मिली और माहौल अफरा-तफरी जैसा हो गया। दरअसल, शिवपुरी में आभार समारोह आयोजित किया गया था, जिसमें सिंधिया भी मौजूद थे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद सभी मेहमानों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई थी। खुद सिंधिया ने लोगों को अपने हाथों से खाना परोसा। यहां तक सब कुछ व्यवस्थित रहा। लेकिन जैसे ही सिंधिया वहां से रवाना हुए, भोजन व्यवस्था पूरी तरह से बिगड़ गई। हालांकि कुछ देर बाद स्थिति सामान्य हो गई, लेकिन इस अव्यवस्था का वीडियो सामने आने के बाद कार्यक्रम की किरकिरी हो गई। अब लोग चटकारे लेते हुए कह रहे हैं कि जब पेट में चूहे कूद रहे हों, तो फिर कुछ और दिखाई नहीं देता। ज्योतिरादित्य सिंधिया के कार्यक्रम में उनके वहां से जाते ही लोग खाने पर टूट पड़े। एक तीर से दो निशाने: भाजपा और कलेक्टर को घेरा रतलाम में जनता के मुद्दों को लेकर कांग्रेस ने नगर निगम का घेराव किया। लेकिन इस दौरान पूर्व विधायक और कांग्रेस नेता पारस सकलेचा को भाजपा नेताओं की भी चिंता सताने लगी। उन्होंने भाजपा नेताओं के बहाने कलेक्टर मिशा सिंह पर जमकर निशाना साधा। पारस सकलेचा ने कहा कि अगर कांग्रेस की सरकार होती, तो 15 मिनट में कलेक्टर का ट्रांसफर करा देते। वहीं भाजपा नेताओं को लेकर उन्होंने कहा कि उन्हें इस स्थिति पर शर्म आनी चाहिए। दरअसल, हाल ही में जिला पंचायत अध्यक्ष और उनके पति ने कलेक्ट्रेट में धरना दिया था। उनका आरोप था कि कलेक्टर ने उन्हें मिलने का समय नहीं दिया। वहीं, तीन दिन पहले भाजपा विधायक चिंतामणि मालवीय भी कलेक्टर के इंतजार में करीब आधे घंटे तक सीढ़ियों पर बैठे रहे थे। इन दोनों मामलों का जिक्र करते हुए सकलेचा ने कहा कि एक एससी वर्ग की जिला पंचायत अध्यक्ष चार घंटे तक कलेक्टर से मिलने के लिए बैठी रहीं, लेकिन कलेक्टर ने उसे देखा तक नहीं की। वहीं भाजपा विधायक चिंतामणि मालवीय को भी आधे घंटे तक इंतजार कराया गया। पूर्व विधायक ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा- तुम लोगों ने रतलाम की क्या हालत कर दी है। पहले जहां जनप्रतिनिधियों के लिए कलेक्टर खड़े हुआ करते थे, आज वहां मिलने तक नहीं आते। अब लोग कह रहे हैं कि कांग्रेस ने एक तीर से दो निशाने साधे हैं- एक तरफ सत्ताधारी दल के नेताओं की स्थिति उजागर कर दी, तो दूसरी तरफ यह भी दिखा दिया कि प्रशासन किस तरह जनप्रतिनिधियों

धुरंधर देखकर परेश रावल बोले- काश मैं इसमें होता:यह सिर्फ एक फिल्म नहीं बल्कि गाथा है; आदित्य धर की ‘उरी’ में कर चुके हैं काम

धुरंधर देखकर परेश रावल बोले- काश मैं इसमें होता:यह सिर्फ एक फिल्म नहीं बल्कि गाथा है; आदित्य धर की ‘उरी’ में कर चुके हैं काम

निर्देशक आदित्य धर की फिल्म धुरंधर और उसके सीक्वल की जबरदस्त सफलता के बीच एक्टर परेश रावल का एक बयान चर्चा में है। रावल ने कहा है कि उन्हें इस फ्रेंचाइजी का हिस्सा होना चाहिए था और पहली बार उन्हें किसी फिल्म को देखकर ऐसा लगा कि काश वे भी इसमें होते। परेश रावल ने हाल ही में न्यूज एजेंसी पीटीआई से बातचीत में धुरंधर और धुरंधर: द रिवेंज की जमकर तारीफ की। उन्होंने बताया कि उन्होंने फिल्म का पहला पार्ट दो बार देखा है, जबकि दूसरा पार्ट भी देख चुके हैं और दोबारा देखने की इच्छा है। उनके मुताबिक, यह सिर्फ एक फिल्म नहीं बल्कि एक गाथा है, जिसने उन्हें काफी प्रभावित किया। परेश रावल ने कहा, “पहली बार लगा कि मुझे इस फिल्म का हिस्सा होना चाहिए था।” उन्होंने मजाकिया अंदाज में निर्देशक आदित्य धर से यह भी कहा कि अगर मौका मिलता तो वे फिल्म में एक दिलचस्प किरदार निभाना चाहते। फिल्म में रणवीर सिंह, आर माधवन और अर्जुन रामपाल जैसे सितारे अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं। खासतौर पर आर माधवन के किरदार को लेकर भी चर्चा है, जो राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से प्रेरित बताया जाता है। दिलचस्प बात यह है कि परेश रावल पहले उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक में इसी तरह के किरदार से जुड़े रोल निभा चुके हैं। उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक में परेश रावल ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार गोविंद भारद्वाज का किरदार निभाया था, जो अजीत डोभाल से प्रेरित माना जाता है। रावल ने दोनों फिल्मों में इस तरह के किरदारों की अलग-अलग व्याख्या को दिलचस्प बताया और कहा कि दर्शकों को यह विविधता पसंद आई है। उन्होंने यह भी माना कि धुरंधर की कहानी, पैमाना और प्रस्तुति इसे खास बनाते हैं, जिसकी वजह से यह दर्शकों के बीच बड़ी हिट साबित हुई है। बता दें कि धुरंधर फ्रेंचाइजी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन कर रही है और देश-विदेश में इसे जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।

Punjab Raghav Chaddha controversy; congress MP Gandhi Statement

Punjab Raghav Chaddha controversy; congress MP Gandhi Statement

राज्यसभा सांसद राघव चड्‌ढा और आम आदमी पार्टी (AAP) के झगड़े में कांग्रेस सांसद डॉ. धर्मवीर गांधी की एंट्री। राज्यसभा सांसद राघव चड्‌ढा और आम आदमी पार्टी (AAP) के झगड़े में पटियाला से कांग्रेस सांसद डॉ. धर्मवीर गांधी की भी एंट्री हो गई है। एक पॉडकास्ट के दौरान डॉ. गांधी ने कहा कि जब वह AAP से पटियाला के सांसद थे तो राघव चड्‌ढा ने उन्हें चिट्‌ठी देकर लोकसभा म . हालांकि उन्होंने राघव की लाई चिट्‌ठी फाड़कर उनके मुंह पर मार दी और गेटआउट कहकर पंजाब भवन से निकाल दिया। डॉक्टर गांधी ने एक निजी सोशल मीडिया चैनल से बात करते हुए ये बातें कहीं। वहीं राघव चड्‌ढा भी लगातार AAP को जवाब दे रहे हैं। 2 वीडियो जारी करने के बाद रविवार (5 अप्रैल) को उन्होंने पंजाब के लिए उठाए मुद्दों के बारे में बताते हुए लिखा कि यह छोटा सा ट्रेलर है, पूरी पिक्चर अभी बाकी है। AAP ने आरोप लगाया कि राघव ने BJP और PM नरेंद्र मोदी के खिलाफ किए सारे ट्वीट डिलीट कर दिए। राघव इससे पहले AAP को सैलाब बनकर आने और घातक होने की चेतावनी दे चुके हैं। कांग्रेस सांसद डॉ. धर्मवीर गांधी ने कहा कि मैंने चिट्‌ठी पकड़ी और फाड़कर राघव चड्‌ढा के मुंह पर मार दी। अब पढ़िए सांसद गांधी की 5 अहम बातें… राघव पंजाब भवन आया, मुझे चिट्‌ठी देकर कहा- ये बोलना है: पटियाला से कांग्रेस के लोकसभा सांसद डॉ. धर्मवीर गांधी ने कहा- 2014 में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर मेरा पहला लेक्चर था। राघव चड्‌ढा मेरे पास पंजाब भवन में आया। चिट्‌ठी लिखकर ले आए कि आपने कल बोलना है। मैंने कहा कि पता है कि मुझे बोलना है। राघव चड्‌ढा ने चिट्‌ठी देते हुए कहा कि आपको ये बोलना है। मैंने कहा- हू आर यू, मुझे पता क्या बोलना: डॉ. गांधी ने आगे कहा- मैंने कहा- हू आर यू, मुझे सब पता है। 1975 में जेल गया, 1970 से मैं इस लाइन में घूम रहा। 45 साल हो गए। मुझे नहीं पता कि क्या बोलना है। इस पर राघव चड्‌ढा ने कहा- आप नेशनल पार्टी के लीडर हो। नेशनल स्पोक्सपर्सन हो। LOP हो। मैंने कहा कि चिट्‌ठी पकड़ाओ, देखता हूं कि क्या बोलने को कह रहे। मैंने कहा- 4 में से तुम्हारी एक मांग बोलूंगा: डॉ. गांधी ने कहा- मैंने वह चिट्‌ठी देखी, उसमें चारों मुद्दे दिल्ली के थे। दिल्ली की बिजली और पानी का मुद्दा था। मैंने कहा कि बात सुन, मैं पहले बोलूंगा गाजा पट्‌टी पर, वहां बड़ा जुल्म हुआ। फिर मैं बदायूं रेप केस पर बोलूंगा। फिर पंजाब के कर्जे, नशे और खेती संकट पर बोलना है। इसके बाद 4 में से एक मांग तुम्हारी बोल दूंगा। मैंने चड्‌ढा को कहा– तुम बताने वाले कौन: डॉ. गांधी ने कहा- मेरे ये कहने पर राघव चड्‌ढा ने मुझे कहा, नहीं, नहीं, आपको सिर्फ यही बोलना है। मैंने पूछा कि तुम मुझे बताने वाले कौन हो। राघव ने कहा- आप पार्टी लीडर हो, आपको इंडियन पर्सपेक्टिव में ही बोलना होगा। मैंने कहा कि ये चिट्‌ठी तो दिल्ली पर्सपेक्टिव की है, इंडियन तो है ही नहीं। मैंने चिट्‌ठी पकड़कर फाड़ी, कहा-मुझसे बात मत करना: डॉ. गांधी ने आगे कहा- मैंने राघव को बताया कि जो मुद्दे मैं बता रहा हूं, वह इंटरनेशनल और इंडियन पर्सपेक्टिव के हैं। राघव ने कहा कि नहीं ये चिट्‌ठी लो। मैंने चिट्‌ठी पकड़ी और फाड़कर राघव चड्‌ढा के मुंह पर मार दी और गेटआउट कहते हुए बोला कि मुझसे बात मत करना। पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्‌ढा ने दूसरा वीडियो जारी किया था। कहा- मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया झूठ भी सच लगने लगता। राघव चड्‌ढा के मामले में अब तक क्या–क्या हुआ AAP ने उपनेता पद से हटाया 2 अप्रैल को AAP ने राघव चड्ढा को AAP के राज्यसभा सांसदों के उपनेता पद से हटा दिया। इस बारे में राज्यसभा सेक्रेटरिएट को चिट्‌ठी दी गई, जिसमें यह भी कहा गया कि उन्हें पार्टी के कोटे से बोलने का टाइम न दिया जाए। AAP ने लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU), फगवाड़ा के वाइस चासंलर अशोक मित्तल को उपनेता बना दिया। राघव 2022 से पंजाब से AAP के राज्यसभा सांसद हैं। उनकी टर्म 2028 तक है। राघव चड्‌ढा ने कहा- खामोश कराया, हारा नहीं हूं इसके बाद 3 अप्रैल को राघव चड्‌ढा ने वीडियो जारी कर कहा- मैंने संसद में जनता के मुद्दे उठाए, क्या यह अपराध है। ये मुद्दे उठाने से आम आदमी का फायदा हुआ तो AAP का क्या नुकसान हुआ? जिन लोगों ने पार्लियामेंट में मेरे बोलने का अधिकार मुझसे छीन लिया, मुझे खामोश कर दिया, मैं उन्हें भी कुछ कहना चाहता हूं। मेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना। मैं वो दरिया हूं, जो वक्त आने पर सैलाब बनता है। AAP नेता सामने आए, कहा- पार्टी लाइन से हटे राघव के वीडियो के सामने आते ही अनुराग ढांडा, सौरभ भारद्वाज, आतिशी मार्लेना, सीएम भगंवत मान जैसे कई AAP नेता सामने आए। उन्होंने कहा कि जब केजरीवाल अरेस्ट हुए तो राघव चड्‌ढा आंखों के ऑपरेशन की बात कह UK में थे। संसद में केंद्र सरकार और PM मोदी से सवाल नहीं पूछते, वह मोदी से डरते हैं। राष्ट्रीय मुद्दों के बजाय समोसे के रेट जैसे छोटे मुद्दे उठाते हैं। पश्चिम बंगाल को लेकर चुनाव आयोग के खिलाफ प्रस्ताव में साइन करने से राघव चड्‌ढा ने इनकार किया। पार्टी के वॉकआउट पर सदन से बाहर नहीं आए। राघव ने VIDEO जारी कर कहा- स्क्रिप्टेड कैंपेन चला रहे राघव ने 4 अप्रैल को दूसरा वीडियो जारी कर कहा- कल से मेरे खिलाफ एक स्क्रिप्टेड कैंपेन चलाया जा रहा है। वही भाषा, वही बातें, वही आरोप। यह कोई कोइंसिडेंस नहीं, बल्कि एक को-ऑर्डिनेटेड अटैक है। पहले मुझे लगा कि मुझे इसका जवाब नहीं देना चाहिए। फिर लगा कि एक झूठ को सौ बार बोला जाए तो कहीं लोग मान न लें। इसलिए, मैंने सोचा कि जवाब दूं। मैं संसद में शोर मचाने, चिल्लाने, माइक तोड़ने या गाली देने नहीं गया, बल्कि जनता के मुद्दे उठाने के लिए गया हूं। आखिर में घायल हूं, इसलिए घातक हूं कहते हुए AAP को चेतावनी दी। राघव चड्‌ढा बोले- ये तो ट्रेलर, पिक्चर अभी बाकी है