Monday, 08 Jun 2026 | 12:58 AM

Trending :

EXCLUSIVE

Tameem Iqbal, BCB President, Bangladesh Cricket, Dhaka News, Cricket Board, International Cricket, Former Captain, Bangladesh

Tameem Iqbal, BCB President, Bangladesh Cricket, Dhaka News, Cricket Board, International Cricket, Former Captain, Bangladesh

Hindi News Sports Cricket Tameem Iqbal, BCB President, Bangladesh Cricket, Dhaka News, Cricket Board, International Cricket, Former Captain, Bangladesh स्पोर्ट्स डेस्क11 मिनट पहले कॉपी लिंक बांग्लादेश के पूर्व कप्तान तमीम इकबाल को बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) का नया अध्यक्ष चुना गया है। रविवार को ढाका में हुए चुनाव में वे निर्विरोध निर्वाचित हुए और अब चार साल तक इस पद पर रहेंगे। 37 साल के तमीम अप्रैल से अंतरिम अध्यक्ष के रूप में काम कर रहे थे, जब बांग्लादेश सरकार ने BCB के निदेशक मंडल को भंग कर दिया था। वे BCB के 21वें अध्यक्ष बने हैं। तमीम ने पिछले साल जनवरी में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया था। उन्होंने बांग्लादेश के लिए अपना आखिरी मैच सितंबर 2023 में खेला। उन्होंने फरवरी 2007 में जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे मैच से अपने इंटरनेशनल करियर का आगाज किया। पूर्व अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम पर भ्रष्टाचार के आरोप यह चुनाव बांग्लादेश सरकार द्वारा अप्रैल में अंतरिम संस्था के तहत आयोजित कराए गए थे। इससे पहले सरकार ने एक जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर अमीनुल इस्लाम के नेतृत्व वाली पिछली निर्वाचित संस्था को भंग कर दिया था। जांच समिति ने अमीनुल और उनके बोर्ड सदस्यों को भ्रष्टाचार में शामिल पाया था और संविधान में सुधार की सिफारिश की थी। फहीम सिन्हा बने उपाध्यक्ष, 25 सदस्यीय बोर्ड का गठन पूरा चुनाव के बाद हुई पहली बोर्ड बैठक में फहीम सिन्हा को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। उन्हें 66 वोट मिले थे। इसके साथ ही 25 सदस्यीय बोर्ड का गठन पूरा हो गया, जो अगले चार साल तक बांग्लादेश क्रिकेट का संचालन करेगा। तमीम ने टेस्ट में 5 हजार से ज्यादा रन बनाए तमीम ने 70 टेस्ट मैचों में 38.89 के एवरेज से 5134 रन बनाए। इसमें 10 शतक और 31 अर्धशतक शामिल रहे। वहीं 243 वनडे में उनके नाम पर 36.65 की औसत से 8357 रन दर्ज हैं। वनडे इंटरनेशनल में 14 शतक और 56 अर्धशतक लगाए। तमीम ने 78 टी-20 इंटरनेशनल में 24.08 के एवरेज से 1758 रन बनाए। इसमें उनके नाम पर 1 शतक और सात अर्धशतक दर्ज हैं। ————————— स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… अफगानिस्तान के खिलाफ भारत 451 रन से आगे:पहली पारी 564/8 पर घोषित की भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट की पहली पारी 564/8 के स्कोर पर घोषित की। रविवार को न्यू चंडीगढ़ में दूसरे दिन के स्टंप्स तक अफगानिस्तान की टीम 5 विकेट पर 113 रन बना पाई। रहमत शाह 43 रन पर नाबाद लौटे। भारत पहली पारी के आधार पर 451 रन से आगे है। पूरी खबर… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Tameem Iqbal, BCB President, Bangladesh Cricket, Dhaka News, Cricket Board, International Cricket, Former Captain, Bangladesh

Tameem Iqbal, BCB President, Bangladesh Cricket, Dhaka News, Cricket Board, International Cricket, Former Captain, Bangladesh

Hindi News Sports Cricket Tameem Iqbal, BCB President, Bangladesh Cricket, Dhaka News, Cricket Board, International Cricket, Former Captain, Bangladesh स्पोर्ट्स डेस्क9 मिनट पहले कॉपी लिंक बांग्लादेश के पूर्व कप्तान तमीम इकबाल को बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) का नया अध्यक्ष चुना गया है। रविवार को ढाका में हुए चुनाव में वे निर्विरोध निर्वाचित हुए और अब चार साल तक इस पद पर रहेंगे। 37 साल के तमीम अप्रैल से अंतरिम अध्यक्ष के रूप में काम कर रहे थे, जब बांग्लादेश सरकार ने BCB के निदेशक मंडल को भंग कर दिया था। वे BCB के 21वें अध्यक्ष बने हैं। तमीम ने पिछले साल जनवरी में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया था। उन्होंने बांग्लादेश के लिए अपना आखिरी मैच सितंबर 2023 में खेला। उन्होंने फरवरी 2007 में जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे मैच से अपने इंटरनेशनल करियर का आगाज किया। पूर्व अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम पर भ्रष्टाचार के आरोप यह चुनाव बांग्लादेश सरकार द्वारा अप्रैल में अंतरिम संस्था के तहत आयोजित कराए गए थे। इससे पहले सरकार ने एक जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर अमीनुल इस्लाम के नेतृत्व वाली पिछली निर्वाचित संस्था को भंग कर दिया था। जांच समिति ने अमीनुल और उनके बोर्ड सदस्यों को भ्रष्टाचार में शामिल पाया था और संविधान में सुधार की सिफारिश की थी। फहीम सिन्हा बने उपाध्यक्ष, 25 सदस्यीय बोर्ड का गठन पूरा चुनाव के बाद हुई पहली बोर्ड बैठक में फहीम सिन्हा को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। उन्हें 66 वोट मिले थे। इसके साथ ही 25 सदस्यीय बोर्ड का गठन पूरा हो गया, जो अगले चार साल तक बांग्लादेश क्रिकेट का संचालन करेगा। तमीम ने टेस्ट में 5 हजार से ज्यादा रन बनाए तमीम ने 70 टेस्ट मैचों में 38.89 के एवरेज से 5134 रन बनाए। इसमें 10 शतक और 31 अर्धशतक शामिल रहे। वहीं 243 वनडे में उनके नाम पर 36.65 की औसत से 8357 रन दर्ज हैं। वनडे इंटरनेशनल में 14 शतक और 56 अर्धशतक लगाए। तमीम ने 78 टी-20 इंटरनेशनल में 24.08 के एवरेज से 1758 रन बनाए। इसमें उनके नाम पर 1 शतक और सात अर्धशतक दर्ज हैं। ————————— स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… अफगानिस्तान के खिलाफ भारत 451 रन से आगे:पहली पारी 564/8 पर घोषित की भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट की पहली पारी 564/8 के स्कोर पर घोषित की। रविवार को न्यू चंडीगढ़ में दूसरे दिन के स्टंप्स तक अफगानिस्तान की टीम 5 विकेट पर 113 रन बना पाई। रहमत शाह 43 रन पर नाबाद लौटे। भारत पहली पारी के आधार पर 451 रन से आगे है। पूरी खबर… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…