Gold Price Today India | Silver Rates Up; 10g Gold Falls to ₹1.40 Lakh

Hindi News Business Gold Price Today India | Silver Rates Up; 10g Gold Falls To ₹1.40 Lakh नई दिल्ली6 मिनट पहले कॉपी लिंक सोने के दाम में आज यानी 30 जून को गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1,039 रुपए गिरकर 1.40 लाख रुपए आ गया है। इससे पहले यह 1.41 लाख पर था। वहीं 1 किलो चांदी आज 3,690 रुपए बढ़कर 2.24 लाख रुपए पर पहुंच गई है। इससे पहले ये 2.20 लाख रुपए पर थी। कैरेट के हिसाब से सोने की कीमत कैरेट भाव (रुपए/10 ग्राम) 24 ₹1,40,382 22 ₹1,29,991 18 ₹1,05,287 14 ₹82,124 देश के बड़े शहरों में सोने की कीमत शहर 10 ग्राम 24 कैरेट दिल्ली ₹1,40,280 मुंबई ₹1,40,130 कोलकाता ₹1,40,130 जयपुर ₹1,40,280 भोपाल ₹1,40,180 पटना ₹1,40,180 लखनऊ ₹1,40,280 रायपुर ₹1,40,130 अहमदाबाद ₹1,40,180 सोर्स: goodreturns 30 जून 2026 सोना इस साल 7 हजार महंगा हुआ इस साल सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सोना 2026 में अब तक 7 हजार रुपए महंगा हुआ है। 31 दिसंबर 2025 को 10g सोना 1.33 लाख रुपए पर था, जो अब 1.40 लाख रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी 31 दिसंबर 2025 को 2.30 लाख रुपए किलो थी, जो अब 2.24 लाख रुपए पर है। यानी इसकी कीमत 6 हजार रुपए कम हुई है। इस दौरान 29 जनवरी को सोने ने 1.76 लाख रुपए और चांदी ने 3.86 लाख रुपए का ऑलटाइम हाई भी बनाया था। इस साल अब तक सोने-चांदी की चाल तारीख सोना चांदी 31 दिसंबर 2025 ₹1,33,195 ₹2,30,420 31 जनवरी 2026 ₹1,65,795 ₹3,39,350 28 फरवरी 2026 ₹1,50,997 ₹2,66,700 31 मार्च 2026 ₹1,46,733 ₹2,30,135 30 अप्रैल 2026 ₹1,50,263 ₹2,40,331 31 मई 2026 ₹1,56,463 ₹2,63,350 30 जून 2026 ₹1,40,382 ₹2,23,670 नोट:- सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत किलो में | सोर्स:- IBJA ज्वेलर्स से सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें: हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। हॉलमार्किंग से पता चलता है कि सोना कितने कैरेट का है। कीमत क्रॉस चेक करें: सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है। असली चांदी की पहचान करने के 4 तरीके मैग्नेट टेस्ट: असली सिल्वर चुंबक से नहीं चिपकती। अगर चिपक जाए तो फेक है। आइस टेस्ट: सिल्वर पर बर्फ रखें। असली सिल्वर पर बर्फ तेजी से पिघलती है। स्मेल टेस्ट: असली सिल्वर में गंध नहीं होती। फेक में कॉपर जैसी गंध आती है। क्लॉथ टेस्ट: चांदी को सफेद कपड़े से रगड़ें। अगर काला निशान आए तो असली है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
FIFA World Cup 2026: Mexico vs Ecuador, France vs Sweden Today

Hindi News Sports FIFA World Cup 2026: Mexico Vs Ecuador, France Vs Sweden Today | Norways First Clash स्पोर्ट्स डेस्क10 मिनट पहले कॉपी लिंक FIFA वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ-32 में आज तीन मुकाबले खेले जाएंगे। पहले मैच में आइवरी कोस्ट का सामना नॉर्वे से होगा। दोनों टीमें पहली बार आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला भारतीय समय के हिसाब से 30 जून रात 10:30 बजे डलास स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके अलावा फ्रांस और स्वीडन के बीच मुकाबला 1 जुलाई रात 2:30 बजे न्यूयॉर्क/न्यू जर्सी स्टेडियम में होगा। तीसरे मैच में सह-मेजबान मेक्सिको का सामना इक्वाडोर से सुबह 6:30 बजे मेक्सिको सिटी स्टेडियम में होगा। मैच-77: आइवरी कोस्ट और नॉर्वे पहली बार आमने-सामने आइवरी कोस्ट और नॉर्वे के बीच यह पहला इंटरनेशनल मुकाबला होगा। आइवरी कोस्ट अपने चौथे वर्ल्ड कप में पहली बार नॉकआउट में पहुंचा है। इससे पहले सिर्फ कैमरून (1990) और सेनेगल (2002) ही अपना पहला वर्ल्ड कप नॉकआउट मैच जीतने वाली अफ्रीकी टीमें रही हैं। ग्रुप स्टेज में दोनों टीमों का प्रदर्शन आइवरी कोस्ट ने ग्रुप-E में 2 जीत और 1 हार के साथ नॉकआउट में जगह बनाई। टीम ने इक्वाडोर और कुरासाओ को हराया, जबकि जर्मनी से 2-1 से हार मिली। खास बात यह रही कि तीनों मैचों में पहला गोल आइवरी कोस्ट ने ही किया। ऐसा करने वाली वह 1994 के नाइजीरिया के बाद दूसरी अफ्रीकी टीम बनी। नॉर्वे ने 28 साल बाद वर्ल्ड कप में वापसी करते हुए ग्रुप-I में 2 जीत और 1 हार के साथ अंतिम-32 में जगह बनाई। टीम ने इराक और सेनेगल को हराया, जबकि आखिरी मैच में फ्रांस से 4-1 से हार मिली। यह पिछले 19 मैचों में उसकी सिर्फ दूसरी हार थी। हालैंड के पास 72 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ने का मौका स्टार स्ट्राइकर एरलिंग हालैंड पहले दो वर्ल्ड कप मैचों में 4 गोल कर चुके हैं। अगर वह आइवरी कोस्ट के खिलाफ दो या उससे ज्यादा गोल करते हैं तो 1954 के बाद शुरुआती तीन वर्ल्ड कप मैचों में लगातार दो या अधिक गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बन जाएंगे। पेपे और डियोमांडे पर रहेंगी नजर आइवरी कोस्ट के निकोलस पेपे ने कुरासाओ के खिलाफ दो गोल कर वर्ल्ड कप में एक मैच में दो गोल करने वाले देश के दूसरे खिलाड़ी बनने का रिकॉर्ड बनाया। वहीं यान डियोमांडे ने ग्रुप स्टेज में 10 सफल ड्रिब्लिंग और 10 गोल मौके बनाकर 1990 के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले खिलाड़ी बने। पॉसिबल प्लेइंग-11 आइवरी कोस्ट: याहिया फोफाना (गोलकीपर), विल्फ्रेड सिंगो, उस्मान डियोमांडे, इवान एनडिका, घिस्लेन कोनान, फ्रैंक केसी, इब्राहिम सांगारे, सेको फोफाना, यान डियोमांडे, निकोलस पेपे, अमाद डियालो। नॉर्वे: ओरजान नाइलैंड (गोलकीपर), जूलियन रायर्सन, लियो ओस्टिगार्ड, क्रिस्टोफर आजर, डेविड वोल्फ, सैंडर बर्गे, पैट्रिक बर्ग, मार्टिन ओडेगार्ड, एंटोनियो नुसा, अलेक्जेंडर सोरलोथ, एरलिंग हालैंड। मैच-78: फ्रांस ने स्वीडन को 12 बार हराया, वर्ल्ड कप में पहली भिड़ंत फ्रांस और स्वीडन के बीच अब तक 24 इंटरनेशनल मुकाबले हुए हैं। इनमें फ्रांस ने 12, स्वीडन ने 6 मैच जीते, जबकि 6 मुकाबले ड्रॉ रहे। दोनों टीमें वर्ल्ड कप में पहली बार आमने-सामने होंगी। हालांकि बड़े टूर्नामेंट में यह उनकी तीसरी भिड़ंत होगी। यूरो-1992 में मुकाबला 1-1 से ड्रॉ रहा था, जबकि यूरो-2012 में स्वीडन ने फ्रांस को 2-0 से हराया था। ग्रुप स्टेज में दोनों टीमों का प्रदर्शन फ्रांस ने ग्रुप-I में तीनों मैच जीतकर 9 अंक के साथ टॉप किया। टीम ने लगातार तीनों मुकाबलों में 3 या उससे ज्यादा गोल किए। 1998 के बाद किसी बड़े टूर्नामेंट के ग्रुप स्टेज में यह उसका पहला क्लीन स्वीप है। स्वीडन ने ग्रुप-F में 1 जीत, 1 हार और 1 ड्रॉ के साथ नॉकआउट में जगह बनाई। टीम ने ग्रुप स्टेज में 7 गोल किए, जो उसके वर्ल्ड कप इतिहास में किसी भी ग्रुप चरण का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। एमबाप्पे-डेम्बेले के पास रिकॉर्ड बनाने का मौका किलियन एमबाप्पे और उस्मान डेम्बेले ग्रुप स्टेज में 4-4 गोल कर चुके हैं। डेम्बेले ने नॉर्वे के खिलाफ हैट्रिक भी लगाई। दोनों अब तक वर्ल्ड कप में मिलकर 5 गोल बना चुके हैं। अगर इस मैच में भी दोनों गोल में योगदान देते हैं तो 1966 के बाद सबसे सफल जोड़ी का नया रिकॉर्ड बना सकते हैं। फ्रांस और स्वीडन दोनों के सामने रिकॉर्ड फ्रांस के पास वर्ल्ड कप में यूरोपीय टीमों के खिलाफ लगातार 7वीं जीत दर्ज करने का मौका है। वहीं स्वीडन के विक्टर ग्योकेरेस ग्रुप स्टेज में सबसे ज्यादा 11 शॉट और 8 गोल मौके बना चुके हैं। एंथनी एलांगा लगातार दो मैचों में गोल कर चुके हैं। फ्रांस के खिलाफ भी स्कोर करने पर वह वर्ल्ड कप में लगातार तीन मैचों में गोल करने वाले चुनिंदा स्वीडिश खिलाड़ियों में शामिल हो जाएंगे। पॉसिबल प्लेइंग-11 फ्रांस: माइक मेन्यां (गोलकीपर), जूल्स कुंडे, इब्राहिमा कोनाते, विलियम सलीबा, थियो हर्नांडेज, औरेलियन चुआमेनी, एन’गोलो कांते, माइकल ओलिसे, उस्मान डेम्बेले, किलियन एमबाप्पे, डिजायरे डूए। स्वीडन: जैकब जेटरस्ट्रॉम (गोलकीपर), विक्टर लिंडेलोफ, इसाक हिएन, गैब्रियल गुडमुंडसन, लुकास बर्गवाल, यासिन अयारी, मैटियास स्वानबर्ग, एंथनी एलांगा, अलेक्जेंडर इसाक, विक्टर ग्योकेरेस। मैच-79: मेक्सिको और इक्वाडोर की वर्ल्ड कप में दूसरी भिड़ंत मेक्सिको और इक्वाडोर के बीच अब तक 5 इंटरनेशनल मुकाबले हुए हैं। दोनों टीमों ने 1-1 मैच जीता, जबकि 3 मुकाबले ड्रॉ रहे। FIFA वर्ल्ड कप में दोनों की यह दूसरी भिड़ंत होगी। इससे पहले 2002 के ग्रुप स्टेज में मेक्सिको ने 2-1 से जीत दर्ज की थी। ग्रुप स्टेज में दोनों टीमों का प्रदर्शन सह-मेजबान मेक्सिको ने ग्रुप-A में तीनों मैच जीतकर 9 अंक के साथ टॉप किया। टीम ने साउथ अफ्रीका, दक्षिण कोरिया और चेकिया को हराया। सबसे खास बात यह रही कि उसने ग्रुप स्टेज में एक भी गोल नहीं खाया। वहीं इक्वाडोर ने ग्रुप-E में 1 जीत, 1 हार और 1 ड्रॉ के साथ नॉकआउट में जगह बनाई। टीम ने आखिरी मुकाबले में जर्मनी को 2-1 से हराकर उलटफेर किया। वह 21वीं सदी में ग्रीस (2014) के बाद पहली दो ग्रुप मैचों में गोल किए बिना भी नॉकआउट में पहुंचने वाली दूसरी टीम बनी। क्विन्योनेस पर नजर मेजबान के तौर पर मेक्सिको ने अपने घर में खेले 12 वर्ल्ड कप मैचों में 8 जीते, 3 ड्रॉ खेले और सिर्फ 1 हारी है। हालांकि, पिछले 10 नॉकआउट मुकाबलों में उसे सिर्फ 1 जीत मिली है। फॉरवर्ड
FIFA World Cup 2026: Mexico vs Ecuador, France vs Sweden Today

Hindi News Sports FIFA World Cup 2026: Mexico Vs Ecuador, France Vs Sweden Today | Norways First Clash स्पोर्ट्स डेस्क3 घंटे पहले कॉपी लिंक FIFA वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ-32 में आज तीन मुकाबले खेले जाएंगे। पहले मैच में आइवरी कोस्ट का सामना नॉर्वे से होगा। दोनों टीमें पहली बार आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला भारतीय समय के हिसाब से 30 जून रात 10:30 बजे डलास स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके अलावा फ्रांस और स्वीडन के बीच मुकाबला 1 जुलाई रात 2:30 बजे न्यूयॉर्क/न्यू जर्सी स्टेडियम में होगा। तीसरे मैच में सह-मेजबान मेक्सिको का सामना इक्वाडोर से सुबह 6:30 बजे मेक्सिको सिटी स्टेडियम में होगा। मैच-77: आइवरी कोस्ट और नॉर्वे पहली बार आमने-सामने आइवरी कोस्ट और नॉर्वे के बीच यह पहला इंटरनेशनल मुकाबला होगा। आइवरी कोस्ट अपने चौथे वर्ल्ड कप में पहली बार नॉकआउट में पहुंचा है। इससे पहले सिर्फ कैमरून (1990) और सेनेगल (2002) ही अपना पहला वर्ल्ड कप नॉकआउट मैच जीतने वाली अफ्रीकी टीमें रही हैं। ग्रुप स्टेज में दोनों टीमों का प्रदर्शन आइवरी कोस्ट ने ग्रुप-E में 2 जीत और 1 हार के साथ नॉकआउट में जगह बनाई। टीम ने इक्वाडोर और कुरासाओ को हराया, जबकि जर्मनी से 2-1 से हार मिली। खास बात यह रही कि तीनों मैचों में पहला गोल आइवरी कोस्ट ने ही किया। ऐसा करने वाली वह 1994 के नाइजीरिया के बाद दूसरी अफ्रीकी टीम बनी। नॉर्वे ने 28 साल बाद वर्ल्ड कप में वापसी करते हुए ग्रुप-I में 2 जीत और 1 हार के साथ अंतिम-32 में जगह बनाई। टीम ने इराक और सेनेगल को हराया, जबकि आखिरी मैच में फ्रांस से 4-1 से हार मिली। यह पिछले 19 मैचों में उसकी सिर्फ दूसरी हार थी। हालैंड के पास 72 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ने का मौका स्टार स्ट्राइकर एरलिंग हालैंड पहले दो वर्ल्ड कप मैचों में 4 गोल कर चुके हैं। अगर वह आइवरी कोस्ट के खिलाफ दो या उससे ज्यादा गोल करते हैं तो 1954 के बाद शुरुआती तीन वर्ल्ड कप मैचों में लगातार दो या अधिक गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बन जाएंगे। पेपे और डियोमांडे पर रहेंगी नजर आइवरी कोस्ट के निकोलस पेपे ने कुरासाओ के खिलाफ दो गोल कर वर्ल्ड कप में एक मैच में दो गोल करने वाले देश के दूसरे खिलाड़ी बनने का रिकॉर्ड बनाया। वहीं यान डियोमांडे ने ग्रुप स्टेज में 10 सफल ड्रिब्लिंग और 10 गोल मौके बनाकर 1990 के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले खिलाड़ी बने। पॉसिबल प्लेइंग-11 आइवरी कोस्ट: याहिया फोफाना (गोलकीपर), विल्फ्रेड सिंगो, उस्मान डियोमांडे, इवान एनडिका, घिस्लेन कोनान, फ्रैंक केसी, इब्राहिम सांगारे, सेको फोफाना, यान डियोमांडे, निकोलस पेपे, अमाद डियालो। नॉर्वे: ओरजान नाइलैंड (गोलकीपर), जूलियन रायर्सन, लियो ओस्टिगार्ड, क्रिस्टोफर आजर, डेविड वोल्फ, सैंडर बर्गे, पैट्रिक बर्ग, मार्टिन ओडेगार्ड, एंटोनियो नुसा, अलेक्जेंडर सोरलोथ, एरलिंग हालैंड। मैच-78: फ्रांस ने स्वीडन को 12 बार हराया, वर्ल्ड कप में पहली भिड़ंत फ्रांस और स्वीडन के बीच अब तक 24 इंटरनेशनल मुकाबले हुए हैं। इनमें फ्रांस ने 12, स्वीडन ने 6 मैच जीते, जबकि 6 मुकाबले ड्रॉ रहे। दोनों टीमें वर्ल्ड कप में पहली बार आमने-सामने होंगी। हालांकि बड़े टूर्नामेंट में यह उनकी तीसरी भिड़ंत होगी। यूरो-1992 में मुकाबला 1-1 से ड्रॉ रहा था, जबकि यूरो-2012 में स्वीडन ने फ्रांस को 2-0 से हराया था। ग्रुप स्टेज में दोनों टीमों का प्रदर्शन फ्रांस ने ग्रुप-I में तीनों मैच जीतकर 9 अंक के साथ टॉप किया। टीम ने लगातार तीनों मुकाबलों में 3 या उससे ज्यादा गोल किए। 1998 के बाद किसी बड़े टूर्नामेंट के ग्रुप स्टेज में यह उसका पहला क्लीन स्वीप है। स्वीडन ने ग्रुप-F में 1 जीत, 1 हार और 1 ड्रॉ के साथ नॉकआउट में जगह बनाई। टीम ने ग्रुप स्टेज में 7 गोल किए, जो उसके वर्ल्ड कप इतिहास में किसी भी ग्रुप चरण का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। एमबाप्पे-डेम्बेले के पास रिकॉर्ड बनाने का मौका किलियन एमबाप्पे और उस्मान डेम्बेले ग्रुप स्टेज में 4-4 गोल कर चुके हैं। डेम्बेले ने नॉर्वे के खिलाफ हैट्रिक भी लगाई। दोनों अब तक वर्ल्ड कप में मिलकर 5 गोल बना चुके हैं। अगर इस मैच में भी दोनों गोल में योगदान देते हैं तो 1966 के बाद सबसे सफल जोड़ी का नया रिकॉर्ड बना सकते हैं। फ्रांस और स्वीडन दोनों के सामने रिकॉर्ड फ्रांस के पास वर्ल्ड कप में यूरोपीय टीमों के खिलाफ लगातार 7वीं जीत दर्ज करने का मौका है। वहीं स्वीडन के विक्टर ग्योकेरेस ग्रुप स्टेज में सबसे ज्यादा 11 शॉट और 8 गोल मौके बना चुके हैं। एंथनी एलांगा लगातार दो मैचों में गोल कर चुके हैं। फ्रांस के खिलाफ भी स्कोर करने पर वह वर्ल्ड कप में लगातार तीन मैचों में गोल करने वाले चुनिंदा स्वीडिश खिलाड़ियों में शामिल हो जाएंगे। पॉसिबल प्लेइंग-11 फ्रांस: माइक मेन्यां (गोलकीपर), जूल्स कुंडे, इब्राहिमा कोनाते, विलियम सलीबा, थियो हर्नांडेज, औरेलियन चुआमेनी, एन’गोलो कांते, माइकल ओलिसे, उस्मान डेम्बेले, किलियन एमबाप्पे, डिजायरे डूए। स्वीडन: जैकब जेटरस्ट्रॉम (गोलकीपर), विक्टर लिंडेलोफ, इसाक हिएन, गैब्रियल गुडमुंडसन, लुकास बर्गवाल, यासिन अयारी, मैटियास स्वानबर्ग, एंथनी एलांगा, अलेक्जेंडर इसाक, विक्टर ग्योकेरेस। मैच-79: मेक्सिको और इक्वाडोर की वर्ल्ड कप में दूसरी भिड़ंत मेक्सिको और इक्वाडोर के बीच अब तक 5 इंटरनेशनल मुकाबले हुए हैं। दोनों टीमों ने 1-1 मैच जीता, जबकि 3 मुकाबले ड्रॉ रहे। FIFA वर्ल्ड कप में दोनों की यह दूसरी भिड़ंत होगी। इससे पहले 2002 के ग्रुप स्टेज में मेक्सिको ने 2-1 से जीत दर्ज की थी। ग्रुप स्टेज में दोनों टीमों का प्रदर्शन सह-मेजबान मेक्सिको ने ग्रुप-A में तीनों मैच जीतकर 9 अंक के साथ टॉप किया। टीम ने साउथ अफ्रीका, दक्षिण कोरिया और चेकिया को हराया। सबसे खास बात यह रही कि उसने ग्रुप स्टेज में एक भी गोल नहीं खाया। वहीं इक्वाडोर ने ग्रुप-E में 1 जीत, 1 हार और 1 ड्रॉ के साथ नॉकआउट में जगह बनाई। टीम ने आखिरी मुकाबले में जर्मनी को 2-1 से हराकर उलटफेर किया। वह 21वीं सदी में ग्रीस (2014) के बाद पहली दो ग्रुप मैचों में गोल किए बिना भी नॉकआउट में पहुंचने वाली दूसरी टीम बनी। क्विन्योनेस पर नजर मेजबान के तौर पर मेक्सिको ने अपने घर में खेले 12 वर्ल्ड कप मैचों में 8 जीते, 3 ड्रॉ खेले और सिर्फ 1 हारी है। हालांकि, पिछले 10 नॉकआउट मुकाबलों में उसे सिर्फ 1 जीत मिली है। फॉरवर्ड
India vs Ireland 2nd T20 Today

स्पोर्ट्स डेस्क2 घंटे पहले कॉपी लिंक भारत और आयरलैंड के बीच दूसरा टी-20 शाम 6 बजे से बेलफास्ट में खेला जाएगा। पहला मैच हारने के बाद भारतीय टीम सीरीज बचाने उतरेगी। अगर मेजबान आयरलैंड ने आज का मैच जीत लिया, तो पहली बार भारत के खिलाफ कोई सीरीज अपने नाम करेगा। इस सीरीज में सबसे बड़ी चर्चा 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू की है। उन्हें पहले मैच में मौका नहीं मिला था, लेकिन हार के बाद टीम मैनेजमेंट प्लेइंग-11 में बदलाव कर सकती है। अगर वैभव खेलते हैं तो भारत के सबसे कम उम्र के डेब्यू करने वाले प्लेयर होंगे। इस मुकाबले में भारत का लगातार 16 टी-20 सीरीज या टूर्नामेंट जीतने का रिकॉर्ड भी दांव पर है। पहले मुकाबले में हार के साथ लगातार 12 टी-20 सीरीज जीतने का सिलसिला टूट गया था। इसी कारण मुख्य कोच गौतम गंभीर ने दोनों मैचों के बीच सिर्फ एक दिन का अंतर होने के बावजूद खिलाड़ियों के लिए नेट्स सेशन रखा। बेलफास्ट की पिच फिर बनेगी चुनौती दूसरे मुकाबले में भी पहले मैच जैसी पिच मिलने की उम्मीद है। विकेट पर धीमापन और अतिरिक्त उछाल रहेगा। इससे तेज गेंदबाजों को मदद मिलेगी। बल्लेबाजों के लिए सीधे शॉट के बजाय स्क्वायर एरिया में रन बनाना आसान हो सकता है। बारिश की 15% संभावना है। भारत ने 8 मैच जीते भारत और आयरलैंड के बीच अब तक 9 टी-20 इंटरनेशनल खेले गए हैं। भारत ने 8 और आयरलैंड ने 1 मैच जीता है। गेंदबाजी और कप्तानी दोनों फेल रही पहले टी-20 में भारत ने आयरलैंड को 30 रन पर 3 विकेट झटके दिए थे, लेकिन इसके बाद गेंदबाज लय बरकरार नहीं रख सके। आयरलैंड ने घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाकर मैच पलट दिया। इस दौरान कप्तान श्रेयस अय्यर के फैसले भी चर्चा में रहे। उन्होंने वॉशिंगटन सुंदर को 16वें ओवर में पहली बार गेंदबाजी दी, जबकि सामने दोनों राइट हैंड बैटर थे। इस ओवर में 19 रन बने। इसके बाद प्रसिद्ध कृष्णा के ओवर में 26 रन बने। यहीं से मैच का रुख आयरलैंड की ओर मुड़ गया। सूर्यांश भी खेल सकते हैं भारत की टीम में बदलाव तय माना जा रहा है। पहले मैच में वॉशिंगटन सुंदर को चुना गया था, लेकिन आयरलैंड में लेफ्टी बैटर्स कम होने के कारण उनका रोल सीमित रहा। यदि सूर्यांश शेडगे फिट होते हैं, तो उन्हें सुंदर की जगह मौका मिल सकता है। दूसरी ओर अगर वैभव सूर्यवंशी को मौका मिलता है, तो बैटिंग पोजिशन में बदलाव होगा। अभिषेक शर्मा के साथ ओपनिंग या पूरी टॉप ऑर्डर की पोजिशन में फेरबदल हो सकता है। हर्षित राणा पर जिम्मेदारी भारत के लिए हर्षित राणा सबसे सफल गेंदबाज रहे। चोट के कारण टी-20 वर्ल्ड कप और IPL से बाहर रहने के बाद उन्होंने 4 ओवर में 24 रन देकर 3 विकेट झटके। बैटिंग में अभिषेक शर्मा ने 20 बॉल पर 49 रन बनाए थे। मूंद्रा ने पहली बॉल पर विकेट लिया था पहले मैच में भारतीय मूल के आयरिश तेज गेंदबाज जय मूंद्रा ने अपने इंटरनेशनल करियर की पहली बॉल पर विकेट लिया था। राजस्थान के टोंक में जन्मे मूंद्रा ने आयरलैंड से खेलने का रास्ता चुना और अब अपने जन्मदेश के खिलाफ सीरीज जीतने के करीब हैं। आयरलैंड के लिए भारत के खिलाफ जीत 2022 में वेस्टइंडीज को वनडे सीरीज में 2-1 से हराने के बाद सबसे बड़ी सफलता है। टीम में बदलाव की संभावना नहीं है। आंकड़ों में मुकाबला आयरलैंड के कप्तान लॉर्कन टकर ने कप्तान बनने के बाद खेले तीनों टी-20 इंटरनेशनल में अर्धशतक लगाया है। जय मूंद्रा ने पहले टी-20 में डेब्यू की पहली ही गेंद पर विकेट लिया था। प्रसिद्ध कृष्णा ने पिछले दो टी-20 इंटरनेशनल में 125 रन खर्च किए हैं। यह लगातार दो टी-20 इंटरनेशनल में किसी भी गेंदबाज द्वारा सबसे ज्यादा रन देने का रिकॉर्ड है। पॉसिबल प्लेइंग-11 भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा/वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, वॉशिंगटन सुंदर/सूर्यांश शेडगे, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा और रवि बिश्नोई/प्रसिद्ध कृष्णा/प्रिंस यादव। आयरलैंड: टिम टेक्टर, रॉस अडायर, हैरी टेक्टर, लॉर्कन टकर (कप्तान एवं विकेटकीपर), बेन कैलिट्ज, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, मैथ्यू हम्फ्रीज, मैट हॉलार्ड, लियाम मैकार्थी और जय मूंद्रा। —————————————————— भारत के आयरलैंड दौरे की यह खबर भी पढ़िए… आयरलैंड ने पहली बार वर्ल्ड चैंपियन भारत को हराया, पहला टी-20 मैच 34 रन से जीता मौजूदा टी-20 वर्ल्ड चैंपियन भारत को दुनिया में 12वें नंबर की टीम आयरलैंड ने हरा दिया है। बेलफास्ट में शुक्रवार को हुए दो मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में भारत पर 34 रन से जीत हासिल की। पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Gold Silver Price Drop Today

नई दिल्ली14 मिनट पहले कॉपी लिंक सोने-चांदी की कीमतों में आज 23 जून को गिरावट आई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, एक किलो चांदी 10,566 रुपए घटकर 2.27 लाख रुपए पर आ गई है, जो सोमवार को 2.37 लाख रुपए पर थी। वहीं, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 2,522 रुपए गिरकर 1.45 लाख रुपए आ गया है। इससे पहले 22 जून को यह 1.47 लाख पर था। सोना के दाम इस महीने 10,748 रुपए और चांदी के 36,015 रुपए गिरे हैं। 1 जून को सोना ₹1.56 लाख/10 ग्राम और चांदी ₹3.63 लाख/किलो थी। अलग-अलग शहरों में सोने के दाम अलग होने की 4 वजहें ट्रांसपोर्टेशन और सिक्योरिटी: एक शहर से दूसरे शहर सोना ले जाने में ईंधन और सुरक्षा खर्च जुड़ता है, जिससे दूरी बढ़ने पर दाम बढ़ते हैं। खरीदारी की मात्रा: दक्षिण भारत में ज्यादा खपत (करीब 40%) के कारण ज्वेलर्स बड़ी खरीद करते हैं, लेकिन छूट का फायदा सीमित रहता है। लोकल ज्वेलरी एसोसिएशन: राज्य और शहर के ज्वेलरी एसोसिएशन स्थानीय मांग-सप्लाई के आधार पर रेट तय करते हैं। पुराना स्टॉक और खरीद मूल्य: ज्वेलर्स का खरीदी रेट तय करता है कि वे ग्राहकों को कितनी कीमत में बेचेंगे। चांदी इस साल 1.59 लाख रुपए गिरी इस साल सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। 31 दिसंबर 2025 को सोने के दाम 1.33 लाख रुपए थे, जो 29 जनवरी को बढ़कर 1.76 लाख रुपए के सबसे ऊपरी स्तर पर पहुंच गए थे। तब से अब तक सोना 31,333 रुपए सस्ता हो चुका है। वहीं, चांदी के कीमत 31 दिसंबर 2025 को 2.30 लाख रुपए थी, जो 29 जनवरी को 3.86 लाख रुपए तक पहुंच गई थी। यह चांदी के अब तक की सबसे ज्यादा दाम थे। तब से अब तक 145 दिन में चांदी 1.59 लाख रुपए सस्ती हो गई है। सोना-चांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी 6% से बढ़कर 15% हुई केंद्र सरकार ने सोना और चांदी के आयात पर लगने वाली ड्यूटी 6% से बढ़ाकर 15% कर दी है। सरकार का मकसद विदेशी खरीद कम करना और देश के विदेशी मुद्रा भंडार पर पड़ रहे दबाव को घटाना है। अमेरिकी-ईरान जंग के बीच सरकार ने ये फैसला लिया है। सरकार ने सोने पर 10% बेसिक कस्टम ड्यूटी और 5% एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर एंड डेवलपमेंट सेस (AIDC) लगाया है। इस तरह कुल प्रभावी टैक्स 15% हो गया है। इससे पहले 2024 के बजट में वित्त मंत्री सीतारमण ने इंपोर्ट ड्यूटी 15% से घटाकर 6% की थी। ज्वेलर्स से सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें: हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। हॉलमार्किंग से पता चलता है कि सोना कितने कैरेट का है। कीमत क्रॉस चेक करें: सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है। असली चांदी की पहचान करने के 4 तरीके मैग्नेट टेस्ट: असली सिल्वर चुंबक से नहीं चिपकती। अगर चिपक जाए तो फेक है। आइस टेस्ट: सिल्वर पर बर्फ रखें। असली सिल्वर पर बर्फ तेजी से पिघलती है। स्मेल टेस्ट: असली सिल्वर में गंध नहीं होती। फेक में कॉपर जैसी गंध आती है। क्लॉथ टेस्ट: चांदी को सफेद कपड़े से रगड़ें। अगर काला निशान आए तो असली है। ————————————– ये खबर भी पढ़ें… भारतीय घरों में देश की GDP से ज्यादा का सोना: 34,600 टन गोल्ड की कीमत ₹450 लाख करोड़, देश की GDP ₹370 लाख करोड़ भारतीय परिवारों के पास मौजूद कुल सोने की वैल्यू 5 ट्रिलियन डॉलर (₹450 लाख करोड़) के पार निकल गई है। यह आंकड़ा देश की कुल 4.1 ट्रिलियन डॉलर यानी, 370 लाख करोड़ रुपए की GDP से भी ज्यादा है। सोने की कीमतें रिकॉर्ड हाई पर पहुंचने के कारण ऐसा हुआ है। मॉर्गन स्टेनली की एक रिपोर्ट के अनुसार भारतीय घरों में लगभग 34,600 टन सोना जमा है। अभी सोने की वैल्यू 1.38 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के करीब चल रही है। वहीं इंटरनेशनल मार्केट में सोना 4,500 डॉलर प्रति औंस (करीब 28 ग्राम) के पार ट्रेड कर रहा है। रुपए में इसे बदलें तो इसकी वैल्यू 1.30 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के करीब होती है। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Gold Silver Price Drop Today

नई दिल्ली6 मिनट पहले कॉपी लिंक सोने-चांदी की कीमतों में आज 23 जून को गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, एक किलो चांदी 10,566 रुपए घटकर 2.27 लाख रुपए पर आ गई है, जो सोमवार को 2.37 लाख रुपए पर थी। वहीं, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 2,522 रुपए गिरकर 1.45 लाख रुपए आ गया है। इससे पहले 22 जून को यह 1.47 लाख पर था। सोना इस महीने 10,748 रुपए और चांदी 36,015 रुपए सस्ती हुई है। 1 जून को सोना ₹1.56 लाख/10 ग्राम और चांदी ₹3.63 लाख/किलो थी। अलग-अलग शहरों में सोने के दाम अलग होने की 4 वजहें ट्रांसपोर्टेशन और सिक्योरिटी: एक शहर से दूसरे शहर सोना ले जाने में ईंधन और सुरक्षा खर्च जुड़ता है, जिससे दूरी बढ़ने पर दाम बढ़ते हैं। खरीदारी की मात्रा: दक्षिण भारत में ज्यादा खपत (करीब 40%) के कारण ज्वेलर्स बड़ी खरीद करते हैं, लेकिन छूट का फायदा सीमित रहता है। लोकल ज्वेलरी एसोसिएशन: राज्य और शहर के ज्वेलरी एसोसिएशन स्थानीय मांग-सप्लाई के आधार पर रेट तय करते हैं। पुराना स्टॉक और खरीद मूल्य: ज्वेलर्स का खरीदी रेट तय करता है कि वे ग्राहकों को कितनी कीमत में बेचेंगे। ऑल टाइम हाई से 1.59 लाख रुपए गिरी चांदी इस साल सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। 31 दिसंबर 2025 को सोने के दाम 1.33 लाख रुपए थे, जो 29 जनवरी को बढ़कर 1.76 लाख रुपए के सबसे ऊपरी स्तर पर पहुंच गए थे। तब से अब तक सोना 31,333 रुपए सस्ता हो चुका है। वहीं, चांदी के कीमत 31 दिसंबर 2025 को 2.30 लाख रुपए थी, जो 29 जनवरी को 3.86 लाख रुपए के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई थी। तब से अब तक 145 दिन में चांदी 1.59 लाख रुपए सस्ती हो गई है। सोना-चांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी 6% से बढ़कर 15% हुई केंद्र सरकार ने सोना और चांदी के आयात पर लगने वाली ड्यूटी 6% से बढ़ाकर 15% कर दी है। सरकार का मकसद विदेशी खरीद कम करना और देश के विदेशी मुद्रा भंडार पर पड़ रहे दबाव को घटाना है। अमेरिकी-ईरान जंग के बीच सरकार ने ये फैसला लिया है। सरकार ने सोने पर 10% बेसिक कस्टम ड्यूटी और 5% एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर एंड डेवलपमेंट सेस (AIDC) लगाया है। इस तरह कुल प्रभावी टैक्स 15% हो गया है। इससे पहले 2024 के बजट में वित्त मंत्री सीतारमण ने इंपोर्ट ड्यूटी 15% से घटाकर 6% की थी। ज्वेलर्स से सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान 1. सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें: हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। हॉलमार्किंग से पता चलता है कि सोना कितने कैरेट का है। 2. कीमत क्रॉस चेक करें: सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है। असली चांदी की पहचान करने के 4 तरीके मैग्नेट टेस्ट: असली सिल्वर चुंबक से नहीं चिपकती। अगर चिपक जाए तो फेक है। आइस टेस्ट: सिल्वर पर बर्फ रखें। असली सिल्वर पर बर्फ तेजी से पिघलती है। स्मेल टेस्ट: असली सिल्वर में गंध नहीं होती। फेक में कॉपर जैसी गंध आती है। क्लॉथ टेस्ट: चांदी को सफेद कपड़े से रगड़ें। अगर काला निशान आए तो असली है। ————————————– ये खबर भी पढ़ें… भारतीय घरों में देश की GDP से ज्यादा का सोना: 34,600 टन गोल्ड की कीमत ₹450 लाख करोड़, देश की GDP ₹370 लाख करोड़ भारतीय परिवारों के पास मौजूद कुल सोने की वैल्यू 5 ट्रिलियन डॉलर (₹450 लाख करोड़) के पार निकल गई है। यह आंकड़ा देश की कुल 4.1 ट्रिलियन डॉलर यानी, 370 लाख करोड़ रुपए की GDP से भी ज्यादा है। सोने की कीमतें रिकॉर्ड हाई पर पहुंचने के कारण ऐसा हुआ है। मॉर्गन स्टेनली की एक रिपोर्ट के अनुसार भारतीय घरों में लगभग 34,600 टन सोना जमा है। अभी सोने की वैल्यू 1.38 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के करीब चल रही है। वहीं इंटरनेशनल मार्केट में सोना 4,500 डॉलर प्रति औंस (करीब 28 ग्राम) के पार ट्रेड कर रहा है। रुपए में इसे बदलें तो इसकी वैल्यू 1.30 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के करीब होती है। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Gold & Silver Prices Fall Today

नई दिल्ली6 मिनट पहले कॉपी लिंक सोने-चांदी के दाम में 19 जून को गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, एक किलो चांदी 9,209 रुपए गिरकर 2.31 लाख रुपए पर आ गई। इससे पहले इसकी कीमत 2.40 रुपए प्रति किलो थी। वहीं 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 3,152 रुपए गिरकर 1.45 लाख रुपए पर आ गया है। एक दिन पहले इसकी कीमत 1.48 रुपए थी। इस महीने 19 दिन में सोना अब तक 11 हजार रुपए और चांदी 32 हजार रुपए सस्ती हुई है। सोने-चांदी के दाम में गिरावट की वजह यूएस-ईरान समझौता: अमेरिका-ईरान के बीच युद्धविराम समझौता साइन हुआ है। इसकी वजह से पश्चिम एशिया में युद्ध का खतरा कम हो गया, जिससे निवेशकों ने सोने-चांदी जैसे ‘सुरक्षित निवेश’ से अपना पैसा निकालना शुरू कर दिया। यूएस फेडरल रिजर्व का रुख: फेडरल रिजर्व ने हाल ही में संकेत दिए हैं कि वह इस साल ब्याज दरों में कटौती करने के बजाय उन्हें बढ़ा सकता है। ब्याज दरें बढ़ने की उम्मीद से सोने जैसी बिना ब्याज वाली धातु की चमक कम हो जाती है। मजबूत अमेरिकी डॉलर: फेडरल रिजर्व के संकेतों के बाद वैश्विक बाजार में अमेरिकी डॉलर इंडेक्स मजबूत हुआ है। आमतौर पर जब डॉलर मजबूत होता है, तो अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी की कीमतें गिरती हैं। मुनाफावसूली: पिछले कुछ समय पहले सोने और चांदी की कीमतें अपने रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच चुकी थीं। दामों में इतनी बड़ी तेजी आने के बाद बड़े निवेशकों और ट्रेडर्स ने मुनाफावसूली की, जिससे कीमतों में अचानक तेज गिरावट आई। ईटीएफ में बिकवाली: सुरक्षित निवेश का आकर्षण कम होने से गोल्ड-सिल्वर ETFs में भारी बिकवाली देखी गई। आज सिल्वर ईटीएफ में 6% और गोल्ड ईटीएफ में 3% की गिरावट है, जिसने घरेलू बाजार के भाव को नीचे खींचा है। ऑल टाइम हाई से 31 हजार रुपए गिरा सोना इस साल सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। 31 दिसंबर 2025 को सोने के दाम 1.33 लाख रुपए थे, जो 29 जनवरी को बढ़कर 1.76 लाख रुपए के सबसे ऊपरी स्तर पर पहुंच गए थे। तब से अब तक सोना 32 हजार रुपए सस्ता हो चुका है। वहीं चांदी की कीमत 31 दिसंबर 2025 को 2.30 लाख रुपए थी, जो 29 जनवरी को 3.86 लाख रुपए के ऑलटाइम हाई पर पहुंच गई थी। तब से अब तक चांदी 1.55 लाख रुपए सस्ती हो गई है। ज्वेलर्स से सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें: हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। हॉलमार्किंग से पता चलता है कि सोना कितने कैरेट का है। कीमत क्रॉस चेक करें: सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है। असली चांदी की पहचान करने के 4 तरीके मैग्नेट टेस्ट: असली सिल्वर चुंबक से नहीं चिपकती। अगर चिपक जाए तो फेक है। आइस टेस्ट: सिल्वर पर बर्फ रखें। असली सिल्वर पर बर्फ तेजी से पिघलती है। स्मेल टेस्ट: असली सिल्वर में गंध नहीं होती। फेक में कॉपर जैसी गंध आती है। क्लॉथ टेस्ट: चांदी को सफेद कपड़े से रगड़ें। अगर काला निशान आए तो असली है। ये खबर भी पढ़ें… सेंसेक्स 800 अंक गिरकर 76,600 पर आया: निफ्टी भी 200 अंक गिरा; IT शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली, इंफोसिस 8% तक टूटा शेयर बाजार में आज यानी 19 जून को गिरावट है। सेंसेक्स करीब 800 अंक गिरकर 76,600 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 200 अंकों की गिरावट है, ये 23,950 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Gold Silver Price Fall Today | Sona Chandi Rates Drop
Hindi News Business Gold Silver Price Fall Today | Sona Chandi Rates Drop | Check Carat Price नई दिल्ली5 मिनट पहले कॉपी लिंक सोना-चांदी के दाम में 16 जून को गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, एक किलो चांदी 4,421 रुपए गिरकर 2.47 लाख रुपए पर आ गई। इससे पहले इसकी कीमत 2.51 लाख रुपए प्रति किलो थी। वहीं, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 552 रुपए गिरकर 1.50 लाख रुपए पर आ गया है। कैरेट के हिसाब से सोने की कीमत कैरेट भाव (रुपए/10 ग्राम) 24 ₹1,50,094 22 ₹1,37,486 18 ₹1,12,571 14 ₹87,805 देश के बड़े शहरों में सोने की कीमत शहर 10 ग्राम 24 कैरेट दिल्ली ₹1,51,520 मुंबई ₹1,51,370 कोलकाता ₹1,51,370 जयपुर ₹1,51,520 भोपाल ₹1,51,420 पटना ₹1,51,420 लखनऊ ₹1,51,520 रायपुर ₹1,51,370 अहमदाबाद ₹1,51,420 सोर्स: goodreturns 16 जून 2026 सोना-चांदी इस साल ₹17 हजार महंगे हो चुके हालांकि इस साल सोने-चांदी की कीमत बढ़ी है। सोना-चांदी 2026 में अब तक 17 हजार रुपए महंगे हो चुके हैं। 31 दिसंबर 2025 को 10g सोना 1.33 लाख रुपए पर था, जो अब 1.50 लाख रुपए पर है। वहीं, चांदी 31 दिसंबर 2025 को 2.30 लाख रुपए किलो थी, जो अब 2.47 लाख रुपए पर है। इस साल अब तक सोने-चांदी की चाल तारीख सोना चांदी 31 दिसंबर 2025 ₹1,33,195 ₹2,30,420 31 जनवरी 2026 ₹1,65,795 ₹3,39,350 28 फरवरी 2026 ₹1,50,997 ₹2,66,700 31 मार्च 2026 ₹1,46,733 ₹2,30,135 30 अप्रैल 2026 ₹1,50,263 ₹2,40,331 31 मई 2026 ₹1,56,463 ₹2,63,350 16 जून 2026 ₹1,50,094 ₹2,47,067 नोट:- सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत किलो में | सोर्स:- IBJA ज्वेलर्स से सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें: हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। हॉलमार्किंग से पता चलता है कि सोना कितने कैरेट का है। कीमत क्रॉस चेक करें: सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है। असली चांदी की पहचान करने के 4 तरीके मैग्नेट टेस्ट: असली सिल्वर चुंबक से नहीं चिपकती। अगर चिपक जाए तो फेक है। आइस टेस्ट: सिल्वर पर बर्फ रखें। असली सिल्वर पर बर्फ तेजी से पिघलती है। स्मेल टेस्ट: असली सिल्वर में गंध नहीं होती। फेक में कॉपर जैसी गंध आती है। क्लॉथ टेस्ट: चांदी को सफेद कपड़े से रगड़ें। अगर काला निशान आए तो असली है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Womens T20 World Cup Today

स्पोर्ट्स डेस्क28 मिनट पहले कॉपी लिंक विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में शनिवार को 3 मैच खेले जाएंगे। पहला मुकाबला स्कॉटलैंड और आयरलैंड के बीच मैनचेस्टर में दोपहर 3 बजे से खेला जाएगा। मैनचेस्टर में ही शाम 7 बजे से ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका की टीमें आमने-सामने होंगी। वहीं तीसरा मैच वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड के बीच साउथैम्पटन में खेला जाएगा। पहला मैच: आयरलैंड की स्कॉटलैंड पर बढ़त स्कॉटलैंड और आयरलैंड टी20 इंटरनेशनल में अब तक 15 बार आमने-सामने आ चुकी हैं। इसमें आयरलैंड का पलड़ा भारी रहा है, जिसने 9 मैचों में जीत हासिल की है। वहीं स्कॉटलैंड की टीम को 6 मुकाबलों में सफलता मिली है। यह टी-20 वर्ल्ड कप में दोनों की पहली भिड़ंत होगी। दोनों टीमों की टॉप प्लेयर्स स्कॉटलैंड को साराह ब्राइस से बड़ी पारी की उम्मीद स्कॉटलैंड के लिए टी-20 में साराह ब्राइस उनकी सबसे सफल बल्लेबाज रही हैं। उन्होंने 79 मैचों में 110.83 की स्ट्राइक रेट से 1729 रन बनाए हैं, जिसमें उनका बेस्ट स्कोर 67 रन है। वहीं गेंदबाजी में टीम की नजरें कप्तान कैथरीन ब्राइस पर होंगी। उन्होंने 60 मैचों में 4.93 की किफायती इकोनॉमी से 65 विकेट लिए हैं। उनका बेस्ट बॉलिंग प्रदर्शन 8 रन देकर 4 विकेट रहा है। गैबी लेविस आयरलैंड की बेस्ट बल्लेबाज रहीं आयरलैंड की कप्तान गैबी लेविस टीम की हाईएस्ट रन स्कोरर रही हैं। उन्होंने 114 मैचों में 117.14 की स्ट्राइक रेट से 3048 रन बनाए हैं। इस दौरान 119 रन उनकी बेस्ट पारी रही है। गेंदबाजी में अर्लिन केली ने सबसे ज्यादा विकेट चटकाए हैं। उन्होंने 66 मैचों में 6.10 की इकोनॉमी से 88 विकेट लिए हैं। इस दौरान उनका बेस्ट बॉलिंग फिगर 12 रन देकर 5 विकेट रहा है। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11 स्कॉटलैंड: कैथरीन ब्राइस (कप्तान), साराह ब्राइस, एल्सै क्रेनस्टन, सास्किया होरले, डार्सी कार्टर, लोर्ना जैक, प्रियानाज चटर्जी, राचेल स्लेटर, अब्ताहा मकसूद, हन्ना रायनी, क्लो एबेल। आयरलैंड: गैबी लेविस (कप्तान), एमी हंटर, ओर्ला प्रेंडरगास्ट, लॉरा डेलानी, रेबेका स्टोकेल, जॉर्जीना डेम्पसे, अर्लिन केली, कारा मरे, अलाना डेलियन, जेन मैगुइरे, फ्रेया सरजंट। दूसरा मैच: साउथ अफ्रीका के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच अब तक 11 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं। इनमें ऑस्ट्रेलिया ने 9 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि साउथ अफ्रीका को सिर्फ 2 जीत मिली है। टी-20 वर्ल्ड कप दोनों टीमें 8 बार आमने-सामने आई हैं। इनमें 7 मैच ऑस्ट्रेलिया ने जीते हैं, जबकि 1 मुकाबला साउथ अफ्रीका के नाम रहा है। दोनों टीमों की टॉप प्लेयर्स बेथ मूनी ने सबसे ज्यादा रन बनाए, मेगन शूट हाईएस्ट विकेट टेकर ऑस्ट्रेलिया के लिए टी20 में सबसे सफल बल्लेबाज बेथ मूनी रही हैं। उन्होंने 118 मैचों में 125.53 की स्ट्राइक रेट से 3545 रन बनाए हैं, जिसमें 117* रन उनका बेस्ट स्कोर है। गेंदबाजी में मेगन शूट ऑस्ट्रेलिया की टॉप विकेट टेकर हैं। उन्होंने 125 मैचों में 6.40 की इकोनॉमी से 152 विकेट चटकाए हैं, उनका बेस्ट प्रदर्शन 15 रन देकर 5 विकेट है। कप्तान लौरा वोल्वार्ट पर साउथ अफ्रीका की निगाहेें साउथ अफ्रीका की कप्तान लौरा वोल्वार्ट टीम की प्रमुख बल्लेबाज हैं। उन्होंने टी-20 में 98 मैचों में 121.97 की स्ट्राइक रेट से 2764 रन बनाए हैं। उनका बेस्ट स्कोर 115* रन है। वहीं गेंदबाजी की अगुवाई अनुभवी शबनम इस्माइल के हाथों में होगी। उन्होंने 113 मैचों में 5.77 की शानदार इकोनॉमी से रन देते हुए 123 विकेट लिए हैं। उनका बेस्ट 12 रन देकर 5 विकेट है। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11 ऑस्ट्रेलिया: सोफी मॉलिन्यूक्स (कप्तान), ताहलिया मैक्ग्रा (उपकप्तान), बेथ मूनी, एलिसा हीली, एलिसे पेरी, एशले गार्डनर, फोएबे लिचफिल्ड, जॉर्जिया वेयरहम, एनाबेल सदरलैंड, मेगन शूट, टायला व्लाएमिनक। साउथ अफ्रीका: लौरा वोल्वार्ट (कप्तान), तजमीन ब्रिट्स, मारिजान काप, सुने लूस, शबनीम इस्माइल, च्लोए ट्रायोन, नादिन डी क्लर्क, सिनालो जाफ्ता, अयाबोंगा खाका, नोनकुलुलेको म्लाबा, मसाबता क्लास। तीसरा मैच: अब तक वेस्टइंडीज पर भारी रही न्यूजीलैंड वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड के बीच टी20 इंटरनेशनल में 24 मैच हुए हैं। इनमें न्यूजीलैंड ने 18 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि वेस्टइंडीज सिर्फ 5 मैच ही अपने नाम कर सकी। 1 मैच का कोई नतीजा नहीं निकला। टी-20 वर्ल्ड कप में दोनों टीमों के बीच अब तक 5 मुकाबले खेले गए हैं। इसमें 3 मैच न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज ने 2 मुकाबले जीते हैं। दोनों टीमों की टॉप प्लेयर्स कप्तान हैली मैथ्यूज से वेस्टइंडीज को उम्मीदें स्टेफनी टेलर ने टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने 134 मैचों में 34.38 की शानदार एवरेज से 3576 रन बनाए हैं, जिसमें उनका बेस्ट स्कोर 90 रन रहा है। वहीं गेंदबाजी में कप्तान हैली मैथ्यूज हाईएस्ट विकेट टेकर रही हैं। उन्होंने 118 मैचों में 6.19 की इकोनॉमी से 118 विकेट झटके हैं। उनका बेस्ट बॉलिंग प्रदर्शन 10 रन देकर 4 विकेट है। सूजी बेट्स बेस्ट बैटर, सोफी डिवाइन बेस्ट गेंदबाज न्यूजीलैंड के लिए सूजी बेट्स हाईएस्ट रन स्कोरर रही हैं। उन्होंने 183 मैचों में 108.35 की स्ट्राइक रेट से 4720 रन बनाए हैं। उनका बेस्ट स्कोर 124* रन है। गेंदबाजी में सोफी डिवाइन टीम की सबसे बड़ी ताकत हैं। उन्होंने 154 मैचों में 6.71 की इकोनॉमी से 128 विकेट लिए हैं, उनका बेस्ट प्रदर्शन 12 रन देकर 4 विकेट रहा है। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11 वेस्टइंडीज: हैली मैथ्यूज (कप्तान), शेमाइन कैंपबेल (उपकप्तान), स्टेफनी टेलर, रशदा विलियम्स, चेडियन नेशन, चिनेले हेनरी, अफी फ्लेचर, आलिया एलेन, करिश्मा रामहरक, शमिलिया कॉनेल, जाइदा जेम्स। न्यूजीलैंड: अमीलिया कर (कप्तान), सोफी डिवाइन (उपकप्तान), सूजी बेट्स, जॉर्जिया प्लिमर, मैडी ग्रीन, ब्रुक हैलीडे, इसाबेला गेज, ली ताहुहू, एडेन कार्सन, फ्रैन जोनास, रोजमेरी मैयर। —————————————————- विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप की यह खबर भी पढ़िए… 6 प्लेयर्स जो भारत को वर्ल्ड चैंपियन बना सकती हैं; हरमन, दीप्ति और शेफाली जैसे नाम विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच कल पाकिस्तान से होगा। पिछले ही साल वनडे वर्ल्डकप जीत चुकी हरमनप्रीत की ये टीम टी-20 वर्ल्डकप की भी सबसे मजबूत दावेदार मानी जा रही है। पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Womens T20 World Cup Today

स्पोर्ट्स डेस्क1 घंटे पहले कॉपी लिंक विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में शनिवार को 3 मैच खेले जाएंगे। पहला मुकाबला स्कॉटलैंड और आयरलैंड के बीच मैनचेस्टर में दोपहर 3 बजे से खेला जाएगा। मैनचेस्टर में ही शाम 7 बजे से ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका की टीमें आमने-सामने होंगी। वहीं तीसरा मैच वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड के बीच साउथैम्पटन में खेला जाएगा। पहला मैच: आयरलैंड की स्कॉटलैंड पर बढ़त स्कॉटलैंड और आयरलैंड टी20 इंटरनेशनल में अब तक 15 बार आमने-सामने आ चुकी हैं। इसमें आयरलैंड का पलड़ा भारी रहा है, जिसने 9 मैचों में जीत हासिल की है। वहीं स्कॉटलैंड की टीम को 6 मुकाबलों में सफलता मिली है। यह टी-20 वर्ल्ड कप में दोनों की पहली भिड़ंत होगी। दोनों टीमों की टॉप प्लेयर्स स्कॉटलैंड को साराह ब्राइस से बड़ी पारी की उम्मीद स्कॉटलैंड के लिए टी-20 में साराह ब्राइस उनकी सबसे सफल बल्लेबाज रही हैं। उन्होंने 79 मैचों में 110.83 की स्ट्राइक रेट से 1729 रन बनाए हैं, जिसमें उनका बेस्ट स्कोर 67 रन है। वहीं गेंदबाजी में टीम की नजरें कप्तान कैथरीन ब्राइस पर होंगी। उन्होंने 60 मैचों में 4.93 की किफायती इकोनॉमी से 65 विकेट लिए हैं। उनका बेस्ट बॉलिंग प्रदर्शन 8 रन देकर 4 विकेट रहा है। गैबी लेविस आयरलैंड की बेस्ट बल्लेबाज रहीं आयरलैंड की कप्तान गैबी लेविस टीम की हाईएस्ट रन स्कोरर रही हैं। उन्होंने 114 मैचों में 117.14 की स्ट्राइक रेट से 3048 रन बनाए हैं। इस दौरान 119 रन उनकी बेस्ट पारी रही है। गेंदबाजी में अर्लिन केली ने सबसे ज्यादा विकेट चटकाए हैं। उन्होंने 66 मैचों में 6.10 की इकोनॉमी से 88 विकेट लिए हैं। इस दौरान उनका बेस्ट बॉलिंग फिगर 12 रन देकर 5 विकेट रहा है। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11 स्कॉटलैंड: कैथरीन ब्राइस (कप्तान), साराह ब्राइस, एल्सै क्रेनस्टन, सास्किया होरले, डार्सी कार्टर, लोर्ना जैक, प्रियानाज चटर्जी, राचेल स्लेटर, अब्ताहा मकसूद, हन्ना रायनी, क्लो एबेल। आयरलैंड: गैबी लेविस (कप्तान), एमी हंटर, ओर्ला प्रेंडरगास्ट, लॉरा डेलानी, रेबेका स्टोकेल, जॉर्जीना डेम्पसे, अर्लिन केली, कारा मरे, अलाना डेलियन, जेन मैगुइरे, फ्रेया सरजंट। दूसरा मैच: साउथ अफ्रीका के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच अब तक 11 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं। इनमें ऑस्ट्रेलिया ने 9 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि साउथ अफ्रीका को सिर्फ 2 जीत मिली है। टी-20 वर्ल्ड कप दोनों टीमें 8 बार आमने-सामने आई हैं। इनमें 7 मैच ऑस्ट्रेलिया ने जीते हैं, जबकि 1 मुकाबला साउथ अफ्रीका के नाम रहा है। दोनों टीमों की टॉप प्लेयर्स बेथ मूनी ने सबसे ज्यादा रन बनाए, मेगन शूट हाईएस्ट विकेट टेकर ऑस्ट्रेलिया के लिए टी20 में सबसे सफल बल्लेबाज बेथ मूनी रही हैं। उन्होंने 118 मैचों में 125.53 की स्ट्राइक रेट से 3545 रन बनाए हैं, जिसमें 117* रन उनका बेस्ट स्कोर है। गेंदबाजी में मेगन शूट ऑस्ट्रेलिया की टॉप विकेट टेकर हैं। उन्होंने 125 मैचों में 6.40 की इकोनॉमी से 152 विकेट चटकाए हैं, उनका बेस्ट प्रदर्शन 15 रन देकर 5 विकेट है। कप्तान लौरा वोल्वार्ट पर साउथ अफ्रीका की निगाहेें साउथ अफ्रीका की कप्तान लौरा वोल्वार्ट टीम की प्रमुख बल्लेबाज हैं। उन्होंने टी-20 में 98 मैचों में 121.97 की स्ट्राइक रेट से 2764 रन बनाए हैं। उनका बेस्ट स्कोर 115* रन है। वहीं गेंदबाजी की अगुवाई अनुभवी शबनम इस्माइल के हाथों में होगी। उन्होंने 113 मैचों में 5.77 की शानदार इकोनॉमी से रन देते हुए 123 विकेट लिए हैं। उनका बेस्ट 12 रन देकर 5 विकेट है। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11 ऑस्ट्रेलिया: सोफी मॉलिन्यूक्स (कप्तान), ताहलिया मैक्ग्रा (उपकप्तान), बेथ मूनी, एलिसा हीली, एलिसे पेरी, एशले गार्डनर, फोएबे लिचफिल्ड, जॉर्जिया वेयरहम, एनाबेल सदरलैंड, मेगन शूट, टायला व्लाएमिनक। साउथ अफ्रीका: लौरा वोल्वार्ट (कप्तान), तजमीन ब्रिट्स, मारिजान काप, सुने लूस, शबनीम इस्माइल, च्लोए ट्रायोन, नादिन डी क्लर्क, सिनालो जाफ्ता, अयाबोंगा खाका, नोनकुलुलेको म्लाबा, मसाबता क्लास। तीसरा मैच: अब तक वेस्टइंडीज पर भारी रही न्यूजीलैंड वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड के बीच टी20 इंटरनेशनल में 24 मैच हुए हैं। इनमें न्यूजीलैंड ने 18 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि वेस्टइंडीज सिर्फ 5 मैच ही अपने नाम कर सकी। 1 मैच का कोई नतीजा नहीं निकला। टी-20 वर्ल्ड कप में दोनों टीमों के बीच अब तक 5 मुकाबले खेले गए हैं। इसमें 3 मैच न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज ने 2 मुकाबले जीते हैं। दोनों टीमों की टॉप प्लेयर्स कप्तान हैली मैथ्यूज से वेस्टइंडीज को उम्मीदें स्टेफनी टेलर ने टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने 134 मैचों में 34.38 की शानदार एवरेज से 3576 रन बनाए हैं, जिसमें उनका बेस्ट स्कोर 90 रन रहा है। वहीं गेंदबाजी में कप्तान हैली मैथ्यूज हाईएस्ट विकेट टेकर रही हैं। उन्होंने 118 मैचों में 6.19 की इकोनॉमी से 118 विकेट झटके हैं। उनका बेस्ट बॉलिंग प्रदर्शन 10 रन देकर 4 विकेट है। सूजी बेट्स बेस्ट बैटर, सोफी डिवाइन बेस्ट गेंदबाज न्यूजीलैंड के लिए सूजी बेट्स हाईएस्ट रन स्कोरर रही हैं। उन्होंने 183 मैचों में 108.35 की स्ट्राइक रेट से 4720 रन बनाए हैं। उनका बेस्ट स्कोर 124* रन है। गेंदबाजी में सोफी डिवाइन टीम की सबसे बड़ी ताकत हैं। उन्होंने 154 मैचों में 6.71 की इकोनॉमी से 128 विकेट लिए हैं, उनका बेस्ट प्रदर्शन 12 रन देकर 4 विकेट रहा है। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11 वेस्टइंडीज: हैली मैथ्यूज (कप्तान), शेमाइन कैंपबेल (उपकप्तान), स्टेफनी टेलर, रशदा विलियम्स, चेडियन नेशन, चिनेले हेनरी, अफी फ्लेचर, आलिया एलेन, करिश्मा रामहरक, शमिलिया कॉनेल, जाइदा जेम्स। न्यूजीलैंड: अमीलिया कर (कप्तान), सोफी डिवाइन (उपकप्तान), सूजी बेट्स, जॉर्जिया प्लिमर, मैडी ग्रीन, ब्रुक हैलीडे, इसाबेला गेज, ली ताहुहू, एडेन कार्सन, फ्रैन जोनास, रोजमेरी मैयर। —————————————————- विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप की यह खबर भी पढ़िए… 6 प्लेयर्स जो भारत को वर्ल्ड चैंपियन बना सकती हैं; हरमन, दीप्ति और शेफाली जैसे नाम विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच कल पाकिस्तान से होगा। पिछले ही साल वनडे वर्ल्डकप जीत चुकी हरमनप्रीत की ये टीम टी-20 वर्ल्डकप की भी सबसे मजबूत दावेदार मानी जा रही है। पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…









