Saturday, 19 Sep 2026 | 04:27 AM

Trending :

EXCLUSIVE

NZ Vs SL T20 World Cup LIVE Score Update; Dasun Shanaka

NZ Vs SL T20 World Cup LIVE Score Update; Dasun Shanaka

स्पोर्ट्स डेस्क35 मिनट पहले कॉपी लिंक टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 स्टेज का छठा मैच आज श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में शाम 7 बजे से शुरू होगा। जबकि मैच का टॅास 6.30 बजे होना है। श्रीलंका के खिलाफ न्यूजीलैंड आगे श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच 28 टी-20 इंटरनेशनल खेले गए। 16 में न्यूजीलैंड और 6 में ही श्रीलंका को जीत मिली। 2 मुकाबले टाई रहे, जबकि एक बेनतीजा रहा। दोनों के बीच आखिरी टी-20 2025 में हुआ था। तब श्रीलंका ने 218 रन बनाए थे, न्यूजीलैंड 211 रन ही बना सका। पाथुम निसांका श्रीलंका के टॅाप बैटर पाथुम निसांका ने टूर्नामेंट में श्रीलंका के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने 5 मैचों में 154.07 की स्ट्राइक रेट से 208 रन बनाए। एक पारी में उनका बेस्ट 100* रन रहा है। वहीं, गेंदबाजी में महीश तीक्षणा टीम के लिए टॅाप विकेट टेकर रहे। उन्होंने 5 मैचों में 7.12 की इकोनॅामी से रन खर्च करते हुए 8 विकेट हासिल किए। लॅाकी फर्ग्यूसन न्यूजीलैंड के टॅाप विकेट टेकर न्यूजीलैंड के लिए टिम साइफर्ट ने इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने 4 मैचों में 167.96 की स्ट्राइक रेट से 173 रन बनाए। उनका बेस्ट स्कोर 89* रहा। वहीं, लॅाकी फर्ग्यूसन न्यूजीलैंड के लिए टॅाप विकेट टेकर रहे हैं। उन्होंने 4 मैचों में महज 9.67 की इकोनॅामी से 4 विकेट लिए हैं। पिच रिपोर्ट कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम की सरफेस स्पिन गेंदबाजी के लिए बहुत अच्छी मानी जाती है। नई गेंद के साथ शुरुआत में यहां गेंद बल्ले पर ठीक-ठाक आती है। लेकिन गेंद अपनी चमक खोने के बाद मिडिल ओवर्स में जबरदस्त स्पिन करती है। इस पिच पर पहली पारी में 160 रन बनाना विनिंग टोटल होता है। कोलंबो में 3-4% बारिश की आशंका 25 फरवरी को कोलंबो में मौसम गरम और बादल वाला रहेगा। बारिश की संभावना बहुत कम है। यहां अधिकतम तापमान 31 डिग्री रहने का अनुमान है। बारिश की 3-4% आशंका है। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11 श्रीलंका: पाथुम निसांका, कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), पवन रत्नायके, दसुन शनाका (कप्तान),कामिंडु मेंडिस, दुनिथ वेल्लालागे, दुषन हेमंथ, महीश तीक्षणा, दुष्मंथा चमीरा, दिलशान मदुषंका। न्यूजीलैंड: फिन एलन, टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चापमन, डेरिल मिचेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), जिमी नीशम, मैट हेनरी, ईश सोढी और लॉकी फर्ग्यूसन। कहां देख सकते हैं मैच? इस मैच की LIVE स्ट्रीमिंग स्टार स्पोर्ट्स पर होगी। इसे जियोहॉटस्टार एप पर भी देखा जा सकता है। आप दैनिक भास्कर एप पर मैच का LIVE कवरेज फॉलो कर सकते हैं। ————————————– क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

India Vs Pakistan; ICC Women’s T20 World Cup 2026 Schedule Update

India Vs Pakistan; ICC Women's T20 World Cup 2026 Schedule Update

Hindi News Sports India Vs Pakistan; ICC Women’s T20 World Cup 2026 Schedule Update | Match Fixtures स्पोर्ट्स डेस्क3 घंटे पहले कॉपी लिंक न्यूजीलैंड विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप की मौजूदा चैंपियन है। टीम ने 2024 के फाइनल में साउथ अफ्रीका को 32 रन से हराया था। ICC ने विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का शेड्यूल जारी कर दिया है। इस बार टूर्नामेंट में कुल 12 टीमें हिस्सा लेंगी, जो अब तक के इतिहास में सबसे ज्यादा हैं। मेजबान इंग्लैंड 12 जून को टूर्नामेंट के उद्घाटन मुकाबले में श्रीलंका से खेलेगा। टूर्नामेंट का 10वां एडिशन 12 जून से 5 जुलाई तक खेला जाएगा। टीम इंडिया 14 जून को अपना अभियान इस टूर्नामेंट में शुरू करेगी। भारतीय टीम का पहला मुकाबला पाकिस्तान के साथ होगा। टीम इंडिया के ग्रुप में पाकिस्तान के अलावा ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, बांग्लादेश और नीदरलैंड भी मौजूद हैं। दोनों ग्रुप से टॉप-2 टीमें सेमीफाइनल खेलेंगी ICC ने 12 टीमों को 6-6 टीमों के 2 ग्रुप में बांटा है। इन दोनों ग्रुप की टॉप पर रहने वाली दो-दो टीमें सेमीफाइनल में क्वॉलिफाई करेंगी। ICC के सीईओ का बयान ICC के सीईओ संजोग गुप्ता ने कहा, विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का शेड्यूल जारी होना, इस ग्लोबल प्रीमियर स्पोर्टिंग इवेंट से पहले एक अहम पड़ाव है। यह इवेंट ICC के विमेंस क्रिकेट में लगातार इन्वेस्टमेंट का हिस्सा है, जिसमें ज्‍यादा भागीदारी और हाई-परफॉर्मेंस के तरीके, इवेंट और प्रोडक्शन स्टैंडर्ड, टूर्नामेंट प्राइज मनी, मीडिया डिस्ट्रीब्यूशन और कमर्शियल पार्टनरशिप शामिल हैं। ऑस्ट्रेलिया सबसे सफल टीम रही विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में ऑस्ट्रेलिया सबसे सफल टीम रही है। ऑस्ट्रेलिया ने अब तक रिकॉर्ड छह बार खिताब अपने नाम किया है और कई बार फाइनल तक पहुंचकर अपनी बादशाहत साबित की है। इसके अलावा इंग्लैंड ने 2009 में पहला एडिशन जीतकर इतिहास रचा, जबकि वेस्टइंडीज ने 2016 में खिताब जीता था। ————————————— क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Rajasthan Bus Strike Protest Photos Update; Operators Vs RTO Action

Rajasthan Bus Strike Protest Photos Update; Operators Vs RTO Action

जयपुर3 मिनट पहले कॉपी लिंक जयपुर के ट्रांसपोर्ट नगर में प्राइवेट बस स्टैंड पर सुबह से एक ही भी बस नहीं चली है। राजस्थान में परिवहन विभाग की स्लीपर बसों पर कार्रवाई के विरोध में निजी बस ऑपरेटर्स ने सोमवार रात 12 बजे से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। बस ऑपरेटर्स का दावा है कि प्रदेश की करीब 35 हजार कॉन्ट्रैक्ट कैरिज, स्टेट कैरिज और लोक परिवहन बसों का संचालन बंद हो गया है। जयपुर सहित कई शहरों में मंगलवार सुबस से इसका असर दिख रहा है। हालांकि, जोधपुर में निजी बसें चल रही हैं। वहीं, टैक्सी ऑपरेटर्स ने भी बस हड़ताल को समर्थन दिया है। जयपुर में रोडवेज बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन व शहर से बाहर जाने के लिए प्राइवेट टैक्सी भी नहीं मिल रही हैं। इधर, रोडवेज बसों में मंगलवार सुबह यात्री भार बढ़ गया है। जयपुर में प्राइवेट बसों की हड़ताल के चलते रोड़वेज बसों में भीड़ नजर आ रही है चक्काजाम की धमकी, जोधपुर में हड़ताल बेअसर ऑल राजस्थान कॉन्ट्रैक्ट कैरिज बस एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा ने बताया कि सोमवार को उन्हें सचिवालय में वार्ता के लिए बुलाया गया था, लेकिन बातचीत में कोई सहमति नहीं बन सकी। उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से आरसी सस्पेंड की गई बसों की सूची मंगवाई गई है और मंगलवार को फिर बातचीत होगी। शर्मा ने बताया कि रात 12 बजे से हड़ताल प्रभावी कर दी गई है। उन्होंने कहा कि यदि मांगों पर सहमति नहीं बनती है तो बस ऑपरेटर्स सड़कों पर उतरकर चक्का जाम करेंगे। वहीं, जोधपुर में मंगलवार सुबह प्राइवेट बसों का संचालन सामान्य रहा। यहां हड़ताल का असर नहीं दिखा। अब देखिए- प्राइवेट बसों की हड़ताल से जुड़ी PHOTOS.. जोधपुर में हड़ताल पूरी तरह फ्लॉप साबित हुई। शहर में निजी बसें बेरोकटोक चलती रहीं और हड़ताल का असर लगभग बेअसर नजर आया। … अपने क्षेत्र से जुड़ी समस्या को दैनिक भास्कर एप के सिविक इश्यू में पोस्ट करना के लिए क्लिक करें। लाइव अपडेट्स 3 मिनट पहले कॉपी लिंक सुबह से बसों के इंतजार में पैसेंजर्स जयपुर के ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड के पास पैसेंजर्स की भीड़ बढ़ रही है। बसों के इंतजार में लोग तेज धूप में सड़क किनारे बैठे है, लेकिन बसें नहीं आ रही हैं। 20 मिनट पहले कॉपी लिंक पुरानी बसों में धारा 153 में चालान करना सही नहीं बस ऑपरेटर्स का कहना है कि मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 153 में भारी-भरकम चालान बनाए जा रहे हैं। यह धारा साल 2025 में जोड़ी गई है। ऐसे में जो पुरानी बस हैं, उन्हें इस धारा के मुताबिक चालान करना उचित नहीं है। बसों के मामले में यह धारा तब लगाई जाती है, जब वाहन की बॉडी में बिना अनुमति बदलाव किया गया हो। ओवरलोडिंग या सेफ्टी नियमों का उल्लंघन हो। फिटनेस सर्टिफिकेट की शर्तों का पालन नहीं हो रहा हो। डिजाइन या स्ट्रक्चर (जैसे ऊंचाई, लंबाई, ओवरहैंग आदि) तय मानकों के मुताबिक न हो । 21 मिनट पहले कॉपी लिंक ऑपरेटर्स की धमकी- मोदी की रैली के लिए भी नहीं देंगे राजस्थान में आज रात 12 बजे से करीब 35 हजार प्राइवेट बसें नहीं चलेंगी। ऑपरेटर्स का कहना है कि RTO कार्रवाई के तहत रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (RC) सस्पेंड कर रहा है।(पूरी खबर पढ़ें) दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Salman Khan Father Health Update; Salim Khan Brain Hemorrhage

Salman Khan Visits Lilavati Hospital

26 मिनट पहले कॉपी लिंक सलमान खान के पिता और स्क्रिप्ट राइटर सलीम खान ब्रेन हेमरेज के बाद लीलावती अस्पताल में एडमिट हैं। मंगलवार को उन्हें अस्पताल में भर्ती हुए एक हफ्ता हो गया। सलमान अपने पिता का हाल जानने अस्पताल रेगुलरली से पहुंच रहे हैं। सोमवार देर शाम भी सलमान अस्पताल के बाहर स्पॉट किए गए। बता दें कि परिवार के अलावा सलीम खान का हाल जानने कई सेलेब्स पहुंचे है। 21 फरवरी को देर शाम शाहरुख खान अस्पताल पहुंचे। इससे पहले रणवीर सिंह, फराह खान, आमिर खान और जावेद अख्तर भी आए थे। दावा- सलीम खान को वेंटिलेटर सपोर्ट से हटा दिया गया 18 फरवरी को लीलावती अस्पताल के डॉक्टर ने सलीम खान की हेल्थ अपडेट दी थी। हालांकि, उसके बाद परिवार की ओर से मेडिकल अपडेट सार्वजनिक न करने का निर्देश दिया गया। इसके बाद उनकी हेल्थ को लेकर कोई आधिकारिक अपडेट सामने नहीं आई। वहीं, 21 फरवरी को सलमान खान के करीबी संतोष शुक्ला ने बताया कि सलीम खान का वेंटिलेटर हटा दिया गया है। अमर उजाला से बातचीत में संतोष शुक्ला ने कहा, मैं उनके पास नहीं गया, बस दूर से ही देख पाया। यह बहुत निजी पल होता है। परिवार का समय होता है और ऐसे में किसी को डिस्टर्ब न करना ही बेहतर है। हम लोग बाहर से मिल रहे हैं। लोगों से भी यही कहूंगा कि कुछ कहने के बजाय बस दुआ करें, वही सबसे अच्छा है सोचिए, उनके घरवालों पर क्या गुजर रही होगी। संतोष शुक्ला ने सलमान खान की फिल्मों ‘जय हो’ और ‘दबंग 3’ में भी काम किया। सलमान खान के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, सलमान इस समय बिल्कुल शांत हैं। वह किसी को परेशान नहीं करना चाहते और खुद भी परेशान नहीं होना चाहते। कभी-कभी इंसान को थोड़ा स्पेस देना चाहिए और सलमान अभी वही कर रहे हैं। मुझे पूरा भरोसा है कि आने वाले दिनों में सब कुछ बेहतर होगा। संतोष ने यह भी बताया कि सलीम साहब की सेहत में अब सुधार है। उन्हें वेंटिलेटर से हटा दिया गया है, जो एक बड़ी राहत की बात है। ऊपर वाले का शुक्र है कि स्थिति अब बेहतर दिशा में जा रही है। सलीम खान लीलावती अस्पताल में भर्ती सलीम खान को 17 फरवरी को सुबह ब्रेन से जुड़ी दिक्कत के बाद लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें सुबह करीब 8:30 बजे इमरजेंसी में लाया गया। शुरुआती जांच के बाद डॉक्टरों की एक स्पेशल टीम बनाई गई, जिसने उनकी स्थिति का आकलन किया। 18 फरवरी को लीलावती अस्पताल के डॉक्टर जलील पारकर ने जानकारी दी थी कि सलीम खान की डिजिटल सब्स्ट्रैक्शन एंजियोग्राफी (DSA) की गई। डॉक्टरों के मुताबिक, यह ब्रेन सर्जरी नहीं है। DSA एक एडवांस्ड डायग्नोस्टिक टेस्ट है, जिससे दिमाग की नसों की स्थिति और संभावित ब्लॉकेज को साफ तरीके से देखा जाता है। डॉ. जलील पार्कर मुंबई में एक जाने-माने पल्मोनोलॉजिस्ट यानी सांस की बीमारी के स्पेशलिस्ट हैं, जो लीलावती हॉस्पिटल और रिसर्च सेंटर से जुड़े हैं। परिवार ने हेल्थ अपडेट प्राइवेट रखने को कहा वहीं, 20 फरवरी को जानकारी सामने आई कि सलीम खान का परिवार चाहता है कि उनकी हेल्थ से जुड़ी जानकारी प्राइवेट रखी जाए। वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार को अस्पताल के सार्वजनिक बयान से सलमान खान और उनका परिवार नाराज था। परिवार के करीबी सूत्र ने कहा कि सेहत निजी मामला है और मीडिया से बात परिवार पर छोड़नी चाहिए। 1960 के दशक में करियर शुरू हुआ था सलीम खान 90 साल के हैं। उनका जन्म 24 नवंबर 1935 को हुआ था। वे हिंदी सिनेमा के दिग्गज स्क्रिप्ट राइटरों में शुमार हैं। सलीम खान ने अपने करियर की शुरुआत एक्टिंग से की थी। 1960 के दशक में फिल्म बारात से करियर शुरू हुआ, लेकिन फिल्मों में उन्हें सीमित और छोटे किरदार ही मिले। लगभग दो दर्जन फिल्मों में काम करने के बाद उन्होंने महसूस किया कि एक्टिंग नहीं, बल्कि राइटिंग असली ताकत है। इसके बाद उन्होंने लेखन की ओर रुख किया और स्क्रिप्ट राइटर बन गए। अभिनय के शुरुआती दिनों में सलीम खान ‘प्रिंस सलीम’ नाम का उपयोग करते थे। ‘सलीम-जावेद’ की जोड़ी फेमस हुई सलीम खान और जावेद अख्तर की जोड़ी ‘सलीम–जावेद’ के नाम से मशहूर रही है। दोनों ने मिलकर हिंदी सिनेमा को कई सुपरहिट और यादगार फिल्में दीं, जैसे जंजीर, दीवार, शोले, डॉन और सीता और गीता। इन फिल्मों की दमदार कहानियां और डायलॉग लोगों के दिलों में बस गए। उनकी लिखी स्क्रिप्ट ने फिल्मों का अंदाज बदल दिया। उन्होंने मजबूत किरदार, संवाद और सामाजिक मुद्दों को कहानी का हिस्सा बनाया। सलीम-जावेद की सफलता से फिल्म इंडस्ट्री में लेखकों को नई पहचान और सम्मान मिला और उन्हें भी स्टार्स की तरह महत्व मिलने लगा। सलीम-जावेद भारतीय सिनेमा के पहले लेखक माने जाते हैं, जिन्हें ‘स्टार स्टेटस’ मिला। उन्होंने अमिताभ बच्चन की ‘एंग्री यंग मैन’ इमेज को स्थापित करने में अहम भूमिका निभाई। सलीम खान ने दो शादियां कीं पर्सनल लाइफ की बात करें तो सलीम खान ने दो शादियां कीं। उनकी पहली शादी 18 नवंबर 1964 को सलमा खान (पूर्व नाम सुशीला चरक) से हुई। इस शादी से उनके चार बच्चे सलमान खान, अरबाज खान, सोहेल खान और अलवीरा खान हुए। बाद में 1981 में सलीम खान ने एक्ट्रेस हेलन रिचर्डसन से शादी की। कुछ सालों बाद सलीम खान और हेलन ने अर्पिता को गोद लिया। फैमिली के साथ सलीम खान की पुरानी तस्वीर। उनके बड़े बेटे सलमान खान हिंदी सिनेमा के सबसे टॉप एक्टर्स में गिने जाते हैं, जबकि अरबाज और सोहेल भी फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। उनकी बेटी अलवीरा की शादी एक्टर-डायरेक्टर अतुल अग्निहोत्री से हुई, वहीं अर्पिता की शादी एक्टर आयुष शर्मा से हुई है। ………………………………………. सलीम खान से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…. दोस्ताना में अमिताभ से ज्यादा फीस सलीम ने मांगी:सलमान से कहा था हैलो ब्रदर नहीं चलेगी, ऋषि कपूर को दी थी बर्बाद करने की धमकी सलीम खान को नई जनरेशन सुपरस्टार सलमान खान के पिता के रूप में जानती है, लेकिन 70–80 के दशक में उनका ऐसा रुतबा था कि हर फिल्ममेकर उनसे ही अपनी फिल्में लिखवाना चाहता था, चाहे फीस या शर्त कुछ भी हो। इंदौर शहर में रहते हुए

PAK Vs ENG T20 World Cup LIVE Score Update; Sahibzada Farhan Babar Azam

PAK Vs ENG T20 World Cup LIVE Score Update; Sahibzada Farhan Babar Azam

स्पोर्ट्स डेस्क2 घंटे पहले कॉपी लिंक टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 स्टेज का पांचवां मुकाबला आज इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा।मैच कैंडी के पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में शाम 07:00 बजे से शुरू होगा। जबकि मैच का टॉस 6:30 बजे होगा। टी-20 वर्ल्ड कप में दोनों टीमों के बीच 3 मुकाबले हुए हैं, इन सभी मुकाबलों में इंग्लैंड को जीत मिली है। साल 2022 के टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर खिताब जीता था। पाकिस्तान के खिलाफ इंग्लैंड आगे इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच अब तक 31 टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं। इस दौरान इंग्लैंड ने 20 मैच अपने नाम किए हैं। पाकिस्तान को सिर्फ 9 मुकाबलों में जीत मिली है। 1 मैच टाई और 1 का कोई नतीजा नहीं निकल पाया है। दोनों टीमों के बीच आखिरी टी-20 इंटरनेशनल मुकाबला साल 2024 में खेला गया था। जहां इंग्लिश टीम ने 15.3 ओवर में 158 रन का टारगेट हासिल करके पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया था। जैकब बेथेल इंग्लैंड के टॉप बैटर जैकब बेथेल ने इस टूर्नामेंट में इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने 5 मैचों में 132.72 की स्ट्राइक रेट से 146 रन बनाए। एक पारी में उनका बेस्ट स्कोर 55 रन रहा है। वहीं, गेंदबाजी में आदिल रशीद टीम के लिए टॉप विकेट टेकर रहे हैं। उन्होंने 5 मैचों में 8.03 की इकोनॉमी से रन खर्च करते हुए 8 विकेट हासिल किए हैं। उस्मान तारिक पाकिस्तान के टॉप विकेट टेकर पाकिस्तान के लिए साहिबजादा फरहान ने इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने 5 मैचों में 164.17 की स्ट्राइक रेट से 220 रन बनाए। उनका बेस्ट स्कोर 100* रहा है। वहीं, स्पिनर उस्मान तारिक पाकिस्तान के लिए टॉप विकेट टेकर रहे हैं। उन्होंने 4 मैचों में महज 5.82 की इकोनॉमी से 8 विकेट चटकाए हैं। पिच रिपोर्ट और रिकॉर्ड पल्लेकेले में अब तक 34 टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं। इसमें पहले बैटिंग करने वाली टीमों ने 18 और चेज करने वाली टीमों ने 15 मैच जीते हैं। वहीं, 1 मैच की नजीता नहीं निकल सका है। यहां का पहली पारी का एवरेज स्कोर लगभग 157 है। इस वर्ल्डकप में यहां अब तक 4 मैच खेले गए हैं। पहले बैटिंग करने वाली टीम ने 2 मुकाबले जीते, जबकि इतने ही मैच दूसरी पारी में बैटिंग करने वाली टीम ने जीते हैं। कैंडी में 25% बारिश की आशंका 24 फरवरी को कैंडी में बादल छाए रहेंगे। यहां अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहने का अनुमान है। बारिश की 25% आशंका है। ऐसे में मैच के दौरान बारिश का थोड़ा खलल पड़ सकता है। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11 इंग्लैंड: फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जैमी ओवरटन, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद। पाकिस्तान: साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, सलमान अली आगा (कप्तान), बाबर आजम, फखर जमान, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, सलमान मिर्जा, उस्मान तारिक। कहां देख सकते हैं मैच? इस मैच की LIVE स्ट्रीमिंग स्टार स्पोर्ट्स पर होगी। इसे जियोहॉटस्टार एप पर भी देखा जा सकता है। आप दैनिक भास्कर एप पर मैच का LIVE कवरेज फॉलो कर सकते हैं। ————————————— क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Bengaluru Villa Gang-Rape Case Update | Bengaluru Sugar Daddy vs Gang Rape Case | Bengaluru 19-Year-Old Student Gang Rape | ‘शुगर डैडी चाहिए था उसे’, बेंगलुरु 19 साल की छात्र गैंगरेप केस में घूम गई जांच, क्या है ₹25 लाख वाला गेम

authorimg

Last Updated:February 24, 2026, 00:00 IST बेंगलुरु के एक पॉश विला में हुई कथित गैंगरेप की घटना ने अब एक नया और चौंकाने वाला मोड़ ले लिया है. जहां एक तरफ 19 साल की कॉलेज छात्रा ने दो युवकों पर नशीला पदार्थ पिलाकर बलात्कार करने का आरोप लगाया है, वहीं आरोपियों में से एक ने दावा किया है कि लड़की शुगर डैडी की तलाश में थी और अब पत्रकार के साथ मिलकर उसे ब्लैकमेल कर रही है. बेंगलुरु रेप केस में ब्लैकमेलिंग का नया ट्विस्ट (फोटो- सोशल मीडिया) बेंगलुरु के जक्कुर इलाके में एक विला में हुई पार्टी के बाद शुरू हुआ बवाल फंसता हुआ दिख रहा है. पुलिस की जांच में अब दो अलग-अलग कहानियां सामने आई हैं. कहानी सुन पुलिस का भी माथा घूम गया है. पुलिस के लिए ये केस पेचीदा बनता जा रहा है. जहां एक तरफ लड़की ने दोनों पर गैंगरेप का आरोप लगाया है, तो दूसरी ओर आरोपी ने छात्रा पर जबरन वसूली और ब्लैकमेलिंग के गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि वह एक पत्रकार से मिलकर 25 लाख रुपये के लिए ब्लैकमेलिंग कर रही है. पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, गैंगरेप का मामला दर्ज होने से एक दिन पहले, यानी 21 फरवरी को ही एक आरोपी ने छात्रा के खिलाफ रंगदारी की शिकायत दर्ज कराई थी. आरोपी राजाजीनगर में सेकंड हैंड कार का बिजनेस करता है, उसने पुलिस को बताया कि 14 फरवरी की वेलेंटाइन डे पार्टी के दौरान उसकी मुलाकात इस छात्रा से हुई थी. उसे शुगर डैडी की तलाश थी आरोपी का आरोप है कि कार में ड्रॉप करने के दौरान छात्रा ने खुद को ‘शुगर बेबी’ बताया था. वह किसी ‘शुगर डैडी’ से मिलवाने की बात कह रही थी. उसने दावा किया कि 18 फरवरी को लड़की ने इंस्टाग्राम पर उस पर रेप का झूठा आरोप लगाया और फिर उसे राज न्यूज के कथित पत्रकार इमरान के फोन आने लगे. आरोपी के अनुसार, उससे मामला रफा-दफा करने के लिए मोटी रकम मांगी गई. पैसे न देने पर टीवी पर बदनाम करने वाला प्रोमो चलाने की धमकी दी गई. नशीली गोली और हैवानियत दूसरी ओर, मूल रूप से तमिलनाडु की रहने वाली और बेंगलुरु में प्रथम वर्ष की छात्रा ने अपनी शिकायत में रूह कंपा देने वाली दास्तां सुनाई है. छात्रा के अनुसार, उसकी मुलाकात इंस्टाग्राम के जरिए डिक्सन सांडो (21) से हुई थी. 14 फरवरी की रात डिक्सन ने उसे जक्कुर के रेक्स विला में पार्टी के लिए बुलाया. डिक्सन ने उसे निखिल (35) नाम के व्यक्ति से मिलवाया. आरोप है कि दोनों ने उसे जबरन एक गुलाबी रंग की गोली खिलाई, जिससे वह बेहोश हो गई. छात्रा ने आरोप लगाया कि बेहोशी की हालत में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया. विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई और बाद में एक मॉल के पास छोड़ दिया गया. छात्रा ने 17 फरवरी को अस्पताल में इलाज कराया और फिर अपने भाई को जानकारी देने के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस के सामने ‘दोहरी’ चुनौती बेंगलुरु पुलिस ने अब भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत सामूहिक दुष्कर्म और आपराधिक धमकी का मामला दर्ज कर लिया है. लेकिन, आरोपी की ओर से दर्ज रंगदारी की FIR ने मामले को संदिग्ध बना दिया है. पुलिस अब दोनों पक्षों के मोबाइल लोकेशन, कॉल रिकॉर्ड्स और विला के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि यह पता चल सके कि असलियत क्या है. About the Author Deep Raj Deepak दीप राज दीपक 2022 में न्यूज़18 से जुड़े. वर्तमान में होम पेज पर कार्यरत. राजनीति और समसामयिक मामलों, सामाजिक, विज्ञान, शोध और वायरल खबरों में रुचि. क्रिकेट और मनोरंजन जगत की खबरों में भी दिलचस्पी. बनारस हिंदू व…और पढ़ें Location : Bangalore,Karnataka First Published : February 24, 2026, 00:00 IST

Festival Airfare Hike Update; Supreme Court Action

Festival Airfare Hike Update; Supreme Court Action

Hindi News National Festival Airfare Hike Update; Supreme Court Action | Check in Baggage Limit, Hidden Charges नई दिल्ली27 मिनट पहले कॉपी लिंक सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को त्योहारों और इमरजेंसी हालातों में प्राइवेट एयरलाइंस के हवाई किराए बढ़ाने को लेकर चिंता जताई है। कोर्ट ने कहा कि यह एक बहुत गंभीर चिंता का विषय है। वरना, हम 32 पिटीशन पर विचार नहीं करते। केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि सिविल एविएशन मिनिस्ट्री इस मुद्दे पर विचार कर रही है। इस पर जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की बेंच ने केंद्र सरकार और डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) को विचार करने और जवाब देने के लिए चार हफ्ते का समय दिया है। यह मामला एक जनहित याचिका (PIL) से जुड़ा है, जिसमें प्राइवेट एयरलाइंस के त्योहारों के समय अचानक किराया बढ़ाने और अतिरिक्त शुल्क वसूलने पर कंट्रोल के लिए नियम बनाने की मांग की गई है। एडिशनल सॉलिसिटर जनरल अनिल कौशिक ने अदालत को बताया कि यह मामला आम जनता के हित से जुड़ा है। सरकार और संबंधित विभाग इसे हाईलेवल पर देख रहे हैं। मामले में अगली सुनवाई 23 मार्च को होगी। याचिका में चेक-इन बैगेज समेत अन्य मुद्दे उठाए गए एयरलाइंस ने इकोनॉमी क्लास में मुफ्त चेक-इन बैगेज की सीमा 25 किलो से घटाकर 15 किलो कर दी है। साथ ही, कई छिपे हुए चार्ज और डायनामिक प्राइसिंग के जरिए यात्रियों से ज्यादा पैसे वसूले जा रहे हैं। अभी किसी भी सरकारी संस्था के पास हवाई किराए पर सीधा कंट्रोल या सीमा तय करने का अधिकार नहीं है, जिससे एयरलाइंस मनमाने तरीके से कीमतें बढ़ा लेती हैं, खासकर त्योहार या इमरजेंसी के समय। सिविल एविएशन सेक्टर में पारदर्शिता और यात्रियों की सुरक्षा के लिए एक मजबूत और स्वतंत्र रेगुलेटर बनाया जाए, ताकि आम लोगों को मनमानी कीमतों और अतिरिक्त शुल्क से राहत मिल सके। 17 नवंबर 2025: कोर्ट ने DGCA-AERA से जवाब मांगा इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार, DGCA और एयरपोर्ट इकोनॉमिक रेगुलेटरी अथॉरिटी (AERA) को नोटिस जारी कर चार हफ्ते में जवाब मांगा था। कोर्ट ने कहा था कि त्योहारों के समय हवाई किराए में अचानक भारी बढ़ोतरी शोषण जैसा है। याचिका में महाकुंभ, पहलगाम आतंकवादी हमला के बाद किराए में बढ़ोतरी का हवाला दिया गया। इंडिगो संकट में एयरलाइंस ने किराया बढ़ाया था दिसंबर 2025 में इंडिगो संकट के दौरान भी कई प्राइवेट एयरलाइंस के किराए में उछाल देखने को मिला था। यात्रियों को ऑप्शनल फ्लाइट्स की तलाश में सामान्य से 10 गुना कीमत तक पर टिकट खरीदने पड़े थे। बुकिंग साइट MakeMyTrip के अनुसार, 6 दिसंबर 2025 को दिल्ली से बेंगलुरु की सबसे सस्ती फ्लाइट का किराया 40,000 रुपए से ज्यादा था, जबकि कुछ फ्लाइट्स का किराया 80,000 रुपए तक हो गया था। इंडिगो संकट पर दिल्ली हाईकोर्ट ने 10 दिसंबर को केंद्र सरकार से पूछा था कि जब एयरलाइन फेल हो गई थी, तब सरकार ने क्या किया। फ्लाइट्स की टिकट की कीमतें ₹4-5 हजार से बढ़कर ₹30 हजार तक कैसे पहुंच गईं। अगर यह संकट था, तो दूसरी एयरलाइंस को इसका फायदा उठाने की इजाजत कैसे दी गई? —————————————— ये खबर भी पढ़ें… सरकार ने इंडिगो एयरलाइंस से पूछा दिसंबर में कितना किराया वसूला, 4500 फ्लाइट्स कैंसिल होने पर पैसेंजर्स ने कई गुना किराया दिया था डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने इंडिगो समेत एअर इंडिया, स्पाइसजेट और अकासा एयर से दिसंबर महीने के दौरान वसूले गए एवरेज किराए का पूरा डेटा मांगा है। केंद्र सरकार ने यह कदम तब उठाया, जब पिछले महीने पायलटों की कमी के चलते इंडिगो ने हजारों फ्लाइट्स कैंसिल की थीं। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Salim Khan Health Update; Brain Hemorrhage Reason, Risk Factors

Salim Khan Health Update; Brain Hemorrhage Reason, Risk Factors

Hindi News Lifestyle Salim Khan Health Update; Brain Hemorrhage Reason, Risk Factors | Hemorrhage Vs Stroke 6 घंटे पहलेलेखक: गौरव तिवारी कॉपी लिंक बॉलीवुड के दिग्गज स्क्रिप्ट राइटर और सलमान खान के पिता सलीम खान को हाल ही में ब्रेन हेमरेज हुआ। वे मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं। उनका एक छोटा सा सर्जिकल प्रोसीजर हुआ। अभी उनकी हालत स्थिर है और वे रिकवरी कर रहे हैं। फिलहाल उन्हें कुछ दिनों तक डॉक्टर्स की निगरानी में रखा जाएगा। ब्रेन हेमरेज का मतलब ‘ब्रेन की नस का फटना है।’ नस फटने पर ब्रेन के अंदर खून जमा होने लगता है, जिससे बने दबाव के कारण ब्रेन के सभी हिस्सों तक पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं पहुंच पाती। यह जानलेवा मेडिकल इमरजेंसी है। ‘नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ’ के मुताबिक, पूरी दुनिया में हर साल ब्रेन हेमरेज के 35 लाख नए केस सामने आते हैं। ‘सेरेब्रोवस्कुलर सोसायटी ऑफ इंडिया’ के मुताबिक, भारत में हर साल 1.8 से 3.6 लाख ब्रेन हेमरेज के केस सामने आते हैं। इस कंडीशन में लगभग 40-50% लोगों की मौत हो जाती है। इसलिए ‘फिजिकल हेल्थ’ में आज ब्रेन हेमरेज की बात करेंगे। साथ ही जानेंगे कि- ब्रेन हेमरेज क्या है? ये क्यों होता है? किन लोगों को ब्रेन हेमरेज का रिस्क ज्यादा होता है? इसका इलाज क्या है? एक्सपर्ट- डॉ. राजुल अग्रवाल, डायरेक्टर, न्यूरोलॉजी, श्री बालाजी एक्शन मेडिकल इंस्टीट्यूट, दिल्ली सवाल- ब्रेन हेमरेज क्या होता है? जवाब- ब्रेन हेमरेज एक तरह का ब्रेन स्ट्रोक है, जिसे ‘इंट्राक्रेनियल हेमरेज’ भी कहते हैं। इसमें ब्रेन की ब्लड वेसल फटने से ब्लड रिसने लगता है। यह ब्लड ब्रेन के अंदर ही जमा होता रहता है। इस जमा खून से ब्रेन पर दबाव बनता है। हेमरेज (ब्रेन की नस का फटना) और जमा खून से बने दबाव के कारण ब्रेन तक ब्लड की सप्लाई कम हो जाती है या रुक जाती है। अगर 2-3 मिनट तक ब्रेन को ऑक्सीजन न मिले तो ब्रेन सेल्स मरने लगती हैं। इसलिए ऐसी कंडीशन में तुरंत इलाज जरूरी होता है। सवाल- ब्रेन हेमरेज क्यों होता है? जवाब- इसके कई कारण हो सकते हैं- सिर पर चोट (एक्सीडेंट, पुरानी चोट) से ब्रेन की नसें फट सकती हैं। धमनियों (आर्टरीज) में फैट जमने से ब्लड वेसल्स कमजोर हो जाती हैं। इसके कारण ये हल्की चोट से भी फट सकती हैं। ब्लड क्लॉटिंग से भी ब्लड वेसल्स ब्लॉक या डैमेज हो सकती हैं। ब्लड वेसल्स में इंफ्लेमेशन या कमजोरी से ये फट सकती हैं। जन्मजात ब्रेन में असामान्य नसें AVM (आर्टेरियोवेनस मालफॉर्मेशन) होने से ये अचानक फट सकती हैं। ब्रेन ट्यूमर के कारण भी कई बार नसें फट सकती हैं। हाई ब्लड प्रेशर (हाइपरटेंशन) ब्रेन हेमरेज का सबसे बड़ा रिस्क फैक्टर है। स्मोकिंग और ब्लड थिनर दवाओं के सेवन से भी हेमरेज का रिस्क बढ़ता है। अधिक उम्र, प्रेग्नेंसी और ब्लड वेसल्स संबंधी बीमारियों से हेमरेज का रिस्क बढ़ता है। सवाल- ब्रेन हेमरेज कितनी तरह का होता है? जवाब- ब्रेन हेमरेज मुख्य रूप से पांच प्रकार का होता है। इसमें से तीन हेमरेज ब्रेन टिश्यू के बाहर, लेकिन खोपड़ी के अंदर होते हैं, एपिड्यूरल, सबड्यूरल और सबरैक्नॉइड। वहीं दो प्रकार के हेमरेज ब्रेन टिश्यू के अंदर होते हैं- इंट्रासेरेब्रल और इंट्रावेंट्रिकुलर। सभी तरह के ब्रेन हेमरेज और उनकी कॉमन वजह, ग्राफिक में देखिए- सवाल- इनमें से कौन सा ब्रेन हेमरेज सबसे ज्यादा खतरनाक हो सकता है? जवाब- सभी प्रकार के ब्रेन हेमरेज गंभीर ही होते हैं, लेकिन इंट्रासेरेब्रल हेमरेज और सबरैक्नॉइड हेमरेज को सबसे ज्यादा लाइफ थ्रेटनिंग माना जाता है। इंट्रासेरेब्रल हेमरेज: इसमें खून सीधे ब्रेन टिश्यू में जमा होने लगता है, जिससे ब्रेन पर तेजी से दबाव बढ़ता है और ब्रेन में स्थायी डैमेज हो सकता है। इससे कोमा की कंडीशन बन सकती है। सबरैक्नॉइड हेमरेज: ये अक्सर एन्यूरिज्म फटने (ब्लड वेसल की वॉल कमजोर होने से फटती है) से होता है। यह तेज सिरदर्द के साथ बेहोशी या मौत का कारण बन सकता है। समय पर इलाज न मिले तो दोनों ही कंडीशंस जानलेवा हो सकती हैं। सवाल- ब्रेन हेमरेज के रिस्क फैक्टर्स क्या हैं? जवाब- कुछ मेडिकल कंडीशंस और चोट के कारण ब्रेन हेमरेज का रिस्क बढ़ सकता है। अनियंत्रित हाई ब्लड प्रेशर, सिर पर गंभीर चोट, ब्रेन की नसें कमजोर होने (एन्यूरिज्म) या ब्लड क्लॉटिंग से इसका रिस्क बढ़ जाता है। सभी रिस्क फैक्टर्स ग्राफिक में देखिए- सवाल- क्या ब्रेन हेमरेज जेनेटिक भी हो सकता है? जवाब- वैसे तो अधिकांश मामलों में ब्रेन हेमरेज का कोई जेनेटिक कनेक्शन नहीं होता है। लेकिन कुछ मामलों में देखा गया है कि लोगों की ब्लड वेसल्स जन्मजात कमजोर थीं। कमजोर ब्लड वेसल्स यानी एन्यूरिज्म। एन्यूरिज्म या वस्कुलर डिसऑर्डर जेनेटिक हो सकता है। अगर किसी के पेरेंट्स को ऐसी समस्या है तो उसे हेमरेज का जोखिम बढ़ जाता है। सवाल- क्या डायबिटीज या हाइपरटेंशन से ब्रेन हेमरेज का रिस्क बढ़ जाता है? जवाब- हां, अनियंत्रित हाइपरटेंशन (हाई ब्लड प्रेशर) ब्रेन हेमरेज का सबसे बड़ा रिस्क फैक्टर है। अगर लंबे समय ब्लड प्रेशर हाई रहे तो ब्रेन की वेसल्स की वॉल्स कमजोर हो जाती हैं। इससे उनके फटने की आशंका बढ़ जाती है। डायबिटीज में भी ब्लड वेसल्स डैमेज हो जाती हैं। अगर साथ में ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल भी बढ़ा हुआ है तो ब्रेन हेमरेज का जोखिम बढ़ जाता है। सवाल- क्या सिगरेट-शराब पीने से ब्रेन हेमरेज का रिस्क बढ़ता है? जवाब- हां, दोनों के सेवन से ब्रेन हेमरेज का जोखिम बढ़ता है। स्मोकिंग से ब्लड प्रेशर बढ़ता है, ब्लड वेसल्स की वॉल्स कमजोर होती हैं और एथेरोस्क्लेरोसिस (वेसल्स में कोलेस्ट्रॉल या प्लाक जमना) का खतरा बढ़ता है। शराब पीने से ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है और लिवर डैमेज हो सकता है। ब्लड क्लॉटिंग कमजोर हो सकती है। ये सभी कंडीशंस ब्रेन की नसों को कमजोर करती हैं, जिससे उनके फटने का खतरा बढ़ जाता है। सवाल- ब्रेन हेमरेज और स्ट्रोक में क्या फर्क होता है? जवाब- ब्रेन हेमरेज एक तरह का ब्रेन स्ट्रोक ही है, लेकिन सभी ब्रेन स्ट्रोक हेमरेज नहीं होते हैं। दोनों में फर्क समझिए- ब्रेन हेमरेज ब्रेन की ब्लड वेसल फटने से खून रिसकर ब्रेन में ही जमा हो जाता है। इससे ब्रेन पर दबाव बढ़ता है और ऑक्सीजन सप्लाई बाधित (रुकती) होती है। स्ट्रोक ब्रेन को पर्याप्त ब्लड और ऑक्सीजन न मिलने की कंडीशन

WI vs ZIM T20 World Cup LIVE Match Update; Sikandar Raza

WI vs ZIM T20 World Cup LIVE Match Update; Sikandar Raza

स्पोर्ट्स डेस्क4 घंटे पहले कॉपी लिंक टी-20 वर्ल्ड कप में आज वेस्टइंडीज और जिम्बॉब्वे के बीच मुकाबला होगा। दोनों टीमें सुपर-8 में अपना पहला मैच खेलने उतरेगी। यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7 बजे से शुरु होगा। जिम्बाब्वे ने इस टूर्नामेंट में दो वर्ल्ड चैंपियन टीमों ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका को हराया है। अब उसका अगला निशाना वेस्टइंडीज होगी, जिसे 16 साल पहले 2010 में हरा चुकी है। यह टी-20 इंटरनेशनल में वेस्टइंडीज के खिलाफ उसकी एकमात्र जीत भी है। दूसरी ओर वेस्टइंडीज लीग स्टेज में अपने चारों मुकाबले जीती थी। उसका टॉप ऑर्डर और मिडिल ऑर्डर शानदार फॉर्म में हैं। वहीं पेसर्स और स्पिनर्स ने भी अपना काम बखूबी किया है। जिम्बाब्वे के खिलाफ वेस्टइंडीज आगे टी-20 इंटरनेशनल में दोनों टीमों के बीच 4 मुकाबले खेले गए हैं। इस दौरान वेस्टइंडीज को 3 मैचों में जीत मिली है, जबकि जिम्बाब्वे की टीम केवल एक मैच जीतने में सफल रही है। टी-20 वर्ल्ड कप में दोनों टीमों के बीच 2022 में खेला गया एकमात्र मुकाबला वेस्टइंडीज ने जीता था। शाई होप वेस्टइंडीज के टॉप बैटर रहे शाई होप ने इस टूर्नामेंट में वेस्टइंडीज के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने 4 मैचों में 134.78 की स्ट्राइक रेट से 155 रन बनाए हैं। उनका एक पारी में बेस्ट स्कोर 75 रन है। वहीं, बॉलिंग में शमार जोसेफ ने टीम के लिए टॉप विकेट टेकर रहे हैं। उन्होंने 4 मैचों में 8.57 की इकोनॉमी से रन खर्च करते हुए 7 विकेट लिए हैं। इस दौरान 39 रन देकर 4 विकेट उनका बेस्ट प्रदर्शन रहा है। मुजरबानी जिम्बॉब्वे के टॉप विकेट टेकर जिम्बॉब्वे के लिए ब्रायन ब्रेनेट ने इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने 3 मैचों में 125 की स्ट्राइक रेट से 175 रन बनाए हैं। उनका बेस्ट स्कोर 64* रहा है। वहीं, तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी ने विरोधी बल्लेबाजों को खूब परेशान किया है। वह जिम्बॉब्वे के लिए हाईएस्ट विकेट टेकर भी रहे हैं। उन्होंने 3 मैचों में महज 5.91 की इकोनॉमी से 9 विकेट चटकाए हैं। इस दौरान 17 रन देकर 4 विकेट उनका बेस्ट प्रदर्शन रहा है। पिच रिपोर्ट वानखेड़े स्टेडियम को आमतौर पर बल्लेबाजी के लिए बेहतरीन पिच माना जाता है। यहां तेज गेंदबाजों को नई गेंद से हल्की मदद मिलती है, लेकिन रन बनाना आसान रहता है। खासकर नाइट मैचों में ओस के कारण टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना अक्सर फायदेमंद साबित होता है। वानखेड़े में अब तक 15 टी-20 इंटरनेशन मुकाबले खेले जा चुके हैं। इसमें पहले बैटिंग करने वाली टीम ने 7 और चेज करने वाली टीम ने 8 मैच जीते हैं। यहां का हाईएस्ट टीम स्कोर 247/9 है, जो भारत ने पिछले साल इंग्लैंड के खिलाफ बनाया था। इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर लगभग 183 रन रहा है। वेदर कंडीशन मुबंई में मंगलवार को मौसम साफ और गर्म रहेगा। बारिश की संभावना बिल्कुल नहीं है। टेम्परेचर 21 से 25 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11 वेस्टइंडीज: ब्रैंडन किंग, शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), शिमरॉन हेटमायर, रोस्टन चेज, शेरफेन रदरफोर्ड, रोवमन पॉवेल, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्ड, अकिल हुसैन, गुडाकेश मोती, शमार जोसेफ। जिम्बाब्वे: ब्रायन बेनेट, तदिवानाशे मारुमनी, सिकंदर रजा (कप्तान), रायन बर्ल, डायोन मायर्स, ताशिंगा मुसेकिवा, वेलिंगटन मसाकाद्जा, ब्रैड इवांस, टोनी मुनयोंगा, ग्रीम क्रेमर, ब्लेसिंग मुजरबानी। कहां देख सकते हैं मैच? इस मैच की LIVE स्ट्रीमिंग स्टार स्पोर्ट्स पर होगी। इसे जियोहॉटस्टार एप पर भी देखा जा सकता है। आप दैनिक भास्कर एप पर मैच का LIVE कवरेज फॉलो कर सकते हैं। ————————————— क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Salim Khan Discharge Update | Salman Khan Father Hospital Visit

Salim Khan Discharge Update | Salman Khan Father Hospital Visit

मुंबई28 मिनट पहले कॉपी लिंक सलमान खान के पिता और स्क्रिप्ट राइटर सलीम खान को ब्रेन हेमरेज के बाद वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। उम्मीद की जा रही है कि आज सलीम खान डिस्चार्ज हो सकते हैं। दरअसल, 18 फरवरी को लीलावती अस्पताल के डॉक्टर ने सलीम खान की हेल्थ अपडेट दी थी। हालांकि, उसके बाद परिवार की ओर से मेडिकल अपडेट सार्वजनिक न करने का निर्देश दिया गया। इसके बाद उनकी हेल्थ को लेकर कोई आधिकारिक अपडेट सामने नहीं आई। वहीं, ‘जी न्यूज’ की रिपोर्ट के मुताबिक, 20 फरवरी को एक्टर एजाज खान अस्पताल पहुंचे थे। मुलाकात के बाद उन्होंने बताया था कि सलीम खान की हालत में सुधार हो रहा है। सब कुछ ठीक रहा तो सोमवार यानी 23 फरवरी तक वह डिस्चार्ज हो जाएंगे। बता दें कि सलीम खान का हाल जानने कई सेलेब्स पहुंचे। 21 फरवरी को देर शाम शाहरुख खान अस्पताल पहुंचे। इससे पहले रणवीर सिंह, फराह खान, आमिर खान और जावेद अख्तर भी आए थे। परिवार के सदस्य और करीबी अस्पताल पहुंचे, देखें तस्वीरें 22 फरवरी को सुबह-सुबह सोहेल खान अस्पताल के बाहर दिखे। 22 फरवरी को मलाइका अरोड़ा बेटे अरहान के साथ अस्पताल पहुंचीं। 22 फरवरी को सलीम खान की बेटी अर्पिता शर्मा भी अस्पताल में एंटर करती नजर आईं। 21 फरवरी को देर शाम शाहरुख खान की कार लीलावती अस्पताल से बाहर निकलती देखी गई। सलीम खान लीलावती अस्पताल में भर्ती सलीम खान को 17 फरवरी को सुबह ब्रेन से जुड़ी दिक्कत के बाद लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें सुबह करीब 8:30 बजे इमरजेंसी में लाया गया। शुरुआती जांच के बाद डॉक्टरों की एक स्पेशल टीम बनाई गई, जिसने उनकी स्थिति का आकलन किया। 18 फरवरी को लीलावती अस्पताल के डॉक्टर जलील पारकर ने जानकारी दी थी कि सलीम खान की डिजिटल सब्स्ट्रैक्शन एंजियोग्राफी (DSA) की गई। डॉक्टरों के मुताबिक, यह ब्रेन सर्जरी नहीं है। DSA एक एडवांस्ड डायग्नोस्टिक टेस्ट है, जिससे दिमाग की नसों की स्थिति और संभावित ब्लॉकेज को साफ तरीके से देखा जाता है। डॉ. जलील पार्कर मुंबई में एक जाने-माने पल्मोनोलॉजिस्ट यानी सांस की बीमारी के स्पेशलिस्ट हैं, जो लीलावती हॉस्पिटल और रिसर्च सेंटर से जुड़े हैं। डॉक्टरों ने बताया था कि प्रक्रिया के बाद सलीम खान की हालत स्थिर रही। उन्हें कुछ समय तक निगरानी में रखने का फैसला लिया गया। मेडिकल टीम लगातार उनकी रिकवरी पर नजर बनाए हुए है। परिवार ने हेल्थ अपडेट प्राइवेट रखने को कहा वहीं, 20 फरवरी को जानकारी सामने आई कि सलीम खान का परिवार चाहता है कि उनकी हेल्थ से जुड़ी जानकारी प्राइवेट रखी जाए। वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार को अस्पताल के सार्वजनिक बयान से सलमान खान और उनका परिवार नाराज था। परिवार के करीबी सूत्र ने कहा कि सेहत निजी मामला है और मीडिया से बात परिवार पर छोड़नी चाहिए। 1960 के दशक में करियर शुरू हुआ था सलीम खान 90 साल के हैं। उनका जन्म 24 नवंबर 1935 को हुआ था। वे हिंदी सिनेमा के दिग्गज स्क्रिप्ट राइटरों में शुमार हैं। सलीम खान ने अपने करियर की शुरुआत एक्टिंग से की थी। 1960 के दशक में फिल्म बारात से करियर शुरू हुआ, लेकिन फिल्मों में उन्हें सीमित और छोटे किरदार ही मिले। लगभग दो दर्जन फिल्मों में काम करने के बाद उन्होंने महसूस किया कि एक्टिंग नहीं, बल्कि राइटिंग असली ताकत है। इसके बाद उन्होंने लेखन की ओर रुख किया और स्क्रिप्ट राइटर बन गए। अभिनय के शुरुआती दिनों में सलीम खान ‘प्रिंस सलीम’ नाम का उपयोग करते थे। ‘सलीम-जावेद’ की जोड़ी फेमस हुई सलीम खान और जावेद अख्तर की जोड़ी ‘सलीम–जावेद’ के नाम से मशहूर रही है। दोनों ने मिलकर हिंदी सिनेमा को कई सुपरहिट और यादगार फिल्में दीं, जैसे जंजीर, दीवार, शोले, डॉन और सीता और गीता। इन फिल्मों की दमदार कहानियां और डायलॉग लोगों के दिलों में बस गए। उनकी लिखी स्क्रिप्ट ने फिल्मों का अंदाज बदल दिया। उन्होंने मजबूत किरदार, संवाद और सामाजिक मुद्दों को कहानी का हिस्सा बनाया। सलीम-जावेद की सफलता से फिल्म इंडस्ट्री में लेखकों को नई पहचान और सम्मान मिला और उन्हें भी स्टार्स की तरह महत्व मिलने लगा। सलीम-जावेद भारतीय सिनेमा के पहले लेखक माने जाते हैं, जिन्हें ‘स्टार स्टेटस’ मिला। उन्होंने अमिताभ बच्चन की ‘एंग्री यंग मैन’ इमेज को स्थापित करने में अहम भूमिका निभाई। सलीम खान ने दो शादियां कीं पर्सनल लाइफ की बात करें तो सलीम खान ने दो शादियां कीं। उनकी पहली शादी 18 नवंबर 1964 को सलमा खान (पूर्व नाम सुशीला चरक) से हुई। इस शादी से उनके चार बच्चे सलमान खान, अरबाज खान, सोहेल खान और अलवीरा खान हुए। बाद में 1981 में सलीम खान ने एक्ट्रेस हेलन रिचर्डसन से शादी की। कुछ सालों बाद सलीम खान और हेलन ने अर्पिता को गोद लिया। फैमिली के साथ सलीम खान की पुरानी तस्वीर। उनके बड़े बेटे सलमान खान हिंदी सिनेमा के सबसे टॉप एक्टर्स में गिने जाते हैं, जबकि अरबाज और सोहेल भी फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। उनकी बेटी अलवीरा की शादी एक्टर-डायरेक्टर अतुल अग्निहोत्री से हुई, वहीं अर्पिता की शादी एक्टर आयुष शर्मा से हुई है। ………………………………………. सलीम खान से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…. दोस्ताना में अमिताभ से ज्यादा फीस सलीम ने मांगी:सलमान से कहा था हैलो ब्रदर नहीं चलेगी, ऋषि कपूर को दी थी बर्बाद करने की धमकी सलीम खान को नई जनरेशन सुपरस्टार सलमान खान के पिता के रूप में जानती है, लेकिन 70–80 के दशक में उनका ऐसा रुतबा था कि हर फिल्ममेकर उनसे ही अपनी फिल्में लिखवाना चाहता था, चाहे फीस या शर्त कुछ भी हो। इंदौर शहर में रहते हुए दोस्तों के लव लेटर लिखने से शुरू हुआ राइटिंग का सिलसिला हिंदी सिनेमा के सबसे बेहतरीन स्क्रिप्ट राइटर बनने पर मुकम्मल हुआ। पूरी खबर यहां पढ़ें दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…