West Indies vs Italy T20 World Cup 2026 LIVE Update; West Indies Hetmyer Shai Hope vs Italy Justin Mosca

Hindi News Sports Cricket West Indies Vs Italy T20 World Cup 2026 LIVE Update; West Indies Hetmyer Shai Hope Vs Italy Justin Mosca स्पोर्ट्स डेस्क1 दिन पहले कॉपी लिंक वेस्टइंडीज ने टी-20 वर्ल्डकप के 37वें मुकाबले में इटली को 42 रन से हरा दिया। वेस्टइंडीज की इस वर्ल्डकप में यह लगातार चौथी जीत है। गुरुवार को दिन के पहले मैच में इटली ने कोलकाता के ईडन गार्डन्स में टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया। वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 165 रन बनाए हैं। जवाब में इटली 18 ओवर में 123 रन पर ऑलआउट हो गई। ग्रुप-सी का यह आखिरी मुकाबला था। 166 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी इटली के लिए बेन मैनेंटी ने 26, जेजे स्मट्स ने 24, एंथोनी मोस्का ने 19 और ग्रांट स्टीवर्ट ने 12 रन बनाए। बाकी 7 बैटर्स दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके। वेस्टइंडीज के लिए शमार जोसेफ ने 4, मैथ्यू फोर्ड ने 3 और गुडाकेश मोती ने 2 विकेट लिए। अकील हुसैन को भी 1 विकेट मिला। वेस्टइंडीज के लिए शाई होप ने अर्धशतक लगाया। उन्होंने 46 बॉल पर 75 रन बनाए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इसके अलावा, रोस्टन चेज 24 और शेरफेन रदरफोर्ड ने नाबाद 24 रन बनाए। इटली के लिए क्रिशन कलुगमागे और बेन मैनेंटी ने 2-2 विकेट लिए। अली हसन और थॉमस ड्राका को 1-1 विकेट मिला। मैच का स्कोरकार्ड… दोनों टीमों के प्लेइंग इलेवन इटली: हैरी मैनेंटी (कप्तान), जस्टिन मोस्का, एंथोनी मोस्का, सैयद नकवी, जेजे स्मट्स, बेन मैनेंटी, ग्रांट स्टीवर्ट, जियान मीड (विकेट कीपर), क्रिशन कलुगमागे, थॉमस ड्राका, अली हसन। वेस्टइंडीज: ब्रैंडन किंग, शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), शिमरॉन हेटमायर, रोस्टन चेज, शेरफेन रदरफोर्ड, रोवमन पॉवेल, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्ड,अकिल हुसैन, गुडाकेश मोती, शमार जोसेफ। ————————————————– क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें अपडेट्स 09:20 AM19 फ़रवरी 2026 कॉपी लिंक शाई होप प्लेयर ऑफ द मैच 09:13 AM19 फ़रवरी 2026 कॉपी लिंक वेस्टइंडीज लगातार चौथा मैच जीती 09:10 AM19 फ़रवरी 2026 कॉपी लिंक शमार जोसेफ ने 4 विकेट लिए, 4 कैच पकड़े यह मुकाबला शमार जोसेफ के नाम रहा। उन्होंने 4 ओवर में 30 रन देकर 4 विकेट लिए और साथ ही 4 कैच भी पकड़े। टी-20 पारी में 4 विकेट और 4 कैच लेने वाले वह पहले खिलाड़ी बन गए। 09:09 AM19 फ़रवरी 2026 कॉपी लिंक इटली की टीम 123 रन पर ऑलआउट इटली की पारी 18वें ओवर में 123 रन पर सिमट गई और वेस्टइंडीज ने 42 रन से शानदार जीत दर्ज करते हुए 2026 टी-20 वर्ल्ड कप में अपना 100% जीत का रिकॉर्ड बरकरार रखा। आखिरी ओवर में शमार जोसेफ ने मैच पूरी तरह खत्म कर दिया। 17.4 पर उन्होंने थॉमस ड्राका को आउट कराया। इसके बाद 17.6 पर अली हसन की पारी भी खत्म हो गई। गुड लेंथ गेंद पर बैकफुट से शॉट खेलने की कोशिश में उनका हल्का किनारा लगा और विकेटकीपर शाई होप ने कैच लपक लिया। अली हसन बिना खाता खोले आउट हुए। 09:07 AM19 फ़रवरी 2026 कॉपी लिंक फोर्ड ने मिड को आउट किया मैथ्यू फोर्ड ने 17वें ओवर में जियान मीड को पवेलियन भेज दिया। यह इटली का 8वां विकेट रहा। ऑफ स्टंप के बाहर फुल लेंथ बॉल पर मीड ने ड्राइव खेलने के लिए हाथ फैलाए, लेकिन शॉट सीधा कवर-पॉइंट पर खड़े खिलाड़ी के हाथों में चला गया। वहां शमार जोसेफ ने आसान कैच लपकते ही हल्का सा जश्न भी मनाया। मीड 8 गेंदों में 4 रन बनाकर आउट हुए। 09:03 AM19 फ़रवरी 2026 कॉपी लिंक गुडाकेश मोती ने बेन को बोल्ड किया गुडाकेश मोती ने 16वें ओवर की आखिरी बॉल पर बेन मैनेंटी को बोल्ड कर दिया। बेन 21 गेंदों में 26 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें 2 चौके और 1 छक्का शामिल था। 08:48 AM19 फ़रवरी 2026 कॉपी लिंक शमार ने स्टीवर्ट को आउट किया शमार जोसेफ ने 15वें ओवर में फुल लेंथ गेंद सीधे स्टंप्स पर डाली। ग्रांट स्टीवर्ट ने क्रीज से हटकर फ्रंट फुट खाली किया और बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद को सही दिशा नहीं दे सके। लॉन्ग-ऑफ पर फील्डिंग कर रहे जोसन होल्डर ने आसान कैच लपक लिया। वे 7 गेंदों में 12 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें एक छक्का शामिल था। 08:44 AM19 फ़रवरी 2026 कॉपी लिंक मोती ने स्मट्स को आउट किया गुडाकेश मोती ने जेजे स्मट्स को आउट कर दिया। मोती ने उन्हें डीप बैकवर्ड स्क्वायर लेग पर शमार जोसेफ के हाथों कैच कराया। स्मट्स 27 गेंदों में 24 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें 3 चौके शामिल थे। 08:31 AM19 फ़रवरी 2026 कॉपी लिंक हैरी 8 रन बनाकर आउट हुए 9वें ओवर की 5वीं बॉल पर शमार जोसेफ ने इटली के कप्तान हैरी मैनेंटी को आउट कर दिया। उन्होंने लेंथ थोड़ी छोटी रखी और गेंद को दाएं हाथ के बल्लेबाज से बाहर की ओर ले गए। मैनेंटी ने जोरदार कट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले का हल्का किनारा लेकर निकल गई। विकेटकीपर शाई होप ने कोई गलती नहीं की और आसान कैच लपक लिया। मैनेंटी 10 गेंदों में 8 रन बनाकर आउट हुए। 08:13 AM19 फ़रवरी 2026 कॉपी लिंक फोर्ड को दूसरा विकेट, नकवी आउट मैथ्यू फोर्ड ने छठे ओवर की आखिरी बॉल पर सैयद नकवी को आउट कर दिया। नकवी शुरुआत से ही संघर्ष करते नजर आ रहे थे और खुलकर शॉट नहीं लगा पा रहे थे। ऑफ स्टंप के बाहर गुड लेंथ गेंद पर उन्होंने बड़ा ड्राइव खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले के निचले हिस्से से लगकर हवा में ऊंची उठ गई और मिड-ऑफ के ऊपर चली गई। वहां शमरा जोसेफ ने पीछे की ओर दौड़ते हुए कैच ले लिया। नकवी 10 गेंदों में 6 रन बनाकर आउट हुए। 07:51 AM19 फ़रवरी 2026 कॉपी लिंक अकील ने एंथनी मोस्का
Salim Khan Health Update; Salman Khan Father Brain Hemorrhage

1 दिन पहले कॉपी लिंक सलमान खान के पिता और दिग्गज स्क्रिप्ट राइटर सलीम खान मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं। उन्हें ब्रेन हेमरेज हुआ है, जिसके बाद उनकी एक छोटी-सी सर्जिकल प्रोसीजर की गई। सलीम खान को वेंटिलेटर पर रखा गया है। गुरुवार को सलीम खान का हाल जानने एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और एक्टर आमिर खान गर्लफ्रेंड गौरी के साथ अस्पताल में नजर आए। सलीम खान के परिवार के सदस्य मंगलवार से अस्पताल में मौजूद हैं। गुरुवार को भी सलमान खान, अरबाज खान, शूरा और हेलन समेत परिवार के सदस्य अस्पताल पहुंचे। बता दें कि लीलावती अस्पताल के डॉक्टर जलील पार्कर ने बुधवार को बताया था कि सलीम खान की डिजिटल सब्स्ट्रैक्शन एंजियोग्राफी (DSA) की गई। यह कोई ब्रेन सर्जरी नहीं है। DSA एक हाईक्वालिटी का एक्स-रे होता है। इसमें शरीर की नसों में हुए ब्लॉकेज को ज्यादा साफ देखा जा सकता है। इसे सेरेब्रल एंजियोग्राफी भी कहा जाता है। अस्पताल पहुंचे परिवार के सदस्य, देखें तस्वीरें लगातार तीसरे दिन सलमान पिता को देखने लीलावती अस्पताल पहुंचे। अरबाज खान भी अस्पताल पहुंचे। सलीम खान को देखने पत्नी हेलन लीलावती अस्पताल पहुंची। अरबाज खान के बेटे अरहान, दादा से मिलने अस्पताल पहुंचे। अलवीरा और अतुल के बेटे अयान भी हॉस्पिटल पहुंचे। आमिर खान और गौरी स्प्रैट को अस्पताल के बाहर स्पॉट किया गया। एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी अपनी मां सुनंदा शेट्टी के साथ अस्पताल पहुंचीं। कुछ समय तक डॉक्टर्स की निगरानी में रहेंगे सलीम खान डॉक्टर पार्कर के अनुसार, फिलहाल सलीम खान को डिस्चार्ज नहीं किया जाएगा। उन्हें कुछ दिनों तक डॉक्टर्स की निगरानी में रखा जाएगा। उनकी हालत स्थिर है और वे रिकवरी कर रहे हैं। अगर सब कुछ ठीक रहा तो उन्हें आज वेंटिलेटर सपोर्ट से हटाया जा सकता है, लेकिन डिस्चार्ज को लेकर अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है। डॉ. जलील पार्कर मुंबई में एक जाने-माने पल्मोनोलॉजिस्ट, यानी सांस की बीमारी के स्पेशलिस्ट हैं, जो लीलावती हॉस्पिटल और रिसर्च सेंटर से जुड़े हैं। मंगलवार सुबह इमरजेंसी में लाया गया था अस्पताल प्रशासन ने बताया था कि सलीम खान को मंगलवार सुबह 8:30 बजे इमरजेंसी में लाया गया था। उनके इलाज के लिए डॉक्टरों की एक टीम बनाई गई है। इसमें न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. विनय चव्हाण, कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. अजीत मेनन, न्यूरोसर्जन डॉ. नितिन डांगे और डॉ. बिनीत अहलूवालिया शामिल हैं। 1960 के दशक में करियर शुरू हुआ था सलीम खान 90 साल के हैं। उनका जन्म 24 नवंबर 1935 को हुआ था। वे हिंदी सिनेमा के दिग्गज स्क्रिप्ट राइटरों में शुमार हैं। सलीम खान ने अपने करियर की शुरुआत एक्टिंग से की थी। 1960 के दशक में फिल्म बारात से करियर शुरू हुआ, लेकिन फिल्मों में उन्हें सीमित और छोटे किरदार ही मिले। लगभग दो दर्जन फिल्मों में काम करने के बाद उन्होंने महसूस किया कि एक्टिंग नहीं, बल्कि राइटिंग असली ताकत है। इसके बाद उन्होंने लेखन की ओर रुख किया और स्क्रिप्ट राइटर बन गए। अभिनय के शुरुआती दिनों में सलीम खान ‘प्रिंस सलीम’ नाम का उपयोग करते थे। ‘सलीम-जावेद’ की जोड़ी फेमस हुई सलीम खान और जावेद अख्तर की जोड़ी ‘सलीम–जावेद’ के नाम से मशहूर रही है। दोनों ने मिलकर हिंदी सिनेमा को कई सुपरहिट और यादगार फिल्में दीं, जैसे जंजीर, दीवार, शोले, डॉन और सीता और गीता। इन फिल्मों की दमदार कहानियां और डायलॉग लोगों के दिलों में बस गए। उनकी लिखी स्क्रिप्ट ने फिल्मों का अंदाज बदल दिया। उन्होंने मजबूत किरदार, संवाद और सामाजिक मुद्दों को कहानी का हिस्सा बनाया। सलीम-जावेद की सफलता से फिल्म इंडस्ट्री में लेखकों को नई पहचान और सम्मान मिला और उन्हें भी स्टार्स की तरह महत्व मिलने लगा। सलीम-जावेद भारतीय सिनेमा के पहले लेखक माने जाते हैं, जिन्हें ‘स्टार स्टेटस’ मिला। उन्होंने अमिताभ बच्चन की ‘एंग्री यंग मैन’ इमेज को स्थापित करने में अहम भूमिका निभाई। सलीम खान ने दो शादियां कीं पर्सनल लाइफ की बात करें तो सलीम खान ने दो शादियां कीं। उनकी पहली शादी 18 नवंबर 1964 को सलमा खान (पूर्व नाम सुशीला चरक) से हुई। इस शादी से उनके चार बच्चे सलमान खान, अरबाज खान, सोहेल खान और अलवीरा खान हुए। बाद में 1981 में सलीम खान ने एक्ट्रेस हेलन रिचर्डसन से शादी की। कुछ सालों बाद सलीम खान और हेलन ने अर्पिता को गोद लिया। फैमिली के साथ सलीम खान की पुरानी तस्वीर। उनके बड़े बेटे सलमान खान हिंदी सिनेमा के सबसे टॉप एक्टर्स में गिने जाते हैं, जबकि अरबाज और सोहेल भी फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। उनकी बेटी अलवीरा की शादी एक्टर-डायरेक्टर अतुल अग्निहोत्री से हुई, वहीं अर्पिता की शादी एक्टर आयुष शर्मा से हुई है। ………………………………………. सलीम खान से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…. दोस्ताना में अमिताभ से ज्यादा फीस सलीम ने मांगी:सलमान से कहा था हैलो ब्रदर नहीं चलेगी, ऋषि कपूर को दी थी बर्बाद करने की धमकी सलीम खान को नई जनरेशन सुपरस्टार सलमान खान के पिता के रूप में जानती है, लेकिन 70–80 के दशक में उनका ऐसा रुतबा था कि हर फिल्ममेकर उनसे ही अपनी फिल्में लिखवाना चाहता था, चाहे फीस या शर्त कुछ भी हो। इंदौर शहर में रहते हुए दोस्तों के लव लेटर लिखने से शुरू हुआ राइटिंग का सिलसिला हिंदी सिनेमा के सबसे बेहतरीन स्क्रिप्ट राइटर बनने पर मुकम्मल हुआ। पूरी खबर यहां पढ़ें दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Salim Khan Hospitalized | Mumbai Health Update

2 दिन पहले कॉपी लिंक सलमान खान के पिता और दिग्गज स्क्रिप्ट राइटर सलीम खान को ब्रेन हेमरेज हुआ है, जिसके बाद उनकी एक छोटी सी सर्जिकल प्रोसीजर की गई है। लीलावती अस्पताल के डॉक्टर जलील पार्कर ने मीडिया से बातचीत में बताया कि सलीम खान की डिजिटल सब्स्ट्रैक्शन एंजियोग्राफी (DSA) की गई है। यह कोई ब्रेन सर्जरी नहीं है। DSA एक हाईक्वालिटी का एक्स-रे होता है। इसमें शरीर की नसों में हुए ब्लॉकेज को ज्यादा साफ देखा जा सकता है। इसे सेरेब्रल एंजियोग्राफी भी कहा जाता है। कुछ समय तक डॉक्टर्स की निगरानी में रहेंगे सलीम खान डॉक्टर पार्कर के अनुसार, फिलहाल सलीम खान को डिस्चार्ज नहीं किया जाएगा। उन्हें कुछ दिनों तक डॉक्टर्स की निगरानी में रखा जाएगा। हालांकि, उनकी हालत स्थिर है और वे रिकवरी कर रहे हैं। अगर सब कुछ ठीक रहा तो उन्हें आज या कल तक वेंटिलेटर सपोर्ट से हटाया जा सकता है, लेकिन डिस्चार्ज को लेकर अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है। डॉ. जलील पार्कर मुंबई में एक जाने-माने पल्मोनोलॉजिस्ट (सांस की बीमारी के स्पेशलिस्ट) हैं, जो लीलावती हॉस्पिटल और रिसर्च सेंटर से जुड़े हैं। अस्पताल पहुंचे परिवार के सदस्य, देखें तस्वीरें पिता से अस्पताल में मुलाकात के बाद बाहर निकलते नजर आए सलमान खान। सोहेल खान अपने पिता सलीम खान से मिलने अस्पताल पहुंचे। संगीता बिजलानी भी अस्पताल पहुंचीं। मंगलवार देर रात तक सलमान खान अस्पताल में ही रहे थे। अर्पिता खुद ड्राइव कर अस्पताल से गईं। बेटी अलवीरा खान भागते हुए अस्पताल पहुंचीं। सलमान खान की मां और सलीम खान की पत्नी सलमा खान अस्पताल पहुंचीं। सलीम खान की बेटी अर्पिता के पति एक्टर आयुष शर्मा भी अस्पताल पहुंचे। अलवीरा और अतुल के बेटे अयान भी हॉस्पिटल पहुंचे। अलवीरा और अतुल की बेटी अलीजेह भी अस्पताल पहुंचीं। सलीम खान के पोते अरहान और निर्वाण अस्पताल जाते हुए नजर आए। बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी बुधवार सुबह अस्पताल पहुंचे। सलीम खान के साथ कई फिल्में लिखने वाले जावेद अख्तर उनका हाल लेने बुधवार को भी अस्पताल पहुंचे। संजय दत्त अस्पताल से निकलते समय गंभीर नजर आए। सलीम खान के दामाद अतुल अग्निहोत्री भी हॉस्पिटल पहुंचे। सलीम खान की तबीयत बिगड़ने के बाद मंगलवार को सलमान खान शूटिंग छोड़कर अस्पताल पहुंचे। वहीं, संजय दत्त और जावेद अख्तर भी अस्पताल पहुंचे। एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए अरबाज मंगलवार को अरबाज खान अपनी पत्नी शूरा के साथ पिता से मिलने अस्पताल पहुंचे थे। वहीं, बुधवार सुबह उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर एंट्री करते हुए स्पॉट किया गया। मंगलवार सुबह इमरजेंसी में लाया गया था अस्पताल प्रशासन ने बताया था कि सलीम खान को मंगलवार सुबह 8:30 बजे इमरजेंसी में लाया गया था। उनके इलाज के लिए डॉक्टरों की एक टीम बनाई गई है। इसमें न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. विनय चव्हाण, कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. अजीत मेनन, न्यूरोसर्जन डॉ. नितिन डांगे और डॉ. बिनीत अहलूवालिया शामिल हैं। 1960 के दशक में करियर शुरू हुआ था सलीम खान 90 साल के हैं। उनका जन्म 24 नवंबर 1935 को हुआ था। वे हिंदी सिनेमा के दिग्गज स्क्रिप्ट राइटरों में शुमार हैं। सलीम खान ने अपने करियर की शुरुआत एक्टिंग से की थी। 1960 के दशक में फिल्म बारात से करियर शुरू हुआ, लेकिन फिल्मों में उन्हें सीमित और छोटे किरदार ही मिले। लगभग दो दर्जन फिल्मों में काम करने के बाद उन्होंने महसूस किया कि एक्टिंग नहीं, बल्कि राइटिंग असली ताकत है। इसके बाद उन्होंने लेखन की ओर रुख किया और स्क्रिप्ट राइटर बन गए। अभिनय के शुरुआती दिनों में सलीम खान ‘प्रिंस सलीम’ नाम का उपयोग करते थे। ‘सलीम-जावेद’ की जोड़ी फेमस हुई सलीम खान और जावेद अख्तर की जोड़ी ‘सलीम–जावेद’ के नाम से मशहूर रही है। दोनों ने मिलकर हिंदी सिनेमा को कई सुपरहिट और यादगार फिल्में दीं, जैसे जंजीर, दीवार, शोले, डॉन और सीता और गीता। इन फिल्मों की दमदार कहानियां और डायलॉग लोगों के दिलों में बस गए। उनकी लिखी स्क्रिप्ट ने फिल्मों का अंदाज बदल दिया। उन्होंने मजबूत किरदार, संवाद और सामाजिक मुद्दों को कहानी का हिस्सा बनाया। सलीम-जावेद की सफलता से फिल्म इंडस्ट्री में लेखकों को नई पहचान और सम्मान मिला और उन्हें भी स्टार्स की तरह महत्व मिलने लगा। सलीम-जावेद भारतीय सिनेमा के पहले लेखक माने जाते हैं, जिन्हें ‘स्टार स्टेटस’ मिला। उन्होंने अमिताभ बच्चन की ‘एंग्री यंग मैन’ इमेज को स्थापित करने में अहम भूमिका निभाई। सलीम खान ने दो शादियां कीं पर्सनल लाइफ की बात करें तो सलीम खान ने दो शादियां कीं। उनकी पहली शादी 18 नवंबर 1964 को सलमा खान (पूर्व नाम सुशीला चरक) से हुई। इस शादी से उनके चार बच्चे सलमान खान, अरबाज खान, सोहेल खान और अलवीरा खान हुए। बाद में 1981 में सलीम खान ने एक्ट्रेस हेलन रिचर्डसन से शादी की। कुछ सालों बाद सलीम खान और हेलन ने अर्पिता को गोद लिया। फैमिली के साथ सलीम खान की पुरानी तस्वीर। उनके बड़े बेटे सलमान खान हिंदी सिनेमा के सबसे टॉप एक्टर्स में गिने जाते हैं, जबकि अरबाज और सोहेल भी फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। उनकी बेटी अलवीरा की शादी एक्टर-डायरेक्टर अतुल अग्निहोत्री से हुई, वहीं अर्पिता की शादी एक्टर आयुष शर्मा से हुई है। ………………………………………. सलीम खान से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…. दोस्ताना में अमिताभ से ज्यादा फीस सलीम ने मांगी:सलमान से कहा था हैलो ब्रदर नहीं चलेगी, ऋषि कपूर को दी थी बर्बाद करने की धमकी सलीम खान को नई जनरेशन सुपरस्टार सलमान खान के पिता के रूप में जानती है, लेकिन 70–80 के दशक में उनका ऐसा रुतबा था कि हर फिल्ममेकर उनसे ही अपनी फिल्में लिखवाना चाहता था, चाहे फीस या शर्त कुछ भी हो। इंदौर शहर में रहते हुए दोस्तों के लव लेटर लिखने से शुरू हुआ राइटिंग का सिलसिला हिंदी सिनेमा के सबसे बेहतरीन स्क्रिप्ट राइटर बनने पर मुकम्मल हुआ। पूरी खबर यहां पढ़ें दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Supreme Court Packaged Food Warning; FSSAI Mandatory FOPL Update; Front-of-Package Nutrition Labeling

Hindi News Lifestyle Supreme Court Packaged Food Warning; FSSAI Mandatory FOPL Update; Front of Package Nutrition Labeling 3 दिन पहलेलेखक: अदिति ओझा कॉपी लिंक हम अक्सर चिप्स, कुकीज या नमकीन का पैकेट खरीदते हैं और खा लेते हैं। बहुत कम लोग पैकेट को पलटकर उसके पीछे देखते हैं कि जो फूड वो खा रहे हैं, उसकी न्यूट्रिशनल वैल्यू क्या है। उसमें कितना शुगर, नमक या फैट है। पैकेट पर लिखी ये इंफॉर्मेशन ही बताती है कि फूड कितना हेल्दी है या कितना अनहेल्दी। लेकिन अगर यह जानकारी पैकेट के फ्रंट पर रंगों और ग्राफिक्स के साथ आसान तरीके से लिखी हो तो एक ही नजर में बहुत आसानी से ये जानकारी हमें मिल जाएगी। हमारे लिए हेल्दी फूड का चुनाव भी आसान हो जाएगा। इसे ‘फ्रंट‑ऑफ‑पैक लेबलिंग’ कहते हैं। हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने FSSAI (भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण) और केंद्र सरकार को एक जरूरी निर्देश दिया है। कोर्ट ने कहा है कि पैकेज्ड फूड पर “फ्रंट-ऑफ-पैक वॉर्निंग लेबल” लगाने पर विचार किया जाए। यह लेबल पैकेट के सामने ही जरूरी जानकारी दिखाएगा ताकि कंज्यूमर खरीदने से पहले ही जान सकें कि उसमें कितना शुगर, नमक और फैट है। इसलिए आज जरूरत की खबर में जानेंगे कि- फ्रंट‑ऑफ‑पैक लेबलिंग क्या है? फ्रंट‑ऑफ‑पैक लेबलिंग क्यों जरूरी है? कैसे यह गंभीर बीमारियों के जोखिम को कम करने में मदद कर सकती है? एक्सपर्ट: डॉ. नरेंद्र कुमार सिंगला, प्रिंसिपल कंसल्टेंट, इंटरनल मेडिसिन, श्री बालाजी एक्शन मेडिकल इंस्टीट्यूट, दिल्ली सवाल- ‘फ्रंट ऑफ पैक लेबलिंग’ क्या है? जवाब- फ्रंट-ऑफ-पैक लेबलिंग (FOPL) वह लेबल है, जो किसी फूड प्रोडक्ट के पैकेट के आगे के हिस्से में लिखा रहता है। इसमें खाने के मेन इंग्रीडिएंट्स जैसे शुगर, नमक और फैट की जानकारी को आसान और जल्दी समझ आने वाले तरीके से दिखाया जाता है। इसका मकसद ये है कि ग्राहक तुरंत समझ सके कि वो जो फूड खरीद रहा है, वह स्वास्थ्य के लिए कितना सही है। ये जानकारी पैकेट के बैक पर लिखे लंबे‑चौड़े न्यूट्रिशनल फैक्ट्स से अलग होती है। इसमें सिर्फ जरूरी जानकारी को सरल ग्राफिक्स या रंगों के जरिए दिखाया जाता है। सवाल- मौजूदा पैकेज्ड फूड पर फूड से जुड़ी न्यूट्रिशनल जानकारी कहां लिखी होती है? जवाब- यह आमतौर पर पैकेज्ड फूड के पीछे या किनारे पर एक टेबल के फॉर्म में लिखी होती है। यह जानकारी प्रोडक्ट के 100 ग्राम, 100 मिलीलीटर या हर सर्विंग में मौजूद न्यूट्रिशनल वैल्यू जैसे- कैलोरी, फैट, प्रोटीन, शुगर और सोडियम की मात्रा बताती है। सवाल- ‘फ्रंट ऑफ पैक लेबलिंग’ से क्या पता चलता है? जवाब- फ्रंट ऑफ पैक लेबलिंग से पता चलता है कि फूड हेल्दी है या अनहेल्दी। उसमें कितनी कैलोरी, शुगर, नमक और फैट है और क्या वह स्वास्थ्य के लिए जोखिम पैदा कर सकता है। डिटेल नीचे ग्राफिक में देखें– सवाल- ‘फ्रंट ऑफ पैक लेबलिंग’ क्यों जरूरी है? जवाब- ‘फ्रंट ऑफ पैक लेबलिंग’ इसलिए जरूरी है ताकि लोग पैकेज्ड फूड खरीदते समय जल्दी और स्पष्ट रूप से उसके हेल्थ इम्पैक्ट को समझ सकें। इससे उनके लिए हेल्दी ऑप्शन्स चुनना आसान हो जाएगा और अनहेल्दी फूड के अधिक सेवन को रोका जा सकेगा। सवाल- ‘फ्रंट ऑफ पैक लेबलिंग’ से हमें क्या फायदा होगा? जवाब- फ्रंट ऑफ पैक लेबलिंग का मकसद न्यूट्रिशन की जटिल जानकारी को सरल बनाना है, ताकि ग्राहक खरीदते समय ही बेहतर फैसला ले सकें और अनहेल्दी विकल्पों से बच सकें। नीचे दिए ग्राफिक से इसके फायदे समझिए- सवाल- ‘फ्रंट ऑफ पैक लेबलिंग’ से लोगों की सेहत पर क्या प्रभाव पड़ेगा? जवाब- न्यूट्रिशनल वैल्यू पढ़कर लोग तय कर पाएंगे कि उनके लिए वो फूड कितना हेल्दी है। साथ ही इससे कई गंभीर बीमारियों का रिस्क कम हो सकेगा, जैसेकि मोटापा, डायबिटीज, हार्ट डिजीज। यह हेल्दी ईटिंग हैबिट्स को भी बढ़ावा देगा। नीचे दिए ग्राफिक से सेहत पर इसका प्रभाव समझिए- सवाल- सुप्रीम कोर्ट ने FSSAI (भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण) को यह निर्देश क्यों दिया है कि वह हरेक पैकेज्ड खाद्य पदार्थ पर ‘फ्रंट ऑफ पैक लेबलिंग’ लगाने पर विचार करें? जवाब- देश में लाइफस्टाइल बीमारियां तेजी से बढ़ रही है। इसकी बड़ी वजह अनहेल्दी खान-पान है। पैकेज्ड और अल्ट्राप्रोसेस्ड फूड में मौजूद अधिक शुगर, नमक और फैट की मात्रा इन बीमारियों का बड़ा कारण बन रही है। इसी गंभीर स्थिति को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने FSSAI से कहा है कि वह पैकेज्ड फूड पर ‘फ्रंट ऑफ पैक लेबलिंग’ लागू करने पर गंभीरता से विचार करे, ताकि लोग खरीदते समय ही संभावित हेल्थ रिस्क समझ सकें। ग्राफिक से समझते हैं कि भारत में लाइफस्टाइल बीमारियों की स्थिति कितनी गंभीर है- सवाल- ‘फ्रंट ऑफ पैक लेबलिंग’ से ये पता लगाने में कैसे मदद मिलेगी कि कोई पैकेज्ड फूड कितना हेल्दी है? जवाब- फ्रंट ऑफ पैक लेबलिंग फूड की हेल्थ ग्रेडिंग की तरह काम करती है। जैसे ‘हाई शुगर’ वाला लेबल आपको चेतावनी देता है कि यह फूड बार-बार खाने के लिए हेल्दी नहीं है। वहीं ‘लो फैट/लो सॉल्ट’ वाला संकेत हेल्दी विकल्प चुनने में मदद करता है। इस तरह ग्राहक को एक नजर में ही यह समझ आता है कि कोई पैकेज्ड फूड हेल्थ के लिए सुरक्षित, संतुलित या जोखिम भरा है। साथ ही कई देशों में ‘फ्रंट ऑफ पैक लेबलिंग’ को तीन अलग रंगों से दिखाया जाता है। जिस फूड में सॉल्ट, शुगर फैट की मात्रा ज्यादा होती है, उस पर रेड लेबल होता है और जिसमें कम होती है, उस पर ग्रीन लेबल होता है। ऐसे में लोग बिना न्यूट्रिशन डिटेल्स पढ़े सिर्फ रंग देखकर यह जान सकते हैं कि फूड हेल्दी है या अनहेल्दी। आंख मूंदकर वे ग्रीन लेबल वाले फूड खरीद सकते हैं या ये तय कर सकते हैं कि रेड लेबल वाले फूड महीने में एक–दो बार ही खाना है। सवाल- क्या यह लेबलिंग मोटापा, डायबिटीज और हाई BP जैसी बीमारियों के जोखिम को कम करने में मदद कर सकती है? जवाब- लेबलिंग हमें सिर्फ जागरूक करने में मदद करती है। ये इस बात की गारंटी नहीं है कि अब गंभीर बीमारियां नहीं होंगी। लेबलिंग सिर्फ हमें यह बताएगी कि फूड अनहेल्दी है, लेकिन अगर फिर भी हम उसे खाते हैं तो हम बीमारियों का रिस्क बढ़ा रहे होंगे। ये जरूर कहा जा सकता है कि लोग जो भी फैसला करें, वह एक
Preview, Pitch Report, Playing XI & Weather Update

Hindi News Sports Cricket Pakistan Vs Namibia T20 World Cup 2026 Match 35: Preview, Pitch Report, Playing XI & Weather Update कोलंबो3 दिन पहले कॉपी लिंक साहबजादा फरहान ने 100 रन की नाबाद पारी खेली। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। पाकिस्तान ने टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 में प्रवेश कर लिया है। टीम ने बुधवार के दूसरे मैच में नामीबिया को 102 रन से हराया। पाकिस्तान टॉप-8 में पहुंचने वाली 8वीं टीम बनी है। कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब में पाकिस्तान ने ग्रुप-ए के इस मैच का टॉस जीतकर बैटिंग चुनी। टीम ने 20 ओवर में तीन विकेट पर 199 रन बनाए। जवाबी पारी में नामीबिया 17.3 ओवर में 97 रन पर ऑलआउट हो गई। उस्मान तारिक ने 4 विकेट झटके। जबकि शादाब खान को 2 विकेट मिले। ओपनर लॉरेन स्टीनकैंप ने 23 और एलेक्जेंडर वॉल्सचेंक ने 20 रन बनाए। टीम के 9 बैटर्स दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सके। पाकिस्तानी ओपनर साहिबजादा फरहान ने 58 बॉल पर नाबाद 100 रन की पारी खेली। उन्होंने 57 बॉल पर शतक बनाया। शादाब खान ने नाबाद 36 रन बनाए। कप्तान सलमान अली आगा 38 रन बनाकर आउट हुए। नामीबिया के लिए जैक ब्रेसल ने 2 विकेट झटके। जबकि जेरार्ड इरास्मस को एक विकेट मिला। मैच का स्कोरबोर्ड दोनों टीमों की प्लेइंग-XI पाकिस्तान: सलमान आगा (कप्तान), साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, बाबर आजम, उस्मान खान (विकेटकीपर), ख्वाजा नफी, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, सलमान मिर्जा और उस्मान तारिक। नामीबिया: जेरार्ड इरास्मस (कप्तान), जॉन फ्राइलिनक, लॉरेन स्टीनकैंप, निकोल लोफ्टी-ईटन, एलेक्जेंडर वॉल्सचेंक, जेजे स्मिट, जेन ग्रीन (विकेटकीपर), रूबेन ट्रम्पेलमैन, विलेम मायबर्ग, बर्नार्ड शोल्ट्ज और जैक ब्रेसल। —————————————————— क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें – टी-20 वर्ल्ड कप में आज भारत का मुकाबला नीदरलैंड से हो रहा है। दैनिक भास्कर एप पर अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में जारी इस मुकाबले की Live स्ट्रीमिंग जारी है। बॉल टु बॉल कमेंट्री, रिकॉर्ड्स और रियल टाइम एनालिसिस के लिए देखिए ‘टी-20 वर्ल्ड कप विद दैनिक भास्कर’ लिंक: https://www.youtube.com/live/Jg5sbLGkTYQ अपडेट्स 12:53 PM18 फ़रवरी 2026 कॉपी लिंक पाकिस्तान सुपर-8 में पहुंचने वाली 8वीं टीम 12:49 PM18 फ़रवरी 2026 कॉपी लिंक उस्मान को ओवर में 2 विकेट, नामीबिया 97 रन पर ऑलआउट 18वें ओवर में उस्मान तारिक ने बर्नार्ड शोल्ट्ज (एक रन) और विलेम मायबर्ग (8 रन) को आउट किया। इसी के साथ नामीबिया 97 रन पर ऑलआउट हो गई। तारिक को चौथा विकेट मिला है। 12:38 PM18 फ़रवरी 2026 कॉपी लिंक जेन ग्रीन आउट, शादाब खान को तीसरा विकेट 17वें ओवर में नामीबिया ने 8वां विकेट गंवाया। यहां पर जेन ग्रीन (7 रन) को शादाब खान ने सईम अयूब के हाथों कैच कराया। शादाब को तीसरा विकेट मिला है। यहां पर एलेक्जेंडर वॉल्सचेंक (20 रन) को और कप्तान जेरार्ड इरास्मस (7 रन) को आउट किया। 12:36 PM18 फ़रवरी 2026 कॉपी लिंक नवाज ने 2 रन का ओवर डाला 15वें ओवर में मोहम्मद नवाज ने महज दो रन दिए। दोनों ही रन सिंगल के जरिए आए। ओवर की चार बॉल डॉट रहीं। 12:22 PM18 फ़रवरी 2026 कॉपी लिंक उस्मान तारिक को ओवर में दो विकेट 14वें ओवर में नामीबिया ने दो विकेट गंवाए। उस्मान तारिक ने पहली बॉल पर जेजे स्मिट (9 रन) को और तीसरी बॉल पर रूबेन ट्रम्पेलमैन (जीरो) को आउट किया। तारिक ने इस ओवर में कोई रन नहीं दिया है। 12:19 PM18 फ़रवरी 2026 कॉपी लिंक शादाब को दूसरा विकेट, वॉल्सचेंक आउट 13वें ओवर की तीसरी बॉल पर नामीबिया ने 5वां विकेट गंवाया। यहां पर एलेक्जेंडर वॉल्सचेंक 20 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें शादाब खान ने विकेटकीपर उस्मान खान के हाथों स्टंपिंग कराया। 12:06 PM18 फ़रवरी 2026 कॉपी लिंक शादाब खान ने 4 रन का ओवर डाला नामीबियाई पारी के 10वें ओवर में शादाब खान ने महज 4 रन दिए। उनके इस ओवर में कोई बाउंड्री नहीं आई और सभी रन सिंगल और एक्स्ट्रा के जरिए आए। 11:57 AM18 फ़रवरी 2026 कॉपी लिंक 50 के अंदर नामीबिया का चौथा विकेट गिरा 8वें ओवर में नामीबिया ने चौथा विकेट गंवाया। यहां पर कप्तान जेरार्ड इरास्मस (7 रन) को शादाब खान ने उस्मान खान के हाथों कैच कराया। इसी ओवर में टीम ने 50 रन का आंकड़ा पार कर लिया है। 11:54 AM18 फ़रवरी 2026 कॉपी लिंक नामीबिया ने तीसरा विकेट गंवाया, स्टीनकैंप आउट 7वें ओवर में नामीबिया ने तीसरा विकेट गंवाया। यहां पर लॉरेन स्टीनकैंप 23 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें मोहम्मद नवाज ने विकेटकीपर उस्मान खान के हाथों कैच कराया। 11:49 AM18 फ़रवरी 2026 कॉपी लिंक नामीबिया ने पावरप्ले में 2 विकेट गंवाए 200 रन का टारगेट चेज कर रही नमीबियाई टीम ने पावरप्ले के अंदर 2 विकेट गंवा दिए। शुरुआती 6 ओवर्स में टीम 40 रन ही बना सकी। इस ओवर से 2 रन आए। छठे ओवर की दूसरी बॉल पर निकोल लोफ्टी-ईटन 5 रन बनाकर रनआउट हो गए। उन्हें सलमान आगा के थ्रो पर सईम अयूब ने आउट किया। 11:38 AM18 फ़रवरी 2026 कॉपी लिंक सलमान मिर्जा ने फ्राइलिनक को बोल्ड किया 5वें ओवर की पहली बॉल पर नामीबिया ने पहला विकेट गंवाया। यहां पर सलमान मिर्जा ने जॉन फ्राइलिनक को बोल्ड कर दिया। फ्राइलिनक 9 रन बनाकर आउट हुए। 11:36 AM18 फ़रवरी 2026 कॉपी लिंक सईम अयूब के ओवर में 2 चौके लगे नामीबियाई ओपनर लॉरेन स्टीनकैंप ने सईम अयूब के ओवर में दो चौके लगाए। उन्होंने चौथी और छठी बॉल को बाउंड्री के पार पहुंचाया। इस ओवर से 9 रन आए। 11:21 AM18 फ़रवरी 2026 कॉपी लिंक स्टीनकैंप के छक्के से नामीबिया का खाता खुला 200 रन का टारगेट चेज कर रही नामीबिया ने पहले ओवर में 9 रन बना लिए हैं। ओपनर लॉरेन स्टीनकैंप ने फहीम अशरफ की तीसरी बॉल पर छक्का लगाकर टीम का खाता खोला। 11:06 AM18 फ़रवरी 2026 कॉपी लिंक 20वें ओवर में
Virat Anushka Vrindavan Visit; Premanand Maharaj Satsang 5AM VIDEO Update

प्रेमानंद महाराज के आश्रम में विराट और अनुष्का ने भक्तों के साथ बैठकर सत्संग सुना। क्रिकेटर विराट कोहली पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ मंगलवार सुबह 6 बजे प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे। एक घंटे तक प्रेमानंद महाराज का सत्संग सुना। इस दौरान दोनों हाथ जोड़कर बैठे रहे। सत्संग सुनने के बाद प्रेमानंद महाराज से आशीर्वाद लिया। हालांकि, इस दौ . विराट-अनुष्का सोमवार शाम को दिल्ली से वृंदावन पहुंचे थे। यहां एक होटल में स्टे किया। फिर मंगलवार सुबह प्रेमानंद जी के केली कुंज आश्रम पहुंचे। आश्रम से जुड़े लोगों के अनुसार, वे तय समय से पहले ही पहुंच गए थे और भक्तों के साथ सत्संग में शामिल हुए। दर्शन और सत्संग के बाद दोनों दिल्ली लौट गए। वापसी के दौरान आश्रम के बाहर उनकी गाड़ी ट्रैफिक जाम में फंस गई। विराट के मौजूद होने की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में प्रशंसक पहुंच गए। मौके पर मौजूद पुलिसवालों ने भीड़ को कंट्रोल कर लगभग 15 मिनट में रास्ता साफ कराया, तब जाकर उनकी गाड़ी आगे बढ़ सकी। विराट-अनुष्का ने करीब एक घंटे तक सत्संग सुना। इस दौरान दोनों हाथ जोड़कर बैठे रहे। केलीकुंज आश्रम से विराट-अनुष्का निकले तो उनकी गाड़ी जाम में फंस गई। इस दौरान उन्हें देखने के लिए फैंस की भीड़ लग गई। प्रेमानंदजी ने सत्संग में दीक्षा-शरणागति में अंतर बताया सत्संग के दौरान प्रेमानंद महाराज ने दीक्षा और पूर्ण शरणागति में अंतर बताया। उन्होंने कहा- दीक्षा पूर्ण शरणागति की पहली सीढ़ी है। यह बहुत समझने का विषय है। यह तब होता है, जब गलती से भी हमारी ज़ुबान से यह न निकले कि आपका ही भरोसा है, आपका सहारा है। नहीं, श्रीजी (राधा रानी) की कृपा है। श्रीजी का ही भरोसा है। बातचीत में भी हम किसी दूसरे को वह स्थान न दें, जो अपने इष्ट और गुरु को देते हैं। वह सिर्फ प्रभु के विषय में ही सोचता है- कैसे मैं अपने इष्ट को सुख पहुंचाऊं। जैसे अर्जुन का रथ स्वयं भगवान चला रहे थे। यानी अर्जुन पूर्ण शरणागत थे, तभी उनके हृदय में भगवान बैठकर स्वयं उसकी जीवन यात्रा संभालते हैं। प्रेमानंद महाराज से अनुष्का-विराट कब-कब मिले, और क्या बातें हुईं.… 16 दिसंबर 2025: गुरु दीक्षा की कंठी पहनी 16 दिसंबर 2025 को विराट और अनुष्का के गले में तुलसी माला (कंठी) नजर आई। दावा किया गया था कि दोनों ने संत प्रेमानंद महाराज से दीक्षा ली, क्योंकि वैष्णव परंपरा में दीक्षा लेने के बाद ही गुरु कंठी माला देता है। हालांकि, केली कुंज आश्रम ने इसकी पुष्टि नहीं की थी। उस दिन अनुष्का शर्मा ने प्रेमानंद महाराज से कहा- महाराज जी, हम आपके हैं और आप हमारे। इस पर प्रेमानंद जी ने हंसते हुए कहा- हम सब श्रीजी के हैं। खूब आनंदपूर्वक रहो। भगवान के आश्रित रहो। अपने काम को भगवान की सेवा समझिए। जब तक भगवान न मिल जाएं, हमारी यात्रा रुकनी नहीं है। एक बार ठाकुरजी को भी देखें, जिसके हम असली में हैं। 14 मई, 2025: विराट-अनुष्का 2 घंटे 20 मिनट आश्रम में रहे टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद संत प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे। विराट कोहली टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद अनुष्का के साथ प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे थे। दोनों ने दंडवत प्रणाम कर आशीर्वाद लिया। प्रेमानंद महाराज ने विराट और अनुष्का से पूछा- प्रसन्न हो? इस पर विराट ने मुस्कुराकर कहा- हां। महाराज ने दोनों को आशीर्वाद दिया- जाओ, खूब आनंदित रहो, नाम जप करते रहो। इस पर अनुष्का ने पूछा- बाबा क्या नाम जप से सबकुछ पूरा हो जाएगा? महाराज ने कहा- हां, सब पूरा होगा। प्रेमानंद महाराज ने कहा- वैभव मिलना कृपा नहीं है। यह पुण्य है। भगवान की कृपा अंदर का चिंतन बदलना है। इससे आपके अनंत जन्मों के संस्कार भस्म होते हैं और अगला जन्म बड़ा उत्तम होता है। भगवान जब कृपा करते हैं तो संत समागम देते हैं। अनुष्का-विराट करीब 2 घंटे 20 मिनट आश्रम में रहे थे। 10 जनवरी, 2025: प्रेमानंद महाराज ने कहा था- अभ्यास जारी रखें, जीत निश्चित अनुष्का-विराट ने दंडवत होकर प्रेमानंद महाराज को प्रणाम किया था। विराट कोहली, पत्नी अनुष्का शर्मा और दोनों बच्चों के साथ प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे। अनुष्का ने प्रेमानंद महाराज से भक्ति के लिए आशीर्वाद मांगा। बातचीत के दौरान विराट ने पूछा, ‘असफलता से कैसे निकलें। महाराज ने जवाब में कहा, ‘अभ्यास जारी रखें, जीत निश्चित है। अपने अभ्यास को निरंतर और नियंत्रण में रखते हुए आगे बढ़ें। उन्होंने कहा, ‘ जैसे मेरे लिए नाम जप एक साधना है, वैसे ही विराट के लिए क्रिकेट ही साधना है। बस बीच-बीच में भगवान का नाम लेते रहें। विजय के लिए दो चीजों की आवश्यकता होती है। एक अभ्यास और दूसरा प्रारब्ध। अगर प्रारब्ध नहीं है, सिर्फ अभ्यास है, तब जीत मुश्किल हो जाती है। इसके लिए प्रभु के ज्ञान के साथ-साथ उनका नाम जपना आवश्यक है।’ 4 जनवरी, 2023: पहली बार प्रेमानंदजी से मिलने पहुंचे विराट-अनुष्का 4 जनवरी, 2023 को पहली बार प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे। दोनों सत्संग में शामिल हुए और महाराज जी का आशीर्वाद लिया। इस दौरान प्रेमानंदजी ने सीख दी कि जीवन में विपरीतता या कष्ट आना ईश्वर की कृपा का संकेत है। ऐसे समय में ईश्वर का नाम जपते रहना चाहिए। जीवन में यश और प्रसिद्धि की भावना को त्यागकर आंतरिक चिंतन में बदलाव लाना चाहिए। ——————————————- विराट कोहली से जुड़ी हुई ये खबर भी पढ़ें- कोहली का इंस्टाग्राम अकाउंट 6 घंटे बंद रहा , सर्च करने पर लिखा आ रहा था- प्रोफाइल उपलब्ध नहीं विराट कोहली का इंस्टाग्राम अकाउंट गुरुवार रात अचानक बंद हो गया था, जो करीब 6 घंटे बाद फिर से दिखाई देने लगा है। इस दौरान सर्च करने पर उनकी प्रोफाइल नहीं दिख रही थी और डायरेक्ट लिंक से भी अकाउंट नहीं खुल रहा था। पढ़ें पूरी खबर
Sensex Nifty Fall | Banking Auto Shares Sell-off Update

मुंबई4 दिन पहले कॉपी लिंक शेयर बाजार में आज यानी 17 फरवरी को बढ़त रही। सेंसेक्स 173 अंक चढ़कर 83,450 पर बंद हुआ है। वहीं निफ्टी में करीब 42 अंक की तेजी रही, ये 25,725 पर बंद हुआ है। आज बैंकिग और IT शेयर्स में तेजी रही। वहीं मेटल और एनर्जी शेयर्स में गिरावट रही। कोचीन शिपयार्ड के शेयर में 3.5% की तेजी आज के कारोबार में कोचीन शिपयार्ड के शेयर में 3.5% की तेजी रही। कोचीन शिपयार्ड को रक्षा मंत्रालय ने की ओर से 5,000 करोड़ रुपए का ऑर्डर मिला है। इसके बाद इस डिफेंस PSU स्टॉक ने BSE पर 7.27% की तेजी पकड़ी और 1,575 रुपए के भाव पर पहुंच गया था। जापान के निक्केई में गिरावट जापान का निक्केई इंडेक्स 0.42% गिरकर 56,566 पर बंद हुआ है। दक्षिण कोरिया का कोस्पी, हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग और चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स आज बंद हैं। विदेशी निवेशकों ने 7,395 करोड़ रुपए के शेयर बेचे विदेशी निवेशकों (FII) ने 16 फरवरी को 972 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 1,667 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। इस महीने यानी फरवरी में अब तक FIIs ने 2,346 करोड़ रुपए के शेयर बेचे हैं। इस दौरान DIIs ने 11,443 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। जनवरी 2026 में FIIs ने कुल ₹41,435 करोड़ के शेयर्स बेचे थे। इस दौरान DIIs ने ₹69,220 करोड़ के शेयर खरीदे थे। कल बाजार में रही थी बढ़त शेयर बाजार में कल यानी 16 फरवरी को बढ़त रही। सेंसेक्स 650 अंक की तेजी के साथ 83,277 पर बंद हुआ था। निफ्टी में 212 अंक की बढ़त रही, ये 25,683 पर बंद हुआ था। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
ZIM Vs IRE T20 World Cup 2026 LIVE Score Update; Sikandar Raza Harry Tector

स्पोर्ट्स डेस्क4 दिन पहले कॉपी लिंक 2021 की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लीग राउंड से ही बाहर हो गई है। मंगलवार को जिम्बाब्वे और आयरलैंड के बीच मैच बारिश के कारण रद्द हो गया। कैंडी के पल्लेकेले स्टेडियम में मैच का टॉस भी नहीं हो सका। इसी के साथ जिम्बाब्वे सुपर-8 में पहुंच गई है। एक दिन पहले कंगारू श्रीलंका के खिलाफ 8 विकेट से हार गए थे। उन्हें 13 फरवरी को जिम्बाब्वे ने 23 रन से हराया था। अब ऑस्ट्रेलिया को 20 फरवरी को ओमान से खेलना है। इसे जीतकर भी मिचेल मार्श की टीम अगले दौर में नहीं पहुंच सकेगी। ऑस्ट्रेलियन टीम इस टूर्नामेंट के इतिहास में दूसरी बार ग्रुप स्टेज से बाहर हुई है। इससे पहले 2009 में टीम रिकी पोंटिंग की कप्तानी में लीग राउंड से बाहर हो गई थी। मैच का स्कोरबोर्ड पल्लेकेले में बारिश के कारण मैच रद्द कर दिया गया है। इस वर्ल्डकप में पहला मैच रद्द हुआ मौजूदा वर्ल्डकप में पहला मैच रद्द हुआ है। वहीं, टूर्नामेंट के इतिहास में अब तक 8 मैच रद्द हुए हैं। 2016 के एडीशन में 2 मैच रद्द हुए थे। 2007, 2010, 2012, 2022 और 2024 में भी एक-एक मैच रद्द हुए। ऑस्ट्रेलिया बाहर कैसे हुआ? ग्रुप बी में श्रीलंका 6 पॉइंट्स और जिम्बाब्वे 5 पॉइंट्स के साथ सुपर-8 में पहुंच गई। ऑस्ट्रेलिया अब आखिरी मैच जीतकर भी 4 पॉइंट्स तक ही पहुंच सकेगा। एक ग्रुप से 2 ही टीमें अगले राउंड में जा सकती है, इसलिए ऑस्ट्रेलिया बाहर हो गया। जिम्बाब्वे अगले टी-20 वर्ल्डकप के लिए क्वालिफाई सुपर-8 में पहुंचने के साथ ही जिम्बाब्वे ने 2028 टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भी क्वालिफाई कर लिया है। उसे अब क्वालिफायर नहीं खेलना होगा। नियमों के मुताबिक टॉप-8 टीमें और मेजबान देश (जिस देश में वर्ल्ड कप हो रहा है) वर्ल्ड कप में सीधे खेलते हैं। जबकि, बाकी टीमों को टूर्नामेंट में एंट्री के लिए क्वालिफायर खेलना होता है। अपडेट्स 12:22 PM17 फ़रवरी 2026 कॉपी लिंक बारिश से मैच रद्द, जिम्बाब्वे सुपर-8 में पहुंची 12:20 PM17 फ़रवरी 2026 कॉपी लिंक मैच बारिश के कारण रद्द हुआ 11:32 AM17 फ़रवरी 2026 कॉपी लिंक ऑन-फील्ड अंपायर्स ग्राउंड स्टाफ से बात कर रहे दोनों ऑन-फील्ड अंपायर ग्राउंड स्टाफ के एक सदस्य के साथ चर्चा में जुटे हुए हैं। चौथे अंपायर उनके पास छाता पकड़े खड़े हैं। अंपायर मैदान के कुछ हिस्सों की ओर इशारा कर रहे हैं, जहां उन्हें अतिरिक्त काम की जरूरत महसूस हो रही है। ऐसा लग रहा है कि बारिश रुकने और मैदान सुखाने की प्रक्रिया शुरू होने के लिए समय तेजी से निकलता जा रहा है। 11:30 AM17 फ़रवरी 2026 कॉपी लिंक बूंदाबांदी अभी भी जारी हल्की बूंदाबांदी अभी भी जारी है। ग्राउंड स्टाफ ने कवर पर जमा पानी हटा दिया था, लेकिन अब फिर से पानी इकट्ठा होने लगा है। फिलहाल मुकाबले के दोबारा शुरू होने को लेकर स्थिति अनिश्चित बनी हुई है। 10:40 AM17 फ़रवरी 2026 कॉपी लिंक थोड़ी देर के लिए बारिश रुकी, कवर्स हटने लगे थे पल्लेकेले में थोड़ी देर में लिए बारिश रुकी। कवर्स भी हटने लगे थे। लेकिन, बारिश वापस आ गई। 09:45 AM17 फ़रवरी 2026 कॉपी लिंक बारिश आने के बाद मैदान को कवर कर दिया गया बारिश आने के बाद पल्लेकेले स्टेडियम की पिच को कवर कर दिया गया है। 09:18 AM17 फ़रवरी 2026 कॉपी लिंक मैच रद्द होने पर भी जिम्बाब्वे सुपर-8 में पहुंचेगा बारिश के कारण यदि मैच रद्द हो जाता है, तब भी जिम्बाब्वे सुपर-8 के लिए क्वालिफाई कर जाएगा। जिम्बाब्वे ने अपने खेले गए दो मुकाबले जीतकर ग्रुप की अंक तालिका में दूसरे स्थान पर जगह बनाई है और उसके 4 अंक हैं। अगर यह मैच रद्द होता है, तो दोनों टीमों को 1-1 अंक मिलेंगे। ऐसे में जिम्बाब्वे के कुल 5 अंक हो जाएंगे। दूसरी ओर, ऑस्ट्रेलिया के तीन मैचों के बाद सिर्फ 2 अंक ही हैं, जिससे वह जिम्बाब्वे को पीछे नहीं छोड़ पाएगा। वहीं, श्रीलंका अपने तीनों मुकाबले जीतकर 6 अंकों के साथ ग्रुप में शीर्ष स्थान पर रहते हुए पहले ही सुपर-8 के लिए क्वालिफाई कर चुका है। 09:09 AM17 फ़रवरी 2026 कॉपी लिंक बारिश की वजह से टॉस में देरी पल्लेकेले में बारिश हो रही है और पूरा मैदान कवर से ढका हुआ है। हालांकि, मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिन बढ़ने के साथ मौसम के सुधरने की उम्मीद हैI 08:55 AM17 फ़रवरी 2026 कॉपी लिंक ब्रायन बेनेट और गेंदबाजों का शानदार फॉर्म जिम्बाब्वे की इस कामयाबी में उनके टॉप ऑर्डर बल्लेबाज ब्रायन बेनेट और तेज गेंदबाजों की बड़ी भूमिका रही है। बेनेट ने ओमान के खिलाफ नाबाद 48 और फिर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नाबाद 64 रनों की पारी खेलकर टीम को संभाला है। वह टूर्नामेंट के टॉप रन स्कोरर हैं। उन्होंने अब तक खेले 2 मैचों में 121.73 की स्ट्राइक रेट से 112 रन बनाए हैं। वहीं, गेंदबाजी में ब्लेसिंग मुजरबानी, और ब्रैडली इवांस अब तक घातक साबित हुए हैं। मुजरबानी ने दो मैचों में 7 और इवांस ने 6 विकेट चटकाए हैं। ओमान को उन्होंने महज 103 रनों पर ढेर कर दिया था। 08:55 AM17 फ़रवरी 2026 कॉपी लिंक आयरलैंड की चुनौती: कप्तान स्टर्लिंग बाहर, लेकिन टकर फॉर्म में दूसरी तरफ, आयरलैंड की टीम अपने शुरुआती दो मैच श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया से हारकर टूर्नामेंट से लगभग बाहर होने की कगार पर है, लेकिन उसने ओमान के खिलाफ 96 रनों की बड़ी जीत दर्ज कर अपनी ताकत दिखाई है। आयरलैंड के लिए बुरी खबर यह है कि उनके नियमित कप्तान पॉल स्टर्लिंग घुटने की चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह कप्तानी कर रहे लोर्कन टकर ने ओमान के खिलाफ 51 गेंदों में 94 रनों की तूफानी पारी खेली थी। आयरलैंड ने उस मैच में 235 रन बनाए थे,जो इस वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा स्कोर है। आयरलैंड की ओर से लोर्कन टकर टॉप रन स्कोरर हैं। उन्होंने अब तक खेले 3 मैचों में 144.79 की स्ट्राइक रेट से 139 रन बनाए हैं। 08:54 AM17 फ़रवरी 2026 कॉपी लिंक पल्लेकेले की पिच और मौसम का मिजाज पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए मददगार रहती है। यहां पहली पारी का औसत स्कोर 171 रन है। हालांकि,
Nepal Vs Scotland T20 World Cup 2026 LIVE Score Update; Rohit Paudel

स्पोर्ट्स डेस्क4 दिन पहले कॉपी लिंक दीपेंद्र सिंह ऐरी ने 50 रन बनाए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। नेपाल ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में पहली जीत हासिल की है। टीम ने स्कॉटलैंड को 7 विकेट से हराया। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में नेपाल ने ग्रुप सी के इस मैच का टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। टीम ने वर्ल्डकप में पहली बार टॉस जीता। स्कॉटलैंड ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 170 रन बनाए। जवाबी पारी में नेपाल ने 19.2 ओवर में 3 विकेट पर चेज कर लिया। दीपेंद्र सिंह ऐरी ने 23 बॉल पर 50 रन की नाबाद पारी खेली। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। मैच का स्कोरकार्ड ओपनर कुशल भुर्तेल ने 43 रन बनाए ओपनर कुशल भुर्तेल ने 43 रन बनाए। आसिफ शेख ने 33 और गुलशन झा ने 24 रन बनाए। माइकल लीस्क को 3 विकेट मिले। टीम के शेष गेंदबाजों को विकेट नहीं मिले। स्कॉटलैंड के माइकल जोन्स की फिफ्टी स्कॉटलैंड की ओर से ओपनर माइकल जोन्स (71 रन) ने फिफ्टी लगाई। जॉर्ज मुन्से ने 27 और ब्रैंडन मैकमुलेन ने 25 रन बनाए। शेष बल्लेबाज खास प्रदर्शन नहीं कर सके। सोमपाल कामी को 3 विकेट नेपाल की ओर से सोमपाल कामी ने 3 विकेट झटके। नंदन यादव को 2 विकेट मिले। कप्तान रोहित पौडेल और कुशल भुर्तेल ने एक-एक विकेट लिए। दोनों टीमों की प्लेइंग-11 नेपाल: कुशल भुर्तेल, आसिफ शेख, रोहित पौडेल (कप्तान), दीपेंद्र सिंह ऐरी, आरिफ शेख, लोकेश बाम, गुलशन झा, सोमपाल कामी, सुंदीप जोरा, करण केसी, नंदन यादव, संदीप लामिछाने। स्कॉटलैंड: जॉर्ज मुन्से, माइकल जोन्स, ब्रैंडन मैकमुलेन, रिची बेरिंगटन (कप्तान), टॉम ब्रूस, मैथ्यू क्रॉस (विकेटकीपर), मार्क वॉट, माइकल लीस्क, ओलिवर डेविडसन, ब्रैड व्हील, ब्रैड करी। ————————————— क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें अपडेट्स 05:17 PM17 फ़रवरी 2026 कॉपी लिंक नेपाल ने इस एडीशन का पहला मैच जीता 04:57 PM17 फ़रवरी 2026 कॉपी लिंक गुलशन के चौके से जीता नेपाल, स्कॉटलैंड को हराया 20वें ओवर की दूसरी बॉल पर गुलशन झा ने चौका लगाकर नेपाल को 7 विकेट की जीत दिला दी। वे 17 बॉल पर 24 रन बनाकर नाबाद लौटे। 04:55 PM17 फ़रवरी 2026 कॉपी लिंक एरी ने लगातार दो बाउंड्री लगाई, एक चौका, एक छक्का 18वें ओवर में नेपाल के दीपेंद्र सिंह ऐरी ने ब्रैड व्हील की बॉल पर लगातार दो बाउंड्री लगाई। इनमें एक छक्का और एक चौका शामिल रहा। इस ओवर से 13 रन आए। 04:31 PM17 फ़रवरी 2026 कॉपी लिंक दीपेंद्र ऐरी ने लगातार दो छक्के मारे 16वें ओवर में दीपेंद्र सिंह ऐरी ने माइकल लीस्ट की बॉल पर लगातार दो छक्के लगाए। इस ओवर से 20 रन आए। 04:23 PM17 फ़रवरी 2026 कॉपी लिंक माइकल लीस्क को तीसरा विकेट, रोहित आउट 14वें ओवर में नेपाल ने तीसरा विकेट गंवाया। यहां पर कप्तान रोहित पौडेल 16 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें माइकल लीस्क ने माइकल जोन्स के हाथों कैच कराया। लीस्क को तीसरा विकेट मिला है। उन्होंने आसिफ शेख (33 रन) और ओपनर कुशल भुर्तेल (43 रन) को भी आउट किया। इसी ओवर में नेपाल ने 100 रन का आंकड़ा भी पार कर लिया। 04:16 PM17 फ़रवरी 2026 कॉपी लिंक नेपाली ओपनर्स पवेलियन लौटे, आसिफ 33 रन बनाकर आउट 12वें ओवर में नेपाल ने दूसरा विकेट गंवाया। यहां पर आसिफ शेख 33 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें माइकल लीस्क ने कैच आउट कराया। माइकल को दूसरा विकेट मिला है। 04:04 PM17 फ़रवरी 2026 कॉपी लिंक ओपनिंग साझेदारी टूटी, भुर्तेल 43 रन बनाकर आउट 10वें ओवर की पहली बॉल पर नेपाल ने पहला विकेट गंवाया। यहां पर ओपनर कुशल भुर्तेल 43 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें माइकल लीस्क ने टॉम ब्रूस के हाथों कैच कराया। इसी के साथ 74 रनों की ओपनिंग साझेदारी टूट गई। 03:50 PM17 फ़रवरी 2026 कॉपी लिंक नेपाल ने पावरप्ले में 56 रन बनाए, ओपनर्स नाबाद 171 रन का टारगेट चेज कर रही नेपाल की टीम ने पावरप्ले में 56 रन बना लिए हैं। टीम के दोनों ओपनर क्रीज पर हैं और फिफ्टी पार्टनरशिप कर चुके हैं। 03:44 PM17 फ़रवरी 2026 कॉपी लिंक मार्क वॉट के ओवर से 23 रन आए 5वें ओवर में मार्क वॉट ने 23 रन खर्च कर दिए हैं। कुशल भुर्तेल ने उनके ओवर की शुरुआती 3 बॉल पर लगातार 3 बाउंड्री लगाई। इनमें एक चौका, फिर लगातार दो छक्के शामिल रहे। आखिरी बॉल पर आसिफ शेख ने भी छक्का लगाया। 03:30 PM17 फ़रवरी 2026 कॉपी लिंक पहले ओवर से 5 रन आए, आसिफ रनआउट होने से बचे 171 रन का टारगेट चेज कर रही नेपाल की टीम ने पहले ओवर में 5 रन बनाए। ब्रैंडन मैकमुलेन की तीसरी बॉल पर आसिफ शेख रन आउट होने से बच गए। अगर रिची बेरिंगटन का डायरेक्ट थ्रो स्टंप पर लग जाता तो आसिफ आउट हो जाते। 03:22 PM17 फ़रवरी 2026 कॉपी लिंक इनिंग ब्रेक- नेपाल को 171 रन का टारगेट 03:20 PM17 फ़रवरी 2026 कॉपी लिंक माइकल लीस्क 4 रन बनाकर आउट 20वें ओवर में स्कॉटलैंड ने 7वां विकेट गंवाया। यहां पर माइकल लीस्क 4 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें नंदन यादव ने आसिफ शेख के हाथों कैच कराया। इस ओवर से 12 रन आए। 03:18 PM17 फ़रवरी 2026 कॉपी लिंक स्कॉटलैंड का छठा विकेट गिरा, टॉम ब्रूस आउट 19वें ओवर में स्कॉटलैंड ने छठा विकेट गंवाया। यहां पर टॉम ब्रूस 5 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें सोमपाल कामी ने बोल्ड कर दिया। 02:54 PM17 फ़रवरी 2026 कॉपी लिंक स्कॉटलैंड 150 पार, नंदन ने क्रॉस को बोल्ड किया 18वें ओवर में स्कॉटलैंड ने 150 रन का आंकड़ा पार कर लिया। नंदन यादव की दूसरी बॉल पर मैथ्यू क्रॉस ने चौका लगाया और टीम को 150 पार पहुंचा दिया। वे नंदन की तीसरी बॉल पर बोल्ड हो गए। 02:48 PM17 फ़रवरी 2026 कॉपी लिंक गुलशन चोटिल, फील्डिंग में रोहित
India Inflation | Wholesale WPI Inflation January 2026 Data Update

नई दिल्ली5 दिन पहले कॉपी लिंक जनवरी में थोक महंगाई (WPI) बढ़कर 1.81% पर पहुंच गई है। इससे पहले दिसंबर में थोक महंगाई 0.83% पर थी। ये 10 महीनों में सबसे ज्यादा है। मार्च 2025 को ये 2.05% पर थी। कॉमर्स मिनिस्ट्री ने आज यानी 16 फरवरी को थोक महंगाई के आंकड़े जारी किए हैं। रोजाना जरूरत के सामान, खाने-पीने की चीजें महंगी हुईं रोजाना की जरूरत वाले सामानों (प्राइमरी आर्टिकल्स) की महंगाई 0.21% से बढ़कर 2.21% हो गई। खाने-पीने की चीजों (फूड इंडेक्स) की महंगाई माइनस 0.43% से बढ़कर 1.55% हो गई। फ्यूल और पावर की थोक महंगाई दर माइनस 2.31% से घटकर माइनस 4.01 रही। मैन्युफैक्चरिंग प्रोडक्ट्स की थोक महंगाई दर 1.82% से बढ़कर 2.86% रही। होलसेल महंगाई के तीन हिस्से प्राइमरी आर्टिकल, जिसका वेटेज 22.62% है। फ्यूल एंड पावर का वेटेज 13.15% और मैन्युफैक्चर्ड प्रोडक्ट का वेटेज सबसे ज्यादा 64.23% है। प्राइमरी आर्टिकल के भी चार हिस्से हैं। फूड आर्टिकल्स जैसे अनाज, गेहूं, सब्जियां नॉन फूड आर्टिकल में ऑयल सीड आते हैं मिनरल्स क्रूड पेट्रोलियम रिटेल महंगाई 8 महीनों के हाई पर जनवरी में रिटेल महंगाई पिछले महीने के मुकाबले बढ़कर 2.75% पर पहुंच गई है। दिसंबर में ये 1.33% पर थी। 8 महीनों में सबसे ज्यादा है। मई 2025 में महंगाई 2.82% पर पहुंच गई थी। होलसेल प्राइस इंडेक्स (WPI) का आम आदमी पर असर थोक महंगाई के लंबे समय तक बढ़े रहने से ज्यादातर प्रोडक्टिव सेक्टर पर इसका बुरा असर पड़ता है। अगर थोक मूल्य बहुत ज्यादा समय तक ऊंचे स्तर पर रहता है तो प्रोड्यूसर इसका बोझ कंज्यूमर्स पर डाल देते हैं। सरकार केवल टैक्स के जरिए WPI को कंट्रोल कर सकती है। जैसे कच्चे तेल में तेज बढ़ोतरी की स्थिति में सरकार ने ईंधन पर एक्साइज ड्यूटी कटौती की थी। हालांकि, सरकार टैक्स कटौती एक सीमा में ही कम कर सकती है। WPI में ज्यादा वेटेज मेटल, केमिकल, प्लास्टिक, रबर जैसे फैक्ट्री से जुड़े सामानों का होता है। महंगाई कैसे मापी जाती है? भारत में दो तरह की महंगाई होती है। एक रिटेल यानी खुदरा और दूसरी थोक महंगाई होती है। रिटेल महंगाई दर आम ग्राहकों की तरफ से दी जाने वाली कीमतों पर आधारित होती है। इसको कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (CPI) भी कहते हैं। वहीं, होलसेल प्राइस इंडेक्स (WPI) का अर्थ उन कीमतों से होता है, जो थोक बाजार में एक कारोबारी दूसरे कारोबारी से वसूलता है। महंगाई मापने के लिए अलग-अलग आइटम्स को शामिल किया जाता है। जैसे थोक महंगाई में मैन्युफैक्चर्ड प्रोडक्ट्स की हिस्सेदारी 63.75%, प्राइमरी आर्टिकल जैसे फूड 22.62% और फ्यूल एंड पावर 13.15% होती है। वहीं, रिटेल महंगाई में फूड और प्रोडक्ट की भागीदारी 45.86%, हाउसिंग की 10.07% और फ्यूल सहित अन्य आइटम्स की भी भागीदारी होती है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…








