Saturday, 06 Jun 2026 | 06:27 AM

Trending :

EXCLUSIVE

breaking news live updates headlines 22 April mp rajasthan cg delhi uttar pradesh maharashtra mumbai

breaking news live updates headlines 22 April mp rajasthan cg delhi uttar pradesh maharashtra mumbai

Hindi News National Breaking News Live Updates Headlines 22 April Mp Rajasthan Cg Delhi Uttar Pradesh Maharashtra Mumbai 34 मिनट पहले कॉपी लिंक तेलंगाना के नलगोंडा जिले में सरकारी बैंक की एक शाखा से 2.65 करोड़ रुपए की हेराफेरी केस में दो बैंक मैनेजर समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मुख्य आरोपी बैंक में कॉन्ट्रैक्ट पर हाउसकीपिंग स्टाफ के तौर पर काम करता था। उसने दो बैंक मैनेजर और अन्य लोगों के साथ मिलकर इस घोटाले को अंजाम दिया। आरोपियों ने बैंक के डॉर्मेंट लेकिन एक्टिव बैलेंस वाले खातों से पैसे ट्रांसफर किए। इसके लिए उन्होंने नॉन-ब्रांच ऑनलाइन KYC अपडेट सिस्टम की खामी का फायदा उठाया। नलगोंडा के एसपी शरत चंद्र पवार के मुताबिक, चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके साथियों के खातों में ट्रांसफर किए गए 2.42 करोड़ रुपए भी बरामद कर लिए गए हैं। आज की अन्य बड़ी खबरें… दिल्ली ब्लास्ट केस में कोर्ट ने NIA को 45 दिन की अतिरिक्त मोहलत दी दिल्ली ब्लास्ट मामले में जांच पूरी करने के लिए कोर्ट ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को 45 दिन का अतिरिक्त समय दिया है। NIA ने कोर्ट से कहा था कि मामले की जांच अभी जारी है और इसे पूरा करने के लिए और समय की जरूरत है। इसके बाद कोर्ट ने एजेंसी को 45 दिन की और मोहलत दे दी। हालांकि यह साफ नहीं है कि जांच में देरी की मुख्य वजह क्या है और अब तक कितने लोगों को इस मामले में गिरफ्तार किया गया है। इस बारे में आधिकारिक तौर पर कोई विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। फिलहाल, एजेंसी को दिए गए अतिरिक्त समय के दौरान जांच को पूरा करने और केस से जुड़े तथ्यों को स्पष्ट करने की जिम्मेदारी होगी। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

breaking news live updates headlines 22 April mp rajasthan cg delhi uttar pradesh maharashtra mumbai

breaking news live updates headlines 22 April mp rajasthan cg delhi uttar pradesh maharashtra mumbai

Hindi News National Breaking News Live Updates Headlines 22 April Mp Rajasthan Cg Delhi Uttar Pradesh Maharashtra Mumbai 4 घंटे पहले कॉपी लिंक तेलंगाना के नलगोंडा जिले में सरकारी बैंक की एक शाखा से 2.65 करोड़ रुपए की हेराफेरी केस में दो बैंक मैनेजर समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मुख्य आरोपी बैंक में कॉन्ट्रैक्ट पर हाउसकीपिंग स्टाफ के तौर पर काम करता था। उसने दो बैंक मैनेजर और अन्य लोगों के साथ मिलकर इस घोटाले को अंजाम दिया। आरोपियों ने बैंक के डॉर्मेंट लेकिन एक्टिव बैलेंस वाले खातों से पैसे ट्रांसफर किए। इसके लिए उन्होंने नॉन-ब्रांच ऑनलाइन KYC अपडेट सिस्टम की खामी का फायदा उठाया। नलगोंडा के एसपी शरत चंद्र पवार के मुताबिक, चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके साथियों के खातों में ट्रांसफर किए गए 2.42 करोड़ रुपए भी बरामद कर लिए गए हैं। आज की अन्य बड़ी खबरें… दिल्ली ब्लास्ट केस में कोर्ट ने NIA को 45 दिन की अतिरिक्त मोहलत दी दिल्ली ब्लास्ट मामले में जांच पूरी करने के लिए कोर्ट ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को 45 दिन का अतिरिक्त समय दिया है। NIA ने कोर्ट से कहा था कि मामले की जांच अभी जारी है और इसे पूरा करने के लिए और समय की जरूरत है। इसके बाद कोर्ट ने एजेंसी को 45 दिन की और मोहलत दे दी। हालांकि यह साफ नहीं है कि जांच में देरी की मुख्य वजह क्या है और अब तक कितने लोगों को इस मामले में गिरफ्तार किया गया है। इस बारे में आधिकारिक तौर पर कोई विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। फिलहाल, एजेंसी को दिए गए अतिरिक्त समय के दौरान जांच को पूरा करने और केस से जुड़े तथ्यों को स्पष्ट करने की जिम्मेदारी होगी। फर्जी वीडियो केस में लेखिका मधु किश्वर को चंडीगढ़ पुलिस ने थमाया नोटिस चंडीगढ़ पुलिस ने मंगलवार को दिल्ली पहुंचकर लेखिका मधु किश्वर को थाने में पेश होने का नोटिस दिया। यह नो​टिस सोशल मीडिया पर फर्जी और भ्रामक वीडियो शेयर करने को लेकर दिया गया है। पुलिस के मुताबिक, उन पर भ्रामक और आपत्तिजनक कंटेंट फैलाने का आरोप है। एक ट्रैवल ब्लॉगर के वीडियो में अश्लील टेक्स्ट जोड़कर उसे गलत पहचान के साथ वायरल किया गया था, जिसे किश्वर ने रिट्वीट किया। किश्वर ने कहा कि पुलिस टीम देर रात आई थी। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

Election 2026 LIVE Updates; West Bengal Tamil Nadu Chunav – PM Modi MCC Violation

Election 2026 LIVE Updates; West Bengal Tamil Nadu Chunav - PM Modi MCC Violation

Hindi News National Election 2026 LIVE Updates; West Bengal Tamil Nadu Chunav PM Modi MCC Violation | BJP TMC DMK AIMIM कोलकाता/चेन्नई2 घंटे पहले कॉपी लिंक कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने चेन्नई में मंगलवार को पीएम मोदी को आतंकवादी कह दिया। हालांकि, कुछ देर बाद इस पर सफाई भी दी। उधर, भाजपा ने कहा कि खड़गे को अपने विवादित बयान पर माफी मांगनी चाहिए। खड़गे पहले भी मोदी पर विवादित बयान दे चुके हैं। 2024 में पीएम की तुलना आक्रमणकारी तैमूर लंग से की थी। 2023 में ‘जहरीला सांप’ और ‘झूठों का सरदार’ कहा था। बाद में कांग्रेस अध्यक्ष ने सफाई भी थी। खड़गे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा- कुछ मिनट बाद सफाई भी दी, कहा- खड़गे ने कहा- PM मोदी लोगों और राजनीतिक पार्टियों को डरा रहे हैं। मैंने कभी नहीं कहा कि वह आतंकवादी हैं। मेरा मतलब है कि मोदी हमेशा धमकी देते हैं। तमिलनाडु विधानसभा की सभी 234 सीटों और पश्चिम बंगाल में पहले फेज की 152 सीटों के लिए आज शाम 5 बजे चुनाव प्रचार थम गया है। बंगाल में दूसरे फेज की वोटिंग 29 अप्रैल को होगी। रिजल्ट 4 मई को आएंगे। तमिलनाडु और बंगाल विधानसभा चुनाव की पल-पल की अपडेट्स के लिए नीचे के ब्लॉग से गुजर जाएं… अपडेट्स 03:16 PM21 अप्रैल 2026 कॉपी लिंक CBDT ने तमिलनाडु कांग्रेस के अध्यक्ष पेरुंथगई पर छापेमारी के आरोपों को गलत बताया केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) ने मंगलवार को प्रेस रिलीज जारी कर तमिलनाडु कांग्रेस के अध्यक्ष के. सेल्वा पेरुंथगई के आरोपों को पूरी तरह बेबुनियाद बताया है। सोशल मीडिया और मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि आयकर अधिकारियों ने उन्हें सर्च के नाम पर रोका और उनके घर पर कार्रवाई की। लेकिन आईटी विभाग ने साफ किया कि 20 अप्रैल को या हाल के समय में उनके खिलाफ कोई सर्च, सर्वे या कोई भी कार्रवाई नहीं हुई और न ही कोई रोक लगाई गई। विभाग ने यह भी बताया कि श्रीपेरंबदूर क्षेत्र में कुछ सामान्य जांच जरूर की गई थीं, जो संदिग्ध कैश लेन-देन की जानकारी के आधार पर थीं, लेकिन उनका के. सेल्वा पेरुंथगई से कोई संबंध नहीं था। 02:25 PM21 अप्रैल 2026 कॉपी लिंक केरल कांग्रेस ने पीएम मोदी को चुनावी रोबोट बताया 02:22 PM21 अप्रैल 2026 कॉपी लिंक सुभाष चंद्र बोस के पोते ने कहा- भाजपा में जाना गलती थी पश्चिम बंगाल में नेताजी सुभाष चंद्र बोस के पोते चंद्र कुमार बोस ने कहा- BJP में शामिल होना एक गलती थी, TMC में शामिल होकर इसे सुधारा। 12:56 PM21 अप्रैल 2026 कॉपी लिंक बंगाल के पश्चिमी मिदनापुर में हिंसा, 100 से ज्यादा भाजपा कार्यकर्ता घायल पश्चिम मिदनापुर के दांतन में कथित तौर पर तृणमूल कांग्रेस समर्थित हमले में 100 से अधिक बीजेपी कार्यकर्ता घायल हो गए। घायलों में से 15 को ओडिशा के जलेश्वर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि एक कार्यकर्ता की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना सोमवार की है। मंगलवार को वीडियो सामने आए। बीजेपी ने आरोप लगाया है कि यह हमला सुनियोजित था और सत्तारूढ़ दल के समर्थकों ने इसे अंजाम दिया। हालांकि, तृणमूल कांग्रेस ने इन आरोपों को खारिज किया है। 12:15 PM21 अप्रैल 2026 कॉपी लिंक पीयूष गोयल बोले- इस अपमान के लिए राहुल गांधी और स्टालिन माफी मांगे गोयल ने कहा- मुझे शर्म आ रही है कि कांग्रेस पार्टी और स्टालिन की DMK पार्टी इतने निचले लेवल पर आ गई हैं। वे इतने निचले लेवल पर आ गए हैं कि भारत के लोगों द्वारा चुने गए एक लोकतांत्रिक तरीके से चुने गए प्रधानमंत्री को आतंकवादी कहा जा रहा है। मैं खड़गे के बयान की कड़ी निंदा करता हूं। मैं दोनों राहुल गांधी और एमके स्टालिन से भारत के लोगों के इस सीधे अपमान के लिए माफी मांगने की मांग करता हूं। 11:40 AM21 अप्रैल 2026 कॉपी लिंक शाह बोले- पूरे देश से हर घुसपैठिए को वापस भेजेंगे सालबोनी में एक रैली में अमित शाह ने कहा- मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि अगर आप BJP की सरकार बनाते हैं, तो 4 मई के बाद, न केवल बंगाल में बल्कि पूरे देश में, हम हर घुसपैठिए को वापस भेजने का काम करेंगे।ममता (बनर्जी) के ये गुंडे बंगाल के लोगों का जीना मुश्किल कर रहे हैं…4 मई के बाद, हम हर गुंडे को ढूंढकर सलाखों के पीछे डाल देंगे। 11:18 AM21 अप्रैल 2026 कॉपी लिंक खड़गे बयान से पलटे, कहा- मोदी को आतंकी नहीं बोला मोदी को आतंकी कहे जाने के सवाल पर बाद में खड़गे ने कहा- PM मोदी लोगों और राजनीतिक पार्टियों को डरा रहे हैं। मैंने कभी नहीं कहा कि वह आतंकवादी हैं। मेरा मतलब है, मैं साफ करना चाहता हूं, कि मोदी हमेशा धमकी देते हैं। ED, I-T और CBI जैसी संस्थाएं उनके हाथ में हैं। वह डिलिमिटेशन भी अपने हाथ में लेना चाहते हैं। इसलिए मैं कह रहा था कि वह लोगों और पार्टियों को आतंकित कर रहे हैं। न कि मोदी आतंकी हैं। 11:14 AM21 अप्रैल 2026 कॉपी लिंक TMC ने भाजपा पर कैंपेन गाड़ी पर गोलीबारी करने का आरोप लगाया तृणमूल कांग्रेस ने X पर लिखा- BJP ने बंगाल में अपनी जगह बनाने के लिए हर मुमकिन कोशिश की है। वे बुरी तरह फेल हो गए हैं। कोई दूसरा ऑप्शन न होने पर, वे अब खुलेआम हिंसा और गुंडागर्दी पर उतर आए हैं। आज गोपालनगर, बनगांव दक्षिण में, BJP के गुंडों ने हमारी तपशीलिर संगलाप कैंपेन गाड़ी पर दो राउंड फायरिंग की। इससे भी ज्यादा हैरानी की बात यह है कि यह पूरी घटना बनगांव दक्षिण के BJP कैंडिडेट की मौजूदगी में हुई। इलेक्शन कमीशन आखिर कर क्या रहा है? सेंट्रल फोर्स की सैकड़ों कंपनियां आखिर क्या कर रही हैं? पूरा स्टेट एडमिनिस्ट्रेशन जो अब पूरी तरह से इलेक्शन कमीशन के कंट्रोल में है, इस गुंडागर्दी के बारे में क्या कर रहा है? भाजपा को हिंसा और आतंक फैलाने का फ्री लाइसेंस क्यों दिया गया है? अगर इस बिना सोचे-समझे की गई हिंसा की वजह से एक भी जान जाती है तो नरेंद्र मोदी और अमित शाह जिम्मेदार होंगे। 10:49 AM21 अप्रैल 2026 कॉपी लिंक खड़गे ने मोदी को आतंकी कहा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने चेन्नई में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा- ये AIADMK के

World News Updates; Trump Pakistan China

World News Updates; Trump Pakistan China

1 मिनट पहले कॉपी लिंक जापान में सोमवार को 7.4 रिक्टर तीव्रता का भूकंप आया। जिसके बाद तटीय क्षेत्रों में सुनामी चेतावनी जारी कर दी गई है। जापान मौसम एजेंसी के मुताबिक, इवाते प्रांत और होक्काइडो के कुछ हिस्सों में 3 मीटर तक ऊंची लहरें पहुंचने की आशंका है। अधिकारियों ने लोगों से तुरंत ऊंचे इलाकों में जाने और तट तथा नदियों से दूर रहने की अपील की है। राहत और आपात सेवाएं हालात पर नजर बनाए हुए हैं और संभावित नुकसान का आकलन किया जा रहा है। जापान भूकंप के लिहाज से दुनिया के सबसे सक्रिय देशों में से एक है। हर साल जापान में हजारों झटके दर्ज होते हैं। यह देश चार प्रमुख टेक्टोनिक प्लेटों के संगम पर स्थित है, जिसके कारण यहां भूकंपीय गतिविधियां आम हैं। अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… कनाडा के प्रधानमंत्री ने कहा- अमेरिका से करीबी रिश्ते अब कमजोरी बने कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने कहा है कि अमेरिका के साथ करीबी रिश्ते अब उनके देश के लिए कमजोरी बन रहे हैं। उन्होंने रविवार को सोशल मीडिया पर 10 मिनट का एक वीडियो जारी किया। इसमें कार्नी ने कहा कि अमेरिका ने व्यापार नीति में बड़ा बदलाव किया है और टैरिफ को ग्रेट डिप्रेशन जैसे स्तर तक बढ़ाया है। उन्होंने चेतावनी दी कि दुनिया पहले से ज्यादा खतरनाक और बंट गई है इसलिए कनाडा को अपनी नीतियां बदलनी होंगी। उन्होंने कहा कि अमेरिका के साथ रिश्ते अब पहले जैसे नहीं रहेंगे इसलिए इस भ्रम से बाहर निकलना जरूरी है। कनाडा को नए देशों के साथ व्यापार बढ़ाना होगा। इसी दिशा में भारत के साथ CEPA ट्रेड समझौते पर बातचीत आगे बढ़ रही है। मार्च में उन्होंने पीएम मोदी से मुलाकात की थी और इस साल के अंत तक डील पूरी होने की उम्मीद है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Tamil Nadu West Bengal Election 2026 News Updates PM Modi Mamata Banerjee Election Commission

Tamil Nadu West Bengal Election 2026 News Updates PM Modi Mamata Banerjee Election Commission

Hindi News National Tamil Nadu West Bengal Election 2026 News Updates PM Modi Mamata Banerjee Election Commission कोलकाता/चेन्नई42 मिनट पहले कॉपी लिंक पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने रविवार पीएम मोदी पर राजनीतिक प्रचार के लिए सरकारी मशीनरी का ‘गलत इस्तेमाल’ करने का आरोप लगाया। हुगली जिले के तारकेश्वर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए, ममता ने कहा कि मोदी ने महिला आरक्षण बिल के संबंध में राष्ट्र के नाम अपने संबोधन के जरिए भाजपा का प्रचार किया। हम चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराएंगे। वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने रविवार को होसुर में एक चुनावी रैली के दौरान कहा कि तमिलनाडु में DMK के नेतृत्व वाला गठबंधन पूरी तरह एकजुट है और आगामी चुनावों में भाजपा को हराने की ताकत रखता है। उधर पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल के बिष्णुपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा- तृणमूल सरकार ने बंगाल की बेटियों को धोखा दिया है। महिलाएं आने वाले विधानसभा चुनावों में इसकी सजा जरूर देंगी। उन्होंने झाड़ग्राम में भी रैली की। इस दौरान रास्ते में वह एक दुकान पर रुके और झालमुड़ी खाई। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा आज बंगाल के बहरामपुर, कांथी और बिष्णुपुर जिले में रोड शो और जनसभा करेंगे। वहीं, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन तमलुक, एगरा और केशियाड़ी में रोड शो करेंगे। पीएम मोदी पश्विम बंगाल के झाड़ग्राम में एक नमकीन की दुकान पर गए। वहां उन्होंने झालमूड़ी खाई। चुनाव से जुड़े रविवार के 4 अपडेट्स… पीएम मोदी ने आज बंगाल में बिष्णुपुर, पुरुलिया, झाड़ग्राम और मेदिनीपुर में चार रैलियां कीं। 2021 विधानसभा में बांकुरा-बिष्णुपुर बेल्ट में भाजपा ने कई सीटें जीतीं थीं। पीएम ने कहा कि मैं टीएमसी के लोगों को आखिरी मौका दे रहा हूं अपने अपने थाने में आत्मसमर्पण कर दो। क्योंकि 4 मई के बाद कोई भी अपराधी बच नहीं पाएगा। असम CM हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा, भारतीय मुसलमान हमें बड़ी संख्या में वोट देते हैं। मुझे लगता है कि पश्चिम बंगाल में BJP ‘दोहरा शतक’ लगाएगी और असम में ‘शतक’। भिनेता से राजनेता बने विजय की पार्टी TVK ने, हाई-प्रोफाइल एडप्पाडी विधानसभा सीट पर एक निर्दलीय उम्मीदवार को आधिकारिक तौर पर अपना समर्थन दिया है। चुनावी राज्यों से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

Tamil Nadu West Bengal Election 2026 News Updates PM Modi Mamata Banerjee Election Commission

Tamil Nadu West Bengal Election 2026 News Updates PM Modi Mamata Banerjee Election Commission

Hindi News National Tamil Nadu West Bengal Election 2026 News Updates PM Modi Mamata Banerjee Election Commission कोलकाता/चेन्नई1 घंटे पहले कॉपी लिंक पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने रविवार पीएम मोदी पर राजनीतिक प्रचार के लिए सरकारी मशीनरी का ‘गलत इस्तेमाल’ करने का आरोप लगाया। हुगली जिले के तारकेश्वर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए, ममता ने कहा कि मोदी ने महिला आरक्षण बिल के संबंध में राष्ट्र के नाम अपने संबोधन के जरिए भाजपा का प्रचार किया। हम चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराएंगे। वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने रविवार को होसुर में एक चुनावी रैली के दौरान कहा कि तमिलनाडु में DMK के नेतृत्व वाला गठबंधन पूरी तरह एकजुट है और आगामी चुनावों में भाजपा को हराने की ताकत रखता है। उधर पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल के बिष्णुपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा- तृणमूल सरकार ने बंगाल की बेटियों को धोखा दिया है। महिलाएं आने वाले विधानसभा चुनावों में इसकी सजा जरूर देंगी। उन्होंने झाड़ग्राम में भी रैली की। इस दौरान रास्ते में वह एक दुकान पर रुके और झालमुड़ी खाई। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा आज बंगाल के बहरामपुर, कांथी और बिष्णुपुर जिले में रोड शो और जनसभा करेंगे। वहीं, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन तमलुक, एगरा और केशियाड़ी में रोड शो करेंगे। पीएम मोदी पश्विम बंगाल के झाड़ग्राम में एक नमकीन की दुकान पर गए। वहां उन्होंने झालमूड़ी खाई। चुनाव से जुड़े रविवार के 4 अपडेट्स… पीएम मोदी ने आज बंगाल में बिष्णुपुर, पुरुलिया, झाड़ग्राम और मेदिनीपुर में चार रैलियां कीं। 2021 विधानसभा में बांकुरा-बिष्णुपुर बेल्ट में भाजपा ने कई सीटें जीतीं थीं। पीएम ने कहा कि मैं टीएमसी के लोगों को आखिरी मौका दे रहा हूं अपने अपने थाने में आत्मसमर्पण कर दो। क्योंकि 4 मई के बाद कोई भी अपराधी बच नहीं पाएगा। असम CM हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा, भारतीय मुसलमान हमें बड़ी संख्या में वोट देते हैं। मुझे लगता है कि पश्चिम बंगाल में BJP ‘दोहरा शतक’ लगाएगी और असम में ‘शतक’। भिनेता से राजनेता बने विजय की पार्टी TVK ने, हाई-प्रोफाइल एडप्पाडी विधानसभा सीट पर एक निर्दलीय उम्मीदवार को आधिकारिक तौर पर अपना समर्थन दिया है। चुनावी राज्यों से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

World News Updates; Iran US Israel Lebanon North Korea Yemen Breaking News

World News Updates; Iran US Israel Lebanon North Korea Yemen Breaking News

39 मिनट पहले कॉपी लिंक उत्तर कोरिया ने रविवार सुबह एक बार फिर बैलिस्टिक मिसाइलें दागकर अपनी सैन्य ताकत का प्रदर्शन किया। मिसाइलें पूर्वी तट के सिनपो शहर के पास से समुद्र की ओर दागी गईं और करीब 140 किमी तक गईं। यह इस महीने चौथा और साल का सातवां मिसाइल परीक्षण है। दक्षिण कोरिया के पूर्व सुरक्षा सलाहकार किम की-जुंग के मुताबिक, यह कदम अमेरिका और दक्षिण कोरिया के साथ संभावित बातचीत से पहले ताकत दिखाने की रणनीति का हिस्सा है। दक्षिण कोरिया ने इस कार्रवाई को उकसावे वाला बताते हुए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों का उल्लंघन कहा है और आपात बैठक बुलाई। जापान ने भी पुष्टि की कि ये उसके आर्थिक क्षेत्र में नहीं गिरीं। अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के प्रमुख राफेल ग्रोसी ने हाल ही में कहा कि उत्तर कोरिया अपनी परमाणु क्षमता तेजी से बढ़ा रहा है और नए यूरेनियम संवर्धन केंद्र पर काम कर सकता है। मार्च में किम जोंग उन ने कहा था कि उनका देश परमाणु शक्ति बना रहेगा और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए इस क्षमता का विस्तार जरूरी है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Election 2026 LIVE Updates; West Bengal Tamil Nadu| mamata modi BJP TMC DMK AIMIM

Election 2026 LIVE Updates; West Bengal Tamil Nadu| mamata modi BJP TMC DMK AIMIM

07:03 AM19 अप्रैल 2026 कॉपी लिंक तमिलनाडु में कल से 2 दिन चुनाव प्रचार करेंगे आंध्र प्रदेश के CM आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू सोमवार से तमिलनाडु में दो दिन के चुनावी दौरे पर जाएंगे। यह दौरा राज्य चुनावों से पहले NDA के तेज़ किए गए जनसंपर्क अभियान का हिस्सा है। पहले दिन, दौरे की शुरुआत कोयंबटूर से करेंगे। यहां वे दोपहर में एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे, जिसके बाद वे होसुर जाएंगे और फिर एक जनसभा के लिए थल्ली रवाना होंगे। शाम को वे चेन्नई पहुंचेंगे और अवाडी में एक रोडशो में हिस्सा लेंगे, जहां वे लोगों और NDA समर्थकों से सीधे बातचीत करेंगे। दूसरे दिन, नायडू मदुरै जाएंगे और फिर सत्तूर के लिए रवाना होंगे। यहां वे समुदाय के नेताओं से बातचीत करेंगे और दोपहर बाद एक अहम चुनावी कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

Election 2026 LIVE Updates; West Bengal Tamil Nadu Chunav

Election 2026 LIVE Updates; West Bengal Tamil Nadu Chunav

Hindi News National Election 2026 LIVE Updates; West Bengal Tamil Nadu Chunav | BJP TMC DMK AIMIM कोलकाता16 मिनट पहले कॉपी लिंक तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी नेआरोप लगाया कि भाजपा समर्थकों ने पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिले में एक महिला पार्टी वर्कर के साथ उसकी दो साल की बेटी के सामने बदतमीजी की। उन्होंने उम्मीद जताई कि चुनाव आयोग महिला कार्यकर्ता पर हुए इस हमले में शामिल लोगों के खिलाफ एक्शन लेगा। उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है, लेकिन FIR में नामजद सभी लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं कूचबिहार में एक रैली के दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए कहा कि विपक्ष को दबाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि BJP महिला आरक्षण बिल को आगे रखकर डिलिमिटेशन लागू करना चाहती है। ममता ने स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी महिला आरक्षण बिल का समर्थन करेगी, लेकिन डिलिमिटेशन बिल का विरोध जारी रहेगा। वहीं भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी के बंगाल के बंटवारे वाले आरोप को खारिज करते हुए डिलिमिटेशन को पूरी तरह संवैधानिक बताया। उन्होंने कहा कि संविधान के तहत होने वाली प्रक्रिया का विरोध करना देश के खिलाफ है और इसे स्वीकार नहीं किया जाएगा। चुनाव से जुड़े कल के 5 अपडेट्स… 1. CM ममता बनर्जी ने शुक्रवार को दुर्गापुर में रोड शो किया। 2. कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण (29 अप्रैल) के चुनाव के लिए प्रचारकों की लिस्ट जारी की। 3. तमिलनाडु के रामनाथपुरम में चुनाव ड्यूटी पर तैनात पुलिस और सरकारी अधिकारियों ने डाक मतपत्र डाले। 4. पश्चिम बंगाल के कोलकाता में शुक्रवार को आयकर विभाग ने TMC विधायक देबाशीष कुमार के ठिकानों पर छापेमारी की। 5. चुनाव आयोग ने तमिलनाडु की सभी विधानसभा सीटों और पश्चिम बंगाल के पहले चरण के लिए EVM और VVPAT की कमीशनिंग प्रक्रिया शुरू की। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

khabar hatke- Teacher Fired, Must Pay ₹1.85 Cr; News Hatke Updates

khabar hatke- Teacher Fired, Must Pay ₹1.85 Cr; News Hatke Updates

ओडिशा के एक गांव में चोरों ने शनि देव की आंखों पर पट्टी बांध दी, इसके बाद चोरी की। वहीं, उत्तर प्रदेश में एक व्यक्ति को खुद को जिंदा साबित करने के लिए कफन ओढ़ना पड़ा। उधर, अमेरिका में एक टीचर को स्कूल ने निकाल दिया, लेकिन अब उसे ₹1.85 करोड़ देना होगा . आज खबर हटके में जानेंगे ऐसी ही 5 रोचक खबरें… तो ये थी आज की रोचक खबरें, कल फिर मिलेंगे कुछ और दिलचस्प और हटकर खबरों के साथ… खबर हटके को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…