Monday, 13 Apr 2026 | 05:22 AM

Trending :

Stock Market Updates; BSE Sensex NSE Nifty (16 February 2026)

Stock Market Updates; BSE Sensex NSE Nifty (16 February 2026)

Hindi News Business Stock Market Updates; BSE Sensex NSE Nifty (16 February 2026) | Auto IT Metal Share Price मुंबई5 दिन पहले कॉपी लिंक शेयर बाजार में आज यानी 16 फरवरी को बढ़त रही। सेंसेक्स 650 अंक की तेजी के साथ 83,277 पर बंद हुआ। निफ्टी में 212 अंक की बढ़त रही, ये 25,683 पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 22 शेयरों में बढ़त रही। वहीं निफ्टी-50 के 35 शेयरों में तेजी रही। आज एनर्जी, बैंकिंग और फार्मा शेयर्स में ज्यादा खरीदारी देखने को मिली। एशियाई बाजारों में मिला-जुला कारोबार जापान का निक्केई इंडेक्स 0.24% गिरकर 56,806 पर बंद हुआ। हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.52% बढ़कर 26,705 पर बंद हुआ। चीन का शंघाई कंपोजिट और दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स आज बंद हैं। अमेरिकी बाजार में 13 फरवरी को मिला-जुला कारोबार डाउ जोन्स 48 अंक (00.9%) की बढ़कर 49,500 पर बंद हुआ। टेक बेस्ड इंडेक्स नैस्डैक कंपोजिट 0.22% टूटकर 22,546 पर बंद हुआ। S&P 500 इंडेक्स 3 अंक (00.5%) बढ़कर 6,836 पर बंद हुआ। विदेशी निवेशकों ने 7,395 करोड़ रुपए के शेयर बेचे विदेशी निवेशकों (FII) ने 13 फरवरी को 7,395 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 5,554 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। इस महीने यानी फरवरी में अब तक FIIs ने 1,373 करोड़ रुपए के शेयर बेचे हैं। इस दौरान DIIs ने 9,775 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। जनवरी 2026 में FIIs ने कुल ₹41,435 करोड़ के शेयर्स बेचे थे। इस दौरान DIIs ने ₹69,220 करोड़ के शेयर खरीदे थे। बीते हफ्ते बाजार में रही थी गिरावट इससे पहले पिछले हफ्ते यानी 13 फरवरी को शेयर बाजार में गिरावट रही थी। सेंसेक्स 1048 अंक नीचे 82,627 पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में भी 336 अंक की गिरावट रही, ये 25,471 पर बंद हुआ था। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

World News Updates; Trump Pakistan China

World News Updates; Trump Pakistan China

5 दिन पहले कॉपी लिंक स्वीडन में एक व्यक्ति पर अपनी पत्नी का शोषण कर उससे कम से कम 120 पुरुषों के साथ पैसों के बदले अवैध संबंध बनवाने का आरोप है। मामले की जांच कर रही अभियोजक ने सोमवार को एसोसिएटेड प्रेस (AP) को यह जानकारी दी। आरोपी अक्टूबर से हिरासत में है। उसकी पत्नी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद जांच शुरू हुई। मामले की अभियोजक ईडा एनेरस्टेड ने कहा कि पति के खिलाफ गंभीर स्तर पर देह व्यापार कराने का मामला दर्ज करने की तैयारी है। उनके मुताबिक, जांच में सामने आया है कि आरोपी ने बड़े पैमाने पर अपनी पत्नी का बेरहमी से शोषण किया। सोमवार को पहली बार अभियोजन पक्ष ने सार्वजनिक रूप से बताया कि इस मामले में कम से कम 120 पुरुष शामिल होने की आशंका है। हालांकि दंपती की पहचान उजागर नहीं की गई है। आरोपी की उम्र 60 साल के आसपास बताई गई है और उसने सभी आरोपों से इनकार किया है। अभियोजक ने यह बताने से इनकार किया कि क्या पत्नी पर किसी तरह का दबाव डाला गया था या उसे संबंधों के दौरान नशा दिया गया था। स्वीडन के कानून के मुताबिक, पैसों के बदले यौन सेवाएं खरीदना और किसी से ऐसा कराना अपराध है। हालांकि जो व्यक्ति ऐसी सेवाएं देता है, उसे कानून शोषण का शिकार मानता है, अपराधी नहीं। अगर पति ‘एग्रेवेटेड प्रोक्योरमेंट’ में दोषी पाया जाता है, तो उसे 2 से 10 साल तक की जेल हो सकती है। अभियोजक के मुताबिक, दो ऐसे पुरुषों पर भी आरोप तय किए गए हैं, जिन्होंने महिला के साथ पैसों के बदले संबंध बनाए थे। दोषी पाए जाने पर उन्हें एक साल तक की सजा हो सकती है। स्वीडन में इंटरनेट के जरिए, बिना शारीरिक संपर्क के, यौन सेवाएं खरीदना भी अपराध है। अभियोजक ने बताया कि पति के खिलाफ 13 मार्च को आरोप पत्र दाखिल किया जाएगा और उसके बाद जल्द ही ट्रायल शुरू होने की उम्मीद है। अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… बांग्लादेश- चीफ एडवाइजर यूनुस ने इस्तीफे का ऐलान किया; कल तारिक रहमान PM पद की शपथ लेंगे बांग्लादेश के चीफ एडवाइजर मोहम्मद यूनुस ने सोमवार को अपने इस्तीफे का ऐलान कर दिया। उन्होंने यह घोषणा तारिक रहमान के प्रधानमंत्री पद की शपथ से एक दिन पहले की। तारिक रहमान मंगलवार को PM पद की शपथ लेंगे। यह समारोह राष्ट्रपति भवन की बजाय संसद परिसर के साउथ प्लाजा में आयोजित किया जाएगा। यूनुस शेख हसीना के तख्तापलट के बाद बनी अंतरिम सरकार के प्रमुख थे। अपने विदाई संदेश में यूनुस ने कहा, “आज अंतरिम सरकार पद छोड़ रही है। लेकिन लोकतंत्र, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और मौलिक अधिकारों की जो शुरुआत हुई है, वह रुकनी नहीं चाहिए।” यूनुस अगस्त 2024 में शेख हसीना सरकार के गिरने के कुछ दिनों बाद बांग्लादेश लौटे थे। उन्होंने उस दिन को ‘मुक्ति का दिन’ बताया। यूनुस ने कहा, वह खुशी का दिन था। दुनियाभर के बांग्लादेशियों की आंखों में खुशी के आंसू थे। हमारे देश के युवाओं ने उसे एक दानव की पकड़ से मुक्त कराया। यूनुस ने पिछले हफ्ते हुए आम चुनाव में BNP को जीत की बधाई भी दी। तारिक रहमान की पार्टी BNP ने 297 में से 209 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया है। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पुलिस स्टेशन पर हमला, 2 की मौत, 14 घायल पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बन्नू जिले में पुलिस स्टेशन के पास एक जोरदार धमाका हुआ। इस धमाके में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और 14 अन्य लोग घायल हो गए। मरने वालों में एक बच्चा भी शामिल है। पुलिस के बयान के मुताबिक, मोटरसाइकिल में विस्फोटक पदार्थ लगा हुआ था जिसे धमाके से उड़ा दिया गया। मरने वालों में एक बच्चा भी शामिल है। रेस्क्यू अधिकारियों ने बताया कि इमरजेंसी टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं। उन्होंने मृतकों के शव और घायलों को पास के अस्पतालों में पहुंचाया। पीएम मोदी अगले हफ्ते इजराइल जा सकते हैं, डिफेंस और AI पर चर्चा संभव पीएम मोदी अगले हफ्ते इजराइल की यात्रा पर जा सकते हैं। यह दौरा 24 और 25 फरवरी को होने की संभावना है। हालांकि भारत सरकार की ओर से अभी तक इस बारे में आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इस संभावित यात्रा की जानकारी दी है। प्रधानमंत्री मोदी अपने तीसरे कार्यकाल में पहली बार इजराइल जाएंगे। इससे पहले वह साल 2017 में इजराइल गए थे। इस यात्रा का मकसद दोनों देशों के बीच रक्षा, आतंकवाद के खिलाफ सहयोग और नई तकनीकों जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में संबंधों को और मजबूत करना है। हाल ही में एक कार्यक्रम में नेतन्याहू ने कहा था कि नरेंद्र मोदी अगले हफ्ते इजराइल आ रहे हैं। उन्होंने भारत को एक बड़ा और ताकतवर देश बताया और कहा कि इजराइल और भारत के बीच मजबूत साझेदारी है। उन्होंने कहा कि दोनों नेता कई तरह के सहयोग पर चर्चा करेंगे। माना जा रहा है कि मोदी और नेतन्याहू के बीच रक्षा सहयोग और आतंकवाद के खिलाफ मिलकर काम करने पर खास बातचीत होगी। दोनों नेता पहले भी आतंकवाद के खिलाफ सख्त रुख की बात कर चुके हैं। इसके अलावा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सुरक्षा, क्वांटम रिसर्च और आधुनिक खेती जैसे क्षेत्रों में भी सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हो सकती है। पाकिस्तान के पंजाब में अब पुलिस जनता को सर या मैडम बुलाएगी, ओए कहकर बुलाने पर पाबंदी पाकिस्तान के पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज ने पुलिसकर्मियों को जनता से सम्मानजनक और विनम्र भाषा में बात करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अब सार्वजनिक स्थानों पर नागरिकों को ‘ओए’ कहकर संबोधित करने जैसी अभद्रता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लाहौर में पुलिस सुधारों को लेकर हुई बैठक में मरियम नवाज ने कहा कि पुलिस को जनता की गरिमा का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि हानिकारक सोच और व्यवहार को बदलने की जरूरत है और इसके लिए जवाबदेही तय होगी। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि सभी पुलिस थानों, दफ्तरों और चेकपोस्ट पर नागरिकों को ‘सर या मैडम’ अथवा ‘साहिब या साहिबा’ कहकर संबोधित किया जाए। यदि कोई पुलिसकर्मी ऐसा करने से इनकार करता है तो

‘पेड प्रमोशन के तहत फैलाई गई बच्‍चों के गायब होने की कहानी’, दिल्‍ली पुलिस बोली- पैनिक फैलाना है इरादा – children missing case updates delhi police claim this story circulated for paid promotion create panic personal interest

authorimg

होमताजा खबरदेश पेड प्रमोशन के तहत फैलाई गई बच्‍चों के गायब होने की कहानी – दिल्‍ली पुलिस Last Updated:February 06, 2026, 11:48 IST Delhi Children Missing Case: नेशनल कैपिटल दिल्‍ली में सैकड़ों की तादाद में गुमशुदा हुए बच्‍चे का मामला गर्मा गया है. जिनके बच्‍चे लापता हुए हैं, वे सामने आकर अपना दुख बता रहे हैं. वहीं, इस मसले पर अब दिल्‍ली पुलिस का बयान सामने आया है. पुलिस ने 800 से ज्‍यादा बच्‍चों के गायब होने की खबर के पीछे बड़ी साजिश का इशारा किया है. दिल्‍ली में 800 से भी ज्‍यादा बच्‍चों के गुमशुदा होने के मसले पर अहम बयान दिया है. (फाइल फोटो/PTI) Delhi Children Missing Case: देश की राजधानी दिल्‍ली में 800 से ज्‍यादा बच्‍चों के गायब होने के मामले में दिल्‍ली पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. पुलिस का कहना है कि पेड प्रमोशन के तहत बच्‍चों के गायब होने की बात फैलाई गई. पुलिस ने एक्‍शन लेने की बात भी कही है. दिल्ली में कथित तौर पर बढ़ते लापता बच्चों के मामलों को लेकर फैलाई जा रही अफवाहों पर दिल्ली पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है. दिल्ली पुलिस के जनसंपर्क अधिकारी और संयुक्त आयुक्त संजय त्यागी ने स्पष्ट किया कि राजधानी में लापता व्यक्तियों की संख्या में कोई असामान्य वृद्धि नहीं हुई है. उन्होंने कहा कि जनवरी 2026 में तो पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में लापता मामलों की रिपोर्टिंग में कमी दर्ज की गई है, जिससे यह साफ होता है कि सोशल मीडिया पर फैल रही खबरें तथ्यहीन हैं. ज्‍वाइंट सीपी संजय त्यागी ने कहा कि दिल्ली पुलिस अपराध की निष्पक्ष और पारदर्शी रिपोर्टिंग नीति का पालन करती है. लापता व्यक्तियों की सूचना न केवल स्थानीय पुलिस थानों में दर्ज कराई जा सकती है, बल्कि ऑनलाइन माध्यम से या ERSS-112 नंबर पर कॉल करके भी दी जा सकती है. उन्होंने बताया कि मानक परिचालन प्रक्रिया (SOP) के तहत पुलिस लापता लोगों की तलाश के लिए तुरंत कार्रवाई करती है और विशेष रूप से बच्चों के मामलों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाती है. दिल्ली पुलिस के अनुसार, सभी जिलों में समर्पित लापता व्यक्ति दस्ते सक्रिय हैं, जबकि अपराध शाखा में मानव तस्करी विरोधी इकाई भी कार्यरत है, ताकि ऐसे मामलों में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके. पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि अब तक किसी भी मामले में लापता बच्चों या अपहरण के पीछे किसी संगठित गिरोह की संलिप्तता सामने नहीं आई है. साजिश की ओर इशारा दिल्ली पुलिस ने यह भी खुलासा किया कि कुछ तथाकथित रिपोर्टें और सोशल मीडिया पोस्ट पेड प्रमोशन के जरिए जानबूझकर फैलाई जा रही हैं, जिनका उद्देश्य जनता में डर और घबराहट पैदा करना है. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, ऐसे मामलों की जांच में यह सामने आया है कि कुछ लोग निजी लाभ के लिए गलत सूचनाएं फैलाकर माहौल खराब कर रहे हैं. संजय त्यागी ने दो टूक कहा कि इस तरह की अफवाहें फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और किसी भी कीमत पर राजधानी में शांति व्यवस्था को बिगड़ने नहीं दिया जाएगा. इस बीच, दिल्ली से सांसद और केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने भी इन खबरों को निराधार बताते हुए कहा कि राजधानी में लोगों के गायब होने की बात पूरी तरह गलत है और इससे जनता में बेवजह भय का माहौल बनाया जा रहा है. उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अफवाहों पर भरोसा न करें और किसी भी संदिग्ध जानकारी की पुष्टि संबंधित अधिकारियों से करें. लोगों से खास अपील दिल्ली पुलिस ने आम नागरिकों से भी सहयोग की अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति के लापता होने की सूचना हो तो तुरंत पुलिस को सूचित करें और अफवाहों से बचें. पुलिस का कहना है कि राजधानी में कानून-व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में है और लापता व्यक्तियों को जल्द से जल्द सुरक्षित ढूंढने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं. बता दें कि बड़ी तादाद में बच्‍चों के लापता होने की सूचना से लोगों में पैनिक का आलम है. अब दिल्‍ली पुलिस ने हकीकत सामने लाकर इसे शांत करने की कोशिश की है. साथ ही दोषियों पर एक्‍शन की बात भी कही है. About the Author Manish Kumar बिहार, उत्‍तर प्रदेश और दिल्‍ली से प्रारंभिक के साथ उच्‍च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्‍ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्‍लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु…और पढ़ें Location : New Delhi,Delhi First Published : February 06, 2026, 11:24 IST