Thursday, 21 May 2026 | 03:19 AM

Trending :

बच्चे दिन-ब-दिन क्यों हो रहे हैं कमजोर? कहीं शरीर में छिपी ये कमी तो नहीं बना रही वजह गर्मियों के लिए पुदीना शिकंजी ड्रिंक: लू वाली गर्मी में शरीर को तुरंत ऊर्जावान ऊर्जा-ठंडी पुदीना शिकंजी, 5 मिनट से कम में तैयार करें सुबह उठते से ही करें मलासन, रीढ़ की हड्डी से लेकर पाचन तक के लिए फायदेमंद मूंग दाल पकौड़ा रेसिपी: कम तेल में बनेंगी एक्स्ट्रा क्रंची मूंग दाल पकौड़ा, जानिए परफेक्ट बैटर से लेकर फ्राई करने तक का राज वजन कंट्रोल से लेकर मजबूत हड्डियों तक, गर्मी में मिलेट्स खाने के कई फायदे, सेवन का तरीका जान लें घर पर टोफू बनाने की विधि: घर में ऐसे एक मिनट में सोयाबीन की मदद से टोफू, नहीं बाजार से टूटने की जरूरत; विधि नोट करें
EXCLUSIVE

वजन कंट्रोल से लेकर मजबूत हड्डियों तक, गर्मी में मिलेट्स खाने के कई फायदे, सेवन का तरीका जान लें

authorimg

Last Updated:May 20, 2026, 22:57 IST Best Millets For Summer: अगर रोजाना के भोजन में श्री अन्न को शामिल किया जाए, तो शरीर को संपूर्ण पोषण मिलता है. इससे गर्मी में होने वाली थकान, कमजोरी और पाचन संबंधी समस्याओं से बचने में मदद मिल सकती है और शरीर लंबे समय तक स्वस्थ और एक्टिव बना रहता है. ख़बरें फटाफट गर्मियों के मौसम में शरीर को स्वस्थ और ऊर्जा से भरपूर रखने के लिए खानपान का खास ध्यान रखना जरूरी होता है. स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि इस मौसम में मिलेट्स यानी श्री अन्न को रोजाना के भोजन में शामिल करना काफी फायदेमंद हो सकता है. बाजरा, रागी, ज्वार और दूसरे मिलेट्स पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं और शरीर को ताकत देने के साथ कई बीमारियों से बचाने में भी मदद करते हैं. नेशनल हेल्थ मिशन के अनुसार, श्री अन्न को पोषण का पावरहाउस माना जाता है. इनमें फाइबर, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन और जरूरी मिनरल्स अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं. ये शरीर की पोषण संबंधी जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ पाचन को बेहतर बनाने और शरीर को लंबे समय तक एनर्जी देने में मदद करते हैं. मिलेट्स के फायदेहेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि वजन नियंत्रित करने में भी श्री अन्न काफी उपयोगी होता है. इनमें मौजूद फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराता है, जिससे बार-बार भूख नहीं लगती. इससे ज्यादा खाने की आदत कम होती है और वजन बढ़ने की समस्या पर नियंत्रण रखने में मदद मिलती है. इसके अलावा, बाजरा और रागी जैसे मिलेट्स कैल्शियम और फॉस्फोरस के अच्छे स्रोत माने जाते हैं. ये पोषक तत्व हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं. बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों के लिए श्री अन्न का सेवन खासतौर पर लाभकारी माना जाता है. कई लोगों के मन में यह धारणा होती है कि गर्मियों में श्री अन्न का सेवन नहीं करना चाहिए, लेकिन विशेषज्ञ इस बात को गलत मानते हैं. उनका कहना है कि गर्मी में शरीर जल्दी थक जाता है और पोषक तत्वों की कमी हो सकती है. ऐसे में मिलेट्स शरीर को जरूरी ऊर्जा देने और डिहाइड्रेशन से बचाने में सहायक हो सकते हैं. मिलेट्स खाने का सेवनविशेषज्ञ सलाह देते हैं कि श्री अन्न को पकाने से पहले कुछ घंटों तक पानी में भिगो देना चाहिए. ऐसा करने से इसमें मौजूद एंटी-न्यूट्रिएंट्स कम हो जाते हैं और इसे पचाना आसान हो जाता है. आप इसे अलग-अलग तरीकों से अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं. जैसे दलिया, खिचड़ी, रोटी, इडली, डोसा या ठंडाई के रूप में इसका सेवन किया जा सकता है. गर्मियों में बाजरे की खीर और रागी का सत्तू भी अच्छा विकल्प माना जाता है. सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी. About the Author शारदा सिंहSenior Sub Editor शारदा सिंह मध्यप्रदेश की रहने वाली हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना सफर शुरू किया. उनके पास डिजिटल मीडिया और लाइफस्टाइल पत्रक…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : New Delhi,Delhi Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.