Saturday, 10 Oct 2026 | 12:33 PM

Trending :

EXCLUSIVE

India Wins T20 World Cup

India Wins T20 World Cup

अहमदाबाद1 दिन पहले कॉपी लिंक भारत ने तीसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीत लिया। अहमदाबाद में खेले गए फाइनल में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 5 विकेट पर 255 रन बनाए, न्यूजीलैंड की टीम 159 रन पर ऑलआउट हो गई। इस जीत के साथ भारत ने तीन साल में तीसरी ICC ट्रॉफी अपने नाम कर ली। साथ ही टीम इंडिया टी-20 वर्ल्ड कप के एक एडिशन में 100 से ज्यादा छक्के लगाने वाली पहली टीम बनी, जबकि संजू सैमसन ने टूर्नामेंट में एक एडिशन में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाकर विराट कोहली का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। पढ़िए IND vs NZ फाइनल के टॉप रिकॉर्ड्स… 1. भारत ने 3 साल में 2 टी-20 वर्ल्ड कप और एक चैंपियंस ट्रॉफी जीती भारत ने सिर्फ तीन साल के भीतर तीन ICC ट्रॉफियां अपने नाम कर लीं। टीम ने 2024 में टी-20 वर्ल्ड कप जीतकर 17 साल बाद यह खिताब हासिल किया। इसके बाद 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम कर जीत की लय बरकरार रखी और अब 2026 में टी-20 वर्ल्ड कप जीतकर भारत ने तीन साल में तीसरी ICC ट्रॉफी हासिल कर ली। टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में दो-दो बार हारने वाली टीमों में पाकिस्तान, श्रीलंका और न्यूजीलैंड शामिल हैं। पाकिस्तान 2007 और 2022 में, श्रीलंका 2009 और 2012 में, जबकि न्यूजीलैंड 2021 और 2026 में फाइनल हार चुका है। 2. भारत 3 टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाली पहला देश भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास में नया अध्याय लिख दिया। टीम इंडिया 2024 के बाद 2026 में भी चैंपियन बनी और टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब डिफेंड करने वाली पहली टीम बन गई। इसके साथ ही इंडिया तीन टी-20 वर्ल्ड कप (2007, 2024 और 2026) जीतने वाली दुनिया की पहली टीम भी बन गया। अहमदाबाद में खेले गए फाइनल में जीत के साथ भारत ने पहली बार अपने घरेलू मैदान पर टी-20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी भी जीती। इससे पहले टीम ने 2007 में साउथ अफ्रीका और 2024 में वेस्टइंडीज में खिताब जीता था। अब भारत के नाम तीन टी-20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी हो गई हैं, जबकि वेस्टइंडीज और इंग्लैंड दो-दो बार ही यह खिताब जीत सके हैं। 3. भारत एक टी-20 वर्ल्ड कप में 100+ छक्के लगाने वाली पहली टीम भारत एक टी-20 वर्ल्ड कप में 100 से ज्यादा छक्के लगाने वाली पहली टीम बन गई। टीम ने पूरे टूर्नामेंट में 106 छक्के लगाए। इस रिकॉर्ड में दूसरे नंबर पर वेस्टइंडीज है, जिसने 2026 में ही 76 छक्के लगाए। 4. भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा बार 200+ का स्कोर बनाया इंडिया टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा बार 200+ का स्कोर बनाने वाली टीम बन गई। टीम इंडिया ने अब तक सात बार 200+ रन बनाए हैं। इस रिकॉर्ड में साउथ अफ्रीका 6 बार 200+ स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर है, जबकि वेस्टइंडीज, श्रीलंका और इंग्लैंड 4-4 बार यह आंकड़ा पार कर चुके हैं। टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा 250+ स्कोर बनाने के मामले में भी भारत टॉप पर है। टीम इंडिया अब तक सात बार 250 से ज्यादा का स्कोर बना चुकी है। इस रिकॉर्ड में IPL टीम सनराइजर्स हैदराबाद 5 बार 250+ स्कोर के साथ दूसरे नंबर पर है। भारत ने 2026 में चार बार 250+ स्कोर बनाया, जो किसी भी टीम से एक साल में सबसे ज्यादा है। 5. भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल का सबसे बड़ा स्कोर बनाया अहमदाबाद में खेले गए 2026 टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में भारत ने 255 रन का विशाल स्कोर बनाया। यह टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर है। दूसरा स्थान भी भारत के नाम है, जिसने 2024 के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 176 रन बनाए थे। इसके बाद 2021 के फाइनल में न्यूजीलैंड का 172/4 और 2007 के फाइनल में भारत का 157/5 स्कोर शामिल है। 6. भारत ने पावरप्ले में सबसे बड़े स्कोर की बराबरी की भारत ने 2026 के फाइनल में पावरप्ले के 6 ओवर में 92 रन बनाए, जो टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे बड़ा पावरप्ले स्कोर है। इस रिकॉर्ड में दूसरा स्थान भी 92 रन का है, जो वेस्टइंडीज ने 2024 में अफगानिस्तान के खिलाफ बनाया था। इसके बाद नीदरलैंड्स का 91/1 और इंग्लैंड का 89/3 स्कोर आता है। 7. भारत की सबसे बड़ी टी-20 वर्ल्ड कप जीत भारत ने 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराया, जो टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास में भारत की सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले भारत की सबसे बड़ी जीत 2026 में ही नामीबिया के खिलाफ 93 रन की थी, जबकि 2012 में इंग्लैंड के खिलाफ टीम ने 90 रन से जीत दर्ज की थी। 8. संजू की फाइनल में सबसे बड़ी पारी संजू सैमसन ने 2026 टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में 89 रन की पारी खेली, जो टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल इतिहास की सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी है। इससे पहले वेस्टइंडीज के मार्लन सैमुअल्स ने 2016 के फाइनल में नॉटआउट 85 और न्यूजीलैंड के केन विलियमसन ने 2021 के फाइनल में 85 रन बनाए थे। 9. भारत ने फाइनल में सबसे ज्यादा सिक्स लगाए भारत ने फाइनल में 18 छक्के लगाए, जो फाइनल में किसी टीम द्वारा लगाए गए सबसे ज्यादा छक्कों में शामिल है। इसी मैच में भारत ने कुल 37 बाउंड्री लगाईं, जो टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास में किसी टीम की एक पारी में सबसे ज्यादा बाउंड्री लगाने वाले रिकॉर्ड्स में शामिल है। 10. भारत वर्ल्ड कप नॉकआउट में सबसे तेज टीम शतक लगाने वाली टीम भारत ने 2026 के फाइनल में सिर्फ 7.2 ओवर में 100 रन पूरे कर लिए। यह टी-20 वर्ल्ड कप नॉकआउट (सेमीफाइनल+फाइनल) मुकाबलों में सबसे तेज टीम शतक है। इस रिकॉर्ड में दूसरे स्थान पर न्यूजीलैंड है, जिसने 2026 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 7.5 ओवर में 100 रन बनाए थे। 11. बुमराह टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज बन गए हैं। उनके नाम 40 विकेट हैं। इस रिकॉर्ड में श्रीलंका के लसिथ मलिंगा और साउथ अफ्रीका के एनरिक नॉर्खिया

India T20 World Cup Champions 2026

India T20 World Cup Champions 2026

नई दिल्ली1 दिन पहले कॉपी लिंक अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार को खेले गए टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर खिताब जीत लिया है। इस ऐतिहासिक जीत के बाद पूरे देश में दिवाली जैसा माहौल है। प्रशंसक सड़कों पर नाच रहे हैं, आतिशबाजी कर रहे हैं और तिरंगा फहराकर खुशी मना रहे हैं। इधर कप्तान सूर्यकुमार यादव देर रात वर्ल्ड कप ट्रॉफी लेकर अहमदाबाद के हनुमान मंदिर पहुंचे और पूजा की। इस दौरान ICC चेयरमैन जय शाह और टीम के हेड कोच गौतम गंभीर भी उनके साथ थे। कप्तान सूर्यकुमार यादव वर्ल्ड कप ट्रॉफी लेकर अहमदाबाद के हनुमान मंदिर पहुंचे। 5 तस्वीरों में देखें जश्न का माहौल… राजस्थान के जयपुर में भारत की जीत के बाद कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत नाचने लगे। मध्य प्रदेश के भोपाल में हाथों में तिरंगा लेकर सड़कों पर उतरे लोग। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में लोगों ने जमकर आतिशबाजी की। उत्तरप्रदेश के प्रयागराज में लोगों ने तिरंगा फहराकर जश्न मनाया। बिहार के पटना में कहीं गुलाल उड़ाकर तो कहीं आतिशबाजी हुई। देशभर में जश्न से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए… अपडेट्स 10:09 PM8 मार्च 2026 कॉपी लिंक हनुमान मंदिर में पूजा के बाद टीम इंडिया होटल पहुंची 09:58 PM8 मार्च 2026 कॉपी लिंक जम्मू-कश्मीर के रामबन में तैनात CRPF की 84वीं बटालियन ने जश्न मनाया 09:25 PM8 मार्च 2026 कॉपी लिंक पूर्व भारतीय क्रिकेटर निरंजन शाह ने कहा- बहुत खुशी है कि हम लगातार दूसरी बार जीते 09:02 PM8 मार्च 2026 कॉपी लिंक BJP सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा- सभी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया 09:01 PM8 मार्च 2026 कॉपी लिंक ICC अध्यक्ष जय शाह, गौतम गंभीर और सूर्यकुमार यादव स्टेडियम से रवाना हुए 09:00 PM8 मार्च 2026 कॉपी लिंक हनुमान मंदिर के पुजारी ईश्वर दास ने कहा- मैच से पहले भी टीम ने यहां पूजा की थी 08:56 PM8 मार्च 2026 कॉपी लिंक IPL की गवर्निंग काउंसिल के अध्यक्ष अरुण सिंह धूमल ने कहा- पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन रहा 08:49 PM8 मार्च 2026 कॉपी लिंक सूर्यकुमार यादव ने ट्रॉफी लेकर अहमदाबाद के हनुमान मंदिर में पूजा की 08:47 PM8 मार्च 2026 कॉपी लिंक गुजरात के नाडियाड में अक्षर पटेल की फैमिली का सेलिब्रेशन 08:43 PM8 मार्च 2026 कॉपी लिंक सूर्यकुमार यादव ने अहमदाबाद के हनुमान मंदिर में पूजा की 08:26 PM8 मार्च 2026 कॉपी लिंक मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने जश्न की फोटो शेयर की 07:14 PM8 मार्च 2026 कॉपी लिंक कथावाचक जया किशोरी ने कहा- हमारे पास सर्वश्रेष्ठ टीम है, पूरे देश को बधाई देती हूं 07:10 PM8 मार्च 2026 कॉपी लिंक आंध्रप्रदेश के विजयवाड़ा में जश्न के दौरान हुड़दंग कर रहे लोगों पर पुलिस ने हल्का लाठीचार्ज किया 07:07 PM8 मार्च 2026 कॉपी लिंक मध्यप्रदेश के जबलपुर में डांस कर जश्न मनाते फैंस 07:04 PM8 मार्च 2026 कॉपी लिंक रायपुर के जयस्तंभ में जश्न मनाने हजारों लोग इकट्ठे हुए 07:03 PM8 मार्च 2026 कॉपी लिंक छत्तीसगढ़ के कोरबा में महिलाओं ने डांस कर जश्न मनाया 06:57 PM8 मार्च 2026 कॉपी लिंक मध्य प्रदेश के इंदौर में आतिशबाजी करते लोग 06:50 PM8 मार्च 2026 कॉपी लिंक बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा- हम क्रिकेट में नंबर 1 हैं 06:47 PM8 मार्च 2026 कॉपी लिंक मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज एयरपोर्ट के बाहर जश्न मनाते लोग 06:44 PM8 मार्च 2026 कॉपी लिंक जम्मू-कश्मीर के पुंछ में नाचकर जश्न मनाते फैंस 06:42 PM8 मार्च 2026 कॉपी लिंक वैशाली में टीम इंडिया की जीत के लिए फैंस ने हवन किया 06:38 PM8 मार्च 2026 कॉपी लिंक T-20 वर्ल्ड कप मैच देखने को लेकर पीट-पीटकर हत्या वैशाली में रविवार शाम मोबाइल पर T-20 वर्ल्ड कप मैच देखने को लेकर हुए विवाद में 17 साल के दिव्यांग युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। जक्कोपुर गांव में कुछ युवक भारत-न्यूजीलैंड के बीच मैच देख रहे थे। मैच के दौरान भारत का एक विकेट गिरने पर एक युवक ने जोर से हल्ला किया, जिससे दूसरे युवक को गुस्सा आ गया। पढ़ें पूरी खबर… 06:36 PM8 मार्च 2026 कॉपी लिंक वर्ल्डकप फाइनल मैच में जश्न मनाने पर लाठी-डंडों से हमला:आरोप- छत पर चढ़कर गोली चलाई, युवती के सिर में 9 टांके आए इंडिया-न्यूजीलैंड में टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल मैच के दौरान जश्न मनाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। घर पर पथराव भी किया। घटना खैरथल-तिजारा जिले के किशनगढ़ थाना क्षेत्र के बाघोड़ा धमुकड़ गांव की है। पढ़ें पूरी खबर… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

IPL 2026 Schedule Change | T20 World Cup Impact; Election Impact

IPL 2026 Schedule Change | T20 World Cup Impact; Election Impact

स्पोर्ट्स डेस्क40 मिनट पहले कॉपी लिंक IPL 2025 का सीजन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीता था। IPL 2026 की शुरुआत 28 मार्च को होगी। इसकी घोषणा रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले भारत-न्यूजीलैंड टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल से पहले ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स ने की। पहले टूर्नामेंट 26 मार्च से शुरू होना था, लेकिन तमिलनाडु, केरल, असम, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी में होने वाले चुनावों के कारण शेड्यूल में बदलाव किया गया है। हालांकि IPL की ओर से अभी तक टूर्नामेंट का पूरा कार्यक्रम जारी नहीं किया गया है। चेपॉक, ईडन गार्डन्स में होते हैं मैच विधानसभा चुनाव वाले राज्यों में तीन ऐसे प्रमुख स्टेडियम हैं जो IPL वेन्यू के रूप में इस्तेमाल होते रहे हैं। तमिलनाडु के चेन्नई स्थित एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) चेन्नई सुपर किंग्स का होम ग्राउंड है। पश्चिम बंगाल के कोलकाता में स्थित ईडन गार्डन्स कोलकाता नाइट राइडर्स का घरेलू मैदान है, जबकि असम के गुवाहाटी में बना बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम राजस्थान रॉयल्स का सेकेंड होम वेन्यू रहा है। चुनाव के कारण दो चरणों में आ सकता है शेड्यूल 2008 में IPL शुरू होने के बाद जब भी देश में आम चुनाव (2009, 2014, 2019 और 2024) या किसी राज्य में विधानसभा चुनाव हुए हैं, टूर्नामेंट का शेड्यूल दो हिस्सों में जारी किया गया है। ऐसे में संभावना है कि इस बार भी BCCI ऐसा ही करेगा। बेंगलुरु में होगा ओपनिंग और फाइनल मैच कर्नाटक क्रिकेट एसोसिएशन (KCA) के सेक्रेटरी संतोष मेनन ने कन्फर्म किया कि बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में ही ओपनिंग और फाइनल मैच खेले जाएंगे। होम टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) इस बार अपने 5 होम मैच चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेलेगी। RCB के बाकी दो होम मैच छत्तीसगढ़ के रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होंगे। पिछले सीजन की चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने 2025 के फाइनल में अहमदाबाद में पंजाब किंग्स को 6 रन से हराया था। IPL में परंपरा रही है कि टूर्नामेंट का ओपनिंग मैच, क्वालिफायर-2 और फाइनल मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन टीम के होमग्राउंड पर रखा जाए। पिछले साल का ओपनिंग मैच 2024 की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स के होमग्राउंड पर हुआ था। इसी तरह इस बार के मैच चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जाएंगे। RCB के IPL विक्ट्री सेलिब्रेशन में 11 फैंस की मौत हो गई थी। ऑक्शन में 26 मार्च बताया गया था BCCI ने पिछले साल दिसंबर में अबू धाबी में हुई IPL नीलामी के दौरान फ्रेंचाइजियों को बताया था कि सीजन 26 मार्च से 31 मई तक चलेगा। उस समय 26 मार्च से शुरुआत तय मानी जा रही थी। हालांकि, अगर ओपनिंग डेट आगे बढ़ती है तो फाइनल की तारीख नहीं बदलेगी। क्योंकि 31 मई को रविवार है और अक्सर बड़े स्पोर्ट्स टूर्नामेंट में खिताबी मुकाबले रविवार को ही होते हैं। IPL 2026 का ऑक्शन अबू धाबी में हुआ था। ——————————– IPL 2026 से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… रियान पराग राजस्थान रॉयल्स के नए कप्तान होंगे IPL 2026 से पहले राजस्थान रॉयल्स (RR) की टीम ने ऑलराउंडर रियान पराग को टीम का अगला कप्तान नियुक्त किया है। यह फैसला संजू सैमसन के चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) में चले जाने के बाद लिया गया है। पढ़ें पूरी खबर… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Ricky Martin Falguni Pathak Sukhvir Singh ICC Men’s T20 World Cup 2026 Final Closing Ceremony

Ricky Martin Falguni Pathak Sukhvir Singh ICC Men’s T20 World Cup 2026 Final Closing Ceremony

Hindi News Sports Cricket Ricky Martin Falguni Pathak Sukhvir Singh ICC Men’s T20 World Cup 2026 Final Closing Ceremony स्पोर्ट्स डेस्क10 मिनट पहले कॉपी लिंक इंटरनेशनल पॉप सुपरस्टार रिकी मार्टिन, पंजाबी पॉप सिंगर सुखवीर और फाल्गुनी पाठक टी-20 वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में आज परफॉर्म करेंगे। फाइनल मैच अहमदाबाद नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। ICC ने एक सोशल पोस्ट में बताया कि मार्टिन की लाइव परफॉर्मेंस शाम 5:30 बजे से शुरू होगी। ICC ने X पोस्ट में लिखा था- ‘हमें यह घोषणा करते हुए बेहद खुशी हो रही है कि ग्लोबल आइकन और सुपरस्टार रिकी मार्टिन ICC मेंस टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल से पहले होने वाली क्लोजिंग सेरेमनी के हेडलाइन परफॉर्मर होंगे। यह एक ऐसा शानदार जश्न होगा, जिसे आप बिल्कुल मिस नहीं करना चाहेंगे।’ जनरल हॉस्पिटल में काम कर चुके हैं मार्टिन रिकी मार्टिन ‘लिविन’ ला विडा लोका’ और ‘द कप ऑफ लाइफ’ जैसे हिट गानों के लिए जाने जाते हैं। सिंगिंग के साथ-साथ रिकी मार्टिन टीवी और लाइव स्टेज शो भी करते हैं। उन्होंने 1994–95 में टीवी शो ‘जनरल हॉस्पिटल’ में काम किया था। सुखबीर भांगड़ा और पॉप गाने गाते हैं सुखबीर सिंह भले ही ज्यादातर भांगड़ा और पॉप गाने गाते हैं, लेकिन उनकी दिलचस्पी गजलों में भी रही है। वह 9 भाषाओं में गा सकते हैं। इनमें हिंदी के अलावा पंजाबी, इंग्लिश, पुर्तगाली, स्पैनिश और स्वाहिली शामिल है। फाल्गुनी को डांडिया क्वीन भी कहा जाता फाल्गुनी पाठक भारत की प्रसिद्ध पॉप और गुजराती सिंगर हैं, जिन्हें खासतौर पर गरबा और डांडिया गानों के लिए जाना जाता है। उनका जन्म 12 मार्च 1969 को मुंबई में हुआ था। फाल्गुनी पाठक ने 1990 के दशक में इंडी-पॉप म्यूजिक से काफी लोकप्रियता हासिल की। उनके कई गाने आज भी बहुत लोकप्रिय हैं, जैसे याद पिया की आने लगी, मैनें पायल है छनकाई और मेरी चुनर उड़ उड़ जाए। उन्हें अक्सर डांडिया क्वीन भी कहा जाता है, क्योंकि नवरात्री के दौरान उनके लाइव गरबा-डांडिया कॉन्सर्ट बहुत मशहूर होते हैं। ————————————— क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

IND vs NZ T20 World Cup Final; Jaipur Ahmedabad Flight Price

IND vs NZ T20 World Cup Final; Jaipur Ahmedabad Flight Price

अहमदाबाद में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप-2026 के फाइनल मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से करारी शिकस्त दी। इसके साथ ही टीम इंडिया लगातार दूसरी बार और कुल तीसरी बार टी-20 विश्वकप जीत लिया। टीम इंडिया की जीत के साथ ही जयपुर समेत कई शहरों में जश्न श . 8 मार्च को जयपुर के SMS स्टेडियम में स्पेशल स्क्रीनिंग में खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के साथ कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत, जोगाराम पटेल के साथ ही कांग्रेस विधायकों रफीक खान और मनीष यादव ने मैच देखा। भारत के मैच जीतते ही अविनाश गहलोत, रफीक खान और मनीष यादव झूमने लगे। भारत की जीत के बाद जयपुर में अमर जवान ज्योति पर बड़ी संख्या में लोग जश्न मनाने जुटे। लोगों ने जमकर डांस किया और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए। बड़ी संख्या में लोगों के सड़क पर निकलने के कारण शहर में जगह-जगह जाम लग गया। इससे पहले फाइनल मैच दिखाने के लिए जयपुर, जोधपुर सहित कई शहरों में रेस्टोरेंट्स व होटल्स में बड़ी स्क्रीन्स लगाई गई। जालोर में एक शादी के दौरान भी फाइनल मुकाबले का क्रैज दिखा। यहां घराती और बाराती एक साथ बड़ी स्क्रीन पर मैच देखते नजर आए। भारतीय टीम की जीत के लिए राजस्थान के मंदिरों में हवन और भजन-कीर्तन किए गए। टीम की जीत की कामना करते हुए भक्तों ने खाटूश्याम मंदिर में तिरंगा भी चढ़ाया। भारत के टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद जश्न से जुड़ीं PHOTOS… भारत के मैच जीतते ही कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत, कांग्रेस विधायक रफीक खान और मनीष यादव झूमने लगे। शिवम दुबे ने चौके-छक्के लगाए तो खुशी में कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत नाचने लगे। भारत के मैच जीतने के साथ ही SMS स्टेडियम में जमकर आतिशबाजी की गई। टीम इंडिया के फाइनल मुकाबला जीतने के साथ ही सीकर में फैंस ने आतिशबाजी शुरू कर दी। भारत के टी-20 वर्ल्डकप जीतने के बाद सीकर में फैंस ने भारत का झंडा लहराया और खुशी में झूमने लगे। जयपुर में अमर जवान ज्योति पर बड़ी संख्या में लोगों ने ढोल पर नाचकर और पटाखे जलाकर जश्न मनाया। जालोर में एक शादी में भी फाइनल मुकाबले का क्रेज दिखा। यहां घराती-बाराती एक साथ बड़ी स्क्रीन पर मैच देखते नजर आए। न्यूजीलैंड की पारी के दौरान विकेट पर मंत्री अविनाश गहलोत और कांग्रेस विधायक रफीक खान ने भारत का झंडा लहराया। बाड़मेर में क्रिकेट फैंस हर शॉट पर इंडिया का झंडा लहराते नजर आए। इसके साथ ही फैंस ने डांस करके भी एन्जॉय किया। बीकानेर में रामपुरिया हवेली के पास मिस्टर बीकानेर अनिल बोड़ा और उनकी टीम ने पारंपरिक वेशभूषा पहनकर वीडियो शूट किया। उन्होंने भारत की जीत का दावा किया। जयपुर के वैशाली नगर में श्री शांत क्रांति जैन संघ के सदस्यों ने भारतीय टीम के समर्थन में हूटिंग की। भीलवाड़ा में T20 वर्ल्ड कप के फाइनल मैच के लिए कई जगहों पर बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई गई। यहां क्रिकेट फैन्स अपने परिवार के साथ पहुंचे। जयपुर के SMS स्टेडियम में वर्ल्ड कप फाइनल मुकाबले के लिए स्पेशल स्क्रीनिंग की गई। खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के साथ कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत भी मैच देखने पहुंचे। टीम इंडिया की जीत के लिए राजस्थान के सभी बड़े मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की गई। खाटूश्यामजी मंदिर में भक्तों ने तिरंगा चढ़ाकर जीत की प्रार्थना की। क्रिकेटर हरभजन सिंह रविवार को जयपुर पहुंचे। वे वुमेंस डे के एक कार्यक्रम में शामिल हुए। जयपुर में क्रिकेट की ट्रेनिंग ले रहे नन्हे खिलाड़ियों ने मैदान में एकत्र होकर टीम इंडिया के लिए जीत की कामना की। बाड़मेर शहर में एक मंदिर में भक्तों ने टीम इंडिया की जीत के लिए हवन किया। पल-पल का अपडेट जानने के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

World News Updates; Trump Pakistan China

World News Updates; Trump Pakistan China

6 घंटे पहले कॉपी लिंक प्रशांत महासागर में रविवार को 6 रिक्टर तीव्रता का भूकंप आया। इसकी जानकारी राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) ने दी। NCS ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताया कि भूकंप भारतीय समय के अनुसार दोपहर 2.58 बजे आया। इसकी गहराई 130 किलोमीटर दर्ज की गई। प्रशांत महासागर के किनारे का इलाका ‘पैसिफीक रिंग ऑफ फायर’ के नाम से जाना जाता है। यह दुनिया का सबसे एक्टिव भूकंपीय क्षेत्र है, जहां पृथ्वी के लगभग 81% बड़े भूकंप आते हैं। अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… नॉर्वो के ओस्लो में अमेरिकी एम्बेसी के बाहर धमाका, पुलिस विस्फोट के कारणों की जांच में जुटी नॉर्वे की राजधानी ओस्लो में रविवार सुबह US एम्बेसी में धमाका हुआ है। यह धमाका बिल्डिंग के पब्लिक एंट्रेंस पर हुआ। नॉर्वो पुलिस ने बताया कि घटना के बारे में पता चलते ही इलाके में भारी बल तैनात किए गए। हमले में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि विस्फोट कैसे हुआ या इसके पीछे कौन हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एम्बेसी को मामूली नुकसान हुआ है। न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी के घर के बाहर स्मोक बम फेंके, एंटी-इस्लाम विरोध प्रदर्शन के दौरान हमला, 6 गिरफ्तार न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी के घर के बाहर शनिवार को हुए एक प्रदर्शन के दौरान स्मोक बम फेंके गए। उस समय ममदानी और उनका परिवार घर के अंदर ही मौजूद थे, लेकिन इस घटना में किसी को कोई चोट नहीं आई। घटना के बाद पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। न्यूयॉर्क पुलिस डिपार्टमेंट (NYPD) के अनुसार, यह घटना एक छोटे एंटी-इस्लाम प्रदर्शन और उसके खिलाफ हुए बड़े काउंटर-प्रोटेस्ट के दौरान हुई। पुलिस कमिश्नर के मुताबिक, एंटी-इस्लाम प्रदर्शन में करीब 20 लोग शामिल थे, जबकि इसके विरोध में हुए काउंटर-प्रोटेस्ट में लगभग 125 लोग पहुंचे थे। घटना के बाद एनवाईपीडी के बम स्क्वाड ने मौके से बरामद उपकरणों की जांच की। अधिकारियों का कहना है कि अभी यह साफ नहीं है कि ये असली विस्फोटक थे या सिर्फ डराने के लिए बनाए गए उपकरण। इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए न्यूयॉर्क की गवर्नर कैथी होचुल ने कहा कि न्यूयॉर्क शांतिपूर्ण विरोध के अधिकार का सम्मान करता है, लेकिन नफरत और हिंसा के लिए यहां कोई जगह नहीं है ट्रम्प बोले- क्यूबाई सरकार जल्द गिर सकती है, समझौते के लिए अमेरिकी विदेश मंत्री को भेजूंगा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि क्यूबा की सरकार जल्द गिर सकती है और अमेरिका उसके साथ समझौते की दिशा में आगे बढ़ सकता है। CNN को दिए फोन इंटरव्यू में ट्रम्प ने कहा, “क्यूबा का बहुत जल्द पतन होने वाला है। वे हमसे समझौता करना चाहते हैं, इसलिए मैं विदेश मंत्री मार्को रूबियो को वहां भेजूंगा और देखेंगे क्या होता है।” हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि फिलहाल अमेरिकी प्रशासन की प्राथमिकता ईरान से जुड़ा मौजूदा संघर्ष है। ट्रम्प ने कहा कि क्यूबा पर ध्यान बाद में दिया जाएगा। ट्रम्प ने आगे बताया कि “मैं क्यूबा को 50 साल से देख रहा हूं और अब ये मेरी गोद में आ गिरा है।” अमेरिका और क्यूबा के बीच संबंध पिछले कई दशकों से तनावपूर्ण रहे हैं, जिनमें राजनीतिक टकराव और आर्थिक प्रतिबंध शामिल रहे हैं। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

NZs Lee Tahuhu Retires from ODIs, Eyes T20 World Cup

NZs Lee Tahuhu Retires from ODIs, Eyes T20 World Cup

Hindi News Sports NZs Lee Tahuhu Retires From ODIs, Eyes T20 World Cup | Cricket News स्पोर्ट्स डेस्क2 दिन पहले कॉपी लिंक ली ताहूहू ने 2011 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला विमेंस वनडे खेला था। न्यूजीलैंड विमेंस क्रिकेट टीम की अनुभवी तेज गेंदबाज ली ताहूहू ने वनडे क्रिकेट से संन्यास ले लिया। 35 साल की ताहूहू ने अपने 15 साल लंबे वनडे करियर पर ब्रेक लगाया। वे टी-20 क्रिकेट खेलना जारी रखेंगी, उन्होंने कहा कि उनका टारगेट इस साल जून में होने वाला वर्ल्ड कप है। न्यूजीलैंड की सबसे सफल वनडे गेंदबाज ताहूहू ने 2011 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना वनडे डेब्यू किया था। तब से वे कीवी टीम के बॉलिंग डिपार्टमेंट को लीड कर रही हैं। उन्होंने पिछले साल वनडे वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपना आखिरी वनडे खेला। इस मुकाबले में उन्होंने 9 रन देकर 1 विकेट लिया। ताहूहू के नाम 3 बड़े रिकॉर्ड्स सबसे ज्यादा विकेट: वे न्यूजीलैंड की ओर से वनडे में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज हैं। उन्होंने 103 मैचों में 125 विकेट झटके। 100 मैचों का क्लब: वे न्यूजीलैंड की उन चुनिंदा 12 महिला खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिन्होंने 100 से ज्यादा वनडे मैच खेले। वर्ल्ड कप का अनुभव: ताहूहू ने अपने करियर में 4 वनडे वर्ल्ड कप (2013, 2017, 2022 और 2025) खेले। सपना सच होने जैसा रहा सफर- ताहूहू संन्यास की घोषणा करते हुए ताहूहू भावुक नजर आईं। उन्होंने कहा, “व्हाइटफर्न्स के लिए वनडे खेलना हमेशा गर्व की बात रही। जब मैंने शुरुआत की थी, तो एक मैच खेलना भी बड़ी बात थी, लेकिन अपने देश के लिए 100 से ज्यादा मैच खेलना मेरे लिए सपने जैसा है। मैं इस सफर की हर याद को संजोकर रखूंगी।” टी-20 वर्ल्ड कप बचाने पर फोकस वनडे को अलविदा कहने के बाद अब ताहूहू का पूरा ध्यान टी-20 फॉर्मेट पर है। न्यूजीलैंड की टीम मौजूदा टी-20 वर्ल्ड चैंपियन है और इस साल जून-जुलाई में इंग्लैंड में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप में अपने खिताब को डिफेंड करने उतरेगी। ताहूहू ने कहा कि वह टीम को दोबारा चैंपियन बनाने के लिए पूरी तरह मोटिवेटेड हैं। ली ताहूहू टी-20 इंटरनेशनल में न्यूजीलैंड विमेंस की तीसरी टॉप विकेट टेकर हैं। कोच ने बताया ‘रोल मॉडल’ न्यूजीलैंड के हेड कोच बेन सॉयर ने उनकी तारीफ करते हुए कहा कि ली ने वनडे क्रिकेट में गेंदबाजी के नए पैरामीटर सेट किए। उनकी स्पीड और क्रिकेट के लिए डेडिकेशन युवाओं को इंस्पायर करता रहेगा। वे इस देश में विमेंस क्रिकेटर्स के लिए रोल मॉडल हैं। ————————————— क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें ———————————– स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… 2022 के बाद कैसे बदली टीम इंडिया की अप्रोच 10 नवंबर 2022, टी-20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया को इंग्लैंड ने हरा दिया। हार भी मामूली नहीं, 169 रन का टारगेट 16 ओवर में बगैर विकेट गंवाए ही हासिल कर लिया। मैच के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने विकेटकीपर दिनेश कार्तिक से कहा, “हमें बदलना होगा।” पढ़ें पूरी खबर… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Sanju Samson; T20 World Cup Final LIVE Score

Sanju Samson; T20 World Cup Final LIVE Score

Hindi News Sports Cricket Sanju Samson; T20 World Cup Final LIVE Score | India Vs New Zealand; Hardik Pandya Jasprit Bumrah स्पोर्ट्स डेस्क2 दिन पहले कॉपी लिंक भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप जीत लिया है। टीम इंडिया ने फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराया। भारत ने रविवार को अहमदाबाद में टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए 5 विकेट पर 255 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 159 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत की जीत के साथ तीन बड़े रिकॉर्ड्स बने हैं। यह पहला मौका है जब मेजबान टीम ने टी-20 वर्ल्ड कप जीता है। यह भी पहली बार है कि किसी टीम ने खिताब बचाया है। यह भारत का तीसरा टी20 खिताब (2007, 2024, 2026) भी है। टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड कप फाइनल में हाईएस्ट स्कोर का रिकॉर्ड बनाया। इसके बाद टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल की सबसे बड़ी जीत दर्ज की। मैच का स्कोरबोर्ड टीम इंडिया के सेलिब्रेशन की 5 तस्वीरें तिलक वर्मा ने जैकब डफी का कैच पकड़ा। इसी के साथ भारत टी-20 वर्ल्ड चैंपियन बन गया। जीत सेलिब्रेट करते भारतीय टीम के खिलाड़ी। सूर्या ने जीत के बाद मैदान की मिट्टी चेहरे पर लगाई। भारत की जीत के साथ बच्चे तिरंगे के साथ मैदान पर दौड़े पड़े। वर्ल्ड कप जीतने के बाद हार्दिक पंड्या की गर्लफ्रेंड महिका शर्मा ने उन्हें मैदान पर किस किया। बेस्ट प्लेयर्स बुमराह प्लेयर ऑफ द मैच, सैमसन प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट फाइनल मुकाबले में 15 रन देकर 4 विकेट लेने वाले जसप्रीत बुमराह प्लेयर ऑफ द मैच रहे। वहीं, 5 मैच में 3 फिफ्टी के सहारे 321 रन बनाने वाले संजू सैमसन को प्लेयर ऑफ टूर्नामेंट चुना गया। भारत की जीत भास्कर कार्टूनिस्ट की नजर से कप्तानों की बात सूर्यकुमार बोले- अहमदाबाद में ट्रॉफी जीतना खास अहसास भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा- ‘यह पल समझने में थोड़ा समय लगेगा। बहुत खुशी हो रही है, क्योंकि यह लंबा सफर रहा है। 2024 के बाद BCCI और उस समय के सचिव जय शाह ने मुझ पर भरोसा जताया था। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ट्रॉफी जीतना खास एहसास है।’ मिचेल सैंटनर बोले- भारत ने घर में बेहतर खेला न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने कहा– ‘हमें अपने खिलाड़ियों पर गर्व है कि टीम यहां तक पहुंची। पूरे टूर्नामेंट में कई चुनौतियां आईं, लेकिन खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया। सुपर-8 और सेमीफाइनल में हमने अच्छा खेल दिखाया, मगर फाइनल में भारत ने बेहतर खेला। घरेलू मैदान पर खिताब जीतने का दबाव होता है, इसलिए भारत और सूर्यकुमार यादव की टीम को इसका श्रेय जाता है।’ टूर्नामेंट डीटेल मेंस टी-20 वर्ल्ड कप का ब्रीफ डिस्क्रिप्शन टी-20 वर्ल्ड कप आयोजन भारत के 6 और श्रीलंका के 2 शहरों में खेला गया। इस टूर्नामेंट की मेजबानी भारत और श्रीलंका संयुक्त रुप से की है। टूर्नामेंट का आयोजन 7 फरवरी से 8 मार्च के बीच आयोजित किया गया। वर्ल्ड कप से जुड़ी 2 कंट्रोवर्सी 1. बांग्लादेश का भारत में खेलने से इंकार, बाहर हुआ तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को IPL से बाहर करने के विरोध में बांग्लादेश ने सुरक्षा कारणों का हवाला देकर भारत में खेलने से इंकार कर दिया। इसके बाद ICC ने बांग्लादेशी टीम को वर्ल्ड कप से बाहर कर दिया। उसकी जगह स्कॉटलैंड को शामिल किया गया। 2. पाकिस्तान ने भारत से मैच का बॉयकाट, फिर माना बांग्लादेश को टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर करने के विरोध ने पाकिस्तानी सरकार ने भारत से मैच का बॉयकाट करने का ऐलान कर दिया था। उसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड श्रीलंका की सरकार के हस्ताक्षेप के बाद मैच खेलने के लिए राजी हुआ। भारत-पाकिस्तान मुकाबले को 16.3 करोड़ व्यूज मिले भारत-पाकिस्तान के हाई-वोल्टेज मुकाबले को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर 16.3 करोड़ यूजर्स ने देखा। यह मैच 15 फरवरी को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया था। इस मैच को 20 बिलियन मिनट देखा गया है। इसने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर 2024 T20 वर्ल्ड कप फाइनल मैच को भी पीछे छोड़ दिया है। यह फाइनल मैच भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेला गया था। भारत ने पाकिस्तान को कोलंबों में खेले गए लीग मैच में 61 रनों से हराया था। दोनों टीमों की प्लेइंग-11 भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती। न्यूजीलैंड: फिन एलन, टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चापमन, डेरिल मिचेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), जैकब डफी, मैट हेनरी, जिमी नीशम और लॉकी फर्ग्यूसन। क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें अपडेट्स 08:32 PM8 मार्च 2026 कॉपी लिंक कप्तान सूर्या जीत के बाद हनुमान मंदिर पहुंचे कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जीत के बाद अहमदाबाद के हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की। 06:17 PM8 मार्च 2026 कॉपी लिंक संजू सैमसन प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट 06:03 PM8 मार्च 2026 कॉपी लिंक बुमराह प्लेयर ऑफ द मैच 05:38 PM8 मार्च 2026 कॉपी लिंक भारत की जीत पर तेंदुलकर की X पोस्ट 05:35 PM8 मार्च 2026 कॉपी लिंक मुंबई में फैंस का सेलिब्रेशन देखिए 05:34 PM8 मार्च 2026 कॉपी लिंक विराट कोहली ने जीत पर बधाई दी 05:27 PM8 मार्च 2026 कॉपी लिंक भारत की जीत पर कानपुर में जश्न 05:23 PM8 मार्च 2026 कॉपी लिंक भारत की जीत के बाद आतिशबाजी देखिए 05:21 PM8 मार्च 2026 कॉपी लिंक PM मोदी ने भारत की जीत पर बधाई दी 05:20 PM8 मार्च 2026 कॉपी लिंक भारत की जीत पर फैंस का सेलिब्रेशन देखिन 05:19 PM8 मार्च 2026 कॉपी लिंक इंडिया 3 टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाला पहला देश 05:18 PM8 मार्च 2026 कॉपी लिंक अभिषेक को विकेट, भारत टी-20 का वर्ल्ड चैंपियन 19वें ओवर की आखिरी बॉल पर अभिषेक शर्मा ने जैकब डफी को लॉन्ग ऑन में तिलक वर्मा के हाथों कैच

Ahmedabad Hotel Rent Skyrockets Ahead of T20 World Cup Final

Ahmedabad Hotel Rent Skyrockets Ahead of T20 World Cup Final

अहमदाबाद3 दिन पहले कॉपी लिंक रविवार को भारत-न्यूजीलैंड के बीच होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल से पहले अहमदाबाद में होटल रूम का किराया 300 से 400% तक बढ़ गया है। इतना ही नहीं अहमदाबाद के लिए फ्लाइट के चार्ज भी 5 गुना तक बढ़ गए हैं। हालांकि रेलवे ने फैंस की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं। PTI के अनुसार अहमदाबाद में पहले जो कमरे 5 हजार से 20 हजार रुपए में मिलते थे, अब वे 15 हजार से 50 हजार रुपए तक पहुंच गए हैं। कुछ जगहों पर तो एक रूम का किराया 2 लाख रुपए तक पहुंच गया है। साथ ही दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु जैसे बड़े शहरों से अहमदाबाद जाने वाली फ्लाइट के चार्ज भी बढ़ा दिए गए हैं। फाइनल मैच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार को शाम 7 बजे से खेला जाएगा। इससे पहले इंटरनेशनल पॉप सुपरस्टार रिकी मार्टिन, पंजाबी पॉप सिंगर सुखवीर और फाल्गुनी पाठक टूर्नामेंट की क्लोजिंग सेरेमनी में परफॉर्म करेंगे। परफॉर्मेंस 5:30 बजे से शुरू होगी। ताज स्काईलाइन में 2 लाख रुपए का रूम गुजरात होटल्स एंड रेस्टोरेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र सोमानी के अनुसार फाइनल मैच के कारण देश-विदेश से बड़ी संख्या में क्रिकेट फैंस शहर पहुंच रहे हैं। इसी वजह से होटलों की मांग तेजी से बढ़ी है और किराए में कई गुना इजाफा हो गया है। ऑनलाइन ट्रैवल पोर्टल्स पर भी कई प्रमुख होटलों के किराए में तेज बढ़ोतरी दिखाई दे रही है। सिंधु भवन रोड स्थित ताज स्काईलाइन में दो लोगों के लिए डीलक्स रूम का किराया रविवार रात के लिए करीब 2.01 लाख रुपए तक पहुंच गया है, जिस पर करीब 36 हजार रुपए GST अलग से लगेगा। सामान्य दिनों में यही कमरा आमतौर पर 9 हजार से 15 हजार रुपए में मिल जाता है। आश्रम रोड स्थित वेलकमहोटल बाय आईटीसी में कमरों का किराया फिलहाल करीब 20,950 रुपए दिख रहा है, जबकि सामान्य दिनों में यह 6 हजार से 8 हजार रुपए के बीच रहता है। वहीं हयात रीजेंसी अहमदाबाद में मैच वाली रात के लिए कमरे लगभग 30 हजार रुपए तक पहुंच गए हैं, जो सामान्य किराए से करीब चार गुना ज्यादा है। गांधीनगर में भी रुक रहे लोगसोमानी के मुताबिक शहर में कुल मिलाकर लगभग 10 हजार होटल कमरे उपलब्ध हैं। फाइनल मैच के कारण रविवार को होटलों की ऑक्यूपेंसी करीब 80 प्रतिशत तक पहुंचने की उम्मीद है। होटलों के बढ़ते किराए से कई लोग अहमदाबाद में रुकने के बजाय वैकल्पिक इंतजाम कर रहे हैं। कुछ लोग पास के गांधीनगर में ठहर रहे हैं, जबकि कई दर्शक मैच देखकर उसी रात वापस लौटने की योजना बना रहे हैं। आसपास के लोग मैच देखकर लौट जाते हैंमुंबई समेत कई शहरों से लोग सुबह सड़क मार्ग से निकलते हैं, शाम तक अहमदाबाद पहुंचकर सीधे स्टेडियम जाते हैं और मैच खत्म होने के बाद रात में ही लौट जाते हैं। गुजरात के अन्य शहरों जैसे राजकोट और पोरबंदर से आने वाले दर्शक भी इसी तरह की योजना बना रहे हैं। अहमदाबाद की फ्लाइट किराए 5 गुना तक बढ़े क्रिकेट ट्रैवल एजेंसी चिक्की ट्रैवल्स के निदेशक अंकित बजाज के अनुसार टी-20 फाइनल मैच के लिए दूसरे राज्यों और विदेशों से बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रशंसक अहमदाबाद पहुंच रहे हैं। इस भीड़ को देखते हुए रेलवे ने मुंबई और अहमदाबाद के बीच विशेष ट्रेनें चलाई हैं। इसके बावजूद दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु जैसे शहरों से अहमदाबाद आने वाली फ्लाइटों के किराए सामान्य दिनों की तुलना में तीन से चार गुना तक बढ़ गए हैं। जहां सामान्य दिनों में टिकट 5 से 7 हजार रुपए में मिल जाते थे, वहीं अब इनकी कीमत 20 से 30 हजार रुपए तक पहुंच गई है। घरेलू यात्रा के साथ-साथ विदेश से आने वाले क्रिकेट प्रेमियों के लिए भी यात्रा महंगी हो गई है। लंदन से अहमदाबाद का हवाई टिकट अब बढ़कर करीब 1.2 लाख रुपए तक पहुंच गया है। रेलवे ने चलाई कई स्पेशल ट्रेनें यत्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए वेस्टन रेलवे ने मुंबई से अहमदाबाद के बीच एसी सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। ट्रेन नंबर 09029 आठ मार्च को बांद्रा टर्मिनस से रात 12:05 बजे रवाना होगी और सुबह 8:40 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी। यह ट्रेन रास्ते में सूरत और वडोदरा स्टेशन पर रुकेगी। नॉर्दर्न रेलवे ने भी दिल्ली से अहमदाबाद के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। रेलवे के CPRO हिमांशु उपाध्याय के मुताबिक ट्रेन नंबर 04062 शनिवार रात 11:45 बजे नई दिल्ली से रवाना होगी। दिल्ली कैंट, गुरुग्राम और जयपुर होते हुए अगले दिन दोपहर 2:30 बजे साबरमती पहुंचेगी। इस ट्रेन में एसी-2 और एसी-3 क्लास के कुल 19 कोच होंगे। ————————————— क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें ——————————————————- वर्ल्ड कप फाइनल से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… सैंटनर बोले- वर्ल्डकप ट्रॉफी के लिए अरबों दिल तोड़ेंगे, सूर्या का जवाब- कुछ नया बोलो टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल से पहले न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने कहा कि ट्रॉफी जीतने के लिए अगर अरबों भारतीय प्रशंसकों का दिल तोड़ना पड़े तो भी उन्हें ऐतराज नहीं होगा। शनिवार को सैंटनर के इस बयान पर भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जवाब दिया- कुछ नया लेकर आइए, हर कोई वही बात कर रहा है। पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

ICC Shortlists 8 Players for T20 World Cup 2026 Final; Sanju Samson Nominated

ICC Shortlists 8 Players for T20 World Cup 2026 Final; Sanju Samson Nominated

स्पोर्ट्स डेस्क3 दिन पहले कॉपी लिंक संजू सैमसन भारत के पिछले दोनों मुकाबलों में प्लेयर ऑफ द मैच रहे। टी-20 वर्ल्ड कप 2026 अपने आखिरी पड़ाव पर है। रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खिताबी जंग होनी है। फाइनल से पहले ही ICC ने ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ के लिए 8 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट कर लिया है। ICC के नोमिनेशन में भारत के संजू सैमसन का भी नाम है। जिन्होंने टूर्नामेंट में महज 4 मैच खेले, लेकिन 200 प्लस के स्ट्राइक रेट से 232 रन बना दिए। वे भारत के पिछले दोनों मुकाबलों में प्लेयर ऑफ द मैच भी रहे। प्लेइंग-11 में मौका तक नहीं मिल रहा था टी-20 वर्ल्ड कप जब शुरू हुआ तो भारत की प्लेइंग-11 में संजू सैमसन का नाम नहीं था। अभिषेक शर्मा और ईशान किशन ओपनिंग करने उतरे, वहीं तिलक वर्मा को नंबर-3 पर चांस मिला। नामीबिया के खिलाफ मैच से पहले अभिषेक बीमार हो गए, उनकी जगह संजू शामिल हुए। सैमसन 8 गेंद पर 22 रन बनाकर आउट हो गए। अभिषेक जब फिट होकर आए तो सैमसन को बाहर कर दिया गया। पाकिस्तान, नीदरलैंड और साउथ अफ्रीका के खिलाफ सैमसन बेंच पर ही रहे। सुपर-8 स्टेज में भारत ने अपना पहला मैच गंवा भी दिया। जिम्बाब्वे के खिलाफ मैनेजमेंट ने रिंकू सिंह की जगह सैमसन को मौका दिया और संजू से ही ओपनिंग भी कराई। सैमसन ने जिम्बाब्वे के खिलाफ वापसी मैच में 24 रन बनाए। वेस्टइंडीज के सामने अगला मैच नॉकआउट की तरह था, सैमसन ने यहां 97 रन की नॉटआउट पारी खेली और भारत को 197 रन का टारगेट चेज करवाया। संजू ने फिर सेमीफाइनल में भी 89 रन बनाकर भारत को बड़े स्कोर तक पहुंचाया। वे 4 ही मैचों में 16 छक्के लगा चुके हैं। पाकिस्तान के साहिबजादा भी रेस प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट की रेस में पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान का नाम भी है। उन्होंने 2 शतक लगाकर 383 रन बनाए। यह एक टी-20 वर्ल्ड कप में किसी भी प्लेयर्स से बनाए गए सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड है। हालांकि, उन्हें टीम के बाकी प्लेयर्स का साथ नहीं मिला और टीम नॉकआउट राउंड में एंट्री नहीं कर सकी। रेस में शामिल बाकी 6 प्लेयर्स की परफॉर्मेंस विल जैक्स, इंग्लैंड: 226 रन और 9 विकेट लेकर शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन। लुंगी एनगिडी, साउथ अफ्रीका: 12 विकेट लेकर अफ्रीकी टीम के सबसे सफल गेंदबाज। ऐडन मार्करम, साउथ अफ्रीका: कप्तानी पारी खेलते हुए 286 रन बनाए। रचिन रवींद्र, न्यूजीलैंड: 128 रन और 11 विकेट लिए, कीवी टीम की रीढ़ बने। टिम साइफर्ट, न्यूजीलैंड: 274 रन बनाकर न्यूजीलैंड को फाइनल तक पहुंचाया। 3 फिफ्टी, 2 बार प्लेयर ऑफ द मैच बने। शेडली वान शाल्कविक, अमेरिका: ग्रुप स्टेज के 4 ही मैच में 13 विकेट लिए, टूर्नामेंट के टॉप विकेट टेकर हैं। विल जैक्स ने इंग्लैंड को सेमीफाइनल तक पहुंचाया, लेकिन टीम भारत से हार गई। जैक्स टूर्नामेंट में 4 बार प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। वोटिंग शुरू, एक्सपर्ट भी तय करेंगे विजेता ICC ने 8 प्लेयर्स को शॉर्टलिस्ट कर उनकी वोटिंग शुरू कर दी है। फैंस ICC की वेबसाइट पर जाकर अपने फेवरेट प्लेयर को वोट दे सकते हैं। फैंस वोटिंग के अलावा ICC पैनल में शामिल क्रिकेट एक्सपर्ट्स और कॉमेंटेटर के वोट के आधार पर तय होगा कि प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट कौन बनेगा। रिजल्ट फाइनल मुकाबले के बाद बताया जाएगा। ————————————— क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें ——————————————————- टी-20 वर्ल्ड कप में भारत-इंग्लैंड मुकाबले की मैच रिपोर्ट पढ़िए भारत चौथी बार टी-20 वर्ल्डकप फाइनल में; इंग्लैंड को 7 रन से हराया भारत ने चौथी बार टी-20 वर्ल्डकप के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। टीम ने गुरुवार को दूसरे सेमीफाइनल मैच में इंग्लैंड को 7 रन से हराया। भारतीय टीम की ओर से संजू सैमसन ने 89 रन की पारी खेली। वे प्लेयर ऑफ द मैच रहे। पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…