Sunday, 23 Aug 2026 | 08:08 AM

Trending :

EXCLUSIVE

Water Weight Vs Body Fat; Warning Signs – Health Risk

Water Weight Vs Body Fat; Warning Signs - Health Risk

Hindi News Lifestyle Water Weight Vs Body Fat; Warning Signs Health Risk | Sodium Hormones Stress 9 दिन पहलेलेखक: गौरव तिवारी कॉपी लिंक मनुष्य के शरीर में लगभग 60% हिस्सा पानी होता है। यह शरीर के हर फंक्शन में अहम भूमिका निभाता है। लेकिन क्या होगा अगर शरीर जरूरत से ज्यादा पानी स्टोर करने लगे? इससे अचानक वजन बढ़ सकता है। शरीर फूला हुआ महसूस हो सकता है। इसे ‘वाटर वेट’ कहते हैं। आमतौर पर यह कुछ समय के लिए होता है। बॉडी में पानी, नमक और हॉर्मोन्स का बैलेंस बिगड़ने से ये कंडीशन पैदा होती है। इससे शरीर पानी जमा करने लगता है। क्या इस अतिरिक्त पानी से शरीर को नुकसान हो सकता है? क्या ये किसी बीमारी का संकेत हो सकता है? शरीर का मोटापा फैट वेट है या वाटर वेट? आज जरूरत की खबर में वाटर वेट से जुड़े इन्हीं कुछ सवालों पर बात करेंगे। साथ ही जानेंगे कि- वाटर वेट क्यों बढ़ता है? इसे कैसे कम कर सकते हैं? ये कब गंभीर बीमारियों का संकेत हो सकता है? एक्सपर्ट: डॉ. अंकित बंसल, कंसल्टेंट, इंटरनल मेडिसिन एंड इनफेक्शियस डिजीज, श्री बालाजी एक्शन मेडिकल इंस्टीट्यूट, दिल्ली सवाल- वाटर वेट क्या है और यह बॉडी फैट से कैसे अलग है? जवाब- वाटर वेट ऐसी कंडीशन है, जब शरीर अपने टिश्यूज में जरूरत से ज्यादा पानी रोककर रखना शुरू कर देता है। बॉडी फैट के मामले में शरीर में फैट सेल्स बढ़ जाती हैं। इन अतिरिक्त सेल्स के कारण वजन बढ़ता है। वाटर वेट के मामले में शरीर में जमा अतिरिक्त पानी से वजन बढ़ता है। वाटर वेट आमतौर पर नमक ज्यादा खाने, हॉर्मोनल बदलाव होने, कम पानी पीने, स्ट्रेस या सिडेंटरी लाइफस्टाइल के कारण बढ़ता है। इसमें शरीर भारी और सूजा हुआ लगता है। वाटर वेट बहुत कम दिनों में तेजी से बढ़ता-घटता है, जबकि बॉडी फैट धीरे-धीरे बढ़ता और घटता है। इसलिए अचानक बढ़ा वजन अक्सर वाटर वेट ही होता है। सवाल- वाटर वेट क्यों बढ़ता है? जवाब- प्रकृति और हमारे शरीर, दोनों के काम करने का साइंस एक जैसा है। दोनों बैलेंस के लिए काम करते हैं। शरीर को जब लगता है कि बैलेंस बनाने के लिए ज्यादा पानी की जरूरत है तो वह ज्यादा पानी जमा कर लेता है। आपने शायद महसूस किया होगा कि जब आप ज्यादा नमक खाते हैं तो ज्यादा प्यास लगती है। इसकी वजह ये है कि शरीर नमक में मौजूद सोडियम को बैलेंस करने के लिए ज्यादा पानी जमा करता है। वाटर वेट बढ़ने के सभी कारण ग्राफिक में देखिए- सवाल- अगर वाटर वेट बढ़ने की एक वजह वाटर रिटेंशन है तो सवाल ये है कि शरीर में वाटर रिटेंशन क्यों होता है? जवाब- शरीर के संतुलित कामकाज के लिए बॉडी फ्लूइड का बैलेंस रहना जरूरी है। शरीर तय करता है कि कितने सोडियम, पोटेशियम या किसी अन्य मिनरल के अनुपात में शरीर में कितना पानी रखना जरूरी है। ज्यादा नमक खाने पर सोडियम का स्तर बढ़ जाता है, जिसे संतुलित करने के लिए शरीर पानी जमा करता है। नींद पूरी नहीं होने पर ऐसे हॉर्मोन प्रभावित होते हैं, जो पानी और नमक के संतुलन को कंट्रोल करते हैं, जिससे पानी जमा होने लगता है। वहीं ज्यादा स्ट्रेस में कॉर्टिसोल हॉर्मोन बढ़ता है, जो शरीर को इमरजेंसी का संकेत देता है। इस डर से शरीर पानी और नमक जमा करने लगता है। इसके अलावा अगर कोई शख्स अक्सर जरूरत से कम पानी पीता है तो शरीर को डिहाइड्रेशन का डर सताने लगता है। इस डर से शरीर पानी जमा करने लगता है। सिडेंटरी लाइफस्टाइल फॉलो करने से सर्कुलेशन धीमा पड़ता है, जिससे शरीर में पानी जमा होने लगता है। सवाल- अगर अचानक किसी का वजन बढ़े तो क्या इसके पीछे वाटर वेट कारण हो सकता है? जवाब- हां, अगर किसी का वजन अचानक बढ़ जाए, तो इसके पीछे वाटर वेट एक बड़ी वजह हो सकता है। बॉडी फैट धीरे-धीरे बढ़ता है, लेकिन वाटर वेट एक-दो दिन में भी 1-3 किलो तक बढ़ सकता है। ज्यादा नमक खाने, अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड खाने, कम पानी पीने, हॉर्मोनल बदलाव या नींद की कमी से शरीर पानी जमा करने लगता है। इसके कारण शरीर भारी, फूला हुआ महसूस होता है। वाटर वेट जितनी तेजी से बढ़ता है, उतनी ही तेजी घट भी सकता है। अगर शरीर में नमक-पानी का बैलेंस बन जाए और पर्याप्त नींद ली जाए तो ये अपने आप कम हो जाता है। सवाल- ये कैसे पता चलेगा है कि हमारा वजन फैट वेट है या वाटर वेट? जवाब- यह पहचानना बहुत मुश्किल काम नहीं है कि बढ़ा हुआ वजन फैट वेट है या वाटर वेट। वाटर वेट में वजन अचानक बढ़ता या घटता है। इसमें पेट, चेहरे, हाथों या पैरों में सूजन दिखती है। कई बार तो स्किन दबाने पर हल्का गड्ढा भी बन जाता है, जो कुछ सेकंड में भर जाता है। जबकि फैट वेट धीरे-धीरे बढ़ता है और इसमें सूजन नहीं होती है। अगर पर्याप्त पानी पीने, नमक कम करने या फिजिकल एक्टिविटी बढ़ाने से वजन कुछ दिनों में घट जाए, तो यह वाटर वेट हो सकता है। सवाल- डॉक्टरों का कहना है कि पानी कम पीने से भी वाटर वेट बढ़ता है? ऐसा क्यों होता है? जवाब- यह बात एकदम सही है। दरअसल, हमारा शरीर साइंटिफिक तरीके से काम करता है। जब इंसान सभ्यता के रास्ते पर नहीं चला था, तो जंगलों और गुफाओं में छिपकर रहता था। तब हर दिन के खाने के लिए रोज शिकार करना होता था। उस समय शरीर को कई दिन बिना खाना-पानी के रहना होता था। उस दौरान शरीर ने सीखा कि जो चीजें शरीर के लिए वाइटल (जिंदा रहने के लिए बेहद जरूरी) हैं, अगर वो कम मात्रा में मिल रही हैं तो उसे बचाकर रखना जरूरी है। इसलिए जब शरीर को पर्याप्त पानी नहीं मिलता, तो उसे डिहाइड्रेशन का खतरा महसूस होता है। डिहाइड्रेशन का मतलब है शरीर में पानी की कमी। इस स्थिति में शरीर खुद को सुरक्षित रखने के लिए पानी को जमा करके रखने लगता है। सवाल- नमक, हॉर्मोन और स्ट्रेस वाटर वेट को कैसे बढ़ाते हैं? जवाब- नमक, हॉर्मोन और स्ट्रेस तीनों का वाटर वेट से सीधा कनेक्शन है। नमक ज्यादा नमक खाने से शरीर में

24 Ghante Mein Badlein Jeevan Book Review; Daily Habits

24 Ghante Mein Badlein Jeevan Book Review; Daily Habits

10 दिन पहलेलेखक: शिवाकान्त शुक्ल कॉपी लिंक किताब- 24 घंटे में बदलें जीवन (‘24 ऑवर्स इज ऑल इट टेक्स: डेली हैबिट्स गारंटीड टू चेंज योर लाइफ’ का हिन्दी अनुवाद) लेखक- विवियन रिसि अनुवादक- अविनाश मिश्रा प्रकाशक- मंजुल प्रकाशन मूल्य- 299 रुपए ‘24 घंटे में बदलें जीवन’ विवियन रिसि की लिखी एक सेल्फ-हेल्प बुक है। यह किताब है। यह पाठकों को छोटी-छोटी डेली रूटी की आदतों के जरिए जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का रास्ता दिखाती है। विवियन रिसि टोरंटो (कनाडा) के एक सफल रियल एस्टेट प्रोफेशनल हैं। विवियन ने अपने चार दशक के अनुभव और पॉजिटिव लाइफस्टाइल में विश्वास के आधार पर यह किताब लिखी है। उनकी पिछली किताब ‘यस यू कैन: इट ऑल स्टार्ट विद यू’ की तरह, यह किताब भी सेल्फ-हेल्प पर आधारित है। किताब का सार यह किताब इस विचार पर आधारित है कि जीवन में बड़े बदलाव लाने के लिए आपको बड़े कदमों की जरूरत नहीं है। इसके बजाय छोटी-छोटी आदतों में बदलाव आपके जीवन को नई दिशा दे सकते हैं। किताब में 15 खास आदतें बताई गई हैं। ये आदतें पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में संतुलन लाने में मदद करती हैं। किताब का उद्देश्य ‘एक दिन में एक कदम’ पर आधारित है। यह किताब उन लोगों के लिए लिखी गई है, जो अपने जीवन में कुछ कमी महसूस करते हैं और उसे हासिल करने की योजना बनाते हैं। किताब में विवियन रिसि अपने व्यक्तिगत अनुभवों और सफल आंत्रप्रेन्योर्स की दिनचर्या से प्रेरित होकर सलाह देती हैं। इससे सीख सकते हैं कि कैसे आप अपने दिन काे ज्यादा-से-ज्यादा उपयोगी बना सकते हैं। किताब में उनकी अपनी कहानी ‘कनाडा में एक अप्रवासी के रूप में शुरुआत से लेकर एक सफल बिजनेसवुमन बनने तक की कहानी’ भी शामिल है, जो पाठकों को प्रेरणा देती है। किताब की मुख्य और जरूरी बातें किताब में विश्व के सफल आंत्रप्रेन्योर्स की डेली हैबिट्स का जिक्र है, जैसे टाइम मैनेजमेंट और प्रिऑरिटी सेट करना। ये किताब पर्सनल लाइफ (परिवार, दोस्त, सेल्फ-केयर) और प्रोफेशनल गोल्स के बीच संतुलन बनाने पर जोर देती है। यह उन लोगों के लिए खासतौर पर उपयोगी है, जो जिंदगी की भागदौड़ में फंसे हुए हैं। रिसि अपने जीवन की चुनौतियों और सफलताओं को साझा करती हैं, जो किताब को रिलेटेबल और प्रेरणादायक बनाती है। उनकी कहानी दिखाती है कि मेहनत और सही आदतों से कोई भी बेहतर बना सकता है। किताब में कई महत्वपूर्ण बिंदु हैं, जो इसे जिंदगी से जुड़ी एक उपयोगी गाइड बुक बनाते हैं। इन मुख्य बातों को जीवन में अपनाने के तरीके किताब में दी गई आदतों को जीवन में लागू करने के लिए व्यावहारिक और सरल सुझाव दिए गए हैं। वर्तमान में जीना किताब में सलाह दी गई है कि भूत और भविष्य की चिंता छोड़कर हर पल को पूरी तरह जिएं। इसके लिए माइंडफुलनेस की प्रैक्टिस कर सकते हैं, जैसे हर दिन 5 मिनट का मेडिटेशन। नकारात्मकता से बचना अपने आसपास के नकारात्मक लोगों और परिस्थितियों से दूरी बनाएं। रिसि सुझाव देती हैं कि ‘NO’ कहना सीखें, ताकि अपने समय और ऊर्जा को सही जगह इस्तेमाल कर सकें। सेल्फ-केयर किताब में सेल्फ-केयर पर जोर दिया गया है। हर दिन अपने लिए समय निकालें। जैसे व्यायाम करना, किताब पढ़ना या कोई हॉबी अपनाना। इन आदतों को लागू करने के लिए, रिसि एक ‘एक दिन में एक कदम’ की सलाह देती हैं। किताब की खासियत सरल और रिलेटेबल भाषा किताब की भाषा बेहद सरल है, जो इसे हर उम्र के पाठकों के लिए सुलभ बनाती है। रिसि की लेखन शैली में एक दोस्ताना अंदाज है, जो पाठकों को किताब से जोड़ता है। प्रेरणादायक उदाहरण किताब में रिसि की अपनी कहानी के अलावा अन्य सफल लोगों के उदाहरण हैं, जो पाठकों को यह विश्वास दिलाते हैं कि बदलाव संभव है। उदाहरण के लिए, रिसि बताती हैं कि कैसे उन्होंने कनाडा में एक अप्रवासी के रूप में शुरुआत की और मेहनत से सफलता हासिल की। प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ में संतुलन किताब का एक अनोखा पहलू यह है कि यह प्रोफेशनल गोल्स के साथ-साथ पर्सनल लाइफ पर भी ध्यान देती है। यह उन लोगों के लिए खासतौर पर उपयोगी है, जो अपने करियर और परिवार के बीच संतुलन बनाना चाहते हैं। प्रेरक कोट्स किताब में कई प्रेरक कोट्स हैं, जो पाठकों को मोटिवेट करते हैं। संक्षिप्त और केंद्रित 159 पेज की यह किताब संक्षिप्त है, जो बिना अनावश्यक विवरण के अपनी बात कहती है। लंबी किताबें न पढ़ने वालों के लिए ये किताब बेहतर है। ये किताब किसे पढ़नी चाहिए? यह किताब उन लोगों के लिए एक बेहतरीन शुरुआत है, जो अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना चाहते हैं, लेकिन नहीं जानते कि कहां से शुरू करें। इसके अलावा कुछ अन्य लोगों के लिए भी ये एक अच्छी गाइड है। किताब की सरल भाषा और प्रेरणादायक कहानियां इसे मोटिवेशनल बनाती हैं। यह उन लोगों के लिए भी अच्छी है, जो सेल्फ-हेल्प बुक पढ़ना चाहते हैं। ………………. ये बुक रिव्यू भी पढ़िए बुक रिव्यू- सफलता के लिए जरूरी चार पुरुषार्थ: धर्म, अर्थ, काम, मोक्ष की मॉडर्न व्याख्या, भारतीय दर्शन समझना है तो ये किताब पढ़ें ‘इकिगाई’ किताब से दुनिया भर के लोगों को लंबी और खुशहाल जिंदगी का राज बताने वाले लेखक हेक्टर गार्सिया और फ्रांसेस्क मिरालेस अब भारत की प्राचीनता की ओर मुड़े हैं। उनकी नई किताब ‘चार पुरुषार्थ’ हिंदू दर्शन के उन चार लक्ष्यों पर आधारित है, जिन्हें हर इंसान की जिंदगी का आधार माना जाता है- धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष। पूरा रिव्यू पढ़िए… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं… बुक रिव्यू: ताकत बाहर नहीं, भीतर है: हर दिन एक नया मौका है, कुछ सीखने, जीतने, विनम्र होने का, अपने मन की शक्ति को अनलॉक करें 1:31 कॉपी लिंक शेयर बुक रिव्यू- फीलिंग से हीलिंग तक: जो भी महसूस करते हैं, उसे दबाएं नहीं, समझें और सही दिशा दें, यही सिखाती है किताब ‘फील टू हील’ 1:49 कॉपी लिंक शेयर बुक रिव्यू- मंजिल तक पहुंचने का ‘फ्लाइट प्लान’: मुश्किलें तो आएंगी, लेकिन उनसे लड़ें कैसे, यही सीक्रेट बताती है ये किताब 1:27 कॉपी लिंक शेयर बुक रिव्यू- मंजिल तक पहुंचाने वाले ‘सक्सेस प्रिंसिपल्स’: चुनौतियों से कैसे लड़ें, आगे बढ़ें, सफलता के 52 गुरु मंत्र सिखाती किताब

prostitution racket busted in ghaziabad: ghaziabad police action in sarovar portico hotel | 11 women fled in room | up police action| ghaziabad news

authorimg

Last Updated:February 12, 2026, 00:55 IST Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद के कौशांबी इलाके के एक बड़े होटल में जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा था. पुलिस ने इस होटल में छापा मारा था तो हैरान करने वाली तस्वीर नजर आई. एक के बाद एक कमरे से 11 महिलाएं निकलीं. गाजियाबाद के कौशांबी इलाके एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव ने कहा है कि कौशाम्बी के होटल पोर्टिको के मैनेजर सहित तीन लोगों को गिरप्तार किया गया है. पुलिस जांच कर रही है कैसे इस होटल में इतना बड़ा सैक्स रैकेट का धंधा चल रहा था? क्या विदेशी लड़कियों को भी इस होटल में लाया जाता था? गाजियाबाद एक होटल में रेड. गाजियाबाद. दिल्ली से सटे गाजियाबाद में एक बड़े सैक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है. गाजियाबाद के कौशाम्बी थाना क्षेत्र में स्थित होटल सरोवर पोर्टिको में पुलिस ने एक हाई प्रोफाइल देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने खुलासा किया है कि होटल के आड़ में जिस्मफरोशी का धंधा महीनों से चल रहा था. इस होटल में व्हाट्सएप के जरिए क्लाइंट की बुकिंग होती थी. होटल के महंगे-महंगे कमरे में हाई प्रोफाइल लोग आकर ठहरते और फिर उनको पसंद के हिसाब से लड़कियां परोसा जाता था. गाजियाबाद पुलिस ने इस रैकेट की सूचना मिलने के बाद छापेमारी कर 11 महिलाओं को बरामद किया है. फिलहाल सभी महिलाओं का मोबाइल नंबर और पता लेकर छोड़ दिया गया है, लेकिन आगे इन सभी महिलाओं और लड़कियों से गाजियाबाद पुलिस पूछताछ करेगी. इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जिससे पूछताछ की जा रही है. गाजियाबाद पुलिस का कहना है कि इन महिलाओं के साथ होटल मालिक देह व्यापार का धंधा कराता था. गाजियाबाद के एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव ने इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 11 जनवरी को पुलिस को एक विश्वसनीय मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि कौशांबी इलाके के एक होटल में संदिग्ध और अनैतिक गतिविधियां चल रही हैं. सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तुरंत कानूनी अनुमति ली और विशेष टीम का गठन कर होटल पर धावा बोल दिया. गाजियाबाद के एक बड़े होटल में जिस्मफरोशी का धंधा अभिषेक श्रीवास्तव ने मीडिया को जानकारी दी कि इस होटल में व्हाट्सएप के जरिए ग्राहकों को सैकड़ों लड़कियों की तस्वीरें भेजा जाता था. ग्राहक फोटो देखकर पसंद करते थे और फिर उसे होटल में बुलाया जाता था. इसके बाद होटल के महंगे कमरों और सूट्स में इस अवैध धंधे को अंजाम दिया जाता था. पुलिस को पता चला है कि विदेशी युवतियों की तस्वीरें भी क्लाइंट्स को भेजी जाती थीं. गाजियाबाद पुलिस का सर्जिकल स्ट्राइक अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि राहुल शर्मा, अंकित चौहान और सुनील गिरफ्तार किया गया है. राहुल शर्मा इस गिरोह का संचालक और होटल में मैनेजर बताया जा रहा है. आरोपियों के कब्जे से गांजा और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है. पूछताछ में खुलासा हुआ कि महिलाओं को नौकरी और पैसों का लालच देकर इस धंधे में शामिल किया जाता था. पुलिस ने अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. सभी महिलाएं बडे घर की होने की संभावना? होटल के कमरों का क्या नजारा था? छापेमारी के दौरान जब पुलिस ने होटल के अलग-अलग कमरों की तलाशी ली, तो वहां का नजारा देखकर अधिकारी भी दंग रह गए. पुलिस ने होटल के कमरों से कुल 11 महिलाओं को बरामद किया है. शुरुआती पूछताछ में इन महिलाओं ने बताया कि उन्हें काफी समय से इसी होटल में रखा गया था और उनसे जबरन देह व्यापार कराया जा रहा था. पुलिस अब इन महिलाओं के बैकग्राउंड की जांच कर रही है ताकि पता चल सके कि इन्हें किन परिस्थितियों में यहां लाया गया था. About the Author रविशंकर सिंहचीफ रिपोर्टर भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई करने वाले रविशंकर सिंह सहारा समय न्यूज चैनल, तहलका, पी-7 और लाइव इंडिया न्यूज चैनल के अलावा फर्स्टपोस्ट हिंदी डिजिटल साइट में भी काम कर चुके हैं. राजनीतिक खबरों के अलावा…और पढ़ें Location : Ghaziabad,Uttar Pradesh First Published : February 12, 2026, 00:55 IST

‘मैं भी नमस्ते कहूंगा’: राहुल गांधी द्वारा प्रेस ब्रीफिंग में बाधा डालने के बाद कांग्रेस ने मंत्रियों को ‘बोला’ कहा | राजनीति समाचार

Trump claimed the earlier trade measures had brought in “hundreds of billions of dollars” in revenue. (Image: Reuters/File)

आखरी अपडेट:फ़रवरी 12, 2026, 00:36 IST कांग्रेस नेता राहुल गांधी केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी और अश्विनी वैष्णव के पास गए, जब वे मीडिया से कह रहे थे कि उनके आरोप “झूठे” और निराधार हैं। 11 फरवरी, 2026 को नई दिल्ली में संसद परिसर में मीडिया से बातचीत के दौरान केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी (बीच में) और अश्विनी वैष्णव (सबसे दाएं) के साथ कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (सबसे बाएं)। (छवि: @सुप्रियाश्रीनेट/एक्स) लोकसभा में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच गतिरोध संसद के बाहर भी पूरे प्रदर्शन पर था, जब एक दिलचस्प घटनाक्रम में, केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी और अश्विनी वैष्णव अचानक एक प्रेस वार्ता छोड़कर चले गए, जब विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने उनके साथ शामिल होने की कोशिश की। राष्ट्रीय सुरक्षा और भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते पर गांधी के आरोपों के बाद, पिछले दो हफ्तों में संसदीय कार्यवाही किसी हाई-ऑक्टेन राजनीतिक रंगमंच से कम नहीं रही है। यह तनाव बुधवार को सदन के बाहर भी फैल गया, जब गांधी जोशी और वैष्णव के पास गए, जो कथित तौर पर मीडिया से बात कर रहे थे कि उनके आरोप “झूठे” और अप्रमाणित हैं, और उन्हें “प्रमाणित तथ्य” पेश करने की जरूरत है। उनकी चाल गंभीर से अधिक चुटीली दिखाई दी, क्योंकि उन्होंने जोशी का हाथ पकड़ने की कोशिश करते हुए कहा: “मैं भी आऊंगा और नमस्ते कहूंगा। आओ, हम इसे एक साथ करते हैं।” इससे उनके सहयोगी और बहन प्रियंका गांधी वाड्रा हंसने लगे, जबकि दोनों मंत्री ब्रीफिंग छोड़कर चले गए। वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने एक्स पर बातचीत का एक वीडियो साझा किया, जिसमें दावा किया गया कि मंत्री “पूरी गति से वहां से चले गए”। यहां देखें वीडियो: बीजेपी के मंत्री प्रह्लाद जोशी और अश्विनी वैष्णव मीडिया के सामने कह रहे थे: “राहुल गांधी आरोप को पहले प्रमाणित करें”राहुल जी आए और कहा “आइए एक साथ बात करते हैं” ऐसे सरपट दौड़े दोनों वहां से! pic.twitter.com/rlRg6QTxSW– सुप्रिया श्रीनेत (@SupriaShrinet) 11 फ़रवरी 2026 “भाजपा मंत्री प्रह्लाद जोशी और अश्विनी वैष्णव मीडिया के सामने कह रहे थे: ‘राहुल गांधी को आरोप लगाने से पहले प्रमाणित करना चाहिए।’ श्रीनेत ने एक्स पर पोस्ट में लिखा. एक बार जब मंत्री चले गए, तो गांधी मंत्रियों द्वारा की गई टिप्पणियों के बारे में सवालों का जवाब देने के लिए वहीं रुके रहे। उन्होंने कहा कि उनके पास अपने दावों के समर्थन में “ठोस डेटा” है। राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार प्रस्ताव? संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने घोषणा की है कि सरकार “निराधार बयानों” से सदन को गुमराह करने के लिए गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार प्रस्ताव का नोटिस लाएगी। रिजिजू ने संसदीय नियमों के प्रति गांधी की उपेक्षा की निंदा करते हुए कहा कि उन्होंने दावा किया कि उन्हें बोलने के लिए अनुमति की आवश्यकता नहीं है। रिजिजू ने कहा, “आपको आसन से अनुमति लेनी होगी…यहां तक ​​कि प्रधानमंत्री भी आसन की अनुमति से ही बोलते हैं।” उन्होंने मर्यादा के गंभीर उल्लंघन का आरोप लगाते हुए दावा किया कि 20 से 25 कांग्रेस सांसद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के कक्ष में उनके साथ दुर्व्यवहार करने के लिए घुस गए थे। उन्होंने कहा कि बिड़ला विपक्ष के व्यवहार से ”बहुत आहत” हैं। सरकार ने संवेदनशील सुरक्षा मामलों से “राजनीतिक लाभ” हासिल करने के प्रयास के लिए कांग्रेस नेता की आलोचना की, विशेष रूप से भारत-चीन संघर्ष के संबंध में पूर्व सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे के एक अप्रकाशित संस्मरण को उद्धृत करने पर जोर दिया। रिजिजू ने आगे कहा कि सार्वजनिक रूप से निजी उच्च स्तरीय सैन्य और कार्यकारी बातचीत पर चर्चा करना राष्ट्रीय सुरक्षा को कमजोर करता है। (एजेंसी इनपुट के साथ) चुनी हुई कहानियाँ, आपके इनबॉक्स में हमारी सर्वोत्तम पत्रकारिता वाला एक न्यूज़लेटर जमा करना पहले प्रकाशित: फ़रवरी 12, 2026, 00:36 IST समाचार राजनीति ‘मैं भी नमस्ते कहूंगा’: राहुल गांधी द्वारा उनकी प्रेस वार्ता में बाधा डालने के बाद कांग्रेस ने कहा कि मंत्री ‘बोले हुए’ हैं अस्वीकरण: टिप्पणियाँ उपयोगकर्ताओं के विचार दर्शाती हैं, News18 के नहीं। कृपया चर्चाएँ सम्मानजनक और रचनात्मक रखें। अपमानजनक, मानहानिकारक, या अवैध टिप्पणियाँ हटा दी जाएंगी। News18 अपने विवेक से किसी भी टिप्पणी को अक्षम कर सकता है. पोस्ट करके, आप हमारी उपयोग की शर्तों और गोपनीयता नीति से सहमत होते हैं। और पढ़ें (टैग्सटूट्रांसलेट)लोकसभा गतिरोध(टी)संसद गतिरोध(टी)राहुल गांधी के आरोप(टी)भाजपा मंत्रियों की प्रेस वार्ता(टी)राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार प्रस्ताव(टी)भारत-अमेरिका व्यापार समझौता विवाद(टी)राष्ट्रीय सुरक्षा बहस(टी)विपक्ष बनाम सत्तारूढ़ दल