Sunday, 22 Nov 2026 | 05:38 PM

Trending :

NEET PG Counselling 2026 | Float System Issue & Seat Blocking Controversy

  • Hindi News
  • Career
  • NEET PG Counselling 2026 | Float System Issue & Seat Blocking Controversy

2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मेडिकल काउंसलिंग कमेटी ने NEET PG 2026 काउंसलिंग के दूसरे राउंड का फाइनल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया है। इसमें 10,000 से ज्यादा पीजी मेडिकल सीटें ‘ब्लॉक’ कैटेगरी में चली गई। इसकी वजह यह है कि कई उम्मीदवारों ने ऑल इंडिया कोटा (AIQ) और अपने राज्य के कोटे, दोनों जगह एक साथ सीटें रोक रखी हैं। इससे मेरिट लिस्ट में नीचे आने वाले हजारों एलिजिबल डॉक्टर्स को एक भी सीट नहीं मिल सकी।

इसके बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और काउंसलिंग कमेटी इस साल से किए गए ‘फ्लोट सिस्टम’ के नियम सख्त करने पर विचार कर रही है।

NEET PG में फ्लोट सिस्टम

NEET PG की मेडिकल काउंसलिंग में Float सिस्टम उन उम्मीदवारों के लिए होता है, जो अलॉटेड मेडिकल कॉलेज या पीजी सीट को स्वीकार करने के साथ-साथ अगले राउंड में अपनी पसंद के किसी बेहतर कॉलेज या स्पेशियलिटी में सीट मिलने का मौका भी बनाए रखना चाहते हैं।

सरल भाषा में फ्लोट चुनने का मतलब है कि उम्मीदवार मौजूदा सीट को एक्सेप्ट करता है, लेकिन बेहतर विकल्प मिलने पर इस सीट को छोड़ भी सकता है।

काउंसलिंग के बाद कैंडिडेट्स के लिए 2 ऑप्शंस

काउंसलिंग के बाद कैंडिडेट्स के पास एडमिशन के दो नियम होते हैं। पहला फ्रीज जिसके तहत कैंडिडेट्स को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और एडमिशन के लिए अलॉटेड कॉलेज में खुद रिपोर्ट करना होगा। इसके अलावा दूसरा फ्लोट ऑप्शन होता है इसके तहत जो लोग अगले राउंड में अपग्रेड चाहते हैं, उन्हें ऑनलाइन डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रोसेस को फॉलो करना होगा और MCC पोर्टल के जरिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने होंगे।

बदल सकते हैं काउंसलिंग से जुड़े ये नियम :

NEET PG काउंसलिंग में इस साल विवाद के चलते अगले साल से फ्लोट को पहले राउंड तक सीमित किया जा सकता है। दूसरे राउंड से उम्मीदवारों के लिए फिजिकल जॉइनिंग जरूरी हो सकती है।

तीसरे राउंड में सीट पर एडमिशन की प्रोसेस को और सख्त किया जा सकता है। इसके अलावा ऑल इंडिया और राज्य काउंसलिंग के बीच कोऑर्डिनेशनल के लिए कॉमन पोर्टल पर भी विचार हो सकता है।

FAIMA ने रखी अपनी मांगें

फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन (FAIMA) ने इस समस्या को लेकर काउंसलिंग प्रोसेस में सुधार की मांग की है।

इसके अनुसार, राउंड-2 के रिजल्ट में 24 घंटे की देरी करने की मांग की गई है। इसमें उम्मीदवारों को एक दिन का एक्स्ट्रा टाइम देने की मांग भी शामिल है। वहीं उम्मीदवारों को ऑल इंडिया या स्टेट कोटे की सीट में से एक सीट सरेंडर करने का मौका देने की मांग भी है।

स्टै वैकेंसी राउंड का रिजल्ट 16 दिसंबर को आएगा

MCC की NEET PG 2026 काउंसलिंग के पहले राउंड का रिजल्ट 24 अक्टूबर को जारी किया गया था। रांउड 2 का रिजल्ट 20 नवंबर को आया। राउंड – 3 26 नवंबर से शुरू होगा। इसके बाद आखिरी स्ट्रै वैकेंसी राउंड 16 दिसंबर के लिए प्रस्तावित हैं।

मद्रास हाईकोर्ट के बाद MCC ने रोकी प्रोसेस

17 नवंबर 2026 को श्री वेंकटेश्वर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर ने मद्रास हाईकोर्ट के अंतरिम आदेश के बाद MCC के दूसरे राउंड की सीट अलॉटमेंट प्रोसेस रोक दी थी। अन्य मेडिकल कॉलेजों की काउंसलिंग जारी शेड्यूल के अनुसार चलती रही। 20 नवंबर को MCC ने दूसरे राउंड का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी किया।

MCC काउंसलिंग में शामिल सीटें

मेडिकल काउंसिल कमेटी में 50% सीटें आल इंडिया कोटे से हैं। वहीं सेंट्रल यूनिवर्सिटी, डीम्ड यूनिवर्सिटी, DNB और तय संस्थानों की सेंट्रल कोटे की सीटें शामिल हैं।

NEET PG काउंसलिंग का महत्व :

NEET PG काउंसलिंग मेडिकल कॉलेजों में MD, MS और PG डिप्लोमा जैसे पोस्टग्रेजुएट मेडिकल कोर्सेस में उम्मीदवारों को उनकी रैंक, कैटेगरी, पसंद और अवेलेबल सीटों के आधार पर एडमिशन देने के लिए आयोजित की जाती है।

NEET PG परीक्षा पास करने के बाद उम्मीदवारों को सीधे मेडिकल कॉलेज में एडमिशन नहीं मिलता। एडमिशन पाने के लिए काउंसलिंग प्रोसेस में शामिल होना जरूरी होता है।

मेडिकल काउंसिलिंग कमेटी की ऑफिशियल वेबसाइट लिंक

———————————————————

ये खबर भी पढ़ें

बिहार स्टेट यूनिवर्सिटीज में वोकेशनल कोर्स के लिए कमेटी बनेगी:AI एक्सपर्ट शामिल होंगे, प्रैक्टिकल डेमो के जरिये परखने के स्टैंडर्ड तय

बिहार की सभी स्टेट यूनिवर्सिटीज में वोकेशनल कोर्सेस के लिए कोर्स कमेटी बनना अनिवार्य होगा। इस कमेटी में स्कॉलर्स के साथ टेक कंपनियों के AI एक्सपर्ट्स और डाटा साइंटिस्ट भी शामिल किए जाएंगे। पूरी खबर यहां पढ़ें

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
जब CSK के खिलाफ चला फैन का टोटका:नींबू के साथ की विकेट गिरने की प्रार्थना, अगली गेंद पर शिवम दुबे बोल्ड

April 19, 2026/
1:33 pm

IPL 2026 के 27वें मैच में एक अजीब घटना देखने को मिली। शिवम दुबे के आउट होने से पहले स्टैंड्स...

ED Raids I-PAC Election Management TMC

April 2, 2026/
12:59 pm

नई दिल्ली2 घंटे पहले कॉपी लिंक 8 जनवरी 2026 को ED ने I-PAC के कोलकाता वाले दफ्तर पर रेड की...

छवि अपलोड की गई

July 22, 2026/
8:13 pm

ऑनलाइन डेटिंग जोड़ों के लिए संबंध सलाह: आज के डिजिटल दौर में प्यार भी डिजिटल हो गया है। फेसबुक, चैट...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

NEET PG Counselling 2026 | Float System Issue & Seat Blocking Controversy

NEET PG Counselling 2026 | Float System Issue & Seat Blocking Controversy
  • Hindi News
  • Career
  • NEET PG Counselling 2026 | Float System Issue & Seat Blocking Controversy

2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मेडिकल काउंसलिंग कमेटी ने NEET PG 2026 काउंसलिंग के दूसरे राउंड का फाइनल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया है। इसमें 10,000 से ज्यादा पीजी मेडिकल सीटें ‘ब्लॉक’ कैटेगरी में चली गई। इसकी वजह यह है कि कई उम्मीदवारों ने ऑल इंडिया कोटा (AIQ) और अपने राज्य के कोटे, दोनों जगह एक साथ सीटें रोक रखी हैं। इससे मेरिट लिस्ट में नीचे आने वाले हजारों एलिजिबल डॉक्टर्स को एक भी सीट नहीं मिल सकी।

इसके बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और काउंसलिंग कमेटी इस साल से किए गए ‘फ्लोट सिस्टम’ के नियम सख्त करने पर विचार कर रही है।

NEET PG में फ्लोट सिस्टम

NEET PG की मेडिकल काउंसलिंग में Float सिस्टम उन उम्मीदवारों के लिए होता है, जो अलॉटेड मेडिकल कॉलेज या पीजी सीट को स्वीकार करने के साथ-साथ अगले राउंड में अपनी पसंद के किसी बेहतर कॉलेज या स्पेशियलिटी में सीट मिलने का मौका भी बनाए रखना चाहते हैं।

सरल भाषा में फ्लोट चुनने का मतलब है कि उम्मीदवार मौजूदा सीट को एक्सेप्ट करता है, लेकिन बेहतर विकल्प मिलने पर इस सीट को छोड़ भी सकता है।

काउंसलिंग के बाद कैंडिडेट्स के लिए 2 ऑप्शंस

काउंसलिंग के बाद कैंडिडेट्स के पास एडमिशन के दो नियम होते हैं। पहला फ्रीज जिसके तहत कैंडिडेट्स को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और एडमिशन के लिए अलॉटेड कॉलेज में खुद रिपोर्ट करना होगा। इसके अलावा दूसरा फ्लोट ऑप्शन होता है इसके तहत जो लोग अगले राउंड में अपग्रेड चाहते हैं, उन्हें ऑनलाइन डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रोसेस को फॉलो करना होगा और MCC पोर्टल के जरिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने होंगे।

बदल सकते हैं काउंसलिंग से जुड़े ये नियम :

NEET PG काउंसलिंग में इस साल विवाद के चलते अगले साल से फ्लोट को पहले राउंड तक सीमित किया जा सकता है। दूसरे राउंड से उम्मीदवारों के लिए फिजिकल जॉइनिंग जरूरी हो सकती है।

तीसरे राउंड में सीट पर एडमिशन की प्रोसेस को और सख्त किया जा सकता है। इसके अलावा ऑल इंडिया और राज्य काउंसलिंग के बीच कोऑर्डिनेशनल के लिए कॉमन पोर्टल पर भी विचार हो सकता है।

FAIMA ने रखी अपनी मांगें

फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन (FAIMA) ने इस समस्या को लेकर काउंसलिंग प्रोसेस में सुधार की मांग की है।

इसके अनुसार, राउंड-2 के रिजल्ट में 24 घंटे की देरी करने की मांग की गई है। इसमें उम्मीदवारों को एक दिन का एक्स्ट्रा टाइम देने की मांग भी शामिल है। वहीं उम्मीदवारों को ऑल इंडिया या स्टेट कोटे की सीट में से एक सीट सरेंडर करने का मौका देने की मांग भी है।

स्टै वैकेंसी राउंड का रिजल्ट 16 दिसंबर को आएगा

MCC की NEET PG 2026 काउंसलिंग के पहले राउंड का रिजल्ट 24 अक्टूबर को जारी किया गया था। रांउड 2 का रिजल्ट 20 नवंबर को आया। राउंड – 3 26 नवंबर से शुरू होगा। इसके बाद आखिरी स्ट्रै वैकेंसी राउंड 16 दिसंबर के लिए प्रस्तावित हैं।

मद्रास हाईकोर्ट के बाद MCC ने रोकी प्रोसेस

17 नवंबर 2026 को श्री वेंकटेश्वर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर ने मद्रास हाईकोर्ट के अंतरिम आदेश के बाद MCC के दूसरे राउंड की सीट अलॉटमेंट प्रोसेस रोक दी थी। अन्य मेडिकल कॉलेजों की काउंसलिंग जारी शेड्यूल के अनुसार चलती रही। 20 नवंबर को MCC ने दूसरे राउंड का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी किया।

MCC काउंसलिंग में शामिल सीटें

मेडिकल काउंसिल कमेटी में 50% सीटें आल इंडिया कोटे से हैं। वहीं सेंट्रल यूनिवर्सिटी, डीम्ड यूनिवर्सिटी, DNB और तय संस्थानों की सेंट्रल कोटे की सीटें शामिल हैं।

NEET PG काउंसलिंग का महत्व :

NEET PG काउंसलिंग मेडिकल कॉलेजों में MD, MS और PG डिप्लोमा जैसे पोस्टग्रेजुएट मेडिकल कोर्सेस में उम्मीदवारों को उनकी रैंक, कैटेगरी, पसंद और अवेलेबल सीटों के आधार पर एडमिशन देने के लिए आयोजित की जाती है।

NEET PG परीक्षा पास करने के बाद उम्मीदवारों को सीधे मेडिकल कॉलेज में एडमिशन नहीं मिलता। एडमिशन पाने के लिए काउंसलिंग प्रोसेस में शामिल होना जरूरी होता है।

मेडिकल काउंसिलिंग कमेटी की ऑफिशियल वेबसाइट लिंक

———————————————————

ये खबर भी पढ़ें

बिहार स्टेट यूनिवर्सिटीज में वोकेशनल कोर्स के लिए कमेटी बनेगी:AI एक्सपर्ट शामिल होंगे, प्रैक्टिकल डेमो के जरिये परखने के स्टैंडर्ड तय

बिहार की सभी स्टेट यूनिवर्सिटीज में वोकेशनल कोर्सेस के लिए कोर्स कमेटी बनना अनिवार्य होगा। इस कमेटी में स्कॉलर्स के साथ टेक कंपनियों के AI एक्सपर्ट्स और डाटा साइंटिस्ट भी शामिल किए जाएंगे। पूरी खबर यहां पढ़ें

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket