Monday, 06 Apr 2026 | 09:48 PM

Trending :

डिनर के बाद खाना है स्वीट डिश, तो सिंपल तरीके से बनाएं इस हेल्दी स्नैक से टेस्टी खीर, रेसिपी जानें यहां 14 साल की किशोरी का शव फंदे पर लटका मिला:छतरपुर में साड़ी से बनाया फंदा, पिता बाड़े में कर रहे थे काम, घर पर अकेली थी ज्यादा चीनी नहीं, ट्रंकल ओबेसिटी है डायबिटीज की सबसे बड़ी वजह, ये होती क्या है जानिए रोटी और चावल का आदर्श सेवन: एक दिन में कितनी रोटी और चावल खाना स्वास्थ्यवर्धक है? ज्यादातर खाने से क्या होता है नुकसान मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने का प्रस्ताव खारिज:लोकसभा और राज्यसभा में विपक्ष लेकर आया था महाभियोग प्रस्ताव, 193 सांसदों ने साइन किए थे कैडर से प्रमुख तक: रवींद्र चव्हाण ने व्यक्तिगत चिंतन के साथ भाजपा स्थापना दिवस मनाया | राजनीति समाचार
EXCLUSIVE

निवेश का साधन बनी 'टाइमपीस':रखना-छिपाना आसान होने से दुनिया में हर घंटे चोरी हो रही लग्जरी घड़ी, ऑस्ट्रेलिया के कैनबरा में घर से 54 करोड़ की घड़ी चोरी

निवेश का साधन बनी 'टाइमपीस':रखना-छिपाना आसान होने से दुनिया में हर घंटे चोरी हो रही लग्जरी घड़ी, ऑस्ट्रेलिया के कैनबरा में घर से 54 करोड़ की घड़ी चोरी

लग्जरी घड़ियां अब सिर्फ रईसी दिखाने और समय जानने का साधन नहीं रहीं, बल्कि तेजी से उम्दा निवेश बनती जा रही हैं। यही वजह है कि ये अपराधियों के निशाने पर हैं। अंतरराष्ट्रीय वॉच ट्रैकिंग प्लेटफॉर्म ‘द वॉच रजिस्टर’ की रिपोर्ट के मुताबिक, 2025 में दुनियाभर में 10 हजार से ज्यादा महंगी घड़ियां चोरी या गुम होने के मामले दर्ज हुए। यानी औसतन हर घंटे एक लग्जरी घड़ी गायब हो रही है। आंकड़े दिलचस्प हैं। वैश्विक लग्जरी वॉच मार्केट का आकार 4.5 लाख करोड़ रुपए तक पहुंच चुका है। पिछले एक दशक में 1.13 लाख से ज्यादा चोरी या लूट की घड़ियां डेटाबेस में दर्ज हई। इनकी अनुमानित कीमत 20,800 करोड़ रुपए आंकी गई है। एक चोरी हुई घड़ी की औसत कीमत 14 लाख रुपए होती है। 2025 में करीब 1,400 गुम घड़ियां ट्रेस करके रिकवर की गई, जो बड़ी सफलता मानी जा रही है। हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि असली चोरी के मामले इससे कहीं ज्यादा हो सकते हैं. क्योंकि केवल आधे मालिक ही पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हैं। कई लोग अपनी घड़ी का सीरियल नंबर तक रिकॉर्ड में नहीं रखते, जिससे रिकवरी मुश्किल हो जाती है। रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रिटेन में महंगी घड़ियां चोरी के आधे से ज्यादा मामले लंदन में दर्ज हुए। जनवरी 2022 से जुलाई 2025 के बीच यहां 5.180 लग्जरी घड़ियां चोरी हई। चलती-फिरती संपत्ति द वॉच रजिस्टर के विशेषज्ञों का कहना है कि छोटी और ऊंची कीमत के कारण लग्जरी घड़ियां ‘चलती-फिरती संपत्ति’ हैं। कुछ पुरानी घड़ियां खरीदने के लिए लोग लाखों डॉलर खर्च देने को तैयार रहते हैं। चोरी गईं घड़ियां 51% रोलेक्स की 2025 में गुम या चोरी हुई घड़ियों में सबसे ज्यादा 51% रोलेक्स थीं। पुरानी घड़ियों के बाजार में भी 44% टाइमपीस इसी ब्रांड की होती हैं। रिचर्ड मिल की घड़ियां सबसे महंगी रिचर्ड मिल की घड़ियां काफी महंगी होती हैं। 2024 में चोरी हुई टॉप-10 घड़ियां इसी ब्रांड की थीं। ऐसी एक घड़ी की औसत कीमत 3.23 करोड़ रुपए है। 2025 में ऑस्ट्रेलिया के कैनबरा में एक घर से 54 करोड़ रुपए की लिमिटेड एडिशन घड़ी चोरी की घटना ने बाजार को चौंका दिया था। आखिर क्यों लग्जरी घड़ियां अपराधियों के निशाने पर हैं? लग्जरी घड़ियों की कीमत तेजी से बढ़ने और निवेश एसेट के रूप में उनकी स्वीकार्यता ने चोरी के मामले बढ़ाए हैं। इन्हें बेचना और छिपाना आसान होता है। सेकंडरी मार्केट और ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म ने भी रीसेल आसान बना दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक 17% मालिक अपनी घड़ी का सीरियल नंबर रिकॉर्ड नहीं रखते और 8% को याद नहीं कि उन्होंने नंबर सुरक्षित रखा या नहीं। इससे चोरी के बाद ट्रैकिंग मुश्किल हो जाती है।

Vikram Bhatt Bail Update; Rs 30 Crore Fraud Case Supreme Court

Vikram Bhatt Bail Update; Rs 30 Crore Fraud Case Supreme Court

फिल्म बनाने के नाम पर 30 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी मामले में बॉलीवुड डायरेक्टर विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी श्वेतांबरी भट्ट को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिल गई है। सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को दोनों को नियमित जमानत (रेगुलर बेल) दे दी। . विक्रम भट्ट के आज शाम तक उदयपुर जेल से बाहर आने की संभावना है। इससे पहले 13 फरवरी को श्वेतांबरी भट्‌ट को अंतरिम जमानत दी गई थी। वह जेल से बाहर आ चुकी हैं। विक्रम भट्‌ट को 7 दिसंबर 2025 को गिरफ्तार किया था। कोर्ट का सुझाव- आपसी समझौते से सुलझाएं मामला सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने एक अहम सुझाव भी दिया है। कोर्ट ने दोनों ही पक्षों को मिडिएशन सेल (मध्यस्थता केंद्र) में जाने को कहा है। कोर्ट का मानना है कि दोनों पक्षों को वहां उपस्थित होकर आपसी समझौते से इस मामले को सुलझाने की कोशिश करनी चाहिए। विक्रम भट्ट की पत्नी श्वेतांबरी को 13 फरवरी को ही अंतरिम जमानत मिल गई थी, जिसके बाद वह जेल से बाहर आ चुकी हैं। कोर्ट ने कहा- यह कमर्शियल विवाद है विक्रम भट्ट के वकील कमलेश दवे ने कोर्ट में अपनी दलील पेश की। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने टिप्पणी की कि यह एक तरह का कमर्शियल डिस्प्यूट (व्यापारिक विवाद) है। कोर्ट ने यह भी साफ किया कि इस मामले को मुंबई कोर्ट ट्रांसफर करने के लिए बेवजह मजबूर न किया जाए। भट्ट के वकील तर्क दिया कि इस फिल्म और प्रोजेक्ट से जुड़े ज्यादातर वेंडर और लोग मुंबई के ही रहने वाले हैं। ऐसे में मामले की कानूनी बारीकियों को समझते हुए कोर्ट ने जमानत की अर्जी स्वीकार कर ली। उदयपुर पुलिस मुंबई से पकड़कर लेकर आई थी 7 ​दिसंबर को उदयपुर डीएसपी छगन राजपुरोहित की 6 सदस्यीय टीम ने मुंबई पहुंचकर विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी को उनके जुहू स्थित गंगाभवन कॉम्प्लेक्स के फ्लैट से गिरफ्तार किया था। यहां भट्ट के सुरक्षा गार्डों ने पुलिस को रोका भी था। सुरक्षा गार्डों ने पुलिस से कहा था कि साहब व उनकी पत्नी घर पर नहीं हैं। हालांकि पुलिस को हकीकत पता थी और दोनों गिरफ्तार कर लिए गए थे। ये फोटो 7 दिसंबर का है। जब उदयपुर डीएसपी छगन राजपुरोहित की 6 सदस्यीय टीम ने मुंबई पहुंचकर विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी को गिरफ्तार किया था। व्यापारी की पत्नी की बायोपिक बनाने के नाम पर रुपए लिए राजस्थान के इंदिरा ग्रुप ऑफ कंपनीज के मालिक डॉ. अजय मुर्डिया ने 17 नवंबर को विक्रम भट्ट समेत 8 लोगों के खिलाफ 30 करोड़ की धोखाधड़ी की FIR उदयपुर में दर्ज कराई थी। डॉ. अजय मुर्डिया का आरोप है कि एक इवेंट में उनकी मुलाकात दिनेश कटारिया से हुई थी। दिनेश कटारिया ने उन्हें पत्नी की बायोपिक बनाने का प्रस्ताव दिया। इस सिलसिले में दिनेश कटारिया ने 24 अप्रैल 2024 को मुंबई स्थित वृंदावन स्टूडियो बुलाया था। कटारिया ने उन्हें विक्रम भट्ट से मिलवाया, जहां भट्ट से बायोपिक बनाने पर चर्चा हुई थी। कुछ दिन बाद विक्रम और श्वेतांबरी भट्ट ने डॉक्टर अजय मुर्डिया को कहा- 7 करोड़ रुपए और फाइनेंस करके वे 4 फिल्में 47 करोड़ में बना सकते हैं। इन फिल्मों की रिलीज से 100 से 200 करोड़ रुपए तक मुनाफा हो जाएगा। इसके बाद उनके स्टाफ में अमनदीप मंजीत सिंह, मुदित, फरजाना आमिर अली, अबजानी, राहुल कुमार, सचिन गरगोटे, सबोबा भिमाना अडकरी के नाम के अकाउंट में 77 लाख 86 हजार 979 रुपए ट्रांसफर करवाए। इस तरह 2 करोड़ 45 लाख 61 हजार 400 रुपए ट्रांसफर किए। वहीं इंदिरा एंटरटेनमेंट से 42 करोड़ 70 लाख 82 हजार 232 रुपए का भुगतान किया गया, जबकि चार फिल्मों का निर्माण 47 करोड़ में किया जाना तय हुआ था। विधानसभा में भी उठा था मामला यह मामला काफी समय से चर्चा में है। राजस्थान की विधानसभा में भी इसकी गूंज सुनाई दी थी। छबड़ा से विधायक प्रताप सिंह सिंघवी ने पिछले दिनों इस मुद्दे को सदन में जोर-शोर से उठाया था। …… विक्रम भट्‌ट से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए… डायरेक्टर विक्रम भट्ट को राहत नहीं,पत्नी जेल से रिहा होगी:सुप्रीम कोर्ट में अगली सुनवाई 18 को; फिल्म बनाने के लिए 30 करोड़ की धोखाधड़ी फिल्म बनाने के नाम पर 30 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी मामले में बॉलीवुड डायरेक्टर विक्रम भट्ट की पत्नी श्वेतांभरी भट्ट को सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को अंतरिम जमानत दे दी। (पढ़िए पूरी खबर)

ऑस्ट्रेलिया में सिख युवक को इंडियन डॉग कहा:ऑस्ट्रेलियाई युवकों ने जिम के बाहर घेरा, 'वापस जाओ' के नारे लगाए; नाक की हड्‌डी तोड़ी

ऑस्ट्रेलिया में सिख युवक को इंडियन डॉग कहा:ऑस्ट्रेलियाई युवकों ने जिम के बाहर घेरा, 'वापस जाओ' के नारे लगाए; नाक की हड्‌डी तोड़ी

ऑस्ट्रेलिया के जिलोंग शहर में एक सिख युवक पर नस्लीय हमला किया गया है। 22 साल के हरमनप्रीत सिंह पर जिम के बाहर पहले नस्लीय टिप्पणी की गई और उसके बाद उस पर हमला किया गया। हमलावर ने हरमनप्रीत सिंह की नाक पर हमला किया जिससे उसकी नाक की हड्‌डी टूट गई। ऑस्ट्रेलियाई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हरमनप्रीत सिंह ऑस्ट्रेलिया में विक्टोरिया स्टेट जिलोंग शहर में रहते हैं। वह स्थानीय अस्पताल में मेडिकल अटेंडेंट के तौर पर कार्यरत हैं। घटना 18 फरवरी देर रात की है जब वह कोरियो इलाके के जिम में वर्कआउट कर रहे थे। आरोप है कि जिम के अंदर कुछ युवकों ने उन्हें नस्लीय टिप्पणियां कीं और उन्हें वापस जाने को कहा। हरमनप्रीत सिंह के अनुसार जब वो जिम से बाहर निकले तो तीन युवकों ने उसका पीछा किया और फिर उसे घेरकर हमला कर दिया। एक हमलावर ने उनकी नाक पर अपने सिर से हमला किया। जिससे उनकी नाक की हड्डी टूट गई और वह लहूलुहान होकर गिर पड़े। हमलावर उसके बाद एक ग्रे रंग की कार में फरार हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से हरमनप्रीत को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी नाक में फ्रैक्चर की पुष्टि की। डॉक्टरों को कहना है कि उन्हें सर्जरी की आवश्यकता पड़ सकती है। घटना के बाद से वह मानसिक रूप से भी आहत हैं और जिम लौटने में असुरक्षा महसूस कर रहे हैं। हरमनप्रीत सिंह ने बताई हमले की कहानी .. हरमनप्रीत सिंह ने विक्टोरिया पुलिस को दी शिकायत हमले के बाद विक्टोरिया पुलिस मौके पर पहुंची। हरमनप्रीत सिंह ने पुलिस को इस मामले की शिकायत दे दी है। शिकायत के बाद पुलिस नम मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं और हमलावरों की पहचान के प्रयास जारी हैं। अधिकारियों ने कहा है कि यदि हमला नस्लीय हिंसा का है और आरोपियों के खिलाफ जल्दी ही मामला दर्ज कर दिया जाएगा।

Bangladesh India Relations; Sports Minister Aminul Haque BCCI

Bangladesh India Relations; Sports Minister Aminul Haque BCCI

स्पोर्ट्स डेस्क2 दिन पहले कॉपी लिंक बांग्लादेश क्रिकेट टीम इस वर्ल्डकप में नहीं खेल रही है। टीम ने सुरक्षा करणों का हवाला देते हुए भारत में खेलने से मना कर दिया था। बांग्लादेश के नए स्पोर्ट्स मिनिस्टर अमीनुल हक BCCI और भारत के साथ रिश्ते सुधारना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि वे इस मुद्दे को जल्दी सुलझाना चाहते हैं। उन्होंने बांग्लादेश के मौजूदा टी-20 वर्ल्ड कप में हिस्सा न लेने का जिक्र किया। हक ने कहा- शपथ लेने के बाद मैं पार्लियामेंट बिल्डिंग में भारत के डिप्टी हाई कमिश्नर से मिला। मैंने उनसे टी-20 वर्ल्ड कप पर बात की। यह एक अच्छी बातचीत थी। मैंने उनसे कहा कि हम इस मुद्दे को बातचीत से जल्दी सुलझाना चाहते हैं क्योंकि हम अपने सभी पड़ोसी देशों के साथ दोस्ताना रिश्ते बनाए रखना चाहते हैं। इस टी-20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश को अपने मुकाबले मुंबई और कोलकाता में खेलने थे। हालांकि, सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए टीम ने भारत दौरे पर आने से इनकार कर दिया। इसके बाद ICC ने बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को टूर्नामेंट में शामिल करने का फैसला किया था। पीएम मोदी ने तारिक रहमान को जीत की बधाई दी थी इससे पहले 13 फरवरी को पीएम नरेंद्र मोदी और रहमान के बीच पहली फोन बातचीत हुई थी। मोदी ने तारिक रहमान को जीत की बधाई दी थी। उन्होंने कहा कि वे दोनों देशों के रिश्तों को मजबूत करने और साझा विकास लक्ष्यों को आगे बढ़ाने के लिए साथ काम करने को उत्सुक हैं। BNP ने एक्स पर एक पोस्ट में मोदी के बधाई संदेश के लिए धन्यवाद दिया। पार्टी ने कहा, ‘हम भारत के साथ रचनात्मक तरीके से जुड़ने को तैयार हैं। हमारा रिश्ता आपसी सम्मान, एक-दूसरे की चिंताओं के प्रति संवेदनशीलता और क्षेत्र में शांति, स्थिरता और समृद्धि की साझा प्रतिबद्धता से आगे बढ़ेगा।’ बांग्लादेश ने भारत में खेलने से इनकार क्यों किया, जानिए 2 वजह 1. बांग्लादेश में हिंदुओं की लगातार हो रही हत्याओं के विरोध में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने बांग्लादेशी पेसर मुस्तफिजुर रहमान को IPL से बाहर करवा दिया। BCB ने इसका विरोध किया। 2. मुस्तफिजुर को बाहर किए जाने को बांग्लादेश की राजनीतिक पार्टियों ने मुद्दा बना दिया। फिर यूनुस सरकार ने अपने देश में IPL प्रसारण पर बैन लगा दिया। इसके बाद क्रिकेट बोर्ड ने भारत में वर्ल्ड कप न खेलने की मांग की, जिसे ICC ने ठुकरा दिया। भारत में खिलाड़ियों के सुरक्षा की चिंता- नजरुल बांग्लादेश सरकार के पूर्व खेल मंत्री आसिफ नजरुल ने नेशनल टीम को भारत भेजने से मना किया था। उन्होंने कहा था, ‘हम वर्ल्ड कप खेलना चाहते हैं, लेकिन भारत में हमारे खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ की सुरक्षा को लेकर चिंता है। मुस्तफिजुर रहमान को IPL से बाहर करने पर विवाद बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या के कारण BCCI ने मुस्तफिजुर रहमान को IPL में खेलने की अनुमति नहीं दी। उन्हें KKR ने 3 जनवरी को BCCI के कहने पर टीम से बाहर कर दिया था। इससे बौखलाई बांग्लादेश सरकार ने अपने यहां IPL मैचों के प्रसारण पर रोक लगा दी। इसके बाद खिलाड़ियों की सुरक्षा का हवाला देकर 7 फरवरी से होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप में वेन्यू बदलने की मांग भी की। KKR ने मुस्तफिजुर को ₹9.2 करोड़ में खरीदा था 16 दिसंबर को IPL मिनी ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने बांग्लादेशी गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को 9.20 करोड़ रुपए में खरीदा था। इसके बाद बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या के कारण भारत में मुस्तफिजुर का विरोध होने लगा। अब तक वहां 7 हिंदुओं की हत्या कर दी गई है। बाद में BCCI ने मुस्तफिजुर को IPL खेलने की अनुमति नहीं दी और 3 जनवरी को KKR ने उन्हें रिलीज कर दिया। ——————————————— स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… T20 वर्ल्डकप पाकिस्तान की सबसे बड़ी जीत: अभिषेक फिर खाता नहीं खोल सके, भारत ने लगातार 12वां वर्ल्डकप मैच जीता; टॉप रिकॉर्ड्स टी-20 वर्ल्ड कप में बुधवार को पाकिस्तान ने नामीबिया को 102 रन से हराकर सुपर-8 स्टेज में एंट्री कर ली। यह टीम की वर्ल्ड कप में रन के अंतर से सबसे बड़ी जीत रही। दूसरी ओर टीम इंडिया ने टूर्नामेंट इतिहास में रिकॉर्ड 12वां लगातार मैच जीत लिया। वहीं टीम के ओपनर अभिषेक शर्मा लगातार तीसरे मुकाबले में खाता नहीं खोल सके। पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

ब्राजील कार्निवल, उमड़ा जनसैलाब, टूटेगा रिकॉर्ड:6.5 करोड़ लोगों की भीड़ और 190 करोड़ का बजट, सांबा की धुन पर थिरकी दुनिया

ब्राजील कार्निवल, उमड़ा जनसैलाब, टूटेगा रिकॉर्ड:6.5 करोड़ लोगों की भीड़ और 190 करोड़ का बजट, सांबा की धुन पर थिरकी दुनिया

दुनिया के सबसे बड़े उत्सवों में से एक बाजील कार्निवल चरम पर पहुंच चुका है। 13 फरवरी से शुरू हुआ उत्सव अलग-अलग शहरों के बाद अब रियो डी जेनेरियों में दस्तक दे चुका है। 21 फरवरी तक चलने वाले कार्निवल में रिकॉर्ड तोड़ भीड़ उमड़ रही है। इस साल अनुमान है कि लगभग 6.5 करोड़ लोग शामिल होंगे। अलग-अलग शहरों में कार्निवाल में 4 हजार से ज्यादा कलाकार हिस्सा ले रहे हैं। रियो डी जेनेरियो में ही करीब 80 लाख लोगों के आने की उम्मीद है। कलाकार और सांबा स्कूल भाग ले रहे हैं रियो में परेड का केंद्र सांबाडीम है, जहां 12 टॉप-लीग सांबा स्कूल मुख्य प्रतियोगिता में उतर रहे हैं। इनके साथ दर्जनों स्कूल निचली डिवीजनों में परेड करते हैं। हर बड़े सांबा स्कूल में हजारों डांसर, म्यूजीशियन, कारीगर, कॉस्ट्यूम डिजाइनर टेलर और सेट बनाने वाले लोग जुड़े होते हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक अकेले एक उभरते स्कूल पाड़े मिग्वेल का बजट करीब 190 करोड़ रु है। अकेले रियो में हर साल करीब 70.000 अस्थायी नौकरियां मिलती हैं। इसमें सुरक्षा, सफाई, स्टाल, होटल रेस्तरां स्टाफ, इवेंट मैनेजमेंट शामिल हैं।

Ghooskhor Pandat Movie Title Controversy; Neeraj Pandey SC

Ghooskhor Pandat Movie Title Controversy; Neeraj Pandey SC

नई दिल्ली2 दिन पहले कॉपी लिंक मनोज बाजपेयी की फिल्म घूसखोर पंडत का नाम बदल दिया गया है। फिल्ममेकर नीरज पांडेय ने गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में एफिडेविट दाखिल करके इसकी जानकारी दी। जिसमें बताया गया कि फिल्म का विवादित टाइटल हटा दिया गया है। अब इसका कहीं इस्तेमाल नहीं होगा। नया नाम अभी तय नहीं हुआ है, लेकिन जो भी रखा जाएगा, वह पुराने नाम जैसा या उससे मिलता-जुलता नहीं होगा। नीरज पांडेय ने कोर्ट में बताया कि नया नाम फिल्म की कहानी और उद्देश्य को सही ढंग से दिखाएगा और कोई गलत मतलब नहीं निकलेगा। इसके अलावा पुराने नाम से जुड़े सभी पोस्टर, ट्रेलर और प्रचार सामग्री भी पहले ही हटा दी गई है। दरअसल 12 फरवरी को पिछली सुनवाई के दौरान कोर्ट ने फिल्ममेकर और ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स को फिल्म का नाम बदलने का आदेश दिया था। याचिकाकर्ता अतुल मिश्रा ने फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की है। 3 फरवरी को टीजर के साथ फिल्म के नाम का ऐलान हुआ था नेटफ्लिक्स ने 3 फरवरी 2026 को मनोज बाजपेयी की ‘घूसखोर पंडत’ का ऐलान भी टीजर रिलीज करके किया गया था। लेकिन जैसे ही इसका टीजर जारी किया गया तो इसके टाइटल को लेकर विवाद शुरू हो गया है। लोग सड़कों पर उतर गए। इसके बाद यह मामला कोर्ट तक पहुंच गया। टीजर में मनोज बाजपेयी सीनियर इंस्पेक्टर अजय दीक्षित के किरदार में नजर आ रहे हैं, जिन्हें दिल्ली में ‘पंडित’ के नाम से जाना जाता है। फिल्म में उन्हें एक बदनाम पुलिस अधिकारी के रूप में दिखाया गया है। टीजर के मुताबिक, दीक्षित 20 साल पहले एसआई के रूप में भर्ती हुए थे और अपने किए गए कारनामों की वजह से उन्हें बार-बार डिमोट किया गया। फिल्म में मनोज बाजपेयी सीनियर इंस्पेक्टर अजय दीक्षित के किरदार निभा रहे हैं। ब्राह्मण समाज ने फिल्म का विरोध किया अलग-अलगह जगहों पर ब्राह्मण समाज ने नेटफ्लिक्स की ‘घूसखोर पंडत’ के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। इसके अलावा मुंबई के वकील आशुतोष दुबे का आरोप है कि ‘पंडत’ जैसे सम्मानजनक शब्द को भ्रष्टाचार के साथ जोड़ना न केवल गैर-जिम्मेदाराना है, बल्कि इससे पूरे समुदाय की गरिमा को ठेस पहुंचती है। नोटिस में कहा गया है कि यह फिल्म जानबूझकर एक समुदाय की छवि को खराब करने की कोशिश कर रही है। यह केवल क्रिएटिव फ्रीडम नहीं है बल्कि कला के नाम पर किसी समुदाय की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाना है। उनका कहना है कि फिल्म का नाम केवल सनसनी फैलाने के इरादे से रखा गया है, जिसमें सामाजिक संवेदनशीलता की अनदेखी की गई है। इसके साथ ही, वकील ने फिल्म का नाम बदलने की मांग भी की है। विवाद बढ़ता देख फिल्ममेकर ने टीजर हटाया फिल्म का टीजर और उससे जुड़ा सभी प्रमोशनल कंटेंट नेटफ्लिक्स इंडिया के सोशल मीडिया अकाउंट्स और यूट्यूब से हटा दिया गया। फिल्म को लेकर नीरज पांडे ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, हमारी फिल्म एक काल्पनिक पुलिस ड्रामा है और इसमें ‘पंडत’ शब्द का इस्तेमाल सिर्फ एक काल्पनिक किरदार के लिए आम बोलचाल के नाम के तौर पर किया गया है। इस कहानी का फोकस एक व्यक्ति के काम और उसके फैसलों पर है। इसका किसी भी जाति, धर्म या समुदाय से कोई संबंध नहीं है और न ही यह किसी का प्रतिनिधित्व करती है। उन्होंने आगे लिखा, एक फिल्ममेकर के तौर पर मैं अपनी जिम्मेदारी को गंभीरता से लेता हूं और ऐसी कहानियां कहना चाहता हूं जो सोच-समझकर और सम्मान के साथ बनाई जाएं। यह फिल्म भी मेरे पिछले कामों की तरह ईमानदार नीयत से और सिर्फ दर्शकों के मनोरंजन के लिए बनाई गई है। —————– इससे संबंधित यह खबर भी पढ़ें.. सुप्रीम कोर्ट बोला- घूसखोर पंडत फिल्म का नाम बदलें:नया नाम बताओ, तब रिलीज होगी; किसी वर्ग को ऐसे बदनाम नहीं कर सकते सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को फिल्म ‘घूसखोर पंडत’ के टाइटल को लेकर फिल्ममेकर और नेटफ्लिक्स को फटकार लगाई। कोर्ट ने कहा कि समाज के किसी वर्ग को ऐसे नाम से बदनाम नहीं किया जा सकता। पूरी खबर पढ़ें.. दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

पोहा वेजिटेबल चीला रेसिपी: नाश्ते में पोहे से निकाला गया वेजिटेबल चीला, सेहत को भी नहीं होगा नुकसान; नोट करें आसान रेसिपी

पोहा वेजिटेबल चीला रेसिपी: नाश्ते में पोहे से निकाला गया वेजिटेबल चीला, सेहत को भी नहीं होगा नुकसान; नोट करें आसान रेसिपी

नाश्ते के लिए स्वास्थ्यवर्धक चिल्ला रेसिपी: सुबह का नाश्ता अगर प्लास्टिक और टेस्टी हो, तो दिन की शुरुआत और भी बेहतर हो जाती है। अगर आप रोज-रोज़ वह पराठा, ब्रेड या ऑमलेट की खीर बोर हो गए हैं, तो आज ट्राई करें पोहा वे इनेबल चीला। यह रेसिपी स्वादिष्ट के साथ-साथ विलायती, रेशमी और जल्दी बनने वाली है। बता दें कि इसमें तेल बहुत कम लगता है, जिससे सेहत को भी कोई नुकसान नहीं होता है। तो जानें स्वस्थ रहने के लिए विधि विधि – पिरामिड पोहा वेजिटेबल चीला बनाने की सबसे आसान विधि- पोहा वेजिटेबल चीला क्यों है पिरामिड? पोहे में कार्बोहाइड्रेट के साथ-साथ आयरन और चारे की अच्छी मात्रा होती है। वहीं सब्ज़ियां मिलाने से विटामिन और वैक्स भी जुड़ते हैं। यह चीला पेट पर असर डालता है और लंबे समय तक ऊर्जा देता है। वंचितों और बच्चों दोनों के लिए यह एक महान पद है। पोहा वेजिटेबल चीला बनाने की सामग्री पोहा वेजिटेबल चीला बनाने की आसान विधि हॉटग्राम पोहा वेजिटेबल चीला को हरी चटनी, टमाटर सॉस या दही के साथ मिलाएं। यह बच्चों के टिफिन और ऑफिस जाने वालों के लिए भी बिल्कुल सटीक प्रभाव डालता है। अन्य उपकरण युक्तियाँ इसमें और उपकरण बनाने के लिए आप पालक, चुकंदर या पत्तागोभी भी मिला सकते हैं। इसे कम तेल में सेंकें, ताकि यह और बड़े पैमाने पर काम कर सके। (टैग्सटूट्रांसलेट)पोहा वेजिटेबल चीला रेसिपी(टी)चीला रेसिपी(टी)वेजिटेबल चीला रेसिपी(टी)पोहा वेजिटेबल चीला(टी)वेजिटेबल चीला(टी)चीला रेसिपी(टी)स्वस्थ नाश्ता(टी)चीला रेसिपी

पालक चीला रेसिपी: शाम के नाश्ते में झटपट पालक का चीला, सेहत और स्वाद से भरपूर; नोट करें रेसिपी

पालक चीला रेसिपी: शाम के नाश्ते में झटपट पालक का चीला, सेहत और स्वाद से भरपूर; नोट करें रेसिपी

पालक चीला रेसिपी: अक्सर हम ऐसे खाने की तलाश में रहते हैं, जो खाने में स्वादिष्ट और सेहतमंद होते हैं। अगर आप भी शाम की छोटी-मोटी भूख के लिए कुछ डॉक्यूमेंट्री विकल्प ढूंढ रहे हैं, तो ‘पालक का चीला’ बेस्ट चॉइस है। पालक आयरन, विटामिन और स्ट्रॉबेरी का खजाना है, और जब इसे बेसन के साथ वृद्ध चीला बनाया जाता है, तो यह एक संपूर्ण ‘पावर मील’ बन जाता है। आओ इस लेख में आपको पालक चीला बनाने की रेसिपी के बारे में सैद्धांतिक जानकारी मिलेगी। पालक चीला बनाने के लिए आवश्यक सामग्री क्या है? पालक चीला खाने के फायदे क्या हैं? (टैग अनुवाद करने के लिए)पालक चीला रेसिपी(टी)पालक चीला(टी)स्वस्थ भारतीय नाश्ता(टी)बेसन चीला रेसिपी(टी)पालक नाश्ता रेसिपी(टी)उच्च प्रोटीन शाकाहारी नाश्ता(टी)आयरन युक्त भोजन(टी)त्वरित भारतीय नाश्ता रेसिपी(टी)ग्लूटेन मुक्त भारतीय नाश्ता(टी)स्वस्थ वजन घटाने वाला नाश्ता

हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा ने सरपंच को धमकाया, VIDEO:मंच से उतारकर बोले- MLA-मंत्री तक को कुछ नहीं समझता, भीड़ से भी धक्का-मुक्की की

हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा ने सरपंच को धमकाया, VIDEO:मंच से उतारकर बोले- MLA-मंत्री तक को कुछ नहीं समझता, भीड़ से भी धक्का-मुक्की की

हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। एक लाइव शो के दौरान उन्होंने स्टेज पर खड़े पूर्व सरपंच व समर्थकों पर चिल्लाते हुए नीचे उतरने को कह दिया। सिंगर ने कहा- मेरे गाने के प्रोग्राम के बीच में कोई सरपंच हो, कोई एमएलए हो, कोई मंत्री हो, मैं किसी ने कुछ नहीं मानता। आप चाहे सरपंच हो मेरा परफॉर्मेंस नीचे बैठकर देखो। मासूम का यह लाइव शो उनकी खुद की बहन-बहनाई की मैरिज एनिवर्सिरी पर था। सिंगर के इस तरह सबके सामने टोकने पर गांव मुआना के पूर्व सरपंच भी नाराज दिखे। उन्होंने जवाब दिया कि हां, नीचे उतर रहे हैं। फिर मासूम शर्मा कहते हैं कि हां तो नीचे बैठकर देखो। देखना है तो देखो, नहीं तो जाओ। इसके साथ ही सिंगर अपना गाना बोल तेरे मीठे-मीठे बोल, बात तेरी साच्ची लागै सै शुरू कर देते हैं। पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। पहले जानिए किस शो में हंगामा हुआ 25वीं सालगिरह पर था प्रोग्राम दरअसल, 18 फरवरी को सिंगर मासूम शर्मा की बहन कविता शर्मा व बहनोई धर्मवीर की शादी की 25वीं वर्षगांठ यानी सिल्वर जुबली थी। इस खुशी में जींद के सफीदो रोड स्थित दीप पैलेस में प्रोग्राम रखा गया। धर्मवीर यूटयूबर हैं, जिसमें वो धरमू के नाम से फेमस हैं। प्रोग्राम में धरमू के रिश्तेदार, परिवार व गांव मुआना के कुछ करीबी लोग शामिल थे। धरमू ही पूर्व सरपंच व अन्य युवाओं को लेकर आए थे। विवाद रात करीब साढ़े 11 बजे हुआ और घंटेभर प्रोग्राम चला। मासूम ने एक ही गाना गाया था, तभी विवाद हो गया। करीब 400 लोग आए हुए थे। एक घंटा ही चल पाया शो यह शो करीब एक घंटा ही चल पाया। उस वक्त स्टेज से युवाओं को उतारते समय हंगामा हो गया। शो में जींद व मुआना से कई युवा आए हुए थे। युवाओं की बाउंसरों के साथ धक्का-मुक्की हो गई और मारपीट तक नौबत आ गई। ऐसे में शो को बीच में बंद करना पड़ा, इससे विवाद बढ़ गया। मासूम शर्मा की बहन कविता की जींद के मुआना में यूटयूबर धरमू के साथ शादी हो रखी है और उनके दो बच्चे हैं, जिनमें एक बेटा व बेटी। 25वीं सालगिराह पर पहली बार ही प्रोग्राम रखा था। इसमें करीबियों को बुलाया गया था और गांव में कार्ड बांटे थे। अब सिलसिलेवार ढंग से जानिएं क्यों विवाद हुआ… पहले से स्टेज पर बैठे थे पूर्व सरपंच दरअसल, मासूम के आने से पहले महिला कलाकार व अन्य कलाकार शो कर रहे थे। पूर्व सरपंच राजेंद्र शर्मा व कुछ युवा पहले से ही स्टेज पर थे और वहीं से शो देख रहे थे। कुछ देर बाद सिंगर मासूम शर्मा परफॉर्मेंस देने स्टेज पर आए। वो मंच पर बैठे लोगों के देखकर भड़क गए। सिंगर ने उन्हें सीधा स्टेज से नीचे उतरने को कहा। इसी बात पर युवाओं को गुस्सा आ गया और ये ठीक बात न होने की बात भी कही। मासूम शर्मा नहीं माने और स्टेज से नीचे उतारने की जिद पर अड़े रहे। पूर्व सरपंच व युवा भी मासूम की बहन के ससुराल से परिवार में नजदीकियों में हैं। गुस्से में बोलने पर वे भी आक्रोशित हो गए और पूर्व सरपंच को इस तरह टोकने पर विवाद खड़ा हो गया। पूर्व सरपंच बोले- मासूम बड़बोला इस पूरे घटनाक्रम को लेकर दैनिक भास्कर एप ने पूर्व सरपंच राजेंद्र शर्मा से बातचीत की। उन्होंने बताया कि शादी की सिल्वर जुबली पर धरमू ने ही उन्हें प्रोग्राम में बुलाया था। जैसे ही मासूम शर्मा गाना गाने आया, तो बोला-स्टेज खाली करो। गांव के ही किसी युवा ने मासूम से कह दिया कि दादा ये गांव के सरपंच हैं। ये मासूम बड़बोला है और बोला-गाने के बीच में किसी को कुछ नहीं समझता। इस पर युवाओं की बाउंसरों से कहासुनी हो गई और मारपीट हो गई। मासूम के भाई ने मांगी माफी बाद में सिंगर मासूम शर्मा के भाई विकास शर्मा व बहनोई धरमू ने पूर्व सरपंच व गांव के युवाओं को समझाया और माफी मांगने पर मामला शांत हुआ। उन्होंने कहा- ये परिवार का मसला था। बोलने का तरीका होना चाहिए और मान-सम्मान सब चाहते हैं। धरमू ने भी कहा- मासूम की गलती है, कोई बात नहीं। देखें विवाद की PHOTOS… समर्थक बोले- इतना अहंकार ठीक नहीं मासूम शर्मा की इस वायरल वीडियो पर समर्थकों और लोगों के काफी कमेंट आ रहे हैं। किसी ने लिखा है कि सिंगर को इतना अहंकार ठीक नहीं प्रोग्राम में 100 200 लोग ही थे। बाकी सिंगर हजारों की भीड़ में कार्यक्रम करते हैं, उनमें कोई अहंकार नहीं होता। हांलाकि इसके अलावा घटना से जुड़ी एक अन्य वीडियो भी सामने आई है, जिसमें मासूम शर्मा ने सरपंच को कहा कि स्टेज से नीचे चले जाइए। स्टेज पर सरपंच का क्या काम है, स्टेज कलाकारों के लिए है। पहले भी मासूम शर्मा विवादों में रह चुके फैन का फोन छीनकर जमीन पर पटका था इससे पहले भी सिंगर मासूम शर्मा विवादों में रह चुके हैं। हाल ही में हिसार में शो था, जिसमें एक समर्थक सेल्फी लेने की कोशिश कर रहा था तो मासूम शर्मा ने उसका फोन छीनकर जमीन पर पटक दिया था। समर्थकों ने इसकी पुलिस थाने में भी शिकायत दी थी, जो काफी चर्चाओं में रहा था। फैन की गर्दन पकड़ खींचा इससे पहले 22 मार्च 2025 को गुरुग्राम में मैं एक कॉन्सर्ट में गया हुआ था। वहां हरियाणा कार्निवल चल रहा था। आपने सोशल मीडिया पर देखा होगा कि कॉन्सर्ट में मासूम शर्मा अपने एक फैन को गुद्दी (गर्दन) से पकड़ लेते हैं। मुझे समझ भी नहीं आया कि मैं उनके साथ सेल्फी ले रहा हूं, और वह अचानक गुद्दी से मुझे पकड़ लेते हैं और गाली देने लगते हैं।

Stock Market Updates; BSE Sensex NSE Nifty (19 February 2026)

Stock Market Updates; BSE Sensex NSE Nifty (19 February 2026)

Hindi News Business Stock Market Updates; BSE Sensex NSE Nifty (19 February 2026) | Energy Banking Share Price मुंबई1 दिन पहले कॉपी लिंक शेयर बाजार में आज यानी 19 फरवरी को गिरावट है। सेंसेक्स 1236 अंक (1.48%) की गिरावट के साथ 82,498 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 365 अंक (1.41%) की गिरावट रही, ये 25,454 के स्तर पर बंद हुा। ऑटो, रियल्टी और बैंकिंग शेयर्स ज्यादा टूटे हैं। बाजार गिरने की 3 बड़ी वजहें: 1. हालिया तेजी के बाद मुनाफावसूली: पिछले तीन सत्रों से बाजार में बढ़त थी। कल भी बाजार में बढ़त रही थी। ऐसे में निवेशक ऊंचे स्तरों पर मुनाफा वसूल रहे हैं। 2. अमेरिका-ईरान में युद्ध की आशंका: अमेरिकी सेना ईरान पर हमला कर सकती है। दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ने की आशंका में निवेशक बाजार से पैसा निकाल रहे हैं। 3. फ्रेश ट्रिगर्स की कमी : मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि बाजार को बूस्ट देने के लिए अभी कोई बड़े फैक्टर नजर नहीं आ रहे हैं। इस वजह से लोग मुनाफा वसूली कर रहे हैं। ग्लोबल मार्केट में बढ़त जापान का निक्केई इंडेक्स 0.57% चढ़कर 57,468 पर बंद हुआ। दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.39% ऊपर 5,677 पर बंद हुआ। हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग और चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स आज बंद हैं। अमेरिकी बाजार में 18 फरवरी को मिला-जुला कारोबार डाउ जोन्स 129 अंक (0.26%) की बढ़कर 49,662 पर बंद हुआ। टेक बेस्ड इंडेक्स नैस्डैक कंपोजिट 0.78% बढ़कर 22,753 पर बंद हुआ। S&P 500 इंडेक्स 38 अंक (0.56%) बढ़कर 6,881 पर बंद हुआ। क्लीनमैक्स एनवायरो एनर्जी का IPO 23 फरवरी से ओपन होगा रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी क्लीन मैक्स एनवायरो एनर्जी सॉल्यूशंस अपना इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) 23 फरवरी को खुलेगा। निवेशक 25 फरवरी तक इसमें बोली लगा सकेंगे। कंपनी इस IPO के जरिए 3,100 रुपए जुटाना चाहती है। कंपनी इस इश्यू के जरिए फ्रेश शेयर और ऑफर फॉर सेल (OFS) दोनों लेकर आ रही है। विदेशी निवेशकों ने 1,154 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे विदेशी निवेशकों (FII) ने 18 फरवरी को 1,154 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 440 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। इस महीने यानी फरवरी में अब तक FIIs ने 196 करोड़ रुपए के शेयर बेचे हैं। इस दौरान DIIs ने 12,070 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। जनवरी 2026 में FIIs ने कुल ₹41,435 करोड़ के शेयर्स बेचे थे। इस दौरान DIIs ने ₹69,220 करोड़ के शेयर खरीदे थे। कल सेंसेक्स 283 अंक चढ़कर बंद हुआ था 18 फरवरी को शेयर बाजार में बढ़त रही थी। सेंसेक्स 283 अंक की तेजी के साथ 83,734 पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में भी 94 अंक की बढ़त है, ये 25,819 पर बंद हुआ था। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…