Wednesday, 08 Jul 2026 | 12:20 PM

Trending :

लस्सी प्रमोट की, लेकिन पी नहीं:दोहरे रवैये पर ट्रोल हुईं सलमान की को-स्टार भाग्यश्री, अब भड़ककर कहा- बदनाम करने की कोशिश है, क्या आप वहां थे लस्सी प्रमोट की, लेकिन पी नहीं:दोहरे रवैये पर ट्रोल हुईं सलमान की को-स्टार भाग्यश्री, अब भड़ककर कहा- बदनाम करने की कोशिश है, क्या आप वहां थे पाकिस्तान का कार्गो प्लेन कराची के पास गायब हुआ:नेविगेशन सिस्टम में खराबी आई, 5 क्रू मेंबर सवार थे, अरब सागर में सर्च ऑपरेशन जारी पाकिस्तान का कार्गो प्लेन कराची के पास गायब हुआ:नेविगेशन सिस्टम में खराबी आई, 5 क्रू मेंबर सवार थे, अरब सागर में सर्च ऑपरेशन जारी वर्ल्ड अपडेट्स:मरीन ले पेन को राहत: अपील कोर्ट ने चुनावी प्रतिबंध घटाया; 2027 का राष्ट्रपति चुनाव लड़ सकेंगी अंशुला कपूर-रोहन ठक्कर के रिसेप्शन में लड़खड़ाए बॉबी देओल:रेखा आइकॉनिक साड़ी में पहुंचीं, रितेश-जेनेलिया, जैकी श्रॉफ भी मौजूद रहे, जान्हवी के लुक की सराहना
EXCLUSIVE

Current Affairs Updates; Bill Gates AI Summit

Current Affairs Updates; Bill Gates AI Summit

Hindi News Career Current Affairs Updates; Bill Gates AI Summit | Bihar Naxal Free 19 घंटे पहले कॉपी लिंक जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… नेशनल (NATIONAL) 1. अमित शाह 2 दिन के असम दौरे पर जाएंगे 20 फरवरी को गृहमंत्री अमित शाह 2 दिन के असम दौरे पर जाएंगे। गृहमंत्री अपने असम दौरे के पहले चरण में बराक घाटी के सिलचर जाएंगे। अमित शाह भारत-बांग्लादेश सीमा के पास कटिगोरा क्षेत्र के नतनपुर गांव भी जाएंगे। गृहमंत्री अवैध घुसपैठ और सीमा पार अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए सुरक्षा और बाड़बंदी की समीक्षा करेंगे। गृहमंत्री सिलचर से जीवंत ग्राम कार्यक्रम के दूसरे चरण की आधिकारिक शुरुआत करेंगे। जीवंत ग्राम कार्यक्रम का उद्देश्‍य सीमावर्ती गांवों को आधुनिक सड़कों, दूरसंचार और स्‍थाई आजीविका देकर आत्‍मनिर्भर बनाना है। 21 फरवरी को गृहमंत्री CRPF की 87वीं वार्षिक स्‍थापना परेड में शामिल होंगे। अमित शाह 20 और 21 फरवरी को असम में रहेंगे। 2. शिवराज सिंह चौहान के पौधारोपण संकल्प के 5 साल पूरे 19 फरवरी को केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान के दैनिक पौधारोपण संकल्प के पांच साल पूरे हुए। इस मौके पर नई दिल्ली के पूसा स्थित एपी शिंदे हॉल में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिवराज सिंह चौहान ने 19 फरवरी 2021 को नर्मदा जयंती पर अमरकंटक में ‘रूद्राक्ष’ और ‘साल’ के पौधे लगाकर संकल्प शुरू किया था। शिवराज सिंह चौहान ने कहा था कि वे रोज कम से कम एक पौधा लगाएंगे जिसे उन्होंने निभाया। शिवराज सिंह चौहान द्वारा ‘पौधारोपण के 5 साल’ यात्रा पर आधारित विशेष वीडियो और कार्यक्रम की प्रस्तुत दी गई। पिछले पांच सालों में शिवराज सिंह ने लगभग 6 हजार से ज्यादा पौधे लगाए हैं। इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 3. पांच साल में दो लाख टन चावल की आपूर्ति के लिए समझौता 18 फरवरी को भारत ने वर्ल्ड फूड प्रोग्राम के साथ एक MoU पर साइन किए। समझौते के तहत, फूड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया और वर्ल्ड फूड प्रोग्राम मिलकर भुखमरी से जूझ रहे लोगों के लिए पांच साल में दो लाख टन चावल की आपूर्ति करेंगे। इस समझौते के तहत चावल की कीमत हर साल आपसी सहमति से तय होगी। 31 मार्च 2026 तक के लिए कीमत प्रति क्विंटल 2,800 रुपए तय की गई है। यह समझौता 5 साल तक के लिए वैलिड रहेगा। वर्ल्ड फूड प्रोग्राम इससे पहले भी कई देशों में आपातकालीन राहत पहुंचाने के लिए काम करता रहा है। FCI और WHP के बीच नई दिल्ली में MoU साइन हुआ। इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 4. AI समिट में शामिल नहीं हुए बिल गेट्स माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स नई दिल्ली में चल रही AI समिट में अपना भाषण नहीं दिया। 19 फरवरी को इसकी जानकारी गेट्स फाउंडेशन ने दी। समिट में बिल गेट्स की जगह अंकुर वोरा ने फाउंडेशन का पक्ष रखा। अंकुर वोरा गेट्स फाउंडेशन के अफ्रीका और भारत कार्यालयों के प्रेसिडेंट हैं। बिल गेट्स के समिट से हटने से वजह अमेरिकी अपराधी जेफ्री एपस्टीन से जुड़े डॉक्यूमेंट्स में उनका नाम आना है। इन फाइलों में दावा किया गया है कि एपस्टीन ने गेट्स के एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर्स और अन्य निजी गतिविधियों में मदद की थी। 16 फरवरी को बिल गेट्स एक्सपो में शामिल होने के लिए को भारत आ चुके हैं। मिसलीनियस (MISCELLANEOUS) 5. बिहार नक्सल मुक्‍त राज्‍य बना 19 फरवरी को बिहार पुलिस मुख्‍यालय ने दावा किया कि बिहार अब नक्‍सल मुक्‍त राज्‍य हो गया है। 18 फरवरी को आखिरी नक्‍सली सुरेश कोड़ा के आत्‍मसमर्पण के बाद बिहार नक्‍सल मुक्‍त राज्‍य बना। सुरेश कोड़ा ने AK-47, AK-56 और राइफल्स के साथ आत्मसमर्पण किया। डिप्‍टी इंस्‍पेक्‍टर जनरल ऑफ पुलिस, DIG मुंगेर राकेश कुमार ने राज्‍य के नक्‍सल मुक्‍त होने का ऐलान किया। राज्‍य में अब कोई हथियारबंद नक्‍सली ग्रुप एक्टिव नहीं है। 2012 तक बिहार के 23 जिले नक्‍सल प्रभावित थे। नक्सली सुरेश कोड़ा पर 3 लाख का इनाम था। आज का इतिहास 20 फरवरी : 1959 में प्रसार भारती ने दूरदर्शन की शुरुआत की। 1987 में मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश 23वें और 24वें राज्‍य बने। ——————— AI इम्‍पैक्‍ट समिट से गलगोटिया यूनिवर्सिटी को निकाला: इस्‍तीफा देकर फिर जापान की पीएम चुनी गईं ताकाइची; 19 फरवरी के करेंट अफेयर्स जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

पंजाबी सिंगर को लाइव शो में फैन ने किया प्रपोज:पोस्टर पर लिखा- मेरी मम्मी नू पसंद है तू, सुनंदा शर्मा ने दिया मजेदार जवाब

पंजाबी सिंगर को लाइव शो में फैन ने किया प्रपोज:पोस्टर पर लिखा- मेरी मम्मी नू पसंद है तू, सुनंदा शर्मा ने दिया मजेदार जवाब

पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा को लाइव शो के दौरान एक फैन ने प्रपोज किया। भीड़ में खड़े फैन ने दिल के आकार वाले पोस्टर पर लिखा था-“मेरी मम्मी नू पसंद है तू (मेरी मम्मी को तुम पसंद हो)। इस पर सुनंदा ने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया- पर मेरी मम्मी नू भी तां पसंद आने चाहिदे ओ (लेकिन मेरी मम्मी को भी तो तुम पसंद आने चाहिए)। सुनंदा ने फैन को स्टेज पर बुलाया, गले लगाया और उसके साथ डांस भी किया। इस खास पल का वीडियो खुद सिंगर ने सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। 17 फरवरी को जयपुर में पूर्णिमा ग्रुप के वार्षिक खेल एवं सांस्कृतिक उत्सव ‘आरोहण 2026’ के दौरान यह मोमेंट देखने को मिला। अब पढ़िए वीडियो में क्या दिख रहा… 24 घंटे में 12 लाख से ज्यादा लाइक्स सुनंदा ने बुधवार को इस पल को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया। पोस्ट के कैप्शन में लिखा— आई लव यू बादशाहो, यू गाइस आर माय स्ट्रेंथ। कंसर्ट्स में पूरी रौनक लगी रहती है। इस वीडियो को 24 घंटे के अंदर 1.2 मिलियन से ज्यादा लाइक्स, 4800 से अधिक कमेंट्स और लगभग 48 हजार लोगों ने शेयर किया । फैंस बोले- दीदी हमारा नंबर कब आएगा वीडियो इतना वायरल हुआ कि फैंस ने अपनी स्टोरी पर इसे शेयर करते हुए लिखना शुरू कर दिया सुनंदा दीदी हमारा नंबर कब आएगा। सुनंदा ने भी दरियादिली दिखाते हुए कई फैंस की स्टोरीज को री-शेयर किया और मजेदार जवाब देते हुए लिखा- हाहा..आ जाओ अगले शो में। सिंगर ने लिखा- आ जाओ कल वाले शो में इस बीच फैन ने सुनंदा के स्टाइल की हूबहू नकल उतारते हुए वीडियो बनाकर पोस्ट कर दिया। सुनंदा ने उस फैन को भी निराश नहीं किया और वीडियो शेयर करते हुए लिखा आ जाओ कल वाले शो में।

Influencer Claims Meeta Baroda Pressured For Relations

Influencer Claims Meeta Baroda Pressured For Relations

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सीमा राठौर ने सिंगर-एक्टर मीत बरोदा पर काम देने के बदले रिलेशन बनाने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में सिंगर-एक्टर मीता बरोदा और मॉडल-एक्ट्रेस सोनिका सिंह के बीच चल रहा विवाद सुर्खियों में है। दोनों एकदूसरे पर लगातार हमलावर है और गंभीर आरोप लगा रहे हैं। दोनों के बीच ‘जीजा जी’ सॉन्ग और कथित समझौते को लेकर शुरू हुई तकरार म . सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सीमा राठौर ने वीडियो जारी कर इस विवाद को अब सनसनीखेज मोड़ दे दिया है। उन्होंने एक्ट्रेस सोनिका सिंह का समर्थन किया है, वहीं सिंगर मीता बरोदा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सीमा का दावा है कि काम दिलाने के बदले उनसे रिलेशन बनाने का दबाव बनाया गया था। राठौर का कहना है कि यह उस वक्त की बात है, जब वे इंडस्ट्री में नई थीं, तब मीता बरोदा के संपर्क में आई थीं। एक कार्यक्रम में काम देने के बदले उनसे पहले रिलेशन बनाने की बात कही गई। इसे लेकर दोनों में विवाद भी हुआ था, जिसके बाद उन्होंने मीता से पूरी तरह कॉन्टेक्ट खत्म कर लिया था। सीमा के इन आरोपों के बाद मीता बरोदा का बयान भी आया है। उन्होंने कहा-इस लड़की को मैं जानता तक नहीं। ये पब्लिसिटी के लिए ऐसा कर रही है। मैं इसे सबक सिखाऊंगा, FIR करा रहा हूं। सीमा राठौर, जिसने मीता बरोदा पर फिजिकल रिलेशन बनाने के दबाव का आरोप लगाया है म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़ी हैं सीमा राठौर, 8.7 लाख फॉलोअर्स सिंगर मीता बरोदा पर आरोप लगाने वाली सीमा राठौर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं और वह खुद को हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़ा हुआ बताती हैं। उनके फेसबुक पर सीमा राठौर नाम से अकाउंट है, जिसमें उसके 8.77 लाख फॉलोअर्स हैं। मगर, वह इंस्ट्राग्राम पर खुद को आएशा राठौर बताती हैं। इसी नाम से उसकी इंस्टाग्राम पर आईडी बनी हुई है। इसमें उसे 1.5 मिलियन फॉलोअर्स हैं जबकि उसने 2 हजार से ज्यादा पोस्ट इस अकाउंट पर अपलोड की हुई हैं। इनमें डांस, एक्टिंग के अलावा फिजिकल फिटनेस के भी कई वीडियो हैं। सीमा राठौर ने यह वीडियो जारी कर मीता पर आरोप लगाए हैं। सीमा राठौर ने मीता पर क्या आरोप लगाए, सिलसिलेवार पढ़ें… 5 साल पहले इंडस्ट्री में कदम रखा, मीता के संपर्क में आई सीमा राठौर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर मीता बरोदा और सोनिका सिंह के विवाद से जुड़ा जो वीडियो अपलोड किया है, उसमें वह सोनिका का समर्थन कर रही हैं। जबकि मीता बरोदा पर गंभीर आरोप लगा रही हैं। बता रही हैं कि वाक्या उस पांच साल पहले उस वक्त का है, जब वह काम की तलाश में इस लाइन में आई थी। काम की तलाश के दौरान ही वह सिंगर-एक्टर मीता बरोदा के सपर्क में आई। वीडियो में बताती हैं कि काम के सिलसिले में ही मीता ने उन्हें बुलाया था। यह मुलाकात एक होटल में होनी थी। मगर, इससे पहले ही वह मीता की मंशा भांप गई और अपने कदम वापस खींच लिए। सीमा राठौर के इंस्टाग्राम पर 1.5 मिलियन फॉलोअर्स हैं। मीता ने काम के बदले रिलेशन बनाने का दबाव बनाया सीमा राठौर का आरोप है कि मीता ने एक कार्यक्रम में काम देने के बदले पहले शारीरिक संबंध बनाने की बात कही थी। उसे एक होटल में रुकने के लिए कहा गया और वहां साथ रहने का दबाव बनाया गया। राठौर ने दावा किया कि यह सुनते ही उसने अपनी गाड़ी वापस मोड़ ली और घर लौट गईं। सीमा ने यह भी कहा कि मीता बरोदा बार-बार उन्हें साथ सोने के लिए दबाव बना रहे थे, लेकिन उन्होंने साफ मना कर दिया था। उनका कहना है कि बाद में दोनों के बीच विवाद हुआ और संपर्क पूरी तरह खत्म हो गया। सीमा ठाकुर करीब पांच साल पहले सिंगर मीता बरोदा के संपर्क में आई थी। रिकॉर्डिंग होने का दावा, भरोसा दिलाकर डिलीट कराई वीडियो में सीमा राठौर ने यह भी दावा किया कि उन्होंने उस समय बातचीत की रिकॉर्डिंग की थी। इसके लेकर विवाद भी हुआ था। हालांकि, मीता बरोदा के कुछ दोस्तों ने बीच-बचाव कर उनसे रिकॉर्डिंग डिलीट करवाने की बात कही और भरोसा दिलाया कि भविष्य में कोई संपर्क नहीं किया जाएगा। सीमा बताती है कि इस भरोसे पर मैंने वीडियो डिलीट कर दी थी। इसके बाद उसने कभी मीता बरोदा और उसके जुड़े लोगों से कभी संपर्क नहीं रखा। सीमा राठौर की ओर से जारी वीडियो में सोनिका सिंह और मीता बरोदा की क्लिप भी लगाई गई है। सीमा राठौर के वीडियो में क्या दिखाया गया सीमा राठौर की ओर से जारी वीडियो की शुरुआत में मीता बरोदा और सोनिका सिंह के बीच चल रही बयानबाजी के क्लिप दिखाए गए। एक क्लिप में मीता बरोदा यह कहते नजर आ रहे हैं कि सोनिका सिंह उनसे लंबे समय तक फोन पर बातचीत करती थीं। वहीं, सोनिका सिंह की ओर से जारी वीडियो में मीता पर गंभीर व्यक्तिगत आरोप लगाए गए और अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया। इसके जवाब में मीता बरोदा ने भी सोनिका सिंह पर नशे से जुड़े आरोप लगाए और दावा किया कि वह दिल्ली में नशा करते हुए पकड़ी गई थीं। उन्होंने यह भी कहा कि वह उनके खर्च उठाते थे। ‘जीजा जी’ सॉन्ग को लेकर सोनिका सिंह और मीता बरोदा के बीच विवाद चल रहा है। सोनिका सिंह का समर्थन, मीता बरोदा पर लगाए आरोप सीमा राठौर ने अपने वीडियो में सोनिका सिंह का समर्थन करते हुए कहा कि यदि वह सोनिका की जगह होतीं तो वह भी उसी तरह प्रतिक्रिया देतीं। सीमा का आरोप है कि मीता बरोदा दूसरों के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं, लेकिन जब उनकी निजी जिंदगी पर टिप्पणी होती है तो वह आक्रामक हो जाते हैं। उन्होंने मीता का समर्थन करने वाले कुछ लोगों पर भी आपत्तिजनक टिप्पणी की। कहना है कि गलत को गलत कहना और उसका विरोध करना चाहिए। सीमा ने हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री पर भी उठाए सवाल सीमा राठौर ने अपने वीडियो में कुछ हरियाणवी कलाकारों पर भी लड़कियों के शोषण के आरोप लगाए। उनका कहना है कि इंडस्ट्री में नई लड़कियों का मिसयूज़ किया जाता है। हालांकि उन्होंने किसी के नाम का स्पष्ट उल्लेख नहीं किया। यह

India vs South Africa Match Date

India vs South Africa Match Date

स्पोर्ट्स डेस्क9 घंटे पहले कॉपी लिंक टी-20 वर्ल्ड कप 2026 की सुपर-8 टीमें तय हो चुकी है। ग्रुप ए से भारत और पाकिस्तान ने अगले दौर में प्रवेश किया है। लेकिन, इन टीमों के मुकाबले कब और कहां होंगे? किस टीम को कौन से ग्रुप में रखा गया है और उसका मैच कब होगा। इस टूर्नामेंट में 20 टीमों ने हिस्सा लिया। 5-5 टीमों को 4 अलग ग्रुप में बांटा गया। 36 मैच खत्म होने के बाद ही अगले राउंड की 8 टीमें तय हो गईं। गुरुवार को 3 मैच खेले गए, लेकिन इनसे सुपर-8 पर कोई फर्क नहीं पड़ा। आज ऑस्ट्रेलिया-ओमान आखिरी ग्रुप मैच खेलेंगे, लेकिन सुपर-8 पर इसका भी कोई असर नहीं होगा। सुपर-8 के लिए क्वालिफाई करने वालीं 8 टीमें सुपर-8 में 12 मैच होंगे, 3 दिन डबल हेडर सुपर-8 स्टेज में 4-4 टीमों के 2 ग्रुप बनेंगे। हर टीम अपने ग्रुप में एक-दूसरे के खिलाफ 3-3 मैच खेलेगी। यानी एक ग्रुप में 6 मैच होंगे। इस तरह दोनों ग्रुप मिलाकर 12 मुकाबले खेले जाएंगे। दोनों ग्रुप की 2-2 टॉप टीमें अगले राउंड में एंट्री करेंगी। सुपर-8 स्टेज में 22 और 26 फरवरी के साथ 1 मार्च को 2-2 मैच खेले जाएंगे। 20 से 28 फरवरी तक बाकी दिन 1-1 मैच ही होगा। 4 मार्च को पहला सेमीफाइनल होगा, वहीं 5 मार्च को वानखेड़े स्टेडियम में दूसरा सेमीफाइनल खेला जाएगा। इन्हें जीतने वाली टीम 8 मार्च को फाइनल में भिड़ेगी। अगर पाकिस्तान ने नॉकआउट राउंड में एंट्री की तो उसके सभी मैच कोलंबो में होंगे। सुपर-8 के मैचों का पूरा शेड्यूल PAK-NZ के बीच पहला ग्रुप स्टेज मैच 7 फरवरी से शुरू हुए टूर्नामेंट के सुपर-8 स्टेज की शुरुआत 21 फरवरी से होगी। पहला मैच न्यूजीलैंड और पाकिस्तान का मुकाबला खेला जाएगा। ग्रुप-2 में न्यूजीलैंड के अलावा, इंग्लैंड और श्रीलंका ने भी क्वालिफाई कर लिया है। भारत का पहला मैच साउथ अफ्रीका से टीम इंडिया 22 फरवरी को अहमदाबाद में साउथ अफ्रीका से पहला मैच खेलेगी। टीम फिर 26 फरवरी को चेन्नई में जिम्बाब्वे से भिड़ेगी। भारत का आखिरी सुपर-8 मैच 1 मार्च को कोलकाता में वेस्टइंडीज से होगा। ग्रुप स्टेज में 12 टीमें बाहर टूर्नामेंट में 20 टीमों को 5-5 के 4 ग्रुप में बांटा गया था। ग्रुप-ए से टीम इंडिया और पाकिस्तान ने क्वालिफाई कर लिया। ग्रुप-बी में श्रीलंका और जिम्बाब्वे ने क्वालिफाई किया। ग्रुप-सी से इंग्लैंड और वेस्टइंडीज अगले राउंड में पहुंचीं। वहीं, ग्रुप-डी से न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका ने सुपर-8 में एंट्री की है। ऑस्ट्रेलिया, आयरलैंड, ओमान, स्कॉटलैंड, इटली, नेपाल, अफगानिस्तान, UAE, नामीबिया, USA, नीदरलैंड और कनाडा लीग स्टेज से बाहर हो गई हैं। ————————————————— क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें ————————————————– टी-20 वर्ल्ड कप से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए अफगानिस्तान ने अपने आखिरी मैच में कनाडा को हराया अफगानिस्तान ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने अभियान का सामापन जीत के साथ किया है। टीम ने गुरुवार के आखिरी मैच में कनाडा को 82 रन से हराया। कनाडा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। अफगानिस्तान ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 200 रन बनाए। जवाब में कनाडा की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 118 रन ही बना सकी। इब्राहिम जादरान को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

T20 World Cup India Super 8 Performance

T20 World Cup India Super 8 Performance

स्पोर्ट्स डेस्क17 घंटे पहले कॉपी लिंक टी-20 वर्ल्ड कप में ग्रुप स्टेज के बाद 8 टीमें सेकेंड राउंड में पहुंच चुकी हैं। यहां 4-4 टीमों को 2 ग्रुप में बांटा गया। टीम इंडिया को साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे के ग्रुप में रखा है। विंडीज को छोड़कर बाकी दोनों टीमों के खिलाफ भारत का वर्ल्ड कप रिकॉर्ड अच्छा है। सुपर-8 स्टेज की तीनों टीमों के खिलाफ भारत का प्रदर्शन… 1. साउथ अफ्रीका को पिछला फाइनल हराया सुपर-8 स्टेज में टीम इंडिया का पहला मैच 22 फरवरी को साउथ अफ्रीका से होना है। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मुकाबला शाम 7 बजे से खेला जाएगा। पिछले टी-20 वर्ल्ड कप के बाद से दोनों टीमों ने 8 टी-20 खेले, 6 में भारत और महज 2 में साउथ अफ्रीका को जीत मिली। टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास में दोनों टीमें 7 बार भिड़ीं, 5 में भारत और 2 में ही साउथ अफ्रीका जीत सका। टीम इंडिया ने 2014 के सेमीफाइनल और 2024 के फाइनल में प्रोटियाज टीम को ही हराया था। ओवरऑल टी-20 में भी भारत ने साउथ अफ्रीका को 60% मैच हराए हैं। 2. जिम्बाब्वे ने चैंपियन बनने के बाद हराया टीम इंडिया का दूसरा मैच 26 फरवरी को जिम्बाब्वे से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में मुकाबला शाम 7 बजे से ही शुरू होगा। 29 जून 2024 को टी-20 वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद टीम इंडिया जिम्बाब्वे दौरे पर ही गई। जहां होम टीम ने पहले ही मुकाबले में भारत को 102 रन पर समेटकर 13 रन से मुकाबला जीत लिया। हालांकि, सीरीज 4-1 से भारत के नाम रही। टी-20 वर्ल्ड कप में दोनों टीमें इकलौती बार 2022 में भिड़ी थीं। मेलबर्न में पहले बैटिंग करते हुए भारत ने सूर्यकुमार यादव और केएल राहुल की फिफ्टी के सहारे 186 रन बना दिए। जवाब में जिम्बाब्वे 115 रन ही बना सका। ओवरऑल दोनों टीमों के बीच 13 टी-20 हुए, महज 3 में जिम्बाब्वे को जीत मिल सकी। 3. वेस्टइंडीज 2016 का सेमीफाइनल हरा चुका टीम इंडिया का आखिरी सुपर-8 मैच 1 मार्च को वेस्टइंडीज के खिलाफ होगा। कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में यह मुकाबला भी शाम 7 बजे से खेला जाएगा। पिछले वर्ल्ड कप के बाद से दोनों टीमें एक बार भी नहीं भिड़ीं, दोनों टीमें 2024 के ICC टूर्नामेंट में भी आमने-सामने नहीं हो सकी थीं। भारत ने वेस्टइंडीज को ओवरऑल 63% टी-20 मैच हराए हैं। टी-20 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज का पलड़ा ही भारी रहा। ICC टूर्नामेंट में दोनों टीमें 2009 में पहली बार भिड़ी थीं, तब लॉर्ड्स में भारत 7 विकेट से हार गया। 2010 में भी विंडीज 14 रन से जीता। भारत को इकलौती जीत 2014 में मिली, तब टीम 7 विकेट से जीती थी। दोनों टीमें 2016 में मुंबई के मैदान पर सेमीफाइनल में भी आमने-सामने हुईं। भारत ने विराट कोहली के 89 रन की मदद से 192 रन बनाए, विंडीज ने 2 गेंदें बाकी रहते हुए 7 विकेट से मुकाबला जीता और भारत को बाहर कर दिया। सभी टेबल टॉपर भारत के ग्रुप में सुपर-8 से पहले ग्रुप स्टेज में 20 टीमों को 5-5 के 4 ग्रुप में बांटा गया। भारत ग्रुप-ए में सभी मैच जीतकर टॉप पर रहा। टीम इंडिया के सुपर-8 ग्रुप में शामिल जिम्बाब्वे ग्रुप-बी, वेस्टइंडीज ग्रुप-सी और साउथ अफ्रीका ग्रुप-डी में सभी मैच जीतकर नंबर-1 पर रहा। यानी टीम इंडिया के ग्रुप-1 में सभी अजेय टीमें हैं। दूसरी ओर ग्रुप-2 में शामिल श्रीलंका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और पाकिस्तान को ग्रुप स्टेज में 1-1 हार जरूर मिली। ईशान भारत के टॉप रन स्कोरर इस टी-20 वर्ल्ड कप में ईशान किशन ने भारत के लिए सबसे ज्यादा 176 रन बनाए हैं। वे पाकिस्तान के खिलाफ 77 रन बनाकर प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड भी जीत चुके हैं। उनके बाद सूर्यकुमार यादव ने 162 रन बनाए हैं, जिन्होंने अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में 84 रन की मैच विनिंग पारी खेली थी। चक्रवर्ती टीम इंडिया के टॉप विकेट टेकर टूर्नामेंट में मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने भारत के लिए सबसे ज्यादा 9 विकेट लिए हैं। उन्होंने महज 5.16 की इकोनॉमी से रन खर्च किए, वे ICC की टी-20 बॉलर्स रैंकिंग में नंबर-1 गेंदबाज भी हैं। उनके बाद अक्षर पटेल ने 6 और हार्दिक पंड्या ने 5 विकेट लिए हैं। ———————————— क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें ——————————————— स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… T20 वर्ल्डकप सुपर-8 टीमों के खिलाफ भारत का टी-20 प्रदर्शन:वेस्टइंडीज वर्ल्ड कप में भारी पड़ा, साउथ अफ्रीका को पिछला फाइनल हराया टी-20 वर्ल्ड कप में ग्रुप स्टेज के बाद 8 टीमें सेकेंड राउंड में पहुंच चुकी हैं। यहां 4-4 टीमों को 2 ग्रुप में बांटा गया। टीम इंडिया को साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे के ग्रुप में रखा है। विंडीज को छोड़कर बाकी दोनों टीमों के खिलाफ भारत का वर्ल्ड कप रिकॉर्ड अच्छा है। पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

AUS Vs OMA T20 World Cup 2026 LIVE Score Update; Mitchell Marsh Aamir Kaleem

AUS Vs OMA T20 World Cup 2026 LIVE Score Update; Mitchell Marsh Aamir Kaleem

01:19 PM20 फ़रवरी 2026 कॉपी लिंक दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11 ओमान: आमिर कलीम, जतिंदर सिंह (कप्तान), करण सोनावले, हमाद मिर्जा, वसीम अली, मोहम्मद नदीम, विनायक शुक्ला (विकेटकीपर), जितेन रामनंदी, जय ओडेद्रा, शकील अहमद, शफीक जान। ऑस्ट्रेलिया: मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रैविस हेड, कैमरन ग्रीन, टिम डेविड, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), मैट रेनशॉ, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोयनिस, जैवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, एडम जम्पा।

Bhumi Pednekar Struggle Success Story; Diet Routine

Bhumi Pednekar Struggle Success Story; Diet Routine

20 घंटे पहलेलेखक: आशीष तिवारी/वीरेंद्र मिश्र कॉपी लिंक भूमि पेडनेकर अपने जीवन के बुरे अनुभवों को अपनी ताकत बनाकर बॉलीवुड की कंटेंट क्वीन बनीं। संघर्ष, ट्रॉमा, रिजेक्शन और सामाजिक तानों के बीच खुद को साबित करने वाली अभिनेत्री का नाम है भूमि पेडनेकर। मुंबई की चमकदार फिल्म इंडस्ट्री में पहचान बनाना आसान नहीं होता, खासकर तब जब शुरुआत आत्म-संदेह, असुरक्षा और निजी आघातों से भरी हो। स्कूल के दिनों में बुलिंग का सामना करने वाली भूमि को उनके वजन और लुक्स को लेकर ताने सुनने पड़ते थे, लेकिन उन्होंने इन्हीं अनुभवों को अपनी ताकत बना लिया। 14 साल की उम्र में छेड़छाड़ की घटना और 18 वर्ष की उम्र में पिता के निधन ने उन्हें भीतर से झकझोर दिया, पर टूटने के बजाय उन्होंने जिम्मेदारी उठाई और खुद को मजबूत बनाया। फिल्मी सफर भी आसान नहीं रहा। पारंपरिक हीरोइन जैसे लुक्स न होने की वजह से उन्हें कई ऑडिशन में रिजेक्शन झेलना पड़ा। यहां तक कि एक्टिंग कोर्स से निकाले जाने का झटका भी लगा, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। असिस्टेंट कास्टिंग डायरेक्टर के रूप में काम करते हुए उन्होंने सिनेमा को करीब से समझा और फिर ‘दम लगा के हईशा’ से ऐसा डेब्यू किया जिसने उन्हें रातोंरात गंभीर अभिनेत्री के रूप में स्थापित कर दिया। 30 किलो वजन बढ़ाने का साहसिक फैसला हो या बाद में फिटनेस ट्रांसफॉर्मेशन, भूमि ने हर चुनौती को स्वीकार किया। आज वह कंटेंट-ड्रिवन सिनेमा की मजबूत और भरोसेमंद आवाज बन चुकी हैं। आज की सक्सेस स्टोरी में जानेंगे भूमि पेडनेकर के करियर और जीवन से जुड़ी ऐसी ही कुछ और खास बातें.. भूमि पेडनेकर का जन्म और पारिवारिक पृष्ठभूमि भूमि पेडनेकर का जन्म 18 जुलाई 1989 को मुंबई में हुआ। वे एक शिक्षित और सुसंस्कृत परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता सतीश पेडनेकर महाराष्ट्र सरकार में होम और लेबर मिनिस्टर रह चुके थे, जबकि उनकी मां सुमित्रा हुड्डा पेडनेकर सामाजिक कार्यों से जुड़ी रही हैं। भूमि की एक बहन भी हैं, समीक्षा पेडनेकर, जो वकालत के पेशे में हैं। स्कूल के दिन और बुलिंग का अनुभव भूमि ने अपनी स्कूली शिक्षा मुंबई के आर्य विद्या मंदिर स्कूल, जुहू से पूरी की। स्कूल के दिनों में उन्हें बुलिंग का सामना भी करना पड़ा। कभी उनके वजन को लेकर टिप्पणी की जाती, तो कभी उनके लुक्स पर तंज कसा जाता। भूमि कहती हैं कि जब स्कूल में बुलिंग होती थी, तो घर आकर उन्हें पूरा सपोर्ट मिलता था। उनका आत्मविश्वास कभी नहीं टूटा। वे बताती हैं कि जब भी स्टेज पर जाती थीं, तो उन्हीं बुलीज को देखती थीं और मन में ठान लेती थीं कि एक दिन खुद को साबित करके दिखाएंगी। यहीं से उनके भीतर अभिनेत्री बनने का सपना और मजबूत हुआ। 14 साल की उम्र में छेड़छाड़ की घटना, भीतर तक हिला देने वाला अनुभव भूमि का बचपन आम दिखने वाला जरूर था, लेकिन भीतर कई अनकहे संघर्ष थे। 14 साल की उम्र में बांद्रा के एक मेले में उनके साथ छेड़छाड़ की घटना हुई। यह अनुभव उनके लिए गहरा मानसिक आघात लेकर आया। भूमि कहती हैं कि उस घटना ने उन्हें भीतर तक हिला दिया था और लंबे समय तक वे असुरक्षित महसूस करती रहीं। 18 की उम्र में पिता का निधन, अचानक संभाली परिवार की जिम्मेदारी जब भूमि 18 वर्ष की थीं, तभी उनके पिता का निधन हो गया। यह उनके जीवन का सबसे बड़ा भावनात्मक झटका था। पिता उनके सबसे बड़े सपोर्ट सिस्टम थे। अचानक परिवार की जिम्मेदारी उनके कंधों पर आ गई। हीरोइन जैसे लुक पर सवाल, ऑडिशन में लगातार झेलना पड़ा रिजेक्शन इस घटना ने उन्हें भीतर से परिपक्व बना दिया। उन्होंने तय किया कि वे खुद को कमजोर नहीं पड़ने देंगी। यही वह मोड़ था, जब उन्होंने करियर को गंभीरता से लेना शुरू किया। भूमि बचपन से ही अभिनय की ओर आकर्षित थीं। वे सिनेमा और थिएटर से बेहद प्रभावित थीं। किशोरावस्था में ही उन्होंने तय कर लिया था कि उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में ही करियर बनाना है। व्हिस्टलिंग वुड्स इंटरनेशनल से निकाली गईं, लेकिन सपनों से नहीं टूटीं लेकिन शुरुआत आसान नहीं रही। उन्होंने ऑडिशन दिए, लेकिन कई बार रिजेक्ट हुईं। उन्हें बताया जाता था कि वे पारंपरिक हीरोइन जैसी नहीं दिखतीं। इंडस्ट्री में जहां एक खास तरह की खूबसूरती को तरजीह दी जाती है, वहां भूमि के लिए खुद को स्वीकार करवाना चुनौतीपूर्ण था। भूमि ने व्हिस्टलिंग वुड्स इंटरनेशनल में एक्टिंग कोर्स में दाखिला लिया, लेकिन खराब उपस्थिति के कारण उन्हें वहां से निकाल दिया गया। हालांकि, इस झटके ने उन्हें तोड़ा नहीं बल्कि और मजबूत बनाया। ‘दम लगा के हईशा’ फिल्म 27 फरवरी 2015 को रिलीज हुई थी। भूमि पेडनेकर इस फिल्म में आयुष्मान खुराना की पत्नी बनी थीं। यशराज फिल्म्स में असिस्टेंट कास्टिंग डायरेक्टर बनीं, शानू शर्मा ने दिया मौका व्हिस्टलिंग वुड्स इंटरनेशनल से निकाले जाने और लगातार मिल रहे रिजेक्शन के बीच उन्होंने हार नहीं मानी। उन्होंने YRF में ऑडिशन दिया था। उस समय कंपनी की कास्टिंग डायरेक्टर शानू शर्मा नई टीम बना रही थीं। भूमि की समझ, स्क्रिप्ट की पकड़ और कलाकारों को परखने की क्षमता देखकर उन्हें असिस्टेंट कास्टिंग डायरेक्टर के तौर पर रख लिया गया। ‘दम लगा के हईशा’ से मिला बड़ा ब्रेक, 30 किलो वजन बढ़ाया भूमि ने लगभग 5-6 साल तक YRF में काम किया और कई फिल्मों की कास्टिंग प्रक्रिया में हिस्सा लिया। इसी दौरान उन्हें कैमरे के सामने और पीछे दोनों की गहरी समझ मिली। इसी दौरान उन्हें फिल्म ‘दम लगा के हईशा’ के लिए ऑडिशन देने का मौका मिला। यह फिल्म 2015 में रिलीज हुई और इसमें उन्होंने एक ओवरवेट लड़की ‘संध्या’ का किरदार निभाया। इस रोल के लिए उन्होंने करीब 30 किलो वजन बढ़ाया। ‘दम लगा के हईशा’ भूमि के करियर का टर्निंग पॉइंट ‘दम लगा के हईशा’ भूमि पेडनेकर के जीवन का टर्निंग पॉइंट साबित हुई। इस फिल्म में उन्होंने संध्या का किरदार निभाया, जो पारंपरिक सोच वाले समाज में आत्मसम्मान के साथ जीने वाली लड़की है। अपनी पहली ही फिल्म से भूमि ने साबित कर दिया कि वह ग्लैमरस लॉन्च नहीं, बल्कि दमदार अभिनय के दम पर इंडस्ट्री में आई हैं। संध्या के किरदार के लिए 30–35 किलो वजन बढ़ाने की चुनौती इस किरदार के लिए भूमि को जानबूझकर

Salim Khan Health Update; Salman Khan Father Brain Hemorrhage

Salim Khan Health Update; Salman Khan Father Brain Hemorrhage

मुंबई6 घंटे पहले कॉपी लिंक लॉरेंस गैंग से फिरौती की धमकी के बीच शुक्रवार दोपहर रणवीर सिंह लीलावती अस्पताल पहुंचे और सलमान के पिता का हालचाल जाना। सलमान खान के पिता और दिग्गज स्क्रिप्ट राइटर सलीम खान को ब्रेन हेमरेज के बाद वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। बुधवार को लीलावती अस्पताल के डॉक्टर जलील पार्कर ने सलीम खान की हेल्थ अपडेट दी थी, हालांकि अब सलमान ने हॉस्पिटल के डॉक्टर्स को निर्देश दिया है कि अब से उनके पिता से जुड़ी हेल्थ अपडेट न दी जाए। वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, परिवार चाहता है कि सलीम खान की हेल्थ से जुड़ी जानकारी प्राइवेट रखी जाए। रिपोर्ट के मुताबिक, अस्पताल के सार्वजनिक बयान से सलमान खान और परिवार नाराज थे। परिवार के करीबी सूत्र ने कहा कि सेहत निजी मामला है और मीडिया से बात परिवार पर छोड़नी चाहिए। परिवार ने साफ किया है कि अब कोई मेडिकल डिटेल शेयर न की जाए। उनका कहना है कि अटकलों और बेवजह चर्चा से बचना जरूरी है। उन्हें मंगलवार को ब्रेन हेमरेज के बाद मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद डॉक्टरों ने उनका एक सर्जिकल प्रोसीजर किया। सलमान समेत परिवार के सदस्य अस्पताल पहुंचे शुक्रवार को लगातार चौथे दिन सलमान खान अपने पिता को देखने के लिए लीलावती अस्पताल पहुंचे। गुरुवार को अरबाज खान अस्पताल पहुंचे थे। सलीम खान को देखने गुरुवार को पत्नी हेलन लीलावती अस्पताल पहुंची थीं। अरबाज खान के बेटे अरहान दादा से मिलने गुरुवार को अस्पताल पहुंचे थे। अलवीरा और अतुल के बेटे अयान भी गुरुवार को हॉस्पिटल पहुंचे थे। आमिर खान और गौरी स्प्रैट को गुरुवार को अस्पताल के बाहर स्पॉट किया गया। एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी गुरुवार को अपनी मां सुनंदा शेट्टी के साथ अस्पताल पहुंचीं। रणवीर सिंह अस्पताल पहुंचे बॉलीवुड से कई सेलेब्स सलीम खान को देखने अस्पताल पहुंच रहे हैं। लॉरेंस गैंग से मिली धमकी के बीच शुक्रवार को एक्टर रणवीर सिंह भी लीलावती अस्पताल पहुंचे। इससे पहले आमिर खान भी गुरुवार को गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ हॉस्पिटल पहुंचे थे। वहीं, सलमान की फिल्म गलवान में नजर आने वालीं एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह ने आईएएनएस से बातचीत में सलीम खान की सेहत को लेकर कहा, “वह बहुत बेहतर हैं। मैं उनकी अच्छी सेहत की कामना करती हूं।” कुछ समय तक डॉक्टर्स की निगरानी में रहेंगे सलीम खान बुधवार को लीलावती अस्पताल के डॉक्टर जलील पार्कर ने मीडिया से बातचीत में बताया था कि सलीम खान की डिजिटल सब्स्ट्रैक्शन एंजियोग्राफी (DSA) की गई। यह कोई ब्रेन सर्जरी नहीं है। DSA एक हाईक्वालिटी का एक्स-रे होता है। इसमें शरीर की नसों में हुए ब्लॉकेज को ज्यादा साफ देखा जा सकता है। इसे सेरेब्रल एंजियोग्राफी भी कहा जाता है। डॉक्टर पार्कर ने कहा था कि फिलहाल सलीम खान को डिस्चार्ज नहीं किया जाएगा। उन्हें कुछ दिनों तक डॉक्टर्स की निगरानी में रखा जाएगा। उनकी हालत स्थिर है और वे रिकवरी कर रहे हैं। डॉ. जलील पार्कर मुंबई में एक जाने-माने पल्मोनोलॉजिस्ट यानी सांस की बीमारी के स्पेशलिस्ट हैं, जो लीलावती हॉस्पिटल और रिसर्च सेंटर से जुड़े हैं। मंगलवार सुबह इमरजेंसी में लाया गया था अस्पताल प्रशासन ने बताया था कि सलीम खान को मंगलवार सुबह 8:30 बजे इमरजेंसी में लाया गया था। उनके इलाज के लिए डॉक्टरों की एक टीम बनाई गई है। इसमें न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. विनय चव्हाण, कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. अजीत मेनन, न्यूरोसर्जन डॉ. नितिन डांगे और डॉ. बिनीत अहलूवालिया शामिल हैं। 1960 के दशक में करियर शुरू हुआ था सलीम खान 90 साल के हैं। उनका जन्म 24 नवंबर 1935 को हुआ था। वे हिंदी सिनेमा के दिग्गज स्क्रिप्ट राइटरों में शुमार हैं। सलीम खान ने अपने करियर की शुरुआत एक्टिंग से की थी। 1960 के दशक में फिल्म बारात से करियर शुरू हुआ, लेकिन फिल्मों में उन्हें सीमित और छोटे किरदार ही मिले। लगभग दो दर्जन फिल्मों में काम करने के बाद उन्होंने महसूस किया कि एक्टिंग नहीं, बल्कि राइटिंग असली ताकत है। इसके बाद उन्होंने लेखन की ओर रुख किया और स्क्रिप्ट राइटर बन गए। अभिनय के शुरुआती दिनों में सलीम खान ‘प्रिंस सलीम’ नाम का उपयोग करते थे। ‘सलीम-जावेद’ की जोड़ी फेमस हुई सलीम खान और जावेद अख्तर की जोड़ी ‘सलीम–जावेद’ के नाम से मशहूर रही है। दोनों ने मिलकर हिंदी सिनेमा को कई सुपरहिट और यादगार फिल्में दीं, जैसे जंजीर, दीवार, शोले, डॉन और सीता और गीता। इन फिल्मों की दमदार कहानियां और डायलॉग लोगों के दिलों में बस गए। उनकी लिखी स्क्रिप्ट ने फिल्मों का अंदाज बदल दिया। उन्होंने मजबूत किरदार, संवाद और सामाजिक मुद्दों को कहानी का हिस्सा बनाया। सलीम-जावेद की सफलता से फिल्म इंडस्ट्री में लेखकों को नई पहचान और सम्मान मिला और उन्हें भी स्टार्स की तरह महत्व मिलने लगा। सलीम-जावेद भारतीय सिनेमा के पहले लेखक माने जाते हैं, जिन्हें ‘स्टार स्टेटस’ मिला। उन्होंने अमिताभ बच्चन की ‘एंग्री यंग मैन’ इमेज को स्थापित करने में अहम भूमिका निभाई। सलीम खान ने दो शादियां कीं पर्सनल लाइफ की बात करें तो सलीम खान ने दो शादियां कीं। उनकी पहली शादी 18 नवंबर 1964 को सलमा खान (पूर्व नाम सुशीला चरक) से हुई। इस शादी से उनके चार बच्चे सलमान खान, अरबाज खान, सोहेल खान और अलवीरा खान हुए। बाद में 1981 में सलीम खान ने एक्ट्रेस हेलन रिचर्डसन से शादी की। कुछ सालों बाद सलीम खान और हेलन ने अर्पिता को गोद लिया। फैमिली के साथ सलीम खान की पुरानी तस्वीर। उनके बड़े बेटे सलमान खान हिंदी सिनेमा के सबसे टॉप एक्टर्स में गिने जाते हैं, जबकि अरबाज और सोहेल भी फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। उनकी बेटी अलवीरा की शादी एक्टर-डायरेक्टर अतुल अग्निहोत्री से हुई, वहीं अर्पिता की शादी एक्टर आयुष शर्मा से हुई है। ………………………………………. सलीम खान से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…. दोस्ताना में अमिताभ से ज्यादा फीस सलीम ने मांगी:सलमान से कहा था हैलो ब्रदर नहीं चलेगी, ऋषि कपूर को दी थी बर्बाद करने की धमकी सलीम खान को नई जनरेशन सुपरस्टार सलमान खान के पिता के रूप में जानती है, लेकिन 70–80 के दशक में उनका ऐसा रुतबा था कि हर फिल्ममेकर उनसे ही अपनी फिल्में लिखवाना चाहता था, चाहे फीस या शर्त कुछ भी हो। इंदौर शहर में रहते हुए दोस्तों के लव लेटर लिखने से शुरू

Porn Addiction Side Effects; Pornography Vs Relationship Intimacy

Porn Addiction Side Effects; Pornography Vs Relationship Intimacy

Hindi News Lifestyle Porn Addiction Side Effects; Pornography Vs Relationship Intimacy | Mental Health 18 घंटे पहले कॉपी लिंक सवाल– मेरी उम्र 32 साल है। मैं एक आईटी प्रोफेशनल हूं। मेरी प्रॉब्लम बहुत पर्सनल है। मुझे पोर्न की लत है। इसके बिना मैं रात में सो नहीं पाता। शुरू में तो ये कोई प्रॉब्लम नहीं लगती थी, लेकिन अब लगता है कि इस आदत का असर मेरी रिलेशनशिप्स पर पड़ रहा है। मैं जिस भी लड़की को डेट करता हूं, वो मुझे छोड़कर चली जाती है। उसका कहना है कि मैं रिश्ते में प्रेजेंट नहीं हूं। मैं भी ये बात जानता हूं कि मुझे किसी लड़की की कंपनी से ज्यादा अपनी कंपनी अच्छी लगती है। सच तो ये है कि सेक्शुअल प्लेजर के लिए भी मैं गर्लफ्रेंड की जरूरत बहुत ज्यादा नहीं महसूस करता। मेरे एक करीबी दोस्त का कहना है कि ये नॉर्मल नहीं है और मुझे थेरेपिस्ट के पास जाना चाहिए। आप प्लीज मुझे गाइड करिए कि मैं क्या करूं? एक्सपर्ट– डॉ. द्रोण शर्मा, कंसल्टेंट साइकेट्रिस्ट, आयरलैंड, यूके। यूके, आयरिश और जिब्राल्टर मेडिकल काउंसिल के मेंबर। सवाल पूछने के लिए आपका शुक्रिया। इस डिजिटल युग में पोर्नोग्राफी बहुत आसानी से उपलब्ध है। बहुत व्यापक रूप से इसका इस्तेमाल भी होता है। इसलिए बहुत से इंडीविजुअल और कपल इसे लेकर थोड़ा चिंतित होते हैं कि कहीं ये मेंटल हेल्थ, इंटिमेसी और रिलेशनशिप पर नेगेटिव असर न डाले। पोर्न अपने आप में समस्या नहीं है ‘पोर्न एडिक्शन’ या ‘पोर्न की लत’ जैसे शब्दों का अक्सर प्रयोग किया जाता है। लेकिन एडिक्शन शब्द का इस्तेमाल कई बार एक ज्यादा कॉम्प्लेक्स रियलिटी को सरलीकृत कर सकता है। अमेरिकन साइकोलॉजिकल एसोसिएशन की एक रिसर्च इस पर रोशनी डालती है, जिसके मुताबिक पोर्न देखना कुछ लोगों के लिए समस्या बन सकता है, लेकिन यह शायद ही कभी अपने आप में मूल समस्या या मुख्य समस्या होती है। इसके पीछे हमेशा कोई छिपा हुआ इमोशनल, रिलेशनल कारण या कोई इंटरनल कॉन्फ्लिक्ट होता है। पोर्न कब हो सकता है प्रॉब्लमैटिक इंटरनेशनल स्टडीज बताती हैं कि पूरी दुनिया में बहुत बड़ी संख्या में पुरुष और महिलाएं पोर्न देखते हैं, लेकिन इससे उन्हें कोई नुकसान नहीं होता। समस्या तब पैदा होती है, जब पोर्न की लत लग जाए, जब यह एक कंपल्सिव और सीक्रेटिव बिहेवियर हो जाए और जब वास्तविक जिंदगी के रिश्तों पर इसका नेगेटिव असर पड़ने लगे। साथ ही यह सेक्शुअल खुशी, संतोष और इमोशनल हेल्थ को नकारात्मक ढंग से प्रभावित करने लगे। इसके अलावा इन संकेतों से पता चलता है कि पोर्न देखने की आदत समस्या बन रही है। डिटेल नीचे ग्राफिक में देखें– पोर्न का ब्रेन पर प्रभाव हमारे ब्रेन में रिवॉर्ड सिस्टम इनबिल्ट होते हैं, जो हैप्पी हॉर्मोन्स रिलीज करते हैं। जब कोई बहुत ज्यादा समय तक और बहुत ज्यादा मात्रा में पोर्न देखता है तो इससे ब्रेन का रिवॉर्ड सिस्टम प्रभावित होता है। इसका नतीजा ये होता है कि वास्तविक जीवन में इंटिमेसी से मिलने वाली खुशी और संतुष्टि कम हो जाती है। साथ ही सेक्स को लेकर अवास्तविक किस्म की अपेक्षाएं पैदा होती हैं। इसलिए आगे बढ़ने से पहले मैं यही कहना चाहूंगा कि शर्मिंदगी या अपराध-बोध महसूस करने की बजाय आप समस्या को समझने और उसकी तह तक जाने की कोशिश करिए। कुछ सेल्फ असेसमेंट टूल्स और सेल्फ हेल्प टूल्स के जरिए मैं आपकी मदद करने की कोशिश करूंगा। क्या आपको पोर्न एडिक्शन है? करें सेल्फ एसेसमेंट टेस्ट यहां मैं आपको एक सेल्फ एसेसमेंट टेस्ट दे रहा हूं। नीचे ग्राफिक्स में कुल 7 सवाल हैं। आप इन सवालों को ध्यान से पढ़ें और हां या ना में इसका जवाब देें। अंत में अपने जवाब की एनालिसिस करें। स्कोर का इंटरप्रिटेशन भी ग्राफिक में दिया हुआ है। जैसेेकि अगर दो या उससे कम सवालों का आपका जवाब ‘हां’ है तो इसका मतलब है कि आपको पोर्न का एडिक्शन नहीं है। अगर तीन या चार सवालों का जवाब ‘हां’ है तो भी यह एडिक्शन नहीं है, सिर्फ पोर्न देखने को आप कंट्रोल नहीं कर पा रहे हैं। लेकिन अगर पांच से ज्यादा सवालों का आपका जवाब ‘हां’ है तो यह पोर्न एडिक्शन है। ऐसे में प्रोफेशनल हेल्प की सलाह दी जाती है। आप पोर्न क्यों देखते हैं? करें सेल्फ एसेसमेंट टेस्ट एडिक्शन से जुड़े सेल्फ असेसमेंट के बाद आपको एक और असेसमेंट करने की जरूरत है। अपने पोर्न देखने के वास्तविक कारणों को आइडेंटिफाई करना। ये बहुत साधारण सा असेसमेंट टेस्ट है। नीचे ग्राफिक में कुल 12 सवाल हैं, जिनमें 12 कारण बताए गए हैं। इन सवालों को आपको 0 से 3 के स्केल पर रेट करना है। अगर आपका जवाब 0 है तो इसका मतलब है कि वो कारण नहीं है। अगर जवाब 3 है तो वह एक बड़ा कारण है। इन सवालों से आपको यह समझने में मदद मिलेगी कि आपके पोर्न देखने की मुख्य वजहें क्या हैं। पोर्न और रिश्ते: असली नुकसान क्या है? रिसर्च से पता चलता है कि पोर्नोग्राफी अपने आप में हानिकारक नहीं है। बहुत से कपल साथ में पोर्न देखते हैं, लेकिन इससे उनके रिश्ते को कोई नुकसान नहीं होता है। समस्या तब पैदा होती है, जब- सीक्रेसी- व्यक्ति अपनी पोर्न देखने की इच्छा और आदत को दूसरे पार्टनर से छिपाए। उसे लेकर डर, शर्मिंदगी महसूस करे। यौन इच्छा का मैच न होना- असमान यौन इच्छाओं के बारे में आपस में बात करने की बजाय व्यक्ति पोर्न का सहारा ले। सेक्शुल इंटरेस्ट के बारे में बात न होना- अपने सेक्शुअल इंटरेस्ट को लेकर गिल्ट या शर्मिंदगी हो। इस बारे में आपस में बात करने की बजाय व्यक्ति पोर्न का सहारा ले। इन कारणों से पोर्न का रिलेशनशिप पर नेगेटिव असर पड़ सकता है। डिटेल नीचे ग्राफिक में देखें– लोग पोर्न क्यों देखते हैं? पोर्न देखने के पीछे अकेलेपन से लेकर, स्ट्रेस और बोरडम तक कई कारण हो सकते हैं। पोर्न इन सारी समस्याओं से डील करने का एक कोपिंग मैकेनिज्म हो सकता है। यह अपने आप में कोई समस्या नहीं है। ये समस्या तब बन जाती है, जब पोर्न ही एकमात्र कोपिंग मैकेनिज्म बन जाए। इसके अलावा अपने मानसिक और भावनात्मक परेशानियों को एड्रेस करने का कोई और टूल हमारे पास न हो। पोर्न एडिक्शन का इलाज क्या है? इस समस्या की अंडरस्टैंडिंग और

Housework Health Benefits; Light Physical Activity List & Tips

Housework Health Benefits; Light Physical Activity List & Tips

Hindi News Lifestyle Housework Health Benefits; Light Physical Activity List & Tips | Joint Muscles 21 घंटे पहलेलेखक: अदिति ओझा कॉपी लिंक बचपन में जब मां या दादी कहती थीं “घर के काम किया करो, सेहत अपने-आप ठीक रहेगी,” तो वह बात उस समय सिर्फ नसीहत लगती थी। समय बदला तो फिटनेस की परिभाषा भी बदल गई। अब जिम और हार्ड वर्कआउट को ही फिटनेस का असली पैमाना मान लिया गया है। इस बदलाव में घर के रोजमर्रा के कामों की अहमियत पीछे छूट गई। लेकिन क्या आपको पता है कि घर के काम भी दरअसल एक तरह की एक्सरसाइज ही हैं। इतना ही नहीं, कुछ मेटाबॉलिक बीमारियों की स्थिति में घर के काम मौत का जोखिम 14 से 20% तक कम कर सकते हैं। है न मजे की बात। जर्नल ऑफ अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन में पब्लिश हालिया स्टडी के मुताबिक, लाइट फिजिकल एक्टिविटी जैसे घर के काम, दिनभर थोड़ा-बहुत मूवमेंट करते रहने से मौत का जोखिम कम हो सकता है। स्टडी में शामिल जो लोग कार्डियोवस्कुलर-किडनी-मेटाबॉलिक (CKM) सिंड्रोम की एडवांस स्टेज से पीड़ित थे, उनमें इसका असर ज्यादा देखा गया। इसलिए आज जरूरत की खबर में जानेंगे कि घरेलू काम करना कितना फायदेमंद है। साथ ही जानेंगे कि- लाइट फिजिकल एक्टिविटी में कौन-कौन सी एक्टिविटीज शामिल हैं? सिर्फ घर के छोटे-मोटे काम करके किन बीमारियों से बच सकते हैं? एक्सपर्ट- डॉ. रोहित शर्मा, कंसल्टेंट, इंटरनल मेडिसिन, अपोलो स्पेक्ट्रा हॉस्पिटल, जयपुर सवाल- क्या घर के कामों को लाइट फिजिकल एक्टिविटी माना जा सकता है? इसमें कौन-कौन सी एक्टिविटीज शामिल होती हैं? जवाब- हां, ये सब लाइट फिजिकल एक्टिविटीज ही हैं क्योंकि इनमें बॉडी मूवमेंट की जरूरत होती है। घरेलू काम करते रहने से हार्ट रेट नॉर्मल रहती है। अगर रेगुलर ये काम करते हैं तो कैलोरी बर्न होती है। लाइट फिजिकल एक्टिविटी जॉइंट मूवमेंट और मसल एक्टिवेशन में भी मदद करती है। ग्राफिक से समझते हैं कि इसमें कौन-कौन सी एक्टिविटीज शामिल होती हैं- सवाल- लाइट फिजिकल एक्टिविटी और मेटाबॉलिक सिंड्रोम के बीच संबंध को लेकर नई रिसर्च क्या कहती है? जवाब- हाल ही में जर्नल ऑफ अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन में एक स्टडी पब्लिश हुई। इसमें पता चला कि जिन लोगों को कार्डियोवस्कुलर-किडनी-मेटाबॉलिक (CKM) सिंड्रोम है, अगर वे घर पर सिर्फ हल्की-फुल्की स्ट्रेचिंग करें या सिर्फ चलें-फिरें, घर के रेगुलर काम करें तो उनमें मौत का जोखिम 14 से 20% तक कम हो जाता है। कुल-मिलाकर रिसर्च में साफ हुआ है कि स्वस्थ रहने के लिए रोज जिम जाकर हैवी वर्कआउट करना जरूरी नहीं है। इसके लिए घर की क्लीनिंग और डस्टिंग करना भी काफी है। यह सब करते हुए भी हमारी एक्सरसाइज हो जाती है। सवाल- लाइट फिजिकल एक्टिविटी दिल और मेटाबॉलिक हेल्थ को बेहतर बनाने में कैसे मदद करती है? जवाब- हल्की लेकिन नियमित फिजिकल एक्टिविटी शरीर को कई स्तरों पर फायदा पहुंचाती है। इसे पॉइंटर्स से समझते हैं- लाइट फिजिकल एक्टिविटी हार्ट और ब्लड वेसल्स की फंक्शनिंग में मदद करती है। यह लिपिड प्रोफाइल (लिपिड प्रोफाइल एक ब्लड टेस्ट है, जिससे पता चलता है कि आपके खून में फैट की मात्रा कितनी है और किस तरह का फैट है) को संतुलित रखने में मदद करती है। गुड कोलेस्ट्रॉल (HDL) को सपोर्ट करती है। लो-ग्रेड इंफ्लेमेशन को कम करती है, जो हार्ट डिजीज और स्ट्रोक के प्रमुख रिस्क फैक्टर्स माने जाते हैं। सवाल- मेटाबॉलिक सिंड्रोम से जूझ रहे लोगों के लिए लाइट फिजिकल एक्टिविटी क्यों खास तौर पर फायदेमंद मानी जाती है? लाइट फिजिकल एक्टिविटी मेटाबॉलिज्म को धीरे-धीरे एक्टिव करती है। इससे बॉडी पर ज्यादा दबाव नहीं पड़ता है। इससे ग्लूकोज बर्न होता है और ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मदद मिलती है। सवाल- मेटाबॉलिक सिंड्रोम के अलावा लाइट फिजिकल एक्टिविटी और किन बीमारियों के जोखिम को कम कर सकती है? जवाब- लाइट फिजिकल एक्टिविटी कई गंभीर बीमारियों के जोखिम को भी कम करने में मदद करती है। ग्राफिक से समझते हैं- सवाल- क्या लाइट फिजिकल एक्टिविटी जिम या हार्ड एक्सरसाइज जितनी असरदार होती है? जवाब- लाइट फिजिकल एक्टिविटी जिम या हार्ड एक्सरसाइज की जगह नहीं ले सकती, लेकिन सेहत के लिहाज से इसे कम असरदार भी नहीं माना जा सकता है। लंबे समय तक बैठने से मेटाबॉलिज्म सुस्त हो जाता है। फिजिकल एक्टिविटी उसे एक्टिव रखने में मदद करती है। जिम या हैवी वर्कआउट से फिटनेस और मसल स्ट्रेंथ बढ़ती है, लेकिन लाइट फिजिकल एक्टिविटी रोजाना मूवमेंट बनाए रखकर हार्ट और मेटाबॉलिक हेल्थ को सपोर्ट करती है। इसलिए दोनों की भूमिका अलग है। सवाल- लंबे समय तक बैठकर काम करने वालों के लिए बीच-बीच में हल्का मूवमेंट क्यों जरूरी माना जाता है? जवाब- लगातार बैठे रहने से मांसपेशियों की एक्टिविटी कम हो जाती है। ब्लड सर्कुलेशन धीमा पड़ता है और शरीर का मेटाबॉलिज्म सुस्त होने लगता है। उठकर थोड़ा चलना, स्ट्रेच करना या पोजिशन बदलना मसल्स को दोबारा एक्टिव करता है, जिससे ग्लूकोज का इस्तेमाल बेहतर होता है और ब्लड फ्लो सुधरता है। साथ ही यह पीठ, गर्दन और जोड़ों पर पड़ने वाले दबाव को कम करता है। सवाल- रोजमर्रा की जिंदगी में लाइट फिजिकल एक्टिविटी को कैसे बढ़ा सकते हैं? जवाब- फिजिकल एक्टिविटी बढ़ाने के लिए जिम या हार्ड एक्सरसाइज ही जरूरी नहीं होती। रोजमर्रा की छोटी-छोटी आदतों में थोड़ा बदलाव करके भी शरीर को एक्टिव रखा जा सकता है। ग्राफिक से समझते हैं- दिनभर के छोटे-छोटे मूवमेंट को नजरअंदाज न करें। थोड़ी देर चलना या उठकर खड़े होना भी मायने रखता है। आखिरकार, सेहत सिर्फ एक घंटे की एक्सरसाइज से नहीं, बल्कि पूरे दिन की एक्टिव लाइफस्टाइल से बनती है। …………………………. जरूरत की ये खबर भी पढ़ें… जरूरत की खबर- कुर्सी पर बैठे-बैठे करें ये एक्सरसाइज:एक जगह बैठे रहना 10 सिगरेट पीने के बराबर खतरनाक, बॉडी मूवमेंट है जरूरी मेहनत करना किसे पसंद है। एक जगह पसरकर बैठे रहो। आराम से काम करना आमतौर पर हर किसी को पसंद आता है। खासकर जब आराम से कुर्सी पर बैठकर AC की हवा ले रहे हों। सही मायने में यही ‘व्हाइट कॉलर’ जॉब है क्योंकि इसमें फिजिकल वर्क की जगह AC में कम्प्यूटर या लैपटॉप पर काम करते हैं। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…