Friday, 10 Apr 2026 | 01:34 PM

Trending :

EXCLUSIVE

दीपिका कक्कड़ के 13 एमएम सिस्ट की सर्जरी हुई:प्रोसीजर के बाद भी बना हुआ है दर्द, पति शोएब इब्राहिम बोले- चिंता की कोई बात नहीं है

दीपिका कक्कड़ के 13 एमएम सिस्ट की सर्जरी हुई:प्रोसीजर के बाद भी बना हुआ है दर्द, पति शोएब इब्राहिम बोले- चिंता की कोई बात नहीं है

बीते साल लिवर कैंसर को मात दे चुकीं एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ के पेट में हाल ही में 13एमएम का एक सिस्ट डिटेक्ट हुआ था। इस डायग्नोज से एक्ट्रेस बेहद डर गईं क्योंकि डॉक्टर्स ने कहा था कि कैंसर फिर हो सकता है। अब 24 फरवरी को एक्ट्रेस की सिस्ट में लेजर प्रोसीजर किया गया है। उनके पति और एक्टर शोएब इब्राहिम ने दीपिका की हेल्थ का अपडेट देते हुए बताया है कि वो प्रोसीजर अच्छी तरह हुआ, जिसके बाद अब एक्ट्रेस ठीक हैं। हालांकि उन्हें कुछ समय तक अस्पताल में भर्ती रहना पड़ेगा। लेजर प्रोसीजर के बाद शोएब इब्राहिन ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें वो लिखते हैं, अल्लाह के करम से और आप सभी की दुआओं से डिप्पी (दीपिका) का प्रोसीजर पूरा हो गया है। सब कुछ अच्छी तरह से हुआ। वह भी ठीक है, बस थोड़ा दर्द में है। लेकिन चिंता की कोई बात नहीं है। आप सभी की दुआओं के लिए एक बार फिर से दिल से शुक्रिया। कुछ समय पहले ही शोएब और दीपिका ने व्लॉग के जरिए बताया था कि 20 फरवरी को एक्ट्रेस के पेट में तेज दर्द हुआ। अगले दिन दर्द काफी बढ़ गया, जिसके बाद वो हॉस्पिटल गए। सीटी स्कैन करवाने पर सामने आया कि एक्ट्रेस के पेट में 13 एमएम का सिस्ट है। क्योंकि एक्ट्रेस को पेट और कंधे में दर्द था, तो वो काफी डरी हुई थीं, क्योंकि बीते साल भी यही लक्षण होने के बाद उन्हें लिवर कैंसर डायग्नोज हुआ था। बीते साल हुआ था स्टेज-2 लिवर कैंसर एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ बीते साल सेलिब्रिटी मास्टर शेफ का हिस्सा थीं। हालांकि तबीयत बिगड़ने के बाद उन्होंने शो छोड़ दिया था। उन्हें कंधे में तेज दर्द बना हुआ था। जांच करवाने में सामने आया कि उनके लिवर में एक टेनिस बॉल जितना बड़ा सिस्ट है। जांच में ये भी सामने आया कि ये एक तरह का कैंसर है। जून 2025 में एक्ट्रेस का 14 घंटे का ऑपरेशन हुआ था, जिसमें उनके लिवर और गालब्लेडर का 22 प्रतिशत हिस्सा काटकर अलग कर दिया गया। एक्ट्रेस कैंसर फ्री हो गई थीं। हालांकि अब उन्हें डर है कि कहीं दोबारा उन्हें इसका सामना न करना पड़े।

विनोद तावड़े, रामदास अठावले रेस में, महाराष्ट्र बीजेपी ने राज्यसभा के लिए नाम दिल्ली भेजे | राजनीति समाचार

Karnataka vs J&K Final Live Score: Follow all the updates from Day 2 of the summit clash. (PTI Photo)

आखरी अपडेट:25 फरवरी, 2026, 10:21 IST सूत्रों ने कहा कि पार्टी अपने विकल्पों पर विचार करते समय अनुभव, वफादारी और क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व को देख रही है राज्यसभा चुनाव को पार्टी के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है, खासकर महाराष्ट्र जैसे राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण राज्य में। आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों पर चर्चा के लिए भाजपा की राज्य कोर कमेटी की मंगलवार देर शाम मुंबई में बैठक हुई। बैठक में मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस और राज्य पार्टी अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण सहित 12 वरिष्ठ नेता शामिल हुए। सूत्रों के मुताबिक, चर्चा उन नामों को शॉर्टलिस्ट करने पर केंद्रित रही जिन्हें अंतिम निर्णय के लिए पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व को भेजा जाएगा। बातचीत कई घंटों तक चली और इसे विस्तृत और सतर्क बताया गया। बैठक के दौरान कई वरिष्ठ नेताओं के नामों पर चर्चा हुई, जिनमें विनोद तावड़े, रामदास आठवले, रावसाहेब दानवे, प्रीतम मुंडे, विजया रहाटकर और भागवत कराड शामिल हैं। कुछ अन्य नामों पर भी विचार किया गया. सूत्रों ने कहा कि पार्टी अपने विकल्पों पर विचार करते समय अनुभव, वफादारी और क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व को देख रही है। समझा जाता है कि बैठक में मौजूद नेताओं ने खुलकर अपने विचार साझा किये। हालांकि राज्य स्तर पर कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया, लेकिन कथित तौर पर सुझाए गए नामों की एक सूची तैयार की गई है। यह सूची अब दिल्ली में भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व को भेजी जाएगी। उम्मीद है कि चव्हाण जल्द ही राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात कर सिफारिशों पर चर्चा करेंगे। आंतरिक विचार-विमर्श के बाद अंतिम फैसला केंद्रीय नेतृत्व करेगा। पार्टी के अंदरूनी सूत्रों का कहना है कि भाजपा 28 फरवरी से पहले अपने उम्मीदवारों की घोषणा करना चाहती है। समय सीमा नजदीक आने के साथ, नेतृत्व भ्रम से बचने और पार्टी रैंकों के भीतर स्पष्टता सुनिश्चित करने का इच्छुक है। राज्यसभा चुनाव को पार्टी के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है, खासकर महाराष्ट्र जैसे राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण राज्य में। चयनों पर पार्टी हलकों में भी बारीकी से नजर रखी जाती है, क्योंकि वे आंतरिक संतुलन और भविष्य की योजना को दर्शाते हैं। फिलहाल, फोकस दिल्ली पर केंद्रित है, जहां अंतिम निर्णय लिया जाएगा। आधिकारिक घोषणा आने तक पर्दे के पीछे चर्चा जारी रहने की संभावना है. पार्टी सूत्रों ने इस प्रक्रिया को नियमित लेकिन महत्वपूर्ण बताया, पार्टी का लक्ष्य अनुभवी और भरोसेमंद चेहरों को उच्च सदन में भेजना है। पहले प्रकाशित: 25 फरवरी, 2026, 10:21 IST समाचार राजनीति विनोद तावड़े, रामदास अठावले रेस में, महाराष्ट्र बीजेपी ने राज्यसभा के लिए नाम दिल्ली भेजे अस्वीकरण: टिप्पणियाँ उपयोगकर्ताओं के विचार दर्शाती हैं, News18 के नहीं। कृपया चर्चाएँ सम्मानजनक और रचनात्मक रखें। अपमानजनक, मानहानिकारक, या अवैध टिप्पणियाँ हटा दी जाएंगी। News18 अपने विवेक से किसी भी टिप्पणी को अक्षम कर सकता है. पोस्ट करके, आप हमारी उपयोग की शर्तों और गोपनीयता नीति से सहमत होते हैं। और पढ़ें

पानी वाला चना चाट रेसिपी: चाट खाने वालों की हैं शौकीन तो एक बार फिर खाएं पानी वाला चना चाट, नोट करें रेसिपी

पानी वाला चना चाट रेसिपी: चाट खाने वालों की हैं शौकीन तो एक बार फिर खाएं पानी वाला चना चाट, नोट करें रेसिपी

पानी वाला चना चाट रेसिपी: शाम की चाय हो या चटपटा खाने की फुल्की क्रेविंग, चाट का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। वैसे तो आपने आलू चाट, पापड़ी चाट और भल्ला चाट कई बार खाई होगी, लेकिन क्या आपने कभी ‘पानी वाला चना चाट’ का स्वाद चखा है?यह रेसिपी न केवल स्वाद में लाजवाब है, बल्कि उन लोगों के लिए भी बेहतरीन है जो सेहत और स्वाद का खजाना ढूंढ रहे हैं। इसमें तेल-मसालों की भारी मात्रा के बजाय पानी का चटपटापन और चने की मात्रा होती है। आइये इस लेख में विस्तार से जानते हैं पानी वाला चाट बनाने की रेसिपी के बारे में। पानी वाला चना बनाने के लिए सामग्री पानी वाला चना क्यों खतरनाक है?

सेमीफाइनल और फाइनल के टिकट बिक्री शुरू:पाकिस्तान की जीत-हार तय करेगी सेमीफाइनल-फाइनल का वेन्यू; जगह चेंज होने पर रिफंड होगा पैसा

सेमीफाइनल और फाइनल के टिकट बिक्री शुरू:पाकिस्तान की जीत-हार तय करेगी सेमीफाइनल-फाइनल का वेन्यू; जगह चेंज होने पर रिफंड होगा पैसा

ICC मेन्स टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबलों के टिकट मंगलवार, 24 फरवरी को शाम 7 बजे (IST) से बिक्री के लिए उपलब्ध हो गए हैं। टिकट आधिकारिक वेबसाइट tickets.t20worldcup.com पर उपलब्ध होगी। फैंस 4 मार्च को होने वाले पहले सेमीफाइनल, 5 मार्च को दूसरे सेमीफाइनल और 8 मार्च को खेले जाने वाले फाइनल मैच के लिए टिकट खरीद सकते हैं। सेमीफाइनल 1 के लिए दो शहरों का विकल्प पहले सेमीफाइनल के लिए वेन्यू फिलहाल तय नहीं, वह टीमों के सेमीफाइनल में पहुंचने के आधार पर तय किया जाएगा। यानी यह मैच या तो कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में होगा या कोलकाता के ईडन गार्डन्स में। यह पूरी तरह से इस बात पर निर्भर करेगा कि कौन सी टीमें सेमीफाइनल में पहुंचती हैं। वहीं, दूसरा सेमीफाइनल 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाना तय है। पाकिस्तान और श्रीलंका के क्वालिफिकेशन पर टिकी वेन्यू की गणित ICC ने वेन्यू को लेकर कुछ खास शर्तें रखी हैं: पाकिस्तान का नियम: अगर पाकिस्तान सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करता है, तो वह 4 मार्च को कोलंबो में पहला सेमीफाइनल खेलेगा। श्रीलंका का नियम: यदि पाकिस्तान क्वालिफाई नहीं करता, लेकिन श्रीलंका सेमीफाइनल में पहुंचता है और उसका मुकाबला भारत से नहीं होता, तो पहला सेमीफाइनल कोलंबो में ही खेला जाएगा। कोलकाता का नियम: यदि इन दोनों में से कोई स्थिति नहीं बनती या भारत और श्रीलंका आमने-सामने होते हैं,तो पहला सेमीफाइनल 4 मार्च को कोलकाता में आयोजित किया जाएगा। फाइनल कोलंबो या अहमदाबाद में खेला जाएगा टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 8 मार्च को खेला जाएगा। इसके लिए भी शहर का चुनाव पाकिस्तान की टीम पर निर्भर है। अगर पाकिस्तान फाइनल में पहुंचता है, तो खिताबी मुकाबला कोलंबो में होगा। वहीं, अगर पाकिस्तान फाइनल की रेस से बाहर हो जाता है, तो वर्ल्ड कप का फाइनल अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। वेन्यू बदलने पर मिलेगा रिफंड ICC ने उन फैंस के लिए सुरक्षा उपाय भी रखे हैं जो अभी टिकट खरीद रहे हैं। यदि किसी दर्शक ने ऐसे स्थान का टिकट खरीद लिया है, जहां अंततः पहला सेमीफाइनल या फाइनल नहीं होता है, तो टिकट की पूरी राशि वापस कर दी जाएगी। कैसे बुक करें टिकट? फैंस को टिकट खरीदने के लिए ICC के आधिकारिक पोर्टल tickets.t20worldcup.com पर जाना होगा। यह बिक्री सभी कैटेगरी के टिकटों के लिए शुरू की गई है। ———————————— स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… T20 वर्ल्डकप ब्रूक शतक लगाने वाले पहले कप्तान:बाबर लोएस्ट स्ट्राइक रेट वाले बल्लेबाज, इंग्लैंड लगातार 5वीं बार सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने टी-20 वर्ल्ड कप में इतिहास रचते हुए लगातार 5वीं बार सेमीफाइनल में जगह बना ली। मंगलवार रात पाकिस्तान को 2 विकेट से हराकर टीम इस एडिशन के नॉकआउट में पहुंचने वाली पहली टीम बनी। पूरी खबर

IRFC Stake Sale: Govt Plans ₹5,430 Cr Raise

IRFC Stake Sale: Govt Plans ₹5,430 Cr Raise

मुंबई1 घंटे पहले कॉपी लिंक सरकार रेलवे की फाइनेंस कंपनी IRFC में अपनी 4% तक हिस्सेदारी बेच रही है। यह बिक्री ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए की जा रही है। यह ऑफर नॉन-रिटेल निवेशकों के लिए आज से खुल गया है। वहीं, रिटेल निवेशक गुरुवार, 26 फरवरी को अपनी बोलियां लगा सकेंगे। इसके लिए फ्लोर प्राइस ₹104 प्रति शेयर तय किया गया है। मंगलवार, 24 फरवरी को IRFC का शेयर ₹109.40 पर बंद हुआ था। यानी सरकार निवेशकों को मौजूदा कीमत से डिस्काउंट पर शेयर ऑफर किया है। हालांकि आज ये शेयर करीब 4% नीचे 105 रुपए पर आ गया है। सरकार की हिस्सेदारी घटकर 82.36% रह जाएगी IRFC में सरकार की कुल हिस्सेदारी 86.36% है। OFS के जरिए सरकार 2% हिस्सेदारी बेचेगी, जिसमें 2% अतिरिक्त हिस्सेदारी बेचने का ‘ग्रीन शू ऑप्शन’ भी है। अगर यह पूरा 4% हिस्सा बिक जाता है, तो कंपनी में सरकारी हिस्सेदारी घटकर 82.36% रह जाएगी। OFS के जरिए ₹5,430 करोड़ जुटाना चाहती है सरकार डिपार्टमेंट ऑफ इन्वेस्टमेंट एंड पब्लिक एसेट मैनेजमेंट (DIPAM) के सचिव ने कहा कि ₹104 प्रति शेयर के हिसाब से 4% हिस्सेदारी (करीब 52.26 करोड़ शेयर) बेचने पर सरकार को लगभग ₹5,430 करोड़ मिलेंगे। बेस ऑफर साइज 26.13 करोड़ शेयरों का रखा गया है। आज से खुला OFS, रिटेल निवेशक कल बोली लगा सकेंगे DIPAM सचिव के मुताबिक, यह ऑफर नॉन-रिटेल निवेशकों के लिए बुधवार, 25 फरवरी को खुल गया है। वहीं, रिटेल निवेशक 26 फरवरी को अपनी बोलियां लगा सकेंगे। नॉलेज बॉक्स: क्या होता है ‘ग्रीन शू ऑप्शन’? जब किसी शेयर की बिक्री (IPO या OFS) में डिमांड उम्मीद से ज्यादा होती है, तो कंपनी या सरकार को तय कोटे से अधिक शेयर बेचने का अधिकार मिलता है। इसे ‘ग्रीन शू ऑप्शन’ या ‘ओवर-अलॉटमेंट ऑप्शन’ कहते हैं। IRFC के मामले में सरकार ने 2% अतिरिक्त शेयर बेचने का विकल्प सुरक्षित रखा है। IRFC के बारे में जानें IRFC को 12 दिसंबर, 1986 को शुरू किया गया था। यह भारतीय रेलवे की एक खास फाइनेंस शाखा है, जिसका काम देश और विदेश के कैपिटल मार्केट से फंड जुटाना है। IRFC भारत सरकार के रेल मंत्रालय के तहत आने वाली एक नवरत्न पब्लिक सेक्टर कंपनी है। यह भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के साथ एक महत्वपूर्ण नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी (NBFC) और इंफ्रास्ट्रक्चर फाइनेंस कंपनी (NBFC-IFC) के रूप में भी रजिस्टर्ड है। IRFC ने रेलवे और उससे जुड़ी संस्थाओं के विस्तार में बड़ी भूमिका निभाई है। रेलवे के सालाना बजट और योजनाओं के एक बड़े हिस्से के लिए फंड का इंतजाम यही कंपनी करती है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Chhindwara Girl Rape Death Threat Case; Muslim Pathan

Chhindwara Girl Rape Death Threat Case; Muslim Pathan

ऑडियो रिकॉर्डिंग सामने आने के बाद हिंदूवादी संगठनों में आक्रोश फैल गया। देर रात करीब कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव किया। छिंदवाड़ा में एक युवती को हिंदूवादी संगठन के समर्थन के कारण जान से मारने की धमकी दी गई। युवकों ने फोन कॉल पर आपत्तिजनक और धमकी भरी बातें कीं। युवकों ने खुद को पठान बताते हुए कहा- तेरे समाज की चार लड़कियों को चलाता हूं। वो मेरे लिए जहर खाने को तैयार ह . कॉल की ऑडियो रिकॉर्डिंग सामने आने के बाद हिंदूवादी संगठनों में आक्रोश फैल गया। देर रात करीब 1000 कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे और थाने का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी थी कि आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो छिंदवाड़ा बंद कर दिया जाएगा। कोतवाली निरीक्षक आशीष कुमार ने बताया कि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए धमकी देने वाले तीनों युवकों बिलाल, दिलावर और सलमान को पकड़ लिया है। इस पर हिंदूवादी संगठन के नेता अरविंद राजपूत ने कहा कि पुलिस ने हमारी शिकायत पर तीन युवकों को हिरासत में ले लिया है। हमने आंदोलन की चेतावनी गिरफ्तारी नहीं होने पर दी थी। मांग पूरी हो गई है। मंगलवार रात को हिंदू संगठन के लोग बड़ी संख्या में थाने पहुंचे थे। पढ़िए युवती और धमकाने वालों के बीच की बातचीत… युवक: हमको पठान बोलते हैं। छिंदवाड़ा में जब वह (T राजा) 16 तारीख को आया था तो हमने 15 तारीख को नरेंद्र पटेल (हिंदू गर्जना रैली के आयोजक) को रात में बैठाया और उसको यह भी समझाए थे कि छिंदवाड़ा में गाली-गलौज नहीं करना। लेकिन उसके बाद भी आखिरी-आखिरी में उसने बोल ही दिया। आदिवासी कमेटी के लोग हमसे मिले। उन्होंने हमें बताया, जिसके कारण हमने रैली निकाली। युवक: अपनी स्टोरी डिलीट करो। युवती: डिलीट तो नहीं होगी स्टोरी। युवक: डिलीट नहीं होगी ना, तो ठीक है हम %#@₹₹%%# उसकी टकला (अरविंद राजपूत) जो भी है छोटी बाजार का, उसकी #₹%&*@ का दम रखते हैं हम लोग। जो तुम लोग बोलते न हम रेप कर रहे लड़कियों का, सही में कर रहे। पीछे से दूसरा युवक- मेरे पास चार गर्लफ्रेंड हैं तेरे समाज की…चार। और चारों जहर खाती हैं मेरे लिए। युवती: इसको समझा दो कि समाज में न जाए। नहीं तो मैं उकसी न तो घर में घुस कर…. (इस बीच अलग दो लड़के पीछे से लगातार गाली देते सुनाई देते हैं) युवती: भैया ये गाली दे रहे हैं। मुझे बताओ क्या करना है। युवक: तू स्टोरी डिलीट कर। युवती: नहीं, वो तो नहीं होंगी। 24 घंटे बाद अपने आप होगी। युवक : ठीक है…तू बता, तू कहां है…तेरा घर कहां है? युवती: आप जाओ, थाने में मिलती हूं। युवक: हां, जा थाने। अब जानिए इस पूरे विवाद की जड़ क्या है…? टी राजा ने हिंदू गर्जना रैली में दिया था बयान तेलंगाना के भाजपा विधायक टी राजा सिंह 16 फरवरी को छिंदवाड़ा पहुंचे थे। वे यहां आयोजित हिंदू गर्जना रैली में शामिल हुए थे। रैली के दौरान उन्होंने एक वर्ग विशेष को लेकर विवादित बयान दिया था। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का विरोध प्रदर्शन टी राजा के बयान के विरोध में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने 23 फरवरी को रैली निकाली। पार्टी ने टी राजा और आयोजन समिति के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की थी। हिंदूवादी संगठनों ने विरोध रैली पर सवाल उठाते हुए कहा था कि टी राजा का बयान आतंकवादियों को लेकर था। ऐसे में विरोध करना आतंकवादियों का समर्थन करने जैसा है। हिंदूवादी संगठन के नेता और रामलीला मंडल के अध्यक्ष अरविंद राजपूत ने कहा था- अगर इसी तरह हालात रहे, तो ईंट का जवाब पत्थर से दिया जाएगा। सोशल मीडिया स्टेटस के बाद युवती को धमकी अरविंद राजपूत के इसी बयान को 22 साल की एक युवती ने मंगलवार सुबह अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर स्टेटस के रूप में शेयर किया। स्टेटस लगाने के कुछ घंटों बाद, करीब दो बजे युवती के पास इंस्टाग्राम कॉल आया। अलग-अलग आवाजों में बात करते हुए धमकाने लगे युवती ने कॉल उठाई तो उधर से तीन से चार युवक अलग-अलग आवाजों में बात करते हुए उसे धमकाने लगे। उन्होंने स्टोरी हटाने का दबाव बनाया। युवती के मना करने पर गाली-गलौज शुरू कर दी गई और जान से मारने की धमकी दी गई। जब युवती ने गाली देने से मना किया तो आरोपियों ने उसका पता पूछना शुरू कर दिया। युवती ने कहा कि वह थाने में मिलेगी। इस पर युवकों ने धमकाते हुए कहा कि तू थाने ही आ जा। युवती ने दोस्तों को बात बताई और थाने पहुंची घटना के बाद युवती ने पूरी बात अपने दोस्तों को बताई। जानकारी हिंदूवादी संगठन के नेता अरविंद राजपूत तक पहुंची। रात करीब साढ़े 10 बजे युवती अपने दोस्तों और परिजन के साथ थाने पहुंची। थोड़ी देर बाद राजपूत भी कार्यकर्ताओं के साथ थाने आ गए और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। रात एक बजे थाने का घेराव, गिरफ्तारी की मांग धीरे-धीरे भीड़ बढ़ती गई और रात करीब 1 बजे थाने के सामने करीब एक हजार लोग जमा हो गए। प्रदर्शनकारियों ने थाने का घेराव कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। मौके पर सीएसपी अजय राणा पहुंचे और जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। रात करीब 2 बजे प्रदर्शन इस शर्त पर खत्म हुआ कि अगर बुधवार सुबह 11 बजे तक आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए, तो छिंदवाड़ा जाम किया जाएगा। बुधवार सुबह पुलिस ने तीनों युवकों को पकड़ लिया है। CSP और कोतवाली निरीक्षक से बात करते अरविंद राजपूत। कोतवाली निरीक्षक आशीष कुमार ने बताया कि युवती की शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। कॉल डिटेल और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की जानकारी खंगाली जा रही है। इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… भाजपा विधायक बोले- ‘10-10 बांग्लादेशियों के सिर काटेंगे टी. राजा सिंह छिंदवाड़ा में 16 फरवरी को आयोजित हिंदू गर्जना रैली में शामिल हुए थे। तेलंगाना के भाजपा विधायक टी. राजा सिंह छिंदवाड़ा में 16 फरवरी को आयोजित हिंदू गर्जना रैली में कहा था- अगर सरकार उनकी मांगें मानती है तो उनके बजरंगी 10-10 बांग्लादेशियों का सिर काटेंगे। उनका कभी राज आया तो वह एक आतंकी का सिर काटने वाले को 50 हजार रुपए का इनाम देंगे। पढ़ें पूरी खबर…

Assam Girl Gang Rape Case Tragedy; Boyfriend

Assam Girl Gang Rape Case Tragedy; Boyfriend

गुवाहाटी4 घंटे पहले कॉपी लिंक AI Generated असम के कछार जिले के सिलचर शहर के पास एक 28 साल की महिला का उसके बॉयफ्रेंड के सामने 7 लोगों ने गैंगरेप किया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले में शिकायत 19 फरवरी को दर्ज कराई गई थी। मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि रेप के बाद एक आरोपी ने महिला से 10 हजार रुपए उसके खाते में ट्रांसफर कराए। पीड़ित के घरवालों ने कहा कि वह सिलचर शहर से कुछ किलोमीटर दूर बाईपास रोड पर अपने बॉयफ्रेंड के साथ कार में थी, तभी एक SUV में कुछ लोग आए और उन पर हमला कर दिया। उन्होंने कहा- आरोपियों ने पहले कपल से उनके ठिकाने के बारे में पूछा और फिर अचानक महिला और उसके दोस्त को पकड़ लिया। वहां करीब 7 आदमी थे, और उन्होंने उसके दोस्त के सामने एक-एक करके उसका रेप किया। न्यजू एजेंसी PTI के मुताबिक पुलिस शुरू में इस मामले पर चुप थी, लेकिन मंगलवार को सिलचर के एक पत्रकार पर एक आरोपी के परिवार वालों ने हमला कर दिया। इसके बाद यह मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। दो की पहचान हुई, 5 अभी भी फरार पुलिस ने बताया कि पीड़ित ने दो लोगों की पहचान की, जिन्हें बाद में गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में बाकी लोगों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने की कोशिश की जा रही है। पुलिस ने बताया कि सिलचर सदर पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता की धारा 308 (5) (जान से मारने की धमकी देकर वसूली), 310 (2) (डकैती), 351(2) (आपराधिक धमकी), 61(2) (दो या उससे ज़्यादा लोगों का गैर-कानूनी काम, 70(1) (गैंग रेप) एवं अन्य संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है। आरोपी के परिवार ने पत्रकार को रोका, मारपीट की पत्रकार ने दावा किया कि आरोपी के घरवालों ने उसे नेशनल हाईवे रोड पुलिस स्टेशन के पास रोका। उससे पूछा कि उसने घटना की रिपोर्ट क्यों की और फिर उसे पीटा। पत्रकार के मुताबिक वहां मौजूद लोगों ने उसे बचा लिया। उसने इस बारे में शिकायत भी दर्ज कराई और पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने लोगों से सोशल मीडिया पर गलत जानकारी न फैलाने की अपील की और जानकारी शेयर की। राज्यसभा MP सुष्मिता देव ने भी सख्त कार्रवाई की मांग की राज्यसभा MP सुष्मिता देव ने भी सख्त कार्रवाई की मांग की और पुलिस से मामले पर अपडेट मांगा। गैंगरेप के पिछले बड़े मामले… 24 फरवरी: उत्तराखंड में देवर के सामने भाभी से गैंगरेप ऊधम सिंह नगर के रुद्रपुर में सरस मेला देखकर लौट रही एक महिला के साथ उसके देवर के ही दोस्तों ने तमंचे और चाकू के बल पर सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने देवर को जान से मारने की धमकी देकर बंधक बना लिया और उसके सामने ही इस घिनौने कृत्य को अंजाम दिया। यह घटना 22 फरवरी की देर रात हुई, जब बाइक सवार तीन युवकों ने महिला को कथित तौर पर हथियार के बल पर अगवा कर लिया। विरोध करने पर महिला के हाथ पर चाकू से वार कर उसे घायल भी कर दिया। पूरी खबर पढ़ें… 18 फरवरी: छत्तीसगढ़ में 17 साल की नाबालिग से गैंगरेप, गला घोंटकर जंगल में फेंका छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में नाटक कार्यक्रम देखकर घर लौट रही 17 साल की नाबालिग से 2 युवकों ने गैंगरेप किया है। उसके बाद गला घोंटकर उसे अधमरी हालत में जंगल में फेंक दिया। देर रात राहगीरों ने उसे जंगल किनारे बेहोश पड़ा देखा, तो अस्पताल में भर्ती करवाया। बेहतर इलाज के लिए पीड़िता को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। मामला बागबहार थाना इलाके का है। पूरी खबर पढ़ें… 11 अक्टूबर: पश्चिम बंगाल में मेडिकल स्टूडेंट से गैंगरेप, 3 लोगों ने रास्ता रोका, दरिंदगी की पश्चिम बंगाल के पश्चिम बर्धमान जिले के दुर्गापुर में एक मेडिकल स्टूडेंट के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। वारदात 10 अक्टूबर की है। पीड़ित अपने एक पुरुष दोस्त के साथ डिनर पर गई थी। वापस लौटते समय 3 लोगों ने उनका रास्ता रोका। छात्रा का दोस्त उसे छोड़कर भाग गया, जिसके बाद आरोपियों ने उससे दरिंदगी की। पूरी खबर पढ़ें… ———— ये खबर भी पढ़ें… सुप्रीम कोर्ट बोला- नाड़ा खींचना, ब्रेस्ट पकड़ना रेप की कोशिश, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने इसे रेप की तैयारी बताया था सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि किसी लड़की के पायजामे का नाड़ा खींचना और ब्रेस्ट पकड़ना रेप की कोशिश माना जाएगा। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के उस फैसले को पलट दिया, जिसमें इसे रेप की कोशिश की जगह रेप की तैयारी बताया गया था। चीफ जस्टिस (CJI) सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच ने मामले की सुनवाई की। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हाईकोर्ट ने आपराधिक कानून के स्थापित सिद्धांतों का गलत इस्तेमाल किया है। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

ब्लैक कॉफी के फायदे: ब्लैक कॉफी पीने से शरीर को मिलते हैं ये फायदे, जानें कब और कैसे पीएं

ब्लैक कॉफ़ी के फायदे

ब्लैक कॉफ़ी के फायदे | छवि: फ्रीपिक ब्लैक कॉफ़ी के फायदे: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में खुद को सक्रिय रखना किसी चुनौती से कम नहीं है। ऐसे में ब्लैक फ्लॉप एक ऐसा ड्रिंक है जो न केवल आपकी गरीबी दूर करता है, बल्कि सेहत को भी कई सारे फायदे देता है। अगर चीनी और दूध ना मिलाया जाए, तो यह जीरो कैलोरी ड्रिंक स्वास्थ्य के लिए किसी भी तरह से कम नहीं है। आइये इस लेख में विस्तार से ब्लैक कॉफ़ी पीने के फ़ायदों के बारे में विस्तार से बताएं। साथ ही इसे कब और कैसे लेना चाहिए? इसके बारे में भी जानेंगे। काले फुलाडी वजनी संयुक्त अरब अमीरात में ब्लैक फूड में मौजूद कैफीन मेटाबॉलिज्म को बढ़ाया जा सकता है। यह शरीर में जमा फैट को जलाने की प्रक्रिया को तेजी से करता है। पिछले हफ्ते से आधा घंटा पहले ब्लैक सिगरेट पीने से 50 प्रतिशत की रफ्तार बढ़ी। शारीरिक ऊर्जा और स्टेमिना बढ़ाने में सहायक कैफीन हमारे खून में ‘एपिनेफ्रिन’ यानी एड्रेनालाईन के स्तर को पुनः प्राप्त करता है। यह हार्मोन शरीर को भारी शारीरिक श्रम के लिए तैयार करता है, जिससे जिम या नशे के दौरान आपका स्टेमिना बना रहता है। दिमाग को तेज रखें ब्लैक फ़ुटबॉल एक बेहतरीन ‘ब्रेन बूस्टर’ है। यह मस्तिष्क में डोपामाइन जैसे न्यूरोट्रांसमीटर के स्तर को बढ़ाता है, जिससे याददाश्त में सुधार होता है और आपको अधिक परहेज महसूस होता है। अल्जाइमर और पार्किंसंस जैसी खतरनाक बीमारी को कम करने के लिए भी यह सहायक उपकरण बनाया गया है। लीवर की सेहत के लिए बढ़िया लिवर हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है। नियमित रूप से सीमित मात्रा में ब्लैक कॉफी पीने वाले लोगों में लिवर कैंसर और सिरोसिस जैसी बीमारियों का खतरा काफी कम हो जाता है। ये भी पढ़ें – आमलकी एकादशी 2026 मंत्र: आमलकी एकादशी के दिन इन खास मंत्रों का जाप जरूर करें, मिलेगा मोक्ष का आशीर्वाद एंटीऑक्सीडेंट्स का खजाना है ब्लैक कॉफ़ी ब्लैक डाक्‍टर्स का पावर हाउस है। विटामिन बी2, बी3, बी5, मैग्नीज और एसेथेरियम जैसे तत्व पाए जाते हैं, जिनमें शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को कम किया जाता है। ब्लैक कॉफ़ी पीज़ में कितनी और कितनी मात्रा होती है? ब्लैक फूड ड्रिंकिंग का सबसे अच्छा समय सुबह के बाद या दो के खाने से पहले होता है। खाली पेट फिलिंग पीने से एसिडिटी हो सकती है, इसलिए कुछ प्रभाव के बाद ही इसे लें। एक स्वस्थ व्यक्ति को दिन में 2 से 3 कप ब्लैक फुलावलियां मिलती हैं। इससे अधिक मात्रा में कैफीन का सेवन नींद में कमी, घबराहट या दृष्टि बढ़ने का कारण बन सकता है। रात को सोने से कम से कम 6 घंटे पहले कॉफी का सेवन बंद कर दें, नहीं तो आपकी नींद खराब हो सकती है। ब्लैक कॉफी पीने वाले इन सावधानियों को जरूर बताएं ब्लैक फुल में चीनी या आर्टिफ़िशियल स्वीटनर से छुट्टी ले ली गई, अन्यथा यह मादक पेय बन जाएगा। अगर आपको हाई ब्लड क्लॉक या एंजायटी की समस्या है तो डॉक्टर की सलाह पर ही इसे लें। कॉफी पीने के बाद शरीर में पानी की कमी नहीं होती, क्योंकि यह एक ‘आहारवर्धक’ पेय है। अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए तरीके, तरीके और दावे अलग-अलग विद्वानों पर आधारित हैं। रिपब्लिक भारत लेख में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं किया गया है। किसी भी उपचार और सुझाव को पहले डॉक्टर या डॉक्टर की सलाह से अवश्य लें।

अरिजीत सिंह की आमिर के साथ काम करने पर सफाई:कहा- लोगों को कितना समझाएंगे, पहले किया था प्लेबैक सिगिंग छोड़ने का ऐलान

अरिजीत सिंह की आमिर के साथ काम करने पर सफाई:कहा- लोगों को कितना समझाएंगे, पहले किया था प्लेबैक सिगिंग छोड़ने का ऐलान

अरिजीत सिंह ने जनवरी में प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने की घोषणा की थी, लेकिन इसके कुछ समय बाद ही उन्होंने आमिर खान के प्रोडक्शन की फिल्म एक दिन के लिए गाना गाया। ऐसे में एक्टर के बदलते फैसले पर सवाल उठाए गए और उनकी आलोचना की गई। ऐसे में सिंगर ने अब खुद इस पर सफाई दी है। अरिजीत सिंह ने मंगलवार को आधिकारिक X अकाउंट (पहले ट्विटर) पर लिखा है, यह मैसेज सिर्फ मेरे लिस्नर्स के लिए है। अगर आप मेरे गाने नहीं सुनते हैं, तो कृपया इसे न पढ़ें और आगे बढ़ जाएं। यह मेरी विनम्र प्रार्थना है। नमस्ते खूबसूरत लोगों। मैं बस आप सभी से कहना चाहता हूं कि मैं आपसे प्यार करता हूं। इस कठोर दुनिया में आपकी दयालुता के लिए आपका बहुत धन्यवाद। आगे अरिजीत ने लिखा है, ‘हालांकि मैंने नए काम लेना बंद कर दिया है, लेकिन मेरे पास अभी भी बहुत सारे गाने बाकी हैं जिन्हें पूरा करना है। मुझे अभी कई गाने पूरे करने होंगे। लोगों को समझाने में मत पड़िए, आप कितनी बार समझाएंगे? मेरे कई गाने अभी अधूरे हैं, और वे तब तक रिलीज होते रहेंगे जब तक पूरे नहीं हो जाते। शायद पूरे इस साल, और हो सकता है अगले साल तक भी। शांत रहें। इस प्लेटफॉर्म से बाहर निकलने की कोशिश करें। अपने शरीर से स्पाइक प्रोटीन हटाएं, 5G से दूर रहें, प्यार को पढ़ें, ध्यान करें। जय देवी।’ बता दें कि 27 जनवरी को अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास लेने की घोषणा की थी। इसके कुछ दिनों बाद ही आमिर खान ने घोषणा की कि अरिजीत सिंह उनके प्रोडक्शन की फिल्म एक दिन के लिए प्लेबैक सिंगिंग कर रहे हैं। फिल्म का गाना भी हाल ही में रिलीज किया गया है। ऐसे में संन्यास लेने और फिर एक महीने में ही दोबारा वापसी करने पर अरिजीत सिंह की जमकर आलोचना की जा रही थी। अरिजीत ने 27 जनवरी को संन्यास की घोषणा करते हुए लिखा था, नमस्ते, आप सभी को नए साल की हार्दिक शुभकामनाएं। इतने सालों से श्रोताओं के रूप में मुझे जो इतना प्यार दिया है, उसके लिए आप सबका धन्यवाद। मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि अब से मैं एक प्लेबैक सिंगर के तौर पर कोई भी नया काम नहीं लूंगा। मैं इसे यहीं खत्म कर रहा हूं। यह एक शानदार सफर रहा।

Stock Market Update; BSE Sensex NSE Nifty (25 February 2026)

Stock Market Update; BSE Sensex NSE Nifty (25 February 2026)

Hindi News Business Stock Market Update; BSE Sensex NSE Nifty (25 February 2026) | IT Share Price मुंबई29 मिनट पहले कॉपी लिंक सेंसेक्स आज यानी बुधवार 25 फरवरी को 700 अंक चढ़ने के बाद फ्लैट हो गया है। ये अब मामूली बढ़त के साथ 82,2000 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में करीब 30 अंक की तेजी है। ये 25,450 के स्तर पर आ गया है। आज के कारोबार में मेटल-आईटी शेयरों में खरीदारी है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 13 शेयरों में गिरावट और 17 में तेजी है। एशियाई मार्केट में तेजी के साथ कारोबार जापान का निक्केई इंडेक्स 1.44% चढ़कर 58,145 पर कारोबार कर रहा है। दक्षिण कोरिया का कोस्पी 2.19% चढ़कर 6,100 पर पहुंच गया है। हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.81% चढ़कर 26,805 पर ट्रेड कर रहा है। चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 1.19% चढ़कर 4,166 पर है। अमेरिकी बाजार में 24 फरवरी को गिरावट रही डाउ जोन्स 370 अंक (0.76%) चढ़कर 49,174 पर बंद हुआ। टेक बेस्ड इंडेक्स नैस्डैक कंपोजिट 1.04% चढ़कर 22,863 पर बंद हुआ। S&P 500 इंडेक्स 52 अंक (0.77%) चढ़कर 6,890 पर बंद हुआ। विदेशी निवेशकों ने 3,483 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे विदेशी निवेशकों (FII) ने 24 फरवरी को 102 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 3,161 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। इस महीने यानी फरवरी में अब तक FIIs ने 1,370 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे हैं। इस दौरान DIIs ने 15,980 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। जनवरी 2026 में FIIs ने कुल ₹41,435 करोड़ के शेयर्स बेचे थे। इस दौरान DIIs ने ₹69,220 करोड़ के शेयर खरीदे थे। IRFC में 4% हिस्सेदारी बेच रही सरकार, फ्लोर प्राइस ₹104 तय सरकार रेलवे की फाइनेंस कंपनी IRFC में अपनी 4% तक हिस्सेदारी बेच रही है। यह बिक्री ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए की जा रही है। यह ऑफर नॉन-रिटेल निवेशकों के लिए आज से खुल गया है। वहीं, रिटेल निवेशक गुरुवार, 26 फरवरी को अपनी बोलियां लगा सकेंगे। इसके लिए फ्लोर प्राइस ₹104 प्रति शेयर तय किया गया है। मंगलवार, 24 फरवरी को IRFC का शेयर ₹109.40 पर बंद हुआ था। यानी सरकार निवेशकों को मौजूदा कीमत से डिस्काउंट पर शेयर ऑफर किया है। हालांकि आज ये शेयर करीब 4% नीचे 105 रुपए पर आ गया है। क्लीनमैक्स एनवायरो एनर्जी के IPO का आखिरी दिन रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी क्लीन मैक्स एनवायरो एनर्जी सॉल्यूशंस के IPO का आज आखिरी दिन है। ये 24 फरवरी तक 0.47 गुना सब्सक्राइब हुआ है। कंपनी इस IPO के जरिए 3,100 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है। कंपनी इस इश्यू के जरिए फ्रेश शेयर और ऑफर फॉर सेल (OFS) दोनों लेकर आई है। सेंसेक्स कल 1069 अंक गिरकर बंद हुआ था सेंसेक्स में कल यानी मंगलवार 24 फरवरी को गिरावट रही। ये 1069 अंक (1.28%) गिरकर 82,226 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी करीब 288 अंक (1.12%) की गिरावट रही। ये 25,425 के स्तर पर आ गया है। कल के कारोबार में आईटी और ऑटो शेयरों में बिकवाली रही। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…