शरीर के लिए प्रोटीन क्यों है जरूरी? मसल्स को स्ट्रॉन्ग रखने के लिए शाकाहारी लोग प्रोटीन के लिए क्या खाएं ताकि कमजोरी हो छूमंतर

स्वस्थ रहने के लिए जरूरी है कि आपकी डाइट में वे सभी पोषक तत्व शामिल हों, जिसकी आवश्यकता शरीर को होती है. इसमें प्रोटीन एक ऐसा ही न्यूट्रिएंट्स है, जिसकी कमी से आपकी मांसपेशियों का विकास सही तरीके से नहीं होगा. स्किन, बाल, नाखून सभी अनहेल्दी नजर आने लगेंगे. प्रोटीन एक ऐसा पोषक तत्व है, जो शाकाहारी और मांसाहारी हर तरह के खाद्य पदार्थों में मौजूद होता है. ऐसा नहीं कि सिर्फ नॉनवेज खाने वालों को ही पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन मिलता है. आप कई तरह के शाकाहारी भोजन में भी प्रोटीन के डेली इनटेक की जरूरतों को पूरा कर सकते हैं. प्रोटीन शरीर के लिए क्यों जरूरी है, प्रोटीन के मुख्य शाकाहारी फूड सोर्स क्या हैं, डालिए एक नजर यहां… प्रोटीन का मुख्य सोर्सप्रोटीन सबसे अधिक नॉनवेज आइटम जैसे चिकन, अंडा, मछली में पाया जाता है और वेज आइटम में दालें, पनीर, सोयाबीन, बीज आदि में भरपूर मात्रा में शामिल होता है. ऐसे में मांसाहारी और शाकाहारी खाने वालों के लिए प्रोटीन फूड सोर्स के कई ऑप्शन मौजूद हैं. शरीर के लिए प्रोटीन क्यों जरूरी है?प्रोटीन युक्त चीजों को डाइट में शामिल करने से आपके बॉडी की कोशिकाओं की मरम्मत होती है. मांसपेशियों के निर्माण, ताकत बढ़ाने के लिए इसकी जरूरत होती है. प्रोटीन को भोजन में शामिल न करने से मसल्स कमजोर, ढीली पड़ सकती है. हड्डियों की सेहत, इम्यूनिटी को मजबूत करने के लिए भी प्रोटीन जरूरी है, जो एक बिल्डिंग ब्लॉक की तरह काम करता है. साथ ही प्रोटीन स्किन और बालों को हेल्दी रखने, विकास और रिपेयर करने का भी काम करता है. यह केराटिन और कोलेजन की तरह नाखूनों,त्वचा और बालों को हेल्दी और मजबूत बनाता है. प्रोटीन की कमी इन शाकाहारी चीजों से करें दूर -प्रोटीन में कई ऐसे खजाने छिपे हैं, जो शरीर को ताकत तो देते ही हैं, साथ ही पाचन तंत्र, रोग प्रतिरोधक क्षमता और मेंटल हेल्थ को भी बेहतर बनाते हैं. यदि आप शाकाहारी हैं तो आप कई फूड्स से प्रोटीन की जरूरतों को पूरी कर सकते हैं. -आयुर्वेद के अनुसार, भोजन वही उत्तम माना जाता है, जो शरीर में आसानी से पच जाए. साथ ही जीवन शक्ति बढ़ाए. ऐसे में शरीर की ताकत बढ़ाने, मसल्स की हेल्दी रखने के लिए दूध और उससे बने पदार्थों को आयुर्वेद में खास स्थान दिया गया है. पनीर इसका सबसे बढ़िया उदाहरण है. पनीर मांसपेशियों को मजबूती देता है. शरीर की ताकत बढ़ाता है. इसमें मौजूद प्रोटीन शरीर को शक्तिशाली बनाता है. विज्ञान भी मानता है कि पनीर में पाए जाने वाले अमीनो एसिड मांसपेशियों की मरम्मत में मदद करते हैं. -आप प्रोटीन की पूर्ति के लिए दूध के साथ ही दही का भी सेवन कर सकते हैं. दही पाचन सुधारता है. आंतों को हेल्दी रखता है. इससे शरीर प्रोटीन को बेहतर तरीके से उपयोग कर पाता है. -सोयाबीन को प्रोटीन का पावरहाउस कहा जाता है. सोयाबीन शरीर में ताकत को बढ़ाता है. इसमें लगभग सभी तरह के आवश्यक अमीनो एसिड मौजूद होते हैं, जो शरीर को संपूर्ण पोषण देते हैं. इसी वजह से टोफू और सोया चंक्स को आजकल फिटनेस फ्रीक लोग अपनी डाइट में जरूर शामिल करते हैं. ये दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद माने जाते हैं. कोलेस्ट्रॉल को संतुलित रखने में मदद करते हैं. -कई तरह की दालें मिलती हैं, जिन्हें प्रोटीन का खजाना कहा जाता है. दाल देश के मुख्य भोजन में शामिल है. दाल-चावल, दाल रोटी खाकर आप प्रोटीन की जरूरतों को पूरा कर सकते हैं. आयुर्वेद में दालों को सात्विक आहार माना गया है, जो शरीर को ऊर्जा देता है. मन को शांत रखता है. विज्ञान के अनुसार, जब आप दाल-चावल साथ में खाते हैं तो यह भोजन संपूर्ण प्रोटीन का रूप ले लेता है. यही कारण है कि दाल-चावल को एक संतुलित और ताकतवर भोजन माना गया है. बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी के लिए दाल बेहद जरूरी है. हर दिन एक कटोरी दाल के सेवन से प्रोटीन की जरूरत पूरी होती है.
उदयपुर की पहाड़ियों के बीच रश्मिका-विजय लेंगे फेरे:आज गूंजेंगीं शादी की शहनाइयां, साउथ के पंडित पढ़ेंगे मंत्र

उदयपुर में आज (गुरुवार) अरावली की पहाड़ियों के बीच साउथ स्टार्स सात फेरे लेंगे। शहनाइयों की धुन के बीच विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना दक्षिण भारतीय रीति-रिवाजों से शादी करेंगे। इसके लिए साउथ से कई पंडित बुधवार (25 फरवरी) को ही वेडिंग वेन्यू होटल मेंमेटोस एकाया पहुंच गए थे। रश्मिका मंदाना कर्नाटक के कोडवा और विजय देवरकोंडा तेलुगू के हिंदू परिवार से आते हैं। दूल्हा-दुल्हन की हल्दी और मेहंदी की रस्म भी कल (बुधवार) हुई थी। हल्दी की फोटो भी दोनों ने अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की थी। रश्मिका मंदाना ने हल्दी सेरेमनी की ये फोटो शेयर की है, जिसमें एक पोस्टर पर कार में दो डॉग बैठे है। दरअसल, विजय और रश्मिका दोनों डॉग लवर हैं। शादी में शामिल होने पहुंचे डायरेक्टर और एक्टर-एक्ट्रेस… दोनों के केवल खास दोस्त शादी में शामिल दोनों की शादी में केवल उनके खास दोस्त शामिल होने आए हैं, जिसमें तेलुगु एक्टर-डायरेक्टर राहुल रविंद्रन, फिल्म प्रोड्यूसर-डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा, साउथ इंडियन फिल्मों की एक्ट्रेस आशिका रंगनाथ, तेलुगु फिल्मों के डायरेक्टर तरुण भास्कर, एक्ट्रेस ईशा रेब्बा और स्टाइलिस्ट श्रव्या वर्मा के नाम शामिल हैं। सभी हल्दी और मेहंदी सेरेमनी में भी शामिल थे। शादी में नो फोन पॉलिसी को फॉलो किया जा रहा है। दूल्हा-दुल्हन 4 दिन से उदयपुर में दूल्हा-दुल्हन 23 फरवरी को अपने वेडिंग डेस्टिनेशन पर आ गए थे। दोनों ने 23 और 24 फरवरी को प्री-वेडिंग पार्टी की थी। हार्दिक पंड्या और नुपूर सेनन की शादी दो रीति रिवाजों से हुई इससे पहले उदयपुर में इंडियन क्रिकेटर हार्दिक पंड्या और बॉलीवुड एक्ट्रेट कीर्ति सेनन की छोटी बहन नुपूर सेनन की शादी दो अलग-अलग रीति रिवाजों से हुई थी। हार्दिक पंड्या ने पहले क्रिश्चियन और बाद में हिंदू रीति रिवाज से शादी की थी। इसी तरह कीर्ति सेनन और स्टेबिन बेन भी पहले क्रिश्चियन और बाद में हिंदू रीति रिवाज से विवाह के बंधन में बंधे थे। दोनों की शादी 5 स्टार होटल रैफल्स में हुई थी। — विजय-रश्मिका की शादी से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए- एक्टर विजय देवरकोंडा-रश्मिका मंदाना की हल्दी की रस्म हुई:म्यूजिक पार्टी में साथ में किया डांस, शादी में शामिल होने आए ‘एनिमल’ के डायरेक्टर उदयपुर में एक्टर विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की 25 फरवरी को हल्दी सेरेमनी हुई थी। (पढ़िए पूरी खबर) विजय-रश्मिका ने शादी से पहले खेला क्रिकेट मैच, दूल्हा-दुल्हन की टीम रही आमने-सामने; पूल पार्टी भी की साउथ इंडियन फिल्मों के एक्टर विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी की रस्में 24 फरवरी से शुरू हो गई थीं। दूल्हा और दुल्हन ने होटल में अपने दोस्तों के साथ क्रिकेट मैच खेला था। (पूरी खबर पढ़ें) शादी के लिए रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा उदयपुर पहुंचे, 26 फरवरी को ITC मोमेंटोज होटल में फेरे लेंगे साउथ इंडियन फिल्मों के एक्टर विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना 23 फरवरी को उदयपुर पहुंच गए थे। यहां से सीधे होटल के लिए रवाना हुए थे। (पढ़िए पूरी खबर)
9-Year-Old Student Dies of Cardiac Arrest in School

नागौर के प्राइवेट स्कूल में 9 साल की छात्रा की हार्ट अटैक से मौत हो गई। वह लड़खड़ाकर गिर गई थी। आनन-फानन में स्कूल स्टाफ उसे हॉस्पिटल लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। करीब चार महीने पहले 16 साल के बड़े भाई की भी ऐसे ही घर पर ही हार्ट अटै . घटना नागौर के गोटन कस्बे के गोटन इंटरनेशनल स्कूल में 23 फरवरी की सुबह करीब 7.48 बजे हुई थी। पहले घटना की दो तस्वीरें देखें … स्कूल में प्रार्थना से पहले दिव्या ग्राउंड में बच्चों के साथ खेल रही थी। दिव्या खेलते हुए दौड़कर खड़ी होने के बाद जैसी ही मुड़ी जमीन पर गिर पड़ी। ग्राउंड में अचानक गिरी स्कूल डायरेक्टर रामकुंवार ओला ने बताया- तालनपुर के रहने वाले राजेंद्र बापेडिया की बेटी दिव्या पांचवीं क्लास की स्टूडेंट थी। रोजना की तरह 23 फरवरी की सुबह स्कूल आई थी। प्रेयर (प्रार्थना) होने में अभी समय था। बच्चों के आने का सिलिसला चल रहा था। इस दौरान कुछ बच्चे ग्राउंड में खेल रहे थे। इसमें दिव्या भी शामिल थी। खेलते समय अचानक दिव्या बेहोश होकर गिर पड़ी। इससे अफरा-तफरी मच गई। परिवार वालों को सूचना देने के साथ ही स्कूल स्टाफ ने दिव्या को संभाला। बिना देर किए गोटन के राजकीय हॉस्पिटल पहुंचाया गया। तब तक उसकी जान जा चुकी थी। क्लास 5 में पढ़ने वाली दिव्या प्रार्थना से पहले बच्चों के साथ ग्राउंड में खेल रही थी। तभी उसे हार्ट अटैक आया और दम तोड़ दिया। (फाइल फोटो) घर वालों ने पोस्टमॉर्टम नहीं कराया डॉक्टर्स के अनुसार, दिव्या के शरीर पर किसी प्रकार की बाहरी चोट के निशान नहीं थे। प्राथमिक जांच में कार्डियक अरेस्ट से मौत होना माना गया है। परिजनों ने पोस्टमॉर्टम कराने से इनकार कर दिया था। शव परिजनों को सौंप दिया गया था। दिव्या पांचवीं क्लास की छात्रा थी। चार महीने में दो संतानों को खोया परिजनों ने बताया- दिव्या के बड़े भाई अभिषेक की मौत भी इसी तरह हुई थी। 9 सितंबर 2025 को घर पर ही खेलते समय अचानक बेहोश हो गया था। उसे तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया था। चार महीने पहले बड़े भाई अभिषेक की भी हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। ———- बच्चे के हार्ट अटैक से मौत की यह खबर भी पढ़िए… 9वीं क्लास की छात्रा की हार्ट अटैक से मौत:स्कूल में बिगड़ी तबीयत, दो साल पहले हुई थी सर्जरी जालोर के प्राइवेट स्कूल में 9वीं क्लास की छात्रा की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। छात्रा की 2 साल पहले भी सर्जरी हुई थी। पूरी खबर पढ़िए SMS हॉस्पिटल के डॉक्टर की हार्ट अटैक से मौत:महाराष्ट्र में सेमिनार के दौरान सीने में उठा दर्द; तीन दिन पहले महिला की सर्जरी की थी सवाई मानसिंह (SMS) हॉस्पिटल के सीनियर जनरल सर्जन डॉ. बी.एल. यादव की कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गई। पूरी खबर पढ़िए
PM Modi Meets President Herzog, Defense Deal Likely

तेल अवीव20 मिनट पहले कॉपी लिंक पीएम मोदी बुधवार को इजराइल के दौरे पर पहुंचे थे। आज यात्रा का दूसरा दिन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इजराइल दौरे का आज दूसरा दिन है। दिन की शुरुआत में प्रधानमंत्री मोदी येरुशलम स्थित होलोकॉस्ट के स्मारक ‘याद वाशेम’ में मारे गए यहूदियों को श्रद्धांजलि देंगे। इसके बाद वह इजराइल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग से मुलाकात करेंगे, जहां द्विपक्षीय संबंधों और क्षेत्रीय हालात पर चर्चा होगी। इस दौरे के दौरान दोनों देशों के बीच बड़ी डिफेंस डील हो सकती है। दोपहर से पहले प्रधानमंत्री मोदी इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता करेंगे। इस बैठक में रक्षा सहयोग, मिसाइल डिफेंस सिस्टम, साइबर सुरक्षा और एडवांस टेक्नीक के सेक्टर में साझेदारी पर फोकस रहने की उम्मीद है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को दो दिन के इजराइल दौरे पर पहुंचे थे। नेतन्याहू और उनकी पत्नी सारा नेतन्याहू ने एयरपोर्ट पर मोदी को रिसीव किया था। इसके बाद पीएम मोदी ने इजराइली संसद नेसेट को भी संबोधित किया। उन्हें संसद का सर्वोच्च सम्मान ‘स्पीकर ऑफ द नेसेट मेडल’ दिया गया। मोदी नेसेट को संबोधित करने पहले भारतीय प्रधानमंत्री बने। PM मोदी के स्पीकर अमीर ओहाना ने इजराइली संसद का सर्वोच्च सम्मान ‘स्पीकर ऑफ द नेसेट मेडल’ दिया। हिटलर के शासन में मारे गए यहूदियों की याद में बना ‘यद वाशेम’ स्मारक याद वाशेम होलोकॉस्ट के दौरान मारे गए लाखों यहूदियों की याद में बनाया गया है। यह स्मारक इजराइल की राजधानी येरुशलम में स्थित है और हर साल दुनिया भर से लोग यहां आकर इतिहास को समझते हैं और श्रद्धांजलि देते हैं। द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी के तानाशाह एडॉल्फ हिटलर ने लगभग 60 लाख यहूदियों की हत्या कर दी थी। इस नरसंहार को होलोकॉस्ट कहा जाता है। इजराइल की संसद नेसेट ने साल 1953 में फैसला किया कि होलोकॉस्ट में मारे गए लोगों की याद में एक खास स्मारक बनाया जाए। बाद में 2005 में यहां एक आधुनिक संग्रहालय खोला गया, ताकि आने वाली पीढियां इस त्रासदी को समझ सकें। याद वाशेम परिसर में होलोकॉस्ट संग्रहालय, हॉल ऑफ नेम्स, बच्चों का स्मारक और राइटियस अमंग द नेशंस गार्डन जैसी जगहें मौजूद हैं। यहां असली दस्तावेज, तस्वीरें और पीडितों की व्यक्तिगत कहानियां सुरक्षित रखी गई हैं। याद वाशेम नाम का अर्थ है याद और नाम, यानी जिन लोगों को मिटाने की कोशिश की गई, उनकी याद हमेशा जिंदा रहे। जर्मनी में 1941 से 1945 के बीच हिटलर के शासन को दौरान लाखों यहूदी मारे गए थे। इसे नरसंहार को होलोकॉस्ट कहा जाता है। इजराइल के ‘यद वाशेम’ के म्यूजियम में होलोकॉस्ट में मारे गए लोगों से जुड़ी यादें मौजूद हैं। यहां उनके नाम और तस्वीरें लगाई गई हैं। 26 फरवरी को पीएम मोदी का शेड्यूल (स्थानीय समयानुसार)… सुबह करीब 9 बजे: पीएम मोदी याद वाशेम होलोकॉस्ट मेमोरियल जाकर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। सुबह करीब 10:30 बजे: इजराइल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग से औपचारिक मुलाकात और द्विपक्षीय बातचीत करेंगे। सुबह 11:30 से दोपहर 12:30 बजे: प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की अहम बैठक होगी। दोपहर करीब 12:45 बजे: भारत-इजराइल के बीच समझौतों पर हस्ताक्षर और संयुक्त प्रेस बयान जारी किया जाएगा। दोपहर करीब 1:15 बजे: आधिकारिक कार्यक्रम समाप्त कर पीएम मोदी भारत के लिए रवाना होंगे। किन मुद्दों पर चर्चा हो सकती है बैठक के दौरान आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, कृषि तकनीक और जल प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में भी सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हो सकती है। व्यापार और इन्वेस्टमेंट को आगे बढ़ाने पर चर्चा भी होगी। वार्ता के बाद कुछ अहम समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर और संयुक्त बयान जारी किया जा सकता है। रक्षा और टेक्नोलॉजी क्षेत्र में नए करार भारत की आत्मनिर्भरता और मेक इन इंडिया पहल को मजबूती दे सकते हैं। प्रधानमंत्री मोदी अपने कार्यक्रम के दौरान इजराइल में बसे भारतीय मूल के यहूदी समुदाय के प्रतिनिधियों से भी मुलाकात करेंगे। इस मुलाकात को सांस्कृतिक रिश्तों और लोगों के बीच जुडाव मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। दिनभर के कार्यक्रमों के बाद प्रधानमंत्री भारत के लिए रवाना हो जाएंगे। भारत-इजराइल में FTA पर बातचीत जारी मोदी का यह दौरा ऐसे वक्त पर हो रहा है जब भारत और इजराइल के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) पर बातचीत का पहला दौर 23 फरवरी 2026 को नई दिल्ली में शुरू हुआ है और यह 26 फरवरी 2026 तक चलेगा। नवंबर 2025 में दोनों देशों ने टर्म्स ऑफ रेफरेंस पर साइन किए थे, जिससे यह तय हुआ कि किन मुद्दों पर बातचीत होगी और कैसे आगे बढ़ा जाएगा। वित्त वर्ष 2024-25 में दोनों देशों के बीच कुल सामान का व्यापार 3.62 अरब अमेरिकी डॉलर यानी करीब 31 हजार करोड़ रुपए रहा। दोनों देश कई क्षेत्रों में एक-दूसरे के लिए फायदेमंद हैं। यह एफटीए दोनों के बीच व्यापार बढ़ाने में मदद करेगा और कारोबारियों, खासकर छोटे और मध्यम उद्योगों को ज्यादा भरोसा और स्थिरता देगा। इस बातचीत के दौरान दोनों देशों के एक्सपर्ट्स अलग-अलग मुद्दों पर चर्चा कर रहे हैं। इनमें गुड्स एंड सर्विसेज का व्यापार, रूल्स ऑफ ओरिजन, हेल्थ और पौधों से जुड़े नियम, व्यापार में आने वाली तकनीकी रुकावटें, कस्टम प्रोसेस, व्यापार को आसान बनाने के उपाय और इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स जैसे मुद्दे शामिल हैं। भारत-इजराइल के बीच ड्रोन डील संभव PM मोदी आज इजराइली प्रधानमंत्री के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। BBC की रिपोर्ट के मुताबिक इस दौरान भारत और इजराइल के बीच ड्रोन की खरीद और जॉइंट मैन्युफैक्चरिंग समेत कई बड़े रक्षा समझौतों पर सहमति बन सकती है। फोर्ब्स इंडिया के मुताबिक 2026 में दोनों देशों के बीच 8.6 अरब डॉलर का रक्षा समझौता संभव है। इसमें प्रिसीजन गाइडेड बम और मिसाइल सिस्टम के साथ एडवांस ड्रोन भी शामिल हो सकते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार भारत हैरोन MK-2 MALE ड्रोन खरीदने की योजना बना रहा है। यह ड्रोन 45 घंटे तक लगातार उड़ान भर सकता है, 470 किलोग्राम भार उठा सकता है और 35 हजार फीट की ऊंचाई तक जा सकता है। इसके अलावा आतंकवाद के खिलाफ सहयोग, इंडिया-मिडल ईस्ट-यूरोप इकोनॉमिक कॉरिडोर (IMEC), व्यापार और निवेश, एडवांस टेक्नोलॉजी व इनोवेशन में जैसे मुद्दों पर भी बातचीत संभव हैं। हालांकि संभावित समझौतों को लेकर अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। आयरन डोम डिफेंस सिस्टम पर भी बात
गुरुवार भस्म आरती दर्शन:रजत मुकुट, रुद्राक्ष की माला, भांग, चंदन अर्पित कर बाबा महाकाल का दिव्य श्रृंगार

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में गुरुवार तड़के भस्म आरती चार बजे शुरू हुई। मंदिर के पट खुलते ही पंडे-पुजारी ने गर्भगृह में स्थापित सभी प्रतिमाओं का पूजन किया। भगवान महाकाल का जलाभिषेक और पंचामृत पूजन किया गया। पंचामृत दूध, दही, घी, शक्कर और फलों के रस से बनाया गया। प्रथम घंटाल बजाकर हरिओम जल अर्पित किया गया। कपूर आरती के बाद, जटाधारी भगवान महाकाल को रजत चंद्र, भांग, चंदन और गुलाब के फूलों की माला अर्पित की गई। रजत मुकुट और त्रिपुण्ड अर्पित कर श्रृंगार पूरा किया गया। ज्योतिर्लिंग को कपड़े से ढककर भस्मी रमाई श्रृंगार पूरा होने के बाद ज्योतिर्लिंग को कपड़े से ढककर भस्मी आरती संपन्न हुई। भस्म अर्पित करने के बाद, शेषनाग का रजत मुकुट, रजत मुण्डमाला और रुद्राक्ष की माला अर्पित की गई। सुगंधित पुष्पों की माला से भगवान महाकाल का श्रृंगार किया गया। भस्म आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और बाबा महाकाल का आशीर्वाद प्राप्त किया। महा निर्वाणी अखाड़ा की ओर से भगवान महाकाल को भस्म अर्पित किया गया। मान्यता है कि भस्म अर्पित करने के बाद भगवान निराकार से साकार रूप में दर्शन देते हैं।
Anil Ambani Mumbai Bungalow Seized

नई दिल्ली1 घंटे पहले कॉपी लिंक कल की बड़ी खबर सोने-चांदी से जुड़ी रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 233 रुपए गिरकर 1,59,008 रुपए आ गया है। वहीं, एक किलो चांदी की कीमत आज 2,505 रुपए बढ़कर 2,65,417 रुपए पर पहुंच गई है। इसके अलावा, प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन अनिल अंबानी के मुंबई स्थित बंगले ‘एबोड’ को अटैच यानी जब्त कर लिया है। PTI के अनुसार इसकी कीमत करीब 3,716 करोड़ रुपए आंकी गई है। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां… आज शेयर बाजार में तेजी देखने को मिल सकती है। पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें… 1. चांदी ₹2,505 बढ़कर ₹2.65 लाख किलो पर पहुंची: 10 ग्राम सोना ₹233 गिरकर ₹1.59 लाख पर आया, कैरेट के हिसाब से देखें कीमत सोने के दाम में आज यानी 25 फरवरी को गिरावट रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 233 रुपए गिरकर 1,59,008 रुपए आ गया है। इससे पहले यह 1,59,241 रुपए पर था। वहीं, एक किलो चांदी की कीमत आज 2,505 रुपए बढ़कर 2,65,417 रुपए पर पहुंच गई है। कल इसकी कीमत 2,62,912 रुपए किलो थी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. ED ने अनिल अंबानी का 17 मंजिला घर जब्त किया: कीमत ₹3716 करोड़; बिजनेसमैन की 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन अनिल अंबानी के मुंबई स्थित बंगले ‘एबोड’ को अटैच यानी जब्त कर लिया है। PTI के अनुसार इसकी कीमत करीब 3,716 करोड़ रुपए आंकी गई है। यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग निरोधक कानून (PMLA) के तहत की गई है। मामला उनकी ग्रुप कंपनी रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCOM) द्वारा किए गए कथित बैंक फ्रॉड से जुड़ा है। अनिल अंबानी पर 40 हजार करोड़ रुपए के बैंक फ्रॉड मामले में जांच चल रही है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. प्राइवेट जेट अब बिना ब्रोकर 30 सेकेंड में बुक करें: ‘रिवर्स ऑक्शन’ मॉडल से विमान मालिक खुद घटा रहे हैं दाम, छिपे खर्चों से छुटकारा प्राइवेट एविएशन यानी निजी विमानन का क्षेत्र अब डिजिटल क्रांति की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। जो काम पहले घंटों और दिनों की बातचीत के बाद होता था, वह अब स्मार्टफोन के एक क्लिक पर सिमट गया है। फ्लाईहाउस, जेटली और लेवो डॉट एयरो जैसे नए स्टार्टअप के साथ व्हील्स अप और एक्सओ जैसे पुराने खिलाड़ी ऐसे एप लेकर आए हैं, जो महज 30 सेकेंड में प्राइवेट जेट बुक करने का वादा करते हैं। एविएशन एक्सपर्ट के मुताबिक पारंपरिक रूप से प्राइवेट जेट बुक करना एक सिरदर्द भरा काम रहा है। इसमें किसी ब्रोकर को कॉल करना, बजट पर चर्चा करना और फिर ब्रोकर द्वारा एयरक्राफ्ट मालिकों से संपर्क करने की लंबी प्रक्रिया होती थी। इसमें कई बार सही विमान ढूंढने में कई दिन तक लग जाते थे और कीमतें भी पारदर्शी नहीं होती थीं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. मार्च में बैंक 18 दिन बंद रहेंगे: 5 रविवार और 2 शनिवार के अलावा अलग-अलग जगहों पर 11 दिन कामकाज नहीं होगा अगले महीने यानी मार्च में देश के अलग-अलग राज्यों में कुल 18 दिन बैंकों में कामकाज नहीं होगा। RBI की ओर से जारी कैलेंडर के अनुसार, अगले महीने 5 रविवार और दूसरे-चौथे शनिवार के अलावा 11 दिन अलग-अलग जगहों पर बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में अगर आपको अगले महीने बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम हो तो इन छुट्टियों को ध्यान में रखना होगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 5. थर्ड जनरेशन रेनो डस्टर 17 मार्च को लॉन्च होगी: SUV में हाइब्रिड के साथ तीन इंजन ऑप्शन, लेवल-2 ADAS के साथ 31 सेफ्टी फीचर्स रेनो इंडिया अपनी सबसे पॉपुलर SUV ‘डस्टर’ को भारतीय बाजार में 17 मार्च को लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने 27 जनवरी को इसे नए डिजाइन के साथ रिवील किया था। नई डस्टर न सिर्फ लुक में ज्यादा मस्कुलर हो गई है, बल्कि इसमें पहली बार स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन और 2 टर्बो इंजन का ऑप्शन भी दिया गया है। कंपनी ने इसे नए R-GMP प्लेटफॉर्म पर तैयार किया है। इसकी एक्स-शोरूम शुरुआती कीमत करीब ₹10 लाख हो सकती है। नई डस्टर की बुकिंग ₹21,000 के टोकन अमाउंट के साथ शुरू की गई है। टर्बो-पेट्रोल वैरिएंट की डिलीवरी अप्रैल से शुरू होगी, जबकि हाइब्रिड दिवाली के आसपास शोरूम पर मिलेगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… कल के शेयर मार्केट और सोना-चांदी का हाल जानिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जानिए… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
Samsung Galaxy S26 Series Launch

नई दिल्ली1 मिनट पहले कॉपी लिंक साउथ कोरियन कंपनी सैमसंग ने ग्लोबल मार्केट में अपनी सबसे पावरफुल ‘गैलेक्सी S26’ सीरीज लॉन्च कर दी है। कैलिफोर्निया के सैन होजे में हुए इवेंट में कंपनी ने तीन फोन और नई गैलेक्सी बड्स 4 सीरीज पेश की। ये फोन दिखने में काफी हद तक पुरानी S25 सीरीज जैसे ही हैं, लेकिन इनके सॉफ्टवेयर और प्रोसेसर में बड़े बदलाव किए गए हैं। 3 मॉडल्स: सीरीज में गैलेक्सी S26 अल्ट्रा, S26+ और S26 शामिल हैं। कीमत: S26 का प्राइस 87,999 रुपए से शुरू होकर 1,89,999 रुपए तक। प्राइवेसी: अल्ट्रा मॉडल में प्राइवेसी डिस्प्ले, अलर्ट्स, प्राइवेट एलबम जैसे फीचर्स। एडवांस्ड AI: रियल-टाइम ट्रांसलेशन और सर्कल टु सर्च को पहले से बेहतर किया गया। अपडेट: स्मार्टफोन्स में 7 साल तक सॉफ्टवेयर और सिक्योरिटी अपडेट मिलेगा। सेल डिटेल्स: डिवाइस की प्री-बुकिंग शुरू हो चुकी है। इनकी सेल 11 मार्च से शुरू होगी। बेस मॉडल्स में स्क्रीन साइज और बैटरी कैपेसिटी बढ़ी छोटे मॉडल्स में कंपनी ने कुछ सुधार किए हैं। गैलेक्सी S26 की स्क्रीन अब 6.2 इंच से बढ़कर 6.3 इंच हो गई है। वहीं इसकी बैटरी को भी 4,000mAh से बढ़ाकर 4,300mAh कर दिया गया है। S26 प्लस में 6.7 इंच की डिस्प्ले और 4,900mAh की बैटरी मिलेगी। सभी मॉडल्स में 12GB रैम स्टैंडर्ड तौर पर दी गई है। प्रीमियम मॉडल S26 अल्ट्रा में प्राइवेसी फीचर्स 1. प्राइवेसी डिस्प्ले इस सीरीज के सबसे महंगे फोन ‘S26 अल्ट्रा’ में कंपनी ने एक खास ‘प्राइवेसी डिस्प्ले’ दी है। यह फीचर आपके बगल में बैठे लोगों से आपकी स्क्रीन को सुरक्षित रखता है। डिस्प्ले के पिक्सल इस तरह से लाइट छोड़ते हैं, कि सामने से देखने वाले को सब साफ दिखता है, लेकिन साइड से देखने वाले को स्क्रीन काली या धुंधली दिखती है। आप इसे सेटिंग्स से या पावर बटन को दो बार दबाकर तुरंत ऑन/ऑफ कर सकते हैं। आप चाहें तो अपनी पसंद के एप को भी इस फीचर से प्रोटेक्ट कर सकते हैं। इसके दो मोड हैं… पार्शियल स्क्रीन प्राइवेसी: इसमें आप पूरी स्क्रीन के बजाय सिर्फ खास हिस्सों (जैसे- नोटिफिकेशन पॉप-अप, OTP या पासवर्ड टाइप करते समय) पर इसे चालू कर सकते हैं। मैक्सिमम प्राइवेसी प्रोटेक्शन: इसमें पूरी स्क्रीन प्रोटेक्ट ब्लैक हो जाती है। 2. प्राइवेसी अलर्ट्स सैमसंग ने इसमें AI और मशीन लर्निंग का इस्तेमाल किया है। अगर कोई एप आपकी मर्जी के बिना बैकग्राउंड में आपकी लोकेशन, कॉल लॉग्स या कॉन्टैक्ट्स एक्सेस करने की कोशिश करता है, तो फोन आपको तुरंत ‘रियल-टाइम अलर्ट’ देगा। 3. एडवांस्ड नॉक्स प्रोटेक्शन नॉक्स वॉल्ट: यह एक अलग फिजिकल हार्डवेयर चिप है जो आपके पिन, पासवर्ड और बायोमेट्रिक डेटा को फोन के मुख्य प्रोसेसर से अलग और सेफ रखती है। नॉक्स एन्हांस्ड एन्क्रिप्ट प्रोटेक्शन: यह फीचर हर एप के डेटा को अलग से कोड में बदल देता है, ताकि कोई दूसरा एप या हैकर उसे पढ़ न सके। 4. प्राइवेट एलबम अब गैलरी में ही एक खास ‘प्राइवेट एलबम’ का फीचर दिया गया है। इसमें आप अपनी पर्सनल फोटो और वीडियो को अलग फोल्डर बनाए बिना या सैमसंग अकाउंट में लॉग-इन किए बिना सीधे छुपा सकते हैं। यह नॉक्स सुरक्षा से लॉक रहता है। सैमसंग गैलेक्सी S26 सीरीज में मुख्य एआई फीचर्स गैलेक्सी AI की मदद से वीडियो एडिट कर सकेंगे क्रिएटिव यूजर्स के लिए फोटो असिस्ट और क्रिएटिव स्टूडियो जैसे ऑप्शन्स दिए गए हैं। इनसे इमेज में ऑब्जेक्ट हटाना, बैकग्राउंड एडजस्ट करना और फोटो में एक्स्ट्रा चीजों को जोड़ा जा सकेगा। वहीं गैलेक्सी AI की मदद से वीडियो को भी एडिट किया जा सकेगा। इसके अलावा, नया सुपर स्टडी वीडियो, होरिजोंटल लॉक स्टाइल, लो-लाइट में फोटो-वीडियो के लिए नाइटोग्राफी, 30fps पर 8K वीडियो रिकॉर्डिंग और APV कोडेक जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। APV कोडेक से कम साइज में हाई-क्वालिटी वीडियो रिकॉर्ड किया जा सकेगा। सबसे बड़ी बात, बार-बार एडिट करने के बाद भी वीडियो क्वालिटी खराब नहीं होगी। सर्कल टु सर्च 2.0 सैमसंग गैलेक्सी S26 स्मार्टफोन सीरीज में सर्कल टु सर्च फीचर अपग्रेड हो गया है। अब आप स्क्रीन पर किसी भी कठिन गणित के सवाल या फिजिक्स के फॉर्मूले को सर्कल करेंगे, तो AI न सिर्फ उसका जवाब देगा, बल्कि उसे स्टेप-बाय-स्टेप हल करने का तरीका भी बताएगा। अगर आपके बैकग्राउंड में कोई गाना बज रहा है, तो बस होम बटन दबाकर होल्ड करें, वह तुरंत उस गाने का नाम और सिंगर बता देगा। रियल-टाइम वीडियो कॉल ट्रांसलेशन पहले यह सिर्फ फोन कॉल तक सीमित था, लेकिन S26 में अब यह वॉट्सएप, इंस्टाग्राम और गूगल मीट जैसे ऐप्स पर भी काम करेगा। अगर आप किसी विदेशी से वीडियो कॉल पर बात कर रहे हैं, तो AI रियल-टाइम में उनकी भाषा को हिंदी में ट्रांसलेट करके स्क्रीन पर दिखाएगा और आपकी बात उन्हें उनकी भाषा में सुनाएगा। नोट असिस्ट और वेब समरी रिकॉर्डिंग टु टेक्स्ट: अगर आप किसी मीटिंग में हैं, तो फोन उसे रिकॉर्ड करेगा और AI पूरी मीटिंग का लिखित सारांश (समरी) तैयार कर देगा। यह अलग-अलग बोलने वालों की पहचान भी कर सकता है। वेब पेज समरी: अगर आप कोई बहुत बड़ा आर्टिकल पढ़ रहे हैं, तो AI उसे केवल 3-4 मुख्य पॉइंट्स में समेट देगा ताकि आपका समय बचे। जनरेटिव वॉलपेपर और स्टूडियो आप अपनी किसी भी नॉर्मल सेल्फी को 3D कार्टून, वॉटरकलर पेंटिंग या स्केच में बदल सकते हैं। इसके अलावा, आप सिर्फ लिखकर अपने फोन के लिए यूनिक वॉलपेपर तैयार करवा सकते हैं। ग्राफिक –अंकित पाठक दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Congress AI Summit Protest Row; Himachal Pradesh Vs Delhi Police

दिल्ली पुलिस के हिमाचल में गिरफ्तार किए गए यूथ कांग्रेस के 3 नेताओं को कोर्ट में पेशी के लिए ले जाया जा रहा है। दिल्ली में AI समिट में अर्धनग्न होकर प्रदर्शन करने के आरोप में 3 यूथ कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी को लेकर बुधवार को हिमाचल और दिल्ली पुलिस में टकराव हो गया। दिल्ली पुलिस ने शिमला के एक होटल से मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के 3 नेताओं को गिरफ्तार किया, . हिमाचल पुलिस का तर्क था कि इस बारे में दिल्ली पुलिस ने कोई औपचारिक सूचना नहीं दी। हिमाचल में सादे कपड़ों में आकर मेहमानों को उठाया गया। कोर्ट में सुनवाई के दौरान भी दोनों पुलिस में बहस होती रही। इसके बाद जज ने फाइल तैयार करने को कहा तो दिल्ली पुलिस फिर बिना कागजी कार्रवाई के तीनों नेताओं को ले गई। इसका पता चलते ही हिमाचल पुलिस ने फिर उन्हें रोक लिया। इसके बाद तीनों नेताओं को कोर्ट में पेश कर दिल्ली पुलिस ने ट्रांजिट रिमांड लिया। करीब 18 घंटे तक दिल्ली और हिमाचल पुलिस के बीच ड्रामा चलता रहा। फिर गुरुवार सुबह करीब पौने 6 बजे दिल्ली पुलिस तीनों नेताओं को लेकर चली गई। दरअसल, 20 फरवरी को इंडियन यूथ कांग्रेस के 11 सदस्यों ने भारत मंडपम में घुसकर AI समिट के दौरान शर्टलैस होकर PM मोदी की फोटो वाली टी-शर्ट लहराई थी। इस दौरान पीएम मोदी कॉम्प्रोमाइज्ड के नारे लगाए थे। दिल्ली में AI समिट के दौरान टी शर्ट उतारकर प्रदर्शन करते हुए युवा कांग्रेस कार्यकर्ता- फाइल फोटो। सिलसिलेवार जानिए पूरा मामला… दिल्ली पुलिस सिविल वर्दी में पहुंची, होटल से 3 नेता अरेस्ट किए दिल्ली पुलिस के 18 कर्मचारियों की टीम सिविल वर्दी में बुधवार, 25 फरवरी सुबह 3 गाड़ियों में सवार होकर शिमला से लगभग 120 किलोमीटर दूर रोहड़ू के चिड़गांव पहुंची। दिल्ली पुलिस को इनपुट था कि AI समिट में अर्धनग्न होकर प्रदर्शन करने वाले मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के रहने वाले यूथ कांग्रेस के 3 नेता रोहड़ू के चांशल होटल में ठहरे हैं। जिनके नाम अरबाज, सौरव और सिद्धार्थ हैं। दिल्ली पुलिस ने यहां आकर तीनों को गिरफ्तार कर लिया। सबूत के लिए होटल से सीसीटीवी की डीवीआर और रजिस्टर भी कब्जे में लिया। हिमाचल पुलिस ने 3 जगह नाका लगाकर रोका, नेताओं को छुड़ाया दिल्ली पुलिस तीनों को गिरफ्तार कर ले जाने लगी, तभी हिमाचल पुलिस को इसकी भनक लगी कि उन्हें सूचना दिए बगैर पूरी कार्रवाई की जा रही है। हिमाचल पुलिस ने दिल्ली पुलिस को रोकने के लिए शिमला बस स्टैंड, शोघी और सोलन के धर्मपुर में नाकाबंदी कर दी। इसके बाद एक गाड़ी बस स्टैंड शिमला, दूसरी शोघी और 2 गाड़ियां सोलन के धर्मपुर में रोक दी गईं। हिमाचल पुलिस ने दिल्ली पुलिस के गिरफ्तार किए यूथ कांग्रेस के तीनों नेताओं को छुड़ाकर अपनी कस्टडी में ले लिया और शिमला में चक्कर कोर्ट लेकर पहुंच गई। कोर्ट में चली बहस, हिमाचल पुलिस बोली- प्रॉपर इन्फॉर्मेशन नहीं दी हिमाचल पुलिस के पीछे-पीछे दिल्ली पुलिस की टीम भी शिमला की चक्कर कोर्ट पहुंच गई। बुधवार शाम पौने 5 बजे उन्हें कोर्ट में पेश किया गया और 6 बजे तक सुनवाई चलती रही। सुनवाई के दौरान हिमाचल पुलिस ने कोर्ट को बताया कि दिल्ली पुलिस ने स्टेट पुलिस को सूचना दिए बगैर यह पूरी कार्रवाई की। प्रॉपर इन्फॉर्मेशन न होने की वजह से दिल्ली पुलिस को रोका गया। दोनों पुलिस के बीच कोर्ट में बहस होती रही। इस पर कोर्ट ने इस मामले की पूरी फाइल तैयार करने को कहा। शिमला के शोघी में शिमला पुलिस ने दिल्ली पुलिस को रोका और पूछताछ की। बिना कोर्ट के आदेश के दिल्ली पुलिस फिर ले गई, हिमाचल पुलिस ने फिर रोके इसके बाद हिमाचल पुलिस के सीनियर अधिकारी लौट गए। फिर वहां जिला कोर्ट में ही दिल्ली और हिमाचल पुलिस में बातचीत चलती रही। इसके बाद बुधवार शाम करीब 7.25 बजे गिरफ्तार यूथ कांग्रेस वर्करों को दिल्ली पुलिस फिर अपने साथ ले गई। दिल्ली पुलिस शिमला से रवाना हो गई। इसके बाद फिर अचानक शिमला के शोघी के पास दिल्ली पुलिस को रोक दिया गया। इसके बाद दोनों राज्यों की पुलिस में बहस और बढ़ गई। हिमाचल पुलिस बोली- वैध दस्तावेज नहीं, FIR की चेतावनी दी हिमाचल पुलिस का कहना था कि दिल्ली पुलिस के पास उनके एरिया से गिरफ्तारी कर ले जाने का कोई वैध दस्तावेज नहीं है। अगर वह कोर्ट के आदेश पर ले जा रहे हैं तो उनके पास ट्रांजिट रिमांड होना चाहिए। इस वजह से वहां देर रात तक बहस चली। हिमाचल पुलिस ने चेतावनी दी कि अगर वह जबरन ले जाने की कोशिश करेंगे तो दिल्ली पुलिस पर FIR दर्ज कर दी जाएगी। इसके बाद हिमाचल पुलिस ने तीनों नेताओं को दिल्ली पुलिस की कस्टडी से अपनी हिरासत में ले लिया। इस दौरान दिल्ली पुलिस के एसीपी राहुल विक्रम ने कहा कि ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद आरोपियों को दिल्ली ले जाया जा रहा था, लेकिन शिमला पुलिस कार्रवाई में बाधा डाल रही है। हालांकि हिमाचल पुलिस का कहना था कि इनके पास कोई वैध दस्तावेज नहीं हैं। तीनों का मेडिकल कराया, कोर्ट में पेश कर ट्रांजिट रिमांड लिया, दिल्ली ले गए इसके बाद बुधवार रात 11.30 बजे हिमाचल पुलिस गिरफ्तार कांग्रेस नेताओं को मेडिकल कराने के लिए शिमला के रिपन अस्पताल लेकर पहुंची। यहां उनका मेडिकल कराया गया। बुधवार रात 2 बजे यूथ कांग्रेस के एडवोकेट ने गिरफ्तार नेताओं से बात की। इसके बाद इन्हें चक्कर कोर्ट के CJM के घर पर पेश किया गया। जहां से उनका ट्रांजिट रिमांड लिया गया। फिर गुरुवार सुबह 5.45 बजे दिल्ली पुलिस तीनों नेताओं को लेकर दिल्ली रवाना हो गए। शिमला से लगभग 15 किलोमीटर दूर शोघी बैरियर पर देर रात मौजूद शिमला और दिल्ली पुलिस के जवान। दिल्ली पुलिस की जांच में क्या निकला दिल्ली पुलिस के सोर्सेज के मुताबिक जिन 3 नेताओं, अरबाज, सौरव और सिद्धार्थ होटल से गिरफ्तार किया गया, उन्हें लोकल कांग्रेसी नेता ने होटल में कमरा दिलाया था। ये तीनों 24 फरवरी से यहां पर गिरफ्तारी से बचने के लिए छुपे हुए थे। हालांकि कमरा किसके नाम पर बुक कराया गया था, इसके बारे में होटल के कागजात खंगाले जा रहे हैं। पुलिस CCTV फुटेज के जरिए यह भी पता लगा रही
83% Subscribed, Minimum Investment ₹12,352

Hindi News Business PNGS Reva Diamond Jewellery IPO: 83% Subscribed, Minimum Investment ₹12,352 मुंबई10 घंटे पहले कॉपी लिंक PNGS रेवा डायमंड ज्वेलरी के IPO का आज यानी 26 फरवरी को आखिरी दिन है। ये 24 फरवरी को सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था। 2 दिन में ये IPO टोटल 83% सब्सक्राइब हो चुका है। कंपनी इस IPO के जरिए 380 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है। प्राइस बैंड ₹367 से ₹386 तक कंपनी ने इसका प्राइस बैंड 367 से 386 रुपए प्रति शेयर तय किया है। निवेशक कम से कम 32 शेयरों के एक लॉट के लिए बोली लगा सकते हैं, जिसके लिए ऊपरी स्तर पर 12,352 रुपए निवेश करने होंगे। वहीं अधिकतम 1,97,632 रुपए लगा सकेंगे। 10% हिस्सा रिटेल निवेशकों के लिए रिजर्व कंपनी ने इस आईपीओ में रिटेल निवेशकों के लिए 10% हिस्सा रिजर्व रखा है। वहीं 75% हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) और 15% नॉन-इंस्टीट्यूशनल बिडर्स के लिए तय किया गया है। नए स्टोर खोलने में होगा फंड का इस्तेमाल कंपनी इस इश्यू से मिलने वाले पैसों का इस्तेमाल 15 नए स्टोर्स खोलने और मार्केटिंग और ब्रांडिंग में करेगी। इनमें से ज्यादातर स्टोर महाराष्ट्र के टियर-1 और चुनिंदा टियर-2 शहरों के साथ-साथ देश के मेट्रो शहरों में खोले जाएंगे। 31 मार्च 2025 तक कंपनी के महाराष्ट्र, गुजरात और कर्नाटक राज्यों के 25 शहरों में 34 स्टोर हैं। IPO क्या होता है? जब कोई कंपनी पहली बार अपने शेयर्स को आम लोगों के लिए जारी करती है तो इसे इनीशियल पब्लिक ऑफरिंग यानी IPO कहते हैं। कंपनी को कारोबार बढ़ाने के लिए पैसे की जरूरत होती है। ऐसे में कंपनी बाजार से कर्ज लेने के बजाय कुछ शेयर पब्लिक को बेचकर या नए शेयर इश्यू करके पैसा जुटाती है। इसी के लिए कंपनी IPO लाती है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
President Murmu Flies LCH Prachand at Vayu Shakti 2026 Jaisalmer

पाकिस्तान बॉर्डर के पास राजस्थान के पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज (जैसलमेर) में भारतीय वायुसेना का सबसे बड़ा युद्धाभ्यास ‘वायु शक्ति-2026’ कल (27 फरवरी) होगा। . युद्धाभ्यास में सशस्त्र बलों की सर्वोच्च कमांडर द्रौपदी मुर्मू भी मौजूद रहेंगी। वे 2 दिवसीय (26 और 27 फरवरी) जैसलमेर दौरे पर हैं। तय शेड्यूल के अनुसार- राष्ट्रपति 27 फरवरी को कॉम्बैट हेलिकॉप्टर (LCH) ‘प्रचंड’ में उड़ान भरेंगी। इस दौरान वे युद्धाभ्यास क्षेत्र का हवाई मुआयना करेंगी। यह पहली बार होगा, जब राष्ट्रपति जैसलमेर की सीमावर्ती एयरस्पेस में किसी लड़ाकू हेलिकॉप्टर की सह-पायलट बनेंगी। इसके बाद वे वायुसेना स्टेशन पर अधिकारियों और जांबाजों के साथ संवाद कर उनका हौसला बढ़ाएंगी। शाम को राष्ट्रपति पोकरण रेंज पहुंचेंगी, जहां रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मौजूदगी में ‘वायु शक्ति’ युद्धाभ्यास की शुरुआत होगी। इस दौरान आसमान से बरसती आग और सटीक निशानों के जरिए वायुसेना अपनी मारक क्षमता का प्रदर्शन करेगी। आसमान से बरसेगी स्वदेशी मारक क्षमता ‘वायु शक्ति-2026’ में प्रचंड के अलावा राफेल, सुखोई-30 MKI और अपाचे जैसे विमान भी अपनी ताकत दिखाएंगे। राष्ट्रपति की इस यात्रा को सामरिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जैसलमेर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। चांधन से लेकर पोखरण तक पूरे इलाके को ‘नो फ्लाई जोन’ घोषित कर दिया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का भारतीय वायुसेना के विमानों से पुराना और गहरा नाता रहा है। वे न केवल सशस्त्र बलों की सर्वोच्च कमांडर हैं, बल्कि उन्होंने खुद फ्रंटलाइन फाइटर जेट्स में उड़ान भरकर देश के जवानों का हौसला बढ़ाया है। तस्वीर 29 अक्टूबर, 2025 की है। अंबाला एयरबेस पर राफेल में उड़ान के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ स्क्वॉड्रन लीडर शिवांगी सिंह। सुखोई और राफेल में भर चुकी हैं उड़ान राष्ट्रपति मुर्मू ने 29 अक्टूबर, 2025 को अंबाला स्थित ‘गोल्डन एरोज’ स्क्वाड्रन के राफेल विमान में उड़ान भरकर एक नया इतिहास रचा था। वे दो अलग-अलग लड़ाकू विमानों (सुखोई और राफेल) में उड़ान भरने वाली देश की पहली राष्ट्रपति बनीं। करीब 15 हजार फीट की ऊंचाई पर लगभग 700 किमी/घंटा की रफ्तार से उन्होंने राफेल की ताकत को महसूस किया था। राष्ट्रपति मुर्मू ने असम के तेजपुर बेस से 8 अप्रैल 2023 को सुखोई-30 MKI में करीब 30 मिनट की उड़ान भरी थी। उन्होंने हिमालय की चोटियों और ब्रह्मपुत्र घाटी के ऊपर से गुजरते हुए विमान की मारक क्षमता और वायुसेना की तैयारियों का जायजा लिया था। वे सुखोई में उड़ान भरने वाली देश की दूसरी महिला राष्ट्रपति बनीं थीं। इससे पहले प्रतिभा पाटिल उड़ान भर चुकी हैं। दुनियाभर में जाएगा भारत के पराक्रम का मैसेज भारत इस वायु शक्ति-2026 युद्धाभ्यास से दुनिया को वायुसेना की ताकत का मैसेज देगा कि वह अंधेरे में भी सटीक प्रहार करने में सक्षम है। इसके साथ ही C-130J सुपर हरक्यूलिस विमान भी इस अभ्यास में हिस्सा लेंगे। ये विमान भारतीय वायुसेना के विशेष दस्ते ‘गरुड़ कमांडो’ को सीधे वॉर-जोन में उतारेंगे। भारतीय वायुसेना के पास अभी 12 से अधिक C-130J सुपर हरक्यूलिस विमान हैं। 24 फरवरी को इस कार्यक्रम की फुल ड्रेस रिहर्सल हुई थी, जिससे आसमान से लेकर जमीन तक कांप उठी थी। अब मुख्य कार्यक्रम 27 फरवरी को होगा। 12 हजार किलो बारूद से गूंजेगा बॉर्डर इलाका एयर मार्शल नागेश कपूर के मुताबिक, इस बड़े सैन्य अभ्यास के दौरान करीब 12 हजार किलो गोला-बारूद इस्तेमाल किया जाएगा। यह आंकड़ा ही बताता है कि अभ्यास कितने बड़े पैमाने पर हो रहा है। गोलाबारी और ऑपरेशन के लिए 77 फाइटर जेट और 43 हेलिकॉप्टर तैनात किए गए हैं। इतनी बड़ी संख्या में लड़ाकू विमान एक साथ उड़ान भरेंगे, जिससे साफ है कि भारतीय वायुसेना कई मोर्चों पर एक साथ प्रभावी कार्रवाई करने की क्षमता का प्रदर्शन कर रही है। ‘आत्मनिर्भर भारत’ की ताकत का प्रदर्शन एयर मार्शल नागेश कपूर के अनुसार, यह अभ्यास स्वदेशी ताकत पर विशेष फोकस करता है। इसमें भारत में विकसित ‘तेजस’ और ‘प्रचंड’ जैसे विमानों के साथ-साथ लोइटरिंग म्यूनिशन (कामिकेज ड्रोन) का भी प्रदर्शन किया जाएगा। आधुनिक हथियार प्रणालियों का यह प्रदर्शन साफ संदेश देता है कि भारतीय वायुसेना अब नई तकनीक और स्वदेशी रक्षा उपकरणों के दम पर तेजी से आत्मनिर्भर बन रही है। ……………… ये खबर भी पढ़िए… तकनीकी गड़बड़ी के कारण युद्धअभ्यास में शामिल नहीं हुआ तेजस:राजस्थान- सुखोई ने दुश्मनों का सप्लाई डिपो उड़ाया, 44 बम गिराए राजस्थान में पाकिस्तान बॉर्डर के पास जैसलमेर के पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज में भारतीय वायुसेना के युद्ध अभ्यास ‘वायु शक्ति- 2026’ की फुल ड्रेस रिहर्सल हुई। पूरी खबर पढ़िए भारत-पाक बॉर्डर पर पहली बार C-295 की होगी नाइट लैंडिंग:राफेल-तेजस का प्रहार, अंधेरे में गरुड़ कमांडो की एंट्री; 24 को फुल ड्रेस रिहर्सल भारत-पाकिस्तान इंटरनेशनल बॉर्डर पर राजस्थान में पोकरण का आसमान 24 व 27 फरवरी को भारतीय वायुसेना के शौर्य का गवाह बनेगा। ‘वायुशक्ति-2026’ अभ्यास में C-295 एयरक्राफ्ट की पहली बार नाइट असॉल्ट लैंडिंग होगी। पूरी खबर पढ़िए









