Friday, 06 Nov 2026 | 11:32 AM

Trending :

उदयपुर की पहाड़ियों के बीच रश्मिका-विजय लेंगे फेरे:आज गूंजेंगीं शादी की शहनाइयां, साउथ के पंडित पढ़ेंगे मंत्र

उदयपुर में आज (गुरुवार) अरावली की पहाड़ियों के बीच साउथ स्टार्स सात फेरे लेंगे। शहनाइयों की धुन के बीच विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना दक्षिण भारतीय रीति-रिवाजों से शादी करेंगे। इसके लिए साउथ से कई पंडित बुधवार (25 फरवरी) को ही वेडिंग वेन्यू होटल मेंमेटोस एकाया पहुंच गए थे। रश्मिका मंदाना कर्नाटक के कोडवा और विजय देवरकोंडा तेलुगू के हिंदू परिवार से आते हैं। दूल्हा-दुल्हन की हल्दी और मेहंदी की रस्म भी कल (बुधवार) हुई थी। हल्दी की फोटो भी दोनों ने अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की थी। रश्मिका मंदाना ने हल्दी सेरेमनी की ये फोटो शेयर की है, जिसमें एक पोस्टर पर कार में दो डॉग बैठे है। दरअसल, विजय और रश्मिका दोनों डॉग लवर हैं। शादी में शामिल होने पहुंचे डायरेक्टर और एक्टर-एक्ट्रेस… दोनों के केवल खास दोस्त शादी में शामिल
दोनों की शादी में केवल उनके खास दोस्त शामिल होने आए हैं, जिसमें तेलुगु एक्टर-डायरेक्टर राहुल रविंद्रन, फिल्म प्रोड्यूसर-डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा, साउथ इंडियन फिल्मों की एक्ट्रेस आशिका रंगनाथ, तेलुगु फिल्मों के डायरेक्टर तरुण भास्कर, एक्ट्रेस ईशा रेब्बा और स्टाइलिस्ट श्रव्या वर्मा के नाम शामिल हैं। सभी हल्दी और मेहंदी सेरेमनी में भी शामिल थे। शादी में नो फोन पॉलिसी को फॉलो किया जा रहा है। दूल्हा-दुल्हन 4 दिन से उदयपुर में
दूल्हा-दुल्हन 23 फरवरी को अपने वेडिंग डेस्टिनेशन पर आ गए थे। दोनों ने 23 और 24 फरवरी को प्री-वेडिंग पार्टी की थी। हार्दिक पंड्या और नुपूर सेनन की शादी दो रीति रिवाजों से हुई
इससे पहले उदयपुर में इंडियन क्रिकेटर हार्दिक पंड्या और ​बॉलीवुड एक्ट्रेट कीर्ति सेनन की छोटी बहन नुपूर सेनन की शादी दो अलग-अलग रीति रिवाजों से हुई थी। हार्दिक पंड्या ने पहले क्रिश्चियन और बाद में हिंदू रीति रिवाज से शादी की थी। इसी तरह कीर्ति सेनन और स्टेबिन बेन भी ​पहले क्रिश्चियन और बाद में हिंदू रीति रिवाज से विवाह के बंधन में बंधे थे। दोनों की शादी 5 स्टार होटल रैफल्स में हुई थी। — विजय-रश्मिका की शादी से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए- एक्टर विजय देवरकोंडा-रश्मिका मंदाना की हल्दी की रस्म हुई:म्यूजिक पार्टी में साथ में किया डांस, शादी में शामिल होने आए ‘एनिमल’ के डायरेक्टर उदयपुर में एक्टर विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की 25 फरवरी को हल्दी सेरेमनी हुई थी। (पढ़िए पूरी खबर) विजय-रश्मिका ने शादी से पहले खेला क्रिकेट मैच, दूल्हा-दुल्हन की टीम रही आमने-सामने; पूल पार्टी भी की साउथ इंडियन फिल्मों के एक्टर विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी की रस्में 24 फरवरी से शुरू हो गई थीं। दूल्हा और दुल्हन ने होटल में अपने दोस्तों के साथ क्रिकेट मैच खेला था। (पूरी खबर पढ़ें) शादी के लिए रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा उदयपुर पहुंचे, 26 फरवरी को ITC मोमेंटोज होटल में फेरे लेंगे साउथ इंडियन फिल्मों के एक्टर विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना 23 फरवरी को उदयपुर पहुंच गए थे। यहां से सीधे होटल के लिए रवाना हुए थे। (पढ़िए पूरी खबर)

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ओरछा आए:राम राजा सरकार के दर्शन किए, स्वागत करने मची होड़

April 9, 2026/
1:33 pm

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल गुरुवार दोपहर ओरछा आए। यहां उन्होंने सबसे पहले राम राजा सरकार के...

बालों की देखभाल के टिप्स: रूखे और बेजान बालों से आसानी से पाएं बाहर, स्प्लिट एंड्स से छुटकारा पाएं ये असरदार तरीके

March 18, 2026/
6:41 pm

बालों की देखभाल संबंधी युक्तियाँ: बालों की खूबसूरती बनाए रखना आज के समय में किसी भी चुनौती से कम नहीं...

DC Vs KKR Live Score, IPL 2026

May 8, 2026/
8:18 pm

आखरी अपडेट:08 मई, 2026, 20:18 IST टीवीके को 108 सीटें मिलीं, जिससे द्रमुक और अन्नाद्रमुक का एकाधिकार समाप्त हो गया।...

शत्रुघ्न सिन्हा ने ‘धुरंधर’ की तारीफ की:रणवीर सिंह की फिल्म को मास्टरपीस बताया, बोले - कौन-सी प्रोपेगैंडा फिल्म?

February 25, 2026/
3:54 pm

एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा ने हाल ही में आदित्य धर की फिल्म धुरंधर की तारीफ की। उन्होंने फिल्म को एब्सोल्यूट मास्टरपीस...

परमार्थ निकेतन में गंगा आरती में शामिल हुए सुनील शेट्टी:रूद्राक्ष का दिव्य पौधा और अंग वस्त्र भेंट कर किया अभिनन्दन

April 25, 2026/
9:05 pm

सुनील शेट्टी और उनकी पत्नी माना शेट्टी ने पावन गंगा तट पर आयोजित दिव्य परमार्थ गंगा आरती में सहभाग कर...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

उदयपुर की पहाड़ियों के बीच रश्मिका-विजय लेंगे फेरे:आज गूंजेंगीं शादी की शहनाइयां, साउथ के पंडित पढ़ेंगे मंत्र

उदयपुर की पहाड़ियों के बीच रश्मिका-विजय लेंगे फेरे:आज गूंजेंगीं शादी की शहनाइयां, साउथ के पंडित पढ़ेंगे मंत्र

उदयपुर में आज (गुरुवार) अरावली की पहाड़ियों के बीच साउथ स्टार्स सात फेरे लेंगे। शहनाइयों की धुन के बीच विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना दक्षिण भारतीय रीति-रिवाजों से शादी करेंगे। इसके लिए साउथ से कई पंडित बुधवार (25 फरवरी) को ही वेडिंग वेन्यू होटल मेंमेटोस एकाया पहुंच गए थे। रश्मिका मंदाना कर्नाटक के कोडवा और विजय देवरकोंडा तेलुगू के हिंदू परिवार से आते हैं। दूल्हा-दुल्हन की हल्दी और मेहंदी की रस्म भी कल (बुधवार) हुई थी। हल्दी की फोटो भी दोनों ने अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की थी। रश्मिका मंदाना ने हल्दी सेरेमनी की ये फोटो शेयर की है, जिसमें एक पोस्टर पर कार में दो डॉग बैठे है। दरअसल, विजय और रश्मिका दोनों डॉग लवर हैं। शादी में शामिल होने पहुंचे डायरेक्टर और एक्टर-एक्ट्रेस… दोनों के केवल खास दोस्त शादी में शामिल
दोनों की शादी में केवल उनके खास दोस्त शामिल होने आए हैं, जिसमें तेलुगु एक्टर-डायरेक्टर राहुल रविंद्रन, फिल्म प्रोड्यूसर-डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा, साउथ इंडियन फिल्मों की एक्ट्रेस आशिका रंगनाथ, तेलुगु फिल्मों के डायरेक्टर तरुण भास्कर, एक्ट्रेस ईशा रेब्बा और स्टाइलिस्ट श्रव्या वर्मा के नाम शामिल हैं। सभी हल्दी और मेहंदी सेरेमनी में भी शामिल थे। शादी में नो फोन पॉलिसी को फॉलो किया जा रहा है। दूल्हा-दुल्हन 4 दिन से उदयपुर में
दूल्हा-दुल्हन 23 फरवरी को अपने वेडिंग डेस्टिनेशन पर आ गए थे। दोनों ने 23 और 24 फरवरी को प्री-वेडिंग पार्टी की थी। हार्दिक पंड्या और नुपूर सेनन की शादी दो रीति रिवाजों से हुई
इससे पहले उदयपुर में इंडियन क्रिकेटर हार्दिक पंड्या और ​बॉलीवुड एक्ट्रेट कीर्ति सेनन की छोटी बहन नुपूर सेनन की शादी दो अलग-अलग रीति रिवाजों से हुई थी। हार्दिक पंड्या ने पहले क्रिश्चियन और बाद में हिंदू रीति रिवाज से शादी की थी। इसी तरह कीर्ति सेनन और स्टेबिन बेन भी ​पहले क्रिश्चियन और बाद में हिंदू रीति रिवाज से विवाह के बंधन में बंधे थे। दोनों की शादी 5 स्टार होटल रैफल्स में हुई थी। — विजय-रश्मिका की शादी से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए- एक्टर विजय देवरकोंडा-रश्मिका मंदाना की हल्दी की रस्म हुई:म्यूजिक पार्टी में साथ में किया डांस, शादी में शामिल होने आए ‘एनिमल’ के डायरेक्टर उदयपुर में एक्टर विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की 25 फरवरी को हल्दी सेरेमनी हुई थी। (पढ़िए पूरी खबर) विजय-रश्मिका ने शादी से पहले खेला क्रिकेट मैच, दूल्हा-दुल्हन की टीम रही आमने-सामने; पूल पार्टी भी की साउथ इंडियन फिल्मों के एक्टर विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी की रस्में 24 फरवरी से शुरू हो गई थीं। दूल्हा और दुल्हन ने होटल में अपने दोस्तों के साथ क्रिकेट मैच खेला था। (पूरी खबर पढ़ें) शादी के लिए रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा उदयपुर पहुंचे, 26 फरवरी को ITC मोमेंटोज होटल में फेरे लेंगे साउथ इंडियन फिल्मों के एक्टर विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना 23 फरवरी को उदयपुर पहुंच गए थे। यहां से सीधे होटल के लिए रवाना हुए थे। (पढ़िए पूरी खबर)

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket