UP 560 Posts Recruitment Notification

Hindi News Career UP 560 Posts Recruitment Notification | GSSSB CCE 2026: 7,338 Vacancies 17 घंटे पहले कॉपी लिंक आज की सरकारी नौकरी में जानकारी उप्र में फार्मासिस्ट के 560 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी होने की। गुजरात संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2026 के लिए पदों की संख्या बढ़ने का। साथ ही हिमाचल प्रदेश में 331 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी होने की। इन जॉब्स के बारे में पूरी जानकारी के साथ आवेदन की प्रक्रिया यहां देखिए.… 1. उप्र में फार्मासिस्ट के 560 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने फार्मासिस्ट के 560 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के लिए आवेदन की शुरुआत 9 मार्च 2026 से होगी। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। उम्मीदवार 5 अप्रैल 2026 तक अपने आवेदन में करेक्शन कर सकेंगे। फीस जमा करने की आखिरी तारीख भी 5 अप्रैल तय की गई है। कैटेगरी वाइस वैकेंसी डिटेल्स : कैटेगरी का नाम पदों की संख्या सामान्य 224 एससी 118 एसटी 11 अन्य 151 ईडब्ल्यूएस 56 टोटल 560 एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : PET-2025 का वैलिड स्कोर होना चाहिए। किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से फार्मेसी में डिप्लोमा। उत्तर प्रदेश स्टेट फार्मेसी काउंसिल में रजिस्ट्रेशन होना जरूरी है। एज लिमिट : न्यूनतम : 18 साल अधिकतम : 40 साल आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट दी जाएगी। फीस : सभी वर्गों के लिए : 25 रुपए सिलेक्शन प्रोसेस : PET-2025 के अंकों के आधार पर मेंस परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्टिंग रिटन एग्जाम डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन सैलरी : 5,200 से 20,200 रुपए प्रतिमाह एग्जाम पैटर्न : एग्जाम मोड : ऑफलाइन क्वेश्चन टाइप : ऑब्जेक्टिव टाइप मल्टीपल चॉइस क्वेश्चन कुल प्रश्नों की संख्या : 100 कुल अंक : 100 ड्यूरेशन : 2 घंटे निगेटिव मार्किंग : एक चौथाई पार्ट नंबर विषय कुल प्रश्न कुल अंक पार्ट – 1 सब्जेक्ट नॉलेज 65 65 पार्ट – 2 कंप्यूटर एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी – कॉन्सेप्ट्स, लेटेस्ट टेक्नोलॉजिकल डेवलपमेंट्स एंड इन्नोवेशन्स इन द फील्ड 15 15 पार्ट – 3 उत्तरप्रदेश से संबंधित जनरल नॉलेज 20 20 टोटल 100 100 ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं। PET रजिस्ट्रेशन नंबर और ओटीपी के माध्यम से लॉग-इन करें। मांगी गई डिटेल्स दर्ज करें। जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें। रजिस्ट्रेशन पेज पर एंटर वेरिफिकेशन कोड में वेरिफिकेशन कोड भरकर सब्मिट कर दें। एप्लिकेशन फीस भरें और फॉर्म को सब्मिट कर दें। इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें। ऑनलाइन आवेदन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक 2. गुजरात संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2026 के लिए पदों की संख्या बढ़ी गुजरात अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (GSSSB) ने संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2026 क्लास-III (ग्रुप-ए और ग्रुप-बी) के पदों की संख्या बढ़ा दी है। नोटिस के मुताबिक, ग्रुप-ए और बी के लिए 1968 पद अधिक जोड़े गए हैं। करेक्शन के बाद पदों की संख्या 5,370 से बढ़कर 7,338 हो गई है। उम्मीदवार आज रात 11:59 तक आवेदन कर सकते हैं। वैकेंसी डिटेल्स : पद का नाम पदों की संख्या ग्रुप-ए 2942 ग्रुप-बी 4396 कुल पदों की संख्या 7338 एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : ग्रेजुएशन की डिग्री कंप्यूटर नॉलेज गुजराती या हिंदी या दोनों भाषाओं का नॉलेज एज लिमिट : न्यूनतम : 20 साल अधिकतम : 35 साल आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी। फीस : जनरल : 500 रुपए रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम उम्र सीमा में छूट दी जाएगी। सिलेक्शन प्रोसेस : प्रीलिम्स एग्जाम मेन्स एग्जाम सैलरी : पद का नाम सैलरी सोशल वेलफेयर इंस्पेक्टर 40,800 रुपए प्रतिमाह ऑफिस सुपरिटेंडेंट 49,600 रुपए प्रतिमाह हेड क्लर्क 40,800 रुपए प्रतिमाह सीनियर क्लर्क 26,000 रुपए प्रतिमाह जूनियर क्लर्क 26,000 रुपए प्रतिमाह एग्जाम पैटर्न : ग्रुप ए : सब्जेक्ट मार्क्स ड्यूरेशन गुजराती लैंग्वेज स्किल 100 3 घंटे इंग्लिश लैंग्वेज स्किल 100 3 घंटे जनरल स्टडीज 150 3 घंटे टोटल 350 ग्रुप बी : सब्जेक्ट मार्क्स इंडियन स्टेट सिस्टम एंड कॉन्सिटट्यूशन 20 इंडियन इकोनॉमी, स्टेट इकोनॉमी, नीति आयोग 20 पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन एंड गवर्नेंस 20 डिसिप्लिन एंड एथिक्स इन पब्लिक सर्विस 10 इंफॉर्मेशन ऑन वेरियस गवनर्मेंट स्कीम्स 30 रीजनल, नेशनल एंड इंटरनेशनल इम्पॉर्टेंट इवेंट्स इनक्लूडिंग करेंट अफेयर्स 30 हिस्ट्री और जियोग्राफी ऑफ गुजरात 20 कल्चरल हेरिटेज ऑफ गुजरात 10 गुजराती एंड इंग्लिश 20 साइंस, एनवायर्नमेंट एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी 20 टोटल 200 ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट ojas.gujarat.gov.in पर जाएं। यदि आप नए यूजर हैं, तो वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) पूरा करें। लॉग इन करके अपनी पर्सनल डिटेल्स दर्ज करें। स्कैन की हुई फोटो, सिग्नेचर और डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें। फीस का भुगतान करके फॉर्म सब्मिट करें। इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें। ऑनलाइन आवेदन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक पदों की संख्या बढ़ने का नया नोटिफिकेशन 3. हिमाचल प्रदेश में 331 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) ने 331 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के लिए आवेदन की शुरुआत 10 मार्च 2026 को होगी। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट hprca.hp.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : पंचायत सचिव : किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री, टाइपिंग (English 30 WPM / Hindi 25 WPM) चिकित्सा/मनोचिकित्सीय सामाजिक कार्यकर्ता : संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री। ओटी असिस्टेंट : 12वीं (PCB) , OT कोर्स/बीएससी के साथ काउंसिल रजिस्ट्रेशन रेडियोग्राफर : 12वीं विज्ञान, रेडियोलॉजी में बीएससी, रजिस्ट्रेशन फार्मासिस्ट : 12वीं साइंस, फार्मेसी डिग्री/डिप्लोमा के साथ काउंसिल रजिस्ट्रेशन MLT/ऑडियोमेट्रिक टेक्नीशियन : संबंधित बीएससी डिग्री लिथोग्राफर : 12वीं, फाइन आर्ट्स में 3 साल का डिप्लोमा, 3 साल अनुभव सिलेक्शन प्रोसेस : रिटन एग्जाम टाइपिंग टेस्ट फीस : एग्जाम फीस : 100 रुपए प्रोसेसिंग फीस : 700 रुपए ORA फॉर्म में करेक्शन फीस : 100 रुपए सैलरी : पद के अनुसार, 12,500 – 34,800 रुपए प्रतिमाह एग्जाम पैटर्न : रिटन एग्जाम (CBT / स्क्रीनिंग टेस्ट) क्वेश्चन टाइप : ऑब्जेक्टिव कुल अंक : 120 ड्यूरेशन : डेढ़ घंटा हर प्रश्न पर मिलने वाला अंक : 1 टाइपिंग टेस्ट (केवल पंचायत सचिव के लिए) इंग्लिश: 30 शब्द प्रति मिनट हिंदी : 25 शब्द प्रति मिनट ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट www.hprca.hp.gov.in पर जाएं। रिक्रूटमेंट सेक्शन पर जाएं और HPRCA पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करें। अपना यूजरनेम और पासवर्ड बनाने के लिए “साइन अप” पर क्लिक करें। वन-टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) पूरा करें। HPRCA पोर्टल hprca.hp.gov.in पर
सनी देओल की नई एक्शन थ्रिलर की शूटिंग शुरू हुई:रितेश-फरहान और ए. आर. मुरुगदॉस साथ आए, ज्योतिका निभाएंगी फिल्म में अहम किरदार

एक्सेल एंटरटेनमेंट ने एक और बड़े प्रोजेक्ट का आगाज कर दिया है। इस बार बैनर के साथ जुड़ रहे हैं एक्शन स्टार सनी देओल, और निर्देशन की कमान संभाल रहे हैं साउथ इंडस्ट्री से आए फिल्ममेकर बालाजी गणेश। यह एक्शन थ्रिलर शुक्रवार, 27 फरवरी 2026 से फ्लोर पर जा चुकी है और फिलहाल इसकी शूटिंग जारी है। फिल्म की खास बात यह है कि इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं रितेश सिधवानी, फरहान अख्तर और मशहूर निर्देशक ए. आर. मुरुगादॉस। इंडस्ट्री के ये बड़े नाम पहली बार इस तरह एक साथ आए हैं, जिससे फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है। सनी देओल इन दिनों अपनी हालिया सफलता ‘बॉर्डर 2’ की कामयाबी का आनंद ले रहे हैं। इसी बीच उन्होंने इस नई फिल्म के लिए 2026 की गर्मियों की डेट्स दी हैं। सूत्रों के मुताबिक, फिल्म हाई-ऑक्टेन एक्शन और सस्पेंस से भरपूर होगी, जिसमें सनी देओल का दमदार अंदाज एक बार फिर बड़े पर्दे पर देखने को मिलेगा। फिल्म में सनी देओल के साथ अहम भूमिका में नजर आएंगी साउथ और हिंदी सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस ज्योतिका। लंबे समय बाद ज्योतिका का इस तरह के बड़े प्रोजेक्ट से जुड़ना दर्शकों के लिए खास माना जा रहा है। मेकर्स का दावा है कि दोनों कलाकारों की केमिस्ट्री और कहानी का ट्रीटमेंट दर्शकों को एक नया सिनेमाई अनुभव देगा। डायरेक्टर बालाजी गणेश के लिए यह फिल्म बेहद खास है, क्योंकि वे इससे बतौर स्वतंत्र निर्देशक अपनी नई पारी की शुरुआत कर रहे हैं। वे लंबे समय तक ए.आर. मुरुगदॉस के साथ को-डायरेक्टर के रूप में काम कर चुके हैं और बड़े बजट की फिल्मों का अनुभव रखते हैं। कहानी निर्माण, विजुअल स्केल और एक्शन डिजाइन में उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है। यही वजह है कि इस प्रोजेक्ट को लेकर इंडस्ट्री में काफी चर्चा है। फिल्म को एक अलग तरह की एक्शन थ्रिलर बताया जा रहा है, जिसमें सिर्फ एक्शन ही नहीं, बल्कि सस्पेंस और इमोशनल एंगल भी अहम भूमिका निभाएंगे। मेकर्स इसे पैन-इंडिया लेवल पर रिलीज करने की योजना बना रहे हैं, ताकि हिंदी के साथ-साथ दक्षिण भारतीय बाजार में भी इसका प्रभाव दिखे। प्रोडक्शन टीम की बात करें तो फिल्म के को-प्रोड्यूसर कासिम जगमगिया, विशाल रामचंद्रानी, आदित्य जोशी, सुनील जैन और यूसुफ शेख हैं। एक्सेल एंटरटेनमेंट पहले भी कंटेंट-ड्रिवन और बड़े स्केल की फिल्में बना चुका है, ऐसे में इस प्रोजेक्ट से भी दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं। फिलहाल फिल्म का टाइटल सार्वजनिक नहीं किया गया है, लेकिन शूटिंग शुरू होने के साथ ही यह प्रोजेक्ट चर्चा में आ गया है। माना जा रहा है कि आने वाले महीनों में फिल्म से जुड़ी और जानकारियां, जैसे फर्स्ट लुक और रिलीज डेट, सामने लाई जाएंगी।
Amit Shah Bengal Infiltrators Removal

कोलकाता1 घंटे पहले कॉपी लिंक अमित शाह ने सोमवार को पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन यात्रा को संबोधित किया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बंगाल में एक सभा में कहा कि राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बंगाल को घुसपैठियों का स्वर्ग बना दिया है। उन्होंने कहा कि एक बार BJP की सरकार बन जाए, तो हम बंगाल से हर घुसपैठिए की पहचान करके उसे निकाल देंगे। शाह ने आगे कहा कि अभी वोटर रोल से सिर्फ घुसपैठियों के नाम हटाए जा रहे हैं, लेकिन पश्चिम बंगाल में पार्टी के पूरी बहुमत के साथ सत्ता में आने पर उन्हें राज्य से बाहर कर देंगे। अमित शाह ने सोमवार को पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में भारतीय जनता पार्टी(BJP) की परिवर्तन यात्रा को संबोधित करने के दैरान ये बातें कहीं। अमित शाह की स्पीच की बड़ी बातें… हिंदू शरणार्थियों की नागरिकता नहीं छीनी जाएगी। ममता बनर्जी की सरकार सीमाओं की सुरक्षा करने में नाकाम रही है। BJP के सत्ता में आने पर घुसपैठ और भ्रष्टाचार दोनों रुकेंगे। ममता मंदिरों के उद्घाटन में व्यस्त थीं, जबकि राज्य में मस्जिद बनने दी जा रही थी। TMC नेता हुमायूं कबीर की बाबरी मस्जिद की तर्ज पर मस्जिद बनाने की कोशिश एक साजिश का हिस्सा थी। BJP ने राज्य में बदलाव लाने के लिए परिवर्तन यात्रा शुरू की है। परिवर्तन का मतलब सिर्फ मुख्यमंत्री बदलना नहीं, बल्कि बंगाल को घुसपैठ से मुक्त करना, भ्रष्टाचार खत्म करना, TMC सरकार हटाकर BJP सरकार बनाना है। पूरे पश्चिम बंगाल में कुल 9 परिवर्तन यात्राएं निकाली जा रही हैं। चार यात्राएं पहले ही शुरू हो चुकी हैं और बाकी अलग-अलग जिलों से शुरू होंगी। दशकों के कम्युनिस्ट शासन और फिर TMC सरकार के कारण बंगाल की स्थिति खराब हुई है। अब सोनार बांग्ला को फिर से बनाने का समय आ गया है। परिवर्तन यात्रा में 5000 किमी का सफर परिवर्तन यात्रा 2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले एक बड़ा राज्यव्यापी कैंपेन है। यह 5,000 किमी से ज्यादा का सफर तय करेगा, जिसमें 63 बड़ी रैलियां और 282 छोटी सभाएं शामिल हैं। इसका अंत कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में एक बड़ी रैली में होगा, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे। पार्टी सूत्रों ने कहा कि इस कैंपेन का टारगेट 1 करोड़ से ज्यादा सीधे नागरिकों से जुड़ना, बूथ-लेवल पर जुड़ाव और संगठनात्मक पहुंच को मज़बूत करना है। मार्च के दूसरे हफ्ते में बंगाल में चुनाव का ऐलान संभव राज्य चुनाव आयोग ने कहा कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान मार्च के दूसरे हफ्ते में होने की संभावना है। चुनाव कितने फेज में होंगे, इस पर लगातार अंदाजा लगाया जा रहा है। अधिकारी ने कहा कि वोटिंग तीन फेज में हो सकती है। आयोग की पूरी बेंच पहले ही तमिलनाडु और असम का दौरा कर चुकी है, लेकिन अभी तक पश्चिम बंगाल का दौरा नहीं किया है। 28 फरवरी: फाइलन वोटर लिस्ट में 7.04 करोड़ से ज्यादा वोटर, 63 लाख नाम कटे पश्चिम बंगाल में जारी स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के बाद 28 फरवरी को फाइनल वोटर लिस्ट पब्लिश हो गई। इसमें वोटर 7.66 करोड़ से घटकर 7,04,59,284 रह गए हैं। यानी SIR से अब तक 63.66 लाख नाम हटे हैं, जो कुल मतदाताओं का 8.3% है। दिसंबर में जारी मसौदा सूची में 58 लाख से अधिक नाम हटे थे। CEO ने कहा- 60 लाख से ज्यादा वोटरों के नाम की जांच अभी भी जारी है। हालांकि उन्हें नई वोटर लिस्ट में जोड़ा गया है। बाद में इन नामों पर फैसले के बाद लिस्ट में बदलाव हो सकता है। 2021 चुनाव में 294 में 166 सीटों पर जीत का अंतर 25 हजार से कम था। इनमें टीएमसी ने 102, भाजपा ने 64 सीटें जीती थीं। 5,000 से कम अंतर वाली 36 सीटों में भाजपा 22, टीएमसी 13 जीती। ऐसे में एक-एक वोट अहम है। हालांकि 25 हजार से ज्यादा अंतर वाली 111 में 108, 50 हजार से ज्यादा अंतर वाली 43 सीटें टीएमसी जीती थी। ———- ये खबर भी पढ़ें… पश्चिम बंगाल में 50 लाख घुसपैठिए वोटर लिस्ट से हटाए:भाजपा अध्यक्ष का दावा- ये देश की सुरक्षा के लिए खतरा, इन्हें बाहर करने का समय आया भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने रविवार को पश्चिम बंगाल के कूच बिहार जिले में भाजपा की परिवर्तन यात्रा की शुरुआत की। इस मौके पर सभा को संबोधित करते हुए नवीन ने दावा किया कि बंगाल में 50 लाख से ज्यादा घुसपैठियों को वोटर लिस्ट से हटाया गया है। पश्चिम बंगाल में एक दिन पहले ही स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) के बाद जारी वोटर लिस्ट से 63.66 लाख नाम हटाए गए हैं। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
एयर इंडिया एक्सप्रेस के MD आलोक सिंह ने इस्तीफा दिया:5 साल का कार्यकाल पूरा हुआ; उनके नेतृत्व में एयरएशिया इंडिया का मर्जर हुआ था

टाटा ग्रुप की किफायती एयरलाइन एयर इंडिया एक्सप्रेस (AIX) में बड़े बदलाव होने जा रहे हैं। एयरलाइन के मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) आलोक सिंह 19 मार्च को अपना कार्यकाल पूरा होने के बाद पद छोड़ देंगे। उन्होंने सोमवार को स्टाफ को भेजे एक संदेश में अपने इस्तीफे की घोषणा की। आलोक सिंह के नेतृत्व में ही एयर इंडिया एक्सप्रेस ने एयरएशिया इंडिया (अब AIX कनेक्ट) के खुद में मर्जर की प्रोसेस को पूरा किया था। उनके जाने के साथ ही टाटा ग्रुप के स्वामित्व वाली इस एयरलाइन में टॉप लेवल पर लीडरशिप चेंज भी देखने को मिलेगा। आलोक सिंह ने कर्मचारियों को भेजे एक मैसेज में सूफी कवि रूमी की पंक्तियों का जिक्र किया। उन्होंने लिखा, ‘आप समुद्र में एक बूंद नहीं हैं, आप एक बूंद में पूरा समुद्र हैं।’ उन्होंने अपने 5 साल के सफर को असाधारण बताते हुए कहा कि हमने जो कुछ भी बनाया और उसे बनाने के दौरान हम जो बने, उस पर मुझे गर्व है। यह एक ऐसा सफर रहा जिसकी कोई तुलना नहीं है, मैं इसका एक भी चैप्टर बदलना नहीं चाहूंगा। आलोक सिंह 19 मार्च 2023 को MD बने थे आलोक सिंह 9 नवंबर 2020 को तत्कालीन सरकारी एयरलाइन एयर इंडिया एक्सप्रेस के CEO बने थे। जब जनवरी 2022 में टाटा ग्रुप ने एयर इंडिया का अधिग्रहण किया, तब भी सिंह को कमान सौंपे रखी गई। इसके बाद 19 मार्च 2023 को उन्हें तीन साल के लिए MD नियुक्त किया गया था। अब 19 मार्च को उनका कार्यकाल समाप्त हो रहा है। आलोक सिंह के कार्यकाल में उपलब्धियां सिंह के कार्यकाल में एयर इंडिया एक्सप्रेस एक छोटी एयरलाइन से निकलकर भारत की तीसरी सबसे बड़ी नैरो-बॉडी ऑपरेटर बन गई। उनके कार्यकालकी उपलब्धियां… कैप्टन हैमिश मैक्सवेल होंगे नए एकाउंटेबल मैनेजर आलोक सिंह फिलहाल MD के साथ-साथ ‘एकाउंटेबल मैनेजर’ की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं। उनके जाने के बाद एयरलाइन के चीफ ऑपरेशंस ऑफिसर (COO) कैप्टन हैमिश मैक्सवेल नए एकाउंटेबल मैनेजर होंगे। एकाउंटेबल मैनेजर वह व्यक्ति होता है, जिसके पास एयरलाइन के ऑपरेशंस और सुरक्षा मानकों के लिए रेगुलेटरी अथॉरिटी (DGCA) के प्रति अंतिम जवाबदेही होती है। ये खबर भी पढ़ें… होली पर 3 मार्च को शेयर बाजार बंद रहेगा: NSE-BSE में ट्रेडिंग नहीं होगी, MCX शाम के सेशन में ओपन होगा; 4 मार्च को मार्केट खुलेगा देशभर में होली की तारीख को लेकर जारी कन्फ्यूजन के बीच नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) ने अपनी छुट्टियों का कैलेंडर साफ कर दिया है। शेयर बाजार मंगलवार (3 मार्च 2026) को होली के अवसर पर बंद रहेंगे। इस दौरान इक्विटी, डेरिवेटिव और SLB सेगमेंट में कोई कामकाज नहीं होगा। हालांकि, कमोडिटी मार्केट (MCX) के समय में थोड़ा बदलाव किया गया है। पूरी खबर पढ़ें…
मिस्सी रोटी रेसिपी: बिना तंदूर के पंजाबी स्टाइल कुरकुरी मिस्सी रोटी, पकेगी ही आ मजा; नोट कर लें आसान रेसिपी

तंदूर के साथ मिस्सी रोटी कैसे बनाएं: अगर आपको पंजाबी खाने का शौक है और कुछ अलग टेस्टी बनाने का मन है, तो मिस्सी ब्रेड एक बेहतरीन रैंकिंग है। यह बेसन और मिट्टी के आटे से बनने वाली स्वादिष्ट रोटी होती है, जो बाहर से कुरकुरी और अंदर से नर बनी रहती है। बताएं कि इसे बिना तंदूर के आप आसानी से घर पर बना सकते हैं। तो जानें जानें आसान और झटपट बनने वाली पंजाबी स्टाइल मिस्सी ब्रेड की रेसिपी। मिस्सी रोटी के लिए आवश्यक सामग्री मिस्सी रोटी का स्वाद मसालों का साग, दाल मखनी, छोले या सूखे रायते के साथ और भी बढ़ता है। अन्य खास टिप्स घर पर बनी पंजाबी स्टाइल मिस्सी ब्रेड हर किसी को पसंद आएगी। इसे एक बार जरूर खरीदें, देखें ही सब आपकी अहमियत रखेंगे।
खरगोन मंडी में डॉलर चना के दाम पर हंगामा:कम भाव से नाराज किसानों का चक्काजाम, एसडीएम की समझाइश पर खुला रास्ता

खरगोन मंडी में डॉलर चना के कम भाव मिलने से नाराज किसानों ने सोमवार दोपहर प्रदर्शन किया। नीलामी में डॉलर चना की अधिकतम बोली 7,000 रुपए प्रति क्विंटल लगने पर किसान भड़क गए। उन्होंने इसे कम बताते हुए कारण पूछा, जिस पर व्यापारियों ने ईरान-इजरायल युद्ध को जिम्मेदार ठहराया। किसानों ने इस जवाब से असंतोष जताते हुए मंडी में खरीदी रोक दी। लगभग 150 से अधिक किसानों ने बावड़ी बस स्टैंड पहुंचकर सड़क पर ट्रैक्टर अड़ा दिए और नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। जामनिया के किसान देवेंद्र यादव ने बताया कि उन्हें 6-7 हजार रुपए प्रति क्विंटल का भाव मिल रहा है, जबकि उन्हें 10 से 12 हजार रुपए का भाव मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि व्यापारी युद्ध को कम भाव का कारण बता रहे हैं, लेकिन युद्ध तो कल से शुरू हुआ है, जबकि व्यापारी पिछले पांच दिनों से कम भाव दे रहे हैं। किसानों का आरोप है कि शासन-प्रशासन की सुनवाई न होने के कारण उन्हें सड़क पर उतरना पड़ा। लगभग 45 मिनट तक चले इस हंगामे के कारण इंदौर रोड पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलने पर एसडीएम वीरेंद्र कटारे और कोतवाली थाना प्रभारी बीएल मंडलोई मौके पर पहुंचे और किसानों को समझाकर शांत कराया। यातायात पुलिस ने व्यवस्था बहाल की। सोमवार को दो दिन की छुट्टी के बाद मंडी में 650 से अधिक वाहनों में डॉलर चना पहुंचा था, जो इस सीजन की सबसे अधिक आवक रही। खरगोन मंडी में डॉलर चने की खरीदी 20 फरवरी से चल रही है। धामनोद और सनावद मंडियों में भी भाव को लेकर किसान संघ असंतोष जता चुके हैं। मंडी प्रशासन ने होली के मद्देनजर 3 और 4 मार्च की छुट्टी घोषित की है। व्यापारियों ने भी होली पर्व के कारण 7 मार्च तक नीलामी में भाग न ले पाने का आवेदन दिया है। इस प्रकार, अब मंडी 9 मार्च को खुलेगी।
होली से रिश्तों को करें रिचार्ज:होली पर करें ये 4 काम, खुशी के साथ रिश्तों के रंग निखरेंगे; शोध बताते हैं- सकारात्मक यादें मस्तिष्क को सक्रिय रखती हैं

होली सिर्फ रंगों का त्योहार नहीं है। यह रिश्तों को रिचार्ज करने, दिमाग को सक्रिय रखने और मन को हल्का करने का अवसर है। मनोविज्ञान और न्यूरोसाइंस के शोध बताते हैं कि जब हम परिवार और दोस्तों के साथ मिलते हैं, हंसते हैं और सकारात्मक अनुभव साझा करते हैं, तो मस्तिष्क में डोपामाइन, सेरोटोनिन और ऑक्सीटोसिन जैसे ‘फील-गुड’ हार्मोन सक्रिय होते हैं। नियमित सामाजिक जुड़ाव व मानसिक सक्रियता बुजुर्गों में सोचने, याद रखने व तर्क करने की क्षमता में मदद कर सकती है। यानी होली जैसे त्योहार सिर्फ परंपरा नहीं, मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी अच्छे होते हैं। इस होली पर जानिए कौन-से 4 काम करें, जिससे खुशियां बढ़ें और सेहत सुरक्षित रहे। 1- अनुभव बांटें: पोता-पोतियों को बताएं तब कैसे बनते थे रंग पोते-पोतियों को बताएं कि आपके समय में टेसू या पलाश के फूलों से रंग कैसे बनते थे। घर की पारंपरिक ठंडाई या पकवान की विधि साझा करें और पुरानी यादें सुनाएं। फायदा: मनोविज्ञान कहता है- नई पीढ़ी के साथ अनुभव साझा करने से मानसिक संतोष बढ़ता है। बुजुर्गों को अपनी भूमिका सार्थक महसूस होती है। अकेलेपन में कमी आती है। 2- सूखी होली खेलें: गुलाल से तिलक लगाएं, भीड़भाड़ से बचें केमिकल वाले रंग व पानी से बचें। सूखा, हर्बल गुलाल ही लगाएं और गले मिलें। भीड़भाड़ से बचें। बीपी, हार्ट डिसीज की समस्या है तो लंबे समय तक खड़े नहीं रहें। फायदा: सामाजिक स्पर्श- गले मिलने, हाथ थामने से ऑक्सीटोसिन रिलीज होता व तनाव हार्मोन (कॉर्टिसोल) कम होता है। इससे मन शांत रहता है और रिश्तों में निखार आता है। 3- खाने में संतुलन रखें: मीठा सीमित, घर की बनी ठंडाई पिएं गुजिया और मिठाई का स्वाद लें, लेकिन मात्रा नियंत्रित रखें। दिनभर मीठा और तला हुआ खाने से बचें। सादा पानी, नारियल पानी या कम-चीनी वाली घर की ठंडाई लें। फायदा: संतुलित खान-पान उत्सव का आनंद देता है। इससे आपका बीपी और शुगर कंट्रोल में रहेगा। वहीं पर्याप्त पानी, घर की बनी ठंडाई शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाएगी। 4- पुरानी तस्वीरें देखें, परिवार के साथ यादों को दोहराएं होली खेलने के दौरान अपनी नई तस्वीरें खिंचवाएं। साथ ही अपने पुराने एलबम को निकालकर परिवार के साथ में बैठें और उन तस्वीरों से जुड़े किस्से उन्हें सुनाएं। फायदा: सकारात्मक यादों को दोहराने से मस्तिष्क के वे हिस्से सक्रिय होते हैं जो स्मृति और भावनात्मक संतुलन से जुड़े हैं। इससे मूड बेहतर व मानसिक सक्रियता बनी रहती है। अब वे जरूरी बातें, जो होली खेलने के दौरान आपकी सुरक्षा करेंगी कान बचाएं: हल्के रुई के फाहे लगाएं, ताकि रंग कान के पर्दे तक न पहुंचें। हियरिंग एड लगाते हैं तो उसे निकालकर रख दें। नमी और बारीक कण उसे खराब कर सकते हैं। तेल लगाएं: रंग खेलने से 15 मिनट पहले बॉडी पर सरसों या नारियल का तेल लगा लें। यह त्वचा पर एक सुरक्षा परत बना देता है। चश्मा लगाएं: धूप का चश्मा पहनें। यह न केवल यूवी किरणों से बचाता है, बल्कि सूखा गुलाल सीधे आंखों में जाने से भी रोकता है, जिससे आपकी आंखें सुरक्षित रहेंगी।
लखनऊ में बच्चों संग खेले युवराज सिंह:लड़कियों को मोटिवेट कर बोले- अच्छा कैच पकड़ा, लड़कों कुछ सीख लो

क्रिकेटर युवराज सिंह सोमवार को लखनऊ के इकाना स्टेडियम पहुंचे। यहां उन्होंने बच्चों को क्रिकेट की टिप्स दिए। इस दौरान बच्चों ने बॉलिंग की और युवराज ने बैटिंग। इसी के साथ युवराज ने कैच लेने की प्रैक्टिस कराई। इस दौरान युवराज सिंह ने लड़कियों की तारीफ करते हुए कहा- बहुत अच्छा कैच पकड़ा है। लड़कों देख लो…। उन्होंने खिलाड़ियों से कहा- आप सभी को हर बॉल पर तैयार रहना चाहिए। मैदान पर कभी भी लूज होकर नहीं खड़े होना चाहिए। लूज खड़े रहने पर कैच छूटेगा, बॉल चली जाएगी। रिलैक्स होकर हल्के हाथ से कैच पकड़ा जाता है। इस दौरान युवराज ने अपने बैट छोड़कर भागने का अपना एक किस्सा भी सुनाया। पहले 2 तस्वीरें देखिए… कैसे लगाएं बड़ी हिट, युवराज ने बताया युवराज सिंह ने खिलाड़ियों को बॉलिंग करने के टिप्स दिए। बताया कि स्पिन गेंदबाजी के साथ में पेस अटैक पर किस तरह से सही लाइन लेंथ पर बॉल की जाती है। बॉलिंग करते समय बॉडी का पॉस्चर क्या होना चाहिए? बॉल कहां से कब रिलीज करनी होती है? इसके साथ ही युवराज ने चौके-छक्के कैसे लगाएं, यह भी बताया। युवराज के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने बॉलिंग और बैटिंग भी की। बोले- यूपी में हैं तो हिंदी में बात करते हैं युवराज सिंह ने एक सवाल के जवाब में कहा- पहली बात मैं तीन बार का वर्ल्ड कप विनर हूं। यूपी में हैं, तो हिंदी में बात करेंगे। कई बार आप सोचते हैं कि सब बच्चे कर लेते हैं। ऐसा नहीं है। बच्चे सपोर्ट से आगे बढ़ते हैं। एक बच्चे का सपना सच करना बड़ी बात होती है। कई बच्चे क्रिकेट किट नहीं होने पर क्रिकेट खेलना छोड़ देते हैं। अब मैं क्रिकेट एकेडमी में बच्चों को क्रिकेट सिखा रहा हूं। यूपी में कोई महान फैसिलिटी नहीं थी पहले यूपी में कोई महान फैसिलिटी नहीं थी, जब यहां से 5 से खिलाड़ियों ने टीम इंडिया में खेला। यहां ऐसी कोई बड़ी फैसिलिटी अब भी नहीं है। जम्मू-कश्मीर इस बार की रणजी मैच विनर है। मुझे पता है कि उस समय कैसे सामान मिल पाता था? जब खिलाड़ियों के साथ खेलता था, तो कई के पास में अपनी किट तक नहीं थी या सामान की दिक्कत थी। अपने पहले बल्ले का बताया किस्सा अपने पहले बल्ले के बारे में युवराज ने कहा कि मेरे फादर ने इसे दिया था। उन्होंने कहा था कि आज से इसी से खेलो। मैंने उस बैट से छक्का मारा, तो वह गेंद जाकर एक आदमी को लग गई। फिर उस आदमी ने मुझे दौड़ा लिया था। उस दिन मैं बैट छोड़कर भाग गया था। मुझे जब दिक्कत हुई तो तेंदुलकर से क्लियर किया शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, नवल सहित कई खिलाड़ियों का नाम बताते हुए उन्होंने कहा कि इन खिलाड़ियों के पास में बहुत टैलेंट है। लेकिन, आपका कोई होना चाहिए, जो बता सके कि आप कैसे इम्प्रूव कर सकते हैं? मुझे जब दिक्कत हुई थी, तो मैंने सचिन तेंदुलकर से बात की थी। इसके बाद चीजें क्लियर हुईं। डीपी वर्ल्ड के पदाधिकारी बोले- इंडियन टीम में 3 खिलाड़ी इन्फ्रास्ट्रक्चर और टैलेंट नर्सिंग पर प्रेम मनोहर गुप्ता ने कहा- यूपी में 25 करोड़ लोगों की संख्या है। मौजूदा समय में ध्रुव जुरैल, कुलदीप यादव और रिंकू सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल रहे हैं। इसमें बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला का सहयोग है। अभी प्रशांत वीर का आईपीएल में सिलेक्शन हुआ है। हम बच्चों को खेलने का मास्क दे रहे। महिला डगआउट का उद्घाटन किया इस मौके पर युवराज सिंह ने महिला डगआउट (कंटेनर) का उद्घाटन भी किया है। इस दौरान उनके साथ में खिलाड़ियों ने फोटो भी खिंचवाई। युवराज सिंह ने ग्रॉस रूट के क्रिकेट खिलाड़ियों को किट भी बांटी। कंटेनर में सचिन तेंदुलकर की फोटो है। साथ में ही इसमें लखनऊ के बड़े इमामबाड़ा के गेट पेंटिंग भी बनी है। कार्यक्रम एक निजी संस्था की तरफ से क्रिकेट को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया था। ———————— ये खबर भी पढ़िए… इकाना में सितंबर 2025 में इंडिया टीम-ए ने प्रैक्टिस की थी लखनऊ के इकाना स्टेडियम में चार दिवसीय टेस्ट मैच 16 सितंबर से खेले जाएंगे। आस्ट्रेलिया ए और भारत ए के बीच पहला मैच 16 सितंबर से 19 सितंबर तक इकाना स्टेडियम में सुबह साढ़े नौ बजे से खेला जाएगा। दूसरा मैच 23 सितंबर से 26 सितंबर तक खेला जाएगा। (पूरी खबर पढ़िए)
भारत से प्रशिक्षित हैं कजाकिस्तान की अख्माराल काइनाजारोवा:सेंट्रल एशिया के 5 देशों के 5 हजार से ज्यादा लोगों को भरतनाट्यम सिखाया, कई ने अमेरिका-जापान जैसे देशों में करियर बनाया

ओकसाना ब्रिटेन में भरतनाट्यम कलाकार हैं… उल्मेनाई जापान में… तात्याना, कासिएट और दामिर अमेरिका में भरतनाट्यम के स्टेज शो करते हैं। स्वेतलाना रूस में भरतनाट्यम सिखाती हैं। दुनिया के अलग-अलग देशों में भारतीय नृत्य और संस्कृति की पहचान बने ये कलाकार न भारतीय हैं और न ही इन्होंने भारत से नृत्य की शिक्षा ली है। इनकी गुरु हैं अख्माराल काइनाजारोवा। भारत से दूर कजाकिस्तान की पूर्व राजधानी अल्माटी में काइनाजारोवा भरतनाट्यम सिखाती हैं। वे भारत में प्रशिक्षित सेंट्रल एशिया में अकेली भरतनाट्यम कलाकार हैं। उन्होंने तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के इंस्टीट्यूट ऑफ फाइन आर्ट्स कलाक्षेत्र से भरतनाट्यम का प्रशिक्षण लिया। काइनाजारोवा इस मायने में सेंट्रल एशिया में भरतनाट्यम ही नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति की एंबेसडर हैं कि उन्होंने 20 साल में सेंट्रल एशिया के पांच देशों कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, उज्बेकिस्तान, ताजिकिस्तान और तुर्कमेनिस्तान के 5 हजार से ज्यादा लोगों को भरतनाट्यम सिखाया। इनमें 17 साल से लेकर 70 साल तक के लोग शामिल हैं। वे कहती हैं- ‘सेंट्रल एशिया में लोग भारत से प्यार और यहां की संस्कृति को पसंद करते हैं। यही वजह है कि मेरे पास भरतनाट्यम सीखने कजाकिस्तान से ही नहीं, पड़ोसी देशों से भी लोग आते हैं। मैं 15 छात्रों को कथक भी सीखा रही हूं। मैं दिल्ली में कथक सीख रही थी, लेकिन अपनी डिग्री पूरी नहीं कर सकी। इसलिए सिर्फ उन्हें ही सिखाती हूं जो सिर्फ कथक ही सीखने आते हैं। हमारे देश में भरतनाट्यम से कमाई नहीं हो सकती। इसलिए मेरे सिखाए जिन लोगों ने भरतनाट्यम को करियर बनाया वे अमेरिका, जापान जैसे देशों में चले जाते हैं।’ रवींद्रनाथ टैगोर की फैन थीं दादी, उन्हीं से भारत को जाना काइनाजारोवा कहती हैं- मेरी दादी रवींद्रनाथ टैगोर की किताबों की फैन थीं। उनकी ही किताबों से मैं भारत के बारे में जान पाई। जब देश आजाद हुआ और हमारे यहां भारतीय दूतावास खुला तो मैंने वहां जाकर कहा कि मुझे भरतनाट्यम सीखना है। इसके बाद मेरे लिए रास्ते खुले और मैं भारत आ गई। यहां मैं चेन्नई, मुंबई और दिल्ली में रही। मेरी बेटी ने यहीं तमिल सीखी। हमने भारतीय संस्कृति को जीया। आईसीसीआर फेलो होने वाली पहली कजाक नागरिक हैं 1991 में कजाकिस्तान की आजादी के बाद काइनाजारोवा वह पहली शख्स हैं, जिन्हें आईसीसीआर की फेलोशिप मिली। इस फेलोशिप पर वे भरतनाट्यम सीखने भारत आईं। उन्होंने यहां योग भी सीखा। वे 200 से ज्यादा लोगों को योग सीखा रही हैं। भारत आने के बाद वे शाकाहारी हो गईं। वे बताती हैं कि हमारे देश में जहां तापमान -20 से -50 डिग्री तक जाता है। शाकाहारी होना बहुत मुश्किल है। जब वे चेन्नई से भरतनाट्यम सीख रहीं थीं तब उनकी बेटी ने वहां तमिल भी सीख लिया था।
‘मंजुम्मेल बॉयज’ के डायरेक्टर के खिलाफ यौन उत्पीड़न का केस:चिदंबरम एस पोडुवाल पर कोच्चि में महिला की शिकायत के बाद मामला दर्ज

सुपरहिट मलयालम फिल्म ‘मंजुम्मेल बॉयज’ के डायरेक्टर चिदंबरम एस पोडुवाल के खिलाफ केरल में यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किया गया है। PTI की रिपोर्ट के अनुसार, अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि कोच्चि की एर्नाकुलम साउथ पुलिस ने रविवार को एक महिला की शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया। शिकायत 2022 में हुई एक कथित घटना से जुड़ी है। पुलिस के मुताबिक आरोप है कि उन्होंने एलामकुलम स्थित महिला के अपार्टमेंट में जबरन प्रवेश किया और उसके साथ यौन उत्पीड़न किया। मामला भारतीय न्याय संहिता की धारा 74 और 75 के तहत दर्ज किया गया है। अधिकारियों के अनुसार, केस दर्ज करने से पहले शिकायतकर्ता का बयान लिया गया। उन्होंने कहा कि फिल्म डायरेक्टर को पूछताछ के लिए नोटिस जारी किया जाएगा। हालांकि, चिदंबरम ने अब तक इन आरोपों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। कौन हैं चिदंबरम एस पोडुवाल? चिदंबरम एस पोडुवाल मलयालम फिल्म निर्देशक और लेखक हैं। उन्होंने ‘जन.ई.मैन’ (2021) और ‘मंजुम्मेल बॉयज’ (2024) फिल्मों का निर्देशन किया है। चिदंबरम को मंजुम्मेल बॉयज से खास पहचान मिली। बता दें कि मंजुम्मेल बॉयज 200 करोड़ रुपए से ज्यादा कमाने वाली पहली मलयालम फिल्म बनी थी। इसने 2018 (2023) को पीछे छोड़ते हुए सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मलयालम फिल्म का रिकॉर्ड बनाया। बाद में L2: एम्पुरान (2025) ने इसे पीछे छोड़ दिया। फिलहाल यह भारत में दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मलयालम फिल्म है। फिल्म ने 55वें केरल स्टेट फिल्म अवॉर्ड्स में 10 पुरस्कार जीते। इनमें बेस्ट फिल्म, बेस्ट डायरेक्टर और बेस्ट स्क्रीनप्ले शामिल हैं। यह केरल स्टेट फिल्म अवॉर्ड्स में किसी एक फिल्म को मिले सबसे अधिक पुरस्कार हैं। इसके अलावा मंजुम्मेल बॉयज ने 70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स साउथ (2026) में सर्वश्रेष्ठ फिल्म (मलयालम) का पुरस्कार भी जीता।







